भारतकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

प्रारंभिक पृष्ठ (कमालबोध)

भारतपथिक कबीरपंथी स्वामी श्रीयुगलानन्द (विहारी) द्वारा संशोधित

खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई-४

नं. १० बोधसागर

संस्करण : फरवरी २०१९, संवत् २०७५

मूल्य : २१० रुपये मात्र ।

मुद्रक एवं प्रकाशक:

खेमराज श्रीकृष्णदास, TM

अध्यक्ष : श्रीवेंकटेश्वर प्रेस,

खेमराज श्रीकृष्णदास मार्ग,

मुंबई - ४०० ००४.

© सर्वाधिकार : प्रकाशक द्वारा सुरक्षित

Printers & Publishers : Khemraj Shrikrishnadass, Prop: Shri Venkateshwar Press, Khemraj Shrikrishnadass Marg, 7th Khetwadi, Mumbai - 400 004.

Web Site : http://www.Khe-shri.com Email : khemraj@vsnl.com

Printed by Sanjay Bajaj For M/s. Khemraj Shrikrishnadass Proprietors Shri Venkateshwar Press, Mumbai - 400 004, at their Shri Venkateshwar Press, 66 Hadapsar Industrial Estate, Pune 411 013.

श्री कमालबोध ग्रन्थ

बोधसागरे-

कमालबोध


भारतपथिक कबीरपंथी

स्वामी श्रीयुगलानन्दद्वारा संगृहीत

खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई-४

भारतीय

प्रहिलासूत्र

प्रहिलासूत्र

भारतीय प्रहिलासूत्र

भारतीय प्रहिलासूत्र

प्रहिलासूत्र

सत्यनाम

श्री कबीर साहिब

A faint, stylized illustration of a seated Buddhist figure, possibly a Bodhisattva or Buddha, holding a bowl and a staff, surrounded by a halo.

ॐ नमः शिवाय

सत्यमुक्त, आदअदली, अजर अचिन्त, पुरुष, मुनींद्र, करुणामय, कबीर, सुरति योग संतायन, धनीधर्मदास चुरामणिनाम, सुदर्शन नाम, कुलपति नाम, प्रबोध गुरुबालापीर, केवलनाम, अमोल नाम, सुरतिसनेही नाम, हक नाम, पाकनाम, प्रगट नाम, धीरज नाम, उग्र नाम, दयानामकी दया, वंश- व्यालीसकी दया ।

अथ श्रीबोधसागरे

कमालबोध प्रारम्भः

एकत्रिशस्तरङ्गः

चौपाई

शाह सिकन्दर दिल्ली सुलताना। बैठे तख्त करे रजधाना ॥ बहुतेक दिवस आनन्दमें गयऊ। एते कायाको बेदन भयऊ ॥ देह अग्नि उठी अधिकाई। रैन दिवस शाहा सुधि नाहीं ॥ बहुतेक इलम कियो सुलताना। फेर औलिया सिद्ध सुलाना ॥ कोई विधि जलन दूर नहीं जाई। दिन दिन उठी चले अधिकाई ॥

( २ )

बोधसागर

शाहसिकन्दर प्रतिज्ञा

दोहा—दीन दुनीका मैं धनी, मेरा जाय प्रान । मेरा बेदन जो हरे, मनवाँछित पावे दान ॥ ऐसा कोई औलिया नाही । मेरे तनकी तपन बुझाहीं ॥

वजीर वचन

कहै वजीर सुनो सुलताना । काशीमें एक फकीर सयाना ॥ वहां एक हिंदू फकीर रहाई । चौदहसौ वर्षजिनउमरधराई ॥ सब हिन्दू कदमों पै जाहीं । सब हिन्दूके पीर कहाहीं ॥ उनको चणारविन्द धरो तुम जाई । दर्शन करत जलन मिट जाई ॥ रामानन्द कहैं सुनी बड़ाई । शाह सवारी काशी आई ॥

दोहा—आय दुनीके बादशाह, सब संगहि दललाय ।

जलन मिटनके कारने, कदमों पहुँचे जाय ॥

चौपाई

भयो प्रभात जलन अधिकाया । जब रामानंद कहै दर्शन धाया ॥ शाह सिकन्दर दर्शन आये । सबही अमीर सङ्ग चलिधाये ॥ आये मण्डप आये सुलताना । रामानंद दिल रहै खिसियाना ॥ शाहको अग्नि उठी अधिकार्ई । भये विकल सही ना जाई ॥ त्राहि त्राहि तब कीन पुकारा । रामानन्द तब मुखफेरि सिधारा ॥ देखि दशा भई अति क्रोधा । कहै वजीर सुनो सब योधा ॥ देखो इस काफिरकी गुमराही । चढ़त क्रोध मोंहि रह्योनजाही ॥ दीन दुनीके शाह सुलताना । जिनको नमै सकल जहाना ॥ सो काफिरके कदमो आवे । देखत तेहि काफिरसुँह फिरावे ॥ ऐसो काल चढ़यो बलवंडा । नफरके घटमें भयो परचण्डा ॥ ऐसो तेग चलायो जायी । काटयो शिरधड दूर गिरायी ॥ ताह अवसर अचरजअस भयञ्ज । देखत दुनी अचम्भो ठयञ्ज ॥

कमालबोध

( ३ )

कटे अङ्गसों धार बहायी । आधा रक्त अरु दूध चलाई ॥ शाह सिकंदर अन्देशा माने । भेद न जाने मनमाँहि तवाने ॥ स्वामीके तन चलत दुइ धारी । हाहाकरे तब दुनिया सारी ॥

दोहा-गुरु रामानन्दहि मारिया, काशी नगर मैझार ।

शाहके वेदन बहु बढचो, त्रास भई संसार ॥

यक तो वेदनको दुखभारी । दुसरे अचरज परी अगारी ॥ कहैं सिकन्दर मन अकुलायी । ऐसा कोई औलिया नाही ॥ हमरे तनको तपन बुझावे । बहुरी अचरज को भेद बतावे ॥ सबही कहै सुनों सुलताना । इनका शिष्य यक अहे सयाना ॥ मरल गौ कह बार जियाया । बहुतक अचरजतिनदिवलाया ॥ रामानन्दहु ते अधिक बड़ाई । सत्यकबीर कहैं सब ताई ॥ तिनको दर्शन करिये शाहा । सो पुनि कहिहैं अचरजकोराहा ॥ सुनत वचन सिकंदर भाई । कीन दर्श कबीर पहुँ जाई ॥ शाह सिकंदर दर्शन आये । मिटिगयीतपनसबहुःखमिटाये ॥ जबही शाह कियो दीदारा । मिटि गयी तपनअग्निकीझारा ॥ कहे शाह तुम सच्चे साई । तुमरे दर्श तपन बुझाई ॥

दोहा-जबही तपन बुझायउ, सतगुरु दीनदयाल ।

भइ प्रतीत तब शाहको, भयो शिष्य तेहि बाल ॥

चौपाई

भयसुरीद जुलहाके आयी । तब हा-जुलकरेन-नाम धराई ॥ ज्ञान ध्यान चरचा बहु कीन्हा । शाहसिकंदर शरणजब लीन्हा ॥

१-इस शब्दके ऊपर बहुत विचार किया, किन्तु शुद्धशब्दका पता नहीं लगा जुल करन न तो फारसी या अरबी शब्द है न संस्कृत या हिन्दी । कमालबोधकी एकही प्रति मेरे पास है जो सम्मत १९११ का लिखा हुआ है । विशेषता यह है कि यह पुस्तक खास पं श्री पाक नाम साहबके समयमें उन्हींके हुजूरमें रहनेवाले एक संतकीलिखी हुई है तथापि इसमें इतनी अशुद्धियां हैं कि एक २ चौपाईको पढ़नेमें दो दो मिनट लग जाता है तथापि हजारों सन्देह सहित कापी लिखी जाती हैं ।

नं. १० बोधसागर -२

( ४ )

बोधसागर

सतहतर लाखसो बीरा लीन्हा । सबहीं जीव अमरकर दीन्हा ॥ सतहतरलाखजिवलोकसिधाने । अपने अवगुनसबगये हिराने ॥ तब सिकंदर यक विनती लावा । मिहर गुरुकरि ताहि लखावा ॥ अहो साहिबमोहिंग्रन्थ लखाई । बाचे ग्रन्थ दिल समझाई ॥ तब सदूर हुकुम अस कीना । जस मांग्योशाहतसतेहिदीना ॥ नवी सिन्दको लेहु बुलायी । कागजकमलसबसाथलिवायी ॥ शाह सिकन्दर तुरत बुलाये । सवाला खसोतेही बेर आये ॥ सवालाख देह बीर तब कीना । सोउ सिकन्दर सब सुधिलीना ॥ तनमनधन जब अर्पण कीना । शिरके साट साहब चीन्हा ॥ फिरे शाह जब दिल्ली आये । काजी मुछा सब सुनि पाये ॥ शेखतकी रहे उनपर पीरा । सब मिलि गये उनके तीरा ॥ सब मिल कहैं सुनो मम पीरा । शाहसिकंदर कसभये अधीरा ॥ काशी माहिं गये जब शाहा । कबीरहि कीन्ह गुरु नरनाहा ॥ सुतन तकी बहुते रिसियाना । का तुम कहौअसबातबिराना ॥ ऐसा कैसा ख्याल खिलायो । कैसे मोरा मुरीद फिरायो ॥ चलो जाइये शाह दरबारा । सब मिलि पूछें ज्ञानविचारा ॥ जुलहा मुरीद कससो भयऊ । सो सब पूछें तिसका भैऊ ॥ केहि कारण मुरीद सो हुआ । काजीमुल्ला सब कहैं सूआ ॥ सब मिलि आये भरे दरबारा । बैठे तख्तशाह सरदारा ॥ तिन कहैं आदरशाहभलदीन्हा । तिन पुनि प्रश्न पूछिसो लीन्हा ॥ कहो शाह तुम कहाँ मत पाये । कैसे अपना ईस्म फिराये ॥ काफिर कहैं मुरीदकस तुम हुये । काजीमुल्ला सब कहैं सुये ॥ दीनके घर कहैं टोटा भाई । दीनका कर आदिमो आई ॥ सो तुम कैसे दियो मिटायी । चार बिहिस्त अछाहफरमायी ॥

१ नाम

कमालबोध

( ५ )

इनकूँ तजि आगे कहँ जाओ । चार मुकाम लाहूत सो भाओ ॥ दीन इस्लाम असल दरसायो । सोतुम छोड़ि कहँ भटका खायो ॥ दीन दुनीके तुम सरदारा । कैसे मेटचो दीन तुम्हारा ॥ खुदाके अहदी काजी कहावैं । दीन इसलामको राह बतावैं ॥ दीन इसलाम असल है भाई । और सबे जग कुफर चलाई ॥

सिकन्दर वचन

मुनत सिकन्दर उत्तर दीन्हा । सबको मन अचरज असभीना ॥ भूले काजी भूले मुलाना । तिनहू भूले लाये फरमाना ॥ दीनका घर दूर है भाई । बिन जाने तुम असल ठहराई ॥ किसने विहिस्त बैकुण्ठ बनाया । दीनका असल किसने फरमाया ॥ दोहा-काजी मुछा भूलिया, भरमें सकल जहान । मुहम्मद भूले संदेशसे, सोई लाये फरमान ॥

चौपाई

एते सतगुरु दिल्ली आये । शाहसिकन्दर बहुत सुखपाये ॥ जमुना बिच है महल सुबारक । बैठे पीर जहाँ होइके फारक ॥ काजी मुछाको लिये बुलाये । शेखतकी तुरत चलि आये ॥

शेखतकी वचन

कहशेखतकी जुलम तुम कीना । मुरीद हमार फिरायके लीन्हा ॥ काह कियो सुनो मति धीरा । जुलम किया तुम दास कबीरा ॥ कौन इलम शाइको दिखलायी । कौन सुधि तुम नाम सुनायी ॥

कबीर वचन

मियाँ हम इलम फकीरी बोलेँ । समरथ नाम लिये जग डोलेँ ॥ हम दुवैश हैं दर्प दिवाना । सतकी चाल चलेँ जग जाना ॥

काजीमुल्ला वचन

निराकार जिन कुरान बखाना । नूर जो उत्तरयो सब जग जाना ॥ कही खुदाकी और निनारा । इसका हमको कहो विचारा ॥

( ६ )

बोधसागर

कबीर बचन

निराकार है खुदाका कीया । इनको तीन लोकसों दीया ॥ इनहीं रचे जो वेद कुराना । विहिस्त वैकुण्ठ इनहीं जो ठाना ॥ दोहा-निराकार निर्गुन कहैं, रांचि रहे संसार । वेद कुरान इन्हीं किये, साहिब चूर निनार ॥

काजी मुखा बचन

ज्ञान कियेसे बनि नहिं आयी । अपनी अजमत देहु दिखाई ॥ अजमतसे हम सच करि माने । नहिं तो करहु झूठ अभिमाने ॥ दीनका घर सब झूठ परायी । तो पुनि इलम तुम्हार चलायी ॥ जो कबु इलम हमार चलायी । तो हम तुमको लेब मिलायी ॥ दोहा-हमारे दिल ऐसी लगी, फिराय सिकन्दर साय । सखून आदिका मेटिया, सब दिन दिये उठाय ॥ हमारे दिल ऐसी लगी, तुम कच्चे प्याला पिलाय । कहे शेखतकी कबीरसे, फिराय सिकंदर साय ॥

कबीर बचन

मियाँजी आवे तो खावे सही, हम केहि बसैं तन माहिं । तुम खाये सकल जहानको, तौ भी छक्के नाहिं ॥ एक मुर्दा यमुना में आया । सो जुलकरनके नजर पराया ॥ देखहु यारो उसकी जिदगानी । कहा देखा इन जगमें आनी ॥ ओछी उमर यह कहैं पाई । सुरत शुभान कछु कहा न जाई ॥ इसका जीव गया किहि ठायी । काजी मुखा कहो समझायी ॥ शेखतकीको आगम नाहीं । हमारे पुत्र कमानेको जाहीं ॥ दुर् भोमको दीन प्याना । उलटा नाव यमुना बहराना ॥ दूबे जीव जो एक हजार । सुरदा बहे जायँ असरारा ॥

कमालबोध

( ७ )

देखो पीर किताब कुराना । हम करें तुमको सन्माना ॥ यहि मुर्दाको लेहु हँकराई । हम तब रहें तुव शरनाई ॥ जो यह मुर्दा आवे नाहीं । तब तुम कर सब झूठ बड़ाई ॥ सखुन तीन काजी हँकारा । सुरदा बहाजाय मझधारा ॥ दिखाओ कबीर इलम फकीरी । यहि सुरदाको लेहु हँकारी ॥

काजीमुखा वचन

हम सब धरे तुम्हारे पाई । जो यह सुरदा लेहु बुलाई ॥ जो यह मुर्दा आवे नाहीं । तो तुम झूठे शाह भरमाई ॥ कुदरत कमालकहिकबीरबुलावा । सुरदादौरीसमरथचरणसमावा ॥ काजीमुखा देखें ठाडे । मुर्दासे जिन्दा करि डारे ॥ सतगुरु अंकमिलाप जब कीना । इलम फकीरी उसको दीना ॥ दोहा-सुरदासों जिन्दा किया, दिलासों दीन मलाल ।

शाह परतीत दिखाइया, उत्पन्न दास कमाल ॥

चौपाई

शेखतकी हरषे मन माई । लाय कमाली भेट चढ़ाई ॥ दोऊ सुत अहै तुम्हारी शरना । तुमसे मिटे जरा और मरना ॥ शेखतकी तब शीश नवावा । बेहद साहब सच हम पावा ॥

कबीर वचन

जाहु कमाल कोइमुल्कचेताओ । चौरासीसे जीव मुक्ताओ ॥ चले कमाल तब शीश नवाई । अहमदाबाद तब पहुँचे आई ॥ दरियाखान पठानहिं नामा । तहाँ जाय पुनि कीन्ह मुकामा ॥ साठ मुर्दाद किये तेहि ठाई । अधिक प्रीति पठान जनाई ॥ तन मनसे बहु सेवा कीन्हा । इलम फकीरी उसको दीना ॥

कमाल वचन

सुनो दरियाखान सखुन हमारा । इलम फकीरी सदा बड़भारा ॥

( ८ )

बोधसागर

जो तुम चाल चलौ भरपूरी । तब तुम पहुँचो पुरुष हुजुरी ॥ कबहुँ तुम जो चूको चेला । शिकस्त करे तब तुमको काला ॥ जो तुम चेला चूक करो जाई । तब तुम परिहो चौरासी माई ॥ इतनी सिखावन उसको दीया । दिन सोलह उसके घर रहिया ॥ दोहा-इल्म फकीरी अलमस्त्ना दिवाना, कीना एक उपाय । एक पाव बाँधै वेदको, दूजे कितेब बँधाय ॥

चौपाई

वेद कितेब जो बडयारा । चले जात हैं नगर मैझारा ॥ मध्य चौकमें खड़े भय जाई । प्रानी बहुत तमाशे आई ॥ बायाँ पाँव हिन्दू दिखलावे । बाँचे वेद वैकुण्ठ सो पावे ॥ दहिना पाँव दीन दिखलावे । पढ़े कुरान बिहिश्त को जावे ॥ वेद कितेब दोऊ बड़ भारी । त्राहि २ भयी दुनियाँ सारी ॥ दोनों दीन पाँव तले दीना । ऐसा है कोई अलमस्त नवीना ॥ चले सकल पुनि दिया पुकारी । जाय खड़े भये शाह दरबारी ॥

दोहा-तुमहौ अहमद शाहडा, अचरज देखो आय ।

वेद कितेब पाँवों तले, दोऊ दीन मिटाय ॥

चौपाई

कोपे अहमद आप सुलताना । जड़ो जँजीर फकीर दिवाना ॥ जड़ो जँजीर मुहकमकर ऐसी । ऊपर रहो मुबकिल दशबीसी ॥ रहै न सयानी भये विनाया । बाहर चौकमें खड़ा दिवाना ॥ सोई जोड़ा फिर दिखलावे । दोनों दीनको फिर समुझावे ॥ फिर जाय सब कीन पुकारा । हैं जिन्दा खड़ा चौक निर्धारा ॥ कहे शाह मुबकिलसे तबही । कैसे गया जिन्द पुनि जबही ॥

मुबकिल वचन

कहे मुबकिल सुनु सुलताना । ऐसी अजमत हम नहि जाना ॥

कमालबोध

( ९ )

सात बेर जो जडे जँजीरा । बाहर चौकमें खड़ा फकीरा ॥

अहमदशाह वचन

अबकी लाय जमीमें गाढो । पांच २ ईंटा सब मिलि मारो ॥ जो कोई दया करे उसपर जाई । उसके घरको देहु जलाई ॥

दोहा-लाहे लागि कमालको, ऊपर ईंटा अपार ।

तन मनकी कछु सुधि नहीं, इलम फकीरी सार ॥

चौपाई

दरियाखान कचहरी जावे । आगू पड़ी भीड़ दिखलावे ॥

कहे सुबकिल सुनो दरियाई । कमालके ऊपर है कठिनाई ॥

इलम फकीरी सैल तुम पाई । मारो ईंटा फकीरके ताई ॥

जो तुम इनपर ईंटा न डारो । तब तुम सारी खिदमत हारो ॥

मारो ईंटा होयकर राजी । नहींतो तुमपर होय शाहनराजी ॥

दरियाखान वचन

कौन उपाय करें में साई । कैसे सुरशिदपर ईंट चलाई ॥

मेरी इलम फकीरी जाई । जो मैं इनपर गढ़ कर जाई ॥

तब हजरत जसपर बहुत रिसाई । तबहीं फूल एक लीन उठाई ॥

दरियाखान विवेक निधाना । भेद फूल मन करे तिवाना ॥

जो फूलै हम मरिहौ जाई । मेरो जन्म अष्ट होय जाई ॥

देखि गुनावन शाह रिसाना । कठिन बोध प्रकट दिखलाना ॥

देखि क्रोध दरिया जब लीना । पखुरी एक फूल सो छीना ॥

सोई पखुरी गुरुपै चलिया । लागत पखुरी अचेत है परिया ॥

दरियाखान दौरि ढिग गयऊ । पहर एक तक विन्ती लयऊ ॥

पहर एक मँहे चेत तब आवा । दरियाखान तब अरज सुनावा ॥

सुनहु सत गुरु विनती मोरी । इतनी ईंटा परी तुम धोरी ॥

इतनी ईंटा परी तुम संगा । तब तुम काहे न मन्यो अंगा ॥

हमतो फूलन पखुरी डारा । ताते तुम होय पड़े बेकरारा ॥

( १० )

बोधसागर

दोहा-याका मरम पाया नहीं, सतगुरु कहो समुझाय । एतिक ईटा मारसे, तुम कहें ना विकलाय ॥ एकै पखुरी फूलसे; लागी इतनी चोट । होय विकल धरनी गिरे, हो गये लोटम पोट ॥

कमाल वचन

बिना भेद उन ईटा डारा । तुमतो हमको चीन्हके मारा ॥ मोंसे इलम फकीरी पाई । ताते तुम मोकूं मारा भाई ॥ यह दुनिया है कालका चारा । इसपर चले न अमल हमारा ॥ ताते देह छांडिहमभये नियारे । डारे कोटिक ईट अपारे ॥ देखत तुमको देह समोये । शिष्य को दर्शनदेहमहँ होये ॥ भली कीन तुम मोको मारा । अपनी इलम फकीरी हारा ॥ बहुतेक ज्ञान हम तोहिं सुझावा । तौहु तुम मम मरम न पावा ॥ दोहा-इलम फकीरी चूकी तेरी, सुनहु खान पठान ।

दोजख जाहु मौजमें, यह सतगुरुका फरमान ॥

दरियाखान वचन

सब दुनिया खोजत कहँ जाई । सुझको कौने दोजख फरमाई ॥

कमाल वचन

भूत खानिमें रहो समाई । सब जग जाने तेरे ताई ॥ जानि बूझि तुम मोको मारा । सब भूतनका बनो सरदारा ॥ सब भूतनमें करो बादशाही । सबमें तेरी चले दुहाई ॥ एती खबर शाह सुन पावा । जिन्दांकहँशिरकाटनफरमावा ॥ कहे दरियाखान सुनो सुलताना । जिन्दानहींकोईऔलियाजाना ॥ यह सुनि शाह बहुत रिसाया । तुरतहि पोस्तें कादि मँगाया ॥

१-कमाल साहब उस समय जिन्दा वेधमें थे । जिन्दा वेधका हाल देखो ग्रन्थ जिन्दा बोध आगम ज्ञानमें : २-चमड़ा ।

कमालबोध

(११)

जबहीं छाती चीरन लागे । शाही महलमें आग तब जागे॥ पड़े अहमद जो बहुत ठहेली । शाहकी देह अग्नि तब भेली ॥ शाह कहे चलु जिन्दा पास । जिन्दा चले तब काशी वासा॥ जिन्दा गया काशी अस्थान । सुनी शाह मनही पछताना ॥ दरियाखान कई संग लिवाई । चला शाह काशी कई जाई ॥ हस्ती घोड़ा लिये मँगाई । जर जौहर बहु माल भराई ॥ खेचर ऊंट हाथी बहु लीना । गिनत बरे नहि आवे मीना ॥ चले अहमद आप सुलताना । दुनिया संग उठि चली निदाना॥ एक मास दिन सत्ताइस जाई । अहमद पहुँचे काशी माई ॥ कमाल पहल गुरु पहुँ आये । सतगुरु सन्मुख माथ नवाये ॥ आये अहमद सतगुरु पास । बारम्बार खैचे ऊँच उसासा ॥ जर जवाहिर माल उतारा । ले सतगुरुके चरणों धारा ॥ बहुत कहू कछु बरनी न जाई । हमही पूठ नहि दीन गुसाई ॥ साहब कमाल गुसा करि आये । हमरे तनकूँ अगिन लगाये ॥ यह सुनि सतगुरु बहुत रिसाये । तब कमालको वचन सुनाये ॥ हमको मिले सो जीव उबारें । तुम तो लाये द्रव्य भंडारें ॥

दोहा—नाम रतन धन बेचिके, लाया माल हमाल ।

बूड़ा वंश कबीरका, उपजा पूत कमाल ॥

कोड़ीसे हीरा भया, हीरेसे भया लाल ।

आधे साहब कबीर हैं, पूरा भक्त कमाल ॥

चौपाई

इतना कही दया प्रभु कीना । शाहको दुख छुड़ाये लीना ॥

साहब नजर करी भर पूरी । शाहकी जलन भई तब दूरी ॥

दरियाखान वचन

दरियाखान कहे कर जोरी । सुनु समरथ विन्ती मोरी ॥

( १२ )

बोधसागर

हम तो फूलका पखुरी डारा । कौन चूक है गुरु हमारा ॥ पहिले इलम फकीरी दीना । फिरके जनम भूतको कीना ॥ कौन चूक अपराध गुसाई । सो समरथ मोहि देहु बताई ॥ थोड़ा चूक बहुत दुख दीना । हो समरथ मैं होऊं अधीना ॥ भूत जनम बड़ होय मलीना । महा दुख तुम सदा जो दीना ॥ ऐसी चूक है कहा हमारी । भूत खानिका दुख बड़ भारी ॥

सतगुरु वचन

सुनो दरिया यक बात हमारी । पहली बोधहिमें भयी खुवारी ॥ बिना कसनी इलम तोहि दीन्हा । बिनाकसनीतुमगुरुनहिँ चीन्हा ॥ निरखि परखिकेजिनसिर दीना । सो कबहुँ ना होय मलीना ॥ पहले जगमें जीव चितायी । समझि सीख पुनि दीजे ताही ॥ इलम दिया जब रहा न कोई । पीर सुरीदके वेष होय जोई ॥ कलियुग जीव कालके सारा । सीखे चतुराई करै अपारा ॥ इलम लेनकुं झगरा ठाने । कसनी सुनी कोध मन आने ॥

कसनी परीक्षा

पहिले कसनी कसहिँ अपारा । तन मन धन यह तीन विचारा ॥ यह तीनों है त्रैगुण सारी । यह तीनों मिलि भक्ति उजारी ॥ यह तीनों मिलि गुरुकेबस होई । करहु सुरीद इलम देहु सोई ॥ दोहा—यह तीनों अरपे नहीं, कोटिक कहे बनाय । कहै कबीर सत मानहु, तेहि जिव गोता खाय ॥

चौपाई

यह तीनों तुम दीना नहीं । इलम फकीरी सहज तुम पाई ॥ तुमको कसनी नहीं लगारा । तुम दोजखकानर गुरुको मारा ॥ अपना कौल तुम गये हिरायी । ताते जनम भूतको पायी ॥

कमालबोध

( १३ )

तुम ता औगुन बहुते कीन्हा । दोऊनजर तुमगुरुनहिं चीन्हा ॥ अब तो हमसो कछु न होई । गुरुका शब्द हुआ होय सोई ॥ इसमें दोष गुरुका नाई । तुम्हरी दुर्मति भूत गति पाई ॥ दोहा-तुम जानो हम भूलिया, दिलमें रहे डुलास । कलयुग जीव बहु भूलसी, सो रहे तुमरे पास ॥

चौपाई

बहुतक शिष्य होयंगे भाई । सो सतगुरुसो कौल बँधाई ॥ तन मन धन चरणों धरिहैं । ऐसी लंबारी मुख सो करिहैं ॥ ऐसी कहि वह शब्द सो लईहै । शब्द लेह पुनि एक न दइहै ॥ साचा कौल हजुरी कीना । कौल चूक सो तुमको दीना ॥ ऐसा कलिका कठिन तमाशा । बहुत रहेंगे तुमरे पास ॥ जो कोइ होइ हैं कौल मलीना । ताको जनम भूतको दीना ॥

दोहा-सब दोजरव फिरि आईहैं, तब तुम करो सम्हार ।

इल्म फकीरी साधिके, उतरो भवजल पार ॥

चौपाई

अहमद शाह चले शिरनायी । धनिसतगुरु मैं तुव बलि जाई॥ हमरे तनकी तपन बुझायी । दरियाखां चले पछतायी ॥ सत्य भूपकी राह चलायी । जैसा किया तैसा फल पायी ॥ शिष्य होयके दुर्मति करहीं । सो तो जनम भूतको धरहीं ॥

कमाल वचन

तबहीं कमाल कहे शिर नाई । हे समरथ करु कौन उपाई ॥ कैसे चलिहहिं पंथ हमारा । कैसे होइहहिं जीव उबारा ॥ कैसे आवागमन मिटाऊ । सो साहब मोहि भाषि सुनाऊ ॥ कैसे उतरूँ भवजल पारा । सतगुरु मेरा करहु उबारा ॥

( १४ )

बोधसागर

सत गुरु वचन

सुनहु कमाल कहूँ चित्त लाई । तुमरे पंथमें सुक्ती नाई ॥ प्रथम शिष्य दरियाको कीना । ताको जन्म भूतको दीना ॥ पहले इल्म फकीरी दीना । फिरके जन्म भूतको कीना ॥ उनही जन्म भूतको पायी । शब्द पाय पुनि गये गवाई ॥ पंथ न चले ऐसे सुनि लेहू । प्रथम बोध विचली पुनि गेहू ॥

दोहा-पंथ न चले कमालजी, कोटिक करो उपाय ।

घोखे जीव बिगोय हो, धर्मराय धरिखाय ॥

कमाल वचन

हाथ जोरिके शीश नवायी । समरथ मोहि कहो समझायी ॥ पंथ न चले कौन विधि करिये । कहोतो अलोप पांव हम धरिये ॥ मैं हूँ जेठा शिष्य गुसाई । पंथ ना चलइ भौजल भाई ॥ विना पंथ मोहि कौन पिछाने । कमाल कबीर सबै जग जाने ॥

सतगुरु वचन

सतगुरु कहै कमाल सुने बानी । पंथ चलनकी सुधि पहिचानी ॥ कमाल नाम ले पंथ चलाऊ । कही ज्ञान घर घर समझाऊ ॥ इल्म फकीरी राखो हम पास । और सखी पद करो परकाशा ॥ यही शब्द करो गुरु आई । बिंद साधना रहे सब ताई ॥ रहनि गहनि तुम देह बुझाई । सो जिव धर्म सुन्नमें जाई ॥ चारों युगमें अटल मम दासा । तुम साखी पद करो प्रकाशा ॥ यह राह मेटि भाषो अधिकारा । निश्चय परिहो नर्क मंझारा ॥

साखी-परमारथ तुम साजहू, करहू शब्द विचार ।

भौसागरमें भय नहीं, सोडह नाम अधार ॥

कमाल-वचन चौपाई

समरथ गुरु ऐसी सुनि लेहू । इल्म फकीरी किसकूँ देहूँ ॥