ब्रह्मचर्य विज्ञान
Brahmacharya Vigyaan
पं. जगन्नारायणदेव शर्मा द्वारा
स्रोत: Sarvahitkari Grantha Mala · Sarvahitkari (उद्गम)
महाचर्य-विज्ञान
३७०
छुट्ट कर पर छोड़ना पड़ता है । ऐसा करने से ही बनैत अपने कार्य में सफल हो सकता है । उधो प्रकार मनुष्य को भी अपने जीवन का उद्देश्य ऊँचा रखना चाहिये, तभी उसे सच्ची सफलता मिल सकती है । यदि यह विषयभोग को ही अपना लक्ष्य बना होगा, तो वह अवश्य असफल हो जायगा—वह उस से नीचे गिर पड़ेगा । यदि मनुष्य शारीरिक आनन्द के लिये नहीं, बल्कि आत्मिक आनन्द के पाने के लिये सदैव प्रयत्न शील रहेगा, तो वह कहीं साधारण जीवन पर ठहर सकेगा । यदि वह पहले ही से विषयलोलुपता के कारण अपना साहस खो देगा, तो वह अत्यन्त पतित हो जायगा !
❀
❀
❀
❀
( डाक्टर जी० एम० वियर्ड )
जननेन्द्रिय, मस्तिष्क और पाकस्थली, इन तीनों में अति वलिष्ठ सम्बन्ध है । मानों ये तीनों एक ही सूत्र में ग्रथित हैं । पहली एक के कर्ण होने से पिछली दोनों भी रोग से नहीं बँच सकती ।
❀
❀
❀
❀
( डाक्टर पी. टी. डार्म )
वीर्य ही मनुष्य-शरीर का जीवन है । इसके बिगड़ने से रक्त का नाश होता है और अन्त में सुषरना असम्भव हो जाता है । इन्द्रिय सम्बन्धी सुखों में आचर्यकता से अधिक लगनेवाले ही भयङ्कर रोगों से घिरे रहते हैं ।
❀
❀
❀
❀
३७१
आवश्यक सन्देश
ऊपर के पाश्चात्य देश के कई दार्शनिक तत्त्ववेत्ताओं ने भी ब्रह्मचर्य के पालन में, मानव-जाति के सामाजिक उत्थान, गुणोदय एवं आध्यात्मिक आदर्शों के दर्शन किये हैं । यही कारण है कि उन्होंने अपने लेखों तथा ग्रन्थों में उसकी विवेचना करके, उस सत्य का सुक्त हृदय से समर्थन किया है ।
इनके अतिरिक्त बहुत से बड़े-बड़े डाक्टरों तथा लुक्मान, जालीनूस तथा बूभलीसोना आदि हकीमों ने भी दीर्घ-रक्षण की जित्मानी और रुग्नी ताकत के लिये आवश्यक माना है । और इन्द्रिय-निग्रह से इस अमूल्य पदार्थ को सुरक्षित रखने की बात : कही है । अतः इतने से ही सावधान हो जाना चाहिये !
४—आवश्यक सन्देश
आहार निद्रा-भय-मैथुनञ्च— सामान्य मेतत्पशुभिरनराणाम् । ज्ञानं हि तेषामधिको विशेषो, ज्ञानेन हीनः पशुभिः समानाः॥
आहार, निद्रा, भय और मैथुन—ये चारों मनुष्यों और पशुओं में समान रूप से विद्यमान हैं । पर मनुष्यों में ज्ञान विशेष रूप से अधिक है । इसीलिये मनुष्य संज्ञा हुआ है । जो लोग इससे हीन हैं, वे फिर पशु ही के तुल्य हैं ।
सारे प्राणियों में मनुष्य ज्ञानवान प्राणी है । वह तर्क-वितर्क द्वारा हितहित तथा कारण-कार्यों का निर्णय कर सकता है । इसीलिये वह सर्व-श्रेष्ठ माना जाता है ।
चौरासी लक्ष जीव योनियों में यह सब से श्रेष्ठ योनि मानव—
असत्यचर्य विज्ञान
३७२
शरीर है। इसलिये यह सब से मूल्यवान है। यदि इसे प्राप्त कर किसी प्रकार की असावधानी की गई, तो फिर कर्मोत्सार अनेक योगियों में भ्रमण करना पड़ता है, जिनमें प्राणी को सद्ब्रह्मन मिलाना बहुत कठिन है।
ऊपर कहा गया है कि मनुष्य सर्वश्रेष्ठ प्राणी है। वह क्यों ? ज्ञान के कारण—मानव-शरीर सब से मूल्यवान है। वह क्यों ? चौरासी लक्ष जीवन-योगियों में सब से उच्च होने से। यदि यह बात है, तो उसका जीवन भी सब से श्रेष्ठ होना चाहिये। यदि जीवन श्रेष्ठ है, तो फिर उसका उद्देश्य भी सर्वश्रेष्ठ होना चाहिये। और उस उद्देश्य तक पहुँचने के लिये श्रेष्ठ कर्म का भी होना आवश्यक ही नहीं, अनिवार्य है।
मनुष्य-जीवन का उद्देश्य क्या है, और उस तक पहुँचने के लिये फिर क्या उद्योग करना चाहिये ? वह हम नीचे लिखते हैं:—
मनुष्य जीवन का सत्य से बड़ा उद्देश्य है—सुख-शान्ति के साथ परमात्मन् परमात्मा को प्राप्त करना—और इसे साधने वाला सब से बड़ा कर्म है—संयमशील ब्रह्मचर्य। वस ! इसी उद्देश्य की प्राप्ति और इसी कर्म के करने के लिये वैदिक काल से प्रयत्न होता आ रहा है। मनुष्य-जाति के विविध मत-मतान्तरों के धर्म-ग्रन्थों का सार तत्व भी यही है। संसार में सब धर्मों के श्रुति-मुनियों ने भी अपने जीवन में इसी के लिये प्रयत्न किया है।
मनुष्य-जीवन का उद्देश्य, शक्ति और कृतिम सुख नहीं, जो कि विषोपभोग से मिलता है। वह तो पशुओं—नहीं, नहीं—बाघों का उद्देश्य और कर्म है। वास्तव में मनुष्य के गुण—
३७३
आवश्यक संदेश
सत्यनिष्ठा, शील, वल, विद्या, सदाचरण, परोपकार, साहस, तेज, उत्साह, सैधै, जीव-दया, विश्वभेम, भ्रातृ-भाव तथा सत्पु-धार आदि हैं। कायरता, द्वेष, दुष्म, असत्य, कलह, निन्दा, विवाद, हठ, अपकार, श्रम्याय, कृण्णाता, भय, हिनद्व-लोचुपता, असहिष्णुता तथा क्रोध आदि तो दुर्गुण ही कहे जायेंगे। गुणों के द्वारा ही सरकार करके सद्दुर्देश की खिड़ि हो सकती है। दुर्गुणों के वशीभूत होने से तो दुष्कर्म और पतन होता है।
महत्त्वपूर्ण के पात्रन में स्थायी सुख और सद्गुण वास करते हैं। विषयभोग तो क्षणिक आनन्द (जिसका फल दुःख होता है) और दुर्गुणों का घर है। एक अमृत-फल है तो दूसरा विष फल। पहले के खपने का परिणाम 'जीवन' और दूसरे का 'मरण' है। पहला स्वर्ग और दूसरा नरक में भेजनेवाला है।
आप जीवन के सार को समझ गये होंगे। अब आप अमर-फल खाकर स्वर्गीय सुख भोगना चाहते हैं या कटु विषक्त-फल खाकर नारकीय दुःख? आपकी अन्तरात्मा तो पहले की ही और है। दूसरे से सब की छूणा हांगी और यही उचित भी है। पर मनुष्य ईश्वरों के मोह में पड़ कर अपनी आत्मा की आवाज पर ध्यान नहीं देता और इसी लिये कष्ट पाता है। अतः हे पिताओं और भ्राताओं! आप लोग हनुमान, भीष्म, शङ्कराचार्य, दयानन्द और विवेकानन्द बनने का सदैव उद्योग करो! उसी प्रकार से माताओं और बहिनों! आप भी सरस्वती, वेदवती, अहन्धती, पार्वती और सीता का अनुकरण करो! यही हमारा आवश्यक तथा अतिम सन्देश है। शुभमस्तु !
ब्रह्मचर्य-विनय
( पद्म पदी छन्द )
मे ऋषियों का परम ध्येय दुःख दूरने वाला !
तेज तथा उत्साह-ज्ञान से भरने वाला ॥
तेरी महिमा जान मनुज होता है नामी ।
तू है जग का तत्त्व गुणों में है अभिरामी ॥
तेरी सेवा से सदा, मिलती सच्ची सुक्ति है ।
तुम्हसे बढ़ स्वातंत्र्य की, अपर न कोई युक्ति ॥
तू ही सब विज्ञान-ज्ञान का देने वाला ।
तू कर देता काम देव का है सुख काला ॥
तुम्ह से ही सब धर्म कर्म हैं उज्ज्वल होते ।
तुम्हें थार धीमान बीज उन्नति के होते ॥
तेरा यश त्रैलोक्य में, पावन और ललाम है ।
ब्रह्मचर्य ! मन में रमे, तुम्हको विनय-प्रणाम है ॥
कविगुप्तर
नीचे लिखी पुस्तकें छप गई हैं
- (१) हाथ की हठाने-खाने—(भक्त-नाथ रामभक्त जीव ५०००) यह बड़ा विरय है कि हमें ४० गाँवोंमें सेवकों की (३०००) लगभग दिया है। विदेशों और भिन्न के कलेजों के नामों लेकर कैसे टिक सका है, इससे कुल्लूओं का निर्धार कैसे हो सकता है और भावों के व्यंग्यशब्दों वषाव, पताये गये हैं। २५४ से ऊपर पृष्ठों की पुस्तक का मूल्य ॥३॥
- (२) स्त्री और पुरुष—[महर्षि शास्त्रमण] ५४ १२६। मूल्य ॥२॥
- (३) तामिळ वेद—[श्रीराम नामक सामीर ग्रंथ का अनुवाद] ८४ अध का वेद के बराबर उस अंत में आहर है। यहाँ और आगे पर पूरी विवेचन है। ५४ २४४ मूल्य ॥२॥
यह पुस्तकें छप रही हैं
-
(१) ध्यान-चरित्र—[महात्मा गाँधी लिखित] ५४ ४००। मूल्य लगभग १।
-
(२) दक्षिण अफ्रिका का संस्थापक, दूसरा भाग—[तीसह महात्मा गाँधी] ५४ अंतर्गत २४० मूल्य लगभग ॥२॥
-
(३) यूरोप का इतिहास दो भाग—५४ लगभग ७०० मूल्य १॥३॥
-
(४) भारत के स्त्री-वद—इसमें आप ५४ लगभग ४०० मूल्य १।
-
(५) गोरी का प्रमुख—[हैथड गाय रामचंद्र बना] ॥ The rising tide of colour against white world supremacy के आधार पर इस पुस्तक में यह दिसाया गया है कि संसार में कितने बड़े बंटा और आचारों पर पाँच जातियों ने किस दृष्टि से अधिकार बना रखा है और उनके भलाचारों से लोग आहत कितने प्रकार लोग स्वतंत्र होने का प्रयत्न कर रहे हैं। पुस्तक में यह प्रकार से समस्त संसार की राजनैतिक समझों का बहुत अच्छा विवेचन किया गया है। ५४ संख्या लगभग २४० मूल्य ॥२॥
-
(६) चीन की जांजात—यह दो भण्डों पुस्तकें—५४ लगभग १२३ मोड—ये सब पुस्तकें छप १९२७ के अंतिम भाग में प्रकाशित हो चुकी थीं।
पता—हस्ता-तालिस्-गण्डल, अजमेर