कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
श्वसगुञ्ज्जार
( ६५ )
तप साधै रहसे मन माहीं । काल करमकी लखै न छाहीं ॥ विद्या वेदकी करै उचारा । कर्मवश जीव भये यमचारा ॥ जब लगि हृदय शुद्ध नहिं होई । तब लगि पार न पावै कोई ॥ जाही लगन तन जग लेही । ताही लगन तजै जो देही ॥ सो जीव उतरि जाय भौ पारा । नहिं तौ अटकि रहै संसारा ॥ कालहि बस जो तजै शरीरा । ताकह काल देह बड़ पीरा ॥ लगन केतुकी होय न न्यारा । पाछै लेई गरभ औतारा ॥ नर्क खानि भुगतै चौरासी । धरि काया बांधे विसवासी ॥ सतगुरु बिना लगन नहिं पावै । अन्तकाल यम धोखा लगावै ॥ जीवत कथै बड़ ज्ञान अपारा । काल चतुराई छन्द पसारा ॥ कर्मकी वंशी सब जीव फाँसै । हरी न मानै आनै हासै ॥ तादिन भूलि है सब चतुराई । जादिन काल धरै तन आई ॥ श्रृंख चतुराई सहज बैलाना । छोटे बड़े मर्म नहिं जाना ॥ ताते सत गुरु खोजहु भाई । जाते कर्म भर्म मिटि जाई ॥ लगन केतुकी देह बहाई । बाकी सबै कालकी जाई ॥ जे मुनि जन तजै शरीरा । गहै न काल विषयके तीरा ॥ कागद करि जाय भव पारा । मेटे यमकर सकल पसारा ॥ सतगुरुसेती चाल गहि लेई । ताकह काल दगा नहिं देई ॥
समय-काल दगा सब मेटिकै, उतरहु भवजल पार ।
यमकी चाल बिचारिकै, बहुरि न हो औतार ॥
चौपाई
धर्मदास औरो सुनि लेहु । जीवन बाह जानिके देहु ॥ जाको होइ सत्यको रेखा । नख शिख देखहु अङ्गविशेषा ॥ चतुर शील दोउ निरखेउ जानी । करपर देखहु भक्ति निशानी ॥ शंख चककर देखेहु थाना । लक्षण जानि सुधारेहु पाना ॥
( ६६ )
बोधसागर
बोले मधुर शीलकी बानी । तेहि तन होय ज्ञानकी खानी ॥ पहिने ग्रीव समा जौ होई । शब्द विवेकी जाने सोई ॥ खंभज होय जाहि कर माहा । यश विस्तार ज्ञान अवगाहा ॥ पलक पसार छत्र जो होई । लोक निशानि अंश जनु खोई ॥ नासिका नेह होय जो मासा । कुटिल कठोर रोग तन वासा ॥ बौरनीपर जो गुजौ गुजा । तामस तेज विषयको पूजा ॥ कोतह गरदनी एचातानी । कुबजा गाडर विषकी खानी ॥ सुख चतुराई हृदय कठोरा । बोले झीन कोध कर जोरा ॥ इन जीवन जनि बोधहु जानी । अन्तकाल पुनि होवै हानी ॥ नारी नेह विचारहु जानी । देखहु देह द्वीप सहि दानी ॥ राज गुञ्ज निरखेहु अनुहारी । कर पगशीस लक्षहि विचारी ॥ चंचल चाल पोल होय पाऊ । तेहि जनि कबहु चरण छुआऊ ॥ गुञ्ज होय जेहि मास लिलारा । तेहि बोधते होई कर्म अपारा ॥ वोठ भुजंग औ जीव भुजंगी । विष बरजोर बसै तेहि संगी ॥ नेत्र गुञ्ज ए ऊंच लिलारा । कामलहरि बहु जहर पसारा ॥ हंसत वदन चालै चतुरंगा । बोधत ताहि होत सुख भंगा ॥ नैन शेष निरखे जेहि ओरा । ताकह कष्ट देह तन चोरा ॥ शुभ रंगुत्र होई विषखानी । क्षीरे छिर विष बालककी हानी ॥ सो गुण छांडे तासु शरीरा । द्वादश कँवल बसै बलवीरा ॥ नाभिकमल होइ रेखा तीनी । वाएँ अङ्ग होए शशि हीनी ॥ कच्छदीप होइ गुञ्ज चितेरा । परसत ताहि कालको चेरा ॥ जङ्घदीप होइ गुञ्ज गहीला । लहसन मासा होइ जो ईला ॥ तेहि परसै औ बेघे जानी । गुरु शिष्य दोनोंकी हानी ॥ मीनहि द्वीप विकट होइ रेखा । ताके अङ्ग कालकी रेखा ॥ बाँझ मुआ बछ गूगी होई । कलपत जाय कालपुर रोई ॥
शवासुखज्जार
( ६७ )
कूर्म स्नेह लक्ष कर जोरा । चतुर सनेह ज्ञानबल जोरा ॥ पग छतनार होइ जेह जानी । पुस्तपांव पर काल कुबानी ॥
समय-चरण पलौ सम होय कर, घटिका पलो प्रमान ।
ज्ञान सनेही दूत है, रोम रोम भगवान ॥
चौपाई
दूनों अंग विचारेहु जानी । एकरज भक्ति एक विष खानी ॥ दोऊ अंग लक्षण गहो शरीरा । पाछे देहु मुक्ति बरबीरा ॥ परिचय भेद विचारहु जानी । पान लेत जिव होय न हानी ॥ लक्षण लक्ष्य होय सम तूला । पावै सतगुरु मुक्तिके मूला ॥
समय-आदि निशानी देखिकै, बांए दहिने बाम ।
शब्द सनेह नेह करि, तब दीनों निजनाम ॥
चौपाई
बांए अङ्ग मसा जो होई । तीरथ अङ्ग रेखा हो दोई ॥ बांए अंग विषयकी बासा । माया सघन वंश कुल ग्रासा ॥ दहिने अंग विषय जो होई । शीस संपति सुख गासै सोई ॥ विकटदंत होय जेहि बारी । शीलवंत सुख प्रेम सुधारी ॥ बिरर चिकुर सुख बुम्ब सनेही । विहसत वदन सदा सुखनेही ॥ उज्ज्वल नेह सदा सुखदाई । शील सनेह भक्ति बहुताई ॥ हंस गमन सतगुरु सों नेहा । मधुरी बोले प्रेम सनेहा ॥ कर पद कोमल शरद शरीरा । सुत संपति जैसे दारुण धीरा ॥ मधुर बात औ चमकै देहा । सबते बोले सुरति सनेहा ॥ सुरतिवंत प्रीतमकी प्यारी । पछो लांव जेठ पुर भारी ॥ श्यामगात लहसन तन माहा । माया संच न औ ग्रासै नाहा ॥ राजवरण प्रिय श्याम शरीरा । पियाहि आहिपरीमल गंभीरा ॥ बगलधि सुख आमिष जो होई । तन प्रसेव सुत सुताहि विगोई ॥
( ६८ )
बोधसागर
लभे गात मोट तन भारी । विरह विकार कोधअधिकारी॥ छोट शरीर पातरी वामा । आपु तजै अन्त विश्रामा ॥ निहली चितवनि ऐंचा तानी । बहुते पुरुष एक पटरानी ॥ विहसत बोले कुटिल निहारै । आपु जरे औरन कहँ जारै ॥ आगे चलै पाछे तन देखै । गुण औगुण एकौ नहिं लेखै ॥ ऊपर हँसै मनही पछताई । देह थोरहिं बहुत पुआई ॥ एक थन छोट कठोर कुबानी । एक थनझालरि विषकी खानी॥ नाभी पर तीनि होइ रेखा । सुखसम्पति सपनेहुनहींदेखा ॥ इन्द्री मांझ गुञ्ज होइ भारी । जो परसै तेहि करै खुआरी ॥ मोट पतंग चाकरी चाला । तेहि देखत मिय होइ बेहाला ॥ पग पातर पलो छत नारा । परसन बास परै यम धारा ॥ कनअंगरी अघर तिन लागै । आपु नाह तजि परघर बागै ॥ अस लक्षण होइ जाके गाता । प्रान लेइ करै यम घाता ॥ कुम्भ लिलार खम्भ जो होई । जो परशै सो जाय बिगोई ॥ कर पग पलौ गुञ्ज सनेही । परसत होइ भालुकी देही ॥ जोरे पुअर करमह होई । नाहरि नाहक आसै सोई ॥ अहहि होय लक्ष तिरझूला । काल स्वरूप होइ अस्थूला ॥ मुक्तिपन्थ कबहुं नहिं चाहै । सदा विकार विरह रस लाहै ॥ चञ्चल चित् थिर नहिं होई । भजन भंग रस भक्ति बिगोई ॥ वरुणी बसे बिसंभर जोरी । नेत्र बिलोन रंग होइ गोरी ॥ झंखत फिरै प्रकट नहिं होई । अन्तर भक्ति ऊपर होइ छोई ॥ प्रेमवन्ती होइ सुरति निहारै । आप तरे औरन कहँ तारै ॥ करे दंडवत निर्भय नारी । भक्तिवन्त बहु लीला धारी ॥ बिगसित बदन शीलकी आखी । कुल परिवार भक्तिगणसाखी ॥ सतगुरु नाम सुनै सजुपावै । मण्डल चारि शब्द फैलावै ॥
श्वसगुञ्जार
( ६९ )
हर्षित होइ सतगुरु गुण गावै । भक्ति कि बात सदा मन भावै ॥ गुरु सनमुख होइ सेवा लावै । सदाकाल तेहि मस्तक लावै ॥ संपुट वदन क्षीणता होई । सतगुरु शब्दहि एक विलोई ॥ सतगुरु देखि न परदा आनै । शब्दकी चाल सदा पहिचानै ॥ सदा अधीन रहै तनमाही । भागे काल देखिके ताही ॥ कर जोरै सनमुख शिर नावै । लाज कानकी दशा मिटावै ॥ ऐसी लक्ष गहै तन पास। पावन पान लोक होइ वासा ॥ ऐसी लक्ष विचारेउ हंसा । दीन्हेउ ताहि शब्दकर अंशा ॥ लाज काज कह देहु बहाई । भेद सुधारत काल पराई ॥ माता बेटी भई नेवारी । लजा तजिके काल बिडारी ॥ लोक लाजकी दशा मिटावै । तौ रिपुकाल निकट नहि आवै ॥ रामचन्द्र त्रिभुवन के राजा । लोक लाजबहि कपिदलसाजा ॥ जानि परी नहि यमकी वानी । ताते काल कीन्ह तन हानी ॥ लाज लिये तन करै उदासा । तेहि मन भरम भूतकरबासा ॥ गुरुसों करै कपट चतुराई । चाल बिहुन कालपुर जाई ॥ भक्त कहावै लजा नहि तोरै । निश्चल काल नर्क महाँ बोरै ॥ भक्त करै कुल दशा मिटावै । परदा ठानि कालपुर जावै ॥ सो सतगुरु जो होय सयाना । चाल चलावै शब्द प्रमाना ॥ आगत परदा मेटि बहावै । पाछे भक्ति पन्थ महाँ आवै ॥ कपट छाड़िकै शीस उतारै । हंस दशा धरी मुक्ति सुधारै ॥ शीस उतारि हाथ पर लेई । पाछे पाँव ताहिपर देई ॥ भक्तिका चित हर्षित होई । ममता मोह लहर तज दोई ॥ कामिनि कनककालकरफन्दा । भयउ काल कपटि मन मन्दा ॥ दुवो शीस अर्पना लाई । मुक्ति पंथ पावै तब भाई ॥ पावै भेद शब्द सहि दानी । काल कल्पना मेटै जानी ॥
( ७० )
बोधसागर
समय-निडुरीनिडुरै नाचै, चारिउ अंचल छोरी । धनी पियारी होइ रहै, यमसो तितुका तोरी ॥
चौपाई
इहि विधि मुक्ति गहे जो कोई । ताकौ आवागौन न होई ॥ आवागौन विचारै जानी । काया कष्ट होइ नहि हानी ॥ सतगुरु शब्द जो लागा रहै । निकसि चरण सतगुरुको गहे ॥ तीन लोक नाद जय जाई । सतगुरुको पग रहै समाई ॥ तिसरी श्वासा साधै जानी । कुल अभिमानमिटै सबखानी ॥ नरको लक्ष पारख करि लेहूँ । पाछै वाह ताही कइ देहूँ ॥ चंचल चपल कुटिल तन होई । पान पावै तन जाय बिगोई ॥ ताको लक्षण नर्ककी खानी । बोधत दुई दुवोंकी हानी ॥ राजा वरण तन बन्सी लावै । आप नष्ट होइ और नशावै ॥ जो वाकी संगति बैठे जाई । अपनी दशा ताहि पहराई ॥ सो सतगुरु जो होय सियाना । लक्षण देखि देइ तब पाना ॥ आगत पान धरै चितलाई । पाछे निर्णय शब्द बुझाई ॥ पानलेत चित हर्षित होई । चालु चले नहि दुर्मति खोई ॥ ताहि देहूँ गुरु पिपीलका । लक्षण हीन रेष होइ जिसका ॥ तापर अंक लिखे सहिदानी । काल कलाधरि देइ निशानी ॥ जैसा लक्ष जाहिपह होई । पान देहु तेहि तहाँ बिलोई ॥ भामत पौन लिखै तेहि माहाँ । दिटै इलाका गुरुको ताहाँ ॥ जाके होई सुमतीकी खानी । ताही देहु गुरुनाम निशानी ॥ राज वरण मुख शीतल बानी । ताघट होई ज्ञानकी खानी ॥ पूरी तत्त्व पान जो पावै । यमकी नाक छेदि घर आवै ॥ राजवर्ण होय क्षीण शरीरा । ता घट काल करे नहि पीरा ॥ राजबरण मुख गुंज चतेरा । सो जिव होय कालको चेरा ॥
श्वासगुञ्जार
( ७१ )
तापर काल लिखै सहिदानी । बोलत धीर हृदय कुबानी ॥ लक्षण भेद कहो सहिदानी । कालसभा भयभीत निशानी ॥ कालकला निरखेहु बहु भांती । करहु विचार दिवस औ राती ॥ कृपण होय माया नहिं छाडै । जोरी जोरी बरनि महेँ गाडै ॥ आशा रहे तहां लपटाई । मुक्ति होय नहिं यमघर जाई ॥ देह ताहि विष गंजित पाना । करम रेख सब देह पयाना ॥ नेत्र बिलोन मसा मुख होई । करत कल्पना जाय विगोई ॥ लवा शीश होय मुख छाही । हृदय कठोर दया नहिं ताही ॥ मध्य कपोल होइ तिल खानी । बांये तत्व लै बोले बानी ॥ बांये विभौ मासा जो होई । दहिने दारुण तेज समोई ॥ बांये विभौ ताहिके होई । अंत चले जिव सर्वस खोई ॥ गहरी चितवनि मुख चतुराई । लंपट चोर होइ दुखदाई ॥ छोटी गर्दन राजस भारी । मिथ्या बोले होय खुआरी ॥ ता घट जीव दया नहिं होई । बोधत ताहि काल पुर रोई ॥ जान ऊपजै कुमती शरीरा । तेहि जनि देहु मुक्ति बलवीरा ॥ एक समय पान जो पावै । आपु जाइ संगति बगरावै ॥ विषयहि लम्पट होय जुआरी । इनते होइ है पन्थ खुआरी ॥ शब्द पेलीजानि पांव छुआवहु । महाविकार तन कछहि पावहु ॥ ताते आगम कहौ पुकारी । कुमति छुडाय पान निरुआरी ॥ हर्षित वदन रहे दिनराती । गुरुसों प्रीति करै जेव स्वाती ॥ सोंपैही सदा स्वाती आसा । उपजै मुक्ती ज्योति प्रकासा ॥ रहनि गहनि बूझे करजोरी । दीन्हेहु ताहि शब्दकी डोरी ॥ गुरु सन्मुख होइ सेवा लावै । काम कोध ममता बिसरावै ॥ सदा अधीन रहे गुरुआगे । पावै शब्द सहज अनुरागे ॥
( ७२ )
बोधसागर
गुरुपद छांड़ि अनत नहिं जाई । खुशै अमी रस पीवै अघाई ॥ समता धीर होइ जेहि गाता । तेहि यमकबहि करै नहिं घाता ॥ गुरुगम भेद बूझि सब पावै । ममता मोह सबै विसरावै ॥ समय-गुरुकी आज्ञा आवै, गुरुकी आज्ञा जाय ।
कहै कबीर सो हंस भए, बहुबिधि अमृत खाय ॥
चौपाई
क्षीण अधर औ नेत्र विसाला । गुरुगमी बोले शब्द रिसाला ॥ जो कोई तपत ताहि पहुँ आवै । अमृत सींचिके ताहि जुडावै ॥ पावै अमृत हर्षित होई । मोह महाबल जाइ बिगाई ॥ शब्दकी परच बोले बानी । तन अभिमान विसारे खानी ॥ तत्त्व तमाशा निश दिन देखै । भाव अभाव एक करि लेखै ॥ आसन मारि समाधि लगावै । एक पग संपुट पाछे लावै ॥ उलटी बाँह शीशपर राखै । पूर्णतत्व अमीरस चाखै ॥ पलकन मारै राखै साधी । तिरवेणी तट राखि समाधी ॥ अमर महातम तत्वहि राता । दशै सूख सागरके दाता ॥ ज्ञान महातम तबही पावै । अमर समाधि एकपल लावै ॥ तबही मिटै काल करदाऊ । दुविधा दूसर सब विसराऊ ॥ अमर समाधि महा फल पावै । जमदारुन तेहि शीश नवावै ॥ करपग कोमल रोग न व्यापै । काल कला तेहि देखिके काँपै ॥ अखंड मंडल गुफाके तीरा । दरशै ज्योति अखंडित धीरा ॥ जो देखै तो प्रकटै चोरा । देखे बिना ज्ञान होय भोरा ॥ तत्व समाधि लगावै जानी । उपजै ज्ञान अमी रस खानी ॥ सत्य सुकृत पग परसै जाई । रोग न व्यापै काल न खाई ॥ तत्व तमासा गुरुमुख देखे । तत्व छाड़ि निहतत्व बिबेखे ॥ तत्व समाधि करै नित पूजा । सत्य सुकृत तजि और न दूजा ॥
शवासुखार
( ७३ )
पाँवके ऊपर पाँव चढावै । हाथ फेरिके संपुट लावै ॥ संपुट शीश छुआवै जानी । निरखै अरध उरधकी वानी ॥ कसनी कसै बहत्तर डोरी । सुरति शब्दसों राखै जोरी ॥ अधर अवाज लखै निरबाना । राग छतीसों सुने वँधाना ॥ सुरली टेर अर्ध धुनि होई । ज्ञानगुफा चढ़ि निरखेहु सोई ॥ सुनत अर्ध धुनि उन मुनिराता । बूझै आदि अन्तकी बाता ॥ मन मकरंदी के गुण पावै । मगन होइ चंचल नहिं धावै ॥ मन सर होई सरे सब काजा । छोंडे कपट शीश विचुराजा ॥ नख शिश मनै बियापै सोई । मन चीन्हे मन आपै होई ॥ यह मन शक्ती यह मन सीवा । यह मन पांच तत्त्वको जीवा ॥ इह मन लेकै उन मुनिरहै । तीन लोककी बातें कहै ॥ ऊन मुनीमें रहै रहावै । ताकर हंस काल नहिं पावै ॥ ऊनमुनी महीं लावै तारी । अङ्गमें महलमहँसुरतिबैठारी ॥ उनमुन महीं जो वासाकरै । अगम महलमें सुरति लै धरै ॥
समय-उन चढी आकाशको, गई गगनपर छूटि ।
हंस चले जो जात हैं, रहे शिर कूटि ॥
उन मुनीमें धर्मदासबसै, बंक नाल गहिजोर ।
शिर ऊपर सतशुक्ति तहै, तहां शीत शब्दकी डोर ॥
चौपाई
उनमुनी सांची सुरति है बासा । धर्मदास गहि राखहु पासा ॥ सोहं सार मूल धुनि राता । तासु नेह मिले दाता ॥
समय-हंसा सोहंग मान करै, निकसि खेल मैदान ।
तहां सुरति बैठारिकै, नित प्रति लावै ध्यान ॥
चौपाई
अमर आसन करौ बिचारी । धर्मदास यह कथा निनारी ॥
( ७४ )
बोधसागर
जो कोइ मूल ठीक धरि आवै । सोई अमर समाधि लगावै ॥ सार समान रहै दिन राती । पावै आदि अन्त उत्पत्ती ॥ अमर महात्म पावै नीका । अमर समाधि को गहै धरि ठीका ॥ पांच पचीस सकल सब जानै । आवत जात श्वास पहिचानै ॥ श्वास सार शब्द निरुआरै । अमर समाधि को भेद विचारै ॥ निशि वासर है शब्द समाना । जागत सोवत एक ठिकाना ॥ अमर मूल धुनि शब्द समाई । बोलै ज्ञान गर्मी अधिकाई ॥ लावै अमर मूल महतारी । अटल रहै मति टरति न हारी ॥ अमर सुहावन आसन मूला । नख शिख भेद गहै अस्थूला ॥ तनकी लक्ष्य लखै विस्तारा । लक्ष्य अलक्ष श्वास गुंजारा ॥ लक्ष्य लखै सो साधु कहावै । बिना लक्ष्य सतगुरु नहि पावै ॥ सतगुरु चीन्है के सहिदानी । काल ब्याल भयभीत निशानी ॥ काल काल बन रेख बनावा । नख शिव जानै तासु सुभावा ॥ पतरी ग्रीव नासिका भारी । भृकुटी देह नेह होइ कारी ॥ दहिने ग्रीव मासा को बासा । गुण गंभीर ज्ञान परकासा ॥ नेत्र रसाल बदन मनहारि । शब्द सनेही सदा पियारा ॥ सदा हृदय सतगुरुकी आसा । बोलै ज्ञान गर्मी परकासा ॥ पूरण लक्ष पक्ष दोइ होई । शब्द गहै बहु भेद बिलोई ॥ ललाट पाट रेखा होई चारी । सुरति सनेही सुरति सुधारी ॥ तेहि जानेहु पीछल सहिदानी । पाछिल बोध भये सब हानी ॥ सुनत शब्द मिलै सो आनी । शब्द सनेह गहै चित्त जानी ॥ पलक छत्र औ झीने बोलै । पावत पान कपट सब खोलै ॥ ताकह जानहु हंस सुहेली । आनि मिले यम परदा खोली ॥ भीतर वचन कहे हित जानी । पाछिल सुरति भई जत हानी ॥ चरण टेकि चित्त बोधहु जानी । जाते आगे होइ न हानी ॥ रोष करहु तो मोर दोहार्इ । गुरुको रोष लोक नहि जाई ॥
शवासगुञ्जार
( ७५ )
समय-गुरुते माथेते उत्तरे, शब्द वेहुना होय । ताको काल घसीट है, राखि सकै न कोय ॥
चौपाई
गुरु भृङ्गी कर एक सुभाऊ । मेटे करम करे सुकताऊ ॥ शीख जोमन बसिदुबिधा करई । गुरु पुरा होई चित ना घरई ॥ चित तो धरे शीख विगारे । आपु सहित भवसागर डारे ॥ दीन दयाल गुरुनकी रीति । जैसे चन्द चकोरहि प्रीति ॥ सीखे सिखापन बहुविधि देही । भरम मेटि निर्मल करि लेई ॥ शीख भेद जो पूछे आई । क्रूर होइ तो उठै रिसाई ॥ पूर होइ तो शीखहि बोधे । कलह कलपना तजिकै सोधे ॥ शीश अज्ञान पार नहि पाई । ताते करै कपट चतुराई ॥ करै कुटिलता बोलै जोरा । गुरु पूरा होइ करै निहोरा ॥ समय जानि बचन मुख बोलै । कहूँ शीतल कहूँ तेजस डोलै ॥ समय जानि बचन मुख बोलै । कहूँ तेजस कहूँ शीतल डोलै ॥ जब जब शिष्य करै अज्ञानी । हृदय शुद्ध मुख कहै कुबानी ॥ भाव विचारि शिष्य सों कहहीं । शिष्य की दशा जोनीके लहहीं ॥ जोर कहनको शिष्य डराई । गुरुशब्द महँ लेइ मेराई ॥ गुरु पूरा होय ताहि सुधारे । करम काटि भव सागर तारे ॥ गुरु सुवास सबके सुखदाई । गुरु राखै तो काल न खाई ॥ जानेहु ताहि काल अभिमानी । काल अङ्ग धरि प्रकटे आनी ॥ गुरु नाता धरि शिष्य नशाई । रहनि गहनि नहि एक लखाई ॥ अज्ञान दिसासे शिष्य कहावै । गुरु होय गुरुगम समुझावै ॥ शिष्य करै बहु चञ्चलताई । गुरु पुरा होय लेइ बचाई ॥ गुरुकी दशा ज्ञानकी भाऊ । अज्ञान दशाते शिष्य कहाऊ ॥ रण ज्ञान गमी जेहि होई । हंस उवारन सत गुरु सोई ॥
( ७६ )
बोधसागर
सतगुरु कला अनन्त कहावै । ताकर भेद शिष्य किमि पावै॥ ताते शिष्य कहिय अज्ञाना । गुरु बतावे शब्द निर्वाना ॥ शिष्य नाता धरिजो कोइ आवै सतगुरु होइ सत राह बतावै ॥ गुरु सोई जाको चित थीरा । सुरति सरोतर साजै वीरा ॥ केतो चूक शिष्य सो परई । सतगुरु पूरा सब परि हरई ॥
समय-जाका चित्त समुद्रसा, बुद्धिवन्ता मति धीर ।
सो धोखै बिचलै नहीं, सतगुरु कहै कबीर ॥
चौपाई
लक्षण लक्ष्य बिचारै जानी । निरखै आदि अन्त सहिदानी॥ गुरु पूरा शिष्य होय उदासा । गुरुगमन लेई शब्द परकासा ॥ आदि अन्तकी परिचय लेई । पाछे भेद शब्द तेहि देई ॥ परखै परिचय परखै रेखा । शब्द सनेह सुनावै लेखा ॥ त्रिकुटी तीर गुञ्ज जो होई । परखै शब्द रहै तन गोई ॥ ममता मोह करै हंकारा । अन्तरकुटिल चतुर वरिआरा॥ पलक भुअङ्ग परोहन साथा । हृदय मलीन नवावै माथा ॥ वरौनीपर जो गुञ्जै गुञ्जा । महा सुबुद्धि होह मुख पुञ्जा ॥ हृदय मलीन होय मुख छाहीं । गुरु गमि शब्द विचारै नाहीं ॥ लहसन मासा होय मुखमाहीं । शुक्ती रबी जम।हिकी छाहीं ॥ राज बरन औ लँबी देहा । गुरुगमि शब्द विचारै नेहा ॥ नेत्र कीर्ति कुटि वृक्षकी शाखा । बोले सदा मधुर धुनि भाखा ॥ बरण छीन लौ नेत्र मलीना । हृदय कपट मुख रह अधीना ॥ भुक्कुटी ऊँच शीश छतनारा । ज्ञान महाबल कथै अपारा ॥ लम्बी नासिका श्रवण है छोटा । हृदय शुद्ध मुख बोलै खोटा ॥ राज बरनहि मोट तन भारी । छोट शरीर ज्ञान अधिकारी ॥ मोटी नासिका ऊँच लिलारा । ज्ञानहीन मन कथै अपारा ॥
श्वसगुञ्जार
( ७७ )
पातारि अधर कपोलन्ह माँसा । ज्ञान महाबल कथे निरासा ॥ धरनी धीर धरै गरमाई । डाढी दरबर औ बहुताई ॥ आगै ग्रीव गुंज होइ भारी । माया सवन कोध अधिकारी ॥ भुज भुअंग नानिनि मनिहारा । करपग रसना रेख सुधारा ॥ रेखा चारि होय चतुरंगा । काल कला धरि प्रकटे अंगा ॥ करपर होइ दीर्घ भण्डारा । ताके निकट भजनकी धारा ॥ सोई धार अखंडित होई । क्षीण भंग मति गहे विलोई ॥ धारा मिलि अवधी कह आई । हंसदशा धरि पंथ चलाई ॥ सो धारा होइ मोट सनेही । ज्ञान गहे मति धरे ना देही ॥ वारिष धारा मिलै सुधारा । हृदयशुद्ध प्रीतम मनियारा ॥ भजनभंग कवहूँ नहिं होई । गहै शब्द गरभेद विलोई ॥ यशकी रेख विचारै जानी । जेठे पलौ जीवकी खानी ॥ तैसे ताहि विचारहू रेषा । तहाँ तहाँ तस कर्म विशेषा ॥ अवधिके नीचै चुंगल होई । अयश करत यश पावे सोई ॥ विश्वा जानि लक्ष गहि लेऊ । जस विश्वा तस सुपिरण देऊ ॥ विश्वा बीस होय नर पूरा । शब्द सनेही गुरुगमि शूरा ॥ अंडज होइ जड जनमैं आई । घटी बढी होइ अंक लिखाई ॥ पिंडज खानि देह धरि आवै । बारह पंद्रह अंक चढ़ावै ॥ ऊष्मज होइ जग लेह अवतारा । नरके कर दश अंक सुधारा ॥ अचल खानि जग जन्मे आई । बत्तिस विश्वा अंक चलाई ॥ चारि खानिकी लखै निशानी । दीहेहु ताकहँ शब्द सहि दानी ॥ खानी लक्ष विश्वा लखि राखै । कर्म अकर्म भित्रके भाखै ॥ पिंडज चारि भांति तन होई । कर्म अकर्म सुधारै सोई ॥ कर्मी नाहर घातिक जेता । अंक सुधारि लिखै कर तेता ॥ जे के करमह सती औ गेडा । लिखै अंक करमकर बेडा ॥
( ७८ )
बोधसागर
गाय भैंस परमारथ खानी । जैसे अंक सुधारै जानी ॥ पशु पक्षी परमारथ होई । नख शिख रेखा लखे बिलोई ॥ अंडज चार बरनकी काया । कर्म अकर्म तहाँ निर्माया ॥ अंडज मीन सुफल तन होई । तैसे अंक सुधारे कोई ॥ अंडज पक्षी तन निरदाया । तहाँ तहाँ तस अंक चलाया ॥ करमी पंछी जोरा बाजा । तैसे अंक सुधारे साजा ॥ अंडज नाग कर्मकी खानी । बोरे काल नरक सहिदानी ॥ ऊष्मज बरन चारि तन होई । गुण अवगुण सब लिखै बिलोई ॥ भृंगी आदि कीट सुखदाई । भजनके अंक लिखै यमराई ॥ बहुतक कीट होय सुखदाई । मारि खात नर रोग नशाई ॥ तासु लिखै परमारथ खानी । कर्म अकर्मकी सुनिये बानी ॥ एक कीट दुखदाई होई । कीटहि कीट खात है सोई ॥ सो निशान करमकर होई । जेतिक अंक लिखै तन सोई ॥ एक कीट नर दृष्टि न आवै । तेहि अवगुणते काल नचावै ॥ अचल खानि की चारि निशानी । गरम शीतल लिखै अमृतवानी ॥ गुण औगुणको करै विवेका । गुण अवगुण नरके कर रेखा ॥ सो सतगुरु जो सोइ सयाना । चारि खानिको लखै निशाना ॥ पाप पुण्यको करै विचारा । ताहि तहाँ निज पान सुधारा ॥ कर्म जीव कर्महिकी खानी । काल कर्मकी बोले बानी ॥ सतगुरु सोइ जो लक्ष्य विचारै । लक्ष्य विचारिके पान सुधारे ॥ चोर साहुको करै विचारा । भाव विचारि पान निरुआरा ॥ कपटी जीव कर्मबसि अंधा । शब्द सुनत चित होइ विष मंदा ॥ अस कर्मज जब देख बिचारै । कर्म मिटाय पान निरुआरै ॥ खानिकी लक्ष फेरि जब लेई । तब तेहि शब्द परीक्षा देही ॥ विश्वा निरखि विचारै रेखा । गुण अवगुणका जानै लेखा ॥
शवासुञ्जार
( ७९ )
कर पलौ कर रेख विचारै । तिरछि विषमको लेख सुधारै॥ तिरछा रेख विस्नाकी खानी । जस देखै तस बोले बानी ॥ विषम रेख कर्मज अधिकारी । जत कर्मज तत रेख सुधारी ॥ ततका मल हरि परसे परनारी । सुनो धर्मनि मैं कहौं विचारी ॥ नख उज्ज्वल होह गुंज चितेर । कलह कल्पना यमकर घेरा ॥ करपर लिखै विषमकी खानी । गुण औगुणकी लिखै निशानी॥ तिरछा रेख नारीकर नेहा । तासु नेह सुत सुता उरेहा ॥ माता पिता बन्धु भरतारा । विषमरेख यम लिखै विचारा॥ अवधि तीर दोउ तिरछा उरेहा । भक्ति भंडार विषमकर नेहा ॥ मीन पूछ भंडार सुधारी । सुख संपति बिभौ तन टारी ॥ नवो खण्ड यमरेख सुधारी । सुख संपति बिभौ तन टारी ॥ गुण अवगुणसबतबहि लिखावहु । युक्ति जानिकै हंस चेतावहु ॥ हंसा दासा तबही नर पावै । जब करताकी दशा मिटावै ॥ काल कर्म कालकी खानी । चाल चलावै नरकाग समानी ॥ काक कुबुद्धि तेज तनमाही । सतगुरु शब्द बतावहु ताही ॥ काक कुबुद्धि तजे कुटलाई । तब सतगुरुकै शरण समाई ॥ काक कुबुद्धि तत चाल मिटावै । तब निर्वान परमद पावै ॥ बुद्धि फेरि पलटावै बानी । सतगुरु शब्द गहे सहिदानी ॥ लोक लाज कुल दशा छुडावै । तब कौआते हंस कहावै ॥ यम रेखन की जाने बानी । सौ सतगुरु सोइ तत्त्व ज्ञानी ॥ रेखा विना न लेखा पावै । बिन लेखा नहिं गुरु कहावै ॥ सूकर खान गीध औतारा । बिनु यमरेख लखै नहिं पारा ॥ यमकी रेख सकल जब जाने । गुण अवगुण तबही पहिचाने॥ करपर होय चक्रकर थाना । शंख सीप गुरु भेद बखाना ॥ पाँचौं चक्र होय सम तूला । योगकला चतुरथ अस्थूला ॥
( ८० )
बोधसागर
एकचक्र अथवा दुइ होई । कछु ज्ञानी कछु दुर्मति खोई ॥ तीनि होय तो होय उदासा । चार होय तो सूर्य प्रकाशा ॥ पाँचौ शंख होय करमाहा । दुख दारिद जान अवगाहा ॥ सीप होई तौ होय उदासा । शब्द प्रतीत शब्दकी आसा ॥ नखशिख रेख बिचारेहु जानी । तबहि सुधारेहु हंसकी खानी ॥ समय-नख शिख जानिके, तबहि सुधारेहु पान । भर्मभूत नहिं दर्शही, हंस होय निर्बान ॥
चौपाई
निर्खहु आदि अंत सहिदानी । गुण अवगुण देखहुँ बिलछानी ॥ कर्मजीव काल अधिकारा । कर्मके घर लेई अवतारा ॥ वरण भेद परिसै कुल जाती । रेखा लेख देखै उतपाती ॥ कर्मों काल कर्म वश होई । गुण अवगुण सबदेखिबिलोई ॥ उपजै चोर जुआरी झूँटा । कर्मों काल कर्म धरि लूटा ॥ कामीके घर कर्मों होई । कर्म रेख तब देख बिलोई ॥ कर्म खानि कायामहँ बासा । सुनै शब्द चित होई उदासा ॥ भर्म भूतकी गहै निसानी । पूजै शिला औ उलछै पानी ॥ मारु मारु मुख बानी भाखै । मन बशि जीव काल घर राखै ॥ नेत्र बिरह रस खुकुटी छीना । कबहुँ चंचल कबहुँ मलीना ॥ बालक होई पौनके साथी । मदमातै जस मैगल हाथी ॥ तिन जीवनकी दशा मिटावै । पाछे सत्य शब्द ससुझावै ॥ पद्म मुरक जाके तन होई । सो कर्मों जग जीवै लोई ॥ दया लगनकी परमित पावै । निर्मल हो सत्यलोक सिधावै ॥ नेत्र विशाल रक्तकी झाई । सुरति सनेह ज्ञान बहुताई ॥ जब तब चितमहँ संशय आवै । ज्ञान गम्यते मार बहावै ॥ ताकी निर्णय अगम सुभाऊ । पावै सत्य शब्दको दाऊ ॥
श्वसगुञ्जार
( ८१ )
काग बुद्धि मन दशा छुडावै । पावै शब्द लोक सो आवै ॥ स्वेत कुष्ठ मद गात मलीना । कर्म विश्व विषयी लौलीना ॥ जहद कुष्ठ मोती मनी भारी । धुन्द्य कुहेर बहिरी रक्तारी ॥ शून्य भाग्य दाग मतिमारी । फोकट कुष्ठ औ गंध पहारी ॥ रक्तविकार जहर धुनि फीका । अंग मलीन कर्मको लीका ॥ पाछिल कर्मज नरकी देहा । परखे सतगुरु शरण सनेहा ॥ तासु निशान परखिके काया । नेत्र गुञ्ज विषवाण बनाया ॥ कर्म निशान दशा पहिराया । तनविकार गुरुवचन नभाया ॥ तेहि जनि देहु मुक्ति बर बीरा । निश्चय काल करै बड पीरा ॥ पीरा सहे जीव शब्द न मानै । गुरु निन्दा निशिवासरजानै ॥ निन्दा करत जाइ यमदेशा । ज्ञान बुद्धि नाह गहै सदेशा ॥ गुरुकी दया जो मुखमहँ आनै । लोभ लहरि ममता मनसानै ॥ कबहिं न होहि ताहिकरकाजा । कितनो करै बुद्धिकर साजा ॥ गुरु निन्दा कुष्टी औतारा । परै रौर नरककी धारा ॥ सो सतगुरु जो होहि सयाना । ऐसे जीव कहँ देह न पाना ॥ पान लेइ अंतै बगडावै । स्वर्ग नर्क महँ ठाँव न पावै ॥ तनकी दुर्मति लहै न पारा । भजै राज नर्ककी धारा ॥ कर्मी खानि दहे नर पावै । पाछिल अवगुण संगहि आवै ॥ तेहि जनि देऊ शब्दसहिदानी । मानहु सत्य शब्दकै बानी ॥ धोखे आइ पान जो लेई । पाछै समुझि सिखावनि देई ॥ सुनत सिखावन हर्षित होई । ताहि देहु गुरुशब्द बिलोई ॥ गुरु की त्रास करै लौ लीना । सुनत सिखापन होइ अधीना ॥ मानै त्रास रहै लौ लाई । पावत पान करम कटि जाई ॥ उतपनि लगनजो साधहु धीरा । ताहि लगन सँग साजहुबीरा ॥ नाम पान पाँजी समुझायहु । सत्य शब्दकी रहनि बतायहु ॥
( ८२ )
बोधसागर
कामिनि कनक कलाकी फंदा । अरपै दुनौ शीश मनमंदा ॥ कामिनि अरपै कनक चुरावै । इहि विधि हंसलोकनहिंआवै ॥ कनक अरपि कुलभावदिसावै । वाजी दिखाइके कलाछिपावै ॥ कामिनि कनक करै सम तूला । पावै शब्द मुक्तिकर मूला ॥ चाल विना लागै बडि वारा । तामैं नहि है दोष हमारा ॥ चाल चलै कुलदशा मिटावै । भक्तिसार धरि लोक सिधावै ॥ कथनी कथै करनी नहिं जाने । ताते अवगुण सबै बखानै ॥ कथनी कथै लोक नहिं जाई । भात कहै नहिं भूख बुझाई ॥ पानी कहै प्यास नहिं जाई । कथनी कथै पाछे पछताई ॥ कथनी थोथर करनी सारा । कथनी कथि कथि हुये गँवारा ॥ कथनी कथि जो करनी करै । कहैं कबीर सो प्राणी तरे ॥
समय-करनी बोलै पारकी, करपै ले व्यवहार ।
करनी कर शब्दै गहै, उतरे भवजल पार ॥
चौपाई
महा शून्यके भीतर रहई । सत्यलोक की बातें कहई ॥ कहै अर्थ कथ करै विचारा । कहै कबीर सो शिष्य हमारा ॥ कथै आन करै जो आना । सो अब जानहु पशू समाना ॥ जैसा कहै करै पुनि तैसा । हैं हमहीं हमहीं सो ऐसा ॥ करनी करै कहै तब बाता । ताहि मिलै गुरु समरथदाता ॥ कथनी कथै गर्भ होय भारी । बिनु करनी सब यमकीबारी ॥
समय-करनी गर्भ निवारनी, मुक्ति सारथी सोय ।
कथनी कथि करनी करै, तो मुक्ताहल होय ॥
चौपाई
इहि विधि गहै शब्दकी आसा । निश वासर हम ताके पास ॥ अति अधीन करनी कर शूरा । करनी किये मिले गुरुपूग ॥ शूर होय करनी मन लावै । भक्ति करै जगबहुरि न आवै ॥
शवासयुञ्जार
( ८३ )
करनी शूरा कथनी सार । करनी केवल उत्तरे पार ॥ करनी करै शूरमा होई । कादर करनी करै न कोई ॥ शूरा होय तो करनी आवै । कादर होई सो बार लजावै ॥
समय-शूरा सोई सराहिये, अंग ना पहिरे लोह ।
लरै सकल वँद खोलिकै, मेटै तनकर मोह ॥
चौपाई
सदा अधीन रहै तनमाहीं । परिचे शब्द विचारे नाहीं ॥ रहे अधीन सतगुरुके आगे । निश्वासर सेवा चित लागे ॥ जो लगि नहीं अधीनता आवै । तब लगि सत्य शब्द ना पावै ॥
समय-नहीं दीन नहिं दीनता, नहीं सन्त सन्मान ।
ताधर यम डेरा किये, जीवतै भया मसान ॥
चौपाई
सदा अधीन रहै जो प्रानी । दीनेहु ताहि शब्द सहिदानी ॥ कुल अभिमान महानद भारी । भक्ति पन्थगहि ताहि सुधारी ॥ शब्द लेह कुलदशा न तोरे । तेहि यम विषम सरोवर बोरे ॥ भक्ति करै कुल कानि न खोवै । आवागोन गर्भ सुख गोवै ॥ जननी बेटी भैनी बाला । बहिन भयए ततक्षण काला ॥ इन्हते होइहि भक्तिकी हानी । लाज नदी महाँ बोरे आनी ॥ कुलकी राह बहारै लोही । कुलना तयारी छुती बिगोई ॥
समय-कुलकरनीके कारणे, हंसा गये बिगोय ।
तब काको कुल लाज है, जब चला चलाको होय ॥
चौपाई
कामिनि कनक कालकी खानी । काल कला धरि बोलै बानी ॥ इनते होय भक्ति कर नाशा । ताते बहुरि गर्भ महाँ बासा ॥ परदा प्रकट जबै ना होई । बोलै वचन मधुर धुन सोई ॥
( ८४ )
बोधसागर
परदै रहै लाजकी बैधी । परदा साथ कालकी सँधी ॥ गुरुसों कपट करी धन लीनी । सुरति निरति विनुकाल अधीनी ॥ कामिनी परदा सति सो ठानै । लाज लिये मुख बात न आनै ॥ गुरुके परदा बांचै नाही । बूढै विषम सरोवर माहीं ॥ गुरुसम मात पिता सो नाही । गुरु विन बूढि सरोवर माहीं ॥ गुरुसम मात पिता नहिं होई । मात पिता गुरु जानहु सोई ॥ समय-जे कामिनि परदै रहै, गुरुमुख सुनै न बात । ते कामिनि कुतिया भई, फिरै उधारै गात ॥
चौपाई
लोकलाज पति सबै बिचारा । लक्षण लक्ष्य सबै निरधारा ॥ जाको होई भक्तिकी आसा । सतगुरु चरण करै विसवासा ॥ तजै गर्भ जो निकसी आसा । पावै सतगुरु चरण निवासा ॥ यमको अन्त जानि जो पावै । भवसागर तब साधु कहावै ॥ सतगुरु चरण गहै चित जानी । मेट कुटिल कर्मकी खानी ॥ सन्त कहावै अन्त सम्झारी । चौदह काल चरण चित धारी ॥ चौदह यमकर सकल पसारा । सतगुरु शरण होई निरुयोरा ॥ चौरासी कर करम अपारा । विनु सतगुरु का करै उबारा ॥ गुरु करता गुरुदेव नरेशा । विनु गुरुगम सब भेद अनेशा ॥ गुरुसे दूसर और न कोई । जाते मुक्ति पदार्थ होई ॥
समय-गुरुकरता कर मानिये, रहिए शब्द सभाय ।
दर्शन कीजे बन्दगी, सुनै सुरति लगाय ॥
चौपाई
आगे मिलै बन्दगी कीजै । पाछे चरण कमल चित दीजै ॥ शब्द सुरति मिलि रहे समाई । ताप तपै नहिं सुरति समाई ॥ एकै देह एक अस्थूला । एकै भाव भक्ति कर मूला ॥