BharatKosha
Back to the archive

इच्छानुसार संतान

Ichhanusar Santan

by बीरेन्द्र गुप्त (Virendra Gupta)

Source: Mumukshu Bhawan Varanasi Collection - इच्छानुसार सन्तान · अश्विनी कुमार, प्रकाशन मन्दिर / वीरेन्द्र नाथ (origin)

Devanagarihipublished250 pages

ऋतु आहार विहार

Page 38Permalink

को और ध्यान रखना चाहिये।

वात प्रकोप-कटु, तीक्ष्ण कपैला, रूखी, हल्की थोड़ी वस्तु और बासी (रात्रि का रहा हुआ) अन्न भक्षण, संध्याकालिक मैथुन, शोक, भय, अति परिश्रम, प्रहार, अन्न-जल का परित्याग, अजीर्ण, १४ वेगों के प्रतिरोध, (मल, मूत्र, आँसू आदि वेगों का रोकना) और जल में तैरने से वायु कृपित होती है और उसके यत्नों से शान्त होती है।

पित्त प्रकोप- तिल, काँजी, मध, दही, कटु, तीक्ष्ण नमक, खटाई के भक्षण, शरद ऋतु में अधिक धूप में प्रमण, क्रोध, उपवास, तृष्णा, क्षुधा व रोध और अजीर्ण के होने से, मध्यादि, तथा अर्द्ध-रात्रि में शरद ऋतु के समय पित्त कृपित होता है और उसके यत्न से शान्त होता है।

कफ प्रकोप- दही, दूध, नवीन अन्न, शीतल जल, खटाई, नौन, घी, तिल, भारी वस्तु और मीठी वस्तु भक्षण, दिन में निद्रा, प्रातःकाल ही भोजन करने से कफ कोप को प्राप्त होता है और उसके यत्नों से शान्त होता है। अतः आहार-विहार पर सदैव ध्यान रखना चाहिए।


ऋतु आहार-विहार

वसन्त- इस ऋतु में कृपित कफ रोगों को पैदा कर अग्नि को मन्द कर देता है। इसलिए इस ऋतु में मधु युक्त हर सेवन करें चित्रक चूर्ण तथा कफ हारी पदार्थ सेवन करें।

ग्रीष्म- ग्रीष्म ऋतु में सूर्य अपने तेज से प्राणी मात्र का बल हर लेता है इसलिए खस आदि के पदें लगे हुए शीतल स्थान में तथा वृक्षों की सघन छाया में फूहारे आदि के समीप निवास करना, गुड़ युक्त हर, मधुर भोजन, दाख, क्षार, सत्तु, मिश्री, अनार

इच्छानुसार सन्तान

३४

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

Page 39Permalink

आदि का रस, चिकने और शीतल पदार्थों का भोजन जल क्रीड़ा, खस के पंखों की पवन, चन्दन कपूर आदि का लेपन, दिन में १ घण्टा निद्रा और सुगन्धित पुष्पों का सेवन करना चाहिए। परन्तु इस ऋतु में कटु, तीक्ष्ण, नौन, खटाई, विदाही पदार्थ, मध्य श्रम और घूमना ये हानिकारक हैं।

वर्षा- इस ऋतु में वायु का कोप होता है इसलिए सैन्धव युक्त हर, चिकनी वस्तु, नौन, खटाई, चावल, साँठ, मिर्च काली, पीपल, पीपला मूल, चित्रक और सैन्धव युक्त, दही, उष्ण जल, कूप जल, श्वेत वस्त्र, भ्रमण हल्का भोजन और विरेचन करना चाहिए, परन्तु दिन में सोना श्रम, धूप तालाब का जल, दही, वन में निवास और विशेष मैथुन ये हानिकारक हैं।

शरद्- शरद् ऋतु में पित्त कृषित हो जाता है इसलिए मिश्री युक्त हर, सांठी चावल, मूंग, सरोवर का जल और औटे हुए दूध का सेवन करना चाहिए, परन्तु तीक्ष्ण वस्तु, खटाई, धूप में घूमना पूर्व दिशा की पवन लेना और दिन को सोना ये हानिकारक हैं।

हेमन्त- गौ तथा भैंस का नवीन घी, गुड़, सीठ युक्त हर्ष मीठा दही, तिल, गेहूँ, उर्द और मिश्री आदि मिष्ठान पदार्थ खाना नमक मिलाकर तेल मर्दन करना, निर्वात स्थानों में रहना नवीन गरम ऊन का वस्त्र पहनना चाहिए।

शिशिर-छोटी पीपल युक्त हर्ष, काली मिर्च, अदरक, नवीन घी, सैंधा नौन, उत्तम गुड़, दही भोजन तथा आहार विहार पूर्वोक्त लिखित सेवन करें।

उक्त ऋतुचर्या के नियमानुसार व्यवहार करने से ऋतु जन्य व्याधि का भय नहीं रहता। मनुष्यों को चाहिए कि इन नियमों से ऋतु पर्यन्त निर्वाह न कर सकें तो प्रत्येक ऋतु के अन्तिम सात दिन तक तो अवश्य ही नियम को पालें और आय दिन से अग्रिम ऋतुचर्या के आहार विहारों की ओर ध्यान देकर बर्ताव करें तो सर्वेव रोग रहित रहकर ऋतु जन्य व्याधियों के चक्र से विमुक्त रहेंगे।

इच्छानुसार सन्तान३५वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

प्रातः काल

Page 40Permalink

प्रातःकाल

उठो देव गण! जागो, सुन्दर प्रभात-वेला आई। निशा-देवी गृह को चली, उषा अरुणिमा नभ छाई॥ नव जीवन की आभा फैली, हुआ प्रकृति का नव श्रृंगार। दिव्य ज्योति का उदय हुआ, फिर चमक उठा सारा संसार॥

देखो कितना सुन्दर और सुहावना समय है। इस समय को अमृतवेला कहा जाता है। इस समय प्रकृति कितनी शान्त और सुहावनी होती है। इस शान्ति और सुहावनेपन को यदि हम अपने हृदय में पान कर लें तो अमृतमय हो सकते हैं। यह तो है ही कि इस सुन्दर अमृतवेला में जो संस्कार हम अपने में डालेंगे, वे हमारे अन्दर अमर हो सकते हैं, स्थायी हो सकते हैं।

ब्राह्मो मुहूर्त उत्तिष्ठे ज्जीर्णाजीर्ण।

निरुपयन् रक्षार्थ मायुषः स्वस्थ्योः॥

अर्थ- रात्रि के अन्त और सूर्योदय के एक घण्टा पूर्व समय को ब्राह्ममुहूर्त कहते हैं। जिस समय मूर्गा बींग (ध्वनि) देता है वही उठने का समय है मूर्गा प्राकृतिक बिगुल, भौंपु, घड़ी का एलार्म है जो ब्राह्ममुहूर्त के समय बोलता है। उसी समय उठकर अंग के जीर्ण-अजीर्ण का ज्ञान करना चाहिए और अजीर्ण मालूम पड़े तो न उठना चाहिए, और धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ा लेना चाहिए। अभ्यास से कष्ट नहीं होता। निद्रा त्यागते (चारपाई से उठते) ही पारब्रह्म परमेश्वर का ध्यान करके शय्या से उठो। प्रातः काल वेद मंत्रों का उत्तम रीति से सानन्द पाठ व उच्चारण करने से आत्मा उत्साहित होकर मानसिक दुर्भाव रूपी शत्रुओं का नाश होता है।

इच्छानुसार सन्तान

३६

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

Page 41Permalink

ब्रह्ममुहूर्त में पढ़ने योग्य मंत्र पाठ।

ओं प्रातरर्गिन प्रातरिन्द्रं हवामहे प्रातर्भिन्नावरुणा प्रातरशिवना।

प्राभर्गं पृषणं ब्रह्मणस्पतिं प्रातस्सो ममृत रुद्रं हुवेम॥१॥

ओं प्रातर्जितं भगमुग्रं हुवेम वयं पुत्रमदितेतो विधत्ता।

आध्रशिचर्घं मन्य मानस्तुरिचिद्राजा विघ्नां भगं भस्तीत्याह॥२॥

ओं भग प्रणेतर्भग सत्यराधो भगो धियमुदवा ददन्तः।

भगप्रणो जनय गोभिर्शर्वैर्भग प्र नृभिनृं वन्तः स्याम॥३॥

ओं उतेदानीं भगवन्तः स्यामोत प्रपित्त्व उत मध्ये अहहनाम्।

उतोदिता मघवन्सूर्यस्य वयं देवानां सुमती स्याम॥४॥

ओं भग एव भगवीं अस्तु देवास्तेनवयं भगवन्तः स्याम।

तं त्वा भग सर्वं इज्जोहवीति स नो भग पुरएताः

ब्रह्मवेद ७/४१/१ से ५ तक

अर्थ- हे स्त्री पुरुषों! जैसे हम विद्वान् उपदेशक लोग प्रभातवेला में स्वप्रकाशस्वरूप परम ऐश्वर्य के दाता और परमेश्वर्ययुक्त, प्राण उदान के समान प्रिय और सर्वशक्तिमान सूर्य, चन्द्र को जिसने उत्पन्न किया है, उस परमात्मा की स्तुति करते हैं और भजनीय, सेवनीय, ऐश्वर्य युक्त, पुष्टिकर्ता, अपने उपासक, वेद और ब्रह्माण्ड के पालन हारे, अन्तर्धानी प्रेरक और पापियों को रलाने हारे और सर्वरोगनाशक जगदीश्वर की स्तुति प्रार्थना करते हैं, वैसे तुम लोग भी किया करो॥१॥

प्रातः पाँच घड़ी रात्रि रहे, जयशील ऐश्वर्य के दाता, तेजस्वी, अन्तरिक्षस्य सूर्य की उत्पत्ति करने हारे और जो कि सूर्यादि लोकों का विशेष करके धारण कर्ता, सब का जानने हारा, दुष्टों का भी दण्डदाता और सबका प्रकाशक है- उस भजनीय स्वरूप को इस प्रकार सेवन करता है और भगवान् परमेश्वर भी इसी प्रकार सबको उपदेश करता है कि 'जो मैं सूर्यादि जगत् को बनाने और धारण करने हारा हूँ, उस मेरी आज्ञा में तुम चला करो'॥२॥

इच्छानुसार सन्तान

३७

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

Page 42Permalink

हं भजनीय स्वरूप! सबके उत्पादक, सत्याचार में प्रेरक, ऐश्वर्यदाता! हमें प्रज्ञा दीजिए और अपने दान पर हमारी रक्षा कीजिए! आप, घोड़े आदि उत्तम पशुओं के योग से राज्यश्री को हमारे लिए प्रकट कीजिए। आपकी कृपा से हम लोग उत्तम मनुष्यों के सहयोग से बहुत वीर मनुष्य होंगे।॥३॥

हे भगवान्! आपकी कृपा और अपने पुरुषार्थ से हम लोग इस समय प्रकर्षता तथा उत्तमता की प्राप्ति में और इन दिनों के मध्य में ऐश्वर्ययुक्त और शक्तिमान होंगे। और हे परमपूजित! असंख्य धन देने हारे! सूर्य लोक के उदय में पूर्ण विद्वान् धार्मिक आप लोगों की अच्छी उत्तम प्रज्ञा और सुमति में हम लोग सदा प्रवृत्त रहें।॥४॥

हे सकलेश्वर्यसम्पन्न जगदीश्वर! जिससे आपकी सब सज्जन निश्चय करके प्रशंसा करते हैं वह आप, हे ऐश्वर्यप्रद! इस संसार और हमारे गृहस्थाश्रम में अग्रगामी और आगे सत्य कर्मों में बढ़ने हारे हजिए और जिससे सम्पूर्ण ऐश्वर्ययुक्त और समस्त ऐश्वर्य के दाता होने से आप ही हमारे पूजनीय देव होंगे, इसी हेतु से हम विद्वान लोग सकलैश्वर्य सम्पन्न होके सब संसार के उपकार में तन, मन, धन से प्रवृत्त हों।॥५॥

ब्रह्ममुहूर्त में उठने के सम्बन्ध में एक पश्चिमी कहावत सत्य है। 'अरलि टु बैड एण्ड अरलि टु राइज, इज द वे टु वि हैलिड वैलिड एण्ड वाइज'। अर्थात् सवारी सोना और सवारी जागना स्वास्थ्‍य ऐश्वर्य और धन की वृद्धि के लिए उत्तम है। वैद्य भी कहते हैं कि दिन को अधिक सोये रहने तथा रात्रि को अधिक जागे रहने का क्रम मत डालो इससे स्वास्थ्‍य और धन का नाश होता है।

जिस समय श्री रामचन्द्र जी वन यात्रा को जा रहे थे। और पहला विश्राम पंचवटी में किया। उस समय जब भरत जी उनसे मिलने को गये तब उन्होंने श्री रामचन्द्र जी से कहा भ्राताजी

इच्छानुसार सन्तान

३८

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

उषः पान

Page 43Permalink

मैंने कभी यह नहीं चाहा कि आप वन को जायें। यदि मैंने कभी भी ऐसा विचार हो तो मुझे उतना ही पाप लगे जितना सूर्योदय के पश्चात् सो कर उठने वाले को लगता है। अब आप स्वयं विचार लें कि सूर्योदय के पश्चात् उठने से कितनी हानि होती है। इसलिए शरद् ऋतु में ५।। या ६ बजे और ग्रीष्म ऋतु में ४।। या ५ बजे तक अवश्य ही उठ जाना चाहिए। शय्या से उठकर उक्त वेद मंत्रों द्वारा ईश्वर का ध्यान करने के पश्चात् सर्वप्रथम अपना दाहिना हाथ देखना और ध्यान करना कि प्रभु मेरे इस हाथ से कोई अपयश न हो और मुझे इस हाथ द्वारा धन, ऐश्वर्य और स्वास्थ्य निरोगता प्रदान करो, तदनन्तर दर्पण में अपना मुख देखकर हास और वृद्धि पर दृष्टि डालना चाहिए दर्पण आपको स्पष्ट बता देगा कि आपके स्वास्थ्य में कमी आ रही है अथवा वृद्धि हो रही है। तत् पश्चात् अपनी पत्नी या पुत्र को देखना उचित है।


उषःपान

प्रातःकाल उठकर प्रथम जल पीने का विधान शास्त्र में है इससे मल (पाखाना) खुलकर आता है और उत्साह में वृद्धि होती है। किसी-किसी को प्रातः कालीन शीतल जल लाभ नहीं करता। उनको उचित है कि वे हल्के उष्ण जल में किंचित लवण मिश्रित कर पान करें।

अम्लसःप्रसुतीरष्ठीखावनुदितेपिवेत।
वातपित्तकफान्जित्वा जीवैर्द्वर्षशतं सुखी॥
अर्शःशोथग्रहरायोज्वरजठर
जराकृच्छ्रमेदोविकारा।मूत्राघातात्त्रपित्तश्रवण
मलशिरःश्रीणिशुलाक्षिरोगाः॥ये चान्ये वातपित्त क्षतज
कफकृताव्याधयःसन्तिजन्तोः।तां स्तानभ्यास
योगादपहरितपयःपीतमन्तेनिशायाः॥

इच्छानुसार सन्तान

३९

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

मलमूत्र त्याग

Page 44Permalink

अर्थ- आठ चुल्हू जल प्रातःकाल पीने से अर्श, शोथ, संग्रहणी, उदर रोग, बुढ़ापा, कूष्ठ, मेदरोग मूत्रधात, रक्तपित्त, कान रोग, सिर शूल, नेत्ररोग, वात, पित्त, कफ, रक्त से उत्पन्न होने वाले रोग नष्ट होकर सौ वर्ष की आयु सुखपूर्वक व्यतीत होती है।

★★★

मल मूत्र त्याग

मूत्रोच्चारसमुत्सर्गं दिवा कुर्यादुदक्ष मुखः।

दक्षिणाभिमुखो रात्रौसन्ध्ययोश्चयथा दिवा॥

मनु४/५०

अर्थ- दिन और दोनों संध्याओं में उत्तर दिशा की ओर मुख करके और रात्रि को दक्षिण दिशा को मुख करके, मल, मूत्र त्याग किया करें।

मूत्रं नोत्तिष्ठिता कार्यम्।

अर्थ- (महाभारत अनुशासन पर्व १०४) खड़े होकर पेशाब नहीं करना चाहिये, यह अमंगलकारी और अलक्ष्मी दायक है। कालान्तर में पक्षाघात, हृदय रोग, आंत का उत्तरना, राशा जैसे भयंकर रोगों का हो जाना सम्भव है।

प्रत्यग्निं प्रतिसूर्यं च प्रतिसोमोदकद्विजान्।

प्रतिगां प्रतिवातं च प्रशा नश्यति मेहतः॥

मनु४/५२

अर्थ- अग्नि, सूर्य, चन्द्र, जल ब्राह्मण, गौ और वायु इनके सम्मुख मूत्र करने वाले की बुद्धि नष्ट होती है।

मल-मूत्र त्यागते समय उपरोक्त बातों का ध्यान रखना और उस समय बातें न करना किसी भी कार्य को न सोचना, परन्तु यह ध्यान करना उचित है कि मल का विसर्जन ठीक प्रकार हो रहा है और पेट शुद्ध हो गया। सबसे बढ़कर मनुष्य शरीर को हानि

इच्छानुसार सन्तान

४०

वीरेन्द्र गुप्ता

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

Page 45Permalink

पहूँचाने वाले जितने विष शरीर में पैदा होते हैं उनमें सबसे अधिक विष विषावरोग (मल वेग के रोकने) से होता है। मल जब तक पूर्ण रूप से साफ होता रहता है तो मनुष्य सतेज और स्फूर्तियुक्त रहता है। जहाँ मल रुका सोई अन्य व्याधियाँ हुई कि मानव शरीर निस्तेज हो अनेक रोग जाल में फँस जाता है। किसी ने सत्य कहा है— प्रतिदिन दस्त साफ हो और खुलकर भूख लगे, इससे बढ़कर और क्या स्वस्थता होती है। मल त्याग की इच्छा होते ही मल का त्याग करना चाहिए, उस समय को किसी भी कार्य में न टालना चाहिए। जब शरीर में मल रुक जाता है तो वायु दूषित होती है जो पेट से न निकल कर पेट में ही भरने लगती है जिससे आध्यान होता है और हृदय पर दबाव पड़ता है। जिससे प्रतिशय्य अस्थि शोथादि होते हैं। उदरस्थ मल सूखकर पत्थर के समान कठोर हो जाता है जो सुगमता से फिर बाहर नहीं आ सकता। अर्श और उदर में भारीपन होकर अनेक रोग उत्पन्न हो जाते हैं। थोड़ी गर्मी और सर्दी सहन नहीं होती, सदा सिर में दर्द रहता है, इसका प्रभाव शनैः शनैः मन पर होने लगता है। थोड़ा-सा परिश्रम भी अधिक भार रूप अनुभव होता है। मन हर समय शोक और चिन्तित रहता है आनन्द एकदम विलीन हो जाता है, धीरे-धीरे रक्त और त्वचा भी दूषित होने लगती है। यह सब उपद्रव तभी होते हैं जब द्तिहित संयोग विरुद्ध पदार्थों का सेवन किया जाय और समय पर शौच के लिए न जाया जाय और मल वेग को रोक कर अन्य कार्य में लग जाय। शौच का समय निश्चित कर लें। उस समय इच्छा हो या न हो शौच अवश्य ही जाना चाहिए जिससे आँतों को अश्यास पड़ जाये। पेट में विबन्ध (कब्ज) हो जाने पर भोजनोपरान्त दोनों समय दो नग अजीर और सात नग मुनक्का खाना चाहिए। इससे भोजन शीघ्र पचता है और पेट का मल भी साफ होकर शरीर हल्का रहता है।

इच्छानुसार सन्तान

४९

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

दन्त धावन

Page 46Permalink

सदैव के विबन्ध रोगी को त्रिफला (हरड, बहेड़ा, आंवला) समान भाग को दरदरा कूटकर नियम प्रकार सेवन करें। इससे पेट नेत्र तथा मस्तिसक रोग दूर होकर बाल सफेद नहीं होते और वृद्धावस्था भी समीप नहीं आती।

चैत्र वैशाख में ४ मासे त्रिफला चूर्ण ४ मासे शहद ज्येष्ठ, आषाढ़ में ४ मासे त्रिफला चूर्ण ४ मासे मुनक्का या गुड श्रावण, भद्रपद में ४ मासे त्रिफला चूर्ण १ मासे काला नमक आश्विन, कार्तिक में ४ मासे त्रिफला चूर्ण ४ मासे मिश्री मार्गशीर्ष पौष में ४ मासे त्रिफला चूर्ण १ मासे सीट माघ, फाल्गुन में ४ मासे त्रिफला चूर्ण १ मासे पीपल छोटी

शौच के लिए सबसे अच्छा स्थान अपने घर के अन्दर ही शौचालय बनवा लेना है, जो कि बिल्कुल हवादार हो और सुगमता से स्वच्छ हो सके। शौचालय बनवाते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि प्रातःकाल और दिन में उत्तर दिशा को मुख करके बैठ सकें और रात्रि को दक्षिण दिशा को मुख करके सुगमता से बैठ सकें।

★★★

दन्तधावन

दंत शरीर की रक्षा का द्वार है इनके स्वस्थ रहने से शरीर स्वस्थ रहता है। सफेद दंत अच्छे लगते हैं, मैले पीले दंत देखकर घृणा होती है और मैल के कारण ही कौड़े लग जाते हैं।

अधिक गर्म अधिक ठंडा जल, प्रथम गर्म और पश्चात् ठंडा जल या पदार्थ, अधिक कड़ी वस्तु का चबाना खेंचना, तोड़ना, सोने, मन्त्र मुख में पान आदि रखकर सोना यह दंतों को रोगी बनाते हैं। दंतों की रक्षा के लिए कौन्ड नीम गौन्दनी और सिहोड़े को दातुन उत्तम है और दातुन को भली प्रकार चबाकर बारीक कूँची से हल्के हल्के दंत साफ करने चाहिए अन्त में दातुन को

इच्छानुसार सन्तान

४२

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

नेत्र

Page 47Permalink

चौर कर या जीवी आदि से जीभ को भी साफ करें ताकि जीभ के ऊपर का सफेद मैल सोफ हो जाय और मुख से दुर्गन्ध न आवे। मंजन कपूर देशी इमाराश, फिटकरी की खील १ तोला, सेलखड़ी पिसी हुई १० तोला सब को मिला कर पीस लें। रात्रि को सोते समय मंजन करने से दीर्घों को विशेष लाभ होता है और कौड़ा नहीं लगता।

★★★

नेत्र

नेत्र बिन सुना संसार

शरीर में नेत्र कितना उपयोगी अंग है। इसके बिना मनुष्य जीवन व्यर्थ है। नेत्र हीन व्यक्ति न तो कोई प्राकृतिक दृश्य का सुख और आनन्द ले सकता है और न ही ईश्वरीय रचनाओं का। वह रूप, रंग, व्यक्ति, पशु, पक्षी आदि को केवल सुनकर ही अनुमान लगा लेगा। सत्य तो यह है कि नेत्र हीन होना सबसे बड़ा कष्ट है।

प्रातःकाल नेत्रों को शुद्ध और ताजे जल से भली प्रकार धोना चाहिए। काँच का ग्लास जो नेत्र धोने के लिए ही होता है। उसमें जल भर कर चाँक्या सूतों को खील २ रत्ती डाल कर उसमें नेत्रों को डुबाकर धोना चाहिए। नेत्र खुले रहें और २,३ मिनट तक डुबे रहें। ऐसा करने से नेत्रों के अनेक रोग नष्ट हो जाते हैं। यदि इस क्रिया का नित्य न कर सकें तो सप्ताह में दो बार अवश्य करें, रात्रि का नेत्रों में लगाने के लिए 'नेत्र मणि' उत्तम है। सोफ और लाल इलायची के दानों को मिलाकर भोजन के पश्चात् खाने से नेत्रों की ज्योति बढ़ती है और पान खाने की आदत भी छूट जाती है।

★★★

इच्छानुसार सन्तान

४३

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

अभ्यंग

Page 48Permalink

अध्ययन

शरीर में तेल मर्दन करने से शरीर पुष्ट होकर हल्का स्फूर्तिदायक और सुन्दर हो जाता है। जिस प्रकार मशीन में तेल देने से मशीन हल्की और सुगमता से चलने लगती है उसी प्रकार शरीर भी तेल मर्दन से स्फूर्तिदायक होकर सुगमता से कार्य करने लगता है। जाड़ों में तीसरे दिन और गर्मियों में दसवें दिन तेल मर्दन करना चाहिए।

★★★

व्यायाम

व्यायाम क्षुण्ण गात्रस्य आयुस्तेजो यशोबलम्।

प्रवर्धनो मनुष्यस्य तस्माद् व्यायाममाचरेत्॥

अर्थ- व्यायाम करने से जिसका शरीर पुष्ट हो गया है, उस मनुष्य की आयु तेज कीर्ति और बल में वृद्धि हो जाती है, इसलिए मनुष्य को व्यायाम करना चाहिए।

जिस प्रकार प्रयोग में न आने वाली मशीन को जंग लग जाती है और पुनः चलाने पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाती इसी प्रकार मनुष्य शरीर है। इसमें भी जिस अंग से कार्य नहीं लिया जायगा तो वह अंग शिथिल पड़ जायेगा। व्यायाम द्वारा प्रत्येक अंग पुष्ट होकर निरोगता पाकर अपने काम को सुचारू रूप से कर सकते हैं समर्थ होंगे।

★★★

इच्छानुसार सन्तान

४४

वीरेंद्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

स्नान

Page 49Permalink

स्नान

गुणा-दश स्नान परस्य साधौ,

रूपंच तेजश्च बलश्च शौचम्।

आयुष्यं मारोग्यमलोलुपत्वं,

दुःस्वप्न नाशश्च यशश्च मेधा॥

अर्थ- स्नान से रूप, तेज, बल, शौच, आयु, आरोग्यता, यश तथा धारणवती बुद्धि बढ़ती है। मल और स्वप्न दोष का नाश होता है।

स्नान से बुद्धि ठीक रहती है शरीर हल्का होता है भोजन और कार्य में रुचि बढ़ती है पूजनदि में ध्यान लगता है, शरीर की कान्ति सुन्दर होती है, शरीर सुखील और दृढ़ होता है स्नान से अनेक रोगों को दूर किया जा सकता है। सबसे उत्तम स्थान स्नान के लिए नदी या सालाब है। स्नान सदैव ताजे ठंडे जल से करना चाहिए। सिर पर गर्म जल डालने से कोश शीघ्र पंक जाता है, नेत्रों की ज्योति मन्द पड़ जाती है, स्मरण शक्ति निर्बल हो जाती है। गर्म जल में ठंडा जल मिलाना विष रूप हो जाता है ऐसे जल को कभी प्रयोग में नहीं लाना चाहिए।

न संहताभ्यां पाणिभ्यां कराडुयेदात्मनः शिरः।

न स्पृशेच्छैतदुच्छिष्टो न चस्नायाहिना ततः॥

अर्थ- दोनों हाथों से एक साथ अपना सिर न खुजोवे और झूठे हाथों से सिर न छुए और बिना सिर पर जल डाले स्नान न करे।

तेल मर्दन के पश्चात् बैसन का उबटन करके स्नान करना उत्तम है। भोजन पाने के पश्चात् स्नान करना मन्दारिन

इच्छानुसार सन्तान

४५

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

संध्या वन्दन

Page 50Permalink

उत्पन्न करता है। कम से कम सप्ताह में एक बार सारे शरीर को कच्चा दूध मलकर स्नान करना उत्तम है। दूध से शरीर का मैल साफ होकर शरीर पुष्ट और सुन्दर होता है। कहावत है—'दूध नहाओ पूतन फलो' इससे प्रतीत होता है पहले हमारे पूर्वज दूध से स्नान करने वाले को उतना ही भाग्यशाली मानते थे जितना उत्तम गुणवान पुत्र के प्राप्त करने वाले को।

★★★

संध्या वन्दन

मनुष्य जीवन को यशस्वी, परक्रीम, ख्यातिमान बनाने वाला उपाय है तो वह ईश्वर स्मरण ही है। हमारा इतिहास इस बात का साक्षी है कि जितने भी पराक्रमी, बुद्धिमान, तेजस्वी पुरुष एवं देवियों हुई हैं वे सब एक मात्र तप के ही बल से हुए हैं। हम ईश्वर का स्मरण करते हैं, जिसके प्रभाव से हमारी बुद्धि शुभ बनती है इससे हम सम्पूर्ण पर चल कर सानन्द निर्विघ्न अपनी जीवन यात्रा समाप्त करते हैं। हमारी सबसे बड़ी यह इच्छा रहती है कि हे ईश्वर हमें सदबुद्धि दो, बिना सदबुद्धि के हम अनेक दुःखों में पड़कर कष्ट भोगते हैं। गृहस्थ जीवन में, अनेक कार्य ऐसे हो जाते हैं जिन को द्वारा गृहस्थी हिंसा के पाप से बच नहीं पाता। जैसे भोजन तैयार करने में लकड़ी के साथ घुन या अन्य जन्तुओं का जल जाना, बहारी (झाड़ू), लगाते समय चीटियों आदि का मर जाना आदि अनेक ऐसे कर्म हैं। इन्हीं पाप कर्मों का प्रायश्चित्त करने के लिए हमारे ऋषियों ने पंच महायज्ञ के नाम से नित्य कर्म में पाँच यज्ञों को करना बतलाया है।

पञ्च सूना गृहस्थस्थ चुल्ही पेचरायुपस्करः।

कराठनी चोदकुम्भश्च वध्यते यास्तु वाहयन्॥

मनु ३/६८

इच्छानुसार सन्तान

४६

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

Page 51Permalink

अर्थ- यह पाँच वस्तु गृहस्थ में हिंसा का मूल हैं। चूर्त्ता, चक्की, बूहारी, उलूखल, मूसल, जल का घड़ा इनको अपने कर्मों में लाता हुआ (पाप से) बँध जाता है।

तासां क्रमेण सर्वासां निष्कृत्य महर्षिः।

पञ्च कल्पता महायज्ञः प्रत्यहं गृसमेधिनाम्॥

मनु ३/१९

अर्थ- गृहस्थियों को उन पापों के प्रायश्चित्तार्थ महर्षियों ने प्रतिदिन के पंच महायज्ञ रचे हैं।

अध्यापन ब्रह्मयज्ञः पितु यज्ञस्तु तर्पणम्।

होमो दैवोबलि भौतोनयज्ञोऽतिथिपूजनम्॥

मनु ३/७०

अर्थ- ब्रह्मयज्ञ=वेद पाठ स्वाध्याय करना। पितु यज्ञ= तर्पण माता-पिता गुरु आदि को भोजन वस्त्र से तृप्त करना। देवयज्ञ=होम अग्नि होत्र करना। बलिवैश्य यज्ञ=बनाये हुए भोजन में से जो लवण रहित हो उसकी दस आहुति अग्नि में दें। अतिथि यज्ञ=विद्वानों का सत्कार करना।

अधं स केवलं मुङ्क्तयः पञ्चत्यात्मकारणात्।

यज्ञं शिष्टाशनं द्वीतस्ततामन्नं विधीयते॥

मनु ३/१२८

अर्थ- जो केवल अपने लिए अन्न पकाता है वह निरापाप खाता है, और जो यज्ञादि से शेष अर्थात् बलिवैश्य यज्ञ के पश्चात् का भोजन है वह सज्जनों का भोजन है।

यज्ञशिष्टाशनः सन्तो मुच्यन्ते सर्वकिल्बषैः।

भुज्यंते ते स्वर्घं पाप ये पञ्चत्यात्मकारणात्॥

गीता ३/१३

अर्थ- कारण! कि यज्ञ से शेष बचे हुए अन्न को खाने वाले श्रेष्ठ पुरुष सब पापों से छूटते हैं और जो पापी लोग अपने शरीर पोषण के लिए ही (अन्न) पकाते हैं, वे तो पाप को ही खाते हैं।

इच्छानुसार सन्तान

४७

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

Page 52Permalink

गाय, कूत्ता, कौवा आदि को पहले भोजन देना बाद में आप खाना। अतिथि यज्ञ = बिना बुलाये, बिना सूचना के विद्वान्, सन्यासी या अन्य जन गृह पर आये तो उसे भोजन कराकर आप भोजन पायें।

उपरोक्त पाँच यज्ञों को गृहस्थ जीवन में नित्यप्रति अवश्य ही करने चाहिए। जिन परिवारों में गृहस्थ में यह पाँच यज्ञ कर्म नित्य होते हैं उस जगह शान्त, जीवन, धन, यश और ऐश्वर्य की दिन प्रतिदिन वृद्धि होती है।

अग्नौ प्रास्ताहुतिः सम्यगादित्यमुपतिष्ठते। आदित्याज्जायते वृष्टिवृष्ट्यर्न् ततः प्रजाः॥

मनु ३/७६

अर्थ- अग्नि में डाली आहुति आदित्य को पहुँचती है और सूर्य से वृष्टि होती है, और वृष्टि से अन्न, अन्न से प्रजा होती है।

मन्त्र पाठ के पश्चात् यज्ञ में घृत अथवा हवि की आहुति देते हैं। आहुति देने के पश्चात् 'इदन्मम' का उच्चारण करते हैं जिसका अर्थ है 'यह मेरा नहीं'।

एक यांजक इदन्मम कहकर यज्ञाग्नि को हवि देता है। वह यज्ञाग्नि उस हवि को अपने ही पास न रखकर इदन्मम कहती हुई ज्वालाओं को देती है और वह ज्वालाएँ याजक की दी हुई हवि को अपने पास नहीं रखती वह भी इदन्मम कहती हुई गगन मण्डल को दे देती हैं। वह गगन मण्डल उस हवि को अपने पास न रखकर इदन्मम का उच्चारण करता हुआ मेघों के अपेग कर देता है और वह मेघ उस हवि को सब के समान उपयोग के अधिकार की वस्तु समझ कर अपने पास न रखकर वर्षा की जल धारा के साथ इदन्मम का मधुर संगीत गा-गा कर नसुन्धरा को सौंप देता है।

इच्छानुसार सन्तान

४८

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

Page 53Permalink

माता अपना सब कुछ पुत्रों को ही दे देती है। वह अपने लिए कुछ भी नहीं रखती, तो यह कैसे हो सकता है कि माता वसुंधरा एक याजक की दी हुई हवि को अपने पास रख सके। वह माता वसुंधरा भी उसे अपने पास नहीं रखती वह सबका अनुकरण करती है। वह लहराती हुई वनस्पति को करतल ध्वनि में इदन्मम का सन्देश सुना-सुना कर अपने पुत्रों के अर्पण कर देती है। इसी प्रकार गौ उस वनस्पति को चर कर अपने स्तनों से इदन्मम के नाद के साथ दूध की धारा यज्ञ में चढ़ाती हैं और हम मानव भी पूर्व की भांति इदन्मम का गान करते हुए यज्ञ में हवि चढ़ाते हैं। यही क्रम प्रतिक्षण पुनः पुनः चक्राकार में इदन्मम के गान का चलता रहता है।

इसलिए जो अग्निहोत्र हवन करता है वह सम्पूर्ण प्रजा का पालन करता है।

सूर्य अपनी किरणों द्वारा निरन्तर सब जगत के रस, गन्ध, दुर्गन्ध आदि को ऊपर खींचता रहता है। पुष्यादि की सुगन्ध, दुर्गन्ध का निवारण करती रहती है। जब सुगन्ध और दुर्गन्ध दोनों के समान परमाणु सूर्य की किरणों द्वारा ब्रह्माण्ड में पहुँच कर वायु को मध्यम कोटि का बना देते हैं, उस मध्यम कोटि के वायु से मध्यम कोटि की जल वृष्टि होती है और मध्यम कोटि की जल वृष्टि से अन्न और वनस्पति आदि भी मध्यम कोटि के होते हैं। उस अन्न से मनुष्यों के शरीर बल, वीर्य, बुद्धि, पराक्रम, धैर्य और शूरवीरतादि गुण भी मध्यम कोटि के होते हैं। क्योंकि जिसका जैसा कारण होता है वैसा ही उसका कार्य। इसी प्रकार जब मनुष्य अपने सुख लाभ के कारण अनेक प्रकार से दुर्गन्ध बढ़ाने वाले कार्य करता है, जैसे धूमपान, नवीन-नवीन प्रकार के कल-कारखाने जिसके द्वारा विषाक्त धूम उत्पन्न होता है वह सब वायु को अधिक दुर्गन्ध युक्त करके निकृष्ट बना देता है जिसका फल यह होता है कि उस निकृष्ट वायु से जल वृष्टि

इच्छानुसार सन्तान

४९

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

Page 54Permalink

आदि द्वारा अन्नादि और अन्नादि द्वारा मनुष्यों के शरीर, बल, बुद्धि, पराक्रमादि गुण और सभी कार्य निकृष्ट हो जाते हैं। जबकि वायु को दुर्गन्ध और निकृष्ट करने वाले मनुष्य ही हैं तो उसका निवारण भी मनुष्यों को ही करना उचित है। वह निवारण यज्ञ द्वारा ही हो सकता है। मनुष्य अपने कृत्यों द्वारा जितनी दुर्गन्ध उत्पन्न करता है। तो उसे उचित है कि उस दुर्गन्ध से अधिक न हो तो कम से कम दुर्गन्ध के बराबर ही सुगन्ध को भी यज्ञ द्वारा उत्पन्न करे।

हो सकता है आप कहें कि यज्ञ द्वारा ही सुगन्ध को क्यों उत्पन्न किया जाय। हम उसे पुष्प, तेल, इत्र, आदि का उपयोग करके उत्पन्न कर सकते हैं। परन्तु मेरे मित्र! इत्र आदि की सुगन्ध आप तक ही सीमित रहती है, और अग्नि उसके तत्वों को विकसित करके, वायु उसे दूर तक प्रसारित कर देती है। जिस प्रकार एक लाल मिर्च खाने से उसी खाने वाले को चरपरी लगती है और उसी को कष्ट देती है। यदि वही लाल मिर्च अग्नि के अर्पण कर दी जाय तो एक ही मिर्च अग्नि और वायु के सहयोग से दूर तक मनुष्यों को व्याकुल कर देती है, और अधिक समय तक मनुष्य खाँसते, छींकते रहते हैं। इसलिए उस इत्र पुष्पादि सुगन्धित पदार्थ को अपने पास न रखकर उसे अग्नि के अर्पण करके सबका उपकार करना उचित है।

हमारे पूर्वज दैनिक यज्ञ से लेकर अश्वमेध यज्ञ तक किया करते थे। उस समय वायु उत्तम होकर जल वृष्टि अन्नादि भी उत्तम होते थे और उस उत्तम अन्न जल का पान करके मनुष्यों का शरीर, बल, वीर्य, बुद्धि, पराक्रम, धैर्य, शूरवीरतादि गुण उत्तम होकर समस्त विश्व को ज्ञान देकर चक्रवर्ती राज्य द्वारा सुखोपम व्योत्था का संचालन करते थे।

जो यज्ञ करता है वह अपना और अपने देश का भला करता है।

इच्छानुसार सन्तान

५०

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

Page 55Permalink

‘किशमिश, मुनक्का और मिश्री’ इन तीनों में से एक या तीनों ही तथा गुगल और चन्दन धूरा मिलाकर आंगन मे डालने से अनेक रोगों के कीटाणुओं को नष्ट करके वायु को शुद्ध करता है।

जिस समय भारतवर्ष के प्रत्येक परिवार में दैनिक यज्ञ करने की प्रथा थी उस समय हमारा देश इतने रोगों से प्रसित न था जितना आज है। यज्ञ से वायु शुद्ध होकर रोगों के कीटाणुओं को नष्ट करके आरोग्यता प्रदान करती है। हे भारतवासियों अपने पूर्वजों के नियमों को अपनाओ और भारत को रोग रहित तथा हष्ट-पुष्ट बनाओ।

“धुएँ के लाभ दिखलाते हुए फ्रांस के विज्ञानवेत्ता अध्यापक ट्रिलवर्ट कहते हैं कि जलती हुई शक्कर में, वायु शुद्ध करने की बहुत बड़ी शक्ति है। उन्होंने इसके प्रयोग भी दिखलाये हैं। वे कहते हैं कि इससे क्षय, चेचक, हैजा आदि बीमारियाँ तुरन्त नष्ट हो जाती हैं। इसी तरह डा॰ एम॰ ट्रेल्ट ने मुनक्का, किशमिश आदि फलों को (जिसमें शक्कर अधिक होती है) जला कर देखा है। उनको मालूम हुआ है कि उनमें धुएँ से टाइफाइड के रोगकीट ३० मिनट में और दूसरे रोगों के कीट घन्टे दो घन्टे में नष्ट हो जाते हैं। मद्रास के सेनेटरी कमिश्नर डाक्टर कर्नल किंग आई॰एम॰एस॰ ने कालेज के विद्यार्थियों को उपदेश किया है कि घी और चावल में केसर मिलाकर जलाने से रोग जन्युओं का नाश हो जाता है। फ्रांस का डाक्टर हैफकिन कहता है कि घी के जलाने से रोगकीट मर जाते हैं। इन प्रमाणों से पाया जाता है कि विचारपूर्वक स्थिर किये हुए रोगनाशक पदार्थों के धुएँ से लाभ ही होता है।”

वैदिक सम्पत्ति प्रकरण हवन और वैज्ञानिक शंका अमरीका के एक डा॰ ने टी॰बी॰ के कीटाणुओं के नष्ट करने के लिए औषधि खोज निकालने का निश्चय किया। वह इच्छानुसार सन्तान ५१ वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

Page 56Permalink

अपनी प्रयोगशाला में बैठा है। उसके सामने एक मेज पर बार्यों और अनेक टी-बी के कीटाणुओं की प्लेटें रखी हुई हैं। बीच में अनेक प्रकार की औषधियों की शीशियाँ रखी हैं। दायीं ओर वह प्लेटें रखी हैं जिन पर टी-बी के कीटाणुओं की प्लेटों पर परीक्षा के लिए औषधियाँ लगी हैं। डा० का आदेश था कि उसकी प्रयोगशाला में कोई भी न आये केवल उसकी पत्नी ही आ सकती है। वह भी बिना किसी आहट के, समय पर चाय आदि रख जाय। एक दिन ठण्ड अधिक पड़ रही थी। डा० की पत्नी चाय देने के लिए प्रयोगशाला में गई उसने बार्यों और पास में रखी अंगीठी पर चाय की कोतली रख दी और चमचे से कोतली में चीनी डालने लगी। ठण्ड के कारण से हाथ काँप गया और थोड़ी सी चीनी आग में जा गिरी अंगीठी से धूम उठने लगा वह डर के कारण शीघ्र ही भाग आया। इसी बीच डा० एक प्लेट को औषधि लगा रहा था उसने प्लेट को औषधि लगाकर दायीं ओर रखी और बार्यों ओर से दूसरी प्लेट उठायी ज्योंही उसने उस प्लेट पर औषधि लगाने को हुआ तो उसने देखा कि उस प्लेट के कीटाणु मरे हुए हैं। वह एकदम चकराने लगा और कहने लगा यह कैसे मरे जबकि इन कोई भी औषधि नहीं लगाई गई, उसने देखा बार्यों ओर जितनी प्लेटें रखी थीं उन सभी प्लेटों के कीटाणु मर गये थे। उसका ध्यान अंगीठी से उठते धूम पर गया उसने औषधि लगी प्लेट को उड़ाया और अंगीठी से उठते हुए धूम से लगाया प्लेट को धूम लगते ही उसके कीटाणु मर गये। उसने उसी समय पत्नी को बुलाया। वह घरवा उठी। डा० ने पूछा कि तुमने अंगीठी में क्या डाला है घरवाओ मत सही-सही बताओ तब उसने सही बात कह दी। डा० ने पुनः अपने हाथ से चीनी अंगीठी की आग पर डाली और जीवित कीटाणुओं की प्लेटों को उसका धूम लगाया धूम के लगने से सारे कीटाणु मर गये। डा० ने उसी समय घोषणा की कि यह रोग भारत में नहीं होता क्योंकि भारत के पूर्वजों ने पहले

इच्छानुसार सन्तान

५२

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

प्राणायाम

Page 57Permalink

से ही नित्य यज्ञ करने की प्रथा डाली थी और यज्ञ की हवि में चीनी, मीठा मिलाया ही जाता है।

न वै स्वयं तदशीयादितिथि यन्न भोजयेत्।

धन्य यशस्यमायुष्य स्वार्थं वाजितिथिपूजनम्॥

मनु ३/१०६

अर्थ- जो अतिथि को भेजनार्थ न दे उसमें से आप भोजन न करें, यह अतिथि पूजन धन्य है, धन हितार्थ, यश, आयु तथा स्वर्ग का देने वाला है।

अब आप समझ गये होंगे कि यह पीछों यज्ञ मनुष्य जीवन में कितने उपयोगी हैं। नित्य नियमित रूप से करने के लिए स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की लिखित पंच महायज्ञ विधि में देखें।


प्राणायाम

मनुष्य शरीर में सबसे अधिक महत्व का अंग है तो वह फेफड़े हैं। फेफड़े हर समय श्वास की गति के साथ दृषित रक्त को लेकर उसे शुद्ध करके बाहर धमनियों में भेज देते हैं। जब मशीन से कार्य नहीं लिया जाता है तो उसे जंग लग जाती है। और अन्त में वह मशीन बेकार होकर समाप्त हो जाती है। यही स्थिति हमारे फेफड़ों की है। हम जो श्वास हर समय लेते हैं वह इतनी गति का नहीं होता कि वह फेफड़े के सबसे निचले भाग में वायु पहुँचा सके। सबसे निचले भाग में वायु पहुँचाने के लिए और उसे बेकार होने से बचाने के लिए पूर्वजों ने प्राणायाम को रखा है। फेफड़े के सबसे निचले भाग में जब वायु नहीं पहुँचेगी तो फेफड़े के उस भाग के छिद्रों में रक्त शुद्ध होने के लिए नहीं पहुँचेगा, और जब रक्त शुद्ध होने के लिए नहीं पहुँचेगा तो वह भाग कर्महीन होता हुआ उसी प्रकार बेकार हो जायेगा जिस प्रकार

इच्छानुसार सन्तान

५३

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri