BharatKosha
Back to the archive

विस्तृत हरिवंश पुराण (हरिवंशपर्व, विष्णुपर्व व भविष्यपर्व सहित)

Harivamsha Purana Hindi

by महर्षि वेदव्यास

Source: Harivamsha Purana Complete (Mahabharata Supplement) (origin)

DevanagariHindipublished1,169 pages

प्रारंभिक पृष्ठ व विषय-सूची

Page 1Permalink

038

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

श्रीमन्महर्षि वेदव्यासप्रणीत

महाभारत-खिलभाग हरिवंश

( श्रीहरिवंशपुराण )

हिंदी-टीकासहित


टीकाकार—

पण्डित रामनारायणदत्त शास्त्री पाण्डेय 'राम'


PDF Creation and Uploading by:
Hari Parshad Das (HPD)
on 04 September 2014.

Page 2Permalink

प्रकाशक—गोविन्दभवन-कार्यालय, गीताप्रेस, गोरखपुर


सं० २०२४ से २०४९ तक५७,०००
सं० २०५२ आठवाँ संस्करण५,०००
योग६२,०००
<br>

मूल्य—एक सौ रुपये


मुद्रक—गीताप्रेस, गोरखपुर—२७३००५
फोन : ३३४७२१

Page 3Permalink

ॐ श्रीपरमात्मने नमः

महाभारत

नारायणं नमस्कृत्य नरं चैव नरोत्तमम् । देवीं सरस्वतीं व्यासं ततो जयमुदीरयेत् ॥
व्यासाय विष्णुरूपाय व्यासरूपाय विष्णवे । नमो वै ब्रह्महृदये वासिष्ठाय नमो नमः ॥


हरिवंश-टीकासहित

श्रीगोपीगणपतिकी वन्दना

विघ्नविनाशनदक्षं लक्ष्यं भक्तेः सुमङ्गलाधारम् ।
वृन्दाविपिनविहारं श्रीगोपीगणपतिं वन्दे ॥

जो विघ्नोंका विनाश करनेमें दक्ष, भक्तिके चरम लक्ष्य और परम मङ्गलके आधार हैं तथा श्रीवृन्दावन जिनकी विहारस्थली है, उन श्रीगोपीगणपति (गोपीवल्लभ श्रीकृष्ण) की मैं वन्दना करता हूँ।

Page 4Permalink

भगवान्‌से प्रार्थना

नमो भगवते तस्मै वासुदेवाय चक्रिणे ।
नमस्ते गदिने तुभ्यं वासुदेवाय धीमते ॥
ॐ नमो नारायणाय विष्णवे प्रभविष्णवे ।
मम भूयान्मनःशुद्धिः कीर्तनात्तव केशव ॥

जो षड्विध ऐश्वर्यसे सम्पन्न, सर्वव्यापी देवता तथा चक्र धारण करनेवाले हैं, उन भगवान् श्रीहरिको नमस्कार है। जिनके हाथमें कौमोदकी गदा सुशोभित है, उन परम बुद्धिमान् आप वासुदेवको नमस्कार है। जो प्रभावशाली, सर्वत्र व्यापक तथा सच्चिदानन्दस्वरूप हैं, उन नारायणदेवको नमस्कार है। केशव ! आपका कीर्तन करनेसे मेरा अन्तःकरण शुद्ध हो जाय।

Page 5Permalink

श्रीहरिः

प्रथम संस्करणकी भूमिका

हरिवंश वेदार्थप्रकाशक महाभारत ग्रन्थका ही अन्तिम पर्व है। आदिपर्वके अनुक्रमणिकाध्यायमें महाभारतको सौ पर्वोंवाला ग्रन्थ बतलाया गया है। उसके अन्तिम तीन पर्व इस हरिवंश ग्रन्थमें ही सम्मिलित हैं। यह बात अनुक्रमणिकाध्यायमें स्पष्टरूपसे निर्दिष्ट है—

हरिवंशस्ततः पर्व पुराणं खिलसंज्ञितम्। विष्णुपर्व शिशोश्चर्या विष्णोः कंसवधस्तथा ॥
भविष्यं पर्व चाप्युक्तं खिलेष्वेवाद्भुतं महत्। एतत्पर्वशतं पूर्णं व्यासेनोक्तं महात्मना ॥
(महाभा० आदिपर्व, अध्याय २। ८२-८३)

जैसे वेदविहित सोमयाग उपनिषदोंके बिना साङ्ग सम्पन्न नहीं होता, वैसे ही श्रीमहाभारतका पारायण भी हरिवंश-पारायणके बिना पूर्ण नहीं होता। किंतु हरिवंशका पारायण गीता आदिकी तरह स्वतन्त्र भी किया जाता है। इस तरह यह 'पुराणं खिलसंज्ञितम्' आदिपर्व (२। ८२) के आधारपर 'हरिवंश-पुराण' तथा 'हरिवंशपर्व' इन दोनों ही नामोंसे विद्वानोंके बीच विख्यात है।

पुत्र-प्राप्तिकी कामनासे हरिवंश-श्रवणकी परम्परा भारतमें चिरकालसे प्रचलित है। विशेषकर यदि जन्मकुण्डलीमें संतानभाव सूर्यके द्वारा दृष्ट, आविष्ट या बाधित हो तो हरिवंश-श्रवण ही उसका प्रतिकार बतलाया गया है—


* इसके अतिरिक्त निम्नलिखित प्रमाणोंसे भी हरिवंश महाभारतका अङ्ग सिद्ध होता है—

१- हरिवंशपर्वके ३०वें अध्यायमें—'यथा ते कथितं पूर्वं मया राजर्षिसत्तम' इसके द्वारा वैशम्पायनने आदिपर्वस्थ पूर्वोक्त ययातिकी कथाका स्मरण दिलाया है और उसके लिये 'कथितं पूर्वं' पहले कहे जानेकी बात कही है। इससे दोनोंकी एकग्रन्थता स्पष्ट है।

२-इसीके ३२वें अध्यायमें 'त्वं चास्य धाता गर्भस्य सत्यमाह शकुन्तला' कहा गया है। आकाशवाणीने शकुन्तलाके जिस कथनकी बात कही है, वह महाभारतके आदिपर्वमे ही है।

३-भविष्यपर्वके ७३वें अध्यायमें जो भगवान् श्रीकृष्णके कैलास-गमनका कारण पूछा गया है, वह आनुशासनिक पर्वके संक्षिप्त कैलास-गमन वृत्तको लक्ष्य करके ही पूछा गया है। इसी प्रकार और भी कई उदाहरण हैं।

Page 6Permalink

( ४ )

वंशान्तो हरिरुष्णगौ त्रिपुराहाब्जे भूसुते रुद्रियं सौम्ये सम्पुटकांस्यपात्रविधिवज्जीवे च पित्र्यातिथिः। शुक्रे गोप्रतिपालनं च कथितं मन्दे च मृत्युंजयः कन्यादानभुजङ्गकेतुकपिलाः संतानसौख्यप्रदाः ॥ (बृहत्पाराशरहोराशास्त्र, पूर्वखण्ड १६। १४७)

श्रवणं हरिवंशस्य कर्तव्यं च यथाविधि। जुहुयाच्च दशांशेन दूर्वामाज्यपरिप्लुताम् ॥ (मन्त्रमहार्णव, वृद्धसूर्यार्णव)

यों भी इसके श्रवणकी बहुत महिमा है। जो फल अठारहों पुराणोंके सुननेसे मिलता है, वह अकेले हरिवंशके सुननेसे हो जाता है—

अष्टादशपुराणानां श्रवणाद् यत्फलं लभेत्। तत्फलं समवाप्नोति वैष्णवो नात्र संशयः ॥ (भविष्यपर्व १३५।४)

भगवद्भक्ति तथा कथानककी दृष्टिसे भी इसका बड़ा महत्त्व है। भगवान् श्रीकृष्णसे सम्बद्ध तथा अन्यान्य अगणित कथाएँ इसमें ऐसी हैं, जो अन्यत्र नहीं आयीं।

पारायण-क्रमसे इसके नवाह्नका ही विधान है। उसकी पूरी विधि इस ग्रन्थके अन्तमें दे दी गयी है।* केवल नवाह्न-पारायणके विश्रामस्थल नहीं दिये गये हैं। वह ‘कृत्यसार-समुच्चय’ ग्रन्थके २२५वें पृष्ठपर इस प्रकार बतलाया गया है—

प्रथमे यदुवंशस्य कीर्तनावधि कीर्तयेत्। द्वितीयेऽह्नि पठेद् विद्वान् धेनुकस्य वधावधि ॥ जरासंधवधं यावत् तृतीयेऽह्नि विचक्षणः। पारिजातस्य हरणं चतुर्थेऽह्नि प्रकीर्तयेत् ॥ सैन्यभङ्गः शम्बरस्य पञ्चमेऽह्नि प्रयत्नतः। जनमेजयस्य वंशस्य भविष्यस्य च वर्णनम् ॥ षष्ठेऽह्नि तावद्वक्तव्यं पारायणशुभेच्छुना। सप्तमे दैत्यसैन्यानां विस्तारो यावदेव हि ॥ घण्टाकर्णसमाधिस्तु अष्टमेऽह्नि प्रयत्नतः। नवमेऽह्नि समाप्तिः स्यात् पारायण उदाहृतः ॥

इसके अनुसार प्रतिदिन क्रमशः हरिवंशपर्वके ३५, विष्णुपर्वके १३, ४३, ७३, १०६ एवं भविष्यपर्वके २, ५०, ८० तथा १३५ वें अध्यायपर विश्राम करना चाहिये।

एक दूसरा क्रम इस प्रकार भी बतलाया गया है—

प्रथमे कृष्णजननं द्वितीये धेनुकाद्र्दनम्। तृतीये कुण्डिनपुरे रुक्मिणीहरणं तथा ॥ चतुर्थे षट्पुरवधमार्यास्तोत्रं च पञ्चमे। मधोश्चरित्रं षष्ठे वै सप्तमे पावकस्तुतिः ॥ अष्टमे पौण्ड्रकवधो नवमेऽह्नि समापयेत्। वाचयेदनया रीत्या हरिवंशं यथाक्रमम् ॥

अर्थ स्पष्ट है। इस क्रममें थोड़ा सा अन्तर है। तदनुसार प्रतिदिन हरिवंशपर्वके ३५, विष्णुपर्वके १३, ४३, ८२, १२० तथा भविष्यपर्वके १३, ६२, १०१ तथा १३५वें अध्यायपर विश्राम करना चाहिये।

सुतरां भगवान्‌की कृपासे महाभारतके साथ हरिवंशका प्रकाशन-कार्य पूरा हुआ। धार्मिक सदाचार-परायण जनताके सुविधार्थ यह उसकी सचित्र, सटीक तथा सजिल्द प्रति अलगसे प्रकाशित की जा रही है। इसके अन्तमें सन्तान-गोपाल-मन्त्रकी अनुष्ठान-विधि, इसके कई प्रकार, संतान-गोपाल-स्तोत्र, यन्त्र तथा विष्णु-शतनाम-स्तोत्र-ये सब सटीक दे दिये गये हैं। आशा है प्रेमी पाठक-पाठिकाएँ इन सबोंसे लाभ उठायेंगे। शिवमिति दिक्।

विनीत जानकीनाथ शर्मा


* 'अनुष्ठान-प्रकाश' के २८६ वें पृष्ठपर भी हरिवंश-श्रवणकी संक्षिप्त विधि दी गयी है।

Page 7Permalink

श्रीहरिः

सटीक महाभारत-खिलभाग हरिवंशकी सम्पूर्ण विषय-सूची

( हरिवंशपर्व )

अध्यायविषयपृष्ठ-संख्याअध्यायविषयपृष्ठ-संख्या
१-मङ्गलाचरण, शौनक-उग्रश्रवा-संवाद, वृष्णिवंशियोंका विस्तृत चरित्र सुननेके लिये जनमेजयकी प्रार्थना और आदिसृष्टिका वर्णन१५-सूर्यवंशका वर्णन५३
२-स्वायम्भुव मनुके वंश और दक्ष प्रजापतिकी उत्पत्तिका वर्णन१६-श्राद्धकल्प-जनमेजयद्वारा पिताका श्राद्ध तथा पितृस्वरूपनिर्णयसम्बन्धी प्रश्न, शान्तनुका अपने श्राद्धमें स्वयं हाथ बढ़ाकर भीष्मसे पिण्ड माँगना५५
३-दक्ष प्रजापतिद्वारा सृष्टि-विस्तार, नारदजीका दक्षके पुत्रोंको विरक्त कर देना, दक्षकी साठ कन्याओं और उनकी संततिका वर्णन१७-पितृकल्प-भीष्म-मार्कण्डेय-संवाद और मार्कण्डेयजीके साथ सनत्कुमारजीकी बातचीत५९
४-पृथुका उपाख्यान-राज्यवितरण और दिक्पालोंकी प्रतिष्ठा१८१८-पितृकल्प-मार्कण्डेय-सनत्कुमार-संवादमें पितरोंके गण, लोक, शक्ति और कन्याओंका वर्णन तथा पितरोंके प्रभावको देखनेके लिये मार्कण्डेयजीको दिव्य दृष्टिकी प्राप्ति६१
५-पृथुका उपाख्यान—वेनका अत्याचार करके नष्ट होना और पृथुका जन्म तथा चरित्र२०१९-पितृकल्प-भरद्वाजके पुत्रोंकी कथा, योगभ्रष्ट पुरुषोंकी गति, योगसिद्धिके अधिकारी पुरुषोंके लक्षण तथा मार्कण्डेय-सनत्कुमार-संवादकी समाप्ति६७
६-पृथुका उपाख्यान-पृथ्वीका पृथुकी पुत्री बनकर अनेक प्रकारके दूध देना तथा अनेक पात्रों एवं दुहनेवालोंका वर्णन२४२०-पितृकल्प-ब्रह्मदत्त और उग्रायुधके वंश तथा पूजनीया चिड़ियाद्वारा शुकनीतिका वर्णन६८
७-मन्वन्तर, मनु, देवता और ऋषियोंका पृथक्-पृथक् वर्णन२८२१-पितृकल्प—मार्कण्डेयजी द्वारा श्राद्धकी महिमाका वर्णन, श्राद्धके फलसे कौशिक-पुत्रोंको उत्तम जन्मकी प्राप्ति७७
८-चारों युगों, मन्वन्तरों और ब्रह्माजीके दिन एवं वर्षका मान३३२२-पितृकल्प—शुचिवाक् पक्षीका स्वतन्त्र आदि तीन पक्षियोंको शाप देना, सुमना पक्षीका अनुग्रहपूर्वक उन्हें शापसे मुक्त करना८०
९-वैवस्वत मनु, यम, यमी (यमुना), अश्विनीकुमारों एवं शनैश्चरकी उत्पत्ति३६२३-हंसोंका काम्पिल्यनगरमें ब्रह्मदत्त आदिके रूपमें उत्पन्न होना और चार हंसोंका अपने पितासे आज्ञा लेकर मुक्त हो जाना८१
१०-वैवस्वत मनुके वंशजोंका वर्णन और पुरूरवाकी उत्पत्ति४०२४-विभ्राजका ब्रह्मदत्तका पुत्र बनकर उत्पन्न होना, रानी संमतिका ब्रह्मदत्तसे रूठना, एक ब्राह्मणके कहे हुए श्लोकोंसे ब्रह्मदत्त, पाञ्चाल्य और कण्डरीकको अपने पूर्वजन्मका ज्ञान होना तथा ब्रह्मदत्त आदिका तप करके मुक्त हो जाना८३
११-धुन्धुमारकी कथा४३
१२-धुन्धुमारके वंशका वर्णन और गालवकी उत्पत्ति४७
१३-त्रिशङ्कुके चरित्रका वर्णन तथा उनके वंशमें हरिश्चन्द्र आदिका उत्पन्न होना४८
१४-सगरकी उत्पत्ति और चरित्र तथा सगर-पुत्रोंके उद्योगसे समुद्रका 'सागर' होना५१

क-

Page 8Permalink

( २ )

२५-चन्द्रमाकी उत्पत्ति और राजसूय यज्ञ, देवासुर-संग्राम तथा बुधकी उत्पत्ति ... ८६
२६-महाराज पुरूरवाके चरित्र और वंशका वर्णन, राजा पुरूरवाका त्रेताग्निकी रचना करना और गन्धर्वोंके लोकमें जाना ... ८९
२७-पुरूरवाके द्वितीय पुत्र अमावसुके वंशका वर्णन, विश्वामित्र और परशुरामकी उत्पत्ति ... ९२
२८-राजा रजि और उनके पुत्रोंका चरित्र, इन्द्रका अपने स्थानसे भ्रष्ट होकर पुनः उसपर प्रतिष्ठित होना ... ९६
२९-अनेनाके वंशका वर्णन, धन्वन्तरिका काशिराज धन्वके यहाँ पुत्ररूपमें अवतार, दिवोदासके राज्य-कालमें भगवान् शिवकी आज्ञासे गणेश्वर निकुम्भके द्वारा वाराणसीको जनशून्य बनानेका प्रयत्न, वहाँ शिव और पार्वतीका निवास, दिवोदासका वाराणसीपर अधिकार और अलर्क-की प्रशंसा ... ९९
३०-नहुष एवं ययातिके वंशका वर्णन तथा ययातिका चरित्र ... १०४
३१-पूरुकी वंशपरम्पराका वर्णन ... १०८
३२-पूरुके वंशके अन्तर्गत ऋचेयुकी वंशपरम्परा—अजमीढवंश, पाञ्चाल एवं सोमकवंश, कौरववंश तथा तुर्वसु द्रुह्यु और अनुकी संततिका वर्णन ... १११
३३-यदुवंशका वर्णन, कार्तवीर्यकी उत्पत्ति एवं चरित्र तथा पाँचों ययाति-पुत्रोंके वंश-वर्णनके श्रवणकी महिमा .... ११७
३४-वृष्णिवंशका वर्णन—अक्रूर, वसुदेव, कुन्ती, सात्यकि, उद्धव, चारुदेष्ण, एकलव्य आदिका परिचय ... १२१
३५-श्रीकृष्णका अवतार लेना, श्रीकृष्णके अन्य भाई-बहिनों और कुटुम्बियोंका वर्णन तथा काल-यवनकी उत्पत्ति .... १२४
३६-क्रोष्टाके वंशका वर्णन, पुरोहितके गोत्रसे क्षत्रियों-के गोत्रका बदल जाना ... १२६
३७-बभ्रुवंशका वर्णन ... १२८
३८-मजमानके वंशका वर्णन और स्यमन्तकमणिकी कथा .... १३१
३९-स्यमन्तकमणिके कारण प्रसेन, सत्राजित् और शतधन्वाका मारा जाना, बलदेवजीका दुर्योधनको गदा-विद्या सिखाना, अक्रूरजीका श्रीकृष्णको मणि देना और श्रीकृष्णका पुनः अक्रूरको मणि लौटा देना .... १३५
४०-जनमेजयका भगवान्‌के वराह, नृसिंह, परशु-राम, श्रीकृष्ण आदि अवतारोंका रहस्य पूछना ... १३८
४१-भगवान् विष्णुके वाराह, नृसिंह, वामन, दत्तात्रेय, परशुराम, श्रीराम, श्रीकृष्ण, व्यास तथा कल्कि-अवतारोंकी संक्षिप्त कथा ... १४५
४२-भगवान् विष्णुके ईश्वरत्वका वर्णन एवं अद्भुत तारकामय संग्रामकी कथा ... १५३
४३-देवताओंके साथ युद्धके लिये उद्यत हुई दैत्य-सेनाका वर्णन .... १५९
४४-आश्चर्यतारकामय संग्राममें देवसेनाकी युद्धके लिये तैयारी ... १६१
४५-देवासुर-संग्राम एवं और्व अग्निकी उत्पत्ति १६५
४६-इन्द्रद्वारा चन्द्रमाकी स्तुति, चन्द्रदेव और वरुण-देवके द्वारा दैत्य-सेनाका संहार, मयदानवद्वारा मायाका प्रयोग, पवन और अग्निदेवका दैत्य-सेना-के साथ संग्राम और कालनेमिका रणमें आगमन १७०
४७-कालनेमिका युद्ध और प्रभाव .... १७५
४८-कालनेमि और भगवान् विष्णुका संवाद, श्री-विष्णुद्वारा कालनेमिका वध तथा देवताओंको आश्वासन देकर ब्रह्मलोकको प्रस्थान .... १७९
४९-ब्रह्मलोकमें भगवान् विष्णुका सत्कार ... १८४
५०-नारायणाश्रममें भगवान् विष्णुका शयन और उत्थान तथा पास आये हुए ब्रह्मा आदि देवताओंसे उनके आगमनका प्रयोजन पूछना १८७
५१-ब्रह्माजीका भगवान् विष्णुसे जगत्‌की वर्तमान अवस्थाका वर्णन करते हुए पृथ्वीका भार उतारनेके लिये मन्त्रणा करनेका अनुरोध ... १९१

Page 9Permalink

( ३ )

५२-भगवान् विष्णु तथा सब देवताओंका मेरुपर्वतकी दिव्य सभामें उपस्थित होना और वहाँ पृथ्वीका भगवान्‌से भार उतारनेके लिये प्रार्थना करना $\dots$ १९४<br>५३-ब्रह्माजीकी आज्ञासे देवताओंका अंशावतरण $\dots$ १९८५४-भगवान् विष्णुके प्रति देवर्षि नारदका वचन— भूलोककी वर्तमान अवस्थाका परिचय देकर भगवान्‌को अवतार ग्रहण करनेके लिये प्रेरित करना २०३<br>५५-भगवान् विष्णुके द्वारा नारदजीके कथनका उत्तर तथा ब्रह्माजीका भगवान्‌से उनके अवतार लेने-योग्य स्थान और पिता-माता आदिका परिचय देना २०९

( विष्णुपर्व )

१-मङ्गलाचरण, नारदजीका मथुरामें आकर कंसको आनेवाले भयकी सूचना देना और कंसका अपने सेवकोंके सामने बढ़-बढ़कर बातें बनाना $\dots$ २१३१०-वर्षा ऋतुका वर्णन $\dots$ २३९
२-कंसद्वारा देवकीके गर्भके विनाशका प्रयत्न, भगवान् विष्णुका पाताललोकमें स्थित 'षड्गर्भ' नामक दैत्योंके जीवोंका आकर्षण करके उन्हें निद्रा देवीके हाथमें देना और देवकीके गर्भमें क्रमशः स्थापित करनेका आदेश देकर अन्य कर्तव्य बताना तथा कार्यसाधनके अनन्तर बढ़नेवाली उस देवीकी महिमाका उल्लेख $\dots$ २१५११-श्रीकृष्णकी अङ्गच्छटा, भाण्डीर वट, यमुना और कालियदहका वर्णन तथा श्रीकृष्णद्वारा कालियनागके निग्रहका विचार $\dots$ २४२
३-आर्याकी स्तुति $\dots$ २१९१२-श्रीकृष्णद्वारा कालियनागका दमन, उसका समुद्रको प्रस्थान तथा गोपोंको श्रीकृष्णकी महत्ताका अनुभव $\dots$ २४७
४-कंसद्वारा देवकीके नवजात शिशुओंकी हत्या, योगमायाद्वारा सातवें गर्भका संकर्षण, श्रीकृष्णका प्राकट्य और नन्दभवनमे प्रवेश, कंसद्वारा नन्द-कन्याको मारनेका प्रयत्न और उसका दिव्य रूपमें दर्शन देना, कंसद्वारा क्षमाप्रार्थना और देवकीद्वारा उसे क्षमा-दान $\dots$ २२२१३-बलरामद्वारा धेनुकासुरका वध और भयरहित तालवनमें गौओं तथा गोपोंका विचरण $\dots$ २५०
५-वसुदेवजीका नन्दको व्रजमें लौटनेकी सम्मति देना और नन्दजीका गोव्रजकी शोभा निहारते हुए वहाँ पधारना $\dots$ २२६१४-बलरामद्वारा प्रलम्बासुरका वध $\dots$ २५२
६-शकट-भञ्जन और पूतना-वध $\dots$ २२९१५-इन्द्रोत्सवके विषयमें श्रीकृष्णकी जिज्ञासा तथा एक वृद्ध गोपके द्वारा उसकी आवश्यकताका प्रतिपादन $\dots$ २५६
७-श्रीकृष्ण और बलरामका व्रजमे घुटनोंके बल चलना तथा श्रीकृष्णका उलूखलमें बँधकर यमलार्जुन-भङ्गकी लीला करना $\dots$ २३११६-श्रीकृष्णके द्वारा गिरियज्ञ एवं गोपूजनका प्रस्ताव करते हुए शरद् ऋतुका वर्णन $\dots$ २५७
८-श्रीकृष्ण-बलरामकी बालचर्या, श्रीकृष्णके द्वारा व्रजको अन्यत्र ले जानेकी चेष्टा और अपने शरीरसे भेड़ियोंको उत्पन्न करके उनका समूचे व्रजको डराना $\dots$ २३४१७-गोपोंद्वारा श्रीकृष्णकी बातको स्वीकार करके गिरियज्ञका अनुष्ठान तथा भगवान्‌का दिव्य रूप धारण करके उनकी पूजा ग्रहण करनेके पश्चात् उन्हें वर देना $\dots$ २६१
९-भेड़ियोंके उत्पातसे व्रजवासियोंका उस स्थानको छोड़कर श्रीवृन्दावनमे जाना $\dots$ २३७१८-इन्द्रका संवर्तक मेघोंद्वारा वर्षा कराकर गौओं और गोपोंको कष्टमें डालना, श्रीकृष्णद्वारा गोवर्धनधारण तथा उसके नीचे गौओं और गोपोंसहित व्रजवासियोंका जाना $\dots$ २६३
१९-देवराज इन्द्रका आगमन, श्रीकृष्णका गोविन्द-पदपर अभिषेक तथा इन्द्रका श्रीकृष्णको भावी कार्य बताकर अर्जुनकी देख-भालके लिये कहना और श्रीकृष्णका उसे स्वीकार करना $\dots$ २६८
२०-श्रीकृष्णका अलौकिक चरित्र देखकर आशङ्कित हुए गोपोंका उनसे प्रश्न और श्रीकृष्णद्वारा उत्तर तथा उनकी रासलीलाका संक्षेपसे वर्णन २७५
Page 10Permalink

( ४ )

२१-अरिष्टासुरका वध .... ... २७७

२२-कंसकी आशङ्का, उसका रात्रिके समय यदुवंशियोंको बुलाकर भरी सभामें श्रीकृष्ण और विष्णुके प्रभावको बताना, वसुदेवपर कठोर आक्षेप करना तथा अक्रूरको श्रीकृष्ण आदिको बुला लानेके लिये ब्रजमें जानेकी आज्ञा देना ... २७९

२३-अन्धकका कंसको मुँहतोड़ उत्तर ... २८६

२४-केशीके अत्याचार और श्रीकृष्णद्वारा उसका वध .... .... २८९

२५-अक्रूरका ब्रजमें आकर भगवान् श्रीकृष्णको देखना और उनके विषयमें अनेक प्रकारकी बातें सोचना २९४

२६-अक्रूरका गोपोंके लिये कंसका आदेश सुनाना और वसुदेव-देवकीकी दयनीय दशा बताकर श्रीकृष्ण-बलरामको मथुरा चलनेके लिये प्रेरित करना, मार्गमें अक्रूरको यमुनाजीके जलमें आश्चर्यमय नागलोक एवं भगवान् अनन्त तथा उनकी गोदमें श्रीकृष्णका दर्शन .... २९७

२७-श्रीकृष्ण और बलरामका मथुरामें प्रवेश, उनके द्वारा रजकका वध, मालीको वरदान, कुब्जापर कृपा और कंसके धनुषका भञ्जन .... ३०१

२८-कंसकी चिन्ता, उसका रंगशालाको देखना और उसे सुसज्जित करनेका आदेश देना, चाणूर एवं मुष्टिकको तथा कुवलयापीडके महावतको श्रीकृष्ण-बलरामके वधके लिये आज्ञा देना, महावतसे द्रुमिलके द्वारा अपनी उत्पत्तिकी कथा कहना—उसकी माताका सुयामुन पर्वतपर द्रुमिलके साथ समागम तथा उन दोनोंका परस्पर वरदान एवं शाप ३०६

२९-नागरिकोंसे भरी रङ्गशालामें मञ्चों तथा प्रेक्षागृहोंकी शोभा, कंस तथा मल्लोंका आगमन, श्रीकृष्ण और बलरामका रङ्गद्वारपर पदार्पण, कुवलयापीड, महावत तथा हाथीके पादरक्षकोंका वध और दोनों बन्धुओंका रङ्गस्थलमें प्रवेश ... ३१४

३०-रङ्गशालामें मल्लयुद्धके विषयमें श्रीकृष्णके विचार, श्रीकृष्ण और बलदेवके द्वारा चाणूर और मुष्टिक आदिका वध, कंसका संहार तथा पिता-माताके चरणोंमें प्रणाम करके दोनों भाइयोंका उनके घरमें जाना .... ... ३१७

३१-कंसकी स्त्रियों और माताका विलाप ... ३२३

३२-श्रीकृष्णका कंसवधके लिये पश्चात्तापपूर्वक उसके औचित्यका समर्थन, उग्रसेनका श्रीकृष्णको सर्वस्व-समर्पणके पश्चात् कंसका अन्त्येष्टि-संस्कार करनेके लिये अनुरोध, श्रीकृष्णका उन्हें समझा-बुझाकर राज्यपर अभिषिक्त करना और समस्त यादवोंके साथ जाकर कंस आदिका अन्त्येष्टि-संस्कार कराना ... ... ३२८

३३-बलराम और श्रीकृष्णका गुरु सान्दीपनिके यहाँ जाकर विद्या पढ़ना और गुरुदक्षिणामें उनके मरे हुए पुत्रको उन्हें देकर मथुरापुरीको लौट आना ... .... ३३२

३४-जरासंघका अपनी विशाल सेनाके द्वारा आकर मथुरापुरीपर घेरा डालना .... ३३५

३५-जरासंघकी सेनाका वर्णन, उसकी चारों दिशाओंसे मथुरापुरीपर आक्रमणकी योजना, यादवोंके साथ जरासंघकी सेनाका युद्ध, श्रीकृष्ण और बलरामके पराक्रमसे उसकी सेनाका पलायन, जरासंघद्वारा अपने सैनिकोंको प्रोत्साहन तथा उभय पक्षके वीरोंमें घमासान युद्ध ... ३३६

३६-वृष्णिवंशियों तथा जरासंघके सैनिकोंका युद्ध, बलराम और जरासंघका गदायुद्ध तथा जरासंघका पराजित होकर पलायन करना .... ३४३

३७-जरासंघके पुनः आक्रमणसे शङ्कित यादवोंकी सभामें विकद्रुका भाषण—राजा हर्यश्वका चरित्र तथा उनसे यदु एवं यादवोंकी उत्पत्तिका वर्णन .... ... ३४६

३८-विकद्रुद्वारा यदुकी संततिका वर्णन तथा मथुरापुरीको जरासंघका आक्रमण सहनेके अयोग्य बताना ... ... ३५१

Page 11Permalink

( ५ )

३९-बलराम और श्रीकृष्णका पुरी और पुरवासियोंकी रक्षाके लिये मथुरासे दक्षिण भारतकी ओर प्रस्थान, परशुरामजीसे उनकी भेंट तथा उन दोनोंको गोमन्तपर्वतपर चलनेके लिये उनकी सलाह ... ... ३५५

४०-श्रीकृष्ण, बलराम और परशुरामजीका गोमन्त-पर्वतपर आरोहण, गोमन्तकी शोभाका वर्णन तथा परशुरामजीका श्रीकृष्णको युद्धके लिये प्रोत्साहन देकर वहाँसे प्रस्थान ... ३६१

४१-बलरामके पास वारुणी, कान्ति एवं श्री (शोभा)-इन देवाङ्गनाओंका आगमन, गरुड़के द्वारा श्रीकृष्णको वैष्णव मुकुटकी प्राप्ति, श्रीकृष्णका बलरामसे वार्तालाप तथा जरासंधकी सेनाका निरीक्षण करके अपने आपसे ही मानसिक उद्गार प्रकट करना ... .... ३६४

४२-जरासन्धकी सेनाका वर्णन, उसका सेनाको पर्वतपर आक्रमण करनेकी आज्ञा देना, शिशुपालकी सम्मतिसे गोमन्तपर्वतमें आग लगाया जाना, पर्वतका जलना तथा बलराम और श्रीकृष्णका पर्वतसे कूदकर राजाओंकी सेनामें आ पहुँचना ... .... ३६९

४३-श्रीकृष्ण और बलरामका जरासन्ध और उसकी सेनाओंके साथ युद्ध, राजा दरदकी मृत्यु, जरासंधका पराजित होकर पलायन तथा चेदिराज दमघोषके साथ श्रीकृष्ण और बलराम-का करवीरपुरमें जाना ... .... ३७४

४४-श्रीकृष्णद्वारा शृंगालका वध तथा उसके पुत्रका करवीरपुरके राज्यपर अभिषेक ... ३८१

४५-बलराम और श्रीकृष्णका मथुरामें प्रत्यागमन और स्वागत ... ... ३८५

४६-बलरामजीकी ब्रजयात्रा तथा उनके द्वारा यमुनाजीका आकर्षण ... .... ३८७

४७-श्रीकृष्णका यादवोंके साथ रुक्मिणी-स्वयंवरके अवसरपर कुण्डिनपुरमें जाना तथा राजा कैशिक-द्वारा उनका सत्कार .... .... ३९१

४८-श्रीकृष्णके आगमनसे चिन्तित हुए राजाओंकी सभामें जरासंध और सुनीथका भाषण ... ३९४

४९-दन्तवक्त्र और शाल्वका भाषण सुनकर भीष्मकका श्रीकृष्णके प्रभावका वर्णन करते हुए उन्हें प्रसन्न करनेका ही निश्चय करना .... ३९७

५०-क्रथ और कैशिकद्वारा भगवान् श्रीकृष्णको अपने राज्यका समर्पण, देवराज इन्द्रके आदेशसे सब नरेशोंद्वारा भगवान्‌का राजेन्द्रके पदपर अभिषेक तथा भगवान्‌का सबको आश्वासन देना ... .... ४०२

५१-श्रीकृष्ण और भीष्मकका संवाद, भीष्मकद्वारा श्रीकृष्णकी स्तुति तथा श्रीकृष्णका मथुरागमन .... .... ४०८

५२-शाल्वके कथनानुसार जरासंध आदि नरेशोंका शाल्वको ही कालयवनके पास दूत बनाकर भेजना .... .... ४१३

५३-कालयवनकी विशेषता, राजा शाल्वका उसके यहाँ दूत बनकर आना और उसे जरासन्धका संदेश सुनाना ... .... ४१६

५४-कालयवनका राजाओंका अनुरोध स्वीकार करके श्रीकृष्णपर विजय पानेके लिये मथुराको प्रस्थान .... .... ४२०

५५-गरुड़का श्रीकृष्णके निवासयोग्य भूमि देखनेके लिये जाना, मथुरामें राजेन्द्र श्रीकृष्णका स्वागत, श्रीकृष्णद्वारा राजा उग्रसेन तथा मथुरा-वासियोंका सत्कार एवं गरुड़का लौटकर कुशस्थलीके विषयमें बताना .... ४२१

५६-श्रीकृष्णकी आज्ञासे यादवोंका द्वारकापुरीको प्रस्थान .... ... ४३०

५७-कालयवनका वध .... .... ४३३

५८-द्वारकापुरीका विश्वकर्माद्वारा निर्माण, निधिपति शङ्ख और सुधर्मा सभाका आनयन, श्रीकृष्णद्वारा सुव्यवस्थापूर्वक वहाँ यादवोंको बसाना तथा बलरामजीका रेवतीके साथ विवाह .... ४३७

Page 12Permalink

( ६ )

५९-भगवान् श्रीकृष्णके द्वारा रुक्मिणीका हरण तथा यादववीरोंका जरासंध एवं शिशुपाल आदिके साथ घोर युद्ध .... ... ४४३

६०-श्रीकृष्णद्वारा रुक्मीकी पराजय तथा रुक्मिणी आदिके साथ श्रीकृष्णका विवाह एवं उनसे उत्पन्न हुई संतानोंका संक्षिप्त परिचय ... ४४८

६१-रुक्मीकी पुत्री शुभाङ्गीद्वारा स्वयंवरमें प्रद्युम्नका वरण, प्रद्युम्नपुत्र अनिरुद्धका रुक्मीकी पौत्री रुक्मवतीके साथ विवाह तथा बलरामद्वारा रुक्मीका वध ... ... ४५१

६२-बलदेवजीका माहात्म्य, उनके द्वारा हस्तिनापुरको गङ्गामें गिरानेका अद्भुत प्रयत्न ... ४५५

६३-नरकासुरका परिचय, द्वारकामें इन्द्रका आगमन और श्रीकृष्णसे नरकवधके लिये अनुरोध, सत्यभामासहित श्रीकृष्णका प्राग्ज्योतिषपुरमें गमन तथा उनके द्वारा मुरु, निसुन्द, हयग्रीव, विरूपाक्ष, पञ्चनाद, अन्यान्य असुर तथा नरकासुरका वध .... ४५६

६४-श्रीकृष्णका नरकासुरके भवनमें प्रवेश करके वहाँके धन-वैभव तथा सोलह हजार कुमारियोंको द्वारका भेजना और स्वयं देवलोकमें जा अदितिको कुण्डल दे वहाँसे पारिजात लेकर लौटना .... ४६५

६५-रैवतक पर्वतपर रुक्मिणीके व्रतोद्यापनका उत्सव, उसमें पारिजात-पुष्प देकर श्रीकृष्णद्वारा रुक्मिणीका सम्मान, नारदजीद्वारा रुक्मिणीके सर्वाधिक सौभाग्यकी प्रशंसा तथा सत्यभामाका कोपभवनमें प्रवेश .... .... ४६९

६६-श्रीकृष्णका सत्यभामाको मनाना और सत्यभामाका मानसिक खेद प्रकट करके उनसे तपस्याके लिये अनुमति माँगना .... ४७३

६७-श्रीकृष्णके पूछनेपर सत्यभामाका उन्हें अपने क्षोभ एवं खेदका कारण बताना, श्रीकृष्णका उनके लिये पारिजात वृक्ष लानेका विश्वास दिलाकर उन्हें संतुष्ट करना, सत्यभामा और श्रीकृष्णद्वारा नारदजीका सत्कार तथा नारदजीके द्वारा पारिजातकी उत्पत्ति और महिमाका वर्णन ४७७

६८-श्रीकृष्णका पारिजात वृक्ष माँगनेके लिये नारदजीके द्वारा इन्द्रके पास संदेश भेजना और न देनेपर उन्हें गदा मारनेकी धमकी देना .... ४८२

६९-स्वर्गमें महादेवजीकी परिचर्याके लिये नृत्य-गीत आदि उत्सव, नारदजीकी इन्द्रको श्रीकृष्णका पारिजातके लिये प्रार्थनाविषयक संदेश सुनाना और इन्द्रका अनेक कारण बताकर पारिजातको न देनेका विचार प्रकट करना .....४८५

७०-श्रीकृष्णके द्वारा गदा-प्रहारकी धमकी सुनकर कुपित हुए इन्द्रका नारदजीसे उनके बर्तावकी कटु आलोचना करना और युद्ध किये बिना पारिजात वृक्षको न देनेका ही निश्चय करना ... ४९०

७१-नारदजीके द्वारा श्रीकृष्णकी महत्ताका प्रतिपादन सुनकर भी इन्द्रका उन्हें पारिजात देनेको उद्यत न होना .... ... ४९४

७२-श्रीकृष्णका नारदजीको अमरावतीपर आक्रमण करनेका निश्चय बताकर इन्द्रके पास संदेश भेजना, इन्द्र और बृहस्पतिकी बातचीत, बृहस्पतिका कश्यपजीको यह समाचार बताना और कश्यपजीका युद्धकी शान्तिके लिये भगवान् शङ्करकी स्तुति करना ... ... ४९८

७३-इन्द्र और श्रीकृष्ण, जयन्त और प्रद्युम्न, प्रवर और सात्यकि तथा ऐरावत और गरुड़का युद्ध ५०५

७४-रात्रिमें युद्ध स्थगित करके श्रीकृष्णका पारियात्र पर्वतको वरदान देना, गङ्गाका स्मरण करना, बिल्व और गङ्गाजलपर महादेवजीका आवाहन करके उन विल्वोदकेश्वरकी पूजा और स्तुति करना, महादेवजीका उन्हें अभीष्ट वर देकर दैत्योंको मारनेका आदेश देना तथा पारियात्र पर्वतपर भगवान्‌का निवास एवं उनकी प्रतिमाके पूजनकी महिमा ... ... ५११

Page 13Permalink

( ७ ) ७५-इन्द्र और उपेन्द्रका पुनर्युद्ध, उत्पातोंका प्राकट्य, ब्रह्माजीकी आज्ञासे कश्यप और अदितिका बीचमें आकर दोनोंका युद्ध बंद कराना, फिर सबका स्वर्गमें गमन, अदितिकी आज्ञासे शचीद्वारा उपहार पाकर पारिजातसहित द्वारका-गमन, पारिजातसे द्वारकावासियोंकी प्रसन्नता, सत्यभामाके पुण्यक-व्रतमें प्रतिग्रहके लिये श्रीकृष्णद्वारा नारदजीका स्मरण ... ५१५ ७६-सत्यभामाद्वारा पुण्यक-व्रतमें श्रीकृष्णका नारदजीको दान, नारदजीका निष्क्रय लेकर श्रीकृष्णको छोड़ना और उनसे वर पाना, श्रीकृष्णका सगे-सम्बन्धियोंको पारिजात दिखाकर पुनः उसे स्वर्गमें पहुँचाना .... ५२० ७७-पुण्यक-विधिके वर्णनका उपक्रम ... ५२२ ७८-उमाद्वारा सती स्त्रीके महत्त्वका वर्णन करते हुए पुण्यक-व्रतकी विधिका उपदेश .... ५२४ ७९-पुण्यक-व्रतसम्बन्धी नियम एवं दानका वर्णन तथा पुत्र आदिके निमित्त किये जानेवाले दूसरे व्रत एवं दानका प्रतिपादन .... ५२६ ८०-नाना प्रकारके व्रतोंका विधान .... ५३१ ८१-उमाके द्वारा व्रतकथनका उपसंहार, श्रीनारदजीका देवियोंद्वारा किये गये व्रतोंका वर्णन करना तथा श्रीकृष्ण-पत्नियोंद्वारा व्रतका अनुष्ठान एवं दान.... ५३५ ८२-षट्पुरवासी असुरोंका संक्षिप्त परिचय, उन्हें ब्रह्मा और भगवान् शिवका वरदान .... ५३८ ८३-ब्रह्मदत्तके यज्ञमें वसुदेव-देवकीका आगमन, दैत्योंद्वारा ब्रह्मदत्तकी कन्याओंका अपहरण और प्रद्युम्नद्वारा उनकी रक्षा, नारदजीके कहनेसे दैत्योंका क्षत्रिय नरेशोंको अपने पक्षमें मिलाना तथा श्रीकृष्णका षट्पुरमें आगमन .... ५४० ८४-श्रीकृष्णद्वारा यादव-सेनाकी युद्धके लिये नियुक्ति, दानवोंका निष्क्रमण, निकुम्भद्वारा कुछ यादववीरोंका गुफामें बंदी होना, श्रीकृष्णके द्वारा दानव-सैनिकोंका संहार, प्रद्युम्नद्वारा राजसैनिकोंका गुफामें अवरोध तथा ब्रह्मदत्तको सान्त्वना... ... ... ५४४ ८५-निकुम्भका जयन्तसे पराजित होकर भगवान् श्रीकृष्णके साथ युद्ध करना, श्रीकृष्णका अर्जुनको निकुम्भका चरित्र बताना, आकाशवाणीकी प्रेरणासे सुदर्शनचक्रद्वारा निकुम्भका वध करना और ब्रह्मदत्तको षट्पुर नगर देकर द्वारकाको प्रस्थान करना ... .... ... ५४८ ८६-अन्धकासुरकी उत्पत्ति और अनाचार, उसके वधके लिये ऋषियोंका विचार, नारदजीका मन्दारपुष्पोंकी माला धारण करके अन्धकके यहाँ जाना और उससे मन्दार वनके महत्त्व बताना.... .... .... ५५३ ८७-मन्दराचलपर गये हुए अन्धकासुरका महादेवजीद्वारा वध ... ... ५५७ ८८-पिण्डारकतीर्थके अन्तर्गत समुद्रमें श्रीकृष्ण तथा अन्य यादवोंका जलविहार ... ५६० ८९-बलराम और श्रीकृष्ण आदि यादवोंकी जलक्रीड़ा एवं गान आदिका वर्णन ... .... ५६६ ९०-निकुम्भद्वारा भानुमतीका अपहरण, श्रीकृष्ण, अर्जुन और प्रद्युम्नके साथ उसका युद्ध, गोकर्णतीर्थमें उसका पतन, प्रद्युम्नका भानुमतीको लेकर द्वारका पहुँचाना, फिर तीनोंका निकुम्भके साथ युद्ध, उसकी अद्भुत मायाका वर्णन और श्रीकृष्णद्वारा निकुम्भ- का वध ........ ... ५७७ ९१-वज्रनाभकी तपस्या और वरप्राप्ति, उसका त्रिभुवन-विजयके लिये उद्योग, इन्द्रकी श्रीकृष्ण- से वार्ता, भद्रनामा नटको मुनियोंका वरदान, इन्द्रका हंसोंको आवश्यक कर्तव्य बताकर वज्रनाभपुरमें भेजना ... ... ५८२ ९२-हंसोंका वज्रपुरमें निवास, हंसीका प्रभावतीको प्रद्युम्नके प्रति अनुरक्त कराना, प्रभावतीका हंसीसे प्रद्युम्नकी प्राप्ति करानेका अनुरोध, हंसी और वज्रनाभका संवाद, हंसोंके मुँहसे सब समाचार सुनकर श्रीकृष्णका नटवेषमें प्रद्युम्न आदि यादवोंको वज्रपुरमें भेजना .... ५८५

Page 14Permalink

( ८ )

९३- नटवेशधारी यादवोंका सुपुर और वज्रपुरमें सफल अभिनय करके दानवोंको रिझाकर उनसे उपहार पाना तथा प्रद्युम्नका प्रभावतीके घरमें प्रवेश ... ५८९

९४- प्रद्युम्न और प्रभावतीका गान्धर्वविवाह एवं समागम, फिर गद और चन्द्रवतीका तथा साम्ब और गुणवतीका गान्धर्वविवाह ... ५९४

९५- प्रद्युम्नका प्रभावतीसे वर्षाका वर्णन करते हुए उसे अपने कुलका परिचय देना ... ५९७

९६- कश्यपके मना करनेपर भी वज्रनाभका त्रिलोक-विजयके लिये प्रस्थान, श्रीकृष्ण और इन्द्रका प्रद्युम्नको संदेश देना और उनकी संततिके प्रभावका उल्लेख करना, दैत्योंका प्रद्युम्न आदिके पुत्रोंको बंदी बनाना, प्रभावती आदि-का पतियोंको तलवार देकर युद्धके लिये भेजना, इन्द्रके द्वारा उनकी सहायता तथा प्रद्युम्नका अद्भुत पराक्रम ... ६०१

९७- प्रद्युम्नद्वारा वज्रनाभका वध तथा प्रद्युम्न आदि-के पुत्रोंका राज्याभिषेक .... ६०६

९८- इन्द्रकी आज्ञासे विश्वकर्माद्वारा पुनः परिस्कृत की गयी द्वारकापुरीका वर्णन ... ६०९

९९- श्रीकृष्णका द्वारका तथा अन्तःपुरमें प्रवेश और मणिपर्वत एवं पारिजातको यथोचित स्थानमें स्थापित करना ... ६१४

१००- श्रीकृष्णका समस्त यादवोंसे मिलकर उन्हें सम्मानित करनेके लिये सभामें बुलाना ... ६१६

१०१- श्रीकृष्णद्वारा यादवोंका सत्कार तथा नारदजीका यादवोंकी सभामें श्रीकृष्णके प्रभावका वर्णन ६१७

१०२- नारदजीके द्वारा भगवान् श्रीकृष्णके अद्भुत कर्मोंका वर्णन ... ६२२

१०३- श्रीकृष्णकी संततिका वर्णन तथा वृष्णिवंशका उपसंहार .... ६२५

१०४- प्रद्युम्नका जन्म, शम्बरासुरद्वारा प्रद्युम्नका सूतिकागृहसे अपहरण, प्रद्युम्न-मायावती-संवाद और प्रद्युम्नका शम्बरासुरके सौ पुत्रोंके साथ युद्ध ... ६२७

१०५- प्रद्युम्नद्वारा शम्बरासुरकी सेना और मन्त्रियोंका संहार .... ६३१

१०६- शम्बरासुर और प्रद्युम्नका मायामय युद्ध, शम्बरकी चिन्ता, देवराज इन्द्रकी आज्ञासे नारदजीका प्रद्युम्नको उनके पूर्व स्वरूपका स्मरण दिलाना और आवश्यक कर्तव्य सुझाना ६३६

१०७- प्रद्युम्नके द्वारा शम्बरासुरका वध ... ६४०

१०८- मायावतीसहित प्रद्युम्नका द्वारकामें आगमन और रुक्मिणीके भवनमें प्रवेश ... ६४२

१०९- बलदेवजीके द्वारा प्रद्युम्नको आदित्यस्तोत्रका उपदेश ... ६४५

११०- साम्बकी उत्पत्ति और अस्त्रशिक्षा तथा द्वारकामें पधारे हुए राजाओंके बीच नारदजीके द्वारा भगवान् श्रीकृष्णकी परम धन्यताका प्रतिपादन ६५०

१११- श्रीकृष्णकी महिमा-अर्जुनका श्रीकृष्णसे आज्ञा लेकर ब्राह्मण-बालककी रक्षाके लिये जाना ... ६५६

११२- ब्राह्मणबालककी रक्षा न होनेपर ब्राह्मणद्वारा अर्जुनका तिरस्कार और श्रीकृष्णके साथ उनका उत्तर दिशाको गमन ... ६५७

११३- श्रीकृष्णद्वारा ब्राह्मणपुत्रोंका आनयन ... ६५९

११४- भगवान् श्रीकृष्णका अर्जुनको अपने यथार्थ स्वरूपका परिचय देना ... ६६२

११५- भगवान् श्रीकृष्णके पराक्रमोंका संक्षेपसे वर्णन ६६४

११६- भगवान् शङ्करका वाणासुरको अपने और देवी पार्वतीके पुत्रके रूपमें स्वीकार करना, वाणासुर-का उनसे युद्धके लिये वर माँगना और पाना तथा इससे बाण-मन्त्री कुम्भाण्डका चिन्तित होना ... ६६५

११७- शिव-पार्वतीका क्रीडाविहार, पार्वतीका उषाको पति-समागमके लिये वर देना तथा उषाकी विरह-व्यथाका वर्णन ... ६७१

Page 15Permalink

( ९ ) ११८-उषाका स्वप्नमें प्रियतमके साथ समागम, इससे १२४-बाणासुरकी सेनाका पलायन, भगवान् शङ्करका उषाकी चिन्ता, सखियोंका उसे समझाना, अपने गणोंके साथ युद्धके लिये आगमन, कुम्भाण्डकुमारीके कहनेसे उषाका चित्रलेखाको भगवान् श्रीकृष्ण और रुद्रका युद्ध तथा बुलाकर उसे अपना कष्ट बताना, चित्रलेखाके बाणासुरका युद्धभूमिमें पदार्पण .... ७१७ बनाये हुए चित्रोंसे उषाका अनिरुद्धको १२५-श्रीकृष्णके जृम्भास्त्रसे भगवान् शङ्करका पहचानना और उन्हें लानेके लिये चित्रलेखाका जँभाईके वशीभूत होना, ब्रह्माजीके द्वारा शिव- द्वारकाको जाना ... ... ६७५ जीको विष्णुके साथ उनकी एकताका स्मरण ११९-चित्रलेखा और नारदजीका संवाद, चित्रलेखाका दिलाना तथा ब्रह्माजीके पूछनेपर मार्कण्डेयजीका नारदजीसे तामसी विद्या ग्रहण कर अनिरुद्धको हरिहरकी एकता स्थापित करते हुए शोणितपुर ले जाना, उषा और अनिरुद्धका गान्धर्व- माहात्म्यसहित हरिहरात्मक स्तोत्रका वर्णन विवाह, अनिरुद्धका बाणासुरके सैनिकों तथा करना ... ... ७२१ बाणासुरके साथ युद्ध, उनका नागपाशमें बँधकर १२६-स्वामी कार्तिकेय और श्रीकृष्णके युद्धमें स्वामी बंदी होना तथा नारदजीका द्वारका जाना ... ६८२ कार्तिकेयकी पराजय, कोटवीदेवीका कार्तिकेयकी १२०-अनिरुद्धके द्वारा आर्यादेवीकी स्तुति और रक्षा करना, बाणासुर और श्रीकृष्णका युद्ध, देवीका प्रसन्न होकर उन्हें बन्धनके कष्टसे श्रीकृष्णका बाणासुरकी हजार भुजाओंको काटना, मुक्त करना .... .... ६९५ महादेवजीका बाणासुरको महाकाल होनेका १२१-अनिरुद्धके अपहरणसे रनवासमें शोक, श्रीकृष्ण वरदान देना .... .... ७२५ और यादवोंकी चिन्ता, गुप्तचरोंकी नियुक्ति १२७-अनिरुद्धका नागपाशसे छुटकारा और उनके और उनकी विफलता, नारदजीका आगमन द्वारा श्रीकृष्ण आदिकी वन्दना, नारदजीके और अनिरुद्धका समाचार-निवेदन, श्रीकृष्णके कहनेसे उनका चोर्य-विवाह, उषाकी विदाई, द्वारा गरुड़का आवाहन और स्तवन, गरुड- सबका द्वारकाको प्रस्थान, मार्गमें श्रीकृष्णद्वारा द्वारा श्रीकृष्णकी स्तुति और श्रीकृष्णका वरुण देवतापर विजय, वरुणद्वारा श्रीकृष्णकी शोणितपुरको प्रस्थान .... ... ६९९ स्तुति और पूजा, श्रीकृष्णके आगमनसे द्वारका- १२२-श्रीकृष्ण, बलभद्र और प्रद्युम्नका शोणितपुरके वासियोंका हर्ष, भगवान्के आदेशसे पुरवासियों लिये प्रस्थान, गरुड़का आहवनीय अग्निको द्वारा देवताओंकी वन्दना, इन्द्रद्वारा श्रीकृष्णकी शान्त करना, श्रीकृष्णद्वारा अग्निगणोंकी प्रशंसा और सब देवताओं तथा ऋषियों आदि- पराजय, बाणासुरके सैनिकोंके साथ श्रीकृष्ण का अपने-अपने स्थानको जाना .... ७३६ आदिका युद्ध, त्रिशिरा ज्वरका आक्रमण और १२८-द्वारकामें उत्सव, उषाका अन्तःपुरमें प्रवेश श्रीकृष्णके साथ उसका युद्ध ... .... ७०८ और सत्कार, श्रीकृष्ण और विष्णुपर्वकी महिमा १२३-श्रीकृष्णसे पराजित हुए ज्वरका उनकी शरणमें तथा पर्वका उपसंहार .... ... ७४६ जाना, उनसे वर पाना और उनकी आज्ञा शिरोधार्यकर रणभूमिसे हट जाना ... ७१४ ( भविष्यपर्व ) १-जनमेजयकी संतति एवं पौरव तथा पाण्डववंश- क्यों नहीं रोका-यह जनमेजयका प्रश्न और की प्रतिष्ठाका वर्णन .... .... ७४९ उसके उत्तरमें व्यासजीद्वारा कालकी प्रबलताका २-राजा जनमेजयका अश्वमेधयज्ञ करनेका विचार, प्रतिपादन .... .... ७५० व्यासजीका आगमन और राजा द्वारा उनका ३-व्यासजीद्वारा कलियुगकी स्थितिका वर्णन .... ७५४ सत्कार, आपने पाण्डवोंको राजसूय यज्ञ करनेसे ४-कलियुगका वर्णन .... .... ७५७

Page 16Permalink

( १० )

५-व्यासजी आदिका गमन, जनमेजयके अश्वमेधयज्ञमें इन्द्रका विघ्न डालना, जनमेजयद्वारा इन्द्रको शाप, ब्राह्मणोंका निर्वासन तथा अपनी पत्नीकी भर्त्सना, विश्वावसुका जनमेजयको समझाना ... ७६१

६-जनमेजयका संतुष्ट होकर राज्य-शासन करना तथा इस ग्रन्थके पाठ और श्रवणकी महिमा ... ७६४

७-पुष्कर-प्रादुर्भावके विषयमें जनमेजयका प्रश्न और वैशम्पायनजीका उत्तर—भगवान् नारायणकी महिमाका प्रतिपादन ... .... ७६५

८-सत्ययुग आदिके परिमाणका वर्णन .... ७६७

९-प्रलयके पश्चात् एकार्णवके जलमें भगवान् नारायणका शयन .... ... ७६९

१०-एकार्णवमें भगवान् और मार्कण्डेयजीका संवाद ७७०

११-परमात्माके द्वारा भूतोंकी सृष्टि तथा ब्रह्माजीको प्रकट करनेके लिये उनकी नाभिसे एक महान् पद्मका प्रादुर्भाव .... ... ७७५

१२-नारायणके नाभिकमलके दलोंमें समस्त लोकोंकी कल्पना ... .... ७७७

१३-मधु और कैटभका ब्रह्माजीके साथ संवाद तथा भगवान् विष्णुके द्वारा वध ... .... ७७८

१४-ब्रह्माजीके तीन पुत्रोंको परम पदकी प्राप्ति, फिर उनके द्वारा मैथुनी सृष्टिका विस्तार, दक्षकन्याओंकी संततिका वर्णन ... .... ७८०

१५-जनमेजयके द्वारा महाभारत-वर्णित चरित्रकी प्रशंसा ... .... ७८५

१६-सृष्टिविषयक वर्णनके प्रसङ्गमें ज्ञान और योगका विचार ... ... ७८६

१७-मैनाककी स्थिति, मेरुपृष्ठपर परमात्मासे ब्रह्माजीका प्राकट्य, मेरुकी विशालता, ब्रह्माजीके द्वारा सृष्टि, ब्रह्म और ब्रह्माके स्वरूपका वर्णन, गङ्गाका प्रादुर्भाव, सोमकी उत्पत्ति, धर्मके पाद, योग-साधना, ऐश्वर्यसे हानि, वेदोंका प्राकट्य, यज्ञपुरुषका वर्णन, योगवेत्ताकी महिमा, चित्तकी उपलब्धिमें कारण, मोक्ष-सम्बन्धी कर्म करनेका विधान और कर्मफलके त्यागसे मुक्ति ... ७८९

१८-योगके उपसर्ग (विघ्न), योगीकी विष्णुरूपसे स्थिति, कर्मलयसे मुक्ति, सकाम कर्मियोंकी धूममार्गसे गति और पुनरावृत्ति, ज्ञानी एवं योगीको तत्त्वका साक्षात्कार तथा ब्रह्मयुगका वर्णन .... ७९५

१९-योगीकी स्थिति तथा उसके समक्ष आनेवाले विघ्नरूप ऐश्वर्योंका वर्णन ... ... ७९८

२०-ब्रह्माजीके द्वारा योगधारणपूर्वक की गयी मानसिक सृष्टिका वर्णन ... .... ८०२

२१-त्रेतायुगके प्रसंगमें ज्ञानसिद्ध ब्राह्मणोंका वर्णन, प्रजापतिदक्षद्वारा प्राणियों एवं चारों वर्णोंकी सृष्टि तथा उनका अपने पुत्रोंको धात्रीका अन्त जाननेके लिये आदेश .... ... ८०३

२२-दक्षका अपने आधे अङ्गसे स्त्रीरूप होकर बहुत-सी कन्याओंको उत्पन्न करना और उनका धर्म, कश्यप एवं सोमको दान कर देना, कश्यप और दक्षकन्याओंकी संतानोंका वर्णन तथा देवलोकमें उत्पन्न होनेवालोंकी योग्यता ... ... ८०५

२३-ब्रह्माजीके महायज्ञका वर्णन ... ... ८०७

२४-चारों आश्रमोंमें स्थित हुए ब्राह्मणोंकी ब्रह्म जी के यज्ञस्थलके पुण्य-प्रदेशमें निवासकी इच्छा .. ८११

२५-नारद आदिके द्वारा ब्राह्मणों तथा ब्रह्माजीका सत्कार, ब्रह्माजीके द्वारा कश्यपको यज्ञका आदेश, देवता-दानव-युद्ध तथा विष्णुके द्वारा मधुकी पराजय ... ... ८१२

२६-मधु और विष्णुका घोर युद्ध, देवताओं और ऋषियोंद्वारा श्रीविष्णुकी स्तुति, हयग्रीवरूपधारी विष्णुद्वारा मधुका वध और पृथ्वीको मेदिनी नामकी प्राप्ति ... .... ८१३

२७-मधुके पतनसे समस्त प्राणियोंको हर्ष, वहाँ एकत्र हुए पर्वतों और वसन्त ऋतुका वर्णन, मधुवाहिनी नदीका प्राकट्य और गौरीसिद्धाका माहात्म्य ... ... ८१७

Page 17Permalink

( ११ )

२८-पुष्करमें श्रीविष्णु आदिकी तपस्या और उसके प्रभावका वर्णन ... ... ८२१
२९-तपस्याके प्रभावसे देवताओंका उत्कर्ष ... ... ८२८
३०-पृथुका राज्याभिषेक तथा दैत्यों और देवताओं-द्वारा मन्दराचलके मन्थनदण्डद्वारा समुद्रका मन्थन, समुद्रसे अन्य रत्नोंके साथ अमृतका प्राकट्य और राहुके सिरका छेदन ... ८३०
३१-बलिके यज्ञमें वामनद्वारा त्रिलोकीके राज्यका अपहरण तथा कालान्तरमें देवताओं‌द्वारा बलिका राज्याभिषेक ... .... ८३२
३२-दक्ष-यज्ञ-विध्वंस .... .... ८३३
३३-वाराहावतारका उपक्रम .... .... ८३८
३४-भगवान् यज्ञवराहके द्वारा पृथ्वीका उद्धार .... ८४१
३५-भगवान् वाराहके द्वारा विभिन्न दिशाओंमें पर्वतों और नदियोंका निर्माण .... ८४४
३६-जगत्‌की सृष्टिका वर्णन .... ... ८४७
३७-ब्रह्माजीद्वारा विभिन्न वर्गके अधिपतियोंकी नियुक्ति .... .... ८५१
३८-देवासुर-संग्राम तथा हिरण्याक्षद्वारा देवराज इन्द्रका स्तम्भन = .... ८५४
३९-भगवान् वाराहद्वारा हिरण्याक्षका वध .... ८५६
४०-देवताओंको अपने प्रभुत्वकी प्राप्ति, देवराज इन्द्रकी सम्पूर्ण लोकोंके आधिपत्यपर प्रतिष्ठा, सत्-असत् पुरुषोंकी यथोचित गतिके लिये आदेश देकर भगवान्‌का अन्तर्धान होना तथा देवेन्द्रद्वारा पर्वतोंके पंखका छेदन .... ८५८
४१-हिरण्यकशिपुकी तपस्या, वरप्राप्ति, अत्याचार, देवताओंको ब्रह्माजीका आश्वासन, भगवान् विष्णुका नरसिंह‌रूप धारण करके हिरण्यकशिपुकी सभा‌में जाना तथा उस सभाका वर्णन ... ८६०
४२-भगवान् नरसिंहका देवता, गन्धर्व, अप्सराओं तथा दैत्योंसे सेवित हिरण्यकशिपुको देखना ... ८६५
४३-प्रह्लादको नरसिंह-विग्रहमें समस्त त्रिलोकीका दर्शन .... .... ८६६


४४-दैत्यों तथा हिरण्यकशिपुद्वारा नृसिंहपर विभिन्न अस्त्रोंका प्रहार .... .... ८६७
४५-दैत्योंद्वारा किये गये प्रहारों और रची गयी मायाओंकी निष्फलता .... .... ८६९
४६-दैत्योंके विनाशकी सूचना देनेवाले महान् उत्पात, हिरण्यकशिपुका गदा लेकर धावा करना तथा उसके पैरोंकी धमकसे पृथ्वी, पर्वत, नदी एवं देशोंका कम्पित होना .... ... ८७१
४७-देवताओंके अनुरोधसे भगवान् नरसिंहद्वारा हिरण्यकशिपुका वध तथा देवताओं और ब्रह्माजीद्वारा उनकी स्तुति ... .... ८७६
४८-वामनावतारका उपक्रम, बलिका अभिषेक तथा दैत्योंका उनसे त्रैलोक्य-विजयके लिये अनुरोध .... ८७८
४९-देवताओंके साथ युद्धके लिये दैत्योंकी तैयारी .... ८८०
५०-पुलोमा, हयग्रीव, प्रह्लाद और शम्बरासुरका युद्धके लिये उद्योग .... .... ८८३
५१-अनुह्लाद, विरोचन, कुजम्भ, असिलोमा, वृत्र, एकचक्र, वृत्रभ्राता, राहु, विप्रचित्ति, केशी, वृषपर्वा तथा बलिका युद्धके लिये तैयार होकर आगे बढ़ना ... ... ८८५
५२-इन्द्र आदि देवताओं और लोकपालोंका युद्धके लिये उद्योग और प्रस्थान ... ... ८९३
५३-देवताओं और असुरोंका द्वन्द्वयुद्ध, भीषण उत्पात, ब्रह्माजी तथा सनकादि योगेश्वरोंका युद्ध देखनेके लिये आगमन ... ८९९
५४-देवताओं और असुरोंके युद्धका यज्ञके रूपमें वर्णन, दोनों सेनाओंका तुमुलयुद्ध तथा सावित्र और ध्रुवकी पराजय ... ... ९०२
५५-नमुचिद्वारा धर नामक वसुकी, मयासुरद्वारा त्वष्टाकी, वायुदेवद्वारा पुलोमाकी, हयग्रीवद्वारा पूषा देवताकी, शम्बरासुरद्वारा भगकी तथा चन्द्रदेवद्वारा समूची दैत्यसेनाकी पराजय ... ९०७

Page 18Permalink

( १२ )

५६-देवताओं और दानवोंका घोर संग्राम— विरोचनका विश्वक्सेनके साथ और कुंजम्भका अंश देवताके साथ युद्ध करते समय घोर पराक्रम प्रकट करना ... ... ९१७

५७-देवासुरसंग्राममें कुजम्भ, असिलोमा और वृत्रासुरके उत्कर्षका वर्णन तथा हरि एवं अश्विनीकुमारकी पराजय ... ... ९२१

५८-रणाजि और एकचक्रके, मृगव्याध और बलासुरके, अजैकपाद् और राहुके तथा सुधूम्राक्ष एवं केशी दैत्यके युद्धका वर्णन ... ९२५

५९-वृषपर्वा और निष्कुम्भ नामक विश्वेदेवके तथा प्रह्लाद और कालके घोर युद्धका वर्णन ... ९३१

६०-कुबेर और अनुह्लादका भयंकर युद्ध ... ९३८

६१-वरुणका विप्रचित्तिके साथ युद्ध और पराजय ... ९४२

६२-अग्निद्वारा दैत्योंकी पराजय तथा बृहस्पतिके द्वारा अग्निदेवका स्तवन ... ... ९४५

६३-राजा बलिके प्रति प्रह्लादका वचन तथा बलिका देवसेनापर आक्रमण ... .... ९४८

६४-बलि और इन्द्रका युद्ध तथा इन्द्रका रणभूमिसे पलायन ... ... ९४९

६५-विजयी बलिके पास राजलक्ष्मी आदिका शुभागमन ... ... ९५१

६६-अदिति और कश्यपजीके साथ देवताओंका ब्रह्मलोकमें जाना .... ... ९५३

६७-ब्रह्माजीकी आज्ञासे कश्यप और अदितिसहित देवताओंका क्षीरसागरके उत्तरतटपर जाकर तपस्यामें संलग्न होना .... .... ९५६

६८-कश्यपद्वारा परमपुरुष परमात्माका स्तवन .... ९५७

६९-कश्यप-अदिति और देवताओंको भगवान् विष्णुका वरदान देना और अदितिके गर्भसे प्रकट होना .... .... ९५९

७०-ऋषियों और विविध देवताओंका वामनजीको नमस्कार करना, गन्धर्वों तथा अप्सराओंका नाचना-गाना, भगवान्‌के वैशिष्ट्यका वर्णन, भगवान्‌का देवताओंसे उनका मनोरथ पूछकर बृहस्पतिजीके साथ बलिके यज्ञमें जाना, वहाँ अपनी वाक्पटुतासे सबको चकित कर देना और राजा बलिका उनसे परिचय तथा आगमन-का प्रयोजन पूछना .... .... ९६१

७१-वामनद्वारा बलिके यज्ञकी प्रशंसा, बलिसे माँगनेके लिये प्रेरित होनेपर वामनका उनसे तीन पग भूमि माँगना, शुक्राचार्य और प्रह्लाद-का बलिको दान देनेसे रोकना, बलिद्वारा दानका समर्थन तथा दान पाते ही वामनका अपने विराट्रूपको प्रकट करना ... ९६५

७२-विराट्रूपधारी वामनपर आक्रमण करनेवाले दैत्योंके नाम, रूप और आयुधोंका परिचय, भगवान्‌का तीनों लोकोंको नापकर राज्यका विभाजन करना, बलिको पातालका राज्य दे मर्यादा बाँधकर उन्हें वहाँ भेजना, जीविकाकी व्यवस्था करना, नारदजीका बलिको मोक्षविंशक स्तोत्रका उपदेश देना, उसके प्रभावसे बलिका बन्धन-मुक्त होना और उस स्तोत्रकी महिमा ९६९

७३-रुक्मिणी देवीकी भगवान् श्रीकृष्णसे पुत्रके लिये प्रार्थना और भगवान्‌का उन्हें आश्वासन देते हुए कैलास जानेका विचार प्रकट करना ९७६

७४-भगवान् श्रीकृष्णका यादवसभामें अपनी कैलास-यात्राका विचार प्रकट करते हुए नगरकी रक्षाके लिये यादवोंको सावधान रहनेका आदेश देना ९७९

७५-भगवान् श्रीकृष्णकी सात्यकि और उद्धवसे नगरकी रक्षाके विषयमें बातचीत तथा बलराम आदि यादवोंको भी रक्षाका भार सौंपकर उनका कैलासयात्राके लिये उद्यत होना .... ९८१

७६-गरुड़पर आरूढ़ होकर श्रीकृष्णका बदरिकाश्रम-में जाना, मार्गमें देवताओं-मुनियोंद्वारा उनकी स्ति .... .... ९८३

७७-देवताओंसहित श्रीकृष्णका बदरिकाश्रममें ऋषियोंद्वारा आतिथ्य-सत्कार .... ९८६

Page 19Permalink

( १३ )

७८-भगवान् श्रीकृष्णकी समाधि, महान् कोलाहल और उनके पास भागते हुए मृग आदिका आगमन .... ९८७९४-यादव वीरोंद्वारा पौण्ड्रककी सेनाका और एकलव्यद्वारा यादव-सेनाका संहार .... १०२४
७९-भगवान् श्रीकृष्णके समक्ष दो पिशाचोंका आगमन .... .... ९८९९५-पौण्ड्रकद्वारा पूर्वद्वारके परकोटोंको तोड़नेका प्रयत्न, सात्यकि आदि यादववीरोंका रक्षाके लिये पहुँचना, सात्यकिका वायव्यास्त्रद्वारा पौण्ड्रकसैनिकोंको भगाकर पौण्ड्रकको युद्धके लिये ललकारना और पौण्ड्रककी गर्वोक्ति .... १०२७
८०-घण्टाकर्ण और भगवान् श्रीकृष्णका एक-दूसरेको अपना परिचय देना तथा घण्टाकर्णद्वारा भगवान् विष्णुका स्तवन एवं समाधि-लाभ .... ९९१९६-पौण्ड्रक और सात्यकिका युद्ध .... .... १०२९
८१-पिशाचको समाधि-अवस्था में भगवान् विष्णुका साक्षात्कार .... ९९६९७-सात्यकि और पौण्ड्रकका युद्ध ... १०३२
८२-घण्टाकर्णद्वारा भगवान् विष्णुकी स्तुति .... ९९८९८-बलभद्र और एकलव्यका युद्ध तथा बलभद्रद्वारा निषादोंका संहार ... ... १०३३
८३-घण्टाकर्णद्वारा भगवान् श्रीकृष्णको उपहार-समर्पण, भगवान्‌का उसे वर देना और एक मरे हुए ब्राह्मणको जीवित करना .... १००१९९-बलभद्र और एकलव्यका तथा पौण्ड्रक और सात्यकिका युद्ध ... ... १०३५
८४-श्रीकृष्णका कैलासपर पहुँचकर वहाँ बारह वर्षोंके लिये कठोर तपस्यामें संलग्न होना ... १००४१००-श्रीकृष्णका द्वारकामें आगमन और पौण्ड्रकसे उनकी बातचीत ... ... १०३६
८५-भगवान् श्रीकृष्णके समीप इन्द्र आदि देवताओं तथा उमासहित भगवान् शिवका आगमन .... १००६१०१-पौण्ड्रक और श्रीकृष्णका युद्ध तथा पौण्ड्रकका वध .... ... १०३९
८६-पिशाचों, मुनियों और अप्सराओंके साथ उमा-सहित भगवान् शङ्करका श्रीकृष्णके समीप गमन १००७१०२-एकलव्यका द्वीपान्तर-गमन, भगवान् श्रीकृष्णका यादवोंको अपनी यात्राका संक्षिप्त वृत्तान्त बताना तथा अन्तःपुरमें रुक्मिणी और सत्यभामासे मिलकर उन्हें संतोष देना १०४०
८७-भगवान् श्रीकृष्णद्वारा महादेवजीकी स्तुति १००९१०३-हंस और डिम्भकके विषयमें जनमेजयका प्रश्न १०४२
८८-भगवान् शिवद्वारा श्रीविष्णुकी स्तुति .... १०१११०४-राजा ब्रह्मदत्तको भगवान् शङ्करकी आराधनासे हंस और डिम्भक नामक पुत्रोंकी प्राप्ति तथा राजसखा विप्रवर मित्रसहको भगवान् विष्णुकी उपासनासे जनार्दन नामक पुत्रका लाभ ... १०४३
८९-भगवान् शङ्करका ऋषियोंको श्रीकृष्णतत्त्वका उपदेश देना .... ... १०१६१०५-हंस और डिम्भककी तपस्या, वरप्राप्ति, जनार्दन-सहित उन दोनोंका विवाह तथा तीनों कुमारोंकी धर्मनिष्ठा ... ... १०४४
९०-भगवान् शङ्करद्वारा श्रीकृष्णकी स्तुति और श्रीकृष्णका कैलाससे बदरिकाश्रममें लौटना १०१७१०६-हंस और डिम्भककी मृगया ... १०४६
९१-पौण्ड्रकका राजाओंकी सभाओंमें अपनेको शङ्ख, चक्र आदिसे युक्त वासुदेव घोषित करना और श्रीकृष्णको पराजित करनेका मनसूबा बाँधना ... ... १०२०१०७-सेनासहित हंस और डिम्भकका पुष्कर-तटपर विश्राम, महर्षि कश्यपके वैष्णवसत्रका दर्शन तथा दुर्वासा आदि यतियोंके समुदायमें जाकर उनके प्रति अपनी अश्रद्धाका प्रदर्शन ... १०४७
९२-पौण्ड्रकके यहाँ नारदजीका आगमन और उसके साथ उनकी बातचीत .... ... १०२१
९३-नारदजीका श्रीकृष्णके पास जाना और पौण्ड्रकका द्वारकापर आक्रमण .... १०२३
Page 20Permalink

( १४ )

१०८-हंस और डिम्भकद्वारा संन्यासकी निन्दा तथा जनार्दनद्वारा संन्यास-आश्रमका मण्डन .... १०४९

१०९-दुर्वासाका रोष, हंसद्वारा उनका तिरस्कार, दुर्वासाद्वारा उन दोनोंके लिये शाप और जनार्दनके लिये वरदान ... ... १०५०

११०-दुर्वासा आदि मुनियोंका द्वारकागमन .... १०५२

१११-श्रीकृष्णकी गोलक्रीडा, सुधर्मा सभामें दुर्वासा आदि मुनियोंका आगमन तथा यादवों और श्रीकृष्णद्वारा उनका सत्कार, श्रीकृष्णका उनसे वहाँ आनेका कारण पूछना और दुर्वासाका भगवान्‌की स्तुति एवं उपालम्भपूर्वक उनके प्रश्नका प्रतिवाद करके अपनी दुर्दशाका वृत्तान्त सुनाना ... .... १०५३

११२-भगवान् श्रीकृष्णकी हंस और डिम्भकके वधके लिये प्रतिज्ञा तथा क्षमा-प्रार्थनापूर्वक उनका यतियोंको भोजन कराना ... १०५८

११३-जनार्दनका हंसको समझाना; किंतु हंसका उनकी बात न मानकर उन्हें दूत बनाकर द्वारकाको भेजना ,.... ... १०५९

११४-जनार्दनकी भगवद्दर्शनविषयक उत्कण्ठा ... १०६१

११५-जनार्दनका सुधर्मा-सभामें जाकर भगवान् श्रीकृष्णके दर्शनसे संतुष्ट हो उनकी आज्ञासे भगवत्स्तवनपूर्वक हंस और डिम्भकका संदेश सुनाना और उसे सुनकर यादवोंका उपहास करना .... .... .... १०६४

११६-श्रीकृष्णका जनार्दनको संदेश देकर लौटाना १०६७

११७-सात्यकिसहित जनार्दनका शाल्वनगरमें जाना, हंससे मिलना तथा हंसका जनार्दनसे कार्य-सिद्धिके विषयमें पूछना .... .... १०६७

११८-जनार्दनका हंसको श्रीकृष्णदर्शनजनित अपना उल्लास बताना, द्वारकामें हंसके संदेशकी प्रतिक्रियाका वर्णन करके उसे राजसूय न करनेकी सलाह देना, हंसका उसे रोषपूर्वक तिरस्कृत करके चले जानेके लिये कहना, फिर सात्यकिका हंसको श्रीकृष्णका संदेश सुनाते हुए फटकारना ... .... १०६८

११९-हंस और डिम्भकके सात्यकिके प्रति रोषपूर्ण वचन तथा सात्यकिका उन्हें वैसा ही उत्तर देकर द्वारकाको प्रस्थान .... ... १०७२

१२०-भगवान् श्रीकृष्ण तथा यादवसेनाका पुष्कर-तीर्थमें जाकर हंस और डिम्भककी प्रतीक्षा करना १०७३

१२१-हंस और डिम्भककी सेनाओंका पुष्करतीर्थमें प्रवेश .... = .... १०७५

१२२-उभयपक्षकी सेनाओंका घमासान युद्ध ... १०७७

१२३-श्रीकृष्ण और विचक्रका घोर युद्ध तथा विचक्रका वध .... ... १०७८

१२४-हंस और बलभद्रका युद्ध ... .... १०८०

१२५-सात्यकि और डिम्भकका युद्ध .... १०८१

१२६-हिडिम्बके साथ वसुदेव और उग्रसेनका युद्ध तथा बलभद्रके द्वारा हिडिम्बका वध .... १०८३

१२७-गोवर्धन पर्वतके समीप हंस और डिम्भकके साथ यादवोंका युद्ध, श्रीकृष्णद्वारा भूतेश्वरोंकी पराजय तथा श्रीकृष्ण और हंसका घोर युद्ध १०८६

१२८-श्रीकृष्णद्वारा हंसका वध .... .... १०८९

१२९-डिम्भककी आत्महत्या .... .... १०९०

१३०-गोप-गोपियोंसहित यशोदा और नन्दका गोवर्धन पर्वतपर आकर श्रीकृष्ण और बलभद्रसे मिलना .... .... १०९१

१३१-द्वारका जाते हुए श्रीकृष्णका पुष्करमें ऋषियोंसे मिलना तथा ऋषियोंद्वारा उनका स्तवन १०९२

१३२-महाभारत और हरिवंशके श्रवणकी विधि और फल, वाचकके गुण, प्रत्येक पर्वपर दान देने योग्य वस्तु, एकसे लेकर दस पारणाओंकी महत्ता तथा महाभारत एवं हरिवंशका माहात्म्य .... .... १०९३

१३३-त्रिपुर-वधकी कथा .... .... ११०४

१३४-हरिवंशमें वर्णित वृत्तान्तोंका संग्रह .... ११०५