अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ)
पारम्परिक लोक संग्रह द्वारा
स्रोत: अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ) · खेमराज श्रीकृष्णदास / नवल किशोर प्रेस · 1935 (उद्गम)
अकबर बीरबल विनोद १३६
अकबर बीरबल विनोद १३६ एक कागज पर अपनी विपत्ति गाथा लिखकर बादशाह के पास पेश किया। बादशाह उसका समाचार पढ़कर बड़े चिन्तित हुए। सूमड़ा उनके सामने और भी फूट-फूटकर रोने लगा। इसकी चिल्लाहट और रुलाई से सारा दर्बार घबड़ा उठा सब लोग अपना २ कामकाज बंद कर एकमात्र उसकी दर्दभरी रुलाई सुनने लगे। बादशाह के पूछने पर उस दुःखित सूमड़े ने अपना आद्योपान्त समाचार कहकर गिड़गिड़ाता हुआ बोला-"गरीबपरवर ! मैं बेहद लुट गया, मेरे निर्वाह के लिये अब मेरे पास एक कौड़ी भी नहीं है, क्योंकर जीवन-रक्षा करूँगा।" बादशाह का हृदय पिघल गया खजांची को हुक्म दिया-"जबतक इसका द्रव्य नहीं मिलता तबतक इसे खाने पहनने को दर्बार से दिया जाय।" फिर सूमड़े को जाँच कराने की तसल्ली देकर बादशाह ने दूसरा कार्य्यारम्भ किया। जब सब कामों से निश्चिन्त होकर बादशाह और बीर- बल सन्ध्या समय एकत्रित हुए तो बादशाह सूमड़े के संबंध की बातें बतलाकर बोला- "बीरबल ! इसका खोज कराना बड़ा जरूरी है।" यदि धन न मिला तो सूमड़ा रोते २ अपना प्राण गँवा देगा।" बीरबल ने कहा- "पृथिवीनाथ ! मैं खोज कराकर उसका द्रव्य यथाशीघ्र ढूँढ निकालने की कोशिश करूंगा।" तब बादशाह को कुछ शान्ति मिली और फिर बीरबल के सहित महल में दाखिल हुआ। वे एक अलग कमरे में बैठकर आपस में गुप्त परामर्श करने लगे। कुछ देर 'बाद बीरबल को एक युक्ति सूझी और वह उसे बादशाह से कहकर सुनाया।
१३७ अकबर बीरबल विनोद
१३७ अकबर बीरबल विनोद
उसकी युक्ति से बादशाह भी सहमत हो गया और उसे तत्क्षण कार्यान्वित करने के लिये बीरबल को आज्ञा दी। बीरबल का कार्यारम्भ हुआ। वह बहुतेरे वैद्यहकीमों को बुलावा भेजा, जब वे आये तो उन से पूछा-“आपको जड़ी बूटियों का हाल भलीभाँति मालूम है— यदि न भी मालूम हो तो एक हफ्ते में छानबीन कर बतलावें कि आशापल्लव की पत्तियाँ और उसकी जड़ किन-किन दवाओं में काम आती है?” बीरबल की आज्ञा मानकर सब वैद्य लौट गये और घर पहुँचकर उसके अनुसन्धान में यथासक्य कोशिश करने लगे। जब सप्ताह का अन्तिम दिन आया तो अपनी-अपनी सम्मति देने के लिये दर्बार में उपस्थित हुए। सभी ने अपनी खोज का पृथक २ वर्णन किया; परन्तु बीरबल के मतलब की बात किसीने नहीं बतलाई। तब उनमें से एक सर्वश्रेष्ठ वैद्य बोला-“दीवानजी! आपकी आज्ञानुसार मैंने भी अपने भरसक अनुसन्धान किया है। बड़ी खोजबीन के पश्चात् मुझे निघण्टु से एक बात मिली है। सुश्रुत और निघण्टु में लिखा है कि आशापल्लव के पत्ते का चूर्ण बना कर देने से पीलिया रोग वाले को तत्काल आरोग्य-लाभ होता है और जलन्धर वाले रोगी को इसकी जड़ की धूनी देने से जलन्धर का रोग जड़ से जाता रहता है।” बीरबल ने पूछा-“क्या आप बतला सकते हैं कि इस महीने के अन्तर्गत कितने लोग जलन्धर के रोग से ग्रसित हुए थे और उससे बचने के लिये उन रोगियों ने किन-किन
अकबर बीरबल विनोद १३८
अकबर बीरबल विनोद १३८ औषधियों का सेवन किया था। इसका ठीक २ अनुसन्धान कर आप लोग पुनः एक हफ्ते के बाद मुझसे मिलें और सारी बातों का पूरा २ रिपोर्ट दें।" वैद्यों ने घर पहुँचकर हर प्रकार से खोजबीन कर आठवें दिन फिर दर्बार में उपस्थित हुए। एक वैद्य ने कहा-“पृथिवी- नाथ ! इस मांस में केवल चार रोगियों की दवा की गई थी जिसमें एक रोगी को आशापल्लव के जड़ की धूनी से आरोग्य-लाभ हुआ था।" तब बीरबल ने पुनः प्रश्न किया-“अच्छी बात है, अब बतलाओ कि इसकी जड़ तुम लोग कहाँ-कहाँ से लाये थे, ध्यान रहे कि झूठ बोलने वाले को कठिन दण्ड दिया जायगा।" बीरबल की ऐसी सख्ती देखकर विचारे वैद्यों के रोंगटे खड़े हो गये, उनमें से एक जो आशापल्लव के जड़ का इस्तेमाल किये था; डरकर बोला-“महाशयजी ! मेरा नौकर उसको जंगल से खोद लाया था, मेरा अपराध क्षमा किया जाय, आगे फिर ऐसा न करूंगा।" बीरबल बोला-“पहले उस नौकर को उपस्थित करो फिर जैसा होगा उसपर आगे विचार किया जायगा।" वैद्य ने उसका पता ठिकाना बतला दिया । तब एक अर्दली को भेजकर उसे बुलवाया गया। नौकर तुरत हाजिर हुआ। बीरबल ने पूछा-"क्या तू आशापल्लव के वृक्ष को पहचानता है?" नौकर ने उत्तर दिया-“बेशक ! गरीबपरवर उसे मैं बखूबी पहचानता हूँ।" बीरबल-“किसी दिन तू वैद्य की आज्ञा से उसका मूल
१३६ अकबर बीरबल विनोद
१३६ अकबर बीरबल विनोद खोद कर लाया था।” नौकर-“हाँ पृथिवीनाथ ! लाया था।” बीरबल भृकुटी चढ़ाकर बोला-“क्या उस पेड़ के नीचे गड़ी अशर्फियों को तू ही खोद लाया है ? बेहतरी चाहता है तो उन्हें जल्द लाकर उपस्थित कर, नहीं तो अभी तेरी चमड़ी उखाड़ ली जायगी।” नौकर बीरबल की धमकियों में आकर घबड़ा गया और काँपता हुआ बोला-“पृथिवीनाथ ! मेरा अपराध क्षमा किया जाय तो मैं उन अशर्फियों को आपके सामने ला धरूँ। बीर- बल ने उसे अभयदान दिया। वह अपने घर जाकर सारी अशर्फियाँ उठा लाया। बीरबल अशर्फियों को देखकर भीतर भीतर बड़ा प्रसन्न हुआ और उन अशर्फियों को मट्ठीचूस के हवाले कर बिदा किया। विचारे वैद्य छोड़ दिये गये। ❖ जलकुण्ड में बरहमन एक दिन शीत काल में कुछ लोगों के साथ बादशाह हवा सेवन के लिये नगर से बाहर निकला। वह घूमते २ एक ऐसे स्थान पर जा पहुँचा जहाँ एक पुराना जलकुण्ड जल से लभालभ भरा हुआ था। उस कुण्ड पर आदमियों वा जानवरों का समागम भी बहुत कम था। बादशाह ने अपना हाथ कुण्ड में डुबोया, उसका जी सन्न हो गया, उस मैदान के तालाब का जल हवा और ओसके प्रभाव से अत्यधिक शीतल हो रहा था। बादशाह बड़ा रसिक और बहादुरों की कदर करने वाला था। अतएव अपने साथियों के परीक्षार्थ बोला-
अकबर बीरबल विनोद १४०
अकबर बीरबल विनोद १४० “आप लोगों में कोई ऐसा भी बीर है जो इस जलकुण्ड में धँसकर एक पहर रात्रि तक खड़ा रहे।” किसी को बादशाह के प्रश्न का उत्तर देने का शाहस न हुआ, आखिरकार फिर बादशाह ने एक दूसरी घोषणा की। उसने कहा-“जो कोई आज इस तालाब के जल में गले तक डूबकर रात्रि भर खड़ा रहेगा, उसको पचास हजार रुपये बतौर पारितोषिक के दिये जायेंगे।” फिर भी कोई मनुष्य उस जान लेवा देवा कर्तव्य के लिये उद्यत न हुआ। तब उसी गिरोह का एक बरहमन जो वस्त्रा- भाव के कारण अर्धनग्न हो रहा था, बढ़कर सबसे आगे आया। उसने अपने मन में सोचा-“रोज रोज की यातना से एक दिन में ही कष्ट सहकर प्राण त्याग देना उत्तम है, मैं किसी दिन भर पेट अन्न खाकर नींद भर नहीं सोता, रात दिन गरीबी की आग में जला करता हूँ, तो क्यों न इसी बहाने प्राण त्याग दूँ ! यदि ईश्वर सहायक हुआ तब तो कहना ही क्या है। इस पुरस्कार से आजन्म सुखपूर्वक निर्वाह करूंगा।” फिर बादशाह से अपना दोनों हाथ जोड़कर बोला-“पृथिवीनाथ ! मुझे आपकी शर्ते मंजूर हैं।” बादशाह ने कहा-“अच्छी बात है, यदि तू अपने कौल का सच्चा निक- लेगा तो मैं तुझे पचास हजार रुपयों के अतिरिक्त बहुत सा वस्त्राभूषण भी इनाम में दूँगा।” तालाब के चारों तरफ बादशाह ने संतरियों का पहरा बैठा दिया। फिर वह दीन ब्राह्मण नंग धड़ंग होकर उस जल में पैठा और राम राम करके सारी रात बिता
१४१ अकबर बीरबल विनोद
१४१ अकबर बीरबल विनोद
दी । जब सबेरा हुआ तो रुपये लेने की लालचसे अपनी गीली धोती निचोड़ता हुआ गिरता पड़ता दर्बार में हाजिर हुआ । साथ में वे सब पहरे के सन्तरी भी थे। बादशाह ने सन्तरियों से बरहमन के सच्चे झूठे के निस्बत शाक्षी ली। सभों ने एक स्वर से उसका सच्चा होना स्वीकार किया। बादशाह ने बरहमन को रुपये देने की आज्ञा दी। मसल मशहूर है-“तेली का तेल जले और मशालची को पीड़ा हो ।” परिश्रम किसने की और पुरस्कार कौन देगा, इसका ख्याल न कर कुछ कुटिल दर्बारी जल गये और वे इस उपाय में लगे कि येन केन उपायेन इसको यह द्रव्य न मिले। उनमें से एक सर्वश्रेष्ठ कुटिल चुपके से उठकर एक संतरी से जा मिला और उसे उल्टी सीधी सिखाकर बादशाह के सन्मुख खड़ा किया। वह बोला-“पृथिवीनाथ ! यह बरह- मन तो जल में कंडा हो गया होता, परन्तु इसने एक चालाकी की थी जिससे जीता बच गया। सामने पहाड़ पर आग जल रही थी यह उसो को देखता हुआ उसकी गरमी के सहारे से खड़ा रह गया।” बादशाह बोला-“क्यों, क्या यह संतरी सच कह रहा है?” इस पर एक दूसरे संतरी ने भी हामी भर दी। तब बादशाह उस बरहमन से बोला-“देखो तुम अपने कौल पर नहीं रहे बल्कि अग्नि को देखकर रात बिताया है अतएव तुमको पुरस्कार के रुपये नहीं दिये जायँगे ।” उस उपस्थित मंडली में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं निकला जो उस दीन की सहायता करता । आखिरकार रोता
अकबर बीरबल विनोद १४२
अकबर बीरबल विनोद १४२ बिलखता हुआ बीरबल के घर पहुँचा। उसका आद्योपान्त समाचार सुनकर बीरबल ने उसे ढाढ़स दिया और उसे चुपचाप घर जाकर बैठने की सम्मति देकर बिदा किया। दूसरे दिन जब बीरबल को दरबार जाने का समय हुआ तो एक नई तरकीब सोच कर निकाली। मार्ग में एक नदी का तट मिला वहीं पर रुककर झटपट पड़ोस के गाँव से एक बड़ा लम्बा बाँस मँगवाया और उसके सिरेपर एक काली हड़िया बाँधकर उसमें पानी और थोड़ा दाल चावल छोड़कर बाँस के तने को जमीन पर गाड़ दिया और उससे सटकर आग जलाना शुरू किया। जब दरबार के समय बादशाह अपनी सभा में आया तो बीरबल अनुपस्थित था वह उसके आने की प्रतीक्षा करने लगा। जब इस प्रकार घंटों हो गया और बीरबल नहीं आया तो उसे चिन्ता हुई और तुरत बीरबल को बुलाने के लिये एक द्रुतगामी दूत को भेजा। बीरबल के घर पहुँच कर उस सिपाही को विदित हुआ कि बीरबल नदी तट पर किसी कार्य्य वश गया है। वह सीधे नदी तट की तरफ मुड़ा और वहाँ पहुँच कर बीरबल से बादशाह की आज्ञा सुनाकर बोला-"आपको बादशाह शीघ्र बुला रहे हैं।" बीरबल ने कहा-"भाई थोड़ी सबर कर फिर चलता हूँ।" सिपाही बोला-"यह आप क्या कर रहे हैं?" बीरबल ने उत्तर दिया-क्या तू इतना भी नहीं समझता, मैं खिचड़ी पका रहा हूँ।" सिपाही बीरबल के चरित्रों से परिचित था अतएव उसने उसमें कुछ रहस्य की बात समझकर हँसता
१४३ \hfill अकबर बीरबल विनोद
१४३ \hfill अकबर बीरबल विनोद हुआ चला गया। दरबार में पहुँचकर उसने बीरबल का सारा वृतान्त कह सुनाया। बादशाह बीरबल से मिलने के लिये और भी उत्सुक हुआ। कुछ समय और प्रतीक्षा करने पर जब वह न आया तब उसे बुलाने के लिये एक दूसरे आदमी को भेजा। वह भी वही पहले सा सूखा उत्तर लेकर लौटा। बादशाह मिनट २ पर उसे बुलाने को आदमी भेजने लगा, परन्तु बीरबल सबको यही एक उत्तर देकर लौटाता—"भाई खिचड़ी पका रहा हूँ, थोड़ी देर में आता हूँ।" बादशाह को बीरबल की बाट निहारते-निहारते कई घंटे हो गये और दरबार का सारा काम इसी आवा-जाही के कारण बन्द रहा। बीरबल की ऐसी धृष्टता बादशाह को असह्य हो गई और वह क्रोध में परिणत होकर बोला- "वाह मुझे प्रतीक्षा करते करते कई घण्टों का समय व्यतीत हो गया और अभी तक उसकी खिचड़ी न पकी। मैं स्वयं चलकर उसकी खिचड़ी देखता हूँ।" बादशाह कुछ लोगों को साथ लेकर स्वयं उस स्थान पर गया, जहाँ महाशय बीरबल की खिचड़ी पक रही थी। अजीब दृश्य था. ऊपर बाँस के सिरे में बँधी हुई एक काली हाँड़िया टँगी थी और वह नीचे घास सुलगा कर खिचड़ी पका रहा था। बादशाह बोला—"बीरबल यह तूँ क्या कर रहा है?" बीरबल ने उत्तर दिया-"पृथिवीनाथ खिचड़ी पका रहा हूँ! बादशाह-"मैं देखता हूँ कि आज तुम्हारा दिमाग घूमा हुआ है? भला-आकाश में हड़ियाँ टाँगकर कहीं जमीन पर घास सुलगाने से खिचड़ी पक सकती है?"
अकबर बीरबल विनोद १४४
अकबर बीरबल विनोद १४४ बीरबल-“गरीबपरवर ! जिस प्रकार एक कोस की दूरी से अग्नि की उष्णता देखकर ब्राह्मण जल में रात्रि समय जीवित रह सकता है, उसी प्रकार, मेरी खिचड़ी भी थोड़ी देर में परिपक्क हो जायगी।” बादशाह-बीरबल की इस दृष्टान्त भरी खिचड़ी से प्रसन्न हो गया और बोला-“बीरबल! अब मैं भलीभाँति समझ गया, तुम्हारा कहना सत्य है अतएव दरबार में चलो। बरहमन को शर्त के अनुसार इनाम दिया जायगा। बीरबल तो केवल, उतने ही के लिये नया नाटक तय्यार किये हुए था। जब उसकी मंशा बर आई तो उठकर बादशाह के साथ दर्बार को गया। बादशाह ने सिपाही भेजकर उस बरहमन को बुलावाया और उसको अपनी घोषणा के अनुसार द्रव्य और वस्त्राभूषण देकर बिदा किया। वह बीरबल को कोटि कोटि धन्यवाद देता हुआ अपनेघर चला गया। मुल्ला की पगड़ी अकबर बादशाह के दरबारियों में कितने मुल्ले भी शरीक थे। उन्हों में एक मुल्ला का नाम दुआजा था। यह बीरबल से प्रगट तो हँसी किया करता था, परन्तु भीतर २ उसे झिपा कर अपनी प्रधानता चाहता था। एक दिन जब दरबार भरा हुआ था बादशाह ने सबके सामने बीरबल की पगड़ी देखकर उसकी बड़ी तारीफ की। दुआजा बीरबल की इस प्रशंसा को सुनकर भीतर ही भीतर जल उठा, परन्तु अपना भीतरी भाव छिपाकर बादशाह से बोला-“यह कौन सी बडी बात है, मैं
१४५ अकबर बीरबल विनोद
१४५ अकबर बीरबल विनोद इससे भी अच्छी पगड़ी बाँधकर दिखला सकता हूँ।” मुल्ला को दूसरे दिन पगड़ी बाँधने की कला दिखलाने की आज्ञा देकर बादशाह ने दरबार बरखास्त किया। मुल्ला मन में मस्त था, प्रभात होते ही पगड़ी बाँधकर सभा में हाजिर हुआ। बादशाह को मुल्ला के पगड़ी बाँधने की कला पसन्द आई और लोगों के सामने उसकी बड़ी प्रशंसा की। यहाँतक कि उसकी पगड़ी को बीरबल की पगड़ी से भी अधिक विशेषता दी। तब बीरबल बोला-“पृथिवीनाथ यह इनकी करतूत नहीं है; बल्कि इसका श्रेय इनकी स्त्री को मिलना चाहिये। उसी की मदद से मुल्ला साहब ने बाजी मार ली है। यदि मेरी बातों का यकीन न हो तो ये सबके सामने फिर से बाँधकर दिखलावें।” मुल्ला की पगड़ी उतार दी गई, परन्तु वे ऐनक की सहायता के बिना फिर वैसी पगड़ी बाँध न सके, अतएव बादशाह के सामने विचारे को चपड़िाना पड़ा। इस पर बादशाह को बड़ी हँसी आई और बोला-“धन्य हैं मुल्ला साहब ! जो कर्म आपसे नहीं बन पड़ता वह जोरू से करवाते हैं।” ━:❈:━ एकान्तबास की व्याख्या बीरबल का नियम था कि दर्बार से फुरसत पाकर वह अपना कुछ समय एकान्तवास में बिताया करता था। एक दिन जब कि वह दर्बार से खाली होकर अपने घर लौट रहा था तो मार्ग में उसे एक आदमी मिला। वह बीरबल से पूछा- १०
अकबर बीरबल विनोद १४६
अकबर बीरबल विनोद १४६ “महाशय जी ! क्या आप कृपा कर मुझे बीरबल के घर का पता बतला सकते हैं ?” बीरबल ने कहा-“क्यों नहीं बतला सकता ।” तब वह उसको अपने घर का पता ठिकाना बतला कर वहाँ से चलता हुआ । वह मनुष्य पूछता २ बीरबल के घर जा पहुँचा और उसके घरवालों से बीरबल से मिलने का अनुरोध किया । वे बोले-“ताऊजी अभी बाहर गये हैं, ठहर जाओ थोड़ी देर में मुलाकात हो जायगी । वह आदमी बीर- बल के द्वार पर बैठकर उसके आने की प्रतीक्षा करने लगा । थोड़ी देर बाद बीरबल लौटकर आया, वह उसे पहचान कर आश्चर्यचकित होकर पूछा-‘दीवान जी ! रास्ते में आपसे मेरी मुलाकात हुई थी, परन्तु वहाँ पर आपने मुझे अपना परिचय क्यों नहीं दिया ।” बीरबल ने कहा-“आपका कहना अक्षरसः सत्य है, परन्तु आपने मुझसे बीरबल के घर का पता पूछा था । इसलिये मैंने अपने घर का पता बतला दिया, यदि मेरा परिचय पूछे होते तो मैं आपको अपना परिचय देता ।” उस आदमी ने कहा-“लोगोंके मुखसे मैंने ऐसा सुना है कि आप नित्यप्रति अपना थोड़ा समय एकान्त बास में बिताते हैं, सो उसका क्या कारण है ?” बीरबल बोला-“आपको समझना चाहिये था कि एकान्तबास से बड़ा लाभ होता है। अव्वल तो एकान्त बास में विचारों की सूझ भलीभाँति होती है, दोयम एकान्त मनन करने का सर्वोत्कृष्ट साधन है। यदि आप कहीं अलग बैठकर विचार करेंगे तो आपको अपनी परिस्थिति और की और ही देख पड़ेगी ।” वह मनुष्य बीरबल के उत्तर से संतुष्ट होकर अपने घर लौट गया ।
१४७ अकबर बीरबल बिनोद बीरबल की कुरूपता बीरबल का रंग साँवला था। एक दिन दर्बार के समय लोगों में मनुष्य की सुन्दरता और कुरूपता पर बहस छिड़ी। बहुतेरे लोग बीरबल का स्मरण कर उसकी कुरूपता पर हँस पड़े। उस समय बीरबल दर्बार में उपस्थित नहीं था, जब कुछ कालोपरान्त लौटकर आया तो दर्बारी लोग उसे देखकर जोर २ से हँसने लगे। बीरबल चाहता था कि उनके इस आकस्मिक हँसी का कारण पूछे, परन्तु कुछ सोच विचार कर चुप रह गया। इधर उधर की बातें होने लगीं। कुछ देर बाद बीरबल को अवसर मिला तो बादशाह से बोला-“पृथ्वीनाथ ! आज आप लोग बड़े हँसमुख क्यों दीख पड़ते हैं ?” बादशाह ने हँसते हुए उत्तर दिया-“लोगों के हँसने का कारण तुम्हारी कुरूपता है, वे कहते हैं-“हम लोग गोरे और बीरबल काला कैसे हुआ ?” बीरबल बोला-“अफसोस कि अभी तक आपको इसका कारण ही नहीं ज्ञात हुआ।” बादशाह ने कहा-“भला भाई बिना बतलाए यह लोगों को कैसे मालूम हो ? आप यदि जानकारी रखते हों तो बतला कर सबका भ्रम निवारण करें।” बीरबल ने उत्तर दिया-“पृथ्वीनाथ ! जिस समय ईश्वर ने सृष्टि की रचना प्रारम्भ की सर्वप्रथम वृक्ष और बैलों की रचना की। पर इतना ही करके वह संतुष्ट नहीं हुआ, तब पशु और पक्षियों की बारी आई। इतना करके कुछ समय तक आनन्द उपभोग करता रहा, फिर उससे भी उत्तम
अकबर बीरबल विनोद
१४८ अकबर बीरबल विनोद जीवों की रचना करने का विचार कर मनुष्यों की रचना की। तब वह अति आनन्दित होकर पहले उसे रूप, दूसरे धन, तीसरे बुद्धि और चौथे बल प्रदान किया । चारों चीजों को जुदी २ रखकर सब मनुष्यों को फर्माया कि इन चारों में जिसे जो पसन्द हो अपनी इच्छानुसार ले लेवे। इस कार्य के लिये कुछ समय भी निर्धारित कर दिया था। मैं बुद्धि लेने में रह गया जब दूसरो चीज लेने गया तो समय बीत चुका था इसलिये कोरा लौटना पड़ा। मैं बुद्धि लेकर रह गया। आप लोग भी धन, रूप, बल के लालच में पड़कर बुद्धि लेना भूल गये। इसी कारण मैं कुरूप हुआ। बीरबल के उत्तर से बादशाह और दरबारियों का मन टूट गया और फिर वे कभी बीरबल की हँसी न उड़ाई ।
—०:*:०—
चतुर माँ के सपूत एक दिन बादशाह बीरबल के साथ बाग में बैठा हुआ गपाष्टक कर रहा था। गरमी का दिन था। प्रातःकाल की मन्द मन्द हवा बह रही थी। बादशाह और दीवान गरमी की पोशाक पहने हुए थे। उस सुहावने समय में वे बड़े खुश मालूम होते थे। उनके बातों की लड़ी टूटती ही न थी। प्रसंग चलते २ बनियों का जिक्र आया। बादशाह ने बीरबल से पूछा- “बीरबल ! क्या यह सच है, लोग अक्सर बनियों को चतुर माँ के बेटे क्यों कहते हैं ?” बीरबल ने उत्तर दिया-“पृथ्वीनाथ ! सचमुच बनिये ऐसे ही पाये जाते हैं।” बादशाह ने कहा-“अच्छी बात है; परन्तु इसका प्रमाण देकर मेरी शंका निवारण करो।
१४६ अकबर बीरबल विनोद
१४६ अकबर बीरबल विनोद बीरबल ने तुरत एक सिपाही के द्वारा थोड़ी सी मूँग की फुरमाइश कर बाजार से चार बनियों को बुलवाया। दीवान का संदेशा मिलते ही बनिये मूँग के नमूने सहित तुरत हाजिर हुए। बीरबल ने पूछा-"साहजी इस अन्न का क्या नाम है?" बनिये विचार में पड़ गये और मन में सोचा कि यह अन्न एक प्रसिद्ध खाद्य है और इसका नाम भी किसी से छिपा नहीं है, कारण की परमातमा ने इसकी उपज भी अच्छी दी है। इसके अन्दर कोई भेद की बात जरूर है, नहीं तो बादशाह इसका नाम मुझसे क्यों पूछता ? उत्तर भी सोच समझ कर देना चाहिये।" चारो बनियों ने मिलकर एक मत किया। उन्होंने सोचा कि यदि मूँग को मूँग ही बतलाया जाय तो बादशाह इससे प्रसन्न नहीं होने का तब आखिर ऐसा कौन सा नाम बतलावें की बादशाह की प्रसन्नता हो। अभी इनका मिसकाउट चल ही रहा था कि इसी बीच बादशाह ने फिर पूछा-"क्यों साहजी ! आप लोग अभी तक क्या सोच रहे हैं, इसका नाम क्यों नहीं बतलाते ?" थोड़ी सी मूँग हाथ में उठाकर एक बनिये ने उत्तर दिया-"पृथिवीनाथ ! यह तो मुझे उरद जान पड़ती है। दूसरे ने कहा-"यह मटर जान पड़ती है। परन्तु मटर मे छोटी है, इसका ठीक-ठीक नाम स्मरण में नहीं आता।" तीसरे ने कहा-"यह मिरच जान पड़ती है।" उनकी ऐसी चौरंगी बातें सुनकर बादशाह ने कहा-"तुम लोग मुझे खपतुलहवास जान पड़ते हो। यह मूँग है मूँग।" बनियों ने कहा-"हाँ गरीबपरवर ! वही वही, जो आप कह रहे हैं।" बादशाह ने
अकबर बीरबल विनोद १५०
अकबर बीरबल विनोद १५० फिर पूछा-“वही वही क्या ? नाम क्यों नहीं बतलाते ।” बनिये बोले-“गरीबपरवर ! जो नाम अभी आपने बतलाया था वही ।” बादशाह भी पर में पानी लगने देने वाला नहीं था। उसने कहा-“अभी मैंने किस चीजका नाम लिया था ?” बनिये फिर चालाकी खेल गये और बोले-“गरीबपरवर ! हम को विस्मरण हो गया है।” बादशाह ने कहा-“हाँ हाँ मैंने मूँग का नाम बतलाया था ।” बनियों ने कहा-“जी जी, पृथिवीनाथ वही ।” इतना होने पर भी बनियों ने मूँग का नाम अपनी जबान पर न लाये। बादशाह उनकी इस चातुर्यता से अति प्रसन्न हुआ, और सब को घर जाने की अनुमति दी । गौ की महिमा एक दिन बादशाह के सामने लोग गौ की उपयोगिता पर विचार कर रहे थे; सभों ने गौ की एक से एक बढ़कर महिमा बतलाई। उस समय एक मौलबी साहब भी वहीं बैठे हुए थे, उन्होंने कहा-“गौ को मैं भी गुणवती कहने को तय्यार हूँ क्योंकि हमारी पुस्तकों में भी एक स्थान पर गौ के दूध को स्वास्थ्यवर्धक और मांस को अनिष्ट कर लिखा है।” यह सुनकर बीरबल से चुप न रहा गया, वह बोला-“तभी आप लोगों की कुरान के प्रारम्भ में ही बकर लिखा है। बकर गाय का नाम है। यह सुनकर सब लोग हँस पड़े, बादशाह भी प्रसन्न हुआ।
१५१ अकबर बीरबल विनोद
१५१ अकबर बीरबल विनोद यकीनशाह पीर आज बादशाह अपनी वर्षगाँठ मना रहा था, दूर-दूर के लोग इस उत्सव में अपना २ तोहफा लेकर आये हुए थे, एल- चियों की तो मानो भरमार हो रही थी। जो आता अपनी नजर गुजार कर किसी रिक्त स्थान पर बैठ जाता। दरबारी लोग अपने २ आसनों पर मूर्तिमान बैठे हुए थे। शामियाने के अन्दर वेश्याओं का गान और वाद्य भी साथ ही साथ होता जा रहा था। बादशाह अपने दर्बार की सजावट देखकर बड़ा प्रसन्न हुआ क्योंकि उसे अपने दरबारियों की बुद्धि और कला विशेषता पर बड़ा गर्व था। उसका ख्याल था कि उसके मंत्री के समान बुद्धिमान कहीं दुनियाँ के पर्दे में दूसरा मंत्री नहीं है। बादशाह के दरबार में फकीर और मौलवियों का जम घट लगा हुआ था क्यों कि आज उसने हजारों फकीर जिमाये थे और बहुतेरों को मुँह माँगा दान दिया था। इसी समय बादशाह का सबसे बड़ा पीर आया। बादशाह ने भी पीर साहब की बड़ी आव भगत की और उन्हें सर्वोत्तम पदार्थ भेट में दिया। हर तरफ प्रसन्नता का साम्राज्य था जिधर देखो उधर लोग बादशाह को दुवा देते सुनाई पड़ते थे। इस नजारे को देखकर बीरबल हँस पड़ा ? उसकी हँसी से बादशाह को नाराजगी तो नहीं हुई, परन्तु वह कुछ क्षुब्ध सा अवश्य हो गया। जब सब लोग चले गये तो बादशाह ने बीरबल से पूछा- "क्यों बीरबल बतला सकते हो की पीर बड़ा होता है वा यकीन।" बीरबल ने उत्तर दिया-"पृथ्वीनाथ ! यकीन बड़ा
अकबर बीरबल विनोद १५२
अकबर बीरबल विनोद १५२ होता है।" बादशाह ने बीरबल की बात काट दी और बोला-"भला कभी पीर से बढ़कर यकीन भी हो सकता है; बिना पीर के हुए विश्वास कैसे होगा।" बीरबल ने कहा-"नहीं शाहनशाह यकीन ही पीर से बड़ा है।" बादशाह उसके इस उत्तर से कुछ झल्लाकर कहा-"बीरबल यह तू क्या कहता है, कहीं पीर की मानता करने से वह नाखुश होता है।" बीरबल बोला-"पीर पर विश्वास करने से फल मिलता है।" हम हिन्दू मूर्त्तिका पूजन करते हैं, परन्तु वह मूर्त्ति हमे फल नहीं देती बल्कि उस पर विश्वास करने से हमें देवतों द्वारा फल मिलता है।" बादशाह को बीरबल के ऐसे उत्तर से सन्तोष नहीं हुआ तदर्थ क्रोधित होकर बीरबल से कहा-"तुमको प्रमाणों द्वारा सिद्ध कर दिखाना होगा कि पीर से आस्था बड़ी है।" बीर- बल बोला-"मुझे स्वीकार है।" बादशाह ने कहा-"इसी वक्त सिद्ध कर दिखलाओ।" बीरबल ने उत्तर दिया-"पृथ्वीनाथ! यह काम इतना सरल नहीं है, इसके लिये अवकाश मिलना चाहिये।" बादशाह बोला-"अच्छा, तुझे इसके लिये एक महीने की मुहलत दी जाती है, परन्तु ध्यान रहे कि अगर इतने समय में सिद्ध न कर सकोगे तो तुम्हारी गर्दन उड़ा दी जायगी।" बीरबल ने कहा-"मुझे स्वीकार है।" उस दिन का काम समाप्त हुआ। बीरबल बराबर अपना कार्य्य पहले सा करने लगा। जब उसे मालूम हुआ कि अब बादशाह का दिल दूसरी बातों में बहल गया है तो चार पाँच दिनों का अन्तर देकर बादशाह के पैर का एक पघाई जूता चुरा ले गया।
१५३ अकबर बीरबल विनोद
१५३ अकबर बीरबल विनोद वह उस जूतेको शालके टुकड़ेमें भलीभाँति ढककर नगरके बाहर एक एकान्त जगह में छिपा कर रख आया दूसरे दिन उसको एक कब्र के अन्दर रख ऊपर से तीन पत्थरों को ऐसी विधि से रख दिया की वह एक खासी कब्र बनकर तय्यार हो गई। बाद को एक मुसलमान को नौकर रखकर उसका मुजावर बनाया। उसको हिदायत की कि जब कोई इसके निस्वत तुमसे पूछे तो कहना कि यह मकबरा यकीन शाह पीर की है और बराबर लोगों में इसकी सिद्धताई की चर्चा भी करते रहना।” मुजावर ने बीरबल की आज्ञानुसार उस मकबरे का यकीनशाह पीर के नाम से नया नया ढोग रचकर प्रचार करने लगा। धीरे धीरे यह बात सारे नगर में फैल गई। तमाम स्त्री पुरुष उस पर मानता मानने और चढ़ाने के लिये आने लगे। ईश्वर की कृपा से 'जंगल में मंगल' हो गया। यह बात फैलते २ एक दिन बादशाह के कान तक पहुँची। जैसा दुनिया का कायदा है, दरबारी लोग सूई की जगह फार से काम लिया। यानी बादशाह से यकीनशाह पीर की बड़ी सिद्धताई बखान की। कुछ लोगों ने तो बाद- शाह से यहाँ तक बतलाया कि-“आपके बाल्यावस्था में आपके पिता हिमायूँ ने भी इस पीर साहब की मानता की थी, और पीर साहब की कृपा से उन्हें बड़े २ कार्यों में सफ- लता भी प्राप्त हुई थी। बादशाह लोगों के भड़काने में आ गया। उसने मन में संकल्प किया कि किसी दिन मैं भी चलकर पीर साहब
अकबर बीरबल विनोद १५४
अकबर बीरबल विनोद १५४ की दरगाहपर सिरनी चढ़ाऊँगा। एक दिन जब वह सबेरे सोकर उठा तो उसके मन में एकाएक पीर की दरगाह पर जाने की समाई, तुरत चन्द मुसाहिबों के साथ सवारी पर चढ़कर वहाँ पहुँचा। वहाँ की कुछ और ही हालत हो रही थी; कितने ही लोगों की भीड़ लगी हुई थी। एक छोटी सी बाजार लग थी। बादशाह को उस स्थान के देखने से बड़ी प्रसन्नता हुई। वह अपने दरबारियों के सहित यकीनशाह पीर को बड़ी विनम्रता से प्रणाम किया। बीरबल चुपचाप खड़ा रहा। बादशाह ने बीरबल से कहा-“सब लोगों ने तो पीर को प्रणाम किया परन्तु तुमने नहीं सो क्यों। तुम्हें भी मुना- सिब है कि पीर साहब को प्रणाम करो।” बीरबलने कहा- “मैं प्रणाम करने को तय्यार हूँ, परन्तु आपको भी मेरी एक बात माननी पड़ेगी, यानी पीरसे आस्था को ही प्रधान कहना पड़ेगा।” बादशाह ने उत्तर दिया-मैं इस समय भी यही कहने को प्रस्तुत हूँ कि आस्था से पीर बड़ा है और तुम्हारे सामने ही इस बात की मनौती भी करता हूँ कि यदि मैं प्रतापसिंह पर विजय प्राप्त कर लूँगा तो इस कबर पर मखमली चादर बिछाऊँगा और मलीदा चढ़ाकर यहीं पर मौलवी और फकीरों को खाना खिलाऊँगा।” बादशाह और दीवान इस विषय पर वाद- विवाद कर ही रहे थे कि उसी के दरम्यान एक सवार तेजी से घोड़ा दौड़ाता हुआ आया और बादशाह को सलाम कर बोला-“पृथ्वीनाथ! शाहजादा सलीम ने कहलाया है कि मेवाड़ का राजा प्रतापसिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है
१५५ अकबर बीरबल विनोद
१५५ अकबर बीरबल विनोद और आशा है कि कुछ ही देर बाद मेरे आधीन भी हो जायगा।” इस आनन्दवर्धक समाचार को सुनकर बादशाह के रोम २ प्रफुल्लित हो गये और बीरबल को नीचा दिखलाने के अभिप्राय से बोला-“कहो अब भी आस्था को पीर से प्रधानता देने को तय्यार हो वा नहीं। देखो इधर मनौती की और उधर से शुभ समाचार आ पहुँचा।” बीरबल बोला-“पृथिवीनाथ ! बिना आस्था के हुए आपने पीर पर मन्नत नहीं की थी। यदि आप की पीर पर आस्था न हुई होती तो आप कदापि मानता न मानते; मुख्य आस्था ही है।” बादशाह ने कहा-“अब तुम अपनी धींगाधींगी बन्द करो, मुझे इस पर यकीन नहीं होता। चूँकि अभीतक तुम आस्था की प्रधानता सिद्ध नहीं कर सके हो अतएव मरने के लिये तय्यार हो जाओ।” बीरबल ने कहा-“मैंने आपको बहुतेरा समझाया, परन्तु आप नहीं मानते फिर इसमें मेरा क्या अपराध है।” बादशाह बीरबलके इस उत्तर से क्रोधित होकर बोला-“अब मैं तुमको इस अपराध का दण्ड स्वयं अपने हाथ से दूँगा, !तुम्हारा काल आज तुम्हारे सिर पर चढ़कर बोल रहा है। क्या कोई हाजिर है, जाकर तुरन्त एक बधिक को बुला लाओ।” बादशाह का रुख ताड़ कर बीरबल ने मन में निश्चय कर लिया कि अब और अधिक टाल मटोल करने से बाद- शाह अपने क्रोध को सम्हाल न सकेगा अतएव यकीन शाह को हाथ जोड़कर बोला-“हे यकीन शाह जो आज मैं जीता बचा तो आपकी कब्रपर मिठाई चढ़ाऊँगा और इस कबर के ऊपर एक सुन्दर मकबरा निर्माण करा दूँगा।” बीरबल के