दृग्-दृश्य विवेक (स्वामी भारतीतीर्थ - सान्वय हिन्दी व्याख्या)
Drig Drishya Viveka Hindi
स्वामी भारतीतीर्थ / आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Drig-Drishya Viveka with Sanskrit Shlokas and Hindi Commentary (उद्गम)
दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek
१८
तथा सर्गब्रह्मणोश्च
भेदमावृत्य तिष्ठति।
या शक्तिस्तद्वशाद् ब्रह्म
विकृतत्वेन भासते।।
यह आवरण शक्ति ही ब्रह्म और सृष्टि के भेद को भी ढ़क देती है, एवं इसी के कारण ब्रह्म नाम-रूपों के धर्मों से युक्त विकारी भासता है।
Similarly Brahman, through the influence of the power that conceals the distinction between It and the phenomenal universe, appears as endowed with the attributes of change.
18
दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek
१९
अत्राप्यावृत्तिनाशेन विभाति ब्रह्मसर्गयोः। भेदस्तयोर्विकारः स्यात् सर्गे न ब्रह्मणि क्वचित्।
यहाँ पर भी आवरण के नाश होने पर दोनों (ब्रह्म और सृष्टि) का भेद स्पष्ट हो जाता है और विकार मात्र ‘सृष्टि में ही होते है ब्रह्म में नहीं’ यह बात स्पष्ट हो जाती है।
In this case also, the distinction between Brahman and the phenomenal universe becomes clear with the disappearance of the veiling power. Therefore change is perceived in the phenomenal universe, but never in Brahman.
19
दृग्दृश्य विवेक Drig Drishya Vivek
२०
अस्ति भाति प्रियं रूपं
नाम चेत्यंशपंचकम्।
आद्यत्रयं ब्रह्मरूपं
जगद्रूपं ततो द्वयम्॥
जगत् का प्रत्येक विषय पांच अंशों से युक्त होता है। ये अस्ति (होना), भाति (भासित होना), प्रियता, नाम तथा रूप है। इसमें प्रथम तीन ब्रह्मरूप हैं, और शेष दो जगद्रूप हैं।
Every entity has five characteristics, viz., existence, effulgence, lovability, form and name. Of these, the first three are reflection of Brahman, and the next two to the creation.
20
दृग्दृश्य विवेक Drig Drishya Vivek
२१
खं वायु अग्निजलौर्वीषु
देवतिर्यक् नरादिषु।
अभिन्नाः सच्चिदानन्दा
भिद्यते रूपनामनी।।
आकाश, वायु, अग्नि, जल, तथा पृथ्वी महाभूतों से बने जड़ प्रपंच में, तथा देवता, पशु मनुष्य आदि चेतनप्राणियों में सच्चिदानन्द तत्त्व अभिन्न है, भेद मात्र नाम-रूपों की दृष्टि से ही होते है।
The attributes of Existence, Consciousness and Bliss are equally present in the space, air, fire, water and earth as well as in deities, animals and men etc. Names and forms alone make one differ from the other.
21
दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek
२२
उपेक्ष्य नामरूपे द्वे
सच्चिदानन्दतत्परः।
समाधिं सर्वदा कुर्याद्
हृदये वाऽथवा बहिः॥
जगत् शब्द से लक्षित 'नाम और रूपों' की उपेक्षा करके, अपने मन में अथवा बाह्य जगत् में सच्चिदानन्द स्वरूप ब्रह्म को ही सर्वत्र देखते हुए उसी में चित्त को समाहित करने का सतत प्रयास करना चाहिये।
Having become indifferent to name and form and being devoted to Sac-chid-ananda aspects, one should always practice samadhi either within the heart or outside.
22
दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek
२३
सविकल्पो निर्विकल्पः
समाधिर्द्विविधो हृदि।
दृश्यशब्दानुवेधेन
सविकल्पः पुनर्द्विधा।।
अब समाधि का परिचय देते हुए कहते हैं कि समाधि की प्राप्ति दो चरणों में सिद्ध होती है, सविकल्प और निर्विकल्प समाधि। सविकल्प समाधि । में भी क्रम से दो स्पष्ट चरण होते हैं – दृश्यानुविद्ध और शब्दानुविद्ध।
Two kinds of Samadhi to be practised in the heart are know as Savikalpa and Nirvikalpa. Savikalpa-Samadhi is again divided into two classes, according to its association with a cognizable object or a scriptural word.
23
दृग्दृश्य विवेक Drig Drishya Vivek
२४
कामाद्याश्चित्तगा दृश्याः
तत्साक्षित्वेन चेतनम्।
ध्यायेद् दृश्यानुविद्धोऽयं
समाधिः सविकल्पकः।।
हृदय में दृश्यानुविद्ध सविकल्प समाधि के अभ्यास हेतु इस तथ्य का समग्रता से अर्थ देखो कि 'कामादि सभी बुद्धि वृत्तियाँ दृश्य हैं, तथा हम उसके साक्षी चेतन तत्त्व हैं।' इसके फलस्वरूप जो अन्तःस्थिति उत्पन्न होती है उसे ही दृश्यानुविद्ध सविकल्प समाधि कहते हैं।
See the desires etc as objects of perception, and see yourself, the consciousness, as their seer. When we deeply meditate on these facts then we glide into an quiet yet awareful state which is called Dryshya prompted Savikalpa-Samadhi, facilitated by seer-seen viveka.
24
दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek
२५
असंगः सच्चिदानन्दः
स्वप्रभो द्वैतवर्जितः।
अस्मीति शब्दविद्धोऽयं
समाधिः सविकल्पकः।।
तत्पश्चात् शब्दानुविद्ध सविकल्प समाधि का अभ्यास करना चाहिये। इसमें शास्त्रोक्त लक्षणाओं को, जैसे असंग, सच्चिदानन्द, स्वप्रकाश, द्वैतरहित तत्व ही मैं हूँ। इन्हें निमित्त बनाकर स्व-स्वरूप का और गहराई से ज्ञान प्राप्त करके समाहित होकर स्थित रहने को शब्दानुविद्ध सविकल्प समाधि कहते हैं।
Using the scriptural pointers as: I am Existence-Consciousness-Bliss, unattached, self-luminous and free from duality etc., one should go deep into the truth of seer, and abide in that Self. This is known as the Savikalpa-Samadhi facilitated by scriptural words.
25
| दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek |
|---|
२६
स्वानुभूतिरसावेशाद्
दृश्यशब्दावुपेक्ष्य तु।
निर्विकल्पस्समाधिस्स्यात्
निवातस्थित दीपवत्॥
दृश्य और शब्दानुविद्ध सविकल्प समाधियों के हेतुभूत तत्त्व-विवेक के फलस्वरूप जब एक तरफ स्वानुभूति के दिव्यरस का अत्यधिक आविर्भाव होता है, तथा दूसरी तरफ विवेकवशात् ही समाहित अवस्था के रस से भी निरपेक्ष होकर निवातस्थ दीप के समान स्थित रहते हैं, तब निर्विकल्प समाधि सहजता से प्राप्त हो जाती है।
The Nirviklpa-Samadhi is that in which the mind becomes steady like the light kept in a place free from wind and in which the student becomes indifferent to both objects and words on account of his complete absorption in the bliss of the realization of the Self.
26
दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek
२७
हृदीव बाह्यदेशेऽपि
यस्मिन् कस्मिंश्च वस्तुनि ।
समाधिराद्यस्सन्मात्रात्
नामरूपपृथक्कृतिः ।।
जिस प्रकार अपने मन में (दृग्-दृश्य विवेक से प्रारम्भ कर समाधि तक गति हुई) उसी प्रकार बाह्य देश में भी किसी भी विषय को निमित्त बनाकर सर्वप्रथम दृश्यानुविद्ध समाधि सिद्ध करने हेतु विषय के अन्तर्गत सत्स्वरूपता से नामरूप को पृथक् करना चाहिये।
Like the samadhi prompted by drg-dryshya, one should now practice samadhi using any external objects. Here the firsst step is to discriminate between names & forms and pure existence.
27
दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek
२८
अखण्डैकरसं वस्तु
सच्चिदानन्द लक्षणम्।
इत्यविच्छिन्न चिन्तेयं
समाधिर्मध्यमो भवेत्।।
तत्पश्चात् यह सत्ता अखण्ड, एकरस, सच्चिदानन्द स्वरूप ब्रह्म ही है। इस प्रकार किसी न किसी विषय को निमित्त बनाकर सतत तत्त्वविवेक बनाए रखना मध्यम प्रकार की अर्थात् शब्दानुविद्ध सविकल्प समाधि होती है।
The entity which is always of the same nature and unlimited and which is characterized by Existence- Consciousness-Bliss, is verily Brahman. Such uninterrupted reflection is called the intermediate absorption, that is the Savikalpa-Samadhi associated with scriptural word.
28
दृग्दृश्य विवेक Drig Drishya Vivek
२९
स्तब्धीभावो रसास्वादात् तृतीयं पूर्ववन्मतः। एतैस्समाधिभिः षड्भिः नयेत्कालं निरन्तरम्।।
जब स्वानुभूति के रसास्वादन से स्तब्धीभाव तुल्य अवस्था होती है, तब वह तीसरे प्रकार की अर्थात् निर्विकल्प समाधि हो जाती है। इस प्रकार छह समाधि के अभ्यास में अपना काल व्यतीत करना चाहिये।
The insensibility of the mind as before, on account of the experience of Bliss, is designated as the third kind of Samadhi (Nirvikalpa). The practitioner should uninterruptedly spend his time in these six kinds of Samadhi.
29
दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek
३०
देहाभिमाने गलिते विज्ञाते परमात्मनि। यत्र यत्र मनो याति तत्र तत्र समाधयः।।
जिस समय देहाभिमान का नाश तथा परमात्मा का विज्ञान प्राप्त हो जाता है, उसके बाद मन कहीं पर भी जाए वह समाधि अवस्था में ही रमता है।
With the disappearance of the attachment to the body and with the realization of the Supreme Self, to whatever object the mind is directed, one effortlessly revels in Samadhi.
30
दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek
३१
भिद्यते हृदयग्रन्थिः
छिद्यन्ते सर्वसंशयाः।
क्षीयन्ते चास्य कर्माणि
तस्मिन् दृष्टे परावरे॥
माया से परे इस दिव्य तत्त्व का दर्शन होने पर हृदय में स्थित अविद्या तथा समस्त कर्मों का क्षय हो जाता है।
By beholding Him who is high and low, the fetters of the heart are broken, all doubts are solved and all his karmas wear away.
31
ॐ