भारतकोश
संग्रह पर लौटें

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

अध्याय - 10 Note: Now onwards, till the end of this scripture, is contained the chūlikā. (A synopsis of explicit or inexplicit explanations and meanings of the subject matter is termed a chūlikā.) ─────────────── कर्तृत्व मानने वालों को मोक्ष नहीं - लोगस्स कुणदि विण्हू सुरणारयतिरियमाणुसे सत्ते। समणाणं पि य अप्पा जदि कुव्वदि छव्विहे काये॥ (10-14-321) लोगसमणाणमेवं सिद्धंतं पडि ण दिस्सदि विसेसो। लोगस्स कुणदि विण्हू समणाणं अप्पओ कुणदि॥ (10-15-322) एवं ण को वि मोक्खो दिस्सदि लोगसमणाणं दोण्हं पि। णिच्चं कुव्वंताणं सदेवमणुयासुरे लोगे॥ (10-16-323) लोक के मत में सुर, नारक, तिर्यञ्च और मनुष्य प्राणियों को विष्णु करता है और यदि श्रमणों के मतानुसार भी आत्मा छह काय के जीवों को (जीवों के कार्यों को) करता है तो इस प्रकार लोक ओर श्रमणों में सिद्धान्तों की दृष्टि से कोई अन्तर नहीं दीखता। लोक के मत में विष्णु करता है और श्रमणों के मत में आत्मा करता है। इस प्रकार देव, मनुष्य और असुर लोकों को सदा करते हुए (कर्ताभाव से प्रवर्त्तमान) लोक और श्रमण दोनों का भी कोई मोक्ष दिखाई नहीं देता। According to ordinary people, Viṣṇu is the creator of celestial-, •••••••••••••••••••••• 154

अध्याय - 10 infernal-, subhuman-, and human-beings. If the monks also believe that soul is the creator of six kinds of organic bodies (earth, water, fire, air, plants, and mobile beings), then there is no difference in the viewpoints of ordinary people and monks. In the opinion of ordinary people, Viṣṇu is the creator, and in the opinion of monks, soul is the creator. Thus, there seems to be no liberation for any of the two – ordinary people and monks – as they are ever engaged in the creation (karmic dispositions) of worlds – celestial, human, or infernal. ज्ञानी की मान्यता - ववहारभासिदेण दु परदव्वं मम भणंति विदित्था। जाणंति णिच्छयेण दु ण य मह परमाणुमेत्तमवि किंचि॥ (10-17-324) (अज्ञानी जन) व्यवहार नय से 'परद्रव्य मेरा है' ऐसा कहते हैं और पदार्थ के स्वरूप को जानने वाले ज्ञानी जन तो जानते हैं कि निश्चयनय से इस संसार में परमाणुमात्र कुछ भी मेरा नहीं है। From the empirical point of view, (the ignorant) people call the non-self substance as their own, but knowledgeable people, who know the real nature of substances, say that, in reality, even an atom of alien substance is not theirs. 155

अध्याय - 10 परद्रव्य को अपना मानने वाला ज्ञानी मिथ्यादृष्टि है - जह को वि णरो जंपदि अम्हाणं गामविसयणयरट्ठं। ण य होंति ताणि तस्स दु भणदि य मोहेण सो अप्पा॥ (10-18-325) एमेव मिच्छादिट्ठी णाणी णिस्संसयं हवदि एसो। जो परदव्वं मम इदि जाणंतो अप्पयं कुणदि॥ (10-19-326) तम्हा ण मे त्ति णच्चा दोण्हं एदाण कत्तिववसाओ। परदव्वे जाणंतो जाणेज्जा दिट्ठिरहिदाणं॥ (10-20-327) जैसे कोई पुरुष कहता है कि यह हमारा ग्राम, जनपद, नगर और राष्ट्र है किन्तु वस्तुतः वे उसके नहीं हैं, तथापि वह आत्मा मोह से ऐसा कहता है। इसी प्रकार जो ज्ञानी 'परद्रव्य मेरा है' यह जानता हुआ परद्रव्य को निजरूप कर लेता है, वह ज्ञानी निःसन्देह मिथ्यादृष्टि है; इसलिए 'ये परद्रव्य मेरे नहीं हैं' यह जानकर लोक और श्रमण इन दोनों के परद्रव्य में कर्तृत्व के व्यवसाय को जानते हुए समझो कि यह व्यवसाय मिथ्यादृष्टियों का है। A person may say that this village, town, city, or nation, is his, but, in reality, these do not belong to him; he utters such words only due to his delusion. In the same way, a person, who considers an alien substance to be his own, and then identifies himself with it, is, without doubt, a wrong believer. Therefore, believe that these alien substances do not belong to you, and that the involvement of the Self in creation of non-self substances, as •••••••••••••••••••• 156

अध्याय - 10 asserted by ordinary people and monks, is the view of the wrong believers. ⎯⎯⎯⎯⎯⎯⎯⎯⎯⎯ भाव कर्म का कर्ता जीव है - मिच्छत्तं यदि पयडी मिच्छादिट्ठी करेदि अप्पाणं। तम्हा अचेदणा दे पयडी णणु कारगा पत्ता॥ (10-21-328) अहवा एसो जीवो पोग्गलदव्वस्स कुणदि मिच्छत्तं। तम्हा पोग्गलदव्वं मिच्छादिट्ठी ण पुण जीवो॥ (10-22-329) अह जीवो पयडी तह पोग्गलदव्वं कुणंति मिच्छत्तं। तम्हा दोहि कदं तं दोण्हि वि भुंजंति तस्स फलं॥ (10-23-330) अह ण पयडी ण जीवो पोग्गलदव्वं करेदि मिच्छत्तं। तम्हा पोग्गलदव्वं मिच्छत्तं तं तु ण हु मिच्छा॥ (10-24-331) यदि (मोहनीय कर्म की) मिथ्यात्व प्रकृति आत्मा को मिथ्यादृष्टि करती है, इस मान्यता से तेरे मतानुसार अचेतन प्रकृति निश्चय ही मिथ्यात्व भाव की कर्ता हो गई; अथवा यह जीव पुद्गल द्रव्य के मिथ्यात्व को करता है, ऐसा माना जाए तो पुद्गल द्रव्य मिथ्यादृष्टि सिद्ध होगा, जीव नहीं; अथवा जीव तथा प्रकृति - ये दोनों पुद्गल द्रव्य को मिथ्यात्वरूप करते हैं, ऐसा मानने से दोनों के द्वारा किये गये मिथ्यात्व के •••••••••••••••••••• 157

अध्याय - 10 फल को वे दोनों ही भोगेंगे; अथवा न तो प्रकृति और न जीव पुद्गल द्रव्य को मिथ्यात्वरूप करता है, ऐसा मानने से पुद्गल द्रव्य को (मिथ्यात्व भाव का प्रसंग आ जाएगा); क्या वह वास्तव में मिथ्या नहीं है? If you believe that karmic matter (of the nature of deluding karmas) makes the Self a wrong believer, then your belief amounts to attributing the non-conscious karmic matter the ability to create delusion in the Self. Or if you believe that the Self creates delusion in the physical substance, then your belief amounts to attributing wrong belief to the physical substance and not to the Self. If you believe that both, the Self and the nature of the karmic matter, create delusion in the physical substance, then they both must enjoy the fruits of their action. Further, your contention that neither the Self nor the nature of the karmic matter creates delusion in the physical substance will amount to attributing wrong belief to the physical substance; is it not really an erroneous belief? कर्म ही कर्ता है, जीव नहीं, यह मिथ्या है - कम्मेहि दु अण्णाणी किज्जदि णाणी तहेव कम्मेहिं। कम्मेहि सुवाविज्जदि जग्गाविज्जदि तहेव कम्मेहिं॥ (10-25-332) कम्मेहि सुहाविज्जदि दुक्खाविज्जदि तहेव कम्मेहिं। कम्मेहि य मिच्छत्तं णिज्जदि य असंजमं चेव॥ (10-26-333) •••••••••••••••••••••••••• 158

अध्याय - 10 कम्मेहि भमाडिज्जदि उड्ढमहं चावि तिरियलोयं च। कम्मेहि चेव किज्जदि सुहासुहं जेत्तियं किंचि॥ (10-27-334) जम्हा कम्मं कुव्वदि कम्मं दे दि हरदि त्ति जं किंचि। तम्हा सव्वे जीवा अकारगा होंति आवण्णा॥ (10-28-335) (पूर्व पक्ष-) 'कर्मों के द्वारा जीव अज्ञानी किया जाता है, उसी प्रकार कर्मों के द्वारा ज्ञानी होता है। कर्मों के द्वारा जीव सुलाया जाता है, उसी प्रकार कर्मों के द्वारा जगाया जाता है। कर्मों के द्वारा जीव सुखी होता है, उसी प्रकार कर्मों के द्वारा दुखी होता है। कर्मों के द्वारा जीव मिथ्यात्व और असंयम को प्राप्त होता है; और कर्मों के द्वारा जीव ऊर्ध्वलोक, अधोलोक और तिर्यग्लोक में भ्रमण करता है। कर्मों के द्वारा ही जो कुछ जितना शुभ और अशुभ है वह होता है; क्योंकि कर्म करता है, कर्म देता है, इस प्रकार जो कुछ है, उसे कर्म ही हरता है; इसलिए सभी जीव अकर्ता सिद्ध होते हैं।' (The aforementioned belief amounts to -) 'The Self is made ignorant by the karmas and, likewise, he is made knowledgeable by the karmas. Karmas send the Self to sleep and, likewise, he is awakened by the karmas. Karmas make the Self happy and, likewise, he is made miserable by the karmas. It is by the karmas that the Self is brought to wrong belief and non-discipline, and is made to wander in the upper, middle, and lower worlds. All virtuous or wicked happenings are the handiwork of the karmas. Because the karma does, karma gives, and it is the karma that takes away; therefore, all souls are proved to be without any action.' 159

अध्याय - 10 आत्मा को अकर्ता मानने का दुष्परिणाम - पुरिसित्थियाहिलासी इत्थीकम्मं च पुरिसमहिलसदि। एसा आयरियपरंपरागदा एरिसी दु सुदी॥ (10-29-336) तम्हा ण को वि जीवो अबंभयारी दु तुम्हमुवदेसे। जम्हा कम्मं चेव हि कम्मं अहिलसदि जं भणिदं॥ (10-30-337) जम्हा घादेदि परं परेण घादिज्जदे य सा पयडी। एदेणत्थेण दु किर भण्णदि परघादणामे त्ति॥ (10-31-338) तम्हा ण को वि जीवोवघादगो अत्थि तुम्ह उवदेसे। जम्हा कम्मं चेव हि कम्मं घादेदि जं भणिदं॥ (10-32-339) (पूर्वोक्त मत वाले यह भी मानते हैं कि-) 'पुरुष वेदकर्म स्त्री की अभिलाषा करता है, और स्त्री वेदकर्म पुरुष की अभिलाषा करता है, आचार्य-परम्परा से आई हुई ऐसी श्रुति है; इसलिए तुम्हारे मत में कोई भी जीव अब्रह्मचारी नहीं है। क्योंकि जो दूसरे को मारता है और दूसरे के द्वारा मारा जाता है, वह भी कर्म है। इसी अर्थ में परघात नामकर्म कहा जाता है; इसलिए तुम्हारे मत में कोई जीव उपघात करने वाला नहीं है, क्योंकि कर्म ही कर्म को मारता है, यह कहा है।' (It also amounts to −) 'The karmic matter of the nature of male 160

अध्याय - 10 sex-passion creates a longing for woman and the karmic matter of the nature of female sex-passion creates a longing for man; this has come about from the ancient teachings of the Āchāryas, and, as per this doctrine, there is no soul which is unchaste. Then, killing others and getting killed by others will also be attributed to the nature of karma. The name karma of injury by others (parghāta) implies this meaning, and, therefore, as per your doctrine, no soul can cause injury as it is only the material karma which kills the material karma.’ आत्मा को अकर्ता मानने वाले श्रमण नहीं हैं - एवं संखुवदेसं जे दु परूविंति एरिसं समणा। तेसिं पयडी कुव्वदि अप्पा य अकारगा सव्वे॥ (10-33-340) (आचार्यदेव कहते हैं कि-) इस प्रकार सांख्यमत का ऐसा उपदेश जो श्रमण (श्रमणाभास) करते हैं, उनके मत में प्रकृति ही करती है और सब आत्मा अकारक है (ऐसा सिद्ध होता है)। (Says the Āchārya –) If any monks preach such doctrine of the Sāṃkhya system, then, in their view, the material karmas do everything, and, hence, it follows that all souls are inactive. 161

९. मोक्ष अधिकार (परम विशुद्धि व मुक्ति)

अध्याय - 10 अपेक्षा-भेद से आत्मा कर्ता और अकर्ता है - अहवा मण्णसि मज्झं अप्पा अप्पाणमप्पणो कुणदि। एसो मिच्छसहावो तुम्हं एवं भणंतस्स॥ (10-34-341) अप्पा णिच्चासंखेज्जपदेसो देसिदो दु समयम्हि। ण वि सो सक्कदि तत्तो हीणो अहियो व कादुं जे॥ (10-35-342) जीवस्स जीवरूवं वित्थरदो जाण लोगमित्तं हि। तत्तो सो किं हीणो अहियो य कदं भणसि दव्वं॥ (10-36-343) अह जाणगो दु भावो णाणसहावेण अत्थि दे दि मदं। तम्हा ण वि अप्पा अप्पयं तु समयप्पणो कुणदि॥ (10-37-344) अथवा (कर्तृत्व का पक्ष सिद्ध करने के लिए) ऐसा मानो कि मेरा आत्मा अपने द्रव्यरूप आत्मा को करता है। ऐसा कहने वाले तेरा यह मिथ्यात्व भाव है, क्योंकि परमागम में आत्मा को नित्य और असंख्यात प्रदेशी कहा गया है। आत्मा उससे हीन या अधिक नहीं किया जा सकता। विस्तार की अपेक्षा जीव का जीवरूप निश्चय से लोकमात्र जानो। आत्मा उससे क्या हीन अथवा अधिक होता है जो तू कहता है कि आत्मा ने द्रव्यरूप आत्मा को किया; अथवा अगर तेरा ऐसा मत है कि ज्ञायक भाव तो ज्ञानस्वभाव से स्थित है तो इससे भी आत्मा स्वयं अपने आत्मा को नहीं करता (यह सिद्ध होता है)। ••••••••••••••••••••• 162

अध्याय - 10 Or (in order to substantiate your theory that the karmas do everything –) if you hold, “My soul transforms itself by itself,” then this opinion of yours is perverse thinking. Soul has been described in sacred scriptures as eternal and having innumerable points of space. The soul, on its own accord, is incapable of increasing or decreasing its spatial points. Know that, from the point of view of extension, the soul is coextensive with the universe. Since the soul, on its own accord, is incapable of increasing or decreasing its spatial points, how can you say that the soul transforms itself by itself? If you accept that the knowing substance exists with its knowing nature, then also it is established that the soul does not transform itself by itself. वस्तु नित्यानित्यात्मक है - केहिचि दु पज्जयेहिं विणस्सदे णैव चि दु जीवो। जम्हा तम्हा कुव्वदि सो वा अण्णो व णेयंतो॥ (10-38-345) केहिचि दु पज्जयेहिं विणस्सदे णैव केहिचि दु जीवो। जम्हा तम्हा वेददि सो वा अण्णो व णेयंतो॥ (10-39-346) जो चेव कुणदि सो चेव वेदगो जस्स एस सिद्धंतो। सो जीवो णादव्वो मिच्छादिट्ठी अणारिहदो॥ (10-40-347) अण्णो करेदि अण्णो परिभुंजदि जस्स एस सिद्धंतो। सो जीवो णादव्वो मिच्छादिट्ठी अणारिहदो॥ (10-41-348) 163

अध्याय - 10 क्योंकि जीव कितनी ही पर्यायों से नष्ट होता है और कितनी ही पर्यायों से नष्ट नहीं होता इसलिए (जो भोगता है), वही करता है या अन्य करता है, ऐसा एकान्त नहीं है; क्योंकि जीव कितनी ही पर्यायों से नष्ट होता है और कितनी ही पर्यायों से नष्ट नहीं होता; इसलिए (जो करता है), वही भोगता है अथवा अन्य भोगता है, ऐसा एकान्त नहीं है। जो जीव करता है, वही भोगता है, जिसका यह सिद्धान्त है, वह जीव मिथ्यादृष्टि, आर्हत मत का न मानने वाला जानना चाहिये। कोई अन्य करता है, कोई अन्य भोगता है, जिसका ऐसा सिद्धान्त है, वह जीव मिथ्यादृष्टि, आर्हत मत का न मानने वाला जानना चाहिये। Since from the point of view of some modifications, the soul dies, and from the point of view of some other modifications, the soul does not die, therefore, the one-sided view that the soul (that enjoys) is the same as the doer, or else, some other is the doer, is not tenable. Since from the point of view of some modifications, the soul dies, and from the point of view of some other modifications, the soul does not die, therefore, the one-sided view that the soul (that acts) is the same as the enjoyer (of fruits thereof), or else, some other is the enjoyer, is not tenable. The one who believes that the soul that acts is the same as the soul that enjoys is a wrong believer and does not have faith in the teachings of the Omniscient Lord. The one who believes that the soul that acts is absolutely different from the soul that enjoys is a wrong believer and does not have faith in the teachings of the Omniscient Lord. 164

अध्याय - 10 जीव परिणमन करता हुआ भी अन्य द्रव्यरूप नहीं होता - जह सिप्पिओ दु कम्मं कुव्वदि ण य सो दु तम्मओ होदि। तह जीवो वि य कम्मं कुव्वदि ण य तम्मओ होदि॥ (10-42-349) जह सिप्पिउ करणेहिं कुव्वदि ण य सो दु तम्मओ होदि। तह जीवो करणेहिं कुव्वदि ण य तम्मओ होदि॥ (10-43-350) जह सिप्पिउ करणाणि य गिण्हदि ण य सो दु तम्मओ होदि। तह जीवो करणाणि य गिण्हदि ण य तम्मओ होदि॥ (10-44-351) जह सिप्पिउ कम्मफलं भुंजदि ण य सो दु तम्मओ होदि। तह जीवो कम्मफलं भुंजदि ण य तम्मओ होदि॥ (10-45-352) जैसे स्वर्णकार आदि शिल्पी कुण्डल आदि कर्म करता है, परन्तु वह उनसे तन्मय नहीं होता। उसी प्रकार जीव भी ज्ञानावरणादि पुद्गल कर्म को करता है, किन्तु वह उनसे तन्मय नहीं होता। जैसे शिल्पी (स्वर्णकार आदि) हथौड़ा आदि उपकरणों से कुण्डल आदि बनाता है, किन्तु वह उनसे तन्मय नहीं होता। उसी प्रकार जीव भी मन-वचन-कायरूप करणों के द्वारा ज्ञानावरणादि कर्म करता है; किन्तु वह उनसे तन्मय नहीं होता। 165

अध्याय - 10 जैसे स्वर्णकार आदि शिल्पी उपकरणों को ग्रहण करता है, किन्तु वह उनसे तन्मय नहीं होता; उसी प्रकार जीव भी मन-वचन-कायरूप करणों को ग्रहण करता है; किन्तु वह उनसे तन्मय नहीं होता। जैसे स्वर्णकार आदि शिल्पी कुण्डलादि कर्मों के फल को भोगता है; किन्तु वह उस फल से तन्मय नहीं होता, उसी प्रकार जीव भी कर्म के सुख-दुःख रूप फल को भोगता है, किन्तु वह उस फल से तन्मय नहीं होता। Just as an artisan (a goldsmith, for example), does his work to produce earrings etc. but does not become identical with it, so also the Self produces karmic matter like knowledge-obscuring karma, but does not become identical with it. Just as an artisan (a goldsmith, for example), uses tools like a mallet to produce earrings etc. but does not become identical with them, so also the Self acts through the instruments of mind-, speech- and physical-activity to produce karmic matter like knowledge-obscuring karma, but does not become identical with them. Just as an artisan (a goldsmith, for example), takes up tools but does not become identical with them, so also the Self adopts instruments of mind-, speech- and physical-activity but does not become identical with them. Just as an artisan (a goldsmith, for example) enjoys the fruits of his work (earrings etc.) but does not become identical with the fruits, so also the Self enjoys the fruits of karmas (in the form of pleasure and pain) but does not become identical with them. 166

अध्याय - 10 सूचनिका गाथा - एवं ववहारस्स दु वत्तव्वं दंसणं समासेण। सुणु णिच्छयस्स वयणं परिणामकदं तु जं होदि॥ (10-46-353) इस प्रकार तो व्यवहार नय का मत संक्षेप में कहने योग्य है। आगे निश्चयनय का वचन सुनो, जो अपने परिणामों के द्वारा किया हुआ होता है। जीव अपने भावकर्मों में तन्मय होने से दुखी होता है - जह सिप्पिओ दु चेट्ठं कुव्वदि हवदि य तहा अणण्णो सो। तह जीवो वि य कम्मं कुव्वदि हवदि य अणण्णो सो॥ (10-47-354) जह चेट्ठं कुव्वंतो दु सिप्पिओ णिच्चदुक्खिदो होदि। तत्तो सिया अणण्णो तह चेट्ठंतो दुही जीवो॥ (10-48-355) जैसे स्वर्णकारादि शिल्पी (कुण्डलादि ऐसा बनाऊँगा, इस प्रकार मन में) चेष्टा 167

अध्याय - 10 करता है तथा उस चेष्टा से वह तन्मय हो जाता है। उसी प्रकार जीव भी रागादि भावकर्म करता है और वह उस भावकर्म से तन्मय हो जाता है। जैसे स्वर्णकारादि शिल्पी चेष्टा करता हुआ नित्य दुखी होता है और उस दुःख से अनन्य (तन्मय) होता है, उसी प्रकार जीव हर्ष-विषाद रूप चेष्टा करता हुआ दुखी होता है (और उस दुःख से वह अनन्य है)। जीव के ज्ञान-दर्शन-चारित्र पर्यायों का निश्चय स्वरूप - जह सेडिया दु ण परस्स सेडिया सेडिया य सा होदि। तह जाणगो दु ण परस्स जाणगो जाणगो सो दु॥ (10-49-356) जह सेडिया दु ण परस्स सेडिया सेडिया य सा होदि। तह पस्सगो दु ण परस्स पस्सगो पस्सगो सो दु॥ (10-50-357) 168

अध्याय - 10 जह सेडिया दु ण परस्स सेडिया सेडिया य सा होदि। तह संजदो दु ण परस्स संजदो संजदो सो दु॥ (10-51-358) जह सेडिया दु ण परस्स सेडिया सेडिया य सा होदि। तह दंसणं दु ण परस्स दंसणं दंसणं तं तु॥ (10-52-359) जैसे सफेदी-खड़िया पर की (दीवाल आदि रूप) नहीं है, सफेदी वह तो सफेदी ही है (वह अपने स्वरूप में ही रहती है); उसी प्रकार ज्ञायक (आत्मा) पर का (ज्ञेयरूप) नहीं है। ज्ञायक वह तो ज्ञायक ही है (पर को जानता हुआ भी अपने स्वरूप में रहता है)। जैसे सफेदी-खड़िया पर की नहीं है, सफेदी वह तो सफेदी ही है; उसी प्रकार दर्शक (आत्मा) पर का नहीं है, दर्शक (दृष्टा) वह तो दर्शक ही है। जैसे सफेदी-खड़िया पर की नहीं है, सफेदी वह तो सफेदी ही है; उसी प्रकार संयत (आत्मा) पर का (परिग्रहादि रूप) नहीं है। संयत वह तो संयत ही है। जैसे सफेदी-खड़िया पर की (दीवाल आदि रूप) नहीं है, सफेदी वह तो सफेदी ही है; उसी प्रकार दर्शन (श्रद्धान) पर का नहीं है। दर्शन वह तो दर्शन ही है। Just as chalk, when applied to a board etc., does not become one with that board etc., but retains its own identity characterized by whiteness, similarly, the knower Self, while knowing an object, does not become one with that known object, but retains his own identity as a knower. Just as chalk does not become one with an alien substance, but retains its own identity characterized by whiteness, similarly, •••••••••••••••••••••••• 169

अध्याय - 10 the perceiver Self, while perceiving an object, does not become one with that perceived object, but retains his own identity as a perceiver. Just as chalk does not become one with an alien substance, but retains its own identity characterized by whiteness, similarly, the Self with restraint, while exercising restraint from an external object, does not become one with that object, but retains his own identity as possessor of restraint. Just as chalk does not become one with an alien substance, but retains its own identity characterized by whiteness, similarly, the Self with right faith, while ascertaining an external object as it is, does not become one with that object, but retains his own identity as possessor of right faith. सूचनिका गाथा - एवं तु णिच्छयणयस्स भासिदं णाणदंसणचरित्ते। सुणु ववहारणयस्स य वत्तव्वं से समासेण॥ (10-53-360) इस प्रकार ज्ञान, दर्शन और चारित्र के विषय में निश्चय नय का कथन हुआ; और अब उसके विषय में संक्षेप में व्यवहार नय का कथन सुनो। Knowledge, faith, and conduct, from the transcendental point of view, have thus been described. Now listen to their brief description from the empirical point of view. 170

अध्याय - 10 सम्यग्दृष्टि स्वभाव से देखता, जानता और त्यागता है - जह परदव्वं सेददि हु सेडिया अप्पणो सहावेण। तह परदव्वं जाणदि णादा वि सएण भावेण॥ (10-54-361) जह परदव्वं सेददि हु सेडिया अप्पणो सहावेण। तह परदव्वं पस्सदि जीवो वि सएण भावेण॥ (10-55-362) जह परदव्वं सेददि हु सेडिया अप्पणो सहावेण। तह परदव्वं विजहदि णादा वि सएण भावेण॥ (10-56-363) जह परदव्वं सेददि हु सेडिया अप्पणो सहावेण। तह परदव्वं सद्दहदि सम्मादिट्ठी सहावेण॥ (10-57-364) जैसे सफेदी-खड़िया अपने स्वभाव से ही परद्रव्य (दीवाल आदि) को सफेद करती है, उसी प्रकार ज्ञाता आत्मा भी अपने स्वभाव से परद्रव्य को जानता है। जैसे सफेदी-खड़िया अपने स्वभाव से ही परद्रव्य (दीवाल आदि) को सफेद करती है, उसी प्रकार जीव भी अपने स्वभाव से परद्रव्य को देखता है। जैसे सफेदी-खड़िया अपने स्वभाव से ही परद्रव्य (दीवाल आदि) को सफेद करती है, उसी प्रकार ज्ञाता आत्मा भी अपने स्वभाव से परद्रव्य को त्यागता है। जैसे सफेदी-खड़िया अपने स्वभाव से ही परद्रव्य (दीवाल आदि) को सफेद करती है, उसी प्रकार सम्यग्दृष्टि अपने स्वभाव से परद्रव्य का श्रद्धान करता है। .................... 171

अध्याय - 10 Just as chalk whitens the alien substance (a board etc.) because of its intrinsic nature (of whiteness), similarly, the knower Self knows the alien substance because of his intrinsic nature of being a knower. Just as chalk whitens the alien substance (a board etc.) because of its intrinsic nature (of whiteness), similarly, the perceiver Self perceives the alien substance because of his intrinsic nature of perception. Just as chalk whitens the alien substance (a board etc.) because of its intrinsic nature (of whiteness), similarly, the Self who knows renounces the alien substance because of his intrinsic nature of non-attachment. Just as chalk whitens the alien substance (a board etc.) because of its intrinsic nature (of whiteness), similarly, the Self with right faith ascertains the alien substance as it is because of his intrinsic nature of right faith. जीव की अन्य पर्यायों का व्यवहार स्वरूप - एवं ववहारस्स दु विणिच्छओ णाणदंसणचरित्ते। भणिदो अण्णेसु वि पज्जयेसु एमेव णादव्वो॥ (10-58-365) इस प्रकार ज्ञान, दर्शन और चारित्र के विषय में व्यवहार नय का निर्णय कहा है। अन्य पर्यायों में भी इसी प्रकार जानना चाहिये। Knowledge, faith, and conduct, from the empirical point of view, have thus been described. The other modes (of consciousness) should be understood similarly. 172

अध्याय - 10 आत्मा के गुण परद्रव्य में नहीं हैं - दंसणणाणचरित्तं किंचि वि णत्थि दु अचेदणे विसए। तम्हा किं घादयदे चेदयिदा तेसु विसएसु॥ (10-59-366) दंसणणाणचरित्तं किंचि वि णत्थि दु अचेदणे कम्मे। तम्हा किं घादयदे चेदयिदा तम्मि कम्मम्मि॥ (10-60-367) दंसणणाणचरित्तं किंचि वि णत्थि दु अचेदणे काये। तम्हा किं घादयदे चेदयिदा तेसु कायेसु॥ (10-61-368) दर्शन, ज्ञान और चारित्र अचेतन विषय में किंचिन्मात्र भी नहीं हैं; इसलिए आत्मा उन विषयों में क्या घात करेगा? दर्शन, ज्ञान और चारित्र अचेतन कर्म में किंचिन्मात्र भी नहीं हैं; इसलिए आत्मा उस कर्म में क्या घात करेगा? दर्शन, ज्ञान और चारित्र अचेतन काय में किंचिन्मात्र भी नहीं हैं; इसलिए आत्मा उन कायों में क्या घात करेगा? There is no faith, knowledge, and conduct whatsoever in the non-conscious sense-objects, therefore, what can the soul destroy in such objects? There is no faith, knowledge, and conduct whatsoever in the non-conscious matter of karmas, therefore, what can the soul destroy in such karmas? There is no faith, knowledge, and conduct whatsoever in the non-conscious body, therefore, what can the soul destroy in such bodies? 173