शुकसप्तति : एक आलोचनात्मक अध्ययन
Shuksaptati: Ek Alochanatmak Adhyayan
श्रीमती हिमांशु द्विवेदी द्वारा
मानवीय कथा का मुख्य पात्र मनुष्य ही होता है। ऐसी कथाओं के द्वारा भी लोक-व्यवहार नीति या सदाचार का उपदेश दिया जाता है। अधिकतर इस प्रकार की कथाये इतिवृत्तात्मक ही होती हैं, जिनमें लोक प्रथित मानवों के सम्बन्ध में नाना प्रकार की किवदन्तियाँ रोचक तथा कौतूहल जनक ढंग से ग्रंथित होती हैं।
अतिमानवीय कथाओ के पात्र प्रमुखतः भूत-पिशाच, बेताल, यक्ष-यक्षिणियाँ, अप्सरायें आदि होती हैं। ऐसी कथाये अधिकतर मनोरञ्जनात्मक ही होती हैं। आश्चर्यजनक घटनाओ के वर्णन के द्वारा ये कथायें, श्रोताओ या पाठकों के मन में कौतूहल उत्पन्न करने तथा सृष्टि के रहस्यात्मक पक्ष के प्रति उसकी कल्पना को उद्दीप्त करने मे पर्याप्त सफल होती हैं इसलिए इनमें ऐसी कथाओ का भी नितान्त अभाव नहीं है, जो मानव को उदात्त चरित्रों की ओर आकर्षित करती हैं।
(4) कथा का स्वरूप काल्पनिक अथवा ऐतिहासिक :
कथा के सन्दर्भ में यह तथ्य शीघ्रता से उठता है कि कथा में कल्पना की प्रधानता होती है तथा लेखक किसी ऐतिहासिक तथ्य को अपनी रचना का आधारशिला बनाता है। कथा का इतिवृत्त उत्पाद्य होता है और उत्पाद्य वस्तु कवि कल्पित होती है।¹ जबकि इतिहास का अर्थ इसके विपरीत होता है। इति-ऐसा, ह-निश्चित रूप से और आस-पास हुआ। इस प्रकार इतिहास सत्य घटनाओं को ही उपस्थित करता है। कथा का अविर्भव आदिम मानव की उस अवस्था में प्रस्फुटित हुआ जब वह शिशु था। समस्त लोककथा-साहित्य एवं धर्म गाथाये प्रथमतः दिव्य प्रकृति व्यापारों के वर्णन का रूपक हैं और द्वितीयतः कृषि उत्पादन एवं प्रजनन सम्बन्धी भावाभिव्यक्ति करने का साधन। इन दोनों ही दृष्टिकोणों में गाथाओं के पात्रों का ऐतिहासिक अस्तित्व नहीं है। परन्तु कथा में सदैव ऐतिहासिक तथ्यो का अभाव ही हो ऐसा आवश्यक नहीं है।
1 "उत्पाद्यं कविकल्पितं' धनञ्जय, 'दशरूपक' प्रथम प्रकाश, कारिका 15
[7]
इस सम्बन्ध मे भानु जी ने अपना मत व्यक्त किया है।¹ कोलाहलाचार्य श्री भानुजी के मत से सहमत हैं। इन सबका यही अर्थ है कि यद्यपि कथा कल्पना प्रसूत होती है फिर भी उसमे यत्किंचित् अंश सत्य का भी समाहित रहता है।²
“इस तरह आगे चलकर तीर की गति से निरन्तर कुछ दूर तक चलकर समाप्त हो जाने वाली सीधी-सादी कथा की अवतारणा के कारण व्यापकता तथा विस्तार ने आगे चलकर घनत्व का स्थान ले लिया और जटिलता की तुलना में सरलता का आदर बढ चला पर यह अनिवार्य नहीं कि कथा का स्वरूप सीधा-सादा ही हो।
(5) संस्कृत साहित्य में प्राप्त कथाओं के विविध रूप :
संस्कृत-साहित्य में कथा-विधा में प्रकृति के अनुसार अनेकरूपता मिलती है। प्राचीनतम् साहित्य में इसका कलेवर प्रायः पद्यात्मक ही मिलता है। संभवतः इसके पीछे तत्कालीन सूत् या कथाविद् प्रचलित गाथाओं का गायन किया करते हैं। यही रहस्य संभावित है जिनमें संगीतात्मकता था तथा जिनमे संगीत का पुट अवश्य ही पाया जाता था। नीति-कथाओं में प्रायः गद्यात्मक शैली का निवेश पाया जाता है। उपदेश या शिक्षा के लिए पद्य का प्रयोग ज्यादा होता आया है। इसके पीछे भी बड़ी वैज्ञानिकता है जो अलग चिन्तन का एक विषय है।
“बृहत्कथामञ्जरी”³ अथवा “कथासरित्सागर” जो अत्यन्त प्राचीन कथासाहित्य के उदाहरण स्वरूप पद्यात्मक ही हैं। प्रारम्भ में परिस्थितिवश एवं वर्णनीय विषय की आवश्यकता के अनुसार प्रायः कथायें लघु आकार की हुआ करती थीं जिनमें मुख्यतः कथा का तत्व एवं इतिवृत्त प्रमुख हुआ करता था। कालान्तर में वर्णनशैली के प्रभाव से इसमें बहुत बदलाव आया है। उपर्युक्त शैली के कारण कथाओं के आकार एवं तथ्यों पर भी सुविस्तृत प्रभाव पड़ा है ऐसी कहानियाँ प्रायः पराक्रम, समुद्रयात्रा अथवा विभिन्न
- एकज्ञात सत्यार्थ भूतायाः कथायाः। प्रबन्धस्य कल्पना रचना स्तोक सत्या यथा कादम्बर्यादिः।। बी०राघवन, 'भोजराज श्रृंगार-प्रकाश', पृष्ठ 615 पर उद्धत।
- “प्रबन्ध कल्पनायां प्राक् सत्यां सुज्ञा कथां विदुः।" - बी० राघवन, "भोजराज श्रृंगार प्रकाश" पृष्ठ 615 पर उद्धत।
- गुणादय
$$\text{ }$$
[ 8 ]
स्वभाव की यात्राओ, घटनाओं आदि पर निर्भर करती हैं। बहुत सारी कथाओं में कल्पना द्वारा अनेक प्रकार से उतार-चढ़ाव विस्तार एवं भौतिक घटनाओं से रहित जैसे-आकाशीय, पर्वतीय, यक्ष, किन्नर, गन्धर्व, राक्षस आदि प्राणियो से संबंधित इतिवृत्त पायी जाती हैं। इसमे धर्म-प्राण भारतीयों की धार्मिक भावना ही मूल कारण है।
अद्भूत-कथा, लोक-कथा, कल्पित-कथा, पशु एवं विभिन्न जीव-जन्तु कथाओं के आधार पर कथा-साहित्य का स्वरूप अनेक रूप धारण किये हुए साहित्य मे अपना प्रभाव डालता है। जिनके द्वारा नीति-शास्त्र, अर्थशास्त्र, धर्मशास्त्र एवं जनजीवन की झोंकी लिए भौतिक मूल्यो का विवेचन होता है।
लोककथाओं में प्रयोजन एवं पात्रों की दृष्टि से नीतिकथा एवं दन्तकथा का अनेक प्रकार से विभाग किया जा सकता है। साधारणतः मनोरञ्जक तत्व कथाओं में सर्वत्र उपलब्ध होता है किन्तु उसका परम उददेश्य नीति का उपदेश एवं शिक्षा ही मानी जा सकती है। जन्तुकथा में पात्र पशु-पक्षी हुआ करते हैं जिनके द्वारा किसी खास शिक्षा का बोध कराया जाता है। साथ ही साथ विभिन्न पशु-पक्षियों के स्वभाव आदि की जानकारी से अत्यन्त आनन्द का विषय बनता है। मानवीय कथाओं के द्वारा लोक-व्यवहार नीति, सदाचार का उपदेश लोक प्रसिद्धि मनुष्यों के सम्बन्ध में किवदन्तियों के द्वारा इतिवृत्त बडे ही रोचक ढंग से ग्रथित होता है।
अतिमानवीय कथाओं में यक्ष, किन्नर, गन्धर्व, अप्सरायें, उत्तलिकायें, भूत, पिशाच, बेतालों, आदि के द्वारा आश्चर्यचकित कर देने वाली घटनाओं के वर्णन से सृष्टि के रहस्यात्मक पक्ष को अत्यन्त रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। इसके साथ-साथ मानव के उदात्त-चरित्र को भी कहीं-कहीं पर उजागर किया जाता रहा है।
सस्कृत-साहित्य में कथा-साहित्य के बीज अपने विविध रूप धारण किये हुए वेद साहित्य से ही प्रारम्भ होते हैं। इसमें कोई आश्चर्य एवं जिज्ञासा का विशेष तात्पर्य नहीं है। ऋग्वेद में दार्शनिक सूक्तों का तत्वतः उपनिषदों के विवेचनों से सम्बद्ध है
[ 9 ]
एव अनेको सूक्त वाङ्गमय मे प्रबन्ध काव्य एवं नाटकों से सम्बद्ध हैं। ऐसे आख्यान गद्य एवं पद्यात्मक हैं। इनके स्वरूप पर पाश्चात्य विद्वानो में अनेक मदभेद है। पद्यभाग में रोचकता होने से स्थिरता अधिक पायी जाती रही है, एवं गद्यभाग में मात्र कथात्मकता होने के कारण अस्थिरता। ऋग्वेदीय संवाद सूक्तो को गद्यात्मक एवं पद्यात्मक होने के कारण (चम्पू शैली) को पाश्चात्य विद्वान "ओल्डेन वर्ग" ने आख्यान नाम दिया है। संगीत का सहारा लेकर (गीत, नृत्य, वाद्य) प्रबंध एवं नाटक कालान्तर में प्रार्दुभूत हुए। इस प्रकार वैदिक साहित्य मे संवाद सूक्तों में कथा का स्वरूप सर्वत्र अर्न्तनिहित है। जो समय-समय पर युग-युगान्तर में परिस्थिति विशेष के परिवर्तन एवं नवीन कल्पनाओ के आधार पर बदलती हुई परिवृद्धित होकर के साहित्य में आकर्षण के केन्द्र है।
ऋग्वेद के अनेकों आख्यान उपवृंहण के आधार पर ब्राह्मण ग्रन्थ, उपनिषद ग्रन्थ, सूत्रग्रन्थ एवं रामायण, महाभारत तथा पुराणों मे परिवर्तित होकर विश्व-साहित्य में अपना एक अक्षुण्ण स्थान बनाए हुए हैं। वेदों में सम्प्राप्त प्रमुख आख्यान जैसे-शुनःशेप 1/24, अगस्त्य और लोपा मुद्रा 1/179, गृत्समद 2/92, वशिष्ठ और विश्वामित्र 3/53 तथा 7/33, सोम का अवतरण 3/43, त्रयरूप और वृश जान 5/2, अग्नि का जन्म 5/11, श्यावश्व 5/32, वृहस्पति का जन्म 6/71, राजा सुदास 7/18, नहुष 7/95, उर्वशी और पुरूरवा 10/95, सरमापाणि 10/108, देवापि और शान्तनु 10/98, नचिकेता 10/135, च्यवन और सुकन्या 1/116, 117, सोभरि-काण्व 8/19, दध्यंग-आथर्णव 1/116, 12 तथा यम-यमी 10/10 आदि।
उपर्युक्त कथाओं के संरचना की कला अत्यन्त सरल तो अवश्य है किन्तु पूर्ण विकसित नहीं है, ऐसा कहा जा सकता है। इसके साथ-साथ हमें यह भी कहने मे हिचक नही है कि उनमें अतिमानवीय एवं चमत्कारी पात्रों का अभाव सा मालूम पड़ता
[ 10 ]
है, किन्तु कथावस्तु का विस्तार एवं चरित्र का पूर्णतया निदर्शन प्राप्त होता है। कमानुसार ब्राह्मण साहित्य में (जो संहिताओं की व्याख्या करते हैं) यज्ञीय विधि-विधानों के साधनाभूत कथाओं का ही आश्रय लेते हैं जैसे-शुनः शेप की कथा, ऐतरेय ब्राह्मण में मनु-आख्यान के रूप में विस्तार लेता है। गौतम राहु-गण की आख्यायिका, उद्दालक और आरूणि की कथा का स्वरूप बनाता है आदि।
इस प्रकार क्रमशः वैदिक कथाओं की अपेक्षा ब्राह्मण की कथाओं में काफी विकास का अनुभव होता है। ये सब कथा-शिल्प के गौरव हैं। तदनन्तर-उपनिषदों अर्थात् अध्यात्म विधा के आगार वेदान्तों में लोकसंदर्भित कथाओं का प्रायः अभाव दिखायी पड़ता है। ब्रह्म-ज्ञान, आत्म ज्ञान, यज्ञीय विधि आदि का चिन्तन एवं व्यवस्था कथा में प्राप्त होता है। वेदों में प्रयुक्त उमा-हैमवती का मुग्धकारी आख्यान, केनोपनिषद मे नचिकेता, कठोपनिषद में सत्यकाम, जाबालि तथा उनकी माता की कथा, इन्द्र विरोचन की कथा, प्राण की श्रेष्ठता विषयक अनेक आख्यान विभिन्न उपनिषदों में गुरू-शिष्य की परम्परा के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान के रूप में परिवृंहित होते हुए अन्त मे ब्रह्म-ज्ञान में केन्द्रित हो जाते हैं।
कथाशिल्प क्रमानुसार रामायण मे (पूर्व-वर्णित मंजूषा-शैली) के रूप में अपने पूर्ण विकास को सम्प्राप्त राम की आधिकारिक कथा के साथ बहुशः प्रासङ्गिक एवं अप्रासङ्गिक कथाओं का आगार है। रामायण में आध्यात्मिक एवं लौकिक आदि सभी कथा प्रकारों का संतुलन के साथ पूर्ण विकास दिखायी देता है। पात्र एंव संवाद योजना अद्भुत बन पड़ा है। शिक्षा का माध्यम सूक्तियों का उद्रेक बडा ही मनोरम है। पात्रों द्वारा हर प्रकार के क्षेत्रों का जैसे-राज-परिवार, ऋषि-मुनि, कोल-भील, वानर-राक्षस, पुण्यात्मा-पापी आदि का प्रतिनिधित्व कराया गया है। उदाहरणस्वरूप अयोध्याकाण्ड मे श्रवण कुमार की कथा, अरण्य काण्ड में पंचाप्सर तीर्थ एवं माण्डकर्णि मुनि की कथा, शूर्पणखा, खर-दूषण वध, जटायु, शबरी आदि। किष्किन्धा काण्ड में
[ 11 ]
राम–सुग्रीव मैत्री, बालि–वध, सम्पाति, हनुमान उत्पत्ति आदि कथायें। उत्तरकाण्ड में विश्रवा, कुबेर एवं राक्षस वंश का वर्णन, रावण के जन्म के विषय में अनेक प्रकार की कथाये, हनुमान जी के उत्पत्ति एवं जीवन से सम्बन्धित अनेक चमत्कारी घटनायें, कुत्ते एवं ब्राह्मण की कथा, निमि और वशिष्ठ, ययाति और उनके पुत्र पुरू, मान्धाता–वध, इन्द्र–वृत्रासुर आदि कथाओ का पूर्ण–विस्तार के साथ सुविकसित वर्णन कथा साहित्य का पूर्ण रूप किसको नहीं, लुब्ध एवं द्रवित करता है। सुन्दरकाण्ड एवं युद्ध काण्ड में प्रायः अधिकारिक कथा राम की ही सम्प्राप्त होती है।
कथा सौन्दर्य की अनुपम कृति महाभारत जैसा ग्रन्थ विश्व के किसी भी साहित्य में अलभ्य है। कथा शिल्प के तीनों क्या और भी चाहे जितनी शिल्प की परिकल्पना की जाये महाभारत सबका आकर है। इसमें भी रामायण की भाँति आधिकारिक कथा के साथ–साथ प्रचुर मात्रा में अवान्तर कथाओं का योगदान है। जो आधिकारिक कथा में चार चाँद लगाती हैं। महाभारत के पश्चात कथा साहित्य की संरचनाओं मे महाभारत की नीतियों का प्रयोग इतस्ततः सर्वत्र दिखायी पड़ता है। इसके लिए एक कहावत चरितार्थ है कि पृथिवी पर सुन्दरतम कथाओं का महाभारत के उपाख्यानों मे पूर्णतया समावेश है। पशु कथा महाभारत में पूर्ण विकसित हुई है। महाभारत की अवान्तर कथाओ मे पर्वो के अनुसार आदिपर्व– में गजकच्छप, समुद्रमन्थन, दुष्यन्त–शकुन्तला आख्यान, माण्डव्य ऋषि, एकलव्य, सुन्द–उपसुन्द आदि। सभापर्व में–जरासन्ध, शिशुपाल आदि। वनपर्व में नल–दमयन्ती, अगस्त्य–लोपामुद्रा, परशुराम, सुकन्या, च्यवन महर्षि, गंगावतरण, मान्धाता, उशीनर, अष्टावक्र, शिवि, मुद्गल, सावित्री चरित्र, कर्णजन्म आदि। उद्योग पर्व में विदुला रन्तिदेव, भरत, पृथु आदि। शल्य पर्व में–त्रिपुरों की उत्पत्ति एवं विनाश की कथा, हंस–कौआ आख्यान, देवल मुनि आदि। शान्ति पर्व में–स्वयंभू मनु, परशुराम, पृथु, केकयराज, व्याघ्र, सियार, इन्द्र–प्रहलाद, मत्स्यत्रयी, विडाल, चूहा, ब्रह्मदत्त, पूजनी चिडिया,
[ 12 ]
बहेलिया, कपोत--कपोती आख्यान, जन्मेजय प्रसङ्ग, ब्राह्मण बालक की कहानी, सेमल वृक्ष, वायु आख्यान, गौतम, वृत्रासुर आदि आख्यान। अनुशासन पर्व में-सुदर्शन आख्यान, विश्वामित्र जन्म, गीदड और वानर, शूद्र और मुनि, राजा कुशिक, च्यवन मुनि, राजा नृग की कथा, सप्त-ऋषियो के यज्ञ आदि आख्यान महाभारत जैसे-कथा-साहित्य के शिल्प मे नग हैं।
इसी प्रकार कमानुसार उपर्युक्त कथा साहित्य अपनी अबाध गति की अजस्र धारा बहाता हुआ वेद, ब्राह्मण, उपनिषद, रामायण, महाभारत की सम्पूर्ण कथा, परम्पराओं को पूर्ण विकसित करते हुए पुराणों में भी अपना अक्षुण्ण स्थान बनाये हुए है। महाभारत की तरह पुराणों की भी विशालता का ओर-छोर नहीं हैं। पुराणों में भी मानव जीवन के हर क्षेत्र के सम्पूर्ण पहलुओं को पुराणों के कथा-साहित्य द्वारा पूर्णतया संस्पर्श एवं संस्कार किया गया है। (आधुनिक भारतीय समाज अपने नियमन को प्रतिष्ठित करता है जिसका मेरुदण्ड पुराण ही है।)$^1$
शब्दकोषो के अनुसार प्राचीन कथाओ एवं आख्यायिकाओं का संग्रह पुराणों का अपर नाम है, जिनमे पवित्रतम् धरोहर के रूप में हमारा कथा-साहित्य सुरक्षित है। धार्मिक दृष्टिकोण से रचा गया यह पूर्ण कथा-साहित्य लौकिक व्यवहारों के समस्त अङ्गों का भी पूर्णतया प्रणयन करता है। पुराणों में आख्यान शैली का प्राबल्य है। मानव-जीवन के अभिन्न अङ्ग, दया, परोपकार, मैत्री, करूणा, आस्तेय, अपरिग्रह, सत्याचरण, ब्रह्मचर्य, साहस, सरलता, निरभिमानिता, त्याग, संयम, व्रत, उपवास, जप-तप, दान, तीर्थाटन आदि के नियमन के प्रसङ्ग पुराणों में सर्वत्र बड़े ही रोचक हैं। पुराणों के अनगिनत उपदेश जो सहस्रों वर्षों से मानव कल्याण हेतु प्रयुक्त होते आये, उनकी आज भी उतनी ही महत्ता है।
1 संस्कृत साहित्य का इतिहास-बलदेव उपाध्याय।
[ 13 ]
इतिहास एवं कल्पना के आधार पर ये कथाये पुराणों में आकर वंशानुचरित से सम्बद्ध हुई हैं। विषय वैविध्य की दृष्टि से थोड़े में उपर्युक्त मानक इस प्रकार है–विष्णु परुण, यदुवंश विनाश का आख्यान, अष्टावक्र, राजावेन हिरण्यकशिपु, भरत आख्यान, सौभरि उपाख्यान, इन्द्र, दुर्वासा, निभि, वशिष्ठ, ययाति, शान्तनु आदि आख्यान।
भागवत पुराण मे–अवधूतोपाख्यान, कपोत–कपोती दृष्टान्त, तितिक्षु ब्राह्मण, भिक्षुक दृष्टान्त, कपिलदेव दृति संवाद, ऋषभोपदेश, हंसोपदेश एवं जड–भरत आदि वृत्तान्त। गरूण पुराण मे–प्रेत सम्बन्धित हजारों उपाख्यान प्राप्त होते हैं। शिव पुराण मे–दुर्वासा उत्पत्ति। मार्कण्डेय पुराण में–मदालसा उपाख्यान, पतिव्रता स्त्री एवं मान्डव्य ऋषि, सुरथ आख्यान, राजा हरिश्चन्द्र की कथा आदि।
मत्स्य पुराण में–सावित्री आख्यान, कामुकी नारी की कथा, पुरूरवा–उर्वशी, नहुष, रति और ययाति, शर्मिष्ठा, देवयानी, कार्त्तवीर्य–अर्जुन, विदर्भ, अन्धक वंश की कथा, देवापि, शान्तनु, पाण्डु–धृतराष्ट्र, कौरव–पाण्डव, जन्मेजय, लीलावती वेश्या, राजा पुष्पवाहन, त्रिपुर की कथा, हरिकेश यक्ष की कथा आदि। वामन पुराण में–कूर्मावतार प्रसङ्ग, प्रहलाद, अन्धक एवं कलियुग वृतान्त लिङ्ग पुराण में–श्वेत मुनि का जन्म, दधीचि आख्यान, त्रिपुरासर वध, जलन्धर वध आदि। स्कन्ध पुराण में–दक्ष यज्ञ, शिव–लिङ्गार्चन, समुद्रमन्थन, पार्वती आख्यान, पशुपति आख्यान, चण्डिका, कुमार महात्म्य, नारद समागम, महिषासुर आख्यान, त्रिशंकु, विश्वामित्र मोह एवं एकादश रूद्रों का महात्म्य आदि।
भविष्य पुराण में–कृष्ण–पुत्र शाम्ब की कथा।
ब्रह्माण्ड पुराण में–रामायण की कथा, पार्वती आख्यान, शिव–पार्वती विवाह, दक्ष–यज्ञ विध्वंस, कृष्ण, शिव एवं राम की कथायें समुपलब्ध हैं।
[ 14 ]
पद्म पुराण मे-समुद्र-मन्थन, पृथु उत्पत्ति, वृत्तासुर संग्राम, वामनावतार, मार्कण्डेय, कार्तिकेय की उत्पत्ति, तारकासुर वध, सूर्य एवं चन्द्रवश वर्णन, गायत्री और सावित्री आख्यान, सुव्रत, पृथु, वैण, उग्रसेन, सुकर्मा, नहुष, ययाति, च्यवन एवं शकुन्तलोपाख्यान, ध्रुव-चरित्र, शिवि, उशीनरचरित्र, रावण-जन्म, कपिल-ब्राह्मण वृत्तान्त आदि वर्णित हैं।
अग्निपुराण मे-साहित्य के समस्त विषयों के साथ धार्मिक कथाओं का प्रसङ्ग प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
ब्रह्मवैवर्त पुराण मे-गङ्गा, लक्ष्मी, सरस्वती एवं पृथिवी की कथा, तुलसी, स्वाहा-स्वधा, सावित्री चरित्र, दुर्गा और तारा आख्यान, राधिका आविर्भाव की कथा, गणपति जन्म एवं कर्म और चरित्र का वर्णन, अत्यन्त मुग्धकारी कथायें वर्णित हैं।
कालान्तर में उपर्युक्त शास्त्रों की काव्यधारा में, जैन, बौद्ध कथाओं की धारा का भी सम्मिलन मिलता है। इसीलिए भारतीय कथा-साहित्य की (वैदिक काव्य धारा, जैन काव्य धारा, बौद्ध काव्य धारा) में तीन प्रकार प्रसिद्ध हैं। जैन, बौद्ध कथायें संस्कृत पालि एवं प्राकृत भाषाओ के माध्यम से विश्व कथा-साहित्य में अपना अक्षुण्ण स्थान बनाये हुए है। कथाओं की सर्वोत्कृष्ट कलात्मकता वैदिक कथा धारा में ही निहित है जिसे कीथ जैसे पाश्चात्य विद्वान दुराग्रहवश ब्राह्मणवादी मानते हैं।
लोक में प्रचलित कथाओं को बौद्ध एवं जैनियों ने अपने ढंग से संवारा। बुद्ध के उदात्त चरित्र को प्रस्तुत करते हुये जन्तु कथाओं के द्वारा आदर्श रूप में प्रस्तुत करते हुये लोक में बौद्धों ने भ्रमित लोगों को सन्मार्ग दिया। इनके प्राचीनतम संग्रह अवदानशतक प्रसिद्ध हैं संस्कृत जातकमाला (आर्यशूर-कृत) पालि में रचित बौद्ध कथाओं का निदर्शक है।
[ 15 ]
नीति एव धर्म के ही परिप्रेक्ष्य मे उपदेश देने वाली कथाओं का उपयोग जैन मुनियों ने भी किया। (नानाधम्मकहायो) तथा (उत्तराञ्झयण सुत्त) आदि आगम ग्रन्थों मे लोकानुरञ्जन के बहाने वैराग्य का उपदेश दिया गया है। इसी प्रकार अर्द्धमागधी, महाराष्ट्री, प्राकृत मे जैनियो का कथा-साहित्य भण्डार है। संस्कृत में भी जैन मुनियों का कथा-साहित्य के सेवा में बहुत अच्छा कार्य है। इस परिप्रेक्ष्य में "हरिषेणाचार्य" द्वारा रचित "वृहत्कथाकोष" दिगम्बर सम्प्रदाय का प्रतिनिधि ग्रन्थ है। इसी परम्परा में जैन मुनियों के अनेक अवदान हैं। यथा-श्रीचन्द्र का "कथा-कोश", नेमिदत्त का "कथा कोश", जिनेश्वर "कथाकोश प्रकरण", जयसिंह सूरी "धर्मोपदेशमाला" (प्राकृत), हेमचन्द्र "परिशिष्ट पर्वन" आदि प्रमुख ग्रन्थ है।
इस प्रकार साहित्य समाज का दर्पण होता है। इस कहावत को पूर्णतया चरितार्थ करती हुई कथा-शिल्प की धारा विपुल संस्कृत-साहित्य का सर्वस्व कही जा सकती है। थोड़े में उपर्युक्त ढंग से सम्प्राप्त कथाओं के विविध स्वरूप का विवेचन स्पष्ट करते हुये मुझे यह कहने मे कि साहित्य में कथा प्राणात्मिका होती है, तनिक भी हिचक नही है। विवेचन के अनुसार यह भी अनुभूति होती है कि आधुनिक साहित्य एवं कालान्तर में भी कालचक्र के अनुसार कथा-साहित्य किसी न किसी रूप में प्रवाहित होता ही रहेगा।
(6) कथा का विकास :
संस्कृत के कथा-साहित्य का विकास वैदिक, संस्कृत, पालि, प्राकृत और अपभ्रंश आदि कई स्थितियों एवं युगों से होकर गुजरता है। इन सभी युगों में कथा-साहित्य का अपना एक विशिष्ट दृष्टिकोण या एक ही जैसा शिल्प-सौन्दर्य एवं मान्यतायें नहीं रही हैं। वैदिक संहिताओं में कथाओं की जगह कथा के तत्व प्रचुर रूप में फैले हुए हैं। मन्त्र-संहिताओं के संवाद सूक्तों में भारतीय साहित्य के विभिन्न पहलुओं को रूप-रंग और वाणी देने वाले संजीवन तत्व मिलते हैं। मंत्र-संहिताओं की
[ 16 ]
अपेक्षा ब्राह्मण ग्रन्थो और आरण्यको में कथा, आख्यान एवं आख्यायिका का एक स्वस्थ दृष्टिकोण पनपता हुआ दिखाई देता है।
वैदिक साहित्य के अन्तिम भाग उपनिषद ग्रन्थों में कथा-साहित्य की मूल सम्पदा छिपी हुई प्रतीत होती है। फिर भी उपनिषदों के इस कथावतरण का मूल उद्देश्य साहित्य की अभिवृद्धि न होकर उससे सर्वथा भिन्न अध्यात्म चिन्तन है। इन कथाओ में भारतीय कथा-साहित्य का संवर्धन करने योग्य विशेषतायें भले ही विद्यमान न हों, किन्तु तत्कालीन जीवन के मुख्य आधार, ऋषि, मुनि, ब्रह्मचारी, पुरोहित और राजा आदि को पात्रो के रूप मे देखकर उन कथाओं की पवित्रता पर बड़ी आस्था होने लगती है। परमात्मा, पुनर्जन्म, मोक्ष-ज्ञान, यश, मृत्यु आदि विषयों पर आधारित उपनिषद् ग्रन्थों की ये कहानियाँ मनोरञ्जन की दृष्टि से भी कम महत्वपूर्ण नहीं हैं।
'रामायण' और 'महाभारत' की अवतारणा से ज्ञान के क्षेत्र में दो विभिन्न युगों का सूत्रपात हुआ, पौराणिक युग और महाकाव्यों का युग। 'रामायण' और 'महाभारत' भारतीय साहित्य के दो वृहद् विश्वकोश हैं। 'रामायण' की अपेक्षा 'महाभारत' में ऐसे प्रचुर तत्व विद्यमान हैं। बाल्मीकि और व्यास से भी बहुत पहले राम-रावण और कौरव-पांडवों की कथायें बिखरी हुई थीं। इन कथाओं ने तत्कालीन नट-नर्तक, सूत और कुशीलवों द्वारा सारे समाज में प्रचलित उक्त कथाओं का संशोधन करके रामकथा और पाण्डव-कथा का एक साहित्यिक भव्य रूप उपस्थित किया। 'महाभारत' की सैकड़ों कथायें, आख्यायिकायें और आख्यान इस बात की पुष्टि करते हैं कि उस समय तक कथा-साहित्य का अपना एक विशिष्ट स्थान बन चुका था।
पौराणिक युग ने कथा-साहित्य को अधिक लोकब्यापी बनाया। पुराणों की कथाओं का अस्तित्व बहुत समय तक समाज में मौखिक रूप से बना रहा और इसीलिए एक ओर तो उनमें प्रक्षेप जुडे और दूसरी ओर उनके स्वत्व पर स्वतंत्र दन्त
[ 17 ]
कथाओं का निर्माण हुआ। इन पौराणिक लोक प्रचलित कथाओं का प्रभाव उस प्रकाश मे बौद्ध जातकों पर स्पष्ट रूप से पड़ा। भगवान तथागत से सम्बद्ध लगभग 'पांच सौ कथाये' इन जातको मे संकलित है। ये जातक कथायें व्यापक और मानवीय समक्ष के बहुत समीप हैं। इनमें यथार्थ कल्पना और व्याख्या के तत्वों का एक सत्य तादात्म्य होने के कारण कथा के क्षेत्र मे इन जातक कथाओं को प्रथम कलात्मक देन कहा जा सकता है। इन कथाओ में समाज की विभिन्न श्रेणियों के लोग, मनुष्य और पशु-पक्षी, नदी, पर्वत, पेड-पौधे की कहानियाँ बडी ही रोचक हैं।
इन कथाओं की ऐसी सवाभिभूत भावना का एक मात्र कारण उनके सुन्दर कथाशिल्प एवं उनको मनोवैज्ञानिक ढंग से सजाने की निपुणता में है। ये कथा कहानियाँ कुछ तो तत्कालीन जीवन के पराक्रमों पर आधारित हैं, कुछ समुद्री यात्राओं से सम्बद्ध, कुछ आश्चर्यपूर्ण घटनाओं से युक्त, कुछ आकाश लोक एवं गन्धर्व लोक का चित्रण करने वाली, कुछ धर्म प्रेरणा से पूरित, कुछ नीतिपूरक और अधिकांश शिक्षात्मक तथा उपदेशात्मक ही हैं।
(7) कथा का महत्व :
भारतीय संस्कृति में संस्कृत साहित्य का योगदान पूरे भू-मण्डल पर छिपा नहीं है। उसका मूलभूत कथा-शिल्प भारतीय शिल्पकारों द्वारा अत्यन्त बारीकी एवं मनोवैज्ञानिक रीति से प्रस्तुत किए जाने के कारण संसार में कथा रसिकों के सम्प्रदाय में अत्यन्त सम्मानित एवं सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करता हुआ प्रशंसित होता चला आया है। वैदिक काल से लेकर आज तक संस्कृत कथा साहित्य एक लम्बे अरसे से विभिन्न युगों में विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल क्रमशः विकसित होता चला आ रहा है एव देश-विदेशों में भारतीय कथायें अनुवाद के रूप में भी सर्वत्र प्रसारित हुई हैं।
[ 18 ]
कथा साहित्य के अंकुरण से लेकर फल तक का विकास सुस्पष्ट है। संहिताओं में प्रक्षिप्त होकर धीरे-धीरे कालान्तर मे वही कथा के तत्व बीज रूप में ब्राह्मण ग्रंथ, आरण्यको के आख्यानों में पूर्णतया अंकुरित होकर रामायण, महाभारत, पुराणों के आख्यानो मे पल्लवित, वृहतकथा, जातक, पञ्चतन्त्र में आकर विकास के क्रम में पुष्पित होते हुए बेताल-पचविंशतिका, दशकुमार-चरित एवं हितोपदेश आदि कथा सग्रह के रूप में समाज के सच्चे मायने में पथ प्रदर्शक हैं।
कथा साहित्य प्राचीन काल से लेकर अब तक की अपनी पूरी यात्रा में सस्कृत, पालि, प्राकृत, अपभ्रंश आदि अनेकशः भाषाओं का सहारा लेकर युगों से प्रवाहमान होता हुआ एक ही जैसा दृष्टिकोण या शिल्प सौन्दर्य तथा मान्यतायें नहीं रखा, बल्कि विकास के क्रम मे उच्चाउच्च मार्गों को लाँघते हुए भी भारतीय चिन्तन का निर्देशन एवं शिक्षा बदलते हुए भी परिस्थितियों एवं शिल्प में करता आ रहा है। अपनी संजीवनी शक्ति से भूमण्डल पर विभिन्न रूप से अविकसित कथा शिल्प में पूर्ण योगदान करता चला आ रहा है।
कथा साहित्य सबसे अधिक संबलित एवं विपुल संपदा से ओत प्रोत वैदिक काल के उपनिषद् ग्रंथो में विद्यमान है। उन्ही से अनुप्राणित होकर रामायण, महाभारत कालीन कथा-साहित्य सुविकसित होकर विश्व में अपना कोई शानी नहीं रखता। थोडे में हमने पीछे भी कथा साहित्य के विकास पर छिट-पुट विमर्श किया है। अब यहाँ भी इसके विकास पर अधिक न कहकर केवल आध्यात्मिक चेतना से भरपूर मनोरञ्जन की दृष्टि से भी पूर्ण उपयोगी भारतीय कथा कहानियाँ नीतिपरक एवं अधिकांशतः शिक्षाप्रद एवं उपदेशात्मक ही हैं, चाहे वह किसी रूप में बदलती-बिगड़ती कालक्रम में ढलती रही हैं।
[ 19 ]
(8) भारतीय कथा-साहित्य की विशेषतायें :
कथा साहित्य की निम्नतः विशेषताये हैं :-
1 कथानको मे नाटकों और काव्यों की भांति पौराणिक या ऐतिहासिक, पात्रों का प्रयोग नहीं होता है बल्कि शुद्ध काल्पनिक जगत का चित्रण मिलता है। यह कथन प्रारम्भिक कथाओं मे तो सत्य प्रतीत होता है, कालान्तर में कुछ ऐतिहासिक कथायें भी लिखी गई।
-
जीव-जन्तु और पशु-पक्षी भी मानव की बोली-बोलते हैं, अभिनय करते हैं, रोचक ढंग से मानवों को उपदेश देते हैं, उनके साथ सम्पर्क स्थापित करते हैं एवं उनकी सहायता करते हैं तथा स्वयं भी उनसे सहायता की अपेक्षा रखते हैं।
-
निवेदन की मंजूषा विधि का प्रयोग ब्राह्मण-काल से विस्तार को प्राप्त कर पुराण काल तक पूर्ण परिपक्व अवस्था को प्राप्त होता है।
4 कथा साहित्य का एक विशेष प्रकार नीति कथायें भी हैं। "कथाच्छलेन बालानां नीतिस्तदिह कथ्यते" अर्थात ये बालोपयोगी हैं और कथाओं के माध्यम से इनमें नीति के रहस्यो की शिक्षा दी जाती है।
-
इसमें मानव पात्र न होकर जीव-जन्तु या पशु-पक्षी पात्र होते हैं।
-
ये मुख्यतया नीतिशास्त्र और अर्थशास्त्र से सम्बद्ध हैं।
7 इनमें जीवन का व्यवहारिक पक्ष वर्णित होता है। दैनिक जीवन, दैनिक व्यवहार, व्यक्ति और समाज का सम्पर्क कर्तव्याकर्तव्य का उपदेश आदि वर्णित होता है।
8 इनमें नीति एवं धर्म की शिक्षा दी जाती है, अतः धर्मशास्त्र से भी इनका सम्बन्ध है।
[ 20 ]
-
इनमें जीवन का लक्ष्य आदर्शवादिता न बताकर लोक-व्यवहारज्ञता एवं नीति निपुणता बताया गया है।
-
इनमें जीवन के भले और बुरे दोनों पक्षों का वर्णन है। जैसे-जीवन की पवित्रता, कर्तव्य पालन, मित्र की रक्षा, वचन-पालन आदि गुणों के वर्णन के साथ ही ब्राह्मणों का छल-प्रपञ्च और दम्भ, अन्तःपुर के कपट-व्यवहार, स्त्रियों की दुश्चरित्रता आदि दोषो का भी वर्णन है।
-
नीति कथाओं के पात्र पशु-पक्षी आदि मनुष्यों के तुल्य मित्रता, प्रेम, विवाद, लोभ, छल, सन्धि, विश्वासघात, विग्रह आदि करते हैं। उनके राजा, मन्त्री, दूत आदि सभी कुछ हैं। वे अवसरोचित सभी कार्य करते हैं। ये मानवीय गुणों और स्वभाव से युक्त होते हैं।
-
इनमे प्रमुखता के लिए आदेश या नीति का अंश पद्यों में दिया गया है और कथा गद्य मे दी गई है। एक भाव वाले विभिन्न श्लोक अनेक नीति ग्रन्थों से संग्रह करके वक्तव्य की पुष्टि के लिए दिए गये हैं। स्थान-स्थान पर प्रसङ्गानुसार सुभाषित भी नीतिग्रन्थों आदि से दिए गये हैं।
-
इनका प्रतिपाद्य विषय सदाचार, राजनीति और व्यवहार ज्ञान है।
-
इनमें जीवन की सफलता के लिए आवश्यक सभी गुणों का वर्णन है। जिन बातों को न जानने से मनुष्य जीवन में असफल हो जाता है, उनकी चेतावनी भी कथाओं द्वारा दी जाती है।
-
ये नीति-कथायें, पशु-पक्षियों आदि से सम्बद्ध हैं, अतः मानव मात्र के लिए रोचक और उपादेय हैं।
-
इनमे एक मुख्य कथा के अन्तर्गत अनेक उपकथाओं का समावेश होता है।
[ 21 ]
-
इनकी शैली सरल और सुबोध है। इनमें पाण्डित्य प्रदर्शन का सर्वथा अभाव रहता है। कथा में प्रवाह और रोचकता है।
-
इनमें कथा, नीति, सदाचार, व्यवहार ज्ञान, धर्म, दर्शन, उपदेश और काव्य-सौन्दर्य का सुन्दर समन्वय रहता है।
-
नीति कथायें गद्य मे और उनसे प्राप्त होने वाली शिक्षा पद्य में वर्णित है। इनका उद्देश्य रोचक कथाओं द्वारा त्रिवर्ग की बातों का मार्मिक उपदेश देना है। इनमे चुभते हुए मुहावरे, अनूठी लोकोक्तियाँ तथा रोचक दृष्टान्तों का सर्वत्र प्राधान्य है।
20 कादम्बरी के अतिरिक्त समस्त सस्कृत-साहित्य प्रसादगुण वाली भाषा में लिखा गया है।
-
जहाँ भी कथा के मध्य छन्द आये हैं, आर्या, अनुष्टुप आदि लघु छन्द ही प्रमुख हैं, किन्तु कालान्तर में रचित कथाओं के मध्य विशालकाय चतुःचरण वाले छन्द भी प्राप्त होते हैं।
-
सामासिक शैली के प्रधान ग्रन्थों "दशकुमारचरित", "वासवदत्ता" एवं कादम्बरी के अतिरिक्त वर्णन विस्तार न्यून रूप से प्राप्त होता है।
-
नीति कथायें जहाँ उपदेश प्रधान होती हैं, वहीं लोक कथायें कल्पना प्रधान। यदि नीति कथायें पशु-पक्षियों से सम्बन्ध रखती हैं तो लोककथायें मानव जीवन से अनुस्यूत ही नहीं अनुप्राणित भी हैं।
इस प्रकार भारतीय कथायें सामान्य रूप में भारतीय-संस्कृति के अनुसार चलने तथा लोक व्यवहार में निपुण होने का आदेश देती हैं। इनकी शैली सरल एवं रोचक हैं तथा इनमें पांडित्य-प्रदर्शन का सर्वथा अभाव हैं, कथा में प्रवाह और रोचकता सदैव बनी रहती है। "शुकसप्तति" भी इसी प्रकार की रचना है।
[ 22 ]
(9) संस्कृत साहित्य में रचित कथा ग्रंथ :
संस्कृत-साहित्य के अन्तर्गत अनेक कथा ग्रन्थों की रचना हुई, जिनमें प्रथम शुद्ध कथाग्रन्थ विष्णुशर्मा कृत "पञ्चतन्त्र" को माना जा सकता है। " पञ्चतन्त्र" में कल्पित कथाओं का बाहुल्य है तथा साहित्यिक एवं कलात्मक तत्वों का पर्याप्त अभाव है। तथापि " पञ्चतन्त्र" कल्पित-कथाओं का वृहत् संकलन है। तत्पश्चात वह गुणाढ्य कृत "वृहत्कथा" तथा उसके तीन सस्करण के रूप में नेपाल के बुद्धस्वामी कृत "वृहत्कथा संग्रह" (8 वी शताब्दी) क्षेमेन्द्र की "वृहत्कथा मंजरी" तथा सोमदेव भट्ट कृत "कथा सरित्सागर" (1063 से 1081 ई०) का स्थान आता है। इसके पश्चात् कथा-ग्रथो की दीर्घ परम्परा प्राप्त होती है, जिसमें जम्भलदत्त, शिवदास, वल्लभदास तथा सोमदेव के सस्करणो में प्राप्त वेताल कथा-चक, सिंहासनद्वात्रिंशका अथवा द्वात्रिंशत्पुत्तलिका अथवा विक्रम-चरित (1018-63 ई०) शुकसप्तति (लगभग 12 वी शताब्दी), मैथिल कवि विद्यापति कृत "पुरुषपरीक्षा" (15 वी शताब्दी), शिवदास कृत "कथार्णव" (15 वीं शताब्दी) बल्लाल सेन का "भोजप्रबन्ध" (16 वीं शताब्दी) जगन्नाथ मिश्र का "काव्यप्रकाश" (16 वीं शताब्दी) नारायण बालकृत "ईसन्नीति कथा" में ईसप् की कहानियो का "Aesop's Febles" अनुवाद है।
विक्रम चरित सम्बद्ध अनेक कथा-ग्रंथों की रचना की गई है, जैसे-अनन्त रचित "वीर चरित", शिवदास कृत "शालिवाहन कथा", अज्ञात लेखक कृत "विक्रमोदय", मेरूतुंग कृत "प्रबन्ध चिन्तामणि", राजशेखर कृत "प्रबन्ध कोश", हेमचन्द्र कृत "त्रिषष्टिश्लाका पुरूष चरित", सिद्धर्षि कृत "उपमति-भाव प्रपञ्च कथा", जगन्नाथ मिश्र रचित "कथा-प्रकाश", "कथा-कोष, प्रभाचन्द्र कृत "प्रभावान चरित", समय सुन्दर कृत "कालिकाचार्य कथा," सोमचन्द्र रचित "कथा महोदधि", कवि कुंजर कृत "राजशेखर चरित", अज्ञात लेखक कृत "मुक्त चरित", नारायण शास्त्री रचित "कथा लतामञ्जरी," कृष्णराव कृत "कथा पंचक" पाण्डुरंग कृत "विजयपुर कथा" रामास्वामी शास्त्री कृत "कथावली" रामास्वामी शास्त्री कृत "कथावली" तथा "कथाकुसुममञ्जरी आदि।
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\text{ }$$
$$\
संस्कृत की लघु कथाओ के विकास का युग 19 वीं शताब्दी का अन्तिम दशक व 20 वीं शती का प्रारम्भिक काल कहा जा सकता है। सहस्त्राधिक लघु कथायें 1898 ई० से 1910 ई० के मध्य लिखी गई हैं जिनका स्वतन्त्र संग्रहों के रूप में प्रकाशन हुआ है। संस्कृत की लघु कथाओं से सम्बन्धित नौ संग्रह भी इसी समय में निकले हैं तथा दो संग्रह 1898 ई० मे प्रकाश में आये।¹ अम्बिका दत्त व्यास के "रत्नाष्टक" में हास्य व उपदेश प्रधान आठ कहानियों का सग्रह है तथा वेंकट रामशास्त्री के "कथा शतकम्" में देशी-भाषाओं की सौ लघु कथायें सन्निहित हैं। व्यास जी द्वारा कृत "कथा कुसुमम्" में भावपूर्ण कहानियो का समावेश है। 1900 ई० संस्कृत कथाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण वर्ष है, क्यों कि इस वर्ष तीन कथा संग्रह प्रकाश में आये।
-
कथा संग्रह – केरल वर्मवलिय कोइतम्बुरान।
-
कथा कल्पद्रुम – "अरेवियन नाइट्स" का अनुवाद – अप्पाशास्त्री राशिवडेकर।
-
शेक्सपियर नाटक कथावली– मेरी लम्ब के "टेल्स फ्राम शेक्सपियर" का अनुवाद– मेडिपल्ली वेंकट रमणाचार्य।
इन सग्रहों में से प्रथम तो सामाजिक व मनोवैज्ञानिक लघु कथाओं का संग्रह है तथा अन्तिम दो अनूदित कृतियाँ हैं।
व० अनंताचार्य कोडम्बकम् ने 1901 ई० में "कथामञ्जरी" तथा "नाटक कथा" ये दो कथा सग्रह प्रकाश मे लाये। मन्दिकल राम शास्त्री की रचना "कथासप्तति" 1904 ई० में प्रकाश में आई तथा के० तिरुनारायण अयंगर की "गद्यकथा" संग्रह 1910 ई० मे प्रकाश में आयी। ये दो कहानी संग्रह इस युग के सर्वोत्कृष्ट संग्रह कहे जा सकते हैं।
¹ उद्धत 'आधुनिक संस्कृत साहित्य', डॉ० हीरालाल शुक्ल, रचना प्रकाशन 45ए, खुल्दाबाद, इलाहाबाद। प्रथम संस्करण 1971, पृष्ठ– 136-39
[ 24 ]
इसके अतिरिक्त सैकडो कथायें समयानुसार प्रकाशित हुईं जो निम्न वर्गों में विषयानुसार विभाजित की जा सकती हैं।
पौराणिक कथायें :
"मणिकुण्डलापाख्यान" "दधीच्युपाख्यान" तथा "पौराणिकी काचिकथा" (अप्पाशास्त्री राशिवडेकर), "उषाहरणम्" (उपेन्द्रनाथसेन कृत), "शिवहास्यम्" (मनुजेन्द्रदत्त कृत), "सत्यदेव-कथा" (रामावतार शर्माकृत), "भद्रसोमा" चारूचन्द्रवन्द्योपाध्याय कृत।
उपदेश प्रधान :
"अदूरदर्शिता", "संशयात्मा विनश्यति" (द्वारका नाथ शर्मा), "शत्रुसंकीर्णे कथ वस्तव्यम्" (नन्दलाल शर्मा) कृत, "दशापरिणति:", "चित्रकार चातुर्यम्", "कुटिल मतिनिमि गोमायु:", "बकचापलम्", "भगवद् भक्त:", "किमर्थ सद्गुरु:" (अप्पाशास्त्री राशिडेकर) कृत, "व्याघ्री विवाहार्थी शृगाल:", "वशीकृत भूत:", "धर्मस्यासूक्ष्मागति:", "ईश्वरस्यधनदानक्रम:" "राक्षसप्रश्नम्", "बुद्धिमाहात्म्यम्" (नयचन्द्र सिद्धान्त भूषण भट्टाचार्य) कृत।
भावात्मक और मनोवैज्ञानिक :
"मदीय: स्वप्न:" (रामनाथ शास्त्री), "सत्यो बालचर:" "विषया समस्या", "बालक भृत्य:" (भट्ट-मथुरानाथ शास्त्री), "साधुमणि:" (के० श्रीनिवास), "रामोनास्तीह भूतले" (उपेन्द्र चन्द्र व्याकरणतीर्थ), "छापापथ:" (चन्द्रचूड़ शर्मा), "प्राधान्यवाद:", "विप्रलब्धा:" (अप्पाशास्त्री राशिवडेकर) कृत।
[ 25 ]
हास्य एवं व्यंग्यपरक :
"लालाव्यायोगः", "चषण्डुकः", "शिष्या", "फाल्गुनी गोष्ठी" (भट्ट मथुरानाथ शास्त्री), "कलिप्रादुर्भाव" (वाई० महालिंग शास्त्री), "दर्दुर विलापः" (चन्द्रचूड़ शर्मा), "वेषमाहात्म्यम्", "व्यसन विमोक्ष", "पुरोहितधौर्त्यम्" (अप्पाशास्त्री राशिवडेकर)।
सामाजिक :
"अपत्यविक्रमः", "क्षुत्कथा", "दीनकन्यका" (विधुशेखर भट्टाचार्य), "वासन्ती" (दिवेन्द्र ब्रह्मचारी), "एकवार दर्शनम्", "दमनीया", "अनावृता" (भट्ट मथुरानाथ शास्त्री), "ममगृह रहस्यम्" (विश्वेश्वर शर्मा), "पल्लिच्छविः" (उपेन्द्र नाथसेन), "श्रीमती विद्यासुन्दरी देवी" (अप्पाशास्त्री राशिवडेकर), "स्त्री चरितम्", "नैष्ठिक ब्रह्मचारी", (चारूचन्द्र वन्द्योपाध्याय)।
प्रणय सम्बन्धी :
"प्रेमणः प्रतिदानम्", "दीक्षा" (भट्ट मथुरानाथ शास्त्री) "यथार्थ प्रेमिका", "आदर्श पतिः" (चारूचन्द्र वन्द्योपाध्याय)।
ऐतिहासिक :
"क्षत्रिय-पराक्रम" (हरिप्रसाद नर्मदेश्वर), "अंगुलिमालः", "पुरूराजः पौरूषम्", "भारतध्वजः", "विजयिघण्टा", "अत्याचारिणः परिणामः", "पृथ्वीराज पौरुषम्" "आल्हा च ऊदलश्च", "सिंह दुर्गे सिंह वियोगः", "वीरवाणी", "कृत्रिम वूनदी", "चिर अमर हवे बलिदाने", "सामन्त संग्रामः", "अनुपताः" (भट्ट मथुरानाथ शास्त्री), "बहूपचिकीर्षा-पन्नाधाय" (द्वारका नाथ शर्मा), "क्षत्रकथा-गौतम बुद्ध" (विधुशेखर भट्टाचार्य), "सयोगिता स्वयंवर" (परशुराम शर्मा वैद्य)।
[ 26 ]