BharatKosha
Back to the archive

स्पन्दकारिका (भट्ट कल्लट स्पन्दवृत्ति व हिन्दी व्याख्या सहित)

Spanda Karika with Spanda Vritti & Hindi Commentary

by महर्षि वसुगुप्त / भट्ट कल्लट

Source: मोतीलाल बनारसीदास · मोतीलाल बनारसीदास · 1950 (origin)

DevanagariSanskritpublished190 pages

सूत्र—(निर्विकल्प स्वरूप में) १विकल्प ज्ञानों का उदित होना ही, उसका परामृतरस

Page 161Permalink

शक्ति और क्रियाशक्ति १५१ स्वरूपावरणे चास्य शक्तयः सततोत्थिताः । यतः शब्दानुवेधेन न विना प्रत्ययोद्भवः ॥४७॥ स्वरूपस्य स्वभावस्याच्छादने चास्य पुरुषस्य शक्तयो ब्राह्म्याद्याः पूर्वमुक्ता याः, ताः सततम् उद्युक्ताः । यतः शब्दरहितस्य प्रत्ययस्य ज्ञानस्य नास्त्येव कस्यचि- दुद्भवः ॥४७॥ सेयं क्रियात्मिका शक्तिः शिवस्य पशुवर्तिनी । बन्धयित्री स्वमार्गस्था ज्ञाता सिद्ध्युपपादिका ॥४८॥ सा चेयं क्रियास्वभावा भगवतः पशुवर्तिनी शक्तिः । यदुक्तम्— 'न सा जीवकला काचित् सन्तानद्वयवर्तिनी । व्याप्त्री शिवकला यस्यामधिष्ठात्री न विद्यते ॥' इति । सैव च बन्धकारणम् अज्ञाता, ज्ञाता सा च पुनः परापरसिद्धिप्रदा भवति पुंसाम् ॥४८॥ अनुवाद सूत्र—(निर्विकल्प स्वरूप में) १विकल्प ज्ञानों का उदित होना ही, उसका परामृतरस (शिवशक्ति सामरस्य) की पदवी से लुढ़क जाना है। इसी से वह अस्वतन्त्र बन जाता है। इसके (विकल्प ज्ञान के) विषय पांच २तन्मात्र हैं ॥४६॥ वृत्ति—वह (स्वतन्त्र पतिप्रमाता) परा मृत रस की पदवी से लुढ़क जाता है क्योंकि उसमें प्रत्ययोद्भव अर्थात् ग्राह्य विषयों की उपलब्धि होने पर तद्विषयक ३स्मरण का उदय हो जाता है। उससे वह पुरुष परतन्त्रता और असर्वव्यापकता की अवस्था पर पहुँच जाता है। प्रत्ययोद्भव के विषय तन्मात्र हैं। रूप इत्यादि के प्रति अभिलाषा का उत्पन्न होना, उस विषयता का स्वरूप है ॥४६॥ सूत्र—यह निश्चित है कि पूर्वोक्त शक्तियाँ (ब्राह्मी इत्यादि शक्तियाँ) इसके स्वरूप पर आवरण डालने के लिये प्रतिसमय उद्यत रहती हैं। इसका कारण यह कि (स्थूल और सूक्ष्म) शब्दों की अनुस्यूतता के बिना 'प्रत्ययोद्भव' संभव नहीं है ॥४७॥ वृत्ति—पहले जिन ब्राह्मी इत्यादि शक्तियों का उल्लेख किया गया है वे इस पुरुष के स्वरूप अर्थात् स्वभाव को ढापने के लिये प्रतिसमय उद्यत रहती हैं। इसका कारण यह कि शब्द १. सूत्र में उल्लिखित 'प्रत्ययोद्भव' एक पारिभाषिक शब्द है। स्वशक्ति विरोध के फल- स्वरूपविकल्पहीन स्वरूप में ज्ञेय विषयों से सम्बन्धित विकल्प ज्ञानों का उदय हो जाने को 'प्रत्ययोद्भव' कहते हैं। २. यहाँ पर 'तन्मात्र' शब्द से सारी प्राधानिक सृष्टि का अभिप्राय है। ३. यहाँ पर 'स्मरण' से स्मरण, संशय, भ्रम, अध्यवसाय, अनुमान इत्यादि विकल्प ज्ञानों की परम्परा का अभिप्राय है।

सूत्र—यह (मातृका) वास्तव में शिव की वह क्रियाशक्ति ही है जो कि (बहिर्विमर्श की

Page 162Permalink

१५२ स्पन्दकारिका CC-0.In Public Domain. Digitization by eGangotri की सहकारिता के बिना किसी भी 'प्रत्यय' अर्थात् विकल्प ज्ञान का उत्पन्न होना संभव ही नहीं है ॥४७॥ सूत्र—यह (मातृका) वास्तव में शिव की वह क्रियाशक्ति ही है जो कि (बहिर्विमर्श की अवस्था में) पशुवर्तिनी (पशु में विद्यमान स्थूल क्रिया) बन जाने के कारण बन्धन में डाल देने- वाली है, परन्तु (इसके प्रतिकूल) अपने मार्ग पर (शिवमार्ग पर) अवस्थित होती हुई, वास्त- विक रूप में ज्ञात होनेपर, सिद्धियाँ प्रदान करती है ॥४८॥ वृत्ति—यह (मातृका) वास्तव में भगवान् की क्रियात्मक स्वभाववाली शक्ति ही है जो पशुवर्तिनी बन गई है। जैसा कहा गया है— 'दो १सन्तानों के रूप में चलने वाली ऐसी कोई भी 'जीवकला' नहीं है जिसमें 'शिव- कला' अधिष्ठात्री बनकर व्याप्त न हो ॥' अतः वही (ईश्वरीय क्रियाशक्ति ही) अज्ञात होने की दशा में बन्धन का कारण है। परन्तु वास्तविक रूप में ज्ञात होने की दशा में मनुष्यों को पररूप और अपररूप सिद्धियाँ प्रदान कर देती है ॥४८॥ विवरण प्रस्तुत तीन सूत्रों में विमर्शरूपा स्पन्दशक्ति के बहिर्मुखीन प्रसार की क्रीडा का सूत्रात्मक रूप में वर्णन किया गया है। यह शाक्त-प्रसार तीन रूपों में प्रसृत होकर स्वतन्त्र को अस्वतन्त्र बना देता है। वे तीन रूप इस प्रकार हैं— १. प्रत्ययोद्भव, २. स्वरूप आवरण, ३. पशुवर्तिनी स्थूलक्रिया के रूप का ग्रहण। इन तीन रूपों को शास्त्रीय शब्दों में क्रमशः पूर्वोक्त आणवमल, मायीयमल और कार्म- मल कहते हैं। शाक्त-प्रसर की क्रीडा बराबर चैतन्य की अनुत्तर कोटि 'शिवभाव' से लेकर जड़भाव की निम्नतमकोटि 'पृथिवीतत्त्व' तक चलती रहती है। शिव से लेकर पृथिवी तक छत्तीस तत्त्व हैं। इनमें सारा जड़चेतनात्मक विश्व अन्तर्भूत है। अतः प्रस्तुत सूत्रों में से पहले सूत्र के शब्दों से छत्तीस तत्त्वों का अभिप्राय भी निकलता है। इन सारी बातों को स्पष्टरूप में समझने के लिये प्रत्येक सूत्र पर अलग-अलग प्रकाश डालना आवश्यक प्रतीत होता है। सूत्र ४६— इस सूत्र में यह समझाया गया है कि बाह्य प्रसार की ओर उन्मुख होते ही शक्ति 'प्रत्ययोद्भव' के रूप में विकसित हो जाती है। विकल्पपरम्परा ही 'प्रत्ययोद्भव' का रूप होता है। इसका अभिप्राय यह कि शिव की निजी अभिन्न स्वातन्त्र्यशक्ति ज्यों ही मायाशक्ति का १. जीवकला दो संतानों के रूप में चलती है—१. ज्ञानसन्तान और २. क्रियासंतान। ज्ञानसंतान में मनस्, बुद्धि और अहंकार ये तीन अन्तःकरण और क्रियासंतान में पांच ज्ञानेन्द्रियाँ, पांच कर्मेन्द्रियाँ और प्राणशक्ति अन्तर्भूत हैं। फलतः 'ज्ञानसंतान' तीन प्रकार का और 'क्रियासंतान' ग्यारह प्रकार का है। (द्रष्टव्य तन्त्रालोक, ४.१८)

Page 163Permalink

शक्ति और क्रियाशक्ति १५३ रूप धारण कर लेती है त्यों ही उसमें (शिव में) अपनी पूर्णता और स्वतन्त्रता के विषय में शङ्का उत्पन्न हो जाती है। अपनी स्वतन्त्रता को अन्यथा रूप में समझना ही सबसे पहला 'प्रत्ययोद्भव' है। स्वतन्त्रता की डाँवाडोल परिस्थिति दो रूपों में स्फुरित होती है—(१) स्वतन्त्र ज्ञातृता की हानि, (२) स्वतन्त्रकर्तृता का अबोध। दूसरे शब्दों में इस प्रकार भी कहा जा सकता है कि स्वरूप से भिन्न ग्राह्यविषयों की उपलब्धि होते ही स्वतन्त्र आत्मा को अपने अनात्मविश्वास और अनात्मभूत शरीरादि पर आत्मविश्वास हो जाता है। यही तो सबसे बड़ा 'प्रत्ययोद्भव' है और यही मौलिक स्वातन्त्र्यहानि है। यही 'आणवमल' कहा जाता है। प्रत्ययोद्भव के द्वारा स्वातन्त्र्य के संदेह में पड़ने के साथ ही आत्मा की सर्वतोमुखी अवरोहण-प्रक्रिया का उद्भव हो जाता है। चेतन ही जड़ बन जाता है; परा वाणी ही स्थूल वैखरी-वाणी का रूप धारण कर लेती है। स्वतन्त्रज्ञातृता और कर्तृता ही संकुचित ज्ञान और क्रिया बन जाते हैं, इत्यादि। फलतः छत्तीस तत्त्वों का बहिर्मुखीन अवभासन सम्पन्न हो जाता है। इस सारी प्रक्रिया को सूत्रकार ने 'परामृतरसापाय' की संज्ञा दी है। अभी ऊपर कहा गया है कि प्रस्तुत सूत्र के शब्दों में, छत्तीस तत्त्वों का अर्थ भी व्यंग्यरूप में अन्तर्निहित है। संक्षेप में वह इस प्रकार है :— परामृत—१. अनुत्तर, अविनाशी, सर्वस्वतन्त्र, प्रकाशरूप शिव। रस—२. शिव की अभिन्न अहंविमर्शमयी स्पन्दशक्ति। (इन दो तत्त्वों में द्वित्व औपचारिक है। वास्तव में यह एक ही शिवशक्ति-सामरस्य की अवस्था है। इसी को प्रकाश की प्रधानता से शिव और विमर्श की प्रधानता से शक्ति कहा गया है)। परामृत—३. सदाशिव-तत्त्व। ४. ईश्वर-तत्त्व। ५. शुद्धविद्या-तत्त्व। (ये तीन तत्त्व भी 'परामृत' शब्द से ही वाच्य हैं क्योंकि यहाँ तक भी अभेद प्रथा उपजानेवाली तत्त्वरूपा माया का उल्लास नहीं हुआ होता है। हाँ इन तत्त्वों में पूर्वोक्त उन्मेष- निमेषात्मक उतार-चढ़ाव से ही पारस्परिक भेद माना जाता है)। प्रत्ययोद्भव—६. माया-तत्त्व। ९. राग-तत्त्व। ७. कला-तत्त्व। १०. नियति-तत्त्व। ८. विद्या-तत्त्व। ११. काल-तत्त्व। (ये छः तत्त्व भेदप्रथा को उपजानेवाली तत्त्वरूपा माया का प्रसार-रूप हैं। शास्त्रीय शब्दों में इनको 'षट्-कञ्चुक' भी कहा जाता है)। अस्वतन्त्र—१२. पुरुष-तत्त्व। (षट्-कञ्चुक में फँसा हुआ जीव अथवा शास्त्रीय शब्दों में 'पशु') अब आगे प्रत्ययोद्भव के विषयभूत तन्मात्रप्रपञ्च अर्थात् जड़ ग्राह्यवर्ग का उल्लेख एक ही शब्द के द्वारा किया गया है :—

सूत्र ४७—

Page 164Permalink

१५४ स्पन्दकारिका तन्मात्रगोचरः—१३. प्रकृति-तत्त्व। २५. पायु-तत्त्व। १४. बुद्धि-तत्त्व। २६. उपस्थ-तत्त्व। १५. मनस्-तत्त्व। २७. शब्द-तत्त्व। १६. अहंकार-तत्त्व। २८. स्पर्श-तत्त्व। १७. श्रोत्र-तत्त्व। २९. रूप-तत्त्व। १८. त्वक्-तत्त्व। ३०. रस-तत्त्व। १९. नेत्र-तत्त्व। ३१. गन्ध-तत्त्व। २०. जिह्वा-तत्त्व। ३२. आकाश-तत्त्व। २१. घ्राण-तत्त्व। ३३. वायु-तत्त्व। २२. वाणी-तत्त्व। ३४. तेजस्-तत्त्व। २३. हस्त-तत्त्व। ३५. जल-तत्त्व। २४. पाद-तत्त्व। ३६. पृथिवी-तत्त्व। सूत्र ४७— इस सूत्र में शक्ति के 'स्वरूप-आवरणात्मक' स्वभाव का वर्णन किया गया है। पहले भी इस तथ्य को समझाने का प्रयत्न किया गया है कि स्वरूप पर प्रतिसमय किसी न किसी प्रकार का आवरण डालकर, उसको आड़ में कर देना शक्ति का अकाट्य स्वभाव है। इस सम्बन्ध में यह दृष्टि में रखना आवश्यक है कि शिवभूमिका पर शक्ति का रूप अहंविमर्शमयी स्पन्दना अथवा पूर्णस्वातन्त्र्य है अतः उस भूमिका पर स्वरूपगोपन का प्रश्न ही नहीं उठता है। परन्तु ज्यों ही शक्ति बहिर्मुख होकर मायाशक्ति का रूप धारण करती है त्यों ही इसकी स्वरूपगोपनात्मक प्रक्रिया का आरम्भ हो जाता है। यही कारण है कि मायाशक्ति को शास्त्रों में, 'स्वरूपगोपन-व्यग्रा', अर्थात् स्वरूप को तिरोहित करने में व्यस्त, की संज्ञा दी गई है। स्वरूप आवरण को ही दूसरे शब्दों में मायीय-मल कहा जाता है, क्योंकि मायीय आवरणों के द्वारा आवृत होने के कारण से ही, शिव, अपने ही अङ्गभूत वेद्य पदार्थों को, स्वरूप से भिन्न समझने के संकोच की परवशता में पड़ जाता है। इसके अतिरिक्त इसी सूत्र में उल्लिखित 'शब्दानुवेध' के विषय में यह समझना आवश्यक है कि संसार के प्रत्येक अर्थ के साथ उसके वाचकभूत शब्द का, नीर-क्षीर का जैसा संश्लेष शाश्वतरूप में वर्तमान है। शास्त्रीय शब्दों में इस प्रकार कहा जाता है कि प्रत्येक अर्थ (ज्ञेयविषय) प्रकाशरूप है और उसका वाचक शब्द उसके अणु-अणु में व्याप्त रहनेवाली विमर्शना है। शब्द ही प्रत्येक अर्थ को ज्ञान के रूप में सत्ता प्रदान कर देता है। क्योंकि संसार में किसी ऐसे अर्थ या उसके ज्ञान का सद्भाव ही नहीं है जिसके साथ शब्द अर्थात् अभिलापात्मकता न हो। फलतः शब्द और अर्थ का साहचर्य साक्षात् शिव-शक्ति का संघटन ही है।

सूत्र ४८-

Page 165Permalink

शक्ति और क्रियाशक्ति १५५ CC-0.In Public Domain. Digitization by eGangotri सूत्र ४८- इस सूत्र में क्रियाशक्ति के दो रूपों का उल्लेख किया गया है-(१) शिववर्तिनी क्रिया- शक्ति और (२) पशुवर्तिनी स्थूल-क्रिया। इनमें से पशुवर्तिनी क्रिया बन्धन में डाल देनेवाली है और इसी को शास्त्रीय शब्दों में 'कार्म-मल' कहते हैं। इस कथन का आशय निम्नलिखित विचारों को ध्यान में रखने से स्पष्ट हो सकता है- शिव में जिस प्रकार ज्ञातृता है उसी प्रकार कर्तृता भी है। यह कहना ठीक होगा कि वास्तव में उसकी स्वतन्त्र इच्छा ही उसकी ज्ञातृता और कर्तृता भी है। अस्तु, शिवसम्बन्धिनी कर्तृता को 'शिववर्तिनी क्रियाशक्ति' कहते हैं। विमर्शनमयी स्पन्दना ही इसका मात्र स्वरूप है। दूसरे शब्दों में इसको पारमेश्वरी निर्माण^१ शक्ति भी कहते हैं, क्योंकि यही वह शाक्तस्पन्दना है, जो^२ मूर्तिभेद से जनित देशक्रम और क्रियाभेद से जनित कालक्रम से उपलक्षित, अनन्त प्रकार के शून्य, प्राण, पुर्यष्टक इत्यादि प्रमाताओं और उनके नील, सुख आदि ज्ञेयविषयों को स्वरूप से और एक दूसरे से भेदरूप में अवभासित करती है। इस प्रकार अनन्त वैचित्र्यों से परिपूर्ण विश्व का अवभासन ही, ईश्वर की 'निर्माणशक्ति' अथवा 'क्रियाशक्ति' है। यह ^३निर्माण भगवान् की स्वतन्त्र इच्छा से ही यथावत् रूप में निष्पन्न हो जाता है और इसमें उसको किसी भी प्रकार के उपादान-सम्भार की अपेक्षा नहीं रहती है। वह ऐसी क्रिया का स्वयं ही स्वतन्त्र कर्ता है, क्योंकि वह ऐसे निर्माण को स्वयं जानता भी है। उसका ज्ञाता के रूप में स्फुरित होना ही स्वतः ^४क्रिया भी है। शिववर्तिनी क्रियाशक्ति का कोई क्रम नहीं है क्योंकि इस अवस्था पर इसका वास्त- विक रूप-'मैं ^५स्फुरित हो जाऊँ; मैं घूर्णित हो जाऊँ', इस प्रकार के देश-कालक्रम से हीन 'अहंरूप इच्छास्पन्द' के अतिरिक्त और कुछ नहीं है। १. किन्तु निर्माणशक्तिः साप्येवं विदुष ईशितुः । तथा विज्ञातृविज्ञेयभेदो यदवभास्यते ॥ (ई० प्र०, २.१.८) २. स्वरूपभेदेन देशक्रमकारिणा क्रियाभेदेन च कालक्रमसंपादकेन उपलक्षितो यो विज्ञातुः शून्यादेः प्रमातुः भेदोऽन्योन्यं ज्ञेयाच्च, एवं घटादेः परस्परं ज्ञातुश्च स भगवता अवभास्यते, यत् तदवभासनं सा ईशितुरपि निर्माणशक्तिः क्रियाशक्तिः । (ई० प्र० वि०, २.१.८) ३. इच्छयैव भुवनानि भावयन् यः प्रियोपकरणग्रहोऽपि सन् । अप्रियोपकरणग्रहोऽभवत्तं स्वशक्तिसचिवं शिवं स्तुमः ।। (स्तु० कु०, १.१५) ४. यतश्च तन्निर्मितं ज्ञातृज्ञेयक्रियावैचित्र्यभेदम् असौ विद्वान् वेत्ति अविरतं तत्रैव हि तत् स्फुरति ततोऽपि तस्य सा क्रियाशक्तिः । (ई० प्र० वि०, २.१.८) ५. ईश्वरस्यापि 'ईशे, भासे, स्फुरामि, घूर्णे, प्रत्यवमृशामि', इत्येवंरूपं यदिच्छात्मकं विमर्शनम् 'अहम्' इत्येतावन्मात्रतत्त्वं, न तत्र कश्चित् क्रमः । (तत्रैव) Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal

Page 166Permalink

१५६ स्पन्दकारिका "चिन्मात्र भगवान् की स्वतन्त्र इच्छात्मक स्फुरणा ही सारे विश्व की स्फुरणा है; स्वरूप की विमर्शना अर्थात् निजरूप की आनन्दमयता का आस्वाद लेना ही विश्व का आम- र्शन है और अपने चिदानन्दरस की पूर्णता के कारण हिलकोरें लेना ही सारे भावमण्डल का उल्लसित होना है'। अभी ऊपर कहा गया कि शिववर्तिनी क्रियाशक्ति का स्वरूप विमर्शात्मक स्पन्दना है। इस विषय में यह समझना आवश्यक है कि विमर्श के साथ अभिलापात्मकता का साहचर्य एक शाश्वत यथार्थ है। फलतः पारमेश्वर विमर्श के साथ भी अभिलापात्मकता अवश्य है परन्तु उस भूमिका पर वह भी तद्रूप ही है। भाव यह कि उस पदवी पर 'अ' से 'क्ष' तक के ध्वनि- समुदाय का रूप भी 'अहंविमर्श' ही है, जिसको शास्त्रीय शब्दों में 'अव्यक्त-परावाणी' कहते हैं। बाह्यप्रसार की प्रक्रिया में यह उपर्युक्त शिववर्तिनी और क्रमहीन क्रियाशक्ति ही पशुवर्तिनी स्थूल एवं सक्रम क्रिया का रूप धारण कर लेती है। पारमेश्वरी २क्रियाशक्ति स्वतन्त्र चेतनाशक्ति है, अतः अपने सामर्थ्य से अपने को ही, पशुभूमिका पर सक्रम स्थूल क्रिया के रूप में विकसित कर लेती है और अपने अक्रमस्वरूप पर सक्रम क्रियात्मक उपराग भी धारण करती है। स्वतन्त्र इच्छा तो स्वतन्त्र इच्छा है; जो कुछ भी करना चाहे कर लेती है। वास्तव में पशुभूमिका पर भी प्रत्येक क्रिया का मूलरूप इच्छात्मक-स्पन्दना ही है, परन्तु यह स्पन्दना मानसिक संकल्प-विकल्प के रूप में होती है। यदि ३सूक्ष्म दृष्टि से देखा जाये तो संसार के किसी भी प्राणी के हृदय में जो आन्तरिक इच्छा होती है वही बाह्य रूप में उसकी क्रिया होती है। जबतक यह मानसिक संवेदन के रूप में अवस्थित रहती है तबतक इसमें कोई क्रम नहीं होता है, क्योंकि वहां तक कहीं विच्छेद नहीं पड़ता है। ज्यों ही यह ४इच्छात्मक स्पन्दना, पाञ्चभौतिक काया के द्वारा, बाह्य स्थूल-क्रिया के रूप में उदित होती है त्यों ही इस पर कालक्रम और तद्द्वारा देशक्रम का रंग चढ़ता है और परिणामतः अक्रम क्रियाशक्ति ही सक्रम स्थूलक्रिया बनती है। उदाहरणार्थ नाना प्रकार की पकाने, लिखने या पढ़ने इत्यादि क्रियाओं की मूलरूप इच्छात्मक-स्पन्दना में कोई तद्रूप क्रम नहीं होता है, परन्तु १. स्फारयत्यखिलमात्मना स्फुरन्विश्वमामृशसि रूपमामृशन् । यत्स्वयं निजरसेन घूर्णसे तत्समुल्लसति भावमण्डलम् ॥ (शिवस्तो०; १३.१५) २. अस्य क्रियाशक्तिः 'क्रमरूपक्रियानिर्माणसामर्थ्यं, क्रमरूपक्रियोपरागयोगश्च' इति । (ई० प्र० वि०, २.१ ८) ३. चैत्रमैत्रादेरपि पचामि इति यैव अन्तरिच्छा सैव क्रिया, तथा च अधिश्रयणादिबहुतर- स्पन्दनसम्बन्धेऽपि पचामि इति नास्य विच्छिद्यते । यत्तु इच्छारूपं तदेव तथास्पन्दात्म- तया भाति । तत्र तु न कोऽपि क्रमः तत्त्वतः । (तत्रैव) ४. इच्छारूपं 'पचामि' इति स्पन्दनात्मतां कार्यपर्यन्तां गतं क्रमारूषितम् आभाति । (ई० प्र० वि०, २.१.८)

सूत्र के अन्तिम चरण में इस तथ्य की ओर संकेत किया गया है कि यदि किसी

Page 167Permalink

पुर्यष्टक १५७ ज्यों ही वह कायिक व्यवहार में पर्यवसित हो जाती है त्यों ही उस पर 'मैं पकाता हूँ, मैं कल लिखता था; मैं अगले वर्ष शैवदर्शन पढूँगा' इत्यादि रूपों में देहाभिमान और तदनुकूल संकुचित कालक्रम और देशक्रम का उपराग चढ़ जाता है। स्थूल क्रिया की अभिलापात्म- मकता भी स्थूल ही होती है। यह १अभिलापात्मकता वही पूर्वोक्त अहंविमर्शमयी परावाणी ही पश्यन्ती और मध्यमा के मार्ग से वैखरी पदवी पर उतर कर 'अ' से 'क्ष' तक के स्थूल-वर्णसमुदाय (मातृका) के रूप में विकसित हुई होती है। फलतः ऐसी स्थूल-अभिलापमयी और सक्रम पशुवर्तिनी क्रिया संसार के पशुवर्ग को पग-पग पर तथाकथित शुभ एवं अशुभ कर्मों की ग्राह्यता और हेयता की शङ्काओं के पाशों से जन्मजन्मान्तरों तक जकड़ कर रख देती है। स्थूल अभिलाप अथवा पारिभाषिक शब्दों में 'ककार' आदि स्थूल वर्णसमुदाय में अधिष्ठित ब्राह्मी इत्यादि पशुशक्तियों के द्वारा बुद्धि भेद में डाला गया पशु, प्रतिसमय की जाने वाली स्थूलक्रियाओं के वास्तविक रूप को भूल कर, उनको केवल अपने देह, प्राण आदि के अभिमान के साथ जोड़कर ही करता रहता है। सूत्र के अन्तिम चरण में इस तथ्य की ओर संकेत किया गया है कि यदि किसी अलक्ष्य अनुग्रह से पशु में यह सद्ज्ञान उदित हो जाये कि वास्तव में सारी क्रियायें शिववर्तिनी क्रियाशक्ति का बहिर्मुखीन विकासमात्र हैं और 'मैं' अर्थात् 'मेरा शरीर, मेरी बुद्धि' इत्यादि इनके कर्ता नहीं हैं। तो उसके ये स्थूल क्रियात्मक पाश स्वयं ही छिन्न-भिन्न हो जाते हैं। यथार्थरूप में ऐसी अनुभूति प्राप्त कर लेने पर, वह जो कुछ भी करे, उसमें उसे शिवत्व की ही उपलब्धि होती रहती है ॥४६-४८॥ [ पुर्यष्टक ] पूर्वसूत्र में यह कहा गया है कि आत्मा को अपनी ही शक्ति, अज्ञात होने की अवस्था में बन्धन में डाल देती है। इस सम्बन्ध में अब अगले दो सूत्रों में यह समझाया जा रहा है कि वह बन्धन कैसा होता है और उससे आत्मा कैसी दुर्गति में पड़ जाती है:— २तन्मात्रोदयरूपेण मनोऽहंबुद्धिवर्तिना । पुर्यष्टकेन संरुद्धस्तदुत्थं प्रत्ययोद्भवम् ॥४९॥ तन्मात्रोदयः, तन्मात्राणां शब्दादीनाम् अनुभवरूपेण, मनोऽहंकारबुद्धिभिः इति त्रिभिः परामृश्यमानेन पुर्यष्टकेन बद्धः, तदुत्थं तस्मादुद्भूतं सुखदुःखसंवेदनरूप तदा ॥४९॥ १. इस विषय में द्रष्टव्य शिवसूत्रविमर्शिनी का १-४ २. 'यहाँ पर पहले 'तन्मात्ररूप' ऐसा शब्दखण्ड लेकर उससे सूक्ष्मपुर्यष्टक (कारण शरीर) और फिर 'तन्मात्रोदयरूप' ऐसा शब्दखण्ड लेकर उससे स्थूल-पुर्यष्टक (पाञ्चभौतिक स्थूल शरीर) का अभिप्राय समझना चाहिये।

सूत्र—(पशुभाव में पड़ा हुआ शिव) तन्मात्रों के रूपवाले सूक्ष्म और उनके कार्यरूप-

Page 168Permalink

१५८ स्पन्दकारिका भुङ्क्ते परवशो भोगं तद्भावात् संसरत्यतः । संसृतिप्रलयस्यास्य कारणं संप्रचक्ष्महे ॥५०॥ भुङ्क्ते अश्नाति, अस्वतन्त्रो भोगं सुखदुःखसंवेदनरूपं, तस्य पुर्यष्टकस्य भावात् संसरति संसारशरीरे, अतः संसृति-प्रलयस्य जन्ममरणप्रवाहरूपस्य संसारस्य विनाश- कारणं संप्रचक्ष्महे वक्ष्यामः ॥५०॥ अनुवाद सूत्र—(पशुभाव में पड़ा हुआ शिव) तन्मात्रों के रूपवाले सूक्ष्म और उनके कार्यरूप- स्थूल, तथा मनस्, अहंकार और बुद्धि इनके द्वारा परामर्श किये जाने वाले, पुर्यष्टक के बन्धन में पड़ा है। पुर्यष्टक से ही 'प्रत्ययोद्भव' को जन्म मिलता है। फलतः ॥४९॥ (वह) परवश बनकर सांसारिक भोगों को भोगता है। पुर्यष्टक की विद्यमानता से ही बार बार जन्मता और मरता है। इसलिये संसृति के बखेड़े को एक बार ही मिटा देने वाले कारण (उपाय) का वर्णन (अगले सूत्र में) करेंगे ॥५०॥ वृत्ति—'तन्मात्रोदयः' इस शब्द के दो खण्ड हैं—'(१) तन्मात्र और तन्मात्रोदय (क्रमशः सूक्ष्मपुर्यष्टक और स्थूल-पुर्यष्टक)। इसका अभिप्राय यह कि (पशुभाव में पड़ा हुआ शिव) शब्द आदि तन्मात्रों की अनुभूति के ही रूपवाले और मनस्, अहंकार और बुद्धि इन तीनों के द्वारा परामर्श किये जाने वाले, पुर्यष्टक के बन्धन-में पड़ा है। पुर्यष्टक से ही सुखात्मक या दुःखात्मक संवेदना को जन्म मिलता है। फलतः—॥४९॥ (वह) अस्वतन्त्र बनकर, सुख और दुःख की संवेदना के रूपवाले भोगों को भोगता है। उस (पुर्यष्टक की विद्यमानता से संसार-शरीर में (पाञ्चभौतिक काया में) संसरण करता है। अतः संसृति के नाश का अर्थात् जन्म-मरण के प्रवाहरूप संसार का नाश करने वाले कारण का वर्णन (अगले सूत्र में) करेंगे ॥५०॥ विवरण प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित तन्मात्र, पुर्यष्टक इत्यादि शास्त्रीय शब्दों का आंशिक पर्यालोचन भी कुछेक स्थानों पर किया गया है। कुछ बातें रह गई हैं। अतः यहाँ पर इन बातों का संक्षिप्त परन्तु यथासम्भव सर्वाङ्गीण विवेचन प्रस्तुत करना आवश्यक है क्योंकि तभी सूत्र का अभिप्राय समझने में सुगमता होगी। संसार में प्रत्येक प्राणी की काया के दो रूप होते हैं-(१) सूक्ष्म शरीर और (२) स्थूल शरीर। इनमें से सूक्ष्म शरीर, स्थूल शरीर का कारणरूप और स्थूल शरीर, सूक्ष्म शरीर का कार्यरूप होता है। सूक्ष्म-शरीर त्रिगुणमय मनस्, बुद्धि और अहंकार इन तीन अन्तःकरणों और इनके द्वारा १संवेद्य शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध इन पाँच सूक्ष्म तन्मात्रों के योग १. एषां ग्राह्यो विषयः सूक्ष्मः प्रविभागवर्जितो यः स्यात् । तन्मात्रपञ्चकं तत् शब्दः स्पर्शो महो रसो गन्धः । (द्र० सा०, २१)

Page 169Permalink

CC-0.In Public Domain Digitization by eGangotri पुर्यष्टक १५९ से बना होता है । तन्मात्र अवस्था, शब्द आदि पाँच ज्ञेय विषयों की मूलभूत सामान्य अवस्था को कहते हैं । इस अवस्था में उनमें किसी प्रकार की १विशेषता उत्पन्न नहीं हुई है । उदाहर- णार्थ २'गन्धतन्मात्र' गन्ध की उस सामान्य-अवस्था को कहते हैं जिसमें अभी सुगन्ध, दुर्गन्ध, तीव्रगन्ध, मन्दगन्ध, तेल का गन्ध, इत्र का गन्ध, सड़ी लाश का गन्ध इत्यादि विशेषतायें प्रकट न हुई हों, अपितु सामान्य रूप में मात्र गन्धत्व की वर्तमानता हो । 'रस' इत्यादि के विषय में भी यही सिद्धान्त है । तन्मात्ररूप में वर्तमान शब्द आदि विषयों का बाह्य स्थूल इन्द्रियों के द्वारा ग्रहण नहीं किया जा सकता है जब कि विशिष्टरूप में विकसित होने पर; बाह्य इन्द्रियों के द्वारा, इनका ग्रहण सहजरूपों में किया जा सकता है । ऐसे ही बने तन्मात्ररूप शब्द आदि पाँच ज्ञेय-विषयों और मनस् इत्यादि तीन अन्तःकरणों से बने हुये, सूक्ष्म शरीर को पारिभा- षिक शब्दों में 'सूक्ष्म-पुर्यष्टक' कहते हैं । दूसरे शब्दों में इसको 'वासना-पिण्ड' भी कहते हैं । स्थूल-शरीर भी त्रिगुणमय मनस्, बुद्धि, अहंकार इन तीन अन्तःकरणों और इनके संवेद्यविषय तन्मात्रों के ही कार्यरूप आकाश, वायु, तेज, जल और पृथिवी इन पाँच स्थूल- महाभूतों के मिश्रण से बना हुआ होता है । सूक्ष्म तन्मात्र ही जब अपनी सामान्य-अवस्था को छोड़ कर विशिष्ट-अवस्था में अभिव्यक्त होते हैं तब स्थूल, शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध कहलाते हैं और इन्हीं के कार्य स्थूल पञ्चमहाभूत होते हैं । फलतः स्थूलभूतों की मूलावस्था भी तन्मात्र ही होते हैं । ३स्थूलभूतों का रूप धारण करते समय, ये तन्मात्र आपस में एक निश्चित क्रम के अनुसार मिल जाते हैं । वह क्रम इस प्रकार है— सामान्य रूप विशेषरूप १. शब्द-तन्मात्र शब्द गुण वाला स्थूल आकाश । २. शब्द-स्पर्श तन्मात्र स्पर्श गुण वाला स्थूल वायु । ३. शब्द-स्पर्श-रूप तन्मात्र रूप गुण वाला स्थूल तेज । ४. शब्द-स्पर्श-रूप-रस तन्मात्र रस गुण वाला स्थूल जल । ५. शब्द-स्पर्श-रूप-रस गन्ध तन्मात्र गन्ध गुण वाली स्थूल पृथिवी । स्थूलशरीर में इन पाँच महाभूतों की अवस्थिति निम्नलिखित प्रकार से मानी जाती है— १. नाड़ियों इत्यादि के पोले भाग जिनके मध्य में शून्य अवकाश होता है; आकाश के रूप में 'शब्द-तन्मात्र' की अभिव्यक्ति है । २. पाँच स्थूल प्राण, वायु के रूप में 'स्पर्श-तन्मात्र' की अभिव्यक्ति है । १. अनुद्भिन्नविशेषतया स गन्धादिरेव केवलस्तन्मात्र इत्युक्तम् । (तं० वि०, ९.२८१) २. पृथिव्यां सौरभान्यादिविचित्रे गन्धमण्डले । यत्सामान्यं हि गन्धत्वं गन्धतन्मात्रनाम तत् ॥ (तं०, ९. २८०-८१) ३. एतत्संसर्गवशात् स्थूलो विषयस्तु भूतपञ्चकताम् । अभ्येति नभः पवनस्तेजः सलिलं च पृथिवी च ॥ (प० सा०, २२) द्रष्टव्य इसी कारिका की विवृति भी । Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal

Page 170Permalink

१६० स्पन्दकारिका CC-0.In Public Domain. Digitization by eGangotri ३. गर्मी चमक और आकार इत्यादि, तेज के रूप में 'रूप-तन्मात्र' की अभिव्यक्ति है। ४. खून पसीना इत्यादि तरल पदार्थ, जल रूप में 'रस-तन्मात्र' की अभिव्यक्ति है। ५. शरीर में पाये जाने वाले विभिन्न गन्धों के अतिरिक्त कठिन हड्डियाँ; मांस के लोथड़े इत्यादि, पृथिवी के रूप में 'गन्ध-तन्मात्र' की अभिव्यक्ति है। अब यह बात स्पष्ट हो गई कि पाञ्चभौतिक काया भी पुर्यष्टक ही है क्योंकि इसके आधार भी वही पाँच तन्मात्र ओर तीन अन्तःकरण हैं। हां सूक्ष्म-तन्मात्रों का स्थूल कार्यरूप होने के कारण इसकी (काया की) स्थूल-पुर्यष्टक की संज्ञा दी गई है। इन्हीं दो प्रकार के शरीरों को दूसरे शब्दों में क्रमशः भावात्मक और भूतात्मक शरीर कहते हैं। इनके विषय में पहले ही उल्लेख हो चुका है। स्थूल-पुर्यष्टक अल्पकालावस्थायी है अतः प्रत्येक मरण के समय सूक्ष्मशरीर इसको छोड़कर दूसरे भूतशरीर को धारण कर लेता है। सूक्ष्मशरीर तब तक आत्मा का पिंड नहीं छोड़ता है जब तक उसको स्वरूप-ज्ञान प्राप्त न हो। संक्षेप में इतना कहना पर्याप्त है कि सूक्ष्म शरीर आठ प्रकार की शलाकाओं से निर्मित एक पिंजरा है जिसमें आत्मा नामक विहङ्गम महती रुचि से बैठा रहता है क्योंकि स्वनिर्मित विषयोपभोग की द्राक्षा का आस्वादन, उसमें मुक्ताकाश की स्वच्छन्दमयी भूमिका की विस्मृति उत्पन्न करा देता है। साथ ही यह शरीररूपी पिंजरा केवल पिंजरा ही नहीं अपितु आत्मा को एक स्थूल-शरीर से दूसरे में पहुँचाने वाला वाहन भी है। उपर्युक्त तथ्यों की पृष्ठभूमि पर, सूत्रकार का यह कथन ठीक ही है कि वास्तव में पुर्यष्टक ही आत्मा का बन्धन है और यही उसको स्वरूप-लाभ होने तक शतशः दुर्गंतियों में डाल देता है ॥४९-५०॥ [ चक्रेश्वरता की उपलब्धि ] अब अगले सूत्र में संसृति के टंटे को सदा-सर्वदा के लिये समाप्त कर देने वाले कारण का वर्णन किया जा रहा है :- यदा त्वेकत्र संरूढस्तदा तस्य लयोदयौ । नियच्छन् भोक्तृतामेति ततश्चक्रेश्वरो भवेत् ॥५१॥ यदा पुनस्त्वेकत्र स्थूले सूक्ष्मे वा संरूढो लीनचित्तः, तदा तस्य प्रत्ययोद्भवस्य लयोद्भवौ ध्वंसप्रादुर्भावौ नियच्छन् कुर्वन् भोक्तृतां प्राप्नोति। ततः चक्रेश्वरो भवेत् सर्वाधिपतिर्भवति ॥५१॥ अनुवाद सूत्र—जब (साधक) इन से (स्थूल या सूक्ष्म पुर्यष्टकों में से) किसी एक में व्यवस्थित होता हुआ ही चित्त को लीन करके, अन्तःबहि एकाकार स्पन्दतत्त्व की अनुभूति प्राप्त कर लेता है तब स्वतन्त्रतापूर्वक, उसके (प्रत्ययोद्भव के), सृष्टि और संहार को सम्पन्न करता हुआ,

Page 171Permalink

चक्रेश्वरता की उपलब्धि १६१ (अपनी खोई हुई) भोक्तृभाव की पदवी पर पहुँच जाता है। अन्तर शक्तिचक्र का ईश्वर (पूर्ण- शिव) बन जाता है ॥५१॥ वृत्ति—जब स्थूल या सूक्ष्म पुर्यष्टकों में से किसी एक में भी अवस्थित होता हुआ ही, अपने चित्त को स्पन्दतत्त्व में लीन कर लेता है तब उस प्रत्ययोद्भव के संहार और सृष्टि को स्वतन्त्रतापूर्वक सम्पन्न करता हुआ, (खोये हुये) भोक्तृभाव को प्राप्त कर लेता है। अनन्तर चक्रेश्वर बन जाता है अर्थात् सारे शक्तिचक्र का अधिपति (संयोजन और वियोजन का स्वतन्त्र कर्ता पूर्ण-शिव) बन जाता है ॥५१॥ विवरण प्रस्तुत सूत्र जहाँ एक ओर इस सारे स्पन्दशास्त्र का उपसंहार-सूत्र है वहाँ दूसरी ओर इसका संग्रह-सूत्र भी है। सूत्र के साथ साथ इस सारे स्पन्द-प्रकरण का आद्योपान्त मनन एवं अनुसंधानात्मक पर्यालोचन करने पर भी पाठक सहज ही में निम्नलिखित निष्कर्ष पर पहुँच सकता है। १विश्वोत्तीर्ण और विश्वात्मक रूप में केवल एक ही सर्वस्वतन्त्र चेतनसत्ता विद्यमान है। वह सत्ता प्रकाशरूप शिव और उसकी अभिन्न विमर्शशक्ति की समरस-अवस्था है। शक्ति ही शिव है और शिव ही शक्ति है। अहंविमर्शमय स्पन्द ही शक्ति का स्वरूप है। यह सारा नाम- रूपात्मक व्यक्त विश्व शिव की बहिर्मुखीन शाक्त-स्पन्दना के अतिरिक्त और कुछ नहीं है यद्यपि अभेद भूमिका पर पूर्णाहन्तारूप स्पन्दशक्ति एक ही है तथापि वह बहिर्मुखीन भेद भूमिका के अवभासन करने का शाश्वत स्वभाव होने के कारण, स्वतन्त्रता से, सामान्यभूमिका से विशेष- भूमिका पर उतर कर, अनन्त भावात्मक और भूतात्मक रूपों में स्पन्दायमान है। इसके ये अनन्त विशेष-स्पन्द ही विश्व के अनन्त चेतन और जड़ भाव हैं। इन्हीं अनन्त शाक्त-स्पन्दों को शास्त्रीय शब्दों में 'शक्तिचक्र' कहते हैं। शिव अपनी इच्छात्मक विमर्शना से ही प्रतिसमय इस शक्तिचक्र के २संयोजन और वियोजन (निमेषोन्मेष) के रूप में, सारे भाववर्ग के, सृष्टि स्थिति, संहार, पिधान एवं अनुग्रह, इन पाँच कृत्यों को युगपत् और स्वतन्त्रता से करता रहता है। फलतः वह इस सम्पूर्ण शक्ति-चक्र का स्वतन्त्र अधिपति होने के कारण '३चक्रेश्वर' है। ४शिव और पशु में कोई मौलिक स्वरूपगत भेद नहीं है। शिव अपनी शक्ति के द्वारा उद्भासित पुर्यष्टक में अपने ही आप को बन्दी बनाकर पशु बना है। इस अवस्था में पड़कर वह स्वरूप को पूर्णतया भूल जाने के कारण अविवेकी, असहाय और परवश बना है। उसको

१ ग्रन्थ के प्रारम्भिक सूत्र, विशेषकर पहला सूत्र। २. द्रष्टव्य तन्त्रालोक नवम आह्निक और ईश्वरप्रत्यभिज्ञा के ज्ञानाधिकार में आभासवाद। ३. द्रष्टव्य तंत्रलोक का चौथा आह्निक। ४. ग्रन्थ के मध्यवर्ती सूत्र, विशेषकर निम्नलिखित सूत्र—'निजाशुद्ध्यासामर्थ्यस्य', गुणादिस्पन्द- निष्यन्दाः', 'अप्रबुद्धधियः', 'शब्दराशिसमुत्थस्य', 'सम्ग्रामेऽपि प्रवृत्तस्य'।

Page 172Permalink

१६२ स्पन्दकारिका पुर्यष्टक का भूत इस प्रकार से चिमट गया है कि वह आविष्ट जैसा बन कर, इसी को वास्त- विक स्वरूप समझता हुआ, सांसारिक विषयोपभोग के मधुमिश्रित हलाहल को मजा ले लेकर पी रहा है और इसके जन्ममरणरूप कटु परिणाम को परवश बनकर भोग रहा है । ऊपर से ब्राह्मी इत्यादि पशुशक्तियों का वर्ग इसको, स्थूल एवं सूक्ष्म अभिलाषात्मक विकल्प परम्पराओं में पग-पग पर उलझा कर, स्वरूप-चिन्तन से दूर रखने पर तुला हुआ है । संक्षेप में तात्पर्य यह है कि इसने अपने भोक्तृभाव के चिन्तामणि को भोग्यभाव की कौड़ियों के दाम बेच डाला है । कितना दुःख, कितना अज्ञान और कितनी विडम्बना है ? १पशुशक्तियों से अधिष्ठित पुर्यष्टक (वासनापिंड) से पिंड छुड़ाकर अपनी इच्छा से ही खोई हुई चक्रेश्वरता को प्राप्त कर लेना ही मानवजन्म का मुख्य उद्देश्य है । इस प्रकार की अर्थसिद्धि संसार के आघात-प्रतिघातों से भागकर, दिन रात केवल पुर्यष्टक का दुःखड़ा रोते रहने से ही सम्भव नहीं हो सकती है, अपितु जीवनक्षेत्र में सारे व्यवहार करते करते और पुर्यष्टक में रहते रहते ही लगातार अहंविमर्शात्मक अनुसन्धान के द्वारा, संसार, पुर्यष्टक, मल, अज्ञान, बन्धन, संकोच इत्यादि सारे जड़-चेतन भावों में, केवल और केवल, शाश्वत, स्पन्दमयी स्वरूपसत्ता की व्यापकता की यथार्थ अनुभूति प्राप्त करने से ही सम्भव हो सकती है । निर्मल एवं चिद्रूप विश्वात्मभाव प्राप्त कर लेने पर कोई भी तथाकथित बन्धन, २बन्धन नहीं रहता है । इस भाव को प्राप्त करने के लिए संकल्प-विकल्पात्मक चित्त को 'चित्-शक्ति' में ही विलीन करना आवश्यक है । निरन्तर तीव्र-अनुसन्धान के द्वारा स्वरूप-अनुभूति को प्राप्त करनेवाले सुप्रबुद्ध योगी, अपनी स्वतन्त्र इच्छा के अनुसार कितने ही पुर्यष्टकों, प्रत्ययोद्भवो या दूसरे द्वन्द्वात्मक भावों के सृष्टि-संहार की क्रीडा स्वयं सम्पन्न करने की क्षमता प्राप्त कर लेते हैं अतः वे इनके भोग्य न बन भोक्ता बन जाते हैं । भोक्तृभाव की स्थिर उपलब्धि ही 'चक्रेश्वरता' की उपलब्धि है । यही शिवत्व की प्राप्ति है । यही जन्म-मरणरूप संसृति का अंत है ॥५१॥ शैवशास्त्रों में गुरुशक्ति का महत्व मुक्तकंठ से स्वीकारा गया है । स्वरूप-अनुभूति के विषय में बड़ी पोथियां पढ़ने अथवा लम्बे व्याख्यान सुनने पर भी, मानव-पशु के संशय- ग्रस्त मन को तब तक संतोष प्राप्त नहीं हो सकता है जब तक अनुग्रहमूर्ति गुरुरूप में अवतीर्ण होकर, स्वयं, उसके अन्धकारावृत हृदय को लोकोत्तर प्रकाश-पुञ्ज से प्रकाशित न करे । अतः उस महामहिमामयी गुरुशक्ति के सामने नतमस्तक होना आवश्यक है :- १. प्रस्तुत सूत्र में वर्णित उद्देश्य । २. यो निश्चयः पशुजनस्य जडोऽस्मि कर्म संपाशितोऽस्मि मलिनोऽस्मि परेरितोऽस्मि । इत्येतदन्यदृढ़निश्चयलाभसिद्धा सद्यः पतिर्भवति विश्ववपुश्चिदात्मा ॥ (तं० सा०, ४ आह्निक )

सूत्र— मैं उस, विचित्र शब्दों और अर्थों से युक्त एवं अतीव अद्भुत, गुरु-वाणी की

Page 173Permalink

CC-0.In Public न्मेश्वरान् की उपलब्धि by eGangotri १६३ [ गुरुभारती की वन्दना ] अगाधसंशयाम्भोधि समुत्तरणतारिणीम् । वन्दे विचित्रार्थपदां चित्रां तां गुरुभारतीम् ॥५२॥ अगाधो ह्यप्रतिष्ठोऽनन्तः ॥५२॥ अनुवाद सूत्र— मैं उस, विचित्र शब्दों और अर्थों से युक्त एवं अतीव अद्भुत, गुरु-वाणी की वन्दना करता हूँ जो कि गहरे और अपार संशय-सागर के पार उतारने वाली नैया है ॥५२॥ वृत्ति—अगाध अर्थात् स्वतः निराधार होने पर भी, अंतहीन ॥५२॥ विवरण प्रस्तुत सूत्र में वृत्तिकार ने 'अगाध' शब्द के 'अप्रतिष्ठ' और 'अनन्त' ये पर्याय देकर यह आशय अभिव्यक्त किया है कि वास्तव में संशय नामक किसी वस्तु का सद्भाव ही नहीं है। कारण यह कि अज्ञान ही दूसरे शब्दों में संशय है और गुरु-कृपा से मन में शुद्ध-विद्या का उदय होते ही सारे संशय स्वयं निवृत्त हो जाते हैं। पशु-भूमिका पर जब तक मन में सद्-ज्ञान का उदय न हो तब तक ही संशय सागर का अन्तहीन विस्तार मानवों को दिग्भ्रम में डाल देता है। फलतः इसकी अन्तहीनता केवल तथाकथित है, वास्तविक नहीं। ऐसा लगता है कि वृत्तिकार को 'अगाध' शब्द से ऐसे दो अर्थ लिखने की प्रेरणा इसके दो प्रकार के विग्रहों से मिली है जैसा कि निम्नलिखित पंक्तियों में स्पष्ट किया जा रहा है। १. अगाध— (न अस्ति गाधो विश्रान्ति-भूमिका यस्य ) जिसकी अपनी कोई आधारभूत टिकान नहीं है। २. अगाध— (न अस्ति गाधो विश्रान्ति-भूमिका यस्मिन्) जिसमें कहीं भी दम भरने के लिये कूल-किनारा नहीं है। ऐसे दुष्पार संशय-सागर को पार करने के प्रति उत्सुक व्यक्तियों के लिये, सारे अभिमानों को छोड़ कर, केवल सद्-गुरुओं के चरण-कमलों की सेवा करना प्रथम कर्त्तव्य है। इति श्रीभट्टकल्लट विरचितायां स्पन्दकारिकावृत्तौ 'विभूतिस्पन्दः' तृतीयो निःष्यन्दः ॥ श्रीमान् भट्टकल्लट के द्वारा विरचित स्पन्दकारिका वृत्ति का 'विभूति-स्पन्द' नामक तीसरा निःष्यन्द समाप्त हुआ।

१. ईश्वर आश्रम ( इशबर कश्मीर ) में पढ़ी जाने वाली गुरुस्तुति । रचना वाराणसीय श्रीरामेश्वर...

Page 174Permalink

१६४ स्पन्दकारिका १गुरुशक्तिर्जयत्येका सद्रूपप्रविकासिका । स्वरूपगोपनव्यग्रा शिवशक्तिर्जिता यया ॥ —इति शिवम्— परिपूर्णेयं 'स्पन्दवृत्तिः' कृतिस्तत्रभवन्महामाहेश्वराचार्य भट्टश्रीकल्लटपादानाम् ॥ परम आदरणीय, महामाहेश्वराचार्य श्रीमान् भट्टकल्लटपाद की प्रस्तुत 'स्पन्दवृत्ति' पूर्ण हो गई ।

सूत्रों की अनुक्रमणिका

Page 175Permalink

परिशिष्ट I सूत्रों की अनुक्रमणिका संख्या सूत्रार्ध पृष्ठांक १. अगाधसंशयाम्भोधिसमुत्तरणतारिणीम् । १६३ २. अतिक्रुद्धः प्रहृष्टो वा किं करोमीति वा मृशन् । १०४ ३. अतस्तत्कृत्रिमं ज्ञेयं सौषुप्तपदवत्सदा । ७७ ४. अतो बिन्दुरतो नादो रूपमस्मादतो रसः । १३८ ५. अतः सततमुद्युक्तः स्पन्दतत्त्वविविक्तये । १०१ ६. अनेनाधिष्ठिते देहे यथा सर्वज्ञतादयः । १३३ ७. अन्यथा तु स्वतन्त्रा स्यात्सृष्टिस्तद्धर्मकत्वतः । १२७ ८. अप्रबुद्धधियस्त्वेते स्वस्थितिस्यगनोद्यताः । ९५ ९. अयमेवोदयस्तस्य ध्येयस्य ध्यायिचेतसि । १२१ १०. अवस्थायुगलञ्चात्र कार्यकर्तृत्वशब्दितम् । ८० ११. अहं सुखी च दुःखी च रक्तश्चेत्यादिसंविदः । ३४ १२. इति वा यस्य संवित्तिः क्रीडात्वेनाखिलं जगत् । ११८ १३. इयमेवामृतप्राप्तिरयमेवात्मनो ग्रहः । १२२ १४. एकचिन्ताप्रसक्तस्य यतः स्यादपरोदयः । १३६ १५. कार्योन्मुखः प्रयत्नो यः केवलं सोऽत्र लुप्यते । ८१ १६. गुणादिस्पन्दनैःष्यन्दाः सामान्यस्पन्दसंश्रयात् । ९२ १७. ग्लानिर्विलुम्पिका देहे तस्याश्चाज्ञानतः सृतिः । १३६ १८. जाग्रदादिविभेदेऽपि तदभिन्ने प्रसर्पति । ३० १९. तत्रैव संप्रलीयन्ते शान्तरूपा निरञ्जनाः । ११२ २०. तथा यत्परमार्थेन यदा यत्र यथास्थितम् । १३२ २१. तथा स्वप्नेऽप्यभीष्टार्थान् प्रणयस्यानतिक्रमात् । १२६ २२. तदाक्रम्य बलं मन्त्राः सर्वज्ञबलशालिनः । ११२ २३. तदा तस्मिन्महाव्योम्नि प्रलीनशशिभास्करे । १०७ २४. तदास्याकृत्रिमो धर्मो ज्ञातृत्वकर्तृत्वलक्षणः । ६३ २५. तन्मात्रोदयरूपेण मनोऽहंबुद्धिवर्तिना । १५७ २६. तमधिष्ठातृभावेन स्वभावमवलोकयन् । ६६ २७. तस्योपलब्धिः सततं त्रिपदान्यभिचारिणी । ८४ २८. तामाश्रित्योर्ध्वमार्गेण सोमसूर्यावुभावपि । १०७

Page 176Permalink

१६६ स्पन्दकारिका संख्या सूत्रार्ध पृष्ठांक २९. तेन शब्दार्थचिन्तासु न सावस्था न यः शिवः । .११८ ३०. दिदृक्षयेव सर्वार्थान् यदा व्याप्यावतिष्ठते । १४० ३१. दुर्बलोऽपि तदाक्रम्य यतः कार्ये प्रवर्तते । १३३ ३२. न तु योन्तर्मुखो भावः सर्वज्ञत्वगुणास्पदम् । ८२ ३३. न दुःखं न सुखं यत्र न ग्राह्यो ग्राहको न च । ४२ ३४. न हीच्छानोदनस्यायं प्रेरकत्वेन वर्तते । ५० ३५. नाभावो भाव्यतामेति न च तत्रास्त्यमूढता । ७१ ३६. निजाशुद्धासामर्थ्यस्य कर्तव्येष्वभिलाषिणः । ५४ ३७. परामृतरसापायस्तस्य यः प्रत्ययोद्भवः । १५० ३८. प्रबुद्धः सर्वदा तिष्ठेत् ज्ञानेनालोच्य गोचरम् । १४२ ३९. भुंक्ते परवशो भोगं तद्भावात्संसरत्यतः । १५८ ४०. यत्र स्थितमिदं सर्वं कार्यं यस्माच्च निर्गतम् । २५ ४१. यतः करणवर्गोऽयं विमूढोऽमूढवत् स्वयम् । ४५ ४२. यथा ह्यर्थोऽस्फुटो दृष्टः सावधानेऽपि चेतसि । १३२ ४३. यथेच्छाभ्यर्थितो धाता जाग्रतोऽर्थान् हृदि स्थितान् । १२६ ४४. यदा त्वेकत्र संरूढस्तदा तस्य लयोद्भवौ । १६० ४५. यस्मात्सर्वमयो जीवः सर्वभावसमुद्भवात् । ११८ ४६. यस्योन्मेषनिमेषाभ्यां जगतः प्रलयोदयौ । १५ ४७. यामवस्थां समालम्ब्य यदयं मम वक्ष्यति । १०७ ४८. लभते तत्प्रयत्नेन परीक्ष्यं तत्त्वमादरात् । ४५ ४९. शब्दराशिसमुत्थस्य शक्तिवर्गस्य भोग्यताम् । १४५ ५०. स्वरूपावरणे चास्य शक्तयः सततोत्थिताः । १५१ ५१. सेयं क्रियात्मिका शक्तिः शिवस्य पशुवर्तिनी । १५१ ५२. ज्ञानज्ञेयस्वरूपिण्या शक्त्या परमया युतः । ८९

Page 177Permalink

परिशिष्ट II पारिभाषिक शब्दों की अनुक्रमणिका अ अभाव-भावना ७४ अख्याति ५५, ५८, ६०, ७८, ८० अभाव-समाधि ७१, ७२, ७३, ७४, ७७ अघोरा १५० अभिमानन ४६ अचित् ३७ अभेद-व्याप्ति ५५, ५८ अणु ४५, ४६, ६२, ६६, ८४ अभेद-सम्बन्ध ५३ अतृप्ति ९८ अमूढ़ता ७१ अधिष्ठान-अवस्था ९१ अमृतत्व १२२ अधिष्ठेय-अवस्था ९० अल्पकर्तृता ६१ अनन्त भट्टारक ८७ अल्प-ज्ञातृता ६१ अनन्यमुखापेक्षो } ५६, ५७, ६४ अलंग्रास-युक्ति १०७, १२४ (कर्तृत्व) } अवभासन १८, २०, २३, २५, २६, २७, अनात्मवादी ३८ ३९, ७५ अनात्मवादी बौद्ध ३७ अवधानात्मक-शक्ति १२७ अनित्यता ९८ अव्यापकता ९९ अनित्यत्व ६२ अव्यापकत्व ६२ अनुग्रहात्मक कृत्य १६ अवरोह-क्रम ११० अनुत्तर-तत्त्व १७, २७, २८, ४०, ४९, ५८, अवस्थाता ३४ ६२, ६४ अशुद्धाध्व ६०, ६१ अनुभव-काल ४० अशुद्धि (मल) ५५, ५८, ५९ अनुभविता ७१ अशून्य ७६ अनुभूति ३४, ३५, ४४, ५५, ५८, ५९, ६९, असत्-रूप ७२ ७८, ७९ असमवायि-कारण २८ अनुसंधानात्मक } १८ अहन्ता ५९, ६१, ७० अहंरूपता } अहं-अभिनिवेश ४४ अनुस्यूत ३४, ४५, ४६, ६७, ८५ अहंकार ३९, ४४, ४६ अनेकाकारता २८, ४० अहं-प्रत्यवमर्शात्मक ४९, ६५ अपूर्णत्व ६२ अहं-प्रत्यवमर्शात्मक } ५७ अप्रतिष्ठित-स्पन्द ९३ (सामान्य-स्पन्द) } अप्रबुद्ध ९५ अहं-प्रतीति ३४ अभाव-ब्रह्मवादी ७०, ७१, ७२, ७३ अहम्-रूप २५, २७, १३४, १४७

Page 178Permalink

१६८ स्पन्दकारिका अहं-विमर्श १७, २५, ६७, ८०, १४४, ई १४७, १५६ ईश्वर ११७ अहं-विमर्शात्मक १७, २३, ३०, ५४, ८०, ईश्वर-प्रत्यभिज्ञा ५६ ८४ ईश्वर-स्वरूप ८६ अहं-विमर्शमयी } ५६, ६६ (विश्वात्मक-स्फुरणा) } उ अहं-स्फुरणामय २३ उच्छलनात्मक १७ आ उत्पलदेव २८ आकार २३, २४, २८, ५५, ५६, ६६ उदय १५ आकाश-पुष्प १९ उन्मीलन-समाधि ७० आणव-मल ५९, ९९, १०० उन्मुखता १७, ६१, ६५ आत्मा १७, ३८, ४०, ४१, ७३ उन्मेष-निमेष १७, २१, २४, १५७ आत्म-बल ५०, ५४, ६३, ६६, १३५, १३७ उपस्थ ४६ आधिभौतिक सुखवाद ४१ उपाधियां ४१, ४३, ४४ आन्तर २६, ३०, १३९ उपाधिविशिष्ट } ३६, ३७ आन्तर-चक्र ४८ आत्मवाद } आनन्दात्मक स्वातन्त्र्य २ ऊ आनन्द-शक्ति १९, २६, ५५, ५९ ऊर्ध्व-मार्ग १११ आनन्द-स्वरूप २३ ऊर्मि १७, ६५ आवरण २५, २८, ४८, ५३, ८०, ८७, ९५, अं ९९, १०२ अंतर्मुख-स्पन्द २१, ६५, ८३ आवागमन ६७, ६९ अंतर्विमर्श २६ आश्चर्यमानता ६९ क आश्चर्य-स्पन्दरूपता ६९ करण-वर्ग ४६, ५५ आश्यानता २९ करणेश्वरी-चक्र ४५, ४६, ५५ कर्तृता ५६, ६३, ६४, ६५, ७५, ८०, ८१ इ कर्तृत्व २२, २५, २८, ६७, ८०, ८४ इच्छा-शक्ति २०, २१, २२, ५०, ५३, ५८, क्रम २९ ६४, ८६, ९७ क्रम-मुद्रा ६९, ७० इदन्ता ६१, ७१ कला २२, ६२, ८८, ९६ इदम् १८, २१, ९७ कला-समूह १४५, १४६, १५० इदं-रूपता २५ कार्म-मल ५९ इन्द्रिय-वर्ग ४७ कार्यता २८, ८०, ८१ इष्यमाण-विश्वकल्पना २०

Page 179Permalink

परिशिष्ट II १६९ कार्यत्व २२, २५, २८, ६९, ८१, ८४ कार्यरूप-जगत् २८ काल २४, २८, ६३, ६५, ६७, ८१, ९७ किञ्चित्-कर्तृत्व ६५, ९७ किञ्चित्-चलन १७, १८, ६५, ६६ किञ्चित्-ज्ञत्व ६५, ९८ क्रिया ५३, ५६, ५८, ५९, ६४ क्रिया-शक्ति २०, २३, २९, ४३, ५५, ९४ कुमारिल ३७ कूर्मांग-संकोच १०६ ख खेचरी २३, ४७, ४८ ग गति-निरोध १०५ गतिमयता २२ गुण २८, ४१ गुणस्पन्द ९३ गुणी २८, ४१ गोचरी २३, ४७, ४८ गन्ध २४, ३२, ४८, ६५, ६९ ग्राहक ४२, ५२, ५७ ग्राहकता ४२, ५३, ७८ ग्राहक-भूमिका ३९ ग्राह्य ४२, ४९, ५१-५२ ग्राह्यता ४२, ७८ ग्राह्य-भूमिका ३९ ग्राह्य-वर्ग ५३, ६२ ग्लानि १३५ घ घनता २९ घोरा १४९ घोरतरा १४९ च चक्रेश्वर १२६, १६०, १६१, १६२ चन्द्रमा १०८ चार्वाक ३४, ३८, ४० चित्-चमत्कार १३६, १३७ चित्-शक्ति २०, ५५, ९६ चिति ५७ चिति-क्रिया ५७ चिति-शक्ति १६, ४८, ४९ चित्त ४४, ७०, १०१, १०२, १०३, १०४, १०९, ११२, ११४, १२८ चिद्-गगनचरी ४८ चिद्-घन १७, ३१ चिद्-दर्पण २९ चिद्-रूप २८, ५३, ६७, ६९, ८१, ८५, ९१, ११३ चिदात्मा २८ चिदाकाश १०९, १११ चिन्मात्ररूप ९१ चेतन १५, २९, ३१, ३४, ४०, ४५, ४७, ५७, ९० चेतना-शक्ति १६, ४७ चैतन्य १६, १७, २९, ३८, ४०, ५०, ५५, ५६, ५७, ५९, ६५-६६, ७९, ९० चैतन्यात्मक-स्वभाव ३४ चैतन्य-विशिष्ट ४१ चैतन्य-सत्ता २९, ३५ चैतन्य-सत्तारूप २८ ज जड़ १८, ७६, ८०, ८४ जड़-प्रमेयवर्ग ५१ जड़-वर्ग ४५ जड़-स्वभाव ३२, ३३, ८५, ८९

धारणा ३१ पशु-दशा २०

Page 180Permalink

१७० स्पन्दकारिका CC-0.In Public Domain. Digitization by eGangotri जाग्रत्-अवस्था ८९, ९०, ९१, ९८ निमीलन-समाधि ७० जाग्रत्-स्वातन्त्र्य १३० निमेष १५, २१ जीव २८ निरंजन ११३, ११४ जीव-कला १५२ निर्वाण ७३, ७५ जीवात्मा ६५ निर्वाण-दीक्षा १२२, १२३, १२४, १२५ त निर्विकल्पाभास १४१ तन्मात्र ३९ निर्विकल्प-ज्ञानक्षण ३५, ४० तमोगुण ३२, ४३, ७८, ९३ निस्तिमित-बुद्धिदशा १०५ तुरीय-दशा ६७, ६८, ७० निस्तरंगमहोदधिकल्प ६४ तुरीयदशारूप प स्वच्छन्दभूमिका ६७, ६८ तुरीय-भूमिका ६८, ८२ पति-दशा १९, २० तुर्या ३०, ८८, ८९, ९१ पति-प्रमाता ४८, ५०, ५१, ५३, ५४, ५५, तुर्यातीत ३० ५६, ५७, ६२ तुर्यातीत-दशा ६८ पतिप्रमातृभाव ५४, ६६ द परप्रकाशबिन्दु १२४ दर्पण-नगर २९ पर-प्रतिभा १०१ दिक्-चरी २३, ४७, ४८ परब्रह्म ६३ दुःख ३४, ३५, ३६, ४०, ४२, ४३, परमार्थसत् ४२, ४३, ७२ ५९, ८७ परा ४०, १४६ दुःखिता ३७, ३८, ३९, ९४, ९५, ९६ पराचित्-भूमिका ७० देहात्मवाद ३५, ३८, ४१ परामर्श २७ ध परामृतरस १५१, १५३ धारणा ३१ पशु-दशा २० ध्यान २७ पशु-प्रमाता ४९, ५०, ५१, ५४ पशु-प्रमातृभाव ४८, ५०, ५४, ६६, न पशु-शक्ति १५७ नागार्जुन ७२ पश्यन्ती ४८ नाद ७७, १३८ पिधान ५६, ५९ नाम ३६ पीठेश्वरी १४८ नामरूपात्मक विकल्प ३६ पुरुष-तत्त्व ९७ नित्योदित-समाधि ६९ पुर्यष्टक ३९, ४१, ५१, ८२, ९९, १५८, नित्य-चेतन ४८ १५९, १६२ नित्यत्व ५८ पूर्ण-अहंविमर्श १७ Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal नित्य-युक्त ११९ पूर्ण-कर्तृता ५६, ५९, ७०, ७५