भारतकोश
संग्रह पर लौटें

दृग्-दृश्य विवेक (स्वामी भारतीतीर्थ - सान्वय हिन्दी व्याख्या)

Drig Drishya Viveka Hindi

स्वामी भारतीतीर्थ / आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Drig-Drishya Viveka with Sanskrit Shlokas and Hindi Commentary (उद्गम)

DevanagariHindipublished34 पृष्ठ

Drig Drishya Vivek

of Shri Adi Shankaracharya

(with meaning in Hindi and English)


Published by

International Vedanta Mission
www.vmission.org.in / vmission@gmail.com

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


रूपं दृश्यं लोचनं दृक्
तद्दृश्यं दृक्तु मानसम्।
दृश्याः धीवृत्तयस्साक्षी
दृगेव न तु दृश्यते।।

रूप दृश्य है और नेत्र दृष्टा। ये नेत्र-दृष्टा भी मन की दृष्टि से दृश्य की श्रेणी में आ जाते हैं। मन शब्द से लक्षित सभी वृत्तियाँ भी साक्षी की दृष्टि से दृश्य हैं। यह साक्षी किसी के द्वारा दृश्य नहीं बनता है, अतः वह ही वास्तविक दृष्टा है।

The form is perceived and the eye is its perceiver. The eye is perceived and the mind its perceiver. The mind with its modifications is perceived and the witness is verily the perceiver, but it is not perceived.


1

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


नीलपीतस्थूलसूक्ष्म
ह्रस्वदीर्घादि भेदतः ।
नानाविधानि रूपाणि
पश्येल्लोचनमेकधा ।।

हमारी आंख साक्षी बनकर नीला, पीला, स्थूल, सूक्ष्म, छोटा, बड़ा आदि अनेकों प्रकार के रूपों को देखती है।

The forms appear as various on account of such distinctions as blue, yellow, gross, subtle, short, long etc. The eye, on the other hand, sees them, itself remaining one and the same.


2

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


आन्ध्यमान्द्यपटुत्वेषु
नेत्रधर्मेषु चैकधा ।
संकल्पयेन्मनः श्रोत्र
त्वगादौ योज्यतामिदम् ॥

उस आंख का अन्धापन, मन्दता या तीक्ष्णता आदि विविध धर्मों को हमारा एक मन जानता है। इसी प्रकार से कर्ण, त्वचा आदि इन्द्रियों के विषयों के बारे में भी समझना चाहिये।

Such characteristics of the eye as blindness, sharpness or dullness, the mind is able to cognize because it is a unity. This also applies to the ear, skin etc.


3

दृग्दृश्य विवेक Drig Drishya Vivek


कामः संकल्पसंदेहौ श्रद्धाऽश्रद्धे धृतीतरे।
ह्रीर्धीर्भीरित्येवमादीन् भासयत्येकधा चितिः।।

कामना, संकल्प, संदेह, श्रद्धा, अश्रद्धा, धैर्य, लज्जा, ज्ञान, भय आदि मन की विविध वृत्तियों को भी एक ही साक्षी चेतनता प्रकाशित करती है।

Consciousness illumines desire, determination and doubt, belief and non belief, constancy and its opposite, modesty, understanding, fear and other, because it is a unity.


4

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


नोदेति नास्तमेत्येषा न वृद्धिं याति न क्षयम्।
स्वयं विभात्यथान्यानि भासयेत् साधनं विना।।

साक्षी चेतनता का न ही उदय होता है, और न ही अस्त होता है। इसमें कोई वृद्धि अथवा क्षय नहीं होते हैं। यह स्वयं प्रकाशित होती है, तथा बगैर किसी साधन की अपेक्षा के अन्य समस्त को प्रकाशित करती है।

This Consciousness does neither rise nor set. It does not increase; nor does it suffer decay. Being self-luminous, it illumines everything else without any other aid.


5

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


चिच्छायावेशतो बुद्धौ
भानं धीस्तु द्विधा स्थिता।
एकाहंकृतिरन्या स्यात्
अन्तःकरणरूपिणी।।

बुद्धि में चेतनता का प्रतिबिम्ब पड़ते ही जड़ बुद्धि स्फूर्ति से युक्त हो जाती है। तथा इसमें जानने का सामर्थ्य जग जाता है। तत्पश्चात् यह बुद्धि दो प्रकार की विशिष्ट वृत्तियों से युक्त दिखने लगती है। प्रथम अहंकार और दूसरी अन्तःकरण वृत्ति।

Buddhi appears to possess luminosity on account of the reflection of Consciousness in it. Intelligence is of two kinds. One is designated egoity, the other as mind.


6

दृग्दृश्य विवेक Drig Drishya Vivek


छायाहंकारयोरैक्यं
तप्तायःपिण्डवन्मतम् ।
तदहंकारतादात्म्याद्
देहश्चेतनतामगात् ॥

प्रतिबिम्बित चेतनता और अहंकार का सम्बन्ध तपे हुए लोहे के गोले और अग्नि के समान होता है। अहंकार जब देह से तादात्म्य करता है, तब देह भी चेतनवान् हो जाता है।

In the opinion of the wise, the identity of the reflection and of ego is like the identity of the fire and the iron ball. The body having been identified with the ego passes for a conscious entity.


7

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


अहंकारस्य तादात्म्य चिच्छायादेहसाक्षिभिः।
सहजं कर्मजं भ्रान्ति जन्यं च त्रिविधं क्रमात्॥

अहंकार का चिदाभास, देह और साक्षी चैतन्य के साथ तादात्म्य क्रमशः सहज, कर्मज और भ्रान्तिजन्य होता है।

The identification of the ego with the reflection of Consciousness, the body and the Witness are of three kinds, namely, natural, due to past karma, and due to ignorance, respectively.


8

दृग्दृश्य विवेकDrig Drishya Vivek

सम्बन्धिनोः सतोर्नास्ति
निवृत्तिः सहजस्य तु।
कर्मक्षयात् प्रबोधाच्च
निवर्तेते क्रमादुभे॥

अहंकार का चित्प्रतिबिम्ब के साथ के सहज तादात्म्य है, उसकी निवृत्ति नहीं होती है। किन्तु शेष दो प्रकार के तादात्म्यों की निवृत्ति क्रमशः कर्मक्षय और तत्त्वज्ञान से होती है।

The mutual identification of the ego and the reflection of Consciousness, which is natural, does not cease so long as they are taken to be real. The other two identification disappear after the wearing out of the result o Karma and the attainment of the knowledge of the highest Reality respectively.


9

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


१०

अहंकारलये सुप्तौ
भवेद् देहोऽप्यचेतनः।
अहंकारविकासार्धः
स्वप्नः सर्वस्तु जागरः।।

अहंकार जब पूर्ण लय को प्राप्त होता है, उस समय देह की अचेतनता से लक्षित सुषुप्ति अवस्था प्राप्त होती है। अहंकार के अर्धविकास में स्वप्नावस्था तथा अहंकार के पूर्णविकास से जाग्रत अवस्था प्राप्त होती है।

In the state of deep sleep, when ego disappears the body also becomes unconscious. The state in which there is the half manifestation of the ego is called the dream state, and the full manifestation of the ego is the state of waking.


10

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


११

अन्तःकरणवृत्तिश्च
चितिच्छायैक्यमागताः।
वासनाः कल्पयेत् स्वप्ने
बोधेऽक्षैर्विषयान्बहिः।।

बुद्धि की अन्तःकरण वृत्ति भी प्रतिबिम्बित चेतनता के साथ तादात्म्य कर जीवन्त हो जाती है। वासना के अनुरूप स्वप्न जगत् का सृजन करती है। जाग्रत् में भी इसी वृत्ति के द्वारा बाह्य विषयों की कल्पना होती है।

The inner organ which in itself but a modification identifying itself with the reflection of Consciousness imagines ideas in the dream. And the same inner organ imagines objects external to itself in the waking state with respect to the sense-organs.


11

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


१२

मनोऽहंकृत्युपादानं
लिंगमेकं जडात्मकम्।
अवस्थात्रयमन्वेति
जायते म्रियते तथा।।

अन्तःकरण वृत्ति-मन तथा अहंकारवृत्ति का उपादान एक ही जड़ लिंगशरीर है। इस लिंग अथवा सूक्ष्म शरीर के आवागमन के कारण ही तीन अवस्थाओं की एवं जन्म-मरण की प्राप्ति होती है।

The subtle body which is the material cause of the mind and egoism is one and of the nature of in sentiency. It moves in the three states and is born and it dies.


12

दृग्दृश्य विवेक Drig Drishya Vivek

१३

शक्तिद्वयं हि मायाया
विक्षेपावृत्तिरूपकम् ।
विक्षेपशक्तिर्लिंगादि
ब्रह्माण्डान्तं जगत् सृजेत् ।।

माया की दो शक्तियाँ है-विक्षेप शक्ति और आवरण शक्ति। विक्षेप शक्ति लिंग शरीर से लेकर ब्रह्माण्ड तक का सृजन करती है।

Two powers, undoubtedly, are predicated of Maya, viz., those of projecting are veiling. The projecting power creates everything from the subtle body to the gross universe.


13

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


१४

सृष्टिर्नाम ब्रह्मरूपे
सच्चिदानन्दवस्तुनि ।
अब्धौ फेनादिवत् सर्व
नामरूपप्रसारणा ।।

जैसे एक सागर में अनेक फेन–बुद्बुदें आदि रूप उत्पन्न होते है, वैसे ही एक सत् चित् आनन्द स्वरूप ब्रह्म में अनेक नाम और रूपों के प्रसारण हो जाने को सृष्टि कहते है।

The manifesting of all names and forms in the entity which is Existence – Consciousness – Bliss and which is the same as Brahman, like the foams etc. in the ocean, is known as creation.


14

दृग्दृश्य विवेक Drig Drishya Vivek

१५

अन्तर्दृग्दृश्ययोर्भेदं
बहिश्च ब्रह्मसर्गयोः।
आवृणोत्यपरा शक्तिः
सा संसारस्य कारणम्॥

अन्दर दृष्टा और दृश्य का भेद करके, बाहर ब्रह्म और सर्ग के भेदों को माया की आवरण शक्ति ढ़क देती है। यह ही संसार का कारण है।

The other power conceals the distinction between the perceiver and the perceived objects which are cognized within the body as well as the distinction between Brahman and the phenomenal universe which is perceived outside. This power is the cause of the phenomenal universe.


15

दृग्दृश्य विवेक Drig Drishya Vivek


१६

साक्षिणः पुरतो भाति लिंगं देहेन संयुतम्। चितिच्छायासमावेशात् जीवः स्याद् व्यावहारिकः।।

जीव शब्द उस (मन के अन्तर्गत विद्यमान) व्यवहार करने वाले कर्ता के लिये प्रयुक्त होता है, जो साक्षी के अत्यन्त निकट होता है, तथा जो चेतनता की छाया से युक्त होने के कारण ही जीवन्त होता है।

The subtle body which exists in close proximity to the Witness identifying itself with gross body becomes the embodied empirical self, on account of its being affected by the reflection of Consciousness


16

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


१७

अस्य जीवत्वमारोपात्
साक्षिण्यप्यवभासते।
आवृत्तौ तु विनष्टायां
भेदे भातेऽपयाति तत्।।

अविवेकी मनुष्य इस जीव के जीवत्व का आरोपण साक्षी में करके उस साक्षी को ही जीव रूप से देखता है। जब विवेक प्राप्त करके जीव एवं साक्षी को यथावत् देख लिया जाता है तब आवरण शक्ति नाश को प्राप्त हो जाती है।

The character of an embodied self appear through false superimposition in the Sakshi also. With the disappearance of the veiling power, the distinction between the seer and the object becomes clear and with it the jiva character of the Sakshi disappears.


17

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


१८

तथा सर्गब्रह्मणोश्च
भेदमावृत्य तिष्ठति।
या शक्तिस्तद्वशाद् ब्रह्म
विकृतत्वेन भासते।।

यह आवरण शक्ति ही ब्रह्म और सृष्टि के भेद को भी ढ़क देती है, एवं इसी के कारण ब्रह्म नाम-रूपों के धर्मों से युक्त विकारी भासता है।

Similarly Brahman, through the influence of the power that conceals the distinction between It and the phenomenal universe, appears as endowed with the attributes of change.


18

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


१९

अत्राप्यावृत्तिनाशेन विभाति ब्रह्मसर्गयोः। भेदस्तयोर्विकारः स्यात् सर्गे न ब्रह्मणि क्वचित्।

यहाँ पर भी आवरण के नाश होने पर दोनों (ब्रह्म और सृष्टि) का भेद स्पष्ट हो जाता है और विकार मात्र ‘सृष्टि में ही होते है ब्रह्म में नहीं’ यह बात स्पष्ट हो जाती है।

In this case also, the distinction between Brahman and the phenomenal universe becomes clear with the disappearance of the veiling power. Therefore change is perceived in the phenomenal universe, but never in Brahman.


19