स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)
Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)
राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा
स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)
- 1. मोम को गरम करिए और उसमें खोपरा तेल मिला दीजिए।
- 2. एक घण्टे बाद व्हाइट ऑइल मिलाकर अच्छी करह घोटिए।
- 3. जैली तैयारी है।
(49) कैस्टर ऑयल साफ करने की विधि
सामग्री -
| 1. कैस्टल ऑयल | - | 1 किलो |
|---|---|---|
| 2. कास्टिक सोडा | - | 10 ग्राम |
| 3. पानी | - | 20 ग्राम |
बनाने की विधि-
पानी और कास्टिक सोडा एक साथ मिलाए। लेई तैयार होने के बाद इसे कैस्टल ऑयल में 1-1 बूँद मिलाते जाए और हिलाते जाए इसे रात भर के लिए स्थिर छोड़ दीजिए। सबेरे ऊपर के निथरा तेल निकाल लीजिए। यह काँच जैसा सफेद तेल होगा।
(50) खोपरा तेल (पैराशूट आदि)
सामग्री -
| 1. खोपरा तेल | - | 1 किलो |
|---|---|---|
| 2. आल्डे सी-18 नं. | - | 1 बूँद |
| 3. आल्डे सी-16 नं. | - | 1 बूँद |
विधि -
46
सभी चीज मिलाकर खोपरा तेल तैयार कीजिये।
(51) मोटर ग्रीस (बाल बियरिंग ग्रीस)
सामग्री
- 1. ग्रेफाइट पाउडर(कपडछन) - 10 किलो
- 2. टेलो(चर्बी) - 10 किलो
- 3. पाम तेल - 8 किलो
- 4. कास्टिक सोडा - 2 किलो
- 5. स्पिडल ऑयल - 40 किलो
- 6. पानी - 10 लीटर
बनाने की विधि-
- 1. टेलो व पाम तेल को गुनगुना गरम करें।
- 2. कास्टिक सोडा पानी में मिलाए।
- 3. अब इसे गुनगुने तेल में धीरे-धीरे मिलाते हुए खूब घोटें। ठण्डा होने के बाद इसमें स्पिडल ऑयल मिलाते हुए खूब घोटें। तत्पश्चात ग्रेफाइट डालते हुए घोटते जाएं। 24 घण्टे बाद बढिया चिकना ग्रीस तैयार हो जाएगा।
47
(52) येलोकब ग्रीस
सामग्री -
| 1. टेलो | - | 10 किलो |
|---|---|---|
| 2. पाम तेल | - | 8 किलो |
| 3. चूना पाउडर | - | 10 किलो |
| 4. स्पिंडल ऑयल | - | 40 किलो |
बनाने की विधि
चूने को कपडछन करके पानी में मिलाकर चूने का पानी तैयार करिए। अब तेल व टेलो को गुनगुना गरम करके इसमें चुने का पानी मिला दीजिए। ठण्डा होने के बाद स्पिंडल ऑयल मिलाइए।
(53) फर्नीचर पॉलिश
सामग्री -
| 1.स्प्रेट | - | 1 लीटर |
|---|---|---|
| 2.चपड़ा लाख | - | 100 ग्राम |
| 3.चन्द्रस | - | 100 ग्राम |
बनाने की विधि
48
स्प्रेट में चपड़ा लाख और चन्द्रस मिलाकर घोटेए दूसरे दिन पॉलिश कीजिए।
(54) फर्नीचर पॉलिश (2)
सामग्री -
| 1. मेथीनाल एल्कोहल | - | 750 मि.ली. |
|---|---|---|
| 2. एन्सीथिनर | - | 250 मि.ली. |
| 3. चपड़ा लाख | - | 100 ग्राम |
| 4. चन्द्रस | - | 100 ग्राम |
बनाने की विधि
सबको मिलाकर घोटे, पॉलिश तैयार हो जाएगी।
(55) एम्बोसिंग कलर
सामग्री -
| 1. एन्सीथिनर | - | 1 लीटर |
|---|---|---|
| 2. चन्द्रस | - | 200 ग्राम |
| 3. चपड़ा लाख | - | 200 ग्राम |
| 4. पक्का (पिगमिट) कलर | - | आवश्यकतानुसार |
बनाने की विधि -
- 1. एन्सीथिनर में अन्य दोनों सामग्री मिलाकर घोटे।
49
2. बाद में पक्का पिगमिट कलर मिलाएं।
(56) ऑयल बॉड डिस्टेम्पर
सामग्री -
| 1. व्हाइटिंग पाउडर | - | 40 किलो |
|---|---|---|
| 2. डोलामाइट | - | 4 किलो |
| 3. बारीक गोंद | - | 1 किलो |
| 4. डिस्टेम्पर का लिक्विड पिगमिट कलर | - | 200 ग्राम |
| 5. पाइन ऑयल | - | 50 ग्राम |
बनाने की विधि
1 से 4 तक की सभी चीजें ग्राइण्डर में पीसकर पाइन ऑयल मिला दीजिए ऑयल बॉड डिस्टेम्पर तैयार हो जाएगा।
(57) ऑयल पेण्ट
सामग्री -
| 1. रेजिन | - | 50 किलो |
|---|---|---|
| 2. टिटैनियम डाई ऑक्साइड | - | 1 किलो |
| 3. पिगमिट कलर | - | 1 किलो |
बनाने की विधि
उक्त सभी सामग्री मशीन में घुमाएं। पेंट तैयार होगा।
50
(58) रेड ऑक्साइड प्राइमर
सामग्री -
- 1. रेजिन - 50 किलो
- 2. रेड ऑक्साइड पाउडर - 10 किलो
बनाने की विधि
दोनों चीजें मशीन में 12 घण्टे घुमाइए, प्राइमर तैयार होगा।
(59) लकडी का प्राइमर (पिंक प्राइमर)
सामग्री -
- 1. रेजिन - 50 किलो
- 2. डोलामाइट डस्ट - 10 किलो
- 3. पिंक कलर पिगमेंट - 1 किलो
बनाने की विधि -
सभी चीजें एक बर्तन में मिलाकर अच्छी तरह घोटें, लकडी का प्राइमर तैयार होगा।
(60) सीमेण्ट प्राइमर
सामग्री -
- 1. रेजिन - 50 किलो
- 2. डोलामाइट डस्ट - 10 किलो
51
3. टिटैनियम डाइ- ऑक्साइड - 1 किलो
बनाने की विधि -
सभी चीजें मिलाकर मशीन में 12 घण्टे घुमाए, सीमेण्ट प्राइमर तैयार होगा।
(61) सीमेण्ट वाटर प्राइमर
सामग्री -
- 1-सोप सोल्यूशन - 50 किलो
- 2-डोलामाइट इस्ट - 10 किलो
- 3-टिटैनियम डाई-ऑक्साइड - 1 किलो
बनाने की विधि
सारी चीजें मिलाकर मशीन में 12 घण्टे घुमाए।, सीमेण्ट वाटर प्राइमर तैयार होगा।
(62) चूने का छिलका
सामग्री -
- 1. चूना - 10 किलो
- 2. डोलामाइट पाउडर - 1 किलो
- 3. शंखजीरा पाउडर - 1 किलो
बनाने की विधि -
52
- 1. जमीन में गड़ढा करके उसमें बोरी बिछाइए तथा इसमें ड्रम में पहले से भिगोया हुआ चूना बिछाइए। इसे रात भर वेसैं ही रहने दीजिए।
- 2. दूसरे दिन गड़ढे में से चूना निकाल लीजिए।
- 3. इसे धूप में ले जाकर इसमें डोलामाइट पाउडर और शंखजीरा पाउडर मिलाइए। यह मकान बनाते समय रेती के ऊपर छपाई के बाद घोटाई के काम आता है। यह बना बनाया बाजार में भी मिलता है।
(63) पान मसाला
सामग्री -
| 1. सुपारी पाउडर | - | 1 किलो |
|---|---|---|
| 2. सॉफ पाउडर | - | 250 ग्राम |
| 3. जेस्ट बन | - | 100 ग्राम |
| 4. किस खोपरा | - | 100 ग्राम |
| 5. सैक्रीन | - | आवश्यकतानुसार |
| 6. खाने का पीला कलर | - | आवश्यकतानुसार |
| 7. अमृत | - | 5 ग्राम |
बनाने की विधि -
उक्त सभी सामग्री अच्छी तरह एक बर्तन में मिला दें। उत्तम पान-मसाला तैयार है
(64) पान- चटनी
सामग्री -
53
| 1. गिलसरीन | - | 1 किलो |
|---|---|---|
| 2. अमृतधारा | - | 5 ग्राम |
| 3. खाने का पीला कलर | - | आवश्यकतानुसार |
| 4. गुलाब सेण्ट | - | आवश्यकतानुसार |
| 5. चाँदी का वर्क | - | आवश्यकतानुसार |
बनाने की विधि -
सभी चीजें एक बर्तन में मिलाए, चटनी तैयार हो जाएगी।
(65) सॉफ नमकीन
सामग्री -
| 1. मोटी हरी सॉफ | - | 1 किलो |
|---|---|---|
| 2. नमक | - | 10 ग्राम |
| 3. हल्दी | - | 10 ग्राम |
बनाने की विधि -
हल्दी और नमक पानी में घोलिए। इसके बाद सॉफ में यह पानी डालकर अच्छी तरह मलिए। 12 घण्टे भिगोने के बाद इसे भून लीजिए, स्वादिष्ट सॉफ तैयार हैं।
54
(66) गुलकंद
सामग्री -
| 1. गुलाब पंखुड़ी | - | 1 किलो |
|---|---|---|
| 2. शक्कर | - | 1 किलो |
| 3. गिलसरीन | - | 5 बूँद |
बनाने की विधि
गुलाब फूल की पंखुड़ियों में शक्कर मिलाकर तथा गिलसरीन डालकर इसे एक भिगोने में रखकर उसके मुंह पर कपडा बाँध दे। भिगोने को 8 दिन धूप में रखें, गुलकंद तैयार हो जाएगा।
नोट- अगर पंखुड़ियाँ सूखी हुई हो तो पानी छिड़ककर गीला कर लें
(67) बूट पॉलिश
सामग्री -
| 1. पैराफिन वैक्स | - | 1 किलो |
|---|---|---|
| 2. खोपरा तेल | - | 250 ग्राम |
| 3. स्प्रिंडल | - | 2 किलो |
| 4. बूट पॉलिश काला या मनचाहा कलर | - | 250 ग्राम |
बनाने की विधि -
55
पैराफिन वैक्स को गरम करके आग से उतार लें तथा इसमें शेष सामग्री मिलाकर घोटिए। ठण्डा होने पर डिब्बों में भर लें।
(68) बूट पॉलिश लिक्विड
सामग्री -
| 1. एन्सीथिनर | - | 1 किलो |
|---|---|---|
| 2. चन्द्रस | - | 100 ग्राम |
| 3. चपडा लाख | - | 100 ग्राम |
| 4. कलर मनचाहा | - | आवश्यकतानुसार |
बनाने की विधि -
एन्सीथिनर, चपडा लाख तथा चन्द्रस को मिलाकर कलर मिला लें तथा डिब्बों में पैक करें।
(69) स्लरी
सामग्री -
| 1. डोडेसिल, बेजीन | - | 1 लीटर |
|---|---|---|
| 2. सल्फ्यूरिक एसिड so2 | - | 100 मि.ली. |
| 3. सल्फ्यूरिक एसिड so2 | - | 5 मि.ली. |
बनाने की विधि
56
- 1. डोडेसिल बैजीन में सल्फ्यूरिक एसिड so2 मिलाकर अच्छी तरह घोटें।
- 2. अच्छे ढंग से सोपीकरण होने के बाद सल्फ्यूरिक एसिड so2 मिलाइए। इसके बाद इसे फ्रिज में रख दें तो स्लरी गाड़ी तैयार होगी।
नोट- स्लरी की फ्रिज अलग तरह की आती है। घर के फ्रिज में न रखें, अन्यथा फ्रिज में न रखें, अन्यथा फ्रिज खराब हो सकता है।
(70) लेबल चिपकाने की चिककी
सामग्री -
- 1. आरारोट - 1 किलो
- 2. नीला थोथा - आवश्यकतानुसार
- 3. पानी - 2 लीटर
बनाने की विधि -
आरारोट में पानी मिलाकर उबालिए। एकदम गाढ़ा पेस्ट तैयार होने के बाद नीला थोथा का पाउडर बनाकर उसमें मिलाकर घोटिए।
(71) गौंद बोटल
सामग्री -
- 1. बबूल का गौंद - 1 किलो
- 2. हाइड्रोक्लोरिक एसिड - 10 ग्राम
बनाने की विधि -
57
गोद को पानी में अच्छी तरह भिगोइए। एकरस होने के बाद एसिड मिलाकर बोटल में भरें
(72) सफेद गोद
सामग्री -
| 1. ग्लूकोज | - | 1 किलो |
|---|---|---|
| 2. बबूल गोद | - | 1 किलो |
| 3. हाइड्रोक्लोरिक एसिड | - | 10 ग्राम |
बनाने की विधि -
गोद को पानी में भिगोकर एकरस कीजिए। अब इसमें ग्लूकोज और एसिड मिलाकर पैकिंग कर लें
(73) वाटर प्रूफिंग सीमेण्ट
सामग्री -
| 1. चूना पाउडर | - | 1 किलो |
|---|---|---|
| 2. डोलामाइट | - | 1 किलो |
| 3. शंखजीरा | - | 1 किलो |
बनाने की विधि
इन सबको अच्छी तरह मिला देने से वाटर प्रूफिंग सीमेण्ट तैयार होती है।
(74) वाटर प्रूफ लिक्विड
58
सामग्री -
| 1. स्लरी | - | 1 लीटर |
|---|---|---|
| 2. कास्टिक सोडा | - | 200 ग्राम |
| 3. यूरिया | - | 200 ग्राम |
| 4. पानी | - | 5 लीटर |
| 5. कलर | - | आवश्यकतानुसार |
| 6. सेण्ट | - | आवश्यकतानुसार |
बनाने की विधि -
सर्वप्रथम पानी में कास्टिक सोडा और यूरिया मिलाएं। यह पानी स्लरी में धीरे- धीरे छोड़िए और सेण्ट व कलर दीजिए, वाटर प्रूफ लिक्विड तैयार है।
(75) उदरशोधन चूर्ण
सामग्री -
| 1. बाल हरड (छोटी हरड) | - | 200 ग्राम |
|---|---|---|
| 2. आँवला कंठी | - | 200 ग्राम |
| 3. सोनामुखी | - | 200 ग्राम |
| 4. इन्द्र जौ | - | 200 ग्राम |
| 5. काला नमक | - | 100 ग्राम |
| 6. बड़ी हरड | - | 100 ग्राम |
| 7. एरण्ड तेल | - | आवश्यकतानुसार |
बनाने की विधि -
59
- 1. बाल हरड को एरण्ड तेल में तलकर महीन चूर्ण बना लें।
- 2. इसके बाद अन्य सभी चीजों का कपड़छन चूर्ण में मिलाकर रख लें।
- 3. इसके एक चम्मच की मात्रा में सोते समय गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। हफ्ते में एक बार लेते रहने से पेट साफ रहता है। इससे बुखार आदि उपद्रव भी नही हो पाते।
(76) पोटीन (पुट्ठी-1)
लकड़ी आदि का छेद भरने को
सामग्री -
- 1. चाइना कले मिट्टी - 1 किलो
- 2. सोयाबीन का तेल - 1 किलो
बनाने की विधि -
दोनों एक साथ अच्छी तरह पीसने से पोटीन तैयार होती है।
(77) पोटीन (पुट्ठी-2)
सामग्री -
- 1. चाइना कले मिट्टी - 1 किलो
- 2. रेजिन - 250 ग्राम
- 3. ग्रे कलर - 50 ग्राम
बनाने की विधि
सबको एक साथ पीसें, पोटीन तैयार हो जाएगी।
60
(78) लिक्विड कोलतार
सामग्री -
- 1. रोडटार(तारकोल) - 100 किलो
- 2. केरोसिन - 100 किलो
- 3. चूना पाउडर - 5 किलो
बनाने की विधि
- 1. तारकोल गरम करें, जब पतला हो जाए तो भट्टी बुझा दें। केरोसीन में चूना मिलाकर तारकोल में मिला दें।
- 2. इसे लगाने से लकड़ी , टीन आदि सुरक्षित रहते हैं, सड़ते नहीं हैं।
(79) पेण्ट में डालने का टर्पेण्टाइन
सामग्री -
- 1. व्हाइट केरोसीन - 200 लीटर
- 2. पाइन ऑइल - 5 लीटर
बनाने की विधि -
दोनों को मिलाकर 24 घण्टे के लिए एअरटाइट बंद रख दें। इसके बाद पैकिंग करें।
(80) बेकरी उत्पाद डबलरोटी(ब्रेड)
61
सामग्री -
| 1. मैदा | - | 1 किलो |
|---|---|---|
| 2. ईस्ट ग्राम(गर्मी में) | - | 8 से 10 |
| ग्राम(सर्दी में) | - | 10 से 15 |
| 3. चीनी | - | 30 ग्राम |
| 4. नमक | - | 20 ग्राम |
| 5. घी | - | 20 ग्राम |
| 6. पानी | - | 600 मि. लीटर |
बनाने की विधि -
- 1. एक बर्तन में एक कप साधारण गरम पानी लेकर उसमें 15 ग्राम पीसी चीनी घोलें। इसमें ईस्ट डालकर 10 मिनट तक ढँककर रख दें।
- 2. दूसरे बर्तन में बचें हुए पानी में 20 ग्राम नमक एवं 15 ग्राम चीनी डालकर शर्बत जैसी घोल तैयार करें
- 3. जब ईस्ट, साबुन या दही के झाग समान फूलकर ऊपर आ जाए तब उसमें 50 से 100 ग्राम मैदा डालकर , किसी चीज से अच्छी तरह चलाकर पतला घोल तैयार करें तथा पुन 10 से 15 मिनट तक ढककर रख दें।
- 4. अबे मैदा में ईस्ट वाला घोल , नमक व चीनी का घोल तथा घी डालकर अच्छी तरह गूँथ ले। मैदे को गूँथने में रोटी के आटे से थोडा मुलायम रखें। तैयार मैदे को 2 से 2.5 घण्टे तक खमीर उठने (फूलने) के लिए ढँककर रख दें।
- 5. इसको हल्का सा मसलकर उसमें से 400 ग्राम वजन की मात्रा तौलकर उसकी गोल लोई बनाकर 5 मिनट के लिए रख दें।
62
- 6. इस बीच ब्रेड पकाने वाले साँचे में घी या तेल लगाकर तैयार कर लें ताकि ब्रेड साँचे से चिपके नहीं और आसानी से बाहर निकल सकें।
- 7. 5 मिनट बाद इस मैदा को मोल्डिंग करके(साँचे की आकृति देंने को मोल्डिंग कहते हैं।) साँचे में रखे तथा ऊपर से ढक्कन लगाकर साँचे को बन्द करें। 2 से 2.5 घण्टे तक साँचे को ऐसे ही रहने दें।
- 8. साँचा जब मैदा से अच्छी तरह भर जाए तब उसे 400 डिग्री फ़रेनहाइट गर्म भट्टी में 20 मिनट तक पकाकर निकाल लें।
1 किलो मैदा के मिश्रण से 4 ब्रेड तैयार होते हैं। ब्रेड के मैदे में से बंद बर्गर व पीजा इत्यादि भी बना सकते हैं।
(81) कैक
सामग्री -
| 1. मैदा | - | 1 किलो |
|---|---|---|
| 2. घी | - | 600 ग्राम |
| 3. चीनी | - | 1 किलो |
| 4. मिल्क पाउडर | - | 200 ग्राम |
| 5. कार्न फ्लोर | - | 50 से 100 ग्राम |
| 6. बेकिंग पाउडर | - | 10 ग्राम |
| 7. वेनिला एसेन्स | - | 10 ग्राम |
| 8. दूध या पानी | - | 750 मि. ली० से 1 ली० |
बनाने की विधि-
- 1. एक बर्तन में मैदा को छानकर रखें
63
- 2. दूसरे बर्तन में घी लेकर (जमा हुआ) अच्छी तरह फेंटें तथा उसमें पीसी चीनी धीरे-धीरे मिलाते जाए। आवश्यकतानुसार इसमें थोड़ी मात्रा में दूध या पानी डालकर मिश्रण को घोटकर क्रीम जैसा तैयार करें।
- 3. इस मिश्रण में कार्न फ्लोर एवं मिल्क पाउडर अच्छी तरह फेंटे। अच्छी तरह मिल जाने के बाद बैंकिंग पाउडर एवं वेनिला एसेन्स या छोटी इलायची पीसकर डालें। बैंकिंग पाउडर डालने के बाद मिश्रण को एक ही दिशा में फेंटें।
- 4. अंत में थोडा- थोडा मैदा एवं थोडा-थोडा दूध या पानी डालते हुए मिश्रण को हल्के हाथों से उँगलियों की सहायता से मिलाते जाएं। यह ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा पतला था। ज्यादा कडा (टाइट) न होने पावे। इस मिश्रण को पकोडे के घोल की तरह तैयार करें।
- 5. केक पकाने वाले साँचे में घी अथवा तेल लगाकर तैयार करें ताकि केक साँचे में चिपके नही तथा आसानी से बाहर निकल सके ।
- 6. तैयार ट्रे में उपरोक्त मिश्रण को 1 इंच या 1.5 इंच की मोटाई में साँचे में चारों तरह बराबर डालें तथा 300 फारेनहाइट गरम भट्टी में 25 से 30 मिनट तक पकाकर निकाल लें। इसे रैक या जाली में रखे।
- 7. केक जब पूरी तरह ठण्डी हो जाय तब उसे ट्रे से बाहर निकालें और यदि आवश्यक हो तो पैक करें
केक पर आयसिंग (सजावट) -
यदि केक पर आइसिंग करना चाहते हैं तो निम्न विधि से की जाती है- एक बर्तन में 200 ग्राम मलाई, मक्खन या घी लेकर अच्छी तरह फेंटें । इसमें 50 ग्राम आइसिंग शुगर या 100 ग्राम पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें । इस मिश्रण में 5 बूँद बेनाना एसेंस या वेनिला एसेंस एवं थोड़ी मात्रा
64
मे दूध डालकर अच्छी तरह फेंटकर क्रीम तैयार करें। क्रीम में खाने वाला रंग डाल सकते हैं। अब तैयार क्रीम को केक के ऊपर अपने मनपसंद ढंग से सजाएं।
(82) बिस्कुट (मीठे बिस्कुट)
सामग्री -
| 1. | आटा या मैदा | - | 1 किलो |
|---|---|---|---|
| 2. | घी | - | 400 ग्राम |
| 3. | चीनी | - | 500 ग्राम |
| 4. | बेकिंग पाउडर | - | 10 ग्राम |
| 5. | अमोनिया बाई कार्ब | - | 10 ग्राम |
| 6. | कस्टर्ड पाउडर | - | 50 ग्राम |
| 7. | वेनिला एसेंस | - | 5 मि. लीटर |
| 8. | नमक | - | 5 ग्राम |
| 9. | दूध या पानी | - | 250 से 300 मि.लीटर |
बनाने की विधि -
- 1. मैदा या आटा को छानकर रखें।
- 2. एक बर्तन में घी लेकर (जमा हुआ) अच्छी तरह फेंटें तथा उसमें पिंसी चीनी धीरे-धीरे मिलाते जाए जब तक कि सारी चीनी मिल जाए।
- 3. इस मिश्रण में थोड़ी मात्रा में दूध या पानी मिलाकर मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें इसमें क्रमशः कस्टर्ड पाउडर, बेकिंग पाउडर, अमोनिया बाइकार्ब या (मीठा सोडा), नमक, वेनिला एसेंस, या छोटी इलायची पीसकर डालें तथा मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें।
65