गीतगोविन्दम् (महाकवि जयदेव - सम्पूर्ण १२ सर्ग व २४ अष्टपदी सटीक)
Gita Govinda of Jayadeva with Hindi Commentary
महाकवि जयदेव / पं. रामचन्द्र मिश्र द्वारा
द्वादशः सर्गः—सुप्रीत-पीताम्बरः ४०७ अनुवाद—हे प्राण प्रिय ! आप मेरे कुचोंपर पत्र रचना कीजिए। मेरे कपोलों पर चित्रावली रचना कीजिए, जघन-स्थलीको करधनीसे सजा दीजिए। बालोंमें मनोहर कबरी बन्धन कीजिए, हाथोंमें कंगन पहनाइए, पैरोंमें नूपुर पहना दीजिए। श्रीराधाने इस तरह जो कुछ कहा, पीताम्बरधारी श्रीकृष्णने प्रसन्न होकर वैसा ही किया। पद्यानुवाद— कुच पर पत्र, चित्र गालों पर, जघन करधनी, केशे सुमन सजाओ, राधा बोली—हे पीताम्बर वेशे। कलय-वलय कर, पद मणि नूपुर पहनाओ हे मेरे। हरि विहँसे कह—प्रिये! समर्पित हूँ चरणोंमें तेरे॥ बालबोधिनी—प्रस्तुत श्लोकमें कवि जयदेव इस अष्टपदीके सूत्रोंकी पुनः अवतारणा करते हुए कह रहे हैं कि पीताम्बर श्रीकृष्णको श्रीराधाके द्वारा जो कुछ भी कहा गया, उन्होंने प्रसन्न मनसे सब वैसा ही सम्पन्न किया। 'अपि' पदसे घोषित होता है कि श्रीराधाका जो-जो अभीष्ट था, श्रीकृष्णके द्वारा वैसा-वैसा शृङ्गार अत्यन्त प्रीतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। श्रीराधाका सानुनय आग्रह है कि हे यदुनन्दन ! स्तनों पर पत्रावलीकी चित्रकारी कर दीजिए, मेरे गालों पर मकर आदि की चित्र रचना कर दीजिए। मेरी कमरमें आप करधनी पहना दीजिए, मेरे बालोंसे माला निर्माल्य हो गयी है—आप मनोहर मालासे मेरे केशोंको ग्रंथन कर दीजिए, हाथोंमें कंगन पहना दीजिए, मेरे पैरोंमें मणिमय नूपुर पहना दीजिए। श्रीकृष्ण द्वारा यह पूरा ही शृङ्गार सम्पादित किया गया—अत्यन्त प्रीति एवं आनन्दके साथ। श्रीकृष्ण ही श्रीराधाके सम्पूर्ण मण्डन बन गये। प्रस्तुत श्लोकमें हरिणी छंद यथा संख्या अलंकार, प्रगल्भा नायिका, दक्षिण नायक तथा शृङ्गार रसका संयोग पक्ष निरूपित हुआ है।
४०८ श्रीगीतगोविन्दम् यद्गान्धर्व-कलासु कौशलमनुध्यानं च यद्वैष्णवं यच्छृङ्गार विवेक-तत्त्व-रचना-काव्येषु लीलायितम्। तत्सर्वं जयदेव पण्डित-कवेः कृष्णैकतानात्मनः सानन्दाः परिशोधयन्तु सुधियः श्रीगीतगोविन्दतः ॥२॥ अन्वय—[अथोपसंहारेऽपि स्वाभीष्टोपासनायाः सर्वोत्तमता निश्चयावेशेन कारुण्योदयात् तत्र सन्दिहानान् भक्तरसिकजनान् प्रत्याह]—भोः सुधियः (श्रीकृष्णभक्तिरसोल्लासितचित्ताः साधवः) [भवन्तः] सानन्दाः (आनन्देन सहिताः सन्तः) कृष्णैकतानात्मनः (कृष्णे एकतानः एकाग्रः अनन्यवृत्तिरिति यावत् आत्मा मनः यस्य तस्य; श्रीकृष्णैकान्तभक्तस्यैव सर्वगुणाश्रयत्वादित्यर्थः; यस्यास्ति भक्तिर्भगवत्यकिञ्चने इत्युक्तेः) जयदेव-पण्डितकवेः (पण्डासद-सद्विवेचिका बुद्धिः तया अन्वितः कविः सत्काव्य- कर्त्ता; जयदेव एव पण्डितकविस्तस्य) श्रीगीतगोविन्दतः (श्रीगीत- गोविन्द-ग्रन्थात्) [वक्ष्यमाणं] तत् सर्वं परिशोधयन्तु (परि सर्वतोभावेन शोधयन्तु आशङ्कापङ्कमुद्धार्य निश्चिन्वन्तु इत्यर्थः) [तत् किमित्याह]—यत् गान्धर्वकलासु (सङ्गीतशास्त्रोक्त- गीतराग- तालादिषु) कौशलं (नैपुण्यं) [तदेव निर्बन्धानुसारेण जानन्तु इत्यर्थः]; [न केवलमेतत्, अपि तु] यत् वैष्णवं (वेवेष्टि विश्वं व्याप्नोतीति विष्णुः; सर्वव्यापनशीलस्य विष्णोः अचिन्त्या- नन्तशक्तेः स्वयं भगवतः श्रीकृष्णस्य भजन-विषयकं) अनुध्यानं (अनुचिन्तनं स्वाभीष्ट-तल्लीलाविचार-समाधानात् अनुक्षण- चिन्तनमित्यर्थः) [तदपि एतद्दृष्ट्येव निश्चिन्वन्तु; नित्यत्व- सर्वोत्तमत्वनिश्चयात् द्रढ़ीकुर्वन्तु इतिभावः] यदपि शृङ्गारविवेकतत्त्वं (तत्रापि दुरूहगतेः शृङ्गारस्य-महाप्रेमरसस्य विवेके विचारे यत् तत्त्वं दुरूहातिदुरूह-व्रजलीलागतं) [तदपि निश्चिन्वन्तु]; काव्येषु यत् लीलायितं (विलसितं, रासलीलादि-व्यञ्जनाविशेष ग्रथनं) [तदपि परिशेषयन्तु एतदनुसारेण निश्चिन्वन्तु] ॥२॥ अनुवाद—जो गान्धर्व कलाओंमें कौशल हैं, श्रीकृष्णका जो ध्यान है, शृङ्गार रसका जो वास्तविक तत्त्व-विवेचन है,
द्वादशः सर्गः—सुप्रीत-पीताम्बरः ४०९ भगवल्लीलाका जो काव्यमें वर्णन है, उन सबको भगवान् श्रीकृष्णमें एकाग्रचित्त रखनेवाले विद्वान् श्रीगीतगोविन्द नामक काव्यसे आनन्दपूर्वक परिशोधन करें। अर्थात् समझें और समझायें। बालबोधिनी—प्रस्तुत श्लोकमें विद्वानोंकी प्रार्थनाके व्याजसे आत्मप्रशंसा करते हैं। हे सुधी जनो ! जयदेव पण्डित कविका सर्वस्व गीतगोविन्द है। आप गीतगोविन्दको ही समझें और समझायें। गीतगोविन्दकी भी रसवत्ताकी परख करें। प्रामाणिक वस्तुकी परख आवश्यक है। गान्धर्वविद्या संगीत-शास्त्रका ही पर्याय है। अतः गान्धर्वविद्यामें जो भी विचक्षणता एवं कुशलता हो सकती है, इस काव्यमें उसे लिपिबद्ध कर दिया गया है। श्रीभगवान् सम्बन्धी वैष्णव साधनाके ध्यान-चिन्तनकी जो शुद्ध परिणति है, उसका भी निदर्शन रसमें कर दिया गया है। शृङ्गार रसका जो संयोग विप्रलम्भादिरूपसे विवेचन है, उसका भी सर्वोत्कृष्ट वर्णन इसमें किया गया है। शृङ्गाररस प्रधान काव्य प्रणयनकी जो लीला है, वह भी इसमें उत्तम रूपसे रूपायित हुई है। कवि जयदेव श्रीकृष्णमें ही अपने मन और बुद्धिको एकान्तिक रूपसे अभिनिविष्ट करनेवाले हैं। उनकी यह रचना श्रीकृष्णका एकाग्र ध्यान करनेके लिए ही है। विष्णुभक्त कला-कुशलताकी विवेकपूर्ण तत्त्व रचना की, ध्यान-चिन्तन की, लीला वर्णन की, सर्वोत्कृष्टता एवं अद्भुतताकी परिशुद्धिका स्वरूप देखना चाहें अथवा परखना चाहें तो इस महान प्रबन्ध-काव्य गीतगोविन्दके माध्यमसे करें। साध्वी माध्वीक! चिन्ता न भवति भवतः शर्करे कर्कशासि। द्राक्षे द्रक्ष्यन्ति के त्वाममृत! मृतमसि क्षीर! नीरं रसस्ते। माकन्द! क्रन्द कान्ताधर! धर न तुलां गच्छ यच्छन्ति भावं यावच्छृङ्गारसारं शुभमिव जयदेवस्य वैदग्ध्यवाचः ॥ ३ ॥
४१० श्रीगीतगोविन्दम्
अन्वय—[अथ “हृद्रोगमाश्वपहिनोत्यचिरेण धीर” इति शुकोक्तप्रायत्वात् एतच्छ्रवणकीर्त्तनस्मरणानुमोदनप्रभावमाह]—इह (मर्त्यलोके) यावत् जयदेवस्य वचांसि (पदावली) विष्वक् (सर्वतः) शृङ्गार-सारस्वतं (शृङ्गार-रस-सन्दर्भियं भावं) यच्छन्ति (ददति) तावत् हे माध्वीक (मधो) भवतः चिन्ता साध्वी न भवति (मधुरत्वेऽपि त्वयि मादकत्वादित्यर्थः); हे शर्करे त्वं कर्करा (कङ्करवत् कठिना) असि (कङ्करवत् प्रतीयसे इतिभावः; मादकत्वाभावेऽपि तव कठिनत्वादित्यर्थः); हे द्राक्षे के त्वां द्रक्ष्यन्ति (कोमलत्वेऽपि निन्द्यदेशोद्भवत्वादित्यर्थः), हे अमृत त्वं मृतम् असि (मरणान्तरं सुरलोके-प्राप्यत्वादित्यर्थः); हे क्षीर ते रसः नीरं (नीरवत्, आवर्त्तनाद्यपेक्षत्वात्), हे माकन्द (चूत) त्वं क्रन्द (रुदिहि; त्वगष्ट्यादिहेयांशसाहित्यात्); हे कान्ताधर (अतिलोभनीय-प्रियाधर), त्वं धरणितलं (पातालम् असुरालयं) गच्छ (अधोदातृनाम्त्वात् तवात्र स्थितिरपि न युक्तेत्यर्थः; श्रीजयदेव-वर्णित-मधुराख्यभक्ति-रसास्वादनिर्वृतजनास्त्वयि घृणामेव प्रदर्शयिष्यन्तीति भावः) ॥३॥ अनुवाद—अरे माध्वीक (द्राक्षासव)! तुम्हारा चिन्तन ठीक नहीं है। हे शर्करे (शक्कर)! तुम अति कर्कशा हो। हे द्राक्षे ! (अंगूर) तुम्हें कौन देखेगा। हे अमृत! तुम तो मृत तुल्य हो। हे दुग्ध! तुम्हारा स्वाद तो जलके समान है। हे माकन्द (पके आम)! तुम अब क्रन्दन करो। हे कान्ताके अधर! तुम अब पाताल चले जाओ, जब तक शृङ्गारके सार सर्वस्व शुभमय कवि जयदेवकी विदग्धतापूर्ण वाणी है, तुम्हारा कोई काम नहीं है। बालबोधिनी—प्रस्तुत श्लोकमें कवि जयदेवने श्रीगीतगोविन्द काव्यकी माधुर्य वैदग्धीका वर्णन किया है। सार रूपमें काव्य उज्ज्वलतम शृङ्गार रसकी मंगलमयी प्रस्तुति है, इसकी मधुरताकी ऊँचाई इतनी अनुपमेय हो गयी है कि संसारकी कोई भी मधुर वस्तु इसके सामने फीकी पड़ गई
द्वादशः सर्गः—सुप्रीत-पीताम्बरः ४११ है। कोई भी मधुर वस्तु सुधी वैष्णवोंके लिए माधुर्यका परिवेषण नहीं कर सकती। कवि जयदेवके विदग्धतापूर्ण वचन स्वयं ही शुभ हैं, सम्पूर्ण सार-के-सार हैं, जो सार है वह शृङ्गार रस है और शृङ्गार रसका सार गीतगोविन्द है। जो कुछ भी शुभ और मंगल है वह है श्रीकृष्ण और श्रीराधाका मंगल चरित। गीतगोविन्द जैसी रस माधुर्य वैचित्री कहीं भी तो नहीं है, जिसका भगवद्भक्त रसिकजन आस्वादन कर सकें। इन शृङ्गार सार सर्वस्व वचनावलीके सामने सम्पूर्ण संसारका एकाग्रभूत माधुर्य धूमायित हो गया है। नीरस हो गया है। ग्रन्थकार कहते हैं—हे माध्वीक ! अंगूरसे बनी मदिरा ! तुम्हारी क्या चिन्ता करें, तुम्हारी मधुरता व्यर्थ है। सज्जनोंके लिए तुम्हारी मादकता किस काम की? हे शर्करे ! तुम मीठी हो तो क्या हुआ, कितनी कर्कशा हो, क्या तुम गवेषणाके योग्य हो, तुममें तो सार ही नहीं है, हे द्राक्षे ! तुम डरो मत, तुम्हारी ओर क्या कोई रसिकजन कभी देख सकता है? हे अमृत ! तुम्हें तो गर्व ही नहीं करना चाहिए, तुम तो मरे हुए ही हो, हे क्षीर रस (दूध) मैं रस हूँ, यह जानकर गर्व मत करो, क्योंकि तुम्हारा रस तो नीर ही है। हे माकन्द पके हुए रस फल, तुम्हें तो रोना ही है, रसिकजन तुम्हारा जरा भी चिन्तन नहीं करेंगे। हे कामिनीके अधर ! तुम्हारा भी कोई स्थान नहीं है, तुम तो असुरोंके निवास स्थान पातालमें चले जाओ। काव्य रसके रसिकोंको इसमें माधुर्य प्रतीत नहीं होता। प्रस्तुत श्लोकमें स्रग्धरा छंद, आरभयी वृत्ति, वैदर्भी रीति और गुणकीर्तन नामका नाट्यालङ्कार है। इस ग्रन्थके आदि मध्य और अन्तमें मङ्गल ही मङ्गल है। अतः यहाँ शुभ शब्दका उपादान है। तिरस्कृतोपदालङ्कार है।
४१२ श्रीगीतगोविन्दम् इत्थं केलिततीर्विहृत्य यमुनाकूले समं राधया तद्रोमावलि-मौक्तिकावलि-युगे वेणी भ्रमं बिभ्रति। तत्राह्लादि-कुच-प्रयागफलयोर्लिप्सावतोर्हस्तयो- र्व्यापाराः पुरुषोत्तमस्य ददतु स्फीतां मुदा सम्पदम् ॥४ ॥ अनुवाद—इस प्रकार यमुना कूलपर श्रीराधाके साथ विविध केलि क्रीड़ाओंके द्वारा विहार करके श्रीराधाकी रोमावली एवं मुक्तावली दोनों ही प्रयागके संगमका भ्रम उत्पन्न कर रहे थे। उस प्रयागके फल आह्लादकारी दोनों कुच हैं। उनको प्राप्त करनेकी इच्छावाले पुरुषोत्तम श्रीकृष्णके दोनों हस्त कमलोंमें समस्त व्यापार पाठमें और श्रोताओंको आनन्दरूप सम्पत्ति प्रदान करें। बालबोधिनी—कवि जयदेव कहते हैं कि श्रीपुरुषोत्तमके हस्त व्यापार अपने पाठकों एवं श्रोताओंको अतिशय आनन्द सम्पत्ति प्रदान करें। इन हाथोंका यह वैशिष्ट्य है कि ये नित्य-निरन्तर वेणी संगममें आनन्दित होते रहते हैं। प्रयागका फल कुच है। स्वाधीनभर्तृका श्रीराधाके साथ यमुनाके तट पर श्रीकृष्ण स्वेच्छापूर्वक अनेक प्रकारकी क्रीड़ाएँ करते हैं। श्रीराधाकी रोमावली एवं मुक्तावलीका संगम गंगा-यमुना नदीके संगम विलासका स्मरण कराता है। रोमावलीकी उपमा यमुनासे की गई है; क्योंकि वह कृष्णवत् नीलवर्णा है। मुक्तावली उज्ज्वल है। अतः उसकी तुलना गंगासे की गई है। उनका संगम ही प्रयाग होता है। कुच द्वय उस प्रयाग स्नानके फल हैं, उसकी प्राप्ति ही स्नानके फलकी प्राप्ति है। नीली-नीली यमुनाकी धारा और उजली-उजली मौक्तिकावलीके संगमके कारण श्रीराधा ही प्रयाग हैं। इस प्रयागके आनन्दप्रद फलको प्राप्त करनेकी इच्छासे श्रीकृष्ण जो हस्त व्यापार कर रहे हैं, वे व्यापार समस्त पाठकोंके लिए अभिवृद्धिशील आनन्दका विधान करें। प्रस्तुत प्रबन्धका नाम 'सुप्रीतपीताम्बर तालश्रेणी' है।
द्वादशः सर्गः—सुप्रीत—पीताम्बरः ४१३ प्रस्तुत श्लोकमें सांगरूपकालंकार ही शार्दूलविक्रीड़ित छंद है, स्वाधीनभर्तृका नायिका है। पाञ्चाली रीति एवं गीति है। भारती वृत्ति है। धीरोदात्त गुणोंसे युक्त उत्तम नायक है। पर्यङ्कीकृत—नाग—नायक—फणा—श्रेणी मणीनां गजे संक्रान्त—प्रतिबिम्ब—संकलनया विभ्रद्विभू—प्रक्रियाम्। पादोम्भोरुहधारि—वारिधि सुतामक्ष्णां दिदृक्षुः शतैः कायव्यूहमिवाचरन्नुपचितीभूतो हरिः पातु वः॥ अन्वय—[अथ श्रीराधायाः पूर्वोक्तभावदर्शनात् तृप्तोत्कण्ठा- वगुण्ठितः श्रीकृष्णे नेत्रबाहुल्यमिच्छन् श्रीनारायणस्य लक्ष्मीदर्शनं श्लाघितवान् इति स्मरन् कविः आशिषं प्रयुङ्क्ते]—पर्यङ्कीकृत- नागनायक-फणा-श्रेणी-मणीनां गणे (पर्यङ्कीकृतस्य नागनायकस्य शेषस्य फणाश्रेण्यां ये मणयः रत्नानि तेषां गणे समूहे) संक्रान्तप्रतिविम्ब संकलनया (संक्रान्तानां मिलितानां प्रतिबिम्बानां प्रतिकृतीनां संकलनया प्रसरणेन) विभुप्रक्रियां (सर्वव्यापिभावं) विभ्रत् (धारयन्) उपचितीभूतः (वृद्धिं प्राप्तः) पादाम्भोरुहधारि- वारिधिसुतां (चरणकमल-सेविनी या वारिधिसुता लक्ष्मीः तां) अक्ष्णां शतैः (नेत्रशतैः) दिदृक्षुः (द्रष्टुमिच्छुः) [अतएव] कायव्यूहमिव (शरीरसमूहमिव) आचरन् हरिः (युष्मान्) पातु (रक्षतु) ॥२॥ अनुवाद—जिस नाग-नायक शेषराजको जिन्होंने अपनी शय्या बना रखा है, उसकी असंख्य फनोंकी मणियोंमें प्रतिबिम्बित होनेसे जिनका विभुत्व विस्तारको प्राप्त कर रहा है, श्रीलक्ष्मीजी सदैव जिनके चरण कमलोंका संवाहन करती हैं और जिन्हें वे सहस्र-सहस्र नेत्रोंसे देखना चाहती हैं, जो कायव्यूहकी भाँति अनेकों विग्रह-स्वरूपोंमें स्फीत हो रहे हैं, वे श्रीहरि आप सबकी रक्षा करें। त्वामप्राप्य मयि स्वयम्बरपरां क्षीरोद—तीरोदरे शंके सुन्दरि! कालकूटमपिवन्मूढ़ो मृडानीपतिः।
४१४ श्रीगीतगोविन्दम् इत्थं पूर्वकथाभिरन्य मनसो विक्षिप्य वक्षोञ्चलं पद्मायाः स्तनकोरकोपरि मिलन्नेत्रोहरिः पातु वः ॥ अन्वय—[एवं चिन्तयन् अत्युच्छलितोत्कण्ठया तदवलोकनाय तस्य वैचित्त्यापत्तेः पुनः श्रीनारायण-चरित-वर्णन-कौतुकमातनोदिति स्मरन् पुनः अशिशयति]—अयि सुन्दरि (त्रिलोकसौन्दर्यसारभूते) क्षीरोदतीरोदरे (क्षीरोदस्य क्षीरसागरस्य तीरोदरे तटमध्ये) मयि स्वयंवरपरां (मदेकचित्तामित्यर्थः) त्वाम् अप्राप्य मूढः (तव सौन्दर्यविमुग्धः) मृडानीपतिः (गिरिजानाथः) कालकूटं (विषं) अपिबत् (वृथैव मे जीवितमिति मन्यमानः तत्त्यागार्थमिति भावः] [इति अहं] शङ्के (सम्भावयामि); [एतेन गिरिजाया अपि पद्मायाः सौन्दर्याधिक्यं सूचितम्], इत्थं (एवं) पूर्वकथाभिः (पुराणप्रसिद्धाभिस्तदश्रुतपूर्वाभिः) अन्यमनसः (विस्मितचित्तायाः) पद्मायाः (लक्ष्म्याः) वक्षोऽञ्चलं (वक्षःस्थमुत्तरीयवसनं) विक्षिप्य (अपसार्य) स्तनकोरकोपरि (कुचकुट्मलयोः उपरि) मिलन्नेत्रः (संक्रान्तदृष्टिः) हरिः वः (प्रेमरसज्ञान् भक्तान् युष्मान्) पातु ॥ अनुवाद—हे सुन्दरि! मूढ़ मृड़ानीपति रुद्र क्षीर-सागरके तटपर जब तुम्हें प्राप्त नहीं कर सके, तब तुमने स्वयं मुझे वरण कर लिया। इस प्रकार पूर्ण कथाको मनमें स्मरण कर महापद्मारूपा श्रीराधाके स्तन कोरकके ऊपर जिन्होंने नेत्र भर-भरकर दर्शन प्राप्त किये, वे श्रीहरि आप सबकी रक्षा करें। श्रीभोज-देव-प्रभवस्य रामा-देवीसुत श्रीजयदेवकस्य। पराशरादिबन्धुवर्गकण्ठे श्रीगीतगोविन्दकवित्वमस्तु ॥ इति श्रीजयदेवकृतौ गीतगोविन्द सुप्रीतपीताम्बरो नाम द्वादशः सर्गः। अन्वय—[अथ स्वमातृपितृस्मरणपूर्वकं पराशरादिमत-ज्ञातार एव अस्य अधिकारिणः इति तान् प्रति अशिशयति]—श्रीभोजदेव- प्रभवस्य (श्रीभोजदेवः प्रभवः जनको यस्य श्रीभोजदेव-सुतस्य)
द्वादशः सर्गः—सुप्रीत-पीताम्बरः ४१५ वामादेवी-सुत-श्रीजयदेवकस्य (वामादेवी जयदेवजननी तस्याः सुतस्य श्रीजयदेवकस्य) पराशरादिप्रिय-बन्धुकण्ठे (पराशरादीनां ये प्रियाः तन्मतज्ञाः तेषु अपि ये बन्धवः तन्मतसार- श्रीराधामाधवरहः-केलिज्ञानेन बन्धुत्वं प्राप्ताः तेषां कण्ठे) [भूषणवत्] [सर्वदा] श्रीगीतगोविन्दकवित्वं (श्रीगीतगोविन्दाख्यं काव्यं) अस्तु [अनेन अस्य प्रबन्धस्य सर्व-वेदेतिहास-पुराणादि- वेत्तॄणां सम्मत्या सर्वसारत्वं दुरूहत्वञ्च बोधितम्]॥ सर्गोऽयं समृद्धिदाख्य-सम्भोग-रसानन्दितः पीताम्बरः प्रियाधीनत्वेन तद्वर्ण- वसन-प्रियः श्रीकृष्णो यत्र स इति सुप्रीत-पीताम्बरो नाम द्वादशः ॥६॥ अनुवाद—श्रीभोजदेवसे उत्पन्न रामादेवीके पुत्र श्रीजयदेव कवि द्वारा प्रस्तुत इस प्रबन्ध काव्य श्रीगीतगोविन्दका काव्यत्व पराशर आदि प्रिय बन्धुओंके कण्ठमें सुशोभित हो। बालबोधिनी—श्रीभोजदेव और श्रीरामादेवी (श्रीराधादेवी) के पुत्र श्रीजयदेवने भगवान्के प्रिय भक्तों पराशर आदि प्रिय मित्रोंके कण्ठमें मुखरित विभूषित होनेके लिए और प्रखरित होकर गगनमें अनुगूंजित होनेके लिए इस पदावलीकी रचना की है। रसरूप श्रीकृष्णके स्मरणमें अनोखे लीला-चित्र भक्त हृदयोंमें सदैव सुशोभित होते रहें, प्रिय-प्रियतर-प्रियतम-प्राण सर्वस्व बन जावें। समाप्तोऽयं ग्रन्थः
The provided image is completely blank and contains no text to transcribe.