भारतकोश
संग्रह पर लौटें

हितोपदेशः (हिन्दी अनुवाद सहित)

नारायण पण्डित द्वारा

स्रोत: हितोपदेशः (हिन्दी अनुवाद सहित) · चौखम्बा विद्याभवन · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished302 पृष्ठ

-७६ ] राजाको तारतम्यसे ही काम लेनेकी आवश्यकता १०७ क्योंकि सेवक और आभरण योग्य स्थानमें ( जहांके वहां ) लगा दिये जाते हैं, जैसे मुकुट पैरमें और पाजेब शिर पर नहीं पहिनी जाती है ॥ ७१ ॥ अपि च,— कनकभूषणसंग्रहणोचितो यदि मणित्रपुणि प्रणिधीयते । न च विरौति न चापि स शोभते भवति योजयितुर्वचनीयता ॥ ७२ ॥ और भी सुवर्णके आभूषणमें जड़नेके योग्य मणि, जो सीसा आदि धातुके आभूषणमें जड़ दिया जाय तो, वह मणि न तो झनकारता है और न शोभाही देता है किन्तु जड़ियेकी बुराई होती है ॥ ७२ ॥ अन्यच्च,— मुकुटे रोपितः काचश्चरणाभरणे मणिः । न हि दोषो मणेरस्ति किंतु साधोरविज्ञता ॥ ७३ ॥ और दूसरे—जो मुकुटमें कांच जड़ दिया जाय, और चरणके आभूषणमें मणि जड़ दिया जाय तो कुछ मणिकी निन्दा नहीं है पर जड़ियेकी मूर्खता समझी जाती है ॥ ७३ ॥ पश्य,— बुद्धिमाननुरक्तोऽयमयं शूर इतो भयम् । इति भृत्यविचारज्ञो भृत्यैरापूर्यते नृपः ॥ ७४ ॥ देखो—यह बुद्धिमान् है, यह राजभक्त है, यह शूर है, इससे भय है, इस प्रकार सेवकोंके विचारको जानने वाला राजा सेवकोंसे भरा पूरा रहता है ॥ ७४ ॥ तथा हि,— अश्वः शस्त्रं शास्त्रं वीणा वाणी नरश्च नारी च । पुरुषविशेषं प्राप्य हि भवन्ति योग्या अयोग्याश्च ॥ ७५ ॥ और भी कहा है—घोड़ा, शस्त्र, शास्त्र, वीणा, वाणी, मनुष्य और स्त्री ये गुणीके अथवा गुणहीनके पास पहुंचते ही ( उसके संसर्गसे ) योग्य और अयोग्य बन जाते हैं ॥ ७५ ॥ अन्यच्च,— किं भक्तेनासमर्थेन किं शक्तेनापकारिणा ? । भक्तं शक्तं च मां राजन्नावज्ञातुं त्वमर्हसि ॥ ७६ ॥

१०८ हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः ७७- और दूसरे—असमर्थ भक्तसे अथवा अपकारी समर्थसे क्या प्रयोजन निकलता है ? सो हे राजा ! मेरे समान भक्त और काम करनेमें समर्थका अपमान आपको नहीं करना चाहिये ॥ ७६ ॥ यतः,— अवज्ञानाद्राज्ञो भवति मतिहीनः परिजन- स्ततस्तत्प्रामाण्याद्भवति न समीपे बुधजनः । बुधैस्त्यक्ते राज्ये न हि भवति नीतिर्गुणवती विपन्नायां नीतौ सकलमवशं सीदति जगत् ॥ ७७ ॥ क्योंकि राजाके अपमान करनेसे आपसके ( परिवारी ) लोग बुद्धिहीन हो जाते हैं, पीछे उसके प्रमाणसे ( अर्थात् मेराभी यह अपमान करेगा यह सोच कर ) पण्डितजन उसके पास नहीं आते हैं । पण्डितोंसे छोड़े हुए राज्यमें नीति दोष- रहित नहीं होती है, और नीतिके बिगड़नेसे सब संसार बेवश होकर नष्ट हो जाता है ॥ ७७ ॥ अपरं च,— जनं जनपदा नित्यमर्चयन्ति नृपार्चितम् । नृपेणावमतो यस्तु स सर्वैरवमन्यते ॥ ७८ ॥ और दूसरे—राजासे सन्मान किये हुए मनुष्यकी प्रजा सर्वदा आदर करती है और राजासे अपमान किये गये ( पुरुष ) का सब अपमान करते हैं ॥ ७८ ॥ किं च,— बालादपि ग्रहीतव्यं युक्तमुक्तं मनीषिभिः । रवेरविषये किं न प्रदीपस्य प्रकाशनम् ?' ॥ ७९ ॥ और पण्डितोंको बालकसेभी योग्य बात ग्रहण करनी चाहिये, जैसे सूर्यके नहीं निकलने पर क्या दीपकका उजाला नहीं होता है ? ॥ ७९ ॥ पिङ्गलकोऽवदत्—'भद्र दमनक ! किमेतत् ? त्वमस्मदीयप्रधा- नामात्यपुत्र इयन्तं कालं यावत्कुतोऽपि खलवाक्यान्नागतोऽसि ? इदानीं यथाभिमतं ब्रूहि ।' दमनको ब्रूते—'देव ! पृच्छामि किंचित् । उच्यताम् । उदकार्थी स्वामी पानीयमपीत्वा किमिति विस्मित इव तिष्ठति ?' । पिङ्गलकोऽवदत्—'भद्रमुक्तं त्वया । किंन्त्वेतद्रहस्यं वक्तुं काचिद्विश्वासभूमिर्नास्ति । तथापि निभृतं

-८० ] आवाजसे डरे हुए सिंहकी बयान १०९ कृत्वा कथयामि । शृणु; संप्रति वनमिदमपूर्वसत्त्वाधिष्ठितमतो- ऽस्माकं त्याज्यम् । अनेन हेतुना विस्मितोऽस्मि । तथा च श्रुतो मयापि महानपूर्वशब्दः । शब्दानुरूपेणास्य प्राणिनो महता बलेन भवितव्यम् ।' दमनको ब्रूते- 'देव ! अस्ति तावदयं महान्भयहेतुः स शब्दोऽस्माभिरप्याकर्णितः । किंतु स किंमन्त्री यः प्रथमं भूमि- त्यागं पश्चाद्युद्धं चोपदिशति । अस्मिन्कार्यसंदेहे भृत्यानामुपयोग एक ज्ञातव्यः । पिंगलक बोला-'प्यारे दमनक ! यह क्या बात है ? तू हमारे मुख्य मंत्रीका पुत्र होकर इतने समय तक किसी दुष्टके सिखाये भलायेसे नहीं आया ? अब जो तेरा मनोरथ हो कह दे ।' दमनक बोला-'महाराज ! कुछ पूछता हूं, कहिये । स्वामी प्यासे होकर पानीके विना पिये क्यों घबराये हुएसे बैठे हैं ?' पिङ्गलक बोला-'तूने अच्छी बात पूछी परंतु यह गुप्त बात कहनेके लिये कोई भरोसेका मनुष्य नहीं है । तोभी यहां एकांत होनेसे कहता हूं, सुन; इस बनमें अब एक अपूर्व जीव आ कर बसा है और हमें त्यागना पड़ेगा इस कारण मैं घबराया हुआ-सा हूं और मैंने बड़ा भारी एक अपूर्व शब्दभी सुना है । और शब्दके अनुसार इस प्राणीका बड़ा बल होगा ।' दमनक बोला-'महाराज ! यह तो बड़े भयका कारण है । वह शब्द तो मैंनेभी सुना है परन्तु वह बुरा मंत्री है कि जो पहले धरती छोड़नेका और पीछे लड़नेका उपदेश देता है । इस कामके संदेहमेंही सेवकोंके कार्य करनेकी चतुरता जाननी चाहिये ॥ यतः,- बंधुस्त्रीभृत्यवर्गस्य बुद्धेः सत्त्वस्य चात्मनः । आपन्निकषपाषाणे नरो जानाति सारताम्' ॥ ८० ॥ क्योंकि-बांधव (भाई या संबंधी) स्त्री, सेवक, अपनी बुद्धि और अपना बल इनकी उत्कर्षताको मनुष्य आपित्तरूपी कसौटी पर परीक्षा करता है' ॥ ८० ॥ सिंहो ब्रूते— 'भद्र ! महती शङ्का मां बाधते ।' दमनकः पुनराह स्वगतम्— 'अन्यथा राज्यसुखं परित्यज्य स्थानान्तरं गन्तुं कथं मां संभाषसे ?' । प्रकाशं ब्रूते- 'देव ! यावदहं जीवामि तावद्भयं न कर्तव्यम् । किंतु करटकादयोऽप्याश्वास्यन्तां यस्मादापत्प्रतीकार- काले दुर्लभः पुरुषसमवायः ।'

११० हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः ८१- सिंह बोला—'हे शुभचिंतक ! मुझे बड़ी शंका दुःख दे रही है।' फिर दमनक अपने जीमें कहने लगा—'जो यह न होता तो राज्यका सुख छोड़ कर दूसरे स्थानमें जानेके लिये मुझसे क्यों कहते हो?' प्रकट बोला-'महाराज ! जब तक मैं जीता हूं तब तक भय नहीं करना चाहिये, परन्तु करटक आदिकोभी भरोसा दे दीजिये, क्योंकि विपत्तिके प्रतिकार ( उपाय)के समय पुरुषोंका इकट्ठा होना दुर्लभ है।' ततस्तौ दमनककरटकौ राज्ञा सर्वस्वेनापि पूजितौ भयप्रती- कारं प्रतिज्ञाय चलितौ । करटको गच्छन् दमनकमाह—'सखे ! किं शक्यप्रतीकारो भयहेतुरशक्यप्रतीकारो वेति न ज्ञात्वा भयोपशमं प्रतिज्ञाय कथमयं महाप्रसादो गृहीतः ? यतोऽनुप- कुर्वाणो न कस्याप्युपायनं गृह्णीयाद्विशेषतो राज्ञः । तब राजाने तन, मन, और धनसे उन दोनोंका सत्कार किया और वे दोनों दमनक, करटक भयके उपायकी प्रतिज्ञा करके चले । चलते चलते करटकने दमनकसे कहा—'मित्र ! भयके कारणका उपाय होनेके योग्य है अथवा उपाय न होनेके योग्य है यह बिनाही जाने भयके दूर करनेकी प्रतिज्ञा करके कैसे यह महाप्रसाद ( वस्त्र, आभूषण इत्यादि ) लेलिया ? क्योंकि अनुपकारी ( बिना उपाय किये किसी)की भी भेंट नहीं लेनी चाहिये और विशेष करके राजाकी ।' पश्य,— यस्य प्रसादे पद्मास्ते विजयश्च पराक्रमे । मृत्युश्च वसति क्रोधे सर्वतेजोमयो हि सः ॥ ८१ ॥ देखो—जिसकी प्रसन्नतामें लक्ष्मी रहती है, पराक्रममें जय रहता है, और क्रोधमें मृत्यु रहती है, वह ( राजा ) सचमुच तेजस्वी होता है ॥ ८१ ॥ तथा हि,— बालोऽपि नावमन्तव्यो मनुष्य इति भूमिपः । महती देवता ह्येषा नररूपेण तिष्ठति' ॥ ८२ ॥ और बालक होने पर भी राजाका मनुष्य समझकर अपमान नहीं करना चाहिये, क्योंकि यह मनुष्यके रूपसे स्वयं बड़ी देवता है' ॥ ८२ ॥

-८३ ] अनपेक्षित कार्य करनेका परिणाम १११ दमनको विहस्याह—'मित्र ! तूष्णीमास्यताम् । ज्ञातं मया भय- कारणम् । बलीवर्द्दनर्दितं तत् । वृषभाश्चास्माकमपि भक्ष्याः । किं पुनः सिंहस्य ? ।' करकटको ब्रूते—'यद्येवं तदा किं पुनः स्वामित्रा- सस्तत्रैव किमिति नापनीतः ?' । दमनको ब्रूते—'यदि स्वामित्रा- सस्तत्रैवमुच्यते तदा कथमयं महाप्रसादलाभः स्यात् ? दमनक हंस कर बोला-'मित्र ! तुम चुप बैठे रहो, मैंने भयका कारण जान लिया है । वह बैलका नाद था । और बैल तो हमाराभी भोजन है, फिर सिंहका क्या कहना है ?' करटक बोला—'जो ऐसा ही है तो फिर स्वामीका भय वहांही क्यों नहीं दूर कर दिया ?' दमनकने कहा—'जो स्वामीका भय वहां ऐसे कह देता तो यह सुंदर वस्त्र आभूषणोंका लाभ कैसे होता ? अपरं च,— निरपेक्षो न कर्तव्यो भृत्यैः स्वामी कदाचन । निरपेक्षं प्रभुं कृत्वा भृत्यः स्याद्दधिकर्णवत्' ॥ ८३ ॥ और दूसरे—सेवकोंको चाहिये कि स्वामीको कभी निचला न बैठने दें, अर्थात् कुछ न कुछ झगड़ा लगातेही रहें, क्योंकि सेवक स्वामीको अपेक्षारहित करके दधिकर्ण बिलावके समान मारा जाता है' ॥ ८३ ॥ करटकः पृच्छति—'कथमेतत् ?' । दमनकः कथयति— करकट पूछने लगा—'यह कथा कैसे है ?' दमनक कहने लगा।— कथा ४ [ सिंह, चूहा और बिलावकी कहानी ४ ] 'अस्त्युत्तरापथेऽर्बुदशिखरनाम्नि पर्वते दुर्दान्तो नाम महा- विक्रमः सिंहः । तस्य पर्वतकन्दरमधिशयानस्य केसराग्रं कश्चिन्मू- षिकः प्रत्यहं छिनत्ति । ततः केसराग्रं लूनं दृष्ट्वा कुपितो विवरा- न्तर्गतं मूषिकमलभमानोऽचिन्तयत्— 'उत्तर दिशाके मार्गमें अर्बुदशिखर नाम पर्वत पर दुर्दांत नाम एक बड़ा पराक्रमी सिंह रहता था. उस पर्वतकी कंदरामें सोते हुये सिंहकी लटाके बालोंको एक चूहा नित्य काट जाया करता था, तब लटाओंके छोरको कटा देख क्रोधसे बिलके भीतर घुसे हुये चूहेको नहीं पा कर ( सिंह ) सोचने लगा,—

११२ हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः ८४- 'क्षुद्रशत्रुर्भवेद्यस्तु विक्रमान्नैव लभ्यते । तमाहन्तुं पुरस्कार्यः सदृशस्तस्य सैनिकः' ॥ ८४ ॥ 'जो छोटा शत्रु हो और पराक्रमसेभी न मिले तो उसको मारनेके लिये उसके (चाल और बलसे) समान घातक उसके आगे कर देना चाहिये' ॥८४॥ इत्यालोच्य तेन ग्रामं गत्वा विश्वासं कृत्वा दधिकर्णनामा बिडा- लो यत्नेनानीय मांसाहारं दत्त्वा स्वकन्दरे स्थापितः । अनन्तरं तद्भयान्मूषिकोऽपि बिलान्न निःसरति । तेनासौ सिंहोऽक्षत- केसरः सुखं स्वपिति । मूषिकशब्दं यदा यदा शृणोति तदा तदा मांसाहारदानेन तं बिडालं संवर्धयति । यह विचार कर उसने गांवमें जा और भरोसा दे कर दधिकर्ण नाम बिलावको यत्नसे ला मांसका आहार दे कर अपनी गुहामें रख लिया । पीछे उसके भयसे चूहाभी बिलसे नहीं निकलने लगा—कि जिससे यह सिंह बालोंके नहीं कटनेके कारण सुखसे सोने लगा । जब जब चूहेका शब्द सुनता था तब तब मांसके आहारसे उस बिलावको तृप्त करता था ॥ अथैकदा स मूषिकः क्षुधापीडितो बहिः संचरन्बिडालेन प्राप्तो व्यापादितश्च । अनन्तरं स सिंहोऽनेककालं यावन्मूषिकं न पश्यति तत्कृतरावमपि न शृणोति तदा तस्यानुपयोगाद्विडाल- स्याप्याहारदाने मन्दादरो बभूव । ततोऽसावाहारविहारविरहा- दुर्बलो दधिकर्णोऽवसन्नो बभूव । अतोऽहं ब्रवीमि—“निरपेक्षी न कर्तव्यः” इत्यादि' ॥ ततो दमनककरटकौ संजीवकसमीपं गतौ । तत्र करटकस्तरुतले साटोपमुपविष्टः । फिर एक दिन भूखके मारे बाहर फिरते हुए उस चूहेको बिलावने पकड़ लिया और मार डाला । पीछे उस सिंहने बहुत काल तक जब चूहेको न देखा और उसका शब्दभी न सुना तब उसके उपयोगी न होनेसे बिलावके भोजन देनेमेंभी कम आदर करने लगा । फिर, वह दधिकर्ण आहारविहारसे दुर्बल हो कर मर गया । इसलिये मैं कहता हूं-“अपेक्षा रहित नहीं करना चाहिये” इत्यादि'. इसके अनन्तर दमनक और करटक दोनों संजीवकके पास गये । वहां करटक पेड़के नीचे बड़े अहंकारसे बैठ गया ।

-८६] प्रधानकी चालसे राजा और बेलकी तत्परता ११३ दमनकः संजीवकसमीपं गत्वाऽब्रवीत्—'अरे वृषभ ! एषोऽहं राज्ञा पिङ्गलकेनारण्यरक्षार्थं नियुक्तः । सेनापतिः करटकः समाज्ञापयति-‘‘सत्वरमागच्छ । न चेदस्मादरण्याद्दूरमपसर; अन्यथा ते विरुद्धं फलं भविष्यति ।” न जाने क्रुद्धः स्वामी किं विधास्यति ।' तच्छ्रुत्वा संजीवकश्चायात् । दमनक संजीवकके पास जा कर बोला—‘अरे बेल ! ये मैं वह हूं कि जिसको राजा पिंगलकने वनकी रखवालीके लिये नियुक्त किया है. सेनापति करटक तुझे आज्ञा करता है कि “शीघ्र आ; जो न आवे तो हमारे बनसे दूर चला जा । नहीं तो तेरेलिये बुरा फल होगा”, न जाने क्रोधी स्वामी क्या कर डाले’. यह सुन कर संजीवकभी साथ आया. आज्ञाभङ्गो नरेन्द्राणां ब्राह्मणानामनादरः । पृथक्शय्या च नारीणामशस्त्रविहितो वधः ॥ ८५ ॥ राजाकी आज्ञाका भंग, ब्राह्मणोंका अनादर, स्त्रियोंकी अलग शय्या रखना, इनको विना शस्त्रसे वध ( मृत्यु ) कहते हैं ॥ ८५ ॥ ततो देशव्यवहारानभिज्ञः संजीवकः सभयमुपसृत्य साष्टाङ्गपातं करटकं प्रणतवान् । फिर, देशकी रीतिको नहीं जानने वाले संजीवकने डरते डरते पास जा कर करटकको साष्टांग प्रणाम किया; तथा चोक्तम्,— मतिरेव बलाद्गरीयसी यदभावे करिणामियं दशा । इति घोषयतीव डिण्डिमः करिणो हस्तिपकाहतः क्वणन् ॥ ८६ ॥ जैसा कहा है—बलसे बुद्धि अधिक बड़ी है कि जिस बुद्धिके न होनेसे हाथियोंकी ऐसी दशा होती है, अर्थात् बली होने पर भी मतिहीन होनेसे पराधीन हो जाते हैं; यही बात मानों हाथीवान्‌से बजाया गया हाथीका नगाड़ा शब्द करके कहता है ॥ ८६ ॥ हि० ८

११४ हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः ८७- अथ संजीवकः साशङ्कमाह—'सेनापते ! किं मया कर्तव्यम् ? तदभिधीयताम् ।' करटको ब्रूते—'वृषभ ! अत्र कानने तिष्ठसि । अस्मद्देवपादारविन्दं प्रणम ।' संजीवको ब्रूते—'तदभयवाचं मे यच्छ, गच्छामि ।' करटको ब्रूते—'शृणु रे बलीवर्द ! अलमनया शङ्कया । फिर संजीवक शंकासे बोला—'हे सेनापति ! मुझे क्या करना चाहिये ? सो कहिये ।' करटक ने कहा—'हे बैल ! इस बनमें ठहरते हो, सो हमारे महाराजके चरणकमलोंको प्रणाम करो'। संजीवक बोला—'मुझे अभय वचन दो; मैं चलूं ।' यह सुन करटक बोला—'सुन रे बैल ! ऐसी दुबिधा मत कर; यतः,— प्रतिवाचमदत्त केशवः शपमानाय न चेदिभूभुजे । अनुहुंकुरुते घनध्वनिं न हि गोमायुरुतानि केसरी ॥ ८७ ॥ श्रीकृष्णने गाली देते हुए चंदेरीके राजा शिशुपालको दुहराके उत्तर नहीं दिया, क्योंकि सिंह मेघकी गर्जनाको सुन कर हुंकार कर गर्जता है, न कि सियारके चिल्लानेको सुनके ॥ ८७ ॥ अन्यच्च,— तृणानि नोन्मूलयति प्रभञ्जनो मृदूनि नीचैः प्रणतानि सर्वतः । समुच्छ्रितानेव तरून्प्रबाधते महान् महत्येव करोति विक्रमम्' ॥ ८८ ॥ और भी देख-आंधी चारों ओरसे झुके हुए तथा कोमल और छोटे छोटे पौदोंको नहीं उखाड़ती है, पर बड़े बड़े जुग्गादी पेड़ोंको जड़से गिरा देती है, क्योंकि बड़ा बड़ेही पर विक्रम करता ( दिखाता ) है' ॥ ८८ ॥ ततस्तौ संजीवकं कियद्दूरे संस्थाप्य पिङ्गलकसमीपं गतौ । फिर वे दोनों संजीवकको थोड़ी दूर पर ठहरा कर पिंगलकके पास गये ॥

-८९ ] धैर्यशील बननेके विषयमें कुटनीकी कहानी ११५-

-८९ ] धैर्यशील बननेके विषयमें कुटनीकी कहानी ११५- ततो राज्ञा सादरमवलोकितौ प्रणम्योपविष्टौ । राजाह-'त्वया स दृष्टः ?' । दमनको ब्रूते—'देव ! दृष्टः । किंतु यद्देवेन ज्ञातं तत्तथा । महानेवासौ देवं द्रष्टुमिच्छति । किंतु महाबलोऽसौ, ततः सजीभूयोपविश्य दृश्यताम् । शब्दमात्रादेव न भेतव्यम् । राजाने उन दोनोंको आदरसे देखा और वे दोनों प्रणाम करके बैठ गये । फिर राजा बोला—'तुमने उसे देखा ? दमनकने कहा-'महाराज ! देखा; परन्तु जैसा महाराजने समझा था वैसाही है । बड़ा है, महाराजके दर्शन करना चाहता है । परन्तु वह बड़ा बलवान् है । इसलिये सावधान हो बैठ कर देखिये । केवल शब्दसेही नहीं डरना चाहिये । तथा चोक्तम्, — शब्दमात्रान्न भेतव्यमज्ञात्वा शब्दकारणम् । शब्दहेतुं परिज्ञाय कुट्टनी गौरवं गता' ॥ ८९ ॥ जैसा कहा है—शब्दका कारण बिना जाने केवल शब्दसेही नहीं डरना चाहिये । जैसे शब्दका कारण जानकर कुटनीने आदर पाया' ॥ ८९ ॥ राजाह—'कथमेतत् ?' । दमनकः कथयति— राजा बोला—'यह कथा कैसी है ?' दमनक कहने लगा ।— कथा ५ [ बन्दर, घंटा और कराला नामक कुटनीकी कहानी ५ ] 'अस्ति श्रीपर्वतमध्ये ब्रह्मपुराख्यं नगरम् । तच्छिखरप्रदेशे घण्टाकर्णो नाम राक्षसः प्रतिवसतीति जनप्रवादः श्रूयते । एकदा घण्टामादाय पलायमानः कश्चिच्चौरो व्याघ्रेण व्यापादितः । तत्पाणिपतिता घण्टा वानरैः प्राप्ता । वानरास्तां घण्टामनुक्षणं वादयन्ति । ततो नगरजनैः स मनुष्यः खादितो दृष्टः। प्रतिक्षणं घण्टारवश्च श्रूयते । अनन्तरं 'घण्टाकर्णः कुपितो मनुष्यान्खादति घण्टां च वादयती'त्युक्त्वा सर्वे जना नगरात्पलायिताः । ततः करालया नाम कुट्टन्या विमृश्यानवसरोऽयं घण्टानादः । तत्किं मर्कटा घण्टां वादयन्तीति स्वयं विज्ञाय राजा विज्ञापितः—'देव ! यदि कियद्धनोपक्षयः क्रियते, तदाहमेनं घण्टाकर्णं साधयामि ।'

११६ हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः ८९- ततो राज्ञा तस्यै धनं दत्तम्। कुट्टन्या च मण्डलं कृत्वा तत्र गणेशादिपूजागौरवं दर्शयित्वा स्वयं वानरप्रियफलान्यादाय वनं प्रविश्य फलान्याकीर्णानि। ततो घण्टां परित्यज्य वानराः फलासक्ता बभूवुः। कुट्टनी च घण्टां गृहीत्वा नगरमागता सर्वजनपूज्याऽभवत्। अतोऽहं ब्रवीमि- "शब्दमात्रान्न भेत- व्यम्" इत्यादि ॥' ततः संजीवक आनीय दर्शनं कारितः। पश्चात्त- त्रैव परमप्रीत्या निवसति। श्रीपर्वतके बीचमें एक ब्रह्मपुर नाम नगर था। उसके शिखर पर एक घंटाकर्ण नाम राक्षस रहता था, यह मनुष्योंसे उड़ती हुई खबर सुनी जाती है। एक दिन घंटेको ले कर भागते हुये किसी चोरको व्याघ्रने मार डाला, और उसके हाथसे गिरा हुआ घंटा बंदरोंको मिला। बंदर उस घंटेको वार वार बजाते थे, तब नगरवासियोंने देखा कि वह मनुष्य खा लिया गया और प्रतिक्षणमें घंटेका बजना सुनाई देता है। तब सब नागरिक लोग "घंटाकर्ण क्रोधसे मनुष्योंको खाता है और घंटेको बजाता है-" यह कह कर नगरसे भाग चले। बाद कराला नाम कुटनीने विचार किया कि यह घंटेका शब्द विना अवसरका है; इसलिये क्या बन्दर घंटेको बजाते हैं? इस बातको अपने आप जान कर राजासे कहा-'जो कुछ धन खर्च करो तो मैं इस घंटाकर्ण राक्षसको वशमें कर लूं।' फिर राजाने उसे धन दिया, और कुटनीने मंडल बनाया और उसमें गणेश आदिकी पूजाका चमत्कार दिखला कर और बन्दरोंको अच्छे लगने वाले फल ला कर वनमें उनको फैला दिया। फिर बन्दर घंटेको छोड़ कर फल खाने लग गये। और कुटनी घंटेको ले कर नगरमें आई और सब जनोंने उसका आदर किया। इसलिये मैं कहता हूं "केवल शब्दसेही नहीं डरना चाहिये" इत्यादि'। फिर संजीवकको ला कर दर्शन कराया। पीछे वह वहांही बड़ी प्रीतिसे रहने लगा ॥ अथ कदाचित्तस्य सिंहस्य भ्राता स्तब्धकर्णनामा सिंहः समा- गतः। तस्यातिथ्यं कृत्वा समुपवेश्य पिङ्गलकस्तदाहाराय पशुं हन्तुं चलितः। अत्रान्तरे संजीवको वदति-'देव ! अद्य हतमृगाणां मांसानि क्व?'। राजाह-'दमनक-करटकौ जानीतः'। संजीवको ब्रूते-'ज्ञायतां किमस्ति नास्ति वा।' सिंहो विमृश्याह-'नास्त्येव

-९२] आय-व्यय जाननेवाले प्रधानकी प्रशंसा ११७ तत्' । संजीवको ब्रूते—'कथमेतावन्मांसं ताभ्यां खादितम् ?' राजाह—'खादितं व्ययितमवधीरितां च । प्रत्यहमेष क्रमः । संजीवको ब्रूते—'कथं श्रीमद्देवपादानामगोचरेणैवं क्रियते ?' । राजाह—'मदीयागोचरेणैव क्रियते ।' अथ संजीवको ब्रूते—'नैत- दुचितम् । इसके अनन्तर एक दिन उस सिंहका भाई स्तब्धकर्ण नामक सिंह आया । उसका आदर-सत्कार करके और अच्छी तरह बैठा कर पिंगलक उसके भोजनके लिये पशु मारने चला । इतनेमें संजीवक बोला कि—'महाराज ! आज मारे हुए मृगोंका मांस कहां है ?' राजाने कहा-'दमनक करटक जाने ।' संजीवकने कहा- 'तो जान लीजिये कि है या नहीं' सिंहने सोच कर कहा-'अब वह नहीं है।' संजीवक बोला-'इतना सारा मांस उन दोनोंने कैसे खा लिया ?' राजा बोला- 'खाया, बांटा और फेंक फांक दिया। नित्य यही डौल रहता है।' तब संजीवकने कहा-'महाराजके पीठ पीछे इस प्रकार क्यों करते हैं ?' राजा बोला-'मेरे पीठ पीछे ऐसाही किया करते हैं ।' फिर संजीवकने कहा-'यह बात उचित नहीं है । तथा चोक्तम्,— नानिवेद्य प्रकुर्वीत भर्तुः किंचिदपि स्वयम् । कार्यमापत्प्रतीकारादन्यत्र जगतीपते ! ॥ ९० ॥ जैसा कहा है—हे राजा ! स्वामिके बिना बताये आपत्तिके उपायको छोड़ और कुछ काम अपने आप नहीं करना चाहिये ॥ ९० ॥ अन्यच्च,— कमण्डलूपमोऽमात्यस्तनुत्यागो बहुग्रहः । नृपते ! किंक्षणो मूर्खो दरिद्रः किंवराटकः ॥ ९१ ॥ और हे राजा ! मंत्री कमंडलुके समान है, क्योंकि थोड़ा खर्च करता है और बहुत संग्रह करता है, और मूर्ख समयको अनमोल नहीं समझता है, अर्थात् इस थोड़ेसे समयमें क्या होगा ? और दरिद्री कौड़ीको अनमोल नहीं जानता है ॥ ९१ ॥ स ह्यमात्यः सदा श्रेयान् काकिनीं यः प्रवर्धयेत् । कोशः कोशवतः प्राणाः प्राणाः प्राणा न भूपतेः ॥ ९२ ॥

११८ हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः ९३- निश्चय करके वही मंत्री श्रेष्ठ है जो दमड़ी दमड़ी करके कोषको बढ़ावे, क्योंकि कोषयुक्त राजाका कोषही प्राण है, केवल जीवनही प्राण नहीं है, अत एव कोषको प्राणोंसेभी अधिक रक्खे ॥ ९२ ॥ किं चान्यैर्न कुलाचारैः सेव्यतामेति पूरुषः । धनहीनः स्वपत्न्यापि त्यज्यते किं पुनः परैः ? ॥ ९३ ॥ और धन आदिके विना अन्य अच्छे कुल और आचारसे पुरुष आदर नहीं पाता है, क्यों कि धनहीन मनुष्यको उसकी स्त्री भी छोड़ देती है फिर दूसरोंकी बातही क्या है ? ॥ ९३ ॥ एतच्च राज्ञः प्रधानं दूषणम्— और यह राजाका मुख्य दोष है— अतिव्ययोऽनपेक्षा च तथाऽर्जनमधर्मतः । मोषणं दूरसंस्थानं कोशव्यसनमुच्यते ॥ ९४ ॥ बहुत खर्च करना, धनकी इच्छा न रखना, अन्यायसे धन इकट्ठा करना, अन्यायसे किसीका धन छीन लेना, और धनको ( अपनेसे ) दूर रखना यह कोषका व्यसन याने दोष कहा गया है ॥ ९४ ॥ यतः,— क्षिप्रमायमनालोच्य व्ययमानः स्ववाञ्छया । परिक्षीयत एवासौ धनी वैश्रवणोपमः' ॥ ९५ ॥ क्योंकि धनके लाभको बिना विचारे अपनी इच्छासे शीघ्र व्यय करनेवाला कुबेरके समान धनवान् होने पर भी वह धनी अवश्य दरिद्री हो जाता है' ९५ स्तब्धकर्णो ब्रूते—'शृणु भ्रातः! चिराश्रितावेतौ दमनक- करटकौ संधिविग्रहकार्याधिकारिणौ च कदाचिदर्थाधिकारे न नियोक्तव्यौ । स्तब्धकर्ण बोला—'सुनो भाई ! ये दमनक करटक बहुत दिनोंसे अपने आश्रयमें पड़े हुये हैं और लड़ाई तथा मेल करानेके अधिकारी हैं, धनके अधिकार पर उनको कभी नहीं लगाने चाहिये । अपरं च नियोगप्रस्तावे यन्मया श्रुतं तत्कथ्यते— और दूसरे, ऐसे कामके विषयमें जो मैंने सुना है सो कहता हूं—

-१०१] अनुचित और उचित मंत्रिका लक्षण ११९ ब्राह्मणः क्षत्रियो बन्धुर्नाधिकारे प्रशस्यते । ब्राह्मणः सिद्धमप्यर्थं कृच्छ्रेणापि न यच्छति ॥ ९६ ॥ ब्राह्मण, क्षत्रिय, और भाई (या आप) इनको अधिकार पर लगाना अच्छा नहीं । क्योंकि ब्राह्मण शीघ्र सिद्ध होनेवाले प्रयोजनको राजाके आग्रहको जान कर कठिनतासे भी नहीं करता है ॥ ९६ ॥ नियुक्तः क्षत्रियो द्रव्ये खड्गं दर्शयते ध्रुवम् । सर्वस्वं ग्रसते बन्धुराक्रम्य ज्ञातिभावतः ॥ ९७ ॥ जो क्षत्रियको धनके काम पर रक्खे तो निश्चय करके राज्य छिन लेनेकी इच्छासे तरवार दिखलाने लगता है, और बान्धव ज्ञातिके कारण घेर कर सब धन हर लेता है ॥ ९७ ॥ अपराधेऽपि निःशङ्को नियोगी चिरसेवकः । स स्वामिनमवज्ञाय चरेच्च निरवग्रहः ॥ ९८ ॥ पुराना सेवक अपराध करने पर भी निर्भय रहता है और स्वामीकी अवज्ञा करके बिना रोकटोक काम करता है ॥ ९८ ॥ उपकर्ताऽधिकारस्थः स्वापराधं न मन्यते । उपकारं ध्वजीकृत्य सर्वमेवावलुम्पति ॥ ९९ ॥ उपकार करनेवाला अधिकार पर बैठ कर अपने अपराधको नहीं मानता है और उपकारको आगे करके सब दोषोंको छुपा देता है ॥ ९९ ॥ उपांशुक्रीडितोऽमात्यः स्वयं राजायते यतः । अवज्ञा क्रियते तेन सदा परिचयाद्ध्रुवम् ॥ १०० ॥ मंत्री सब गुप्त बातोंको जाननेवाला होता है कि जिससे आप राजा कैसे आचरण करता है और वह पास रहनेसे निश्चय स्वामीका अनादर करता है ॥ १०० ॥ अन्तर्दुष्टः क्षमायुक्तः सर्वानर्थकरः किल । शकुनिः शकटारश्च दृष्टान्तावत्र भूपते ! ॥ १०१ ॥ हे राजा ! भीतरका दुष्ट अर्थात् पीठ पीछे काम बिगाडनेवाला और सहनशील अर्थात् सामने हित दिखानेवाला मंत्री निश्चय करके सब अनर्थोंका करनेवाला होता है। इस विषयमें शकुनि और शंकटार ये दो दृष्टान्त हैं ॥ १०१ ॥ १ दुर्योधनका मामा जो मंत्रीके पद पर काम करता था, २ राजा महानंदका मंत्री.

१२० हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः १०२- सदामात्यो न साध्यः स्यात्समृद्धः सर्व एव हि । सिद्धानामयमादेश ऋद्धिश्चत्तविकारिणी ॥ १०२ ॥ धनसे बढ़े हुए सब मंत्री लोग निश्चय करके अंतमें असाध्य अर्थात् स्वतंत्र हो जाते हैं, क्योंकि ऐश्वर्य चित्तको विकृत करनेवाला (दानतको बिगाड़नेवाला) है, यह महात्माओंका वाक्य है ॥ १०२ ॥ प्राप्तार्थग्रहणं द्रव्यपरीवर्त्तोऽनुरोधनम् । उपेक्षा बुद्धिहीनत्वं भोगोऽमात्यस्य दूषणम् ॥ १०३ ॥ मिले हुए धनका भार लेना, द्रव्यका अदलबदल करना, अनुरोध (वार २ द्रव्य मांगना ) सब कामोंमें उदासीन (आलकस), बुद्धिहीन होना और परस्त्रियोंके साथ भोगमें लगा रहना यह मंत्रीके दूषण हैं ॥ १०३ ॥ नियोग्यर्थग्रहापायो राज्ञां नित्यपरीक्षणम् । प्रतिपत्तिप्रदानं च तथा कर्मविपर्ययः ॥ १०४ ॥ और राजाके संचय किये हुए धनका नाश, राजाओंकी नित्य परीक्षा, अर्थात् प्रसन्न है या अप्रसन्न है, यह जानना और प्रिय वस्तुका दे देना, और करनेके योग्य काममें आलस्य करना येभी मंत्रीके दूषण हैं ॥ १०४ ॥ निपीडिता वमन्त्युच्चैरन्तःसारं महीपतेः । दुष्टव्रणा इव प्रायो भवन्ति हि नियोगिनः ॥ १०५ ॥ अधिकारी लोग अधिक दबानेसे राजाके भीतरके भेदको सर्वत्र ऐसे उगलते फिरते हैं कि जैसे फोड़ा अधिक दबानेसे भीतरकी राद इत्यादि उगल देता है ॥ १०५ ॥ मुहुर्नियोगिनो बाध्या वसुधारा महीपते ! । सकृत्किं पीडितं स्नानवस्त्रं मुञ्चेद्रुतं पयः ? ॥ १०६ ॥ और हे राजा ! अधिकारीके जोड़े हुए धनकी वार वार परीक्षा करनी चाहिये । क्योंकि एकवार निचोड़ा हुआ नहानेका वस्त्र क्या शीघ्र जलको छोड़ देता है ? अर्थात् कभी नहीं छोड़ता है ॥ १०६ ॥ एतत्सर्वं यथावसरं ज्ञात्वा व्यवहर्त्तव्यम् ।' सिंहो ब्रूते-'अस्ति तावदेवम्, किंन्त्वेतौ सर्वथा न मम वचनकारिणौ ।' स्तब्धकर्णो ब्रूते-'एतत्सर्वमनुचितं सर्वथा ।

-१०९ ] अप्रतिहत राजनीतिकी जरूरी १२१ यह सब जैसा अवसर हो वैसा जान कर काम करना चाहिये।' सिंह बोला-'यह तो है ही, पर ये सर्वथा मेरी बातको नहीं माननेवाले हैं।' स्तब्धकर्ण बोला-'यह सब प्रकारसे अनुचित है। यतः,— आज्ञाभङ्गकरान् राजा न क्षमेत् स्वसुतानपि । विशेषः को नु राज्ञश्च राज्ञश्चित्रगतस्य च ॥ १०७ ॥ क्योंकि—राजा आज्ञाभंग करनेवाले अपने पुत्रोंकोभी क्षमा न करें, क्योकि ऐसा न करनेसे पराक्रमी राजामें और चित्रमें लिखे हुए राजामें क्या भेद है ? अर्थात् ऐसा राजा किसी कामका नहीं होता है ॥ १०७ ॥ स्तब्धस्य नश्यति यशो विषमस्य मैत्री नष्टेन्द्रियस्य कुलमर्थपरस्य धर्मः । विद्याफलं व्यसनिनः कृपणस्य सौख्यं राज्यं प्रमत्तसचिवस्य नराधिपस्य ॥ १०८ ॥ निष्क्रिय मनुष्यका यश, चंचल चित्तवालेकी मित्रता, दुष्ट इन्द्रियवालेका कुल, धनके लोभीका धर्म, द्यूत आदि व्यसनमें आसक्तका विद्याफल, कृपणका सुख, और विवेकहीन मंत्रीवाले राजाका राज्य नष्ट हो जाता है ॥ १०८ ॥ अपरं च,— तस्करेभ्यो नियुक्तेभ्यः शत्रुभ्यो नृपवल्लभात् । नृपतिर्निजलोभाच्च प्रजा रक्षेत्पितेव हि ॥ १०९ ॥ और दूसरे-राजाको चोरोंसे, सेवकोंसे, शत्रुओंसे अपने प्रिय मंत्री आदिसे और अपने लोभसे, पिताके समान प्रजाकी रक्षा करनी चाहिये ॥ १०९ ॥ भ्रातः ! सर्वथाऽस्सद्वचनं क्रियताम् । व्यवहारोऽप्यस्माभिः कृत एव । अयं संजीवकः सस्यभक्षकोऽर्थाधिकारे नियुज्यताम् ।' एतद्वचनात्तथानुष्ठिते सति तदारभ्य पिङ्गलक-संजीवकयोः सर्व- बन्धुपरित्यागेन महता स्नेहेन कालोऽतिवर्तते । ततोऽनुजीविना- मप्याहारदाने शैथिल्यदर्शनाद्दमनक-करटकावन्योन्यं चिन्तयतः । तदाह दमनकः करटकम्—'मित्र किं कर्तव्यम् ? आत्मकृतोऽयं दोषः । स्वयं कृतेऽपि दोषे परिदेवनमप्यनुचितम् ।

१२२ हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः ११०-

भाई ! सब प्रकारसे मेरा कहना करो और व्यवहार तो हमने करही लिया है । इस घास चरनेवाले संजीवकको धनके अधिकार पर रख दो । इस बातके ऐसा करने पर उसी दिनसे पिंगलक और संजीवकका सब बांधवोंको छोड़ कर बड़े स्नेहसे समय बीतने लगा । फिर सेवकोंको आहार देनेमें शिथिलता देख दमनक और करटक आपसमें चिंता करने लगे । तब दमनक करटकसे बोला—'मित्र ! अब क्या करना चाहिये ? यह अपनाही किया हुआ दोष है, स्वयंही दोष करने पर पछताना भी उचित नहीं है । तथा चोक्तम्— स्वर्णरेखामहं स्पृष्ट्वा बद्धात्मानं च दूतिका । आदित्सुश्च मणिं साधुः स्वदोषाद्दुःखिता इमे' ॥ ११० ॥ जैसा कहा है—मैं स्वर्णरेखाको छू कर, और कुटनी अपनेको बांध कर तथा साधु मणि लेनेकी इच्छासे—ये तीनों अपने दोषसे दुःखी हुए' ॥ ११० ॥ करटको ब्रूते—'कथमेतत् ?' । दमनकः कथयति— करटक पूछने लगा—'यह कथा कैसे है ? दमनक कहने लगा । — कथा ६ [ संन्यासी, बनिया, ग्वाला, ग्वालिन और नायनकी कहानी ६ ] अस्ति काञ्चनपुरनाम्नि नगरे वीरविक्रमो राजा । तस्य धर्मा- धिकारिणा कश्चिन्नापितो वध्यभूमिं नीयमानः कंदर्पकेतुनाम्ना परिव्राजकेन साधुद्वितीयेकेन 'नायं हन्तव्यः' इत्युक्त्वा वस्त्राञ्चले धृतः । राजपुरुषा ऊचुः—'किमिति नायं वध्यः ?' । स आह—'श्रू- यताम् ।' “स्वर्णरेखामहं स्पृष्ट्वा” इत्यादि पठति । त आहुः—'कथ- मेतत् ?' । परिव्राजकः कथयति—'अहं सिंहलद्वीपे भूपतेर्जीमूत- केतोः पुत्रः कंदर्पकेतुर्नाम । एकदा केलिकाननात्स्थितेन मया पोतवणिङ्मुखाच्छ्रुतं—'यदत्र समुद्रमध्ये चतुर्दश्यामाविर्भूतकल्प- तरुतले रत्नावलीकिरणकर्बुरपर्यङ्के स्थिता सर्वांलंकारभूषिता लक्ष्मीरिव वीणां वादयन्ती कन्या काचिद्दृश्यते' इति । ततोऽहं पोतवणिजमादाय पोतमारुह्य तत्र गतः । अनन्तरं तत्र गत्वा पर्यङ्केऽर्धमग्ना तथैव साऽवलोकिता । ततस्तल्लावण्यगुणाकृष्टेन

-११० ] राजसेवकोंको संन्यासीका आत्मवृत्त कहना १२३ मयापि तत्पश्चाज्झम्पो दत्तः । तदनन्तरं कनकपत्तनं प्राप्य सुवर्णप्रासादे तथैव पर्यङ्के स्थिता विद्याधरीभिरुपास्यमाना मया- लोकिता । तयाप्यहं दूरादेव दृष्ट्वा सखीं प्रस्थाप्य सादरं संभा- षितः । तत्सख्या च मया पृष्टया समाख्यातम्—'एषा कंदर्प- केलिनाम्नो विद्याधरचक्रवर्तिनः पुत्री रत्नमञ्जरी नाम प्रतिज्ञा- पिता विद्यते । ‘-“यः कनकपत्तनं स्वचक्षुषागत्य पश्यति स एव पितुरगोचरोऽपि मां परिणेष्यति” इति मनसः संकल्पः । तदेनां गान्धर्वविवाहेन परिणयतु भवान् ।' अथ तत्र वृत्ते गान्धर्ववि- वाहे तया सह रममाणस्तत्राहं तिष्ठामि । तत एकदा रहसि तयोक्तम्—'स्वामिन् ! स्वेच्छया सर्वमिदमुपभोक्तव्यम् । एषा चित्रगता स्वर्णरेखा नाम विद्याधरी न कदाचित् स्प्रष्टव्या । पश्चा- दुपजातकौतुकेन मया स्वर्णरेखा स्वहस्तेन स्पृष्टा । तया चित्र- गतयाप्यहं चरणपद्मेन ताडित आगत्य स्वराष्ट्रे पतितः । अथ दुःखार्तोऽहं परिव्राजितः पृथिवीं परिभ्राम्यन्निमां नगरीमनुप्राप्तः। अत्र चातिक्रान्ते दिवसे गोपगृहे सुप्तः सन्नपश्यम् । प्रदोषसमये सुहृदां पालनं कृत्वा स्वगेहमागतो गोपः स्ववधूं दूत्या सह किमपि मन्त्रयन्तीमपश्यत् । ततस्तां गोपीं ताडयित्वा स्तम्भे बद्धा सुप्तः ततोऽर्धरात्र एतस्य नापितस्य वधूर्दूती पुनस्तां गोपीमुपेत्यावदत्— तव विरहानलदग्धोऽसौ स्मरशरर्जरितो मुमूर्षुरिव वर्तते । कांचनपुर नाम नगरमें वीरविक्रम नाम एक राजा था । उसका धर्माधिकारी किसी नाईको वधस्थानमें ले जा रहा था, उस समय कंदर्पकेतु नाम कोई संन्यासी जिसका साथी एक बनिया था उसने 'यह मारनेके योग्य नहीं है' यह कह कर अपने वस्त्रके पल्लेसे उसे छिपा लिया । राजाके सेवक बोले-‘यह मारनेके योग्य क्यों नहीं है ?' वह बोला-‘सुनिये, “मैं स्वर्णरेखाको छू कर” इत्यादि पढ़ता है ।' वे बोले-‘यह कथा कैसी है ?’ । संन्यासी कहने लगा-‘मैं : सिंहलद्वीपके जीमूतकेतु नाम राजाका कन्दर्पकेतु नामक पुत्र हूं । एक समय मैंने क्रीडाविहारके उपवनमें बैठे बैठे एक नावके व्यापारीके मुखसे यह सुना कि यहां समुद्रके बीचोबीचमें चौदसके दिन कल्पवृक्ष निकलता है; उसके नीचे रत्नोंकी किरणोंका बाढ़की झलकसे झलकते

१२४ हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः १११- हुए रंगबिरंगे पलंग पर बठी हुई और सब आभूषणोंसे भूषित दूसरी लक्ष्मीके समान बीनको बजाती हुई कोई कन्या दिखाई दिया करती है । फिर मैं नावके व्यापारीको लाकर और नाव पर चढ़ कर वहां गया । पीछे वहां जा कर पलंग पर आधी डूबी हुई जैसी कही वैसीही मैंने देखी । फिर उसके सुन्दरताके गुणोंसे लुभाया गया, मैं भी उसके पीछे झट कूद पड़ा । इसके अनन्तर कनकपुरमें पहुंच कर सुवर्णके भवनमें वैसेही पलंग पर बैठी हुई और विद्याधरियोंसे सेवा की गईको मैंने देखी, उसनेभी मुझे दूरसे देख कर और सहेलीको भेज कर आदरसे “मुझे बुलानेका” संदेसा कहला भेजा । और जब मैंने सखीसे “उसके विषयमें” पूछा, तब उसने सब अच्छे प्रकारसे कह सुनाया कि यह कंदर्पकेलि नामक अप्सराओंके चक्रवर्ती राजाकी रत्नमंजरी नाम बेटी यह प्रतिज्ञा कर बैठी है कि “जो कोई कनकपुरको अपने नेत्रसे देखेगा वह मेरे पिताको विना जाने भी मुझे ब्याह लेगा’ । यह मनका संकल्प है । इसलिये आप इसके साथ गंधर्वविवाह कर लीजिये ।' फिर वहां गंधर्वविवाह होनेके बाद उसके साथ रमण करता हुआ मैं वहां रहने लगा । फिर एक दिन उसने मुझसे एकांतमें कहा-‘हे स्वामी ! अपनी इच्छापूर्वक यह सब पदार्थ भोगो । परंतु इस चित्रलिखित सुवर्णरेखा नाम अप्सराको कभी छूना नहीं । फिर एक दिन कुतूहलसे मैंने स्वर्णरेखाको अपने हाथसे छू लिया और उस चित्रमें लिखी हुई (सुवर्णरेखा) ने अपने चरणकमलसे मुझे ऐसा ठुकराया कि मैं अपने राज्यमें आ पड़ा ! पीछे मैं दुःखसे दुःखी संन्यासी हुआ पृथ्वी पर घूमता घूमता इस नगरीमें आ पहुंचा हूं और यहां दिनके डूबने पर एक ग्वालाके घरमें सोते सोते देखा कि सन्ध्याके समय ग्वाला मित्रोंका सत्कार करके अपने घर आया और अपनी स्त्रीको एक कुट्टनीके साथ कुछ गुह्य भाषण करते हुए देख लिया । फिर उस ग्वालिनको मारपीट कर और खंभेमें बांध कर सो रहा । पीछे आधी रातको इसी नाईकी बहू कुट्टनी फिर उस घोसिनके पास आ कर कहने लगी-‘तेरे विरहकी अग्निसे जला हुआ कामदेवके बाणोंसे घायल वह मरासू-सा हो रहा है । तथा चोक्तम्,— रजनीचरनाथेन खण्डिते तिमिरे निशि । यूनां मनांसि विव्याध दृष्ट्वा दृष्ट्वा मनोभवः ॥ १११ ॥

-१११] ग्वालाने स्त्री समझ कर नायनका नाक काटना १२५

जैसा कहा है—चन्द्रमासे रातमें अंधकार दूर होने पर कामदेवने देख देख कर युवाओंके चित्तोंको व्याकुल किया ॥ १११ ॥ तस्य तादृशीमवस्थामवलोक्य परिक्लिष्टमनास्त्वामनुवर्तितुमा- गता । तदहमत्रात्मानं बद्धा तिष्ठामि । त्वं तत्र गत्वा तं संतोष्य सत्वरमागमिष्यसि । तथाऽनुष्ठिते सति स गोपः प्रबुद्धोऽवदत्- 'इदानीं त्वां पापिष्ठां जारान्तिकं नयामि' । ततो यदासौ न किंचिदपि ब्रूते तदा क्रुद्धो गोपः 'दर्पान्मम वचसि प्रत्युत्तरमपि न ददासि ?' इत्युक्त्वा कोपेन तेन कर्तिकामादायास्या नासिका छिन्ना । तथा कृत्वा पुनः सुप्तो गोपो निद्रामुपगतः । अथागत्य गोपी दूतीमपृच्छत्—'का वार्ता ?' । दूत्योक्तम्—'पश्य माम् । मुखमेव वार्तां कथयति ।' अनन्तरं सा गोपी तथा कृत्वोत्मानं बद्ध्वा स्थिता इयं च दूती तां छिन्ननासिकां गृहीत्वा स्वगृहं प्रविश्य स्थिता । ततः प्रातरेवानेन नापितेन स्ववधूः क्षुरभाण्डं याचिता सती क्षुरमेकं प्रादात् । ततोऽसमग्रभाण्डे प्राप्ते समुपजातको- पोऽयं नापितस्तं क्षुरं दूरादेव गृहे क्षिप्तवान् ॥ अथ कृतार्तरावेयं विनापराधेन मे नासिकाऽनेन छिन्नेत्युक्त्वा धर्माधिकारिसमीप- मेनमानीतवती ॥ सा च गोपी तेन गोपेन पुनः पृष्टोवाच—'अरे पाप ! को मां महासतीं निरूपयितुं समर्थः ? मम व्यवहारम- कल्मषमष्टौ लोकपाला एव जानन्ति । उसकी वैसी दशा देख कर मनमें घबराई हुई तेरी अनुवर्तिनी (एवजी) करने आई हूं । इसलिये मैं यहां अपनेको बांध कर रहती हूं । तू वहां जा कर उसको संतुष्ट कर—शीघ्र लौट आइयो' । ऐसा कहने पर वह ग्वाला जाग कर कहने लगा-'अब तुझ पापिनको तेरे यारके पास ले चलूं।' फिर जब यह कुछ न बोली तब ग्वाला झुंझलाया । 'घमंडसे मेरी बातका उत्तरभी नहीं देती है ?' यह कह कर क्रोधसे उसने छुरी निकाल, उसकी नाक काट डाली । वैसा करके ग्वाला फिर सो गया, और उसे निद्रा आ गई । फिर ग्वालिनने आ कर दूतीसे पूछा— 'क्या बात है ?' दूतीने कहा-'मुझे देख ले, मुखही बात कह देता है।' फिर वह ग्वालिन वैसेही करके आप अपनेको बांध कर ठहरी रही, और वह दूती उस कटी हुई नाकको ले कर अपने घरमें घुस कर बैठी रही । फिर प्रातःकाल होतेही

१२६ हितोपदेशः [ सुहृद्भेदः ११२- इस नाईने अपनी बहूसे पेटी माँगी । उसने एक उस्तरा दे दिया । फिर अधूरी पेटीको पा कर इसे बड़ा क्रोध आया और इस नाईने उस उस्तरेको दूरसेही घरमें फेंक दिया । पीछे इसने बड़ा हुर्रा मचाया कि बिना अपराध इसने मेरी नाक काट डाली है; यह कह कर इसे धर्माधिकारीके पास ले आई । और उधर ग्वालाने उस ग्वालिनसे फिर पूछा और वह बोली-‘अरे पापी ! कोन मुझसी महापतिव्रताका निरूपण कर सकता है ? मेरे पापरहित व्यवहारको आठों लोकपालभी जानते हैं । यतः,— आदित्यचन्द्रावनिलोऽनलश्च द्यौर्भूमिरापो हृदयं यमश्च । अहश्च रात्रिश्च उभे च संध्ये धर्मश्च जानाति नरस्य वृत्तम् ॥ ११२ ॥ क्योंकि--सूर्य, चंद्रमा, पवन, अग्नि, आकाश, पृथ्वी, जल, हृदय, यम, दिन, रात, दोनों संध्या और धर्म ये मनुष्यके आचरणको जानते हैं ॥ ११२ ॥ यद्यहं परमसती स्याम्, त्वां विहायान्यं न जाने, पुरुषान्तरं स्वप्नेऽपि न हि भजे, तेन धर्मेण छिन्नापि मम नासिकाऽच्छि- न्नास्तु । मया त्वं भस्म कर्तुं शक्यसे । किंतु स्वामी त्वम् । लोकभयादुपेक्षे । पश्य मन्मुखम् ।' ततो यावदसौ गोपो दीपं प्रज्वाल्य तन्मुखमवलोकते तावदुन्नसं मुखमवलोक्य तच्चरणयोः पतितः—'धन्योऽयं यस्येदृशी भार्या परमसाध्वी' इति । योऽय- मास्ते साधुरेतद्वृत्तान्तमपि कथयामि । अयं स्वगृहान्निर्गतो द्वादशवर्षैर्मलयोपकण्ठादिमां नगरीमनुप्राप्तः । अत्र वेश्यागृहे सुप्तः । तस्याः कुट्टन्या गृहद्वारि स्थापितकाष्ठघटितवेतालस्य मूर्धनि रत्नमेकमुत्कृष्टमास्ते। तत्र लुब्धेनानेन साधुना रात्रावुत्थाय रत्नं ग्रहीतुं यत्नः कृतः । तदा तेन वेतालेन सूत्रसंचारितबाहुभ्यां पीडितः सन्नार्तनादमयं चकार । पश्चादुत्थाय कुट्टन्योक्तम्— ‘पुत्र ! मलयोपकण्ठादागतोऽसि । तत्सर्वरत्नानि प्रयच्छास्मै नो चेदनेन न त्यक्तव्योऽसि ।' इत्थमेवायं चेटकः । ततोऽनेन सर्वरत्नानि समर्पितानि यथाऽयमपहृतसर्वस्वोऽस्मासु समागत्य मिलितः।' एतत्सर्वं श्रुत्वा राजपुरुषैर्न्याये धर्माधिकारी प्रवर्तितः ।