भारतकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

( ८ )

बोधसागर

सुमिरन घर बुहारनेका

सुमति बुहारी कर गहि लीना । कचरा कुमति दूर कर दीना ॥ बावन लाख दगा मिटि जाई । साहबकबीरकी फिरी दुहाई ॥

सुमिरन घर पोतनेका

हरियर गोबर निर्मल पानी । चौका पोते सुकृत ज्ञानी ॥ सवा लाख चूक बकसाये । चौका पोत जेवनार चढाये ॥ कहैं कबीर सुनो धर्मदास । हंसा पहुँचे पुरुषके पास ॥

सुमिरन चूल्हामें अग्नि बारनेका

चूल्हा हमारे चौहटे, सब घर तपे रसोइ । सत सुकृत भोजन करे, हमको छूत न होइ ॥

सुमिरन रसोई बनानेका

सुत सुकृत कीन्हा जेवनारा । ताते करत न लागे बारा ॥ सतघरी दो पहरि यां सांझा । लक्ष्मी बैठी रसोई मांझा ॥ सत् पकवान लक्ष्मी करे । तीनलोकका उदर भरे ॥ कहैं कबीर लक्ष्मी समुझाय । संत सुहेला बैठे आय ॥

सुमिरन थारी परोसनेका

चन्दन चौका कंचन थारी । हीरालाल पडुमकी झारी ॥ बहुत भांति जेवनार बनाये । प्रेमप्रीति सो पारस कराये ॥ संत सुहैला भोजन पाई । सत्सुकृत सतनाम गुसाई ॥

सुमिरन प्रसाद अर्पणेका

संत समाज धरती स्थूला । प्रसाद चढावें धर्म निर्मूला ॥ ओढे साल क्षमाके दीन्हा । सोई शब्द जो पावै चीन्हा ॥ नीर निरंतर अन्तर नेह । शब्द अगाध जो लागे देह ॥ कहैं कबीर चितजित जनि डरो । नाम सुमिरि जल अर्पण करो ॥

सुमिरनबोध

( ९ )

सुमिरन अचवन करनेका

करि प्रसादजल अचवन कीन्हा । अचवन करिकै खर्चा लीन्हा ॥ दूत भूत सब गये पराय । जब टेके सतगुरुके पाय ॥

सुमिरन पाकर बन्दगी करनेका

बारी तेरी बलगई, पलमें सौ सौ बार । सद्गुरु मोपर दाय़ा करो, साहबकबीर सिरजनहार ॥

सुमिरन सुपारी मोरनेका

सेत सुपारी मोरके, अमीअंक लौलाय । कहैं कबीर धर्मदाससे, हंस लोकको जाय ॥

सुमिरन पान खानेका

गुरुकबीरने बीरा दीन्हौं । हँस बचाय कालसो कीन्हौं ॥ सत्य लोकमें बैठे जाई । सत् सुकृत जहाँ पाप रहाई ॥ कहैं कबीर जे हंस उबारे । जरा मरण भव कष्ट निवारे ॥

सुमिरन टोपी लगानेका

तरे धरती ऊपर आकाश । चांद सूर्य दोउ पाट ॥ तेतिस कोट आगे पार । सोई जानो सतगुरुकी हाट ॥

नौनाथ चौरासी सिद्धजीत औघट बाँध ।

धर्मदासके मस्तक दीन्हा, कबीर विराजे साथ ॥

बादशाह एक खूँटका, अखंड द्रौपके भूत ।

दुवैश भूत ब्रह्माण्डके, सोई साधु गुरुरूप ॥

सुमिरन दीपक बारनेका

आदि अंत एक ज्योति है, स्थिरस्थीर है नीर ॥ आवै सत्यकबीरके शब्दकी छुरी । यम जालिमकी काटे गुरी ॥ धर्मदास कबीरके लागे पाई । बावन लाख दगा मिटि जाई ॥

( १० )

बोधसागर

सुमिरन आसन करनेका

सत्त पुरुषको सुमिरिके आसन करे बनाय । तापर हंसा पोढई, कबीर धर्मदास सहाय ॥

सुमिरन कमर कसनेका

धर्मदास कसना कसे, नाम पान लियहाथ । सत्यकबीर पहुँचावहीं, सकल सन्त लिय साथ ॥

सुमिरन रस्ता चलनेका

शिरपर साहब राखिके चलिये आज्ञा माँहि । आगे साहेब कबीर हाँकदेत हैं, तीनलोक डरनाहिं ॥ कागकागरे विकार कूकरामंजार । नाग नाहर दूत भूत बट पार ॥ सबको बांधि कबीर आन घाट ले डार । घाट बाट बन औघट मोहि खसमकी आस । मते चले कबीरके कबहू न होय निवास ॥

सुमिरन सात शिकारीका

अमीनाम, ऊर्द्ध नाम परिमल नाम, दयावन्त, बालदीप सहज मूल अग्रमुनि सतनाम, साहबके अमीनाम, पुष्प सुगंधकंठकीसिलानिगम्यसुगंधयोगजीतनिहंगमित ।

इति श्री पट्टकर्म विधि नित्यकर्म सुमिरन

सत्यमुक्त, आदिअदली, अजर अचिन्त, पुरुष, मुनींद्र, करुणामय, कबीर सुरति योग, संतायन, धनीधर्मदास चुरामणिनाम, मुदर्शन नाम, कुलपति नाम, प्रबोध गुरुबालापीर, केवलनाम, अमोल नाम, सुरतिसनेही नाम, हक नाम, पाकनाम, प्रगट नाम, धीरज नाम, उग्र नाम, दयानामकी दया, वंश- व्यालीसकी दया ।

अथ श्रीबोधसागरे- सुमिरनबोध प्रारंभः

पञ्चविंशस्तरङ्गः

द्वितीय बोध

(गुरुआई विधिके सुमिरन)-सुमिरन चौकाके अजर गायत्री

अजर गायत्री अजपान । अजर चौका अजर नाम ॥

अजर सिंहासन है परवान ।

अजर थार भराये तहाँ । अजर पुरुष गवन किये जहाँ ॥

( १२ )

बोधसागर

अन्न नारियर सन्मुख धरिया । सुर्त सुपारी आगे विस्तरिया ॥ लौंग इलायची जहवां फरी । लौकी लौंग सोध बिस्तरी ॥ ज्ञान ध्यानकी केशर गारी ।

अग्र विचार परममत दिया । अमी अंक तामें कर लिया ॥ अन्न अमर पाटंबर ताना । अग्र सुगंध महाँ परवाना ॥ अजरपुरुषबैठेसिंहासनसम्हारी । संग हंस शोभा अधिकारी ॥ अजर आरती बहुविधि साजी । नानारंग तरंग विराजी ॥ उमगे प्रेम ज्ञान तह छाया । हंसा सोहंगम चौर दुराया ॥ उठे तरग बहुत विधि बानी । अमी अमृतकाशसाहिसमानी ॥ दुविधा हुरमत दूर बढाई । प्रीति मिठाई थार भराई ॥ जगमग ज्योति रही ठहराई । परमल हंसा रहो समाई ॥ झमके तहवां नूर अपारा । गरज शब्द चहुँ और धारा ॥ चन्द्र सूर जहँ गम नहि पावा । सकल हंस वसन सुख आवा ॥ कहैं कबीर सुनो धर्मदासा । यह छबिदेखतजगतहोउदासा ॥ हिम्मत प्रीतिसों आरती साजो । इत उत चित नेक नहि राजो ॥

अन्न गायत्री नामकी, येही मुक्तिको मूल ।

धर्मदास हटके गहो, जहाँ अन्न अस्थूल ॥

राजद्वारे जिन कहो, पण्डित सुन करे वाद ।

सो हंसा सतलोकके, लेहि शब्द पहिचान ॥

अन्न गायत्री तुमको दीन्हौँ । एतीदयाहम तुमपर कीन्हौँ ॥

नाहीं सुमिरन जिह्वा आवा । अघर निरन्तर ध्यानलगावा ॥

गायत्री भेद जाने कडिहारा । चौका निर्णय करै विचारा ॥

कहैं कबीर गायत्री कलसान । अजर अमर धरमूलठिकान ॥

सुमिरन अंशनके नाम बैठक पूजा

प्रथम रूप पीठपर चौका ।

सहज अंशकी बैठक मूलकरी । पूजा खडी सों चौका पोते ॥

सुभिरनबोध

( १३ )

सुजन जन अंशकी बैठक अग्रदीप, पुजा चन्दनको छरका ॥ भृङ्गमुनि अंशकी बैठक मंजुल करी, पूजा गादी चँदेवा ॥ अंश पक्षपालनकी बैठक पोहप दीप, पूजा फूलमाला अंगोछा ॥ अंश श्रवण लीलाकी बैठक जगमग दीप, पूजा चोला धोती ॥ अंश सर्वांग सूर्तकी बैठक अचिन्त दीप, पूजा थारी कटोरी ॥ भावनाम अंशकी बैठक उदै दीप' पूजा दाख सहत ॥ सूर्त सुभाव अंशकी बैठक ज्ञानदीप, पूजा बदाम मरिच अवीर ॥ अक्षर सुभाव अंशकी बैठक पालंग दीप, पूजा केरा फूल ॥ सन्तोष सुजन अंशकी बैठक अक्षयदीप, पूजा मिश्रि अष्टमेवा ॥ कदल ब्रह्माकी बैठक सुखसागर दीप, पुजा सुपारी छोहारा ॥ दयापाल अंशकी बैठक आदि दीप, पुजा झारी अष्ट सुगन्ध ॥ जलरंग अंशकी बैठक पताल पांजी पूजा, पान खरचा माला ॥ प्रेम अंशकी बैठक झँझरी दीप, पुजा घृत कपुर ॥ अष्टांगी अंशकी बैठक मानसरोवर, पुजारिष्ट भोग विलास ॥ प्रथम चार चौका ताके मध्य सिंहासन ।

पान मिष्ठान्न नारियल पुरुषको भोग घृत पक्वान ॥

उत्तर दिशा जम्बूद्वीप गुरु धर्मदास गोसाँई आरती ज्योति प्रकाश ॥ पूर्व दिशा गुरुराय बंकेज गोसाँई कलश पांचौ वाती प्रकाश ॥ दक्षिण दिशा गुरु चतुर्भुज गोसाँई दलकीझारी पांचपानखरचा साथ ॥ पश्चिम दिशा गुरु सहेते जी गोसाँई पास न बंशागादी ॥ इतनी विस्तार पुरुषसों ज्ञानी लगि । अपने अपने स्थान बैठाये । सब अंशकी लाग चुकाये ॥ धर्मदास को सन्धि बताये । धर्मदास को नाम चुकाये ॥ षोडष अंश पान पर लीन्है । मुक्तामन सुरती की दीन्है ॥ कहै कबीर सुनो धर्मदास । यह भेदकडिहारसों कहो प्रकाश ॥

(१४)

बोधसागर

इतना भेद कडिहार जो पावै । आप चले औ जीव बचावै ॥ धर्मराय है चौका माही । वह देखे सबके चतुराई ॥ सुनो धर्मदास चौका गुप्त हैं । ताकी सन्द्य प्रकट है ॥ चार गुरुकी बैठक पूजा न्यारी न्यारी है ।

चार दिशा कायमें हेली । चार दिशा बाहरेली ॥ एक एक गुरुके आठआठपूजाहै । चार गुरुके बतीस साज ॥ एक एक गुरुके संगचारचारअंश है । चार गुरुके सोरह अंश ॥

साखी-इतना भेद जो जाने, सो साँचो कडिहार ।

इतना भेद नहि पावै, तेहि छलै काल बटमार ॥

चौकाबैठा फूलके, गाफिल भया निशंक ।

बिना भेद जो नारियर, मोर नाशिर चढ़ै कलंक ॥

झूलों काल हिडोरना, नहि जाने शब्दका तोल ।

कहै कबीर धर्मदाससो, मम खाली परे न बोल ॥

सुमिरन बड़ी इकोचरी

अजर अचिन्त्य अकह अविनाशी । आदि ब्रह्मा अमरपुर वासी ॥

अदली अमी अनेह अजावन सोई । आदि नाम सत्य सुकृतै होई ॥

परमानन्द है अखिल सनेही । सत्य नाम तत्पुर्ण विदेही ॥

निः कामी निर अक्षर साँचा । अजर अविगत सबहिनमो राचा ॥

अमर अपार अनन्त अभेदा । अचल अचिन्त न जाने भेदा ॥

अक्षय अगुण अगोचर कहिये । अगम अलेखगहि सतचितरहिये ॥

अभय औगाह अकथ बखाना । अम्बुज चरण औ पुरुष पुराना ॥

दीनबन्धु करुणामय सागर । दयार्सिंधु हंसन पति आगर ॥

दीनदयाल सो अधम उधारन । हिरण्यमय भवसागर तारन ॥

अरूप अथाह अनाहद राता । योगी जीत सबहिनके दाता ॥

करुणा मय संतन सुखदाई । अभय अचिन्त्य नाम गुणगाई ॥

सुमिरनबोध

( १५ )

सच्चिदानन्द सो सदा उजागर । योग संतायनपतिसुखसागर ॥ सुर्त नामसों जपिये ज्ञानी । अमी अंकूर बीच सहिदानी ॥ प्रथम पुरुष सबहीके मूला । अमीदीप नाम है अस्थूला ॥ आलख नाम पुरुषोत्तम गाऊँ । नाम मुनींद्र सदा गोहराऊँ ॥ सर्व मई साधनपति सोई । भक्तराज बूझो नर लोई ॥ सत संतोष सो सदा सनेही । शब्दसरूपी अविचल देही ॥ प्राण नाक पिव अमृत बानी । सत्यलोकपति नाम बखानी ॥ सदगुरु जन्म निवारक जानौ । बन्दीछोर निश्चय कै मानौ ॥ अवागमनके दुःख मिटावो । चौरासी लक्ष बन्द मुक्तावो ॥ शील रूप संतोष पियारा । धर्मराय शिर मर्दन हारा ॥ मुक्तिदाता शीतल उजियारा । नाम परायण प्राण पियारा ॥ अस्थिर नाम अभयपद दाता । अक्षयराज नायक विरुध्याता ॥ सत्यसाहेब कहो बहोर बहोरी । अक्षय वृक्ष हिरामय डोरी ॥ पुढूपदीप मण्डप गुरु सांचा । हँस सोहँग नाम बिच राजा ॥ सोहँ शब्द नाम है सारा । सत्यवचन बोले कडिहारा ॥ इच्छा रूप संत जन गावै । ज्ञानहि बीज अमोल कहावै ॥ अबोल अशोच असंशय धीर । नाम एकोत्तर कहैं कबीर ॥ एकोत्तर नाम सुमिरे जो कोई । ताको आवागमन न होई ॥ नाम एकोत्तर सुमिरे जबही । सद्गुरु बैठे सिंहासन तबही ॥ आरती नाम एकोत्तर चहिये । एकोत्तर विनाननरियन गहिये ॥ आरती नाम एकोत्तर धारा । एकोत्तरी विनाकैसोकडिहारा ॥ विना एकोत्तर नहीं निस्तारा । कैसेहु निज मानो कडिहारा ॥ एकोत्तर नाम जानै विस्तारा । सो जानो सांचो कडिहारा ॥ पांच नाम इनहीमों भाषा । सहज पक्ष पालन है साषा ॥ सुर्तसहजपालजरंगश्रवणहै भाई । हँसनतिलकएकोत्तरिलेहोजाई ॥

( १६ )

बोधसागर

बाये श्रवण लीला सुत है भाई । सुर्त डोर कहीं समुझाई ॥ एकोत्तर नहि जाने विस्तारा । सो जनि जानहु है कडिहारा ॥ जो नहि जाने एकोत्तर विस्तारा । मिथ्या सो जानो कडिहारा ॥ नहि तो पूत आहे कडिहारा । लै जीवनको करै अहारा ॥

नाम एकोत्तर जानै नहीं, औ धरे सिंहासन पाँव । कहैं कबीर तेहि शीशपर, कोटि वज्रको घाव ॥ धर्मदास हँसन तिलक, एकोत्तरि लेहो जान । अंश सुजन जन मुक्तपद, सत्य शब्द परवान ॥ पिण्ड ब्रह्मण्ड खोजके, राखो शब्दकी आश । तिलभर काया मूलकमलमें, जहाँ पुरुष रहिवास ॥ कहैं कबीर जो पाईहैं, एकटक सुमिरे ध्यान । तिलभर काया सहज कमलमें, जहाँ पुरुषको स्थान ॥ सहजनाम युग बांधिया, बावन नामकी नेह । दीप अजयकी ध्यानमें, भई सुर्तकी देह ॥ देह भई तब जानिये, गगनध्यान लौ लीन । सुर्त सोहँगम शब्द है एकटक सुमिरो संतो जम होय बलछीन ॥ सोहँ शब्द निज सांच है, जपौ अजपा जाप । कहैं कबीर धर्मदाससों, देखो अगम अगाध ॥ साहे शब्द निज साच है, गहि राखो तुम पास । सोहँ शब्दमें मुक्तमें, सत्य मानो धर्मदास ॥ सुमिरन सार एकोत्तरी, चन्द्र सूर घइसार । कहैं कबीर धर्मदाससों, तासु नाम कडिहार ॥ ज्ञान गम्य जाने जो पावै । भवसागरमें धन्यगुरु कहावै ॥ इति एकोत्तर नाम सिंहासन ध्यान नारियर अङ्गप्रथम स्मरण ॥ चौका अङ्ग सत्यकबीर धर्मदास को दीन्ह । अविचल

सुमिरनबोध

( १७ )

पुरुषनाम अबोल अडोल नाम । अजावन राय रनछोर नाम ॥ शम्भु सन्तोष नाम । उदैचन्द अक्षैराज नाम ॥ एते नाम रहै लौ लाय । यमराजा तिहि देखि डेराय ॥ अम्बू अपावननाम । अम्बू शम्भू नाम । एत सत्यकाया प्रकाश ॥ अजरनाम नरियर सचार । अम्बू नाम वे पुरुष कहावा । सोहं हंस तहाँ विलमावा ॥ सोतो धर्मदासबैठे हैं पुरुषपुरान । सोहं सुर्त तुम मोर सुजान ॥ बेहंग नाम तुम जगमें देहो । हंस छोडाय काल सो लेहो ॥ एही नाम जीव जो पावै । बोधे हंस लोकमें आवै ॥ मैकबीरदरवानीदरवाजेहौंठाठ । आवतजातसुखउपजैहंसनकोनहिंगाठ एकोत्तरी नाम सुमिरे चितलाई । आवागमन रहित घर पाई ॥

स्मरण हस्तक्रिया

सुनो धर्मदास हस्तक्रिया सही । महापुरुष मुख अपने कही ॥ नरियर अंकुरमो जीव रहाई । तहाँ सुर्त राखो ठहराई ॥ नरियर उठाय हाथ के लेहू । नरियर मस्तिक हाथ जो देहू ॥ सुर्त समय जीवमो गयेऊ । नरियर अमरलोक ले राखेऊ ॥ महा पुरुषके दर्शन कियेऊ । चरण बन्दिके शीश नवायेऊ ॥ महा पुरुष लै अङ्क लगाये । तब हंसा लिये हर्ष समाये ॥ अंकुर अंश बिनवे करजोरी । महा पुरुष सुनी बिनती मोरी ॥ अंकुर अंश नाम लौ लाई । भवसागर ते लेऊ मुक्ताई ॥ महा पुरुष सुर्त उतपानी । जाय सुर्त कडिहार समानी ॥ कडिहार सुर्त लीन्ह चितलोई । सोई सुर्त हंसा मो आई ॥ माथे हाथ जीवके दियेऊ । सुर्त समय हंस मो गयेऊ ॥ गई समय रही ठहराई । बहुत अनंद हंस तब पाई ॥

( १८ )

बोधसागर

जब लग सुर्त रही बाँही । कोइकोइ सन्त सो जानत आही ॥ टीका मुदित पूजै जब आई । यह पिण्ड तबही खस जाई ॥ सुर्त हंस ले गये लेवाई । महा पुरुषके दर्शन पाई ॥ महा पुरुषके चरण छुवाई । करै वन्दगी शीश नवाई ॥ महा पुरुष लिये अंक लगाई । सुर्त हंस नाम तिन पाई ॥ अपने समसर लिये लगाई । महा पुरुष सम शोभा पाई ॥ सुर्त हंस बिनवे कर जोरी । महा पुरुष सुनो बिनती मोरी ॥ भवसागर कडिहार रहाई । तिनके शब्द सुक्त हम पाई ॥ धन्य शब्द धन्य कडिहारा । तिनके शब्द मो हंस उबारा ॥ महा पुरुष चितवे चितलाई । भवसागर ते लेव सुक्ताई ॥ सुक्त होय सतलोकें आवै । छिन छिन गुरुके दर्शन पावै ॥ महा पुरुष शब्द उचारा । वै कडिहार हैं सुर्त हमारा ॥ जहां जहां सुर्त चित लाई । सोई हंस लोकको आई ॥ भ्रमें जीव होय जसमाहीं । तिन सनकी गहे जो बाहीं ॥ भ्रमें जीवको नारियर लेई । हस्त किया नरियरको देई ॥ हस्त किया नरियर जब पाई । भ्रमें लोक हंस लै जाई ॥ जाहि खानमें जीव रहाई । जहां जाय सुर्त समाई ॥ गई समय रही ठहराई । हंस उधार लोक ले जाई ॥ जो कडिहार हस्त किया पावे । महापुरुष के सुरत समावे ॥ हस्त किया गहे चित लाई । कहैं कबीर हंस लोक सिधार्द ॥

स्मरण सिंहासन बैठनेका

अंगन गहे गहनी तहां पुरुष चेतो सन्त बिचार । सिंहासन है पुरुष को सुर्तसों रोपो पांव ॥ जीवन पार उतारों तुम्हारे शिर नहीं भार । आदि पवन सों बैठो मूलशोध कडिहार ॥

सुमिरनबोध

( १९ )

कहैं कबीर धर्मदास सों, सत्यपुरुष चित्तराख । अमी अंक जो जानै, जासु जहाँ तत भाष ॥

स्मरण दल अर्पणका

अपोँ दिल चौकामें उत्तिम दल बनाय । कहैं कबीर धर्मदास सो सब अवगुण मिट जाय ॥

स्मरण पाषाण रखनेका

पान पुराण हाथकर लीन्ह। सब साहेबका सुमिरण कीन्ह। ॥ सत्य पुरुष बोले परवाना । वैठे पुरुष मध्य जो स्थाना ॥ रेखा लिखो पाषाणमें, अचित्य नाम घंट बोल । कहैं कबीर धर्मदाससों, तब हँसा होय अडोल ॥

स्मरण नरियर रखनेका

नरियर नरियर नरियर खरी । नरियर मोरे सत्य कबीर ॥ औरसों नरियल मोर न जाई । पांच शब्द लै नरियरमोरेकबीर धर्मदास आई ॥

स्मरण नरियर मोरनेका

जलदल लेके नरियर मोरा । सत्य शब्द गहतिनका तोरा ॥ मोरो नरियर ढुकुम कबीर । सत्य नाम गहि लागो तीर ॥ पुरुष नाम है अमी अमोल । नरियर मोरो खसमनिहोर ॥

स्मरण नरियर मोडनेका

अमी सींचके नरियर कीन्हों । सो नरियर धर्मदासको दीन्हों ॥ धर्मदास मृत्तु मण्डल आये । सकल सन्तमिलि मंगल गाये ॥ नरियर मोरकेसत्यमुक्तकोशिरनाये । निकुतनामलेहंस बचाये ॥ कहैं कबीर धर्मदास सों । नरियर मोरे वंश तुमार ॥

स्मरण तिनका तोरनेका

यह विरवा चीन्हे जो कोय । जरा मरण रहित घर होय ॥

( २० )

बोधसागर

कौन विरवा जो बोलत है ताको चीन्हो । कबीरगोसाईकी आज्ञा सों । जिवसो यमसो तिनका टूट यमके मुखमें थूक ॥

स्मरण ज्योती शीतलकरनेका

साखी-आदि अन्त यक ज्योति है, अस्थिर थीर है नीर ।

सात द्रौप नौ खण्डमें, एकहि सत्य कबीर ॥

स्मरणमिठाई मालूम करनेका

श्वेत मिठाई उत्तम पाना । लौंग लायची श्वेत प्रधाना ॥

केरा कदली और सुगन्धा । तबही हंसा होय अनन्दा ॥

यहिविधिकरोमिठाई । कहै कबीरधर्मदाससोतबहमकोभोगलगाई

स्मरण पानप्रसाद मालूमकरनेका

चौँका लेय मिठाई धरी नरियर धोती पान ।

हंसा बैठे आसन पर पूर्वहि आज्ञामान ॥

पुरुष बैठे आसन हंसहि नाही मार ।

कहै कबीर मिठाई मालूममानसरोवरपार ॥

स्मरण आरती सौपनेका

जोई आरती वारे, सोई बुझावै आन ।

जहां ज्योतिझिलमिल करे, सोई पहिचान ॥

अपनो तन मन खोजो, आप करो चितएक ।

शीतल करो आरती, पुरुषनाम गहिटेक ॥

कहै कबीर यह सुमिरण, सन्तो करो विवेक ।

अबकी बेरा चेतहु, तारों कुटुम समेत ॥

स्मरण आरती प्रकाश करनेका

सोहंग नामले आरती वारे आपतरे औरनको तारे ॥

सोहंग नामनिज सुमिरके, करो आरती प्रकाश ॥

कहै कबीर धर्मदाससों मिट गये यमके त्रास ॥

सुमिरनबोध

( २१ )

स्मरण प्रवाना लिखनेका

अमी अंककी लिखनी कीन्हा । सो लिखनी धर्मदासको दीन्हा ॥ उलटी लिखनी सीयेल द्वार । कटे कर्म भये जर छार ॥

खोजतखोजतखोजिया, यह सन्तनको काम ।

पुरुष देह धर देखिया, और एकोत्तर नाम ॥

स्मरण प्रवाना साजनेका

अहो साहेब कौन अङ्गप्रवान साजो । भाषो लेखा अंगमो ताको ॥

अहीधर्मदासमध्यअङ्गश्वानासाजो । अंक चढाय नाम सुखभाषो ॥

अजावन नाम पानके लीन्हा । सुर्त सम्हार अङ्ग तुम चीन्हा ॥

कहैंकबीरधर्मदाससोयहबीरा अंकनामविदेहचढावहुँहंसहोकेनिशंक

स्मरण पवाना साजनेका

अमी अंकका वीरा शब्द, सोहंगम डोर ।

कबीरहंस लोकलैराखो, यमसे बन्दी छोर ॥

सुर्त चढी आकाशको, उनमुनमहल बनाय ।

सोई हंस उजागर, जामो अमी समाय ॥

पुरुष मोहर अकह कबीर । कालमें सोहँ धर्मदास कबीर ॥

स्मरण प्रवाना देनेका

श्वेत पान अम्मर है छाया । सोपान अमोदिक पुरुष पठाया ॥

भरमत पवन फिरे संसारा । पवन निर्मल होय असवारा ॥

अमी अंक पुरुष लिखि दीन्हा, कमल पंखुरी सार ।

कहैं कबीर कछु शंका नाही, रहो पुरुषके आधार ॥

स्मरण प्रवाना देनेका

अजर मूलसो बोरी उत्तारी सुर्त सोहंगम डोर ।

एही सुमिरणपायके, हँसा उत्तर लक्ष करोड ॥

एही स्मरण हाथले, काल रहो सुरझाय ।

कहैं कबीर धर्मदाससों, हंसलोक पहुँचाय ॥

( २२ )

बोधसागर

स्मरण कण्ठी बाँधनेका

कण्ठी कण्ठ विराजे, सतगुरु तिलक कर दीन्ह । जगसों तितुका तोरिके, हँस आपन करि लीन्ह ॥ माला कण्ठी नामकी, सतगुरु शब्द विचार । बादविवाद जो बालक, सो करै, ताकेमुख परे छार ॥ कहैं कबीर धर्मदाससों, बालक कबहुन न होय निनार ।

स्मरण पाँच नाम

आदिनाम अजरनाम अमीनाम । पताले सदा सिंधु नाम ॥ अकाशे अदली निरनाम । एही नाम हँसको काम ॥ खाले कूची खोली कपाट । पांजी चढे मूलके घाट ॥ भर्म भूतको बांधो, गोला कहैं कबीर प्रवान ॥ पाँच नाले हँसा, सत्यलोक समान ॥

स्मरण दक्षायंत्र

सत्यमुक्तकी रहनी रहै अजर अमर गहै सत्यनाम । कहैं कबीर मूलदशा, सत्य शब्द परवान ॥

स्मरण तितुका तोरनेका

दहिने छोड़ो धर्मका स्थाना । बायें चित्रगुप्तको जाना ॥ सन्मुख नासिका देव पयाना । तब यम चले देखके पाना ॥ टूटे घाट अठासी करोरी । हँसा चढे नामकी डोरी ॥ सो जीवत हँसा भये, लिये प्रेमकी डोर । सो जिव चले सत्यलोकको, यमसों तितुका तोर ॥ आसन वासन मन कल्पना औ सर्वा भूत । एकोतरसे पुरुष के, यमसों तितुका टूट ॥ कहैं कबीर सदगुरुमिलै, मिथ्याके मुख चूक ॥

सुमिरनबोध

( २३ )

तिनुका तोरनेका

मनपाप मनसा पाप महापाप पाप पुरविला पाप । नोग्रह ब्रह्मा जाई । हम सद्गुरुके शरण आई । आसन वासन मन कल्पना, एतो सर्वाभूत । कहै कबीर सद्गुरु मिले, मिथ्याके मुख थूक ।

तिनुका तोरनेका

आसन वासन मन कल्पना, देवो सर्वाभूत । यमसों तिनका टूट साहब शब्द प्रगटे भागेभूतयमदूत । ये जीव भये कबीर साहेबके यमसों तिनका टूट ॥ कालके मुख थूक यमसों तिनका टूट ॥ शब्दहिनेहलगावैकहै कबीर धर्मदाससों कालदगामिटजाय ॥

तिनुका तोरनेका

आसन बासन मन कल्पना, खेदो सर्वा भूत । कहै कबीर सतगुरु मिले, मिथ्याके मुख थूक ॥

जँजीरा तिनका तोरनेका

भूतहि बांधों पिशाचहि बांधों बांधों धीमर धोखा । तीन निरंतर मन्तर बांधों मारों नाहर चोखा ॥ बोझा बांधों बोझइता बांधों पूजित बांधों पुजेरी बांधों । मरहिया मनसा बांधों हाटक बांधों फाटक बांधों । औघट बांधों बाट बांधों नेहर बांधों सासुर बांधों । अरोसिन बांधों परोसिन बांधों बांधों डंकन डोरी । कहै कबीर भर्म सब बांधों निर्गुन तिनका तोरी ॥

स्मरण प्रवाना पावनेका

अजरकी लिखनी हीरा पाना । सत्य सुकृत लिखे परवाना ॥ देह पान लेवो कण्ठ लगाई । बालक देहु गर्भ मैं भाई ॥

( २४ )

बोधसागर

भाषा भाषों अपर्बल; परे अजर की छाया । मुक्तके अक्षर मुक्ता मन, होय चुरामनि नाय ॥

स्मरण प्रवाना पावनेका

अजर नाम अजर है प्राना । अजर नाम सत्यलोक पयाना ॥ अजर नाम गुरु दिया बताय । कर्म भर्म सर्व दिया बहाय ॥ कहैं कबीर सुनो धर्मदास । अजर नामते लोक निवास ॥

स्मरण माथा पंजा देनेका

ठाढे दूत करत है गोला । धर्मदास सुख अजरे बोला ॥ धर्मदास सुख बोले बानी । दूत भूत गयेकुम्हिलानी ॥ अजर लोक अजर है नाम । अजर पुरुष अजर पुरुषको नाम ॥ येही नाम हृदयमें राखो । जादिकाल दगापरे तादिनसुख भाषो ॥ उत्तर दिशा जगन्नाथके ठाई ।

कहैं कबीर धर्मदास सों अजर बोल तुम जीवको सुनावो ॥

स्मरण दल प्रसाद लेनेका

अमृतदल अमरापुरी, तिरख नाम निज चीन्ह ।

अजर नाम कबीरका, अमृत दल करि दीन्ह ॥

इति सुभिरन चौकाको गुरुवाई विधि सम्पूर्ण

अथ लिख्यते चौका विस्तार विधि

स्मरण चँदोवा ताननेका

सत्यसुकृतको समझके, कीजै मनको स्थीर ।

छत्र तनायो प्रेमसो, सद्गुरु कहैं कबीर ॥

पांच सुपारी पांच खूँटमें; स्वेत चँदेवा सोय ।

कहैं कबीर धर्मदास सो, आवागमन न होय ॥

स्मरण खडीसो चौका पोतनेका

स्वेत मृत्तिका निर्मल पानी । चौका पोते सुकृत ज्ञानी ॥

सुमिरनबोध

( २५ )

चौका पोतके चन्दन चढावा । सत्य सुकृत जिनलोक पठावा ॥ कहैं कबीर सुनो धर्मदास । हँसा गये पुरुषके पास ॥

चन्दन चौका पोतनेका

सिन्धु नीर घट अमी मँगावा । सत्यसुकृतको शीश नवावा ॥ सोहैं पवन लै कीन्ह पसारा । निकुत नाम लै हंस उबारा ॥ तन मन दैके चीन्ह शरीर । अंकनाम कहि दीन्ह कबीर ॥

स्मरण कनिक चौका पोतनेका

कनक छानके निर्मल कीन्हौँ । सहज नाम ह्दे चित दीन्हौँ ॥ चौका पूरे युक्ति बनाई । सतगुरु दीन्हौ भेद लखाई ॥ कहैं कबीर चौका है सारा । चौका बैठो सिरजन हारा ॥

स्मरण मानिक बनावनेका

अग्र आरती कर मन जाना । कीन पवनसो निकसे पाना ॥ शब्द अन्त है ताकर सार । सो जीवनका करै उबार ॥ उबारे हंस करै लोक निवास । बाहर तत्त्वजाने अंशवंश हमार ॥ सत्यनाम मगन जेहि भीतर । कहैं कबीर हम प्रगट शरीर ॥

स्मरण थारमें परवाना धरनेका

थार परवाना कर सम तूला । आदि नाम भाषो मुख मूला ॥ मानिक सवार थारमें धरो । परवाना को सुमिरण करो ॥ कहैं कबीर सत्य है सार । अंश वंश हंस उतारे पार ॥

स्मरण मानिक धरनेका

स्थिरहि थारमें मानिक धरो । एकनाम सुस्थिर दृढ गहो ॥ कहैं कबीर गहो नाम आधार । निश्चल हंस साधि कडिहार ॥

स्मरण कपूर घृत परसेको

अग्र कपूर अग्र घृत धाइ । सो कदली है वाहा नेह ॥ शब्द कपूर तहाँ लै धरो । सतगुरु दयासों निर्भय रहो ॥ कहैं कबीर सुनो धर्मदास । अग्र वासमें करी निवास ॥

नं. १० बोधसागर - १०

( २६ )

बोधसागर

स्मरण पान धोबनेका

सुख सागर है मूल स्थान । तहाँ ऊपजे श्वेत पान ॥ श्वेत पानकी अंमर छाया । अमी पुरुष संदेश पठाया ॥ कहैं कबीर सुनो संत सुजान । यहि विधि करो पान औ स्नान ॥

स्मरण पान चढावनेका

श्वेत पान लोकते आया । श्वेत पान पुरुष निर्माया ॥ दिया वंश धर्मदास को । दीन्हों पान चलाय ॥ लेहु पान तुम शीश चढाय । श्वेत पान पावे निज मूल ॥ दृढ मनचित कोराखोथीर । कहैं कबीर धर्मदास सों पहुँचे लोक अस्थूल ॥

स्मरण दल बाँटनेका

दल नाम दयाका मानाम करि पूर । नौग नाम वे पुरुष है । बिन डोठीका फूल । सुर्त लाय दल वाटहु जल दल धरहु सुधार ॥ कहैं कबीर धर्मपास सों भव तज लगे नवार ॥

स्मरण दल बनावनेका

यो दल सत्तर लोक सों जल आवा । सत्तर लोक सों अमृत लावा ॥ शब्दकी झारी अमृत भरी । तापेसा तोष रिचा धरी । तीन खरचा ॥ पहले तोराई । कह कबीर यमदूत पराई ॥

नरियर जग उतारनेका

प्रथम बीज धरतीको दीन्हा । लागे फल नरियर तहाँ लीन्हा ॥ सो नरियर सन्त जन पाये । सत्य सुकुतको आनि चढाये ॥ तीन लोक है पिण्ड शरीर । भीतर बाहेर एकहि नीर ॥ कहैं कबीर सुनो धर्मदास । यहि विधि नरियर भयो प्रकाश ॥

स्मरण नरियर स्नानका

सुख सागर है मूल अस्थान । तहाँ भये नरियरके स्नान ॥ श्वेत नरियर श्वेतहि छाया । अमी पुरुष सन्ध पठाया ॥

सुमिरनबोध

( २७ )

भरमित पवन फिरे संसारा । निर्मल पवन ताहि असवारा ॥ कहैं कबीर सुनो धर्मदास । दुम नरियर स्नान प्रकाश ॥

स्मरण कलश धरनेका

दो पैसा औ एक सुपारी । अलश धरो उत्तम विस्तारी ॥ सवासेर लै तण्डुल धरौ । धर्मराय देख थरहरौ ॥ पांचो बाती देव लेसाई । तब गादी पर बैठो आई ॥ हृदय चरण वंशके धरो । सत्य कबीरकहिधोकपरिहरौ ॥

कलश सही करनेका

पांचतत्त्वघटभीतरपांचहिनाम । तासों होय जीवको काम ॥ सो लेखा तियवार कहैं कबीर सुनो धर्मदास । धर्मरायसो हंस उबार । जोति अजरलोककी अञ्जलोक देह पहुँचाय ॥ कहैं कबीर सुनो कडिहार । सारशब्द गहो टकसार ॥

स्मरण फूल चढावनेका

सुकृत वारिसों फूल मँगाये । सहजकी झारी आनि भराये ॥ सत्य पुरुषको आनि चढाये । धर्मदास उठ बिनती लाये ॥ हीरा मानिक लागे मोती । सत्य पुरुषकी निर्मल जोती ॥

स्मरण गादी बिछावनेका

चौका धरो मिठाई आनी । नरियर पान कपूर प्रवानी ॥ पुरुष बैठ सिंहासन आई । हंसहि नाही भार रहाई ॥ मान सरोवर कदली केरा । मेवा अण्ट लाय यह वेरा ॥ लौंगलाइची सत्यलोककेछोही । भौमे आनि मिठाई होई ॥ कहैं कबीर सुनो धर्मदास । सिंहासन बैठे मम दास ॥

स्मरण फूल माला बाँधनेका

मन माली तन फूल मँगाये । अभी अंक लै शब्द सुनाये ॥ मनकरवारी तन कह पोष । काया कञ्चन भई निर्दोष ॥ कहैं कबीर निज सुमिरो मोही । मारों यमै उबारो तोही ॥