समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)
Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary
आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा
अध्याय - 7 ज्ञानी और अज्ञानी में अन्तर - णाणी रागप्पजहो हि सव्वदव्वेसु कम्ममज्झगदो। णो लिप्पदि रजएण दु कद्दममज्झे जहा कणयं॥ (7-26-218) अण्णाणी पुण रत्तो हि सव्वदव्वेसु कम्ममज्झगदो। लिप्पदि कम्मरयेण दु कद्दममज्झे जहा लोहं॥ (7-27-219) ज्ञानी सब द्रव्यों में निश्चय ही राग का त्यागी (वीतराग) होता है, कर्मों के मध्य पड़ा हुआ भी कर्मरूपी रज से लिप्त नहीं होता है, जिस प्रकार कीचड़ के मध्य पड़ा हुआ सोना (कीचड़ में लिप्त नहीं होता)। पुनः अज्ञानी सब परद्रव्यों में निश्चय ही रागी होता है, (अतः वह) कर्मों के मध्य पड़ा हुआ कर्मरूपी रज से लिप्त होता है, जिस प्रकार कीचड़ के मध्य पड़ा हुआ लोहा (कीचड़-जंग से लिप्त होता है)। The knower surely renounces attachment for all substances; while stationed in the midst of karmas, he is not soiled by the karma-dirt – just like gold in the midst of mire (gold remains uncontaminated). On the other hand, the ignorant surely remains attached to all alien substances; therefore, while stationed in the midst of karmas, he gets soiled by the karma- dirt – just like iron in the midst of mire (iron gets contaminated). शंख के दृष्टान्त द्वारा पूर्वोक्त का समर्थन - भुंजंतस्स वि विविहे सचित्ताचित्तमिस्सिए दव्वे। संखस्स सेदभावो ण वि सक्कदि किण्हगो कादुं॥ (7-28-220) 106
अध्याय - 7 तह णाणिस्स दु विविहे सचित्ताचित्तमिस्सिए दव्वे। भुंजंतस्स वि णाणं ण सक्कमण्णाणदं णेदुं॥ (7-29-221) जइया स एव संखो सेदसहावं सयं पजहिदूण। गच्छेज्ज किण्हभावं तइया सुक्कत्तणं पजहे॥ (7-30-222) तह णाणी वि हु जइया णाणसहावं सयं पजहिदूण। अण्णाणेण परिणदो तइया अण्णाणदं गच्छे॥ (7-31-223) अनेक प्रकार के सचित्त, अचित्त और मिश्रित द्रव्यों का उपभोग करने वाले शंख का श्वेतभाव कृष्ण नहीं किया जा सकता। इसी प्रकार अनेक प्रकार के सचित्त, अचित्त और मिश्रित द्रव्यों का उपयोग करते हुए ज्ञानी के ज्ञान को अज्ञानरूप नहीं किया जा सकता। जब वही शंख अपने श्वेत स्वभाव को स्वयं छोड़कर कृष्णभाव को प्राप्त होता है, तभी वह शुक्लत्व को छोड़ देता है। इसी प्रकार ज्ञानी भी जब अपने ज्ञानस्वभाव को स्वयं छोड़कर अज्ञानरूप परिणमित होता है, तब वह अज्ञानभाव को प्राप्त हो जाता है।
अध्याय - 7 its shell and adopts blackness, it loses its white character. Similarly, the knower also when he, on his own, discards his knowledge-character and dwells into ignorance, it acquires nescience. ज्ञानी निष्काम कर्म करता है - पुरिसो जह को वि इहं वित्तिणिमित्तं तु सेवदे रायं। तो सो वि देदि राया विविहे भोगे सुहुप्पादे॥ (7-32-224) एमेव जीवपुरिसो कम्मरयं सेवदे सुहणिमित्तं। तो सो वि देदि कम्मो विविहे भोगे सुहुप्पादे॥ (7-33-225) जय पुण सोच्चिय पुरिसो वित्तिणिमित्तं ण सेवदे रायं। तो सो ण देदि राया विविहे भोगे सुहुप्पादे॥ (7-34-226) एमेव सम्मदिट्ठी विसयत्थं सेवदे ण कम्मरयं। तो सो ण देदि कम्मो विविहे भोगे सुहुप्पादे॥ (7-35-227) जिस प्रकार इस लोक में कोई पुरुष आजीविका के लिए राजा की सेवा करता है, तो वह राजा भी उसे सुख देने वाले नाना प्रकार के भोग देता है; इसी प्रकार जीव पुरुष सुख के लिए कर्मरज की सेवा करता है तो वह कर्म भी उसे सुख देने वाले नाना प्रकार के भोग देता है। 108
६. संवर अधिकार (कर्म निरोध विधान)
अध्याय - 7 पुन: जैसे वही पुरुष आजीविका के लिए राजा की सेवा नहीं करता, तो वह राजा उसे सुख देने वाले नाना प्रकार के भोग नहीं देता है। इसी प्रकार सम्यग्दृष्टि विषयों के लिए कर्मरज का सेवन नहीं करता तो वह कर्म उसे सुख देने वाले नाना प्रकार के भोग नहीं देता। Just as a worldly man, for the sake of his livelihood, serves a king, and the king, in return, provides him with various kinds of pleasure-giving objects, in the same way, when the Self, like a worldly man, serves the karmic matter, then karmas also, in return, provide him with various kinds of pleasure-giving objects. Further, if the worldly man does not serve the king, then the king does not provide him with various kinds of pleasure-giving objects. In the same way, when the right believer does not serve the karmic matter for the sake of sensual pleasures, the karmas also do not provide him with various kinds of pleasure-giving objects. सम्यग्दृष्टि सप्तभय मुक्त होता है - सम्मादिट्ठी जीवा णिस्संका होंति णिब्भया तेण। सत्तभयविप्पमुक्का जम्हा तम्हा दु णिस्संका॥ (7-36-228) सम्यग्दृष्टि जीव निःशंक होते हैं, इसलिये वे निर्भय होते हैं; क्योंकि वे सप्तभय से रहित होते हैं, इसलिए वे निश्चय ही निःशंक होते हैं। Souls with right belief are free from doubts and, therefore, they 109
अध्याय - 7 are free from fear. Since they are free from seven kinds of fear, therefore, certainly they are free from doubts. ————— निःशंक सम्यग्दृष्टि का स्वरूप - जो चत्तारि वि पाये छिंददि ते कम्मबंधमोहकरे। सो णिस्संको चेदा सम्मादिट्ठी मुणेदव्वो॥ (7-37-229) जो आत्मा कर्म-बन्ध का भ्रम उत्पन्न करने वाले उन चारों ही (मिथ्यात्व, अविरति, कषाय और योगरूप चारों ही) पायों को काटता है, उसे निःशंक सम्यग्दृष्टि मननपूर्वक जानना चाहिये। The soul which cuts all the four feet (wrong belief, non- abstinence, passion, and yoga), that create the notion of karmic bondage, must be understood to be a non-doubting right believer. ————— निःकांक्षित सम्यग्दृष्टि - जो दु ण करेदि कंखं कम्मफले तह य सव्वधम्मेसु। सो णिक्कंखो चेदा सम्मादिट्ठी मुणेदव्वो॥ (7-38-230) जो आत्मा कर्मों के फल की तथा समस्त धर्मों की कांक्षा (इच्छा) नहीं करता, उसे निष्कांक्ष सम्यग्दृष्टि मननपूर्वक जानना चाहिये। •••••••••••••••••••• 110
अध्याय - 7 The soul which does not desire for the fruits of various karmas, and for any attributes of physical things, must be understood to be a desire-free right believer. ──────────────── निर्विचिकित्सा अंग का लक्षण - जो ण करेदि दुगुंछं चेदा सव्वेसिमेव धम्माणं। सो खलु णिव्विदिगिंछो सम्मादिट्ठी मुणेदव्वो॥ (7-39-231) जो आत्मा सभी धर्मों के प्रति जुगुप्सा (ग्लानि) नहीं करता है उसे वस्तुतः निर्विचिकित्स सम्यग्दृष्टि मननपूर्वक जानना चाहिये। The soul which does not exhibit revulsion (disgust) for attributes of physical things must be understood to be a revulsion-free right believer. ──────────────── अमूढ़दृष्टि का कथन - जो हवदि असम्मूढो चेदा सद्दिट्ठि सव्वभावेसु। सो खलु अमूढदिट्ठी सम्मादिट्ठी मुणेदव्वो॥ (7-40-232) जो आत्मा समस्त भावों में अमूढ़ और यथार्थ दृष्टि वाला होता है, उसे वस्तुतः अमूढ़दृष्टि सम्यग्दृष्टि मननपूर्वक जानना चाहिये। ••••••••••••••••••• 111
अध्याय - 7 The soul which exhibits, in all dispositions, a view that is free from errors, and conforming to reality, must be understood to be a non-deluded right believer. उपगूहन का स्वरूप - जो सिद्धभत्ति जुत्तो उवगूहणगो दु सव्वधम्माणं। सो उवगूहणगारी सम्मादिट्ठी मुणेदव्वो॥ (7-41-233) जो आत्मा (शुद्धात्म भावनारूप) सिद्धभक्ति से युक्त है और समस्त रागादिविभाव धर्मों का उपगूहक (नाश करने वाला) है, उसे उपगूहनकारी सम्यग्दृष्टि मननपूर्वक जानना चाहिये। The soul which is full of contemplation and devotion to the Omniscient Lord and is the annihilator of all contrary dispositions such as attachment etc., must be understood to be an annihilator right believer. स्थितिकरण अंग - उम्मग्गं गच्छंतं सगं पि मग्गे ठवेदि जो चेदा। सो ठिदिकरणाजुत्तो सम्मादिट्ठी मुणेदव्वो॥ (7-42-234) जो आत्मा उन्मार्ग में जाते हुए स्वयं अपनी आत्मा को भी शिवमार्ग में स्थापित करता है, उसे स्थितिकरण युक्त सम्यग्दृष्टि मननपूर्वक जानना चाहिये। 112
अध्याय - 7 The soul which, when going astray, re-establishes firmly on the path to liberation, must be understood to be an unwavering right believer. वात्सल्य अंग की परिभाषा - जो कुणदि वच्छलत्तं तिण्हं साहूण मॉक्खमग्गम्मि। सो वच्छलभावजुदो सम्मादिट्ठी मुणेदव्वो॥ (7-43-235) जो आत्मा मोक्षमार्ग में तीन - सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्र - इन तीन साधनों अथवा मोक्षमार्ग के साधक तीन साधुओं - आचार्य, उपाध्याय और साधुओं
- के प्रति वात्सल्य करता है, उसे वात्सल्यभाव से युक्त सम्यग्दृष्टि मननपूर्वक जानना चाहिये। The soul which shows tenderness and affection toward the three cornerstones of the path to liberation - right faith, right knowledge, and right conduct - and the three explorers of the path to liberation - chief preceptor, preceptor, and ascetic - must be understood to be a right believer endowed with tenderness. आत्मज्ञानविहारी जिनज्ञान प्रभावी है - विज्जारहमारूढो मणोरहपहेसु भमदि जो चेदा। सो जिणणाणपहावी सम्मादिट्ठी मुणेदव्वो॥ (7-44-236) 113
अध्याय - 7 जो आत्मा विद्या (ज्ञान) रूपी रथ में आरूढ़ हुआ मनोरथ-मार्ग में भ्रमण करता है, उसे जिनेन्द्रदेव के ज्ञान की प्रभावना करने वाला सम्यग्दृष्टि (मननपूर्वक) जानना चाहिये। The soul which, mounted on the ‘chariot’ of learning (knowledge), moves on course to the desired goal, must be understood to be a right believer, promulgating the teachings of the Omniscient Lord. इदि सत्तमो णिज्जराधियारो समत्तो 114
अध्याय - 8 अट्ठमो बंधाधियारो BONDAGE OF KARMAS रागादि से कर्म-बन्ध होता है - जह णाम को वि पुरिसो णेहब्भत्तो दु रेणबहुलम्मि। ठाणम्मि ठाइदून य करेदि सत्थेहि वायासं॥ (8-1-237) छिंददि भिंददि य तहा तालीतलकयलिवंसपिंडीओ। सचित्ताचित्ताणं करेदि दव्वाणमुवघादं॥ (8-2-238) उवघादं कुव्वंतस्स तस्स णाणाविहेहिं करणेहिं। णिच्छयदो चिंतेज्ज हु किं पच्चयगो दु रयबंधो॥ (8-3-239) जो सो दु णेहभावो तम्हि णरे तेण तस्स रयबंधो। णिच्छयदो विण्णेयं ण कायचेट्ठाहि सेसाहिं॥ (8-4-240) एवं मिच्छादिट्ठी वट्टंतो बहुविहासु चिट्ठासु। रायादी उवओगे कुव्वंतो लिप्पदि रयेण॥ (8-5-241) जिस प्रकार कोई पुरुष शरीर में तेल लगाकर और बहुत धूल वाले स्थान में रहकर शस्त्रों से व्यायाम करता है, और ताड़, तमाल, कदली और बाँस के समूह को छेदता और भेदता है तथा सचित्त ओर अचित्त द्रव्यों का उपघात करता है; नाना प्रकार के 115
अध्याय - 8 करणों के द्वारा उपघात करते हुए उसके धूलि का बन्ध किस कारण से होता है; यह निश्चय से विचार करो। उस मनुष्य के शरीर पर वह जो तेल की चिकनाहट है, उसके कारण उस मनुष्य के धूलि-बन्ध होता है, काय की शेष चेष्टाओं से नहीं होता - यह निश्चय से जानना चाहिये। इसी प्रकार नाना प्रकार की चेष्टाओं में प्रवर्तमान मिथ्यादृष्टि उपयोग में रागादि भावों को करता हुआ कर्म-रज से लिप्त होता है। A man, living in a place full of dust and with oil applied on his body, exercises with weapons like sword, dagger etc., pierces and slits clusters of trees such as palm, tamāl, plantain, and bamboo, and breaks up animate and inanimate objects; think about the real reason why he attracts dust particles onto his body while performing such destructive activities. The stickiness of oil applied on his body is the reason for him attracting dust particles; know for sure that this attraction is not due to his bodily actions. In the same way, a wrong believer, while engaged in various activities, attracts karmic dust due to dispositions like attachment. रागादि के अभाव में कर्म-बन्ध का अभाव - जह पुण सो चेव णरो णेहे सव्वम्हि अवणिदे संते। रेणुबहुलम्मि ठाणे करेदि सत्थेहि वाया मं।। (8-6-242) •••••••••••••••••••• 116
अध्याय - 8 छिंददि भिंददि य तथा तालीतलकयलिवंसपिंडीओ। सचित्ताचित्ताणं करेदि दव्वाणमुवघादं॥ (8-7-243) उवघादं कुव्वंतस्स तस्स णाणाविहेहिं करणेहिं। णिच्छयदो चिंतेंज्ज दु किं पच्चयगो ण रयबंधो॥ (8-8-244) जो सो दु णेहभावो तम्हि णरे तेण तस्स रयबंधो। णिच्छयदो विण्णेयं ण कायचेट्ठाहि सेसाहिं॥ (8-9-245) एवं सम्मादिट्ठी वट्टंतो बहुविहेसु जोगेसु। अकरंतो उवओगे रागादी ण लिप्पदि रयेण॥ (8-10-246) जिस प्रकार पुनः वही मनुष्य समस्त तेल के दूर किये जाने पर बहुत धूल वाले स्थान में शस्त्रों से व्यायाम करता है तथा ताड़, तमाल, कदली और बाँस के समूह को छेदता और भेदता है, सचित्त और अचित्त द्रव्यों का उपघात करता है। नाना प्रकार के करणों से उपघात करते हुए उसके किस कारण से धूलि का बन्ध नहीं होता, निश्चय से यह विचार करो। उस मनुष्य के शरीर पर वह जो तेल की चिकनाई थी, उसके कारण उसके धूलि का बन्ध होता था, काय की शेष चेष्टाओं से धूलि-बन्ध नहीं होता, यह निश्चयपूर्वक जानो। इसी प्रकार सम्यग्दृष्टि जीव नाना प्रकार के योगों में वर्तन करते हुए उपयोग में रागादि भावों को नहीं करता; इसलिए वह कर्म-रज से लिप्त नहीं होता। Further, the same person, living in a place full of dust but after removing all oil that was sticking to his body, exercises with 117
अध्याय - 8 weapons like sword, dagger etc., pierces and slits clusters of trees such as palm, tamāl, plantain, and bamboo, and breaks up animate and inanimate objects; think about the real reason why he does not attract dust particles onto his body while performing such destructive activities. The stickiness of oil applied on his body was the reason for him attracting dust particles; know for sure that this attraction was not due to his bodily actions. In the same way, a right believer, while engaged in various activities, does not attract karmic dust due to the absence of dispositions like attachment. ज्ञानी और अज्ञानी की पहचान - जो मण्णदि हिंसामि य हिंसिज्जामि य परेहि सत्तेहिं। सो मूढो अण्णाणी णाणी एत्तो दु विवरीदो॥ (8-11-247) जो पुरुष मानता है कि मैं परजीव को मारता हूँ और दूसरे जीवों के द्वारा मैं मारा जाता हूँ, वह पुरुष मोही और अज्ञानी है; और जो इससे विपरीत है (जो ऐसा नहीं मानता), वह ज्ञानी है। The man who believes that he kills other beings and gets killed by other beings, is under delusion and is ignorant. The man who thinks otherwise is the knower. 118
अध्याय - 8 आयुकर्म के क्षय से ही मरण होता है - आउक्खयेण मरणं जीवाणं जिणवरेहि पण्णत्तं। आउं च ण हरसि तुमं किह ते मरणं कदं तेसिं॥ (8-12-248) आउक्खयेण मरणं जीवाणं जिणवरेहि पण्णत्तं। आउं ण हरंति तुहं किह ते मरणं कदं तेहिं॥ (8-13-249) जीवों का मरण आयुकर्म के क्षय से होता है, जिनेन्द्रदेव ने ऐसा बताया है, और तू उनके आयुकर्म को हरता नहीं है, तब तूने उन परजीवों का मरण किस प्रकार किया। जीवों का मरण आयुकर्म के क्षय से होता है, जिनेन्द्रदेव ने ऐसा बताया है; परजीव तेरा आयुकर्म हरते नहीं हैं, तब उन्होंने तेरा मरण किस प्रकार किया। The death of a living being is due to the termination of his life- determining karma; this has been declared by the Omniscient Lord. You cannot snatch the life-determining karma of any beings, then, how have you caused their death? The death of a living being is due to the termination of his life- determining karma; this has been declared by the Omniscient Lord. No other beings can snatch your life-determining karma, then, how have they caused your death? 119
अध्याय - 8 अज्ञानी और ज्ञानी - जो मण्णदि जीवेमि य जीविसामि य परेहि सत्तेहिं। सो मूढो अण्णाणी णाणी एत्तो दु विवरीदो॥ (8-14-250) जो पुरुष ऐसा मानता है कि मैं परजीवों को जिलाता हूँ और परजीव मुझे जिलाते हैं, वह पुरुष मोही है और अज्ञानी है और जो इससे विपरीत है (जो ऐसा नहीं मानता), वह ज्ञानी है। The man who believes that he causes other beings to live, and that he lives because of other beings, is under delusion and is ignorant. The man who thinks otherwise is the knower. आयुकर्म के उदय से ही जीवन है - आउउदयेण जीवदि जीवो एवं भणंति सव्वण्हू। आउं च ण देसि तुमं कहं तए जीविदं कदं तेसिं॥ (8-15-251) आउउदयेण जीवदि जीवो एवं भणंति सव्वण्हू। आउं ण देंति तुहं कहं णु ते जीविदं कदं तेहिं॥ (8-16-252) जीव आयुकर्म के उदय से जीता है, ऐसा सर्वज्ञदेव कहते हैं। तू अन्य जीवों को आयुकर्म नहीं देता, तब तूने उन परजीवों को किस प्रकार जीवित किया। 120
अध्याय - 8 जीव आयुकर्म के उदय से जीता है, ऐसा सर्वज्ञदेव कहते हैं। परजीव तुझे आयुकर्म देते नहीं, तब उन परजीवों ने तुझे जीवित किस प्रकार किया। The life-span of a living being is determined by his life- determining karma; this has been declared by the Omniscient Lord. You cannot give life-determining karma to any beings, then, how have you given them life? The life-span of a living being is determined by his life- determining karma; this has been declared by the Omniscient Lord. No other beings can give you life-determining karma, then, how have they given you life? अज्ञानी और ज्ञानी का अन्तर - जो अप्पणा दु मण्णदि दुक्खिदसुहिदे करेमि सत्ते त्ति। सो मूढो अण्णाणी णाणी एत्तो दु विवरीदो॥ (8-17-253) जो ऐसा मानता है कि मैं अपने द्वारा (अपने सम्बन्ध से ही) परजीवों को दुखी और सुखी करता हूँ, वह मोही और अज्ञानी है। जो इससे विपरीत मानता है, वह ज्ञानी है। The man who believes that he is the cause of misery or happiness of other beings, is under delusion and is ignorant. The man who thinks otherwise is the knower. 121
अध्याय - 8 जीव कर्म के उदय से दुखी-सुखी होते हैं - कम्मोदयेण जीवा दुक्खिदसुहिदा हवंति जदि सव्वे। कम्मं च ण देसि तुमं दुक्खिदसुहिदा किह कदा ते॥ (8-18-254)
कम्मोदयेण जीवा दुक्खिदसुहिदा हवंति जदि सव्वे। कम्मं च ण दिंति तुमं कदोसि किह दुक्खिदो तेहिं॥ (8-19-255)
कम्मोदयेण जीवा दुक्खिदसुहिदा हवंति जदि सव्वे। कम्मं च ण दिंति तुमं किह तं सुहिदो कदो तेहिं॥ (8-20-256)
यदि कर्म के उदय से सब जीव दुखी और सुखी होते हैं और तू उन्हें कर्म तो देता नहीं है, तब वे जीव तूने दुखी और सुखी किस प्रकार किये। यदि सभी जीव कर्म के उदय से दुखी और सुखी होते हैं और वे तुझे कर्म देते नहीं, तब तुझे उन जीवों ने किस प्रकार दुखी किया। यदि सभी जीव कर्म के उदय से दुखी और सुखी होते हैं और वे जीव तुझे कर्म तो देते नहीं हैं, तब उन्होंने तुझे सुखी कैसे किया।
If all living beings become miserable or happy due to the fruition of karmas, and since you do not give them karmas, how have you made them miserable or happy? If all living beings become miserable or happy due to the fruition of karmas, and since they do not give you karmas, how have they 122
अध्याय - 8 made you miserable? If all living beings become miserable or happy due to the fruition of karmas, and since they do not give you karmas, how have they made you happy? मरण और दुःख कर्मोदय से होता है - जो मरदि जो य दुहिदो जायदि कम्मोदयेण सो सव्वो। तम्हा दु मारिदो दे दुहाविदो चेदि ण हु मिच्छा॥ (8-21-257) जो ण मरदि ण य दुहिदो सो वि य कम्मोदयेण खलु जीवो। तम्हा ण मारिदो णो दुहाविदो चेदि ण हु मिच्छा॥ (8-22-258) जो मरता है ओर जो दुखी होता है, वह सब कर्म के उदय से होता है; इसलिए ‘मैंने अमुक को मार दिया और मैंने अमुक को दुखी किया’ ऐसा तेरा अभिप्राय क्या वास्तव में मिथ्या नहीं है? जो न मरता है और न जो दुखी होता है, वह जीव भी वास्तव में कर्म के उदय से ही होता है; इसलिए ‘इसे मैंने नहीं मारा और इसे मैंने दुखी नहीं किया’ ऐसा तेरा अभिप्राय क्या मिथ्या नहीं है? If one dies or becomes miserable, all this is due to the fruition of karmas. Therefore, your view that you have killed or caused suffering to somebody, is it not erroneous? 123
७. निर्जरा अधिकार (कर्म क्षय स्वरूप)
अध्याय - 8 If one does not die or does not become miserable, all this also is due to the fruition of karmas. Therefore, your view that you have not killed or not caused suffering to somebody, is it not erroneous? मूढ़बुद्धि बन्ध का कारण है - एसा दु जा मदी दे दुक्खिदसुहिदे करेमि सत्ते त्ति। एसा दे मूढमदी सुहासुहं बंधदे कम्मं॥ (8-23-259) तेरी यह जो बुद्धि है कि मैं जीवों को दुखी-सुखी करता हूँ, यह तेरी मूढ़ बुद्धि ही शुभाशुभ कर्मों को बाँधती है। Your conviction that you give misery or happiness to other living beings is a delusion which engenders bondages of karmas resulting into merit or demerit. मिथ्याध्यवसान बन्ध का कारण है - दुक्खिदसुहिदे सत्ते करेमि जं एवमज्झवसिदं ते। तं पावबंधगं वा पुण्णस्स व बंधगं होदि॥ (8-24-260) मारेमि जीववेमि य सत्ते जं एवमज्झवसिदं ते। तं पावबंधगं वा पुण्णस्स व बंधगं होदि॥ (8-25-261) 124
अध्याय - 8 मैं जीवों को दुखी और सुखी करता हूँ, इस प्रकार का जो तेरा (रागादि) अध्यवसान है, वह अध्यवसान पाप का बन्ध करने वाला अथवा पुण्य का बन्ध करने वाला है। मैं जीवों को मारता हूँ, और जिलाता हूँ, इस प्रकार का जो तेरा (रागादि) अध्यवसान है, वह अध्यवसान पाप का बन्ध करने वाला अथवा पुण्य का बन्ध करने वाला है। That you give misery or happiness to other living beings, your disposition (involving attachment etc.) of this kind is the cause of bondage – resulting into either demerit or merit. That you kill other beings or cause them to live, your disposition (involving attachment etc.) of this kind is the cause of bondage – resulting into either demerit or merit. निश्चयनय से बन्ध का कारण - अज्झवसिदेण बंधो सत्ते मारेहि मा व मारेहि। एसो बंधसमासो जीवाणं णिच्छयणयस्स॥ (8-26-262) जीवों को मारो अथवा न मारो, कर्म-बन्ध अध्यवसान से होता है। यह निश्चयनय से जीवों के बन्ध का संक्षेप है। Whether you kill or do not kill living beings, bondage takes place due to your own disposition. This is the cause of bondage of living beings, from the pure, transcendental point of view, in a nutshell. 125