भारतकोश
संग्रह पर लौटें

अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ)

पारम्परिक लोक संग्रह द्वारा

स्रोत: अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ) · खेमराज श्रीकृष्णदास / नवल किशोर प्रेस · 1935 (उद्गम)

DevanagariHindipublished292 पृष्ठ

प्रकाशक— फर्म बाबू बैजनाथ प्रसाद बुकसेलर, राजादरवाजा, बनारस । मुद्रक— बाबू राधेश्याम, राधेश्याम प्रेस, नन्दनसाहु लेन, बनारस सिटी ।

भूमिका प्राचीनकाल के राजदरबारों में; जहाँ सब प्रकार के गुणियों का आदर रहता था वहाँ एकाध ऐसे भी हास्यरस- कुशल कुशाग्रबुद्धि पुरुषरत्नों, का प्रवेश रहता था जो समय समय पर विलक्षण बुद्धि एवं वचनचातुरी से राजाओं को मोह लेते थे और अपनी वचनचातुरी से स्वामी को वश में कर लेते थे। राजा बीरबल और बादशाह अकबर का ऐसा ही सम्बन्ध रहा है। अकबर के दरबार में वा यों कहिये कि अकबरी राजसभा के नौरत्नों में बीरबल कोहनूर हीरा थे। लड़कपन से ही बीरबल अकबर के साथ थे और दोनों में ऐसा हँसी मजाक हुआ करता था जैसा दो लँगोटिये यारों में होता है। बीरबल जी केवल हँसोड़ थे सो नहीं वे अच्छे शूर, सामन्त, कवि, पण्डित और सभाचातुर वीरनर थे। बीरबल दानी भी बड़े थे और हाजिरजवाबी में तो अपना सानी नहीं रखते थे। बादशाह अकबर बीरबल को प्राणों से भी अधिक प्रिय मानते थे और क्षण भर भी पृथक रहना नहीं चाहते थे। इसमें किंचितमात्र सन्देह नहीं कि अकबर बीरबल के मजाक बड़े मौके मार्के के और गुदगुदाने वाले होते थे। खेद है कि इनके प्रचलित मजाकों में कुछ मजाक कल्पित सन्निवेशित कर दिये गये हैं। मुल्ला दोप्याजे का नाम भी कल्पित ही सिद्ध हुआ है।

( ॥ ) राजा बीरबल को अकबर की आँखों से गिराने का कई बार उनके प्रतिद्वन्द्वियों ने प्रयत्न किया पर वे अपने कौशल से षड्यन्त्रकारियों को नीचा ही दिखाते रहे। बीरबल की हाजिरजवाबी ऐसी थी जिससे अकबर को भी सिर नीचा कर लेना पड़ता था। बीरबल को अकबर बहुत मानता था। स्वात और बाजोर के युद्ध में बीरबल के मारे जाने पर अकबर को घोर दुःख हुआ। कई रोज तक वह एकान्त में बैठकर रोया किया। अकबर को यदि बीरबल-सा साथी न मिला होता तो उसका जीवन नीरस हो जाता। हमारे इस संग्रहमें बीरबल और अकबर के वे ही मजाक संग्रहीत हैं जो अधिक प्रचलित हैं और हास्यरस से भरे हुए हैं। आशा है कि इसके पाठकों को इससे कुछ मनोरंजन विशेष होगा। यदि ऐसा हुआ तो हम अपना श्रम सफल समझेंगे। हमने इसे कई प्रचलित प्रकाशित पुस्तकों से संग्रह किया है। सम्भव है कि हमारी संग्रहीत भाषा में अनेक अक्षम्य अशुद्धियाँ हों अतएव पाठकवृन्द उन अशुद्धियों पर विशेष दृष्टि निक्षेप न करके हमारे प्रयास पर ही ध्यान देंगे और उन्हें सुधार कर ही पठन पाठन करेंगे। विनीत-- लेखक

अकबर बीरबल विनोद की विषय सूची

अकबर बीरबल विनोद की विषय सूची विषय पृष्ठ संख्या १—बादशाह का मूल्य १ २—और क्या ! फुर्र ८ ३—बादशाह का तोता १० ४—बैल का दूध १२ ५—पण्डित की पदवी १६ ६—दो पड़ोसिनें १८ ७—गुलाम को मार डाल २० ८—मोती की खेती २७ ९—नया कौतुक ३२ १०—पहले जन्म की वार्ता ४८ ११—घी का व्यवसाय ५१ १२—आधी दूर धूप आधी दूर छाया ५७ १३—अधर महल ५८ १४—सेर भर मांस ६० १५—न स्त्री है न पुरुष ६६ १६—चार मूर्ख ६६

( २ ) विषय पृष्ठ संख्या १७—बीरबल की चतुरता ७१ १८—अपनी मनमानी दूँगा ७३ १९—बीरबल और मदिरा ७६ २०—शिर के बाल मुड़वा दूँगा ८० २१—सन्देह की निवृत्ति ८४ २२—बीरबल गाय राँधत ८५ २३—सब का ध्यान आपकी तरफ था ८६ २४—सच्चे झूठे का भेद ८७ २५—चुप्पा सब से भलां ,, २६—सौवाँ अंश ८६ २७—अधिकतर प्रिय क्या है ९० २८—मिश्री के डेली का हीरा ९३ २९—नकली बीरबल ९८ ३०—खुदा को अक्ल से पहचान करो १०० ३१—शीशे में छाया चित्र १०३ ३२—नया दीवान १०६ ३३—ताक वाला सेव और पाखाने का देव ११३ ३४—दर्पण में मोहरें ११७ ३५—बुलाता आ ११९

( ३ ) विषय पृष्ठ संख्या ३६—रूपचन्द और फूलचन्द जौहरी १२० ३७—सब सयानों का एक मत १२५ ३८—थोड़ा और बहुत १३१ ३९—घुँघची की माला ,, ४०—बीरबल के कुटुम्ब की परीक्षा १३२ ४१—मित्र मित्र में ईर्ष्या १३४ ४२—मट्टीचूस का द्रव्य १३५ ४३—जलकुण्ड में बरहमन १३८ ४४—मुल्ला की पगड़ी १४४ ४५—एकान्तवास की व्याख्या १४५ ४६—बीरबल की कुरूपता १४७ ४७—चतुर माँ के सुपूत १४८ ४८—गौ की महिमा १५० ४९—यकीनशाह पीर १५१ ५०—कौन सा अच्छा १५७ ५१—गरीब की आह १५८ ५२—जूते की मार १६० ५३—गद्दी पर पाखाना १६६ ५४—भख मार रहे हैं १७०

५८—भाग्य बड़ी है कि उद्योग १७५

( ४ ) विषय पृष्ठ संख्या ५५—काली ही न्यामत है १७१ ५६—और क्या कढ़ी १७२ ५७—माला दे १७४ ५८—भाग्य बड़ी है कि उद्योग १७५ ५६—बादशाह और कवि गंग १८० ६०—सब से प्यारी बस्तु १८६ ६१—दीवान और काना नाई १९६ ६२—सौ गायों के एकमात्र अधिपति आप हो हैं २१४ ६३—गरीब लड़की वेश्या के घर २१५ ६४—महाकाली के ठट्ठे २२० ६५—हम दोनों एक साथ आवेंगे २२१ ६६—सुनार के हथफोड़े २२४ ६७—व्यसनी की लत २२७ ६८—लोहा और पारश का स्पर्श २३० ६६—तुम बड़े गदहे हो २३२ ७०—दीपक तले अँधेरा २३३ ७१—बादशाह के चार प्रश्न २३४ ७२—शाही रामायण २३७ ७३—केवल लोटा न था २३८

( ५ ) विषय पृष्ठ संख्या ७४—कौन ऋतु सर्वोत्तम है ।२३६ ७५—पीर, बावर्ची, भिश्ती, खर २४० ७६—बनस्पति का बीज २४१ ७७—हौज के अण्डे २४२ ७८—कोई धनी और कोई दरिद्र क्यों होता है २४३ ७९—अब मैं उसको भूल गया २४४ ८०—बीरबल को कुत्तों की हाकिमी ,, ८१—एक हज़ार जूते २४४ ८२—चोर की दाढ़ी में तिनका २४५ ८३—सोया सो खोया २४६ ८४—मूर्ख से पाला पड़े तो चुप रहना २४७ ८५—बादशाह का नाखून २५२ ८६—योगी का भेष २५७ ८७—बीरबल की धर्म-रक्षा २५६ ८८—एक कृपिण पुरुष २६४ ८९—लकीर छोटी हो गई २६६ ९०—ब्राह्मणी पर मांसखोरी का अभियोग ,, ९१—खटिक और तेली २७३ ९२—दौलत ड्योढ़ी पर हाजिर है २७६

( ६ ) विषय पृष्ठ संख्या ६३—बादशाह के साले को दीवान की पदवी २८९ ६४—साईं की बदनियती २६७ ९५—बीरबल को मुँह पीछे गालियाँ ३०१ ६६—अब तो आन पड़ी है ३०२ ६७—भंगी मुसलमान नहीं होते ,, ९८—अजीब तरह की पहेली ३०३ ६६—अप्सरा और पिशाचिन ३०५ १००—दादः हुजूरस्त ३०६ १०१—मित्र का मित्र से विश्वासघात ३०८ १०२—बादशाह को ठग लिया ३१३ १०३—तोर में मोर ३१९ १०४—नहिं राँचे रहिमान ३२० १०५—लड़का रो रहा था ३२१ १०६—असल का कम-असल, कम-असल का असल, बाजार का कुत्ता और गद्दी का गधा ३३५ १०७—काजी की बददयानती ३३६ १०८—आगे होकर मरवाइयेगा ३४३ १०६—ऊँट की गर्दन टेढ़ी क्यों है ३४४ ११०—अब किस पर चढ़ेंगे ”

( ७ ) विषय पृष्ठ संख्या १११-पारस से बीरबल की समता ३४५ ११२-मानो चन्द्र को चीर कुसुम चुवायो ३४६ ११३-सूर और कादर ३४७ ११४-जड़ वृक्ष की साक्षी ३४८ ११५-हँसना अथवा रोना ३५० ११६-दो गधों का बोझ ३५२ ११७-मैं ब्राह्मण बनूँगा ३५३ ११८--शिकार में दिल चस्पी ३५५ ११९-बेगम का कोप ३५७ १२०--दिल्ली के कौवों की गणना ३६२ १२१--औसान सच्चा है ३६३ १२२-अकबर भारत ३६४ १२३-मणिपुराधीश द्वारा बीरबल के न्याय की परीक्षा ३६८ १२४--चञ्चल नैन छिपै न छिपाये ३७० १२५-टूटे-फूटे सड़े को कैसी विधि सराहिये ३७१ १२६-केहि कारण डोल में हालत पानी ३७२ १२७-केहि कारण प्रात बफात है पानी ३७३ १२८-न्याय की घंटी ३७४

( ८ ) विषय पृष्ठ संख्या १२६—मुझको हँसा दो ३७७ १३०—स्वप्न का भावार्थ ३७८ १३१—अन्धकार ३७६ १३२—चार प्रश्नों का एक उत्तर ,, १३३—अँगुली का संकेत ३८० १३४—सबसे बड़ा कौन ३८४ १३५—राजा, लड़का, फूल और दाँत किसके किसके बड़े हैं और गुण कौन सा बड़ा है ३८६ १३६—बीरबल को सजा— ३८८ १३७—हाथी का पैर और कुँए का विवाह ३६१ १३८—बाजार की खाट, हाथ की मणी, नरक का मार्ग, व्यापार की नाक और आँख रहते अंधा ३६७ १३६—आधा आपका ४१५ १४०—उत्तम जल किस नदी का है ४१६ १४१—आमका छिलका ,, १४२—बाग और जंगली पेड़ों में अन्तर ४१७ १४३—हाथ के कंकन और दाढ़ी के बाल ४१८ १४४—फाँसी से मुक्त करदो ४२० १४५—पाखाने में चित्र ,,

( ९ ) विषय पृष्ठ संख्या १४६—शायद कोई पट्ठा चढ़ गया ४२१ १४७—यहाँ है, वहाँ नहीं, यहाँ नहीं पर वहाँ है यहाँ वहाँ दोनों जगह नहीं है और यहाँ वहाँ दोनों जगह है ,, १४८—हुजूर गधे आ रहे हैं ४२३ १४९—यह तो हमारा ही है ,, १५०—बारह में से चार गये ४२४ १५१—दो मास का एक मास ,, १५२—खुश वा नाखुश ,, १५३—आपही बादशाह कैसे होते ४२५ १५४—जो ईश्वर न करे उसे मैं करूँ ,, १५५—आम की चोरी ४२६ १५६—कुरान की बे नुकते वाली टीका ४३० १५७—नौका का न्याय ४३२ १५८—चतुर और भुग्गा ४३६ १५९—आप मुझको चाटते थे और मैं आपको चाट रहा था ,, १६०—कौन सुखी है ४४० १६१—निकस्यो रवि फोड़ पहाड़ की ताईं ४४१

(१०) विषय पृष्ठ संख्या १६२—बेटी दे दो पोती दिलादो ४४२ १६३—दण्ड वा पुरस्कार ” १६४—देने वाले का हाथ नीचा ४४४ १६५—स्वर्ग और नरक ” १६६—बख्तर की परीक्षा ४४५ १६७—सबसे उज्ज्वल क्या ४४७ १६८—प्राकृतिक और कृत्रिम ४४६ १६९—मेरी धरती पर पैर न रखना ४५२ १७०—आकाश के तारों की गणना ४५४ १७१—मूर्खों की फेहरिस्त ४५५ १७२—हथेली पर बाल क्यों नहीं उगता ४५६ १७३—नाव लाने दो ४५७ १७४—सुन्दर बच्चा किसका ४५८ १७५—बिचारे जूतों के मारे खड़े हैं ४६१ १७६—मोम निर्मित शाहजादा ” १७७—गऊ के चमड़े का जूता ४६२ १७८—आधा बाहर आधा भीतर ४६३ १७९—नदी रोती क्यों है ४६४ १८०--जाड़ा कितना ४६६

(११) विषय पृष्ठ संख्या १८१--इस समय कौन चलता है ४६६ १८२--राम के बदले मेरा नाम लिखो ,, १८३--पूर्णिमा का चन्द्रमा ४६७ १८४--कृतघ्न और कृतज्ञ ४७० १८५--दुनियाँ में स्त्रियों की संख्या अधिक है वा पुरुषों की ४७१ १८६--खिजाब लगाने वालों को दिमाग नहीं होता ४७२ १८७--गधा तम्बाकू नहीं खाता ,, १८८--बैगन की भाँजी ४७३ १८६--पाद और दस्त ,, १९०--हाथन के छूये कोऊ बेरहू न खायगो ४७४ १९१--एक भँडुवा दूसरे मालजादी ४७५ १९२--सड़क किस तरफ जाती है ४७६ १९३--फूलकर चगत्ता हो गया ,, १९४--दूध भाई ४७७ १९५--हाँ मिहर्वांन ४७८ १९६--नौकर ने चूना खाया ,, १९७--सत्ताईस में से नौ गये बाकी बचा कुछ नहीं ४८२ १९८--सूर्य पश्चिम में ही क्यों छिपता है। ,,

( १२ ) पृष्ठ संख्या विषय १९९-- इतने पैर पसारिये जितनी चादर होय ४८३ २००-- पूर्व जन्म का निर्णय ४८५ २०१-- रुई की चोरी ४८६ २०२-- आँखों देखी बात झूठी हो सकती है ४८७ २०३-- चोर पकड़ने की युक्ति ४८६ २०४-- बलात्कार ४९१ २०५-- हमारा पैर अधिक सुन्दर है ४९२

अकबर बीरबल-विनोद ।

  • ॐ विष्णवे नमः * अकबर बीरबल-विनोद । बादशाह का मूल्य । अकबर बादशाह को बुद्धिमान पुरुषों से बड़ा प्रेम था । यही खास कारण था जिससे उसके दरबार में नवरत्न सदैव विद्यमान रहते थे। एक दिन दरबार लगा हुआ था और बादशाह अपने राज-सम्बन्धी कार्यों को खटा-खट निपटा रहा था उसी के अन्तर्गत एक दरबारी बीरबल को नीचा दिखाने के अभिप्राय से बोला-“शाहन्शाह ! क्षमा हो तो गुलाम कुछ अर्ज करे।” बादशाह ने उसे बोलने की अनुमति दी । वह बोला “गरीब परवर ! आज मुझे रास्ते में एक आदमी से एक अमीर की अजब वार्ता सुनने में आई। वह अमीर अपने भृत्य से कह रहा था- “तूँ मुझे किसी काम का नहीं जान पड़ता कारण कि तूँ बड़ा मूर्ख है।” दूसरा आदमी उस अमीर का नौकर था, उससे सुनकर चुप न रहा गया और अपने मालिक सेठ से बड़ी विनम्रता से बोला-“सेठजी ! यद्यपि मैं आपका सेवक हूँ, परन्तु फिर भी

अकबर बीरबल बिनोद २ कहना पड़ता है कि आपको अभी तक मनुष्य की कीमत- लगाना नहीं मालूम है। यदि आप कुछ भी विचार करते तो स्वयं सिद्ध हो जाता कि मैं आपके लिये कितना लाभदायक हूँ।" उसकी ऐसी बातें सुनकर मैं चक्कर में पड़ गया और अपने तईं कुछ भी हल न कर सका कि मनुष्य की क्या कीमत होता है । पृथिवीनाथ ! आपसे निवेदन करता हूँ कि इसका निपटारा कराकर आप मेरे सन्देह को दूर कीजिये । उसके ऐसे प्रश्न को सुनकर बादशाह विचार करने लगा; परन्तु फिर भी कुछ निश्चित न कर सका। उसने सोचा- “आज सेठ का नौकर कहता था कल्ह मेरा कोई दरबारी कह बैठे कि बादशाह क्या चीज है, वह तो हमी लोगों के बैठाने से गद्दी पर बैठा है। तो फिर मैं उसको क्या जवाब दूँगा । अतएव इसी क्षण मुझे भी अपने मूल्य का निपटारा करा लेना चाहिये ।” बादशाह ने उस आदमी के प्रश्न को अपनी सभा में दोहराकर सभासदों से अपना मूल्य पूछा। लोग चकराये कि बादशाह के प्रश्न का क्या उत्तर देना चाहिये ? इसी बीच एक वृद्ध पुरुष जो बीरबल से ईर्षा करता था बोला- “गरीबपरवर ! इस उपस्थित जनता के बीच बीरबल की ही बुद्धि बड़ी है, अतएव इसका निपटारा उसीके द्वारा होना चाहिये ।” वृद्ध की यह युक्ति बादशाह के मनमें बैठ गई और बीरबल से पूछा- "बीरबल ! क्या तुम बतला सकते हो कि मेरा मूल्य और वजन क्या है ?"

३ अकवर बीरबल विनोद

३ अकवर बीरबल विनोद -------------------

बादशाह का प्रश्न सुनकर बीरबल विचारपूर्वक बोला— “पृथिवीनाथ ! यह जौहरियों का काम है; क्योंकि मूल्य लगाना वे ही जानते हैं। यदि हुक्म हो तो एक आन में शहर के तमाम जौहरी, शराफ और साहूकारों को बुलवा लूँ। वृद्ध की मंशा बीरबल को फाँसने की थी, परन्तु बीरबल ने अपनी बुद्धिबल से उसी को फँसा दिया क्योंकि वह भी जौहरी ही था। बादशाह के हुक्म से नगर के सब जौहरी सर्राफ और साहूकार बुलवाये गये, वे सब इस आकस्मिक बुलावे से बहुत घबड़ाये हुए थे। बीरबल बोला–नगर जौहरियो, सर्राफ तथा साहूकारो ! आप लोगों को इस लिये बुलाया गया है कि आप लोग मिलकर बाद- शाह का वजन और मूल्य निश्चित करें। यह सुनकर वे जौहरी अवाक हो गये, किसी की समझ में न आया कि बादशाह का मूल्य और वजन कैसे निश्चित किया जावे। अन्तमें उनका सरदार गिड़गिड़ाता हुआ बोला— “गरीब परवर ! इस समय हम लोग सरकारी सूचना पाकर तुरन्त भागे चले आरहे हैं जिस कारण हमारा हृदय भय- विह्वल हो रहा है। हमको कुछ देर की मुहलत मिले तो एक जगह अलग बैठकर आपस में विचार कर उत्तर दें। बादशाह ने उस सरदार की बात स्वीकार करली और उनकी मदद के लिये बीरबल को भी उनके साथ कर दिया। बीरबल उनको लेकर एक अलग कमरे में चला गया। सबों ने मिलकर कोशिश की परन्तु किसो सिद्धान्त पर अटल न हुए। बीरबल बोला—“यह बात इतनी आसान नहीं है जो

अकबर बीरबल बिनोद ६


पन्द्रहवें दिन प्रातःकाल सब जौहरी बीरबल के मकान पर उपस्थित हुए और अशर्फी का तोड़ा लिए हुये बीरबल भी उनके साथ हो लिया। उधर बादशाह भी पन्द्रहवें दिन की प्रतीक्षा कर रहा था। वह शहर के बाहर बाग में एक बड़ा तंबू खड़ा करवाया। उसमें इतनी कुशादह जमीन रक्खी गयी थी कि जिसमें सर्वसाधारण से लेकर बड़े-बड़े सेठ साहूकार तक के बैठने के लिये अलग-अलग स्थान मिले। पन्द्रहवें दिन उसी बाग में ठीक समय पर दरबार लगा और तमाम लोग जमा होकर किते से बैठ गये। तंबू के मध्य में बादशाह का सिंहासन था। उसके ठीक सामने जौहरियों को बैठनेके लिये जमीन छोड़ी गई थी। बीरबल जौहरियों के दल से पहिले पहुँचा। थोड़ी देर बाद जौहरियों का दल भी जा पहुँचा। सब लोग किते से खाली स्थान पर बैठाये गये और उनके मध्य अशर्फियों का तोड़ा रख दिया गया, फिर क्या पूछना था; उनमें से प्रत्येक जौहरी एक २ अशर्फी को तराजू पर रखकर बटखरेसे तौलना शुरू किये। कुछ कालोपरान्त एक जौहरी बोला—"मिल गयी ! मिल गयी !! मिल गयी !!! जिस बात की तलाश थी वह मिल गयी।" इतने में उनका मुखिया उठा और उस अशर्फी को लेकर बादशाह के क़दमोंपर जा रखा। लोगोंको बड़ी प्रसन्नता हुई। बादशाह को एक तरफ विस्मय और दूसरी तरफ हर्ष हुआ वह उस अशर्फी को अपने हाथ में लेकर बोला-"क्या मेरी कीमत यही एक अशर्फी है?" बूढ़े जौहरी ने गम्भीरता पूर्वक उत्तर दिया- "जी हाँ, यही

७ Akbar Birbal Binod / अकबर बीरबल बिनोद

अशर्फी आपका मूल्य है और यही श्रीमान् का वजन है। यह अन्य अशर्फियों से एक रत्ती बड़ी है, इस कारण इसके समान दूसरी अशर्फी नहीं है। पृथिवीनाथ ! हम प्रजागण साधारण अशर्फी हैं और आप इस बड़ी अशर्फी के समान हैं। बादशाह ने पूछा-"तो क्या मुझमें और अन्य दूसरे मनु- ष्यों में केवल एक रत्ती का ही अन्तर है ?" शर्फ़ों का मुखिया बोला-"जी हाँ, गरीबपरवर ! इसमें कुछ भी सन्देह करने की बात नहीं है। आप में और आपकी प्रजा में केवल इतना ही अन्तर है कि प्रजा आपके आधीन रहने के लिये बनाई गयी है और आप प्रजा को अपने आधीन रखने के लिये हैं। आप प्रजाओं में जिस प्रकार बड़े समझे जाते हैं उसी प्रकार यह अशर्फी भी अन्य अशर्फियों में श्रेष्ठ साबित हुई है। आपके बैठने को ऊँचा आसन मिलता है और प्रजावर्ग को बैठने के लिये नीचा आसन दिया जाता है। इन्हीं सब कारणों से निश्चित हुआ कि यही अशर्फी आपका मूल्य है।" जौहरी की उपरोक्त युक्तिभरी वार्ता सुन बादशाह गद- गद हो गया और उसको उसके साथियों सहित अच्छा पुरस्कार देने की आज्ञा दी। जौहरी का मुखिया पुरस्कार पाकर मनही मन बीरबल को आशीर्वाद देता हुआ अपनी मण्डली के सहित नगर को चला गया और सभा भंग हुई।