भोज प्रबन्ध (राजा भोज, धारा नगरी एवं विद्वन्मण्डल इतिहास)
Bhoja Prabandha with Hindi Commentary
बल्लाल सेन / पं. जगदीशलाल शास्त्री द्वारा
प्रकाशक : चौखम्बा अमरभारती प्रकाशन, वाराणसी मुद्रक : चौखम्बा प्रेस, वाराणसी संस्करण : प्रथम, वि० सं० २०३६ मूल्य : ४५.०० © चौखम्बा अमरभारती प्रकाशन के० ३७/११८, गोपाल मन्दिर लेन पो० बा० १३८, वाराणसी-२२१००१ ( भारत ) अपरं च प्राप्तिस्थानम् चौखम्बा संस्कृत सीरीज आफिस के० ३७/९९, गोपाल मन्दिर लेन पो० बा० ८, वाराणसी-२२१००१ फोन : ६३१४५
CHAUKHAMBA AMARABHARATI GRANTHAMALA 34 ❖ BHOJA PRABANDHA OF Ś R Ī B A L L Ā L A Edited with The ‘Vidyotinī’ Sanskrit-Hindi Commentaries By Dr. DEWARṢĪ SANADHYA ŚASTRI M. A., Ph-D., D. Lit. Prof. Gorakhpur University, Gorakhpur. Chaukhamba Amarabharati Prakashan VARANASI–221001 1979
© Chaukhamba Amarabharati Prakashan Oriental Publishers & Book–Sellers Post Box No. 138 K. 37/118, Gopal Mandir Lane, Varanasi–221001 ( INDIA ) First Edition 1979 Price Rs. 14.00 Also can be had from Chowkhamba Sanskrit Series Office K. 37/99, Gopal Mandir Lane Post Box 8, Varanasi–221001 ( India ) Phone : 63145
प्रस्तावना संस्कृत साहित्य की इतिकथा में बल्लाल नामक दो विद्वानों का उल्लेख होता है— एक तो नवीं शती का उत्तरार्द्ध जिनका कार्यकाल माना जाता है, वे 'बल्लाल शतक' नामक, अन्योक्ति काव्य के रचयिता और दूसरे 'भोज प्रबंध' के विधाता । 'भोजप्रबंध'कार का पूरा नाम कदाचित् बल्लाल सेन था और ये कदाचित् सोलहवीं शती में हुए थे । भोज भी एकाधिक व्यक्ति का नाम था । एक विदर्भराज भोज थे, इनका समय ग्यारहवीं शती ( १००५-१०५४ ) माना जाता है । ये 'रामायणचम्पू' के रचयिता माने जाते हैं । दूसरे भोज भी ग्यारहवीं शती के राजा हैं, धारा- नगरी जिनकी राजधानी थी । कहा जाता है कि ये बड़े ही काव्यरसिक और विद्वानों का संमान करनेवाले राजा थे । संभवतः ये भोज ही अलंकारशास्त्री थे और 'सरस्वतीकण्ठाभरण', 'शृङ्गारप्रकाश' और 'समराङ्गणसूत्रधार' इन्हीं की कृतियाँ हैं । ऐसा भी माना जाता है कि ये भोज धारा के राजा मुंजराज के भतीजे थे, जो स्वयम् बड़ा कला प्रेमी और रसिक था । मुंज को 'पृथ्वी वल्लभ' कहा जाता था । तैलप राजा की भगिनी मृणालवती और मुंज की रोमांचक प्रेमगाथा की चर्चा अपभ्रंश-गाथाओं में प्राप्त होती है । 'भोज-प्रबंध' कदाचित् इन्हीं श्रीभोज को आधार बनाकर बल्लालसेन द्वारा रचित एक कथोपकथा संकलन है । ऐसे संकलन की प्रवृत्ति जैन साहित्य में प्राप्त, मेरुतुङ्ग-रचित 'प्रबंध चिंतामणि' तथा राजशेखर सूरि कृत 'प्रबन्ध कोश' के रूप में है। उसी का परिणाम 'भोजप्रबन्ध' है, मित्रवर डॉ० भोला शङ्कर व्यास का यह विचार समीचीन ही प्रतीत होता है । यह सब है, फिर भी 'भोज प्रबन्ध' को ऐतिहासिक दृष्टि से अधिक महत्त्व देना कदाचित् बहुत ठीक नहीं है । इसके पात्र अनेक कवि एक समय में जिनमे काव्यविलासी नहीं थे; उनका कार्यकाल भिन्न और अनेक है । इस स्थिति में 'भोज-प्रबंध' को एक मनोरंजक काव्य-सूक्ति-संग्रह मानना ही अधिक
( ६ )
उपयुक्त और उचित है। यह 'काव्यविनोद' है, जो धीमन्त जनों के कालयापन के कार्य में आता था। यह वही है, जिसके द्वारा बाण भट्ट की 'कादम्बरी' का शूद्रकराज 'आबद्धविदग्धमण्डलः काव्य-प्रवन्धरचनेन' दिवस व्यतीत करता था और 'काव्यनाटकाख्यानकाख्यायिकालिख्यव्याख्यानादि क्रिया- निपुण' आत्मप्रतिबिम्ब राजपुत्रों के साथ आनन्द मनाया करता था। एक अजब-सा निराश उच्छ्वास निकल पड़ता है, जब आज के नव-श्रीमन्तों के साथ क्लवों और द्यूतागारों में ताश फटकारती संध्याओं की प्रचुरता में उन बीते दिनों की याद हो आती है। कहाँ 'काव्यशास्त्रविनोद' में धीमान् जनों की व्यतीत होती वह स्पृहणीय मधुरवेला और कहाँ व्यसन, निद्रा और कलह में बीतता जाता यह कुसमय ? वे दिन शायद नहीं लौटेंगे—'ते हि नो दिवसा गताः' : पर यदि लौट आते..................?
कौन थे भोज ? कौन था बल्लाल ? कब था ? कहाँ था ? प्रमुख यह सब प्रश्न नहीं है, प्रमुख है वह काव्य और काव्यमर्मज्ञों की आराधना। वह भोज श्लाघ्य है, जिसकी सभा में कालिदास, बाण, भवभूति आदि काव्य पारखी, काव्य के विधाता एक साथ उपस्थित होगये हैं और धन्यवादार्ह है वह संकलक बल्लाल सेन, जिसने उन प्रशंसनीय घड़ियों को कथा निगुंफित कर दिया है। इतिहास का स्थूल सत्य भले ही इसमें न हो, पर जीवन को स्पंदन देने वाले सत्यक्षण तो निश्चित ही हैं। निश्चय ही यह एक मनोरम, मनोरंजक कृति है। 'भोज प्रबंध' धीमानों के कालयापन का एक श्रेष्ठ आदर्श है। भोज 'मोनियर विलियम्स' के अनुसार 'असाधारण गुणों का स्वामी राजा' ( ए किंग विद अनकामन क्वालिटीज् ) ही नहीं है, वह 'वेस्टोइंग इंज्वाय मेंट'—अर्पित रसास्वादन भी है।
'विद्योतिनी'-आख्या के हिंदी-भाव-सहित 'भोजप्रबंध' के प्रस्तुत संस्करण को छत्तीस कथा भागों में' विभक्त कर पढ़ने में अधिक सुख-सुविधा प्रतीत हुई। भावकार का यह स्वतंत्र प्रयत्न है और कथा भागों का नामकरण भी उसी की सूझ है। सूझ तो उसकी यहाँ तक है कि अनेक स्थलों पर 'भोज प्रबंध' के पुण्य श्लोकों को तुक-बेतुक, छन्द, छंदहीन पद्यों में उपस्थित करने की भी दुश्चेष्टा कर बैठा है। वह भली भाँति जानता है कि यह 'प्रांशुगम्य
( ७ ) 'फल' के प्रति हास्यास्पद 'वामन की उद्बाहुता' है और उसका दुष्फल भोगने को उसे तैयार रहना है, फिर भी—मगर फिर भी । भोगने दो 'मन्द' को 'कवि यशः प्रार्थी' बनने के लोभ का कुपरिणाम ! 'भोज-प्रबंध' के अनेक हिन्दी-रूप हैं; ऐसी स्थिति में 'विद्योत्तिनी' का उद्योगी इस उद्यम को अपना देवमंदिर की देहली पर एक वराटी चढ़ाने का अधिकार मानता है । और यह अधिकार उसे मिलना ही चाहिए। कविवर मैथिलीशरण के शब्दों में— 'जय देवमंदिर देहली, समभाव से जिस पर चढ़ी नृप हेम मुद्रा और रंकवराटिका। २६-ग, हीरापुरी, गोरखपुर, विश्वविद्यालय परिसरः —देवर्षि सनाढ्य वि० सं० २०३५
विषय-सूची क्रम सं० पृष्ठ क्रम सं० पृष्ठ १. भोजस्य राज्य प्राप्ति १ १७. भोजस्य दर्पभङ्गः ९१ २. गोविन्द पण्डित भोजराजेन १८. विपुलदानस्य कतिपयकथाः ११ च विदुषां संमान । २२ १९. कालिदासभवभूत्योः स्पर्धा १२ ३. राजसभायां कालिदासस्य २०. दानस्य कतिपय कथाः १२ चागमनम् ३१ २१. देवजय हरिचर्मणोः स्पर्धा १३ ४. कालिदासेन भोजः प्रशंसितः ३६ २२. विदुषां काचिद्गमनम् १३ ५. सभायां श्रुतिपारङ्गताः विद्वांसः ३८ २३. शोकवतो राजा १४ ६. कविर्लक्ष्मीधरः कुविन्दश्च ४१ २४. काव्यक्रीडा १४ ७. रात्रौ राज्ञो नगर भ्रमणम् ४५ २५. अदृष्ट परहृदयचेष्टा ८. क्रीडाचन्द्रः ५० कालिदासः १४ ९. रामेश्वर कवेर्यक्षकवीनां २६. अदृष्टदोषस्य अन्याः कथाः १५ च सत्कारः ५४ २७. ब्रह्मराक्षस निवारणम् १६ १०. कालिदासस्य कलङ्कनिवारणं ५७ २८. मल्लिनाथस्य दारिद्र्य- ११. विदुषां सत्कारः— निवारणम् १६ कतिपय कथा । ७८ २९. राज्ञः सर्वस्वदानम् १६ १२. भोजस्य विक्रमादित्यसमं ३०. तक्रविक्रेत्री वृद्धा १६ दानम् ८३ ३१. विलक्षण-समस्या-पूर्तिः १७ १३. भोजस्य काव्यानुरागः— ३२. चौरो मूकलुब्धः कविः १८ कतिपय कथाः ८५ ३३. कविसत्कारः १७ १४. विष्णु कविः ८८ ३४. रोगी राजा १७ १५. समाप्तोप्यकिञ्चित्कराज्ञां दानम् १०२ ३५. गायनसभायां वीटिका १८ १६. प्रभूतदानस्य कतिपयकथाः १०६ ३६. राजन्वरमणीतिः १७
॥ श्रीः ॥ भोजप्रबन्धः 'विद्योतिनी' हिन्दीव्याख्योपेतः ( १ ) भोजराजस्य राज्यप्राप्तिः स्वस्ति श्रीममहाराजाधिराजस्य भोजराजस्य प्रबन्धः कथ्यते— आदौ धाराराज्ये सिन्धुलसंज्ञो राजा चिरं प्रजाः पर्यपालयत् । तस्य वृद्धत्वे भोज इति पुत्रः समजनि। स यदा पञ्चवार्षिकस्तदा पिता ह्यात्मनो जरां ज्ञात्वा मुख्यामात्यानाहूयानुजं मुञ्जं महाबलमालोक्य पुत्रं च बालं वीक्ष्य विचारयामास— मंगल हो। श्री महाराजाधिराज भोजराज की कथा कही जाती है— प्राचीन काल में सिंधुल नामक राजा बहुत समय तक प्रजा का परिपालन करता रहा। उसके बुढ़ापे में भोज नाम का पुत्र उत्पन्न हुआ। वह जब पाँच वर्ष का था तब पिता ( राजा ) ने अपना बुढ़ापा समझ मुख्य मंत्रियों को बुलाया और अपने छोटे भाई मुंज को महाबली और पुत्र (भोज) को बालक देख कर विचार करने लगा। 'यद्यहं राज्यलक्ष्मीभारधारणसमर्थं सोदरमपहाय राज्यं पुत्राय प्रयच्छामि, तदा लोकापवादः । अथवा बालं मे पुत्रं मुञ्जो राज्य- लोभाद्विषादिना मारयिष्यति, तदा दत्तमपि राज्यं वृथा। पुत्रहानि र्वंशोच्छेदश्च । यदि मैं राज्यलक्ष्मी का भार उठाने में समर्थ सगे भाई को छोड़कर (५ वर्ष के) पुत्र को राज्य दूँ तो लोकनिंदा होगी। अथवा मेरे अबोध बालक पुत्र को राज्य लोभ से मुंज विष आदि द्वारा यदि मरवा देगा तो दिया हुआ राज्य भी व्यर्थ हो जायेगा। पुत्र की हानि होगी और वंश का विनाश भी हो जायगा।
२ भोजप्रबन्धः लोभः प्रतिष्ठा पापस्य प्रसूतिर्लोभ एव च । द्वेषक्रोधादिजनको लोभः पापस्य कारणम् ॥ १ ॥ लोभ पाप का मूल है और लोभ ही पाप का जनक है। द्वेष, क्रोध आदि को उत्पन्न करनेवाला लोभ पाप का कारण होता है ॥ १ ॥ लोभात् क्रोधः (१) प्रभवति क्रोधाद् द्रोहः प्रवर्तते । द्रोहेण नरकं याति शास्त्रज्ञोऽपि विचक्षणः ॥ २ ॥ लोभ से क्रोध उत्पन्न होता है, क्रोध से द्रोह का प्रवर्तन होता है। शास्त्रों का ज्ञाता विद्वान् भी द्रोह के कारण नरकगामी बनता है ॥ २ ॥ मातरं पितरं पुत्रं भ्रातरं वा सुहृत्तमम् । लोभाविष्टो नरो हन्ति स्वामिनं वा सहोदरम् ॥ ३ ॥ लोभ से आविष्ट मनुष्य माता-पिता, पुत्र, भाई, घनिष्ठ मित्र, स्वामी और सगे भाई की भी हत्या कर डालता है ॥ ३ ॥ इति विचार्य राज्यं मुञ्जाय दत्त्वा तदुत्सङ्गे भोजमात्मजं मुमोच । ततः क्रमाद्राजनि दिवं गते सम्प्राप्तराज्यसम्पत्तिर्मुञ्जो मुख्यामात्यं बुद्धिसागरनामानं व्यापारमुद्रया दूरीकृत्य तत्पदेऽन्यं नियोजयामास । ततो गुरुभ्यः क्षितिपालपुत्रं वाचयति । ऐसा विचार करके उसने राज्य मुंज को दे दिया और भोज को उसकी छत्रच्छाया में छोड़ दिया । कुछ दिनों बाद (सिंधुल) राजा के दिवंगत होने पर राज्य-संपदा प्राप्त करके मुंज ने बुद्धिसागर नामक मुख्य मंत्री को मंत्रिपद से हटा दिया और उसके स्थान पर अन्य की नियुक्त कर दी। राजकुमार (भोज) को गुरुजनों से शिक्षा दिलाने लगा । ततः क्रमेण सभायां ज्योतिः शास्त्रपारङ्गतः सकलविद्याचातुर्य- वान् ब्राह्मणः समागम्य राज्ञे 'स्वस्ति' इत्युक्त्वोपविष्टः । स चाह--'देव, लोकोऽयं मां सर्वज्ञं तत्किमपि पृच्छ । कण्ठस्था या भवेद्विद्या सा प्रकाश्या सदा बुधैः । या गुरौ पुस्तके विद्या तया मूढः प्रतार्यते' ॥ ४ ॥ इति राजानं प्राह । ( १ ) वर्धत इति मावः ।
An exact line-by-line transcription of the text in the image is provided below:
भोजप्रबन्धः ३ तदनंतर कुछ दिनों पश्चात् राजसभा में ज्योतिःशास्त्र में पारंगत, समस्त विद्याओं के कौशल से संपन्न एक ब्राह्मण आया और राजा के प्रति कल्याण-वचन कहके बैठ गया तथा राजा से बोला—‘देव, यह संसार मुझे सर्वज्ञ कहता है, सो ( आप भी इच्छानुसार ) कुछ पूछिए :— जो विद्या कंठस्थ हो, बुद्धिमानों को सदा उसे प्रकाशित करना उचित होता है; जो विद्या गुरु अथवा पुस्तक में ही स्थित है, उससे मूर्ख को ही ठगा जा सकता है । ( अथवा पुस्तकस्थ या गुरुस्थित विद्या से विद्वत्ता का अभिमानी बना मनुष्य मूर्ख होता है और धोखा खाता है । ) ततो राजापि विप्रस्याहम्भावमुद्रया चमत्कृतां तद्वार्तां श्रुत्वा ‘अस्माकं जन्मारभ्यैतत्क्षणपर्यन्तं यद्यन्मयाचरितं यद्यत्कृतं तत्तत्सर्वं वदसि यदि, भवान्सर्वज्ञ एव’ इत्युवाच । ततो ब्राह्मणोऽपि राज्ञा यद्यत्कृतं तत्तत्सर्वमुवाच । गूढव्यापारमपि । ततो राजापि सर्वाण्यप्यभिज्ञानानि ज्ञात्वा तुतोष । पुनश्च पञ्चषट्पदानि गत्वा पादयोः पतित्वेन्द्रनील- पुष्परागमरकतवैडूर्यखचितसिंहासन उपवेश्य राजा प्राह— ‘मातेव रक्षति पितेव हिते नियुङ्क्ते कान्तेव चाभिरमयत्यपनीय खेदम् । कीर्तिं च दिक्षु विमलां वितनोति लक्ष्मीं किं किं न साधयति कल्पलतेव विद्या’ ॥ ५ ॥ ततो विप्रवराय दशाश्वान् (?) जानेयान् ददौ । तत्पश्चात् ब्राह्मण की अहंकार युक्त मुद्रा से चमत्कारमयी उस वाणी को सुनकर राजा ने भी कहा—“जन्म से लेकर इस क्षण तक जो-जो आचरण और जो-जो कार्य मेरे द्वारा हुए हैं, वे सब यदि आप बता देंगे तो मैं भी आपको सर्वज्ञ समझूँगा ।” तब राजा ने जो-जो किया था, वह सब—यहाँ तक कि गुप्त रूप से किया कार्यभी—ब्राह्मण ने बता दिया । राजा भी समस्त श्रेय बातों को जान कर संतुष्ट हुआ और फिर पाँच-छः डग आगे बढ़ ब्राह्मण के चरणों में प्रणिपात करके नीलम, पुखराज, पन्ना और वैडूर्य ( १ ) ये कुलीनाः प्रशस्तजातिभवा अश्वास्ते आजानेयाः । आजेन क्षेपणीयाः प्रापणीया इति विग्रहः ।
[Page 4] [Heading] भोजप्रबन्धः
मणियों से जड़े सिंहासन पर ( उसे ) बैठाकर बोला- "माता के सदृश रक्षा करती है, पिता के समान कल्याण करने वाले कार्यों में नियुक्त करती है और प्रिय पत्नी के तुल्य खिन्नतां को दूर कर प्रसन्न करती है। चारों दिशाओं में विमल कीर्ति और लक्ष्मी का विस्तार करती है-कल्पलता के समान विद्या क्या-क्या सिद्ध नहीं कर देती?" और विप्रवर को दस उत्तम जाति के घोड़े दिये। ततः सभायामासीनो बुद्धिसागरः प्राह राजानम्—'देव, भोजस्य जन्मपत्रिकां ब्राह्मणं पृच्छ' इति । ततो मुञ्जः प्राह - 'भोजस्य जन्म- पत्रिकां विधेहि' इति । ततोऽसौ ब्राह्मण उवाच - 'अध्ययनशालाया भोज आनेतव्यः' इति । मुञ्जोऽपि ततः कौतुकादध्ययनशालामलङ्कुर्वाणं भोजं भटैरानयामास । ततः साक्षात्पितरमिव राजानमानम्य सविनयं तस्थौ । तदनंतर सभा में बैठा बुद्धिसागर राजा से बोला- 'देव, भोज की जन्मपत्रिका ब्राह्मण से विचारवाइए ।' तब मुंज ने कहा- 'भोज की जन्मपत्री विचारिए ।' तब ब्राह्मण बोला- 'पाठशाला से भोज को बुलवाइए ।' कौतुक के कारण मुंज ने भी पाठशाला में सुशोभित भोज को भटों द्वारा बुलवा लिया । साक्षात् पिता के समान राजा को प्रणाम करके विनय पूर्वक भोज बैठ गया । ततस्तद्रूपलावण्यमोहिते राजकुमारमण्डले प्रभूतसौभाग्यं महीमण्ड- लमागतं महेन्द्रमिव, साकारं मन्मथमिव, मूर्तिमत्सौभाग्यमिव, भोजं निरूप्य राजानं प्राह दैवज्ञः- 'राजन्, भोजस्य भाग्योदयं वक्तुं विरि- ञ्चिरपि नालम्, कोऽहमुदरम्भरिर्ब्राह्मणः । किञ्चित्तथापि वदामि स्व- मत्यनुसारेण । भोजमितोऽध्ययनशालायां प्रेषय ।' ततो राजाज्ञया भोजे ह्यध्ययनशालां गते विप्रः प्राह- 'पञ्चाशत्पञ्चवर्षाणि सप्तमासदिनत्रयम् । भोजराजेन भोक्तव्यः सगौडो दक्षिणापथः' ॥ ६ ॥ इति । तत्तदाकर्ण्य राजा चातुर्याद्दर्पंहसन्निव सुमुखोऽपि
भोजप्रबन्धः ५ वि (१) च्छायवदनोऽभूत् । तदनंतर उस (भोज) के रूप और सौंदर्य पर मुग्ध, राजकुमारों के मध्य महान् सौभाग्यशाली, धरती पर उतरे महेंद्र के समान, साकार कामदेव के सदृश, मूर्तिमान् सौभाग्य के तुल्य भोज को देख कर ज्योतिषी ने राजा से कहा—'राजन् भोज के भाग्य का वर्णन तो ब्रह्मा भी करने में पर्याप्त नहीं है, मैं पेटपालू ब्राह्मण किस गिनती में हूँ ? तो भी अपनी बुद्धि के अनुसार कुछ कहता हूँ । आप भोज को यहाँ से विद्यालय भेज दीजिए ।' तत्पश्चात् राजा की आज्ञा से भोज के विद्यालय चले जाने पर ब्राह्मण ने कहा—'पचपन वर्ष, सात मास और तीन दिन राजा भोज बंगाल सहित दक्षिणा पथ का राज्य भोगेंगे ।' तब यह सुन कर चतुरतापूर्वक विरूपता से हँसता हुआ सुमुख भी राजा मलिनमुख हो गया । ततो राजा ब्राह्मणं प्रेषयित्वा निशीथे शयनमासाद्यै काकी सन् व्य- चिन्तयत्--'यदि राज्यलक्ष्मीर्भोजकुमारं गमिष्यति, तदाऽहं जीव- न्नपि मृतः । इसके उपरांत ब्राह्मण को भेजकर राजा रात में शैय्या पर बैठकर अकेला विचार करने लगा—"यदि राजलक्ष्मी राजकुमार भोज को मिल जायेगी तो मैं तो जीते जी मरा । तानीन्द्रियाण्यविकलानि तदेव नाम सा बुद्धिरप्रतिहता वचनं तदेव । अर्थोष्मणा विरहितः पुरुषः क्षणेन सोऽप्यन्य एव भवतीति विचित्रमेतत् ॥ ७ ॥ वे ही अविकल इंद्रियाँ रहती हैं, वही नाम रहता है; अकुंठित बुद्धि भी वही रहती है और वचन भी वही। किंतु कैसी अनोखी बात है कि केवल धन की ऊष्मा (गर्मी) से वियुक्त वही मनुष्य क्षण भर में दूसरा ही हो जाता है । (१) विगता छाया विच्छायम्, "कुगतिप्रादयः" इत्यनेन समासः। "विभाषा सेनासुराच्छाया०" इत्यनेन नपुंसकत्वम् । तादृक् वदनं यस्य स इति यावत् ।
६ भोजप्रबन्धः किञ्च -- शरीरनिरपेक्षस्य दक्षस्य व्यवसायिनः । बुद्धिप्रारब्धकार्यस्य नास्ति किञ्चन दुष्करम् ॥ ८ ॥ असू (१) यया हतेनैव पूर्वोपायोद्यमैरपि । कर्तॄणां गृह्यते सम्पत्सुहृद्भिर्मन्त्रिभिस्तथा ॥ ६ ॥ किंतु शरीर की चिंता न करनेवाले, चतुर, अध्यवसायी और बुद्धि से कार्य करनेवाले मनुष्य के लिए कुछ भी कर डालना कठिन नहीं है । गुणों में दोष का आविष्कार करने की प्रवृत्ति के कारण पहिले से ही युक्ति और उद्योग पूर्वक करनेवाले पुरुषों का कार्य मित्रों और मंत्रियों द्वारा मान्य ही होता है । तत्रोद्यमे किं दुःसाध्यम् । अतिदाक्षिण्ययुक्तानां शङ्कितानां पदे पदे । परापवादभीरूणां दूरतो यान्ति सम्पदः ॥ १० ॥ सो उद्योग करने पर कठिन क्या है ? अत्यंत चतुर किंतु पग-पग पर शंका करनेवाले और दूसरों के द्वारा की गई निंदा से डरनेवाले मनुष्यों की संपदाएँ दूर से ही चली जाती हैं । किञ्च -- आदानस्य प्रदानस्य कर्तव्यस्य च कर्मणः । क्षिप्रमक्रियमाणस्य कालः पिबति सम्पदः ॥ ११ ॥ अवमानं पुरस्कृत्य मानं कृत्वा च पृष्ठतः । स्वार्थं समुद्धरेत्प्राज्ञः स्वार्थभ्रंशो हि मूर्खता ॥ १२ ॥ न स्वल्पस्य कृते भूरि नाशयेन्मतिमान्नरः। एतदेवातिपाण्डित्यं यत्स्वल्पाद्भूरिरक्षणम् ॥ १३ ॥ जातमात्रं न यः शत्रुं व्याधिं वा प्रशमं नयेत् । अतिपुष्टाङ्गयुक्तोऽपि स पश्चात्तेन हन्यते ॥ १४ ॥ प्रज्ञागुप्तशरीरस्य किं करिष्यन्ति संहताः । हस्तन्यस्तातपत्रस्य वारिधारा इवारयः ॥ १५ ॥ अफलानि दुरन्तानि समव्ययफलानि च । अशक्यानि च वस्तूनि नारभेत विचक्षणः ॥ १६ ॥ ( १ ) असूया-गुणेषु दोषाविष्करणम् ।
भोजप्रबन्धः ७ अधिक क्या—लेने और देने के तथा करने योग्य कार्य को शीघ्रता पूर्वक न करनेवाले मनुष्य की संपत्ति को काल नष्ट कर डालता है। बुद्धिमान् मनुष्य अवमानना का ग्रहण कर तथा मान की चिंता न करके स्वार्थ-सिद्धि करे; क्योंकि स्वार्थ में चूकना मूर्खता है। बुद्धिमान् थोड़े के लिए अधिक को न गँवा दे। थोड़े के मूल्य पर अधिक की रक्षा करलेना ही बड़ी पंडिताई है। जो मनुष्य शत्रु अथवा रोग को उत्पन्न होते ही नष्ट नहीं कर देता, वह अत्यंत पुष्ट अंगों वाला होकर भी बाद में शत्रु अथवा रोग से मारा जाता है। जिस प्रकार हाथ में छाता धारण करनेवाले मनुष्य का जलधाराएँ कुछ नहीं कर सकतीं, उसी प्रकार बुद्धि द्वारा शरीर-रक्षा करनेवाले मनुष्य का संगठित शत्रु भी कुछ नहीं कर सकते। निष्फल, कष्टसाध्य, जिनमें हानि-लाभ समान हो और जो न हो सके, ऐसे कार्य का आरंभ बुद्धिमान् को नहीं करना चाहिए। ततश्चैवं विचिन्तयन्नभुक्त एव दिनस्य तृतीये यामे एक एव मन्त्र- यित्वा वङ्गदेशाधीश्वरस्य महाबलस्य वत्सराजस्या(१) कारणाय स्वमङ्ग- रक्षकं प्राहिणोत्। स चाङ्गरक्षको वत्सराजमुपेत्य प्राह - 'राजा त्वामा- कारयति' इति। ततः स रथमारुह्य परिवारेण परिवृतः समागतो रथोदवतीर्य राजानमवलोक्य प्रणिपत्योपविष्टः। फिर इसी प्रकार सोचते हुए बिना कुछ खाये-पिये राजा ने अकेले ही मंत्रणा करके दिन के तीसरे पहर में वंगदेश के अधीश्वर महाबली वत्सराज को बुलाने के लिए अपने अंग रक्षक को भेजा। वत्सराज के निकट पहुँच कर वह अंगरक्षक बोला—'राजा आपको बुलाता है।' सो वह परिवार सहित रथ पर चढ़ कर आ पहुँचा और रथ से उतर राजा को देख प्रणिपात करके बैठ गया। राजा च सौधं निर्जनं (२) विधाय वत्सराजं प्राह— 'राजा तुष्टोऽपि भृत्यानां मानमात्रं प्रयच्छति। ते तु सम्मानितास्तस्य प्राणैरप्युपकुर्वते ॥ १७ ॥ ततस्त्वया भोजो भुवनेश्वरीविपिने हन्तव्यः प्रथमयामे निशायाः। ( १ ) आह्वानायेति यावत्। ( २ ) जनरहितम्।
८ भोजप्रबन्धः शिरश्चान्ते पुरमानेतव्यम्' इति । राजा महल को निर्जन करा के वत्सराज से बोला—'प्रसन्न होकर भी राजा अपने सेवकों को केवल मान देता है, किंतु सम्मानित सेवक तो अपने प्राण देकर भी उसका उपकार करते हैं। सो तुम्हें उचित है कि तुम भोज को रात के पहिले पहर में भुवनेश्वरी वन में मार डालो और उसका सिर अंतःपुर में ले आओ।' स चोत्थाय नृपं नत्वाऽऽह—'देवादेशः प्रमाणम् । तथापि सबला- लनात्किमपि वक्तुकामोऽस्मि । ततः सापराधमपि मे वचः क्षन्तव्यम् । भोजे द्रव्यं न सेना वा परिवारो बलान्वितः । परं पोत इवास्तेऽद्य स हन्तव्यः कथं प्रभो ॥ १८ ॥ पारम्पर्य इवासक्तस्त्वत्पाद उदरम्भरिः । तद्वधे कारणं नैव पश्यामि नृपपुङ्गव' ॥ १६ ॥ उसने खड़े होकर राजा के संमुख विनत होकर कहा—'महाराज की आज्ञा शिरोधार्य है, तो भी आपके लाड़-प्यार के आधार पर कुछ निवेदन करने की इच्छा करता हूँ। सो अपराध युक्त होने पर भी मेरे निवेदन को क्षमा करें। भोज के पास न धन है, न सेना है, न बलयुक्त परिवार है। वह तो आपका बिलकुल बालक जैसा है। सो हे स्वामी, उसका मारा जाना क्यों उचित है? वह तो अशक्त जैसा है और आपके चरणों में आसक्त रहकर अपना पेट पालता है। सो हे नृपश्रेष्ठ, उसके वध में कोई कारण तो नहीं दीखता। ततो राजा सर्वं प्रातः सभायां प्रवृत्तं वृत्तमकथयत् । स च श्रुत्वा हसन्नाह— त्रैलोक्यनाथो रामोऽस्ति वसिष्ठो ब्रह्मपुत्रकः । तेन राज्याभिषेके तु मुहूर्तः कथितोऽभवत् ॥ २० ॥ तन्मुहूर्तेन रामोऽपि वनं नीतोऽवनीं विना । सीतापहारोऽप्यभवद्वै रित्विवचनं वृथा ॥ २१ ॥ जातः कोऽयं नृपश्रेष्ठ किञ्चिज्ज्ञ उदरम्भरिः । यदुक्त्या मन्मथाकारं कुमारं हन्तुमिच्छसि ॥ २२ ॥ तब राजाने प्रातःकाल सभा में घटित सब वृत्तांतों को कह सुनाया। सुन कर हँसता हुआ वह (वंगराज) कहने लगा—
भोजप्रबन्धः ६ राम तीनों लोकों के राजा थे और वसिष्ठ ब्रह्मपुत्र । उन्होंने राम-राज्या- भिषेक के अवसर पर मुहूर्त तो बताया ही था । उस मुहूर्त-शोधन के फलस्वरूप राम को अपनी धरती से रहित हो वन पहुँचे, सीता का अपहरण हुआ और विरंचि ( ब्रह्मा ) के पुत्र का वचन व्यर्थ हुआ । हे राजश्रेष्ठ, यह कौन न कुछ जाननेवाला, पेटपालू उत्पन्न हो गया, जिसके कहने से कामदेव के समान कुमार को आप मार डालना चाहते हैं ? किञ्च—किं नु मे स्यादिदं कृत्वा किं नु मे स्यादकुर्वतः । इति सञ्चिन्त्य मनसा प्राज्ञः कुर्वीत वा न वा ॥ २३ ॥ उचितमनुचितं वा कुर्वता कार्यजातं परिणतिरवधार्या यत्नतः पण्डितेन । अतिरभसकृतानां कर्मणामाविपत्ते— र्भवति हृदयदाही शल्यतुल्यो विपाकः ॥ २४ ॥ अधिक क्या कहूँ—यह करके मेरा क्या होगा और न करके क्या होगा, यह भली भाँति विचार करके बुद्धिमान् नर को करना अथवा न करना उचित है । उचित अथवा अनुचित किसी कार्य को करते समय पंडित मनुष्य को प्रयत्न पूर्वक उसके परिणाम का विचार कर लेना चाहिए । जो कार्य अत्यंत शीघ्रता में कर लिये जाते हैं, उनका फल विपत्तियों से परिपूर्ण और बाण के समान हृदय में गड़ कर दाह उत्पन्न करनेवाला होता है । किञ्च—येन सहासितमशितं हसितं कथितं च रहसि विश्रब्धम् । तं प्रति कथमसतामपि निवर्तते चित्तमाममरणात् ॥ २५ ॥ और क्या कहूँ—जिसके साथ बैठे, खाया-पिया, हँसी-दिल्लगी की, एकांत में विश्वासपूर्वक कहा-सुना, उससे तो दुष्टों का भी मन मरण पर्यंत किसी दशा में नहीं हट पाता । किञ्च—अस्मिन् हते वृद्धस्य राज्ञः सिन्धुलस्य परमप्रीतिपात्राणि महावीरास्तवैवानुमते स्थिताः, ते त्वन्नगरमुल्लोलकल्लोलाः पयोधरा इव प्लावयिष्यन्ति । चिराद्बद्धमूलेऽपि त्वयि प्रायः पौरा भोजं भुवो भर्तारं भावयन्ति । किञ्च—सत्यपि च सुकृतकर्मणि दुर्नीतिश्चेच्छ्रियं हरत्येव ।
१० भोजप्रबन्धः तैलैः सदोपयुक्तां दीपशिखां विद्लयति हि (१) वातालिः ॥२६॥ देव, पुत्रवधः क्वापि न हिताय।' और भी है कि इसके मारे जाने पर बूढ़े राजा सिंधुल के अत्यंत प्रेमपात्र वे महान् वीरगण, जो इस समय आपके आज्ञापालक हैं, आपके नगर का वैसे ही नाश कर देंगे, जैसे कि ऊँची-ऊँची तरङ्गोवाले समुद्र नगर को डुबा डालते हैं। बहुत समय से आपकी जड़ जम जाने पर भी नगरवासियों का अधिकांश भोज को ही राजा मानता है। इसके अतिरिक्त पुण्यकर्म होने पर भी अन्याय संपत्ति का हरण करता ही है; तेल से पूर्ण दिए की लौ को प्रबल वायु बुझा देती है। महाराज, पुत्र का वध किसी के लिए भला नहीं होता।' इत्युक्तं वत्सराजवचनमाकर्ण्य राजा कुपितः प्राह--'त्वमेव राज्या- धिपतिः, न तु सेवकः । स्वाम्युक्ते यो न यतते स भृत्यो (२) भृत्यपाशकः । तज्जीवनमपि व्यर्थमजागलकुचाविव' ॥ २७ ॥ इति। ततो वत्सराजः 'कालोचितमालोचनीयम्' इति मत्वा तूष्णीं बभूव । वत्सराज के इन वचनों को सुनकर क्रुद्ध होकर राजा बोला- ' तू राज्य का स्वामी ही है, सेवक नहीं। जो स्वामी का कहा नहीं करता, वह सेवक नीच सेवक है। बकरी के गले के स्तनों की भाँति उसका जीवन भी व्यर्थ है।'" 'समय के अनुसार ही कार्य करना चाहिए,' यह विचार कर वत्सराज चुप होगया। अथ लम्बमाने दिवाकरे उत्तुङ्गसौधोत्सङ्गादवतरन्तं कुपितमिव कृतान्तं वत्सराजं वीक्ष्य समेता अपि विविधेन मिषेण स्वभवनानि प्र पुर्भीताः सभासदः। ततः स्वसेवकान् स्वागारपरित्राणार्थं प्रेषयित्वा रथं भुवनेश्वरी- भवनाभिमुखं विधाय भोजकुमारोपाध्यायाकारणाय प्राहिणोदेकं वत्स- राजः। स चाह पण्डितम्- 'तात' त्वामाकारयति वत्सराज.' इति। सोऽपि तदाकर्ण्य वज्राहत इव, भूताविष्ट इव, ग्रहग्रस्त इव, तेन सेवकेन (१) पवनसमुदायः। (२) कुत्सितभृत्य इत्यर्थः।
भोजप्रबन्धः ११
करेण धृत्वानीतः पण्डितः । इसके उपरांत सूर्य के अस्तमित होने पर ऊँचे महल से उतरते क्रुद्ध यमराज की भांति वत्सराज को देखकर डरे हुए सभी सभासद अनेक प्रकार के बहाने बनाकर अपने-अपने घरों को चले गये। फिर अपने सेवकों को अपने आवास की रक्षा के लिए भेजकर, रथ को भुवनेश्वरी के मंदिर की ओर करके कुमार भोज के उपाध्याय को बुलाने के निमित्त एक सेवक को वत्सराज ने भेजा । वह पंडित से बोला— 'तात, आपको वत्सराज बुलाते हैं।' यह सुनकर वज्र से मारे हुए जैसे, भूत से ग्रस्त जैसे, ग्रहगृहीत जैसे उस पंडित को सेवक हाथ पकड़ कर ले आया । तं च बुद्धिमान् वत्सराजः सप्रणाममित्याह--'पण्डित, तात, उपविश । राजकुमारं जयन्तमध्ययनशालाया आनय' इति । आयान्तं जयन्तं कुमारं किमप्यधीतं पृष्ट्वानिपैत् । पुनः प्राह पण्डितम्—'विप्र, भोजकुमारमानय' इति । ततो विदितवृत्तान्तो भोजः कुपितो ज्वलन्निव शोणितेक्षणः समेत्याह-- 'आः पाप, राज्ञो मुख्यकुमारमेकाकिनं मां राजभवनाद् वहिर्रानेतुं तव का नाम शक्तिः' इति वामचरणपादुकामादाय भोजेन तालुदेशे हतो वत्सराजः । ततो वत्सराजः प्राह- 'भोज, वयं, राजादेशकारिणः ।' इति बालं रथे निवेश्य खड्गमपकोशं कृत्वा जगामाशु महामायाभवनम् । बुद्धिमान् वत्सराज प्रणाम करके उससे बोला—'पंडितजी महाराज, विराजिए । राजकुमार जयंत को पाठशाला से ले आइए।' उसने आये कुमार जयंत से कुछ पढ़ा-लिखा पूछ कर उसे वापस भेज दिया। फिर पंडित से कहा—'हे ब्राह्मण, भोजकुमार को लाओ।' तत्पश्चात् समाचार जान कर क्रोध से जलता हुआ, लाल-लाल आंखे किये भोज आकर बोला—'अरे पापी, मुझ राज के मुख्य कुमार को अकेले राजभवन से बाहर ले जाने की तेरी क्या शक्ति है ?' ऐसा कह बायें पैर से खड़ाऊँ निकाल कर भोज ने वत्सराज के तालुभाग पर प्रहार किया । तब वत्सराज ने कहा--भोज ! हम तो राजाज्ञा के पालक हैं।' ऐसा कह बालक (भोज) को रथ में बैठा कर तलवार म्यान से बाहर निकाले शीघ्रतापूर्वक महामाया के मंदिर की ओर चल पड़ा ।
यहाँ पृष्ठ का सम्पूर्ण पाठ देवनागरी में पंक्तिबद्ध रूप में प्रस्तुत है:
१२ भोजप्रबन्धः ततो गृहीते भोजे लोकाः कोलाहलं चक्रुः । हुम्भावश्च प्रवृत्तः । 'किं किम्' इति ब्रुवाणा भटा विक्रोशन्त आगत्य सहसा भोजं वधाय नीतं ज्ञात्वा हस्तिशालामुष्ट्रशालां वाजिशालां रथशालां प्रविश्य सर्वाञ्जघ्नुः। ततः प्रतोलीषु राजभवनप्राकारवेदिकासु बहिर्द्वारविटङ्केषु पुरसमीपेषु भेरीपटहमुरजमड्डुकडिण्डिमाननडाडम्बरं विडम्बितमभूत् । केचिद्विम- लासिना केचिद्विषेण केचित्कुन्तेन केचित्पाशेन केचिद्वह्निना केचित्परशुना केचिद्गलेन केचित्तोमरेण केचित्प्रासेन केचिदम्भसा केचिद्धारायां ब्राह्मणा योषितो राजपुत्रा राजसेवका राजानः पौराश्च प्राणपरित्यागं दधुः । तदनंतर भोज के पकड़ कर ले जाये जाने पर लोग कोलाहल करने लगे । हुङ्कार होने लगा । 'क्या हुआ, क्या हुआ' ऐसा कहते चिल्लाते हुए योद्धाओं ने आकर, अकस्मात् भोज को वध के निमित्त लेजाया गया जानकर, हस्तिशाला, उष्ट्रशाला, अश्वशाला, रथशाला में घुस कर सब को मार डाला । तत्पश्चात् गलियों में, राजमहल के प्राचीर की वेदियों पर, बाहरी द्वारों के चबूतरों पर, नगर के निकट स्थानों पर नगाड़ों, ढोलकियों, मृदङ्गों, डोलों और दौड़ियों के तीव्र घोष से आकाश गूँज उठा । ब्राह्मणों की स्त्रियों, राजपुत्रों, राजसेवकों, राजाओं और पुरजनों ने—कुछ ने चमकती तलवार से, कुछ ने विष के द्वारा, कुछ ने भाले से, कुछ ने रस्सी में फाँसी लगा, कुछ ने आग में जल, कुछ ने फरसे द्वारा, कुछ ने बरछी से, कुछ ने तोमर द्वारा, कुछ ने खाँड़े से, कुछ ने कुएँ और कुछ ने नदी में डूबकर—प्राणों का त्याग कर दिया । ततः सावित्रीसंज्ञा भोजस्य जननी विश्वजननीव स्थिता दासीमुखा- त्स्वपुत्रस्थितिमाकर्ण्य कराभ्यां नेत्रे पिधाय रुदती प्राह—'पुत्र, पितृव्येन कां दशां गमितोऽसि । ये मया नियमा उपवासाश्च त्वत्कृते कृताः, तेऽद्य मे विफला जाताः । दशापि दिशामुखानि शून्यानि । पुत्र, देवेन सर्वज्ञेन सर्वशक्तिनासृष्टाः श्रियः । पुत्र, एतं दासीवर्गं सहसा विच्छिन्नशिरसं पश्य' इत्युक्त्वा भूमावपतत् । तदनंतर संसार की माता के समान स्थित सावित्री नाम की भोज की माता दासी के मुख से अपने पुत्र की दशा सुनकर हाथों से नेत्रों को ढक कर रोती हुई कहने लगी—'पुत्र, चाचा ने तुम्हें किस दशा को पहुँचा दिया ।
१. राजा भोज जन्म, बाल्यकाल व मुंज से विपत्ति
तुम्हारे निमित्त जो नियम और उपवास मैंने किये, वे सब निष्फल हो गये । दसों दिशामुख सूने हैं। पुत्र, सब जानने वाले, सर्वशक्तिमान् ईश्वर ने सब संपत्ति नष्ट कर दी । बेटे' सहसा सिर कटे हुए इस दासियों के समूह को देखो,'—ऐसा कह कर वह धरती पर गिर पड़ी । ततः प्रदीप्ते वैश्वानरे समुद्भूतधूमस्तोमेनेव मलीमसे नभसि पाप- त्रासादिव पश्चिमपयोनिधौ मग्ने मार्तण्डमण्डले महामायाभवनमासाद्य प्राह भोजं वत्सराजः—'कुमार, भृत्यानां दैवत, ज्योतिषशास्त्रविशारदेन केनचिद् ब्राह्मणेन तव राज्यप्राप्तावुदीरितायां राज्ञा भवद्वधो व्या (१) दिष्टः' इति । तत्पश्चात् आग जलने से उत्पन्न धुएँ की धुंध से आकाश के मलिन हो जाने पर, पाप के डर से जैसे सूर्यमंडल के पश्चिम समुद्र में डूब जाने पर महामाया के मंदिर में पहुँच कर वत्सराज भोज से बोला—'कुमार, सेवकों के देवता, ज्योतिष विद्या में निपुण किसी ब्राह्मण के द्वारा आपकी राज्य- प्राप्ति की घोषणा की जाने पर राजाने आपके वध की आज्ञा दी है।' भोजः प्राह— 'रामे प्रव्रजनं बलेर्नियमनं पाण्डोः सुतानां वनं वृष्णीनां निधनं नलस्य नृपते राज्यात्परिभ्रंशनम् । कारागारनिषेवणं च वरणं सञ्चिन्त्य लङ्केश्वरे सर्वः कालवशेन नश्यति नरः को वा परित्रायते ॥ २८ ॥ भोज ने कहा—राम का देश से निर्वासन, वलि का बंधन, पांडुपुत्रों का वनवास, यादवों की मृत्यु, राजा नल का राज्य से हट जाना, बंदीगृह में निवास ( 'कारागार' के स्थान में 'पाकागार' भी प्राप्त होता है—अर्थ, रसोइये का कार्य करना ) और पुनः स्वयंवर में दमयंती की प्राप्ति, ( 'वरणं' के स्थान में 'मरणं' भी है—अर्थ मृत्यु अर्थात् लंका के राजा रावण की मृत्यु) और लंकाधीश रावण की मृत्यु विचार कर निश्चय होता है कि प्रत्येक मनुष्य काल के वश होकर नाश को प्राप्त होता है, कौन त्राण पाता है ? ( १ ) उक्त इत्यर्थः ।