कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
ज्ञानसागर
( ८१ )
हे स्वामी मोहिं कीजै चेरी । जातै कटै कर्म की बेरी ॥ धन्य शब्द धनिजो कह्यु चहिये । सो सब स्वामी मोसों कहिये ॥ सवा सेर मिष्ठान ले आवहु । और सवासौ पान मैगावहु ॥ इतना चहिये और न काजा । तातै भाग चले यमराजा ॥ सोई अंश पान निज लीन्हा । ताको जीव दान मैं दीन्हा ॥ अंकुरी जिव भेटे निज गेहा । नूवा नाम जो प्रथम सनेहा ॥ साखी-ताको पठयो निज भवन, तीन लोक तें न्यार ॥ नूरी के मन इच्छा, धर्मदास अवतार ॥
चौपाई
सुन धर्म दास यहै कुल धर्मा । मेटो तीरथ बरत कुल भर्मा ॥ कोटि जन्म कीन्हौ तप धर्मा । विनसत गुरु नहिं मिटिहै भर्मा ॥
धर्मदासवचन
हंस राज जो दर्शन दीन्हा । जन्म स्वारथ अधमको कीन्हा ॥ हे प्रभु मोरे बन्दी छोरा । हौं आधीन दास मैं तोरा ॥ आनहु पान और मिठाई । जितनौ रतना के मन भाई ॥ आनहु रतना कहौ तुम स्वामी । कृपा करो तुम अन्तर््यामी ॥
कबीरवचन
प्रथम हि जो पावै निज बीरा । पुरुष रच्यो सुख सागर तीरा ॥ जाके रहे पुरुष औ नारी । बीरा नाम जीव रखवारी ॥ सवा लक्ष जीव नित जो मारा । तातैं सवा सेर व्यवहारा ॥ साखी-सवा सेर मिष्ठान जो, और सवा सौ पान ॥ इतना ले जो शिष्य हो, यम तेहि देखि डरान ॥
चौपाई
सुहर देखि जैसे घट वारा । जिनहैं घाट ऊपर बैठारा ॥ जो कोइ झूठा रूप बनावै । बिना पान जान नहिं पावै ॥
( ८२ )
ज्ञानसागर
आने फेर परवाना सोई । जैसा अंक सुहर पर होई ॥ इतनी सुन हरषे धर्म दासा । शिरनी पान लाइ धरे पासा ॥ सेत सिंहासन सेतु ई साजा । सेत पान सिर क्षत्र बिराजा ॥ पाने दलतै सबहीं कीन्हहा । तामें अंक अग्र को दीन्हहा ॥ प्रथम हि तितुका वेग तुरायी । मारग भेद तबै समुझायी ॥ बाएं दाहिने है सहि दानी । इकदिशि धर्म द्वितीय दुर्गदानी ॥ पाछे चित्र गुपित्र को थाना । तेहि तजि हंसा देइ पयाना ॥ टूटै घाट अठासा कोरी । हंसा चढ़े नाम की डोरी ॥
साखी-यमसों तितुका तोरकै, तब दीजौ निजपान ॥
पाई प्रसादै हर्ष तब, शब्द देख मन मान ॥
चौपाई
जाई उबारौ हंस अंकुरा । मन की दिशा देख मन भुला ॥ हे प्रभु कौन शब्द है सारा । तौन शब्द तैं जीव उबारा ॥ एक शब्द पुनि दीन्हहा हेरी । यही शब्द तैं जीव उबेरी ॥ जस दरपर लै दीजे हाथा । दर्शन देखै मुख औ माथा ॥ धर्म दास सुनत मन माना । बिकसे कमल उदैं जनु भाना ॥ यही वस्तु से जीव उबारा । और ज्ञान है बहुत अपारा ॥ मूल नाम अक्षर धुनि साचा । जेहि तैं जीव काल सों बाचा ॥ आदि नाम पुरुष कर आही । भाग जीव पाव पुनि ताही ॥ धन्य भाग वस्तु जिन पाया । मोकहँ सत गुरु अलख लखाया ॥ अक्षर मूल और सब डाला । डारहि में फल फूल रसाला ॥ किंचित को फल पावै सोई । कहैं कबीर अमर सो होई ॥ अक्षर मूल अमी पैंच शाखा । साखी रमैनी ताकी पाता ॥ सुमिरन डार पुहुप है जोगा । तेहि सम आहिना दूसर भोगा ॥ साखी-अक्षर धुनि लौ लावई, अपराधै परिचय योग ॥ कहैं कबीर संशय गयी, भोगहि मध्ये भोग ॥
चौका आरतीकी विधि
ज्ञानसागर
( ८३ )
चौपाई
भव मैं अक्षर परचे पावे । सत्त गहै सतलोक सिधावे ॥ पुहुपहि से फल उपजे सारा । फल है मुक्ति भोगसे न्यारा ॥ हे प्रभु जो इतना नहि जाना । सो जिव कैसे लोग पयाना ॥ पंच अमीका सुमिरन दीजे । बंदी छोर ताहि किमि कीजे ॥ औ पुनि ताहि देव जप माला । आवहि लोकसो भौनहि डाला ॥ निश्चय कहौ पंथ कर भाऊ । दुविधा भाव लरो मत काऊ ॥ कहो पंथ जो पाँजी वाका । धरती शीश स्वर्ग का नाका ॥
साखी-यहि विधि राह चलावहु, सुनहु हो धर्मदास ॥ जीव छुड़ाओ काल सो, सत्त शब्द परकाश ॥
धर्मदास वचन-चौपाई
हे प्रभु मैं कहत डराऊँ । कहों सो एक वस्तु जो पाऊँ ॥ जो नहि पावहि एती साजा । तासों किमि डरि है यमराजा ॥
कबीर वचन
साठ समय बारह चौपाई । एही तत्व हंस घर जाई ॥ पांच अमी महाँ एकौ पावे । है परमान सो लोग सिधावे ॥ अथवा जो एकौ नहि पावे । चार करी तत्त्व मन लावे ॥ चार करी बूझे मन लाई । यमराजा तेहि देख डराई ॥ अदेख देख तत्व मन धरयी । बोलता ब्रह्म सो परिचय करई ॥ इनकी देख नाम लौ लावे । डोर गहै सत्य लोक सिधावे ॥
धर्मदास वचन
हे प्रभु जो इतना नहि जानै । सो जिव कहा करै विश्रामै ॥ नामहि पाइ तत्व मन धरई । दुविधा भाव कबहुँ नहि करई ॥ निर्गुण नाम रहे लव लाई । ताके निकट काल नहि जाई ॥
( ८४ )
ज्ञानसागर
साखी-खोजकर सत शब्द का, गहै तत्त्व मत धीर ॥ निश्चय लोक सिधाइ है, अस कथ कहैं कबीर ॥
धर्मदासवचन-चोपाई
हे प्रभु जा पर दाय़ा होई । पावै वस्तु सार पुनि सोई ॥ अथवा जो ऐती नहि पावै । हे प्रभु तो कैसी बनि आवै ॥
साहब कबीर वचन
पावै सार जान निज बीरा । निश दिन सुमिरे धन्य कबीरा ॥ जहाँ सुने सतगुरु को नामा । सुने भक्ति छाड़ै सब कामा ॥ सुने जो भक्ति तत्त्व मन लावै । देह छोड़ि सत लोक सिधौवै ॥
धर्मदास वचन
हे प्रभु जो इतना नहि राता । तासौ कैसी कहिये वाता ॥ माया जीव अधिक लपटाना । तातैं प्रभु पूछौ इठ ग्याना ॥
साहब कबीर वचन
धर्मदास मोहि यदि भावै । करही जाप धनी जो पावै ॥ आवै मल्ल तब करै लड़ाई । जाने दाव घात चतुराई ॥ तबही बने कृपी को साजा । कोठी बीज खेत उप राजा ॥
साखी-शूरा बैर भल खोजिये, बीज धरहि को सार ॥ रयाया बीज न बोइये, ऐसा मता हमार ॥
चोपाई
बिना नाम बहु तन डहकाया । फिर फिर भौजल भटकाखाया ॥ जुग जुग जन्मबहुरि भवलीन्हा । होई हित नहि नाम विहूना ॥ नाम पाय जो तत्त्व न धरई । ते पुनि जन्मै गुरु क्या करई ॥ तत्त्व प्रमाण यही धरमदासा । तातैं मिटै कालकी फाँसा ॥
धर्मदास वचन
बालक कहा तत्त्व को जानैं । मुक्त होय तेहि कौन प्रमानै ॥
योग कर्मका वर्णन
ज्ञानसागर
( ८५ )
साहित्य कवीर वचन
बालक नाम कौ दीजै बीरा । पहुँचे लोक जब तजे शरीरा ॥ त्रिया कह सनेह है सारा । उपजै भाव होय जम न्यारा ॥ जातैं नर अचेत अज्ञाना । तातैं तत्त्व नाम परमाना ॥ तत्त्व है मूल और सब साखा । ताकौ नाम जोग मय भाखा ॥ जो नर तत्त्व न राखे ज्ञाना । ताकौ ज्ञान बालक सब जाना ॥ पावै आदि अंत निज बीरा । पुरुष रच्यो सुख सागर तीरा ॥ छठै मास बीरा निज पावै । है प्रमान सो लोक सिधवै ॥
साखी-तत्त्व मुक्ति है निश्चय, औ बीरा निज सार ॥
माया लीन्ह नर प्राणी, भूल परा संसार ॥
धर्मदास वचन-चोपाई
निसिदिन रह माया लपटाना । सो प्रभु कैसे होय निर्वाना ॥
साहित्य कवीर वचन
निस दिन रहे माया विस्तारा । पलकौ भज तो उतरै पारा ॥ पलकौ नाम चित्त ना धरई । ते पुनि जन्मैं गुरु क्या करई ॥ कर्म निवारन जेहिते होई । परिचय सहज तत्त्व है सोई ॥
धर्मदास वचन
सो मोहि स्वामी प्रगट बताऊ । केहि विधिजोगकर्मसमझाऊ ॥
साहित्य कवीर वचन
प्रथम सत्य आसन आराधै । निवरी कर्म जो या विधि साधै ॥ काम मारिये अरूप अहारा । जहाँ काम तेहि जोग बिकारा ॥ कोइ कछु कहै हृदय नहीं धरई । निन्दा विन्दा मब परिहरई ॥ तजै देह जिमि कांचरि सांपा । आलस निद्रा सहज निदापा ॥ दृष्टि न जावै भल औ मंदा । मनहि न आनै संसो नंदा ॥ धोती वस्ती नेती करई । जिमि कामिन सो ग्रहै बहरई ॥
अष्ट कमल वर्णन
( ८६ )
ज्ञानसागर
तिनका खेह मंदिर में होई । करई दूर भामिनी सोई ॥ या विधि काया संयम राधै । बांधै मूल अरु नाको साधै ॥
छंद-मूल बांधै नाम साधै काया संयम जानिकै ।
मन पवन दोई तुरी साजै युक्ति जीव बनायकै ॥
देह ताडना चित्त को तुबक सर छाड़ै आस हो ।
तेही आस चढ़टोरै ममासा जीव होय निकास हो ॥
सोरठा-ऐसी बाजी होई, मनके संग दौराइये ।
मन शूरा पुनि सो, कष्ट परै पुनि ना टरै ॥
चोपाई
परै कष्ट तब तोरिगे वासा । राखै खड़ नाम को पासा ॥
नाम अछ ते दूत डराई । भागे अरि शूरा जिमि पाई ॥
अरि के भाजैं होय हुलासा । दुविधा भिटै कमल परगासा ॥
अष्ट कमल देखै पुनि सोई । मानौ रंक महा धन होई ॥
देखै ब्रह्म जहाँ अस्थाना । भय भाजैं तब हो निर्वाना ॥
अष्टकमल वर्णन
अष्ट कमल तोहि भेद बताऊँ । अजपा सोहं प्रगट बुझाऊँ ॥
मूल कमल दल चार ठिकाना । देव गणेश तहाँ कीन्ह पयाना ॥
ऋद्धि सिद्धि बासा तहाँ होई । छै सौ जप अजपा तहाँ सोई ॥
द्वितीय कमल पटदल परमाना । तहाँ कमलन कर आहि ठिकाना ॥
सावित्री ब्रह्मा है जहवाँ । षट सहस्र जाप है तहवाँ ॥
छन्द-त्रय कमल दल अष्ट है हरि लक्ष्मी तिहि संग मौँ ।
षट सहस्र जहँ होई अजपा निरखि देखो अंग मौँ ॥
कमल चौथा द्वादश दल शिव को तहाँ निवासु हो ।
सुरति नरति करि लोक पहुँचै षट सहस्र जहाँ जासु हो ॥
ज्ञानसागर
( ८७ )
सोरठा-पञ्चयें कमल प्रकाश, तिहिं पोडश दल अहै ॥ आतम जीव निवास, कइ सहस्र अजपा कह्यो ॥
चौपाई
छठवां कमल अहै दल तीनी । सरस्वती तहैं वासा कीनी ॥ दोसौ एक अजपा जहैं होई । बूझे भेद सो बिरला कोई ॥ भौर गुफा दो जल परवाना । सातों कमलकोआहि ठिकाना ॥ एक सहस्र अजपा परकाशा । तहां बोलता ब्रह्म को वासा ॥ तहां जोग साधे बहु जोगी । इंगलापिंगला सुखमनि भोगी ॥ तहां देख असंख्य जो फूला । ब्रह्म थाप काया में भूला ॥ सात कमल जाने सब कोई । अष्टम कमल विनुमुक्ति न होई ॥ विनु सतगुरु को भेद बतावै । नाम प्रताप जोग हि आवै ॥ काया तें जो बाहिर होई । भाग जीव पावै पुनि सोई ॥ छन्द-बहु भांति मुनि ऋषिजोग ठान्यो भयोरहित नहिं लेस हो ॥ काया थापी सुरति सों सब काग भये नहिं हंस हो ॥ पक्षी होई तब होइ महाबल नाम विना तो काग हो ॥ पक्षी त्यागी जो नाम साधे हंस होय बड़ भाग हो ॥ सोरठा-जोग तो आहि अपार, पक्षी भया पर नयन नहीं ॥ जोग नाम उजियार, नाम तेहि जो पावही ॥
चौपाई
पक्षी भाग नयन जिन पावै । ताके जहां तहां उड़ जावै ॥ देखे लोक जो गुरु बतावै । पक्षी नयन को यहै स्वभावै ॥ अथवा नाम नेक जो पावै । साधे तत्त्व जो लोक सिधावै ॥ नाम नयन पक्षी जो होई । तेहि समान दूसर नहिं कोई ॥ बाहिर को मैं कहब ठिकाना । सुरतिकमलसतगुरु निरवाना ॥
( ८८ )
ज्ञानसागर
छः सौ एक एकसौ बीसा । अजपा ऊपर देखे ईसा ॥ सातदलकमल देवऋषि माना । अष्ट कमल उनहूँ नहिं जाना ॥
छन्द-यह भांति अजपा तत्त्वऽराधे बस करे पाँचों भूत हो । रुनक झुनक बाजेआदि अक्षर दिमँकर बाचे तार हो ॥ षट् चक्र बांधे देह में तब जोग मुद्रा सार हो । प्रेम को बाजे पखावज प्रति दिना ततकार हो ॥
सोरठा-आतम जीव जो जाय, मुक्ति मुक्ता संग में ॥ तिन सँग ब्रह्म समाय, जिमि जा सरिता सागरेँ ॥
चौपाई
सरिता परै सिन्धु महाँ जबहीं । दुबिधा भाव न उपजै कबहीं ॥ सरिता संग रहे यक नीरा । भिन्न भाव कथ कहैं कबीरा ॥ दक्षिण नयन जब नेह निहारी । ते समरै बहुतै अधिकारी ॥ चन्दन निकट वृक्ष जो होई । भेद सुवास प्रबल है सोई ॥ संगति का फल ऐसा होई । यह तो भेद जाने जन कोई ॥ चन्दन नाम सुमेर है जोगा । इतनी प्रगट करै जो भोगा ॥ आतम जीव भेद पुनि होई । चन्दन बेल कहै सब कोई ॥ चन्दन कष्ट सब कोई जाना । यहै भेद विरले पहिचाना ॥
छन्द-जोग सम कछु भोग नाहीं देखु हृदय विचारि कै । पांच को बस करो आपने बसै पांच सम्हारि कै ॥ तीन गुण औ नाम चौथा बहुरि इनहि सम्हारिये । तब जीतिये निष्कंटका हो प्रति योग यहि विधि साधिये ॥
सोरठा-मेटें जम को दंड, मुक्ति होय तेहि अटल पुन ॥ विष को करे निकन्द, जोग होय जो नाम फल ॥
ज्ञानसागर
( ८९ )
चोपाई
संशय मिटे जोग के धारे । मैं अपने मन कीन्ह विचारे ॥ संशय को खंडन है जोगा । ता सम आहि न दूसर भोगा ॥ जीव को काज जाहितें होई । सोई जतन करो सब कोई ॥ अथवा देह जोग कोई न साथे । तो अब सहज जोग अवराधे ॥ ता मैं मिल जो यह निस रहई । दुविधा भाव कबहुँ नहिं करई ॥
साखी-पांच तत्त्व गुण तीन हैं, और प्रकृति पञ्चीस ॥
चौतीस ऊपर डेरा करई, नाम तत्त्व इक्कीस ॥
चोपाई
चौतीस ऊपर डेरा करई । नाम तत्त्व पलक नहिं टरई ॥ ये सब एक नखा मैं राखै । गुरु प्रसाद अमीरस चाखै ॥ सत गुरु दया सम्पुट उघराई । शून्य शहर में बैठे जाई ॥ देखे बोलता ब्रह्म तेहि ठाई । करे हर्ष धर्ष सी जाई ॥ ब्रह्म देखि त्रिकुटी मैं मुक्ता । जीव सीव होय इक जुगता ॥ जीव सीव एकै लख जाना । देह जीव तब देख पयाना ॥ शब्द प्रतीत देख सत लोका । गुरु की दया मिटे सब धोखा ॥ अगम अलख सो गुरु समझावै । सुरती निरति से दर्शन पावै ॥ गुरु की दया गम्य जो होई । निश्चय दर्शन पावै सोई ॥ एक बार जो दर्शन पावै । देखै बहुरि विलम्ब न लावै ॥ एकै सुरति निरति जो धारे । सुरति सनेही दीप निहारे ॥ यह निस तत्त्व मता जो धारे । गुरु प्रताप सों लोक सिधारे ॥ जाते सहज योग नहिं होई । तातैं आरति साथे लोई ॥ जो मनसा मारे नहिं कोई । तो पुन दासी कर निज सोई ॥ जो कोई काछे सन्त का भेखा । तासों कहिये जोग का लेखा ॥
साखी-गेही लीन्हें आरती, संत सोई सो भोग ॥
इडा पिंगला साधिकै, सुषमनि राधे जोग ॥
गैबी रहनी
( ९० )
ज्ञानसागर
चौपाई
जैसे ग्रेही के मन नेहा । तैसे साथे जोग सनेहा ॥ आसन हठ पर नारि न जावै । ग्रेही रहै न भेष बनावै ॥ देखी देखा भेष बनावै । राध जोग तो शोभा पावै ॥ भेषै धरे सूरता चाही । कादर भेष की हांसी आही ॥ जाते मन सूरमा नहिं होई । तातैं ग्रेही थाप्यो सोई ॥ ग्रेही मैं छल मता अपारा । तातैं सत्य भक्ति चित धारा ॥ करे जो सेवा सन्त की सोई । आरत भक्त महा फल होई ॥ धन्य सन्त जो आरति साजा । काल जंजाल तेहि घरतैं भाजा ॥ आरति समान भक्ति नहीं दूजा । सब ते भली सन्त की पूजा ॥ चरणामृत तासु को लेई । सुरति निरति चरणन चित देई ॥
साखी-सन्त आरती जोग मन, करहि गगनमें बास ॥
ग्रेही जोग न जानहीं, कर आरति परकाश ॥
चौपाई
विना जोग मैं होय उबारा । कै नेवर कै दीपक बारा ॥ तातैं सहज जोग मैं भाखा । शिरनि पान महातम राखा ॥ आरति तो नानाविधि साजै । पान मिष्टान्न भक्त भय भाजै ॥ जो कछु आहि जोगकर भाऊ । सब भाखौ आरति पर भाऊ ॥ वह देही यह ग्रेही व्यवहारै । काया संजम दै अनुसारै ॥ निशिदिन सुरति निरति बिचारा । तातैं मंदिर सेत सद्धार ॥ पांचौ तत्त्व तीन गुण साथै । तातैं मन बिच आरति राधै ॥ इंगला पिंगला सुषमनि वासा । मन बिच कर्म आरत परकाशा ॥ बांधै मूल नाम को साथै । दुबिधा मिटै एक अवराधै ॥ एक घरै कर प्रकृति पचीसा । सोई पुरुष आरति मैं दीसा ॥
साखी-उलट पवन जब आवै, त्रिकुटी भेट जो होय ॥
गुरु की दायो प्रकट हो, संपुट उघरै सोय ॥
आरतीका योगरूपसे वर्णन
ज्ञानसागर
( ११ )
चौपाई
उघरै संपुट गुरु की दाय़ा । नरिअर को देखै परभाया ॥ तत्त मूल नरिअर मो जाना । ज्ञानवंत भजि हो निर्वाना ॥ अनहद बाजै त्रिकुटी ताला । तातैं भक्ति जो होय रिशाला ॥ बिन करताल पखावज बाजे । अनहद धुन निस दिन तहैं गाजै ॥ अष्ट दल कमल फूल जो फूला । तातैं सुमिरन किये समतूला ॥ सुन अति जोग छतीसौ रागा । तातैं भांति भांति पद जागा ॥ जोग करत मैं देह बिसारै । या संसार मैं काज सम्झारै ॥ जोग समाधि छूटत नहिं देखा । आरत से मिटै कर्म विशेषा ॥ प्रतिदिन जो समाधि मन लावै । तातैं सदा आरति गावै ॥ जोग हीन तत्त नहिं लहई । तातैं पान पढोता चहई ॥ देखो मन बहुरंग अपारा । तातैं पुहुप सेत विस्तारा ॥ देह समाधि गंध बहु होई । साथै अग्र प्रबल है सोई ॥ चौका सेत हंस भल छाजै । सेत सिंहासन छत्र विराजै ॥
साखी-परचै मैं मन बांधै, करे जोग मन बास ॥ संतन आरत जोग मन, दीपक करे प्रकाश ॥
चौपाई
मन औ पवन आहिं दो धारा । तातैं पवन अनिल घूत जारा ॥ जोग जुगत बिन संग न होई । पालै पवन पाहन है सोई ॥ गगन बाव गरजै जो जाई । दीप शिखर द्वारै ठहराई ॥ ह्यावै जोग अमीरस चाखा । तातैं महाप्रसाद जो भाखा ॥ धन्य अंकुर जीव है सोई । परिचय जोग करै तन जोई ॥ जोग न होय आरती करई । सोई जीव भवसागर तरई ॥ मूल नाम और सब शाखा । पुहुप जोग महातम राखा ॥ जोगी दृष्टि भाव बहु करई । घट घटमें सुमिरन अनुसरई ॥
पुनोकी बड़ाई
( ९२ )
ज्ञानसागर
मूल नाम मुक्ति फल जोगा । ताते नरिअर मिष्ठानका भोगा ॥ देह बिसार जोग फल चाखा । मन वच कर्म नरिअर सत भाखा ॥ उज्ज्वल मंदिर सेत सम्हारा । तेहि रूप साज्यो पनवारा ॥ मुक्ति पदारथ अबेधा हीरा । तेहि पाये कोई गहिर गंभीरा ॥ चंदन काष्ठ सिंहासन चाही । सुमिरण नाम इकोतर आही ॥
साखी-उत्तम पान बडो ना, टूटा भंग न होय ॥ नरिअर चहिये निर्मल, महा मुक्ति फल होय ॥
चौपाई
और कछू बात संपत्ति आही । काचा जीव सुन बिचलेताही ॥ ताते सहज बताओ भाऊ । परचै जीवको परम स्वभाऊ ॥ अथवा जो इतना नहिं होई । सहज आरती थापो सोई ॥ सवा सेर आनो मिष्ठाना । सत्त सवासो आनो पाना ॥ प्रति पूनौ जो आरति करई । सोई जीव भवसागर तरई ॥
धर्मदास वचन
हे प्रभु पूनौ कह अधिकारा । दया करौ दुख भंजन हारा ॥
साहिब कबीर वचन
तुम कह दोन्ह यही दिन पाना । तासौँ पूनौ आरति ठाना ॥ अथवा सबई अर्थ नहि जाना । दोई आरति थाप प्रमाना ॥ छठे मास साजौ निज बीरा । ताते दोई आरती मत धीरा ॥
साखी-जोग आरती फल बड़ा, सत्त वचन परकाश ॥
दुविधा मेटो निश्चय, सत्तलोक होय वास ॥
चौपाई
सत्तभाव देखहु मति धीरां । लगन साखि देख निज बीरा ॥ बिना लगन करो मत शिक्षा । जोती खेती जो भल दिशा ॥ ऊसरू बीज डारही कोई । निःफल खेती किसान की होई ॥
गुरुवाके लक्षण
ज्ञानसागर
( १३ )
ऊसर बीज का ऐसा भाऊ । बोवहि बीज अवृथा जाऊ ॥ काचे जीवकहैं सुमिरत देई । परिचय जीव तात गहि लेई ॥ ता कहैं कैसी करहि जमराजा । देह धरै तो गुरु कहैं लाजा ॥ बिना लगन मगन भयो जानी । ऐसो अहे शिष्य सहिदानी ॥ पूरा जब शिष्य जो होई । गुरु देव भेद बतावै सोई ॥ अथवा जो गुरु अन्तर राख्यौ । गुरुमें धोख सन्त में भाखौ ॥ लीक करी औ पंथ बतावै । शोभा अधिक गुरु सो पावै ॥ जस बाना तस होवै करनी । ता गुरु सम औरन बरनी ॥ सदा लीन नाम जो भाखै । पांच आत्मा अनुरुचि राखै ॥ पांचमें करे पच्चीसों नारी । ते बस किये जोग अधिकारी ॥ मरत तजो जस कांचरी सांपा । तातें सब को मेटव दापा ॥ करो शिष्य जो यहि विधिकोई । पुरइन पान रहैं जनु सोई ॥ साखी-जो ऐसी बनि आवै, और बान है सार ॥ तातें ग्रेही थापो, कडिहारी संसार ॥
गुरुवाके लक्षण चौपाई
आप स्वारथी भेष बनावै । मन की दशा ताहि चित लावै ॥ तृष्णा जुक्त करे गुरुवाई । जम सो बाचै कौन उपाई ॥ निश्चय मानो शब्द हमारा । पर द्रोही कैसा कडिहारा ॥ आप अबूझ औरन समझावै । साखी रमैनी झगरो लावै ॥ जातें साधु सेवा नहिं आवै । तृष्णा कारण भेष बनावै ॥ सिंह न चाहै स्वान सियारा । पैरच बिना कैसे कडिहारा ॥ पर नारी औ मन्मथ कर्मा । यह तो भेद काल को मर्मा ॥ मारहि मनसा होइ सो होई । नातर नारि करे पुनि लोई ॥ ग्रेही माहि भक्ति को भेवा । नाम जपै औ साधू सेवा ॥ जोपै सहज भाव कडिहारा । शिष्य कियेका क्या अधिकारा ॥
( १४ )
ज्ञानसागर
ग्रेही माहि मुक्त फल बासा । सो सब वचन कहौं परकाशा ॥ नाम गहै राखै सत करमा । सब जीव तजै एक पुनि भरमा ॥ साखी-मद रु मांस को त्यागै, और न करै जीव घात ॥ अथवा जो कछु चूकि है, साधु सेव चित राख ॥
चौपाई
करे आरती मन विच करमा । पर घर तजै जान निज भरमा ॥ गृह में जो रहे उदासा । निश्चय सत् लोक में वासा ॥ जो कोई यहै अवज्ञा करई । कछु दिन रूपहीन अनुसरई ॥ जो को चूके साधु की सेवा । ताकर फल भारवों कछु भेवा ॥ जाई सो लोक नाम परतापा । तजै देह जिमि कांचरी सांपा ॥ देखै जाइ हंसन की पांती । ता मध्ये अस बैठ अजाती ॥ जातें चूक परैं सेवकाई । तातें शोभा हीन लजाई ॥ जो कोई याकी करे उछेदा । तातें मैं समझाऊं भेदा ॥ गृही तरे सो कौन विशेषा । गुरु को अचरज यौ बड़ देखा ॥ गुरु नहीं कोई यहि भवसागर । सतगुरु आप अजर मनि आगर ॥ जाप आहि जो नाम हमारा । तातें नाम धरा कडिहारा ॥ कडिहार लेवै जीवका भारा । तेहि न सूझ किमि उतरे पारा ॥ साखी-जैसे महिमा प्रकट है, तैसे सिन्धु का नीर ॥ सरिता सब कडिहार भये, सतगुरु सिन्धु कबीर ॥
चौपाई
सरिता माहि बारि जो होई । जीव जन्तु सुख पावै सोई ॥ सरिता लहै पुण्य परमारथ । सत कडिहारी जोग स्वारथ ॥ अथवा नीर अथाह न होई । सहज जोग भारवों पुनि सोई ॥ भदी में सोह सदा जो बारी । ऐसी उत्पति आहि हमारी ॥ प्यासा जाय नदी के पास । बिन पानी सो जाय पियासा ॥
ज्ञानसागर
( १५ )
प्यासा पानी नदी न पावै । जहैं पानी तहैं तृपा बुझावै ॥ इक जीव ग्रेही आप उवारा । वार नदी नहि सत कडिहारा ॥ बांधे अस्त्र करे शुग्माई । तिन के त्रास सौ दुर्जन डराई ॥ काछे रहै शूर का साजा । आयो समय कादर हो भाजा ॥ यहि विश्वास रहै जो कोई । स्वारथ पिंड परै जन सोई ॥ परै पिंड तब होवै हांसी । दै विश्वास जीव जो फांसी ॥ चतुरा पहिले करै उपाई । द्रव्य न मिले अनते नहि जाई ॥ धन मिले का यही उपाई । ग्रेही भाव रचो जो भाई ॥ क्षुधावंत जाके गृह आवै । भले बुगैके असन न जावै ॥ क्षुधावंत जो करही त्रासा । सन्तुष्ट होय तुरते हो पास ॥ औ जहां देखे सत् का वाना । ता कहैं बहुत करे सन्माना ॥ करै साधु सेवा मनराता । ता कहैं मैं बणों विख्याता ॥ जस जासूस द्रव्य नहि पावै । ताके नग्र सैध दै आवै ॥ चतुरा करै तामु सन्माना । जो पुन ताको करै वखना ॥ ताके पुर का मता बतावै । विवेककी महिमा द्रसावै ॥ ताके गेह दरब न चले जबही । ताकी महिमा दूत करे तबही ॥ बहुविधि महिमा करे जमदूता । तासौ कोई न करे अजगूता ॥ भाजै कादर नगर बधाई । ताके निकट जान नहि पाई ॥ धन्य सोई जो गेही करई । भल मन्दा को उदर भरई ॥ ता कहैं होई पुन्य परमारथ । नाम गहैं जन्मैं होय स्वारथ ॥ कडिहार सोइ जो शूरा होई । भाखों ताहि आपसम सोई ॥ सारखी-कडिहारा औ गृही को, कोई न जाने अन्त ॥ बिन परचै विसमाद है, हरषत परचै सन्त ॥
चौपाई
भाषो संयम सत के राऊ । अस गेही जो करै उपाऊ ॥ प्रात नेम जो करै अस्त्राना । प्रथम प्रफुल्लित कमल बिगसाना ॥
गुरुलक्षण
( १६ )
ज्ञानसागर
मद रु मांस कहैं त्यागै दोऊ । मिथ्या जीव घात पुनि सोऊ॥ सत आमन पर निद्रा त्यागी । भली बुरी सैं रहत बिरागी ॥ जाइ जहाँ बर जहैं हितकारी । ऊचट न परई अन्तर भारी ॥ शुध्दावन्त हित कारी होई । अति प्रिय जानसमोवहि सोई॥ यहि सम दूसर व्रत नहि जाना । ते जन पूनौ आरत ठाना ॥ कहौ जान दासा तन जोई । भागी जीव पावहि निजसोई॥ शिष्य होय जो तन मन वारे । गुरु आज्ञा कबहुँ नहि टारे ॥ गुरु दे शब्द मुक्ति जे होई । तेहि समान दूसर नहि कोई ॥
साखी-तन मन गुरु को दीजिये, मुक्ति पदार्थ जान ॥
गुरु की सेवा मुक्ति फल, यह गेही सहिदान ॥
गुरु लक्षण-चोपाई
गुरु सोई जो सब ते न्यारा । सो सब मैं भाखौ उपचारा ॥ जल तैं पुरइन का है मूला । पानी पत्र न लागै फूला ॥ जातैं देह धरा कडिहारा । तातैं चाहिये सब उपचारा ॥ जैसे मूल पुरइन को पानी । ऐसेहि दुनियाँ की सहिदानी ॥ काया धरे सब न कडिहारा । पुरइन भेद तैं उतरे पारा ॥ केतो शिष्य करे सनमाना । ते पानी पुरइन सम जाना ॥ इतना सुनै रहै लपटाई । तो वह जग समान है भाई ॥ पुरइन मुक्ति लोक में बासा । गुरुबिनपरहि कालकी फांसा ॥ काल बस जीव नहि तरई । तेहि विश्वास जन्म सोइ धरई ॥ कहा सन्त सबहि में भेदा । आप स्वारथी करहि उच्छेदा ॥
साखी-नहीं सहज सत गुरु वचन, करम कुटिलता ठान ॥
चले लोक गति नरकहुँ, सरिता सिंधु समान ॥
लोक गर्व गति राखे भाऊ । ताको देख मास पुनि खाऊ ॥ बहुत यत्न मैं भाव बताया । जो नहि बूझ अन्त पछिताया ॥
परलोकका मार्ग । सत्यलोक और हंसका वर्णन
ज्ञानसागर
( १७ )
धर्मदास बचन
हे स्वामी तुम सुनो सत भाऊ । जो पूछौं सो मोहि बताऊ ॥ जब तन तजे बोलता ब्रह्मा । किहि विधि जाइ कहो सो मर्मा ॥ सो मोहि स्वामी भेद बताऊ । धर्मदास टेके गहि पाऊ ॥
साहिब कबीर-बचन
आवै अंत होय नर जबही । अंतक आनै पठवै तबही ॥ जो जीव नाम तत्त्व मन लावै । ताको अंतक दूत नहिं पावै ॥ नौ द्वारा लग छेके जाई । दशवों द्वार अब देख बताई ॥ दसों द्वारन केते न्यारा । भौर गुफा में सो है तारा ॥ गुरु प्रताप पंथ तेहि जायौं । आदि पवन तेहि होत सहायी ॥ अरध उरध में पवन का वासा । मूल पवन प्रथम जो भाषा ॥ तेहि पर हंस होय असवारा । पचासी पवन का जो सिरदारा ॥ तिहिं चढ हंसा घरको जाई । मान सरोवर जा ठहराई ॥ अंतक दूत करै पछताई । सो सब भेद कहौं समझाई ॥ भक्षै यहि कारण यम राया । तबहि जीव तोहि समझाया ॥
साखी-काल फांस जेहि बांधै, जो नहिं राधै नाम ॥
तत्त्व हीन जीव व्याकुल, अंतक राखै ग्राम ॥
चौपाई
जो कछु पहिले भेद बताया । सो नहिं करै हतै यमराया ॥ छठै मास बीरा निज होई । सो नहिं होइ करो क्या कोई ॥ किंचित् तत्त्व भाव विधि धारै । गुरु प्रताप ते लोक सिधारै ॥ लोक निकट अंतक जो जाई । होय बलहीन चक्षु ही नाई ॥ तहैंवां आहि पंथ का फेरा । एक हमारे इक यमकेरा ॥ गुरु जो प्रथमहिं भेद बतावै । निज घर बैठ हंस सो आवै ॥ आवै शीश ऊपर दै पाऊ । जाय तहां सो कहौं प्रभाऊ ॥ यहि विधि हारै यम कौ दूता । पाँजी रोक धर्म अवधूता ॥
( ९८ )
ज्ञानसागर
प्रथमहि मान सरोवर जाई । जहवाँ कामिनि राज बनाई ॥ शोभा हीन हिरंमर वारा । तातें अटकै हंस पियारा ॥ हंस द्रौप में पहुँचे जाई । शोभा हीन सो बहुत लजाई ॥
सारखी-ते पुनि करै अधोन्ता, हंस सुजन जन पास ॥
कहा अपराध गुसाई, रूप न होय प्रकाश ॥
चोपाई
जब लग मूल दरश नहि पावै । शोभा तब लग नाहीं आवै ॥ जब लग शोक भगे नहि भाई । शोभा तब लग नाहीं आई ॥ एक हंस नहि शोक भराई । जा नहि जीव इकोतर जाई ॥ पावै सार जान निज बीरा । पलकहि शोक मरे पुन धीरा ॥ प्रथमहि हेत द्रौप पर जाई । शोभा अधिक तहाँ पुन पाई ॥ शोभा तस षोडश जस भाना । रवितैक्षीन हो सलिल समाना ॥ यहवां सूरज कांति प्रकाशा । वहवां जोती स्थिर निवासा ॥ ग्रासे सूरज शशि निम्पाई । वहां न सतावै काल अन्याई ॥ जस कमोदिनि सम्पुट प्रभाऊ । तैसा वहां मैं युक्ति बनाऊ ॥
सारखी-जस रविके परभावते, कमोदिनि सम्पुट लाग ॥
ऐसे रवि है निर्मल, पावत तनही जाग ॥
रविके उदय जस मिले चकेवा । हंसा हंस मिलै जस भेवा ॥ रेन तज तब देही त्यागा । पहुँचे लोक हंस मिल जागा ॥ मिल जस चकई चकवा कम्ही । हंसा हंस भाव तस धरही ॥ रविके उदय कमल जस फूला । हंस कमल सूरज रवि तूला ॥ रविके उदय तिभिर जस भागा । हर्षहि धर्म हंस मन जागा ॥ सरल गरल तें अन्तर जानी । धर्मराय अपने मन आनी ॥ काया शोभा उडुगन बांती । अस बूझै चिकुरन की कांती ॥ सो पुनि चिकुर आहि उजियारा । अस शोभा है हंस पियारा ॥ रजनी मुदित विवस जो भएऊ । ज्योति अटल तस हंसा गएऊ ॥
ज्ञानसागर
( ११ )
साखी-नयन दोई भल छाजै, मानौ शशिकी ज्योति ॥ शशि स्वभाव सो देखिये, ऐसी शोभा होती ॥
चोपाई
वरण तासु चक्षु शोभाई । फूटी चंद दो दिशा समाई ॥ नयन दामिनी होत झलहाला । पाछे नहि अनिल उजियाला ॥ बादल घन विजुली चमकाई । शोभा मानों तेज लजाई ॥ श्रवण सोहैं मनौ रवि के चाका । शोभा अधिक सु जाऊ थाका ॥ शोभा कण्ठ जैसे गिरि देवा । नाक कीन्ह सिष्ट जनु देवा ॥ शोभित कहे मिरनाल सरोजा । मुखजो कमल मिरनार कुरोजा ॥ है मिरनाल जनु सेतहि भाऊ । वदन प्रकाश शोभा बहु पाऊ ॥ विगसत कमल उदित जिमि तरणी । हंस पदम दीपक जस वरणी ॥ काया तासू कदली नेहा । रोम रोम मुक्ता को रेहा ॥
धर्मदास बचन
हे स्वामी मैं पूछौं भाऊ । जो पूछौं सो मोहि बताऊ ॥ अन बेधा जस देखियत हीरा । रोमत होवे हंस शरीरा ॥
माहिव कवीर बचन
साखी-जँघ पिंडुरी पग अँगुष्ठा, शोभा अधिक अपार ॥ शब्द रूप कारीगर, रवि शशि अनि जन ढार ॥
चोपाई
नख शोभा किमि करौं बखाना । जातैं हंसन कौ उतपाना ॥ नख न होय जैसे नख हीरा । अंगुरी बाद बरन चँद चीरा ॥ हथली सोहैं मनु पूरण चंदा । अँगुरिन पांति शोभा अरबिदा ॥ जस क्रांती शोभा बहु भांती । छाजै तहाँ नखन की पांती ॥ एही सबै है रूप पर भाऊ । सब उजियार पुरुष से आऊ ॥ सो सब शोभा भाव बताऊ । अगम उपेक्षा सबहि बताऊ ॥ जातैं भयो मानो अधिकारा । तातैं कहाँ रूप व्यवहारा ॥ जस अकाश महाँ ऊगहि सूर। हो उजियारा सो तिनहु पूरा ॥
( १०० )
ज्ञानसागर
पाइर द्रीय होई बड़ चोखा । परमारथ सो करत बड़ तोपा ॥ रविगण पुरुष लगन जो लोका । उड़ गये हंस मिटा सब धोखा ॥ दीप सार औ करी सम्हारी । तेज वरना चन्दा अधिकारी ॥
साखी-तीनौं पुर उजियार भयो, ऊगे भातु अकाश ॥ तैसे पुर की ज्योति में, हंस जो करे प्रकाश ॥
चोपाई
एक सूर्य का किंचित भाऊ । जाग उपेक्षा भाव बताऊ ॥ हंस सुजन हंस के राजा । पल पल हंस दंडवत छाजा ॥ एतिक हेत द्रीय उजियारा । बैठे सब जहाँ हंस पियारा ॥ ते पुन हंस दंडवत करही । क्षणक्षण माथ चरन तर धरही ॥
धर्मदास वचन
हे प्रभु हेत द्रीय सुख पाया । अग्र द्रीय ताहि करी दायो ॥
साहिब कबीर वचन
हंस सुसज्जन दंडवत् काहीं । पुरुष सौं फिर विनती अनुसरहीं ॥ जोग सन्तायन हंस लै आवहु । हेत द्रीय तिन को बैठावहु ॥ देखा चाहे चरण जो द्रीय । मंजुल मंगल करी समीपा ॥ आज्ञा पाय चले हैं हंसा । चरणा द्रीय पहुँचे निःशंसा ॥ अभय पक्ष हंस तहाँ आवहि । जोग संतायन भाव बतावहि ॥ जिहितें आहि आदि परवाना । पावै हंस तब करहि पयाना ॥ हंस राज तब मौन होय जाई । आवै हंस बहुत तेहि ठाई ॥
साखी-सहस्र अठासी पालंग, और सहस्र से तीन ॥
इतने हंस तब आवैं, यह अस्थिर कई चीन्ह ॥
पहिले बन्दौं गुरु चरण, सुरति संतायन योग ॥
बन्दौं हंस सुजन जन, तिन प्रसाद यह भोग ॥
चोपाई
धन्य पुरुष जिन परिमल छाया । हंसन सुख बहुते मन भाया ॥ तब हंसा बहुते दर्पाना । प्रथम हंस सुजन जन ज्ञाना ॥