सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)
Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary
सन्त दादू दयाल जी द्वारा
श्री दादूवाणी-उपदेश अष्टक अखिल विकार विभंजति, मंजति मन नीका । निगमागम नवनीत सौं, गिर प्राकृत टीका ॥ 6 ॥ बम्ह विचार प्रदायिनी, पर वैराग्य प्रदा । सफल करत नर तन को, सोचत सरति सदा ॥ 7 ॥ धारण करत बुद्धि को, बम्हनिष्ठ करती । नारायण निश्चय ही, मुक्ति महल धरती ॥ 8 ॥ उपदेश अष्टक दादू सद्गुरु शीश पर, उरमें जिनको नांव । सुन्दर आये शरण तकि, जिन पायो निज धाम ॥ बहे जात संसार में, सद्गुरु पकरें केश । सुन्दर काढें डूबते, दे अद्भुत उपदेश ॥ उपदेश श्रवण सुनाय अद्भुत, हृदय ज्ञान प्रकाशियो । चिरकाल को अज्ञान पूरण, सकल भ्रम तम नाशियो ॥ आनन्ददायक पुनि सहायक, करत जन निष्काम हैं । दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ 1 ॥ सुन्दर सद्गुरु हाथ में, करडी लई कमान । मार्यो खैंच कसीस कर, बचन लगाया बाण ॥ जिनि बचन बाण लगाय उर में, मृतक फेर जिवाइया । मुख द्वार होय उचार कर, निज सार अमृत पाइया ॥ अत्यन्त कर आनन्द में, हम रहत आठों याम हैं । दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ 2 ॥ सुन्दर सद्गुरु जगत में, पर उपकारी होय । नीच ऊंच सब ऊबरैं, शरणे आवै कोय ॥
- 500 -
श्री दादूवाणी-उपदेश अष्टक जो आय शरण होय प्रापति, ताप तिन तन के हरें । पुनि फेरि बदले घाट उनको, जीव थैं ब्रह्म ही करें ॥ कछू ऊंच नीच न द्रिष्टि जिनके, सकल को विश्राम हैं । दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ ३ ॥ सुन्दर सद्गुरु सहज में, कीये पैली पार । और उपाय न तिर सके, भव सागर संसार ॥ संसार सागर महा दूस्तर, ताहि कहि अब को तिरे । जे कोटि साधन करे कोउ, वृथा ही पच पच मरें ॥ जिनि बिना परिश्रम पार कीये, प्रकट सुख के धाम हैं । दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ ४ ॥ सुन्दर सद्गुरु यों कहें, याही निश्चय आनि । जो कुछ सुनिये देखिये, सर्व स्वप्न कर जानि ॥ जिनि स्वप्न तुल्य दिखाय दीयो, स्वर्ग नर्क उभय कहैं । सुख दुख हर्ष विषाद पुनि, मान अपमान सम गहैं ॥ जिनि जाति कुल अरु वर्ण आश्रम, कहत मिथ्या नाम हैं । दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ ५ ॥ सुन्दर सद्गुरु यों कहें, सत्य कछु नहिं रंच । मिथ्या माया विस्तरी, जे कछु सकल प्रपंच ॥ उपज्यो प्रपंच अनादिको, यह महामाया विस्तरी । नानात्व ह्रै करि जगत भास्यो, बुद्धि सबहिन की हरी ॥ जिनि भ्रम मिटाय दिखाय दीयो, सर्व व्यापक राम हैं । दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ ६ ॥ सुन्दर सद्गुरु यों कहें, भ्रम ते भासे और । सीपि मांहि रूपौ द्रसे, सर्प रज्जु की ठौर ॥
- 501 -
श्री दादूवाणी-श्री जैमल जी का रामरक्षा मंत्र रज्जु मांहि जैसे सर्प भासे,सीपी में रूपौ यथा । मृग तृष्णा का जल बुद्धि देखे, विश्व मिथ्या है तथा ॥ जिनि लह्यो ब्रह्म अखंड पद, अद्वैत सब ही ठाम हैं । दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ 7 ॥ सुन्दर सद्गुरु यों कहें, मुक्त सहज ही होय । या अष्टक तैं भ्रम मिटे, नित्य पढे जे कोय ॥ जो पढे नित्य प्रति ज्ञान अष्टक, मुक्त होय सु सहज ही । संशय न कोउ रहे ताके, दास सुन्दर यों कही ॥ जिनि ह्वै कृपालु अनेक तारे, सकल विधि उद्दाम हैं । दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ 8 ॥ सुन्दर अष्टक सब सरस, तुम जिनि जानऊ आन । अष्टक याही कहे सुने, ताके उपजे ज्ञान ॥ परमेश्वर और परम गुरु, दोऊ एक समान । सुन्दर क हत विशेष यह, गुरु थैं पावे ज्ञान ॥ दादू सद्गुरु के चरण, वंदत सुन्दरदास । जिनकी महिमा कहत हैं, जिनते ज्ञान प्रकाश ॥ श्री जैमल जी का रामरक्षा-मंत्र ॐ राम बिना इस जीव को, कोइ न राखणहार । जैमल सतगुरु आपणा, राखे बारम्बार ॥ 1 ॥ ॐ आकाशे-रक्षा करै, पातालै -प्रतिपाल । घट माँही रक्षा करै, जैमल दीनदयाल ॥ 2 ॥ शीश रक्षा-सांई करै, श्रवणों सिरजनहार । नैन-रक्षा नरहरि करै, नासा अपरम्पार ॥ 3 ॥
- 502 -
श्री दादूवाणी-श्री जैमल जी का रामरक्षा मंत्र मुख रक्षा माधो करे, कंठ रक्षा करतार । हृदय रक्षा हरि करे, भुज रक्षा भव तार ॥ 4 ॥ पेट रक्षा पुरषोत्तमा, नाभी त्रिभुवन सार । जंघ रक्षा जगदीशजी, पिण्डी परम उदार ॥ 5 ॥ गिर रक्षा गोविन्द करै, पगथली प्राणअधार । जहां-तहां रक्षा करैं, सांचा सिरजनहार ॥ 6 ॥ आगै राखै रामजी, पीछे राखणहार । बायें दाहिन राखिले, कर गहि तूं करतार ॥ 7 ॥ जम डंका लागे नहीं, विघ्न-काल भय दूर । राम रक्षा जिन की करैं, बाजें अनहद तूर ॥ 8 ॥ भेजी राखै भूधरा, जिह्वा को जगदीश । कलेजा राखै केशवा, अस्थि राखै सब ईश ॥ 9 ॥ मींजी राखै माधवा, मन को मोहन राय । मनसा की रक्षा करै, कबहुँ दूरि न जाय ॥ 10 ॥ आत्मा को अकला राखे, जीव को जोति सरूप । सुरति को राखै साइयां, चित को अमर अनूप ॥ 11 ॥ दिन को राखै रामजी, सूतां राम सहाय । सुपनां ही में संग रहै, जैमल एकै भाय ॥ 12 ॥ सर्प सिंह व्यापैं नहीं, डायन नजर मशाण । अंत काल रक्षा करै, काल न झंपै प्राण ॥ 13 ॥ राख राख शरणागता, हमको अबकी बार । जैमल की रक्षा करो, साचा सिरजनहार ॥ 14 ॥ हरिजी तुम बिन को नहीं, हमको राखणहार । यह जैमल की बीनती, सुनियो बारंबार ॥ 15 ॥
- 503 -
श्री दादूवाणी-श्री जैमल जी का रामरक्षा मंत्र जीव हमारा एक है, बैरी लाख अनंत । इनसे हमको राखिये, श्रीजयमल गुरु भगवन्त ॥ 16 ॥ बस्ती में रक्षा करें, अरु बन में प्रतिपाल । घट मांहि रक्षा करें, श्री स्वामी दीनदयाल ॥ 17 ॥ दिन को राखे चन्द्रमाँ, रात को राखे सूर । पूर्णब्रह्म रक्षा करे, बाजे अनहद तूर ॥ 18 ॥ बोलो श्री स्वामी दादूदयालजी महाराज की जय निरंजन देव की जय सत्यराम दादूराम
- 504 -