भारतकोश
संग्रह पर लौटें

माधव निदान (मधुकोश व्याख्या व हिन्दी अनुवाद सहित)

Madhava Nidana with Madhukosha & Hindi Translation

माधवकर द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished404 पृष्ठ

( २८८ ) माधवनिदान ।

( २८८ ) माधवनिदान । कण्डूयनात्ततः क्षिप्रं स्फोटाः स्रावश्च जायते । प्राहुर्वृषणकच्छूं तां श्लेष्मरक्तप्रकोपजाम् ॥ ५३ ॥ जो मनुष्य स्नान करते समय लगेहुए मलको नहीं धोवे, उस पुरुषका मल अण्डकोशोंमें सञ्चित होय पीछे वह पसीना आनेसे गीला होय तब अण्डकोशोंमें घोर पीडा होय और खुजानेसे तत्काल फोडा होय, पीछे वह फोडा स्रवकर आप- समें मिलजाते हैं, कफरक्तसे होनेवाली इस व्याधिको वृषणकच्छू कहते हैं ॥ गुदभ्रंशके लक्षण । प्रवाहणातिसाराभ्यां निर्गच्छति गुदं बहिः । रूक्षदुर्बलदेहस्य गुदभ्रंशं तमादिशेत् ॥ ५४ ॥ जिस पुरुषका देह रूक्ष और अशक्त होय, उस पुरुषके प्रवाहण (कुन्थन) तथा अतीसार हेतुकरके गुदा बाहर निकल आवे, अर्थात् कांच बाहर निकल आवे उस रोगको गुदभ्रंश रोग कहते हैं, इस रोगमें धातुक्षय होनेसे वात कुपित होय है ॥ सूकरदंष्ट्रके लक्षण । सदाहो रक्तपर्यन्तस्त्वक्पाकी तीव्रवेदनः । कण्डूमाञ्ज्वरकारी च स स्याच्छूकरदंष्ट्रकः ॥ ५५ ॥ दाहयुक्त चारों ओर लाल होय, जिसकी त्वचा पकनेवाली होय, तीव्र पीडायुक्त, खुजली संयुक्त तथा ज्वर करनेवाली ऐसी सूजन अथवा व्रण होय उसको सूकरदंष्ट्र अर्थात् वराहदाढ कहते हैं ॥ इति श्रीपंडितदत्तराममाथुरनिर्मितमाधवार्थबोधिनीमाथुरीभाषाटीकायां क्षुद्ररोगनिदानं समाप्तम् ॥ अथ मुखरोगनिदानम् । संख्या । दन्तेष्वष्टावोष्ठयोश्च मूलेषु दश पंच च । नव तालुनि जिह्वायां पंच सप्तदशामयाः ॥ कंठे त्रयः सर्वसरा एकषष्टिचतुःपरे ॥ १ ॥ दन्तरोग ८, होठके रोग ८, दन्तमूलके रोग १५, तालूके रोग ९, जिह्वाके ५, कण्ठके रोग १७, और सर्वसर ३ ऐसे सब मिलकर पैंसठ ६५ मुखरोग हैं, “ये श्लोक माधवके नहीं हैं भोजसंहिताके हैं” ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

भाषाटीकासमेत । ( २८९ ) तिनमें ८ होठके रोगोंकी संप्राप्ति । अनूपपिशितक्षीरदधिमाषादिसेवनात् । मुखमध्ये गदान्कुर्युः क्रुद्धा दोषाः कफोत्तराः ॥ २ ॥ जलसंचारी प्राणियोंके मांस, दूध, दही, उड़द् आदि पदार्थोंके सेवन करनेसे कुपित भये कफादिक दोष मुखमें रोग उत्पन्न करते हैं ॥ वातिक ओष्ठरोगके लक्षण । कर्कशौ परुषौ स्तब्धौ कृष्णौ तीव्ररुजान्वितौ । दाल्येते परिपाट्येते ओष्ठौ मारुतकोपत: ॥ ३ ॥ वादीके कोपसे होठ कर्कश, खरदरे, कठोर और काले होते हैं उनमें तीव्र पीडा होय व दो टुकडोंके समान होजाय तथा होठकी त्वचा किंचित् फटजाय ॥ पैत्तिकके लक्षण । चीयते पिडिकाभिस्तु सरुजाभिः समन्ततः । सदाहपाकपिडिकौ पीतभासौ च पित्ततः ॥ ४ ॥ पित्तसे होठ चारों ओर फुन्सियोंसे व्याप्त हों, उनमें पीडा होय तथा पकजावे और पीलेसे दीखें इसमें जो दाह और पाक कहे हैं सो विशेषताके सूचक हैं ॥ श्लैष्मिकके लक्षण । सवर्णाभिस्तु चीयेते पिडिकाभिरवेदनौ । भवतस्तु कफादोष्ठौ पिच्छिलौ शीतलौ गुरु ॥ ५ ॥ कफसे होठ त्वचाके समान वर्णवाली फुन्सियोंसे व्याप्त हों, कुछ दूखें, तथा मलाईके समान और शीतल तथा भारी हों ॥ सान्निपातिकके लक्षण । सकृत्कृष्णौ सकृत्पीतौ सकृच्छ्वेतौ तथैव च । सन्निपातेन विज्ञेयावनेकापिडिकान्वितौ ॥ ६ ॥ सन्निपातसे होठ कभी काले, कभी पीले, उसी प्रकार कभी सफेद तथा अनेक प्रकारकी फुन्सियोंसे व्याप्त होयें ॥ रक्तजके लक्षण । खर्जूरफलवर्णाभिः पिडिकाभिर्निपीडितौ । रक्तोपसृष्टौ रुधिरं स्रवतः शोणितप्रभौ ॥ ७ ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

( २५० ) माधवनिदान ।

( २५० ) माधवनिदान । रुधिरसे होठ खर्जूरफलके वर्णके समान फुन्सियोंसे पीडित होयँ, रक्तसे दोनों होठ दूषित हों, उनमेंसे रुधिर गिरे तथा वे होठ रुधिरके समान लाल होयँ ॥ मांसजके लक्षण । मांसदुष्टौ गुरू स्थूलौ मांसपिण्डवदुद्गतौ । जन्तवश्चात्र मूर्च्छन्ति नरस्योभयतो मुखात् ॥ ८ ॥ मांस दुष्ट होनेसे होठ भारी मोटे होते हैं, मांसपिंडके समान ऊंचे उठे हुए होयँ । इस रोगवाले मनुष्यके मुखको छोडकर दोनों होठोंके प्रांतभागमें कीडे पड जावें ॥ मेदोजके लक्षण । सर्पिर्मण्डप्रतीकाशौ मेदसा कण्डूरौ गुरू । स्वच्छं स्फटिकसंकाशमास्रावं स्रवतो भृशम् ॥ तयोर्व्रणो न संरोहेन्मृदुत्वं च न गच्छति ॥ ९ ॥ मेदसे होठ घृतके ऊपरकें स्वच्छ भागके सदृश खुजली संयुक्त तथा भारी होयँ तथा उनमेंसे स्फटिकके समान निर्मल स्राव बहुत होयँ इसमें भया व्रण भरे नहीं है तथा उसमें मृदुता नहीं होती है ॥ अभिघातजके लक्षण । ओष्ठौ पर्यवदीर्येते पीड्येते चाभिघाततः । ग्रथितौ च तदा स्यातां कण्डूक्लेदसमान्वितौ ॥ १० ॥ अभिघातसे ( चोट लगनेसे ) होठ सर्वत्र चिरजायँ, पीडा होय, उसमें गांठ होजाय तथा उसमें खुजली चलते समय पीब बहै । कोई कहते हैं कि, अभिघातके ओष्ठरोगमें केवल ऊपरका होठ फटता है, इसरोगमें भी कफ पित्त सहायक जानने, सो भोजने कहा भी है ॥ दन्तमूलगत १५ रोग । शीतादके लक्षण । शोणितं दन्तवेष्टेभ्यो यस्याकस्मात्प्रवर्त्तते । दुर्गन्धीनि सकृष्णानि प्रक्लेदीनि मृदूनि च ॥ ११ ॥ दन्तमांसानि शीर्यन्ते पचंत्ति च परस्परम् । शीतादो नाम स व्याधिः कफशोणितसंभवः ॥ १२ ॥ १ क्षतावभिहतौ चापि रक्तावोष्ठा सवेदनौ । भवतः सपरिस्रावौ कफरक्तप्रदूषिताविति ॥ वातजः केवलः स्वकारणकुपितः अत्र तु वायुः अभिघाताल्लभ्यते ।

भाषाटीकासमेत । ( २९१ ) जिसके मसूढोंमेंसे अकस्मात् रुधिर बहैं और दांतोंका मांस दुर्गन्धियुक्त काला पीवसहित तथा नरम होकर गिरे और एक दांतका मसूढा पकनेसे वह दूसरे मसू- ढेको पकावे, यह कफ रुधिरसे प्रगट व्याधिको शीतादनाम कहते हैं ॥ दन्तपुप्पुट के लक्षण । दन्तयोस्त्रिषु वा यस्य श्वयथुर्जायते महान् । दन्तपुप्पुटको नाम स व्याधिः कफरक्तजः ॥ १३ ॥ जिसके दो अथवा तीनों दांतोंकी जडमें महान् सूजन होय, उसको दंतपुप्पुट नाम कहते हैं, यह व्याधि कफरक्तसे होती है, परन्तु आगे जो शौषिर रोग कहेंगे उससे यह भिन्न है क्योंकि इसमें पीडा और लारका टपकना नहीं होता है ॥ दन्तवेष्टके लक्षण । स्रवन्ति पूयं रुधिरं चला दन्ता भवन्ति च । दन्तवेष्टः स विज्ञेयो दुष्टशोणितसंभवः ॥ १४ ॥ रुधिर दुष्ट होनेसे दांतोंमेंसे रुधिर तथा राध बहे, तथा दांत हिलने लगे उसको दन्तवेष्टरोग कहते हैं ॥ शौषिरके लक्षण । श्वयथुर्दन्तमूलेषु रुजावान्कफरक्तजः । लालास्रावी स विज्ञेयः शौषिरो नाम नामतः ॥ १५ ॥ कफ रुधिरसे दांतोंकी जडमें सूजन होय, उसमें पीडा होय और स्राव होय उसको शौषिर रोग कहते हैं। पूर्वोक्त दन्तपुप्पुटमें पीडा और स्राव नहीं होय है इसीसे यह पृथक् है ॥ महाशौषिरके लक्षण । दन्ताश्चलन्ति वेष्टेभ्यस्तालु चाप्यवदीर्यते । यस्मिन्स सर्वतो व्याधिर्महाशौषिरसंज्ञकः ॥ १६ ॥ इस त्रिदोष व्याधिसे मसूढेके समीप दांत हालैं, तालुएमैं छिद्र पडे, चकारसे दांत और होंठ भी फटजायँ उसको महाशौषिररोग कहते हैं। यह रोग मनुष्यको सात दिनमें मारता है. सो भोजने कहाभी है परन्तु गदाधर कहते हैं कि, शौषिरमें जो भोजने लक्षण कहे हैं सो होयँ तो उसीको महाशौषिर कहते हैं ॥ १ सदाहो दंतमूलेषु शोथः पित्तकफानिलात् । जातः कफं क्षपयति क्षीणे तस्मिन्सशोणि- तम् ॥ विवृद्धमनिशं दंतास्ताल्वोष्ठमपि दारयेत् । महाशौषिरमित्येतत्सप्तरात्रान्निहंत्यसून ॥

( २९२ ) माधवनिदान ।

( २९२ ) माधवनिदान । परिदरके लक्षण । दन्तमांसानि शीर्यन्ते यस्मिन्ष्ठीव्यति चात्यसृक् । पित्तासृक्कफजो व्याधिर्ज्ञेयः परिदरो हि सः ॥ १७ ॥ इस रोगकरके दांतोंका मांस बिखर जाय और थूकनेसे रुधिर गिरे, इस व्याधिको परिदर कहते हैं यह रोग पित्तरुधिरकफसे होय है ॥ उपकुशके लक्षण । वेष्टेषु दाहः पाकश्च ताभ्यां दन्ताश्चलन्ति च । अवाक्कृताः प्रस्रवन्ति शोणितं मन्दवेदनाः ॥ १८ ॥ आध्मायन्ते स्रुते रक्ते मुखे पूतिश्च जायते । यस्मिन्नुपकुशोनाम पित्तरक्तकृतो गदः ॥ १९ ॥ जिसके मसूढोंमें दाह होकर पाक और दांत हलने लगें, मसूढोंके घिसनेसे रुधिर मन्द पीडाके साथ निकले, रुधिर निकलनेके पिछाडी फिर मसूढे फूल आवें और मुखमें वास आवे इस पित्तरक्तकृत विकारको उपकुश कहते हैं ॥ वैदर्भके लक्षण । घृष्टेषु दन्तमूलेषु संरम्भो जायते महान् । भवन्ति चपला दन्ताः स वैदर्भोऽभिघातजः ॥ २० ॥ मसूढे रगड़नेसे सूजन बहुत होय और दांत हलने लगें, उसको वैदर्भरोग कहते हैं। यह रोग चोटके लगनेसे होय है ॥ खलीवर्धनके लक्षण । मारुतेनाधिको दन्तो जायते तीव्रवेदनः । खल्लीवर्द्धनसंज्ञो वै जाते रुक्च प्रशाम्यति ॥ २१ ॥ वादीके योगसे दांतके ऊपर दूसरा दांत उगे, उस समय पीडाहोय, जब वह दांत उग आवे तब पीडा शांत होय उसको खल्लीवर्धन कहते हैं ॥ करालके लक्षण । शनैः शनैः प्रकुरुते वायुर्दन्तसमाश्रितः । करालान्विकटान्दन्तान् करालो न च सिध्यति ॥ २२ ॥ वादी धीरे धीरे मसूढेका आश्रय लेकर दांतोंको टेढे तिरछे करे उसको कराल रोग कहते हैं। यह रोग साध्य नहीं होय ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

भाषाटीकासमेत । ( २९३ ) अधिमांसकके लक्षण । हन्वोः पश्चिमे दन्ते महाञ्शोथो महारुजः । लालास्रावी कफकृतो विज्ञेयो ह्यधिमांसकः ॥ २३ ॥ जिसके पीछेके दाढके नीचे अर्थात् मसूढेंमें बहुत सूजन होय और घोर पीडा होय तथा लार बहुत बहे, उसको अधिमांसक कहते हैं । यह कफके कोपसे होय है ॥ नाडीव्रणके लक्षण । दन्तमूलगता नाड्यः पञ्च ज्ञेया यथेरिताः ॥ २४ ॥ नाडीव्रणनिदानमें वात, पित्त, कफ, सन्निपात और आगन्तुज ऐसे पांच प्रकारके जो नाडी व्रण कहे हैं वे दन्तमूल (मसूढे) में होते हैं। पहिले ११ और ५ नाडीव्रण ऐसे मिलकर १६ दन्तमूल (मसूढे) के रोग होते हैं परन्तु कराल- रोग सुश्रुतके मतसे अधिक है तथापि संग्रहकारने अपने ग्रन्थमें लिखा है, इसीसे हमने भी यहां लिखदिया है, ये पांच नाडीव्रण शालाक्य सिद्धान्तके मतसे संख्या पूरणार्थ माधवाचार्यने लिखे हैं ॥ दन्तगत ८ रोग । दालनके लक्षण । दीर्यमाणेष्विव रुजा यस्य दन्तेषु जायते । दालनो नाम स व्याधिः सदागतिनिमित्तजः ॥ २५ ॥ जिसके दांतोंमें फोडनेकीसी पीडा होय, उसको दालनरोग कहते हैं, यह रोग वादीसे होय है ॥ कृमिदन्तकके लक्षण । कृष्णाच्छिद्रश्चलस्रावी ससंरम्भो महारुजः । अनिमित्तरुजो वातात्स ज्ञेयः कृमिदन्तकः ॥ २६ ॥ वादीके योगसे दांतोंमें काले छिद्र पड जायें, हलने लगे, उनमेंसे स्राव होय, शोथयुक्त पीडा होनेवाला और कारण बिना दूखनेवाला ऐसा होय उसको कृमि- दन्तरोग कहते हैं । यहां काले छिद्र पडनेका यह कारण है कि, दुष्ट रुधिरसे कृमि ( कीडे ) पैदा होकर दांतोंमें छिद्र करते हैं ॥ भञ्जनकके लक्षण । वक्त्रं वक्रं भवेद्यस्य दन्तभङ्गश्च जायते । कफवातकृतो व्याधिः स भंजनकसंज्ञितः ॥ २७ ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

( २९४ ) माधवनिदान ।

( २९४ ) माधवनिदान । जिस व्याधिकरके मुख टेढा होकर दांत फूटने लगे वह भञ्जक व्याधि कफ- वातकरके होय, दांत भंगकारी दोषके प्रभावसे मुख भी टेढा होय है ॥ दन्तहर्षके लक्षण । शीतरूक्षप्रवाताम्लस्पर्शानामसहा द्विजाः । पित्तमारुतकोपेन दन्तहर्षः स नामतः ॥ २८ ॥ दांत शीतल, रूक्ष, खटाई इत्यादि पदार्थ और पवन इनके लगनेको जो नहीं सहिसके, उसको दन्तहर्ष कहते हैं, वह रोग पित्तवायुके कोपसे होय है । इस रोगको वातज होनेपर भी उष्ण ( गरमी ) को नहीं सहिसके, यह व्याधिका स्वभाव है । इस जगह दूसरा जो पाठ है वह नीचे लिखा है ॥ दन्तशर्कराके लक्षण । मलो दन्तगतो यस्तु पित्तमारुतशोषितः । शर्करेव खरस्पर्शा सा ज्ञेया दन्तशर्करा ॥ २९ ॥ दांतोंका मल पित्तवायुके प्रभावसे सूखकर रेतके समान खरदरा स्पर्श मालूम होय, उस रोगको दन्तशर्करा कहते हैं । इस श्लोकमें "सा दंतानागुणहरा" ऐसा भी पाठ है, इसका यह अर्थ हुआ कि, दांतोंके गुण शुक्ल और दृढादि उनको दूर करे॥ कपालिकाके लक्षण । कपालेष्विव दीर्णेषु दन्तानां सैव शर्करा । कपालिकेति सा ज्ञेया सदा दन्तविनाशिनी ॥ ३० ॥ कपाल कहिये मिट्टीके घडा आदिके जैसे टूक होय हैं ऐसे दांत मल करके सहित हो जायें तो उसे पूर्वोक्त दन्तशर्कराको कपालिका ऐसे कहते हैं। यह रोग दांतोंका सदा नाश करता है,॥ श्यावदन्तके लक्षण । योऽसृङ्मिश्रेण पित्तेन दग्धो दन्तस्त्वशेषतः । श्यावतां नीलतां वापि गतः स श्यावदन्तकः ॥ ३१ ॥ जो दांत रुधिरसे मिले, पित्तसे जलेके समान सब काले हो जायँ उनको श्यावदन्त कहते हैं ॥ १ शीतमुष्णं च दशनाः सहन्ते. स्पर्शनं न च । यस्य दन्तं च हर्षे तु विद्यात्पित्तसमीरणात्॥

भाषाटीकासमेत । (२९५) हनुमोक्षके लक्षण । वातेन तैस्तैर्भावैस्तु हनुसंधिर्विसंहतः । हनुमोक्ष इति ज्ञेयो व्याधिरर्दितलक्षणः ॥ ३२ ॥ बादीके योगसे तिस तिस अभिघातादिक करके हनुसन्धि (ठोडी) में चोट लगनेसे दांत चलायमान हो जायँ उसको हनुमोक्ष कहते हैं, इसके लक्षण अर्दित- रोग जो वातव्याधिमें कहि आये हैं उस प्रकारके होयँ । सुश्रुतने इस रोगको दाँतोंके समीप होनेसे दन्तरोग कहा है, परन्तु संग्रहकारने मुख्य दन्तरोग न होनेसे नहीं लिखा । इसको संग्रहकारने भोजके कहे अनुसार वातव्याधिमें लिखा है इसीसे हनुमोक्ष रोगका पाठ किसी पुस्तकमैं लिखा है और किसीमें नहीं लिखा ॥ जिह्वागत ५ रोग । वातजके लक्षण । जिह्वाऽनिलेन स्फुटिता प्रसुप्ता भवेच्च शाकच्छदनप्रकाशा । बादीसे जीभ फटीसी, प्रसुप्त (रसका ज्ञान जाता रहै) और शाकवान् वृक्षके पत्र समान कांटेयुक्त खरदरी हो ॥ पित्तजके लक्षण । पित्तेन पीता परिदह्यते च दीर्घैः सरक्तैरपि कण्टकैश्च ॥ ३३ ॥ पित्तसे जीभ पीली हो, उसमें दाह हो उसमें लम्बे तांबेके समान कांटे होयँ इस रोगको लौकिकमें जाली कहते हैं अथवा जोडी कहते हैं ॥ कफजके लक्षण । कफेन गुर्वी बहुलाचिता च मांसोच्छ्रयैः शाल्मलिकण्टकाभैः॥३४॥ कफसे जीभ मोटी भारी होय है और उसमें सेमरके कांटेके समान मांसके अंकुर होयँ ॥ अलासके लक्षण । जिह्वातले यः श्वयथुः प्रगाढः सोऽलाससंज्ञः कफरक्तमूर्तिः । जिह्वां स तु स्तंभयति प्रवृद्धो मूले च जिह्वा भृशमेति पाकम्॥३५॥ जीभके नीचे कफ रुधिरसे प्रगट ऐसी भयंकर सूजन होय उसको अलास कहते हैं, उसके बढनेसे स्तंभ होय तथा जीभके मूलमें अत्यन्त पाक होता है, यह रोग असाध्य है ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

(२९६) माधवनिदान ।

(२९६) माधवनिदान । उपजिह्वाके लक्षण । जिह्वाग्ररूपः श्वयथुर्हि जिह्वामुन्नम्य जातः कफरक्तमूर्तिः । लालाकरः कण्डुयुतः सचोषः सा तूपजिह्वा कथिता भिषग्भिः ३६ कफरुधिरसे जिह्वाग्रके समान (जैसा जीभका आगेका भाग होय है) ऐसी सूजन जीभको नीची दबाकर उत्पन्न होय, उसके योगसे लार बहुत बहे और उसमें खुजली चले, तथा दाह होय (दाह इसमें रक्तमें स्थान पित्तका है उसके होय है) इस रोगको वैद्य उपजिह्वा रोग कहते हैं ॥ तालुगत ९ रोग । कण्ठशुण्डीके लक्षण । श्लेष्मासृग्भ्यां तालुमूलात्प्रवृद्धो दीर्घः शोथो ध्मातबस्तिप्रकाशः । तृष्णाकासश्वासकृत्तं वदन्ति व्याधिं वैद्याः कण्ठशुण्डीति नाम्ना ३७ कफरुधिरसे तालुके मूलमें फूली वस्तिके समान भारी सूजन होय, इसके प्रभा- वसे प्यास, खांसी, श्वास ये होते हैं। इस रोगको वैद्य कण्ठशुंडी कहते हैं ॥ तुण्डिकेरीके लक्षण । शोथः शूलस्तोददाहप्रपाकी प्रागुक्ताभ्यां तुण्डिकेरी मता तु । कफरक्तसे तालुएमैं बनकपासके फलके समान सूजन होय और उसमें पीडा सुईके छेदनेकासा दुःख और दाह होकर पके उसको तुंडिकेरी कहते हैं ॥ अधुषके लक्षण । शोथः स्तब्धो लोहितस्तालुदेशे रक्तो ज्ञेयः सोऽधुषो रुग्ज्वरश्च॥३८ रुधिरसे तालुएमैं लाल स्तब्ध (लठर) ऐसी सूजन होय, उसमें पीडा और ज्वर होय, उसको अधुष कहते हैं ॥ कच्छपके लक्षण । कूर्म्मोत्सन्नोऽवेदनोऽशीघ्रजन्मा रोगो ज्ञेयः कच्छपः श्लेष्मणा वा । कफसे तालुएमैं कछुएकी पीठके समान ऊंची सूजन होय, उसमें पीडा थोडी होय, देरसे प्रगट होनेवाला, वह शीघ्र बढे नहीं, उसको कच्छपरोग कहते हैं ॥ अर्बुदके लक्षण । पद्माकारं तालुमध्ये तु शोथं विद्याद्रक्तादर्बुदं प्रोक्तलिङ्गम्॥ ३९ ॥ रुधिरसे तालुएम कमलकी कर्णिकाके समान सूजन होय, इसके लक्षण अर्बुद निदानमें जो रक्तार्बुदके कहे हैं उसके प्रमाण जानने ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

भाषाटीकासमेत । ( २९७ ) मांससंघातके लक्षण । दुष्टं मांसं नीरुजं तालुमध्ये कफाच्छूनं मांससङ्घातमाहुः । कफकरके तालुमें मांस दुष्ट होकरके जो सूजन होय और वह दूखे नहीं उसको मांससंघात कहते हैं ॥ तालुपुप्पुटके लक्षण । नीरुक्स्थायी कोलमात्रःकफात्स्यान्मेदोयुक्तःपुप्पुटस्तालुदेशे॥४०॥ मेदयुक्त कफकरके तालुमें पीडारहित और स्थिर तथा बेरके समान सूजन होय उसको तालुपुप्पुट कहते हैं ॥ तालुशोषके लक्षण । शोषोऽत्यर्थं दीर्यते चापि तालु श्वासश्चोग्रस्तालुशोषोऽनिलाच्च । वादीसे तालु अत्यन्त सूखकर फट जाय, तथा भयंकर श्वास होय उसको तालु- शोष कहते हैं ॥ तालुपाकके लक्षण । पित्तं कुर्यात्पाकमत्यर्थघोरं तालुन्येवं तालुपाकं वदंति ॥ ४१ ॥ पित्त कुपित होकर तालुमें अत्यन्त भयंकर पाक ( पकी फुन्सी ) उत्पन्न करे उसको तालुपाक कहते हैं ॥ कण्ठगत १७ रोग । तिनमें पांच रोहिणीकी सामान्य सम्प्राप्ति । गलेऽनिलःपित्तकफौच मूर्च्छितौ प्रदूष्य मांसं च तथैव शोणितम् । गलोपसंरोधकरैस्तथांकुरैर्निहंत्यसूनव्याधिरयं हि रोहिणी ॥ ४२ ॥ गलेमें वायु पित्त और कफ ये दुष्ट होकर मांसको तथा रुधिरको दूषित कर गलेमें अंकुर ( कांटे ) उत्पन्न करे हैं, उनसे गला रुकजाय, यह रोहिणीनामक व्याधि प्राणनाशक है । सब रोहिणी सन्निपातसे प्रगट होती हैं । उत्कर्षके वास्ते वात- आदिका व्यपदेश है इस सबका असाध्यत्व भोजने पृथक् लिखा है ॥ वातजाके लक्षण । जिह्वासमन्ताद्भृशवेदनास्तु मांसाङ्कुराः कण्ठनिरोधना ये । सा रोहिणी वातकृता प्रदिष्टा वातात्मकोपद्रवगाढयुक्ता ॥ ४३ ॥ जीभके चारों ओर अत्यन्त वेदनायुक्त जो मांसांकुर उत्पन्न होयँ, उनसे कंठका अवरोध होय, तथा कम्प, विनाम, स्तम्भादि वातके उपद्रव होयँ ॥ १ सद्यस्त्रिदोषजं हन्ति त्र्यहाच्छ्लेष्मसमुद्भवा । पंचाह्रात्पित्तसंभूता सप्ताहात्पवनोत्थिता ॥ इति ॥

( २९८ ) माधवनिदान ।

( २९८ ) माधवनिदान । पित्तजाके लक्षण । क्षिप्रोद्गमा क्षिप्रविदाहपाका तीव्रज्वरा पित्तनिमित्तजाता । पित्तसे प्रगटभई रोहिणी शीघ्र बढे, शीघ्र ही पके, उसके योगसे तीव्र ज्वर होय ॥ कफजाके लक्षण । स्रोतो निरोधिन्त्यपि मन्दपाका स्थिराङ्कुरा या कफसंभवा सा ॥४४॥ जो रोहिणी कण्ठके मार्गको रोध करे ( रोक दे ) तथा हौले हौले पके तथा जिसके अंकुर कठिन होयँ वह कफजन्य जाननी ॥ त्रिदोषजाके लक्षण । गम्भीरपाकिन्यनिवार्यवीर्या त्रिदोषलिङ्गा त्रितयोत्थिता सा। त्रिदोषसे उत्पन्न भई रोहिणी गंभीरपाकिनी ( जिसमें राध बहुत हो ) तिसमें औषधिका प्रभाव नहीं चले और तीन दोषोंके लक्षणोंसे युक्त होय, यह तत्काल प्राणोंका हरण करे ॥ रक्तजाके लक्षण । स्फोटैश्चिता पित्तसमानलिङ्गा साध्या प्रदिष्टा रुधिरात्मका तु॥४५॥ रुधिरकी रोहिणी पित्तरोगिणीके समान, फोडोंसे व्याप्त होय। यह साध्य है ॥ कण्ठशालूकके लक्षण । कोलास्थिमात्रः कफसंभवो यो ग्रन्थिर्गले कण्टकशूकभूतः । खरः स्थिरः शस्त्रनिपातसाध्यस्तं कण्ठशालूकमिति ब्रुवन्ति ॥४६॥ कफसे गलेमें बेरकी गुठलीके समान गांठ होय, उसमें बारीक कांटे ( शूक ) तारके छेदनकीसी पीडा होय अथवा कांटे और शूकके सदृश गलेमें मालूम होय तथा खरदरी और कठिन होय, यह रोग शस्त्रोंसे साध्य होय, इस रोगको कंठशालूक कहते हैं ॥ अधिजिह्वके लक्षण । जिह्वाग्ररूपः श्वयथुः कफात्तु जिह्वोपरिष्टादपि रक्तमिश्रात् । ज्ञेयोऽधिजिह्वः खलु रोग एष विवर्जयेदागतपाकमेनम् ॥ ४७ ॥ रक्तमिश्रित कफसे जीभके अग्रभाग सदृश जीभमें सूजन होय, इसको अधिजिह्व कहते हैं । यह पकनेसे असाध्य जानना ॥ वलयके लक्षण । बलास एवायतमुन्नतं च ग्रन्थि करोत्यन्नगतिं निवार्य । तं सर्वथैवाप्रतिवार्यवीर्यं विवर्जनीयं वलयं वदन्ति ॥ ४८ ॥

CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

भाषाटीकासमेत । ( २९९ ) कफसे ऊंची और लम्बी गांठ कंठमें उत्पन्न होय उसके योगसे कंठमें प्राप्त ग्रास ( गस्सा ) उतरे नहीं, तथा उसमें कोई उपाय नहीं चले, इस रोगको वलय कहते हैं । इसको वैद्य त्याग देय ॥ बलासके लक्षण । गले तु शोथं कुरुतः प्रवृद्धौ श्लेष्मानिलौ श्वासरुजोपपन्नम् । मर्मच्छिदं दुस्तरमेनमाहुर्बलाससंज्ञं निपुणा विकारम् ॥ ४९ ॥ कुपित भये जो कफ वायु सो गलेमें सूजन उत्पन्न करें उससे श्वास होय तथा कंठ दूखे, इस मर्मभेद करनेवाले दुस्तर व्याधिको वैद्य बलास कहते हैं ॥ एकवृंदके लक्षण । वृत्तोन्नतोऽन्तः श्वयथुः सदाहः सकण्डुरोऽपाक्यमृदुर्गुरुश्च । नाम्नैकवृन्दः परिकीर्तितोऽसौ व्याधिर्बलासक्षतजप्रसूतः ॥ ५० ॥ गलेमें गोल, ऊंची, किंचित् दाहयुक्त, खुजानेवाली ऐसी सूजन होय, वह किंचित् पके और कुछ नरम होय, तथा भारी होय इसका नाम एकवृन्द है । यह व्याधि कफरक्तसे होय है ॥ वृन्दके लक्षण । समुन्नतं वृत्तममन्ददाहं तीव्रज्वरं वृन्दमुदाहरन्ति । तं चापि पित्तक्षतजप्रकोपाद्विद्यात्सतोदं पवनात्मकं तु ॥ ५१ ॥ गलेमें गोल ऊंची तीव्रदाह तथा ज्वरयुक्त जो सूजन होय उसको वृन्द कहते हैं, यह भी रक्त पित्तके कोपसे होय है, इसमें वायुके संबंध होनेसे सुईके नोचनेकीसी पीडा होय । शंका-क्यों जी ! कंठके १७ रोग कहे हैं और वृन्दको मिलायकर अठारह रोग हुए तो कहिये कि, सत्रहकी संख्यामें भेद हुआ ? उत्तर-तुमने कहा सो ठीक है परन्तु तुल्यस्थान आकृति होनेसे एकवृन्दका ही भेद वृन्दरोग जानना ऐसे माननेसे संख्यामें विरोध नहीं पडे, यद्यपि एकवृन्द कफरक्तज है और वृन्दरोग पित्तरक्तज कहा है, तथापि जैसे वृन्दको चोंटनी होने करके वातात्मकत्व कहा है तो भी एकवृन्दकी अवस्थाविशेष होनेसे वृन्दको एकवृन्दके साथ ग्रहण करा है, जैसे कामलाके लक्षणसे भिन्न भी है तथापि हलीमक कामलाकाही भेद जानना और भोजने भी इसको एकवृन्दका ही भेद कहा है । गदाधर कहता है कि, छंदोनुरोधके निमित्त एकवृन्द शब्दके एक शब्दका लोप कर वृन्दशब्दही मूलमें धरा इससे वृन्द और एक वृन्द ये दोनों एकही हैं ॥ १ श्लेष्मरक्तसमुत्थानमेकवृन्दं विभावयेत् । तुल्यस्थानाकृतिर्वृंदो वृंदजो रक्तपित्तजः ॥ इति ॥

( ३०० ) माधवनिदान ।

( ३०० ) माधवनिदान । शतघ्नीके लक्षण । वर्त्तिर्घना कण्ठनिरोधिनी या चिताऽतिमात्रं पिशितप्ररोहैः । अनेकरुक् प्राणहरी त्रिदोषा ज्ञेया शतघ्नी तु शताग्निरूपा ॥ ५२ ॥ कंठमें लम्बी और कठिन सूजन होयँ तथा उसमें तोद ( चोटनी ) दाह खुजली आदि अनेक वेदना होयँ, यह प्राण हरनेवाली सूजनको शतघ्नी ( लंबे लंबे कांटे जिसमें होयँ ऐसे शस्त्र अथवा तोप ) के समान होय इसीसे रोगको यह संज्ञा दी है ॥ गिलायुके लक्षण । ग्रन्थिर्गले त्वामलकास्थिमात्रः स्थिरोऽल्परुक्स्यात्कफरक्तमूर्तिः । संलक्ष्यते सक्तमिवाशनं च स शस्त्रसाध्यस्तु गिलायुसंज्ञः ॥ ५३ ॥ कफरक्तके कोपसे गलेमें आंवलेकी गुठलीके बराबर गांठ उत्पन्न होवे, वह गांठ कठिन, मन्द पीडावाली हो, इसके होनेसे अन्न गलेमें अटकतासा मालूम देवे । यह रोग शस्त्रके द्वारा अर्थात् शस्त्रसे काटनेसे साध्य होय इसको गिलायु कहते हैं ॥ गलविद्रधिके लक्षण । सर्वं गलं व्याप्य समुत्थितो यः शोथो रुजः सन्ति च यत्र सर्वाः । स सर्वदोषो गलविद्रधिस्तु तस्यैव तुल्यः खलु सर्वजस्य ॥ ५४ ॥ जो सूजन सब गलेमें व्याप्त होवे तथा जिसमें सर्व प्रकारकी पीडा होय वह विद्रधिनिदानमें जो त्रिदोषकी विद्रधि कही है उसके समान गलविद्रधिके लक्षण जानना ॥ गलौघके लक्षण । शोथो महानन्नजलावरोधी तीव्रज्वरो वायुगतेर्निहन्ता । कफेन जातो रुधिरान्वितेन गले गलौघः परिकीर्त्यतेऽसौ ॥ ५५ ॥ रक्तयुक्त कफसे गलेमें भारी सूजन होय, उसके योगसे कण्ठमें अन्न जलका अव- रोध ( रुकावट ) होय तथा वायुका संचार होय नहीं, इसको वैद्य गलौघ कहते हैं॥ स्वरघ्नके लक्षण । यस्ताम्यमानः श्वसिति प्रसक्तं भिन्नस्वरः शुष्कविमुक्तकण्ठः । कफोपदिग्धेष्त्वनिलायनेषु ज्ञेयः स रोगः श्वसनात्स्वरघ्नः ॥ ५६ ॥ वायुका मार्ग कफसे लिप्त होनेसे बारबार नेत्रोंके आगे अन्धकार आकर जो पुरुष श्वासको छोडे अथवा मूर्च्छा आकर जिसकी श्वास निकले, जिसका भिन्न स्वर होय, कण्ठ सूखे और ' विमुक्त ' कहिये कण्ठ स्वाधीन न हो अर्थात् थोडा भी अन्न खाया हो तथापि कण्ठसे नीचे न उतरे, इस वातज रोगको स्वरघ्न कहते हैं ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

भाषाटीकासमेत । ( ३०१ ) मांसतानके लक्षण । प्रतानवान् यः श्वयथुः सुकष्टो गलोपरोधं कुरुते क्रमेण । स मांसतानेति बिभर्ति संज्ञां प्राणप्रणुत्सर्वकृतो विकारः ॥ ५७ ॥ जो सूजन गलेमें उत्पन्न होकर क्रमसे फैलकर गलेको रोक ले तब बहुत कष्ट हो। इस त्रिदोष विकारको मांसतान कहते हैं । यह विकराल रोग प्राणोंका नाश करनेवाला है ॥ विदारीके लक्षण । सदाहतोदं श्वयथुं सुतीव्रमन्तर्गले पूतिविशीर्णमांसम् । पित्तेन विद्याद्वदने विदारीं पार्श्वे विशेषात्स तु येन शेते ॥ ५८ ॥ पित्तसे गलेमें सूजन होवे तिस करके दाह होय, चबक होय, तथा दुर्गंधियुक्त सड़ा मांस गिरे और रोगी जिस करवट सोवे उसी तरफ वह रोग होता है मांसके विदारण करनेसे यह विदारी कहलाता है ॥ मुखपाक । सर्वसर ( मुखपाक मुख आना ) तीन प्रकारका है । वातजके लक्षण । स्फोटैः सतोदैर्वदनं समन्ताद्यस्याचितं सर्वसरः स वातात् । वादीके योगसे मुखमें सर्वत्र छाले होजायँ वह चिनमिनावें, मुख जिह्वा गला होंठ मसूढे दांत तालु इन सबमें व्याधि होनेसे इस रोगको सर्वसर कहते हैं ॥ पित्तजके लक्षण । रक्तैः सदाहैः पिडकैः सपीतैैर्यस्याचितं चापि स पित्तकोपात् ॥५९॥ पित्तसे मुखमें लाल तथा पीले छाले होयँ और दाह होवे ॥ कफजके लक्षण । अवेदनैः कण्डुयुतैः सवर्णैर्यस्याचितं चापि स वै कफेन ॥ ६० ॥ कफसे मुखमें मन्दपीडा और त्वचाके समान वर्ण जिनका ऐसे छाले सर्वत्र होयँ॥ असाध्य मुखरोगके लक्षण । ओष्ठप्रकोपे वर्ज्याः स्युर्मांसरक्तप्रकोपजाः । दन्तमूलेषु वर्ज्यौ तु त्रिलिंगगतिशौषिरौ ॥ ६१ ॥ दन्तेषु न च सिध्यन्ति श्यावदालनभञ्जनाः । जिह्वागले बलासश्च तालव्येष्वर्बुदं तथा ॥ ६२ ॥

CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

( ३०२ ) माधवनिदान ।

( ३०२ ) माधवनिदान । स्वरघ्नो वलयो वृन्दो बलासश्च विदारिका । गलौघो मांसतानश्च शतघ्नी रोहिणी गले ॥ ६३ ॥ असाध्याः कीर्त्तिता ह्येते रोगा नव दशैव तु । तेषु चापि क्रियां वैद्यः प्रत्याख्याय समाचरेत् ॥ ६४ ॥ ओष्ठरोग (होठके रोगों) में मांसज, रक्तज और त्रिदोषज असाध्य हैं, मसूढोंके रोगोंमें सन्निपात, नाडी और शौषिर, दांतोंके रोगोंमें श्याव, दालन और भञ्जन, जिह्वाके रोगोंमें बलास और तालुएक रोगोंमें अर्बुद, तथा गलेके रोगोंमें स्वरघ्न, वलय, वृन्द, बलास, विदारिका, गलौघ, मांसतान, शतघ्नी और रोहिणी ये उन्नीस रोग असाध्य हैं, इनपर चिकित्सा करनेवाले वैद्यको प्रत्याख्यान (नटकर) अर्थात् असाध्य कहकर औषध देनी, क्योंकि इसकी मृत्यु निश्चय होय और कदाचित् बच भी जाय ऐसे विचारकर औषधी तो देनी ही चाहिये ॥ इति श्रीपण्डितदत्तराममाथुरनिर्मितमाधवार्थबोधिनीमाथुरीभाषाटीकायां मुखरोगनिदानं समाप्तम् ॥ अथ कर्णरोगनिदानम् । कर्णशूलके लक्षण । समीरणः श्रोत्रगतोऽन्यथा चरन् समंततः शूलमतीव कर्णयोः । करोति दोषैश्च यथास्वमावृतः स कर्णशूलः कथितो दुरासदः ॥ १ ॥ कानमें वायु दोषोंकरके (कफ पित्त रुधिरसे) आवृत होकर कानोंमें उलटी फिरे तब अत्यन्त शूल (दरद) होय इस रोगको कर्णशूल कहते हैं । यह रोग कष्टसाध्य है, कर्णशूलके उपद्रव विदेहने इस प्रकार लिखे हैं- “मूर्च्छा दाहो ज्वरः कासः क्लमोऽथ वमथुस्तथा । उपद्रवाः कर्णशूले भवन्त्येते भविष्यतः ॥” इति ॥ कर्णनादके लक्षण । कर्णस्रोतःस्थिते वाते शृणोति विविधान्स्वरान् । भेरीमृदंगशंखानां कर्णनादः स उच्यते ॥ २ ॥ वायु कानके छिद्रमें स्थित होनेसे अनेक प्रकारके स्वर तथा भेरी मृदंग और शंख इनके शब्द सुनाई देवे, इस रोगको कर्णनाद कहते हैं ॥ १ कर्णशब्देन च कर्णशष्कुल्यवच्छिन्नमदृष्टोपगृहीतं श्रोत्रमुच्यते ।

भाषाटीकासमेत । ( ३०३ ) बाधिर्य ( बहरा ) के लक्षण । यदा शब्दवहं वायुः स्रोत आवृत्य तिष्ठति । शुद्धश्लेष्मान्वितो वापि बाधिर्यं तेन जायते ॥ ३ ॥ जिस समय केवल वायु अथवा कफयुक्त वायु शब्द बहानेवाली नाडियोंमें स्थित होय, तब उस पुरुषके शब्द सुनाई नहीं देय अर्थात् बहरा हो जाय ॥ कर्णक्ष्वेडके लक्षण । वायुः पित्तादिभिर्युक्तो वेणुघोषसमं स्वनम् । करोति कर्णयोः क्ष्वेडं कर्णक्ष्वेडः स उच्यते ॥ ४ ॥ पित्तादि दाहकरके युक्त वायुसे कानोंमें वेणु ( बंसी ) का शब्द सुनाई देता है उसको कर्णक्ष्वेड कहते हैं ॥ कर्णस्रावके लक्षण । शिरोऽभिघातादथ वा निमज्जतां जले प्रपाकादथवापि विद्रधेः । स्रवेद्धि पूयं श्रवणोऽनिलार्दितः स कर्णसंस्राव इति प्रकीर्तितः ॥५॥ शिरमें किसी प्रकारकी चोट लगनेसे अथवा पानीमें गोता मारनेसे अथवा कानमें विद्रधि पकनेसे वायु कुपित होकर कानोंसे राध बहे उसको कर्णस्राव कहते हैं ॥ कर्णकण्डूके लक्षण । मारुतः कफसंयुक्तः कर्णकण्डूं करोति च । कफसे मिला वायु कानोंमें खुजली उत्पन्न करता है ॥ कर्णगूथके लक्षण । पित्तोष्मशोषितः श्लेष्मा जायते कर्णगूथकः ॥ ६ ॥ पित्तकी गरमीसे कफ सूखकर कानमें मैल जमे, उसको कर्णगूथ कहते हैं ॥ कर्णप्रतिनाहके लक्षण । स कर्णगूथो द्रवतां यदा गतो विलायितो घ्राणमुखं प्रपद्यते । तदा स कर्णप्रतिनाहसंज्ञितो भवेद्विकारः शिरसोऽर्द्धभेदकृत् ॥ ७ ॥ वही कानका मैल पतला होनेसे, अथवा स्नेह स्वेदादिकोंकरके पतला होकर मुख और नाकमें प्राप्त होय, तब उसको कर्णप्रतिनाह कहते हैं, इस रोगसे अर्द्धशिर ( आधासीसीका ) विकार होता है ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

( ३०४ ) माधवनिदान ।

( ३०४ ) माधवनिदान । कृमिकर्णके लक्षण । यदा तु मूर्च्छां त्वथवापि जन्तवः सृजन्त्यपत्यान्यथवापि मक्षिकाः । तदंजनत्वाच्छ्रवणो निरुच्यते भिषग्भिराद्यैः कृमिकर्णको गदः ॥ ८ ॥ जिस समय कीडे पडजायँ, अथवा मक्सी अण्डा धरे, कृमिलक्षण होनेसे श्रवण कहते हैं और इसी रोगको द्वितीय पर्यायवाची शब्द कृमिकर्ण कहते हैं ॥ कानमें पतंगादि कीडा धरनेके कारण । पतङ्गः शतपद्यश्च कर्णस्रोतः प्रविश्य हि । अरतिं व्याकुलत्वं च भृशं कुर्वन्ति वेदनाम् ॥ ९ ॥ कर्णो निस्तुद्यते तस्य तथा फुरफुरायते । कीटे चरति रुक्तीव्रा निस्पन्दे मन्दवेदना ॥ १० ॥ पतंग, कनखजूरा, गिजाई आदि कानमें धसनेसे बेचैनी होय, जीव व्याकुल होय और कानमें पीडा होय, तथा कानमें नोचनेकीसी पीडा होय और वह कीडा, कानके भीतर फडके और फिरे उस समय घोर पीडा होय और जब वह बन्द हो तब पीडा बन्द होवे ॥ विविधकर्णविद्रधिके लक्षण । क्षताभिघातप्रभवस्तु विद्रधिर्भवेत्तथा दोषकृतोऽपरः पुनः । स रक्तपीतारुणरक्तमास्रवेत्प्रतोदधूमायनदाहचोषवान् ॥ ११ ॥ कानमें खुजानेसे व्रण हो जाय, चोट लगनेसे कानमें व्रण होकर विद्रधि होय उसी प्रकार वातादिदोषों करके दूसरे प्रकारकी विद्रधि होय है, जब वह फूटे तब उसमेंसे लाल पीला रुधिर बहे, नोचनेकीसी पीडा होवै, धुआंसा निकलता मालूम होवै, दाह होवै, चूसनेकीसी पीडा होवै ॥ कर्णपाकके लक्षण । कर्णपाकस्तु पित्तेन कोथविक्लेदकृद्भवेत् । कर्णे विद्रधिपाकाद्वा जायते चाम्बुपूरणात् ॥ १२ ॥ पित्तसे अथवा कान पकनेसे कानमें पानी जानेसे कर्णपाक रोग होवे उस करके कान सडजावे और गीला रहै ॥ पूतिकर्णके लक्षण । पूयं स्रवति वा पूति स ज्ञेयः पूतिकर्णकः । जिसके कानमें राध निकले वा बास आवे, उसको पूतिकर्ण कहते हैं ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

भाषाटीकासमेत । ( ३०५ ) कर्णशोथ कर्णार्बुद कर्णार्शका हवाला देते हैं- कर्णशोथार्बुदार्शांसि जानीयादुक्तलक्षणैः ॥ १३ ॥ कानकी सूजन, कानका अर्बुद और कानकी अर्श ( बवासीर ) ये रोग होयें तो इनके लक्षण उसी २ निदानके द्वारा जानले, कुछ थोडेसे यहां लिखभी देते हैं-कर्ण- शोथ चार प्रकारका है-वात, पित्त, कफ, रक्तजके भेदसे । इसी प्रकार कर्णार्श कानकी बवासीर भी चार ही प्रकारकी है, चारसे विशेष शोथ अर्शका होना अस- म्भव है इससे चारही हैं । कर्णार्बुदरोग सात प्रकारका है-वात, पित्त, कफ, रुधिर, मांस, मेदा और शिरा इनके भेदसे ॥ अब कहते हैं कि, कर्णरोग सुश्रुतके मतसे २८ प्रकारका है परन्तु चरकके मतसे उसके चारही भेद हैं, उनको कहते हैं- वातजके लक्षण । नादोऽतिरुक्कर्णमलस्य शोषः स्रावस्तनुश्चाश्रवणं च वातात् । बादीसे कानमें शब्द होय, पीडा होय, कानका मैल सूख जाय, पतला स्राव होय, सुनाई नहीं देवे अर्थात् बहरा हो जाय ॥ पित्तजके लक्षण । शोथः सरागो दरणं विदाहः सपीतपूतिस्रवणं च पित्तात् ॥ १४ ॥ पित्तसे कानमें सूजन हो, कान लाल हो, दाह हो, चिरासा हो जाय तथा किंचित् पीला दुर्गन्धयुक्त स्राव होय ॥ कफजके लक्षण । वैश्रुत्यकण्डूस्थिरशोथशुक्ला स्निग्धा स्रुतिः श्लेष्मभवेऽतिरुक् च । कफके प्रभावसे विरुद्ध सुनना, खुजली चले, कठिन सूजन होय, सफेद और चिकना ऐसा स्राव होय ॥ सन्निपातजके लक्षण । सर्वाणि रूपाणि च सन्निपातात्स्रावश्च तत्राधिकदोषवर्णः ॥ १५ ॥ सन्निपातसे सब लक्षण होयें, स्राव होय वा जौनसा दोष अधिक होय वैसाही दोषानुसार वर्णका स्राव होय ॥ कर्णपालीके रोग । कर्णशोथके लक्षण । सौकुमार्याच्चिरोत्सृष्टे सहसापि प्रवर्धिते । कर्णशोथो भवेत्पाल्यां सरुजः परिपोटवान् ॥ १६ ॥ सुकुमार स्त्री अथवा बालक कानकी लौरको एक साथ बहुत बढ़ावै तौ कानकी पाली ( लौर ) में सूजन होकर फूल जावे और दूखे ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

( ३०६ ) माधवनिदान ।

( ३०६ ) माधवनिदान । परिपोटकके लक्षण । कृष्णारुणनिभः स्तब्धः स वातात्परिपोटकः ॥ १७ ॥ वादीसे काला लाल और कठिन ऐसा फूल जाय, उसको परिपोटक कहते हैं ॥ उत्पातके लक्षण । गुर्वाभरणसंयोगात्ताडनाद्धर्षणादपि । शोथः पाल्यां भवेच्छ्यावो दाहपाकरुजान्वितः ॥ रक्तो वा रक्तपित्ताभ्यामुत्पातः स गदो मतः ॥ १८ ॥ कानमें भारी आभरण ( गहना ) पहननेसे अथवा चोटके लगनेसे अथवा कानको खींचनेसे रक्तपित्त कुपित होकर कानकी पालीमें हरी नीली अथवा लाल सूजन होय उसमें दाह होवे, पीडा होवे और रक्त बहे, इस रोगको उत्पात कहते हैं ॥ उन्मन्थके लक्षण । कर्णं बलाद्वर्धयतः पाल्यां वायुः प्रकुप्यति ॥ १९ ॥ कफं संगृह्य कुरुते सशोफं स्तब्धवेदनम् । उन्मन्थकः सकण्डूको विकारः कफवातजः ॥ २० ॥ कानको बलपूर्वक बढानेसे पाली ( लौर ) में वायु कुपित होकर कफको संग लेकर कठिन तथा मन्द पीडायुक्त सूजनको प्रगट करे, उसमें खुजली चले, इस कफवातजन्य विकारको उन्मन्थक कहते हैं ॥ दुःखवर्द्धनके लक्षण । संवर्ध्यमाने दुर्विद्धे कण्डूदाहरुजान्वितः । शोफो भवति पाकश्च त्रिदोषो दुःखवर्द्धनः ॥ २१ ॥ दुष्टरीतिकरके कानको छेदनेसे तथा बढानेसे खुजली दाह पीडायुक्त ऐसी सूजन होय, वह पकजाय, उसको दुःखवर्द्धन कहते हैं ॥ परिलेहीके लक्षण । कफासृक्कृमिसंभूतः स विसर्पन्नितस्ततः । लिहेश्च शष्कुलीं पालिं परिलेहीत्यसौ स्मृतः ॥ २२ ॥ कफ रक्त कृमिसे उत्पन्न भई तथा सर्वत्र विचरनेवाली ऐसी जो सूजन कानकी पालीमें होय, वह कानकी पालीको खाय जाय अर्थात् उसका मांस झरने लगे उसको परिलेही कहते हैं ॥ इति श्रीपण्डितदत्तराममाथुरप्रणीतमाधवार्थबोधिनीमाथुरीभाषाटीकायां कर्णरोगनिदानं समाप्तम् ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

अथ नासारोगनिदानम् ।

भाषाटीकासमेत । ( ३०७ ) अथ नासारोगनिदानम् । —०-०-०-०-०— पीनसके लक्षण । आनह्यते यस्य विशुष्यते च प्रक्लिद्यते धूप्यति चैव नासा । न वेत्ति यो गंधरसांश्च जन्तुर्जुष्टं व्यवस्येत्स तु पीनसेन ॥ तं चानिलश्लेष्मभवं विकारं ब्रूयात्प्रतिश्यायसमानलिंगम् ॥ १ ॥ जिसकी नाक रुकजाय, वात शोषित कफसे नाक भीतरसे सूखीसी गीली रहे धूआंसा निकले, जिसकी नाकमें सुगंध दुर्गन्ध मिष्ट रसादिककी गन्ध मालूम न हो, उसके पीनस प्रगट भई जाननी, इस वातजन्य विकारको प्रतिश्याय ( पीनस ) कहते हैं ॥ पूतिनस्यके लक्षण । दोषैर्विदग्धैर्गलतालुमूले संमूर्च्छितो यस्य समीरणस्तु । निरेति पूतिर्मुखनासिकाभ्यां तं पूतिनस्यं प्रवदंति रोगम् ॥ २ ॥ गले और तालुएमें दुष्ट भये पित्तरक्तादि दोषकरके वायु मिश्रित होकर नाक और मुखके मार्गोंसे दुर्गन्ध निकले, इस रोगको पूतिनस्य कहते हैं ॥ नासापाकके लक्षण । घ्राणाश्रितं पित्तमरूंषि कुर्याद्यस्मिन्विकारे बलवांश्च पाकः । तन्नासिकापाकमिति व्यवस्येदिक्लेदकोथावथ वापि यत्र ॥ ३ ॥ जिसकी नाकमें पित्त दूषित होकर फुन्सी प्रगट करे और नाक भीतरसे पक- जाय, उसको नासिकापाक कहते हैं, इसमें नाकसे राध बहे और दुर्गंध आवे ॥ पूयरक्तके लक्षण । दोषैर्विदग्धैरथवापि जन्तोर्ललाटदेशेऽभिहतस्य तैस्तैः । नासा स्रवेत्पूयममृग्विभिश्रं तं पूयरक्तं प्रवदन्ति रोगम् ॥ ४ ॥ दोष दुष्ट होनेसे अथवा कपालमें चोट लगनेसे नाकमेंसे राध बहे और रुधिर बहे इस रोगको पूयरक्त कहते हैं ॥ क्षवथु ( छींक ) के लक्षण । घ्राणाश्रिते मर्मणि संप्रदुष्टो यस्यानिलो नासिकया निरेति । कफानुयातो बहुशोऽतिशब्दं तं रोगमाहुः क्षवथुं विधिज्ञाः ॥ ५ ॥ नासिकाश्रित मर्म ( शृङ्गाटकमर्म ) के विषे वायु दुष्ट होकर कफसहित भारी शब्दको नासिकाके बाहर निकाले उसको क्षवथु ( छींक ) कहते हैं ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA