भारतकोश
संग्रह पर लौटें

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

अध्याय - 3 cause producing two different effects. This is in conflict with the Jaina doctrine. Note: Action (kriyā) actually leads to mode (paryāya) and the mode of a substance cannot be altogether different from the substance itself. As the Self produces his own modes, and, again, enjoys results thereof, and if he also creates the karmic matter and then enjoys the consequences thereof, then the Self will be no different from the two actions – of self and of karmic matter. To hypothesize that a single substance produces kriyā in two substances is against the doctrine of the Omniscient Lord. दो किरियावादी मिथ्यादृष्टि हैं - जम्हा दु अत्तभावं पोग्गलभावं च दो वि कुव्वंति। तेण दु मिच्छादिट्ठी दो-किरियावादिणो होंति॥ (3-18-86) क्योंकि आत्मा, आत्मा के भाव को और पुद्गल के भाव (परिणाम) को - दोनों को

  • करता है। ऐसा मानने के कारण दो-किरियावादी (एक द्रव्य द्वारा दो द्रव्यों के परिणाम किये जाते हैं, ऐसा मानने वाले) मिथ्यादृष्टि होते हैं। Those who believe that the jīva or the Self is the producer of modifications in both – his own self, and in the physical matter, i.e., one single substance producing modifications in two substances, are of erroneous faith. 43

अध्याय - 3 मिथ्यात्वादि भाव दो प्रकार के हैं - मिच्छत्तं पुण दुविहं जीवमजीवं तहेव अण्णाणं। अविरदि जोगो मोहो कोहादीया इमे भावा॥ (3-19-87) पुनः मिथ्यात्व दो प्रकार का है - जीवमिथ्यात्व और अजीवमिथ्यात्व। इसी प्रकार अज्ञान, अविरति, योग, मोह और क्रोध आदि कषाय - ये सभी भाव (जीव-अजीव के भेद से) दो-दो प्रकार के हैं। Again, erroneous faith is of two kinds – one pertaining to the jīva or soul, and the other pertaining to ajīva or non-soul. Similarly, nescience (ajñāna), non-abstinence (avirati), actions of the body, the organ of speech and the mind (yoga), delusion (moha), and passions (kaṣāya) like anger, are of two kinds (in respect of being jīva or ajīva) each. अजीव और जीव मिथ्यात्वादि भाव - पोग्गलकम्मं मिच्छं जोगो अविरदि-अणाणमज्जीवं। उवओगो अण्णाणं अविरदि मिच्छं च जीवो दु॥ (3-20-88) जो मिथ्यात्व, योग, अविरति और अज्ञान अजीव हैं, वे पुद्गल कर्म हैं और जो अज्ञान, अविरति और मिथ्यात्व जीव हैं, वे उपयोगरूप हैं। Erroneous faith, actions of the body, the organ of speech and the mind, non-abstinence, and nescience, which are of the nature of ajīva, are karmic matter. And nescience, non-abstinence, and erroneous faith, which are of the nature of jīva, are modes of consciousness (upayogarūpa). 44

अध्याय - 3 मोहयुक्त जीव के अनादिकालीन परिणाम - उवओगस्स अणाई परिणामा तिण्णि मोहजुत्तस्स। मिच्छत्तं अण्णाणं अविरदिभावो य णादव्वो॥ (3-21-89) मोह से युक्त उपयोग के तीन अनादिकालीन परिणाम हैं। वे (तीन परिणाम) मिथ्यात्व, अज्ञान और अविरतिभाव जानने चाहिये। The consciousness, conditioned by delusion, undergoes three different kinds of modifications perpetually. These three modifications must be known as erroneous faith, nescience, and non-abstinence. ─── उपयोग विकारी भाव का कर्ता है - एदेसु य उवओगो तिविहो सुद्धो णिरंजणो भावो। जं सो करेदि भावं उवओगो तस्स सो कत्ता॥ (3-22-90) (मिथ्यात्व, अज्ञान और अविरति) इन तीनों का निमित्त मिलने पर भी आत्मा का उपयोग (यद्यपि निश्चय नय से) शुद्ध, निरंजन और एकभाव है, फिर भी तीन प्रकार के परिणाम वाला वह उपयोग जिस (विकारी) भाव को करता है, वह उसी भाव का कर्ता होता है। Although the consciousness of the soul is inherently pure, flawless, and of unified disposition, when conditioned by the above mentioned three impurities (erroneous faith, nescience, and non-abstinence), it becomes the causal agent of corresponding psychic imperfections. 45

अध्याय - ३ आत्मा जिस भाव को करता है, वह उस भाव का कर्ता होता है - जं कुणदि भावमादा कत्ता सो होदि तस्स भावस्स। कम्मतं परिणमदे तम्हि सयं पोग्गलं दव्वं॥ (3-23-91) आत्मा जिस भाव को करता है, वह उस भाव का कर्ता होता है। उसके कर्ता होने पर पुद्गल द्रव्य स्वयं कर्मरूप परिणमित होता है। अज्ञान से कर्मों का कर्तृत्व है - परमप्पाणं कुव्वं अप्पाणं पि य परं करंतो सो। अण्णोणमओ जीवो कम्माणं कारगो होदि॥ (3-24-92) पर को अपने रूप करता हुआ और अपने को पररूप करता हुआ वह अज्ञानी जीव कर्मों का कर्ता होता है। 46

अध्याय - 3 ज्ञानी कर्मों का कर्ता नहीं होता - परमप्पाणमकुव्वं अप्पाणं पि य परं अकुव्वंतो। सो णाणमओ जीवो कम्माणमकारगो होदि॥ (3-25-93) जो पर को अपने रूप नहीं करता और जो अपने को भी पर रूप नहीं करता, वह ज्ञानी जीव कर्मों का कर्ता नहीं होता। The knowing Self, who does not engender feelings of non-self as self, and self as non-self; that Self does not become the causal agent of various karmas. अज्ञानी अपने विकारी भाव का कर्ता है - तिविहो एसुवओगो अप्पवियप्पं करेदि कोहो हं। कत्ता तस्सुवओगस्स होदि सो अत्तभावस्स॥ (3-26-94) यह (मिथ्यात्व, अज्ञान और अविरति रूप) तीन प्रकार का उपयोग ‘मैं क्रोध हूँ' ऐसा आत्मविकल्प करता है। वह आत्मा उस उपयोग रूप अपने भाव का कर्ता होता है। The Self, conditioned by the three impurities (erroneous faith, nescience, and non-abstinence), indulges in such self-assertions as “I am anger”. That Self becomes the causal agent of impure modifications in his consciousness. 47

अध्याय - 3 इसी बात को विशेष रूप से कहते हैं - तिविहो असुवओगो अप्पवियप्पं करेदि धम्मादी। कत्ता तस्सुवओगस्स होदि सो अत्तभावस्स॥ (3-27-95) वह (मिथ्यात्व, अज्ञान और अविरति रूप) तीन प्रकार का उपयोग 'मैं धर्मादिक हूँ' ऐसा आत्मविकल्प करता है। वह आत्मा उस उपयोगरूप अपने भाव का कर्ता होता है। कर्तृत्व का मूल अज्ञान है - एवं पराणि दव्वाणि अप्पयं कुणदि मंदबुद्धीए। अप्पाणं अवि य परं करेदि अण्णाणभावेण॥ (3-28-96) इस प्रकार मन्दबुद्धि (अज्ञानी) अज्ञानभाव से परद्रव्यों को अपने रूप करता है और अपने को भी पररूप करता है। 48

अध्याय - 3 ज्ञान से कर्तृत्व का त्याग होता है - एदेण दु सो कत्ता आदा णिच्छयविदूहिं परिकहिदो। एवं खलु जो जाणदि सो मुंचदि सव्वकत्तित्तं॥ (3-29-97) इस पूर्वोक्त कारण से निश्चय के ज्ञाताओं ने वह कर्ता कहा है। इस प्रकार वस्तुतः जो जानता है, वह सब कर्तृत्व को छोड़ देता है। Because of the aforesaid reason, the knowers of reality call such a soul as a causal agent of various karmas. Whoever realizes the truth, gives up all causal relationship with alien substances. ──────── व्यवहारी जनों का व्यामोह - ववहारेण दु आदा करेदि घडपडरधादिदव्वाणि। करणाणि य कम्माणि य णोकम्माणीह विविहाणि॥ (3-30-98) व्यवहार से (व्यवहारी जन ऐसा मानते हैं कि) जगत में आत्मा घट-पट-रथ आदि वस्तुओं को और इन्द्रियों को, अनेक प्रकार के क्रोधादि कर्मों को और शरीरादि नोकर्मों को करता है। The Self, in this worldly life, is identified, from the empirical point of view (vyavahāra naya), as the producer of articles such as a pot, a cloth or a chariot, besides the sense organs, various types of karmas like anger, and the quasi-karmic matter (nokarma). ──────── •••••••••••••••••••••••••• 49

अध्याय - 3 व्याप्य-व्यापक भाव से आत्मा कर्ता नहीं है - जदि सो परदव्वाणि य करेज्ज णियमेण तम्मओ होज्ज। जम्हा ण तम्मओ तेण सो ण तेसिं हवदि कत्ता॥ (3-31-99) यदि वह (आत्मा) परद्रव्यों को करे तो नियम से वह तन्मय (परद्रव्यमय) हो जाए; क्योंकि वह तन्मय नहीं होता, इस कारण वह कर्ता नहीं है। निमित्त-नैमित्तिक भाव से भी जीव कर्ता नहीं है - जीवो ण करेदि घडं णेव पडं णेव सेसगे दव्वे। जोगुवओगा उप्पादेगा य तेसिं हवदि कत्ता॥ (3-32-100) जीव घट को नहीं करता, न ही पट को करता है, न ही शेष द्रव्यों को करता है। जीव के योग और उपयोग घटादि के उत्पन्न करने में निमित्त हैं। उन योग और उपयोग का कर्ता जीव है। 50

अध्याय - 3 ज्ञानी ज्ञान का ही कर्ता है - जे पोग्गलदव्वाणं परिणामा होंति णाण-आवरणा। ण करेदि ताणि आदा जो जाणदि सो हवदि णाणी॥ (3-33-101) जो ज्ञानावरणादिक पुद्गल द्रव्यों के परिणाम हैं, उन्हें जो आत्मा नहीं करता, (परन्तु जो) जानता है, वह ज्ञानी है। The Self who does not engage in doing karmas, such as knowledge-obscuring karma, which are consequences of the karmic matter, but only knows these karmas, is the knower. अज्ञानी अज्ञान भावों का कर्ता है - जं भावं सुहमसुहं करेदि आदा स तस्स खलु कत्ता। तं तस्स होदि कम्मं सो तस्स दु वेदगो अप्पा॥ (3-34-102) आत्मा जिस शुभ या अशुभ भाव को करता है, वह उस भाव का निश्चय ही कर्ता होता है। वह भाव उसका कर्म होता है, वह आत्मा उस भावरूप कर्म का भोक्ता होता है। Whatever psychic disposition, virtuous or wicked, the Self engages in, he is definitely the author of the disposition. The disposition becomes his karma and he is the enjoyer of the fruits of this psycho-physical karmic matter (bhāv karma). 51

अध्याय - ३ कोई द्रव्य परभाव को नहीं करता - जो जम्हि गुणे दव्वे सो अण्णम्हि दु ण संकमदि दव्वे। सो अण्णमसंकंतो किह तं परिणामए दव्वं॥ (3-35-103) जो वस्तु जिस द्रव्य और गुण में (वर्तती है), वह अन्य द्रव्य (और गुण) में संक्रमण नहीं करती। अन्य में संक्रमण न करती हुई वह वस्तु उस (अन्य) द्रव्य को किस प्रकार परिणमन करा सकती है। The matter and quality of a substance are not transmittable into the matter (and quality) of another substance. Being non- transmittable, how can a substance change the modes of another substance? आत्मा पुद्गल कर्मों का कर्ता नहीं है - दव्वगुणस्स य आदा ण कुणदि पोग्गलमयम्हि कम्मम्हि। तं उहयमकुव्वंतो तम्हि कहं तस्स सो कत्ता॥ (3-36-104) आत्मा पुद्गलमय कर्म में (अपने) द्रव्य और गुण का (संक्रमण) नहीं करता। उसमें द्रव्य और गुण दोनों का (संक्रमण) न करता हुआ वह (आत्मा) उस पुद्गल कर्म का कर्ता किस प्रकार हो सकता है? The soul does not transmit its matter and quality into karmic matter. How then, without transmitting its matter and quality, can it be considered a causal agent for producing the karmic matter? 52

अध्याय - 3 आत्मा उपचार से पुद्गल कर्म का कर्ता कहा है - जीवम्हि हेतुभूदे बंधस्स दु पस्सिदूण परिणामं। जीवेण कदं कम्मं भण्णदि उवयारमेत्तेण॥ (3-37-105) जीव के निमित्तभूत होने पर ज्ञानावरणादि बन्ध का परिणमन देखकर 'जीव ने कर्म किया' यह उपचार मात्र से कहा जाता है। The soul is perceived as an extrinsic agent for the modifications of karmic bondages (knowledge-obscuring karma, etc.) and it is figuratively said that the karma has been produced by the soul. व्यवहार से कर्मों का कर्तृत्व - जोधेहि कदे जुद्धे रायेण कदं त्ति जंपदे लोगो। तह ववहारेण कदं णाणावरणादि जीवेण॥ (3-38-106) योद्धाओं के द्वारा युद्ध करने पर 'राजा ने युद्ध किया' इस प्रकार लोग कहते हैं। उसी प्रकार ज्ञानावरणादि कर्म जीव ने किया, यह व्यवहार से कहा जाता है। A war is fought by the warriors, still it is figuratively said that the king is at war. Similarly it is said from the empirical point of view, that the jīva, or the soul, has produced the karma. 53

अध्याय - 3 व्यवहार से आत्मा पुद्गल का कर्ता है - उप्पादेदि करेदि य बंधदि परिणामएदि गिण्हदि य। आदा पोग्गलदव्वं ववहारणयस्स वत्तव्वं॥ (3-39-107) आत्मा पुद्गल द्रव्य को उपजाता है, कराता है, बाँधता है, परिणमन कराता है और ग्रहण करता है, यह व्यवहार नय का कथन है। That the soul originates, produces, binds, changes the modes, and assimilates the karmic matter is said from the empirical point of view (vyavahāra naya). दृष्टान्तपूर्वक व्यवहार का कथन - जय राया ववहारा दोसगुणुप्पादगो त्ति आलविदो। तह जीवो ववहारा दव्वगुणुप्पादगो भणिदो॥ (3-40-108) जैसे राजा (प्रजा में) दोष और गुणों का उत्पन्न करने वाला है, यह व्यवहार से कहा जाता है; उसी प्रकार जीव व्यवहार से द्रव्य और गुणों का उत्पादक कहा गया है। As a king is metaphorically said to be the producer of vice or virtue in his subjects, similarly, the soul is said to be the producer of the substance and quality of the physical matter from the empirical point of view. 54

अध्याय - 3 कर्म-बन्ध के चार मूल कारण - सामण्णपच्चया खलु चउरो भण्णंति बंधकत्तारो। मिच्छत्तं अविरमणं कसायजोगा य बोद्धव्वा॥ (3-41-109) तेसिं पुणो वि य इमो भणिदो भेदो दु तेरसवियप्पो। मिच्छादिट्ठी आदी जाव सजोगिस्स चरमंतं॥ (3-42-110) वास्तव में चार सामान्य प्रत्यय (मूलप्रत्यय-आस्रव) बन्ध के कर्ता कहे जाते हैं। (वे) मिथ्यात्व, अविरति, कषाय और योग जानने चाहियें और फिर उनका तेरह प्रकार का भेद कहा गया है। (वे भेद) मिथ्यादृष्टि से लेकर सयोग केवली के चरम समय पर्यन्त हैं। In reality, four primary conditions of influx of karmas are said to be the causal agents bringing about karmic bondage. These must be understood to be wrong belief (mithyātva), non- abstinence (avirati), gross passions (kaṣāya), and actions of the body, the organ of speech and the mind (yoga). These have been further subdivided into thirteen secondary conditions. The thirteen conditions exist, to different extent, in various stages of spiritual development (guṇasthāna), from 'misbeliever' (mithyādriṣṭi) to 'omniscience with vibration' (sayogakevali). ─────── प्रत्यय कर्मों के कर्ता हैं - एदे अचेदणा खलु पोग्गलकम्मुदयसंभवा जम्हा। ते जदि करंति कम्मं ण वि तेसिं वेदगो आदा॥ (3-43-111) ....................................... 55

अध्याय - 3 गुणसण्णिदा दु एदे कम्मं कुव्वंति पच्चया जम्हा। तम्हा जीवोऽकत्ता गुणा य कुव्वंति कम्माणि॥ (3-44-112) ये मिथ्यात्वादि प्रत्यय निश्चय से अचेतन हैं क्योंकि ये पुद्गल कर्म के उदय से उत्पन्न होते हैं। यदि वे प्रत्यय कर्म करते हैं तो करें, उन कर्मों का भोक्ता भी आत्मा नहीं है; क्योंकि ये गुणस्थान नामक प्रत्यय कर्म करते हैं इसलिए (निश्चय नय से) जीव कर्मों का कर्ता नहीं है और गुणस्थान नामक प्रत्यय ही कर्मों को करते हैं। These conditions of influx of karmas resulting into bondages, like wrong belief etc., are, in reality, non-conscious (achetana) because they are brought about by the rise of the karmic matter. If these result into karmas, then the Self cannot be the enjoyer of the fruits thereof. Because the conditions called guṇasthāna produce karmas, therefore, from the pure point of view, the Self is not the producer of karmas, and only the conditions called guṇasthāna produce karmas. ────────── जीव और प्रत्यय एक नहीं है - जह जीवस्स अणण्णुवओगो कोहो वि तह जदि अणण्णो। जीवस्साजीवस्स य एवमणण्णत्तमावण्णं॥ (3-45-113) एवमिह जो दु जीवो सो चेव दु णियमदो तहाजीवो। अयमेयत्ते दोसो पच्चयणोकम्मकम्माणं॥ (3-46-114) अह पुण अण्णो कोहो अण्णुवओगप्पगो हवदि चेदा। जह कोहो तह पच्चय कम्मं णोकम्ममवि अण्णं॥ (3-47-115) ........................ 56

अध्याय - 3 जैसे जीव के ज्ञानदर्शनोपयोग अभिन्न हैं, उसी प्रकार यदि क्रोध भी जीव से अनन्य हो तो इस प्रकार जीव और अजीव का अनन्यत्व (एकत्व) प्राप्त हो गया; और ऐसा होने पर इस लोक में जो जीव है, वही नियम से उसी प्रकार अजीव होगा। प्रत्यय, कर्म और नोकर्म के एकत्व में भी यही दोष आता, अथवा (इस दोष के भय से ऐसा मानो कि) क्रोध अन्य है और उपयोगस्वरूप आत्मा अन्य है तो जैसे क्रोध अन्य है, उसी प्रकार प्रत्यय, कर्म और नोकर्म भी अन्य हैं। Knowledge- and perception-consciousness is inseparable from the Self; however, if we consider anger too as inseparable from the Self, then soul and non-soul will get amalgamated into one entity. This hypothesis will entail that all souls in this world will surely become non-soul too. Same misleading notion prevails if we consider karmic conditions, karmic matter, and quasi-karmic matter to be inseparable from the Self. Therefore, to dispel this misleading notion, as we regard anger to be distinct from the conscious Self, similarly, regard karmic conditions, karmic matter, and quasi-karmic matter also to be distinct from the conscious Self. सांख्यमत का निराकरण - जीवे ण सयं बद्धं ण सयं परिणमदि कम्मभावेण। जदि पोग्गलदव्वमिणं अप्परिणामी तदा होदि॥ (3-48-116) कम्मइयवग्गणासु य अपरिणमंतीसु कम्मभावेण। संसारस्स अभावो पसज्जदे संखसमओ वा॥ (3-49-117) 57

अध्याय - 3 जीवो परिणामयदे पोग्गलदव्वाणि कम्मभावेण। ते सयमपरिणमंते कहं तु परिणामयदि चेदा॥ (3-50-118) अह सयमेव हि परिणमदि कम्मभावेण पोग्गलं दव्वं। जीवो परिणामयदे कम्मं कम्मत्तमितिमिच्छा॥ (3-51-119) नियमा कम्मपरिणदं कम्मं चिय होदि पोग्गलं दव्वं। तह तं णाणावरणाइपरिणदं मुणसु तच्चेव॥ (3-52-120) यह पुद्गल द्रव्य जीव में स्वयं नहीं बँधा है और कर्मभाव से स्वयं परिणमन नहीं करता है - यदि ऐसा मानो, तब तो वह अपरिणामी हो जाएगा। अथवा कार्मण वर्गणाएँ द्रव्यकर्मरूप से परिणमन नहीं करतीं - ऐसा मानो तो संसार के अभाव का प्रसंग आ जाएगा अथवा सांख्यमत का प्रसंग आ जाएगा। जीव पुद्गल द्रव्यों को कर्मभाव से परिणमन कराता है - यदि ऐसा मानो तो जीव उन्हें किस प्रकार परिणमन करा सकता है, जबकि वे पुद्गल द्रव्य स्वयं परिणमन नहीं करते; अथवा यह मानो कि पुद्गल द्रव्य स्वयं ही कर्मभाव से परिणमन करता है तो जीव कर्मरूप पुद्गल को कर्मरूप परिणमन कराता है - यह कहना मिथ्या सिद्ध होता है। इसलिए जैसे नियम से कर्मरूप (कर्त्ता के कार्यरूप से) परिणत पुद्गल द्रव्य कर्म ही है, इसी प्रकार ज्ञानावरणादि रूप परिणमित पुद्गल द्रव्य ज्ञानावरणादि ही है; ऐसा जानो।

अध्याय - 3 Sāṁkhya system. If you maintain that the Self transforms the karmic molecules into various karmic modes, then how can the Self cause transformation in a substance that, by nature, is immutable? Or else, if you believe that the physical matter, on its own accord, transforms into various modes of karmas, then it will be false to say that jīva causes transformation of karmic matter into karmic modes. Therefore, in reality, just as the karmic molecules which get transformed into various karmic modes are material substance, in the same way, karmic modifications like knowledge-obscuring karmas etc., are mutated states of the karmic substance. सांख्यमतानुयायी शिष्य को संबोधन - ण सयं बद्धो कम्मे ण सयं परिणमदि कोहमादीहिं। जदि एस तुज्झ जीवो अप्परिणामी तदा होदि॥ (3-53-121) अपरिणमंतम्हि सयं जीवे कोहादिएहि भावेहिं। संसारस्स अभावो पसज्जदे संखसमओ वा॥ (3-54-122) पोग्गलकम्मं कोहो जीवं परिणामएदि कोहत्तं। तं सयमपरिणमंतं किह परिणामयदि कोहत्तं॥ (3-55-123) अह सयमप्पा परिणमदि कोहभावेण एस दे बुद्धी। कोहो परिणामयदे जीवं कोहत्तमिदि मिच्छा॥ (3-56-124) 59

अध्याय - 3 कोहुवजुत्तो कोहो माणुवजुत्तो य माणमेवादा। माउवजुत्तो माया लोहुवजुत्तो हवदि लोहो॥ (3-57-125) (सांख्यमतानुयायी शिष्य के प्रति आचार्य कहते हैं कि-) यदि तेरी ऐसी मान्यता है कि यह जीव कर्म में स्वयं नहीं बँधा है और क्रोधादि भावों में स्वयं परिणमन नहीं करता है, तब तो वह अपरिणामी सिद्ध होता है (और) क्रोधादि भावरूप से जीव के स्वयं परिणमन न करने पर संसार के अभाव का प्रसंग आ जाएगा अथवा सांख्यमत का प्रसंग आ जाएगा। (यदि यह कहो कि) पुद्गल कर्मरूप क्रोध जीव को क्रोधभावरूप परिणमाता है तो स्वयं परिणमन न करने वाले जीव को क्रोधरूप किस प्रकार परिणमन करा सकता है? अथवा आत्मा स्वयं क्रोधभाव से परिणमन करता है, यदि तेरी ऐसी मान्यता है तो क्रोध जीव को क्रोधभाव रूप परिणमन कराता है यह कहना मिथ्या ठहरेगा। (अतः सिद्ध हुआ कि) क्रोध में उपयुक्त (जिसका उपयोग क्रोधाकार परिणमित हुआ है ऐसा) आत्मा क्रोध ही है; मान में उपयुक्त आत्मा मान ही है; माया में उपयुक्त आत्मा माया है और लोभ में उपयुक्त आत्मा लोभ है। (Addressing the disciple of the Sāṃkhya philosophy, the Āchārya says -) If you believe that the soul by itself is not bound by karmas, and that it does not have emotional modifications like anger, then it must, by nature, remain non-manifesting. And if the soul does not have emotional modifications like anger, then empirical life (saṃsāra) will cease to be, akin to the Sāṃkhya faith. If you maintain that karmic matter like anger, by its own, causes emotional modifications (like anger etc.) in the soul, then how is it possible for the karmic matter, like anger, to cause ••••••••••••••••• 60

अध्याय - 3 modification in the soul which, by nature, is immutable? If you believe that the soul undergoes emotional modification of anger on its own accord, then it will be false to say that the karmic matter of anger causes emotional modification (of anger) in the soul. (Therefore, it follows that-) The soul which manifests its consciousness in the psychic state of anger is anger itself; the soul which manifests its consciousness in the psychic state of pride is pride itself; the soul which manifests its consciousness in the psychic state of deceitfulness is deceitfulness itself; and the soul which manifests its consciousness in the psychic state of greed is greed itself. आत्मा अपने भावों का कर्ता है - जं कुणदि भावमादा कत्ता सो होदि तस्स कम्मस्स। णाणिस्स दु णाणमओ अण्णाणमओ अणाणिस्स॥ (3-58-126) आत्मा जिस भाव को करता है वह उस भावकर्म का कर्ता होता है। ज्ञानी के तो ज्ञानमय भाव होता है और अज्ञानी के अज्ञानमय भाव होता है। Whatever psychic mode the soul manifests itself into, it is the causal agent of that mode. The knowledgeable soul manifests itself into a disposition that is abundant with knowledge, and the ignorant soul manifests itself into a disposition of unawareness. 61

अध्याय - 3 ज्ञान और अज्ञानमय भाव का कार्य - अण्णाणमओ भावो अणाणिणो कुणदि तेण कम्माणि। णाणमओ णाणिस्स दु ण कुणदि तम्हा दु कम्माणि॥ (3-59-127) अज्ञानी के अज्ञानमय भाव होता है, इस कारण वह कर्मों को करता है, और ज्ञानी के तो ज्ञानमय भाव होता है, इसी कारण वह कर्मों को नहीं करता है। The ignorant Self manifests himself in wrong knowledge and due to this wrong knowledge he does the karmas. But the Self, aware of his true nature, manifests himself in right knowledge and, therefore, due to this right knowledge he does not do the karmas. ज्ञानी के सब भाव ज्ञानमय और अज्ञानी के अज्ञानमय होते हैं - णाणमया भावादो णाणमओ चेव जायदे भावो। जम्हा तम्हा णाणिस्स सव्वे भावा हु णाणमया॥ (3-60-128) अण्णाणमया भावा अण्णाणो चेव जायदे भावो। जम्हा तम्हा भावा अण्णाणमया अणाणिस्स॥ (3-61-129) क्योंकि ज्ञानमय भाव से ज्ञानमय ही भाव उत्पन्न होता है, इस कारण ज्ञानी के सब भाव वास्तव में ज्ञानमय होते हैं; क्योंकि अज्ञानमय भाव से अज्ञानमय ही भाव उत्पन्न होता है, इस कारण अज्ञानी के सब भाव अज्ञानमय होते हैं। 62