भारतकोश
संग्रह पर लौटें

अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ)

पारम्परिक लोक संग्रह द्वारा

स्रोत: अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ) · खेमराज श्रीकृष्णदास / नवल किशोर प्रेस · 1935 (उद्गम)

DevanagariHindipublished292 पृष्ठ

अकबर बीरबल विनोद

२५३ अकबर बीरबल विनोद


बारी २ से बुलवा कर अपने नाखून के जमने का इलाज पूछा परन्तु जब वे निरुत्तर रह जाते, तब उन्हें तुरत जेल का हवा खाने के लिये भेज देता।" बादशाह की इस निष्ठुरता का समाचार क्रमशः दूर दूर देशों में फैल गया। विचारे वैद्य हकीमों को बड़ी चिन्ता उत्पन्न हुई। कितनों ने तो इस पेशे को त्याग कर दूसरा पेशा अख्तियार कर लिया। बहुतेरों ने जंगल पहाड़ों में छिपकर अपनी आत्म रक्षा की। विचारे रोगी चिकित्सकों के अभाव में तड़प तड़पकर मरने लगे। यह घटना क्रमशः हिन्दुस्तान के वैद्यों ने भी सुनी। वे भी डरे और चाहते थे कि इस पेशे को त्यागकर आजीविका उपार्जन का कोई दूसरा मार्ग निकालें। इसी बीच यह बात फूटते २ अकबर बादशाह के कानों तक पहुँची। बादशाह को ऐसे अत्याचारों को सुनकर बड़ा कष्ट हुआ और वे अपनी सभा बुलवा कर लोगों से दीन प्रजाकी रक्षा का उपाय पूछे— बीरबल बोला-“पृथिवीनाथ ! यदि मैं किसी प्रकार बाद- शाह तक जापहुँचूँ तो कोई न कोई युक्ति लड़ाकर सब कैदियों को मुक्त करा दूँ।" बादशाह ने इस काम को करने के लिये बीरबल को एक मास की मुहलत दी। बीरबल वैद्य का सा रूप बनाकर उस शहर में जा पहुँचा और गरीबों की मुफ्त दवा करने लगा। धीरे २ वैद्यगी का सब सामान भी संग्रह कर लिया। इसकी दवा से बहुतेरे रोगी आरोग्य हो गये। जिस कारण इसका यश नगरमें बिजली की तरह फैलने लगा। शहर के कितने रईसों ने बीरबलको परोक्ष में समझाया-“इस नगर

अकबर बीरबल विनोद २५४

अकबर बीरबल विनोद २५४ को छोड़कर बाहर चले जावो, नहीं तो बादशाह आपको भी कैदकर मरवा डालेगा। बेगुनाह जान गँवाने से क्या लाभ।" परन्तु बीरबल ने उनकी बातों पर कान नहीं किया। वह बराबर अपना काम दत्तचित्त होकर करता ही रहा। क्रमशः यह बात धीरे २ बादशाह के कानों तक पहुँची। वह तो बराबर ऐसे हकीमों की फिराक में पड़ा ही रहता था। इसलिए दूसरे ही दिन अपन' सिपाही भेजकर बीरबलको अपनी सभा में बुलवा कर बोला-"हकीम जी ! मैंने आपका बड़ा नाम सुना है, यदि आप मेरा भी कुछ भला करें तो मैं आपका बड़ा उपकार मानूँगा। मेरे अँगूठे का नख लड़ाई में कट कर गिर गया है। मैंने उसको फिर से उगाने के लिये बहुतेरे हकीम और वैद्यों की दवाएँ की, पर कोई वैद्य अकृतकार्य नहीं हुए। यदि आपकी औषधि से लाभ होगा तो मैं सदैव आपका गुणगान करूँगा। बीरबल बोला-"बेशक मैं आपका इलाज करूँगा, मुझे इस रोग की दवा मालूम है। उसके लगाने से पाँच दिनों के अन्तर्गत आपके नख फिर से उग आयेंगे। मेरे गुरु का इस दवा पर बड़ा भरोसा है। उन्होंने मुझसे बतलाया था कि यह दवा कभी व्यर्थ नहीं जा सकती। आप मेहरबानी करके मेरे बतलाने के अनुसार दवाओं का संग्रह करा दीजिये। बाद- शाह प्रसन्न होकर बोला-"हकीमजी ! मुझे अब तक बहुतेरे हकीमों से पाला पड़ चुका है; परन्तु आपसा अपनी दवा में दृढ़ता रखने वाला एक भी न मिला।" बीरबल बोला-"यदि परमात्मा सहायक रहा तो मैं आपसे निश्चयपूर्वक कहता हूँ कि

२७५ अकबर बीरबल विनोद

२७५ अकबर बीरबल विनोद तीन दिन में फिर आपके नख पहले के समान उग आयेंगे। हाँ साथ ही इसके एक बात और है, मेरी दवा के नुसखे कुछ ऐसे आसान नहीं हैं, उनके एकत्रित करने में बड़ी कठिनता होगी । बादशाह बोला—“कोई कठिनता नहीं है; क्या मैं इतना बड़ा बादशाह होकर दवाओं को संग्रह न कर सकूँगा ?” वीर- बल ने कहा—“चाहे जो हो; संग्रह करना आपका काम है। मैं तो ऐसा कहता भी नहीं हूँ कि आप उसे संग्रह नहीं कर सकेंगे । परमात्मा की कृपा से सब कुछ हो सकता है। केवल आपको एक शर्त लिखनी पड़ेगी कि अगर एक मास के अन्तर्गत आप दवाओं का संग्रह न कर सकेंगे तो फिर आपका मुझपर कोई दावा नहीं रह जायगा और आपके यहाँ जितने हकीम और वैद्य कैदी हैं सबको छोड़ देना पड़ेगा। हाँ मैं आपको यकीन दिलाता हूँ कि जब कभी आप मेरी दवा मँगवा देंगे मैं बिला उज्र आपकी खिदमत में हाजिर होऊँगा ।” बादशाह ने अपने मन में अनुमान किया-“यह हकीम पहले पहल इस नगर में आया है इसलिये इसको मेरे खजाने का ज्ञान नहीं है। समझता है कि इतना द्रव्य बादशाह न खर्च कर सकेंगे कि जिससे दवा खरीदी जा सके। भला ऐसी वह कौनसी दवा होगी कि जिसे मैं न खरीद सकूँगा ?” वह अपने मन में खूब संकल्प विकल्प कर अपने को दृढ़ बना कर बीर- बल के कथनानुसार प्रतिज्ञा पत्र लिख दिया और फिर हकीम से दवा का नाम बतलाने की प्रेरणा की । बीरबल को भीतर २ बड़ी प्रसन्नता हुई । उसने जान लिया कि अब निरपराध हकीम और वैद्यों के मुक्त होने का समय नजदीक

अकबर बीरबल विनोद २५६

अकबर बीरबल विनोद २५६

आ गया है, हरि इच्छा। प्रगट में बादशाह को यह शेर पढ़कर सुनाया— “आना नहीं मुश्किल है कुछ नाखून का। फूल गर गूलर के हों वा रोम हो भल्लूक का ॥” उसके उपरोक्त शेर को सुनकर बादशाह अपने दीवान को दोनों वस्तुओं को यथाशीघ्र मँगवाने की आज्ञा दी। दीवान अपने निमक खाये भर परिश्रम करके थक गया; परन्तु उसे सफलता न मिली। उधर एक महीने की शर्त भी पूज गई। बादशाह को लाचार होकर सब कैदी वैद्य और हकीमों को जेल से मुक्त कर देना पड़ा। बादशाह ने कैद से छूटे हकीम वैद्यों को बुलवाकर उपरोक्त दवाका गुण पूछा- “बीरबल उन्हें पहलेही से सावधान कर चुका था इसलिये वैद्यों और हकीमों ने बीरबल की दवा की बड़ी तारीफ की। बादशाह को कहीं से बीरबल का छिद्रान्वेषण करने की जगह न मिली। अतएव वह उसे एक उत्तम कोटि का हकीम समझकर उस पर रुष्ट नहीं हुआ। बिचारे हकीम कैद से छूटकर उसे बहुत दुआ दिये और सभों ने आपस में सहयोग कर अपने प्राणरक्षक को एक अच्छी रकम भेट दीं। बीरबल वहाँ से चलकर कई दिनों के पश्चात दिल्ली पहुँचा और बादशाह के सामने वहाँ का आद्योपान्त समाचार कहकर सुनाया, बादशाह ने बीरबल के बुद्धिमानी की बड़ी प्रशंसा की ओर अन्य दरबारी भी सब तरफ से वाह वाह करने लगे।

२५७ अकबर बीरबल विनोद

२५७ अकबर बीरबल विनोद

योगी का भेष

एक दिन बीरबल के स्पष्ट भाषण से बादशाह बहुत क्रुद्ध हो गये जिसकारण बीरबल गुप्त रूप से परदेश चला गया । वहाँ जाकर उसने वहाँ के लोगों पर अपना ऐसा प्रभाव जमाया कि उस नगर के लोग उसके सेवक होगये। एक तरफ सबका प्रेम और दूसरी तरफ बादशाह की नाराजगी को देख- कर बीरबल वहीं वर्षों गुप्त वास करता रहा। इधर बादशाह की बीरबल के बिना दिनोंदिन बेचैनी बढ़ने लगी। वे बीरबल की तलाश में सब तरफ अपने दूतों को भेजे, परन्तु बीरबल का किसीसे सच्चा समाचार नहीं मिला। उधर जब बीरबल को बादशाह के बेचैनी का समाचार मिला तो वह बादशाह से मिलने के लिये बहुत उत्सुक हुआ और योगी का वेष धारण कर स्वयं दिल्ली पहुँचा। नगर से बाहर एक मंदिर में आसन मार कर भजन भाव करने लगा। यह हनुमानजी का प्रसिद्ध मंदिर था, वहाँ नित्य सैकड़ों दर्शनार्थी आया करते थे। उनकी दृष्टि बराबर बीरबल पर पड़ती, परन्तु बीरबल किसी से कुछ बोलता नहीं था। वह चुपचाप आसनमार ईश्वर का गुण गान करता रहा। उसकी ईश्वर में ऐसी निष्ठा देख सबका ध्यान उस योगी के तरफ आकृष्ट हो गया और वे आते जाते बीरबल को दण्ड प्रणाम करने लगे।

बीरबल तो नगर के बहुतेरे गण्यमानों के नाम से परिचित ही था इसलिये प्रसंग चलने पर बड़ी सरलता से उनका नाम ले लेकर सम्बोधन करता, इससे लोगों पर उसके सिद्धताई

१७

अकबर बीरबल विनोद २६०

अकबर बीरबल विनोद २६० था। दूसरे वे बीरबल के रहते हिन्दू धर्म के प्रतिकूल कोई काम भी नहीं कर सकते थे जिस कारण वे भीतर भीतर बीर- बल से बहुत द्वेष रखते थे। एक दिन मुसलमानों ने गुट बाँध- कर बादशाह का बीरबल से अविश्वास कराने का प्रण किया। वे झूठा झूठा फरेब रचकर दावा दायर करने लगे, परन्तु बीरबल अपने बुद्धि और विचार के बल से उनकी किल्ली लगने नहीं देता था। ऐसा सोच समझकर न्याय करता कि मुसलमान लोग दाँतों तले अँगुली दाबकर रह जाते। बाद- शाह को मुसलमानों की ऐसी अनीति बहुत खलती थी, परन्तु फिर भी उनको छेड़ता नहीं था। एक दिन उसके मन में यह बात आई कि इन सब फसादों का एकमात्र कारण बीरबल का हिन्दू होना ही है, यदि वह किसी प्रकार समझा बुझाकर मुसलमान बना लिया जावे तो फिर उससे मुसल- मानों की बगावत मिट जावे। ऐसा निश्चय कर बादशाह ने बीरबल को मुसलमान बनाने की एक सरल युक्ति ढूँढ़ निकाली। वह जब महल में भोजन करने जाता तो बीरबल को भी भोजन करने के लिये आग्रह कर्ता, परन्तु बीरबल कोई न कोई युक्ति लड़ाकर उसे टाल देता था। इस प्रकार बादशाह को आग्रह करते और बीरबल को टालते कई महीने व्यतीत हो गये। न बीरबल उनके साथ भोजन करने जाता और न बादशाह की मंशा वर आती। एक दिन बीरबल अपने कामों में दत्तचित्त होकर लगा हुआ था इसी बीच बादशाह ने कहा- "बीरबल कल दोपहर में यहीं भोजन करना।" बीरबल ने सपर बिना विचार किये ही कामों की विशेषता के कारण

२६१ अकबर बीरबल विनोद

२६१ अकबर बीरबल विनोद हामी भर ली। वह उत्तर देने में चूक गया। बीरबल में इस बात की बड़ी विशेषता थी कि वह भरसक अपनी बातों को निभाने की कोशिश करता था। इस बात को बादशाह भी भलीभाँति जानते थे। "बीरबल ने मेरा निमन्त्रण स्वीकार कर लिया।" इस बात को सोचकर बादशाह को बड़ी प्रसन्नता हुई। वे अपने बड़े २ मुसलमान दरबारियों को इसकी बधाई भेज दी। वे मुसलमान दरबारी भी ऐसा कह २ कर फूले नहीं समाते थे कि कल बीरबल मुसलमानी मजहब स्वीकार करेगा। इससे बढ़कर उन मुसलमान दरबारियों को और कौनसी शुभ सूचना हो सकती थी। दो घण्टे की कड़ी परिश्रम के पश्चात् बीरबल अपने कामों से अवकाश पाकर वही लेट गया। उसी समय उसके साथ का एक हिन्दू कर्मचारी बोला-“दीवान जी! आज आपने बिना विचार किये ही बादशाह के सामने ऐसी कठिन प्रतिज्ञा कैसे कर ली।" अब बीरबल का होश ठिकाने आया, उसके आँखों के सामने अन्धेरा छा गया। मन ही मन विचार करने लगा-“तो क्या कल मुझे मुसलमान बनना पड़ेगा? क्या मेरी इतनी दिनोंकी सब कीर्तियोंके विलीन होनेका समय आ गया? मैं अपने जात बिरादरी के लोगों की गालियाँ और तानाजनी को कैसे सहन कर सकूँगा। बादशाह के साथ भोजन कर लेने के पश्चात् हिन्दू जनता को फिर मैं अपना कौनसा मुँह दिखलाऊँगा।" ऐसी ही ऐसी अनेकों कल्पनाएँ एक साथ ही उत्पन्न होकर बीरबल को हतबुद्धि बना दीं और उसका दिमाग ऐसा व्यथित हो गया कि फिर काम

अकबर बीरबल विनोद २६२

अकबर बीरबल विनोद २६२ करने का उसे साहस न हुआ । घर पहुँच कर भी उसका मन 'चल ही रहा । इस चिन्ता के गहरे आघात से उसे शामको क्षुधा भी न लगी और न रात्रि में खूँखार निद्रा ही आई । एकदम अचेतन अवस्था में ही तमाम रात व्यतीत हो गई। मारे लज्जा के अपने घर वालों से भी कुछ कहते नहीं बना । दूसरे दिन सबेरा होते ही बादशाह बीरबल के जेवनार की तय्यारी कराने लगे । भिन्न २ प्रकार के जेवनार तय्यार कराये गये । इस खुशहाली में नगर के बहुतेरे अमीर उमराव मुसलमान आमंत्रित किये गये । जब जेवनार का समय हो गया और अन्य मेजमान लोग एकत्रित हुए तो बादशाह ने अपने एक कर्मचारी द्वारा बीरबल को बुलवा भेजा । खाद्य पदार्थ भलीभाँति सजाकर सोने और चाँदी के बासनों में परसे गये और सब अमीर उमराव यथास्थान बैठ गये । उधर जब बादशाह का दूत बीरबल के पास पहुँचा तो उसका मुख मलीन हो गया। वह अपने दरबारी कपड़े पहन कर उस दूतके साथ हो लिया। रास्ते में वह बराबर अगल बगल के मार्ग की भूमि का संशोधन करता हुआ चलता था। दैवात् उसके मन में एक युक्ति अचानक समा गई। वह एक सुनार को सूअर की कूँची से आभूषणों को साफ करते हुए देखा। वह तुरत सुनार के पास जा पहुँचा और आग्रह करके उससे सूअर के बाल की कूँची मँगनी माँग ली । महल में पहुँच कर बीरबल ने देखा कि सब लोग यथास्थान बैठकर केवल उसकी ही प्रतीक्षा कर रहे हैं। बादशाह बड़े प्रसन्न दिखलाई पड़ते थे । आज उन्होंने

२६३ \hfill अकबर बीरबल विनोद

२६३ \hfill अकबर बीरबल विनोद \rule{\textwidth}{0.4pt}

बीरबल का और दिनों से अधिक सत्कार किया। बड़े २ अमीर मुसलमानों ने भी उठ २ कर बीरबल का स्वागत किया। मारे खुशी के बादशाह ने बीरबल को अपनी बगल में बैठने का प्रबंध किया। जब यह सब हो चुका तो बीरबल विनम्रता पूर्वक बोला-“पृथिवीनाथ ! मैं तो भोजन करने आया ही हूँ; परन्तु आपसे थोड़ी आग्रह है। यदि मुझे अपने साम्प्रदायिक नियम के अनुसार भोजन करने को अनुमति दी जावे तो अति उत्तम हो।” बादशाह ने कहा-“अच्छी बात है, तुम अपने सम्प्रदाय के नियमानुसार ही भोजन करो।” बीरबल बोला-“तो इन सब थालियों पर थोड़ा २ पानी छिड़कना पड़ेगा। यदि मैं ऐसा करूँ और कोई नाराज हो तब क्या करना होगा। आप पहले ही से इसपर विचार कर लीजिये। बादशाह बोले-“तुम अपने सम्प्रदाय की रस्म पूरी करके भोजन करो। इसमें हम सबों को कोई आपत्ति न होगी।” फिर बादशाह ने अपने अन्य मुसलमान मेजमानों की तरफ दृष्टि फेर कर देखा, सबों ने अपनी गर्दन हिलाकर बादशाह का फर्मान स्वीकार किया। तब बीरबल सबको वाक्यबद्ध करके मस्त हो गया और उसकी साम्प्रदायिक प्रथा शुरू हुई। एक कटोरोमें पानी भरकर उसी सूअर के बाल की कूँची को उसमें डुबा २ कर खाद्य पदार्थ से सुसज्जित थालियों पर छिड़कने लगा। सब थालियों पर छींटे डाल चुकने के पश्चात् बीरबल ने बादशाह की थालीपर भी थोड़ा सा पानी छिड़क दिया। एक अमीर जो बाद- शाहके पास बैठा हुआ बीरबलका सारा चरित्र देख रहा था बोला “ओफ ! यह, तो बड़ा कठिन हुआ, यह कूची तो बाल की है।”

अकबर बीरबल विनोद २६४

अकबर बीरबल विनोद २६४ सब मेजमान भड़क गये और वे अपने आगे की थाली जस की तस यथास्थान छोड़ कर आप अलग जा खड़े हुए। सब लोग बीरबल को झिड़कियाँ देने लगे। यहाँ तक कि क्रोध के अधिक भड़कने पर बीरबल को धक्के दिलवाकर वहाँ से बाहर निकलवा दिये। पर इससे अधिक करने की किसी में ताब नहीं थी। बादशाह तो पहले ही से बचन हार चुके थे इसलिये वह भी कुछ न बोले बल्कि अपने मन को भीतर ही भीतर मसोस कर रह गये। बीरबल के आनन्द की सीमा न रही, उसने शास्त्रों में पढ़ा था कि मनुष्य अपना प्राण देकर भी धर्म बचावे। बाहर बैठे हुए हिन्दू दरबारी देवता पित्तर मना रहे थे। बीरबल को इतना शीघ्र लौटकर बाहर आते हुए देखकर उनको कुछ धैर्य हुआ। बीरबल गुप्तरूप से महल की सारी व्यवस्था सुनाकर अपने घर चला गया और स्नान ध्यानसे निश्चिन्त हो भोजन किया। बादशाह भड़के हुए मुसलमानों को समझा बुझा कर शान्त किये और परसे पकवानों को तुरत फेंकवा दिया। जब फिर दूसरा बनकर तय्यार हुआ तो अपने मेजमानों को खिला- कर आप भी खाना खाये। बस उसी दिन से बादशाह को शिक्षा मिल गई और फिर बीरबल को कभी भोजन का निमंत्रण नहीं दिये। एक कृपिण पुरुष दिल्ली नगर में एक महा कंजूस धनवान रहता था।

२६५ | अकबर बीरबल विनोद

२६५ | अकबर बीरबल विनोद एक दिन एक कवि अपनी कविता बनाकर उसके पास ले गया। कवि का अभिप्राय था-"उस धनाढ्य को प्रसन्न करा उससे कुछ धन उपार्जन करना।" परन्तु उसकी सूरत देखते ही सूमड़े का मन पल्टा खा गया। उसने अपने मन में कहा-"यह कवि मुझे अपनी कविता सुनाकर मुझसे धन ठगने आया है, परन्तु इसने मुझे पहचानने में बड़ी भूल की है। अच्छी बात है जिस तरह यह कविता से मुझे प्रसन्न करना चाहता है उसी भाँति मैं भी अपनी मीठी २ बातों से इसे प्रसन्न कर कोरा लौटाऊँगा।" ऐसी युक्ति सोचकर वह धनाढ्य बोला-"कविवर! आपकी कविता तो बड़ी ही उत्कृष्ट है। इसका शब्दालंकार और अनुप्रास का जमक बड़ा ही उत्तम है। मैं अपनी जबान से अधिक क्या कहूँ इसकी जहाँतक विशेषता दिखलाई जाय सब थोड़ी है। कृपाकर आप दूसरे दिन फिर मुझसे मिलियेगा, मैं आपको प्रसन्न कर दूँगा।" उसके ऐसे प्रशंसनीय वाक्यों को सुनकर कवि फूला न समाया और तत्क्षण वहाँ से बिदा हुआ। दूसरे दिन ठीक उसी समय कवि धनाढ्य के पास गया। बात छिपाने के लिये धनाढ्य उसे देखकर अपनी गरदन टेढ़ी कर ली, वह घंटों उससे पुरस्कार पाने की प्रतीक्षा में बैठा रहा अन्त में कोई अर्थ न निकलते देख सेठ के आगे जा खड़ा हुआ। सेठ ने पूछा-"तुम कहाँ के रहने वाले हो और मेरे यहाँ क्यों आये हो?" सेठने इस रुखाई से बात किया मानों उसकी उस कवि से कभी का परिचय ही नहीं था। विचारा कवि बहुत चकराया और मन ही मन देवता पित्तर मनाकर

अकबर बीरबल विनोद २६८

अकबर बीरबल विनोद २६८ आयोजन नहीं किया गया था। और लोग तो अपने घरसे भोजन करके आये ही थे, विचारा कंजूस ही भूखा तड़प रहा था। बहुत देरतक इस आसा में था कि अब भोजनकी बारी आती है। शायद भोजन की तय्यारी में कुछ कमी पड़ गई हो, जिससे इतना विलम्ब हो रहा है। जो कुछ था सो थाही। धीरे २ दिन ढलने लगा, फिर भी किसी ने कंजूसकी सुधि न ली। तब वह बोला- "क्यों भाई, अब भोजन में कितनी देर है, शीघ्रता करो।" कविका मित्र बोला-"कैसी शीघ्रता श्रीमानजी?" सूमड़े ने कहा- "क्या आपने मुझे आज के लिये निमंत्रण नहीं दिया था क्या?" तबतक बीरबल बोल उठा- "सो तो आपने ठीक कहा है, परन्तु यह बात केवल आपको प्रसन्न करने के लिये कही गई थी नहीं तो भला इतनी देर क्योंकर होती। हम लोग तो कभी के भोजन कर चुके हैं।" ऐसी कोरी चापलूसी से सूमड़े का मुख लाल हो गया और वह अपनी बड़ी बड़ी आँखें चढ़ाकर बोला- "तुम लोग बड़े उच्छृङ्खल जान पड़ते हो जो किसी को निमंत्रण देकर बुलाना और फिर उसकी हँसी करना?" इसी प्रकार की अनेक बातें कह कहकर वह कंजूस कमर कसकर लड़ने पर आमादा हो गया।" बीरबल ने देखा कि अब बात बहुत आगे बढ़ जायगी इस लिये बीच बिचाव के अभिप्राय से बोला- "आप तो एक उच्च कोटि के रईस हैं, फिर आपको यह विचार पहले ही आना चाहिये था। क्या आपने इस कवि को ठट्टे बाजी में नहीं टाला था, क्या आपके उस मनोरंजन से इसको कष्ट नहीं हुआ था?"

२६६ अकबर बीरबल विनोद

२६६ अकबर बीरबल विनोद सूमड़े ने कहा-“ठीक ठीक बतलावो वह कौन सा कवि है और आप कौन हैं?” बीरबल बोला-“मैं बीरबल हूँ, अब भलाई की बात यह है कि इसी समय इस कवि को राजी करो; नहीं तो कानूनन तुम्हें दण्ड दिया जायगा।” बिचारा सूमड़ा बीरबल के नाम से डर गया और तुरत अपने कहे के अनुसार रुपये देकर कवि को प्रसन्न कर दिया।” किसी ने ठीक कहा है। “सीधे अँगुली घी नहीं निकलता।” लकीर छोटी होगई एक दिन बादशाह ने बीरबल को झुकाने के विचार से एक भूल भुलैया की चाल निकाली। वह एक लकीर जमीन पर खींचकर बीरबल से बोले-“बीरबल ! इस लकीर को बिना काटे छाँटे छोटी कर दो। बीरबल तो पूरा गुरु घण्टाल था ही, उस लकीर को न घटाया और न बढ़ाया, बल्कि उसके पास ही अपनी उँगली से एक दूसरी लकीर उससे भी बड़ी खींचकर बोला-“लीजिये पृथिवीनाथ ! अब आपकी लकीर इससे भी छोटी हो गई।” बादशाह बीरबल की बुद्धि से हार मान गया। ब्राह्मणी पर मांसखोरी का अभियोग । दिल्ली नगर में एक नौयोबना और स्वरूपवती ब्राह्मणी रहती थी। यह अपने पति परायणता के कारण सारे नगर में विख्यात हो रही थी। एक पठान नीचता वश गुप्तरूप से

अकबर वीरबल विनोद २७०

अकबर वीरबल विनोद २७० इसके पीछे पड़ा हुआ था। इसको अपने वश में लाने के लिये उस नीचने बहुतेरा प्रयास किया, परन्तु फिर भी उसे सफ- लता न मिली। ब्राह्मणी के तेज के आगे उसका उद्योग गिरता ही गया। तब उसने दण्ड देकर उसको काबू में लाने की युक्ति निकाली। एक दिन जब कि वह सुन्दरी अपने वस्त्रों को पछारने के लिये नदी तट पर गई थी। यह भी मौका देखकर वहाँ जा पहुँचा। वहाँ और किसी को न देखकर गुप्तरूप से उसके तटपर पड़े वस्त्रों में थोड़ा सा मांस बाँध एक चौकीदार को घूस देकर झूठा मामला खड़ा किया। और वह चौकीदार को सिखला पढ़ाकर भेजा कि वह उस सुशीला पर एक पठान के यहाँ से मांस खरीदने का अभियोग लगाकर उसे गिरफ्तार करलें। जब वह स्त्री अपने कपड़े पछाड़कर बाकी सूखे कपड़ों को उठाया तो उसमें मांस के टुकड़े बँधे हुए देखकर आश्चर्यचकित हो गई। तत्क्षण उस चौकीदार ने उसे जाकर गिरफ्ता कर लिया और बोला- "तू मांस भक्षण करती है इसकारण तुझे बादशाह के पास चलना पड़ेगा।" वह एक तरफ तो तुम्हारी धर्मरक्षा का इतना प्रबन्ध करते हैं दूसरी तरफ तूँ गुप्तरिति से मांस भक्षण करती है और फिर धोखा देकर अपने जात बिरादरी के लोगों को ठगती फिरती है। सिपाही को ऐसा अपवाद लगाते देखकर विचारी अबला किंकर्तव्य विमूढ़सी होकर चुप रह गई। इसी बीच वह दुष्ट पठान जो छिपकर सब देख रहा था चौकीदार के पास उस स्त्रीका पक्षपाती बनकर आया और उस से उसको

२७१ अकबर बीरबल विनोद

२७१ अकबर बीरबल विनोद छोड़ देने का अनुनय विनय करने लगा। वह बोला-"चौकी- दार साहब ! आप इस स्त्री को छोड़ दीजिये, इसने यह मांस मुझसे खरीदा था। यदि वादशाह को यह बात मालूम हो जायगी तो वह इसके बदले मुझे दंड देंगे। आप जानते ही हैं कि मैं एक कुटुम्बी आदमी हूँ। मेरे कैद हो जाने से मेरे बाल बच्चे भूखों मरने लग जायेंगे। इसलिये आप मेरी दीनता की तरफ ध्यान देकर इस मामले को यहीं पर दबा दीजिये। वर्ना बादशाह मुझे इस मामले में अपराधी पाकर मुझे फाँसी दिला देंगे।" चौकीदार उसकी एक बात भी न सुनी, वह तो पहले ही से सिखला पढ़ाकर ठीक किया गया था। दोनों को पकड़ कर बादशाह के पास ले गया और बोला-"पृथिवीनाथ! आज यह स्त्री इस पठान से मांस खरीद कर घरवालों से छिपा नदी के किनारे बैठकर भक्षण कर रही थी। इसका दोनों चरित्र मैंने अपनी आँखों देखा है। इसलिये हुजूर के पास पकड़ लाया हूँ कि इसको उचित दंड दिया जाय।" बादशाह को चौकीदार की बातें सुनकर बड़ा रंज हुआ और उसके नाते गोते के लोगों को बुलवाकर उस स्त्री की चाल चलन के संबन्ध में पूछताछ की। परन्तु उनकी जबानी उस स्त्री का ऐसा दूषित होना सिद्ध न हुआ। दर्बार का समय था। धीरे २ दर्बारी लोग भी आने लगे थे। इस बात को सुनकर सभी लोग चकित होगये। किसी को उस स्त्री का ऐसा दूषित स्वभाव होना संभव नहीं जान पड़ता था। परन्तु कोई उसकी शुद्धता का भी कोई निश्चित प्रमाण देनेको प्रस्तुत न था।

अकबरवीरवल विनोद २७२

अकबरवीरवल विनोद २७२ आखिरकार वादशाह ने उसके ब्राह्मण पति को बुलवा कर बोला-"जैसा की यह चौकीदार बयान करता है उस हिसाब से यह स्त्री भ्रष्टा हो चुकी है। अतएव इसे इस पठान को दे देना चाहिये और पठान को यह सजा दी जाती है कि वह इसके बदले सात सौ रुपये इसके, विवाहिता पति को दंड स्वरूप देवे।" वादशाह के ऐसे न्याव को सुनकर विचारी पतिपरायणा ब्राह्मणी सूखकर काँटा हो गई। फिर अधिक क्या लिखें पाठक एक सती साध्वी का ऐसा अपमान होने पर कैसी दशा होगी, स्वयं अनुमान कर सकते हैं। एकदम न्याय का गला घोंटा जाने लगा। दयालू ईश्वर की सत्ता स्थिर न रह सकी। सुदर्शन चक्रधारी की प्रेरणा से कई ब्राह्मण इस बात की फरियाद लेकर बीरबल के पास गये। बीरबल को अन्याय सहन नहीं होता था, इसी कारण वह अपने पर जोखिम उठाकर भी अन्याय को रोकता था। वह अपना घरेलू काम उसी क्षण बन्दकर दिया और कपड़े पहन उन ब्राह्मणों को साथ लेकर दरबार में हाजिर हुआ। बीरबल ने बारी बारी से पठान, चौकीदार तथा उस ब्राह्मणी का बयान लिया, फिर स्त्री से यों पूछा- "भगने ! घरसें निकलते वक्त कुछ खाया था या योहीं नदी के तटपर कपड़े पछाड़ने के लिये चली आई थी। इसका प्रमाण कोई दे सकती हो तो बतलाओ।" सुशीला ने उत्तर दिया-"मेरी सासने मुझे दूध और रोटी दिया था बस उसीको खाकर घर से निकली थी।" बीरबल ने कहा- "बहुत अच्छा थोड़ी देर एक जगह बैठकर तबतक विश्राम करो मैं इसकी जाँच कराऊँगा।"

२७३ अकबल बीरबल विनोद

२७३ अकबल बीरबल विनोद

बीरबल ने एक चपरासी को भेजकर एक विख्यात वैद्य को बुलवाया, जब वह हाजिर हुआ तो बोला-"वैद्यजी ! इस स्त्री को ऐसी दवा खिलावो जिससे इसे वमन हो जावे । वैद्य ने वमन होनेकी एक गोली खिलाई, जिसके खानेके थोड़ी देर बाद ही उस स्त्री का खूब वमन हुआ । वमन का भली- भाँति निरीक्षण करने पर उसमें दूध रोटी के अतिरिक्त मांस का एक टुकड़ा भी नहीं निकला । इस दृश्य को देखने के साथ ही सबको उस स्त्री की पवित्रता पर विश्वास होगया । झूठा दोषारोपण के अपराध में पठान और सिपाही दोनों ही दण्डित किये गये । स्त्री को उसके पति के हवाले किया गया । बीरबल की इस अनुपम चातुर्य्यता का लोगोंपर गहरा प्रभाव पड़ा और वे एक स्वर से बीरबल की प्रशंसा करने लगे ।

खटिक और तेली एक दिन दिल्ली नगर के एक खटिक और तेली के अन्तर- गत कुछ विवाद खड़ा हो गया और वे आपस की लड़ाई को लेकर न्याय कराने के अभिप्राय से बीरबल के पास पहुँचे । तब बीरबल बोला- "आप लोगों में कौन वादी है और कौन प्रतिवादी । तेली अपने को वादी बतलाता और खटिक अपने को प्रतिवादी । बीरबल ने कहा-"अच्छी बात है । तुम लोग अपना ठीक ठीक हाल बयान करो ।" तेली ने कहा-"दीवान जी ! मैं अपनी एक छोटी सी दूकान अमुक महल्ले में रखता हूँ, एक दिन जब कि मैं अपनी दूकान पर बैठा माल खरीद

१८

अकबर बीरबल विनोद

२७४ अकबर बीरबल विनोद फरोख्त कर रहा था, यह खटिक मेरी दूकान पर आकर मुझसे तेल माँगने लगा, मैंने इसके बार २ माँगने पर और कामों का हर्ज करके इसको तत्काल तेल दे दिया, दूसरे-दूसरे कामों का बहुत भंझट था, फिर मैं उन कामों में लिपट गया। जब कुछ देर बाद उन भंझटों से खाली हुआ तो क्या देखता हूँ कि पैसे की थैली गायब है। उतने समय के बीच इसके अतिरिक्त कोई दूसरा व्यक्ति मेरी दूकान पर नहीं आया था, जिस कारण मुझे इस खटिक पर सन्देह हुआ और तुरत इसके पास दौड़ा हुआ गया, थैली खटिक के हाथ में ही थी, जब मैंने उससे अपनी थैली माँगी तो बोला- "क्या तेरा दिमाग खराब हो गया है, जो इस प्रकार दूसरे का धन देखकर उसपर लोभ करता है। यह थैली मेरी है।" यही मेरा मामला है जो आपके सामने सच्चा सच्चा बयान किया है। ईश्वर मेरा साक्षी है जो मैं एक बात भी झूठी कहे हूँ।" आपसे अनुरोध करता हूँ कि इसका न्याय कर आप मेरी थैली मुझे दिलवा दें।" तब खटिक के बयान की बारी आई। वह बीरबल से बोला- "गरीबपरवर! आज मैं अपने बिक्री के पैसेका मिजान लगा रहा था; जब कि यह तेली मेरी दूकान पर तेल लेकर आया। यह मेरा निकट पड़ोसी है, मैं बराबर इससे तेल खरीद करता हूँ। यह तेल देकर तुरत चला गया। जब कुछ देर बाद मैं पैसों का मीजान लगा चुका तो उन्हें गिनकर रखने के लिये थैली की तरफ देखा। थैली गायब हो गई थी। इसके अन्तर्गत यही तेली मेरी दूकान पर आया था। मुझे शक हो गया और दौड़कर इसे रास्तेही में पकड़

२७५ अकबर बीरबल विनोद

२७५ अकबर बीरबल विनोद लिया। यह मुझे देखकर सिटपिटाने लगा और चाहता था कि चकमा देकर मुझे कोरा लौटा देवे। मैंने झपटकर इसके हाथ से पैसों की थैली छीन ली।” यही मामला है, मैंने अपना सारा वयान सही सही दिया है। अगर एक शब्द भी झूठा हो तो ईश्वर मुझे दंड दे। हजूर समर्थ हैं मेरा न्याय कर देवें ।” उन दोनोंका बयान सुनकर उस समय वीरबल उन्हें घर जाने की आज्ञा दी और बोला-“कल्ह फिर तुम लोग इसी समय हाजिर होना। न्याय हो जाने तक इस पैसे की थैली को मेरे पास छोड़ जावो। थैली वहीं छोड़कर वे दोनों अपने अपने घर गये। इधर बीरबल ने एक नई युक्ति सोचकर पैसों को गरम पानी में धुलवाया; उसको धुलवाने से यह अभिप्राय था कि यदि तेली के पैसे होंगे तो उसमें तेल लगा होगां और तेल गरम पानी पर उतरा जायगा; परन्तु ऐसा न हुआ बल्कि पैसों से और प्रकार की महक आने लगी। बीरबल को अब निश्चित हो गया कि वे पैसे तेली के नहीं हैं। वह प्रलोभन में आकर झूठा फरेब रचता है। इसका असली मालिक खटिक ही है। दूसरे दिन जब वे उपस्थित हुए तो बीरबल ने उनके हाथ पर गीता की पुस्तक और गंगाजल रखकर कसम खिलवाया। परन्तु उसमें भी कोई न हटा तात्पर्य कि उन दोनों ने ही कसम खाली। तब बीरबल ने उस थैली को खटिक के हाथ में सपुर्द कर दी और तेली को धोखेबाजी के अपराध में उचित दंड दिया। तेली की खूब कोड़ों से मरम्मत होने के पश्चात् विदाई की आज्ञा मिली।

अकबर बीरबल विनोद

२७६

अकबर बीरबल विनोद

दौलत ड्योढ़ी पर हाजिर है

एक दिन बादशाह किसी कार्य में त्रुटि पड़ने के कारण अपने दौलत नामी पुराने सेवक पर नाराज होकर उसे नौकरी से पृथक कर दिये। बिचारा सेवक अपनी बचत का कोई दूसरा उपाय न देखकर बीरबल के पास अपने छुटकारे के लिये गया। बीरबल उसका सारा समाचार सुनकर बोला— "तुम एक बार फिर महल में जाकर कहो कि दौलत ड्योढ़ी पर हाजिर है, हुक्म हो तो रहे वा जाय।"

सेवकने वैसा ही किया। बादशाह ने उसे बुलवाकर धीरे से समझाया—"दौलत मेरे यहाँ हमेशा कायम रहे।" बादशाह की और उस पुराने नौकर की अर्थभरी बातों को समझ कर सब दरबारी हँसने लगे। बीरबल की युक्ति से विचारे वृद्ध सेवक की जीविका बनी रह गई।


तानसेन और बीरबल की बुद्धि-परीक्षा

अकबर बादशाह का दरबार नौरत्नों से विभूषित था। उनमें एक रत्न का नाम तानसेन भी था। ये जाति का मुसलमान और गान और वाद्यविद्या में बड़े पंडित थे। इनकी गानेकी विशेष कला देश देशान्तर में फैली हुई थी, दूर देश के राजे अक्सर तानसेन के गाने को सुनने के लिये दिल्ली आते थे और उसका गान सुनकर लौट जाते थे। अपने राज्य में जाकर वे तानसेन की बड़ी प्रशंसा करते इसलिये तानसेन