भारतकोश
संग्रह पर लौटें

कथासरित्सागर : प्रथम खण्ड (लम्बक १ से ५)

महाकवि सोमदेव भट्ट द्वारा

स्रोत: कथासरित्सागर : प्रथम खण्ड (लम्बक १ से ५) · बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्, पटना · 1960 (उद्गम)

DevanagariHindipublished876 पृष्ठ

तृतीय लम्बक १११९

तृतीय लम्बक १११९ उस दिन सबबेर (सारा दिन) महाराज उत्सव में मग्न रहे। जबतक सूर्य के साथ सारी नागरिक जनता सिन्दूर से लाल न हो गई, अर्थात् सायंसंध्या तक सामान्य प्रजा के उत्सव चलते रहे ॥१२२॥ दूसरे दिन राजा आदित्यसेन ने उस मठ से विदूषक व गाँव उसमें रहनेवाले सभी ब्राह्मणों को बुलवाया ॥१२३॥ सभा में रात का समस्त वृत्तान्त सुनाकर राजा ने उपकार करनेवाले विदूषक को एक हजार गाँव पुरस्कार (इनाम) में दिये। और उस उस उत्तम छत्र छाया व अपने पुरोहितों में नियुक्त करके लगाने के लिए छत्र और सवारी के लिए घोड़ा दिया। सभी सभासद् राजा की इस उदारता को आश्चर्य से देखने लगे ॥१२४-१२५॥ इस प्रकार वह ब्राह्मण उसी समय राजा के सामन्त के समान हो गया। सच है महान् व्यक्तियों का उपकार करना निष्फल नहीं होता ॥१२६॥ उस महान् हृदय विदूषक ने भी राजा से पाये हुए गाँवों को मठ में रहनेवाले सभी ब्राह्मणों में समान भाव से बाँट दिया। और स्वयं राजा का आश्रित होकर उसकी सभा में रहने लगा एवं उन सभी ब्राह्मणों के साथ गाँव की आय द्वारा समान रूप से जीवन-निर्वाह करने लगा ॥१२७-१२८॥ कुछ समय के अनन्तर बिना परिश्रम प्राप्त राजवृत्ति की आय से मदोन्मत्त वे सभी मठ- वासी ब्राह्मण अपनी-अपनी प्रधानता चाहते हुए परस्पर झगड़ने लगे। उसमें दुष्ट ग्रहों के समान सात ब्राह्मण एक गुट बनाकर गाँवों के कार्यों में बाधा पहुँचाने लगे। उन ब्राह्मणों की इस प्रकार उच्छृंखलता करने पर विदूषक उदासीन (तटस्थ) हो गया। धैर्यशाली व्यक्तियों के लिए छोटी-छोटी बातों में तटस्थता ही अच्छी रहती है ॥१२९-१३१॥ इस प्रकार जब वे आपस में झगड़ रहे थे तब चण्डपार नाम का एक शठ कपटी ब्राह्मण मठ में आया। वह (ब्राह्मण) काना होने पर भी दूसरे के न्याय के लिए स्पष्ट दृष्टा था और कुबड़ा होने पर भी वाणी से स्पष्ट बोलता था ॥१३२-१३३॥ वह उनसे बोला—'अरे मूर्खो ! तुम भिखमंगों ने किसी तरह यह महती (सम्पत्ति) प्राप्त की है, उसे आपस में लड़कर क्यों नष्ट कर रहे हो। यदि इस प्रकार लड़ोगे तो फिर भीख मांगोगे ॥१३४-१३५॥ १. सृष्टि के प्रारम्भ में सात ग्रह एक राशि में थे और प्रलयकाल में भी वे एक राशि में एकत्र होंगे—ऐसा ज्योतिष-सिद्धान्तवादियों का मत है। ज्योतिष-सिद्धान्त में अनेक कारणों का एक राशि पर एकत्र होना अनिष्टकारी होता है।

५२ कथारित्सागर

५२ कथारित्सागर वरं हि दवायतेतबुद्धिस्थानमनायकम्। न तु विप्लुतसर्वार्थं विभिन्नबहुनायकम्॥१३६॥ तदेकं नायकं धीरं कुरुध्वं वचसा मम। स्थिरया यदि कृत्यं वो भूयश्चिकित्सया धिया॥१३७॥ तच्छ्रुत्वा नायकत्वं ते सर्वेऽप्यच्छन्यदात्मनः। तदा विचिन्त्य मूढांस्तान्पुनश्चक्रधरोऽब्रवीत् ॥१३८॥ सङ्कल्पशालिनां तर्हि समयं वो वदाम्यहम्। इतः श्मशानं शूलायां मद्यच्चौरा निषूदिताः॥१३९॥ नासास्तेषां निशि च्छित्त्वा यः सुसत्त्व इहानयेत्। स युष्माकं प्रधानः स्याद् वीरो हि स्वाम्यमर्हति॥१४०॥ इति चक्रधरेणोक्तान् विप्रांस्तानन्तिकस्थितः। कुरुध्वमेतत् को दोष इत्युवाच विदूषकः॥१४१॥ ततस्तमप्यवदन्विप्रा नैतत्कर्त्तुं क्षमा वयम्। यो वा शक्तः स कुरुतां समये च वयं स्थिताः॥१४२॥ ततो विदूषकोऽवादीदहमेतत्करोमि भोः। आनयामि निशि च्छित्त्वा नासास्तेषां श्मशानतः॥१४३॥ ततस्तद्दुष्करं मत्वा तेऽपि मूढास्तमब्रुवन्। एवं कृते त्वमस्माकं स्वामी नियम एष नः॥१४४॥ इत्येवास्थाप्य समयं प्राप्तायां रजनौ च तान्। आमन्त्र्य विप्रान् प्रययौ श्मशानं स विदूषकः॥१४५॥ प्रविवेश च तद्वीरो निजं कर्मेव भीषणम्। चिन्तितोपस्थितानेककपाशैकपरिग्रहम् ॥१४६॥ डाकिनीनादसबुद्गुध्रवायस-वाशिते । उल्कामुखमुखोल्काग्निबिस्फारितचितानले ॥१४७॥ ददर्श तत्र मध्ये च स तान् शूलाधिरोपितान्। पुंश्चालांसिकाच्छेदमियेबोर्धीकृताननान् ॥१४८॥ यावच्च निकटं तेषां प्राप तावत्तयोऽपि ते। यतान्नाधिष्ठितास्तस्मिन्प्रहरन्ति स्म मुष्टिभिः॥१४९॥ निष्कंप्य एव खड्गेन सोऽपि प्रतिजघान तान्। न विक्षितं प्रयत्नो हि धीराणां हृदये भिया॥१५०॥

तृतीय लम्बक १२१

तृतीय लम्बक १२१ बिना नेता का और भाग्य के आधार पर छोड़ा हुआ एक स्थान अच्छा है किन्तु सर्वनाश करनेवाले बहुत नेताओं का होना अच्छा नहीं ॥१३६॥ यह विदूषक का दोष है कि उसने तुमलोगों की उपेक्षा करके तुम्हें स्वतन्त्र छोड़ दिया। इसलिए मेरे कहने से किसी एक को नेता बना लो इसके द्वारा तुम्हारी सम्पत्ति स्थिर रहेगी और बढ़ती रहेगी। चक्रधर के ऐसा कहने पर वे सभी अपने-अपने को नेता मानने के लिए तैयार हुए। तब चक्रधर ने उन्हें महामूर्ख समझ कर कहा—आपस में लड़ते हुए तुमलोगों के लिए मैं शर्त निश्चित करता हूँ यहाँ के श्मशान में फाँसी से मारे गये तीन चोर झूल रहे हैं॥१३७-१३९॥ उन तीनों की नाक काटकर जो वीर ले आये वह तुममें प्रधान (नेता) हो सकता क्योंकि वीर ही स्वामी बन सकता है ॥१४० ॥ चक्रधर द्वारा इस प्रकार कहे गये ब्राह्मणों को विदूषक ने कहा—'इस शर्त को मान लो क्या हानि है' ? ॥१४१॥ इस कार्य के करने में असमर्थ वे बोले—'हम यह नहीं कर सकते जो समर्थ हो वह करे, हम शर्त मानने को तैयार हैं। तब विदूषक बोला—'मैं यह कार्य करता हूँ। रात को श्मशान से उनकी नाक काटकर लाता हूँ ॥१४२-१४३॥ तब वे मूर्ख उससे बोल उठे—'ऐसा करने पर तुम हमारे नेता बनोगे—इस निश्चय पर हम दृढ़ हैं'॥१४४॥ इस प्रकार शर्त लगाकर रात आने पर उन ब्राह्मणों से कहकर विदूषक श्मशान में गया ॥१४५॥ स्मरण करते ही उपस्थित होनेवाले खड्ग को हाथ में लेकर अपने रूप के समान भीषण श्मशान में गया ॥१४६॥ डाकिनी शाकिनी आदि के शब्दों से युक्त चीख और कौआ के शब्दों से भीषण मुँह से आग उगलते हुए गीदड़ों की वह्नि-ज्वाला से फैलती हुई चिता-वह्नि से डरावने उस श्मशान के बीच उसने सूली पर चढ़े हुए, नाक कटने के भय से मानों ऊपर की ओर मुँह किये हुए, तीन चोरों को देखा ॥१४७-१४८॥ विदूषक जब उनके समीप पहुँचा तब वैतालों से आक्रान्त वे तीनों मुर्दे उसे मुक्कों से मारने लगे ॥१४९॥ निडर विदूषक ने भी उन्हें खड्ग से मारा। यह सच है कि वीर पुरुषों के हृदय भय से विचलित ही नहीं होते ॥१५० ॥ ४१

१२२ कथासरित्सागर

१२२ कथासरित्सागर तत्रापश्यत्कन्यकाविशालनेत्रां स भामिनीम् । तस्यां परमं बद्ध्वा च कृतो जगद् वाममि ॥५१॥ आगच्छन्त्य दर्पोव शपम्योपरि सस्थितम् प्रद्याज दमगानत्र जपन्' म विदूषक ॥५२॥ तस्यष्णोवनवागानुकादुपगम्य तम् । प्रच्छन्न पृच्छन्नम्य तस्यो प्रद्याजगम्य म ॥५३॥ क्षणात् प्रद्याजगम्याप पूवाग मुसवागश । निर्गाप्य मुरागग्य उराका माभेच्य गरेणा ॥५४॥ गृणोता गगाम्तांग म परिग्राजगता । उपाय माद्यामाम शय गानिकतन तम् ॥५५॥ उत्रिग्म पोमाखनाणपिष्ठित शर । आगगा प मग्यप स्वग्य प्रद्याजरोज ग ॥५६॥ तगगन्ध गगा गनु प्रयुग ता । रिगार्ता म मजामग्यदगाणित ॥५७॥

तृतीय लम्बक ३२३

तृतीय लम्बक ३२३ तलवार की मार से बैताल मुर्दों को छोड़कर भाग गये बैतालों का पावेश हट जाने पर विद्रूपक ने उन तीनों चोरों की नाक काट ली और उन्हें एक वस्त्र-खण्ड में बाँध लिया ।।१५१।। वहाँ से लौटते हुए विद्रूपक ने श्मशान में मुर्दे पर बैठकर जप करते हुए एक प्रव्राजक (साधु) को देखा ।।१५२।। विद्रूपक उसकी चेष्टा और कार्यक्रम देखने की लालसा से उसकी पीठ की ओर आकर छिप गया ।।१५३।। कुछ ही समय के अनन्तर मुर्दे ने साबर के नीचे फूत्कार किया उसके मुंह से अग्नि की ज्वाला और नाभि से सरसों निकले ।।१५४।। साधक संन्यासी ने सरसों के उन दानों को हाथ में ले लिया और उठकर मुर्दे को थप्पड़ मारा ।।१५५।। तदनन्तर वैताल से आविष्ट वह मुर्दा उठा और वह साधक उसके ही कन्धे पर बैठ गया। उसपर चढ़कर वह सहसा चलने लगा तो कौतूहलवश विद्रूपक भी छिपे-छिपे उसकी पीठ के पीछे चला। कुछ ही दूर जाने पर साधु, दुर्गा की मूर्तिवाले शून्य मन्दिर के अन्तर्गृह में गया और वह वैतालवाला शव भूमि पर गिर गया ।।१५६-१५९।। विद्रूपक भी मूर्ति से छिपकर उसकी गति-विधि देखता रहा। साधक ने देवी की पूजा करके प्रार्थना की—हे देवि यदि तुम मुझपर प्रसन्न हो तो मुझे मेरा इच्छित वर प्रदान करो। नहीं तो मैं अपना बलिदान करके तुम्हें प्रसन्न करता हूँ ।।१६०-१६१।। उस कठोर सङ्कल्पभावना से पवित्र उस साध को उस गर्भगृह से निकली हुई वाणी ने कहा—'राजा दाशिद्यसेन की लड़की को लाकर उसका बलिदान करो तो तुम अपना अभीष्ट प्राप्त कर सकते हो' ।।१६२-१६३।। यह सुनकर उस साधक ने बाहर निकल कर उस मुर्दे को फिर थप्पड़ लगाकर जगाया और वह नृत्य करने लगा ।।१६४।।

१२४ कथासरित्सागर

१२४ कथासरित्सागर

तस्य च स्कन्धमारुह्य निर्यद्वक्त्रामलाधिपः । आनेतुं राजपुत्रीं तामुत्पत्य नभसा ययौ ॥ १६५ ॥ विदूषकोऽपि तत्सर्वं दृष्ट्वा तत्र व्यचिन्तयत् । कथं राजसुतानेन हन्यत मयि जीवति ॥ १६६ ॥ इहैव तावत्तिष्ठामि यावदायास्यसौ शठः । इत्यालोच्य स तत्रैव तस्थौ छन्नो विदूषकः ॥ १६७॥ प्रव्राजकश्च गत्वैव वातायनपथेन सः । प्रविश्यान्तःपुरं प्राप सुप्तां निशि नृपात्मजाम् ॥ १६८ ॥ आययौ च गृहीत्वा तां गगनेन तमोमयः । कान्तिप्रकाशितदिशं राहुः शशिकलामिव ॥ १६९ ॥ हा तात हाम्बति च तां क्रन्दन्तीं कन्यकां वहन् । तत्रैव देवीभवनं सोऽन्तरिक्षादवातरत् ॥ १७० ॥ प्रविवेश च तत्कालं वेतालं प्रविमुच्य सः । कन्यारत्नं तदादाय देवीगर्भगृहान्तरम् ॥ १७१ ॥ सत्र यावन्निहन्तुं तां राजपुत्रीमियेष सः । तावदाकृष्टखड्गोऽत्र प्रविवेश विदूषकः ॥ १७२ ॥ आः पाप ! मालतीपुष्पमश्मना हन्तुमीहसे । यदस्यामाकृतौ शस्त्रं व्यापारयितुमिच्छसि ॥ १७३॥ इत्युक्त्वाकृष्य केशेषु शिरस्तस्य विवस्वतः । प्रव्राजकस्य चिच्छेद खड्गेन स विदूषकः ॥ १७४॥ आश्वासयामास च तां राजपुत्रीं भयाकुलाम् । प्रविशन्तीमिवाङ्गानि किञ्चित्प्रत्यभिजानतीम् ॥ १७५॥ कथमन्तःपुरं राज्ञो राजपुत्रीमिमामिह । नययमिति तत्कालमसौ धीरो व्यचिन्तयत् ॥ १७६॥ भो विदूषक ! शृण्वेतद्योऽस्य प्रव्राट् त्वया हतः । महानेतस्य वेतालः सिद्धोऽभूत्सर्पपास्तथा ॥ १७७॥ ततोऽस्य पृथ्वाराज्ये च वाञ्छा राजात्मजासु च । उदपद्यत तेनायमेव मूढोऽद्यवञ्चितः ॥ १७८ ॥ तद्गृहाणसवीमांस्त्व सर्पपान्वीर येन ते । इमामेकां निशामद्य भविष्यत्यम्बरे गतिः ॥ १७९॥

तृतीय लम्बक १२५

तृतीय लम्बक १२५ मुँह से आग की ज्वाला उगलते हुए उसके कन्धे पर बैठकर साधक प्रव्राजक राजकुमारी को लाने के लिए आकाश-मार्ग से चला ॥१६५॥ विदूषक यह सारी घटना देखकर सोचने लगा कि मेरे जीते-जी यह राजकुमारी का वध कैसे करेगा ? ॥१६६॥ इसलिए मैं तबतक यहीं ठहरता हूँ जबतक वह नीच आता है। ऐसा सोचकर वह वहीं छिपा रहा ॥१६७॥ इस प्रकार आकाश में उड़ता हुआ प्रव्राजक खिड़की के रास्ते से राजकुमारी के भवन में जा पहुँचा ॥१६८॥ उसने उसे इस प्रकार पकड़ा जिस प्रकार अंधकारपूर्ण आकाश में कान्ति फैलानेवाली शशिकला को राहु पकड़ता है ॥१६९॥ इतने में ही अरे बाप ! अरी मां ! इस प्रकार चिल्लाती हुई राजकन्या को लिये हुए वह नीच आकाश से नीचे उतरा। उस बैताल (मुर्दे) को उसी प्रकार छोड़कर कन्या को लेकर देवी की मूर्ति के समीप पहुँचा ॥१७०-१७१॥ वह जब राजकुमारी का वध करने के लिए तैयार हुआ इतने में ही तलवार खींचे हुए विदूषक भी मन्दिर में घुसा और बोला—'ओ पापी ! मालती के फूल को पत्थर से पीसना चाहता है जो इस कोमल कन्या पर शस्त्र प्रहार करना चाहता है' ॥१७२-१७३॥ ऐसा कहकर और उसकी जटा पकड़कर विदूषक ने साधक संन्यासी का वध कर डाला और भय से काँपती हुई एवं अत्यन्त सिकुड़ती हुई राजकन्या को धीरज बँधाया ॥१७४ १७५॥ वह सोचने लगा कि अब इसे (राजकुमारी को) फिर रतिवास में कैसे पहुँचाऊँ ? ॥१७६॥ इतने में ही आकाशवाणी हुई—'हे विदूषक ! तुमने इस प्रव्राजक को मारा है इसे यह बैताल और सरसों सिद्ध थे ॥१७७॥ इसीलिए इसकी पृथ्वी का राज्य और राजकुमारी को प्राप्त करने की इच्छा उत्पन्न हो गई थी। किन्तु आज यह ठगा गया ॥१७८॥ इसलिए हे वीर ! तुम उसके सरसों के दाने ले लो इससे केवल एक आज की रात तुम्हारी आकाश में गति हो जायगी' ॥१७९॥

१२६ कथासरित्सागर

१२६ कथासरित्सागर इत्याकाशगता वाणी जातहर्षं जगाद तम्। अनुगृह्णन्ति हि प्रायो देवता अपि साधुवृत्तम् ॥१८०॥ ततो वस्त्राञ्चलात्तस्य स परिव्राजकस्य तान्। जग्राह सर्षपान्हस्ते तामङ्के च नृपात्मजाम् ॥१८१॥ यावच्च देवी भवनात्स तस्मान्निर्ययौ बहि। उच्चचार पुनस्तावदन्या नभसि भारती ॥१८२॥ इहैव देवीभवन मासस्यान्ते पुनस्त्वया। आगन्तव्य महावीर ! विस्मर्त्तव्यमिदं न ते ॥१८३॥ तच्छ्रुत्वा सप्रयुक्तत्वा सद्यो देवीप्रसादतः। उत्पात नभो बिभ्रद्राजपुत्रीं विदूषकः ॥१८४॥ गत्वा च गगनेनाशु स तामन्तःपुरान्तरम्। प्रावेशयद्राजसुतां समाश्वस्तामुवाच च ॥१८५॥ न मे भविष्यति प्रातर्गतिर्व्योम्नि ततश्च माम्। सर्वे द्रक्ष्यन्ति निन्द्यन्ति तत्सम्प्रत्येव याम्यहम् ॥१८६॥ इति तेनोदिता बाला बिभ्यती सा जगाद तम्। गते त्वयि मम प्राणास्त्रासाक्रान्ता प्रयान्त्यमी ॥१८७॥ तन्महाभाग मा गास्त्वं देहि मे जीवितं पुनः। प्रतिपन्नार्थनिर्वाहः सहज हि सतां व्रतम् ॥१८८॥ तच्छ्रुत्वा चिन्तयामास स सुसत्त्वो विदूषकः। यदस्तु मे न गच्छामि मुञ्चेत्प्राणान् भयादियम् ॥१८९॥ ततश्च नृपतेर्भक्तिः का मया विहिता भवेत्। इत्यालोच्य स तत्रैव तस्थावन्तःपुरे निशि ॥१९०॥ व्यायामजागराच्छ्रान्तो ययौ निद्रां क्षनेनच सः। राजपुत्री त्वनिद्रैव भीता तामनयन्निशाम् ॥१९१॥ विश्राम्यतु क्षण तावदिति प्रमादमानसा। सुप्तं प्रबोधयामास सा प्रभातेऽपि नव तम् ॥१९२॥ ततः प्रविष्टा ददृशुस्तमन्तःपुरचारिणः। ससम्भ्रमाश्च गत्वैव राजानं तं व्यजिज्ञपन् ॥१९३॥ राजाप्यवेक्षितुं तत्त्वं प्रतीहारं व्यसर्जयत्। प्रतीहारश्च गत्वात्तस्तत्रापश्यद् विदूषकम् ॥१९४॥

तृतीय लम्बक ३२७

तृतीय लम्बक ३२७ यह सुनकर वह प्रसन्न हुआ। सच है ऐसे वीर और सत्कार्यकर्ताओं को देवताओं की भी कृपा प्राप्त होती है॥१७८ ॥ तब विदूषक ने उस मृत साधु के आँचल से सरसों निकालकर एक हाथ में लिये और दूसरे हाथ से राजकन्या को गोद में लेकर बाहर निकला ॥१७९॥ जब वह देवी के मन्दिर से बाहर निकला तब उसे पुनः दूसरी आकाशवाणी सुन पड़ी—'हे महाबीर ! महीने के अन्त में तुम इस मन्दिर में फिर आना यह भूलना नहीं ॥१८०-१८१॥ यह सुनकर और उसे स्वीकार करके देवी की कृपा से राजकुमारी को लिये हुए विदूषक आकाश की ओर उड़ा॥१८४॥ आकाशमार्ग से जाकर राजकन्या को उसके भवन में पहुँचाकर और उसे धीरज बँधाकर बोला—'सबेरे आकाश में उड़ने की मेरी शक्ति न रहेगी। यह केवल इसी रात के लिए प्राप्त थी। तब इस घर से निकलते हुए मुझे सब लोग देखेंगे। इसलिए मैं अभी ही जा रहा हूँ' ॥१८५ १८६॥ विदूषक के भलीभाँति समझाने पर भी डरती हुई बालिका उससे बोली—'तुम्हारे जाने पर भय से काँपते हुए मेरे प्राण अब निकल रहे हैं। इसीलिए हे महापुरुष ! तुम न जाओ। स्वीकार किये हुए कार्य का निर्वाह करना सज्जनों का स्वाभाविक व्रत (नियम) है ॥१८७-१८८॥ यह सुनकर महा प्राणवान् विदूषक सोचने लगा—'जो भी हो मैं नहीं जाता। यह भय से प्राणों को छोड़ देगी। तब मेरी राज-सेवा ही क्या हुई ? । ऐसा सोचकर वह वहीं राजकन्या के भवन में ठहर गया। धीरे-धीरे श्रम और जागरण से थका हुआ वह रात में भी सो गया। किन्तु डरी हुई राजकुमारी ने जाग करके ही सारी रात व्यतीत की ॥१८९ १९१॥ 'यह कुछ देर विश्राम कर ले'—इस प्रकार स्नेहपूर्ण-हृदया राजकन्या ने उसे प्रातःकाल नहीं जगाया। तब रनिवास की सेविकाओं ने अन्दर आकर उसे देखा और घबराकर राजा से निवेदन किया ॥१९२-१९३॥ राजा ने भी तत्त्व जानने की इच्छा से अपने निजी सेवक को भेजा। उसने अन्दर आकर उस विदूषक को देखा॥१९४॥

३२८ कथासरित्सागर

३२८ कथासरित्सागर शुश्राव च यथावृत्तं स सद्योराजसुतामुखात्। तथैव गत्वा राज्ञे च स समग्रं न्यवेदयत् ॥१९५॥ विद्रूपकस्य सत्त्वज्ञस्तच्छ्रुत्वा स महीपतिः। किमवेत् स्यादिति क्षिप्रं समुद्भ्रान्त इवाभवत् ॥१९६॥ आनाययच्च दुहितुर्मन्दिरात् विद्रूपकम्। वशानुयाग मनसा तस्या स्नेहानुपातिना ॥१९७॥ पप्रच्छ च यथावृत्तं न राजा तमुपागतम्। मा भूरुत्रश्च सोऽप्यस्मै विप्रो वृत्तान्तमब्रवीत् ॥१९८॥ अदर्शयच्च वस्त्रान्ते निबद्धाश्चोरनासिकाः। प्रभाद्सम्भविनस्तांश्च सर्पंपाभूमिमेदिनः ॥१९९॥ ततः सम्भाव्य सत्यं तत्तांश्चानाय्य मठद्विजान्। सशिरश्छत्ररोपेतान् पृष्ट्वा तन्मूलकारणम् ॥२००॥ स्वयं श्मशाने गत्वा च दृष्ट्वा तांश्छिन्ननासिकान्। पुंश्चांस्त च निर्लूनकण्ठं प्रव्राजकाधमम् ॥२०१॥ उत्पन्नप्रत्ययो राजा स तुष्टोय महाशयः। विद्रूपकाय कृतिने सुताप्राणप्रदायिने ॥२०२॥ ददौ तस्मै च तामेव तत्रैव तनयां निजाम्। किमदेयमदाराणामुपकारिषु तुष्यताम् ॥२०३॥ क्षीरवासााम्बुजप्रीत्या भूमं राजसुताकरे। गृहीतपाणिर्येनास्यां लेभे लक्ष्मीं विद्रूपकः ॥२०४॥ ततो राजोपचारेण स तया कान्तया सह। आदित्यसेनभूपस्तेस्तस्थौ श्लाघ्ययशा गृहे ॥२०५॥ अथ यातेषु दिवसेष्वेकदा दैवचोदिता। समुवाच निशायां सा राजपुत्री विद्रूपकम् ॥२०६॥ नाथ स्मरसि यत्तत्र तत्र देवीगृहे निशि। मासान्ते त्वमिहागच्छेरित्युक्तं दिव्यया गिरा ॥२०७॥ तत्र चाद्य गतो मासो भवतस्तच्च विस्मृतम्। इत्युक्तः प्रियया स्मृत्वा स जहर्ष विद्रूपकः ॥२०८॥ साधु स्मृतं त्वया तन्वि ! विस्मृतं तन्मया पुनः। इत्युक्त्वाऽऽलिङ्गनं चास्यै स ददौ पारितोषिकम् ॥२०९॥

तृतीय लम्बक ३७१

तृतीय लम्बक ३७१ राज-सेवक ने राजकुमारी के मुंह से सुना हुआ सारा समाचार राजा से कह दिया ॥१९५॥

विदूषक के मन और बल को जाननेवाला राजा 'यह क्या बात है ? - ऐसा सोचता हुआ व्याकुल-सा हो गया। और कन्या के महल से विदूषक को बुला ठीक-ठीक समाचार पूछा। उसने भी प्रारम्भ से अन्त तक सारा समाचार कह डाला। और कपड़े के कोने में बँधे हुए उन चोरों की कटी हुई नाक भी दिखा दी साथ ही प्रव्राजक के उस भूमिश्रेणी सरभों के शवों को भी दिखाया ॥१९६-१९९॥

राजा ने सारी घटना का सत्य समझकर सभी मठवासी ब्राह्मणों को चक्कर के साथ बुलाया और उनसे मूल कारण जानकर श्मशान में जाकर उन तीनों नक-कटों को देखा और कटे हुए गलेवाले उस दुष्ट साधक को (देवी-मन्दिर में) देखा ॥२०-२१॥

इन प्रमाणों से विश्वस्त राजा ने कन्या को प्राणदान करनेवाले विदूषक को अपनी कन्या प्रदान कर दी। सच है उदार व्यक्तियों के उपकारों के लिए कौन-सी वस्तु अदेय है? ॥२०२॥

राजकुमारी के हाथ में लक्ष्मी का निवास था इसी कारण विदूषक ने उसका पाणि-ग्रहण करते ही लक्ष्मी को प्राप्त किया ॥२०४॥

वह यशस्वी विदूषक अपनी पत्नी के साथ आदरसम्पन्न के घर राजाओं के समान रहने लगा ॥२०५॥

कुछ दिनों के बाद दैव से प्रेरित राजकन्या ने रात्रि में विदूषक से कहा कि 'हे स्वामिन् ! क्या तुम्हें स्मरण नहीं है कि देवी-मन्दिर में आकाशवाणी ने कहा था कि 'एक मास बाद तुम यहाँ आना' । तदनुसार आज मास समाप्त हो गया आप उसे भूल गए। पत्नी ने यह सुनकर विदूषक प्रसन्न हुआ। और बोला- 'प्रिये ! तुमने अच्छा स्मरण दिला दिया मैं उसे भूल ही गया था। ऐसा कहकर उसने उसे पुरस्कार में आलिंगन दिया ॥१-२ ॥ ४२

११० कथासरित्सागर

११० कथासरित्सागर

सुप्तायां च ततस्तस्यां निभृत्यान्तःपुरान्निशि। आदाय खड्गं स्वस्यं सस्तद्देवीभवनं ययौ ॥२१॥ प्राप्तो विदूषकोऽह्र मौरिति तत्र जपन् बहिः। प्रविशेत्यशृणोद् वाचमन्तः केनाप्युदीरिताम् ॥२११॥ प्रविश्य चान्तरे सोऽथ दिव्यमावासमैक्षत। तदन्तर्दिव्यरूपों च कन्यां दिव्यपरिच्छदाम् ॥२१२॥ स्वप्रभाभिन्नतिमिरं रजनिज्वलिशिखामिव। हरकोपाग्निदग्धस्मरसञ्जीवनौषधिम् ॥२१३॥ किमेतदिति साश्चर्यं स तया दृष्टया स्वयम्। सस्नेहबहुमानेन स्वागतेनाभ्यनन्द्यत ॥२१४॥ उपविष्टं च सञ्जातविश्रम्भं प्रम-दर्शनात्। तत्स्वरूपपरिज्ञानसोत्सुक सा तमब्रवीत् ॥२१५॥ अह विद्याधरी कन्या भद्रा नाम महान्वया। इह कामचरस्वाप्नं त्वामपश्यमहं तदा ॥२१६॥ त्वद्गुणाकृष्टचित्ता च तत्कालमहमेव ताम्। अश्रुत्यवाणीमसृजं पुनरागमनय ते ॥२१७॥ अद्य विद्या प्रयोगाच्च सतोऽद्य प्रेरिता मया। सा से राजसुतेवाऽस्मिन् कार्ये स्मृतिमजीजनत् ॥२१८॥ त्वदर्थं च स्थितास्मीह तत्तुभ्यमिदमर्पितम्। शरीरं सुन्दर ! मया कुरु पाणिग्रहं मम ॥२१९॥ इत्युक्तो भद्रया भव्यो विद्याधर्या विदूषकः। तथेति परिणिन्ये तां गान्धर्वविधिना तदा ॥२२ ॥ अतिष्ठदथ तत्रैव दिव्यं भोगमवाप्य सः। स्वपौरुषफलब्ध्येव प्रियया सङ्गतस्समा ॥२२१॥ अत्रान्तरे प्रबुद्धा सा राजपुत्री निशाक्षये। भर्तारं तमपश्यन्ती विषादं सहसागमत् ॥२२२॥ उत्थाय चान्तिकं मातुः प्रस्खलद्भिः पदैर्ययौ। विह्वला सङ्गमवाष्पातरङ्गितविलोचना ॥२२३॥ स पतिर्मे गतः क्वापि राज्ञीविति च मातरम्। आत्मापराधसम्भ्रान्ता सानुतापा च साब्रवीत् ॥२२४॥

तृतीय लम्बक १३१

तृतीय लम्बक १३१ उसके सो जाने पर रात में वह विदूषक तलवार लेकर स्वस्थतापूर्वक देवी-मन्दिर को गया॥२१०॥ मन्दिर के बाहर पहुँचकर उसने आवाज दी—'हे ! मैं विदूषक आ गया। अन्दर से किसी की आवाज आई कि 'अन्दर आओ' ॥२११॥ उसने अन्दर जाकर दिव्य स्थान देखा। उसके अन्दर दिव्य रूप और दिव्य वस्त्रधारिणी सुन्दरी को देखा। वह अपनी कान्ति से अन्धकार को ऐसे दूर कर रही थी मानों शिव के कोप से जले हुए कामदेव को जिलाने के लिए जलती हुई सजीवनी औषधि हो॥२१२-२१३॥ 'यह क्या देख रहा हूँ'—इस प्रकार आश्चर्यचकित विदूषक का उस प्रसन्न सुन्दरी ने बड़े ही मान-सम्मान के साथ स्वागत किया॥२१४॥ कुछ समय के अनन्तर आश्वस्त होकर बैठे हुए और उस सुन्दरी का परिचय प्राप्त करने के लिए उत्सुक विदूषक को वह सुन्दरी स्वयं कहने लगी—'मैं महान् वंश में उत्पन्न भद्रा नाम की विद्याधरी हूँ अभी अविवाहिता कन्या हूँ। स्वेच्छाचारिणी होने के कारण उस दिन मैं यहाँ आई और तुम्हें देखा। तुम्हारे गुणों से आकृष्ट होकर मैंने ही अदृश्य रूप से तुम्हें पुनः आने के लिए आकाशवाणी की थी। मेरी विद्या से प्रेरित राजकुमारी ने आज तुम्हें मार दिखाई॥२१५-२१८॥ भद्रा से कहे गये विदूषक ने 'ठीक है'—ऐसा स्वीकार करके गन्धर्व-विधान से उसके साथ विवाह कर लिया। और, वही रात-भर ठहरकर, पौरुष-समृद्धि के फलस्वरूप उस प्रिया के साथ दिव्य आनन्द लेने लगा ॥२१९-२२१॥ इसी बीच रात के अन्त में उठी राजकुमारी पति को न देखकर सहसा दुःखी हो गई॥२२२॥ उठकर व्याकुल और आँसुओं से डबडबाते आँखोंवाली कुमारी लड़खड़ाती पैरों से माता के पास गई॥२२३॥ अपने द्वारा किये गये अपराध पर पश्चात्ताप करती हुई राजकुमारी ने माता से कहा कि 'मेरा पति रात में कहीं चला गया ॥२२४॥

११२ कथासरित्सागर

११२ कथासरित्सागर ततस्तन्मातरि स्नेहात् सम्भ्रान्तायां क्रमण तत्। बुद्ध्वा राजापि तन्प्रत्य परमाकुलतामगात् ॥२२५॥ जाने श्मशानबाह्यं तं गतोऽसौ देवतावृहम्। इत्युक्ते राजसुतया राजा तत्र स्वयं ययौ ॥२२६॥ तत्र विद्याधरीविद्याप्रभावेण तिरोहितम्। विचिन्त्यापि न लेभे स स क्षितीशो विदूषकम् ॥२२७॥ ततो राज्ञि परावृत्ते निराशां तां नृपात्मजाम्। देहत्यागोन्मुखीमेत्य ज्ञानी कोऽप्यब्रवीदिदम् ॥२२८॥ नारिष्टशङ्का कर्त्तव्या स हि ते वर्तते पतिः। युक्तो दिव्येन भोगेन त्वामुपैष्यति चाचिरात् ॥२२९॥ तच्छ्रुत्वा राजपुत्री सा धारयामास जीवितम्। हृदि प्रविष्टया बुद्ध्या सत्वत्यागमवाञ्छया ॥२३०॥ विदूषकस्यापि ततस्तिष्ठतस्तत्र तां प्रियाम्। भद्रां योगेश्वरी नाम सखी काचिदुपागमौ ॥२३१॥ उपेत्य सा रहस्यनामिव भद्रामथाब्रवीत्। सखि ! मानुषसंसर्गात् क्रुद्धा विद्याधरास्त्वयि ॥२३२॥ पापं च ते चिकीर्षन्ति तदितो गम्यतां त्वया। अस्ति पूर्वाम्बुधेः पारे पुरं कार्कोटकाभिधम् ॥२३३॥ तदतिक्रम्य च नदी शीतोदा नाम पावनी। तीर्त्वा तामुदयाख्यश्च सिद्धक्षेत्रं महागिरिः ॥२३४॥ विद्याधरैरनाक्रम्यस्तत्र त्वं गच्छ साम्प्रतम्। प्रियस्य मानुषस्यास्य कृते चिन्तां च मा कृथाः ॥२३५॥ एतद्धि सर्वमेतस्य रूपयित्वा गमिष्यसि। येनैष पश्चात्त्वमेव लब्ध्वानागमिष्यति ॥२३६॥ इत्युक्ता सा तया सख्या भद्रा भयवशीकृता। विदूषकानुरक्तापि प्रतिपेदे तथेति तत् ॥२३७॥ उक्त्वा च तस्य सबहुप्रथा दत्त्वा च स्वाङ्गुलीयकम्। विदूषकस्य रात्र्यन्तसमये सा तिरोबभूव ॥२३८॥ विदूषकश्च पूर्वस्मिन् शून्ये देवगृहे स्थितम्। क्षणादपश्यदात्मानं न भद्रां न च मन्दिरम् ॥२३९॥

तृतीय लम्बक ११३

तृतीय लम्बक ११३ पुत्री के स्नेह से माता के व्याकुल हो जाने पर क्रमशः राजा भी उठा और बहुत व्याकुल हो गया॥२२५॥ मालूम होता है कि 'वह (मेरा पति) श्मशान के बाहरवाले देवी-मन्दिर में गया होगा'—राजकुमारी के ऐसा कहने पर राजा आदित्यसेन स्वयं मन्दिर की ओर गया॥२२६॥ वहाँ पर विद्याधरी की विद्या के प्रभाव से तिरोहित विदूषक को राजा ने नहीं देखा॥२२७॥ तब राजा के लौट जाने पर निराश हुई उस राजकन्या से किसी ज्ञानी ने आकर कहा—'तुम किसी प्रकार के अनिष्ट की शंका न करो। वह तुम्हारा पति जीवित है और शीघ्र ही दिव्य भोगों से युक्त तुम्हें मिलेगा'॥२२८-२२९॥ यह सुनकर हृदय में बैठी हुई पति के लौटने की आशा से राजकन्या ने किसी तरह अपने जीवन की रक्षा की॥२३० ॥ इधर जब विदूषक भद्रा नाम की विद्याधरी के साथ दिव्य भोगों का आनन्द ले रहा था इसी बीच भद्रा की योगेश्वरी नामक सखी वहाँ आई॥२३१॥ वह आकर भद्रा से एकान्त में बोली कि हे सखि ! तुमने मनुष्य के साथ सम्पर्क कर लिया है। इसलिए विद्याधर तुमपर बहुत क्रुद्ध हैं और तुम्हारा अहित करना चाहते हैं इसलिए तुम यहाँ से भाग जाओ॥२३२-२३३॥ पूर्व समुद्र के पार कार्कोटक नामक नगर है। उसे पार करके सीतोदा नाम की पवित्र नदी है। उसे पार करके उषयनामक महान् पर्वत है जो सिद्धों का क्षेत्र है॥२३४॥ वह उदय पर्वत विद्याधरों से आक्रान्त नहीं किया जा सकता। वहाँ तुम जाओ और अपने प्यारे इस पुरुष के लिए चिन्ता न करो॥२३५॥ यह सब इस मनुष्य को बता देना तब यह प्राणवान् वीर पुरुष तुम्हारे जाने के अनन्तर वहाँ पहुँच जायगा॥२३६॥ उस सखी के द्वारा डराई गई उस भद्रा ने विदूषक के प्रति अत्यन्त अनुरक्त होने पर भी उसकी बात मान ली॥२३७॥ भद्रा विदूषक को सारी घटना समझाकर और अपनी अंगूठी उसे देकर रात्रि के अन्त में स्वयं अन्तर्धान हो गई॥२३८॥ विदूषक ने रात बीतने पर ने न अपने को, न भद्रा को और न मन्दिर को देखा॥२३९॥

३३४ कथासरित्सागर

३३४ कथासरित्सागर स्मरन्विद्याप्रपञ्चं स पश्यंश्चैवाङ्गुलीयकम्। विषादविस्मयावशवशाः सोऽभूद् विद्रूपकः ॥२४०॥ अचिन्तयच्च तस्याः स वचः स्वप्नमिव स्मरन् । गता ताम्रलिप्तेयैव सा ममोदयपर्वतम् ॥२४१॥ तन्मयाप्याशु तत्रैव गन्तव्यं तदवाप्तये । न चैव लोकदृष्टं मां मुक्त्वा राजा परित्यजेत् ॥२४२॥ तस्माद्युक्तिं करोमीह कार्यं सिद्ध्यति मे यथा। इति सञ्चिन्त्य मतिमान् रूपमन्यत्स शिश्रिये ॥२४३॥ जीर्णवासा रजोलिप्तो भूत्वा देवीगृहात्ततः । निरगाच्च 'हा भद्रे ! हा भद्रे इति स ब्रुवन् ॥२४४॥ सत्वरं च विलोक्यैनं जनास्तत्क्षणवर्तिनः । सोऽयं विद्रूपकः प्राप्त इति कोलाहलं व्यधुः ॥२४५॥ बुद्ध्वा च राजा निर्गत्य स्वयं दृष्ट्वा तथाविधम् । उन्मत्तचेष्टोऽवष्टभ्य स नीतोऽभूत् स्वमन्दिरम् ॥२४६॥ तत्र स्नेहाकुलैर्यद्यदुक्तोऽभूद् भृत्यबान्धवैः । तत्र तत्र स 'हा भद्रे' इति प्रत्युत्तरं ददौ ॥२४७॥ वस्त्रोपदिष्टैरभ्यङ्गैरभ्यक्तोऽपि स तत्क्षणम् । अङ्गमूद्धूलयामास भूरिणा भस्मरेणुना ॥२४८॥ स्नेहेन राजपुत्र्या च स्वहस्ताभ्यामुपाहृतः । माहारस्तेन सहसा पादेनाहत्य विक्षिपे ॥२४९॥ एवं स तस्थौ कतिभिर्द्दिवसैस्तत्र निःस्पृहः । पाटयन्निजबस्त्राणि कृतोन्मादो विद्रूपकः ॥२५०॥ अशक्यप्रतिकारोऽयं तत्किमर्थं कदर्य्यते । त्यजेत् कदाचन प्राणान् ब्रह्महत्या भवेत्ततः ॥२५१॥ स्वच्छन्दचारिणस्त्वस्य कारणं कुशलं भवेत् । इत्यालोच्य स चादित्यसेनो राजा मुमोच तम् ॥२५२॥ ततः स्वच्छन्दचारी सप्रन्यद्युः साङ्गुलीयकः । धीरो भद्रां प्रति स्वरं स प्रतस्थे विद्रूपकः ॥२५३॥ गच्छन्नहःरहः प्राच्यां दिशि प्राप स च क्रमात् । मध्ये मागधशायार्तं नगरं पोण्ड्रवर्धनम् ॥२५४॥

तृतीय लम्बक १३५

तृतीय लम्बक १३५ यह सब विद्याधरी की विद्या का प्रभाव समझकर और अंगूठी को देखता हुआ विदूषक खेद और आश्चर्य के वशीभूत हो गया। उसकी बात को स्वप्न के समान स्मरण करता हुआ विदूषक सोचने लगा कि वह उदय पर्वत का पता बताकर गई है। इसलिए उसे प्राप्त करने के निमित्त मुझे भी वहीं शीघ्र जाना चाहिए ॥२४०-२४१॥ यदि मैं न जाऊँगा और लोग मुझे देखेंगे तो राजा मेरी इस स्थिति को देखकर मुझे छोड़ देगा ॥२४२॥ इसलिए ऐसी युक्ति करता हूँ कि जिससे मेरा काम सिद्ध हो सके—ऐसा सोचकर बुद्धिमान् विदूषक ने अपना रूप बदल लिया। फटे-पुराने कपड़े पहिने शरीर में धूल लपेटे हुए वह देवीमन्दिर से बाहर निकलकर 'हा भद्रे ! हे भद्रे—इस प्रकार रटने लगा ॥२४३-२४४॥ उस समय उसे इस स्थिति में देखकर उस देश के निवासी 'यह तो वही विदूषक है'—ऐसा हुल्लड़ मचाने लगे। राजा आदित्यसेन ने यह समाचार जानकर उसे उस रूप में देख कर पकड़वाकर अपने घर बुलवाया ॥२४५-२४६॥ वहाँ स्नेह-भरे भृत्यों एवं बन्धुओं के विविध प्रश्नों पर केवल 'हा भद्रे' 'हा भद्रे' ही कहता रहा ॥२४७॥ वैद्यों द्वारा बताये गये उबटनों के लगाने पर भी वह पुनः बहुत-सी धूल उठाकर शरीर में लपेट लेता था ॥२४८॥ राजकुमारी द्वारा प्रेमपूर्वक लाई गई भोजन की थाली को वह पैरों से मारकर फेंक देता था ॥२४९॥ इस प्रकार पागलपन का प्रदर्शन करता हुआ अपने कपड़ों को फाड़ता हुआ वह विदूषक लापरवाही से कुछ दिनों तक वहाँ रहा ॥२५०॥ 'इसका रोग असाध्य है, इसे व्यर्थ कष्ट क्यों दिया जाय ? 'यदि कहीं इसने प्राण त्याग दिये तो व्यर्थ की ब्रह्महत्या लगेगी, यह स्वच्छन्दचारी अपने समय से ही आरोग्य होगा'—राजा आदित्यसेन ने ऐसा सोचकर उसे छोड़ दिया ॥२५१ २५२॥ वह स्वच्छन्दचारी पागल विदूषक उँगली में अंगूठी पहने हुए धीरे-धीरे भद्रा की ओर चला (उदय पर्वत) ॥२५३॥ पूर्व दिशा की ओर दिन-रात चलते-चलते उसे मार्ग में पौण्ड्रवर्धन नाम का नगर मिला ॥२५४॥

३३६ कथासरित्सागर

[Header] ३३६ कथासरित्सागर


मातरत्र वसाम्येकां रात्रिमित्यभिधाय सः। ब्राह्मण्यास्तत्र कस्याश्चिद् वृद्धायाः प्राविशद् गृहम् ॥२५५॥ प्रतिपन्नाश्रया सा च कृतातिथ्या क्षणान्तरे। ब्राह्मणी समुपेतैव सान्तर्बाष्पा जगाद तम् ॥२५६॥ तुभ्यमेव मया दत्तं पुत्र ! सर्वमिदं गृहम्। तद् गृहाण यतो नास्ति जीवितं मम साम्प्रतम् ॥२५७॥ कस्मादेवं ब्रवीषीति तेनोक्ता विस्मितेन सा। श्रूयतां कथयाम्येतदित्युक्त्वा पुनरब्रवीत् ॥२५८॥ अस्तीह देवासनाख्ये नगरे पुत्र ! भूपतिः। तस्यैका समुत्पन्ना कन्या भूतलभूषणम् ॥२५९॥ मया दुःखेन लब्धेयमिति तां दुःशलब्धिकाम्। नाम्ना चकार स नृपस्तनाममतिवत्सलः ॥२६०॥ कालेन यौवनारूढामानीताय स्ववेश्मनि। राज्ञे कच्छपनाथाय तां प्रादाच्चाथ भूपतिः ॥२६१॥ स कच्छपेश्वरः स्वस्या वध्वा वासगृहं निशि। प्रविष्ट एव प्रथमं तत्काल पञ्चतां ययौ ॥२६२॥ ततो विमनसा राज्ञा भूयोऽप्येतेन सा सुता। दत्तायस्मै नृपायाभूत्सोऽपि तद्वद् व्यपद्यत ॥२६३॥ तन्भयाच्च तदान्येऽपि नृपा वाञ्छन्ति नैव ताम्। तदा सेनापतिं राजा निजमेवं समादिशत् ॥२६४॥ इतो देशात्स्वयंकैकं क्रमादेकैकतो गृहात्। पुमान् प्रत्यहमानेयो ब्राह्मणः क्षत्रियोऽथवा ॥२६५॥ आनीय च प्रवेश्योऽत्र रात्रौ मत्पुत्रिकागृहे। पश्यामोऽत्र विपद्यन्ते कियन्तोऽत्र कियच्चिरम् ॥२६६॥ उत्तरिष्यति यश्चात्र सोऽस्या भर्त्ता भविष्यति। गतिः शक्या परिच्छेत्तुं महाद्भुतविधुर्विधेः ॥२६७॥ इति सेनापती राज्ञा समादिष्टो दिने दिने। वारक्रमेण गेहेभ्यो नयत्येव नरानिह ॥२६८॥ एवं च तत्र यातानि क्षयं नरशतान्यपि। मम भ्रातृवपुष्याया एकः पुत्रोऽत्र वर्तते ॥२६९॥

तृतीय लम्बक ३३७

तृतीय लम्बक ३३७ 'माता ! एक रात मैं यहाँ निवास करना चाहता हूँ'—ऐसा कहकर वह किसी बूढ़ी के मकान में घुसा ॥२५५॥ आश्रय देना स्वीकार करके तुरन्त ही उसका स्वागत करके दुःख-हृदया ब्राह्मणी उसके समीप आकर बोली—बेटा ! यह सारा घर मैंने तुम्हें ही दे दिया तुम इसे ले लो क्योंकि मेरा जीवन अब समाप्त हो रहा है' ॥२५६-२५७॥ 'तुम ऐसा क्यों कर रही हो?'—विदूषक से इस प्रकार पूछी गई वृद्धा फिर बोली—'सुनो मैं तुम्हें सब सुनाती हूँ' ॥२५८॥ बेटा इस नगर में देवसेन नामक राजा है। उसके एक परम सुन्दरी कन्या उत्पन्न हुई, जो भू-तल का भूषण थी ॥२५९॥ राजा ने 'मैंने इसे बड़े ही दुःख से पाया है'—ऐसा सोच अत्यन्त वात्सल्य-स्नेह-युक्त होकर उसका नाम 'दुःखलब्धिका' रखा ॥२६०॥ कुछ समय व्यतीत होने पर, यौवन को प्राप्त उस कन्या को अपने घर पर आये हुए कच्छप-देश के राजा के लिए दे दिया ॥२६१॥ वह कच्छपराज उसके साथ वास-घर में प्रवेश करते ही तत्क्षण मर गया ॥२६२॥ इस घटना से दुःखी होकर देवसेन ने वह कन्या दूसरे राजा को दी किन्तु वह भी इसी प्रकार मर गया ॥२६३॥ जब इस भय के कारण अन्य किसी राजा ने उस कन्या का वरण स्वीकार नहीं किया तब राजा ने अपने सेनापति को आज्ञा दी कि तुम इसी नगर से प्रतिदिन एक-एक ब्राह्मण या क्षत्रिय पुरुष को लाकर इस कन्या के शयनागार में भेजो। देखते हैं कि कबतक कितने मरते हैं। जो इसमें सफल हो जायगा नहीं मरेगा वही इसका पति होगा। आश्चर्यकारी दैव की गति-विधि जानी नहीं जा सकती ॥२६४-२६७॥ इस प्रकार राजा की आज्ञा से सेनापति प्रतिदिन पारी के क्रम से एक-एक सुन्दर पुरुष को लाता रहा ॥२६८॥ इस प्रकार क्रमशः एक सौ व्यक्ति मारे गये मुझ अभागिन का भी एक ही पुत्र है ॥२६९॥ ४३

३३८ कथासरित्सागरे

३३८ कथासरित्सागरे

तस्य वारोऽद्य सम्प्राप्तस्तत्र गन्तु विपत्तय। तदभावे मया कार्य प्रातरग्निप्रवेशनम् ॥२७०॥ तज्जीवन्ती स्वहस्तेन तुभ्यं गुणवते गृहम्। ददामि सर्वं यन स्यां न पुनर्दुःखभागिनी ॥२७१॥ एवमुक्तवतीं धीरस्तामवोचद् विदूषकः । यद्यवमम्व तर्हि त्व मास्म विह्वलतां कृथा ॥२७२॥ अह सत्राय गच्छामि जीवत्वेकसुतस्तव । किमेत घातमामीति कृपा ते मयि मा च भूत् ॥२७३॥ सिद्धियोगाद्धि नास्त्येव भय सत्र गतस्य मे। एव विदूषकेणोक्ता ब्राह्मणी सा जगाद तम् ॥२७४॥ तर्हि पुण्यंममायातः कोऽपि देवो भवानिह। तत्त्राणान्देहिन् पुत्र ! कुशलं च तथारमनि ॥२७५॥ एव तया सोऽनुमत साय राजसुतागृहम्। सेनापतिनियुक्तेन किङ्करेण सम ययौ ॥२७६॥ तत्रापश्यन्नृपसुतां तां यौवनमवोद्धताम् । मत्तामनुच्चितस्फीतपुण्यमारानतामिव ॥२७७॥ ततो निशार्था शयने राजपुत्र्या तयाधिते । ध्यातोपनतमाग्नय खड्ग बिभ्रत्करेण सः ॥२७८॥ वासवेदमनि तत्रामीज्जाग्रदेव विद्रूपकः । पश्यामि तावत्को हन्ति नरानत्रेति धिस्तमन् ॥२७९॥ प्रसुप्ते च जने क्षिप्रावपावृतकपाटकम्। स द्वारदशादायान्तं घोरं राक्षसमद्रात् ॥२८०॥ स च द्वारिस्थितस्तत्र राक्षसो वासवान्तर । भुजं नरनताकाण्डयमदण्ड म्यवदायन् ॥२८१॥ विदूषकश्च चिच्छेद् धावित्वा सस्य तं क्रुधा। एक खड्गप्रहारेण बाहु सपदि रक्षसः ॥२८२॥ छिन्नबाहु पलाय्याशु जगाम स निशाचरः । भूयोऽनागमनायैव तन्मत्त्वोत्कर्षभीतिनः ॥२८३॥ प्रबुद्ध्वा वीक्ष्य पतिनं रक्तोद्वाहं नृपात्मजा। भीता च जातहर्षा च विस्मिता च बभूव सा ॥२८४॥