BharatKosha
Back to the archive

माधव निदान (मधुकोश व्याख्या व हिन्दी अनुवाद सहित)

Madhava Nidana with Madhukosha & Hindi Translation

by माधवकर

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

DevanagariSanskritpublished404 pages

अथान्डवृद्धिनिदानम् ।

Page 229Permalink

भाषाटीकासमेत । ( २११ ) अथान्डवृद्धिनिदानम् । ━◇❖◇━ अण्डवृद्धिकी सम्प्राप्ति । क्रुद्धोऽनूर्ध्वगतिर्वायुः शोथशूलकरश्चरन् । मुष्कौ वंक्षणतः प्राप्य फलकोशाभिवाहिनीः ॥ प्रपीड्य धमनीर्वृद्धिं करोति फलकोशयोः ॥ १ ॥ कुपित भई अधोगमनशील ( नीचे विचरनेवाली ) तथा सूजन और शूल उत्पन्न करनेवाली वायु संचार करती हुई वंक्षण ( लिंग और जंघोंकी सन्धि ) से अण्ड- कोशोंमें आय कर अण्ड और कोश अथवा अण्डोंके कोशोंके बहनेवाली धमनियोंको दुष्ट कर अण्डकोशकी ( दोनों अंडोंकी अथवा एक ओरके अण्डकी ) वृद्धि करै है॥ दोषास्रमेदोमूत्रान्त्रैः स वृद्धिः सप्तधा गदः । मूत्रान्त्रजावप्यनिलाद्धेतुभेदस्तुं केवलम् ॥ २ ॥ वह वृद्धिरोग तीनों दोषोंसे ३, रुधिरसे १, मेदसे १, मूत्रसे १ और आंतोंसे १ ऐसे सात प्रकारका है। मूत्रज और अन्त्रजवृद्धि ये दोनों वायुसे होती हैं, परन्तु इन दोनोंका निदान चिकित्सा में भेद होनेसे पृथक् ग्रहण करा है। सो लिखा भी है— “ मूत्रान्त्रजावप्यनिलाद्धेतुभेदस्तु केवलम् ” इति ॥ वातकी अण्डवृद्धिके लक्षण । वातपूर्णादृतिस्पर्शो रूक्षो वातादहेतुरुक् ॥ ३ ॥ वातसे भरी मसक जैसी हाथके लगनेसे मालूम होय ऐसा मालूम होय, रूक्ष और विना कारण दुखने लगे, वह वातकी अंडवृद्धि जाननी ॥ पित्तकी अंडवृद्धिके लक्षण । पक्कोदुम्बरसंकाशः पित्ताद्दाहोष्मपाकवान् । पित्तकी अंडवृद्धि पके गूलरके समान होय है तथा दाह और गरमी तथा पक- नेवाली होय है ॥ कफकी अंडवृद्धिके लक्षण । कफाच्छीतो गुरुः स्निग्धः कण्डूमान्कठिनोऽल्परुक् ॥ ४ ॥ ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ १ क्योंकि कहा भी है—दोषदूष्यसंसर्गादायतनविशेषात् निमित्ततश्चैषां व्याधीनां भेदः ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

( २१२ ) माधवनिदान ।

Page 230Permalink

( २१२ ) माधवनिदान । कफसे अंडवृद्धि शीतल, भारी, चिकनी तथा खुजलीयुक्त कठिन और थोडी पीडायुक्त होय है ॥ रक्तजवृद्धिके लक्षण । कृष्णस्फोटावृतः पित्तवृद्धिर्लिङ्गैश्च पित्तजः । काले फोडाओंसे व्याप्त तथा जिसमें पित्तवृद्धिके लक्षण मिलते होयँ, उस अण्ड- वृद्धिको पित्तकी तथा रक्तकी कहते हैं ॥ मेदोजअंडवृद्धिके लक्षण । कफवन्मेदसो वृद्धिर्मृदुस्तालफलोपमः ॥ ५ ॥ मेदसे जो अंडवृद्धि होय है वह कफकी वृद्धिके समान मृदु ( नरम ) तथा ताल- फलके समान हो अर्थात् पीले रंगकी और गोल होय ॥ मूत्रवृद्धिके लक्षण । मूत्रधारणशीलस्य मूत्रजः स च गच्छति । अम्भोभिः पूर्णदृतिवत्क्षोभं याति सरुङ्मृदुः ॥ मूत्रकृच्छ्रमधः स्याच्च चालयन्फलकोशयोः ॥ ६ ॥ मूत्रको रोकनेका जिसका स्वभाव होय उसको यह रोग होय है, वह पुरुष जब चले तब पानीसे भरी पखालके समान डबक डबक हले तथा बजे, उसमें और पीडा थोडी होय, हाथके छूनेसे नरम मालूम होय, उसमें मूत्रकृच्छकीसी पीडा होय, फल और कोश दोनों इधर उधर चलायमान होयँ ॥ अन्त्रवृद्धिके लक्षण । वातकोपिभिराहारैः शीततोयावगाहनैः । धारणेरणभाराध्वविषममार्गप्रवर्तनैः ॥ ७ ॥ क्षोभणैः क्षुभितोऽन्यैश्च क्षुद्रान्त्रावयवं यदा । पवनो विगुणीकृत्य स्वनिवेशादधो नयेत् ॥ कुर्याद्वंक्षणसन्धिस्थो ग्रन्थाभं श्वयथुं तदा ॥ ८ ॥ वातकोपककारक आहारके सेवन करनेसे, शीतल जलमें प्रवेश करके स्नान करनेसे, उपस्थित मूत्रादिवेगोंके धारण करनेसे, अप्राप्त वेग अर्थात् करनेकी इच्छा न होय उसको बलपूर्वक प्रेरणा करनेसे, भारी बोझके उठानेसे, अति मार्गके चलनेसे अंगोंकी विषम चेष्टा ( अर्थात् टेढा तिरछा अंगोंकरके गमनादिक करना ), बल CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

स्थानमें गांठके समान सूजनको प्रगट करे ॥

Page 231Permalink

भाषाटीकासमेत । (२१३) वान्‌से वैर करना, कठिन धनुषका ईंचना इत्यादिक ऐसे और कारणोंसे कुपित भई जो वायु सो छोटी आंतोंके अवयवोंके एकदेशको विगाडकर अर्थात् उसका संकोच कर अपने रहनेके स्थानसे उसको नीचे ले जाय तब वंक्षणसंधिमें स्थित होकर उस स्थानमें गांठके समान सूजनको प्रगट करे ॥ इसकी औषधि न करनेका परिणाम । उपेक्षमाणस्य च मुष्कवृद्धिमाध्मानरुक्स्तंभवर्तीं स वायुः । प्रपीडितोऽन्तः स्वनवान्प्रयाति प्रध्मापयेन्नेति पुनश्च मुक्तः॥ ९॥ जिस अण्डवृद्धिसे अफरा होय, पीडा होय, जडता होय उसकी उपेक्षा करनेसे अर्थात् औषध न करनेसे तथा अण्डकोशोंके दबानेसे जो वायु कोंकों शब्द करै तथा हाथके दाबनेसे वायु ऊपरको चढ जाय और छोडनेसे फिर नीचे उतरकर अण्डोंको फुलाय दे ये होते हैं ॥ असाध्य लक्षण । क्षुद्रान्त्रावयवाच्छ्लेष्मा मुष्कयोर्वातसञ्चयात् । अण्डवृद्धिरसाध्योऽयं वातवृद्धिसमाकृतिः ॥ १० ॥ छोटी आंतोंके अवयव ( अंगवाला ) कफ वातके सञ्चयसे मुष्कके विषे प्राप्त होय तथा जिसमें वातके लक्षण कहे वे सब मिलते होयँ वह अण्डवृद्धि असाध्य है ॥ वध्म्र अर्थात् बदरोगका निदान ग्रन्थान्तरमें लिखा है यथा- वध्म्ररोगनिदान । अत्याभिष्यन्दिगुर्वामसेवनान्निचयं गतः ॥ ११ ॥ करोति ग्रन्थिवच्छोफं दोषो वंक्षणसन्धिषु । ज्वरशूनाङ्गदाहाढ्यं तं वध्म्रमिति निर्दिशेत् ॥ १२ ॥ यस्य पूर्वं फिरंगाख्यो रोगो भूत्वा प्रशाम्यति । तस्य जन्तोर्वध्म्ररोग इत्युक्तं सुश्रुतादिभिः ॥ १३ ॥ तथोष्णवातजुष्टस्य मेढ्रव्रणयुतस्य च । तस्य पुंसो वध्म्ररोगं प्रवदन्ति भिषग्वराः ॥ १४ ॥ अभिष्यंदि वस्तुके खानेसे, भारी अन्नके खानेसे, कच्चे अन्नके खानेसे वृद्धिके प्राप्त हुए दोष अथवा “अत्यभिष्यंदिगुर्वाम” इस जगह “अत्यभिष्यंदिगुर्वन्नशुष्कपूज्या- मिषाशनात् ” ऐसा भी पाठ है अर्थात् अभिष्यंदि भारी अन्नके खानेसे तथा सूखा

( २१४ ) माधवनिदान ।

Page 232Permalink

( २१४ ) माधवनिदान । और पूज्य कहिये गौ आदिके मांस खानेसे दोष ( वात पित्त कफ ) कुपित होकर वंक्षणकी संधिमें अर्थात् वस्ति स्थानके समीप जिनको नल कहते हैं उनमें सूजनको प्रगट करे, उस सूजनके होनेसे ज्वर होय तथा सूजनमें पीडा होय, अंगोंमें अत्यन्त दाह होय, जिस मनुष्यके पहले फिरंग ( गरमी ) का रोग होकर शान्त होगया होय उसके यह बदका रोग होता है अथवा गरमीवाले पुरुषके लिंगमें व्रण घाव होय उसके यह बदरोग होता है ॥ इति श्रीपण्डितदत्तराममाथुरप्रणीतमाधवार्थबोधिनीमाथुरीभाषाटीकायाम् अण्डवृद्धिनिदानं समाप्तम् ॥ अथ गलगण्डनिदानम् । निबद्धः श्वयथुर्यस्य मुष्कवल्लम्बते गले । महान्वा यदि वा ह्रस्वो गलगण्डं तमादिशेत् ॥ १ ॥ जिसके गलेमें अनुबंधयुक्त बडी अथवा छोटी अंडकोशके समान सूजन होकर लटके उसको गलगंड कहते हैं ॥ गलगंडकी सम्प्राप्ति । वातः कफश्चापि गले प्रदुष्टौ मन्ये समाश्रित्य तथैव मेदः । कुर्वन्ति गण्डं क्रमशः स्त्रिलिङ्गैः समन्वितं तं गलगण्डमाहुः ॥ २ ॥ गलेमें दुष्ट भये वात कफ और उसी प्रकार मेद गलेकी दोनों मन्यानाडियोंका आश्रय लेकर क्रमसे आप अपने लक्षणसंयुक्त गंड ( गोला ) उत्पन्न करै हैं उसको गलगंडरोग कहते हैं । यह रोग वात कफ और मेद् इन कारणोंसे तीन प्रकारका है। यह रोग अपने ही स्वभावसे पैत्तिक नहीं होय है, जैसे चातुर्थिक- ज्वर अपने प्रभावसे जंघोंमें कफका और मस्तकमें वातका प्रथम आता है इसमें भी पित्तका नहीं होय है, उसी प्रकार इस रोगमें भी जानो ॥ वातिक-गलगंडके लक्षण । तोदान्वितः कृष्णशिरावनद्धः श्यावोऽरुणो वा पवनात्मकस्तु । पारुष्ययुक्तश्चिरवृद्धिपाको यहच्छया पाकमियात्कदाचित् ॥ वैरस्यमास्यस्य च तस्य जन्तोर्भवेत्तथा तालुगलप्रशोषः ॥ ३ ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 233Permalink

भाषाटीकासमेत । ( २१५ ) वातकी गलगण्ड काली नसोंसे व्याप्त होय और उसमें सुईके चुभानेकीसी पीडा होय, उसका रंग काला और लाल होय, तथा कठोर हो, बहुतकालमें बढे तथा पके नहीं और जो पके तो कदाचित् यदृच्छापूर्वक पके, उस रोगीके मुखमें विरसता होय तथा तालु व गलेमें शोष होय ॥ कफज गलगंडके लक्षण । स्थिरः सवर्णो गुरुरुग्रकण्डूः शीतो महांश्चापि कफात्मकस्तु ॥ ४ ॥ चिराभिवृद्धिं भजते चिराद्वा प्रपच्यते मन्दरुजः कदाचित् । माधुर्यमास्यस्य च तस्य जन्तोर्भवेत्तथा तालुगलप्रलेपः ॥ ५ ॥ कफकी गलगण्ड स्थिर, त्वचाके रंगके समान वर्ण होय, भारी हो, खुजली बहुत चले, शीतल और बडी होय है, वह बहुत दिनमें बढे और बहुत कालमें पके, पीडा थोडी होय, मुखमें मिठास होय तथा गलेमें और तालुएमें कफ लिहसासा होय ॥ मेदज गलगण्डके लक्षण । स्निग्धो गुरुः पाण्डुरनिष्टगन्धो मेदोभवः स्वल्परुजोऽतिकण्डूः । प्रलम्बतेऽलाबुवदल्पमूलो देहानुरूपक्षयवृद्धियुक्तः ॥ स्निग्धास्यता तस्य भवेच्च जन्तोर्गलेऽनुशब्दं कुरुते च नित्यम् ॥६॥ मेदसे प्रगट गलगण्ड चिकना होय, भारी, पीला वर्ण, दुर्गन्धयुक्त, मन्द पीडा करनेवाला और अत्यन्त खुजली चले, वह तुम्बीफलके समान लम्बा होय, उसकी जड छोटी होय और देहानुरूप क्षय और वृद्धि इनसे युक्त होय अर्थात् देहके क्षीण होनेसे क्षीण होजाय, देहके बढनेसे बढजाय, उसका मुख तेल लगा होय ऐसा चिकना होय और बोलते समय गलेसे दो शब्द निकलें ॥ असाध्य लक्षण । कृच्छ्राच्छ्वसन्तं मृदुसर्वगात्रं संवत्सरातीतमरोचकार्तम् । क्षीणं च वैद्यो गलगण्डजुष्टं भिन्नस्वरं चापि विवर्जयेत्तु ॥ ७ ॥ बडे कष्टसे श्वासलेनेवाला, नरम शरीरवाला, जिसके गलगण्ड होकर वर्षदिन व्यतीत होगया हो, अरुचिसे पीडित, क्षीण होगया हो और स्वरभेदयुक्त ऐसे गलगण्डपीडित मनुष्यको वैद्य त्यागदे ॥ इति श्रीपण्डितदत्तराममाथुरनिर्मित्तमाधवार्थबोधिनीमाथुरीभाषाटीकायां गलगण्डनिदानं समाप्तम् ॥

( २१६ ) माधवनिदान ।

Page 234Permalink

( २१६ ) माधवनिदान । अथ गण्डमालानिदानम् । ———— कर्कन्धुकोलामलकप्रमाणैः कक्षांसमन्यागलवंक्षणेषु । मेदःकफाभ्यां चिरमन्दपाकैः स्याद्गण्डमाला बहुभिश्च गण्डैः ॥ १ ॥ मेद और कफ इनसे प्रगट भया कांख, कन्धा, नाड़के पिछाडी मन्या नाडीमें, गलेमें और वंक्षण ( जानुमेद्रूसन्धि ) इन ठिकाने छोटे बेरके बराबर, बड़े बेरके समान, आमलेके समान, ऐसी अनेक प्रकारकी गण्ड होती हैं, वे बहुत दिनमें हौले हौले पकें उनको गण्डमाला कहते हैं ॥ अपचीके लक्षण । ते ग्रन्थयः केचिदवाप्तपाकाः स्रवन्ति नश्यन्ति भवन्ति चान्ये । कालानुबन्धं चिरमादधाति सैवापचीति प्रवदन्ति तज्ज्ञाः ॥ २ ॥ अब गण्डमालाका भेद अपची है उसको कहते हैं—पूर्वोक्त गण्डमालाकी गांठ पके नहीं अथवा पाक होनेसे स्रवे, कोई नष्ट होजाय, दूसरी नवीन उठे ऐसी पीडा बहुत दिन रहे उसको कोई अपची कहते हैं ॥ असाध्य और साध्यके लक्षण । साध्या स्मृता पीनसपार्श्वशूलकासज्वरच्छर्दियुता न साध्या । पूर्वोक्त अपची रोग साध्य है और उसमें पीनस होय, पसवाडोंमें शूल, खांसी, ज्वर, वमन ये होंय तो अपची असाध्य है ॥ इति श्रीपण्डितदत्तराममाथुरप्रणीतमाधवार्थबोधिनीमाथुरीभाषाटीकायां गण्डमाला ( अपची ) निदानं समाप्तम् ॥ अथ ग्रन्थिनिदानम् । ———— वातादयो मांसमसृक्प्रदुष्टाः सन्दूष्य मेदश्च तथा शिराश्च । वृत्तोन्नतं विग्रथितं तु शोथं कुर्वन्त्यतो ग्रन्थिरिति प्रदिष्टः ॥ १ ॥ अत्यन्त दुष्ट हुए वातादि दोष मांस, रुधिर और मेद, उसी प्रकार शिरा ( नस ) इनको दुष्ट कर ( इस जगह दुष्टका अर्थ वृद्धि करना चाहिये, क्षयरूप न करना चाहिये कारण इसका यह है कि, क्षीण विकारोंकी सामर्थ्य रोग करनेकी नहीं होती है ) गोल ऊंची गांठके समान अथवा कठिन सूजनको उत्पन्न करे उसको ग्रन्थि ( गांठ ) कहते हैं ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 235Permalink

भाषाटीकासमेत। (२१७) वातजग्रन्थिके लक्षण। आयम्यते वृश्च्यति तुद्यते च प्रत्यस्यते मथ्यति भिद्यते च । कृष्णो मृदुर्बस्तिरिवाततश्च भिन्नः स्रवेच्चानिलजोऽस्रमच्छम् ॥ २ ॥ वादीकी गांठ तनेके समान करडी मालूम हो, छीलनेके समान मालूम हो, सुई चुभनेकीसी पीडा होय, मानो गिरा चाहती है, मथनेकीसी पीडा होय, फोडनेकीसी पीडा होय, काला वर्ण हो, नरम हो, बस्तिके समान चौडी और भारी होय और उसके टूटनेसे स्वच्छ रुधिर निकले ॥ पित्तकी ग्रन्थिके लक्षण। दन्दह्यते धूप्यति चूष्यते च पापच्यते प्रज्वलतीव चापि । रक्तः सपीतोऽप्यथवापि पित्ताद्भिन्नः स्रवेद्दुष्टमतीव चास्रम् ॥ ३ ॥ पित्तकी गांठ आगसे भरेके समान अत्यन्त दाह करे, आंतोंसे धूआं निकलतासा मालूम हो, चूष्यते कहिये मानो सिंगी लगायके कोई चूसे है, खार लगानेके सदृश पका मालूम होय, अग्निके समान जलीसी मालूम होय, उस गांठका रंग लाल अथवा किंचित् पीला होय और टूटनेसे उसमेंसे दुष्ट रुधिर बहुत निकले ॥ कफकी ग्रन्थिके लक्षण। शीतो विवर्णोऽल्परुजोऽतिकण्डूः पाषाणवत्संहननोपपन्नः । चिराभिवृद्धिश्च कफप्रकोपाद्भिन्नः स्रवेच्छुक्लघनं च पूयम् ॥ ४ ॥ कफकी ग्रन्थि (गांठ) शीतल, प्रकृति समान वर्ण, (कोई किंचित् विवर्ण हों ऐसे कहते हैं) थोडी पीडा हो अत्यन्त खुजली चले, पत्थरके समान कठिन बडी होय और चिरकालमें बढनेवाली होय, फूटनेसे उसमेंसे सफेद गाढी राध निकले ॥ मेदजग्रन्थिके लक्षण। शरीरवृद्धिक्षयवृद्धिहानिः स्निग्धो महान्कण्डुयुतो गुरुश्च । मेदःकृतो गच्छति चात्र भिन्ने पिण्याकसर्पिःप्रतिमं तु मेदः ॥ ५ ॥ मेदकी ग्रंथि शरीरके बढनेसे बढे और शरीरके क्षीण होनेसे क्षीण होजाय, चिकनी बडी खुजलीयुक्त पीडारहित होय है और जब वह फूट जाय तब उसमेंसे तिल- कल्कके समान अथवा घृतके समान मेदा निकले ॥ शिराजग्रन्थिके लक्षण। व्यायामजातैरबलस्य तैस्तैराक्षिप्य वायुस्तु शिराप्रतानम् । संकुच्य संपीड्य विशोष्य चापि ग्रन्थि करोत्युन्नतमाशु वृत्तम् ॥ ६ ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

( २१८ ) माधवनिदान ।

Page 236Permalink

( २१८ ) माधवनिदान । निर्बलपुरुष शरीरको परिश्रमकारक कर्म करे तब वायु कुपित होकर शिराके जालको संकुचित कर एकत्रकर और सुखायकर ऊंची गांठको शीघ्र प्रगट करै है ॥ साध्यासाध्यके लक्षण । ग्रन्थिः शिराजः स च कृच्छ्रसाध्यो भवेद्यदि स्यात्सरुजश्चलश्च । अरुक्स एवाप्यचलो महांश्च मर्मोत्थितश्चापि विवर्जनीयः ॥ ७ ॥ वह शिरा (कहिये नस) की गांठ कृच्छ्रसाध्य है, यदि वह पीडायुक्त तथा चञ्चल होय तो वह गांठ साध्य है, और पीडारहित तथा निश्चल बडी और मर्मस्थानमें प्रगट भई होय तो वह असाध्य है, उसको वैद्य त्याग दे ॥ इति श्रीपण्डितदत्तराममाथुरप्रणीतमाधवार्थदीपिकामाधुरीभाषाटीकायां ग्रन्थिनिदानं समाप्तम् ॥ अथार्बुदनिदानम् । अर्बुदकी सम्प्राप्ति । गात्रप्रदेशे काचिदेव दोषाः समुच्छ्रिता मांसमसृक्प्रदूष्य । वृत्तं स्थिरं मन्दरुजं महान्तमनल्पमूलं चिरवृद्ध्यपाकम् ॥ कुर्वन्ति मांसोच्छ्रयमत्यगाधं तदर्बुदं शास्त्रविदो वदन्ति ॥ १ ॥ शरीरके किसी भागमें दुष्ट भये जो दोष सो मांस रुधिरको दुष्ट कर गोल, स्थिर, मन्दपीडायुक्त, यह ग्रन्थिरोगसे बडी होय है, बडी जिसकी जड होय, बहुत कालमें बढनेवाली तथा पकनेवाली न होय ऐसी मांसकी गांठ उठे उसको वैद्य अर्बुद कहते हैं ॥ वातेन पित्तेन कफेन चापि रक्तेन मांसेन च मेदसा च । उज्जायते तस्य च लक्षणानि ग्रन्थेः समानानि सदा भवन्ति ॥ २ ॥ वह अर्बुदरोग बादीसे, पित्तसे, कफसे, रुधिरसे, मांससे और मेदसे ऐसे छः प्रकारका है । उसके लक्षण सर्वदा ग्रंथिके सदृश होते हैं ॥ रक्तार्बुदके लक्षण । दोषः प्रदुष्टो रुधिरं शिराश्च संकुच्य संपीड्य ततस्त्वपाकम् । सास्रावमुन्नह्यति मांसपिण्डं मांसांकुरैराचितमाशु वृद्धम् ॥ ३ ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 237Permalink

भाषाटीकासमेत । ( २१३ ) करोत्यजस्रं रुधिरप्रवृत्तिमसाध्यमेतद्रुधिरात्मकं तु । रक्तक्षयोपद्रवपीडितत्वात्पाण्डुर्भवेत्सोऽर्बुदपीडितस्तु ॥ ४ ॥ दुष्ट भये दोष रुधिरको तथा नसोंको संकोच कर तथा पीडित कर मांसके गोलेको प्रगट करे वह यत्किंचित् पकनेवाला तथा कुछ स्रावयुक्त हो, मांसपिंडको ऊंचा करता हो और मांसांकुरसे व्याप्त और शीघ्र बढनेवाला होता है. उसमें रुधिर निर- न्तर बहा करें, यह रक्तार्बुद असाध्य है। वह रक्तार्बुदपीडितरोगी रक्तक्षयके उप- द्रवोंकरके पीडित होनेसे उसका वर्ण पीला हो जाय । ये रक्तार्बुदके लक्षण हैं ॥ मांसार्बुदकी संप्राप्ति । मुष्टिप्रहारादिभिरर्दितेऽङ्गे मांसं प्रदुष्टं जनयेद्धि शोथम् ॥ ५ ॥ अवेदनं स्निग्धमनन्यवर्णमपाकमश्मोपममप्रचाल्यम् । प्रदुष्टमांसस्य नरस्य गाढमेतद्भवेन्मांसपरायणस्य ॥ ६ ॥ मांसार्बुदं त्वेतदसाध्यमुक्तं- मुक्काआदिका लगनेसे अंगमें पीडा होय, उस पीडासे दुष्ट भया मांस सो सूजन उत्पन्न करे, उस सूजनमें पीडा नहीं होय और वह चिकनी देहके वर्ण होय पके नहीं, पत्थरके समान कठिन, हले नहीं ऐसा होय है । जिस मनुष्यका मांस बिगड जाय और नित्य मांसको खाया करे उसको यह अर्बुदरोग होता है । यह मांसार्बुद असाध्य कहा है । कोई मांसार्बुदका भेद रसोली कहते हैं ॥ साध्यमें असाध्य प्रकार । -साध्येष्वपीमानि तु वर्जयेच्च । संप्रस्रुतं मर्मणि यच्च जातं स्रोतःसु या यच्च भवेदचाल्यम् ॥ ७ ॥ साध्यमें भी यह इन लक्षणोंवाला अर्बुदरोग वर्जित है, स्राव ( झरे ) और मर्मस्थानमें प्रगट भया हो, अथवा नासा आदि स्रोत ( मार्ग ) में प्रगट हो और जो स्थित हो, वह असाध्य है ॥ अध्यर्बुदके लक्षण । यज्जायतेऽन्यत्खलु पूर्वजाते ज्ञेयं तदध्यर्बुदमर्बुदज्ञैः । पहले जिस ठिकानेपर अर्बुद भया होय उसी ठिकानेपर दूसरा अर्बुद प्रगट होय उसको अध्यर्बुद कहते हैं ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

(२२०) माधवनिदान ।

Page 238Permalink

(२२०) माधवनिदान । द्विरर्बुदके लक्षण । यद्वन्द्वजातं युगपत्क्रमाद्वा द्विरर्बुदं तच्च भवेदसाध्यम् ॥ ८ ॥ एक कालमें दो अर्बुद, अथवा एकके पिछाडी दूसरा अर्बुद क्रमसे प्रगट होय उसको द्विरर्बुद कहते हैं, यह असाध्य हैं ॥ अर्बुद न पकनेका कारण । न पाकमायान्ति कफाधिकत्वान्मेदोबहुत्वाच्च विशेषतस्तु । दोषस्थिरत्वाद् ग्रथनाच्च तेषां सर्वार्बुदान्येव निसर्गतस्तु ॥ ९ ॥ कफ अधिक होनेसे अथवा विशेषकरके मेद अधिक होनेसे, तथा दोषोंके स्थिर होनेसे अथवा दोषोंके ग्रन्थिरूप होनेसे सर्व प्रकारकी अर्बुद स्वभावसे ही पके नहीं हैं ॥ इति श्रीपण्डितदत्तराममाथुरप्रणीतमाधवार्थदीपिकामाथुरीभाषाटीकाया- मर्बुदनिदानं समाप्तम् ॥ अथ श्लीपदनिदानम् । श्लीपदकी सम्प्राप्ति । यः सज्ज्वरो वंक्षणजो भृशार्तिः शोथो नृणां पाद्गतः क्रमेण । तच्छ्लीपदं स्यात्करकर्णनेत्रशिश्रौष्ठनासास्वपि केचिदाहुः ॥ १ ॥ जो सूजन अत्यन्त पीडायुक्त प्रथम वंक्षणमें उत्पन्न होकर धीरे धीरे पैरोंमें आवै उसके साथ ज्वर भी हो सो इस रोगको श्लीपद कहते हैं। यह श्लीपद हाथ, कान, नेत्र, शिश्न, ओठ, नाक इनमें भी होती है, ऐसे कोई कहते हैं ॥ वातजश्लीपद । वातजं कृष्णरूक्षं च स्फुटितं तीव्रवेदनम् । अनिमित्तरुजं तस्य बहुशो ज्वर एव च ॥ २ ॥ वातकी श्लीपद काली, रूखी, फटी और जिसमें तीव्र पीडा होय, बिना कारणके दूखे और उसमें ज्वर बहुत होय ॥

CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 239Permalink

भाषाटीकासमेत । (२२१) पित्तजश्लीपद । पित्तजं पीतसंकाशं दाहज्वरयुतं मृदु । पित्तकी श्लीपद पीले रंगकी, दाह और ज्वरयुक्त होय तथा नरम होय है ॥ श्लैष्मिकश्लीपद । श्लैष्मिकं स्निग्धवर्णं च श्वेतं पाण्डु गुरु स्थिरम् ॥ ३ ॥ कफकी श्लीपदका वर्ण चिकना, सफेद, पीला, भारी और कठिन होय है ॥ असाध्य लक्षण । वल्मीकमिव सञ्जातं कण्टकैरुपचीयते । अब्दात्मकं महत्तच्च वर्जनीयं विशेषतः ॥ ४ ॥ सर्पकी बांबीके समान बढी हुई और जिसके ऊपर कांटे होयँ, ऐसी एक वर्षकी होगई हो और बडी होय उसको वैद्य त्याग दे ॥ श्लीपदमें कफको प्राधान्य अव्यभिचारकरके है उसको कहते हैं- त्रीण्यप्येतानि जानीयाच्छ्लीपदानि कफोच्छ्रयात् । गुरुत्वं च महत्त्वं च यस्मान्नास्ति विना कफात् ॥ ५ ॥ इन पूर्वोक्त तीनों श्लीपदोंमें कफकी अधिकता है कारण इसका यह है कि, भारी और महत्त्व ये दोनों कफके बिना नहीं होते ॥ श्लीपद कौनसे देशमें उत्पन्न होता है उसको कहते हैं- पुराणोदकभूयिष्ठाः सर्वर्तुषु च शीतलाः । ये देशास्तेषु जायन्ते श्लीपदानि विशेषतः ॥ ६ ॥ वर्षार्ऋतुमें पानी अधिक वर्षे परन्तु पृथ्वीके नीचे होनेसे सूखे नहीं इसीसे पुराने पानीका संचय ( इकट्ठा ) होय और सर्व ऋतुमें सरदी रहाकरे ऐसे जो अनूपदेश ( पूर्व आदि देश ) उनमें यह श्लीपदरोग विशेषकरके होय है । जांगल देशोंमें अग्निका अधिक अंश होय है इससे उन देशोंमें जलको पुरातनत्व नहीं होय है और अनूपदेशमें गरमी मन्द पडनेसे उष्ण ऋतुमें भी शीतलता होय है, हाथ कान आदिमें श्लीपदरोगकी शंका होनेसे दोषोंके कोपद्वारा ज्वर करके श्लीपदको जान ले ॥ असाध्य लक्षण । यच्छ्लेष्मलाहारविहारजातं पुंसः प्रकृत्या च कफात्मकस्य । सास्रावमत्युन्नतसर्वलिङ्गं सकण्डुरं श्लेष्मयुतं विवर्ज्यम् ॥ ७ ॥

CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

( २२२ ) माधवनिदान ।

Page 240Permalink

( २२२ ) माधवनिदान । जो श्लीपद कफकारक आहार विहारसे प्रगट भया तथा कफप्रकृतिवाले पुरुषके कफसे प्रगट भया होय, तथा स्रावयुक्त तथा जिस दोषसे प्रगट भया होय उस दोषके लक्षण उसमें बढ़ गये होयँ, जिसमें खुजली बहुत होय और कफयुक्त होय सो श्लीपदरोगी वैद्यकरके त्याज्य है ॥ इति श्रीपण्डितदत्ताराममाथुरानिर्मितमाधवार्थबोधिनीमाथुरीभाषाटीकायां श्लीपदनिदानं समाप्तम् ॥ अथ विद्रधिनिदानम् । त्वग्रक्तमांसमेदांसि प्रदुष्यास्थिसमाश्रिताः । दोषाः शोथं शनैर्घोरं जनयन्त्युच्छ्रिता भृशम् ॥ १ ॥ महाशूलं रुजावन्तं वृत्तं वाप्यथवायतम् । स विद्रधिरिति ख्यातो विज्ञेयः षड्विधश्च सः ॥ २ ॥ पृथग्दोषैः समस्तैश्च क्षतेनाप्यसृजा तथा । षण्णामपि हि तेषां तु लक्षणं संप्रचक्षते ॥ ३ ॥ अत्यन्त बढ़े तथा अस्थि ( हड्डी ) का आश्रय करके रहनेवाले वातादिदोष त्वचा, रुधिर, मांस और मेद इनको दुष्ट कर धीरे धीरे भयंकर शोथ उत्पन्न करे, उसकी जड हड्डीपर्यन्त पहुँच जाय, उत्पत्तिकालमें अत्यंत पीडाकारक तथा गोल अथवा लंबा जो शोथ ( सूजन ) होय उसको विद्रधि कहते हैं पृथक् दोषोंसे ३, सन्निपातसे १, क्षत ( घाव ) से १ और रुधिरसे १ मिलकर छः प्रकारकी विद्रधि होय हैं, उन छःहों विद्रधिके लक्षण कहते हैं ॥ वातजविद्रधिके लक्षण । कृष्णोऽरुणो वा विषमो भृशमत्यर्थवेदनः । चित्रोत्थानप्रपाकश्च विद्रधिर्वातसंभवः ॥ ४ ॥ जो विद्रधि काली लाल विषम कहिये कदाचित् छोटी कदाचित् मोटी हो अत्यन्त वेदनायुक्त और उसका प्रगट होना तथा पाक ये नाना प्रकारके होयँ उसको वातविद्रधि कहते हैं ॥ पित्तकी विद्रधिके लक्षण । पक्वोदुम्बरसंकाशः श्यावो वा ज्वरदाहवान् । क्षिप्रोत्थानप्रपाकश्च विद्रधिः पित्तसंभवः ॥ ५ ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 241Permalink

भाषाटीकासमेत । (२२३) पित्तकी विद्रधि पके गूलरके समान होय, अथवा काला वर्ण होय, ज्वर, दाह- करनेवाली प्रगट होय और उसका पाक शीघ्र होय ॥ कफकी विद्रधिके लक्षण । शरावसदृशः पाण्डुः शीतः स्निग्धोऽल्पवेदनः । चिरोत्थानप्रपाकश्च विद्रधिः कफसंभवः ॥ ६ ॥ कफकी विद्रधि शराव (मिट्टीके शराव) सदृश बडी होय, पीला वर्ण, शीतल, चिकनी, अल्पपीडा होय, उसकी उत्पत्ति और पाक देरमें होय है ॥ पकनेके अनन्तर उनका स्राव । तनुपीतसिताश्चैषामास्रावाः क्रमशः स्मृताः । ये तीन प्रकार विद्रधि पकनेके अनन्तर होते हैं। इनसे वातादिकोंके क्रमसे अर्थात् वातसे पतली, पित्तसे पीली, कफसे सफेद राध निकलती है ॥ सन्निपातकी विद्रधिका लक्षण । नानावर्णरुजा स्रावो घाटालो विषमो महान् । विषमं पच्यते चापि विद्रधिः सान्निपातिकः ॥ ७ ॥ सन्निपातकी विद्रधिमें अनेक प्रकारका वर्ण काला पीला आदि अनेक प्रकारका पीडा, जैसे तोद, दाह, खुजली, पीडा तथा अनेक प्रकारकी स्राव जैसे पतला पीला सफेद स्राव होय 'घाताल' कहिये नीचे स्थूल होय और ऊपर पतली होय अर्थात् अग्रभाग अति ऊंचा होय, छोटी बडी कदाचित् पके कदाचित् नहीं पके ऐसी होय॥ आगन्तुजविद्रधिकी सम्प्राप्ति । तैस्तैर्भावैरभिहते क्षते वाऽपथ्यकारिणः । क्षतोष्मावायुविसृतः सरक्तं पित्तमीरयेत् ॥ ८ ॥ ज्वरस्तृष्णा च दाहश्च जायते तस्य देहिनः । आगन्तुर्विद्रधिर्ज्ञेयः पित्तविद्रधिलक्षणः ॥ ९ ॥ तिन तिन भाव कहिये लकडी पत्थर ढेला आदिका अभिघात (चोट लगना पिच जाना इत्यादि) होनेसे, अथवा तलवार, तीर बरछी इत्यादिके लगनेसे, घाव होजानेसे, अपथ्य करनेवाले पुरुषके कुपित वायुकरके विस्तृत (फैला) क्षतोष्मा (घावकी गरमी) और रुधिरसहित पित्तको कोप करे, उस पुरुषके ज्वर, प्यास और दाह होयँ और उसमें पित्तकी विद्रधिके लक्षण मिलते हों इनको आगं- तुज विद्रधि जाननी ॥

( २२४) माधवनिदान ।

Page 242Permalink

( २२४) माधवनिदान । रक्तजविद्रधिके लक्षण । कृष्णस्फोटावृतः श्यावस्तीव्रदाहरुजाकरः । पित्तविद्रधिलिङ्गस्तु रक्तविद्रधिरुच्यते ॥ १० ॥ काले फोडोंसे व्याप्त, श्यामवर्ण, पीडा और ज्वर ये उसमें तीव्र होयँ तथा पित्तकी विद्रधिके लक्षणों करके युक्त होंय, उसको रक्तविद्रधि जानना ॥ अन्तर्विद्रधिके लक्षण । पृथक् संभूय वा दोषाः कुपिता गुल्मरूपिणम् । वल्मीकवत्समुन्नद्धमंतः कुर्वन्ति विद्रधिम् ॥ ११ ॥ कुपित भये पृथक् २ अथवा मिलेहुये दोष शरीरमें गोलेके और बांबीके समान बडी विद्रधि उत्पन्न करे हैं ॥ विद्रधिके स्थान । गुदे बस्तिमुखे नाभ्यां कुक्षौ वंक्षणयोस्तथा । वृक्कयोः प्लीह्नि यकृति हृदये क्लोम्नि चाप्यथ ॥ १२ ॥ एषामुक्तानि लिङ्गानि बाह्यविद्रधिलक्षणैः । गुदे वातनिरोधस्तु बस्तौ कृच्छ्राल्पमूत्रता ॥ १३ ॥ नाभ्यां हिक्का तथाऽऽटोपः कुक्षौ मारुतकोपनम् । कटिपृष्ठग्रहस्तीव्रो वंक्षणोत्थे च विद्रधौ ॥ १४ ॥ वृक्कयोः पार्श्वसंकोचः प्लीह्रयुच्छ्वासावरोधनम् । सर्वाङ्गप्रग्रहस्तीव्रो हृदि कम्पश्च जायते । श्वासो यकृति हिक्का च क्लोम्नि पेपीयते पयः॥ १५ ॥ गुद, बस्ति, मुख, नाभि, कूख, वंक्षण, वृक्क, (कूख पिंडी प्लीह) यकृत् (कलेजा), हृदय, क्लोम (प्यासका स्थान ) इन ठिकानोंपर विद्रधि होती है, इनके लक्षण बाह्यविद्रधिके समान जानने । गुदामें विद्रधि होनेसे अधोवायुका रोध होय । वस्तिमें- अर्थात् मूत्राशयमें होनेसे कठिनतासे थोडा २ मूते, नाभिमें होनेसे हिचकी तथा गुडगुड शब्द होता है । कूखमें-होनेसे पवनका कोप होय । वंक्षणमें-होनेसे कमर और पीठका बलपूर्वक जकड जाना होय । कूखके पिंडमें होनेसे पसवाडोंका संकोच होय । प्लीहामें होनेसे श्वास रुकजाय । हृदयमें-होनेसे सब अंग जकडजाय और कम्प होय । कलेजेमें होनेसे श्वास और हिचकी होय । क्लोममें-अर्थात् पिपासा- स्थानमें विद्रधि होनेसे बारंबार पानी पीनेकी इच्छा होय है ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 243Permalink

भाषाटीकासमेत । (२२५) स्रावनिर्गम । नाभेरुपरिजाः पक्वा यान्त्यूर्ध्वमितरे त्वधः । अधः स्रुतेषु जीवेत्तु स्रुतेषूर्ध्वं न जीवति ॥ १६ ॥ नाभिके ऊपर जो विद्रधि होय उनके पकनेसे जो स्राव कहिये राध आदिका बहना होय वह मुखके रास्ते होय है और नाभिके नीचे होनेसे जो स्राव होय वह गुदाके मार्गसे होय है और नाभिके समीप होनेवाली विद्रधियोंका स्राव दोनों मार्गोंसे होय । जिनका स्राव नीचेके मार्ग हो वह रोगी जीवे और ऊपरके मार्ग जिसका स्राव होय वह रोगी बचे नहीं ॥ विद्रधिमें साध्यासाध्य । हृन्नाभिवस्तिवर्ज्या ये तेषु भिन्नेषु बाह्यतः । जीवेत्कदाचित्पुरुषो नेतरेषु कथंचन ॥ १७ ॥ साध्या विद्रधयः पञ्च विवर्ज्यः सान्निपातिकः । आमपक्वविदग्धत्वं तेषां शोथवदादिशेत् ॥ १८ ॥ हृदय, नाभि और वस्ति इन ठिकानोंको छोडकर प्रगट जो विद्रधि अर्थात् प्लीहा क्लोम इत्यादि ठिकाने बाहर फूटनेसे कदाचित् पुरुष बचजाय और ठिका- नेपर फूटनेसे नहीं बचे । पहली पांच विद्रधि साध्य हैं, सन्निपातकी विद्रधि असाध्य है, इन विद्रधियोंको आम, पक्व और विदग्ध ये तीन अवस्था शोथरोगके समान जाननी चाहिये ॥ असाध्य लक्षण । आध्मातं बद्धनिष्यन्दं छर्दिहिक्कातृषान्वितम् । रुजाश्वाससमायुक्तं विद्रधिर्नाशयेन्नरम् ॥ १९॥ अफरायुक्त, मूत्र रुकगया होय, हिचकी, वमन और प्यास इनसे पीडित शूल, श्वास इन करके युक्त ऐसे मनुष्यके विद्रधिरोग असाध्य होय है ॥ इति श्रीपण्डितदत्तराममाथुरनिर्मितमाधवार्थबोधिनीमाथुरीभाषाटीकायां विद्रधिनिदानं समाप्तम् ॥ ९

( २२६ ) माधवनिदान ।

Page 244Permalink

( २२६ ) माधवनिदान । अथ व्रणनिदानम् । एकदेशोत्थितः शोथो व्रणानां पूर्वरक्षणम् । षड्विधः स्यात्पृथक् सर्वैरक्तागन्तुनिमित्तजः ॥ १ ॥ शोथाः षडेते विज्ञेयाः प्रागुक्तैः शोथलक्षणैः । विशेषः कथ्यते तेषां पक्वापक्वविनिश्चये ॥ २ ॥ एक ठिकानेपर सूजन उत्पन्न होनेसे जाने कि, इसके व्रण ( फोडा ) होगा सो व्रणरोग पृथक् दोषोंसे ३, सन्निपातसे १, रुधिरसे १ और आगंतुज १ ऐसे मिल- कर छः प्रकारका है, इन छहों व्रणोंमें जो प्रथम सूजन होय उसके लक्षण शोथरोग- लक्षणके समान जानने । इनमें पक्व ( पकने ) अपक्व ( न पकने ) के विषयमें जो विशेषता है उसको इस जगह कहते हैं ॥ वातादिभेदसे व्रणके पाक । विषमं पच्यते वातात्पित्तोत्थश्चाचिराच्चिरम् । कफजः पित्तवच्छोफो रक्तागंतुसमुद्भवः ॥ ३ ॥ बादीसे विषम पाक होय अर्थात् कहीं पके, कहीं नहीं पके, पित्तसे बहुत जल्दी पके, कफका फोडा देरमें पके और रुधिरका तथा आगन्तुज फोडेका पकना पित्तके समान अर्थात् जल्दी पके है ॥ कच्चे फोडेका लक्षण । मन्दोष्मताऽल्पशोथत्वं काठिन्यं त्वक्सवर्णता । मन्दवेदनता चैव शोथानामामलक्षणम् ॥ ४ ॥ सूजन हाथके छूनेसे थोडी गरम लगे, थोडी सूजन होय, फोडेका स्थान करडा होय तथा देहके रंग समान उसका रंग होय और उसमें पीडा मन्द होय ये कच्ची सूजनके लक्षण हैं ॥ पच्यमानव्रणके लक्षण । दह्यते दहनेनेव क्षारेणेव च पच्यते । पिपीलिकागणेनेव दश्यते छिद्यते तथा ॥ ५ ॥ भिद्यते चैव शस्त्रेण दंडेनेव च ताड्यते । पीड्यते पाणिनेवान्तः सूचीभिरिव तुद्यते ॥ ६ ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

आसने शयने स्थाने शांतिं वृश्चिकविद्धवत् ॥ ७ ॥

Page 245Permalink

भाषाटीकासमेत । ( २२७ ) शोषश्चोषो विवर्णः स्यादंगुल्येवावपाट्यते । आसने शयने स्थाने शांतिं वृश्चिकविद्धवत् ॥ ७ ॥ न गच्छेदाततः शोथो भवेदाध्मातवस्तिवत् । ज्वरस्तृष्णाऽरुचिश्चैव पच्यमानस्य लक्षणम् ॥ ८ ॥ जिस समय व्रण पकनेको होय उस समय ये लक्षण होते हैं-फोडेके स्थानमें अग्निसे जलेहुएके समान जलन होय, खार लगानेकासा चिनमिनावे, चेंटी काटनेकीसी पीडा होय, वह दो टूक करनेके समान तथा शस्त्रसे फाडनेके समान, दण्ड आदिके मारनेके समान तथा हाथसे मीडनेके समान तथा भीतर सूईसे छेदनेके समान पीडा और उसमें अत्यन्त दाह होय, अग्निसे सेकनेके समान उसमें वेदना होय, उस फोडेका रंग बदल जाय, उंगलीके लगानेसे उखारनेकीसी पीडा होय, बैठनेमें सोनेमें खडे रहनेमें वीछू काटनेकीसी घोर पीडा होय, वो पीडा कभी शांत नहीं होय, वो सूजन फूली हुई बस्ती ( मूत्रस्थान ) के सदृश तनीसी होय, उसमें ज्वर, प्यास, अरुचि ये लक्षण होते हैं ॥ पक्वव्रणके लक्षण । वेदनोपशमः शोथो लोहितोऽल्पो न चोन्नतः । प्रादुर्भावो वलीनां च तोदः कण्डूर्मुहुर्मुहुः ॥ ९ ॥ उपद्रवाणां प्रशमो निम्नता स्फुटनं त्वचाम् । बस्ताविवाम्बुसंचारः स्याच्छोथेऽङ्गुलिपीडिते ॥ १० ॥ पूयस्य पीडयत्येकमन्तमन्ते च पीडिते । भक्ताकांक्षा भवेच्चैव शोथानां पक्वलक्षणम् ॥ ११ ॥ व्रण पकनेसे पीडा शांत हो जाय, उसकी सूजन तांबेके रंगकी होय और थोडी होय, ऊंची न होय, उसमें गुलझट पडे, सुई चुभानेकीसी पीडा होय, बारंबार खुजली चले, पित्तके कोपसे दाहादि उपद्रवोंकी शांति हो, स्वभावसे ही व्रणकी जगह गढेला होजाय, त्वचायें फटजाँय, सूजन, अंगुलिसे दबानेसे जैसे बस्तिमें पानी इधर उधर होय उसी प्रकार शोथमें राध इधर उधर होय, व्रणके अन्त अवयवके दबाने- पर राध एक देशको पीडित करती है अर्थात राध एक जगहसे निकलने लगती है, अन्नमें इच्छा हो ये पक्वव्रणके लक्षण हैं ॥

CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

( २२८ ) माधवनिदान ।

Page 246Permalink

( २२८ ) माधवनिदान । एक दोषसे सूजन उत्पन्न होय उसमें पकनेके समय तीनोंका सम्बन्ध होय है । नर्त्तेऽनिलाद्रुङ्न बिना न पित्तं पाकः कफं वापि बिना न पूयः । तस्माद्धि सर्वे परिपाककाले पचन्ति शोथास्त्रिभिरेव दोषैः ॥ १२ ॥ बादीके बिना पीडा नहीं होय, पित्तके विना पाक नहीं होय और कफके विना राध नहीं होय अर्थात् पकनेके समय तीनों दोषोंके मिलनेसे सब प्रकारकी सूजन पकती है । रक्तपाकलक्षण ग्रन्थांतरोंमें कहे हैं, यथा—“ कफजेषु च शोथेषु गम्भीरं पाकमेत्यसृक् । पक्वं स्निग्धं ततः स्पष्टं यत्र स्यात्क्लिन्नशोफता ॥ त्वक्सावर्ण्य रुजोऽल्पत्वं घनस्पर्शित्वमश्मवत् । रक्तपाकमिति ब्रूयात्तं प्राज्ञो मुक्तसंशयः ॥” राध न निकालनेसे जो परिणाम होय है उसको दृष्टांत देकर कहते हैं- कक्षं समासाद्य यथैव वह्निर्वाय्वीरितः संदहति प्रसह्य । तथैव पूयोऽप्यविनिःसृतो हि मांसं शिराः स्नायु च खादतीह ॥१३॥ फूँसके गंजमें लगीहुई आग पवनकी सहायता पाकर जैसे वह फूँसको जलाकर खाक करदे उसी प्रकार व्रणमें राध न निकालनेसे वह राध मांस, शिरा और स्नायु इनको खाय लेती है ॥ आमादि लक्षणज्ञानसे वैद्यके गुणदोष दिखाते हैं— आमं विदह्यमानं च सम्यक् पक्वं च यो भिषक् । जानीयात्स भवेद्वैद्यः शेषास्तस्करवृत्तयः ॥ १४ ॥ आम ( कच्चा ) पच्यमान और जो अच्छी रीतिसे पकगया हो ऐसे व्रणके लक्षण जो वैद्य जाने है, उसीको वैद्य जानना चाहिये, बाकी सब चोर हैं ॥ अपक्वका छेदन और पकेकी उपेक्षा करनेमें दोष । यश्छिनत्त्याममज्ञानाद्यश्च पक्वमुपेक्षते । श्वपचाविव मन्तव्यौ तावनिश्चितकारिणौ ॥ १५ ॥ जो अज्ञानसे कच्चे फोडेको पका समझकर फोडे और जो पके फोडेको कच्चा समझकर चीरे नहीं ये दोनों अविचारवान् वैद्य चांडालके समान जानने ॥ इति श्रीपण्डितदत्तराममाथुरनिर्मितमाधवार्धदीपिकामाथुरी- भाषाटीकायां व्रणशोथनिदानं समाप्तम् ॥

अथ शारीरव्रणनिदानम् ।

Page 247Permalink

भाषाटीकासमेत । (२२९) अथ शारीरव्रणनिदानम् । द्विधा व्रणः स विज्ञेयः शारीरागन्तुभेदतः । दोषैराद्यस्तयोरन्यः शस्त्रादिक्षतसंभवः ॥ १ ॥ शारीर और आगन्तुक इन भेदोंसे वह व्रण दो प्रकारका है, पहिला शारीर दोषोंके कोपसे होय है और दूसरा शस्त्रादि करके घावके होनेसे होता है ॥ वातिकव्रण । स्तब्धः कठिनसंस्पर्शो मन्दस्रावो महारुजः । तुद्यते स्फुरति श्यावो व्रणो मारुतसंभवः ॥ २ ॥ बादीसे प्रगट व्रणमें जकडना तथा हाथके छूनेसे कठिन मालूम होय, उसमेंसे थोडा स्राव होय तथा पीडा बहुत होय सुईके चुभनेकीसी पीडा होय तथा फडकना होय और उसका रंग नीला होय ॥ पित्तव्रणके लक्षण । तृष्णामोहज्वरक्लेददाहदुष्ट्यवदारणैः । व्रणं पित्तकृतं विद्याद्गन्धैः स्रावैश्च पूतिकैः ॥ ३ ॥ प्यास, मोह, ज्वर, क्लेद, दाह, सडना चिदासा होय, बास आवै, दुर्गन्धयुक्त स्राव होय, ये पित्तव्रणके लक्षण हैं ॥ कफव्रणके लक्षण । बहुपिच्छो गुरुः स्निग्धः स्तिमितो मन्दवेदनः । पाण्डुवर्णोऽल्पसंक्लेदी चिरपाकी कफोद्भवः ॥ ४ ॥ कफका स्राव अत्यन्त गाढा, भारी, चिकना, निश्चल, मन्द पीडा, पीला रंग, थोडा स्रवनेवाला और बहुत कालमें पके ॥ रक्तजद्वन्द्वजव्रण । रक्तो रक्तस्रुती रक्ताद्वित्रिजः स्यात्तदन्वयैः ॥ ५ ॥ जो रक्तके कोपसे व्रण होय वह रक्तवर्ण, उसमेंसे रुधिर स्रवे । एक दोष और रुधिरके सम्बन्धसे जो होय वह द्वन्द्व और दो दोष अथवा तीन दोष तथा रुधिर १ “ व्रण गात्रविचूर्णने ” इत्यस्माद्धातोर्व्रणस्य साधुत्वम् । व्रणनिरुक्तिश्च सुश्रुते-“व्रणोति यस्माद्रूढेऽपि व्रणवस्तु न नश्यति । आदेहधारणाज्जन्तोर्व्रणस्तस्मान्निरुच्यते ॥ ” इति ॥

( २३० ) माधवनिदान ।

Page 248Permalink

( २३० ) माधवनिदान । इनके मिलनेसे सन्निपातका व्रण जानना इस प्रकार तीनों दोषोंमें रुधिरके सम्ब- न्धकी कल्पना करनी चाहिये ॥ सुखव्रणके लक्षण । त्वङ्मांसजः सुखे देशे तरुणस्यानुपद्रवः । धीमतोऽभिनवः काले सुखसाध्यः सुखव्रणः ॥ ६ ॥ जो व्रण त्वचा और मांस तथा मर्मरहित स्थानमें उपद्रवरहित होय और जो तरुण तथा हिताहित जाननेवाला पुरुषके हेमन्त शिशिरकालमें नवीन प्रगट होय उसको सुखव्रण कहते हैं, वह सुखसाध्य है ॥ कृच्छ्रसाध्य और असाध्य लक्षण । गुणैरन्यतमैर्हीनस्ततः कृच्छ्रो व्रणः स्मृतः । सर्वैर्विहीनो विज्ञेयः सोऽसाध्यो निरुपक्रमः ॥ ७ ॥ जो पूर्व श्लोकमें लक्षण कह आये उनमेंसे कुछ लक्षण थोडे होनेसे व्रण कृच्छ्र- साध्य होय है और सब गुणरहित होय, बहुत उपद्रवयुक्त होय, वह असाध्य है । उसकी चिकित्सा न करनी चाहिये ॥ दुष्टव्रणके लक्षण । पूतिपूयातिदुष्टासृक्स्राव्युत्सङ्गी चिरस्थितिः । दुष्टो व्रणोऽतिगन्धादिः शुद्धलिङ्गविपर्ययः ॥ ८ ॥ जिसमेंसे दुर्गन्धयुक्त राध और अत्यन्त सडा भया रुधिर बहे, जो ऊपरसे उठा हुआ हो, बहुत दिन रहनेवाला हो, अत्यन्त दुर्गन्ध दुर्वर्ण स्राव पीडायुक्त होय उसको दुष्टव्रण कहते हैं । वह वक्ष्यमाण शुद्धलिंगसे विपरीत होता है ॥ शुद्धव्रणके लक्षण । जिह्वातलाभोऽतिमृदुः श्लक्ष्णः स्निग्धोऽल्पवेदनः । सुव्यवस्थो निरास्रावः शुद्धो व्रण इति स्मृतः ॥ ९ ॥ जो व्रण जीभके नीचे भागके समान अत्यन्त नरम होय, स्वच्छ, चिकना, थोडी पीडायुक्त, भले प्रकारका कहिये ऊंचा आदि जो दुष्ट व्रणादिकमें लक्षण कहे हैं वे न होय, दोषकृत रक्तादिस्रावरहित होय उसको शुद्धव्रण जानना ॥ भरनेवाले व्रणके लक्षण । कपोतवर्णप्रतिमो यस्यान्तः क्लेदवर्जितः । स्थिराश्च पिडिकावन्तो रोहतीति तमादिशेत् ॥ १० ॥

CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA