शार्ङ्गधर संहिता (दीपिका टीका व हिन्दी व्याख्या सहित)
Sharangadhara Samhita with Dipika Hindi Commentary
शार्ङ्गधराचार्य द्वारा
स्रोत: चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन · चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन (उद्गम)
द्वादशोऽध्यायः ] रसादिशोधनमारणकल्पना 199
वङ्गभस्म त्रिभागं स्यात् सर्वमेकत्र मर्दयेत् । प्रवालं मौक्तिकं चैव रससाम्येन दापयेत् ।। 144 ।। भावना गव्यदुग्धेन रसैर्घृष्टवाटकरूषकैः । हरिद्रावारिणा चैव मोचकन्दरसेन च ।। 145 ।। शतपत्ररसेनापि मालत्याः स्वरसेन च। पश्चान्मृगमदश्चन्द्रतुलसीरसभावितः ।। 146 ।। कुसुमाकर इत्येष वसन्तपदपूर्वकः । गुञ्जाद्वयं ददीतास्य मधुना सर्वमेहनुत् ।। 147 ।। सिताचन्दनसंयुक्तश्चाम्लपित्तादिरोगजित् । सुवर्णभस्म दो भाग (2 तोला), अभ्रकभस्म दो भाग (2 तोला) लोहभस्म तीन भाग (3 तोला), रससिन्दूर चार भाग (4 तोला), बंगभस्म तीन भाग (3 तोला), प्रवालभस्म (मूँगाभस्म) तथा मोतीभस्म (अथवा गुलाबजल में पिसा हुआ) चार-चार भाग (4-4 तोला) लेकर सबको एक साथ मर्दन करें और गोदुग्ध, अडूसा का पत्ती का रस, हल्दी का रस, सेमल की मुसली का रस, कमल अथवा गुलाब की पँखुड़ियों का रस तथा चमेली के फूलों का रस इन सबका पृथक्-पृथक् भावना दें। अन्त में कस्तूरी (2 तोला) तथा देशी कपूर (2 तोला) मिलाकर तुलसी के पत्तों के रस की भावना देकर 2-2 रत्ती की गोलियाँ बनाकर छाया में सुखा लें। यह रस 'वसन्तकुसुमाकर' नाम से प्रसिद्ध है। दो रत्ती की मात्रा मधु के साथ देने से सब प्रकार के प्रमेहों को जीतता है और खाँड तथा चन्दन (घिसा हुआ) के साथ देने से अम्लपित्त आदि रोगों को जीतता है। वक्तव्य-इसमें मिलाने के लिए अभ्रक तथा लोह की भस्में शतपुटी अवश्य होनी चाहिये। इसकी मान्यता विलासी पुरुषों में बहुत अधिक है। मात्रा एक रत्ती ही पर्याप्त है।
राजमृगांक रस सूतभस्म त्रयो भागा भागैकं हेमभस्मकम् ।। 148 ।। मृतताम्रस्य भागैकं शिलागन्धकतालकम् । प्रतिभागद्वयं शुद्धमेकीकृत्य विचूर्णयेत् ।। 149 ।। वराटानू पूरयेत् तेन छागीक्षीरेण टङ्कणम्। पिष्ट्वा तेन मुखं रुद्ध्वा मृद्भाण्डे तन्निरोधयेत् ।। 150 ।। शुष्कं गजपुटे पक्त्वा चूर्णयेत् स्वाङ्गशीतलम् । रसो राजमृगाङ्कोऽयं चतुर्गुञ्जः क्षयापहः ।। 151 ।। दशपिप्पलिकामौद्रैरेकोनत्रिंशदूषणैः । सघृतं दापयेत् पथ्यं स्त्रीकोपाग्निश्रमाँस्त्यजेत् ।। 152 ।। पथ्यं वा लघुमांसादि CC-0. Rajendra Sharma Academy, रससिन्दूर तीन भाग (3 तोला), सुवर्णभस्म एक भाग (1 तोला), ताम्रभस्म एक भाग (1 तोला), शुद्ध मैनसिल, शुद्ध गन्धक तथा शुद्ध हरिताल प्रत्येक दो-दो भाग (2-2 तोला) लेकर एक साथ खरल में डालकर चूर्ण करें और इस चूर्ण से कौड़ियाँ भर दें, तत्पश्चात् बकरी के दूध में पिसे हुये टंकण से कौड़ियों का मुख बन्द कर दें, फिर मिट्टी के पात्र में भरकर कपड़मिट्टी कर दें। सूखने पर गजपुट दें। स्वांगशीतल हो जाने पर पीसकर रख लें। इस रस का नाम 'राजमृगाङ्क' है। चार रत्ती की मात्रा से क्षय को नष्ट करता है। अनुपान में दस पीपल, मधु तथा उनतीस कालीमिरच देनी चाहिये। पथ्य में पर्याप्त घी देना चाहिये। मैथुन, क्रोध, अग्निसेवन (तापना) तथा परिश्रम का त्याग करना चाहिये। राजयक्ष्मा की शान्ति के लिए रोगी को हल्के (बकरा आदि के) मांसों का पथ्य देना चाहिये।
स्वयमग्नि रस शुद्धं सूतं द्विधा गन्धं कुर्यात् खल्वेन कज्जलीम् ।। 153 ।। तयोः समं तीक्ष्णचूर्णं मर्दयेत् कन्यकाद्रवैः । द्वियामान्ते कृतं गोलं ताम्रपात्रे विनिक्षिपेत् ।। 154 ।। आच्छाद्यैरण्डपत्रेण यामार्धेऽत्युष्णता भवेत् । धान्यराशौ न्यसेत्पश्चादहोरात्रात् समुद्धरेत् ।। 155 ।। सञ्चूर्ण्य गालयेद्वस्त्रे सत्यं वारितरं भवेत् । (भावयेत् कन्यकाद्रावैः सप्तधा भृङ्गजैस्तथा ।। 156 ।। काकमाचीकुरण्टोत्थद्रवैर्मुण्ड्याः पुनर्नवैः । सहदेव्यामृतानीलिनीर्गुण्डीचित्रजैस्तथा ।। 157 ।। सप्तधा तु पृथग्द्रावैर्भाव्यं शोष्यं तथातपे । सिद्धयोगो ह्ययं ख्यातः सिद्धानां च मुखागतः ।। 158 ।। अनुभूतो मया सत्यं सर्वरोगगणापहः । स्वर्णादीन् मारयेदेवं चूर्णीकृत्य तु लोहवत् ।। 159 ।।) त्रिफलामधुसंयुक्तः सर्वरोगेषु योजयेत् । त्रिकटुत्रिफलैलाभिर्जातीफललवङ्गकैः ।। 160 ।। नवभागोन्मितैरेतैः समः पूर्वरसो भवेत् । सञ्चूर्ण्य लोडयेत् क्षौद्रैर्भक्ष्यं निष्कद्वयं द्वयम् ।। 161 ।। स्वयमग्निरसो नाम्ना क्षयकासनिकृन्तनः । शुद्ध पारद एक भाग (4 तोला) और शुद्ध गन्धक दो भाग (8 तोला) दोनों को खरल में डालकर कज्जली बनायें। तत्पश्चात् दोनों के समान भाग (12 तोला) तीक्ष्ण लोह (फौलाद) का सूक्ष्म चूर्ण मिलाकर घीकुआर के रस के साथ मर्दन करें, दो पहर के अनन्तर गोला बनाकर ताम्र पात्र में Jammu. Digitized by eGangotri
200 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे [बायाँ स्तम्भ] रखकर इस पात्र को एरण्ड के पत्तों में लपेट कर धूप में रख दें। आधे पहर (1½ घण्टा) के पश्चात् जब अत्यन्त उष्ण (गर्म) हो जाये तब धान्यराशि (गेहूँ के ढेर) में दबा दें और आठ पहर के पश्चात् निकाल लें फिर इसे कपड़े में से छान लें। यह कज्जली और लोह का मिश्रण अवश्य वारितर (जल पर तैरने वाला) हो जाता है। फिर इसे घीकुआर के रस की सात भावना दें तथा भाँगर्रा, मकोय, कटसरैया, मुण्डी, पुनर्नवा, सहदेवी, गिलोय, नील, सम्भालू और चीता के रस अथवा क्वाथ की पृथक्-पृथक् सात-सात भावनायें देकर और धूप में सुखाकर रख लेना चाहिये। यह सिद्धयोग रसशास्त्र को जानने वाले सिद्धयोगियों के मुख से सुना हुआ परम्परा से चला आया है। मैंने (श्रीशार्ङ्गधराचार्य) इसका अनुभव किया है। सचमुच यह योग सर्वरोगनाशक है। इसी लोह के समान ही स्वर्ण आदि धातुओं का भी चूर्ण बनाकर मारा जा सकता है। उक्त लोह को त्रिफला और मधु के साथ मिलाकर सब रोगों में प्रयुक्त करना चाहिये। त्रिकटु, त्रिफला, बड़ी इलायची, जायफल तथा लौंग इन नौ द्रव्यों को समान भाग लेकर चूर्ण बनायें तथा इसके समान भाग में उक्त रस को मिला दें और उसे मधु में मिलाकर रख दें। दो-दो निष्क (आठ-आठ आना भर) की मात्रा में इसे खाना चाहिये। यह रस स्वयं अग्निस্বরূপ होने के कारण 'अग्निरस' नाम से विख्यात है और क्षय तथा कास का विनाशक है। **वक्तव्य—**दो निष्क की मात्रा अधिक नहीं है, क्योंकि यह मात्रा सम्मिलित औषधियों की है जिसमें लोह का अंश बहुत ही थोड़ा होता है। उक्त विधि से एक प्रकार की भानुपाकी लोहभस्म तैयार होती है। लोहचूर्ण अत्यन्त सूक्ष्म होना चाहिये और यह ध्यान रखना चाहिये कि लोहकण पूर्णरूप से नष्ट हो जायें। आवश्यकतानुसार इसमें पहले त्रिफला, दही, जामुन का रस तथा गोमूत्र की भी भावना देनी चाहिये। अमृतार्णव रस पारदं गन्धकं शुद्धं मृतलोह च टङ्कणम्।। 162।। रास्नाविडङ्गतिफला देवदारु कटुत्रयम्। अमृता पद्मकं क्षौद्रं विश्वं तुल्यांशचूर्णितम्।। 163।। त्रिगुञ्जं सर्वकासार्तः सेव्येदमृतार्णवम्। शुद्ध पारद, शुद्ध गन्धक, लोह भस्म, टंकण, रास्ना, वायविडंग, त्रिफला, देवदारु, त्रिकटु, गिलोय, पद्मकाठ तथा सोंठ सबको समान भाग लेकर चूर्ण बना लें। इसकी तीन रत्ती [दायाँ स्तम्भ] की मात्रा मधु के साथ सब प्रकार के कास से पीड़ित रोगी को सेवन करानी चाहिये। इसका नाम 'अमृतार्णव रस' है। सूर्यावर्त रस सूतार्धो गन्धको मर्दो यामैकं कन्यकाद्रवैः।। 164।। द्वयोस्तुल्यं ताम्रपत्रं पूर्वकल्केन लेपयेत्। दिनैकं स्थालिकायन्त्रे पक्वमादाय चूर्णयेत्।। 165।। सूर्यावर्तो रसो ह्येष द्विगुञ्जः श्वासजिद् भवेत्। पारद (4 तोला) से अर्द्धभाग (2 तोला) शुद्ध गन्धक लेकर एक पहर-पर्यन्त घीकुआर के रस से मर्दन करें और दोनों के समान भाग (6 तोला) शुद्ध ताम्र के अत्यन्त सूक्ष्म पत्रों पर उक्त कल्क का लेप कर दें तत्पश्चात् स्थालिकायन्त्र में एक दिन तक पाक करें और स्वांगशीतल होने पर निकाल कर चूर्ण बना लें। यह 'सूर्यावर्त्त' नामक रस दो रत्ती की मात्रा से श्वास को जीतता है। **वक्तव्य—**स्थालिकायन्त्र वही है जिससे ताम्रभस्म (शा० सं०, म०खं०अ० 11 में) बनायी गयी है। इसके सेवन से रोगी को वमन होता है, कफ निकल जाता है और श्वास रोग शान्त हो जाता है। इसके लिए सर्वप्रथम स्नेहन तथा स्वेदन द्वारा रोगी के कफ को ढीला कर लेना चाहिये, जिससे वह सुखपूर्वक निकल सके। स्वच्छन्दभैरव रस शुद्धं सूतं मृतं लोह ताप्यं गन्धकतालके।। 166।। पथ्याग्निमन्थं निर्गुण्डी त्र्यूषणं टङ्कणं विषम्। तुल्यांशं मर्दयेत् खल्वे दिनं निर्गुण्डिकाद्रवैः।। 167।। मुण्डीद्रावैर्दिनैकं तु द्विगुञ्जं वटकीकृतम्। भक्षयेद् वातरोगार्तो नाम्ना स्वच्छन्दभैरवम्।। 168।। रास्नामृतादेवदारुशुण्ठीवातारिजं शृतम्। सगुग्गुलुं पिबेत् कोष्णमनुपानं सुखावहम्।। 169।। शुद्ध पारद, लोहभस्म, स्वर्णमाक्षिक की भस्म, शुद्ध गन्धक, शुद्ध हरिताल, हरड़, अरणी, सम्भालू की जड़ का छाल, त्रिकटु, टंकण तथा शुद्ध विष सभी को समान भाग में लेकर खरल में डालकर सम्भालू के रस से एक दिन तक मर्दन करें और एक दिन गोरखमुण्डी के रस से मर्दन करें फिर दो दो रत्ती की गोलियाँ बनाकर रख लें। इस रस का नाम 'स्वच्छन्दभैरव' है। इसको वातव्याधि से पीड़ित रोगी खायें और अनुपान में रास्ना, गिलोय, देवदारु, सोंठ तथा
द्वादशोऽध्यायः ] रसादिशोधनमारणकल्पना 201
द्वादशोऽध्यायः ] रसादिशोधनमारणकल्पना 201
एरण्ड की जड़ का क्वाथ शुद्ध गूगल डालकर गरम-गरम पीयें। इससे अवश्य आरोग्य-लाभ होता है।
हंसपोट्टली रस
दग्ध्वा कपर्दिकान् पिष्ट्वा त्र्यूषणं टङ्कण विषम् । गन्धकं शुद्धसूतं च तुल्यं जम्बीरजैर्द्रवैः ॥ 170 ॥ मर्दयेद् भक्षयेन्माषं मरिचाज्यं लिहेदनु । निहन्ति ग्रहणीरोगं पथ्यं तक्रौदनं हितम् ॥ 171 ॥
कौड़ियों को जलाकर पीस लें। इस कपर्दिकाभस्म तथा त्रिकटु, टंकण, शुद्धविष, शुद्धगन्धक, शुद्धपारद को समान भाग लेकर जम्बीरी नींबू के रस में मर्दन करें और एक माशा भर खायें। अनुपान में कालामिरच का चूर्ण तथा घृत मिलाकर चाट लें। यह औषध ग्रहणीरोग को नष्ट करती है। पथ्य में मट्ठा और भात हितकर होता है।
त्रिविक्रम रस
मृतं ताम्रमजाक्षीरैः पाच्यं तुल्यैर्गतद्रवम् । तत् ताम्रं शुद्धसूतं च गन्धकं च समं समम् ॥ 172 ॥ निर्गुण्डीस्वरसैर्मर्द्य तद्गोलं सन्ध्येद दिनम् । यामैकं बालुकायन्त्रे पाच्यं योज्यं द्विगुञ्जकम् ॥ 173 ॥ बीजपूरकमूलं तु सजलं चानुपाययेत् । रसस्त्रिविक्रमो नाम्ना मासैकैनाश्मरीप्रणुत् ॥ 174 ॥
ताम्रभस्म को समान भाग बकरी के दूध के साथ तब तक पकाना चाहिये जब तक दूध सूख न जाये। तत्पश्चात् उस ताम्रभस्म तथा शुद्ध पारद तथा शुद्ध गन्धक को समान भाग लेकर सम्भालू के पत्तों के स्वरस के साथ एक दिन तक मर्दन करे तदनन्तर गोला बनाकर और सम्पुट में रखकर बालुका-यन्त्र में एक पहर तक पाक करें। इस रस को दो रत्ती की मात्रा में सेवन करना चाहिये और अनुपान के लिए बिजौरा नींबू की जड़ जल में पीसकर देना चाहिये। यह 'त्रिविक्रम' नामक रस एक मास में अश्मरी को नष्ट करता है।
महातालेश्वर रस
तालं ताप्यं शिलां सूतं शुद्धं सैन्धवटङ्कणे । समांशं चूर्णयेत् खल्वे सूताद् द्विगुणगन्धकम् ॥ 175 ॥ गन्धतुल्यं मृतं ताम्रं जम्बीरैर्दिनपञ्चकम् । मर्द्यं षड्भिः पुटैः पाच्यं भूधरे सम्पुटोदरे ॥ 176 ॥ पुटे पुटे द्रवैर्मर्द्यं सर्वमेतत् तु षट्पलम् । द्विपलं मारितं ताम्रं लोहभस्म चतुष्पलम् ॥ 177 ॥ जम्बीराम्लेन तत्सर्वं दिनं मर्द्यं पुटेल्लघु । त्रिंशदंशं विषं चास्य क्षिप्त्वा सर्वं विचूर्णयेत् ॥ 178 ॥ माहिषाज्येन सम्मिश्रं निष्कार्धं भक्षयेत् सदा । मध्वाज्यैर्बाकुचीचूर्णं कर्षमात्रं लिहेदनु ॥ 179 ॥ सर्वकुष्ठानि हन्त्याशु महातालेश्वरो रसः ।
हरिताल, स्वर्णमाक्षिक, मैनसिल, शुद्ध पारद, सेंधा नमक तथा टंकण (चौकिया सुहागा) को समान भाग लेकर खरल में पीसना चाहिये, फिर पारद से दुगुनी शुद्ध गन्धक और गन्धक के समान भाग ताम्रभस्म मिलाकर जम्बीरी नींबू के रस के साथ पाँच दिन-पर्यन्त पीसना चाहिये तथा सम्पुट में रखकर 'भूधर-यन्त्र' में छः बार पाक करना चाहिये। प्रत्येक बार नींबू के रस के साथ पीसना चाहिये। इस प्रकार तैयार किया हुआ औषध 6 पल (24 तोला), ताम्र भस्म दो पल (8 तोला) तथा लोह भस्म चार पल (16 तोला) लेकर जम्बीरी नींबू के रस से एक दिन तक मर्दन कर लघु पुट दें, तत्पश्चात् इसमें तीसवाँ भाग शुद्ध विष (मीठा तेलिया) मिलाकर भली-भाँति पास लें। इसकी आधा निष्क (2 माशा) मात्रा लेकर भैंस के घी में मिलाकर प्रतिदिन खानी चाहिये और अनुपान में बाकुची का चूर्ण एक कर्ष (1 तोला) मधु तथा घृत में मिलाकर देना चाहिये। यह सब प्रकार के कुष्ठों को शीघ्र हा नष्ट करता है। इसका नाम 'महातालेश्वर' रस है।
कुष्ठकुठार रस
भस्मसूतसमो गन्धो मृतायस्ताम्रगुग्गुलून् ॥ 180 ॥ त्रिफला च महानिम्बश्वित्रकश्च शिलाजतु । इत्येतच्चूर्णितं कुर्यात् प्रत्येकं शाणषोडश ॥ 181 ॥ चतुःषष्टिः करञ्जस्य बीजचूर्णं प्रकल्पयेत् । चतुःषष्टिमृतं चाभ्रं मध्वाज्याभ्यां विलोडयेत् ॥ 182 ॥ स्निग्धभाण्डे घृतं खादेद् द्विनिष्कं सर्वकुष्ठनुत् । रसः कुष्ठकुठारोऽयं गलत्कुष्ठनिवारणः ॥ 183 ॥
पारद भस्म (मूर्च्छित पारद या रससिन्दूर) शुद्ध गन्धक, लोहभस्म, ताम्रभस्म शुद्धगूगल, त्रिफला चूर्ण, महानिम्ब (बकायन) के बीज का गिरी तथा शिलाजीत प्रत्येक वस्तु सोलह-सोलह शाण (4-4 तोला), करञ्ज के बीजों का चूर्ण चौंसठ शाण (16 तोला) तथा अभ्रक भस्म चौंसठ शाण (16 तोला) लेकर मधु तथा घी में मिला दें और इसे स्निग्ध (चिकने) पात्र में रख दें। इसकी दो निष्क (8 माशा) मात्रा सब प्रकार के कुष्ठों को नष्ट करती है। इसका नाम 'कुष्ठकुठार' रस है। यह गलत्कुष्ठ को नष्ट करता है।
202 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे उदयादित्य रस शुद्धं सूतं द्विधा गन्धं मर्द्यं कन्याद्रवैर्दिनम्। तद्गोलं पिठरीमध्ये ताम्रपात्रेण रोधयेत्।।184।। सूतकाद् द्विगुणेनैव शुद्धेनाधोमुखेन च। पार्श्वे भस्म निधायाथ पात्रोर्ध्वं गोमयं जलम् ।। 185 ।। किञ्चित्किञ्चित्प्रदातव्यं चुल्ल्यां यामद्वयं पचेत्। चण्डाग्निना तदुद्धृत्य स्वाङ्गशीतं विचूर्णयेत् ।। 186 ।। काष्ठोदुम्बरिकावह्नित्रिफलाराजवृक्षकम् । विडङ्गं बाकुचीबीजं क्वाथयेत् तेन भावयेत् ।। 187 ।। दिनैकमुदयादित्यो रसो देयो द्विगुञ्जकः। विचर्चिकां दद्रुकुष्ठं वातरक्तं च नाशयेत् ।। 188 ।। अनुपानं च कर्तव्यं बाकुचीफलचूर्णकम्। खदिरस्य कषायेण समेन परिपाचितम् ।। 189 ।। त्रिशाणं तद् गवां क्षीरैः क्वाथैर्वा त्रैफलैः पिबेत्। त्रिदिनान्ते भवेत् स्फोटः सप्ताहाद्वा किलासके ।। 190 ।। नीलीं गुञ्जां च कासीसं धत्तूरं हंसपादिकाम्। सूर्यभक्तां च चाङ्गेरी पिष्ट्वा मूलानि लेपयेत् ।। 191 ।। स्फोटस्थानप्रशान्त्यर्थं सप्तरात्रं पुनः पुनः। श्वेतकुष्ठं निहन्त्याशु साध्यासाध्यं न संशयः ।। 192 ।। अपरः श्वित्रलेपोऽपि कथ्यतेऽत्र भिषग्वरैः। गुञ्जाफलाग्निचूर्णं च लेपितं श्वेतकुष्ठनुत् ।। 193 ।। शिलापामार्गभस्मापि लिप्तं श्वित्रं विनाशयेत्। शुद्धपारद एक भाग तथा शुद्धगन्धक दो भाग लेकर एक दिन तक घीकुआर के रस से मर्दन करें, तत्पश्चात् उसका गोला बनाकर मिट्टी की हाँडी में रख दें और पारद से दुगुने शुद्ध ताम्र से निर्मित पात्र (ताँबे की कटोरी) से ढँक दें तथा ऊपर से सामान्य भस्म भर दें (इनकी तह दो-तीन अंगुल मोटी होनी चाहिये)। उसके ऊपर बार-बार थोड़ा-थोड़ा गोबर मिला जल देते जाना चाहिये। इस प्रकार एक चूल्हा पर रखकर दो पहर पर्यन्त तीव्र अग्नि से पाक करना चाहिये। तदनन्तर सर्वांगशीतल हो जाने पर धीरे से उसे निकालकर पीस लें और कठगूलर, चीता, त्रिफला, अमलतास, वायविडंग एवं बकुची के क्वाथ की एक दिनतक भावना दें। इस रस का नाम 'उदयादित्य' है। इसकी मात्रा दो रत्ती है। यह विचर्चिका, दद्रु एवं वातरक्त को नष्ट करता है। अनुपान में बाकुची का चूर्ण, खैरसार के क्वाथ के साथ पकाकर तीन शाण (।।। भर) लेकर गोदुग्ध के साथ अथवा त्रिफला के क्वाथ के साथ पीना चाहिये। इससे तीन दिन के पश्चात् किलास (श्वेतदाग) के स्थान पर फफोला उठ जाता है। इसके चारों ओर निम्नलिखित द्रव्यों का गाढ़ा लेप करना चाहिये-नील की पत्ती, गुञ्जाफल, हीराकासीस, धतूरा की पत्ती, हंसराज (परसौसा), हुलहुल की पत्ती और चाङ्गेरी। उक्त द्रव्यों का लेप फफोलों के स्थान की शान्ति के लिए सात दिन तक बार-बार करना चाहिये। यह प्रयोग साध्य एवं असाध्य श्वेतकुष्ठ को शीघ्र ही नष्ट कर देता है, इसमें कुछ भी सन्देह नहीं है। विद्वान् वैद्य श्वेतकुष्ठ का एक और भी लेप इस प्रकार बतलाते हैं-गुञ्जाफल एवं चीता की जड़ का लेप श्वेतकुष्ठ को नष्ट करता है और मैनसिल एवं अपामार्ग की भस्म भी लेप करने पर श्वेतकुष्ठ को नष्ट करती है। वक्तव्य-श्वित्र रोग एक दुःसाध्य रोग है। इसकी चिकित्सा समय-साध्य होती है। अतः चिकित्सक तथा रोगी को धैर्य रखकर चिकित्सा करनी चाहिये। सर्वेश्वर रस शुद्धं सूतं चतुर्गन्धं पलं यामं विचूर्णयेत् ।। 194 ।। मृतताम्राभ्रलोहानां दरदस्य पलं पलम्। सुवर्णं रजतं चैव प्रत्येकं दशनिष्ककम् ।। 195 ।। माषकै मृतवज्रं च तालं शुद्धं पलद्वयम्। जम्बीरोन्मत्तवासाभिः स्नुह्यर्कविषमुष्टिभिः ।। 196 ।। मर्द्यं ह्यारिर्जैर्द्रवैः प्रत्येकेन दिनं दिनम्। एवं सप्तदिनं मर्द्यं तद्गोलं वस्त्रवेष्टितम् ।। 197 ।। बालुकायन्त्रगं स्वेद्यं त्रिदिनं लघुवह्निना। आदाय चूर्णयेच्छ्लक्ष्णं पलैकं योजयेद् विषम् ।। 198 ।। द्विपलं पिप्पलीचूर्णं मिश्रं सर्वेश्वरो रसः। द्विगुञ्जो लिह्यते क्षौद्रैः सुप्तिमण्डलकुष्ठनुत् ।। 199 ।। बाकुची देवकाष्ठं च कर्षमात्रं सुचूर्णयेत्। लिहेदैरण्डतैलाक्तमनुपानं सुखावहम् ।। 200 ।। शुद्धपारद एक पल (4 तोला) और शुद्धगन्धक चार पल (16 तोला) दोनों को एक पहर तक पीसकर कज्जली बनानी चाहिये। ताम्रभस्म, अभ्रकभस्म, लोहभस्म तथा शुद्ध शिंगरफ प्रत्येक एक-एक पल (4-4 तोला), सुवर्णभस्म तथा रजतभस्म प्रत्येक दस-दस निष्क (2½-2½ तोला), वज्र (हीरा), भस्म एक माशा तथा शुद्ध हरिताल दो पल (आठ तोला) लेकर खरल में डाल दें और जम्बीरी नींबू, धतूरा, अडूसा, सेहुण्ड, आक, बकायन तथा कनेर के पत्तों के रस से एक दिन तक मर्दन करना चाहिये। इस प्रकार सात दिन तक मर्दन करके गोला बना लें और उसे कपड़े में लपेट
द्वादशोऽध्यायः ] रसादिशोधनमारणकल्पना २०३
द्वादशोऽध्यायः ] रसादिशोधनमारणकल्पना २०३
[बायाँ स्तम्भ] कर तथा बालुकायन्त्र में रखकर मन्द-मन्द अग्नि द्वारा तीन दिन पर्यन्त स्वेदन करें। सर्वांगशीतल होने पर उसे निकालकर भली-भाँति पीस लें। उसमें शुद्ध विष एक पल (4 तोला) और पीपल का चूर्ण दो पल मिलाकर रख दें। इसका नाम 'सर्वेश्वररस' है। इसकी दो रत्ती की मात्रा मधु के साथ चाटनी चाहिये। यह सुप्तिकुष्ठ तथा मण्डलकुष्ठ को जीतता है। बाकुचि तथा देवदारु का चूर्ण एक तोला लेकर एरण्ड के तैल में मिलाकर चाटना चाहिये। यह सुखदायक अनुपान है। वक्तव्य- सुप्ति नामक कोई कुष्ठ नहीं है, अपितु यह कुष्ठ का पूर्वरूप है। प्रायः कुष्ठ-स्थल शून्य (स्पर्शज्ञान हीन) हो जाता है। त्वचा स्थित कुष्ठ का लक्षण भी त्वक्स्वाप है, उसे ही 'सुप्तिकुष्ठ' कहा जाता है। देखें-सु० नि० अ० 5।
स्वर्णक्षीरी रस हेमाह्वां पञ्चपलिकां क्षिप्त्वा तक्रघटे पचेत्। तक्रे जीर्णे समुद्धृत्य पुनः क्षीरघटे पचेत्।।२०१।। क्षीरे जीर्णे समुद्धृत्य क्षालयित्वा विशोषयेत्। तच्चूर्णं पञ्चपलिकं मरिचानां पलद्वयम्।।२०२।। पलैकं मूर्च्छितं सूतमेकीकृत्य तु भक्षयेत्। निष्कैकं सुप्तिकुष्ठार्तः स्वर्णक्षीरीरसो ह्ययम्।।२०३।। चोक (सत्यानाशी) की जड़ पाँच पल (20 तोला) लेकर और तक्र (मट्ठा से) पूर्ण घड़े में डालकर पकायें जब पूरा तक्र पक जाये अर्थात् खोया की भाँति गाढ़ा हो जाये तो निकाल कर दुग्धपूर्ण घट में पकाये, जब दूध भी पक जाये तो उसे निकालकर पात्र को धोकर सुखा लें। इस चोक का चूर्ण पाँच पल (20 तोला), मरिचचूर्ण दो पल तथा मूर्च्छित पारद (रससिन्दूर) एक पल-इन सभी को एक साथ मिलाकर एक निष्क (3 माशा या 4 आना भर) उचित अनुपान के साथ सुप्तिकुष्ठ से पीड़ित रोगी को खिलायें। यह 'स्वर्णक्षीरी रस' है।
मेहबद्ध रस भस्मसूतं मृतं कान्तं मुण्डभस्म शिलाजतु। शुद्धं ताप्यं शिलां व्योषं त्रिफलां कोलबीजकम्।।२०४।। कपित्थं रजनीचूर्णं भृङ्गराजेन भावयेत्। त्रिंशद् वारं विशोध्याथ मधुयुक्तं लिहेत् सदा।।२०५।। निष्कमात्रो हरेन्मेहान् मेहबद्धो रसो महान्। महानिम्बस्य बीजानि पिष्ट्वा षट्सम्मितानि च।।२०६।। पलतण्डुलतोयेन घृतनिष्कद्वयेन च। एकीकृत्य पिबेच्चानु हन्ति मेहं चिरन्तनम्।।२०७।।
[दायाँ स्तम्भ] पारदभस्म (रससिन्दूर), कान्तलोहभस्म, मुण्डलोहभस्म, शुद्ध शिलाजीत, शुद्ध स्वर्णमाक्षिक, शुद्ध मैनसिल, अभ्रकभस्म, त्रिफलाचूर्ण, बेर का मींगी, कैथ का फल तथा हल्दी का चूर्ण, प्रत्येक द्रव्य को समान भाग में लेकर भाँगरा के रस की तीस बार भावना दें और सुखाकर मधु के साथ प्रतिदिन चाटना चाहिये। इसकी एक निष्क (4 आना भर) मात्रा प्रमेहों को हरती है। यह महान् (उत्तम) 'मेहबद्ध रस' है। बकायन के छः बीज पीसकर एक पल चावलों के जल (धोवन) तथा दो निष्क घृत के साथ मिलाकर अनुपान में देना चाहिये। यह पुराने प्रमेह को नष्ट करता है।
महावह्नि रस चतुःसूतस्य गन्धाष्टौ रजनी त्रिफला शिवा। प्रत्येकं च द्विभागं स्यात् त्रिवृज्जैपालचित्रकम्।।२०८।। प्रत्येकं च त्रिभागं स्यात् त्र्यूषणं दन्तिजीरके। प्रत्येक मष्टभागं स्यादेकीकृत्य विचूर्णयेत्।।२०९।। जयन्तीस्नुक्पयोभृङ्गवह्निवातारितैलकैः। प्रत्येकेन क्रमाद् भाव्यं सप्तवारं पृथक्पृथक्।।२१०।। महावह्निरसो नाम निष्कमुष्णजलैः पिबेत्। विरेचनं भवेत् तेन तक्रभक्तं ससैन्धवम्।।२११।। दिनान्ते दापयेत् पथ्यं वर्जयेच्छीतलं जलम्। सर्वोदरहरः प्रोक्तो मूढवातहरः परः।।२१२।। शुद्ध पारद चार भाग तथा शुद्ध गन्धक आठ भाग (दोनों का विधिपूर्वक कज्जली बना लें), हल्दी, त्रिफला तथा हरड़ प्रत्येक द्रव्य दो-दो भाग, निसोत, शुद्ध जैपाल तथा चीता प्रत्येक द्रव्य तीन-तीन भाग, त्रिकटु, दन्ती तथा सफेद जीरा (भुना हुआ) प्रत्येक आठ-आठ भाग सबको पीसकर एक साथ मिला दें और अरणी, सेहुण्ड का दूध, भाँगरा, चीता, एरण्ड का तैल, प्रत्येक द्रव्य को क्रम से पृथक्-पृथक् सात- सात बार भावना दें। यह 'महावह्नि' नामक रस है। इसकी एक निष्क (चार आना भर) की मात्रा उष्णजल के साथ पीनी चाहिये। इससे विरेचन (दस्त) होता है। दिन के अन्त में अर्थात् उचित रूप से विरेचन हो जाने पर सेंधा नमक मिलाकर तक्र तथा भात का पथ्य देना चाहिये, शीतल जल का सर्वथा परित्याग करना चाहिये। यह सभी प्रकार के उदर रोगों को हरता है और मूढ़वात या उदावर्त्त का उत्तम विनाशक है। वक्तव्य- एरण्ड तैल की सात भावनायें नहीं दी जा सकतीं, अतः औषध स्निग्ध होने भर ही उक्त तेल डालना चाहिये।
204 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे
204 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे विद्याधर रस गन्धकं तालकं ताप्यं मृत्तताम्रं मनःशिलाम्। शुद्धं सूतं च तुल्यांशं मर्दयेद् भावयेद् दिनम्।।213।। पिप्पल्यास्तु कषायेण वज्रीक्षीरेण भावयेत्। निष्कार्धं भक्षयेत् क्षौद्रैर्गुल्मं प्लीहादिकं जयेत्।।214।। रसो विद्याधरो नाम गोमूत्रं च पिबेदनु। शुद्ध गन्धक, शुद्ध हरिताल, शुद्ध स्वर्णमाक्षिक, ताम्रभस्म, शुद्ध मैनसिल तथा शुद्ध पारद को समान भाग में लेकर भली-भाँति पीसना चाहिये और एक दिन तक पीपल के क्वाथ का और एक दिन तक सेहुण्ड के दूध की भावना देनी चाहिये। तत्पश्चात् आधा निष्क (दो आना भर) की मात्रा मधु के साथ खानी चाहिये। यह गुल्म तथा प्लीहा आदि को जीतता है। इसका नाम 'विद्याधर रस' है। इसके अनुपान में गोमूत्र पीना चाहिये। त्रिनेत्र रस टङ्कणं हारिणं शृङ्गं स्वर्णं शुल्बं मृतं रसम्।।215।। दिनैकमार्द्रकद्रावैर्मर्द्यं रुद्ध्वा पुटे पचेत्। त्रिनेत्राख्यरसस्यैकं माषं मध्वाज्यकैर्लिहेत्।।216।। सैन्धवं जीरकं हिङ्गु मध्वाज्याभ्यां लिहेदनु। पक्तिशूलहरः ख्यातो मासमात्रान्न संशयः।।217।। शुद्ध टंकण (आग में भुना हुआ), हरिण के सींग की भस्म, सुवर्णभस्म, ताम्रभस्म तथा पारद भस्म (रससिन्दूर) सभी द्रव्यों को समान भाग में लेकर अदरक के रस से एक दिन तक मर्दन करना चाहिये, तत्पश्चात् सम्पुट में रखकर पुट देनी चाहिये। इसका नाम 'त्रिनेत्र रस' है। इसकी एक माशा की मात्रा मधु तथा घृत के साथ चाटनी चाहिये और अनुपान में सेंधा नमक, भुना हुआ सफेद जीरा एवं घी में भुनी हुई हींग का चूर्ण मधु तथा घृत के साथ चाटना चाहिये। यह रस पक्तिशूल (परिणाम) को एक मास में नष्ट कर देता है, इसमें सन्देह नहीं है। गजकेसरी रस. शुद्धं सूतं द्विधा गन्धं यामैकं मर्दयेद् दृढम्। द्वयोस्तुल्यं शुद्धताम्रं सम्पुटे तन्निरोधयेत्।।218।। ऊर्ध्वाधो लवणं दत्त्वा मृद्भाण्डे धारयेद् भिषक्। ततो गजपुटे पक्त्वा स्वाङ्गशीतं समुद्धरेत्।।219।। सम्पुटं चूर्णयेत् सूक्ष्मं पर्णखण्डे द्विगुञ्जकम्। भक्षयेत् सर्वशूलार्तो हिङ्गु शुण्ठी च जीरकम्।।220।। वचामरिचजं चूर्ण कर्षमुष्णाजलैः पिबेत्। असाध्यं नाशयेच्छूलं रसोऽयं गजकेसरी।।221।। शुद्ध पारद एक भाग और शुद्ध गन्धक दो भाग दोनों का एक साथ एक पहर तक भली-भाँति मर्दन करना चाहिये। तत्पश्चात् दोनों के समान भाग शुद्ध ताम्र चूर्ण (यह अत्यन्त सूक्ष्म होना चाहिये) लेकर सम्पुट में बन्द कर दें। फिर मिट्टी के पात्र में ऊपर और नीचे लवण का चूर्ण देकर इस सम्पुट को टिकाकर रख दें। तत्पश्चात् गजपुट में पकाकर सर्वांगशीतल होने पर निकाल लें। सम्पुट में से औषध (ताम्रभस्म) निकालकर अत्यन्त सूक्ष्म पीस लें और सभी प्रकार के शूल से पीड़ित रोगी इस औषध को दो रत्ती लेकर पान के पत्र में रखकर खायें। घी में भुनी हुई हींग, सोंठ, भुना हुआ सफेद जीरा, वच और मरिच का चूर्ण एक तोला लेकर उष्ण जल के साथ इसे पीयें। यह 'गजकेसरी रस' असाध्य शूल को नष्ट करता है। अग्नितुण्डवटी रस शुद्ध सूतं विषं गन्धमजमोदां फलत्रयम्। स्वर्जिक्षारं यवक्षारं वह्निसैन्धवजीरकम्।।222।। सौवर्चलं विडङ्गानि सामुद्रं त्र्यूषणं समम्। विषमुष्टिं सर्वतुल्यां जम्बीराम्लेन मर्दयेत्।।223।। मरिचाभां वटीं खादेद् वह्निमान्द्यप्रशान्तये। (पथ्या शुण्ठी गुडं चानु पलार्धं भक्षयेत् सदा। अग्नितुण्डवटीख्याता सर्वरोगकुलान्तका।।224।।) शुद्ध पारद, शुद्ध विष, शुद्ध गन्धक, अजमोदा, त्रिफला, सज्जीखार, जौखार, चीता की जड़, सेंधा नमक, सफेद जीरा, काला नमक, वायविडंग, समुद्र नमक एवं त्रिकटु इन सबको समान भाग में लेकर सबके समान भाग में शुद्ध कुचिला लें और सबको जम्बीरी नींबू के रस में मर्दन करें तथा मरिच जैसी गोलियाँ बनाकर अग्निमान्द्य की शान्ति के लिए खाना चाहिये। अनुपान के रूप में हरड़, सोंठ, गुड़ सब मिलाकर आधा पल लें। यह 'अग्नितुण्डवटी' सभी रोगों का विनाश करती है। अजीर्णकण्टक रस शुद्धं सूतं विषं गन्धं समं सर्वं विचूर्णयेत्।।225।। मरिचं सर्वतुल्यांशं कण्टकार्याः फलद्रवैः। मर्दयेद् भावयेत् सर्वमेकविंशतिवारकम्।।226।। वटीं गुञ्जात्रयं खादेत् सर्वाजीर्णप्रशान्तये। अजीर्णकण्टकासोऽयं रसो हन्ति विषूचिकाम्।।227।।
द्वादशोऽध्यायः ] रसकशोधनमरणकल्पना 205
द्वादशोऽध्यायः ] रसकशोधनमरणकल्पना 205 शुद्ध पारद, शुद्ध विष एवं शुद्ध गन्धक इन सबको समान भाग लेकर सबके समान भाग में काली मिरच का चूर्ण मिलाकर भली-भाँति पीसना चाहिये। कण्टकारी (भटकटैया) के फलों के रस से इक्कीस बार भावना दें। तत्पश्चात् तीन-तीन रत्ती की गोलियाँ बनायें। सभी प्रकार के अजीर्ण की शान्ति के लिए इन्हें खाना चाहिये। यह 'अजीर्णकण्टक रस' विसूची (हैजा) को भी नष्ट करता है। वक्तव्य-विसूची (हैजा) में प्याज के रस या लौंग, पुदीना, बड़ी इलायची एवं सौंफ के क्वाथ के साथ देने पर यह रस शीघ्र लाभ करता है। मन्थानभैरव रस मृतं सूतं मृतं ताम्रं हिङ्गु पुष्करमूलकम्। सैन्धवं गन्धकं तालं कटुकीं चूर्णयेत् समम् ॥ २२८ ॥ पुनर्नवादेवदालीनिर्गुण्डीतण्डुलीयकैः । तिक्तकोशातकीद्रावैर्दिनैकं मर्दयेद् दृढम् ॥ २२९ ॥ माषमात्रं लिहेत् क्षौद्रै रसं मन्थानभैरवम्। कफरोगप्रशान्त्यर्थं निम्बक्वाथं पिबेदनु ॥ २३० ॥ रससिन्दूर, ताम्रभस्म, घृतभृष्ट हींग, पोहकरमूल, सेंधा नमक, शुद्ध गन्धक, शुद्ध हरिताल एवं कुटकी को समान भाग में लेकर पीसना चाहिये फिर पुनर्नवा, बन्दालडोड़ा, निर्गुण्डी (सम्भालू), चौलाई एवं कडुवी तोरई के रस से एक-एक दिन तक भली-भाँति पीसना चाहिये। इसमें से एक माशा भर लेकर मधु के साथ मिलाकर कफ के रोगों की शान्ति के लिए इसे चाटना चाहिये। अनुपान के लिये नीम के पत्तों का क्वाथ पीना चाहिये। इस रस का नाम 'मन्थानभैरव रस' है। वातनाशन रस सूतहाटकवज्राणि ताम्रं लोहं च माक्षिकम्। तालं नीलाञ्जनं तुत्थमहिफेनं समांशकम् ॥ २३१ ॥ पञ्चानां लवणानां च भागमेकं विमर्दयेत्। वज्रीक्षीरैर्द्दिनैकं तु रुद्ध्वाधो भूधरे पचेत् ॥ २३२ ॥ माषकैमार्द्रकद्रावैर्लेहयेद् वातनाशनम्। पिप्पलीमूलजक्वाथं सकृष्णामनुपाययेत् ॥ २३३ ॥ सर्वान् वातविकारांस्तु निहन्त्याक्षेपकादिकान्। रससिन्दूर, सुवर्णभस्म, वज्र (हीरा) भस्म, ताम्रभस्म, लोहभस्म, स्वर्णमाक्षिक भस्म, शुद्ध हरिताल, शुद्ध काला सुरमा, शुद्ध तूतिया तथा अफीम, ये सब द्रव्य समान भाग (1-1 तोला) और पाँचों नमक एक भाग (1 तोला), लेकर सबको एक साथ पीसना चाहिये। इसे सेहुण्ड के दूध की एक बार भावना देकर सम्पुट में रखकर भूधर-यन्त्र में पकाना चाहिये, तत्पश्चात् एक माशा भर लेकर अदरक के रस के साथ खाना चाहिये। अनुपान-पीपलामूल के क्वाथ में पीपल का चूर्ण डालकर पीना चाहिये। यह 'वातनाशन रस' सभी प्रकार के आक्षेपक आदि वात-विकारों को नष्ट करता है। कनकसुन्दर रस कनकस्याष्टशाणाः स्युः सूतो द्वादशभिर्मतः ॥ २३४ ॥ गन्धोऽपि द्वादश प्रोक्तस्ताम्रं शाणद्वयोन्मितम्। अभ्रकं स्याच्चतुःशाणं माक्षिकं च द्विशाणिकम् ॥ २३५ ॥ वङ्गो द्विशाणः सौवीरं त्रिशाणं लोहमष्टकम्। विषं त्रिशाणिकं कृत्वा लाङ्गली पलसम्मिता ॥ २३६ ॥ मर्दयेद् दिनमेकं च रसैरम्लफलोद्भवैः। दद्यान्मृदुपुटं वह्नौ ततः सूक्ष्मं विचूर्णयेत् ॥ २३७ ॥ माषमात्रो रसो देयः सन्निपाते सुदारुणे। आर्द्रकस्वरसेनेव रशोनस्य रसेन वा ॥ २३८ ॥ किलासं सर्वकुष्ठानि विसर्प च भगन्दरम्। ज्वरं गरमजीर्णं च जयेद् रोगहरो रसः ॥ २३९ ॥ सुवर्णभस्म आठ शाण (2 तोला), शुद्ध पारद बारह शाण (3 तोला), शुद्ध गन्धक बारह शाण (3 तोला) (पारद-गन्धक की कज्जली बना लें), ताम्रभस्म दो शाण (आठ आना भर), अभ्रकभस्म चार शाण (1 तोला), सुवर्णमाक्षिक भस्म दो शाण (आधा तोला), वंगभस्म दो शाण (आधा तोला), सौवीर (सफेद सुरमा) भस्म तीन शाण (बारह आना भर), लोहभस्म आठ शाण (2 तोला), शुद्ध विष तीन शाण (बारह आना भर) और कलिहारी का कन्द एक पल (4 तोला), इन सबको लेकर अम्लफल (नींबू) के रस से एक दिन तक भली-भाँति पीसना चाहिये, फिर उसे सम्पुट में रखकर अग्नि में पुट दें, तत्पश्चात् उसे अत्यन्त सूक्ष्म पीस लें। यह 'कनकसुन्दर रस' की मात्रा एक माशा (एक आना भर) अदरक के रस अथवा लहसुन के रस के साथ भीषण सन्निपात में देना चाहिये। यह श्वेतकुष्ठ, अठारह प्रकार वो कुष्ठ, विसर्प, ज्वर, गर तथा अजीर्ण विकारों को जीतता है तथा सभी रोगों को हरता है। सन्निपातभैरव रस रसो गन्धस्त्रिकर्षः स्यात् कुर्यात्कज्जलिकां तयोः। ताम्रतारारवङ्गाहिहिसाराश्चैककार्षिकाः ॥ २४० ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmau. Digitized by S3 Foundation USA
शिग्रुज्वालामुखीशुण्ठीबिल्वेभ्यस्तण्डुलीयकात्। प्रत्येकं स्वरसैः कुर्याद् यामैकैकं विमर्दनम्।। २४१।। कृत्वा गोलं वृतं वस्त्रे लवणापूरिते न्यसेत्। काचभाण्डे ततः स्थाल्यां काचकूपीं निवेशयेत्।। २४२।। वालुकाभिः प्रपूर्याथ वह्निर्यामद्वयं भवेत्। तत उद्धृत्य तं गोलं चूर्णयित्वा विमिश्रयेत्।। २४३।। प्रवालचूर्णकर्षेण शाणमात्रविषेण च। कृष्णसर्पस्य गरलैर्द्विवेलां भावयेत् तथा।। २४४।। तगरं मुशली मांसी हेमाह्वा वेतसः कणा। नीलिनी पत्रकं चैला चित्रकश्च कुठेरकः।। २४५।। शतपुष्पा देवदाली धत्तूरागत्यमुण्डिकाः। मधूकजातीमदनरसैरेषां विमर्दयेत्।। २४६।। प्रत्येकमेकवेलां च ततः संशोष्य धारयेत्। बीजपूराऽर्द्रकद्रावैर्मरिचैः षोडशोन्मितैः।। २४७।। रसो द्विगुञ्जप्रमितः सन्निपातेषु दीयते। प्रसिद्धोऽयं रसो नाम्ना सन्निपातस्य भैरवः।। २४८।। शुद्ध पारद तथा शुद्ध गन्धक मिलाकर तीन कर्ष (1½-1½ तोला) लेकर कज्जली करें। ताम्रभस्म, रौप्य (चाँदी) भस्म, आर (पीतल अथवा यशद) भस्म, वंगभस्म, नाग (सीसा) भस्म एवं लोहभस्म प्रत्येक एक-एक कर्ष (1-1 तोला) लें, फिर सहिजन की छाल, ज्वालामुखी, सोंठ, बेलगिरी तथा चौलाई के स्वरस की एक-एक बार भावना दें, प्रत्येक भावना देने के बाद एक-एक पहर तक मर्दन करें। फिर गोला बनाकर तथा कपड़े में लपेट कर लवण (सेंधा नमक) से भरे हुये काँच के पात्र में रख दें तत्पश्चात् उस काँचपात्र को मिट्टी की स्थाली (नाँद) में रखकर और बालू से उक्त स्थाली को भरकर दो पहर तक अग्नि दें स्वांगशीतल होने पर उस गोले को निकालकर सूक्ष्म चूर्ण बना लें, फिर प्रवाल चूर्ण (गुलाबजल द्वारा मूँगा की बनायी हुई पिष्टि) एक कर्ष (1 तोला) तथा शुद्ध विष एक शाण (चौथाई तोला) मिला दें, उसमें काले साँप के विष की दो बार भावना दें। तगर, सफेदमुसली, जटामांसी, चोक, बेत, पीपल, नील, तेजपत्ता, इलायची, चीता, तुलसी, सौंफ, बन्दालडोडा, धतूरा, अगस्त्य वृक्ष की छाल, गोरखमुण्डी, महुआ, चमेली तथा मैनफल, प्रत्येक द्रव्य के स्वरस की एक-एक बार भावना दें, तत्पश्चात् सुखाकर रख लें। यह रस दो रत्ती की मात्रा में बिजौरा नींबू के रस, अदरक के रस तथा काली मिरच सोलह नग के साथ सभी प्रकार के सन्निपातों में दिया जाता है। यह रस 'सन्निपातभैरव रस' नाम से प्रसिद्ध है।
वक्तव्य-आर (पीतल) के विषय में शा०सं०, म० खं०अ० 11 श्लोक 1 का वक्तव्य देखें। सर्पविष सपेरों से प्राप्त किया जा सकता है। ग्रहणीकपाट रस तारमौक्तिकहेमानि सारश्रैकैकभागकाः। द्विभागो गन्धकः सूतस्त्रिभागो मर्दयेदिमान्।। २४९।। कपित्थस्वरसैर्गाढं मृगशृङ्गे ततः क्षिपेत्। पुटेन्मध्यपुटेनैव तत उद्धृत्य मर्दयेत्।। २५०।। बलारसैः सप्तवेलमपामार्गरसैस्त्रिधा। लोध्रप्रतिविषामुस्तधातकीन्द्रयवामृताः ।। २५१।। प्रत्येकमेषां स्वरसैर्भावना स्यात् त्रिधा त्रिधा। माषमात्रो रसो देयो मधुना मरिचैस्तथा।। २५२।। हन्यात् सर्वानतीसारान् ग्रहणीं सर्वजामपि। कपाटो ग्रहणीरोगे रसोऽयं वह्निदीपनः।। २५३।। तार (चाँद) भस्म, मोतीभस्म, सुवर्ण भस्म तथा लोहभस्म का एक-एक भाग (1-1 तोला), शुद्ध गन्धक दो भाग (2 तोला) तथा शुद्ध पारद तीन भाग (3 तोला) दोनों का कज्जली बना लें और उक्त सभी द्रव्यों को मिला दें, तत्पश्चात् कैथ के स्वरस से उन्हें भली-भाँति पीसकर मृग शृङ्ग में भर दें तथा मध्यमपुट द्वारा पुट दें, इसके पश्चात् पीस लें और बरियारा के रस की सात बार, अपामार्ग के रस की तीन बार लोध, अतीस, नागरमोथा, धाय के फूल, इन्द्रजौ तथा गिलोय प्रत्येक द्रव्य के रस का तीन-तीन बार भावना देनी चाहिये। फिर एक माशा रस को मधु तथा मरिच (10-20 दाना) के साथ सेवन कराना चाहिये। यह सभी प्रकार के अतिसारों को तथा सन्निपातजनित ग्रहणीरोग को नष्ट करता है। यह 'ग्रहणीकपाट' नामक रस ग्रहणपोरग में प्रयुक्त होता है और अग्नि को दीप्त करता है। वक्तव्य-मृगशृङ्ग (हिरन के सींग) का मूल भाग खोखला होता है, उसी में औषधद्रव्य भर दिये जाते हैं। पुट देने पर मृगशृङ्ग भी भस्म हो जाता है और वह भी साथ में पीस लिया जाता है। सावधानी-पुट इतनी मृदु होनी चाहिये कि केवल गन्धक का ही पाक हो सके, अन्यथा पारद भी उड़ जायेगा। ग्रहणीवज्रकपाट रस मृतसूताभ्रकं गन्धं यवक्षारं षट्कूणम्। अग्नमन्थं वचां कुर्यात् सूततुल्यानिमान् सुधीः।। २५४।।
द्वादशोऽध्यायः ] रसादिशोधनमारणकल्पना 207
द्वादशोऽध्यायः ] रसादिशोधनमारणकल्पना 207 ततो जयन्तीजम्बीरभृङ्गद्रावैर्विमर्दयेत्। त्रिवासरं ततो गोलं कृत्वा संशोष्य धारयेत् ।। 255 ।। लोहपात्रे शरावं च दत्त्वोपरि विमुद्रयेत् । अधो वह्निं शनैः कुर्याद् यामार्धं तत उद्धरेत् ।। 256 ।। रसतुल्यां प्रतिविषां दद्यान्मोचरसं तथा। कपित्थविजयाद्रावैर्भावयेत् सप्तधा पृथक् ।। 257 ।। धातकीन्द्रयवा मुस्ता लोध्रं बिल्वं गुडूचिका। एतद् रसैर्भावयित्वा वेलैकैकं चु शोषयेत् ।। 258 ।। रसं वज्रकपाटाख्यं शाणैकं मधुना लिहेत्। वह्निं शुण्ठीं बिडं बिल्वं लवणं चूर्णयेत् समम् ।। 259 ।। पिबेदुष्णाम्बुना चानु सर्वजां ग्रहणीं जयेत्। पारदभस्म (रससिन्दूर), अभ्रकभस्म, शुद्ध गन्धक, जौखार, टंकण (अग्नि पर भुना हुआ सुहागा), अरणी की छाल तथा वच, इन द्रव्यों को रससिन्दूर के समान भाग में लें। तत्पश्चात् अरणी की छाल, जम्बीरी नींबू तथा भृङ्गराज (भाँगरा) के रस से तीन दिन तक मर्दन करें, तदनन्तर गोला बनाकर और सुखाकर लोहे की कड़ाही में रख दें, ऊपर से सिकोरा रखकर बन्द कर दें, आधा पहर तक नीचे से धीरे-धीरे अग्नि दें, तत्पश्चात् स्वांगशीतल होने पर उसे निकाल लें। फिर इस औषधि में रससिन्दूर के समान भाग अतीस तथा मोचरस मिला दें और कपित्थ (कैथ) फल तथा भाँग के रस की पृथक्-पृथक् सात-सात बार भावना दें, धाय के फूल, इन्द्रजौ, नागरमोथा, पठानीलोध, बेल को गूदी तथा गिलोय इन द्रव्यों का रस अथवा क्वाथ की एक-एक बार भावना देकर सुखा लें। इस 'वज्रकपाट' नामक रस की एक शाण (चार आना भर) की मात्रा को मधु के साथ चाटना चाहिये और चीता, सोंठ, बिरिया नमक, बेल का गूदी तथा सेंधा नमक को समान भाग में लेकर चूर्ण बना लें और उक्त रस के अनुपान में उष्ण जल के साथ पीयें। यह योग सन्निपातजनित ग्रहणीरोग को जीतता है। वक्तव्य-'सूततुल्यान् इमान्' इस पाठ के अनुसार मृतसूत अर्थात् रससिन्दूर 1 तोला लें, तो अभ्रक आदि छः द्रव्य मिलाकर एक तोला लें अथवा छः तोला ? दीपिकाकार दूसरा पक्ष ही मानते हैं, यही उचित भी है। मदनकामदेव रस तारं वज्रं सुवर्णं च ताम्रं सूतकगन्धकम् ।। 260 ।। लोहं क्रमविवृद्धानि कुर्यादेतानि मात्रया। विमर्द्य कन्यकाद्रावैर्न्यसेत् काचमये घटे ।। 261 ।। विमुच्य पिठरीमध्ये धारयेत् सैन्धवावृते। पिठरीं मुद्रयेत् सम्यक् ततश्चुल्ल्यां निवेशयेत् ।। 262 ।। वह्निं शनैः शनैः कुर्याद् दिनैकं तत उद्धरेत्। स्वाङ्गशीतं च सञ्चूर्ण्य भावयेदर्कदुग्धकैः ।। 263 ।। अश्वगन्धा च काकोली वानरी मुसलीक्षुरा। त्रित्रिवेलं रसैरासां शतावर्याश्च भावयेत् ।। 264 ।। पद्मकन्दकसेरूणां रसैः काशस्य भावयेत्। कस्तूरी व्योषकर्पूरकङ्कोलैलालवङ्गकम् ।। 265 ।। पूर्वचूर्णादष्टमांशमेतच्चूर्णं विमिश्रयेत्। सर्वैः समां शर्करां च दत्त्वा शाणोन्मितां पिबेत् ।। 266 ।। गोदुग्धद्विपलेनैव मधुराहारसेवकः। अस्य प्रभावात् सौन्दर्य बलं तेजोऽभिवर्धते ।। 267 ।। तरुणीं रमयेद् बह्वीः शुक्रहानिर्न जायते। तार (रजत या चाँदी) भस्म (1 तोला), वज्र (हीरा) भस्म (2 तोला), सुवर्णभस्म (3 तोला), ताम्रभस्म (4 तोला), शुद्ध पारद (5 तोला), शुद्ध गन्धक (6 तोला) तथा लोहभस्म (7 तोला)-इन सभी द्रव्यों को इस प्रमाण से ग्रहण करें और घीकुआर के रस से मर्दन कर (सुखाकर) काँच का शीशी (जिस पर सात बार कपड़मिट्टी की गई हो) में डाल दें, तत्पश्चात् शीशी की खड़िया-मिट्टी के डाट से मुख बन्द कर नाँद में भरकर सेंधा नमक के चूर्ण से ढँक दें और नाँद का मुखबन्द कर दें। तत्पश्चात् चूल्हा पर चढ़ाकर एक दिन तक धीरे-धीरे अग्नि दें, फिर स्वांगशीतल हो जाने पर औषध को निकाल लें और उसे पीसकर आक के दूध की भावना दें, फिर असगन्ध, काकोली, किवाँच, मूसली तथा तालमखाना के रस की, शतावरी के रस की तीन-तीन बार भावना दें। फिर कमलकन्द (कमलगट्टा), कसेरू तथा काश के रस का एक-एक बार भावना दें, तत्पश्चात् (सूख जाने पर) कस्तूरी, त्रिकटु, शुद्धकर्पूर, शीतलचीनी, छोटी इलायची तथा लौंग-इन सभी द्रव्यों का चूर्ण उपर्युक्त औषधि की अपेक्षा अष्टमांश मिला दें, फिर सम्पूर्ण औषध के समान भाग उत्तम शर्करा (चीनी) मिलाकर रख दें, इसमें से एक शाण (चार आना भर) लेकर दो पल (आधा पाव) गोदुग्ध के साथ सेवन करें। इन दिनों रोगी मधुर आहार का सेवन करता रहे। इसके प्रभाव से सौन्दर्य तथा तेज बढ़ता है मनुष्य बहुत-सी स्त्रियों से रमण कर सकता है और उसके शुक्र में न्यूनता नहीं आती।
208 शार्ङ्गधरसंहिता [ मध्यमखण्डे
208 शार्ङ्गधरसंहिता [ मध्यमखण्डे
[वाम स्तम्भ / Left Column]
कन्दर्पसुन्दर रस
सूतो वज्रमहिर्मुक्ता तारं हेमासिताभ्रकम्।।२६८।। रसैः कर्षशिकानैतान् मर्दयेदिरिमेदजैः। प्रवालचूर्णं गन्धं च द्विद्वीकर्षं विमिश्रयेत् ।।२६९।। ततोऽश्वगन्धास्वरसैर्विमर्द्य मृगशृङ्गके। क्षिप्व्ता मृदुपुटे पक्त्वा भावयेद् धातकीरसैः।।२७०।। काकोली मधुकं मांसी बलात्रयबिसेङ्गुदम्। द्राक्षापिप्पलवन्दाकं वरी पर्णीचतुष्टयम्।।२७१।। परूषकं कसेरुश्च मधूकं वानरी तथा। भावयित्वा रसैरेषां शोषयित्वा विचूर्णयेत् ।। २७२ ।। एलात्वक्पत्रकं वांशी लवङ्गागरुकेशरम्। मुस्तं मृगमदः कृष्णा जलं चन्द्रश्च मिश्रयेत् ।। २७३ ।। एतच्चूर्णैः शाणमितै रसं कन्दर्पसुन्दरम्। खादेच्छणमितं रात्रौ सिता धात्री विदारिका ।।२७४।। एतासां कर्षचूर्णेनं सर्पिष्कर्षण संयुतम्। तस्यानु द्विपलं क्षीरं पिबेत् सुस्थितमानसः।।२७५।। रमणी रमयेद् बह्वीः शुक्रहानिर्न जायते।
रससिन्दूर, वज्र (हीरा) भस्म, नागभस्म, मोती की भस्म, रजत (चाँदी भस्म), सुवर्ण भस्म तथा कृष्णाभ्रकभस्म, इन सबको एक-एक कर्ष (1-1 तोला) लेकर दुर्गन्धि खैर के रस या क्वाथ से मर्दन करें फिर इसमें प्रवाल चूर्ण (भस्म या पिष्टि) तथा शुद्ध गन्धक दो-दो कर्ष (2-2 तोला) मिला दें, तत्पश्चात् असगन्ध के स्वरस से मर्दन कर (सुखाकर) मृगशृङ्ग (हरिण के सींग) में भर दें और मृदु पुट में पुट देकर धाय के फूलों के स्वरस की भावना दें और काकोली, मुलेठी, जटामांसी बलात्रय (बरियारा, कंघी तथा गंगेरन), बिस (कमल का जड़), इंगुदी, मुनक्का, पीपल, बन्दा, शतावर, शालपर्णी, पृष्टिपर्णी, माषपर्णी, मुद्गपर्णी, फालसा, कसेरू, महुआ तथा किवाँच इन द्रव्यों के रस से भावना रेकर सुखाकर चूर्ण बना लें। फिर इसमें इलायची, दालचानी, तेजपत्ता, वंशलोचन, लौंग, अगरु, चन्दन, नागकेसर, नागरमोथा, कस्तूरी, पीपल, नेत्रबाला तथा शुद्ध कर्पूर, प्रत्येक द्रव्य का चूर्ण एक-एक शाण (4-4 आना भर) मिला दें। इस रस का नाम 'कन्दर्प-सुन्दर रस' है। इसकी एक शाण (4 आना भर) की मात्रा चीनी, आँवला तथा विदारीझन्द का चूर्ण एक कर्ष (1 तोला) और घी एक कर्ष (1 तोला) के साथ मिलाकर खानी चाहिये। साथ में दो पल (10 तोला) दूध पीना चाहिये। तत्पश्चात्
[दक्षिण स्तम्भ / Right Column]
धैर्ययुक्त होकर बहुत-सी स्त्रियों से रमण करे तो भी शुक्र की न्यूनता नहीं होती है।
लोह रसायन
शुद्धं रसेन्द्रं भागैकं द्विभागं शुद्धगन्धकम् ।।२७६।। क्षिपेत्कज्जलिकां कुर्यात् तत्र तीक्ष्णभवं रजः। क्षिप्व्ता कज्जलिकातुल्यं प्रहरैकं विमर्द्येत् ।। २७७ ।। ततः कन्याद्रवैर्घर्मे त्रिदिनं परिमर्दयेत्। ततः सञ्जायते तस्य सोष्मो धूमोद्गमो महान् ।। २७८ ।। अत्यन्तं पिण्डितं कृत्वा ताम्रपात्रे निधापयेत्। मध्ये धान्यकुशूलस्य त्रिदिनं धारयेद् बुधः ।। २७९ ।। उद्धृत्य तस्मात्खल्वे च क्षिप्त्वा घर्मे निधाय च। रसैः कुठारच्छिन्नायास्त्रिवेलं परिभावयेत् ।। २८० ।। संशोष्य घर्मे क्वाथैश्च भावयेत् त्रिकटोस्त्रिधा। वासामृताचित्रकाणां रसैर्भाव्यं क्रमात् त्रिधा ।। २८१ ।। लोहपात्रे ततः क्षिप्त्वा भावयेत् त्रिफलाजलैः। निर्गुण्डीदाडिमत्वग्भिर्भृङ्गशृङ्गकुरण्टकैः ।। २८२ ।। पलाशकदलीद्रावैर्बीजकस्य शृतेन च। नीलिकालम्बुषाद्रावैर्बब्बूलफलकारसैः ।। २८३ ।। भावयेत् त्रित्रिवेलं च ततो नागबलारसैः। शतावरीगोक्षुरभिः पातालगरुडीद्रवैः ।। २८४ ।। त्रित्रिवेलं यथ लाभं भावयेदेभिरौषधैः। ततः प्रातर्लिहेत् क्षौद्रघृताभ्यां कोलमात्रकम् ।। २८५ ।। पलमात्रं वराक्वाथं पिबेदस्यानुपानकम्। मासत्रयं शीलितं स्याद् वलीपलितानाशनम् ।। २८६ ।। मन्दाग्निं श्वासकासौ च पाण्डुतां कफमारुतौ। पिप्पलीमधुसंयुक्तं हन्यादेतन्न संशयः ।। २८७ ।। वातास्रं मूत्रदोषांश्च ग्रहणीं गुदजां रुजम्। अण्डवृद्धिं जयेदेतच्छिन्नासत्त्वमधुप्लुतम् ।। २८८ ।। बलवर्णकरं वृष्यमायुष्यं परमं स्मृतम्। जयेत् सर्वामयान् कालादिदं लोहरसायनम् ।। २८९ ।। कूष्माण्डं तिलतैलं च माषान्नं राजिकां तथा। मद्यमम्लरसं चैव त्यजेल्लोहस्य सेवकः ।। २९० ।।
शुद्ध पारद एक भाग (5 तोला) तथा शुद्ध गन्धक दो भाग (10 तोला) लेकर खरल में डालकर कज्जली बनाये, उसमें कज्जली के समान भाग (15 तोला), तीक्ष्ण लोह (फौलाद) का चूर्ण डालकर एक पहर तक मर्दन करें, तदनन्तर तीन दिन तक घीकुआर का रस डालकर मर्दन करें। इसके
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammu. Digitized by S3 Foundation USA
द्वादशोऽध्यायः] रसादिशोधनमारणकल्पना 209
द्वादशोऽध्यायः] रसादिशोधनमारणकल्पना 209 तत्पश्चात् जब उसमें से गरम-गरम बहुत-सा धूम निकलने लगे तो उसका गोला बनाकर ताम्रपात्र में रख दें, फिर तत्काल इस पात्र को धान्य (गेहूँ आदि) के ढेर में तीन दिन तक रखें, तत्पश्चात् उसमें से निकाल कर खरल में डालकर तथा धूप में रखकर तुलसी के रस की तीन बार भावना दें फिर सुखाकर त्रिकटु (सोंठ-मरिच-पीपल) के क्वाथ की तीन बार भावना दें। इसी प्रकार अडूसा, गिलोय तथा चित्ता के रस की क्रमशः एक-एक बार भावना दें, तत्पश्चात् लोहे की कड़ाही में डालकर त्रिफला के रस, सम्भालू, अनार का छिलका, कमलनाल, भाँगरा, कटसरैया, पलाश की छाल, केला के कन्द का रस, विजयसार का क्वाथ, नील, मुण्डी का रस तथा बबूर (कीकर) की फलियों का रस इन सबकी तीन बार भावना दें, फिर नागबला (गंगेरन) का रस, शतावर, गोखरू तथा पातालगरुड़ी (जलजमनी), इन औषधियों के रस की तीन-तीन बार भावना दें। यह 'लोहरसायन' तैयार हो गया। इसमें से एक कोल (आधा कर्ष या आधा तोला) भर लेकर मधु तथा घी के साथ प्रातःकाल चाटना चाहिये और इसके अनुपान में त्रिफला का क्वाथ एक पल (4 तोला) पीना चाहिये। इस प्रकार तीन मास तक सेवन करने पर अकाल वली (झुर्रियाँ) तथा पलित (बालों का पकना) का विनाश हो जाता है। यह औषध पिप्पली तथा मधु के साथ खाने से मन्दाग्नि, श्वास, कास, पाण्डुरोग, कफरोग तथा वातव्याधि को नष्ट करती है, इसमें कोई भी सन्देह नहीं है। गिलोय के सत्त्व तथा मधु के साथ खाने से वातरक्त मूत्रदोष (मूत्रकृच्छ्र तथा मूत्राघात आदि), ग्रहणीरोग, बवासीर तथा अण्डवृद्धि को जीतती है। बल, वर्ण, वीर्य तथा आयु को बढ़ाती है। कुछ काल तक सेवन करने से सभी प्रकार के रोगों को जीतती है। इसका नाम 'लोहरसायन' है। स्मरण रहे कि लोह अथवा लोहयुक्त औषधियों का सेवन करने वाला मनुष्य कोहड़ा तिलतैल, उड़द की बनी वस्तुएँ, राई, मद्य तथा खट्टे पदार्थों का परित्याग कर दें। वक्तव्य-यह उत्तम रसायन है। भानुपाक द्वारा एक प्रकार को लोहभस्म तैयार करने की यह उत्तम विधि है। जैपाल-शुद्धि की विधि (जैपालं रहितं त्वगङ्कुररसज्ञाभिर्मले माहिषे निक्षिप्तं त्र्यहमुष्णतोयविमलं खल्वे सवासोऽर्दितम्। लिप्तं नूतनखर्परेषु विगतस्नेहं रजः सन्निभं निम्बूकाम्बुविभावितं च बहुशः शुद्धं गुणवान् भवेत् ।। २91 ।।) जैपाल (जमालगोटा) को लेकर छिलका अंकुर तथा जीभी से रहित करके भैंस के गोबर में तीन दिन तक दबा दें, तत्पश्चात् उष्ण जल से धोकर तथा मोटे कपड़े में पोटली बाँधकर खरल में पीसे, फिर उसे (पोटली में से निकाल थोड़ा जल डालकर पीसने के पश्चात्) नवीन खपरों (मिट्टी के बर्तनों) के ठीकरों पर लीप दें, जब इसका स्नेह (तैल) दूर हो जाये और वह चूर्ण जैसा हो जाये तो कई बार (सात बार) नींबू के रस को भावना देकर सुखा लें। इस प्रकार जैपाल शुद्ध तथा गुणवान् हो जाता है। वक्तव्य-जैपाल उग्र विरेचन द्रव्य है। अशुद्ध जैपाल खाने से वमन, घबराहट तथा रक्तातिसार हो जाता है, अतः इसका प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिये। इसके अनुपान में चीनी का शर्बत (शर्करीदक) तथा गुलकन्द अवश्य देना चाहिये। विष-शुद्धि की विधि (विषं तु खण्डशः कृत्वा वस्त्रखण्डेन बन्धयेत्। गोमूत्रमध्ये निक्षिप्य स्थापयेदातपे त्र्यहम् ।। २92 ।। गोमूत्रं च प्रदातव्यं नूतनं प्रत्यहं बुधैः। त्र्यहेऽतीते समुद्धृत्य शोषयेन्मृदु पेषयेत् ।। २93 ।। शुद्ध्यत्येवं विषं तच्च योग्यं भवति चार्तिजित्। खण्डीकृत्यं विषं वस्त्रपरिबद्धं तु दोलया ।। २94 ।। अजापयसि संस्विन्नं यामतः शुद्धिमाप्नुयात्। अजादुग्धाभावतस्तु गव्यक्षीरेण शोधयेत् ।। 295 ।।) इति श्रीदामोदरसूनुना शार्ङ्गधरेण विरचितायां शार्ङ्गधरसंहितायां मध्यमखण्डे रसादिशोधनमारणकल्पना नाम द्वादशोऽध्यायः ।। 12 ।। विष (मीठा तेलिया अथवा सिंगिया) को छोटा-छोटा काटकर कपड़े के टुकड़े में ढीली पोटली बना लें, फिर उसे गोमूत्र में लटका कर तीन दिन तक धूप में रख छोड़ें और प्रतिदिन पुराना मूत्र निकालकर ताजा मूत्र डालते रहें, तत्पश्चात् तीन दिन व्यतीत हो जाने पर उसे निकाल कर सुखा लें और धीरे-धीरे पीस लें। इस प्रकार विष शुद्ध होकर योगों में मिलाने योग्य तथा रोगनाशक हो जाता है। अथवा विष के टुकड़े बनाकर तथा कपड़े में बाँधकर दोलायन्त्र द्वारा बकरी के दूध में एक पहर तक स्वेदन करने से भी वह शुद्ध हो जाता है। अथवा बकरी के दूध के अभाव में उक्त विधि से गाय के दूध में भी उसे शुद्ध किया जा सकता है।
210 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे
वक्तव्य-रसशास्त्र में जहाँ-जहाँ विष का प्रयोग करने का विधान आया है, वहाँ-वहाँ इसी प्रकार से शुद्ध किया हुआ विष प्रयुक्त किया जाता है। विष के टुकड़े सरौता से काटने चाहिये। कूटने से उसका कुछ भाग अत्यन्त सूक्ष्म हो जाता है, जो गोमूत्र में घुल जाता है नष्ट हो जाता है। ध्यान दें-विष को जितनी सावधानी से शुद्ध कीजिये, वह शुद्ध होने पर लगभग आधा रह जाता है। विष नाम से दो ही विषों का उपयोग होता है-1. मीठा तेलिया (वत्सनाभ) का और 2. सिंगिया।
अहिफेन-शोधन-'शृंगवेररसैर्भाव्यं अहिफेनं त्रिसप्तधा। तत्संयुक्तैषु योगेषु योजयेत् तद्विधानतः'।। अर्थात् अफीम को अदरक के रस की 21 बार भावना देने से वह शुद्ध हो जाती है। इसे आवश्यकतानुसार योगों में प्रयुक्त किया जा सकता है।
वक्तव्य-अफीम दो प्रकार की मिलती है-1 कच्ची, जो किसानों के यहाँ मिलती है और 2. पक्व, जो ठेकेदारों के यहाँ से मिलती है। इनमें कच्ची अफीम अधिक उपयोगी होती है।
भंगा-शोधन-'बब्बूलत्वक् कषायेण भङ्गां संस्वेद्य शोषयेत्। गोदुग्धभावनां दत्त्वा शुष्कां सर्वत्र योजयेत्'।। अर्थात् भाँग को बबूल की छाल के काढ़े में स्वेदन करके सुखा लें, फिर गोदुग्ध की भावना देकर और सुखाकर योगा में प्रयुक्त करें।
विषमुष्टि-शोधन-'दोलायन्त्रेण संस्वेद्य काञ्जिके प्रहरद्वयम्। किञ्चिदाज्येन सम्मृष्टो विषमुष्टिर्विशुध्यति'।। अर्थात् काञ्जी में दोलायन्त्र द्वारा दो पहर तक स्वेदन कर घी में कुछ भून लेने पर कुचिला शुद्ध हो जाता है।
लांगली-शोधन-'लाङ्गली शुद्धिमायाति दिन गोमूत्रसंस्थिता'। अर्थात् लाङ्गली (कलिहारी) के कन्द को एक दिन 'गोमूत्र' में रखें तो वह 'शुद्ध' हो जाती है।
गुञ्जा-शोधन-'गुञ्जा काञ्जिकसंस्विन्ना प्रहरात् शुद्ध्यति ध्रुवम्'। गुञ्जा (घुँघची) को एक पहर तक 'काञ्जी' में रखकर दोलायन्त्र द्वारा स्वेदन करें, तो वह शुद्ध हो जाती है।
करवीर-शोधन-'दोलायन्त्रेण गोदुग्धे शोधयेत् करवीरकम्'। करवीर (कनेर) को दोलायन्त्र द्वारा गोदुग्ध में डालकर शुद्ध करें।
अर्क-सेहुण्डदुग्ध-शोधन-'चिञ्चापत्ररसे प्रस्थे वस्त्रपूते पलद्वयम्। रौद्रयन्त्रे स्नुहीक्षीरं भावयेत् यत्नतः सुधीः।। अमुमेव विधिं कुर्यात् अर्कदुग्धविशोधने।' अर्थात् सेहुण्ड (थूहर) के 2 पल दूध को इमली के पत्तों के 1 सेर रस से भावना दें, तो वह शुद्ध हो जाता है। इसी प्रकार अर्क (आक या मदार) के दुग्ध को भी शुद्ध करें।
इस प्रकार वैद्यरत्न पण्डित तारादत्त त्रिपाठी के पुत्र डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी विरचित दीपिका व्याख्या, विशेष वक्तव्य आदि से संवलित शार्ङ्गधरसंहिता मध्यमखण्ड का बारहवाँ अध्याय समाप्त ।। 12 ।।
मध्यमखण्ड समाप्त।
उत्तरखण्डे
उत्तरखण्डे प्रथमोऽध्यायः स्नेहपानविधिः स्नेह के भेद, उनके पान का समय स्नेहश्चतुर्विधः प्रोक्तो घृतं तैलं तथा वसा। मज्जा च तं पिबेन्मर्त्यः किञ्चिदभ्युदिते रवौ ।। 1 ।। स्नेह चार प्रकार का कहा जाता है। यथा-1. घृत, 2 तैल, 3. वसा (मांसगत स्नेह) और 4. मज्जा (अस्थिगत स्नेह)। मनुष्य इस स्नेह को कुछ सूर्योदय होने पर पीये। वक्तव्य-उक्त श्लोक द्वारा किया गया स्नेहपान का समय-विधान सामान्य है। विशिष्ट विधान इसी अध्याय के सोलहवें श्लोक में दिया गया है। स्नेहपान-विधि-जब किसी रोगी अथवा नीरोग प्राणी को शोधन अर्थात् वमन-विरेचन आदि का प्रयोग करना होता है तो सर्वप्रथम स्नेहन तथा स्पंदन का प्रयोग कराया जाता है, अन्यथा लाभ के स्थान में हानि हो सकती है। ध्यान दें- 'स्नेहमग्रे प्रयुञ्जीत ततः स्वेदमन्तरम्। स्नेहस्वेदोपपन्नस्य संशोधन मथेतरत्'।। (च० सू० अ० 13.99)। और भी- 'स्नेहसारोऽयं पुरुषः, प्राणाश्च स्नेहभूयिष्ठाः स्नेहसाध्याश्च भवन्ति'। तथा-'स्नेहो हि पानानुवासनमस्तिष्कशिरो वस्ति, नस्य, कर्णपूरण, गात्राभ्यङ्ग, भोजनेषु उपयुज्यते'। (सु० चि० अ० 31)। स्नेह की दो योनियाँ स्थावरो जङ्गमश्चैव द्वियोनिः स्नेह उच्यते। तिलतैलं स्थावरेषु जङ्गमेषु घृतं वरम्।। 2 ।। स्नेह की योनि अर्थात् उत्पत्तिस्थान दो हैं-1. स्थावर तथा 2. जंगम। स्थावरों में उत्तम स्नेह तिलतैल है और जंगमों का उत्तम स्नेह घृत है। वक्तव्य-संसार के समस्त द्रव्य स्थावर, जंगम भेद से दो भागों में विभक्त हैं। यथा-1. स्थावर, इनसे तेल नामक स्नेह प्राप्त होता है। यथा-तिल, सरसों, तीसी, बादाम, पिस्ता, कद्दू, ककड़ी तथा खीरा आदि के बीजों का स्नेह जो कि कोल्हू आदि यन्त्रों द्वारा प्राप्त किया जाता है। 2. जङ्गम-मनुष्य, गाय, भैंस, बकरी, पक्षी तथा मछली आदि इनसे वसा, मज्जा तथा घृत प्राप्त होता है। इस प्रकार स्थावर तथा जङ्गम दो प्रकार के पदार्थों से उपलब्ध होने के कारण स्नेह को 'द्वियोनि' कहा जाता है। संस्कार के अनुसार कार्य करने के कारण तिलतैल तथा घृत को उत्तम माना जाता है। वैसे तो सभी प्रकार के स्नेह अपनी अपना विशेषता रखते ही हैं। मिलित स्नेहों के नाम द्वाभ्यां त्रिभिश्चतुर्भिस्तैर्यमकस्त्रिवृतो महान्। मिलाये गये दो स्नेहों का नाम 'यमक', तीन स्नेहों का नाम 'त्रिवृत्' एवं चार स्नेहों का नाम 'महान्' है। स्नेह-सेवन की कालावधि पिबेत् त्र्यहं चतुरहं पञ्चाहं षडहं तथा।। 3 ।। सप्तरात्रात् परं स्नेहः सात्म्यीभवति सेवितः। तीन, चार, पाँच अथवा छः दिन तक निरन्तर स्नेह का सेवन किया जा सकता है और सात दिन के पश्चात् सेवन किया हुआ स्नेह सात्म्य (अनुकूल) हो जाता है। वक्तव्य-कोष्ठ की मृदुता तथा क्रूरता के अनुसार उक्त दिनों तक स्नेहपान करना चाहिये, इसके पश्चात् जब स्नेह सात्म्य हो जाता है, तो उसमें मलों को उभाड़ने की शक्ति नहीं रह जाती। ('सात्म्यीभूतो हि कुरुते न मलानामुदीरणम्')। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammu. Digitized by S3 Foundation USA
212 शार्ङ्गधरसंहिता [ उत्तरखण्डे
आप ध्यान दें, कोई भी वस्तु प्रारम्भ में अपना प्रभाव पूर्णरूप से दिखलाती है, तत्पश्चात् वह अनुकूल हो जाता है। स्नेह की मात्रायें दोषकालाग्निवयसां बलं दृष्ट्वा प्रयोजयेत्।।4।। हीनां च मध्यमां ज्येष्ठां मात्रां स्नेहस्य बुद्धिमान्। विद्वान् चिकित्सक वातादि दोषों, शीत-उष्ण आदि काल, मन्द-तीक्ष्ण आदि जठराग्नि की शक्ति तथा बाल्य आदि वय के बल को देखकर घृत, तैल आदि स्नेह की हीन, मध्यम तथा उत्तम मात्रा का रोगियों पर प्रयोग करें। विधिहीन स्नेहपान के दोष अमात्रया तथाऽकाले मिथ्याहारविहारतः।।5।। (कण्डूकुष्ठज्वरोत्क्लेशशूलानाहभ्रमादिकान् ।) स्नेहः करोति शोफार्शस्तन्द्रानिद्राविसंज्ञताः।।6।। अनुचित मात्रा से, अनुचित काल में तथा मिथ्या (अहितकर) आहार-विहार करने से स्नेहपान सूजन, बवासीर, तन्द्रा, निद्रा, विसंज्ञता (मोह अथवा मूर्च्छा), खुजली, कुष्ठ, ज्वर, उत्क्लेश (मिचली), शूल, आनाह तथा भ्रम आदि रोगों को उत्पन्न कर देता है। दोषशान्ति के उपाय प्रकुर्याल्लङ्घनं तत्र स्वेदं ज्ञात्वा विरेचनम्। यदि स्नेहपान से उक्त उपद्रव उत्पन्न हो जाये तो लंघन तथा स्वेदन अथवा आवश्यकतानुसार विरेचन कराना चाहिये। स्नेह-मात्रा-विचार देया दीप्ताग्नये मात्रा स्नेहस्य पलसम्मिता।।7।। मध्यमाय त्रिकर्षा स्याज्जघन्याय द्विकार्षिकी। तीक्ष्ण जठराग्नि वाले मनुष्य के लिए स्नेह की मात्रा एक पल (चार तोला), मध्यम कोटि के मनुष्य के लिए तीन कर्ष (3 तोला) तथा जघन्य (दुर्बल) मनुष्य के लिए 2 कर्ष (2 तोला) देना चाहिये। वक्तव्य-स्नेह मात्रा के परिमाण में रोग एवं रोगी की परिस्थिति के अनुसार चिकित्सक न्यूनाधिकता कर सकता है। अन्य प्रकार से मात्रा का निश्चय अथवा स्नेहमात्राः स्युस्तिस्रोऽन्याः सर्वसम्मताः।।8।। अहोरात्रेण महती जीर्यत्यह्नि तु मध्यमा। जीर्यत्यल्पा दिनार्धेण सा विज्ञेया सुखप्रवहा।।9।।
अथवा स्नेह की तीन मात्रा और भी मानी जाती हैं, जो सर्वसम्मत है। यथा-1. महती या उत्तम मात्रा, जो दिन-रात (चौबीस घंटे) में पचती है। 2. मध्यमा मात्रा, जो दिन या रात (4 पहर या 12 घंटे) में पचती है और 3. अल्पा मात्रा, जो आधे दिन (2 पहर या 6 घंटा) में पचती है, अतः यह अल्पा मात्रा सुखदायिनी मानी जाती है। वक्तव्य-वास्तव में स्नेहमात्रा का निश्चय तौल की अपेक्षा पाचन काल से करना अधिक उपयुक्त है। मात्राओं के गुण अल्पा स्याद्दीेपनी वृष्या स्वल्पदोषेषु पूजिता। मध्यमा स्नेहनी ज्ञेया बृंहणी भ्रमहारिणी।।10।। ज्येष्ठा कुष्ठविषोन्मादग्रहापस्मारनाशिनी। अल्पा मात्रा अग्नि को दीप्त रखने लिए, वीर्य को बढ़ाने के लिए तथा दुर्बल दोषों वाले मनुष्य के लिए मध्यमा मात्रा कोष्ठ अथवा सम्पूर्ण शरीर स्निग्ध करने के लिए, धातुओं को बढ़ाने के लिए एवं भ्रमरोग को हरने के लिए और ज्येष्ठा या महती मात्रा कुष्ठ, विष, उन्माद, ग्रहदोष (आदि का आवेश) तथा अपस्मार को नष्ट करने के लिए प्रयुक्त की जाती है। दोष-भेद से स्नेह का विधान केवलं पैत्तिके सर्पिर्वातिके लवणान्वितम्।।11।। पेयं बहुकफे चापि व्योषक्षारसमन्वितम्। पित्तजनित रोगों में केवल घृत, वातजनित रोगों में सेंधा नमक मिला हुआ घृत तथा कफाधिक रोगों में त्रिकटु तथा जौखार मिलाकर घृत पीना चाहिये। घृतपान के योग्य व्यक्ति रूक्षक्षतविषार्तानां वातपित्तविकारिणाम्।।12।। हीनमेधास्मृतीनां च सर्पिष्पानं प्रशस्यते। रूक्षता, क्षत (घाव) तथा विष से पीड़ित, वात एवं पित्त के रोगों से पीड़ित रोगियों को तथा जिनकी बुद्धि, स्मरण-शक्ति घट गयी हो उनको घृतपान कराना उचित होता है। तैलपान के योग्य व्यक्ति कृमिकोष्ठानिलाविद्धाः प्रवृद्धकफमेदसः।।13।। पिबेयुस्तैलसात्म्या ये तैलं दाढ्र्यार्थिनस्तु ये। जिनके उदर में कृमि हों, शरीर में वायु सम्बन्धी रोग हों, जिनकी कफ तथा मेदा बढ़ गयी हो, जिनको तैल सात्म्य या अनुकूल पड़ता हो तथा शरीर की दृढ़ता के अभिलाषी हों, मनुष्य तैल का पान करें।
प्रथमोऽध्यायः] स्नेहपानविधिः 213 वसापान के योग्य व्यक्ति व्यायामकर्षिताः शुष्करेतोरक्ता महारुजः ।। 14 ।। महाग्निमारुतप्राणा वसायोग्या नराः स्मृताः । जो मनुष्य मात्रा से अधिक व्यायाम करने के कारण कृश (दुबले) हो गये हों, जिनका शुक्र तथा रक्त सूख गया हो, जो महाव्याधियों (अर्श, भगन्दर आदि) से पीड़ित हों और जिनका जठराग्नि, बल, वायु तथा प्राण (जीवनीय शक्ति) बढ़ी हुई हो, वे मनुष्य 'वसा' पान के योग्य माने जाते हैं। मज्जापान के योग्य व्यक्ति क्रूराशयाः क्लेशसहा वातार्ता दीप्तवह्नयः ।। 15 ।। मज्जानं च पिबेयुस्ते सर्पिर्वा सर्वतो हितम् । जिनका आशय (कोष्ठ), क्रूर (कड़ा) हो, जो अधिक से अधिक क्लेश (कष्ट) को सहने के अभ्यासी हों, जो वातव्याधि से पीड़ित हों और जिनकी अग्नि दीप्त हो वे मज्जा पान करें, अथवा उनके लिए घृत सबसे हितकर होता है। वक्तव्य-उक्त श्लोक सुश्रुत चिकित्सास्थान अध्याय 31 के हैं। उक्त प्रसंग में 'सर्पिर्वा सर्वतो हितम्' के स्थान पर 'सर्पिर्वा स्वौषधान्वितम्' पाठ है जो अधिक उपयुक्त है। स्नेहपान का काल शीतकाले दिवा स्नेहमुष्णकाले पिबेन्निशि ।। 16 ।। वातपित्ताधिके रात्रौ वातश्लेष्माधिके दिवा । शितकाल में दिन में तथा उष्णकाल में रात्रि में स्नेहपान करना चाहिये। वातपित्त की अधिकता में रात्रि में तथा वातकफ की अधिकता में दिन में स्नेहपान करना उचित है। घृत तैल की उपयोग-विधि नस्याभ्यञ्जनगण्डूषमूर्धकर्णाक्षितर्पणैः ।। 17 ।। तैलं घृतं वा युञ्जीत दृष्ट्वा दोषबलाबलम् । नस्य (नासा द्वारा औषध-सेवन) में, अभ्यञ्जन (मालिश) में, गण्डूष में, शिर, कान तथा आँख के तर्पण में वातादि दोषों के बलाबल (वृद्धि-ह्रास) को देखकर तैल अथवा घृत का प्रयोग करना चाहिये। वक्तव्य-उक्त कार्यों में वसा तथा मज्जा का भी प्रयोग किया जा सकता है और करते भी हैं। यथा-शेर और सूअर की चर्बी का अभ्यंग पार्श्वशूल आदि में किया ही जाता है। स्नेहों के अनुपान घृते कोष्णं जलं पेयं तैले यूषः प्रशस्यते ।। 18 ।। वसामज्जोः पिबेन्मण्डमनुपानं सुखावहम। घृत का अनुपान कोष्ण (गुनगुना) जल तथा तैल का अनुपान यूष (मूँग आदि की दाल का पानी) प्रशस्त (उत्तम) है। वसा तथा मज्जा का अनुपान माँड़ सुखदायक होता है। स्नेह-सेवन स्नेहद्विषः शिशून् वृद्धान् सुकुमारान् कृशानपि ।। 19 ।। उष्णकामानुष्णकाले सह भक्तेन पाययेत् । स्नेहपान के द्वेषियों (जो स्नेहपान करना नहीं चाहते) को, बालकों को, बूढ़ों को, सुकुमारों को, कृशों को तथा उष्णता (गर्मी) चाहने वालों को और उष्णकाल में भोजन या भात के साथ मिलाकर स्नेहपान कराना चाहिये। वक्तव्य-यहाँ 'उष्णकामान्' पाठ सर्वथा असंगत प्रतीत होता है, इसके स्थान में 'तृष्णाकुलान्' पाठ होना चाहिये, जो कि सर्वथा संगत है। देखें-सु० चि० अ० 31 श्लोक 37 । यह सम्पूर्ण श्लोक वहीं से उद्धृत किया गया है। यवागू से स्नेह-सेवन सर्पिष्मती बहुतिला यवागूः स्वल्पतण्डुला ।। 20 ।। सुखोष्णा सेव्यमाना तु सद्यः स्नेहनकारिणी । अधिक घृत से युक्त; अधिक तिल तथा थोड़े से चावलों से बनायी हुई 'यवागू' सुखोष्ण (गर्म-गर्म) सेवन की गयी शीघ्र स्नेहन करती है। वक्तव्य-उक्त पद्य में 'बहुतिला' के स्थान पर 'पयः सिद्धा' पाठ है। देखे- सु० चि० अ० 31 श्लोक 40 । दूध 1 सेर तथा चावल 1 छटांक की 'यवागू' (खीर) बनायें और घी डालकर गर्म-गर्म खा लें। मृदुकोष्ठ वाले रोगियों को इसी से विरेचन हो जाता है। धारोष्णदुग्ध से स्नेह-पान शर्कराचूर्णं सङ्घृष्टे दोहनस्थे घृते तु गाम् ।। 21 ।। दुग्ध्वा क्षीरं पिबेदुष्णं सद्यःस्नेहनमुच्यते । पिसी हुई चीनी के साथ मिश्रित घी को दूध दुहने के पात्र में रखकर उसमें गाय को दुहकर गर्म-गर्म पी लेने से शीघ्र स्नेहन हो जाता है। वक्तव्य-उपर्युक्त पद्य में 'सङ्घृष्टे' के स्थान में 'संसृष्टे' होना चाहिये। देखें-सु० चि० अ० 31 श्लोक 41 । स्नेहाजीर्ण की चिकित्सा मिथ्याचाराद् बहुत्वान्द्वा यस्य स्नेहो न जीर्यति ।। 22 ।। विष्टभ्य वापि जीर्येत वारिणोष्णेन वामयेत् । मिथ्याचार (अनुचित आहार-विहार) से अथवा मात्रा में अधिक हो जाने से जिसका स्नेह न पचे अथवा विष्टम्भ
214 शार्ङ्गधरसंहिता [उत्तरखण्डे
214 शार्ङ्गधरसंहिता [उत्तरखण्डे
(पाचनसंस्थान की गति में रुकावट) को उत्पन्न करके पचे, उसे उष्ण जल द्वारा वमन (कै) करवा देनी चाहिये। स्नेहानीर्ण का उपचार स्नेहस्याजीर्णशङ्कायां पिबेदुष्णोदकं नरः ।। २३ ।। तेनोद्गारो भवेच्छुद्धो भक्तं प्रति रुचिरतथा । यदि स्नेह के अजीर्ण की शंका हो तो उष्ण (गर्म) जल पीना चाहिये। इससे अजीर्ण शान्त होकर उद्गार (डकार) शुद्ध निकलता है तथा भोजन में रुचि उत्पन्न हो जाती है। स्नेहपान-जनित तृष्णा-चिकित्सा स्नेहेन पैत्तिकस्याग्निर्यदा तीक्ष्णतरीकृतः ।। २४ ।। तदास्योदीरयेत् तृष्णां विषमां तस्य वामयेत् । शीतं जलं पाययेच्च पिपासा तेन शाम्यति ।। २५ ।। पित्त प्रधान मनुष्य की अग्नि जब स्नेहपान के कारण तीक्ष्ण हो जाती है, तो वह (अग्नि) तृष्णा (प्यास) को बढ़ा देती है, जो अत्यन्त भीषण होती है। ऐसे रोगी को वमन कराना चाहिये और शीतल जल पिलाना चाहिये, इससे पिपासा (तृष्णा) शान्त हो जाता है। वक्तव्य-महर्षि सुश्रुत के अनुसार इस स्थिति में भी उष्णजल पिलाकर वमन कराना चाहिये। देखें-सु० चि० अ० 21 श्लोक 24। स्नेहपान से हानि (स्नेहपानाद् भवन्त्येषां नृणां नानाविधा गदाः। गदा वा कृच्छ्रतां यान्ति न सिद्ध्यन्त्यथवा पुनः ।। २६ ।।) जिन लोगों को स्नेहपान करने से नाना प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं, उनके साध्य रोग भी कष्टसाध्य अथवा असाध्य हो जाते हैं। स्नेहपान के अयोग्य रोगी अजीर्णी वर्जयेत् स्नेहमुदरी तरुणज्वरी। दुर्बलोऽरोचकी स्थूलो मूर्च्छार्तो मदपीडितः ।। २७ ।। दत्तवस्तिर्विरिक्तश्च वान्तस्तृष्णाश्रमान्वितः। अकालप्रस्रवा नारी दुर्दिने च विवर्जयेत् ।। २८ ।। अजीर्ण (अपच) का रोगी, उदररोग से पीड़ित, तरुणज्वर (आमज्वर) से पीड़ित, दुर्बल, अरुचि से युक्त, स्थूल (मेदस्वी), मूर्च्छा से पीड़ित, मदात्यय (मद्य-विकारों) से पीड़ित, जिसे वस्ति दी गयी हो, जिसे विरेचन कराया गया हो, जिसे वमन कराया गया हो, प्यास तथा परिश्रम से युक्त
और अकालप्रस्रवा (जिसे अकाल में गर्भस्राव अथवा गर्भपात हो गया हो), ऐसी स्त्री भी स्नेहपान न करें और दुर्दिन (जिस दिन बादल छाये हों), में भी स्नेहपान करना उचित नहीं है। वक्तव्य-थके हुये मनुष्य के लिए स्नेह का निषेध विचारणीय है, जबकि स्थान-स्थान पर मनुष्य को स्नेहपान का विधान किया गया है। उक्त पाठ सुश्रुत का है, किन्तु चरक सू० अ० 13 में थके हुये मनुष्य को स्नेहपान का निषेध नहीं किया है और स्नेहपान के अयोग्य मनुष्यों में-वे मनुष्य गिनाये गये हैं, जिनकी द्रव धातु अत्यन्त क्षीण हो गयी हो। देखें- 'अतिप्रतान्तोऽतिक्षीणद्रवधातुः'-इति चक्रपाणिः। स्नेहपान के योग्य रोगी स्वेद्यसंशोध्यमद्यस्त्रीव्यायाम्यासक्तमानसाः । वृद्धा बालाः कृशा रूक्षाः क्षीणास्राः क्षीणरेतसः ।। २९ ।। वातार्तास्तिमिरार्ता ये तेषां स्नेहनमुत्तमम्। जिनको स्वेदन तथा संशोधन कराने की आवश्यकता हो, मादक द्रव्यों, स्त्री-सहवास तथा व्यायाम में जिनका मन आसक्त हो, बूढ़े, बालक, कृश, रूक्ष तथा जिनका रक्त क्षीण हो गया हो, जिनका शुक्रक्षीण हो गया हो, जो वातव्याधि तथा तिमिर (रतौंधी) रोग से पीड़ित हों, उनको स्नेहन कराना उत्तम होता है। स्निग्ध तथा रूक्ष के लक्षण वातानुलोम्यं दीप्तोऽग्निर्वर्चः स्निग्धमसंहतम् ।। ३० ।। मृदुस्निग्धाङ्गता ग्लानिः स्नेहोद्वेगोऽथ लाघवम्। विमलेन्द्रियता सम्यक् स्निग्धे रूक्षे विपर्ययः ।। ३१ ।। वायु का अनुलोम हो जाना, जठराग्नि का प्रदीप्त हो जाना, पुरीष (मल) का चिकना तथा गाँठरहित हो जाना, शरीर का कोमल तथा चिकना हो जाना, ग्लानि, स्नेह के प्रति अरुचि, शरीर में लघुता (हल्का या फुर्तीलापन) और इन्द्रियों की निर्मलता, ये 'सम्यक्-स्निग्ध' (जिसको उचित स्नेहन हो गया हो) के लक्षण हैं और रूक्ष मनुष्य में इनके विपरीत लक्षण होते हैं। अतिस्निग्ध के लक्षण भक्तद्वेषो मुखस्रावो गुदे दाहः प्रवाहिका। तन्द्रातिसारः पाण्डुत्वं भृशं स्निग्धस्य लक्षणम् ।। ३२ ।। भोजन में अरुचि, मुखस्राव, गुद में दाह, प्रवाहिका (पेचिश), तन्द्रा, अतिसार तथा पाण्डु-रोग ये 'अत्यन्त स्निग्ध' के लक्षण हैं।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammu. Digitized by S3 Foundation USA
प्रथमोऽध्यायः ] स्नेहपानविधिः 215 वक्तव्य-ये लक्षण प्रायः स्नेह-प्रयोग की अधिकता से उत्पन्न हो जाते हैं। रूक्ष तथा अतिस्निग्ध का उपचार रूक्षस्य स्नेहनं स्नेहैरतिस्निग्धस्य रूक्षणम्। रूक्ष मनुष्य को स्नेहों द्वारा स्नेहन अतिस्निग्ध को द्रव्यों द्वारा रूक्षण कराना चाहिये। रूक्षण द्रव्य श्यामाकचणकाद्यैश्च तक्रपिण्याकसक्तुभिः ।। ३३ ।। अतिस्निग्ध मनुष्य को श्यामाक (सवाँ) के चावल तथा चना आदि (चना भुना हुआ होना चाहिये) से अथवा मट्ठा या लस्सी, खली तथा सत्तुओं को आहार-काल में खिलाकर रूक्षण करना चाहिये। स्नेह-सेवन का फल दीप्ताग्निः शुद्धकोष्ठश्च पुष्टधातुर्दृढेन्द्रियः। निर्जरो बलवर्णाढ्यः स्नेहसेवी भवेन्नरः ।। ३४ ।। स्नेह का सेवन करने वाले मनुष्य का अग्नि दीप्त हो जाती है, कोष्ठ शुद्ध हो जाता है, धातुयें पुष्ट हो जाती हैं इन्द्रियाँ दृढ़ या बलवान् हो जाती हैं, बुढ़ापा शीघ्र नहीं आता और वह पुरुष सदैव बल तथा वर्ण से युक्त रहता है। स्नेह-सेवन में त्याज्य स्नेहे व्यायामसंशीतवेगाघातप्रजागरणम्। दिवास्वप्नमभिष्यन्दि रूक्षान्नं च विवर्जयेत् ।। ३५ ।। इति श्रीदामोदारसूनुना शार्ङ्गधरेण विरचितायां शार्ङ्गधरसंहितायां उत्तरखण्डे स्नेहपानविधिः नाम प्रथमोऽध्यायः ।। १ ।। स्नेहपान करते समय तथा उसके कुछ दिन बाद तक व्यायाम, शीतल स्थान, पान, भोजन, तथा मलमूत्रादि के वेगों का निरोध रात्रि में जागना, दिन में सोना और अभिष्यन्दि पदार्थ तथा रूक्ष अन्न को त्याग देना चाहिये। वक्तव्य-स्नेहपान के सम्बन्ध में विशेष जानकारी के लिए चरक सू० अ० 13 तथा सु० चि० अ० 31 का अवलोकन करें। इस प्रकार वैद्यरत्न पण्डित तारादत्त त्रिपाठी के पुत्र डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी विरचित दीपिका व्याख्या, विशेष वक्तव्य आदि से संवलित शार्ङ्गधरसंहिता उत्तरखण्ड का पहला अध्याय समाप्त ।। 1 ।।
यहाँ पृष्ठ पर दी गई सामग्री का अक्षरशः लिप्यंतरण (Transcription) प्रस्तुत है:
द्वितीयोऽध्यायः स्वेदविधिः
[बायाँ स्तम्भ]
स्वेद की संख्या और गुण स्वेदश्चतुर्विधः प्रोक्तस्तापोष्मस्वेदसञ्ज्ञकौ। उपनाहो द्रवः स्वेदः सर्वे वातार्तिहारिणः।। 1 ।। स्वेदौ तापोष्मजौ प्रायः श्लेष्मघ्नौ समुदीरितौ। उपनाहस्तु वातघ्नः पित्तसङ्गे द्रवो हितः ।। 2 ।। स्वेद चार प्रकार का कहा गया है-1. ताप, 2. ऊष्म, 3. उपनाह तथा 4. द्रव। ये सभी स्वेद वातजनित व्याधियों को नष्ट करते हैं। ताप तथा ऊष्म नामक स्वेद प्रायः कफरोगनाशक माने जाते हैं, उपनाह स्वेद वातनाशक होता है और यदि वातकफ के साथ पित्त का संयोग हो तो द्रवस्वेद लाभदायक होता है। वक्तव्य-प्रथम अध्याय में स्नेहविधि का वर्णन किया जा चुका है उसके बाद अब यहाँ से स्वेदविधि का निरूपण किया जा रहा है। उक्त स्वेदों का विशेष विवरण इसी अध्याय में आगे दिया गया है। वात-कफ के रोगों में ही स्वेदन उपयुक्त होता है, पित्त-विकारों में तो स्वेदन किया ही नहीं जाता।
स्वेद के भेद तथा प्रयोग महाबले महाव्याधौ शीते स्वेदो महान् स्मृतः। दुर्बले दुर्बलः स्वेदो मध्ये मध्यतमो मतः ।। 3 ।। यदि बलवान् मनुष्य को बलवान् रोग शीतकाल में हो जाये तो अधिक से अधिक स्वेद किया जा सकता है। दुर्बल मनुष्य को दुर्बल रोग हो तो थोड़ा स्वेद कराना चाहिये और मध्यम श्रेणी तथा मध्यम बल वाले पुरुष को मध्यम (न बहुत थोड़ा न बहुत अधिक) स्वेद कराना उचित है। दोष भेद से स्वेद के भेद बलासे रूक्षणस्वेदो रूक्षस्निग्धः कफानिले। कफमेदोवृते वाते कीष्णं प्रावरणाह्वयः।। 4 ।।
[दायाँ स्तम्भ]
नियुद्धं मार्गगमनं गुरुप्रावरणं क्षुधः। चिन्ताव्यायामभारांश्च सेवेतामयनुक्तये ।। 5 ।। कफ के रोगों में रूक्षता करने वाले द्रव्यों द्वारा स्वेद कराना चाहिये, कफ-वात के रोगों में रूक्ष तथा स्निग्ध द्रव्यों द्वारा स्वेदन कराना चाहिये। कफ तथा मेदा से आवृत वायु में कुछ उष्ण घर, सूर्य की किरणें, नियुद्ध (कुश्ती), मार्ग में चलना, भारी वस्त्र ओढ़ना, भूख, चिन्ता, व्यायाम तथा भार उठाना-रोग से मुक्ति पाने के लिए इनका सेवन करना चाहिये। वक्तव्य-उक्त विधियों से स्वेदन होता है। फलतः स्वेदसाध्य रोगों से छुटकारा मिल जाता है। मेदस्वी मनुष्य उक्त चतुर्विध स्वेद को सहन नहीं कर सकता। अतः उसे साधारण स्वेदन का विधान किया गया है।
पूर्व स्वेदनीय रोगी येषां नस्य विधातव्यं वस्तिश्चापि हि देहिनाम्। शोधनीयाश्च ये केचित् पूर्वं स्वेद्याश्च ते मताः ।। 6 ।। जिन मनुष्यों को नस्य का विधान करना हो, वस्तिकर्म करना हो अथवा जो शोधन (वमन-विरेचन) के योग्य हों, उनको पहले स्वेदन कराना उचित होता है। वक्तव्य-स्वेदन कराने के पश्चात् ही नस्य, वस्ति तथा शोधन का प्रयोग कराया जाता है।
पश्चात् स्वेदनीय रोगी पश्चात्स्वेद्या गते शल्ये मूढगर्भंगदे तथा। काले प्रजाताऽकाले वा पश्चात्स्वेद्या नितम्बिनी ।। 7 ।। निम्नलिखित रोगियों को बाद में स्वेदन कराना चाहिये-शल्य को निकाल देने के बाद उस स्थान पर, मूढगर्भ रोग में गर्भशल्य को निकाल लेने पर और समय पर प्रसव होने के बाद अथवा असमय पर प्रसव होने के बाद केवल प्रसूता स्त्री को...
द्वितीयोऽध्यायः] स्वेदविधिः 217 वक्तव्य-काँटा निकल जाने पर वहाँ कपड़े द्वारा मुख की भाप का स्वेद दिया जाता है। प्रसव होने के बाद प्रसूता को उष्णजल से स्नान कराया जाता है तथा उसकी कमर के पास खटिया के नीचे आग रखी जाती है ये सब स्वेदन के ही प्रकार हैं। काले-अकाले-काल में अर्थात् नवें, दसवें मास में और अकाल में नवें मास के पहले जिसे गर्भस्राव या गर्भपात कहते हैं, उसमें। उभयविध स्वेदनीय रोगी स्वेद्याः पूर्वं च पश्चात् च भगन्दर्यर्शसस्तथा। अश्मर्य्यश्रातुरो जन्तुः शेषान् शास्त्रे प्रचक्ष्महे ।। 8 ।। भगन्दर, बवासीर तथा अश्मरी (पथरी) के रोगियों को चिकित्सा कर्म के पूर्व और पश्चात् भी स्वेदन कराना चाहिये। अवशिष्ट रोगियों के लिए हम शास्त्र में यथास्थान कहेंगे। वक्तव्य-उक्त 6-7-8 श्लोक सु० चि० अ० 32 से लिये गये हैं। स्वेद की व्यवस्था सर्वान् स्वेदान्निवाते च जीर्णाहारे च कारयेत्। सभी प्रकार के स्वेदों का प्रयोग निर्वात (जहाँ सीधे हवा प्रवेश न कर सकती हो ऐसे) स्थान में भोजन के पच जाने पर करना चाहिये। स्वेद का फल स्वेदाद् धातुस्थिता दोषाः स्नेहक्लिन्नस्य देहिनः ।। 9 ।। द्रवत्वं प्राप्य कोष्ठान्तर्गत्वा यान्ति विरेकताम्। स्नेहन-क्रिया द्वारा स्निग्ध शरीर वाले मनुष्यों को स्वेदन क्रिया कराने से उनकी धातुओं में रहने वाले आम आदि दोष पतले होकर तथा कोष्ठ में आकर विरेचन द्वारा बाहर निकल जाते हैं। वक्तव्य-पहले स्नेहन, फिर स्वेदन, तत्पश्चात् विरेचन कराने से आम (आँव) निकल जाता है। स्वेदन-काल में रोगी की रक्षा स्विद्यमानशरीरस्य हृदयं शीतलैः स्पृशे ।। 10 ।। स्नेहाभ्यक्तशरीरस्य शीतैराच्छाद्य चक्षुषी। जिस समय रोगी के सम्पूर्ण शरीर को स्वेदन किया जा रहा हो, उस समय उसके हृदय को शीतल द्रव्यों (वट तथा पीपल आदि के पत्तों) का स्पर्श कराना चाहिये और इस रोगी के शरीर पर स्वेदन के पूर्व) स्नेह (नारायण तैल आदि) की मालिश करा देनी चाहिये और स्वेदन के समय रोगी के नेत्रों को शीतल द्रव्यों से ढाँक देना चाहिये। वक्तव्य-विशेष विवेचन के लिए देखें-च० सू० अ० 14 श्लोक 12। स्वेद के अयोग्य रोगी अजीर्णी दुर्बलो मेही क्षतक्षीणः पिपासितः ।। 11 ।। अतिसारी रक्तपित्ती पाण्डुरोगी तथोदरी। मदार्तो गर्भिणी चैव नहि स्वेद्या विजानता ।। 12 ।। एतानपि मृदुस्वेदैः स्वेदसाध्यानुपाचरेत्। अजीर्ण (अनपच) का रोगी, दुर्बल, प्रमेह से पीड़ित, उरःक्षत से पीड़ित, क्षीण (जिसके धातुओं का क्षय हो गया हो), तृष्णा का रोगी (प्यासा), अतिसार से पीड़ित, रक्तपित्त, पाण्डु रोग तथा उदररोग के रोगी मद्य के विकारों से पीड़ित तथा गर्भवती स्त्री-इन सबकी विद्वान् चिकित्सक स्वेदन क्रिया न करें। इन रोगियों को भी यदि स्वेदसाध्य रोग हों तो मृदु (साधारण) स्वेदों द्वारा उपचार करें। वक्तव्य-यद्यपि शार्ङ्गधरसंहिता आदि ग्रन्थों के साहित्य का संग्रह अथवा सम्पादन प्राचीन संहिताग्रन्थों के सहारे ही किया गया है, तथापि सैद्धान्तिक विषयों के निर्णय के लिए आप भी उन आधारभूत ग्रन्थों का अवलोकन अवश्य कर लें, क्योंकि आपके वचनों पर समाज श्रद्धा करता है और आप पर विश्वास करता है। अतः आप कोई बात ऐसी न कह बैठें, जो शास्त्र विरुद्ध हो। इसी दृष्टि से जिन्हें अस्वेदनीय कहा गया है, उन पर भी विचार करें, क्या उक्त श्लोकों में परिगणित सभी रोगी उस योग्य हैं? मृदुस्वेद के स्थान मृदुस्वेदं प्रयुञ्जीत तथा हृन्मुष्कदृष्टिषु ।। 13 ।। हृदय, मुष्क (अण्डकोश) तथा नेत्रों पर मृदु स्वेद का प्रयोग करना चाहिये। अतिस्वेद के उपद्रव अतिस्वेदात् सन्धिपीडा दाहस्तृष्णा क्लमो भ्रमः। पित्तासृक्पिडकाकोपस्तत्र शीतैरूपाचरेत् ।। 14 ।। अधिक स्वेदन हो जाने से सन्धियों में पीड़ा, दाह, तृष्णा, सुस्ती, भ्रम (घुमटा), पित्त, रक्त का प्रकोप तथा पिड़काओं (फुन्सियों) की उत्पत्ति हो जाती है। ऐसी दशा में शीतल द्रव्यों से उपचार करना चाहिये।
218 शार्ङ्गधरसंहिता [उत्तरखण्डे
218 शार्ङ्गधरसंहिता [उत्तरखण्डे तापस्वेद-विधि तेषु तापाभिधः स्वेदो बालुकावस्त्रपाणिभिः। कपालकन्दुकाङ्गारैर्यथायोग्यं प्रयुज्यते।।15।। इन चारों प्रकार के स्वेदों में जो 'ताप' नामक स्वेद लिखा गया है, वह बालू की पोटली को गरम बनाकर, वस्त्र, हाथ, कपाल (घड़े के टुकड़ों), गेंद तथा अंगारों द्वारा आवश्यकतानुसार किया जाता है। वक्तव्य-बालू आदि को अग्नि द्वारा गर्म कर लिया जाता है और अंगारों में समीप बैठकर सेंक लिया जाता है। 'ऊष्म' नामक स्वेद निम्नलिखित विधि से प्रयुक्त करना चाहिये। ऊष्मस्वेद-विधि ऊष्मस्वेदः प्रयोक्तव्यो लोहपिण्डेष्टकाश्मभिः। प्रतप्तैरम्लसिक्तैश्च काये नक्तकवेष्टिते।।16।। अथवा वातनिर्णाशिद्रव्यक्वाथरसादिभिः। उष्णैर्घटं पूरयित्वा पार्श्वे छिद्रं विधाय च।।17।। विमुद्र्यास्यं त्रिखण्डां च धातुजां काष्ठवंशजाम्। षडङ्गुलास्यां गोपुच्छां नलीं युञ्ज्याद् द्विहस्तिकाम्।।18।। (सुखा सर्वाङ्गा ह्येषा न च क्लिश्नाति मानवम्।) सुखोपविष्टं स्वभ्यक्तं गुरुप्रावरणावृतम्।।19।। हस्तिशुण्डिकया नाड्या स्वेदयेद्वातरोगिणम्। पुरुषायाममात्रां वा भूमिमुत्कीर्य खादिरैः।।20।। काष्ठैर्दग्ध्वा तथाभ्युक्ष्य क्षीरधान्याम्लवारिभिः। वातघ्नपत्रैराच्छाद्य शयानं स्वेदयेन्नरम्।।21।। एवं माषादिभिः स्विन्नैः शयानं स्वेदमाचरेत्। 'ऊष्मस्वेद' का प्रयोग निम्नलिखित विधियों से करना चाहिये- पहली विधि-लोहपिण्ड, ईंट अथवा पत्थर को तपाकर और अम्ल द्रवों (काञ्जी आदि) से सींचकर तथा कपड़े में लपेटकर शरीर के स्वेदनीय भाग पर ऊष्म अर्थात् भाप का प्रयोग करना चाहिये। दूसरी विधि-वातनाशक द्रव्यों (एरण्ड तथा देवदारु आदि) के क्वाथ अथवा रस आदि को उष्ण करके एक घड़े भर दें और उसका मुख बन्द कर दें तथा उस घड़े के पार्श्वभाग में पहले ही एक छिद्र बनाकर उसमें ताम्र आदि धातु की, काठ की अथवा बाँस की एक नली लगा दें, इस नली के तीन भाग होने चाहिये (आवश्यकतानुसार तीन, दो अथवा एक ही खण्ड का प्रयोग किया जाता है, इसका मुख छः अंगुल (व्यास) का हो, आकृति गाय के पूँछ जैसी और लम्बाई दो हाथ होनी चाहिये। इस 'हस्तिशुण्डिका' (हाथी की सूँड जैसी) नामक नाडी (नली) द्वारा वातव्याधि से पीड़ित रोगी को स्वेदन कराना चाहिये, क्योंकि यह सुखपूर्वक प्रयुक्त की जा सकती है तथा सभी अङ्गों पर पहुँचायी जा सकती है। इससे मानव को क्लेश भी नहीं होता। इस रोगी को भली-भाँति स्नेह (तैल) की मालिश कराकर और भारी कपड़े (कम्बल या रजाई आदि) से ढाँककर सुखपूर्वक बैठा देना चाहिये। तब उक्त विधि से स्वेदन देना चाहिये। तीसरी विधि-जिसे स्वेदन कराना हो उस पुरुष की लम्बाई तथा मोटाई के समान भूमि को खोदकर उसमें खैर की लकड़ियाँ जला दें, जब लकड़ियाँ जल चुकें तो उसमें से सब कोयले निकाल दें, उसे दूध, काँजी अथवा जल से छिड़क कर और वातनाशक वृक्षों (एरण्ड आदि) के पत्रों से ढाँककर (उक्त पत्र नीचे भी बिछा दें) लेटे हुये मनुष्य को स्वेदन कराना चाहिये। चौथी विधि-उड़द आदि को उबाल कर उसे आवश्यकतानुसार फैला दें और उस पर मनुष्य को लेटाकर स्वेदन कराना चाहिये। वक्तव्य-ऊष्मा (भाप) द्वारा स्वेदन कराने के कारण ही इसे 'ऊष्मस्वेद' कहते हैं। उपनाह-स्वेद-विधि अथोपनाहस्वेदं च कुर्याद् वातहरौषधैः।।22।। प्रदिह्य देहं वातार्तं क्षीरमांसरसान्वितैः। अम्लपिष्टैः सलवणैः सुखोष्णैः स्नेहसंयुतैः।।23।। उपग्राम्यानूपमांसैर्जीवनीयगणेन च। दधिसौवीरकक्षीरैर्वारैर्वादिना तथा।।24।। कुलत्थमाषागोधूमैरतसीतिलसर्षपैः । शतपुष्पादेवदारुशेफालीस्थूलजीरकैः ।। 25।। एरण्डमूलबीजैश्च रास्नामूलकशिग्रुभिः। मिश्रिकृष्णाकुठेरैश्च लवणैरम्लसंयुतैः।।26।। प्रसारिण्यश्वगन्धाभ्यां बलाभिर्दशमूलकैः। गुडूचीवानरीबीजैर्यथालाभं समाहृतैः।।27।। क्षुण्णैः स्विन्नैश्च वस्त्रेण बद्धैः संस्वेदयेन्नरम्। महाशाल्वणसञ्ज्ञोऽयं योगः सर्वानिलार्तिहृत्।।28।। अब 'उपनाह-स्वेद' की विधि कही जाती है। वातनाशक