भारतकोश
संग्रह पर लौटें

किरातार्जुनीयम् (घण्टापथ व सुधा टीका सहित)

Kiratarjuniyam of Bharavi Hindi

महाकवि भारवि द्वारा

स्रोत: Kiratarjuniyam with Ghantapath & Sudha Hindi Commentary by Sheshraj Sharma (उद्गम)

DevanagariHindipublished707 पृष्ठ

( ५ )

ढूँढ़ने चला था वह वहीं मिल गया। आखेट के लिये निकला हुआ राजा कवि की रचना को सुनकर अत्यन्त प्रसन्न हुआ और उन्हें राजधानी चलने को कहकर शिकार के लिये चल पड़ा, इधर कवि की रचना को लेकर राजा चलते बने और उधर जब कवि फटे कपड़े पहने, सुदामाजी की तरह राजमहल के फाटक पर पहुँचा तो उसे भी प्रवेश का अधिकार न मिल सका। निराश होकर उसे वैसे ही लौटना पड़ा जैसे प्रायः गुणी एवं विद्वान् भी बाह्याडम्बर के अभाव में तिरस्कृत होते हैं। राजा ने कवि के इस श्लोक को अपने कक्ष में स्वर्णाक्षरों में अङ्कित कराया था। एक वर्ष बाद वह एक बार शिकार पर निकला। राजा एक सप्ताह के लिये राजधानी से बाहर गया था, किन्तु दूसरी रात को पड़ाव निकट ही होने से वह महल में लौट आया। उसने अपनी शय्या पर रानी के साथ किसी अन्य व्यक्ति को सोते हुए देखा। अत्यन्त क्रोधावेश में तलवार से दोनों का काम तमाम करने ही वाला था कि उसका ध्यान उन स्वर्णाक्षरों की ओर गया 'सहसा विदधीत न क्रियाम्' इस वाक्य को देखते ही राजा ने उन दोनों को जगाकर फिर उन्हें दण्ड देने का निश्चय किया। जब उसने उन दोनों को जगाया तो यह देखकर उसके आश्चर्य का ठिकाना न रहा कि रानी के साथ उसका एकलौता पुत्र सोया था जिसे एक दाई चुरा ले गई थी और जो उसी शाम को मिल गया था। राजा ने उस कवि का पता लगाया जिसके लिखे श्लोक की पंक्ति ने राजा को शोकसागर में डूब जाने से बचाया और उसे अतुल धनराशि से सम्मानित किया।

कवि के व्यक्तिगत जीवन के विषय में उसका एकमात्र महाकाव्य एकदम मौन है। किरातार्जुनीयम् से केवल इतना ही हम कह सकते हैं कि ये शैव थे। अपने पिता, पितामह या गुरु किसी का भी उल्लेख इन्होंने 'किरातार्जुनीयम्' में नहीं किया है जैसा अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं में अपना परिचय दिया है। 'अवन्तिसुन्दरीकथा' में दण्डी ने अपने पूर्वजों का विस्तृत वर्णन दिया है। इसके अनुसार दक्षिणभारत में कौशिक गोत्र के ब्राह्मण रहते थे जो बाद में अचलपुर (बरार के अन्तर्गत एलिचपुर) में आकर बस गये। इसी वंश में 'नारायणस्वामी' उत्पन्न हुए। इनके पुत्र दामोदर हुए, यही दामोदर कवि 'भारवि' नाम से विख्यात हुए। भारवि पहले क्षेत्रीय नरेश विष्णुवर्धन के आश्रित थे फिर वे राजा दुर्विनीत के मित्र हो गये। दुर्विनीत ने 'किरातार्जुनीयम्' के सर्वाधिक क्लिष्ट पन्द्रहवें सर्ग पर टीका भी लिखी। अन्त में भारवि पल्लववंशी सम्राट् सिंहविष्णु के दरबार में रहने लगे। भारवि का पुत्र मनोरथ' था। उसका चौथा पुत्र वीरदत्त था जिसने गौरी से विवाह किया; इसी वीरदत्त और गौरी का पुत्र था दण्डी।

अवन्तिसुन्दरीकथा के अनुसार कवि का निवास स्थान एलिचपुर ही सिद्ध होता है, किन्तु स्वर्गीय प्रो० आर० आर भागवत ने निम्न श्लोक में आये सह्य पर्वत के आधार पर इनका निवास स्थान दक्षिण भारत में माना है :-

उरसि शूलभृतः प्रहिता मुहुः प्रतिहति ययुरर्जुनमुष्टयः ।
भृशमया इव सह्यमहीभृतः पृथुनि रोधसि सिन्धुमहोर्मयः ॥ ( १७. ५)

( ६ )

किन्तु इस कथन से पूर्णरूपेण सहमत नहीं हुआ जा सकता। यह सम्भव है कि कवि ने पश्चिमी समुद्र तटों पर भ्रमण किया हो और लहरों की क्रीडाओं को जी भर देखा हो; इससे यह नहीं कहा जा सकता कि वे एलिचपुर में रहते हों। महाकवि का हिमालय वर्णन कुछ खटकने वाला एवं कालिदास की तुलना में अधूरा लगता है, अत एव यह कहा जा सकता है कि वे उत्तर भारतीय कवि नहीं थे और न उन्होंने उत्तर भारत की यात्रा ही की थी।

स्थितिकाल—महाकवि भारवि के स्थितिकाल के विषय में निम्न विचार एवं प्रमाण प्रस्तुत किये जाते हैं:—

(१) दक्षिण के चालुक्यवंशी नरेश पुलकेशी द्वितीय के समय के ऐहोल शिलालेख में भारवि का नाम कालिदास के साथ मिलता है। यह शिलालेख बीजापुर में ऐहोल ग्राम के एक जैन मन्दिर में मिला है। इसका समय ५५६ शकाब्द अर्थात् ६३४ ई० है। प्रशस्तिलेखक रविकीर्ति कोई जैन कवि है जो अपने को कालिदास और भारवि के समान यशस्वी बताता है ( स विजयतां रविकीर्तिः कविताश्रित-कालिदासभारविकीर्तिः )। इससे यह तात्पर्य निकलता है कि सातवीं शताब्दी के उत्तरार्ध के पूर्व भारवि इतनी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके थे जिससे उनका नाम कालिदास के नाम के साथ लिया जाने लगा था।

(२) चूंकि भारवि का नाम कालिदास के साथ लिया गया है अतः कहा जा सकता है कि ये दोनों समकालीन रहे हों; किन्तु यह उचित नहीं। दोनों की शैली में इतना महान् अन्तर है कि दोनों दो भिन्न-भिन्न युगों के कवि हैं; दोनों के समय की काव्य की धारायें एक दूसरे से इतनी विपरीत हैं कि कालिदास से भारवि तक पहुँचने में काव्य को ६ शताब्दी का समय लग ही गया होगा। अतः भारवि कालिदास के समकालीन नहीं हो सकते।

(३) गंग नरेश दुर्विनीत के समय के गुमरेड्डीपुर के लेख से ज्ञात होता है कि दुर्विनीत ने 'किरातार्जुनीयम्' के १५ वें सर्ग पर टीका लिखी थी। लेख के समय के विषय में विद्वानों में मतभेद है; किन्तु नवीनतम अन्वेषणों से दुर्विनीत का राज्यकाल ५८० ई० ठहरता है और भारवि का समय इसके बाद किसी प्रकार नहीं रखा जा सकता है।

(४) अवन्तिसुन्दरी कथा के आधार पर भारवि विष्णुवर्धन के सभापण्डित थे। विष्णुवर्धन पुलकेशी द्वितीय का अनुज था और लगभग ६१५ में वह महाराष्ट्र पर राज्य करता था। उसका समकालीन होने से भारवि का समय सातवीं शताब्दी के प्रारम्भ होना चाहिये।

( ७ )

( ५ ) बाण ने कहीं भी भारवि का नाम नहीं लिया है। इससे स्पष्ट है कि भारवि बाण से बहुत पहले नहीं रहे होंगे और न बाण के समय में इतने प्रसिद्ध ही हुए होंगे कि बाण उनका उल्लेख करते। इन सभी विचारों से यही निष्कर्ष निकलता है कि भारवि का समय ५५० ई० से ६०० ई० तक ही माना जा सकता है।

४. किरातार्जुनीयम्

महाकवि भारवि का एकमात्र ग्रन्थ है महाकाव्य 'किरातार्जुनीयम्'। महाकाव्य का नामकरण किरातवेषधारी शङ्कर एवं पाण्डुपुत्र अर्जुन के युद्ध की घटना को लेकर किया गया है जो इस काव्य की प्रमुख घटना है। सम्पूर्ण महाकाव्य १८ सर्गों में निबद्ध है। महाकाव्य के नायक हैं वीर अर्जुन जो पाशुपतादि दिव्यास्त्रों की प्राप्ति के लिये इन्द्रकील पर्वत पर तपस्या करते हैं। नायक के चारित्रिक महत्त्व को बढ़ाने के लिये कवि ने शङ्कर भगवान् को किरात के रूप में उपस्थित किया है। काव्य का मुख्य रस है वीर रस, एवं शृङ्गारादि इसके सहकारी रस हैं। महाकाव्य 'श्री' शब्द से प्रारम्भ होता है और प्रत्येक सर्ग के अन्तिम छन्द में 'लक्ष्मी' शब्द का प्रयोग है। भारवि के युग कवियों की यह एक प्रमुख विशेषता है। 'माघ' एवं श्रीहर्ष ने भी क्रमशः 'श्री' एवं 'आनन्द' शब्द सर्गान्त में प्रयुक्त किये हैं।

कथा की पृष्ठभूमि—महाकाव्य की कथा महाभारत पर आधारित है। महाभारत को कई नाटक एवं महाकाव्यों का उपजीव्य होने का गौरव प्राप्त है। यह काव्य महाभारत की मुख्य कथा से ही सम्बन्धित है। पाण्डु की मृत्यु के बाद पाण्डव धृतराष्ट्र की संरक्षकता में रहने लगे। ज्येष्ठ पाण्डव युधिष्ठिर जब युवक हुए तो धृतराष्ट्र ने उन्हें हस्तिनापुर का युवराज बनाया। धृतराष्ट्र का ज्येष्ठ पुत्र दुर्योधन युधिष्ठिर के युवराज बन जाने से ईर्ष्या से जल रहा था और उनसे अत्यन्त द्वेष रखता था। दुर्योधन ने पाण्डवों को हर एक प्रकार से कष्ट देने एवं उन्हें नष्ट करने का जाल रचा, किन्तु पाण्डव बचते गये। उन्हें लाक्षागृह में जला देने का भी षड्यन्त्र उसने रचा किन्तु इस बार भी पाण्डव बच निकले। वे ब्राह्मणों का वेष बनाकर गुप्त रूप से रहने लगे और इसी बीच अर्जुन ने द्रौपदी के स्वयंवर में अपनी युद्धकला का प्रदर्शन किया। राजकुमारी द्रौपदी पाँचों पाण्डवों की पत्नी बनी। जब धृतराष्ट्र को पाण्डवों के जीवित होने का समाचार मिला तो उन्होंने उन्हें बुलाकर अपने पुत्रों एवं पाण्डवों में राज्य का विभाजन कर दिया। यमुना के तट पर इन्द्रप्रस्थ नगर को युधिष्ठिर ने अपनी राजधानी बनायी और चारों दिशाओं को जीतकर राजसूय यज्ञ किया। युधिष्ठिर की उन्नति देखकर ईर्ष्यालु दुर्योधन ने एक दूसरा षड्यन्त्र किया और अपने पिता से कहलाकर पाण्डवों को द्यूतक्रीड़ा के लिये निमन्त्रण दिया। दुर्योधन के मामा शकुनि की कपटपूर्ण चाल के आगे पाण्डव दाँव हारते गये और

( ८ )

अन्त में द्रौपदी को भी हार गये। भरी सभा में द्रौपदी का अपमान किया। क्रुद्ध भीम ने दुःशासन का रक्त पीने एवं दुर्योधन की जाँघ तोड़ने की प्रतिज्ञा की। उनकी प्रतिज्ञा की सूचना पाकर चतुर धृतराष्ट्र ने उन्हें बुलाकर फिर उनका राज्य वापस कर दिया। अपने इस षड्यन्त्र में भी असफल होने पर दुर्योधन ने फिर उन्हें द्यूतक्रीड़ा के लिये आमन्त्रित किया। इस बार शर्त यह रही की हारने वाला बारह वर्ष तक वनवास एवं एक वर्ष तक अज्ञातवास करेगा। यदि तेरहवें वर्ष में वह पहचान लिया जाय तो फिर उसी प्रकार १३ वर्ष और व्यतीत करने पड़ेंगे। पाण्डव इस बार भी हार गये। अपने भाइयों एवं पत्नी को साथ लेकर युधिष्ठिर ने वन की राह ली। महाकाव्य की कथा वहीं से प्रारम्भ होती है।

'महाकाव्य की कथा—द्वैतवन में निवास करते हुए युधिष्ठिर ने दुर्योधन की नीति एवं शासन-व्यवस्था जानने के लिये एक वनेचर को दूत के रूप में भेजा। ब्रह्मचारी वेष में वह वनेचर दुर्योधन के राज्य का सम्पूर्ण वृत्तान्त जानकर युधिष्ठिर के पास लौट आया।

श्रियः कुरुणामधिपस्य पालनीं प्रजासु वृत्तिं यमयुक्त वेदितुम्।
स वर्णिलिङ्गी विदितः समाययौ युधिष्ठिरं द्वैतवने वनेचरः॥
— कि. सर्गः १, श्लोक १.

वनेचर दुर्योधन के राज्य का सम्पूर्ण हाल बताता है कि किस प्रकार कपट से जीती हुई पृथ्वी को दुर्योधन नीति से जीत लेना चाहता है। सारी बातें बताकर वनेचर लौट जाता है। शत्रु के अभ्युदय का समाचार सुनकर एवं अपने पतियों की दुर्दशा देखकर द्रौपदी अत्यन्त ही दुःखित होती है। वह धर्मराज को उत्तेजित करने के लिये एवं शत्रु से शीघ्र बदला लेने के लिये नीतियुक्त वचन कहती है। तत्पश्चात् भीम भी द्रौपदी के सलाह की पुष्टि करते हैं और अपने बाहुबल के प्रयोग करने की आतुरता प्रदर्शित करते हैं। नीति विशारद युधिष्ठिर अपने वचनों से भीम को शान्त कर देते हैं एवं उन्हें शान्तिपूर्वक उपयुक्त समय की प्रतीक्षा करने का उपदेश देते हैं। इसी बीच भगवान् व्यास आते हैं वे अर्जुन को दिव्यास्त्र-प्राप्ति के लिये इन्द्र की तपस्या करने को कहते हैं। व्यास के भेजे गये गुह्यक के साथ अर्जुन इन्द्रकील पर्वत पर पहुँचते हैं। अर्जुन की कठिन तपस्या से डरकर इन्द्र तपस्या भङ्ग करने के लिये अप्सराओं को भेजते हैं जैसा वे बराबर करते-रहते हैं। किन्तु उससे भी जब अर्जुन का व्रत भंग नहीं होता है। तब स्वयं इन्द्र उन्हें शिव की तपस्या करने का उपदेश देते हैं। अर्जुन पुनः तपस्या करते हैं। इधर एक मायावी दैत्य अर्जुन को मारने के लिये सूअर का रूप धारण करता है। इस बात को जानकर भगवान् शिव भी अर्जुन की रक्षा के हेतु किरात का मायावी वेश धारण करते हैं। किरात और अर्जुन दोनों सूअर पर एक साथ ही बाण छोड़ते हैं। बाण के लिये—अर्जुन एवं किरात में विवाद चलता है और फिर युद्ध चल पड़ता है। अस्त्र-शस्त्रों के बाद वे मल्लयुद्ध पर

( ९ )

उतर आते हैं। अर्जुन की वीरता से प्रसन्न होकर भगवान् शिव प्रकट होते हैं तथा अर्जुन की पाशुपतास्त्र-प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होती है और महाकाव्य पूरा होता है :-

व्रज जय रिपुलोकं पादपद्मानतः सन्, गदित इति शिवेन श्लाघितो देवसंघैः ।
निजगृहमथ गत्वा सादरं पाण्डुपुत्रो, धृतगुरुजयलक्ष्मीधर्मसूनुं ननाम ॥ १८.४०

'जाओ अपने शत्रुओं को जीतो' ऐसा आशीर्वाद प्राप्त कर अर्जुन लौट आते हैं एवं युधिष्ठिर के चरणों में सादर प्रणाम करते हैं।

महाभारत एवं किरातार्जुनीयम् की कथा में अन्तर

यद्यपि 'किरातार्जुनीयम्' की कथा 'महाभारत' पर ही आधारित है, फिर भी कवि ने अपनी ओर से काव्य में पर्याप्त सामग्री जोड़ डाली है। केवल कथामात्र का ही अवलम्बन करने पर सात सर्गों तक कथा समाप्त हो सकती थी, किन्तु कवि ने इसे १८ सर्गों में वर्णन किया है। वास्तव में कवि अपनी प्रतिभा से उसमें नवीन रुचि का सृजन करता है एवं कथा को सजीवता प्रदान करता है।

( १ ) सर्वप्रथम कवि ने पात्रों के स्वरूप में भी पर्याप्त परिवर्तन कर दिया है। महाभारत के उद्दत भीम भारवि के हाथों एक सुयोग्य राजनीतिज्ञ बन जाते हैं।

( २ ) महाभारत में व्यास मन्त्र का उपदेश युधिष्ठिर को देते हैं और युधिष्ठिर अर्जुन को, किन्तु 'किरातार्जुनीयम्' के व्यास अर्जुन को ही उपदेश देते हैं।

( ३ ) महाभारत में अर्जुन इन्द्रकील पर्वत पर मन की गति से भी तीव्र मन्त्र की शक्ति से पहुँच जाते हैं। 'किरात' में यक्ष उन्हें पहुँचाता है।

( ४ ) इन्द्र, अर्जुन को मोहित करने के लिये 'किरातार्जुनीयम्' में, अप्सराओं को भेजता है, जिनका वर्णन चार सर्गों में किया गया है, फिर इन्द्र एक वृद्ध तपस्वी का वेश धारण कर आते हैं और अर्जुन की तपस्या से विरत होने को कहते हैं। महाभारत के अनुसार अर्जुन के इन्द्रकील पर्वत पर पहुँचते ही इन्द्र तपस्वी वेश में मिलते हैं।

( ५ ) महाभारत में शिव किरात का वेश धारण कर उमा के साथ आते हैं, और अर्जुन से अकेले लड़ते हैं। 'किरातार्जुनीयम्' में वे सेनासहित लड़ते हैं; किन्तु अर्जुन उनकी सेना को तितर-बितर कर देते हैं। सेना का वर्णन करके कवि अर्जुन की वीरता के महत्त्व की वृद्धि कर देता है। युद्ध के वर्णन में भी कवि भारवि का वर्णन अधिक सजीव है जब कि महाभारत का युद्ध वर्णन नीरस एवं शुष्क है।

( ६ ) युद्ध का अन्त भी दोनों में भिन्न रूप से होता है। महाभारत में अर्जुन बेहोश हो जाते हैं और जब होश में आते हैं तो किरात के सिर पर वही माला देखते हैं जो

( १० )

उन्होंने शिवमूर्ति पर चढ़ायी थी और उसी के कारण शिव को पहचान लेते हैं। 'किरातार्जुनीयम्' के अनुसार जब द्वन्द्व युद्ध में अर्जुन शिव का पैर पकड़ते हैं तो शिव प्रसन्न होकर उन्हें हृदय से लगा देते हैं, प्रकट होते हैं एवं पाशुपतास्त्र प्रदान करते हैं ।

( ७ ) इसके अतिरिक्त भारवि ने अर्जुन की तपस्या का, वनस्थली एवं वन का तथा नाना दृश्यों का सजीव वर्णन कर 'किरातार्जुनीयम्' को कमनीय एवं मनोरम कलेवर प्रदान किया है ।

५. कवि एवं काव्य की समीक्षा

महाकवि भारवि, निःसन्देह एक उच्चकोटि के कवि हैं। उनका एकमात्र महाकाव्य 'किरातार्जुनीयम्' पञ्चमहाकाव्यों में एक है। महाकवि भारवि कलापक्ष के कवि हैं परन्तु अन्य कलावादी कवियों यथा माघ के समान न तो इनमें शब्द एवं अर्थ का उतना गाम्भीर्य है और न श्रीहर्ष की तरह प्रौढोक्ति को लम्बी उड़ान एवं पदलालित्य । उनकी महत्त्वपूर्ण विशेषता है उनका अर्थगौरव । अर्थ के गाम्भीर्य पर ही उनका ध्यान रहा है और इसमें वे सफल भी हैं। पण्डितों की उक्ति 'भारवेरर्थगौरवम्' उनके इसी गुण के कारण है। शब्दों की क्रीडा के फेर में वे हमेशा नहीं पड़ते। उनके काव्य की मान्यता उन्हीं के शब्दों में देखनी हो तो हम निम्न श्लोक से समझ सकते हैं :—

स्फुटता न पदैरपाकृता न च न स्वीकृतमर्थगौरवम् ।
रचिता पृथगर्थता गिरां न च सामर्थ्यमपोहितं क्वचित् ॥ २।२७ ॥

काव्य में अस्पष्टता का बहिष्कार, अर्थगौरव पर विशेष ध्यान एवं वाणी के अर्थ में पौनरुक्त्य से परहेज रखना ही उन्हें अभीष्ट था और यही विशेषता है 'किरातार्जुनीयम्' की कला की। कालिदास के महाकाव्यों से घटनाचक्र अविरल मैदान' नदी की गति के समान मन्थर गति से चलता है। उसमें अवरोध नहीं है, स्थान-स्थान पर सुन्दर वर्णन आते हैं और पाठक उनमें खो जाता है। कालिदास पाठक की मनोवैज्ञानिक स्थिति को पहचानते हैं और इसके पहले कि पाठक एक वर्णन से ऊबे वे आगे बढ़ जाते हैं। भारवि में ऐसी बात नहीं। किसी विषय को लेकर जब तक अपना सम्पूर्ण दिमाग खाली नहीं कर लेते हैं वे आगे नहीं बढ़ते हैं। अलंकारों, कल्पनाओं एवं शब्दों का आडम्बर खड़ा कर देते हैं। यही कारण है कि पाठक ऊब जाता है। भारवि में ऐसे स्थलों का अभाव नहीं है, तब उनका अनावश्यक लम्बा वर्णन खटकता है। अप्सराओं के आगमन एवं विहार का ही वर्णन चार सर्गों में करके कवि ने अपनी इस विशेषता का परिचय दिया है। तेरहवें सर्ग में भी किरात के मुख से जो वचन भारवि ने कहलाये हैं उनमें अजीब व्यतिक्रम एवं अनावश्यक वर्णन का आभास मिल सकता है।

( ११ )

भारवि की शाब्दी क्रीडा उनका एक अन्य दोष है जो सहृदय पाठक को खटके बिना नहीं रह सकता। ऐसी ही शाब्दी क्रीडा का उदाहरण है किराताजुर्नीयम् का १५ वाँ सर्ग जो चित्रालंकार से परिपूर्ण है, इसी कारण मल्लिनाथ ने कहा है कि 'नारिकेलफलसंमितं वचो भारवेः' प्रो० कीथ का कथन है—

‘Bharavi, however, is guilty of error tastes from which Kalidasa is free. Especially in Canto XV he sets himself to try ‘tours deforce of the most foolish kind. redolent of the exce-sses of the Alexandrian poets’

किन्तु महाकवि भारवि की वर्णनात्मक प्रतिभा में सन्देह नहीं किया जा सकता है। वर्णन की सूक्ष्मता के आगे छोटी-छोटी वस्तु का वर्णन करने में भी नहीं चूकते हैं। जिस चित्र का वर्णन करते हैं पूरा जी खोल कर करते हैं, मानों उन्हें स्वयं ही सन्तोष नहीं होता और इसी कारण उनका वर्णन सर्वाङ्गपूर्ण लगता है चाहे वह अप्सराओं की कामकेलियाँ हों या अर्जुन एवं किरात का संघर्ष या भीम और युधिष्ठिर के नीतिवचन। वीर रस के वर्णन में भारवि अद्वितीय हैं। दूसरे सर्ग में भीम के वचनों की सजीवता से वीर रस की सृष्टि उनकी अद्वितीय वर्णन शैली का एक उदाहरण है। वीर रस के वे सिद्धहस्त एवं कुशल कवि हैं। अर्जुन के धनुष खींचने का वर्णन उदाहरण स्वरूप लिया जा सकता है :—

प्रविकर्षणनिनादभिन्नरन्ध्रः पदावष्टम्भनिपीडितस्तदानीम् ।
अभिरोहति गाण्डिवं महेषौ सकलः सशयमारुरोह शैलः ॥ ( १३. १६ )

वर्णन द्वारा जिस प्रकार की सजीवता भारवि-पाठकों के सम्मुख प्रस्तुत करते हैं उसके उदाहरणस्वरूप हम विद्ध सूकर के पृथ्वी पर गिरने का वर्णन पढ़कर जान सकते हैं :—

अथ दीर्घतमं तमः प्रवेक्ष्यन् सहसा रुग्णरयः स संभ्रमेण ।
निपतन्तमिवोष्णरश्मिमुर्व्या बलयीभूततरं धरां च मेने ॥ ( १३. ३० )
स गतः क्षितिमुष्णशोणिताद्र्रः खुरदंष्ट्राग्रनिपातदारिताश्मा ।
असुभिः क्षणवीक्षितेन्द्रसूनुर्विहितामर्षगुरुध्वनिनिरासे ॥ ३१ ॥

प्रकृति वर्णन में भी भारवि सफल हुए हैं। उनका प्रकृति-वर्णन यद्यपि कालिदास के समान मनोरम एवं चित्ताकर्षक नहीं हो सका है किन्तु जितना भी वर्णन किया है उनमें उनकी सूक्ष्म परख का और वर्णन की प्रभावोत्पादकता का परिचय मिलता है। एक-दो उदाहरण प्रस्तुत हैं—

मृणालिनीनामनुरक्षितं त्विषा विभिभ्रमम्भोजपलाशशोभया ।
पयः स्फुरच्छालिशिखापिशङ्गितं द्रुतं धनुखण्डमिवाहिविद्विषः ॥ ( ४. २० )

( १२ )

यही नहीं सरोवर का वर्णन, सूर्यास्त एवं रात्रि का वर्णन एवं प्रभात-वर्णन सभी उन्होंने कुशलता के साथ किया है। सब में सजीवता है और है एक अनूठापन।

वीर रस के वर्णन में भारवि अद्वितीय तो हैं ही शृङ्गार रस के वर्णन में भी वे कम नहीं। कालिदास में शृङ्गार का वर्णन है, किन्तु भारवि के समान वासना और विलासिता से परिपूर्ण नहीं। रघुवंश के अन्तिम सर्ग में कालिदास का शृङ्गार-वर्णन वासना से ओत-प्रोत है अवश्य, किन्तु भारवि इस क्षेत्र में उनसे बढ़ गये हैं। भारवि का शृङ्गार-वर्णन अत्यधिक उत्तेजक, ऐन्द्रिय एवं वासनामय है। अप्सराओं का वनविहार, पुष्पावचय, रतिकेलि, जलक्रीडा सबके वर्णन में शृङ्गार का नग्न वर्णन उन्होंने किया है। 'किरातार्जुनीयम्' के आठवें, नवें एवं दशवें सर्ग में इनका शृङ्गार-वर्णन देखा जा सकता है। उदाहरणार्थः —

विहस्य पाणौ विवृते धृताम्भसि प्रियेण वध्वा मदनाद्र्रचेतसः।
सखीव काञ्ची पयसा घनीकृता बभार वीतोच्चयबन्धमंशुकम्॥ (८. ५१)

'जलविहार के समय किसी नायिका ने हाथ में पानी लेकर नायक पर उछालना चाहा, इसे देखकर प्रिय ने हंसकर हाथ पकड़ लिया। स्पर्श के कारण नायिका का मन कामासक्त हो गया, उसका नीवीबंधन ढीला हो गया, पर पानी से सिमटी हुई करधनी ने उसके अंशुक को इसी तरह रोक लिया, जैसे वह सखी के समान ठीक समय पर नायिका की सहायता कर रही हो।'

उनके वर्णन की प्रभावोत्पादकता के विषय में प्रो० कीथ का कथन है—

'His style, at its best, has a calm dignity which is certainly attractive, while he excels also in the observation and record of the beauties and of maidens'.

पात्रों के चरित्र-चित्रण में भी भारवि सफल हुए हैं। महाभारत के क्रोधी भीम को महाकवि ने काव्य में एक कुशल नीतिज्ञ का रूप दिया है। अर्जुन की वीरता का वर्णन करने के लिए किरात एवं किरातसेना के साथ युद्ध दिखा कर उन्हें विजयी ही दिखाया है। युधिष्ठिर को नीतिज्ञता एवं शान्तिप्रियता का भी चित्रण उन्होंने कुशलता से किया है।

भारवि ने अपने काव्य को अलङ्कारों से सुसज्जित करने का प्रयत्न किया है। उनकी उपमाओं में कालिदास की उपमाओं के समान न तो स्वाभाविकता है और न आकर्षण। अपनी एक उपमा के कारण उन्हें 'आतपत्र-भारवि' की उपाधि भी मिली है। इस उपमा में इन्होंने कमल के उड़ते हुए पराग को लक्ष्मी के आतपत्र की उपमा दी है। उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, समासोक्ति, निदर्शना के अतिरिक्त यमक, श्लेष तथा प्रहेलिकादि चित्रकाव्यों में भी ये दक्ष हैं। उनके अर्थान्तरन्यास का एक उदाहरण यह है :—

( १३ )

दनुजः स्विदयं क्षपाचरो वा वनजे बलं बतास्ति सत्त्वे ।
अभिभूयः तया हि मेघनीलः सकलं कम्पयतीव शैलराजम् ॥ ८ ॥

अतिशयोक्ति का उदाहरण :—
अपयनन्धुरः शिवान्तिकस्थैर्विवरेत्सद्भिरिमित्सया जिहानः ।
युगपद् ददृशे विशन्वराहं तदुपोढैश्च नमश्चरैः पृथक्तः ॥ २३ ॥

और यह है उनकी उपमा का एक उदाहरण :—
स तमालनिभे रिपौ सुराणां घननीहार इवाविवक्तवेगः ।
भयविप्लुतमीक्षितो नमःस्थैर्जगतीं ग्राह इवापगां जगाहे ॥ २४ ॥

कालिदास का अनुकरण करके इन्होंने व्याकरण से सम्बन्धित उपमाएं भी दीं है उनमें भी कालिदास के समान सफल नहीं हो पाये हैं। यथा—
स भवस्य भवक्षयैकहेतोः सितसप्तेश्च विधास्यतोः सहार्थम् ।
रिपुराप पराभवाय मध्यं प्रकृतिप्रत्ययोरिवानुबन्धः ॥ १९ ॥

उनकी श्लेषाङ्गप्राणितोपमा निम्न छन्द में देखी जा सकती है :—
इति तेन विचिन्त्य चापनाम प्रथमं पौरुषचिह्नमाललम्बे ।
उपलब्धगुणः परस्य भेदे सचिवः शुद्धः इवाददे च बाणः ॥ १३-१४ ॥
कथाप्रसंगेन जनैरुदाहृतादनुस्मृताखण्डलसूनुविक्रमः ।
तवाभिधानाद्व्यथते नताननः सुदुःसहान्मन्त्रपदादिवोरगः ॥ १२ ॥

और यह है उनकी एक मालोपमा :—
अविवेकवृथाक्षमाविधार्यै क्षयलोभादिव संश्रितानुरागम् ।
विजिगीषुमिवानयप्रमादादवसादं विशिखौ विनिन्यतुस्तम् ॥ १३. २९ ॥

महाकवि भारवि की हृदयग्राही उक्तियाँ उनकी एक प्रमुख विशेषता है। वे राजनीति के निष्णात पण्डित थे और राजनीतिक ग्रन्थों का उन्हें पूर्ण ज्ञान था। उनके काव्य में सुन्दर उक्तियों का अभाव नहीं है जो अनायास ही काव्य में एक नवीन जीवन डाल देती है। यथा—
‘हितं मनोहारि च दुर्लभं वचः ।’, ‘सहसा विदधीत न क्रियाम् ।’
‘विमलं कलुषीभवच्च चेतः कथयत्येव हितैषिणं रिपुं वा ।’
‘संवृणोति खलु दोषमज्ञता ।’, ‘परवृद्धिषु बद्धमत्सराणां
किमिव अस्ति दुरात्मनामलङ्घ्यम्’ इत्यादि।

यही कारण है कि इनके काव्य में एक मनोरम गाम्भीर्य है और व्यावहारिक ज्ञान की चमत्कारिणी प्रौढ़ता भी।

( १४ )

भारवि की कविता अपनी सर्वोत्तम अवस्था में प्रसादगुण युक्त है। यद्यपि कालिदास के समान प्रसादगुण भारवि में नहीं मिलता; फिर भी माघ के समान निकट समासान्त पदावली का इनकी कविता में अभाव है। भारवि के अर्थ को समझना कुछ परिश्रमसाध्य है और नारियल के फल की भाँति ऊपर के कठोर आवरण को तोड़ने पर ही काव्य-रस का पान सम्भव है। भारवि की रीति गौड़ी तो नहीं है किन्तु ठीक कालिदास की वैदर्भी भी नहीं है। भारवि ने अपने पाण्डित्य-प्रदर्शन में भी कमी नहीं रखी है। उनका पाण्डित्य-प्रदर्शन ऐसा दोष हो गया है जो उनकी कविता के भावना-पक्ष को दुर्बल बना देता है। अपने व्याकरण-ज्ञान का उन्होंने बराबर प्रदर्शन करने का लोभ किया है और पाणिनि के अनेक सूत्रों के लिये उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। उन्होंने व्याकरण के चक्कर में पड़कर उस प्रवृत्ति को जन्म दिया जो इनके बाद के कवियों—भट्टि, माघ, श्रीहर्ष में अधिक हो चली है।

'तन्' धातु का अत्यधिक प्रयोग कुछ खटकता है और अतीत की घटना का वर्णन करने में भारवि 'परोक्षभूते लिट्' का प्रयोग करते हैं और लङ्-लुङ् का प्रयोग अपरोक्ष भूत के लिये। व्याकरण की त्रुटियाँ भारवि में कम हैं किन्तु 'आजघ्ने' का प्रयोग व्याकरण-संगत नहीं है।

विविध छन्दों के प्रयोग में भारवि सिद्धहस्त हैं। वंशस्थ भारवि का प्रिय छन्द है और अधिक सफल भी वे वंशस्थ में ही हुए हैं। इसके अतिरिक्त इन्होंने इन्द्रवज्रा, उपेन्द्रवज्रा, द्रुतविलम्बित, प्रमिताक्षरा, प्रहर्षिणी आदि कई छन्दों का प्रयोग किया है। कालिदास के खास छन्द छः हैं, भारवि के बारह तो माघ के सोलह।

भारवि की कविता में गीतिमय माधुर्य की अपेक्षा वर्णनात्मक एवं तर्कात्मक ओज का प्राधान्य है। सुश्लिष्ट पद-विन्यास के आचार्य कालिदास के समान प्रसादमयी हृदयावर्जक पदावली का अस्तित्व इनके महाकाव्य में तो सचमुच नहीं है किन्तु अर्थगौरवमय पदों का विन्यास यहाँ पूर्ण मात्रा में है। भारवि ने जितना लिखा है प्रौढ़ता, अनुभूति एवं भावुकता के साथ लिखा है। संस्कृत काव्य की एक नवीन शैली विचित्रमार्ग की सृष्टि करने के लिये भारवि प्रबन्ध काव्यों के विकास में गौरवपूर्ण स्थान रखते हैं।'

जैसा कि डॉ० डे ने कहा है—'भारवि की कला प्रायः अत्यधिक अलंकृत नहीं है, किन्तु आकृति-सौष्ठव का नियमितता व्यक्त करती है। शैली दुष्प्राप्य कान्ति भारवि में सर्वथा नहीं है, ऐसा कहना ठीक नहीं होगा, किन्तु भारवि उसकी व्यंजना अधिक नहीं कराते। भारवि का अर्थगौरव, जिसके लिए विद्वानों ने उनकी अत्यधिक प्रशंसा की है, उनकी गम्भीर अभिव्यंजना शैली का फल है, किन्तु यह अर्थ गौरव एक साथ भारवि की शक्ति तथा दुर्बलता ( भावपक्ष की दुर्बलता ) दोनों को व्यक्त करती है। भारवि की अभिव्यंजना शैली का

( १५ )

परिपार्क अपनी उदात्त स्निग्धता के कारण सुन्दर लगता है, उसमें शब्द तथा अर्थ के सुडौलपन की स्वस्थता है, किन्तु महान् कविता की उस शक्ति की कमी है, जो भावों को स्फूर्ति तथा हृदय को उठाने की उच्चतम क्षमता रखती है।

श्री आर० सी दत्त Civilization of the Ancient India में लिख हैं :—

‘In the richness of a creative fancy, in true tenderness and Pathos, and even in the sweetness of melody of verse, Kalidasa is incomparably a greater poet. But nevertheless Bharavi boasts of a vigour of thought and of language, a spirited and lofty eloquence in expression, which Kalidasa seldom equals.’

निःसन्देह विचारों एवं भाषा की स्फूर्ति एवं उच्चकोटि की अभिव्यक्ति में भारवि कालिदास से भी बढ़ जाते हैं भले ही कल्पना का वैभव, कोमलता, भावुकता एवं गीति-काव्य की मधुरता में महाकवि कालिदास उनसे बहुत आगे हैं।

पण्डितों में यह उक्ति है कि भारवि से माघ बढ़कर है तथा माघ ने भारवि के प्रभाव को कम करने के लिये, उन्हें नीचा दिखाने के लिये अपने काव्य की रचना की थी।

तावद्भा भारवेर्भाति यावन्माघस्य नोदयः ।
उदिते च पुनर्माघे भारवेर्भा रवेरिव ॥

किन्तु माघ के काव्य में अस्वाभाविकता, शुष्कता एवं कृत्रिमता बढ़ ही गई है और उनकी रचना में भारवि का अनुकरण स्पष्ट है।

तृतीय सर्ग कथासार

युधिष्ठिर और अर्जुन के प्रति व्यास की उक्ति

हे राजन् ! संग्राम में उसी की जय होती है जिसके पास सेना तथा अस्त्रादि का विशेष बल है, यह बात परशुराम के साथ युद्ध करने में भीष्म ने उन्हें पराजित करके लोगों को दिखला दी है। और यमराज से भी नहीं डरनेवाले भीष्म तथा कर्ण एवम् प्रलयकालाग्नि के समान युद्ध में भयंकर द्रोणाचार्य आदि योद्धागण सब दुर्योधन के पक्ष में हैं अतः उन सबों को जिनसे जीत सकें उन दिव्य-अस्त्रों को पाने के लिये मैं अर्जुन को एक मन्त्र बतलाता हूँ जिसके द्वारा वे कठिन तपस्या कर इन्द्र भगवान् को प्रसन्न कर दिव्य अस्त्र तथा पराक्रम प्राप्तकर युद्ध में विजयी हों, बस यही मेरे आने का उद्देश्य है, ऐसा कह व्यासजी पुनः अर्जुन से कहने लगे—हे अर्जुन ! तुम अब मेरे कथनानुसार साथ में अस्त्रों को भी लिये हुए मुनियों की भाँति जाकर तपस्या करो, और जहाँ पर

( १६ )

तपस्या करनी है वहाँ पर यह यक्ष तुम्हें शीघ्र ही पहुँचा देगा ऐसा कहकर जैसे ही व्यास जी अन्तर्धान हुए वैसे ही अर्जुन के पास यक्ष उपस्थित हो गया तब उन्हें जाने के लिये उद्यत देख द्रौपदी अर्जुन से कहने लगी।

अर्जुन के प्रति द्रौपदी की उक्ति

जबतक तपस्या पूरी न हो तबतक आप हमलोगों के बिना व्यग्र न होना क्योंकि बिना दृढ़ आग्रह के कोई सिद्ध नहीं होता और उन्हें तपस्या के लिये उत्तेजित करने के लिये पुनः कहने लगी कि—संसार में तेजस्वी पुरुषों की मान-हानि प्राण-हानि के तुल्य ही होती है, शत्रु से पराजित होने पर उनका अपमान होता है और शत्रुओं ने जो-जो दुर्व्यवहार किये हैं और जिन्हें कि—मैं स्मरण भी नहीं करना चाहती, आज मुझे वे ही सब तुम्हारे बिना यद्यपि और भी कष्ट पहुचायेंगे तथापि उन सबों को इस आशय से सहूँगी कि आप शीघ्र ही शत्रुओं को जीतने योग्य सामर्थ्य प्राप्त कर पुनः मिलेंगे। अतः अब आप तपस्या के लिये जायँ और आपके समस्त विघ्नों को इन्द्र भगवान् दूर करें। हे नाथ ! आप व्यास जी का आदेश पालन करते हुए हमलोगों के मनोरथ को सफल करें। अब आपको कृतकार्य देखकर पुनः आनन्द से आलिङ्गन करना चाहती हूं। तब इन सब बातों को सुनकर अर्जुन को दुर्योधनादिकों के ऊपर अत्यन्त क्रोध हुआ वह कवच पहन-कर तलवार, धनुष और तरकश लेकर यक्ष के बताये हुये रास्ते से इन्द्रकील पर्वत पर तपस्या करने के लिये चल पड़े। उनके जाने पर सब लोगों को अत्यन्त दुःख मालूम पड़ने लगा, पर समझाकर किसी भाँति अपने-अपने चित्त को शांत किया। उस समय मङ्गल-सूचक दिव्य दुन्दुभी शब्द तथा आकाश में पुष्पवर्षा होने लगी जिसे देखकर सब अत्यन्त प्रसन्न हुये।

व्याख्याता—<br>गोरखपुर विश्वविद्यालय—उमेशचन्द्र पाण्डेय

अथ तृतीयः सर्गः

अथ त्रिभिर्मुनिं विशिषंश्चतुर्भिः कलापकमाह-तदुक्तम्-'द्वाभ्यां युग्ममिति प्रोक्तं त्रिभिः श्लोकैर्विशेषकम् । कलापकं चतुर्भिः स्यात्तदूर्ध्वं कुलकं स्मृतम् ।।' इति—

ततः शरच्चन्द्रकराभिरामैरुत्सर्पिभिः प्रांशुमिवांशुजालैः ।
विभ्राणमानीलरुचं पिशङ्गीर्जटास्तडित्वन्तमिवाम्बुवाहम् ॥ १ ॥

तत इति ॥ तत उपवेशनानन्तरं धर्मात्मजो युधिष्ठिरः। शरच्चन्द्रकराभिरामैः। आह्लादकैरित्यर्थः। उत्सर्पिभिरूर्ध्वं प्रसारिभिरंशुजालैः प्रांशुमुन्नतमिव स्थितमित्युत्प्रेक्षा । पुनरानीलरुचं कृष्णवर्णं पिशङ्गीः पिङ्गलवर्णाः गौरादित्वान्ङीष् । जटाः विभ्राणं धारयन्तमत एव तडित्वन्तं विद्युद्युक्तमम्बुवाहमिव स्थितमित्युत्प्रेक्षा ॥१॥

अन्वयः—ततः शरच्चन्द्रकराभिरामैः, उत्सर्पिभिः, अंशुजालैः प्रांशुम इव, आनीलरुचम्, पिशङ्गीः, जटाः, विभ्राणं (तं) तडित्वन्तम्, अम्बुवाहम् इव स्थितं युधिष्ठिरं आवभाषे) इति चतुर्थश्लोकेन सम्बन्धः ॥ १ ॥

व्याख्या—ततः = उपवेशनानन्तरम्, शरच्चन्द्रकराभिरामैः = शरदृतुकचन्द्रकिरणवन्मनोहरैः, उत्सर्पिभिः, उपरि प्रसरणशीलैरिति यावत्। अंशुजालैः=किरणसमूहैः, प्रांशुम् = उन्नतम्, इव स्थितम्, पुनः आनीलरुचं = कृष्णवर्णम्, पिशङ्गीः = पीतवर्णाः, जटाः = संयमितकेशविशेषाः, विभ्राणं = दधानं, तं व्यासं, तडित्वन्तं=विद्युत्सन्वितम्, अम्बुवाहं = जलधरम्, मेघमिवेति यावत्। वर्तमानं युधिष्ठिरः, आवभाषे=उवाच ॥ १ ॥

समासः--शरदः (आश्विनकार्तिकयोः) यश्चन्द्रः, स शरच्चन्द्रः, तस्य ये करास्ते शरच्चन्द्रकरास्त इव अभिरामा यैः तैः शरच्चन्द्रकराभिरामैः। अंशूनां जालानि, तैरंशुजालैः। आ समन्ताद्भावेन नीला रुग् यस्य तमानीलरुचम्, अम्बूनि वहतीति अम्बुवाहः ॥ १ ॥

व्याक०—विभ्राणम्=भृ + लट् + शानच् । उत्सर्पिभिः=उत् + सृप् + णिनिः ॥

वाक्यान्तरम्—शरच्चन्द्रकराभिरामैरंशुजालैः प्रांशुरिव स्थितिः आनीलरुक् पिशङ्गी जटा विभ्राणो व्यासः तडित्वान् अम्बुवाह इव युधिष्ठिरेणावभाषे ॥ १ ॥

कोषः—'सुन्दरो रुचिरश्चारुरभिरामो मनोहर' इति कोषः । 'स्युः प्रभा रुग्रुचिस्त्विट्भाभाश्छविद्युतिदीप्तय' इत्यमरः । 'अभ्रं मेघो वारिवाहः स्तनयित्नुर्बलाहक' इत्यमरः ॥ १ ॥

२ कि० तृ०

किरातार्जुनीयम्[ तृतीयः

सारार्थः— व्यासयुधिष्ठिरयोरुपवेशनानन्तरं शारदीयपूर्णचन्द्रकिरणनिकरमिव किरणं धारयन्। यथा विद्युत्वान् मेघो भवति तथा स्वयं कृष्णवर्णः पीतवर्णं जटाजूटं बिभ्राणो व्यासो युधिष्ठिरेण सादरं पृष्ट इति ॥ १ ॥

भाषार्थः— बैठने के बाद शरद् ऋतु की किरणों जैसे मनोहर और ऊपर फैलते हुए किरण-पुञ्जों से एक उच्च बेर के जैसे बैठे और खुद श्यामवर्ण, पीले रंग की जटाओं को धारण किये हुये जैसे बिजुली से शोभित बादल हो, वैसे बैठे व्यासजी से महाराज युधिष्ठिर बोले ॥ १ ॥

प्रसादलक्ष्मीं दधतं समग्रां वपुःप्रकर्षेण जनातिगेन।
प्रसह्य चेतःसु समासजन्तमसंस्तुतानामपि भावमार्द्रम् ॥ २ ॥

प्रसादेति ॥ पुनः समग्रां सम्पूर्णां प्रसादः सौम्यता तस्य लक्ष्मीं सम्पदं दधतम्। अत एव जनमतिगच्छतीति जनातिगेन लोकातिशायिना। 'अन्येष्वपि दृश्यते' इति डप्रत्ययः। वपुःप्रकर्षेणाकारसम्पदाऽसंस्तुतानामपरिचितानामपि। व्यासो ऽयमित्य-जानतामपीत्यर्थः। 'संस्तवः स्यात्परिचयः' इत्यमरः। चेतःसु चित्तेष्वाद्रं स्नेहार्द्रं भावमभिप्रायं प्रसह्य बलात्समासजन्तम्। लगयन्तमिति यावत्। 'दंशरञ्जस्वञ्जां शपि इत्युपधाया लोपः। प्रसन्नाकारेषु सर्वोऽपि स्निह्यतीति भावः ॥ २ ॥

अन्वयः— समग्रां प्रसादलक्ष्मीं दधतं, जनातिगेन वपुःप्रकर्षेण, असंस्तुतानाम्, अपि चेतःसु आर्द्रंभावं प्रसह्य समासजन्तम् ( व्यासं युधिष्ठिरम् आवभाषे ) इति चतुर्थश्लोकेन सङ्गतिः ॥ २ ॥

व्याख्या— समग्रां = सकलाम् ; प्रसादलक्ष्मीं = सौम्यत्वशोभां, दधतं = दधानं, जनातिगेन=लोकातिगेन, वपुःप्रकर्षेण=शरीरोत्कर्षेण, असंस्तुतानाम् = अपरिचिता-नाम्, अपि, जनानामिति शेषः, चेतःसु, = मनःसु, आर्द्रं = प्रेमरसपूर्णम् , भावम्=अभिप्रायम्, प्रसह्य = बलात्, समासजन्तं = योजयन्तं, तं व्यासं युधिष्ठिर उवा-चेति शेषः। अर्थात् परिचितं जनं दृष्ट्वा साधारणस्य स्नेहार्द्रो भावः उत्पद्यते, अपरिचितं विलोक्य यावदालापो न भवति तावन्मिथः सम्पुटितमिव मुखं, कीलि-तमिव मनः, उदासीने नयने, एवं भवति, परन्तु, इदं सामान्यस्य लक्षणम्। परिचितमपि जनमपरिचितवदौदासीन्यं दर्शयतीति, अधमस्य लक्षणम्! तथा-ऽपरिचितमपि जनमालोक्याकारणं मनः प्रेमपूर्णं परिचितवद् यस्य भवति, तदु-दारचरितस्य लक्ष्म, यद् व्यासस्योचितमेवेति किं चित्रम् ? ॥ २ ॥

समासः— प्रसादस्य लक्ष्मीः प्रसादलक्ष्मीस्तां प्रसादलक्ष्मीम् ! वपुषः प्रकर्षः वपुःप्रकर्षस्तेन वपुःप्रकर्षेण। अति गच्छतीति अतिगः, जनेभ्योऽतिगः जनातिग-स्तेन जनातिगेन, न संस्तुता असंस्तुतास्तेषामसंस्तुतानाम् ॥ २ ॥

सर्गः ] घण्टापथ-सुधाव्याख्याद्वयोपेतम् ३

सर्गः ] घण्टापथ-सुधाव्याख्याद्वयोपेतम्

**व्याक०—**दधतं=दध + शतृ । समासञ्जयन्तम्=सम् + आ + सञ्ज् + लट् + शतृ ॥
**वाच्यान्तरम्—**समग्रा, प्रसादलक्ष्मीं दधद् जनातिगेन वपुःप्रकर्षेणासंस्तुताना-
मति चेतःस्वादं भावं समासञ्जन् ( व्यासः युधिष्ठिरेण पृष्ट इति ) ॥ २ ॥
कोषः—'प्रसादस्तु प्रसन्नता' इत्यमरः । 'समग्रं सकलं पूर्णमखण्डं स्यादनूनके'
इत्यमरः । 'असंस्तुतोऽपरिचित' इति कोषः ॥ २ ॥
**सारार्थः—**सकलप्रसन्नतापरिपूर्णम् , अपरिचितजनेष्वपि प्रेमपूर्णं भावं प्रदर्श-
यन्तं व्यासं युधिष्ठिर उवाचेति ॥ २ ॥
**भाषार्थः—**पूरी प्रसन्नता को दर्शाते हुए, सकल-लोकाधिक देह की कान्ति से
अनजान लोगों के दिलों में भी प्रेमरस के गीले भाव को उपजाते हुए व्यास से
युधिष्ठिर बोले ॥ २ ॥

अनुद्धताकारतया विविक्तां तन्वन्तमन्तःकरणस्य वृत्तिम् ।
माधुर्यविस्रम्भविशेषभाजा कृतोपसम्भावमिवेक्षितेन ॥ ३ ॥

अनुद्धतेति ॥ पुनरनुद्धताकारतया शान्ताकारत्वेन लिङ्गेनान्तःकरणस्य वृत्तिं
विविक्तां पूताम् । शान्तामिति यावत् । 'विविक्तौ' पूतविजनौ' इत्यमरः । तन्वन्तं
प्रकटयन्तम् । आकृतिरेवास्य चित्तशुद्धिं कथयेतीत्यर्थः । पुनर्माधुर्यं निसर्गसौम्यता
विस्रम्भो विश्वासः । 'समौ विस्रम्भविश्वासौ' इत्यमरः । तयोर्विशेषमतिशयं
भजतीति यथोक्तेनेक्षितेन दर्शनेनैव कृतोपसम्भाषा सम्भाषणं येन तमिवेत्युत्प्रेक्षा ।
दृष्टिविशेषेणैवोपसम्भाष्यमाणमिव स्थितमित्यर्थः, काशिकायां तु 'उपसम्भाषणमुप-
सान्त्वनम्' इति भासनादिसूत्रे ॥ ३ ॥

**अन्वयः—**अनुद्धताकारतया, अन्तःकरणस्य विविक्तां वृत्तिः तन्वन्तम्, माधुर्य-
विस्रम्भविशेषभाजा, ईक्षितेन कृतोपसम्भाषम् , इव ( स्थितं व्यासं युधिष्ठिर आव-
भाषे ) ॥ ३ ॥

**व्याख्या—**अनुद्धतया = अतिनम्रचेष्टया, अन्तःकरणस्य = हृदयस्य, विविक्तां =
स्पष्टाम् , अगोपितामित्यर्थः । वा, विविक्ताम् = पवित्रां, निर्मलामित्यर्थः । वृत्तिं=
चित्तचेष्टां, तन्वन्तम् = प्रकाशयन्तम् , माधुर्यविस्रम्भविशेषभाजा = सौम्यत्व-
विश्वासयुक्तेन, ईक्षितेन = अवलोकनेन, कृतोपसम्भाषं = कृतालापम् , इव स्थितं,
व्यासं युधिष्ठिर उवाचेति शेषः ॥ ३ ॥

**समासः—**न उद्धतोऽनुद्धत आकार इत्यनुद्धताकारस्तस्य भावस्तत्ता, इत्यनु-
द्धताकारता तयाऽनुद्धताकारतया, मधुरस्य भावो माधुर्यम् , माधुर्यं, च विस्रम्भश्च
माधुर्यविस्रम्भौ तयोर्यो विशेषः स माधुर्यविस्रम्भविशेषस्तं भजतीति माधुर्य-
विस्रम्भविशेषभाक् तेन माधुर्यविस्रम्भविशेषभाजा । कृता उपसम्भाषा येन सः, तं
कृतोपसम्भाषम् ॥ ३ ॥

किरातार्जुनीयम्[ तृतीयः

व्याकरणम्—तन्वन्तम् = तनु + शतृ ॥ ३ ॥

वाच्यान्तरम्—अनुद्भूताकारतयाऽन्तःकरणस्य विविक्तां वृत्तिं तन्वन्, माधुर्यं विश्रम्भविशेषभाजा, ईक्षितेन कृतोपसम्भाष इव स्थितो व्यासो युधिष्ठिरेण पृष्टः॥

कोषः—'विविक्तौ पूतविजनौ' इत्यमरः । 'आजीवो जीविका वार्ता वृत्तिर्वर्त्तनजीवने' इत्यमरः । "समो विश्रम्भविश्वासौ" इत्यमरः । 'दर्शनालोकनेक्षितम्' इत्यमरः ।

सारार्थः—अतिसरलप्रवृत्त्याऽन्तर्गतमपि भावं प्रकाशयन् परमसोम्यविश्वासप्रकाशकेनावलोकनेन यथाऽन्योन्यं वार्त्ता क्रियते, तथैव लक्षितं व्यासं युधिष्ठिर उवाचेति ॥ ३ ॥

भाषार्थः—बिल्कुल सीधे-सादे स्वरूप से दिल के भाव को दर्शाते और सौम्यता तथा विश्वास से भरी आँखों से जैसे एक दूसरे से बातचीत करे, वैसे बैठे व्यास से युधिष्ठिर बोले ॥ ३ ॥

धर्मात्मजो धर्मनिबन्धिनीनां प्रसूतिमेनःप्रणुदां श्रुतीनाम् ।
हेतुं तदभ्यागमने परीप्सुः सुखोपविष्टं मुनिमावभाषे ॥ ४ ॥

धर्मेति ॥ पुनर्धर्मं निबन्धन्तीति धर्मनिबन्धिनीनामग्निहोत्रादिधर्मप्रतिपादिकानाम् । एनःप्रणुदामघच्छिदाम् । क्विप् । श्रुतीनां वेदानाम् । 'श्रुतिः स्त्री वेद आम्नायः' इत्यमरः । प्रसूतिं प्रभवं सुखोपविष्टं मुनिं तदभ्यागमने तस्य मुनेरागमने हेतुं, परीप्सुर्जिज्ञासुः । आप्नोतेः सन्नन्तादुप्रत्ययः 'आपज्ज्ञप्सृधामीत्' इतीकारः । 'अत्र लोपोऽभ्यासस्य' इत्यभ्यासलोपः । आवभाषे उवाच ॥ ४ ॥

अन्वयः—तदभ्यागमने हेतुं परीप्सुः, धर्मात्मजः, धर्मनिबन्धिनीनाम्, एनःप्रणुदां, श्रुतीनाम् प्रसूतिं, सुखोपविष्टं मुनिम् , आवभाषे ॥ ४ ॥

व्याख्या—तदभ्यागमने = व्यासागमने, हेतुं = कारणं, किमर्थं निरीहोऽपि भवानकिञ्चित्करस्य ममाश्रये यात्रा कृतेतिरूपमित्यर्थः । परीप्सुः = जिज्ञासुः, धर्मात्मजः = धर्मपुत्रो युधिष्ठिरः, ( कर्त्ता ), धर्मनिबन्धिनीनाम्, धर्मविषयकाणाम् एनःप्रणुदाम् = पापोच्छेदिकानां, श्रुतीनां = वेदानाम् , प्रसूतिं = जनकं, वेदान्तसूत्रादेर्निर्मातृत्वात् सुखोपविष्टं = सुप्रसन्नासीनम्, मुनिं = व्यासम्, आवभाषे = उवाचेति ॥

समासः—धर्मस्यात्मजो धर्मात्मजः । धर्मान्निबध्नन्तीति धर्मनिबन्धिन्यः, तासां धर्मनिबन्धिनीनाम् । एनांसि प्रणुदन्ति यास्ता एनः प्रणुदस्तासामेनःप्रणुदाम् । तस्य अभ्यागमनं तस्मिन् तदभ्यागमने । सुखेन उपविष्टः सुखोपविष्टस्तं सुखोपविष्टम् ॥

व्याक०—परीप्सुः=परि + आप् + सन् + उः । आवभाषे=आ + भाष + लिट् ।

सर्गः ] घण्टापथ-सुधाव्याख्याद्वयोपेतम् ५

सर्गः ] घण्टापथ-सुधाव्याख्याद्वयोपेतम् ५

वाच्यान्तरम्—तदभ्यागमने हेतुं परीप्सुना धर्मराजेन धर्मनिबन्धिनीनामेनः प्रणुदां श्रुतीनां प्रसूतिः सुखोपविष्टो मुनिरावभाषे ॥ ४ ॥ कोषः—'कलुषं वृजिनेनोऽघम्' इत्यमरः । 'श्रुतिर्वेदे च कर्णे च' इति कोषः । 'हेतुर्ना कारणं बीजं निदानं त्वादिकारणम्'—इत्यमरः ॥ ४ ॥ भावार्थः—व्यासागमनप्रयोजनज्ञानाय युधिष्ठिरो वेदविभागविधातारं व्यासं प्रत्युवाच ॥ ४ ॥ भाषार्थः—उन (व्यास) के आने के बारे में कारण पूछने की इच्छावाले महाराज युधिष्ठिर, धर्मसम्बन्ध पापनाशक, वेदों के उत्पादक, आराम-चैन से बैठे हुए, उन व्यास जी से बोले ॥ ४ ॥

अनाप्तपुण्योपचयैर्दुरापा फलस्य निर्धूतरजाः सवित्री । तुल्या भवद्दर्शनसम्पदेषा वृष्टेर्दिवो वीतबलाहकायाः ॥ ५ ॥

अनाप्तेति ॥ अनाप्तपुण्योपचयैरकृतपुण्यसंग्रहैर्दुरापा दुर्लभा । फलस्य सवित्री श्रेयस्करी निर्धूतरजा हतरजोगुणा । अन्यत्र निरस्तधूलिः । 'रजो रजोगुणे धूलौ परागातंर्वयोरपि' इति शाश्वतः । एषा भवद्दर्शनसम्पत्सम्पत्तिः । लाभ इति यावत् । सम्पदादिभ्यः क्विपो भावार्थत्वात् । वीतबलाहकायाः । गतमेघाया दिव आकाशस्य सम्बन्धिन्या वृष्टेस्तुल्येत्युपमाऽलङ्कारः अनभ्रवृष्टिवदतर्कितोपपन्नं भवद्दर्शनं सर्वथा कस्यचिच्छ्रेयसो निदानमित्यर्थः वारि वहतीति बलाहकः । पृषोदरादित्वात्साधुः ॥ अन्वयः—अनाप्तपुण्योपचयैः, दुरापा, फलस्य सवित्री, निर्धूतरजाः, एषा भव- द्दर्शनसम्पत् , वीतबलाहकायाः, दिवः, वृष्टेः, तुल्या ॥ ५ ॥ व्याख्या—अनाप्तपुण्योपचयैः—अप्राप्तपुण्यसमूहैः, अकृतसुकृतनिचयैरित्यर्थः । जनैरिति शेषः । दुरापा = दुर्लभा । फलस्य = मनोरथस्य, सवित्री = जननी, अभीष्ट- कल्याणकारिणी । निर्धूतरजाः = निरस्तरजोगुणा, सात्त्विकीति भावः । एषा = इयम् , आधुनिकीति भावः । भवद्दर्शनसम्पत् = स्वदवलोकन सम्पत्तिः, वृष्टिपक्षे, अनाप्तपुण्योपचयैः = अकृतधर्मैः, कृषकैः, दुरापा = दुष्प्राप्या, फलस्य = सस्यस्य, सवित्री = निदानरूपा, उत्पादयित्री । निर्धूतरजाः = हतधूलिः, वीतबलाहकायाः = विगतमेघायाः, दिवः = आकाशस्य, वृष्टेः = वर्षायाः, तुल्या = समा अर्थात् वृष्टि- र्भवतु न वा, किन्तु नभसि वारिदे आयाते 'वृष्टिसम्भवो लोकैरुच्यते परमाकाशे मेघं दृष्ट्वा सर्वथा वृष्टेरसम्भवो ज्ञायते लोकैः, तदानीं च जलवर्षणं भवति, तदत- र्कितं तथा, तथैव हतभाग्येऽपि मयि परमभाग्यवल्लोक इव स्वकृपादृष्टिवृष्टिर्विहिता भवतेति ॥ ५ ॥ समासः—पुण्यानामुपचयाः पुण्योपचयाः न आप्ताः पुण्योपचया यैस्तैरनाप्त- पुण्योपचयैः । दुःखेनवाप्यत इति दुरापा, निर्धूतं रजो यया सा निर्धूतरजाः ।

६ | किरातार्जुनीयम् | [ तृतीयः

वीता गता बलाहका यस्यां सा वीतबलाहका, तस्या वीतबलाहकायाः ॥ ५ ॥
व्याकरणम्—सवित्री = सवितृ + ङीप् ॥ ५ ॥
वाच्यान्तरम्—अनाप्तपुण्योपचयैर्दुरापया फलस्य सवित्र्या, निर्धूतराजसाऽतया भवद्दर्शनसम्पदा वीतबलाहकाया दिवो वृष्टेस्तुल्यया भूयते ॥ ५ ॥
कोषः—'स्याद्धर्ममस्त्रियां पुण्यश्रेयसी सुकृतं वृष' इत्यमरः । 'वृष्टिर्वर्षम्' इत्यमरः । 'द्योदिवौ द्वे स्त्रियामभ्रं व्योमपुष्करमम्बरम्' इत्यमरः । अभ्रंमेघोवारिवाहः स्तनयित्नुर्बलाहक' इत्यमरः ॥ ५ ॥
सारार्थः—अनुपार्जितधर्मैर्जनैर्दुर्लभं सकलकल्याणकरं पापध्वंसकं भवद्दर्शनमकस्माद्, हतभाग्यस्य मम तथा सञ्जातं यथा निर्मेघादाकाशाज्जलवर्षणं विलोक्य जना हर्षोत्फुल्लनयना भूत्वा साश्चर्यमवलोकयन्तीति ॥ ५ ॥
भाषार्थः—नहीं किया है पुण्यों का संग्रह जिन लोगों ने, उनसे दुर्लभ और मनोरथ को पूरा करनेवाली, पापनाशिनी, आपकी दर्शनरूपिणी लक्ष्मी, बिना बादल के आकाश की वर्षा के समान है ॥ ५ ॥

अद्य क्रियाः कामदुघाः क्रतूनां सत्याशिषः सम्प्रति भूमिदेवाः ।
आ संसृतेरस्मि जगत्सु जातस्त्वय्यागते यद्बहुमानपात्रम् ॥ ६ ॥

अद्येति ॥ अद्य क्रतूनां क्रिया अनुष्ठानानि । कामान् दुहन्तीति कामदुघाः । फलदा इत्यर्थः । 'दुहः कप्घश्च' इति कप्प्रत्ययो घादेशश्च । सम्प्रत्यद्य भूमिदेवाः ब्राह्मणाः । 'द्विजाग्रजन्मभूदेववाडवाः' । 'विप्रश्च ब्राह्मणः' इत्यमरः । सत्याशिषो जाता। ब्राह्मणाशिषोऽद्य फलिता इत्यर्थः । यद्यतः कारणात्त्वय्यागते सति । त्वदागमनेन निमित्तेनेत्यर्थः अस्मीत्यहमर्थेऽव्ययन् । 'अस्मीत्यस्मदर्थानुवादेऽहमर्थेऽपि' इति गतव्याख्याने । 'दासे कृतगासि भवत्युदितः प्रभूणां पादप्रहार इति सुन्दरि नास्मि दूये' इति प्रयोगाच्च । आ संसृतेरा संसारात्, यावत्संसारमित्यर्थः । अभिविधावाङ् विकल्पाइसमासः । जगत्सु बहुमानपात्रं बहुयोग्यताभाजनं जातः । सकलसत्कर्मफलभूतं त्वदागमनं येन मे जगन्मान्यतेति भावः ॥ ६ ॥

अन्वयः—अद्य क्रतूनां क्रियाः कामदुघा सम्प्रति भूमिदेवाः सत्याशिषः (जाताः) यत् त्वयि, आगते, आ संसृतेः जगत्सु बहुमानपात्रं जातः अस्मि ॥ ६ ॥

व्याख्याअद्य = अस्मिन् दिने, क्रतूनां = यज्ञानां, क्रियाः = कारणानि, कामदुघाः = इष्टपूर्तिकराः, जाता इति शेषः । इतः कालात्पूर्वं यज्ञानां फलं मम विपरीतः वनवासादिरूपमेव जातम्, इति मम सानुरोधोऽनुभव आसीदधुना भवद्दर्शननिसाधारणाऽपगता, अवश्यं कदाऽपि पुण्यफलं शुभं भवेत्येवेति निश्चय उत्पन्नो मम मनसीति भावः । तथा च सम्प्रति = वर्तमानसमये, इदानीमित्यर्थः । भूमिदेवाः =

सर्गः ] घण्टापथ-सुधाव्याख्याद्वयोपेतम् ७

सर्गः ] घण्टापथ-सुधाव्याख्याद्वयोपेतम् ७

ब्राह्मणाः, सत्याशिषः = सत्याशीर्वादाः अमिथ्याशुभबचनाः, जाता इति शेषः। यद् = यस्मात्, त्वयि = भवति, व्यासः इत्यर्थः। आगते = समागते, ममाश्रयं प्रत्युपस्थिते सतीत्यर्थः असंसृतेः = सृष्ट्यादितः जगत्सु = संसारेषु बहुमानपात्रम् = परमसत्कारभाजनं, जातः = जनितः, अस्मि, अहमिति शेषः। बहुहुभिः पुण्यैरपि दुर्लभं तन्मम समजनि, अतोऽद्य मत्तोऽधिकभाग्यवान् कोऽप्यन्य इति भावः ॥६॥

समास—कामान् दुहन्ति यास्ताः कामदुघा। सत्या आशिषे येषां ते सत्याशिषः। भूमौ ये देवास्ते भूमिदेवाः। बहुः मानः तस्य पात्रमिति बाहुमानपात्रम् ॥ ६ ॥

व्याकरणम्—अस्मि = अस् + लट् + जातः = जन् + क्तः ॥ ६ ॥

वाच्यान्तरम्—अद्य क्रतूनां क्रियाभिः कामदुघाभिर्भूयते। सम्प्रति भूमिदेवैः सत्याशीर्भिर्भूयते। यत् त्वय्यागते मया बहुमानपात्रेण जातम् ॥ ६ ॥

कोषः—'यज्ञः सवोऽध्वरो यागः सप्ततन्तुर्मखः क्रतुः' इत्यमरः। 'एतर्हि सम्प्रतीदानीमधुना साम्प्रतम्' इत्यमरः। 'द्विजात्यग्रजन्म-भूदेव-वाडवाः। विप्रः ब्राह्मणोऽसौ' इत्यमरः ॥ ६ ॥

सारार्थः—अस्मात्कालात्पूर्वमहं यज्ञस्यापि फलं न किमपि शुभमेव ऽन्वति। नहि ब्राह्मणस्य वचनानि (भवन्तोऽतीव भाग्यवन्तो भविष्यथ एवं) न सत्यत्वेन भवन्तीति दुःखावसरे धारणाऽऽसीत् परन्तु साम्प्रतं मन्ये, सृष्ट्यादितो मत्समोऽन्यो न कोऽपि भाग्यवान् जातः, यतोऽतर्कितं दुर्लभं भवद्दर्शनमनायासेन समासादितम्, अतो मन्ये च पूर्वविहितयज्ञानुष्ठानफलोदयोऽद्यैव, ब्राह्मणानामाशीर्वादा अप्यद्यैव सफला जाता इत्यादि ॥ ६ ॥

भावार्थः—आज ही मेरे पहले के किये हुए यज्ञ सफल हुए, इस समय ब्राह्मणों के आशीर्वाद सत्य सिद्ध हुए, क्योंकि जब से संसार शुरू हुआ, तब से इस दुनियाँ में मेरे समान दूसरा कोई नहीं, ऐसा मैं आपके आने से परम-सत्कार-भाजन हुआ ॥ ६ ॥

श्रियं विकर्षत्यपहन्त्यघानि श्रेयः परिस्रौति तनोति कीर्तिम्।
संदर्शनं लोकगुरोरमोघं तावात्मयोनेरिव किं न धत्ते ॥ ७ ॥

श्रियमिति ॥ आत्मयोनेर्ब्रह्मण इव लोकगुरोस्तवामोघमविफलं संदर्शनं श्रियं विकर्षत्याकर्षति। अघानि दुःखान्यपहन्ति। 'अंहो दुःखव्यसनेष्वघम्' इत्यमरः। श्रेयः पुरुषार्थं परिस्रौति स्रवति। किर्तिं च तनोति। किं बहुना किं न धत्ते किं न करोति। सर्वं करोतीत्यर्थः ॥ ७ ॥

८ किरातार्जुननीयम् . [ तृतीयः

अन्वयः—लोकगुरोः, तव, अमोघं सन्दर्शनम् , आत्मयोनेः ( दर्शनम् ) इव, श्रियं, विकर्षति, अघानि, अपहन्ति, श्रेयः परिस्रौति, कीर्तिं तनोति, किं न धत्ते ॥७॥

व्याख्या—लोकगुरोः=संसारोपदेशकस्य, तव=भवतः, व्यासस्येत्यर्थः । अमोघम् = अव्यर्थं, सफलमित्यर्थः । दर्शनम्=अवलोकनं ( कर्तृ ) । आत्मयोनेः=ब्रह्मणः, दर्शनमिव, श्रियं = सम्पत्तिम्, विकर्षति = आकर्षति, गतामपि राज्यलक्ष्मीं पुनरावर्तयतीति भावः । अघानि = पापानि, अपहन्ति = नाशयन्ति, श्रेयः = कल्याणं, परिस्रौति = स्रवति, कीर्ति = यशः, ख्यातिं, तनोति = विस्तारयति, एवं किं न धत्ते, सर्वं ददातीत्यर्थः ॥ ७ ॥

समासः—लोकस्य भुवनस्य गुरुर्लोकगुरुस्तस्य लोकगुरोः । न मोघमित्यमोघम्, आत्मा एव योनिरुत्पत्तिस्थानं यस्य स आत्मयोनिस्तस्यात्मयोनेः ॥ ७ ॥

व्याकरणम्—विकर्षति = वि + कृष् + लट् । अपहन्ति = अप + हन् + लट् । तनोति = तनु + लट् । परिस्रौति = परि + स्रु + लट् । धत्ते = धा + लट् ॥ ७ ॥

वाच्यान्तरम्—आत्मयोनेरिव लोकगुरोस्तव सन्दर्शनेन श्रियो विकृष्यन्ते, अघान्यपहन्यन्ते, श्रेयः परिस्रूयते, किं न धीयते ॥ ७ ॥

कोषः—'लक्ष्मीः पद्मालया पद्मा कमला श्रीर्हरिप्रिया' इत्यमरः । 'कलुषं वृजिनैनाऽघमंहो दुरितदुष्कृतम्' इत्यमरः । 'यशः कीर्तिः समज्ञा च' इत्यमरः । 'लोकस्तु भुवने जने' इति कोषः । 'ब्रह्माऽत्मभूः सुरज्येष्ठः परमेष्ठी पितामह' इत्यमरः ॥ ७ ॥

सारार्थः—इह जगति तद्वस्तु विद्यत एव न हि यन्न सम्पादयति भवतां संदर्शनं, सर्वमलभ्यमसाध्यमंशं मनोरथं पूरयतीति ॥ ७ ॥

भाषार्थः—ब्रह्मा के समान आपका दर्शन, गयी हुई लक्ष्मी को भी लौटाता है और पापों का नाश करता है । कल्याण (भलाई) करता है । यश फैलाता है और क्या-क्या नहीं देता ? अर्थात् सब कुछ देता है ॥ ७ ॥

श्च्योतन्मयूखेऽपि हिमद्युतौ मे न निर्वृतं निर्वृतिमेति चक्षुः । समुज्झितज्ञातिवियोगखेदं त्वत्संनिधावुच्छसतीव चेतः ॥ ८ ॥

श्च्योतदिति ॥ हे भगवन् , श्च्योतन्मयूखे सुधास्राविकारे हिमद्युताविन्दावपि विषये न निर्वृतम् । नञर्थस्य नञ्शब्दस्य सुप्सुपेति समासः । मे चक्षुस्त्वत्सन्निधौ निर्वृतिं सुखमेति । तथा चेतश्च समुज्झितज्ञातिवियोगखेदं त्यक्तबन्धुविरहदुःखं समुच्छ्वसतीवानुरोधेन प्राणितीवेत्युत्प्रेक्षा । पूर्वार्धे तु निर्वृत्तिकारणे सत्यपीवाद्यनिर्वृत्तिकथनाद्विशेषोक्तिः । तदुक्तम्—'ततसामग्रयामनिर्वृत्तिर्विशेषोक्तिर्निगद्यते' इति ॥ ८ ॥