विज्ञान भैरव तन्त्र (११२ ध्यान धारणाएँ - हिन्दी व्याख्या सहित)
Vijnana Bhairava Tantra with Hindi Commentary
भगवान भैरव / प्रो. ब्रजवल्लभ द्विवेदी द्वारा
स्रोत: मोतीलाल बनारसीदास / चौखम्बा · मोतीलाल बनारसीदास / चौखम्बा · 1950 (उद्गम)
img114_1L
१६६ : विज्ञानभैरव १यैरेव पूज्यते द्रव्यैस्तर्प्यते वा परापरः१ । यश्चैव पूजकः सर्वः स एवैकः क्व पूजनम् ॥१५०॥ परापर इति परादेव्या सहितः परः परमेश्वरो भैरवः, यैरेव द्रव्यैः कुसुमादिभिः पूज्यते, क्षीरखण्डादिभिर्वा तर्प्यते, यश्चैव पूजकः सर्वः एकः स एव पूज्यपूजोपकरण- पूजकादिकः सर्व एष भेदस्तस्यैकस्य स्वरूपमित्येतेन तत्त्वज्ञानेन क्व पूजनं स्थूलमार्गेण कस्य पूजनं क्रियेत ? यदा हि सर्वस्य पूज्यपूजादेस्तदेकस्वरूपतया क्वापि भिन्नता नास्ति, तदा उक्तपारमार्थिकपूजाव्यतिरेकेण न किञ्चिदन्यत् पूजनादिकं संभवतीति भावः ॥१५०॥ परापर शब्द का अर्थ है परा देवी के साथ विद्यमान पर, परमेश्वर भैरव भट्टारक । परा देवी के साथ विद्यमान परभैरव की जिन पुष्प, गन्ध, धूप आदि से पूजा की जाती है, अथवा खीर, मिश्री-मावा आदि से भोग लगाया जाता है और जो पूजा करने वाला अथवा भोग लगाने वाला है, यह सब तो एक ही तत्त्व है। पूज्य, पूजन सामग्री और पूजक इस तरह के सभी भेद एक ही तत्त्व के विभिन्न स्वरूप हैं, इस तरह का पारमार्थिक बोध जग जाने पर किससे किसकी पूजा की जायगी ? जब कि इन सभी की एकरूपता के कारण परस्पर कोई भिन्नता नहीं है, तब इस अद्वय नय में प्रदर्शित पूजा के अतिरिक्त स्थूल दृष्टि से सम्पन्न होने वाली पूज्य, पूजन साधन, पूजा, पूजक आदि की परमार्थ दृष्टि से कोई सत्ता नहीं मानी जा सकती। इसी लिये महार्थमंजरीपरिमल (पृ० १०७) में उद्धृत प्रभाकौल नामक ग्रन्थ में बताया गया है— यावत् तत् परमं शान्तं न विजानन्ति सुन्दरि । तावत् पूजाजपध्यानहोमलिङ्गार्चनादिकम् ॥ विदिते तु परे तत्त्वे सर्वाकारे निरामये । क्व पूजा क्व जपो होमः क्व च लिङ्गपरिग्रहः ॥ अर्थात् हे सुन्दरि, जब तक उस परम शान्त परमार्थ पद को नहीं जान पाते, तभी तक पूजा, जप, ध्यान, होम, लिगपूजा आदि कर्मकाण्ड किये जा सकते हैं। किन्तु जब उस सर्वाकार, निर्विकार, परम तत्त्व का बोध हो जाता है, तब पूजा, जप, होम, वेष-परिवर्तन आदि की कोई उपयोगिता नहीं रह जाती। इस स्थिति में तो पूजा, जप आदि की इस अद्वय भैरवनय में ऊपर बताई परिभाषाएं ही लागू हो सकती हैं ॥१५०॥ व्रजेत् प्राणो विशेज्जीव इच्छया कुटिलाकृतिः । दीर्घात्मा सा महादेवी परं२क्षेत्रं परापरा३ ॥१५१॥ १. ॰वरः-म० । २. परं-ख० । ३. ॰त्परा-ख० ।
- योगिनी० दीपिका (पृ० २४४), महार्थ० परि० (पृ० १०७) में प्राप्त है। Courtesy: Shri Tarun Dwivedi, Surviving Son of Late Vraj Vallabh Dwivediji (15 Jul 1926 - 17 Feb 2012)
img114_2R
विज्ञानभैरव : १६७ प्राण: 'स:' इत्येवंरूप: प्रकाशो व्रजेत् बहिर्नि:सरेत्, जीव: 'अहम्' इत्येवं प्रकार: क्षपारूपोऽपानो विशेत् अन्तः पुनः प्रविशेत् । प्राणस्य बहिर्निःसरणेऽपानस्यान्तःप्रवेशने च जीवात्मता संभवतीति संभावनायां लिङ् । अपानस्य प्रत्यावृत्त्यान्तःप्रवेशाभावे जीव एव न स्यादित्यपानदशैव जीवप्रादुर्भाव इत्यतो विशेज्जीव इत्युक्तम् । जीवस्य प्राणा- न्तर्वर्तित्वात् प्राणस्य हकारलिपिवत् कुटिलाकृतित्वाज्जीवोऽपि कुटिल इति इच्छाया कुटिलाकृतिरित्युक्तम् । वक्रत्वमपि तस्य स्वतन्त्रपरमेश्वरेच्छयैवेति भावः । कुण्डलिन्या अधोमुख्याः सार्धत्रिवलयाकारत्वात् तदन्तःस्था प्राणशक्तिरपि कुटिला । सा महादेवी महदम्बरैकप्रकाशस्वरूपा संविद्गगनचरी प्रमातृप्रमेयप्रमाणपथगामिनी, दीर्घात्मा वितताकृतिर्भवति । सैव परं क्षेत्रं सर्वपाशानां क्षपणात् सर्वस्य त्राणात् तीर्थभूमिर्वा सा, न तु कुरुक्षेत्रादि क्षेत्रम् । इयमेव देवी परापरा भेदाभेदात्मकतयाऽहमिति प्राधान्येन इदमिति गुणीकारेणार्थतस्तच्छब्दास्मच्छब्दयोरभेदः, तत्तया मत्तया निर्देशेन भेदश्चेति परापरात्वम् ॥१५१॥ 'ऊर्ध्वे प्राण' (श्लो० २४) इस श्लोक में सकार-हकार (सोऽहम्) जपात्मक हंस गायत्री (परा देवी) के स्वरूप का प्रारंभिक वर्णन किया गया था । मध्य में 'होच्चारं मनसा कुर्वन्' (श्लो० ८०) इस श्लोक में पुनः उसका उल्लेख हुआ । अब यहाँ उपसंहार में पुन उसका प्रतिपादन किया जा रहा है । वस्तुतः उक्त ११२ धारणाओं के प्रतिपादक प्रत्येक श्लोक के चतुर्थ चरण में भैरव ओर भैरवी के सामरस्यमय परा देवी के पारमार्थिक स्वरूप का ही विवेचन किया गया है । किन्तु इन तीन श्लोकों में विशेष रूप से उस स्वरूप का विवेचन मिलता है, जो कि सहज अजपाजप के नाम से प्रसिद्ध है । हंस गायत्री में विद्यमान सकार प्राण ओर प्रकाश (सूर्य अथवा दिन) का प्रतिनिधित्व करता है, तथा हकार जीव (अपान) तथा क्षपा (रात्रि) का । सभी प्राणियों के अनुभव के आधार पर यह बात सिद्ध है कि प्राण (सकार) की गति स्वाभाविक रूप से बाहर की ओर तथा अपान (हकार) की गति निरन्तर भीतर की ओर चलती रहती है । अपान को जीव इसलिये कहा जाता है कि प्राण के बाहर निकलने के बाद अपान जब शरीर में प्रविष्ट होता है, तभी यह बोध हो सकता है कि शरीर में जीवात्मा विद्यमान है । अपान के प्रवेश न करने पर शरीर शव कहा जायगा । अपान के कारण ही शरीर में जीवात्मा की स्थिति बनी रहती है, अतः स्वाभाविक है कि अपान को जीव के नाम से जाना जाय । व्रजेत् और विशेत् में संभावना में लिङ् लकार का प्रयोग किया गया है, विधि में नहीं । प्राण और अपान की गति कब तक चलती रहेगी, इस संबन्ध में किसी नियम का विधान नहीं किया जा सकता, केवल संभावना ही व्यक्त की जा सकती है । जीव अर्थात् अपान निरन्तर प्राण का अनुवर्तन करता रहता है, अर्थात् जब तक शरीर जीवित है, यह अवश्यंभावी है कि प्राण के निःसरण के बाद अपान का प्रवेश हो । जिस प्राण वायु का अपान अनुवर्तन करता है, उसकी गति हकार की लिखावट की तरह टेढी-मेढी होती है, अतः यह जीव भी अपनी इच्छा से ही प्राण के अनुरूप कुटिल (घुमावदार) आकृति धारण कर लेता है । जीव की यह वक्रता (कुटिलता=घुमावदार
img115_1L
१६८ : विज्ञानभैरव आकृति) परमेश्वर की स्वतन्त्र इ च्छा शक्ति का ही खेल है। मूलाधार चक्र में कुण्डलिनी साढ़े तीन आटे मार कर बैठी रहती है, अतः उसमें रहने वाली यह प्राण शक्ति भी कुटिल आकार की हो जाती है। इस प्राण शक्ति के भीतर विद्यमान जीव बाल (केश) के अग्रभाग सोवें हिस्से के समान परम सूक्ष्म है। उसकी कोई आकृति नहीं है, किन्तु जीव के आधारभूत इस प्राण की वक्रता के कारण आधेय जीव में भी औपाधिक वक्रता मान ली जाती है । वास्तव में जीव कुटिल नहीं है, प्राण ही कुटिल है। "प्राक् संवित् प्राणे परिणता" कल्लट के इस वचन के अनुसार हृदय रूपी आकाश में संवित् का प्रवेश होते ही जीव दशा उत्पन्न होती है। पूर्णाहन्ता का विमर्श करने वाली संवित् से परिमित देह आदि में आत्मा का अभिमान करने वाली जीव दशा का आविर्भाव होता है, जैसे कि महाकाश से घटाकाश की उत्पत्ति होती है। प्राणशक्ति का एक लपेटा वाम नाडी इडा में और दूसरा लपेटा दक्षिण नाडी पिंगला में रहता है। इस तरह से उसके दो वलय (घेरे) बनते हैं। सुषुम्ना नाम की मध्य नाडी सार्ध कहलाती है, क्योंकि इसमें प्राण जब हृदयाकाश से ऊपर की ओर चढ़ता है, तब 'हम्' वर्ण की उत्पत्ति होती है और जब वह द्वादशान्त से उत- रता है, तो उसकी अपान दशा से 'सः' वर्ण उत्पन्न होता है। इन दो वर्णों का स्पष्ट उच्चारण करते रहने से ही जीव 'जीवित' कहलाता है। जैसा कि आगे (१५३ श्लो०) बताया जायगा कि जीव सदा 'हंस-हंस' इस मन्त्र का जप करता रहता है। इस मन्त्र का जप जीव ही करता है, परमेश्वर नहीं, क्योंकि परिमित अहन्ता का संपर्क जीव दशा में ही रहता है। ईश्वर दशा में तो पूर्णाहन्ता रहती है, अतः वहाँ 'मैं वह हूँ, वह मैं हूँ, मैं यह हूँ' इस तरह के विमर्श नहीं रहते। यह त्याज्य है, यह उपादेय है, यह मेरा है, यह मेरा नहीं है—इस तरह से छोड़ने और लेने के प्राण और अपान के धर्मों से समानता होने के कारण 1 जीव 'हंस' कहलाता है। इस तरह से सूर्य की किरणों के फैलने पर दिन के प्रकाश की तरह चित्(संवित्)सूर्य के हृदयाकाश में उदित होने पर प्राण का प्रकाश जगमगाने लगता है। चित्सूर्य की किरणें जब . सिमटती हैं, तो यह अपान दशा रात्रि कहलाती है। हृदय रूपी आकाश में रहने वाली यह संवित् ह और स, ,धर्म और अधर्म, दीर्घ और ह्रस्व, दिन और रात, अग्नि और सोम—इन सबको उत्पन्न करने वाली है, जो कि शून्य की भी विश्राम स्थली है। उसी को इस विज्ञानभैरव तन्त्र में 'परा देवी' कहा गया है। 'दीर्घात्मा''''परापरा' इस श्लोकार्ध में उसी का स्वरूप बताया गया है। यह महादेवी महाकाश को भी प्रकाशित करने वाली है, सदा बोधगगन में बिहार करती रहती है और साथ ही प्रमाता, प्रमेय और प्रमाण व्यवहार को भी चलाती है। यही स और ह इन दोनों वर्णों को
- हान (त्याग) और उपादान (परिग्रह), छोड़ना और लेना—इन दोनों व्यापारों में हंस और जीव की समानता है। हंस जैसे दूध पी जाता है और पानी को छोड़ देता है, उसी तरह से जीव में भी प्राण और अपान का हान और उपादान व्यापार निरन्तर चलता रहता है। इसी समानता के आधार पर जीव को हंस कहा जाता है।
img115_2R
विज्ञानभैरव : १६९
उत्पन्न करती है और उनको अपने में विलीन भी कर लेती है। यह महादेवी द्वादशान्त स्थित आकाश में सकार के रूप में तटस्थ भाव से रहती है और उसी के बगल में अन्तःकरण और बहिरिन्द्रिय के प्रतीकभूत विसर्ग स्वभाव हकार के रूप में। इस तरह इसकी यह अजपा स्थिति अन्यपदेश्य अर्थात् नाम और रूप के द्वारा समझने लायक न होने पर भी धीरे-धीरे स्थूल आकार धारण करने लगती है। इसके आकार का विस्तार होने पर ही द्वैत-संपत्ति को बढ़ाने वाले, नानात्व का प्रसार करने वाले, दिन रात, सुख-दुःख प्रभृति अनेक द्वन्द्वात्मक पदार्थों की सृष्टि होती है। यह महादेवी सभी तरह के पापों का नाश कर देने के कारण तथा सबकी रक्षक होने से सही माने में श्रेष्ठ तीर्थभूमि है। कुरुक्षेत्र प्रभृति तीर्थ इसकी बराबरी नहीं कर सकते। इस तरह से अपने स्वरूप का विस्तार करने के कारण यह दीर्घात्मा महादेवी इस द्वैत दशा में परापरा अवस्था में रहती है, क्योंकि यहाँ 'अहम्' (मैं) का बोध प्रधान रहता है और इदम् (यह) यह का बोध अप्रधान (गौण)। तत् और अस्मत् शब्द के अर्थ में कोई भेद नहीं है, किन्तु तत्ता (उसका) और मत्ता (मेरा), इदन्ता और अहन्ता के रूप में निर्देश करने पर भेद की भी प्रतीति होती है। अतः इस परापरा अवस्था में भेद और अभेद दोनों स्थितियाँ विद्यमान रहती हैं। हंस मन्त्र को अजपा इस लिये कहा जाता है कि अपरा अवस्था में यद्यपि इसके वाच्य वर्ण हकार और सकार का उच्चारण स्पष्ट होता है, किन्तु जब परा देवी इनको अपने में समेटे हुए अपने बाह्य स्वरूप का संवरण करती है, उस समय हकार के मस्तक पर स्थित बिन्दु रूप अनुस्वार का केवल बिन्दु के रूप में जप नहीं किया जा सकता। इसी तरह से यह प्राणशक्ति जब बाहर निकलती है, तब सकार के आगे विसर्ग रूप में स्थित दो बिन्दुओं का बिना अकार के उच्चारण नहीं हो सकता। इसीलिये 'हंसः' इस मन्त्र की अजपा गायत्री के रूप में ख्याति है। हंस मन्त्र वर्ण-क्रम से जैसे 'अजपा' रूप से प्रसिद्ध है, उसी तरह से यह 1संवित्क्रम से भी 'अजपा' स्थिति में ही रहता है। संवित् के प्रकाश से ही सभी शब्दों का स्फुरण होता है। उस संवित् के स्फुरण के लिये किसी अन्य पदार्थ की आवश्यकता नहीं रहती, वह तो स्वयंप्रकाश है, क्योंकि उसको प्रकाशित करने वाली दूसरी कोई संवित् नहीं है। स्वप्रकाश वस्तु को दूसरे प्रकाश की आवश्यकता नहीं रहती, जैसे कि एक दीपक को प्रकाशित करने के लिये दूसरे दीपक की जरूरत नहीं पड़ती। प्रश्न उठता है कि अभी बताया गया है कि हंस मन्त्र का उच्चारण जीवावस्था में ही होता है। इस प्रकार यह जीव दशा का मन्त्र है। तब इस जीवदशा (परिमित अहन्ता) के
- नित्याषोडशिकार्णव की अर्थरत्नावली टीका (पृ० ३, ३४-३९) में वर्ण, मण्डल (चक्र), मन्त्र, धाम और संवित् नामक क्रम दर्शन के पांच प्रमेयों का प्रतिपादन किया गया है। महार्थमंजरी (पृ० ८९-९४) में वृन्दचक्र के अन्तर्गत धाम, मुद्रा, वर्ण, कला, संवित्, भाव, पात और अनिकेत इन आठ पदार्थों की व्याख्या की गई है। प्रस्तुत प्रकरण में वर्णक्रम और संवित्क्रम से इन्हीं प्रमेयों की ओर इंगित है। जिज्ञासु जनों को इनके स्वरूप का परिचय वहीं से प्राप्त करना चाहिये।
img116_1L
१७० : विज्ञानभैरव मन्त्र का विमर्श करने से पूर्णाहन्ता का बोध कैसे हो सकता है ? इस प्रश्न का उत्तर महेश्वरा- नन्द ने निम्न श्लोक में दिया है— यदि निजहृदयोल्लासं निर्णोतुं नित्यनिष्कलमिच्छा । मध्यत्रुटिस्त्रुटिव्याप्त्यास्तंगतयोः सोमसूर्ययोस्तर्हि ॥ (५६ श्लो०) इसका अभिप्राय यह है—सोम शब्द से यहाँ अपान हकार अभिप्रेत है, क्योंकि वह सारे वेद्य पदार्थों का पोषक है और सूर्य शब्द में प्राण सकार, जो कि सभी वेद्य पदार्थों को जानने वाला है । उक्त प्रक्रिया से हंकार और सःकार के अर्थात् सोम और सूर्य के अस्त हो जाने पर इनके अस्तगमन के काल के मध्य के क्षण का उसी तरह से उद्धार करना चाहिये, जैसे कि माणिक्य की मलिनता को दूर कर दिया जाता है । माणिक्य के मैल को साफ कर देने पर जैसे उसमें चमक पैदा हो जाती है, उसी तरह से मध्यक्षण का उद्धार करने पर 'हंसः' इस अजपा मन्त्र का विमर्श जाग उठता है । सकार जब अपने हृदयस्थानीय विसर्ग में और हकार अनुस्वार में विश्राम ले लेता है, तो इन दोनों अवस्थाओं को अलग करने वाला जो काल-क्षण है, उसका उद्धार करना चाहिये, उसको पकड़ना चाहिये । ऐसा करने में 'अहं सः' इस तरह का विमर्श उत्पन्न होता है। हंस मन्त्र से जुड़ा हुआ 'अहं सः, सोऽहम्' इस आकार का यह विमर्श महामन्त्र कहलाता है । इसी का विमर्श करना चाहिये, क्योंकि संवित् का यह स्वरूप ही अपनी प्रत्यभिज्ञा का, अर्थात् 'मै वही शिव हूँ' इस पहचान का उपाय है । इस प्रकार संवित्क्रम में 'अहं सः' अथवा 'सोऽहम्' यह अजपा मन्त्र का स्वरूप बनता है । जयरथ ने सकार और हकार के उच्चारण से उत्पन्न जप को सहज अर्थात् अकृत्रिम (स्वाभाविक) बताया है— सहौ क्षपादिनामानामधरोत्तरचारिणौ । परस्परद्वेषरतो मत्तो नागहुडोपमौ ॥ कस्तो रोधयितुं शक्तो वीर्यं मुक्त्वाऽस्वरं महत् । (तन्त्रा० वि० ३।१७०) यहाँ क्षपा और दिन से क्रमशः अपान और प्राण का निर्देश किया गया है। वीरावली कुल में भी क्षपा और दिन शब्द से इन्हीं का ग्रहण किया गया है । जैसे कि— सितासितौ दीर्घह्रस्वौ धर्माधर्मौ दिनक्षपे । क्षीयेते यदि तद्दीक्षा व्याप्त्या ध्यानेन योगतः ॥ (तन्त्रा० ६।७४) सित और असित शब्द से यहाँ पर शुक्ल दिन और कृष्ण रात्रि का ग्रहण किया गया है । प्रकाश का विकास होने से दिन को दीर्घ और प्रकाश का संकोच होने से रात्रि को ह्रस्व अर्थात् छोटी माना गया है । वेदोक्त विधियों का विस्तार दिन में ही होता है, अतः दिन को धर्म तथा रात्रि में वेदोक्त विधियों को करने का अधिकार न रहने से रात्रि को अधर्म कहा गया है । सूर्य को ही त्रयी (वेद) का शरीर माना गया है, चन्द्र को नहीं । इस प्रकार प्राण और अपान स्थानीय ये दिन और रात जब कुम्भक अवस्था में शान्त हो जाते हैं, निर्विकल्पा- त्मक परा संवित् के रूप में भासित होने लगते हैं, तभी ज्ञान, योग और क्रियात्मक दीक्षा से Courtesy: Shri Tarun Dwivedi, Surviving Son of Late Vraj Vallabh Dwivediji (15 Jul 1926 - 17 Feb 2012)
img116_2R
विज्ञानभैरव : १७१ मुक्ति की प्राप्ति होती है। कुम्भक अवस्था में प्राण और अपान की गति का अवरुद्ध हो जाना योगियों को भी अभीष्ट है। इसीलिये यहाँ 'क्षीयते तौ' अर्थात् प्राण और अपान क्षीण हो जाते हैं, ऐसा कहा गया है। यदि ऐसा न हो तो व्यर्थ की सारी आयु गँवा करके भी मनुष्य जन्म और मरण के निरन्तर बहने वाले प्रवाह को रोक न पावेगा। श्रुति और स्मृति ग्रन्थों में तो दिन और रात्रि का यमराज के कुत्तों के रूप में वर्णन मिलता है, क्योंकि ये मृत्यु के सन्देशवाहक दूत हैं। ये निरन्तर प्राणियों की आयु को क्षीण करते रहते हैं और अन्त में उनको मार डालते हैं। ऋग्वेद के यमसूक्त (१०।१४।११) में बताया गया है कि यम के रक्षक ये दिन-रात्रि रूपी दो कुत्ते बड़ी चतुराई से पहरा देते रहते हैं, अर्थात् दिन के विश्राम लेने पर रात्रि पहरा देने लगती है और रात्रि के विश्राम लेने पर पुनः दिन पहरा देने आ जाता है। इस तरह से निरन्तर चौकसी करते रहते हैं। 'चतुरक्षौ' इस पद की निष्पत्ति 'शकन्धु' आदि की तरह होती है। इसका विग्रह 'चतुरं निपुणमक्षं चक्रभ्रमणं ययोस्तौ' इस तरह से होता है। यहाँ 'अक्ष' शब्द चक्र का वाचक है। चक्र शब्द से परिवर्तन लक्षित होता है। इस तरह से 'चतुरक्षौ' का संस्कृत पर्याय 'चतुरचक्रौ' होगा। यम के दूत इन कुत्तों का वर्णन इस स्मृतिवचन में भी मिलता है— श्वानौ द्वौ श्यावशबलौ वैवस्वतकुलोद्भवौ। ताभ्यां पिण्डं प्रदास्यामि स्यातां मे तावहिंसकौ ॥ वैवस्वत (यमराज) के कुल में उत्पन्न श्याव (काला) और शबल (चितकबरा) वर्ण वाले इन दोनों कुत्तों को मैं पिण्ड देता हूँ, ये मेरे लिये अहिंसक हो जायें, अर्थात् मुझे कुछ हानि न पहुँचावें। यहां श्याव (कृष्ण) वर्ण का कुत्ता रात्रि और शबल (चितकबरा) वर्ण का कुत्ता दिन है। दिन को शबल इसलिये कहा जाता है कि यह प्रातःकाल लाल वर्ण का, मध्याह्न में शुक्ल वर्ण का और सायंकाल काले वर्ण का दिखाई पड़ता है। वैवस्वत मृत्यु का नाम है। उसके घर में उत्पन्न होने से, उसके रक्षक होने से और मनुष्य की आयु का हरण करने वाले होने से ये मृत्यु के दूत कहे जाते हैं। उनके लिये मैं अपने पांचभौतिक शरीर को ही पिण्ड (ग्रास) के रूप में दे दूंगा, अर्थात् शरीर में अपनी ममता छोड़ दूँगा। लोक में यह बात प्रसिद्ध है कि कुत्ते को भात आदि का पिण्ड बना कर दिया जाता है। दिन-रात के बदलते रहने से अन्ततः यह पांचभौतिक शरीर जरा-जीर्ण होकर एक दिन गिर पड़ता है, अतः लौकिक दृष्टि से उसके अभाव में भात आदि का पिण्ड बना कर देने की बात ठीक है। मैं तो चिद्रूप हूँ, अविनाशी हूँ। दिनरात की गति के परिवर्तन को जब मैं प्राण और अपान की गति के परिवर्तन के साथ योगाभ्यास की अजपा प्रक्रिया से जोड़ देता हूँ, तो उस परिस्थिति में ये यमराज के कुत्ते मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकेंगे। इसी अभिप्राय से उक्त श्लोक में 'स्याताम्' इस पद में सम्भावना के अर्थ में लिङ् लकार का प्रयोग किया गया है। कुत्ता काट न खाय, अपने दांत न गड़ा दे, इसके लिये उससे अपनी रक्षा अवश्य करनी पड़ती है। योग से, ध्यान से जब इन प्राण और अपान रूपी कुत्तों की गति क्षीण हो जाती है, तभी योगी दीक्षा का अधिकारी होता है, अर्थात् उसको ज्ञान की प्राप्ति होती है और उसकी पशु अवस्था की, अज्ञानावस्था
img117_1L
१७२ : विज्ञानभैरव की वासनाएँ क्षीण हो जाती हैं। ऊपर उद्धृत 'सितासितौ' प्रभृति वीरावली शास्त्र के वचन का यही तात्पर्य है। जयरथ द्वारा उद्धृत 'सहौ क्षपादि' इत्यादि वचन के 'वीर्यं मुक्त्वाऽस्वरं महत्' इस अन्तिम चरण में आये अस्वर पद से कुछ लोग विभाग रहित पश्यन्ती दशा का ग्रहण करते हैं। जैसा कि वामननाथ ने कहा है— अप्राणमस्वरं ध्यात्वा पश्यन्त्या निर्विभा गया । चिन्मात्रस्पर्शयोगेन विलीनः स्यात् परे पदे ॥ इस श्लोक को "अबिन्दुमविसर्गं च" (श्लो० ८८) की व्याख्या करते समय पहले उद्धृत किया गया है और वहीं अकार की विभाग रहित पश्यन्ती दशा का भी विवरण दिया गया है। वामननाथ के इस प्रतिपादन का भी आधारभूत वचन यह है— ^1ततोऽस्वरोऽर्कसोमाग्निकलाबीजप्रसूतिभाक् । उदेत्येकः समालोकः प्रमाणार्थप्रमातृगः ॥ अर्थात् तब सूर्य, सोम और अग्नि की कलाओं के बीज को अंकुरित करने वाला अस्वर रूपी प्रकाश उदित होता है, जो कि प्रमाण, प्रमेय और प्रमाता इन सबको प्रकाशित कर देता है । “अर्थः प्रमेयम्” ^2 इस क्रमस्तोत्र के प्रमाण पर इस श्लोक में अर्थ शब्द से प्रमेय का ग्रहण किया जाता है। इस 'अस्वर' (अनुत्तर) अवस्था की प्राप्ति के लिये देश, काल और आकार के भेदों को मिटा देने वाली परा देवी का सहारा लेना चाहिये । इसी को निरावरण भगवती प्रज्ञा ॰पारमिता कहा जाता है। जैसे कि— निष्प्रपञ्चा निराभासा निर्विकल्पा निरामया । निःस्वभावा परा सूक्ष्मा बिन्दुनादविवर्जिता ॥ प्रज्ञापारमिताऽपारा सर्वबुद्धोदया परा । अर्थात् प्रज्ञा पारमिता का स्वरूप निष्प्रपंच, निराभास, निर्विकल्प, निरामय, निःस्वभाव, परम सूक्ष्म, बिन्दु और नाद से रहित है। यह सीमातीत है ओर सभी तरह की बुद्ध दशाओं के उदय का सर्वोत्कृष्ट कारण है। प्रज्ञा पारमिता स्वरूप शून्य भूमि का ही इस विज्ञानभैरव तन्त्र में परम शिव ने परा शक्ति के रूप में सर्वत्र उपदेश किया है। बौद्ध दर्शन में इस शून्य- भूमि को ही मोक्ष मान लिया गया है, किन्तु यह ध्यान देने की बात है कि भावनाओं के आधार पर जो साक्षात्कार होता है, वह शैव शास्त्र में माया के गर्भ में घूमते रहने का ही साधन बन पाता है, अर्थात् इससे परम पद की प्राप्ति नहीं हो पाती ॥ १५१ ॥
- ईश्वरप्रत्यभिज्ञाविवृतिविमर्शिनी (भा० ३, पृ० ७१) में यह श्लोक सिद्धपाद का बताया गया है। तन्त्रालोकविवेक (आ० ३, भा० २, पृ० ७९) में भी यह वचन उद्धृत है।
- यह वचन शिवोपाध्याय की टीका के सिवाय अन्यत्र कहीं नहीं मिलता।
img117_2R
विज्ञानभैरव : १७३ अस्यामनुचरंस्तिष्ठन् महानन्दमयेऽध्वरे । तया देव्या समाविष्टः परं भैरवमाप्नुयात् ॥१५२॥ अस्यां परापरभूमौ सकार-हकारसंघट्टात्मको य आनन्दः स महानन्दस्तन्मये अध्वरे यज्ञे ‘सोऽहम्’ इति विमर्शरूपे, अनुचरन् तिष्ठन् तया देव्या पश्यन्त्या सह समा- विष्ट एकीभूतः सन् परं भैरवमाप्नुयात् परास्वरूपो भवेत् ॥१५२॥ इस परापरा भूमि में सकार और हकार के संमिलन से जो आनन्द उत्पन्न होता है, वह महानन्द के नाम से प्रसिद्ध है । इस महानन्द की निष्पत्ति रूप परम पवित्र यज्ञ का अनुष्ठान करने से ही साधक को ‘वह (शिव) मैं ही हूँ’ इस तरह का विमर्श, प्रत्यभिज्ञा उत्पन्न होती है । इस विमर्श में विचरण करने वाला और विश्राम करने वाला साधक उस भगवती पश्यन्ती के साथ एकाकार होकर परभैरव के उत्कृष्ट स्वरूप को प्राप्त कर लेता है, उसमें समाविष्ट हो जाता है ॥१५२॥ १सकारेण बहिर्याति हकारेण विशेत् पुनः । हंस-हंसेत्यमुं२ मन्त्रं जीवो जपति नित्यशः ॥१५३॥ ३षट्शतानि दिवारात्रौ४ सहस्राण्येकविंशतिः । जपो देव्याः ५समुद्दिष्टः ६प्राणस्यान्ते सुदुर्लभः ॥१५४॥ प्राणः सकारेण सह बहिः निःसरति, अपानश्च हकारेण सह पुनरन्तः प्रवि- शेदिति संभाव्यते । एवं यावत्प्राणापानयोगंनिरन्तरतं प्रवर्तते, तावत्पर्यन्तं जीवो नित्य- शोऽनारतं ‘हंस हंस’ इत्यमुं मन्त्रं जपति । दिवारात्रौ अहर्निशमनवरतमुच्चार्यमाणस्य ‘हंस’ इति मन्त्रस्य अहोरात्रयोः षट्शतोत्तरैकविंशतिसहस्रवारमुच्चारणात्मको जपः संपद्यते । सोऽयं जपः प्राणस्यान्ते पर्यवसानावस्थायां सुदुर्लभो भवति । प्राणनिर्याणसमयेऽ- जपाजपविमर्शं बहुतरजन्मार्जितपुण्यातिशयेन लभ्यत इति भावः ॥१५३-१५४॥ प्राण सकार के साथ बाहर निकलता है और अपान जब शरीर में पुनः प्रविष्ट होता है, तो वह हकार का उच्चारण करता है । इस तरह से प्राण और अपान की गति जब तक १. श्लोकद्वयमेतत् शिवसूत्रविमर्शिनीक्रमेणात्र स्थाप्यते । अत्रत्यः प्रथमः श्लोकः कपुस्तके न दृश्यते । खपुस्तकेऽपि श्लोकस्यास्य पूर्वार्धो नास्ति । २. °त्यतो-शि०, °ति मन्त्रेण -ख० । ३. एकविंशत्सहस्राणि षट्शतानि दिवानिशम्-प० । ४. वरारोहे-त० । ५. विनिर्दिष्टः-शि० । ६. सुलभो दुर्लभो जडैः-शि० त० प० ।
- शिवसूत्रविमर्शिनी (पृ० ५५) पर ये दोनों श्लोक उद्धृत हैं ।
- यह श्लोक शिवसूत्रविमर्शिनी (पृ० ५५) के अतिरिक्त परमार्थसार (पृ० १५१) और तन्त्रा० वि० (भा० ४, आ० ६, पृ० २५) पर भी उद्धृत है । तन्त्रा० वि० (भा० ३, आ० ५, पृ० ५२) पर केवल पूर्वार्ध प्राप्त होता है ।
img118_1L
१७४ : विज्ञानभैरव चलती रहती है, तब तक जीव प्रतिदिन निरन्तर 'हंस-हंस' इस मन्त्र का उच्चारण करता रहता है । दिन-रात प्राण और अपान की इस निरन्तर गतिशीलता में इस हंस मन्त्र का एक अहोरात्र में २१६०० बार जप पूरा हो जाता है । शरीर से प्राण के निकल जाने के बाद और अपान के पुनः प्रवेश न करने पर यह जप की विधि समाप्त हो जाती है । प्राण जब निकलते हैं, उस समय भी इस अजपा जप के साथ अपनी तन्मयता को स्थिर कर पाना अनेक जन्मों में अर्जित अतिशय पुण्य के कारण ही संभव हो सकता है, अन्यथा प्राण निकलते समय इस तरह की तन्मयता नहीं रहने पाती ॥१५३-१५४॥ इत्येतत् कथितं देवि परमामृतमुत्तमम् । एतच्च नैव कस्यापि प्रकाश्यं तु कदाचन ॥१५५॥ ¹परशिष्ये खले क्रूरे चाभक्ते² गुरुपादयोः । हे देवि, इत्येतत् एवमेतत्, उत्तमं परमामृतमयमिदं शास्त्रम्, ते तव, कथितम् उपदिष्टम् । एतच्च यस्य कस्यापि पुरतः कदाचन प्राणात्ययेऽपि नैव प्रकाशनीयम् । परशिष्ये खले क्रूरे गुरुपादयोर्भक्तिवर्जिते च शिष्ये एतन्नैव कदाचन प्रकाश्यम् ॥१५५॥ हे देवि, इस प्रकार मैंने तुमको इस उत्तम परम अमृतमय पद (मोक्ष) को प्राप्त कराने वाले शास्त्र का उपदेश किया है । इस शास्त्र का उपदेश जिस किसी अनधिकारी व्यक्ति को प्राण का संकट उपस्थित होने पर भी नहीं करना चाहिये । अन्य सम्प्रदाय में दीक्षित, कपटी और क्रूर व्यक्ति को तथा गुरु के चरणों में श्रद्धा न रखने वाले शिष्य को कभी भी इसका उपदेश नहीं करना चाहिये ॥१५५॥ निर्विकल्पमतीनां तु वीराणामुन्नतात्मनाम् ॥१५६॥ भक्तानां गुरुवर्यस्य दातव्यं निर्विशङ्कया । निर्विकल्पमतित्वादेव वीराणां छिन्नसंशयशत्रूणाम् उन्नतात्मनाम् उन्नत: शुद्ध- विद्याप्रधानो न तु मायापतित आत्मा येषाम्, गुरुवर्यस्य भक्तानां दिव्यौघ-सिद्धौघ-मान- वौघादिगुरुपङ्क्तिसमनुरक्तानां शिष्याणां पुरत एतद्रहस्यज्ञानं निर्विशङ्कया निर्विशङ्कं १. अभक्ते-क० । २. ०र्ग०-ख० ।
- परशिष्य शब्द का अर्थ है दूसरे का शिष्य या अन्य सम्प्रदाय में दीक्षित । योगिनीहृदय (३।२०२) में इसके लिये चुम्बक शब्द प्रयुक्त है । दीपिकाकार अमृतानन्द ने बिना भक्ति के केवल जानकारी प्राप्त करने के लिये विभिन्न शास्त्रों के अध्ययन में लगे हुए पुरुष को चुम्बक कहा है । भास्करराय ने उपासना में रुचि न रख कर केवल शास्त्र के अध्ययन में लगे हुए व्यक्ति को चुम्बक बताया है । स्वच्छन्दतन्त्र (४।५३८) की टीका में क्षेमराज ने चुम्बक शब्द का अर्थ एकदम विपरीत किया है । वहाँ उस गुरु को चुम्बक बताया गया है जो कि गुरु-परम्परा से प्राप्त अपने ज्ञान को शिष्य में संक्रान्त कर चुका है । Courtesy: Shri Tarun Dwivedi, Surviving Son of Late Vraj Vallabh Dvivediji (15 Jul 1926 - 17 Feb 2012)
img118_2R
विज्ञानभैरव : १७५ दातव्यं देयम् । अथवा तत्त्वोपदेशकस्य देहप्रमातृकृतभेदस्य वस्तुतः शिवैकरूपस्य गुरोः, न तु नियतस्यैव कस्यचित्, भक्तानां निर्विशङ्कं प्रकाशनीयमित्यर्थः ॥१५६॥ बुद्धि में किसी प्रकार के विकल्प की स्थिति न रहने से जिनका चित्त सभी प्रकार के संदेहों से ऊपर उठ गया है और जिनकी आत्मा शुद्धविद्या की सृष्टि में प्रविष्ट हो गई है, अर्थात् जो अब माया की सृष्टि से भी ऊपर उठ गये हैं, इस तरह की उन्नत आत्मा वाले १वीरों को तथा २दिव्यौघ, सिद्धौघ और मानवौघ नाम की गुरु-परम्पराओं की आराधना में जो श्रद्धा-भक्तिपूर्वक लगे हों, ऐसे शिष्यों के सामने इस रहस्य ज्ञान को बिना शंका के प्रकाशित करना चाहिये । अथवा किसी एक निश्चित गुरु के नहीं, किन्तु परमार्थ तत्त्व का उपदेश करने वाले, गुरुशिष्यभाव की पूर्ति करने के लिये काल्पनिक देह प्रमातृत्ता को स्वीकार करने वाले, वस्तुतः शिवस्वरूप गुरु के भक्त शिष्यों के सामने इस रहस्य ज्ञान को निशंक होकर प्रकाशित करना चाहिये ॥१५६॥ ग्रामं१ राज्यं पुरं देशं२ पुत्रदारं३कुटुम्बकम् ॥१५७॥ सर्वमेतत् परित्यज्य ग्राह्यमेतन्मृगेक्षणे । किमेभिरस्थिरैर्देवि स्थिरं परमिदं धनम् ॥१५८॥ प्राणा अपि प्रदातव्या न देयं परमामृतम् । हे मृगेक्षणे, ग्राम-राज्य-नगर-देश-पुत्र-कुटुम्बादिकं सर्वमेतत् परित्यज्य एत- द्रहस्यज्ञानं ग्राह्यमिति स्वीकार्यम् । हे देवि, ग्रामनगरादिभिरस्थिरैः किं प्रयोजनम् ? इदं परं स्थिरं धनमिति सर्वदौर्गत्यहरत्वादिदमेव स्थिरतरं धनमिति तदेव सर्वप्रकारेण ग्राह्यमिति भावः । राज्याद्यस्थिराननुगामिद्रव्यसंपत्त्यागेन एतदक्षयमनुवर्तमानमनुत्तर- सुखफलं स्थिरधनं संग्राह्यम्। एतच्च परमामृतमयमपात्रेभ्यः सर्वथा न देयम्। प्राणा नाम यथेच्छं प्रदातव्याः स्युः, एतत् परमामृतमयं रहस्यं तु अपात्रेभ्यः सर्वथाऽपि न देयमिति ॥१५७-१५८॥ हे मृगनयनि पार्वति ! ग्राम, राज्य, नगर, देश, पुत्र, स्त्री, कुटुम्ब आदि सबको छोड़ कर इस रहस्यमय, अत्यन्त गुप्त, परम उत्कृष्ट ज्ञान को ग्रहण करना चाहिये, क्योंकि हे देवि, ग्राम, राज्य आदि उक्त पदार्थ तो अस्थिर हैं, ये मनुष्य के साथ सदा नहीं रह सकते, अतः १. °मो-क० । २. °शः-क० । ३. °रा-ख० ।
- "अहमिति प्रलयं कुर्वन्निदमः प्रतियोगिनः" (श्लो० ५०) परापंचाशिका के इस श्लोक के आधार पर योगिनीहृदयदीपिकाकार अमृतानन्द ने इदन्ता का अहन्ता में प्रविलय करने वाले को, सारे जगत् को अपना ही स्वरूप समझने वाले को 'वीर' कहा है।
- दिव्यौघ, सिद्धौघ, मानवौघ क्रम से प्रवृत्त गुरु-परम्परा का पहले विवेचन किया जा चुका है । इस सम्बन्ध में नित्याषोडशिकार्णव का उपोद्घात (पृ० ९९-१०१) भी देखना चाहिये ।
img119_1L
१७६ : विज्ञानभैरव ऐसे अस्थिर पदार्थों को लेकर हम क्या करेंगे ? हमें तो इस स्थिर धन, अक्षय ज्ञान का ही संग्रह करना चाहिये, जो कि सभी तरह की विपत्तियों को दूर करने वाला है। राज्य प्रभृति संपत्ति मनुष्य के साथ सदा रहने वाली नहीं है, अतः इस अस्थिर संपत्ति को छोड़ कर इस अक्षय, कभी साथ न छोड़ने वाले, अनुत्तर सुख को देने वाले, इस ज्ञानरूपी स्थिर धन का हमें सभी उपायों से संग्रह करना चाहिये । इस परम उत्कृष्ट अमृतमय ज्ञान के प्राप्त हो जाने पर इसको अयोग्य व्यक्ति को कभी नहीं देना चाहिये । अपने प्राण भले ही किसी के कहने पर दे दिये जांय, किन्तु परम अमृतमय, अत्यन्त गुप्त ज्ञान को किसी भी तरह से, प्राणों के मूल्य पर भी, कभी भी किसी अयोग्य व्यक्ति को नहीं देना चाहिये ।।१५७-१५८।। श्रीभैरवी१ उवाच देवदेव महादेव परितृप्तास्मि शङ्कर ।।१५९।। रुद्रयामलतन्त्रस्य सारमद्यावधारितम् । सर्वशक्तिप्रभेदानां हृदयं ज्ञातमद्य च ।।१६०।। इत्युक्तवाऽऽनन्दिता देवी कण्ठे लग्ना शिवस्य तु ।।१६१।। हे देवदेव, महादेव, शङ्कर, रहस्यार्थोपदेशनानेन अहं परितृप्ताऽस्मि परम- सन्तुष्टाऽस्मि । अद्य मया रुद्रयामलतन्त्रस्य सारमवधारितं ज्ञातम्, सर्वशक्तिप्रभेदानां परापरादिशक्तिभेदानां हृदयं गुह्यं रहस्यं च स्फुटमवगतम् । एवमुक्त्वा आनन्दिता सर्वसंशयत्यागपूर्वकं परमानन्दपदप्रवेशेन शिवैकमयीभूता, देवी शिवस्य कण्ठे लग्ना शिवेन सह सामरस्यतां गता ।।१५९-१६१।। इतना सुनकर देवी ने कहा कि हे देवों के देव, देवताओं के भी अधिपति महादेव, सबका कल्याण करने वाले भगवन्, मैं इस अत्यन्त गुप्त रहस्यमय ज्ञान को सुन कर परम सन्तुष्ट हूँ । आज मैंने रुद्रयामल तन्त्र के गूढ अभिप्राय को ठीक से समझ लिया है। साथ ही आज मैंने शक्ति तत्त्व के पर, अपर, परापर आदि भेदों के गुप्त रहस्य को भी स्पष्ट रूप से जान लिया है। इतना कहने के बाद अपने सभी प्रकार के सन्देहों के निवृत्त हो जाने से परम आनन्द में लीन, भावविभोर हुई भगवती पार्वती शिव में लीन हो गई, शिव के साथ मिल कर समरस, एकाकार हो गई, अपनी अद्वयावस्था में प्रतिष्ठित हो गई ।।१५९-१६१।। १. °देवी-क० ।
img119_2R
श्लोकार्धानुक्रमणिका अचिरेण निराधारं ९१ आमूलात् किरणाभासां ३२ अजरामरतामेति १५६ आवेशनं तत्स्वरूपे १६५ अतत्त्वमिन्द्रजालाभ० १४४ आसने शयने स्थित्वा ९२ अतश्च तन्मयं सर्वं १०९ इच्छायामथवा ज्ञाने १०८ अतस्तद्धर्मधर्मित्वात् १९ इति भैरवशब्दस्य १४० अत्र चैकतमे युक्तो १५५ इतीन्द्रियाणि संत्यज्य १४७ अत्रैकतमयुक्तिस्थे १६२ इत्यादिधमं तत्त्वानां १०४ अद्यापि न निवृत्तो १ इत्युक्तवान्निन्दिता देवी १७६ अध्वप्रक्रिया तत्त्वं ६२ इत्येतत् कथितं देवि १७४ *अनच्कमहलं ध्यायन् १२१ इदं यदि वपुर्देव १५७ अनन्यचेतसः पुंस ५७ इन्द्रजालमयं विश्वं १११ अनन्यचेताः प्रत्यन्ते ४६ इन्द्रियद्वारकं सर्वं १४७ अनन्यचेताः सुभगे ५४ ईदृशेन क्रमेणैव ३६ अनागतायां निद्रायां ८५ उत्पत्तिद्वितयस्थाने २४ अनाहते पात्रकर्णे० ४२ उदेति देवि सहसा ९९ अन्तःस्वानुभवानन्दा १८ उद्गच्छन्तीं तडिद्रूपां ३३ अन्यथा तस्य तत्त्वस्य १६४ उपविश्यासने सम्यग् ९० अपेक्षा स्वशरीरस्य ११६ उभयोर्भावयोर्ज्ञाने ६५ अप्रबुद्धमतीनां हि १७ ऊर्ध्वं प्राणो ह्यधो जीवो २४ अबिन्दुमविसर्गं च ९९ ऊर्ध्वं मुष्टित्रयं यावत् ३३ अर्धेन्दुबिन्दुनादान्त० ४८ एकमेकस्वभावत्वा० १४८ अविकल्पमतेः सम्यक् १२२ एतच्च नैव कस्यापि १७४ अस्य सर्वस्य विश्वस्य ६२ एवमुक्तव्यवस्थायां १५७ अस्यामनुचरंस्तिष्ठत् १७३ एवमेव जगत्सर्वं ५७ अहं ममेदमित्यादि० १४२ एवमेव दुर्निशायां ९७ *आकाशं विमलं पश्यन् ९४ एवमेव निमील्यादौ ९७ आत्मनो निर्विकारस्य १४४ एवंविधा भैरवस्य १९ आत्मबुद्ध्याऽनन्यचेता० १०८ एवंविधे परे तत्त्वे १९ आधारेष्वथवाऽशक्त्या० १२१ एषाऽत्र प्रक्रिया बाह्या १५८ आनन्दमुद्गतं ध्यात्वा ८० कक्षव्योम्नि मनः कुर्वन् ९० आनन्दे महति प्राप्ते ८० कपालान्तर्मनो न्यस्य ३८
img120_1L
१७८ : विज्ञानभैरव करङ्किण्या क्रोधनया ८६ चित्ताद्यन्तःकृतिर्नास्ति १०४ कररुद्धदृगस्त्रेण ४० चिद्धर्मा सर्वदेहेषु १०९ कामक्रोधलोभमोह० ११० चिन्तयेत् तां द्विषट्कान्ते ३२ कालाग्निना कालपदा० ५६ जग्धिपानकृतोल्लास० ८० किञ्चिज्ज्ञातं द्वैतदायि ९५ जपो देव्याः समुद्दिष्ट १७३ किञ्चिज्ज्ञैर्या स्मृता शुद्धिः १३१ जपः सोऽत्र स्वयं नादो १५९ किञ्चिदङ्गं विभिद्यादौ १०३ जलस्येवोर्मयो वह्ने० १२० किन्तत्त्वमिन्द्रजालस्य १४४ जातशक्तिसमावेश० १२१ किमेभिरस्थिरैर्देवि १७५ जीवन्नपि विमुक्तोऽसौ १५६ किं रूपं तत्त्वतो ९ ज्ञानप्रकाशकं सर्वं १४८ किं वा नवात्मभेदेन ९ ज्ञानायत्ता बहिर्भावा० १४४ कुतूहले क्षुधाद्यन्ते १२७ ज्ञायते दिग्विभागादि २१ कुम्भिता रेचिता वापि ३२ झगितीच्छां समुत्पन्ना० १०५ कुहनेन प्रयोगेण ७१ तज्ज्ञानं चित्तसहितं १२८ कूपादिके महागर्ते १२२ तत्र तत्र परानन्द० ८३ केवलं ज्ञानसत्तायां २० तत्र तत्र शिवावस्था १२२ केवलं वर्णितं पुंसां १५ तत्रैव च मनो लीनं ६३ केवलं वायुपूर्णा वा ७५ तत्रैव चेतनां युक्त्वा १०३ कैरुपायैर्मुखं तस्य २२ तत्त्वतो न नवात्मासौ १६ कैवल्यं जायते सद्यो १२१ तत्त्वतोऽहं तथाभूत० ९५ क्रमद्वादशकं सम्यग् ३४ तत्त्वतः कस्यचिन्नेत० १०८ क्रमेण मनसो दार्ढ्या० ३८ तत्त्वानि यानि निलयं ५७ क्वचिद्वस्तुनि विन्यस्य १२८ तत्स्र्वं भैरवाकारं ९४ क्षपणात् सर्वपापानां १६४ तत्स्र्वं भैरवं भाव्यं १३७ क्षुताद्यन्ते भये शोके १२७ तदन्ते शान्तनामासौ ३२ क्षोभशक्तिविरामेण १२१ तदसारतया देवि १५ खेचर्या दृष्टिकाले च ८६ तदा तन्मध्यभावेन ६६ गीतादिविषयास्वाद० ८२ तदात्मपरमात्मत्वे ११८ गृहणीयतमं भद्रे १४ तदासौ शिवरूपी २० ग्रामं राज्यं पुरं देशं १७५ तद्वपुस्तत्त्वतो ज्ञेयं १८ ग्राह्यग्राहकसंवित्तिः ११५ तनूदेशे शून्यतैव ५२ घटादिभाजने दृष्टि ६४ तन्त्र्यादिवाद्यशब्देषु ४६ घटादौ यच्च विज्ञान० ११४ तया देव्या समाविष्टः १७३ चक्रारूढमदच्छं वा ९ तयाऽऽपूर्याशु मूर्धान्तं ३४ चूलासने स्थितस्याथ ९३ तल्लयं तत्क्षणाद् गत्वा ६४
img120_2R
विज्ञानभैरव : १७९ तस्य तन्मात्रधर्मित्वा० १२६ नहि वर्णविभेदेन १२ तामेव मनसा ध्यात्वा १३० नादबिन्दुमयो वापि १६ तेजसा सूर्यदीपादे० ८५ नादबिन्दुमयं वापि ९ तैमिरं भावयन् रूपं ९७ निजदेहे सर्वदिक्कं ५० त्रिकभेदमशेषेण १ नित्ये निराश्रये शून्ये १३८ त्रिशिरोभेदभिन्नं ९ नित्यो विभुर्निराधारो १४३ दिक्कालकलनोन्मुक्ता १७ निधाय तत्प्रसङ्गेन ९० दिग्देशकालशून्या २२ निराधारेण चित्तेन १०२ दीर्घात्मा सा महादेवी १६६ निराधारे मनो याति १४२ दृढबुद्धेर्दृढीभूतं ५५ निराधारं मनः कृत्वा ११८ दृढेन मनसा दृष्ट्या ११२ निराश्रया चितिः शक्तिः १०३ दृष्टिनिवेश्या तत्रैव ८५ निनिमित्तं भवेज्ज्ञानं १०८ दृष्टे बिन्दौ क्रमाल्लीने ४० निर्विकल्पतया मध्ये ३१ देवदेव त्रिशूलाङ्क २२ निर्विकल्पमतीनां तु १७४ देवदेव महादेव १७६ निर्विकल्पमनास्तस्य ५० देहान्तरे त्वग्विभागं ५३ निर्विकल्पे परे व्योम्नि १६१ द्वादशाम्यधिकं देवि १५५ निर्विकल्पं निर्विकल्पो ५२ धामान्तःक्षोभसंभूत० ४१ निर्विकल्पं मनः कृत्वा ३४ ध्याताऽन्तर्व्योमया देव्या ३९ निर्वृक्षगिरिभित्त्यादि० ६४ ध्यानाथं भ्रान्तबुद्धीनां १५ निस्तरङ्गोपदेशानां १५५ ध्यानं या निश्चला बुद्धि० १६० नैव सर्वगतं जातं ११४ ध्यायते को महादेव १५७ परतत्वं सकलत्वेन १२ ध्यायतोऽनुत्तरे शून्ये ३५ परशिष्ये खले क्रूरे १७४ न किञ्चिदन्तरे तस्य ५३ परापरायाः सकल० १२ न चक्रक्रमसंभिन्नो १६ पराया यदि तद्वत् १२ न च तद्व्यतिरेकेण १३४ परित्यज्यानवस्थित्या १३९ न चासौ त्रिशिरा १६ पिण्डमन्त्रस्य सर्वस्य ४८ न चित्तं निक्षिपेद् दुःखे १११ पिपीलस्पर्शवेलायां ७२ न तु ध्यानं शरीराक्षि० १६० पीनां च दुर्बलां शक्ति ५८ न द्वेषं भावयेत् क्वापि १३६ पूजा नाम न पुष्पाद्यै० १६१ न मे बन्धो न मोक्षो मे १४६ पृष्ठशून्यं मूलशून्यं यु० ५१ न वह्नेर्दाहिका शक्ति० २० ★पृष्ठशून्यं मूलशून्यं हृ० ५१ न व्रजेन्न विशेच्छक्ति० ३१ प्रणवादिसमुच्चारात् ४४ न शुचिर्ह्यशुचिस्तस्मा० १३१ प्रतिक्षणं क्षीणवृत्ते० ५५
img121_1L
१८० : विज्ञानभैरव प्रतिबिम्बमिदं बुद्धे० १४६ यत एव समुद्भूता १०५ प्रविश्य हृदये ध्यायन् ५८ यत्किञ्चित् सकलं रूपं १५ प्रविष्टस्याद्वये शून्ये ९८ यत्र यत्र मनस्तुष्टि० ८३ प्रशान्ते मानसे भावे ९३ यत्र यत्र मनो याति त० १३९ प्रसादं कुरु मे नाथ १३ यत्र यत्र मनो याति बा० १२३ प्रसार्य भैरवं रूपं ९७ यत्र यत्राक्षमार्गेण १२६ प्राणां अपि प्रदातव्या १७५ यत्सुखं ब्रह्मतत्त्वस्य ७७ प्लुष्टं विचिन्तयेदन्ते ५६ यथा तथा यत्र तत्र ५५ बाह्याकाशे मनः कृत्वा १३८ यथा प्रिये परिक्षीणं १५० बिन्दुं शिखान्ते हृदये ४१ यथाऽऽलोकेन दीपस्य २१ बुद्धि निस्तिमितां कृत्वा ११० यथा सम्यगहं वेद्मि २२ ब्रह्मणः परिपूर्णत्वा० १३५ यद्वेद्यं यद्ग्राह्यं १३७ भक्तानां गुरुवर्यस्य १७४ यदा ममेच्छा नोत्पन्ना १०७ भक्त्युद्रेकाद्विरक्तस्य १२९ यश्चैव पूजकः सर्वः १६६ भया सर्वं रवयति १४० यस्य कस्यापि वर्णस्य ४५ भरिताकारता सात्र १६२ यस्य कस्येन्द्रियस्यापि ९८ भावयेद् भरितावस्थां ८० यागोऽत्र परमेशानि १६४ भावे न्यक्ते निरुद्धा ६६ याऽवस्था भरितकारा भैरव० २२ भुवनाध्वादिरूपेण ५९ याऽवस्था भरिताकारा भैरवी १८ भूयोभूयः परे भावे १५९ युगपच्च द्वयं त्यक्त्वा ६५ भैरवि ज्ञायतां मध्ये १११ युगपत् स्वामृतेनैव ६९ भैरव्या भैरवस्येत्थं २७ युग०न्निर्विकल्पत्वा० ५१ भ्रमद्वा ध्यायतः सर्वं १११ युगपन्निस्त्रिकल्पेन ६८ भ्रान्त्वा भ्रान्त्वा शरीरेण १२१ यैरेव पूज्यते द्रव्यै० १६६ मध्यजिह्वे स्फारितास्ये ९१ योगिनस्तन्मयत्वेन ८२ मध्यनाडी मध्यसंस्था ३९ योगिनां तु विशेषोऽयं ११५ ममैव भैरवस्यैता १२० योगिनीनां प्रियो देवि १५६ मरुतोऽन्तर्बहिर्वापि २७ योगी समत्वविज्ञान० ७० महाशून्यालये वह्नौ १६३ रागद्वेषविनिर्मुक्तो १३६ मातृमोदकवत् सर्वं १७ रुद्रयामलतन्त्रस्य १७६ मानसं चेतना शक्ति० १५० रुद्रशक्तिसमावेश० १६४ माया विमोहिनी नाम १०४ लीनं मूर्ध्नि वियत्सर्वं ९४ मायासप्नोपमं चैव १५ लेहनामन्थनाकोटैः ७९ मृदासने स्फिजैकेन ९० वर्णस्य सविसर्गस्य १०२ वस्तुषु स्मर्यमाणेषु १२७ Courtesy: Shri Tarun Dwivedi, Surviving Son of Late Vraj Vallabh Dvivediji (15 Jul 1926 - 17 Feb 2012)
img121_2R
विज्ञानभैरव : १८१ वस्त्वन्तरे वेद्यमाने १३० समः शत्रौ च मित्रे च १३५ वह्नेर्विषस्य मध्ये तु ७५ समुदेति महानन्दो ७१ वाचा करोति कर्माणि १५५ सम्प्रदायमिमं देवि १२१ वायुद्वयस्य संघट्टा० ७० सर्वज्ञः सर्वकर्ता च ११९ विकल्पानामभावेन १०४ सर्वतः स्वशरीरस्य ५५ विभावयेत् ततस्तस्य ५२ सर्वत भैरवो भावः १३४ विलीने मानसे भावे ६४ सर्वमेतत्परित्यज्य १७५ विश्वमेतन्महादेवि ६३ सर्वशक्तिप्रभेदानां १७६ विश्वादि भैरवं रूपं ९५ सर्वस्रोतोनिबन्धेन ७२ विहाय निजदेहास्थां ११२ सर्वं जगत् स्वदेहं वा ६९ व्यपदेष्टुमशक्या० १७ सर्वं देहगतं द्रव्यं ५२ व्योमाकारं स्वमात्मानं १०३ सर्वं देहं चिन्मयं हि ६८ व्रजेत् प्राणो विशेज्जीव १६६ साधु साधु त्वया पृष्टं १४ शक्तिशक्तिमतोर्यद्व० १९ सा परा पररूपेण ११ शक्तिसंगमसंक्षुब्ध० ७७ सावस्था मनसा गम्या ८५ शक्त्यभावेऽपि देवेशि ७९ सा शक्तिः शाङ्करी नित्यं १२९ शक्त्यवस्थाप्रविष्टस्य २० *स्तब्धात्मा तत्क्षणाद् देवि ३४ शब्दब्रह्माणि निष्णातः ४२ स्थूलरूपस्य भावस्य ९१ शब्दान् प्रतिक्षणं ध्यायन् १४३ स्थूलसूक्ष्मपरस्थित्या मुक्त्वा ३४ *शरीरनिरपेक्षिण्या ५१ स्थूलसूक्ष्मपरस्थित्या या० ५९ शिखिपक्षीश्चित्ररूपै० ३५ स्वतन्त्रानन्दचिन्मात्र० १६५ शून्या परया शक्त्या ४३ स्वदेहे जगतो वापि ५७ शून्या शून्यभूतोऽसौ ४५ स्वदेहं मनसि क्षीणे ९२ शून्ये कुड्ये परे पात्रे ३६ स्ववदन्यशरीरेऽपि ११६ श्रुतं देव मया सर्वं १ स्वशरीरं निराधारं १२७ षट्सतानि दिवारात्रौ १७३ हूयते कस्य वा होमो १५७ स एवाहं शैवधर्मा ११९ हूयते मनसा सार्धं १६३ सकारेण बहिर्याति १७३ हृद्याकाशे निलीनाक्षः ५४ *सङ्कोचं कर्णयोः कृत्वा १२१ होच्चारं मनसा कुर्वन् ९१ हंस-हंसेत्यमुं मन्त्रं १७३
img122_1L
ग्रन्थग्रन्थकार-मतमतान्तरसूची अथर्वशिखोपनिषद् ४४ कक्ष्यास्तोत्र ३१ अद्वयसम्पत्तिवार्त्तिक १००, ११३, १४५ कठोपनिषद् १३८, १५१-१५२ अद्वैतवादी १५१ कर्मकाण्डक्रमावली ६२ अनुत्तरभट्टारक १५१ कल्लट(भट्ट) १३, १६८ अभिधम्मत्थसंगहो २९ कल्हण १४७ अभिधर्म २९ कात्यायनश्रौतसूत्र १५७ अभिनवगुप्त १-३, ८, २०, ३०, ३२, ३७, कान्तिचन्द्र पाण्डेय ८७ ५९, ६३, ६५-६६, ६८, ७८-८०, ८२- कामकलाविलास ४८ ८३, ९५, १०५, १२०, १५४, १६० कालिदास ४ अमरकोश ३० कालीनय ८७ अमृतानन्द ३६, ८२, १५९, १७४-१७५ किरणागम २ अरुणामोदिनी ४ कुमारिलभट्ट ६५ अर्थरत्नावली ४३, १६९ कुलदर्शन ८७ अष्टाध्यायी ९ कौलमत १०३, १५६, १६४ आगम आणि तन्त्रशास्त्र २-३ क्रमदर्शन १३, ८७, १६४ आगम और तन्त्रशास्त्र की सृष्टिप्रक्रिया ४ क्रमस्तोत्र १७२ आगमशास्त्र २-३, ११३, १२६ क्षेमराज १, १२, १९-२१, ३३, ३८, ४२, आनन्द(भट्ट) ५१, ७८, १०३, १६४ ६६, ६८-७०, ७८, ८०-८१, ८५-८६, ईशावास्योपनिषद् १५७ ९७-९८, १२९, १६०, १७४ ईश्वरप्रत्यभिज्ञाकारिका ५०-५१, ६६ क्षेमेन्द्र १२९ ईश्वरप्रत्यभिज्ञाविवृतिविमर्शिनी २०-२१, ६४- गीतानिष्यन्द १२९ ६७, ८०, ८२, १०४-१०५, ११५- चन्द्रज्ञान १४५ ११६, ११८, १२१, १४०, १४९- चिद्वल्ली ४८ १६०, १७२ छान्दोग्योपनिषद् ६५-६६, ९६, ९९, १०८, उच्छुष्मभैरव १४९ १५३ उत्तरशास्त्र १, ८ जयरथ १, ३, २१, ३३, ४३, ७८, ८३, उत्पल(भट्ट) १६, १४३, १६२ १११, १५२, १५५, १६२, १७०, उत्पल(वैष्णव) ३८ १७२ ऋग्वेद १७१ ज्ञानार्णवतन्त्र १६४ ऋजुविमर्शिनी १३, १६१ तत्त्वप्रकाशकार १५१
img122_2R
विज्ञानभैरव : १८३ तत्त्वमञ्जरीकार ११३ नवजीवन रस्तोगी ८७ तत्त्ववैशारदी ७४ नामक १ तन्त्रकोश ३९ नारायण(भट्ट) ८१, १४४, १६२ तन्त्रयात्रा ६० नित्याषोडशिकार्णव ४, २१, १५९-१६०, तन्त्रराजतन्त्र ६ १६९, १७५ तन्त्रशास्त्र २-३, ५९, ९४ निशाटन २ तन्त्रसार ३० निष्क्रियानन्दनाथ ८८ तन्त्रालोक १-३, ९-१०, १२, २४, ३२- नेत्रतन्त्र १०, ३३-३४, ४८, ३३, ३६, ४१-४२, ५६, ५८-६०, ६३, ६६, ८५-८६, ९७, १०८ ६८, ७१-७२, ७८, ८३, ८७, १०९, नेत्रतन्त्रोद्योत १०, १९, २१, ३२, ६४- १११, १६०-१६१ ६६, ८५, ९७-९८, १०८, ११५, तन्त्रालोकविवेक ३, २०-२१, २४, ३१-३३, १२२, १३०, १६१ ३९, ५५, ५८, ६२, ६५, ६७, ७१, नैयायिक ४७ ७७, ८२, १०८, १११, ११५, न्यायभाष्य १८ ११९-१२०, १२६, १४०, १४६,१५५, पञ्चदशी ६७, १४२ १५९-१६१, १७०, १७२-१७३ पतञ्जलि ३९, ७२ तपस्विराज ११३ परमार्थसार(टीका) ३७, १२३, १७३ तर्कसंग्रह १३६ परात्रिंशिका १२, ६४ तान्त्रिक योग की चरमोपलब्धि : विश्वाहन्ता परात्रिंशिकाव्याख्या ८, ६५, ७७-७९ १०० परापञ्चाशिका ९, १७५ तान्त्रिक साहित्य १०१ पाणिनि ९-१०, १०९, १४८ तैत्तिरीयब्राह्मण ६९ पालि साहित्य २९-३०, ७३, ९९ तैत्तिरीयसंहिता ६७, १३५ पुरश्चर्यार्णव १०१ तैत्तिरीयोपनिषद् ६९-७०, ८१, १३८ पुराण १० त्रिकदर्शन ८७ पुष्पदन्त ४५ त्रिकशासन ७१ पौष्करागम ७ त्रिकशास्त्र १, ३, ८ प्रत्यभिज्ञाकारिका १६, २२, ११९-१२०, त्रिशिरोभैरवतन्त्र ११, १६० १३८ दर्शनशास्त्र १०५ प्रत्यभिज्ञादर्शन ८७ दुर्गासप्तशती ४५ प्रत्यभिज्ञाशास्त्र ३ द्वैतवादी १५१ प्रत्यभिज्ञाहृदय ३०, ५४-५५, धर्मशास्त्र १३१, १७१ ७५, ८०, ८२-८३, ९९-१००, ११५ धर्मशिवाचार्य ४२ प्रपञ्चसार ४, ३० नरेन्द्रदेव (आचार्य) २९ प्रभाकौल १६६
img123_1L
१८४ : विज्ञानभैरव प्रमाणवार्त्तिक ११३ मालिनीविजयतन्त्र १, ८, १३२ प्रशस्तिभूतिपाद ८३ मालिनीविजयवार्त्तिक ९४-९५, ९७, १५४ प्राकृतत्रिशिका ८९ मालिनीविजयोत्तर २७, ६६ बुद्धघोष ३० मृत्युञ्जयभट्टारक १०, ३४ बृहदारण्यकोपनिषद् ७८, १००, १०६, मेदिनीकोश ३ १०८, १४१-१४२, १४६, १५०, १५२ मोक्षोपाय २८ बौद्धदर्शन १३८, १७२ याज्ञवल्क्य ४७ बौद्ध-धर्म-दर्शन २९ याज्ञवल्क्यस्मृति ८१, १३४ बौद्ध साहित्य ३१, ९९, १०८, ११३ योगचूडामण्युप नषद् १५२ ब्रह्मयामल १, ८, ४२ योगवासिष्ठ २८, ८५, १०७, १४८ भगवद्गीता ५०, ९२, ११०, ११४, योगशास्त्र २८, ३२, ४१, ६७-६८, ११६, १२३, १३३-१३६, १३९-१४०, ७२, ७६, १२४ १५३, १५६ योगसूत्र २९, ३९, ४५, ६५, ८६, भगवद्गीता टीका (श्रीधरी) ९२ ११७, १४० भर्तृहरि ४, १० योगसूत्रव्यासभाष्य २९-३० भागवत १३३ योगिनीहृदय ४८, १६१, १७४ भास्करराय ४, १४९, १७४ योगिनीहृदयदीपिका ६, ३५-३६, ४८, भैरवयामल १, ८ ८०, ८२-८३, १२३, १२६, १५९, भोजदेव ७३ १६१, १६३, १६६, १७४-१७५ मधुसूदन सरस्वती ४५ रघुवंश ४ मनुस्मृति १०६ रहस्यशास्त्र १५३ महाभारत ७८, १४१ रामकण्ठ ३८ महार्थमञ्जरी ५०, ५७, ६१, ८७, १०५, रुद्रयामल १, ४, ८, १७६ १३८, १४२, १६९ रुद्रयामलसार १०४ महार्थमञ्जरीपरिमल २, ७, १७, २१, लक्ष्मीतन्त्र १३ ५०, ५६, ५९, ६९, ७१, ७७, लुप्तागमसंग्रह २, ३, ७, १०१ ७८, ८०, ८२-८३, ८५-८६, ८९, ९७, वाक्यपदीय ४, ६ १००, ११५, ११९, १२९, १३१, वाक्यसुधा १२४-१२५ १५९-१६०, १६३-१६४, १६६ वाचस्पतिमिश्र ६५, ७३-७४ महास्वच्छन्दतन्त्र ६ वाजसनेयसंहिता १३५ महिन्नस्तव ४५ वामकेश्वरतन्त्र १, २१ महेश्वरानन्द ६१, ७०-७१, ७८, ८०, वामननाथ १००-१०१, ११३, १७२ ८३, ८५, ८९, १३५, १४२, १७० वायवीयसंहिता ४ मालिनीमत १ वायुपुराण ८ Courtesy: Shri Tarun Dwivedi, Surviving Son of Late Vraj Vallabh Dwivediji (15 Jul 1926 - 17 Feb 2012)
img123_2R
:विज्ञानभैरव : १८४ वासिष्ठदर्शन ८५ शिवस्तोत्रावली (व्याख्या) २४, १४३, वासुदेव ५१ १६१-१६२ विज्ञानभैरव ३, ५९, ६६, ६९, ८५-८६, शिवोपाध्याय २५, २८, ३९, ४४, १००-१०१, १२०, १२५, १६०, ४८-४९, ५१, ६१, ६९-७०, ७३, ७८- १६८, १७२ ७९, ८५-८७, ८९, ९४, १०३, ११९- विज्ञानभैरवोद्योत १, ७ १२०, १२४, १७२ विद्यारण्य १२४ शैवतन्त्र ७८ शैवशास्त्र २८ विनय-अर्थ-कथा २९-३० शैवागम ६० विमर्शदीपिका ११३, १३७ श्रीकण्ठीसंहिता ७, १५९ विरूपाक्षपञ्चाशिका १००, ११३, ११८, श्लोकवार्त्तिक ६५ १४३ संवित्प्रकाश १३५ विवेकमार्तण्ड ९२ सङ्केतपद्धति ४३, ८९, १६०-१६१ विष्णुयामल १, ८ सङ्गीतशास्त्र ४६-४७ वीरयामल १५४ साङ्ख्यकारिका ६५, ८८ वीरावलीकुल १७० साङ्ख्यकौमुदी ६५ वेदभाष्यकार ६७ साङ्ख्यदर्शन ५३, १००, १४५ वेदान्तशास्त्र ९६ सात्वतसंहिता १० वैदिकपदानुक्रमकोश ६७ सात्वतसंहिताभाष्य १५७ व्यास (योगभाष्यकार) ७३-७४, ११७ सायणाचार्य ६७ शक्तिसंगमतन्त्र ४९, ९३, १३३ सारस्वती सुषमा ६० शङ्कराचार्य १२४ सिद्धपाद १७२ शतपथब्राह्मण ६७ सिद्धातन्त्र १, ८ शाक्तदर्शन १३८ सिद्धान्तसंग्रह १०१ शारदातिलक ४ सुभगोदयवासना १६४ शिवदृष्टि(कार) ६१, ८४, ११५ सूत्र-अर्थकथा ३० शिवपुराण ४ सोमशम्भु ६२ शिवसूत्र २६, ५५, ५७, ६९-७०, ७८, सोमानन्द ११५ १०७, ११०, १६०, १६४ सौगत १३७ शिवसूत्रविमर्शिनी ९, १८, ४१, ५४, सौन्दर्यलहरी ४ ५६, ५९, ६८-६९, ७७, ८०-८३, १०९, सौभाग्यसुधोदय ८-९ ११५, ११९-१२०, १२६, १४८-१५०, स्तवचिन्तामणि ८१, १२९, १३८, १५९, १६२-१६३, १७३ १४४, १६२