मनुस्मृति (कुल्लूकभट्ट टीका व हिन्दी अनुवाद सहित)
Manusmriti with Kulluka Bhatta Tika & Hindi Translation
महर्षि मनु द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
१३४ मनुस्मृति। प्राणि वा यदि वाऽप्राणि यत्किञ्चिच्छाद्धिकं भवेत् । तदालभ्याप्यनध्यायःप्राण्यास्योहिद्विजःस्मृतः ॥११७॥ अमावास्या को वेदाध्ययन करने से गुरु का और चतुर्दशी को शिष्य का नाश होता है। अष्टमी को पढ़ने से वेद भूल जाता है। इस लिए इन सब अनध्यायों में वेदपाठ मना है। धूल की वर्षा, दिशाओं का दाह, शृगाल, कुत्ता, गधा और ऊंटों के रोने पर और ये सब पांत बांधकर बैठे हों, उस समय अनध्याय करना। श्म- शान के पास, गांव के हद्द पर, गौओं के चरने के स्थान में, मैथुन- समय के वस्त्र पहनकर और श्राद्ध में भोजन करके वेदपाठ न क- रना चाहिए। कोई पदार्थ जीवधारी हो या जड़ हो, कुछभी श्राद्ध में वस्तु देकर अनध्याय करना चाहिए। क्योंकि शास्त्र में ब्राह्मण का हाथ ही मुखरूप है, इस लिए लेना ही भोजन माना जाता है ॥ ११४-११७ ॥ चौरैरुपप्लुते ग्रामे संभ्रमे चाग्निकारिते । आकालिकमनध्यायं विद्यात्सर्वाद्भुतेषु च ॥ ११८ ॥ उपाकम्मणि चोत्सर्गे त्रिरात्रं क्षेपणं स्मृतम् । अष्टकासु त्वहोरात्रमृत्वन्तासु च रात्रिषु ॥ ११९ ॥ नाधीयीताश्वमारूढो न वृक्षं न च हस्तिनम् । न नावं न खरं नोष्ट्रं नेरिणस्थो न यानगः ॥ १२० ॥ चोरों के उपद्रववाले गांव में आग लगजाने पर और आकाश किंवा पृथिवी में आश्चर्य घटना होने पर, उस काल तक अनध्याय मानना। उपाकर्म और वेद के उत्सर्ग में तीन रात अनध्याय मानना। अष्टका * और ऋतु के अन्त में एक दिन रात अनध्याय करना। घोड़े पर, वृक्ष पर, हाथी पर, नाव पर, गधे पर, ऊंट पर, ऊसर भूमि में और सवारी में बैठकर वेद न पढ़ना चाहिए ॥ ११८-१२० ॥
- मार्गशीर्ष की पूर्णा के बाद कृष्णपक्ष की चार अष्टमी को 'अष्टका श्राद्ध' होता है।
चौथा अध्याय । १३५
चौथा अध्याय । १३५ न विवादे न कलहे न सेनायां न सङ्गरे । न भुक्तमात्रे नाजीर्णे न वमित्वा न सूतके ॥ १२१ ॥ अतिथिंचाननुज्ञाप्य मारुते वाति वा भृशम् । रुधिरे च स्रुते गात्राच्छस्त्रेण च परिक्षते ॥ १२२ ॥ सामध्वनावृग्यजुषी नाधीयीत कदाचन । वेदस्याधीत्य वाप्यन्तमारण्यकमधीत्य च ॥ १२३ ॥ ऋग्वेदो देवदैवत्यो यजुर्वेदस्तु मानुषः । सामवेदः स्मृतः पित्र्यस्तस्मात्तस्याशुचिर्ध्वनिः ॥१२४॥ एतद्विदन्तो विद्वांसस्त्रयीनिष्कर्षमन्वहम् । क्रमशः पूर्वमभ्यस्य पश्चाद्वेदमधीयतें ॥ १२५ ॥ जहां किसी बातकी बहस होती हो, झगड़ा हो, सेनामें, लड़ाई में, भोजन करते, अजीर्ण होने पर, वमन करके और सूतक में वेद न पढ़ना चाहिए । अतिथि की आज्ञा विना लिए, ज़ोर से हवा च- लती हो, शरीर से खून गिरता हो और शस्त्र से घायल हो जाने पर वेदाध्ययन न करना चाहिए । सामवेद का पाठ होता हो, तब ऋग्वेद और यजुर्वेद का पाठ न करना । वेदको समाप्त करके और आरण्यक का पाठ करके, एक दिन रात वेदान्तर को न पढ़ना । ऋग्वेद का देव देवता है अर्थात् उसमें देव स्तुतियां हैं । यजुर्वेद मानुष है, अर्थात् उसमें मनुष्यों का कर्मकाण्ड कहा है । सामवेद पितृदैवत है अर्थात् पितरों का माहात्म्य उसका मुख्य विषय है। इस लिए सामवेद की ध्वनि ऋक् और यजु की अपेक्षा अशुचि, अपवित्रसी है। इन सब बातों को जाननेवाले विद्वानों को नित्य तीनों वेद के सारभूत ॐकार, तीन व्याहृति 'भूः भुवः स्वः' और गायत्री का क्रम से उच्चारण करके वेदाध्ययन करना चाहिए ॥ १२१-१२५ ॥ पशुमण्डूकमार्जारश्वसर्पनकुलाखुभिः ।
१३६ मनुस्मृति ।
अन्तरागमने विद्यादनध्यायमहर्निशम् ॥ १२६ ॥ द्वावेव वर्जयेन्नित्यमनध्यायौ प्रयत्नतः । स्वाध्यायभूमिं चाशुद्धामात्मानं चाशुचिं द्विजः ॥१२७॥ पशु, गौ आदि, मेंडक, कुत्ता, सांप, नौला और चूहा ये पढ़ते समय गुरु-शिष्यके बीच में होकर निकल जायें तो एक दिन-रात का अनध्याय करना । पढ़नेका स्थान या आप अपवित्र हो, इन दो अनध्यायों को ज़रूर मानना चाहिए ॥ १२६-१२७ ॥ अमावास्यामष्टमीं च पौर्णमासीं चतुर्दशीम् । ब्रह्मचारी भवेन्नित्यमप्यृतौ स्नातको द्विजः ॥ १२८ ॥ न स्नानमाचरेद्भुक्त्वा नातुरो न महानिशि । न वासोभिः सहाजस्रं नाविज्ञाते जलाशये ॥ १२६ ॥ देवतानां गुरो राज्ञः स्नातकाचार्ययोस्तथा । नाक्रामेत् कामतश्छायां बभ्रु णो दीक्षितस्य च ॥१३०॥ मध्यन्दिनेऽर्धरात्रे च श्राद्धं भुक्त्वा च सामिषम् । सन्ध्ययोरुभयोश्चैव न सेवेत चतुष्पथम् ॥ १३१ ॥ विधि और निषेध । स्नातक द्विज अमावास्या, अष्टमी, पूर्णिमा और चतुर्दशी के दिन ऋतु हो तो भी स्त्री-सहवास न करे । भोजन करने के बाद रोगी शरीर में और आधी रात को स्नान न करना । बहुत कपड़े पहन कर और विना जाने तालाब आदि में स्नान न करना । देव- मूर्त्ति, गुरु, राजा, स्नातक, आचार्य, कपिला गौ और यज्ञ में दी- क्षित पुरुष की छाया को कभी न उलांघना । दोपहर, आधीरात, श्राद्ध में मांस आदिक भोजन करके, प्रातःसंध्या और सायंसंध्या के समय, चौराहा में अधिक समय न रहना चाहिए ॥१२८-१३१॥
चौथा अध्याय । १३७
चौथा अध्याय । १३७ उद्वर्त्तनमपस्नानं विण्मूत्रे रक्तमेव च । श्लेष्मनिष्ठ्यूतवान्तानि नाधितिष्ठेत्तु कामतः ॥ १३२ ॥ वैरिणं नोपसेवेत साहाय्यं चैव वैरिणः । अधार्मिकं तस्करं च परस्यैव च योषितम् ॥ १३३ ॥ नहीदृशमनायुष्यं लोके किञ्चन विद्यते । यादृशं पुरुषस्येह परदारोपसेवनम् ॥ १३४ ॥ उबटन, स्नान से बचा जल, विष्ठा, मूंज्र, रुधिर, खखार, थूक और वमन इनको जानकर छूना न चाहिए । शत्रु, शत्रु का मददगार, अधर्मी, चोर और परस्त्री इनका साथ न करना। इस संसार में मनुष्य के आयु का नाश करनेवाला जैसा परस्त्री सहवास है वैसा दूसरा कोई पदार्थ नहीं है ॥ १३२-१३४ ॥ क्षत्रियञ्चैव सर्प च ब्राह्मणं च बहुश्रुतम् । नावमन्येत वै भूष्णुः कृशानपि कदाचन ॥ १३५ ॥ एतत्त्रयं हि पुरुषं निर्दहेदवमानितम् । तस्मादेतत्त्रयं नित्यं नावमन्येत बुद्धिमान् ॥ १३६ ॥ नात्मानमवमन्येत पूर्वाभिरसमृद्धिभिः । आमृत्योःश्रियमन्विच्छेन्नैनां मन्येत दुर्लभाम् ॥१३७॥ सत्यं ब्रूयात् प्रियं ब्रूयात् न ब्रूयात् सत्यमप्रियम् । प्रियञ्च नानृतं ब्रूयात् एष धर्मः सनातनः ॥ १३८ ॥ जो पुरुष अपना भला चाहे उसको क्षत्रिय, सांप और वेदज्ञ ब्राह्मण यदि दुर्बल हों तो भी इनका अपमान न करना चाहिए । ये तीनों अपमानित होकर पुरुष का नाश कर देते हैं, इस लिये बुद्धिमान् को इनका अपमान कभी न करना चाहिए। पूर्वजों की सम्पत्ति नहीं है, या कोई उपार्जन की रीति सफल नहीं हुई- इन
१३८ मनुस्मृति । सब बातों के होते भी पुरुष को अपना अपमान—अर्थात् मैं अ- भागी हूं, किसी लायक नहीं हूं इत्यादि कहकर अपमान न करना चाहिए। वरन सदा उद्योग करते रहना और लक्ष्मी को दुर्लभ न मानना चाहिये। सत्य वचन बोलना और प्रिय मीठा बोलना चाहिए। जो प्रिय न लगे ऐसा सत्य भी न कहना चाहिए और प्रिय लगनेवाली झूठी बात भी न कहनी। यह सनातन धर्म है ॥ १३५-१३८ ॥ भद्रं भद्रमिति ब्रूयाद् भद्रमित्येव वा वदेत् । शुष्कवैरं विवादं च न कुर्यात् केनचित् सह ॥ १३६ ॥ नातिकल्यं नातिसायं नातिमध्यन्दिने स्थिते । नाज्ञातेन समं गच्छेत् नैको न वृषलैः सह ॥ १४० ॥ हीनाङ्गानतिरिक्ताङ्गान् विद्याहीनान् वयोऽधिकान् । रूपद्रव्यविहीनांश्च जातिहीनांश्च नाक्षिपेत् ॥ १४१ ॥ जहां अभद्र हो वहां भी भद्रशब्द से ही बोलना। सब से मिल कर 'अच्छे हो' 'कुशल है, इत्यादि बोलना चाहिए। व्यर्थ झगड़ा वखेड़ा किसी से न करना चाहिए। न बहुत सबेरे और न बहुत शाम को और न दोपहर कोही अकेला कहीं जाना। और अनजान के साथ, अकेला और शूद्रों के साथ कहीं न जाना चाहिए। काना, लुला, छंगुला वगैरह विद्याहीन, अपने से अधिक उमरवाला, कुरूप, निर्धन और हीनजातिवाले को कभी कुवाच्य काना, मूर्ख, कर्भाना आदि न कहना चाहिए ॥ १३६-१४१ ॥ न स्पृशेत्पाणिनोच्छिष्टो विप्रो गोब्राह्मणानलान् । नचापि पश्येदशुचिः सुस्थोज्योतिर्गणान् दिवि ॥ १४२ ॥ स्पृष्ट्वैतानशुचिर्नित्यमद्भिः प्राणानुपस्पृशेत् । गात्राणि चैव सर्वाणि नाभिं पाणितलेन तु ॥ १४३ ॥
चौथा अध्याय । १३६
चौथा अध्याय । १३६ अनातुरः स्वानि खानि न स्पृशेदनिमित्ततः । रोमाणि च रहस्यानि सर्वाण्येव विवर्जयेत् ॥ १४४ ॥ मङ्गलाचारयुक्तः स्यात् प्रयतात्मा जितेन्द्रियः । जपेच्च जुहुयाच्चैव नित्यमग्निमतन्द्रितः ॥ १४५ ॥ मङ्गलाचारयुक्तानां नित्यं च प्रयतात्मनाम् । जपतां जुह्वतां चैव विनिपातो न विद्यते ॥ १४६ ॥ ब्राह्मण को जूठे मुख से या, अपवित्र दशा में गौ, ब्राह्मण और अग्नि को न छूना चाहिए। और शरीर निरोग होने पर, अपवित्र दशामें, आकाश में सूर्य, चन्द्र आदि न देखना चाहिए। अपवित्र दशा में गौ, ब्राह्मण और अग्नि का स्पर्श हो जाने पर, जल से नेत्र आदि इन्द्रियों का स्पर्श करे और गीली हथेली से नाभि को छुवे । तंदुरुस्त आदमी को बिना मतलब, अपनी इन्द्रियों को न छूना चाहिए। और पोशीदा जगह के रोम भी न छुवे। सदा मङ्गल वस्तुओं का सेवन, मनको अपने वश में रखना, गायत्री आदि का जप और हवन सदा करना चाहिए। मङ्गलाचार करनेवाला, जप-हवन करनेवाला, जितेन्द्रिय मनुष्य इस लोक और परलोक में सुख पाता है ॥ १४२-१४६ ॥ वेदमेवाभ्यसेन्नित्यं यथाकालमतन्द्रितः । तं ह्यस्याहुः परं धर्ममुपधर्मोऽन्य उच्यते ॥ १४७ ॥ वेदाभ्यासेन सततं शौचेन तपसैव च । अद्रोहेण च भूतानां जातिं स्मरति पौर्विकीम् ॥ १४८ ॥ द्विज को सावधान होकर रोज वेदपाठ करना चाहिए। यह मुख्य धर्म है। और सब गौण धर्म हैं। वेदाभ्यास, पवित्रता, जप और प्राणियों से प्रीति करने से, मनुष्य को अपने पूर्वजन्म का स्मरण होता है ॥ १४७-१४८ ॥
दूरादावसथान्मूत्रं दूरात् पादावसेचनम् ।
१४० मनुस्मृति । पौर्विकीं संस्मरन् जातिं ब्रह्मैवाभ्यसते पुनः । ब्रह्माभ्यासेन चाजस्रमनन्तंसुखमश्नुते ॥ १४६ ॥ सावित्रान् शान्तिहोमांश्च कुर्यात् पर्वसु नित्यशः । पितॄंश्चाष्टकास्वर्चयेन्नित्यमन्वष्टकासु च ॥ १५० ॥ दूरादावसथान्मूत्रं दूरात् पादावसेचनम् । उच्छिष्टान्ननिषेकं च दूरादेव समाचरेत् ॥ १५१ ॥ मन्त्रप्रसाधनं स्नानं दन्तधावनमञ्जनम् । पूर्वाह्न एव कुर्वीत देवतानाञ्च पूजनम् ॥ १५२ ॥ दैवतान्यभिगच्छेत्तु धार्मिकांश्च द्विजोत्तमान् । ईश्वरं चैव रक्षार्थं गुरूनेव च पर्वसु ॥ १५३ ॥ पूर्व जन्म की जाति को स्मरण करता हुआ वेदका स्वाध्याय किया करता है और वेदाभ्यास से अक्षय सुख पाता है । द्विज को पर्व दिनों में और नित्यभी शान्ति होम आदि करना चाहिए । अष्टका और अन्वष्टका* में श्राद्ध द्वारा पितरों का पूजन करना चाहिए । हवन स्थान से दूर पर मल मूत्र का त्याग, पैर धोना, जूठा अन्न और वीर्य का त्याग, करना चाहिए । शौच, दातन, स्नान, अंजन, लेपन और देवता का पूजन यह सब प्रातः काल में ही करना चाहिए । पर्व दिनों में देवमूर्ति, श्रेष्ठ ब्राह्मण, राजा, पिता और गुरुजनों का दर्शन अवश्य करना चाहिए ॥ १४६-१५३ ॥ अभिवादयेद् वृद्धांश्च दद्याच्चैवासनं स्वकम् । कृताञ्जलिरुपासीत गच्छतः पृष्ठतोऽन्वियात् ॥१५४॥ श्रुतिस्मृत्युदितं सम्यङ् निबद्धं स्वेषु कर्मसु । धर्ममूलं निषेवेत सदाचारमतन्द्रितः ॥ १५५ ॥
- हेमन्त और शिशिर ऋतु में, कृष्णपक्ष की सप्तमी और नवमी तिथि को 'अन्वष्टका' कहते हैं ।
चौथा अध्याय । १४१
चौथा अध्याय । १४१ गुरु आदि वृद्ध-मान्य पुरुष घर आवें तो उनको प्रणाम करना। बैठने को आसन देना, हाथ जोड़कर पास बैठना और जाने लगें तो कुछ दूर पहुंचाने को जाना चाहिए। गृहस्थ को आलस्य छोड़ कर, श्रुति और स्मृति में कहे हुए कर्म वेद पाठ, व्रत आदि और नित्य कर्म और धर्म का मूलभूत सदाचार को सदा करना चाहिए ॥ १५४-१५५ ॥ आचाराल्लभते ह्यायुराचारादीप्सिताः प्रजाः । आचाराद्धनमक्षय्यमाचारो हन्त्यलक्षणम् ॥ १५६ ॥ दुराचारो हि पुरुषो लोके भवति निन्दितः । दुःखभागी च सततं व्याधितोऽल्पायुरेव च ॥ १५७ ॥ सर्वलक्षणहीनोऽपि यः सदाचारवान्नरः । श्रद्दधानोऽनसूयश्च शतं वर्षाणि जीवति ॥ १५८ ॥ सदाचार के पालन से दीर्घ आयु, मनचाही सन्तान और अ- क्षय धन मिलता है । और आचार से ही कुलक्षणों का विनाश होता है। दुराचारी पुरुष की निन्दा संसार में होती है। वह सदा दुःख पाता है, रोगी रहता है और कम उमर पाता है। जो पुरुष दूसरे शुभ लक्षणों से रहित भी हो, पर सदाचार में लगा रहता हो, शास्त्र में भक्ति रखता हो, ईर्षारहित हो तो उसकी उमर सौ वर्ष की होती है ॥ १५६-१५८ ॥ यद्यत्परवशं कर्म तत्तद्यत्नेन वर्जयेत् । यद्यदात्मवशं तु स्यात्तत्तत्सेवेत यत्नतः ॥ १५६ ॥ सर्वं परवशं दुःखं सर्वमात्मवशं सुखम् । एतद्विद्यात्समासेन लक्षणं सुखदुःखयोः ॥ १६० ॥ यत्कर्म कुर्वतोऽस्य स्यात्परितोषोऽन्तरात्मनः । तत्प्रयत्नेन कुर्वीत विपरीतं तु वर्जयेत् ॥ १६१ ॥
१४२ मनुस्मृति ।
आचार्यं च प्रवक्तारं पितरं मातरं गुरुम् । न हन्याद्ब्राह्मणान्गाश्च सर्वांश्चैव तपस्विनः ॥ १६२ ॥ नास्तिक्यं वेदनिन्दां च देवतानां च कुत्सनम् । द्वेषं दम्भं च मानं च क्रोधं तैक्ष्ण्यं च वर्जयेत् ॥ १६३ ॥
संसार में जो जो काम दूसरे के अधीन हों उनको यत्न से छोड़ देना चाहिए। और जो जो काम अपने से होनेवाले हों उनको यत्न से करना चाहिए। जो पराधीन विषय हैं उन सबों में दुःख और जो स्वाधीन हैं उनमें सुख होता है। यही सुख दुःख का संक्षेप में लक्षण है। जिस कर्म के करने से पुरुष की आत्मा सुख संतोष पावे उसी कर्म को यत्न से करना चाहिए और जिसको करने से मन को दुःख पहुँचे वह काम छोड़ देना चाहिए। यज्ञो- पवीत देनेवाला आचार्य, वेद व्याख्या करनेवाला, पिता, माता, गुरु, गौ और सब भांति के तपस्वियों के चित्त दुखानेवाला कोई काम न करना चाहिए। स्वर्ग, ईश्वर आदि को न माननेवाली ना- स्तिक बुद्धि, वेद निंदा, देवताओं की निंदा, द्वेष, दंभ, अभिमान, क्रोध और क्रूरता को छोड़ देना चाहिए ॥ १५६-१६३ ॥
परस्य दण्डं नोद्यच्छेत्क्रुद्धो नैव निपातयेत् । अन्यत्र पुत्राच्छिष्याद्वा शिष्ट्यर्थं ताडयेत्तु तौ ॥ १६४॥ ब्राह्मणायोवगुर्येव द्विजातिर्वधकाम्यया । शतं वर्षाणि तामिस्रे नरके परिवर्तते ॥ १६५ ॥ ताडयित्वा तृणेनापि संरम्भान्मतिपूर्वकम् । एकविंशत्तमाञ्जातीः पापयोनिषु जायते ॥ १६६ ॥ अयुध्यमानस्योत्पाद्य ब्राह्मणस्यासृगङ्गतः । दुःखं सुमहदाप्नोति प्रेत्याप्राज्ञतया नरः ॥ १६७ ॥
चौथा अध्याय । १४३
चौथा अध्याय । १४३ शोणितं यावतः पांसून्संगृह्णाति महीतलात् । तावतोऽब्दानमुत्रान्यै शोणितोत्पादकोर्द्यते ॥ १६८ ॥ क्रोध में आकर किसीको मारने को लकड़ी न उठाना । पुत्र और शिष्य के सिवा दूसरे को लकड़ी से न मारना । परन्तु शिक्षा के लिए पुत्र और शिष्य दोनों को मारना उचित है । गृहस्थ यदि ब्राह्मण को मारने की इच्छा से लकड़ी उठावे तो सौ वर्ष तामिस्र नरक में लुढ़कता है । यदि ब्राह्मण को क्रोधवश तिनके से भी जानकर मारे तो इक्कीस जन्म तक पाप योनि में जन्म लेना पड़ता है । जो पुरुष, ब्राह्मण लड़ता न हो तो भी उसके शरीर से रुधिर निकालता है वह अपनी भूल से मरने के बाद बड़ा दुःख पाता है । ब्राह्मण के शरीर का रुधिर, भूमि में जितने रजकणों को सान लेता है उतने वर्ष तक उस मनुष्य को परलोक में रुधिर निकालने वाले जीव काट काट कर दुःख देते हैं ॥ १६४-१६८ ॥ न कदाचिद् द्विजे तस्माद्विद्वानवगुरेदपि । न ताडयेत्तृणेनापि न गात्रात्स्रावयेदसृक् ॥ १६६ ॥ अधार्मिको नरो योहि यस्य चाप्यनृतं धनम् । हिंसारतस्य यो नित्यं नेहासौ सुखमेधते ॥ १७० ॥ इस लिए बुद्धिमान पुरुष को कभी ब्राह्मण के सामने लकड़ी न उठाना चाहिए । उसको तिनके से भी न मारना । उसके शरीर में रुधिर न निकालना चाहिए । अधर्मी-पापी पुरुष, झूठी गवाही देकर धन लेनेवाला, और नित्य हिंसा में लगा हुआ इस लोक में सुख नहीं पाते वे सदा दुःखी रहते हैं ॥ १६६-१७० ॥ न सीदन्नपि धर्मेण मनोऽधर्मे निवेशयेत् । अधार्मिकाणां पापाना माशु पश्यन् विपर्ययम् ॥१७१॥ नाधर्मश्चरितो लोके सद्यः फलति गौरिव ।
१४४ मनुस्मृति । शनैरावर्तमानस्तु कर्तुर्मूलानि कृन्तति ॥ १७२ ॥ यदि नात्मनि पुत्रेषु न चेत् पुत्रेषु नप्तृषु । न त्वेवतु कृतोऽधर्मः कर्तुर्भवति निष्फलः ॥ १७३ ॥ अधर्मेणैधते तावत्ततो भद्राणि पश्यति । ततः सपत्नान् जयति समूलस्तु विनश्यति ॥ १७४ ॥ अधर्मी-पापी पुरुष की दशा बदलती अर्थात् उन्नति आदि होते देखकर पुरुष को धर्माचरण करने में दुःखभी होता हो तोभी उस को न छोड़ना चाहिए। धर्म में ही मन लगा रखना चाहिए। जैसे भूमि में बीज बोने पर वह तत्काल फल नहीं दे सकता वैसेही अ- धर्म का फल भी तुरंत नहीं मिलता। किन्तु धीरे धीरे वह करनेवाले का जड़ से नाश करदेता है। अधर्म का फल करनेवाले को न हुआ तो उसके पुत्र को होगा, पुत्र को नहीं तो पौत्र को अवश्य होगा। किन्तु बिना फल भोग किए छुटकारा नहीं होता। अधर्मी पहले धन आदि से बढ़ता है। सुख भोगता है, अपने शत्रुओं को जीत लेता है, लेकिन अन्त में जड़ मूल से नष्ट होजाता है ॥१७१-१७४॥ सत्यधर्मार्यवृत्तेषु शौचे चैवारमेत्सदा । शिष्यांश्च शिष्याद्धर्मेण वाग्बाहूदरसंयतः ॥ १७५ ॥ परित्यजेदर्थकामौ यौ स्यातां धर्मवर्जितौ । धर्मं चाप्यसुखोदर्कं लोकविक्रुष्टमेव च ॥ १७६ ॥ न पाणिपादचपलो न नेत्रचपलोऽनृजुः । न स्याद्वाकचपलश्चैव न परद्रोहकर्मधीः ॥ १७७ ॥ सत्य, धर्म और सदाचार में सदा लगा रहना चाहिए। जबान, हाथ और पेट को नियम में रखकर, पुत्र स्त्री आदि को शिक्षा देनी चाहिए। जो धर्म से रहित हो ऐसे अर्थ-काम को छोड़देना,
[Header] चौथा अध्याय । १४५
[Header] चौथा अध्याय । १४५ परिणाम में दुःख देनेवाला धर्म भी न करना। और जिस धर्म के आचरण से लोक में निन्दा हो वह धर्म भी न करना। पुरुष को हाथ, पैर और आंखों की चञ्चलता न करनी चाहिए । झूठी, सच्ची लोकनिन्दा आदि से वाणी की चंचलता न रखनी चाहिए और दूसरे का अनभल कभी न सोचना चाहिये ॥ १७५-१७७ ॥ येनास्य पितरो याता येन याताः पितामहाः । तेन यायात्सतां मार्गं तेन गच्छन्न रिष्यते ॥ १७८ ॥ ऋत्विक्पुरोहिताचार्यैर्मातुलातिथिसंश्रितैः । बालवृद्धातुरैर्वैद्यैर्ज्ञातिसम्बन्धिबान्धवैः ॥ १७६ ॥ मातापितृभ्यां यामीभिर्भ्रात्रा पुत्रेण भार्यया । दुहित्रा दासवर्गेण विवादं न समाचरेत् ॥ १८० ॥ एतैर्विवादान् संत्यज्य सर्वपापैः प्रमुच्यते । एभिर्जितैश्च जयति सर्वांल्लोकानिमान् गृही ॥ १८१ ॥ जिस उत्तम मार्ग से अपने बाप, दादा चलते आये हों उस मार्ग से चलना चाहिए । इस प्रकार के आचरण से पुरुष अधर्म से नष्ट नहीं होता । ऋत्विक्, पुरोहित, आचार्य, मामा, अतिथि, आश्रित, बालक, बूढ़ा, रोगी, वैद्य, जाति के पुरुष, नातेदार, कुटुम्बी, माता, पिता, दौरानी, जेठानी, ननँद, भावज आदि भाई, पुत्र, स्त्री बेटी और नौकरों के साथ झगड़ा न करना चाहिए। गृहस्थ इनके साथ झगड़ा बखेड़ा न करे तो सब पापों से छूट जाता है और इनको वश में करके सब लोकों में जय पाता है ॥ १७८-१८१ ॥ आचार्यों ब्रह्मलोकेशः प्राजापत्ये पिता प्रभुः । अतिथित्विन्द्रलोकेशो देवलोकस्य चर्त्विजः॥१८२॥ यामयोऽप्सरसांलोके वैश्वदेवस्य बान्धवाः । सम्बन्धिनो ह्यपांलोके पृथिव्यां मातृमातुलौ ॥१८३॥ [Footer] १६
१४६ मनुस्मृति । आकाशेशास्तु विज्ञेया बालवृद्धकृशातुराः । भ्राता ज्येष्ठःसमः पित्रा भार्या पुत्रःस्वका तनुः॥१८४॥ आचार्य ब्रह्मलोक का स्वामी है । पिता प्रजापति, अतिथि इन्द्र- लोक, ऋत्विक् देवलोक का प्रभु है । पुत्रवधू आदि अप्सरालोक की अधीश्वरी हैं । कुटुम्बी वैश्वदेवलोक, नातेदार वरुणलोक और पिता माता भूलोक के ईश्वर हैं । बालक, वृद्ध, दुर्बल और रोगी आकाश के ईश्वर हैं । बड़ा भाई पिता के समान है । स्त्री और पुत्र अपना शरीर जानना चाहिए ॥ १८२-१८४ ॥ छाया स्वो दासवर्गश्च दुहिता कृपणं परम् । तस्मादेतैरविक्षिप्तः सहेतासंज्वरः सदा ॥ १८५ ॥ अपनी छाया दासजन हैं और पुत्री कृपापात्र है । इस कारण इन सब लोगों से अपना अपमान होने पर भी उसको सहन कर लेना किन्तु झगड़ा न करना चाहिए ॥ १८५ ॥ प्रतिग्रहसमर्थोऽपि प्रसङ्गं तत्र वर्जयेत् । प्रतिग्रहेण ह्यस्याशु ब्राह्मं तेजः प्रशाम्यति ॥ १८६ ॥ न द्रव्याणामविज्ञाय विधिं धर्म्यं प्रतिग्रहे । प्राज्ञः प्रतिग्रहं कुर्यादवसीदन्नपि क्षुधा ॥ १८७ ॥ हिरण्यं भूमिरश्वं गामन्नं वासस्तिलान् घृतम् । प्रतिगृह्णन्नविद्वांस्तु भस्मीभवति दारुवत् ॥ १८८ ॥ हिरण्यमायुरन्नं च भूगौँश्चाथोषतस्तनुम् । अश्वश्चक्षुस्त्वचं वासो घृतं तेजस्तिलाः प्रजाः॥१८६॥ अतपास्त्वनधीयानः प्रतिग्रहरुचिर्द्विजः । अम्भस्यश्मप्लवेनेव सह तेनैव मज्जति ॥ १९० ॥
चौथा अध्याय । १४७
चौथा अध्याय । १४७ तस्मादविद्वान् बिभियाद्यस्मात्तस्मात्प्रतिग्रहात् । स्वल्पकेनाप्यविद्वान् हि पङ्के गौरिव सीदति ॥१९१॥ दान-निर्णय । ब्राह्मण अपनी तपस्या से दान लेने की शक्ति रखता हो तोभी उसमें प्रीति न रक्खे । प्रतिग्रह-दान लेने से ब्रह्मतेज शीघ्र ही नष्ट होजाता है । बिना धर्मानुसार विधि जाने, द्रव्यदान, दुःखी होने पर भी न लेना चाहिए । जिस वस्तु का दान लेना हो, उसके देवता, मंत्र, जप आदि न जानकर जो ब्राह्मण सोना, भूमि, घोड़ा, गौ, अन्न, वस्त्र, तेल और घी आदि का दान लेता है वह काठ की भांति जलकर खाक होजाता है । मूर्ख ब्राह्मण दान में सोना और अन्न लेय तो आयु का नाश होता है । भूमि और गौ शरीर को सु- खाती है । घोड़ा नेत्र, वस्त्र त्वचा, घृत तेज और तिल प्रजा को नष्ट करता है । जो मूर्ख ब्राह्मण दान लेने की इच्छा रखता है, वह पत्थर की नाव बैठनेवालों के साथ जैसे जल में डूब जाती है, वैसे ही दाता के साथ नरक में डूब जाता है । इसलिये दानविधि न जानकर, मूर्ख ब्राह्मणोंको हर एक से दान लेने में डरना चाहिये । जैसे कीचड़ में गौ फँसकर दुःखी होती है वैसेही थोड़ा भी दान लेकर मूर्ख ब्राह्मण महादुःख को पाता है ॥ १८६-१९१॥ न वार्यपि प्रयच्छेत्तु वैडालव्रतिके द्विजे । न वकव्रतिके विप्रे नावेदविदि धर्मवित् ॥ १९२ ॥ त्रिष्वप्येतेषु दत्तं हि विधिनाप्यार्जितं धनम् । दातुर्भवत्यनर्थाय परत्रादातुरेव च ॥ १९३ ॥ यथा प्लवेनौपलेन निमज्जत्युदके तरन् । तथा निमज्जतोऽधस्तादज्ञौ दातृप्रतीच्छकौ ॥ १९४ ॥ जो ब्राह्मण बिलाव का सा मौन साधता है, बगला भगत है, वेद नहीं जानता उसको जलपान को भी न पूछना । इन तीन भांति के ब्राह्मणों को दिया धन चाहे वह धर्म से ही पैदा किया हो, पर पर-
१४८ मनुस्मृति । लोक में दोनों का अशुभकारक होता है। जैसे पत्थर की नाव से तैरता हुआ पुरुष जल में डूब जाता है, वैसेही मूर्खदाता और लेने वाला नरक में डूबते हैं ॥ १६२-१६४ ॥ धर्मध्वजी सदा लुब्धश्छाद्मिको लोकदम्भकः । वैडालव्रतिको ज्ञेयो हिंस्रः सर्वाभिसन्धकः ॥ १६५॥ अधोदृष्टिर्नैकृतिकः स्वार्थसाधनतत्परः । शठो मिथ्या विनीतश्च वकव्रतचरो द्विजः ॥ १६६ ॥ ये वकव्रतिनो विप्रा ये च मार्जारलिङ्गिनः । ते पतन्त्यन्धतामिस्रे तेन पापेन कर्मणा ॥ १६७ ॥ जो संसार को छलने के लिये धर्माचरण करते हैं, लोगों को धोखा देते हैं, दूसरे की बुराई में लगे रहते हैं, लोभी हैं और दूसरे के गुणों को न सहकर लड़ा करते हैं, ऐसे पुरुषों को 'वैडाल व्रतिक' कहते हैं। जो सदा नीची दृष्टिरखतेहैं, शान्तभाव से रहते हैं, मन में मतलब गांठा करते हैं, जड़ हैं और झूठा विनय दिखाते हैं, ऐसे पुरुषों को वकभक्त-बगलाभगत कहतेहैं, जो वैडालव्रतिक, वकभक्त आदि हैं वे सब अपने पापवश 'अन्धतामिस्र' नरक में पड़ते हैं ॥ १६५-१६७ ॥ न धर्मस्यापदेशेन पापं कृत्वा व्रतं चरेत् । व्रतेन पापं प्रच्छाद्य कुर्वन् स्त्रीशूद्रदम्भनम् ॥ १६८ ॥ कोई पाप करके, उसका प्रायश्चित्त करते हुए यह न कहै कि यह प्रायश्चित्त नहीं, किन्तु धर्मार्थ करते हैं। ऐसा कहकर लोक को छलना न चाहिए ॥ १६८ ॥ प्रेत्येह चेदृशा विप्रा गर्ह्यन्ते ब्रह्मवादिभिः । छद्मना चरितं यच्च व्रतं रक्षांसि गच्छति ॥ १६६ ॥ अलिङ्गी लिङ्गिवेषेण यो वृत्तिमुपजीवति ।
चौथा अध्याय । १४६
चौथा अध्याय । १४६ स लिङ्गिनां हरत्येनस्तिर्यग्योनौ च जायते ॥ २०० ॥ परकीयनिपानेषु न स्नायाच्च कदाचन । निपानकर्त्तुः स्नात्वा तु दुष्कृतांशेन लिप्यते ॥ २०१ ॥ यानशय्यासनान्यस्य कूपोद्यानगृहाणि च । अदत्तान्युपभुञ्जान एनसः स्यात्तुरीयभाक् ॥ २०२ ॥ ऐसे कपटी ब्राह्मणों की लोक परलोक दोनों में विद्वान् ब्राह्मण निन्दा करते हैं और उनके कपटव्रतों का फल राक्षसों को पहुँचता है। जो पुरुष जिस वर्ण वा आश्रम से सम्बन्ध नहीं रखता, पर उसके चिह्नों को जीविका के लिये धारण करता है, वह उन वर्णा- श्रमवालों के पाप को ग्रहण करता है और अन्त में पक्षियोनि को प्राप्त होता है। किसीके तालाब, पौशाला आदि में कभी स्नान न करना। स्नान करने से, उसके मालिक के चतुर्थांश पाप का वह भागी होता है। सवारी, शय्या, आसन, कुआं, बगीचा और घर बिना दिये जो दूसरे का भोगता है वह उसके स्वामी का चौथाई पाप का भागी होता है ॥ १६६-२०२ ॥ नदीषु देवखातेषु तडागेषु सरःसु च । स्नानं समाचरेन्नित्यं गर्तप्रस्रवणेषु च ॥ २०३ ॥ यमान्सेवेत सततं न नित्यं नियमान् बुधः । यमान्पतत्यकुर्वाणो नियमान् केवलान् भजन् ॥२०४॥ नाश्रोत्रियतते यज्ञे ग्रामयाजिकृते तथा । स्त्रिया क्लीबेन च हुते भुञ्जीत ब्राह्मणः क्वचित् ॥ २०५ ॥ नदी, देवताओं के लिये बने जलाशय, सरोवर, सोता झरना आदि में नित्य स्नान करना चाहिए। विद्वान् गृहस्थ नित्य नियम का ही पालन न करें, बल्कि यमोंका भी पालन करे। क्योंकि यमों को न करके केवल नियमोंके ही पालन से वह पतित होजाता
१५० मनुस्मृति ।
है* जो वेदवेत्ता न हो, या बहुतों को साथही यज्ञ कराता हो और जिसमें नपुंसक वा स्त्री होम करनेवाले हों, ऐसे यज्ञों में ब्राह्मण को भोजन कभी न करना चाहिए ॥ २०३-२०५ ॥ अश्रीकमेतत् साधूनां यत्र जुह्वत्यमी हविः । प्रतीपमेतद्देवानां तस्मात्तत्परिवर्जयेत् ॥ २०६ ॥ मत्तक्रुद्धादुराणां च न भुञ्जीत कदाचन । केशकीटावपन्नञ्च पदा स्पृष्टञ्च कामतः ॥ २०७ ॥ भ्रूणघ्नावेक्षितञ्चैव संस्पृष्टं चाप्युदक्यया । पतत्रिणावलीढं च शुना संस्पृष्टमेव च ॥ २०८ ॥ गवा चान्नमुपघ्रातं घुष्टान्नं च विशेषतः । गणान्नं गणिकान्नं च विदुषा च जुगुप्सितम् ॥ २०६ ॥ कुधान्य-निर्णय । जिस यज्ञ में ऐसे लोग हवन करते हैं वह साधुओं को श्रीहीन करनेवाला है, देवताओं के विरुद्ध है। इस लिए उसको छोड़ देना चाहिए । मतवाला, क्रोधी और रोगी का अन्न कभी न खाना बाल, कीड़ा पड़ा हो, पैर-से छुआ हो उस अन्नको भी न खाना। भ्रूणहत्या करनेवाले का देखा हुआ, रजस्वला का छुआ, पक्षी का खाया, कुत्ता का छुआ भी न खाना। गौ का सूंघा हुआ, 'जो चाहे खाजाय' ऐसा पुकार कर कहा हुआ, बहुतों की मदद से भण्डारे का अन्न, वेश्या का अन्न, यह सब निन्दित अन्न हैं ॥ २०६--२०६॥ स्तेनगायनयोश्चान्नं तक्षणो वार्द्धुषिकस्य च । दीक्षितस्य कदर्यस्य बद्धस्य निगडस्य च ॥ २१० ॥
- अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, दया, सहनशीलता, अक्रूरता, मधुर वचन को यम कहते हैं । स्नान, मौन, उपवास, वेदाध्ययन, शौच, अक्रोध, अप्रमाद आदि नियम हैं । इन दोनों का पालन करने से फल होता है केवल एकही से नहीं । इस लिये सबको दोनों नियमों का पालन आवश्यक है ।
चौथा अध्याय। १५१
चौथा अध्याय। १५१ अभिशस्तस्य षण्ढस्य पुंश्चल्या दाम्भिकस्य च । शुक्लं पर्युषितं चैव शूद्रस्योच्छिष्टमेव च ॥ २११ ॥ चिकित्सकस्य मृगयोः क्रूरस्योच्छिष्टभोजिनः । उग्रान्नं सूतिकान्नं च पर्याचान्तमनिर्देशम् ॥ २१२ ॥ चोर, गवैया, बढ़ई, व्याजखोर, अग्नीसोमीय यज्ञ न करके यज्ञ में दीक्षित, कृपण और क़ैदी का अन्न न खाना। महापातकी, नपुंसक, व्यभिचारिणी स्त्री, कपटब्रह्मचारी का अन्न, खट्टा, बासी और शूद्र का जूॅठा अन्न न खाना। वैद्य का, शिकारी का, क्रूर का, जूठन खाने वाले का, क्रूर कर्म करनेवाले का, दश दिन तक सूतक का और पर्याचान्त * इन सब अन्नों को न खाना चाहिए ॥ २१०-२१२ ॥ अनर्चितं वृथामांसमवीरायाश्च योषितः । द्विषदन्नं नगर्य्यन्नं पतितान्नमवक्षुतम् ॥ २१३ ॥ पिशुनानृतिनोश्चान्नं क्रतुविक्रयिणस्तथा । शैलूषतुन्नवायान्नं कृतघ्नस्यान्नमेव च ॥ २१४ ॥ कर्म्मारस्य निषादस्य रङ्गावतारकस्य च । सुवर्णकर्तुर्वैणस्य शस्त्रविक्रयिणस्तथा ॥ २१५ ॥ श्ववतां शौण्डिकानाञ्च चैलनिर्णेजकस्य च । रजकस्य नृशंसस्य यस्य चोपपतिर्गृहे ॥ २१६ ॥ अपमान से दिया अन्न, वृथामांस, पति-पुत्र हीन स्त्री का, शत्रु के नगर का, पतित मनुष्य का और जिसके ऊपर छींक भई हो वह अन्न न खाना। चुगल, झूठा, यज्ञ फल बेचनेवालों का अन्न, नट, दर्जी और कृतघ्न का अन्न त्याग देना। लोहार, भील, बहुरू-
- एक पंक्ति में भोजन करते हों तभी दूसरी पंक्ति में यदि कोई भोजन विश्राम करके आचमन करले तो उसको 'पर्याचान्त' कहते हैं। ऐसा होजाने पर भोजन बंद कर देना चाहिए ।
१५२ मनुस्मृति।
पिया, सोनार, घरकाट और अस्त्र बेंचनेवाले का अन्न न खाना। कुत्तावाला, मद्यवाला, धोवी, रंगरेज़, निर्दयी और जिस के यहां उपपति हो, इन सबका अन्न न लेना चाहिए ॥ २१३-२१६ ॥ मृष्यन्ति ये चोपपतिं स्त्रीजितानां च सर्वशः । अनिर्दशं च प्रेतान्नमतुष्टिकरणेव च ॥ २१७ ॥ राजान्नं तेज आदत्ते शूद्रान्नं ब्रह्मवर्चसम्। आयुः सुवर्णकारान्नं यशश्चर्मविकर्तिनः ॥ २१८ ॥ कारुकान्नं प्रजां हन्ति बलं निर्णेजकस्य च । गणान्नं गणिकान्नं च लोकेभ्यः परिकृन्तति ॥ २१९ ॥ पूयं चिकित्सकस्यान्नं पुंश्चल्यास्त्वन्नमिन्द्रियम् । विष्ठा वार्धुषिकस्यान्नं शस्त्रविक्रयिणो मलम् ॥ २२०॥ जो स्त्री के जार को स्वीकृत किये हों, जो स्त्री के अधीन हों, दश दिन तक मरण शौच का और जो सन्तोष न दे, इन अन्नों को न खाना चाहिए। राजा का अन्न तेज, शूद्र का ब्रह्मतेज, सोनार का आयु, मोची का यश, रसोईदार का प्रजा, धोवी का बल हर लेता है। और समूह का अन्न, वेश्या का अन्न परलोक को बिगाड़ता है। वैद्य का अन्न पीब के समान, व्यभिचारिणी का इन्द्रिय के समान, व्याजखोर का विष्ठा के समान और हथियार बेंचनेवाले का मैल के समान होता है। इन सब कुधान्यों को जहां तक बन पड़े बचाना चाहिए ॥ २१७-२२० ॥ य एतेऽन्ये त्वभोज्यान्नाः क्रमशः परिकीर्त्तिताः । तेषां त्वगस्थिरोमाणि वदन्त्यन्नं मनीषिणः ॥ २२१ ॥ भुक्त्वातोऽन्यतमस्यान्नममत्याक्षपणं त्र्यहम् । मत्या भुक्त्वा चरेत्कृच्छ्रं रेतोविण्मूत्रमेव च ॥ २२२ ॥
चौथा अध्याय। १५३
चौथा अध्याय। १५३ नाद्याच्छूद्रस्य पक्वान्नं विद्वानश्राद्धिनो द्विजः । आददीताममेवास्मादवृत्तावेकरात्रिकम् ॥ २२३ ॥ श्रोत्रियस्य कदर्यस्य वदान्यस्य च वार्धुषेः । मीमांसित्वोभयं देवाः सममन्नमकल्पयन् ॥ २२४ ॥ तान्प्रजापतिराहैत्य मा कृध्वं विषमं समम् । श्रद्धापूतं वदान्यस्य हतमश्रद्धयेतरत् ॥ २२५ ॥ इसप्रकार जो अन्न कहे गये हैं और ऐसेही दूसरे प्रकार के अन्न को त्वचा, हड्डी और रोम की भांति विद्वानोंने कहा है । इन सब अन्नों को अज्ञान से खा लेवे तो तीन दिन व्रत करे और जान- कर खाया हो तो भी कृच्छ्र व्रत करे । विद्वान् ब्राह्मण श्रद्धाहीन शूद्र के घर पक्वान्न न खाय, यदि अन्न न हो तो एक दिन के लिए कच्चा सीधा उससे ले लेना चाहिए । वेद पढ़कर भी कृपण हो, दाता भी व्याजखोर हो, इन दोनोंके अन्न को देवताओं ने एक भांति कहा हैं । पर ब्रह्माजी ने देवताओं के पास जाकर कहा कि-विषम को सम न करना, व्याजखोर होने परभी दाता का अन्न श्रद्धासे पवित्र होता है । और वेद पढ़कर भी कृपण का श्रद्धारहित अन्न अपवित्र होता है ॥ २२१-२२५ ॥ श्रद्धयेष्टं च पूतं च नित्यं कुर्यादतन्द्रितः । श्रद्धाकृते ह्यक्षये ते भवतः स्वागतैर्द्धनैः ॥ २२६ ॥ दानधर्मं निषेवेत नित्यमैष्टिकपौर्त्तिकम् । परितुष्टेन भावेन पात्रमासाद्य शक्तितः ॥ २२७ ॥ यत्किञ्चिदपि दातव्यं याचितेनानसूयया । उत्पत्स्यते हि तत्पात्रं यत्तारयति सर्वतः ॥ २२८ ॥ द्विज को श्रद्धा से यज्ञ, कूप, धर्मशाला आदि बनवाना चाहिए । सुमार्ग से मिले धन से यह काम करने से बड़ा फल होता है । २०