BharatKosha
Back to the archive

शार्ङ्गधर संहिता (दीपिका टीका व हिन्दी व्याख्या सहित)

Sharangadhara Samhita with Dipika Hindi Commentary

by शार्ङ्गधराचार्य

Source: चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन · चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन (origin)

DevanagariSanskritpublished356 pages

फाण्टादिकल्पना

Page 144Permalink

तृतीयोऽध्यायः फाण्टादिकल्पना


फाण्ट-निर्माण-विधि

क्षुण्णे द्रव्यपले सम्यग्जलमुष्णं विनिक्षिपेत्। मृत्पात्रे कुडवोन्मानं ततस्तु स्रावयेत् पटात्।।१।। स स्याच्चूर्णद्रवः फाण्टस्तन्मानं द्विपलोन्मितम्। मधुश्वेतागुडादींश्च क्वाथवत् तत्र निक्षिपेत्।।२।।

उचित रूप से कूटे हुये एक पल (4 तोला) द्रव्य को मिट्टी के पात्र में रख दें और उसमें एक कुडव (16 तोला) उष्ण (खौलता हुआ) जल डाल दें, तत्पश्चात् उसे कपड़े से छान ले। इसका नाम 'चूर्णद्रव' तथा 'फाण्ट' है। इसकी मात्रा दो पल (8 तोला) है। इसमें शर्करा (मिश्री), मधु तथा गुड़ आदि (जो क्वाथ-प्रकरण में कहे गये हैं) प्रक्षेप द्रव्य क्वाथ के समान डालने चाहिये।

वक्तव्य—'चाय' इसी प्रकार बनायी जाती है। द्रव्यों को इतना कूट-पीस लेना चाहिये कि उनका सार जल में शीघ्र आ सके। इसका नाम 'चूर्णद्रव' रखने का तात्पर्य यही है कि द्रव्य पूर्णरूप से चूर्ण बना लिये जायें।


बृहत् मधूकपुष्पादि फाण्ट

मधूकपुष्पं मधुकं चन्दनं सपरूषकम्। मृणालं कमलं लोध्रं गम्भारीं नागकेशरम्।।३।। त्रिफला-सारिवा-द्राक्षा-लाजान् कोष्णजले क्षिपेत्। सितामधुयुतः पेयः फाण्टो वासौ हिमोऽथवा।।४।। वातपित्तज्वरं दाहं तृणामूर्च्छारतिभ्रमान्। रक्तपित्तं मदं हन्यान्नात्र कार्या विचारणा।।५।।

महुआ का फूल, मुलेठी, लालचन्दन, फालसा (फल अथवा छाल), कमल की नाल (भसीडा), कमल, लोध, गम्भार की छाल, नागकेसर, त्रिफला, सारिवा, मुनक्का तथा लावा (धान की खील) इन सबको गुनगुने जल में डाल दें, तत्पश्चात् छानकर इस फाण्ट को चीनी तथा शहद डालकर पीये। इसका 'हिम' (देखें-अ० 4 म० खं०) भी बनाया जाता है। यह योग वात तथा पित्त को हरता है तथा दाह, तृष्णा (प्यास), मूर्च्छा, अरति (बेचैनी), भ्रम, रक्तपित्त और मद को नष्ट करता है इसमें सन्देह नहीं करना चाहिये।


आम्रादि फाण्ट

आम्रजम्बूकिसलयैर्वटशुङ्गप्ररोहकैः । उशीरेण कृतः फाण्टः सक्षौद्रो ज्वरनाशनः।।६।। पिपासाच्छर्द्यतीसारामूर्च्छा जयति दुस्तराम्।

आम तथा जामुन के कोमल पत्ते, वट (बरगद) के शुंग (बरगद के प्रारम्भिक पत्तों का समूह, जो सींग जैसा होता है) और प्ररोह (दाढ़ी या बरोह) तथा खस का 'फाण्ट' शहद मिलाकर पीने से ज्वर को नष्ट करता है। प्यास, कै और अतिसार को तथा भीषण मूर्च्छा को जीत लेता है।


लघुमधूकपुष्पादि फाण्ट

मधूकपुष्पगम्भारीचन्दनोशीरधान्यकैः ।।७।। द्राक्षया च कृतः फाण्टः शीतः शर्करया युतः। तृष्णापित्तहरः प्रोक्तो दाहमूर्च्छाभ्रमाञ्जयेत्।।८।।

महुआ का फूल, गम्भार की छाल अथवा फल, लालचन्दन, खस, धनियाँ तथा मुनक्का का बनाया हुआ 'फाण्ट' सर्वथा ठण्डा होने पर चीनी मिलाकर पीने से तृष्णा (प्यास) और पित्त को हरता है। दाह, मूर्च्छा तथा भ्रम को जीतता है।


मन्थ-विधि

मन्थोऽपि फाण्टभेदः स्यात्तेन चात्रैव कथ्यते। जले चतुष्पले शीते क्षुण्णं द्रव्यपलं क्षिपेत्।।९।। मृत्पात्रे मन्थयेत्सम्यक् तस्माच्च द्विपलं पिबेत्।

'मन्थ' भी फाण्ट का ही एक भेद है, इसलिये इसका विधान भी इसी अध्याये में कहा जाता है। चार पल (16

तृतीयोऽध्यायः] फाण्टादिकल्पना 109

Page 145Permalink

तृतीयोऽध्यायः] फाण्टादिकल्पना 109 [ बायाँ स्तम्भ ] तोला) ठण्डे जल में एक पल (4 तोला) द्रव्य (औषधि) को कूट-पीसकर मिट्टी के पात्र में डाल दें, तत्पश्चात् (जब औषधियाँ भीगकर मृदु हो जायें) उन्हें भली-भाँति मलकर छान ले और इसे दो पल (8 तोला) लेकर पीयें। वक्तव्य- फाण्ट एवं मन्थ में भेद-फाण्ट उष्ण जल में तैयार किया जाता है और मन्थ शीतल जल में मथकर तैयार किया जाता है। खर्जूरादि मन्थ खर्जूरदाडिमीद्राक्षातिन्तिडीकाम्लिकामलैः ।। 10 ।। सपरूषैः कृतो मन्थः सर्वमद्यविकारनुत्। खजूर के परिपक्व फल, अनारदाना, मुनक्का, तिन्तिडीक (जिरिष्क), इमली (पकी हुई), आँवला और फालसा के फल अथवा छाल का बनाया हुआ 'मन्थ' मद्य (मादक द्रव्यों) के सभी विकारों को दूर करता है। वक्तव्य- यह मन्थ इसके अतिरिक्त पित्तज्वर में भी अत्यन्त लाभदायक होता है। [ दायाँ स्तम्भ ] मसूरसक्तु मन्थ क्षौद्रयुक्ता मसूराणां सक्तवो दाडिमाम्भसा ।। 11 ।। मथिता वारयन्त्याशु छर्दिं दोषत्रयोद्भवम्। मसूरी के सत्तू अनार के रस में घुले हुये तथा मधु मिलाकर पीये हुये त्रिदोष से उत्पन्न होने वाली छर्दि (कै) को रोकती है। यवसक्तु मन्थ प्लावितैः शीतनीरेण सघृतैर्यवसक्तुभिः ।। 12 ।। नातिसान्द्रद्रवो मन्थस्तृष्णादाहास्रपित्तहा। इति श्रीदामोदरसूनुना शार्ङ्गधरेण विरचितायां शार्ङ्गधरसंहितायां मध्यमखण्डे फाण्टादिकल्पना नाम तृतीयोऽध्यायः ।। 3 ।। जौ के सतुओं को थोड़े घी में मथकर शीतल जल से न बहुत गाढ़ा और न बहुत पतला बनाया हुआ मन्थ पीने से तृष्णा (प्यास), दाह तथा रक्त-पित्त को नष्ट करता है। वक्तव्य- मसूर, जौ, चना आदि को भूनकर पीस लिया जाता है, इस आटे को सत्तू कहा जाता है। इस प्रकार वैद्यरत्न पण्डित तारादत्त त्रिपाठी के पुत्र डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी विरचित दीपिका व्याख्या, विशेष वक्तव्य आदि से संवलित शार्ङ्गधरसंहिता मध्यमखण्ड का तीसरा अध्याय समाप्त ।। 3 ।। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammu. Digitized by S3 Foundation USA

हिमनिर्माणानिकल्पना

Page 146Permalink

चतुर्थोऽध्यायः हिमनिर्माणानिकल्पना [ बायाँ स्तम्भ ] हिम-निर्माण-विधि क्षुण्णं द्रव्यपलं सम्यक् षड्भिर्नीरपलैः प्लुतम्। निशोषितं हिमः स स्यात् तथा शीतकषायकः॥ १ ॥ तन्मानं फाण्टवज्ज्ञेयं सर्वत्रैवैष निश्चयः। एक पल (4 तोला) द्रव्य को भली-भाँति कूट-पीसकर मिट्टी के पात्र में डालकर छः पल (24 तोला) जल से भिगोकर रात भर रखा रहने दें, प्रातःकाल छानकर इसे पीयें। इसे 'हिम' तथा 'शीतकषाय' कहा जाता है। इसका परिमाण (प्रक्षेप आदि तथा पीने का) फाण्ट के समान है। वक्तव्य— इसकी भी एक मात्रा दो पल (8 तोला) की है। फाण्ट में तथा मन्थ में चार-चार पल और हिम में छः पल जल डालने का विधान किया गया है और पीने के लिए 'दो पल' की आज्ञा दी है। इसका तात्पर्य यह है कि फाण्ट तथा मन्थ दिन भर में दो बार और हिम तीन बार पीना चाहिये। आम्रादि हिम आम्रं जम्बू च ककुभं चूर्णीकृत्य जले क्षिपेत्॥ २ ॥ हिमं तस्य पिबेत्प्रातः सक्षौद्रं रक्तपित्तजित्। आम, जामुन तथा अर्जुन (कौह) की छाल का चूर्ण बनाकर जल में डाल दें। इसका हिम प्रातःकाल मधु मिलाकर पीये। यह रक्तपित्त को जीत लेता है। मरिचादि हिम मरिचं मधुयष्टी च काकोदुम्बरपल्लवाः॥ ३ ॥ नीलोत्पलं हिमस्तज्जस्तृष्णाच्छर्दिनिवारणः। मरिच (20-30 दाना), मुलेठी, कठगूलर के कोमल पत्ते और नीलाकमल (नीलोफर) इनका हिम तृष्णा (प्यास) तथा कै (वमन) को रोकता है। नीलोत्पलादि हिम नीलोत्पलं बला द्राक्षा मधूकं मधुकं तथा॥ ४ ॥ [ दायाँ स्तम्भ ] उशीरं पद्मकं चैव काश्मरी च परूषकम्। एतच्छीतकषायश्च वातपित्तज्वराञ्जयेत्॥ ५ ॥ सप्रलापभ्रमच्छर्दिमोहतृष्णानिवारणः। नीलोत्पल (नीलोफर), बरियारा, मुनक्का, महुआ का फूल, मुलेठी, खस, पद्माकाठ, गम्भार तथा फालसा के फल अथवा छाल का बनाया हुआ 'शीतकषाय' या 'हिम' वातपित्त प्रधान ज्वरों को जीतता है और प्रलाप (बड़-बड़ाना), भ्रम, कै, मोह (बेहोशी) तथा तृष्णा को दूर करता है। अमृता हिम अमृताया हिमः पेयो जीर्णज्वरहरः स्मृतः॥ ६ ॥ वासायाश्च हिमः कासं रक्तपित्तज्वराञ्जयेत्। गिलोय का 'हिम' पात्र से जीर्णज्वर को हरता है और अडूसा की पत्ती का 'हिम' कास (खाँसी), रक्तपित्त तथा ज्वरों को जीतता है। धान्यक हिम प्रातः सशर्करः पेयो हिमो धान्यकसम्भवः॥ ७ ॥ अन्तर्दाहं तथा तृष्णां जयेत् स्रोतोविशोधनः। धनिया का 'हिम' प्रातःकाल चीनी या मिश्री डालकर पीना चाहिये। यह अन्तर्दाह (भीतरी जलन) तथा तृष्णा को जीतता है और स्रोतों (मूत्रवाही) को शुद्ध करता है। धान्यकादि हिम धात्रीधान्याकवासानां द्राक्षापर्पटयोर्हिमः॥ ८ ॥ रक्तपित्तं ज्वरं दाहं तृष्णां शोषं च नाशयेत्। इति श्रीदामोदरसूनुना शार्ङ्गधरेण विरचितायां शार्ङ्गधरसंहितायां मध्यमखण्डे हिमकल्पना नाम चतुर्थोऽध्यायः॥ ४ ॥ आँवला, धनियाँ, अडूसा अथवा मुनक्का तथा पित्तपापड़ा

Page 147Permalink

चतुर्थोऽध्यायः] हिमनिर्माणदिकल्पना 111

[बायाँ स्तम्भ] का 'हिम' रक्तपित्त, ज्वर, दाह, तृष्णा तथा मुखशोष को नष्ट करता है। वक्तव्य-शीतला रोग में शीतोपचार का महत्त्व होने के कारण इसका समावेश हिम-प्रकरण में किया गया है। बहुत लोग शीतलारोग में औषधोपचार नहीं करते, वे निम्न विधि से शीतला का उपचार करें। [दायाँ स्तम्भ] शीतला-चिकित्सा-विविध प्रकार के मन्त्रों का जप, इष्टदेवता के निमित्त हवन, यथाशक्ति दान, कल्याणकारक मन्त्रों का उच्चारण, इष्टदेवता का षोडशोपचार से पूजन तथा ब्राह्मण, गौ, शिव तथा ग (शीतला देवी) का पूजन-इन उपायों से शीतला को शान्त करें।

इस प्रकार वैद्यरत्न पण्डित तारादत्त त्रिपाठी के पुत्र डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी विरचित दीपिका व्याख्या, विशेष वक्तव्य आदि से संवलित शार्ङ्गधरसंहिता मध्यमखण्ड का चौथा अध्याय समाप्त।। 4 ।। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

कल्क्कल्पना

Page 148Permalink

यहाँ पृष्ठ का पूर्ण देवनागरी लिप्यन्तरण (लाइन-दर-लाइन) प्रस्तुत है:

पञ्चमोऽध्यायः कल्क्कल्पना


[बायाँ स्तम्भ]

कल्क-निर्माण-विधि द्रव्यमार्द्रं शिलापिष्टं शुष्कं वा सजलं भवेत्। प्रक्षेपावापकल्कास्ते तन्मानं कर्षसम्मितम्॥१॥ कल्के मधु घृतं तैलं देयं द्विगुणमात्रया। सितागुडौ समौ दद्याद् द्रवा देयाश्चतुर्गुणाः॥२॥ आर्द्र (सरस) या हरे द्रव्य को शिला पर पीस लिया जाता है, सूखा हो तो जल डालकर पीस लिया जाता है। इस द्रव्य को 'प्रक्षेप', 'आवाप' या 'कल्क' कहते हैं। इसकी मात्रा एक कर्ष (1 तोला) होती है। कल्क में यदि मधु, घी अथवा तैल मिलाना हो तो दुगुना मिलाना चाहिये और यदि चीनी अथवा गुड़ मिलाना तो समान भाग तथा यदि कोई द्रव (दूध, गोमूत्र आदि) मिलाना हो तो चौगुना मिलाना चाहिये। वक्तव्य—जब किसी रोगी को औषधि या औषधियों की चटनी बनाकर दी जाती है, तो इस चटनी को 'कल्क' कहा जाता है। वर्द्धमानपिप्पली कल्क त्रिवृद्ध्या पञ्चवृद्ध्या वा सप्तवृद्ध्याथवा कणाः। पिबेत् पिष्ट्वा दशदिनं तास्तथैवापकर्षयेत्॥३॥ एवं विंशद्दिनैः सिद्धं पिप्पलीवर्द्धमानकम्। अनेन पाण्डुवातास्रकासश्वासारुचिज्वराः॥४॥ उदरार्शःक्षयश्लेष्मवाता नश्यन्त्युरोग्रहाः। कणा अर्थात् पिप्पली को प्रतिदिन तीन-तीन अथवा पाँच-पाँच अथवा सात-सात बढ़ाकर और पीसकर (दूध के साथ) दस दिन-पर्यन्त दूध में मिलाकर पीयें और फिर उसको उसी प्रकार (जिस प्रकार बढ़ाया था) घटायें। इस प्रकार बीस दिनों में 'पिप्पलीवर्द्धमानक' योग सिद्ध हो जाता है। इसके सेवन से पाण्डुरोग, वातरक्त, कास, श्वास, अरुचि, ज्वर,


[दायाँ स्तम्भ]

उदररोग, अर्श (बवासीर), क्षय (यक्ष्मा), कफ के विकार, वात-विकार तथा उरोग्रह (फुफ्फुस तथा हृदय की गति की रुकावट) रोग नष्ट हो जाते हैं। वक्तव्य—यह परमोत्तम योग है। इसमें अधिक से अधिक दूध पिलाना चाहिये। इसके सेवन काल में रोगी को पाँच-सात सेर तक दूध पिलाया जा सकता है। इसी से पिप्पली सेवन से उत्पन्न गर्मी शान्त होती है। इसका विस्तृत स्वरूप चरकसंहिता में देखें। निम्बपत्र कल्क लेपान्निम्बदलैः कल्को व्रणशोधनरोपणः॥५॥ भक्षणाच्छर्दिकुष्ठानि पित्तश्लेष्मकृमीञ्जयेत्। नीम के पत्तों के कल्क का लेप करने से व्रण का शोधन हो जाता है और उसका घाव शीघ्र भर जाता है तथा इसे खाने से कै, कोढ़, पित्त-विकार, कफ-विकार तथा क्रिमि का नाश होता है। महानिम्ब कल्क महानिम्बजटाकल्को गृध्रसीनाशनः स्मृतः॥६॥ बकायन के जड़ की छाल का 'कल्क' गृध्रसी (रिंगण) नामक वातव्याधि को जीतता है। रसोन कल्क शुद्धः कल्को रसोनस्य तिलतैलेन मिश्रितः। वातरोगान्जयेत् तीव्रान् विषमज्वरनाशनः॥७॥ केवल लहसुन का कल्क बनाकर और तिल के तेल में मिलाकर खाने से भीषण वातव्याधियों (अपतन्त्रक, पक्षा- घात तथा अर्दित आदि) को तथा विषमज्वरों को नष्ट करता है। वक्तव्य—लहसुन को शुद्ध या साफ करने की विधि

पञ्चमोऽध्यायः ] कल्ककल्पना 113

Page 149Permalink

पञ्चमोऽध्यायः ] कल्ककल्पना 113 तथा उसके पथ्य निम्नलिखित योग में देखें। एक बात स्मरण रखनी चाहिये कि जहाँ तक हो सके ऐसे अवसरों पर 'एक पुतिया' लहसुन ही प्रयोग में लाना चाहिये। वह अधिक प्रभावकारक होता है। द्वितीय रसोन कल्क पक्वकन्दरसोनस्य गुलिका निस्तुषीकृता। पाटयित्वा च मध्यस्थं दूरीकुर्यात् तदङ्कुरम् ।। 8 ।। तदुग्रगन्धनाशाय रात्रौ तक्रे विनिक्षिपेत्। अपनीय च तन्मध्याच्छिलायां पेषयेत् ततः ।। 9 ।। तन्मध्ये पञ्चमांशेन चूर्णमेषां विनिक्षिपेत्। सौवर्चलं यवानीं च भर्जितं हिङ्गु सैन्धवम् ।। 10 ।। कटुत्रिकं जीरकं च समभागानि चूर्णयेत्। एकीकृत्य ततः सर्वं कल्कं कर्षप्रमाणतः ।। 11 ।। खादेदग्निबलापेक्षी ऋतुदोषोद्यपेक्षया। अनुपानं ततः कुर्यादेरण्डशृतमन्वहम् ।। 12 ।। सर्वाङ्गैकाङ्गगं वातमर्दितं चापतन्त्रकम्। अपस्मारमथोन्मादमूरुस्तम्भं च गृध्रसीम् ।। 13 ।। उरःपृष्ठकटीपार्श्वकुक्षीपीडां कृमीञ्जयेत्। अजीर्णमातपं रोषमतिनीरं पयो गुडम् ।। 14 ।। रसोनमशनन् पुरुषस्त्यजेदेतन्निरन्तरम्। मद्यं मांसं तथाऽम्लं च रसं सेवेत नित्यशः ।। 15 ।। लहसुन के पूर्ण रूप से पके हुये कन्द को लेकर भली-भाँति छील लें और फाड़कर उनमें से अंकुरों (जो हरे-से होते हैं) को निकाल दें तथा लहसुन का उत्कट गन्ध को नष्ट (कम) करने के लिए रात को मट्ठा (लस्सी या छाछ) में डालकर रख दें और प्रातःकाल निकालें तथा (धोकर) शिला पर पीसकर 'कल्क' तैयार करें। तत्पश्चात् उसमें निम्नलिखित वस्तुओं का पाँचवाँ भाग चूर्ण मिलायें-काला नमक, देशी अजवायन, घी में भुनी हींग, सेंधा नमक, सोंठ, मरिच, पीपल तथा जीरा (इसे भी घी में भून लेना चाहिये) को समान भाग में लेकर चूर्ण तथा लहसुन के कल्क को एक में मिलाकर रख दें। तत्पश्चात् इसको एक कर्ष (1 तोला) की मात्रा में खाना चाहिये अथवा रोगी की अग्नि (पाचनशक्ति), शारीरिक बल, ऋतु (शीत पा उष्ण काल) तथा दोष (वात, पित्त, तथा कफ) का विचार करके मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। इसे खाकर एरण्ड (रेड) की जड़ का क्वाथ पीना चाहिये। इसी प्रकार प्रतिदिन सेवन करने से सर्वांगवात, एकांगवात (पक्षाघात), अर्दित (मुख-प्रदेश का लकवा), अपतन्त्रक (हिस्टीरिया), अपस्मार (मृगी), उन्माद (पागलपन), ऊरुस्तम्भ, गृध्रसी और उरःस्थल (छाती), पीठ, कमर, पसली तथा उदर की पीड़ा तथा कृमिरोग को जीतता है। इसका सेवन करते समय मनुष्य अजीर्ण (अनपच) न होने दें, धूप (घाम), क्रोध, अधिक जल, दूध तथा गुड़ को अवश्य त्याग दें। मद्य, मांस तथा खट्टे पदार्थ इच्छानुसार खाये जा सकते हैं। वक्तव्य-यद्यपि उक्त योग में तैल प्रयोग का विधान नहीं किया है तथापि इसे तिलतैल में भली-भाँति भूनकर सेवन करना चाहिये। इस प्रकार यह रसोनकल्क कुछ दिनों तक रखा भी जा सकता है। उक्त रोगों के अतिरिक्त यह 'गठिया' की बहुत प्रसिद्ध औषधि है। पिपल्यादि कल्क पिप्पली पिप्पलीमूलं भल्लातकफलानि च। एतत्कल्कश्च सशौद्र ऊरुस्तम्भनिवारणः ।। 16 ।। पीपल, पीपलामूल तथा भिलावा के फल (शुद्ध) का कल्क मधु मिलाकर खाने से 'ऊरुक्वाथ स्तम्भ' को दूर करता है। वक्तव्य-भल्लातक-शोधन की विधि शा० सं० म० खं० अ० 2 में दिये गये 'दार्वादि' के वक्तव्य में देखें। विष्णुक्रान्ता कल्क विष्णुक्रान्ताजटाकल्कः सिताक्षौद्रघृतैर्युतः। परिणामभवं शूलं नाशयेत् सप्तभिर्दिनैः ।। 17 ।। विष्णुक्रान्ता (कोयल या अपराजिता) की जड़ का कल्क चीनी, घी तथा मधु मिलाकर सेवन करने से परिणामशूल को सात ही दिन में नष्ट कर देता है। शुण्ठ्यादि कल्क शुण्ठीतिलगुडै कल्कं दुग्धेन सह योजयेत्। परिणामभवं शूलमामवातं च नाशयेत् ।। 18 ।। सोंठ, तिल तथा गुड़ का कल्क दूध में मिलाकर पीने से 'परिणामशूल' तथा आमवात को नष्ट करता है। अपामार्गबीज कल्क अपामार्गस्य बीजानां कल्कस्तण्डुलवारिणा। पीतो रक्तार्शसां नाशं कुरुते नात्र संशयः ।। 19 ।। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 150Permalink

114 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे


[वाम भाग / Left Column]

अपामार्ग (चिरचिटा) के बीजों का कल्क चावलों के धोवन में मिलाकर पीने से 'रक्तार्श' (खूनी बवासीर) नष्ट होता है। इसमें कोई भी सन्देह नहीं है। वक्तव्य— रक्तार्श में अपामार्ग की जड़ का भी प्रयोग इसी प्रकार किया जाता है।

बदरीमूल कल्क बदरीमूलकल्केन तिलकल्कश्च योजितः। मधुक्षीरयुतः कुर्याद् रक्तातीसारनाशनः॥२०॥ बेरी की जड़ की छाल का कल्क और तिल का कल्क दोनों को मिलाकर शहद तथा दूध में मिलाकर पीने से रक्तातिसार (खून के दस्तों) को नष्ट करता है। वक्तव्य— यथासम्भव यहाँ झड़बेरी की जड़ का ही उपयोग करना चाहिये।

लाक्षा कल्क कूष्माण्डकरसोपेतां लाक्षां कर्षद्वयं पिबेत्। रक्तक्षयमुरोघातं क्षयरोगं च नाशयेत्॥२१॥ लाक्षा (लाही या लाख) का कल्क दो तोला चौगुने कोहड़ा के पानी में मिलाकर पियें। इससे रक्तक्षय (रक्त का जाना या घटना) उरोघात (छाती का भीतरी घाव) तथा क्षयरोग (यक्ष्मा) का नाश हो जाता है। वक्तव्य— यह उत्तम योग है। लाही या लाख पीपल अथवा बेरी की लेनी चाहिये। उपयोग में लाने से पहले लाख को साफ सुथरी कर लेना चाहिये।

तण्डुलीय कल्क तण्डुलीयजटाकल्कः सक्षौद्रः सरसाञ्जनः। तण्डुलोदकसम्पीतो रक्तप्रदरनाशनः॥२२॥ चौलाई की जड़ का कल्क मधु और रसौत (3-4 माशा) मिलाकर चावलों के धोवन के साथ पीने से 'रक्तप्रदर' नष्ट होता है।

अङ्कोट कल्क अङ्कोटमूलकल्कश्च सक्षौद्रस्तण्डुलाम्बुना। अतीसारहरः प्रोक्तस्तथा विषहरः स्मृतः॥२३॥ अंकोट के जड़ की छाल का कल्क मधु मिलाकर चावलों के धोवन के साथ पीने से अतिसार तथा विष-विकार को हरता है।


[दक्षिण भाग / Right Column]

वक्तव्य— अंकोट को 'अंकोल' तथा ढेरा भी कहा जाता है।

वन्ध्याकर्कोटिकादि कल्क वन्ध्याकर्कोटकामूलं पाटलाया जटाऽथवा। घृतेन बिल्वमूलं वा द्विविधं नाशयेद् विषम्॥२४॥ बाँझककोड़ा (खेखसा) की अथवा पाढल की अथवा बेल की जड़ का कल्क घी मिलाकर सेवन करने से दोनों प्रकार (स्थावर और जंगम) के विषों को नष्ट करता है।

अभयादि कल्क अभयासैन्धवकणाशुण्ठीकल्कस्त्रिदोषहा । पथ्यासैन्धवशुण्ठीभिः कल्को दीपनपाचनः॥२५॥ बड़ी हरड़, सेंधा नमक, पीपल तथा सोंठ का जल डालकर पीसा गया कल्क त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) के विकारों को नष्ट करता है। बड़ी हरड़, सेंधा नमक और सोंठ का कल्क दीपन (अग्निवर्द्धक) तथा पाचन होता है। वक्तव्य— उक्त दोनों योगों का कल्क नीबू के रस से बनाया जाये तो और भी उत्तम फल देता है।

त्रिवृतादि कल्क त्रिवृत्पलाशबीजानि पारसीकयवानिका। कम्पिल्लकं विडङ्गं च गुडश्च समभागकः॥२६॥ तक्रेण कल्कमेतेषां पिबेत् कृमिगणापहम्। सफेद निसोत पलाश (ढाक) के बीज, खुरासानी अजवायन, कबीला, वायविडंग तथा गुड़ इन सबको समान भाग में लेकर कल्क बनाकर तक्र (मट्ठा या लस्सी) के साथ पीये तो उदर की कृमियों को निकाल देता है। वक्तव्य— एक-दो समय गुड़ मिश्रित खीर खिलाकर तब उक्त योग का प्रयोग करना चाहिये। इस योग का कुछ दिनों तक सेवन करने से कृमियों की उत्पत्ति भी रुक जाती है। सावधान ! एक बार कृमियों को निकाल देने पर भी वे फिर उत्पन्न हो जाते हैं।

तिल कल्क नवनीततिलैः कल्को जेता रक्तार्शिसां स्मृतः॥२७॥ नवनीतसितानागकेशरैश्चापि तद्विधः। तिलों का कल्क नवनीत (मक्खन) मिलाकर खाने से रक्तार्श (खूनी बवासीर) को जीतता है और नागकेसर मिश्री तथा नवनीत का कल्क भी रक्तार्श को जीतता है।


CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammu. Digitized by S3 Foundation USA

पञ्चमोऽध्यायः] कल्ककल्पना 115

Page 151Permalink

पञ्चमोऽध्यायः] कल्ककल्पना 115 शुण्ठी कल्क | शार्ङ्गधरसंहितायां मध्यमखण्डे कल्ककल्पना नाम पीतो मसूरयूषेण कल्कः शुण्ठीशलाटुनः ॥ २८॥ | पञ्चमोऽध्यायः ॥ ५॥ जयेत् सङ्ग्रहणीं तद्वत् तक्रेण बृहतीभवः । | सोंठ तथा बेल की गुदी का कल्क, मसूरी के यूष (दाल इति श्रीदामोदरसूनुना शार्ङ्गधरेण विरचितायां | के पानी) के साथ अथवा बनभण्टा की जड़ का कल्क मट्ठा के साथ पीने से 'ग्रहणी' रोग को जीत लेता है। इस प्रकार वैद्यरत्न पण्डित तारादत्त त्रिपाठी के पुत्र डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी विरचित दीपिका व्याख्या, विशेष वक्तव्य आदि से संवलित शार्ङ्गधरसंहिता मध्यमखण्ड का पांचवा अध्याय समाप्त ॥ ५॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

चूर्णकल्पना

Page 152Permalink

षष्ठोऽध्यायः चूर्णकल्पना चूर्ण-निर्माण-विधि अत्यन्तशुष्कं यद् द्रव्यं सुपिष्टं वस्त्रगालितम्। तत् स्याच्चूर्णं रजः क्षोदस्तन्मात्रा कर्षसम्मिता।। 1 ।। अत्यन्त शुष्क (सूखे हुये) द्रव्य को भली प्रकार पीसकर कपड़े से छान लें। यह 'चूर्ण' 'रजः' या 'क्षोद' कहलाता है। इसकी मात्रा एक कर्ष (एक तोला) होती है। वक्तव्य-साधारणतया पिसी हुई औषध को 'चूर्ण', पूर्ण रूप से पिसी हुई (अत्यन्त बारीक की हुई) को 'रजः' (धूल जैसी) तथा दरदरे चूर्ण को 'क्षोद' कहा जाता है। सभी चूर्णों की मात्रा 'एक कर्ष' नहीं होती, अतः रोगी, रोग तथा औषधियों के बलाबल का विचार कर मात्रा की व्यवस्था चिकित्सक को स्वयं करनी चाहिये। चूर्ण में गुड़ आदि का मान चूर्णे गुडः समो देयः शर्करा द्विगुणा भवेत्। चूर्णेषु भर्जितं हिङ्गु देयं नोत्क्लेशकृद्भवेत्।। 2 ।। चूर्णों में गुड़ समान भाग तथा चीनी (मिश्री) दुगुनी डाली जाती है और चूर्णों में हींग को भूनकर डालना चाहिये, जिससे वह उत्क्लेश (जी-मिचलाना) कारक न हो। वक्तव्य-जिन योगों में गुड़ तथा चीनी का मान न बतलाया गया हो, उन्हीं में उक्त परिभाषा का प्रयोग करना चाहिये और हींग को घी में भून लेना चाहिये। कच्ची हींग से जी मिचलाने लगता है। योग लिखते या खरीदते समय इस बात पर ध्यान रखना चाहिये कि जिन भिन्न भिन्न द्रव्यों को लिया जा रहा है, उनको कूटने, पीसने, साफ करने तथा भूनने के बाद उतना चूर्ण जितना योग में लिखा है, तैयार होगा कि नहीं। यदि नहीं होता है, तो चिकित्सक से सलाह लें। चूर्ण-सेवन-विधि लिहेच्चूर्णं द्रवैः सर्वैर्घृताद्यैर्द्विगुणोन्मितैः। पिबेच्चतुर्गुणैरेव चूर्णमालोडितं द्रवैः।। 3 ।। यदि घृत आदि (मधु तथा अडूसा आदि के शर्बत) द्रव पदार्थ में मिलाकर चूर्ण को चाटने का विधान हो तो चूर्ण की अपेक्षा घी आदि दुगुने लेने चाहिये। यदि द्रव पदार्थ दूध, गोमूत्र तथा तक्र आदि में मिलाकर पीने का विधान हो तो चौगुना द्रव लेना चाहिये। वक्तव्य-तात्पर्य यह है कि 'लिहेत्' तथा 'पिबेत्' पर ध्यान रखना चाहिये। यदि औषध को चाटने का निर्देश हो तो दूना लें। यदि औषध द्रव्य को किसी द्रव पदार्थ के साथ पीना हो तो चौगुना द्रव ग्रहण करना चाहिये। चूर्ण का अनुपान चूर्णावलेहगुटिकाकल्कानामनुपानकम् । वातपित्तकफातङ्के त्रिद्व्येकपलमाहरेत्।। 4 ।। वात, पित्त तथा कफ के रोगों में चूर्ण, अवलेह गुटिका तथा कल्कों का अनुपान क्रमशः तीन, दो तथा एक पल (4 तोला) होना चाहिये। वक्तव्य-चूर्ण आदि पदार्थ खाकर उसके तत्काल बाद जो उष्ण जल आदि पिया जाता है उसे 'अनुपान' कहा जाता है। अनुपान से औषध निगलने में बहुत सरलता होती है। उसकी कडुवाहट आदि का कष्टकर अनुभव भी नहीं होता और वह भीतर जाकर शीघ्र घुल-मिलकर अपना प्रभाव दिखलाने लगती है। अनुपान का फल यथा तैलं जले क्षिप्तं क्षणेनैव प्रसर्पति। अनुपानबलादङ्गे तथा सर्पति भेषजम्।। 5 ।। जैसे पानी पर गिरायी हुई तेल की बूँद क्षण भर में फैल जाती है, वैसे ही अनुपान के बल से औषधद्रव्य शरीर में फैल (व्याप्त हो) जाता है। वक्तव्य-प्रत्येक ठोस पदार्थ के साथ जो द्रव पदार्थ का

षष्ठोऽध्यायः] चूर्णकल्पना 117

Page 153Permalink

यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का संपूर्ण पाठ पंक्ति-दर-पंक्ति (लाइन-बाय-लाइन) दिया गया है:


[पृष्ठ शीर्ष भाग]

षष्ठोऽध्यायः] चूर्णकल्पना 117


[बायाँ स्तम्भ / Left Column]

सेवन किया जाता है वह 'अनुपान' कहलाता है। इस (अनुपान) की सहायता से उक्त पदार्थों (औषध) का रस पतला तैयार होता है, जिससे वह सरलतापूर्वक आँतड़ियों (पाचक-संस्थान) में आचूषित होकर रस तथा रक्त में पहुँच जाता है और आवश्यक स्थान पर जाकर अपना प्रभाव डालता है। चूर्ण-भावना-विधि द्रवेण यावता सम्यक् चूर्णं सर्वं प्लुतं भवेत्। भावनायाः प्रमाणं तु चूर्णे प्रोक्तं भिषग्वरैः ।। 6 ।। जितने द्रव पदार्थ (नीबूरस आदि) से समस्त चूर्ण भली प्रकार भीग जायें, इतना द्रव पदार्थ चूर्णों की भावना में प्रयुक्त करना चाहिये। यह विद्वान् चिकित्सकों का कथन है। वक्तव्य— चूर्णों को किसी द्रव्य पदार्थ अर्थात् नीबू के रस आदि से भिगोकर सुखा लिया जाता है। इस क्रिया को 'भावना' कहा जाता है। भावना शीतकाल तथा उष्णकाल में देनी चाहिये ताकि चूर्ण निर्विघ्न सूख सके। वर्षाकाल में धूप न मिलने एवं वायु के आर्द्र होने के कारण उसमें सड़न उत्पन्न हो जाती है और चूर्ण खराब हो जाता है। आमलकादि चूर्ण आमलं चित्रक पथ्या पिप्पली सैन्धवस्तथा। चूर्णितोऽयं गणो ज्ञेयः सर्वज्वरविनाशनः ।। 7 ।। भेदी रुचिकरः श्लेष्मजेता दीपनपाचनः। आँवला, चित्ता, हरड़, पीपल तथा सेंधा नमक का चूर्ण सभी प्रकार के ज्वरों को नष्ट करता है। यह दस्तावर है, रुचि को बढ़ाता है, कफ को जीतता है, दीपन और पाचन है। वक्तव्य— यह 'आमलक्यादिगण' सु० सू० अ० 38 का है, किन्तु आचार्य शार्ङ्गधर ने इसमें 'सैन्धवलवण' मिलाकर 'सोने में सुगन्ध' वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया है। पिप्पली चूर्ण मधुना पिप्पलीचूर्णं लिहेत् कासज्वरापहम् ।। 8 ।। हिक्काश्वासहरं कण्ठ्यं प्लीहघ्नं बालकोचितम्। पीपल का चूर्ण मधु के साथ मिलाकर चाटने से कास तथा ज्वर को नष्ट करता है, हिचकी और श्वास को हरता है, कण्ठ को साफ करता है और प्लीहा (तिल्ली) की वृद्धि का नाश करता है। यह चूर्ण बालकों के उक्त रोगों में अत्यन्त लाभप्रद है।


[दायाँ स्तम्भ / Right Column]

त्रिफला चूर्ण एका हरीतकी योज्या द्वौ च योज्यौ बिभीतको ।। 9 ।। चत्वार्यामलकान्येवं त्रिफलैषा प्रकीर्तिता। त्रिफला मेहशोथघ्नी नाथयेद् विषमज्वरान् ।। 10 ।। दीपनी श्लेष्मपित्तघ्नी कुष्ठहन्त्री रसायनी। संयुक्ता सर्पिर्मधुभ्यां सैव नेत्राामयाञ्जयेत् ।। 11 ।। एक हरड़, दो बहेड़ा तथा चार आँवला इस प्रकार मिलाने से 'त्रिफला' कहा जाता है। उक्त त्रिफला चूर्ण प्रमेह और सूजन को तथा विषम ज्वरों को नष्ट करता है। जठराग्नि को बढ़ाता है, कफ तथा पित्त को नष्ट करता है, कुष्ठ (कोढ़) को हरता है तथा रसायन है। घी और शहद के साथ मिलाकर सेवन करने से नेत्र-रोगों को जीतता है। वक्तव्य— त्रिकटु तथा त्र्यूषण शब्द का तात्पर्य है—'त्रीणि ऊष्णानि कटुद्रव्याणि यस्मिन् तत् त्र्यूषणम्'। अर्थात् इसमें सोंठ, मरिच, पीपल मिलाया जाता है। इसकी मात्रा दो-तीन माशा पर्याप्त होती है। त्र्यूषण चूर्ण पिप्पली मरिचं शुण्ठी त्रिभिस्त्र्यूषणमुच्यते। दीपनं श्लेष्ममेदोघ्नं कुष्ठपीनसनाशनम् ।। 12 ।। जयेदरोचकं सामं मेहगुल्मगलामयान्। पिप्पली, मरिच, सोंठ इन तीन द्रव्यों को त्र्यूषण कहा जाता है। यह दीपन है, कफ तथा मेदोदोष को नाश करता है। कुष्ठ, पीनस (जुकाम), अरुचि, आमदोष, प्रमेह, गुल्म (वायुगोला) तथा गले के रोगों को जीतता है। वक्तव्य— त्रिकटु या त्र्यूषण दोनों शब्द समानार्थक हैं, अतएव पर्यायवाची हैं। तात्पर्य यह है कि इसमें तीन द्रव्य कटुरस-प्रधान अथवा दाहकारक होते हैं, जिनके नाम ऊपर दिये गये हैं। त्रिकटु चूर्ण की मात्रा 1-2 माशा स्वीकार की जाती है। पञ्चकोल चूर्ण पिप्पलीचव्यविश्वाह्नापिप्पलीमूलचित्रकैः ।। 13 ।। पञ्चकोलमिति ख्यातं रुच्यं पाचनदीपनम्। आनाहप्लीहगुल्मघ्नं शूलश्लेष्मोदरापहम् ।। 14 ।। पीपल, चव्य, सोंठ, पिप्पलामूल तथा चीता-इन पाँच द्रव्यों का सम्मिलित नाम 'पञ्चकोल' है। यह रुचिकर, दीपन तथा पाचन है। आनाह (आमाशय तथा पक्वाशय की गति

118 | शार्ङ्गधरसंहिता | [मध्यमखण्डे

Page 154Permalink

118 | शार्ङ्गधरसंहिता | [मध्यमखण्डे

का निरोध) प्लीहा वृद्धि तथा गुल्म को नष्ट करता है। शूल, कफविकार तथा उदररोगों को हरता है। वक्तव्य-पञ्चकोल में यदि मरिच मिला दी जाये तो उसे 'षडूषण' कहा जाता है। देखें-'पञ्चकोलं स मरिचं षडूषणमुदाहृतम्' (भा० नि०)। त्रिगन्ध-चतुर्जात चूर्ण त्रिगन्धमेलात्वक्पत्रैश्चतुर्जातं सकेशरैः । त्रिगन्धं सचतुर्जातं रूक्षोष्णं लघु पित्तकृत् ।। 15 ।। वर्ण्यं रुचिकरं तीक्ष्णं विषश्लेष्मामयाञ्जयेत् । इलायची, दालचीनी तथा तेजपत्ता-इन तीनों का नाम 'त्रिगन्ध' है और इसी में 'नागकेसर' मिला देने से 'चतुर्जात' कहलाता है। त्रिगन्ध तथा चतुर्जात रूक्ष, उष्ण (गर्म), लघु, पित्तकर, वर्ण के लिए हितकर, रुचिकर तथा तीक्ष्ण है। यह विष तथा कफ के रोगों को जीत लेता है। वक्तव्य-त्रिगन्ध को त्रिजात भी कहा जाता है। इसमें 'एला' के नाम से बड़ी इलायची डाली जाती है, किन्तु कुछ लोग इसमें छोटी इलायची डालने की भी सम्मति देते हैं। कृष्णादि चूर्ण (कृष्णारुणामुस्तक शृङ्गिकाणां तुल्येन चूर्णेन समाक्षिकेण ।। 16 ।। ज्वरातिसारः प्रशमं प्रयाति, सश्वासकासः सवमिः शिशूनाम्।) पीपल, अतीस, नागरमोथा, काकड़ासिंगी-इन चारों द्रव्यों को समान भाग में लेकर चूर्ण बना लें। इसे मधु मिलाकर चटाने से ज्वर, अतिसार, श्वास, कास तथा वमन रोग दूर हो जाते हैं। जीवनीयगण चूर्ण काकोली क्षीरकाकोली जीवकर्षभकौ तथा ।। 17 ।। मेदश्चान्या महामेदा जीवन्ती मधुकं तथा । मुद्गपर्णी माषपर्णी जीवनीया गणस्त्वयम् ।। 18 ।। जीवनीया गणः स्वादुर्गर्भसन्धानकृद्गुरुः । स्तन्यकृद् बृंहणो वृष्यः स्निग्धः शीतस्तृषापहः ।। 19 ।। रक्तपित्तं क्षतं शोषं ज्वरदाहानिलाञ्जयेत् । काकोली, क्षीरकाकोली, जीवक, ऋषभक, मेदा, महामेदा, जीवन्ती, मुलेठी, मुद्गपर्णी (वनमूँग) तथा माषपर्णी (मुगवन या वन उड़द)-इन सबको 'जीवनीयगण' कहा जाता है। यह जीवनीयगण स्वादिष्ट होता है। गर्भसन्धानकारक

(गर्भस्राव तथा गर्भपात को रोकता अथवा गर्भाधान का हेतु) है, गुरु है, दूध को बढ़ाता है, धातुओं को तथा वीर्य को बढ़ाता है, स्निग्ध है, शीत है, तृष्णा को हरता है, रक्तपित्त, क्षय (यक्ष्मा), शोष (धातुओं का सूखना), ज्वर, दाह तथा वातरोगों को जीत लेता है। अष्टवर्ग चूर्ण द्वे मेदे द्वे च काकोल्यौ जीवकर्षभकौ तथा ।। 20 ।। ऋद्धिवृद्धी च तैः सर्वैरष्टवर्ग उदाहृतः । अष्टवर्गों बुधैः प्रोक्तो जीवनीयसमो गुणैः ।। 21 ।। दोनों मेदा (मेदा तथा महामेदा), दोनों काकोली (काकोली तथा क्षीरकाकोली), जीवक, ऋषभक, ऋद्धि तथा वृद्धि इन सबको 'अष्टवर्ग' कहा जाता है। विद्वानों का कथन है, कि अष्टवर्ग के गुण जीवनीयगण के समान ही हैं। वक्तव्य-उक्त अष्टवर्ग कई शताब्दियों से सन्देह में पड़ा है। आज से लगभग चार सौ वर्ष पूर्व भावमिश्र ने इनके प्रतिनिधि रूप में निम्न चार द्रव्य निश्चित किये हैं। यथा-'मेदाजीवककाकोलीऋद्धिद्वन्द्वेऽपि चासति । वरीविदार्यश्वगन्धा वाराही च क्रमात् क्षिपेत् ।।' (भा० प्र० नि० ह० वर्ग)। अर्थात् मेदा-महामेदा के अभाव में शतावरी, जीवक-ऋषभक के अभाव में विदारीकन्द, काकोली- क्षीरकाकोली के अभाव में असगन्ध तथा ऋद्धि-वृद्धि के अभाव में वाराहीकन्द लेना चाहिये। इन्हीं का प्रयोग किया भी जाता है। प्रसन्नता की बात है कि इधर वास्तविक (असली) अष्टवर्ग का अन्वेषण भी कुछ परिश्रमी सज्जनों ने किया है, उसका भी यत्र-तत्र प्रयोग होने लगा है। परन्तु प्रामाणिकता का निर्णय फलप्राप्ति पर ही हो सकेगा। लवणपञ्चक चूर्ण सिन्धुसौवर्चलं चैव विडं सामुद्रिकं गडम़् । एकद्वित्रिचतुष्पञ्च लवणानि क्रमाद् विदुः ।। 22 ।। तेषु मुख्यं सैन्धवं स्यादनुक्ते तत्प्रयोजयेत् । सैन्धवाद्यं रोमक़ान्तं ज्ञेयं लवणपञ्चकम् ।। 23 ।। मधुरं सृष्टविण्मूत्रं स्निग्धं सूक्ष्मं बलापहम् । वीर्योष्णं दीपनं तीक्ष्णं कफपित्तविवर्धनम् ।। 24 ।। सिन्धु (सेंधा नमक), सौवर्चल (काला नमक), विड़नमक, सामुद्रिक (समुद्र नमक) तथा गड लवण (साँभर नमक) ये क्रमशः एक लवण (केवल सेंधा नमक), द्विलवण (सेंधा और साँचर्), त्रिलवण (सेंधा, साँचर् तथा विड़),

षष्ठोऽध्यायः] चूर्णकल्पना 119

Page 155Permalink

यहाँ पृष्ठ का सम्पूर्ण प्रतिलेखन प्रस्तुत है:

षष्ठोऽध्यायः] चूर्णकल्पना 119 चतुर्लवण (सेंधा, सोंचर, विड तथा समुद्र नमक) और पञ्चलवण (सेंधा, सोंचर, विड, समुद्र तथा साँभर नमक) कहे जाते हैं। इन सभी में सेंधा नमक प्रधान माना जाता है। अतः जहाँ पर केवल 'लवण' शब्द का प्रयोग हो वहाँ सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिये। सैन्धव से रोमक या साँभर नमक पर्यन्त लवणों का नाम 'लवणपञ्चक' है। उक्त लवण मधुर (स्वादिष्ट या रुचिकर) होते हैं, मल तथा मूत्र को निकालने वाला स्निग्ध और सूक्ष्म है, बलनाशक है, उष्ण (गर्म) है, दीपन है, तीक्ष्ण है तथा कफ और पित्त को बढ़ाता है। वक्तव्य-सैन्धव लवण खान से, सोंचर नमक मण्डी नामक पहाड़ से, समुद्र लवण समुद्र के जल से, गडनमक (साँभर) राजपूताना की साम्भर झील से निकाला जाता है और विड नमक गंधप्रसारणी नामक लता का क्षार है। भारत में लवण मूलतः चार स्रोतों से प्राप्त होता है-1. सैन्धव (Rock Salt), 2. सामुद्र (Sea water), 3. ताड़ाग (Brine) तथा 4. भौम (Saline efflorescence)। इनमें सामुद्र लवण का ही अधिक उपयोग होता है। लवण भोजन का एक उपयोगी पदार्थ है, किन्तु इसका अधिक प्रयोग हानिकर होता है। देखें-च० वि० अ० 1।

क्षारद्वय चूर्ण स्वर्जिका यावशूकश्च क्षारयुग्ममुदाहृतम् । ज्ञेयौ वह्निसमौ क्षारौ स्वर्जिकायावशूकजौ ॥ 25 ॥ क्षाराश्चान्येऽपि गुल्मार्शोग्रहणीरुक्छिद्ः सराः । पाचनाः कृमिपुंस्त्वघ्नाः शर्कराश्मरिनाशनाः ॥ 26 ॥ सज्जीखार तथा जौखार इन दोनों को 'क्षारयुग्म' या 'क्षारद्वय' कहा जाता है। उक्त दोनों क्षार अग्नि के समान (दाहक तथा पाचक) होते हैं और दूसरे क्षार (पलाशक्षार तथा अर्कक्षार आदि) भी वायुगोला, बवासीर, ग्रहणी रोग, शर्करा तथा अश्मरी (पथरी) को नष्ट करते हैं। वक्तव्य-मोरवा, पलाश, मदार एवं सेहुण्ड (थूहर) आदि को जलाकर भस्म बना ली जाती है और भस्म को पानी में घोलकर रख लिया जाता है। जब पानी नितर जाता है, तो उसे (पानी को) धीरे-धीरे दूसरे पात्र में नितार दिया जाता है। इस जल को वाष्पीकरण द्वारा उड़ा देने पर क्षार प्राप्त होता है। विशेष जानकारी के लिए देखें-सु० सू० अ० 11.11।


सुदर्शन चूर्ण त्रिफला रजनीयुग्मं कण्टकारीयुगं शठी। त्रिकटु ग्रन्थिकं मूर्वा गुडूची धन्वयासकः ॥ 27 ॥ कटुका पर्पटो मुस्तं त्रायमाणा च बालकम्। निम्बः पुष्करमूलं च मधूयष्टी च वत्सकम् ॥ 28 ॥ यवानीन्द्रयवो भार्गी शिग्रुबीजं सुराष्ट्रजा। वचा त्वक्पद्मकोशीरचन्दनातिविषाबलाः ॥ 29 ॥ शालिपर्णी पृश्निपर्णी विडङ्गं तगरं तथा। चित्रको देवकाष्ठं च चव्यं पत्रं पटोलजम् ॥ 30 ॥ जीवकर्षभकौ चैव लवङ्गं वंशलोचना। पुण्डरीकं च काकोली पत्रकं जातिपत्रकम् ॥ 31 ॥ तालीसपत्रं च तथा समभागानि चूर्णयेत्। सर्वचूर्णस्य चार्थार्शं कैरातं निक्षिपेत् सुधीः ॥ 32 ॥ एतत् सुदर्शनं नाम चूर्णं दोषत्रयापहम्। ज्वरांश्च निखिलान्हन्यान्नात्र कार्या विचारणा ॥ 33 ॥ पृथग्द्वन्द्वागन्तुजांश्च धातुस्थान्विषमज्वरान्। सन्निपातोद्भवांश्चापि मानसानपि नाशयेत् ॥ 34 ॥ शीतज्वरैकाहिकादीन् मोहं तन्द्रां भ्रमं तृषाम्। श्वासं कासं च पाण्डुं च हृद्रोगं हन्ति कामलाम् ॥ 35 ॥ त्रिकपृष्ठकटीजानुपार्श्वशूलनिवारणम् । शीताम्बुना पिबेद्धीमान् सर्वज्वरनिवृत्तये ॥ 36 ॥ सुदर्शनं यथा चक्रं दानवानां विनाशनम्। तद्वज्ज्वराणां सर्वेषामिदं चूर्णं प्रणाशनम् ॥ 37 ॥ त्रिफला, हल्दी, दारुहल्दी, बनभण्टा, कण्टकारी, कचूर, त्रिकटु, पीपलामूल, गिलोय, धमासा, कुटकी, पित्तपापड़ा, नागरमोथा, त्रायमाणा, नेत्रबाला, नीम की छाल, पोहकरमूल, मुलेठी, कुरैया की छाल, अजवायन, इन्द्रजौ, भारंगी, सहिजन के बीज, फुलाई हुई फिटकिरी, वच, दालचीनी, पद्मकाठ, खस, श्वेतचन्दन, अतीस, बरियारा, शालपर्णी, पिठवन, वायविडंग, तगर, चीता की जड़, देवदारु, चव्य (चाव), परवल की पत्ती, जीवक तथा ऋषभक (या विदारीकन्द दो भाग), लौंग, वंशलोचन, कमल, काकोली (अभाव में असगन्ध), तेजपत्ता, जावित्री अथवा चमेली के पत्ते तथा तालीस के पत्ते-इन सब द्रव्यों को समान भाग में लेकर चूर्ण बनायें। इस चूर्ण में उक्त द्रव्यों का आधा भाग चिरायता का चूर्ण मिला दें। इस चूर्ण का नाम 'सुदर्शन चूर्ण' है। यह वात आदि तीनों दोषों को शान्त करता है और सभी प्रकार के ज्वरों को नष्ट करता है, इसमें कोई भी सन्देह नहीं है। पृथक्-पृथक्

Page 156Permalink

120 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे दोषों से तथा दो-दो दोषों से तथा आगन्तुज कारणों से उत्पन्न हुये ज्वरों को, रसादि धातुओं में पहुँचे हुये ज्वरों को तथा विषमज्वरों (मौसमी बुखार या मलेरिया, तिजारी, चौथिया आदि) को और सन्निपात से उत्पन्न हुये तथा मानसिक ज्वरों को, शीतपूर्वक ज्वर तथा एकाहिक आदि (रोजाना होने वाले) ज्वरों, तन्द्रा, भ्रम, प्यास, श्वास, कास, पाण्डुरोग, हृद्रोग तथा कामला (पीलिया) को नष्ट करता है। त्रिकस्थान, पीठ, कमर, घुटने तथा पसली के शूल (दर्द) को दूर करता है। सभी ज्वरों को दूर करने के लिए इस चूर्ण का शीतल जल के साथ सेवन करना चाहिये। जैसे भगवान् सुदर्शनचक्र से दानवों (दुष्टों) का विनाश करते हैं, ठीक उसी प्रकार यह चूर्ण सभी ज्वरों का विनाश करता है। वक्तव्य—सचमुच यह चूर्ण आयुर्वेद का एक उत्तम रत्न है। अन्यान्य रोगों के अतिरिक्त भूतावेश में भी इसके अद्भुत प्रभाव को देखकर आश्चर्यचकित हो जाना पड़ता है। त्रिफलापिप्पली चूर्ण कासश्वासज्वरहरा त्रिफला पिप्पलीयुता। चूर्णिता मधुना लीढा भेदिनी चाग्निबोधिनी।।३८।। त्रिफला तथा पीपल का चूर्ण शहद के साथ मिलाकर चाटने से कास, श्वास तथा ज्वर को हरता है। यह दस्तावर है तथा पाचक अग्नि को भी बढ़ाता है। कट्फलादि चूर्ण कट्फलं मुस्तकं तिक्ता शठी शृङ्गी च पौष्करम्। चूर्णमेषां च मधुना शृङ्गबेररसेन वा।।३९।। लिहेज्ज्वरहरं कण्ठ्यं कासश्वासारुचिर्जयेत्। वायुं छर्दिं तथा शूलं क्षयञ्चैव व्यपोहति।।४०।। कायफल, नागरमोथा, कुटकी, कचूर, काकड़ासिंगी तथा पोहकरमूल का चूर्ण शहद एवं अदरख के रस के साथ मिलाकर चाटना चाहिये। यह 'कट्फलादि चूर्ण' ज्वर को हरता है, कण्ठ के विकारों को दूर करता है तथा कास, श्वास एवं अरुचि को जीत लेता है। वायु के शूल, कै तथा क्षय (यक्ष्मा) रोग को नष्ट करता है। बृहत्कट्फलादि चूर्ण कट्फलं पौष्करं शृङ्गी मुस्ता त्रिकटुकं शठी। समस्तान्येकशो वापि सूक्ष्मचूर्णानि कारयेत्।।४१।। आर्द्रकस्वरसक्षौद्रैर्लिह्यात् कफविनाशनम्। शूलानिलारुचिच्छर्दिकॉसश्वासक्षयापहम् ।।४२।। कायफल, पोहकरमूल, काकड़ासिंगी, नागरमोथा, त्रिकटु (सोंठ, मरिच, और पीपल) तथा कचूर-इन सब द्रव्यों का अथवा एक-एक द्रव्य का सूक्ष्म (कपड़छन) चूर्ण बना लें। इसे अदरक के रस तथा मधु के साथ चाटने से यह कफजनित विकारों को नष्ट करता है और शूल, वात-विकार, अरुचि, कै, कास, श्वास तथा क्षय को नष्ट करता है। वक्तव्य—उक्त चूर्ण ऊर्ध्वजत्रु (गर्दन के ऊपरी अंगों) के विकारों में बहुत लाभदायक हैं और शिरोरोग की उत्तम औषध है। तृतीय कट्फलादि लेह कट्फलं पौष्करं कृष्णा शृङ्गी च मधुना सह। श्वासकासज्वरहरः श्रेष्ठो लेहः कफान्तकृत्।।४३।। कायफल, पोहकरमूल, पीपल तथा काकड़ासिंगी का चूर्ण मधु के साथ मिलाकर चाटने से श्वास, कास तथा ज्वर को हरता है और इसका अवलेह (मधु में मिलाकर चाटने योग्य बनाया हुआ) कफ को शान्त करने के लिए उत्तम औषध माना गया है। शृंग्यादि चूर्ण शृङ्गीं प्रतिविषां कृष्णां चूर्णितां मधुना लिहेत्। शिशोः कासज्वरच्छर्दिशान्त्यै वा केवलां विषाम्।।४४।। काकड़ासिंगी, अतीस तथा पीपल का चूर्ण बनाकर तथा मधु मिलाकर चटनी जैसा बना लें। इसे बच्चों के कास, ज्वर तथा कै (वमन) की शान्ति के लिए प्रयोग करें, अथवा केवल अतीस का चूर्ण मधु के साथ उक्त रोगों में प्रयुक्त करे। यवक्षारादि चूर्ण (यवक्षारविषाशृङ्गीमागधीपौष्करोद्भवम् । चूर्णं क्षौद्रयुतं लीढं पञ्च कासाञ्जयेच्छिशोः ।।४५।।) जौखार, अतीस, काकड़ासिंगी, पीपल तथा पोहकरमूल का चूर्ण मधु के साथ चाटने से बच्चों के पाँच प्रकार के कासों (खाँसी) को जीत लेता है। शुण्ठ्यादि चूर्ण शुण्ठीप्रतिविषाहिङ्गुमुस्ताकुटजचित्रकैः । चूर्णमुष्णाम्बुना पीतमामातीसारनाशनम् ।।४६।। सोंठ, अतीस, घी में भुनी हुई हींग, नागरमोथा, कुरैया की छाल तथा चीता की जड़ का चूर्ण गुनगुने जल के साथ पीने से आमातिसार या पेचिस को नष्ट करता है।

षष्ठोऽध्यायः] चूर्णकल्पना 121

Page 157Permalink

षष्ठोऽध्यायः] चूर्णकल्पना 121 हरीतक्यादि चूर्ण हरीतकी प्रतिविषा सिन्धु सौवर्चलं वचा। हिङ्गु चेति कृतं चूर्णं पिबेदुष्णेन वारिणा ।। 47 ।। आमातीसारशमनं ग्राहि चाग्निप्रबोधनम् । हरड़, अतीस, सेंधा नमक, सोंचर नमक, वच तथा हींग का बनाया हुआ चूर्ण उष्ण जल के साथ पीयें। यह चूर्ण आमातिसार को शान्त कर जठराग्नि को प्रज्वलित करता है। लघुगङ्गाधर चूर्ण मुस्तमिन्द्रयवं बिल्वं लोध्रं मोचरसं तथा ।। 48 ।। धातकीं चूर्णयेत् तक्रगुडाभ्यां पाययेत् सुधीः । सर्वातीसारशमनं निरुणद्धि प्रवाहिकाम् ।। 49 ।। लघुगङ्गाधरं नाम चूर्णं सङ्ग्राहकं परम्। नागरमोथा, इन्द्रजौ, बेलगिरि, लोध, मोचरस तथा धाय के फूल का चूर्ण बना लें और इसे तक्र (मट्ठा) तथा गुड़ के साथ मिलाकर पिलायें। यह सब अतिसारों को शान्त करता है और प्रवाहिका (पेचिस) को रोकता है। इस चूर्ण का नाम 'लघुगङ्गाधर' है। यह बहुत अच्छा संग्राहक या दस्तों को रोकने वाला है। वृद्धगङ्गाधर चूर्ण मुस्तारलुकशुण्ठीभिर्धातकीलोध्रबालकैः ।। 50 ।। बिल्वमोचरसाभ्यां च पाठेन्द्रयववत्सकैः। आम्रबीजं प्रतिविषा लज्जालुरिति चूर्णितम् ।। 51 ।। क्षौद्रतण्डुलपानीयैः पीतैर्याति प्रवाहिका । सर्वातिसारा ग्रहणी प्रशमं याति वेगता ।। 52 ।। वृद्धगङ्गाधरं चूर्णं सरिद्वेगस्य रोधकम्। नागरमोथा, टेंटू की छाल, सोंठ, धाय के फूल, लोध, नेत्रबाला, बेलगिरी, मोचरस, पाठा, इन्द्रजौ, कुरैया की छाल, आम की गुठली, अतीस तथा लज्जावन्ती-इन सब द्रव्यों का चूर्ण मधु तथा चावलों के धोवन के साथ पीने से प्रवाहिका (पेचिस) दूर हो जाती है, सभी प्रकार के दस्त तथा ग्रहणी रोग शीघ्र ही शान्त हो जाते हैं। इस चूर्ण का नाम 'वृद्धगङ्गाधर' है। यह अपने प्रभाव से नदी के वेग (प्रवाह) को भी रोक देता है। वक्तव्य-यह अतिशयोक्तिपूर्ण फलश्रुति मात्र इसके विशिष्ट प्रभाव के प्रति रोगी तथा चिकित्सक दोनों को अपने गुणों की ओर आकृष्ट करती है। अजमोदादि चूर्ण अजमोदा मोचरसं सशृङ्गबेरं सधातकी कुसुमम् ।। 53 ।। गोदधिमथितयुक्तं गङ्गामपि वाहिनीं रुन्ध्यात्। अजमोदा, मोचरस, सोंठ तथा धाय के फूल का चूर्ण गाय के दही अथवा मट्ठा में मिलाकर पीने से बहती हुई गङ्गा को भी रोक देता है, अतिसार की तो बात ही क्या है? मरिचादि चूर्ण तक्रेण यः पिबेन्नित्यं चूर्णं मरिचसम्भवम् ।। 54 ।। चित्रसौवर्चलोपेतं ग्रहणी तस्य नश्यति । उदरप्लीहमन्दाग्निगुल्मार्शो नाशनं भवेत् ।। 55 ।। जो मनुष्य मरिच, चीता की जड़ तथा सोंचर नमक का चूर्ण मट्ठा के साथ प्रतिदिन पीता है, उसका ग्रहणी रोग नष्ट हो जाता है और उदर रोग, प्लीहा-वृद्धि, मन्दाग्नि, वायुगोला तथा बवासीर का विनाश हो जाता है। कपित्थाष्टक चूर्ण अष्टौ भागाः कपित्थस्य षड्भागा शर्करा मता। दाडिमं तिन्तिडीकं च श्रीफलं धातकी तथा ।। 56 ।। अजमोदा च पिप्पल्यः प्रत्येकं स्युस्त्रिभागिकाः। मरिचं जीरकं धान्यं ग्रन्थिकं बालकं तथा ।। 57 ।। सौवर्चलं यवानी च चातुर्जातं सचित्रकम्। नागरं चैकभागाः स्युः प्रत्येकं सूक्ष्मचूर्णितम् ।। 58 ।। कपित्थाष्टकसंज्ञं स्याच्चूर्णमेतद्गलामयान् । अतीसारं क्षयं गुल्मं ग्रहणीं च व्यपोहति ।। 59 ।। कैथ के फल का सूखा गूदा आठ भाग (8 तोला), चीनी 4 भाग (4 तोला), अनारदाना (खट्टे अनार के बीज), जिरिष्क, बेलगिरी, धाय के फूल, अजमोदा तथा पीपल प्रत्येक तीन-तीन भाग (3-3 तोला), मरिच, जीरा (सफेद भुना हुआ), धनियाँ, पीपलामूल, नेत्रबाला, सोंचरनमक, अजवायन, चतुर्जात (दालचीनी, इलायची, तेजपत्ता तथा नागकेसर), चीता की जड़ तथा सोंठ प्रत्येक एक-एक भाग (1-1 तोला), इन सबका चूर्ण 'कपित्थाष्टक' कहलाता है। यह चूर्ण गलरोगों, अतिसार, क्षय, गुल्म (वायुगोला) तथा ग्रहणी रोग को नष्ट करता है। दाडिमाष्टक चूर्ण दाडिमी द्विपला ग्राह्या खण्डादष्टपलानि च । त्रिगन्धस्य पलं चैकं त्रिकटु स्यात् पलत्रयम् ।। 60 ।। एतदेकीकृतं सर्वं चूर्णं स्याद् दाडिमाष्टकम्। रुचिकृद्दीपनं कण्ठ्यं ग्राहि कासज्वरापहम् ।। 61 ।।

122 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे

Page 158Permalink

122 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे

[बायाँ स्तम्भ] अनारदाना (खट्टा) दो पल (8 तोला), खाँड (चीनी) दस पल (40 तोला), त्रिगन्ध (दालचीनी, बड़ी इलायची तथा तेजपत्ता) एक पल (4 तोला) तथा त्रिकटु (सोंठ, मरिच तथा पीपल) तीन पल (12 तोला), इन सबका चूर्ण 'दाडिमाष्टक चूर्ण' कहलाता है। उक्त चूर्ण रुचिकारक है, दीपन (अग्निवर्द्धक) है, कण्ठ के रोगों को हरता है, ग्राही (मलरोधक) है, कास तथा ज्वर को नष्ट करता है।

बृहद् दाडिमाष्टक चूर्ण दाडिमस्य पलान्यष्टौ शर्करायाः पलाष्टकम्। पिप्पली पिप्पलीमूलं यवानी मरिचं तथा ।। 62 ।। धान्यकं जीरकं शुण्ठी प्रत्येकं पलसम्मितम्। कर्षमात्रा तुगाक्षीरी त्वक्पत्रैलाश्च केशरम् ।। 63 ।। प्रत्येकं कोलमात्राः स्युस्तच्चूर्णं दाडिमाष्टकम्। अतीसारं क्षयं गुल्मं ग्रहणीं च गलग्रहम् ।। 64 ।। मन्दाग्निं पीनसं कासं चूर्णमेतद् व्यपोहति।

अनारदाना (खट्टा) 8 पल (32 तोला), चीनी 8 पल (32 तोला), पीपल, पीपलामूल, अजवायन, मरिच, धनियां, सफेद जीरा तथा सोंठ प्रत्येक द्रव्य एक-एक पल (4-4 तोला), वंशलोचन एक कर्ष (1 तोला), दालचीनी, तेजपत्ता, बड़ी इलायची तथा नागकेसर प्रत्येक एक-एक कोल (6-6 माशा)। इसका नाम भी 'दाडिमाष्टक चूर्ण' है। यह चूर्ण अतिसार, क्षय, गुल्म, ग्रहणीरोग, गलग्रह (गले की रुकावट), मन्दाग्नि, पीनस (जुकाम) तथा कास को नष्ट करता है।

पिप्पल्यादि चूर्ण (पिप्पली बृहती व्याघ्री यवक्षारकलिङ्गकाः ।। 65 ।। चित्रकं सारिवा पाठा शठी लवणपञ्चकम्। तच्चूर्णं पाययेद् दध्ना सुरयोष्णाम्बुनापि वा ।। 66 ।। मारुतग्रहणीदोषशमनं परमं हितम्।)

पीपल, बनभण्टा, कण्टकारी, जौखार, इन्द्रजौ, चीता की जड़, सारिवा, पाठा, कचूर तथा लवणपञ्चक (पाँचों नमक), इनका चूर्ण दही के साथ अथवा सुरा (मद्य या आसव-अरिष्टों) के साथ अथवा उष्ण जल के साथ पिलाना चाहिये। यह चूर्ण वातजनित ग्रहणी दोष को शान्त करने वाली उत्तम औषध है।

लवङ्गादि चूर्ण लवङ्गं शुद्धकर्पूरमेलात्वङ्नागकेशरम् ।। 67 ।। जातीफलमुशीरं च नागरं कृष्णजीरकम्।


[दायाँ स्तम्भ] कृष्णागुरुस्तुगाक्षीरी मांसी नीलोत्पलं कणा ।। 68 ।। चन्दनं तगरं बालं कङ्कोलं चेति चूर्णयेत्। समभागानि सर्वाणि सर्वेभ्योऽर्धा सिता भवेत् ।। 69 ।। लवङ्गाद्यमिदं चूर्णं राजाहं वह्निदीपनम्। रोचनं तर्पणं वृष्यं त्रिदोषघ्नं बलप्रदम् ।। 70 ।। हृद्रोगं कण्ठरोगं च कासं हिक्कां च पीनसम्। यक्ष्माणं तमकं श्वासमतीसारमुरःक्षतम् ।। 71 ।। प्रमेहरुचिगुल्मादीन् ग्रहणीमपि नाशयेत्।

लौंग, शुद्ध कपूर (देशी कपूर), बड़ी इलायची, दालचीनी, नागकेसर, जायफल, खस, सोंठ, काला जीरा, काला अगुरु, वंशलोचन, जटामांसी, नीला कमल, पीपल, सफेद चन्दन, तगर, नेत्रबाला तथा शीतलचीनी-इन द्रव्यों को समान भाग में लेकर चूर्ण बनायें और समस्त चूर्ण से आधी चीनी मिला दें। यह चूर्ण 'लवङ्गादि चूर्ण' कहलाता है। यह चूर्ण राजाओं के योग्य अर्थात् बहुत उत्तम है, जठराग्नि को बढ़ाता है, रोपण (यदि व्रण रोगी को खिलाया जाये तो व्रण भर जाता) है, तर्पण (तृप्तिकारक या धातुवर्द्धक) है, त्रिदोषशामक, बलवर्द्धक तथा हृदयरोग, कण्ठरोग, कास, हिचकी, पीनस (जुकाम), यक्ष्मा, तमकश्वास (प्रायः सभी श्वास रोगी इसी श्वास रोग से पीड़ित रहते हैं), अतिसार, उरःक्षत (वक्षःस्थल का भीतरी घाव), प्रमेह, अरुचि, गुल्म आदि रोगों और ग्रहणी रोग को भी नष्ट करता है।

जातीफलादि चूर्ण जातीफललवङ्गैलापत्रत्वङ्नागकेशरैः ।। 72 ।। कर्पूरचन्दनतिलैस्त्वक्क्षीरीतगरामलैः । तालीसपिप्पलीपथ्यास्थूलजीरकचित्रकैः ।। 73 ।। शुण्ठीविडङ्गमरिचैः समभागविचूर्णितैः। यावन्त्येतानि सर्वाणि कुर्याद्भङ्गां च तावतीम् ।। 74 ।। सर्वचूर्णसमा देया शर्करा च भिषग्वरैः। कर्षमात्रं ततः खादेन्मधुना प्लावितं सुधीः ।। 75 ।। अस्य प्रभावाद् ग्रहणीकासश्वासारुचिक्षयाः। वातश्लेष्मप्रतिश्यायाः प्रशमं यान्ति वेगतः ।। 76 ।।

जायफल, लौंग, बड़ी इलायची, तेजपत्ता, नागकेसर, देशी कपूर, सफेद चन्दन, काला तिल, वंशलोचन, तगर, आँवला, तालीसपत्र, पीपल, बड़ी हरड़, सफेद जीरा, चीता, सोंठ, वायविडंग तथा मरिच-इन सबका समान चूर्ण बनायें; जितना यह चूर्ण हो उतनी ही भाँग पीसकर मिला दें और इस समस्त चूर्ण के समान भाग चीनी (खाँड) मिलानी चाहिये।

षष्ठोऽध्यायः ] चूर्णकल्पना 123

Page 159Permalink

Here is the complete text extracted from the image:

षष्ठोऽध्यायः ] चूर्णकल्पना 123 इस चूर्ण का नाम 'जातीफलादि चूर्ण' है। इस चूर्ण की एक कर्ष (1 तोला) की मात्रा मधु के साथ मिलाकर खानी चाहिये। इसके प्रभाव से ग्रहणी रोग, कास, श्वास, अरुचि (खाने की इच्छा न होना), क्षय (यक्ष्मा) तथा वातकफजनित प्रतिश्याय (बिगड़े हुये जुकाम) शीघ्र ही शान्त हो जाते हैं। महाखाण्डव चूर्ण मरिचं नागपुष्पाणि तालीसं लवणानि च। प्रत्येकमेकभागाः स्युः पिप्पलीमूलचित्रकैः ।। 77 ।। त्वक्कणा तिन्तिडीकं च जीरकं च द्विभागिकम्। धान्याम्लवेतसौ विश्वं भद्रैला बदराणि च ।। 78 ।। अजमोदा जलधरः प्रत्येकं स्युस्त्रिभागिकाः । सर्वौषधिचतुर्थांशं दाडिमस्य फलं भवेत् ।। 79 ।। द्रव्येभ्यो निखिलेभ्यश्च सिता देयार्धमात्रया। महाखाण्डवसंज्ञं स्याच्चूर्णमेतत् सुरोचनम् ।। 80 ।। अग्निदीप्तिकरं हृद्यं कासातीसारनाशनम्। हृद्रोगकण्ठजठरमुखरोगप्रणाशनम् ।। 81 ।। विसूचीकां तथाध्मानमर्शोगुल्मकृमीनपि । छर्दिं पञ्चविधां श्वासं चूर्णमेतद् व्यपोहति ।। 82 ।। मरिच, नागकेसर, तालीसपत्र तथा लवणपञ्चक (सेंधा, सोंचर, विरिया, सामुद्र तथा साँभर नमक) प्रत्येक एक-एक भाग (एक-एक तोला); पीपलामूल, चीता की जड़, दालचीनी, पीपल, जिरिष्क तथा सफेद जीरा, प्रत्येक दो-दो भाग (2-2 तोला); धनियाँ, अम्लवेत, सोंठ, बड़ी इलायची, बेर (खट्टे बेरों का चूर्ण), अजमोदा (इसमें देशी अजवायन डाली जाये तो अच्छा है) तथा नागरमोथा प्रत्येक तीन-तीन भाग (3-3 तोला), उक्त सब औषधियों के चूर्ण की अपेक्षा चौथाई भाग अनारदाना लेना चाहिये और इस समस्त चूर्ण से आधी चीनी डालनी चाहिये। इस चूर्ण का नाम 'महाखाण्डव' है। यह अत्यन्त स्वादिष्ट चूर्ण है। अग्नि को दीप्त करता है, हृदय को शक्ति देता है, कास और अतिसार को नष्ट करता है, हृदय, कण्ठ, उदर एवं मुख के रोगों का नाश करता है, विसूची (हैजा), अफारा, बवासीर, गुल्म, कृमि, पाँच प्रकार की कै और श्वास रोग को नष्ट करता है। नारायण चूर्ण चित्रकं त्रिफलां व्योषं जीरकं हपुषा वचा। यवानी पिप्पलीमूलं शतपुष्पाऽजन्धिका ।। 83 ।। अजमोदा शठी धान्यं विडङ्गं स्थूलजीरकम् । हेमाह्वा पौष्करं मूलं क्षारौ लवणपञ्चकम् ।। 84 ।। कुष्ठं चेति समांशानि विशालां स्याद् द्विभागिका। त्रिवृत् त्रिभागा विज्ञेया दन्त्या भागत्रयं भवेत् ।। 85 ।। चतुर्भागा शीतला स्यात् सर्वाण्येकत्र चूर्णयेत्। पाचनस्नेहनाद्यैश्च स्निग्धकोष्ठस्य रोगिणः ।। 86 ।। दद्याच्चूर्ण विरेकाय सर्वरोगप्रणाशनम्। हृद्रोगे पाण्डुरोगे च कासे श्वासे भगन्दरे ।। 87 ।। मन्देऽग्नौ च ज्वरे कुष्ठे ग्रहण्यां च गलग्रहे। दद्याद् युक्तानुपानेन तथाध्माने सुरादिभिः ।। 88 ।। गुल्मे बदरनीरेण विड्भेदे दधिमस्तुना । उष्णाम्बुभिरजीर्णे च वृक्षाम्लैः परिकर्तिषु ।। 89 ।। उष्ट्रीदुग्धेनोदरेषु तथा तक्रेण वा गवाम्। प्रसन्नया वातरोगे दाडिमाम्भोभिरर्शसि ।। 90 ।। द्विविधे च विषे दद्याद् घृतेन विषनाशनम् । चूर्णं नारायणं नाम दुष्टरोगगणापहम् ।। 91 ।। चीता की जड़, त्रिफला (हरड़, बहेड़ा, आँवला), व्योष (सोंठ, मरिच, पीपल), जीरा सफेद (भुना हुआ), हाऊबेर, वच, अजवायन, पीपलामूल, सौंफ, वनतुलसी (पत्र अथवा बीज), अजमोदा, कचूर, धनियाँ, वायविडंग, कलौंजी, चोक (सत्यनाशी की जड़), पोहकरमूल, जौखार, सज्जीखार, सेंधा नमक, सोंचर नमक, साँभर नमक, विड़ नमक, समुद्र नमक एवं कूठ ये सब द्रव्य समान भाग (1-1 तोला), इन्द्रायण (जड़ अथवा फल) दो भाग (2 तोला), निसोत सफेद तीन भाग (3 तोला), दन्ती (जमालगोटा की जड़) तीन भाग (3 तोला) एवं सातला (सतवन नामक सेहुण्ड भेद) चार भाग (4 तोला), इन सबका चूर्ण बनाकर एक में मिला दें। पाचन, स्नेहन एवं स्वेदन कर्म द्वारा स्निग्ध किया गया है उदर जिसका, ऐसे रोगी को इस विरेचन चूर्ण का (दस्त होने के लिए) प्रयोग करें। यह सभी रोगों का विनाश करता है, हृदय रोग में, पाण्डुरोग में, कास में, श्वास में, भगन्दर में, मन्दाग्नि में, ज्वर में, कुष्ठ में, ग्रहणीरोग में एवं गलग्रह (गले की रुकावट) में यथायोग्य अनुपान के साथ प्रयुक्त करना चाहिये। अफारा में मद्य (आसव, अरिष्ट) के साथ, वायुगोला में बेरी की छाल के क्वाथ के साथ, मलभेद (दस्तौं) में दही के पानी के साथ, अजीर्ण (अपच) में उष्ण जल के साथ, परिकर्तिका (गुद-वलियों में कैंची से काटने की-सी पीड़ा) में विषांविल के क्वाथ से, उदर रोगों में ऊँटनी के दूध से अथवा गाय के मट्ठा के साथ, वातव्याधियों में प्रसन्ना (उच्च श्रेणी की शराब) के साथ, बादी बवासीर (खूनी में बहुत हानि करता है) में

124 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे

Page 160Permalink

124 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे अनार के रस अथवा अनार के छिलके के क्वाथ के साथ देना चाहिये तथा स्थावर एवं जंगम विष में घी के साथ मिलाकर प्रयुक्त करे। इसका नाम 'नारायण चूर्ण' है। यह दुष्ट रोगों के समूह को नष्ट करता है। वक्तव्य-शोधन अर्थात् वमन एवं विरेचन के पूर्व सभी शोधनीय मनुष्यों को विशेष रूप से क्रूर कोष्ठ (कड़े कोठे) वालों में पाचनक्रिया, स्नेहनक्रिया तथा स्वेदनक्रिया (देखें- शा० उ० खं० 1-2) का प्रयोग किया जाता है, ताकि आमदोष पककर अपना स्थान छोड़ दें, कोष्ठ चिकना हो जाये और शरीर भर के या सम्पूर्ण धातुओं के दोष कोष्ठ में आ जायें। इन क्रियाओं से लाभ यह होता है कि दोषों या दूषित पदार्थों या दूषक पदार्थों के निकलने में कठिनाई नहीं होती अर्थात् वमन तथा विरेचन सुखपूर्वक हो जाते हैं। उक्त चूर्ण एक उत्तम विरेचन चूर्ण है। अतएव उक्त क्रियाएँ कराकर ही इसका सेवन कराना चाहिये। हपुषादि चूर्ण हपुषा त्रिफला चैव त्रायमाणा च पिप्पली। हेमक्षीरी त्रिवृच्चैव शातला कटुका वचा।।92।। नीलिनी सैन्धवं कृष्णां लवणं चेति चूर्णयेत्। उष्णोदकेन मूत्रेण दाडिमत्रिफलारसैः ।। 93 ।। तथा मांभरसेनापि यथायोग्यं पिबेन्नरः । अजीर्णे प्लीह्नि गुल्मेषु शोफार्शोविषमाग्निषु ।। 94 ।। हलीमकामलापाण्डुकुष्ठाध्मानोदरेष्वपि । हाऊबेर, त्रिफला, त्रायमाणा, पिप्पली, चोक (सत्यानाशी की जड़), सफेद निसोत, सतवन, कुटकी, वच, नीम की पत्ती अथवा जड़, सेंधा नमक अथवा काला नमक-इनका चूर्ण बना लें। इसका नाम 'हपुषादि चूर्ण' है। इसको आवश्यकतानुसार उष्ण जल के साथ अथवा गोमूत्र के साथ, अनार के रस के साथ, त्रिफला के रस के साथ अथवा मांसरस के साथ अजीर्ण (अपच या बदहजमी) प्लीहा रोग, गुल्म, सूजन, बवासीर, विषमाग्नि, हलीमक (कालाजार), कामला (पीलिया), पाण्डुरोग, कुष्ठ, अफारा एवं उदर रोगों में पीना चाहिये। पञ्चसम चूर्ण शुण्ठी हरीतकी कृष्णा त्रिवृत्सौवर्चलं तथा ।। 95 ।। समभागानि सर्वाणि सूक्ष्मचूर्णानि कारयेत्। ज्ञेयं पञ्चसमं चूर्णमेतच्छूलहरं परम् ।। 96 ।। आध्मानजठरार्शोज्मामवातहरं स्मृतम्। सोंठ, बड़ी हरड़, पीपल, सफेद निसोत एवं सोंचर नमक- इन सब द्रव्यों को समान भाग में लेकर सूक्ष्म चूर्ण बना लें। इसका नाम 'पञ्चसम चूर्ण' है। यह चूर्ण शूल अफारा, उदर रोग एवं बवासीर को नष्ट करता है और आमवात (गठिया) को हरता है। नाराच चूर्ण कर्षमात्रा भवेत्कृष्णा त्रिवृता स्यात्पलोन्मिता ।। 97 ।। खण्डात्पलं च विज्ञेयं चूर्णमेकत्र कारयेत्। कर्षोन्मितं लिहेदेतत् क्षौद्रेणाध्माननाशनम् ।। 98 ।। गाढविट्कोदरकफान् पित्तशूलं च नाशयेत्। पीपल एक कर्ष (तोला), निसोत एक पल (4 तोला) तथा खाँड एक पल (4 तोला), पहले दो वस्तुओं को पीसकर, चीनी मिलाकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को एक कर्ष परिमाण में लेकर मधु के साथ मिलाकर चाट लें। इससे अफारा का नाश होता है, गाढ़ विट्कता (कब्जियत), उदर रोग, कफ के विकार एवं पित्तजनित शूल का नाश होता है। इस चूर्ण का नाम 'नाराच चूर्ण' है। इस चूर्ण के सेवन से विरेचन होता है। लवणत्रितयादि चूर्ण लवणत्रितयं क्षारौ शतपुष्याद्वयं वचा।।99।। अजमोदाऽजगन्धा च हपुषा जीरकद्वयम्। मरिचं पिप्पलीमूलं पिप्पली गजपिप्पली।। 100 ।। हिङ्गुश्च हिङ्गुपत्री च शठी पाठोपकुञ्चिका। शुण्ठी चित्रकचव्यानि विडङ्गं चाम्लवेतसम्।। 101 ।। दाडिमं तिन्तिडीकं च त्रिवृद्दन्ती शतावरी। इन्द्रवारुणिका भार्गी देवदारु यवानिका ।। 102 ।। कुस्तुम्बुरुस्तुम्बुरूणि पौष्करं बदराणि च। शिवा चेति समांशानां चूर्णमेकत्र कारयेत् ।। 103 ।। भावयेदार्द्रकरसैर्बीजपूररसैस्तथा । तत्पिबेत् सर्पिषा जीर्णे मद्येनोष्णोदकेन वा ।। 104 ।। कोलाम्भसा वा तक्रेण दुग्धेनौष्ट्रेण मस्तुना। यकृत्प्लीहकटीशूलगुदकुक्षिरुदामयान् ।। 105 ।। अर्शोविष्ठम्भमन्दाग्निगुल्मप्लीहोदराणि च। हिक्काध्मानश्वासकासाञ्जयदेतान्न संशयः ।। 106 ।। एतैरेवौषधैः सम्यग् घृतं वा साधयेद्भिषक्। लवणत्रय (सेंधा, सोंचर एवं विड), दोनों क्षार (जौखार

षष्ठोऽध्यायः ] चूर्णकल्पना 125

Page 161Permalink

षष्ठोऽध्यायः ] चूर्णकल्पना 125 एवं सज्जीखार), सौंफ, सोया, वच, अजमोदा, वनतुलसी के बीज या पत्ते, हाऊबेर, सफेद जीरा, काला जीरा, मरिच, पीपलामूल, पीपल, गजपीपल, हींग (घी में भुनी हुई), हिंगुपत्री (डिकेमाली), कचूर, पाठा, कलौंजी, सोंठ, चीता की जड़, चव्य, वायविडंग, अम्लवेत, अनारदाना, जिरिष्क, निसोत, दन्ती की जड़, शतावर, इन्द्रायण की जड़ अथवा फल, भारंगी, देवदारु, अजवायन, धनियाँ, तुम्बुल, पोहकरमूल, खट्टे बेर एवं बडी हरड़, इन सब द्रव्यों का चूर्ण समान भाग में लेकर एक में मिला दें, फिर इसे अदरख के रस तथा नीबू के रस की भावना दें, अर्थात् उक्त रसों में भली-भाँति सानकर सुखा लें। इस चूर्ण को अधिक मात्रा में लेकर, पुरानी मद्य (आसव-अरिष्ट), उष्ण जल, बेर का क्वाथ, मट्ठा, ऊँटनी का दूध अथवा दही का पानी, इनमें से किसी एक अनुपान के साथ पीयें। यह चूर्ण यकृत्-विकार, कटिशूल (कमर का दर्द), गुदरोग (तूनी-प्रतितूनी आदि अथवा मलाशय के रोग), कुक्षिरोग (आमाशय के रोग) एवं हृदय के रोग, बवासीर, विष्टम्भ (अन्त्र आदि की रुकावट), मन्दाग्नि, गुल्म, प्लीहा-वृद्धि, उदर रोग, हिचकी, अफारा, श्वास एवं कास को जीतता है; इसमें कोई भी सन्देह नहीं है। अथवा विद्वान् (स्नेहपाक को भली-भाँति जानने वाला) चिकित्सक इन्हीं औषधियों का कल्क एवं क्वाथ डालकर घृत भी तैयार कर सकता है। वक्तव्य-घृतपाक की विधि इसी खण्ड के 9वें अध्याय में देखें। तुम्बुर्वादि चूर्ण तुम्बूरूणि त्रिलवणं यवानी पुष्कराह्वयम् ।। 107 ।। यवक्षाराभयाहिङ्गुविडङ्गानि समानि च। त्रिवृत् त्रिभागा विज्ञेया सूक्ष्मचूर्णानि कारयेत् ।। 108 ।। पिबेदुष्णेन तोयेन यवक्वाथेन वा पिबेत् । जयेत्सर्वाणि शूलानि गुल्माध्मानोदराणि च ।। 109 ।। तुम्बुरु (तुम्बुल), सेंधा नमक, सोंचर नमक, विरिया नमक, देशी अजवायन, पोहकरमूल, जौखार, बड़ी हरड़, हींग (घृत भृष्ट) एवं वायविडंग, इन सब द्रव्यों को समान भाग (एक-एक तोला) में लें और निसोत (सफेद) तीन भाग (3 तोला) लेकर सबका सूक्ष्म चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को गरम जल के साथ अथवा इन्द्रजौ के क्वाथ के साथ पीयें। यह चूर्ण सभी प्रकार के शूल को, गुल्म को, आध्मान (अफारा) एवं उदर रोग को जीतता है। चित्रकादि चूर्ण चित्रकं नागरं हिङ्गु पिप्पली पिप्पलीजटा। चव्याजमोदा मरिचं प्रत्येकं कर्षसम्मितम् ।। 110 ।। स्वर्जिका च यवक्षारः सिन्धुः सौवर्चलं विडम्। सामुद्रं रोमकं च कोलमात्राणि कारयेत् ।। 111 ।। एकीकृत्याखिलं चूर्णं भावयेन्मातुलुङ्गजैः । रसैर्दाडिमजैर्वापि शोषयेदातपेन च ।। 112 ।। एतच्चूर्णं जयेद् गुल्मं ग्रहणीमामजां रुजम्। अग्निं च कुरुते दीप्तं रुचिकृत् कफनाशनम् ।। 113 ।। चीता की जड़, सोंठ, भुनी हींग, पीपल, पीपलामूल, चव्य (चाव), अजमोदा तथा मरिच प्रत्येक एक-एक कर्ष (1-1 तोला), सज्जीखार, जौखार, सेंधा नमक, सोंचर नमक, विरिया नमक, सामुद्र नमक तथा साँभर नमक प्रत्येक एक-एक कोल (आधा-आधा तोला), इन सबका चूर्ण करें। यह चूर्ण गुल्म, ग्रहणीरोग एवं आमजनित पीड़ा को जीतता है और अग्नि को दीप्त करता है। यह रुचिकारक है एवं कफ को नष्ट करता है। वडवानल चूर्ण सैन्धवं पिप्पलीमूलं पिप्पली चव्यचित्रकम्। शुण्ठी हरीतकी चेति क्रमवृद्धानि चूर्णयेत् ।। 114 ।। वडवानलनामैतच्चूर्णं स्यादग्निदीपनम्। सेंधा नमक, पीपलामूल, पीपल, चव्य, चीता, सोंठ तथा हरड़ को क्रमशः 1-2-3-4-5-6-7 भाग में लेकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण का नाम 'वडवानल' है और यह जठराग्नि को दीप्त करता है। अजमोदादि चूर्ण अजमोदा विडङ्गानि सैन्धवं देवदारु च ।। 115 ।। चित्रकः पिप्पलीमूलं शतपुष्पा च पिप्पली। मरिचं चेति कर्षांशं प्रत्येकं कारयेद् बुधः ।। 116 ।। कर्षंस्तु पञ्च पथ्याया दश स्युर्वृद्धदारुकात्। नागराच्च दशैव स्युः सर्वाण्येकत्र चूर्णयेत् ।। 117 ।। पिबेत् कोष्णजलेनैव चूर्णं श्वयथुनाशनम् । आमवातरुजं हन्ति सन्धिपीडां च गृध्रसीम् ।। 118 ।। कटिपृष्ठगुदस्थां च जङ्घयोश्च रुजं जयेत्। तूनीप्रतूनीविश्वाचीकफवातामयाञ्जयेत् ।। 119 ।। समेन वा गुडेनास्य वटकान् कारयेद्भिषक्। अजमोदा, वायविडंग, सेंधा नमक, देवदारु, चीता की

Page 162Permalink

126 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यखण्डे जड़, पीपलामूल, सौंफ, पीपल तथा मरिच-प्रत्येक द्रव्य का चूर्ण 1-1 तोला, बड़ी हरड़ का चूर्ण 5 तोला, विधारा का चूर्ण दस तोला लेकर सबको एकत्र कर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को उष्ण जल के साथ सेवन करें। यह चूर्ण शोथ (सूजन) को नष्ट करता है, आमवात की पीड़ा को, सन्धियों की पीड़ा को एवं गृध्रसी रोग को नष्ट करता है। कमर, पीठ, गुद एवं जंघाओं (टांगों) की पीड़ा को जीतता है और तूनी (मलाशय एवं मूत्राशय में उत्पन्न होकर गुद तथा लिंग की ओर जाने वाली पीड़ा), प्रतितूनी (तूनी के विपरीत जाने वाली पीड़ा), विश्वाची (बाहु की जकड़न) तथा कफजनित एवं वातजनित रोगों को जीतता है। इस चूर्ण में समान भाग गुड़ डालकर बटक (बड़ी गोलियाँ) भी बनायी जाती हैं। इस योग का नाम 'अजमोदादि बटक' है। वक्तव्य-यह चूर्ण आमवात आदि विकारों की उत्तम औषध है। इसका चूर्ण रूप में तो प्रयोग होता ही है, किन्तु कुछ चिकित्सक गुड़ की चासनी बनाकर उसमें चूर्ण मिलाकर इसकी गोलियाँ भी बना लेते हैं। शुण्ठ्यादि चूर्ण (शुण्ठी सौवर्चलं हिङ्गु दाडिमं चाम्लवेतसम् ।। 120 ।। चूर्णमुष्णाम्बुना पेयं श्वासहद्रोगशान्तये।) सोंठ, सोंचर नमक, घी में भुनी हींग, अनारदाना और अम्लवेतस इनका समान भाग चूर्ण बनाकर उष्ण जल के साथ पीना चाहिये। इससे श्वास एवं हृदयरोग शान्त हो जाते हैं। इस चूर्ण का नाम 'शुण्ठ्यादि चूर्ण' है। वक्तव्य-यह एक उत्तम स्वादिष्ट चूर्ण है। हिंग्वादि चूर्ण हिङ्गु पाठाऽभया धान्यं दाडिमं चित्रकः शठी ।। 121 ।। अजमोदा त्रिकटुकं हपुषा चाम्लवेतसम्। अजगन्धा तिन्तिडीकं जीरकं पौष्करं वचा ।। 122 ।। चव्यं क्षारद्वयं पञ्च लवणानि विचूर्णयेत्। प्राग्भोजनस्य मध्ये वा चूर्णमेतत् प्रयोजयेत् ।। 123 ।। पिबेद् वा जीर्णमद्येन तक्रेणोष्णोदकेन वा। गुल्मे वातकफोद्भूते हृद्ग्रहेऽष्ठीलिकासु च ।। 124 ।। हृद्वस्तिपार्श्वशूलेषु शूले च गुदयोनिजे। मूत्रकृच्छ्रे तथानाहे पाण्डुरोगेऽरुचौ तथा ।। 125 ।। हिक्कायां यकृति प्लीह्नि श्वासे कासे गलग्रहे। ग्रहण्यर्शोविकारेषु चूर्णमेतत् प्रशस्यते ।। 126 ।। भावितं मातुलुङ्गस्य बहुशः स्वरसेन वा। कुर्याच्च गुटिका बह्नीर्वातश्लेष्मामयापहाः ।। 127 ।। घी में भुनी हींग, पाठा, बड़ी हरड़, धनियाँ, अनारदाना, चीता की जड़, कचूर, अजमोदा, सोंठ, मरिच, पीपल, हाऊबेर, अम्लवेत, वनतुलसी के बीज या पत्ते, जिरिष्क, भुना हुआ जीरा, पोहकरमूल, वच, चाव, सज्जीखार, जौखार, सेंधा नमक, सोंचर नमक, विरिया नमक, समुद्र नमक एवं साँभर नमक- इनका चूर्ण बना लें। भोजन के पूर्व अथवा मध्य में (प्रत्येक ग्रास में अथवा भोजन में मिलाकर) इस चूर्ण का प्रयोग करें अथवा पुराना मद्य (आसव आदि) के साथ अथवा मट्ठा के साथ अथवा उष्ण जल के साथ प्रयोग करें। वात एवं कफ से उत्पन्न हुये गुल्म, हृदय की जकड़न, अष्ठीला (वातव्याधि- विशेष), हृदय, वस्ति (मूत्राशय) एवं पसली के शूल, गुद तथा योनि (गर्भाशय) के शूल, मूत्रकृच्छ्र, आनाह (अन्त्रगति- निरोध), पाण्डुरोग, अरुचि, हिचकी, यकृत् एवं प्लीहा के विकारों, श्वास, कास, गले की रुकावट, ग्रहणी एवं अर्श के विकारों में यह चूर्ण उत्तम माना जाता है। अथवा बिजौरा नींबू के स्वरस से कई बार भावना देकर इस चूर्ण की गोलियाँ बना लें। ये गोलियाँ वातज एवं कफज रोगों को नष्ट करती हैं। वक्तव्य-यह सुप्रसिद्ध 'हिंग्वादि चूर्ण' है। बिजौरा नींबू के स्थान में 'कागजी नींबू' का भी प्रयोग किया जा सकता है। यवानीखाण्डव चूर्ण यवानी दाडिमं शुण्ठी तिन्तिडीकाम्लवेतसौ। बदराम्लं च कुर्वीत चतुःशाणमितानि च ।। 128 ।। सार्धद्विशाणं मरिचं पिप्पली दशशाणिका। त्वक्सौवर्चलधान्याकं जीरकं द्विदिशाणकम् ।। 129 ।। चतुःषष्टिमितैः शाणैः शर्करामत्र योजयेत्। चूर्णितं सर्वमेकत्र यवानीखाण्डवाभिधम् ।। 130 ।। चूर्ण नयेत् पाण्डुरोगं हृद्रोगं ग्रहणीं ज्वरम्। छर्दिशोषारुतिसारांश्च प्लीहानाहविबन्धताम् ।। 131 ।। अरुचिं शूलमन्दाग्निमर्शोजिह्वागलामयान्। अजवायन, अनारदाना, सोंठ, तिन्तिडीक (जिरिष्क), अम्लवेत तथा बेर का चूरा 4-4 शाण, मरिच 2½ शाण, पिप्पली 10 शाण, दालचीनी, कालानमक, धनियाँ तथा जीरा 2-2 शाण एवं शर्करा 64 शाण, सबको पीसकर चूर्ण बना लें। इसका नाम 'यवानीखाण्डव' है। यह पाण्डुरोग, हृदयरोग,

षष्ठोऽध्यायः ] चूर्णकल्पना 127

Page 163Permalink

षष्ठोऽध्यायः ] चूर्णकल्पना 127 ग्रहणीरोग, ज्वर, उलटी, शोष, अतिसार, प्लीहा, आनाह, मिलाकर चाटना चाहिये। यह चूर्ण श्वास, कास एवं क्षय मलबन्ध, अरुचि, शूल, मन्दाग्नि, अर्श तथा जीभ एवं गले (यक्ष्मा) को हरता है; हाथ, पाँव एवं शरीर के किसी भी के रोगों को जीतता है। अवयव के दाह को जीतता है; मन्दाग्नि, जीभ की सुप्तता (शून्यता या रसग्रहण की असमर्थता), पसली के शूल, अरुचि, तालीसादि चूर्ण ज्वर एवं ऊपर के स्रोतों (नाक, मुख आदि) द्वारा निकलने तालीसं मरिचं शुण्ठी पिप्पली वंशरोचनम् ।। 132 ।। वाले रक्तपित्त को शीघ्र ही शान्त करता है। एकद्वित्रिचतुःपञ्चकर्षभागान् प्रकल्पयेत्। वक्तव्य-उक्त चूर्ण आयुर्वेद का एक सुप्रसिद्ध योग है। एलात्वचोस्तु कर्षार्धं प्रत्येकं भागमाचरेत् ।। 133 ।। इसने अपने अद्भुत गुणों की धाक प्रत्येक वैद्य के हृदय पर द्वात्रिंशत्कर्षतुलिता प्रदेया शर्करा बुधैः। जमा रखी है। इस चूर्ण को घृत-मधु दोनों के साथ मिलाकर तालीसाद्यमिदं चूर्ण रोचनं पाचनं स्मृतम् ।। 134 ।। खाना चाहिये। इसमें साधारणतया एक तोला घी तथा नौ कासश्वासज्वरहरं छर्द्यतीसारनाशनम्। माशा मधु लेना चाहिये। शोषाध्मानहरं प्लीहाग्रहणीपाण्डुरोगजित् ।। 135 ।। पक्त्वा वा शर्करां चूर्णं क्षिपेत् स्याद् गुटिका ततः। लवणभास्कर चूर्ण तालीसपत्र एक तोला, मरिच दो तोला, सोंठ तीन तोला, सामुद्रलवणं कार्यमष्टकर्षमितं बुधैः। पिप्पली चार तोला एवं वंशलोचन पाँच तोला लें और इलायची पञ्च सौवर्चलं ग्राह्यं बिडं सैन्धवधान्यकात् ।। 140 ।। (छोटी) तथा दालचीनी प्रत्येक आधा-आधा तोला लें और पिप्पली पिप्पलीमूलं कृष्णजीरकपत्रकम्। इसमें बत्तीस तोला चीनी मिला दें। इस चूर्ण का नाम 'तालीसादि नागकेशरतालीसमम्लवेतसकं तथा ।। 141 ।। चूर्ण' है। यह चूर्ण रुचिकर एवं पाचन है। कास, श्वास, ज्वर, द्विकर्षमात्राण्येतानि प्रत्येकं कारयेद् बुधः। छर्दि (कै, वमन, उल्टी) तथा अतिसार को नष्ट करता है, मरिचं जीरकं विश्वमेकैकं कर्षमात्रकम् ।। 142 ।। शोष (यक्ष्मा) तथा अफारा को हरता है और प्लीहारोग, दाडिमं स्याच्चतुष्कर्षं त्वगेला चार्धकार्षिकी। ग्रहणीरोग एवं पाण्डुरोग को जीतता है। अथवा उक्त बत्तीस एतच्चूर्णीकृतं सर्वं लवणं भास्कराभिधम् ।। 143 ।। तोला चीनी की चासनी बनाकर और उसमें चूर्ण मिलाकर शाणप्रमाणं देयं तु मस्तुतक्रसुरासवैः। गोलियाँ बना लें। वातश्लेष्मभवं गुल्मं प्लीहानमुदरं क्षयम् ।। 144 ।। वक्तव्य - चीनी अथवा गुड़ की चासनी में जो चूर्ण डाले अर्शांसि ग्रहणीं कुष्ठं विबन्धं च भगन्दरम्। जायें, उन्हें अत्यन्त बारीक कर लेना चाहिये, अन्यथा गोलियाँ शोफं शूलं श्वासकासावामवातं च हृद्रुजम् ।। 145 ।। उत्तम नहीं बनेंगी। मन्दाग्नि नाशयेदेतद् दीपनं पाचनं परम्। सितोपलादि चूर्ण सर्वलोकहितार्थाय भास्करेणोदितं पुरा ।। 146 ।। सितोपला षोडश स्यादष्टौ स्याद्वंशरोचना ।। 136 ।। सामुद्र नमक आठ तोला, सोंचर नमक पाँच तोला, विरिया पिप्पली स्याच्चतुष्कर्षा स्यादेला च द्विकार्षिकी। नमक, सेंधा नमक, धनियाँ, पीपल, पीपलामूल, कालाजीरा, एकः कर्षस्त्वचः कार्यश्चूर्णयेत् सर्वमेकतः ।। 137 ।। तेजपत्ता, नागकेसर, तालीसपत्र और अम्लवेत ये प्रत्येक द्रव्य सितोपलादिकं चूर्णं मधुसर्पिर्युतं लिहेत्। दो-दो तोला, मरिच, सफेद जीरा (भुना) एवं सोंठ (एक-एक श्वासकासक्षयहरं हस्तपादाङ्गदाहजित् ।। 138 ।। तोला), अनारदाना चार तोला, दालचीनी और इलायची प्रत्येक मन्दाग्निं सुप्तजिह्वत्वं पार्श्वशूलमरोचकम्। आधा तोला, इन सबका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण का नाम ज्वरमूर्ध्वगतं रक्तं पित्तमाशु व्यपोहति ।। 139 ।। 'लवणभास्कर' है। इसकी एक मात्रा एक शाण (3 माशा) सितोपला (मिश्री) सोलह तोला, वंशलोचन आठ तोला, है। इसे मस्तु (दही का पानी), तक्र (मट्ठा), सुरा (मद्य) पीपल चार तोला, छोटी इलायची दो तोला एवं दालचीनी एवं आसव (कुमार्यासव आदि किसी आसव) के साथ देना एक तोला, इन सब द्रव्यों का चूर्ण करके एक में मिला लें। चाहिये। यह चूर्ण वात-कफजनित गुल्म, प्लीहा-विकार, इस चूर्ण का नाम 'सितोपलादि' है। इसे घी तथा मधु के साथ उदररोग, क्षय (यक्ष्मा), बवासीर, ग्रहणीरोग, कुष्ठ (कोढ़),