भारतकोश
संग्रह पर लौटें

सुगम चिकित्सा

Sugam Chikitsa

आचार्य चतुरसेन शास्त्री द्वारा

स्रोत: June 1939 First Edition · सस्ता साहित्य मण्डल, दिल्ली (Sasta Sahitya Mandal, Delhi) · 1939 (उद्गम)

DevanagariHindipublished222 पृष्ठ

A blank white page with a small black speck near the top center.

१२१

चोट और अकस्मात

बांध देना चाहिए। फिर एक लकड़ी लेकर उसे खून मरोड़िये जब तक कि खून निकलना बन्द न हो। (देखो चित्र नं० ८) पर यह जान लेना चाहिए कि हाथ पैर को इस तरह कसना खतरनाक है। यदि दो-दोई घण्टे इस तरह हाथ-पांव कसे रहे तो नीचे का भाग मुर्दा हो जाता है। इसलिए यह उपाय तभी काम में लाना चाहिए कि जब और उपाय काम न दें।

जब घाव का खून बन्द होजाय तब उसे सावधानी से धोना चाहिए, जिससे घाव में मैल-मिट्टी न रहे। आइडोफार्म ( पीले रङ्ग की मीठी गन्धवाली अंग्रेजी दवा ) मिल जाय तो थोड़ी घाव पर छिड़क कर और साफ रूई लगाकर पट्टी बांध देनी चाहिए।

यदि घायल बेहोश हो तो खून बन्द कर चुकने पर पट्टी बाँधने के बाद उसे होश में लाने के उपाय करने चाहिए। यदि वह पानी पी सकता हो तो माशा-भर नमक पानी में घोलकर उसे पिलाना चाहिए, फिर नीचा सिर और ऊँचा पैर करके लिटा दीजिए। यानी तकिया सिर की जगह पांवों के नीचे लगा दीजिए। ऐसा करने से मस्तक में रक्त पहुँचने से जल्दी होश आयागा।

कभी-कभी रेल बगैरा से हाथ-पाँव विलकुल कट जाने पर विलकुल खून नहीं निकलता। ऐसी हालत में ठण्डे पानी से घाव को धीरे-धीरे धोकर साफ रूई कपड़े में कटे हाथ-पाँव को लपेट देना चाहिए। परन्तु जल्दी-से-जल्दी उसे अस्पताल पहुँचा दो क्योंकि ऐसे घाव जल्दी सड़ने लगते हैं, जिससे रोगी को बहुत तकलीफ होती है।

सुगम वाक्य

१३२

कभी-कभी आदमी पेट के बल पत्थर बगैरा पर गिर पड़े, तो अमाशय से खून की उल्टी होती है। यह खून काले रक्त का आता है। पर यदि लाल रक्त का आवे तो समझना खून की कय कि खून मुँह फेफड़े या गले से आया है। ऐसे आदमी को ठण्डा पानी या बरफ देना चाहिए।

पट्टी डेढ़ या ढाई इञ्च चौड़ी, पतली गजी की हो, जो धोबी की धुली हो पर जिनमें कलफ न हो। उन्हें आध घण्टे तक पानी में पकाकर सुखा लेना चाहिए, रुई भी बहुत साफ धुनी हुई हो। परन्तु कुसमय में रुमाल, धोती, तौलिया बगैरा से भी काम चल सकता है। पर हर हालत में पट्टी रंगीन न होनी चाहिए। पट्टी बाँधने की सब से सरल विधि-कपड़े को तिकोना करके सरलता से बाँध देना है। आवश्यकता होने पर इसके कई पत करके, लम्बी पट्टी के समान भी बाँधा जा सकता है।

सिर के धावों के लिए भी पट्टी, बड़े रुमाल व अंगोष्ठि से, दोनों किनारों के बीच थोड़ा फाड़ने से बना लेना चाहिए।

परन्तु गले में हाथ बाँधने के लिए या कुहनों में कूले, हाथ पैर आदि धावों के लिए इस तरह बाँधने की जरूरत नहीं, सिर्फ हाथ को एक रुमाल या अंगोष्ठि में लटकाना लेना चाहिए।

कम चौड़े स्थानों पर जैसे उँगलियों, हाथ-पाँव, जाँघ, धड़ आदि के लिए इन पट्टियों की जरूरत पड़ती है।

इन पट्टियों का बाँधना और लपेटना जरा मुश्किल है। पट्टियों

पट्टियां बांधने के जुदे-जुदे तरीके

सिर पर पट्टी बांधना

चित्र नं० ६

चित्र नं० १०

चित्र नं० ११

चित्र नं० १२ कोहनी और घुटने पर पट्टी बांधने की विधि

चित्र नं० १३ कलाई पर पट्टी बांधने की विधि

१३३

चोट और अकस्मात

पहले से लपेटकर तैयार रखनी चाहिए, फिर उन्हें पिन या गॉठ बाँधकर रहने दो। पट्टी बाँधने से घाव के किनारे मिले रहते हैं, दवाव पड़ने से खून कम निकलता है, और मक्खी, थूल आदि से घाव सुरक्षित रहता है। (पट्टी बाँधने के अलग-अलग तरीकों के लिए सामने के पृष्ठ पर चित्र नं० ६ से १७ तक देखिए)।

छत से गिर जाने या पेड़ पर से गिर जाने पर हड्डी टूट जाय या जोड़ उखड़ जाय तो सावधान रहो जोड़ और हड्डियों में चोट और जोड़ बैठाने का काम अनाड़ी आदमी से न कराओ। बरना रोगी हमेशा के लिए अयोग्य हो जायगा।

मोच प्रायः टखने या कलाई में आती है। सन्धि के एकदम मुड़ जाने से उसको बाँधने वाली नसें थोड़ी खिंचकर फट जाती हैं।

मोच कभी-कभी वारीक नालियां और कभी जोड़ की थैली के फट जाने से मोच की जगह सूज जाती है। खून और सन्धि का पानी जमा हो जाने से ऐसा होता है। गॉठ पर दर्द होता है, पर जोड़ हिल सकता है। मोच आते ही जल्द-से-जल्द हृदय की ओर दवाकर मालिश शुरू कर दो। इस-पन्द्रह मिनट तक ऐसा करने से दर्द, संजुन कम हो जाती है। अगर दर्द बहुत ही ज्यादा हो तो ठण्डे पानी में कपड़ा भिगोकर जोड़ पर दवाकर लपेट दो।

जोड़ पर बहुत जोर पड़ने से जोड़ उखड़ जाता है। सबसे अधिक कन्धे के कूले के जोड़ हट जाया करते जोड़ हट जाना है। कभी-कभी जबड़े और कुहनी तथा घुटने के जोड़ भी उखड़ जाते हैं।

सुगम चिकित्सा

१३४

इतका उपाय यह है कि उसड़े जोड़ों को खून अच्छी तरह मिलाओ। हाथ का जोड़ उसड़ गया हो तो अंगोढ़्या बाँधकर हाथ गले में लटकाओ। और चौबीस घंटे के भीतर-भीतर जोड़ डाक्टर को दिखा दो।

जोड़ उसड़े हुए मरीज को उठने न दो और न उसे हाथ-पाँव फैलाने या सीधा करने दो, उसड़ी जगह पर गीला कपड़ा लपेट दो। और भटपट अस्पताल पहुँचा दो। अगर बढ़त पर चुस्त कपड़ा हो तो उसे उतारो मत, फाड़ डालो। अगर दर्द ज्यादा हो और आदमी मजबूत हो तो उसे कुछ नशा खिला दो।

हड्डी टूटने के दो प्रकार होते हैं; एक वह जिसमें हड्डी टूटकर भी घाव नहीं होता; दूसरे घाव होकर हड्डी बाहर आ जाती है।

पिछले प्रकार में प्राण का भय है। अगर जरा भी गड़-बड़ हुई तो जखम के सड़ जाने का अन्देशा है। अगर विघ्न न हुआ तो बालक और जवान की हड्डी डेढ़ मास में जुड़ जायगी। बूढ़ों को कुछ ज्यादा कष्ट होगा। दूटी हड्डी की पहचान यह है कि वह अङ्ग हिल नहीं सकता, दर्द बहुत होता है और नीचे का हिस्सा फूल जाता है।

अगर सिर्फ एक ही हड्डी टूटी हो तो उस हिस्से को चारों ओर से किसी चीज़ से लपेट दो। बाँस की खपच्चियाँ या पंखे इस काम के लिए अच्छी हैं। अगर घाव हो तो पहले घाव को बाँध दो और बीमार को भटपट अस्पताल पहुँचा दो।

चित्र नं० १४ हाथ में चोट लगने पर गले में हाथ लटकाने की विधि

चित्र नं० १५ रगत में पट्टी बांधने की विधि

चित्र नं० १६ उँगली पर पट्टी बांधने की विधि

चित्र नं० १७ पैर में पट्टी बांधने की विधि

A completely blank white page with no visible content, text, or markings.

१३५

चोट और अकस्मात

अकस्मात—

अक्सर अचानक कभी-कभी दुर्घटनायें हो जाती हैं। उनके कुछ घरेलू उपाय भी यहाँ लिखते हैं।

अगर कपड़ों में आग लग जाय तो फौन धरती में लेट जाना चाहिए। आग फौन बुझ जायगी। भागना नहीं चाहिए, भागने से हवा लग-लग कर आग और फैलेगी। कोई कम्बल, टाट, लाजम, या मोटा कपड़ा शरीर पर लपेट लिया जाय। जो अङ्ग जल जाय वहाँ यह दवा लगावे।

१—आधसेर चूना के पानी में आधसेर नारियल का तेल डाल कर हिलाओ, और रूई के फाये से लगाओ। बार-बार लगाते रहने से ठण्डक पहुँचेगी और रोगी को आराम हो जायगा। आलू को पानी में घिसकर लगाने से भी फायदा होता है। जख्म होजाय तो उसपर तिल के तेल को फाये से चुपड़कर इसली की छाल का चूर्ण वुरक दे। नारियल का तेल दो छटाँक, रात पिसी हुई दो छटाँक, कपूर तीन तोला, मिलाकर खूब घोटो, फिर इसमें समाये उतना पानी मिलाओ, इस मरहम से जले को फौन आराम होता है।

पानी में डूबने से आदमी इसलिए मर जाता है कि हवा फँफड़े में नहीं पहुँचती। अगर डूबता आदमी निकाल पानी में डूबना लिया जाय तथा साँस लेता हो तो वह बच जायगा।

पानी में डूबे आदमी को भटपट पानी से निकालकर शरीर से कपड़ा दूर-कर शरीर को पोंछ डालो, देखो शरीर गर्म हो तो

सुगम चिकित्सा

१२६

इलाज करो, बरना फजूल है। अक्सर इूवे हुए आदमी की नब्ज और साँस बन्द हो जाती है। इससे घबराओ मत, होशियारी से उसके आँखों की पुतली देखो। अगर तुम्हारी परछाई उसमें दीखे तो जीवित समझो बरना मृतक।

पहले मुंह और नथुनों को साफ करो। मुंह खोलो और जीभ को धीरे-धीरे आगे कोखोंको जिससे हवा भीतर जाय। गर्दन और छाती पर से कसा हुआ कपड़ा हटा दो।

रोगी को चित्त लिटाकर तकिया लगा दो, कि सिर और कन्धे उभर जाँय, फिर रोगी के हाथ कोहनी पर से पकड़कर यहाँ तक उठाओ कि सिर के ऊपर मिल जाय। दो सेकन्ड बाद पीछे वाहें नीचे झुका दो और पसलियें मिलाकर कंस कर दवाओ। एक घण्टे तक तथा जरूरत हो तो और देर तक करते रहो। एक मिनट में १५ बार यह कसरत कराओ, इससे रोगी का साँस चलने लगेगा।

इस तरकीब से साँस चलने लगे और दिल काम करने लगे; तो रोगी को रूई के गर्म फायों से या ऊनी कपड़े की गद्दी से या गर्म पानी की बोटलों से सेको। और गुनगने तेल की मालिश करो, तथा गर्म विछौने पर सुलादो। होश में आने पर गर्म दूध पीने को दो।

गर्मी में बहुत देर कड़ी धूप में काम करना या रास्ता चलने से अत्यन्त प्यास, ज्वर, बेहोशी, आँखें लाल, लू लगना भ्रम आदि होकर बीमार बेहोश हो जाता है।

इसीको लू लगना कहते हैं।

१३७

चोट और श्रकस्मान

ऐसे बीमार को ठण्डी जगह में लिटाओ, फिर केले आदि के पत्ते से ठण्ढे पानी के छींटे दो, चन्दन या नीम की लकड़ी घिसकर बार-बार पिलाओ। कभी कैरी आग में भून उसका पना बना कर पिलाओ। सुगन्धित चीज सुंघाओ।

अगर स्वास बन्द होजाय तो ऊपर लिखी विधि से सांस चलाओ। गले में कुछ अटक फाँसी लगना या गला घुटना रहा होतो धीरे-धीरे गुद्दी में सुकी मारो कि वह चीज नीचे को खिसक जाय।

ठण्ढे पानी के छींटे दो। इससे फायदा न हो तो कोई तेज बेहोशी सूथनी नाक में फूंक दो। पान में खाने का चूना और नवसादर मिलाकर सुंघाओ। सांस बन्द हो गया हो तो ऊपर लिखी क्रिया करो।

इसमें पहला काम तो यह है कि उल्टी करादो। एक बड़े चम्मच में राई या नमक गर्म पानी में मिलाकर खूब पिलाने से उल्टी हो जायगी। अफीम और धतूरे से गहरी नींद आती जहर और नशे हैं। इसमें बीमार को सोने मत दो। टहलाओ, मुंह पर पानी के छींटे दो। खाने की तम्बाकू पानी में घोलकर पिलाने से भी उल्टी हो जाती है। संखिया खा लिया हो तो फौन एक पाव-भर घी पिला दो। संखिया थोड़ा होगा तो पच जायगा वरना उल्टी हो जायगी।

घी बार-बार पिलाते रहो। प्यास हो तो दूध पिलाओ। दूध और घी संखिये की परम औषध है। भँग का नशा होने पर

सुगम चिकित्सा

१३८

अरहर की दाल पानी में भिगोकर पिलाओ। शराब का जशा चढ़ गया हो तो नीबू या इमली पानी में मिलाकर पिलाओ। पीतल के वर्तन में पितलाया हुआ पदार्थ खाने से जो जहर चढ़ गया हो तो मीठा तेल गर्म दूध में पिलाओ।

काटे हुए स्थान के दो अंगुल ऊपर तुरन्त कसकर डोरी से बांध दो, फिर जहाँ तक दोनों दांतों का घाव हो उसकी साँप काटना जड़ तक का मांस काट डालो। या लाल लोहे से जलादो। गर्म पानी डालते रहो जिससे खून बहना रुक जाय। अगर जहर शरीर में रम गया हो तो यह दवा दोः—

रीठा दो नग, नवसादर एक माशा, चौटेनी पाँच नग, एक तोला रेशम के कपड़े में पोटली बाँधो और कोयलों पर जला लो, जब धुआँ न रहे तब पोटली उठाकर ठण्डा कर तीन हिस्से करो; एक हिस्सा दवा दस तोला घी में मिलाकर रोगी को चटादो, कुछ घाव पर लगादो। दो-दो घण्टे बाद फिर दोनों खुराक देदो। फायदा होगा। साँप के काटे का शक हो तो नीम के पत्ते खिलाओ। मीठा लगे तो समझो साँप ने काटा है। मरीच को सोने मत दो। पास काँसी की थाली रख, जोर-जोर से बजाओ इससे खून में लहर पैदा न होगी। बीमार को दौड़ाओ। याद रखो साँप के काटे को सोने देना मौत को बुलाना है। साँप का काटा आदमी सोकर फिर नहीं उठता।

विच्छू—एक छटाँक पानी में एक छटाँक नमक पीसकर घोल दो। और काटे हुए स्थान पर बार-बार मलो।

१३६

चोट और श्रंक्स्मात

फौरन जख्म चीरकर खून निकाल दो या लोहे से दाग दो । जख्म को लाल मिर्च या सुर्मा पीसकर पागल कुत्ता या सियार भर दो । और ऐसे बीमारों के जो अस्प- ताल हैं, वहाँ रोगी को पहुँचा दो ।

बर्—जहाँ डंक सारे वहाँ नमक का पानी मलों, या कपूर का तेल मलों ।

किसी जानवर का दांत या नाखून का जहर—पीपल, गूलार, नीम या बड़ की छाल घिसकर लेप कर देने अच्छा हो जाता है ।

काम के नुसखे—

१—काले उर्द हुक्के में रखकर पीने से ह्रिचकी में आराम होता है ।

२—पुरानी चलनी का चमड़ा जलाकर उसकी राख गुदा पर छिड़कने से वृन्नों की काँच निकलना आराम होता है ।

३—नीम के पत्ते जलाकर राख पानी में घोलकर निथार लो, पीछे पानी जलाकर खार बनालोगे । दो भाशे खाने से पथरी और गुरदे का दर्द आराम होता है ।

४—टेसू के फूल पानी में झौटाकर पेड़ पर सेक करने से पेशाब का घनद खुलता है ।

५—लहसुन को दूध में झौटाओ, जब खोआ होजाय तो घी में भुनो, पीछे शहद मिलाकर अबलेह बनालोगे । सब प्रकार की वादी और लकवे को फायदा करता है ।

६—इमली का चीन्ना भाड़ में भुनवाकर छिलका निकाल लो,

सगम चिकित्सा

१४०

उसे कूट-छान बराबर खांड मिलाकर कच्चे दूध से फँकी लेने से प्रमेह आराम होता है; धातु पुष्ट होती है।

७—एक गोले में बड़ का दूध टुहकर भर लो, फिर छेद बन्द कर दूध में पकालो। जब सबका भावा होजाय चीनी शहद मिलाकर खाओ। धातु पुष्ट होगी।

८—दो तोला बिनीले की मींग गाय के आध सेर दूध में पका कर खाने से धातु पुष्ट होता है।

९—अण्डकोप की सूजन में या नस उतर आने में तमाखू का पत्ता अण्डकोप पर गर्भ करके बाँधो, थोड़ी देर में उल्टी होगी और नस चढ़ जायगी।

१०—बकरी की मँगनी और खुरासानी अजवाइन बराबर पानी में घोटकर गुनगुना लेप करे।

११—साँप की काँचली की धूनी देने से बच्चा तुरन्त होजाता है।

१२—शल, आँवला, लाल चन्दन, चीनी या गोंद, सुहागा, कत्था, बराबर पानी में पीसकर दाद को खूजाकर लगाने से दाद को आराम होगा।

१३—तीन तोला मनसिल पीसकर एक पाव सरसों के तेल में मिलाकर पकावे। जब धुआँ न रहे तो तेल का वर्तन होशियारी से पानी भरी बाल्टी में डाल दो। तेल पानी पर तैर जायगा। उसे निथारकर लगाने से सब प्रकार की खुजली तर-मूली आराम होगी। इसमें जुलाब लेना जरूरी है।

१४१

चोट और अकस्मात

१४—बवूल की सूखी पत्तियाँ पीसकर हाथों पर मलने से हाथों में पसीना आना रुकता है।

१५—उंगलियाँ सूज जाय या उनकी घाई सड़ जाय तो मुर्गी का पर जलाकर चुर्को।

१६—औरंगजेबी फोड़ा, जिसमें छेद हो जाते हैं, इस दवा से आराम होगा। बेलगिरी की मींग, कल्या, नीलाथोथा, बराबर लेकर गोली बनावे और घिसकर लगावे।

चोट-मोच—

१७—चोट लगने से जब खून जम जाय तो यह हलुआ बहुत गुण करता है। एक माशाफिटकरी पीसकर चार तोला धी में भूनों, फिर उस धी में आटा भून और चीनी डाल हलुआ बनाकर खिलाओ।

१८—तिल की खल कूटकर गरम जल में घोल ले, फिर कपड़े पर लपेटकर वह कपड़ा मोच पर बाँधने से मोच को फायदा करता है।

१९—बारहसिंचे का सींग पानी में घिसकर पीने से छाती की चोट का दर्द कौरन आराम होता है।

मुहासे-छीप—

२०—जवासा पानी में पकाकर उस पानी से मुँह धोने से मुहासे आराम होते हैं।

२१ हल्दी और काले तिल, मैस के दूध में पीसकर मलने से छीप को फायदा होगा।

सुगम चिकित्सा

१४२

वद्—

२२—पीपल के पत्ते गर्भ करके सीधी थोरो से बाँधो तो वद् को आराम हो ।

२३—गन्दा विरोजा कपड़े पर फैलाकर वद् पर बाँधो और सेक करो ।

२४ बच्चों की पखली चलना —उसारे रेवन दो रस्ती-से चार रस्ती तक दूध या पानी में मिलाकर बच्चे की उम्र के लिहाज से देना । इससे उल्टी-दस्त आकर छाती साफ हो जायगी ।

२५ कमलबाय—विन्दरल के झोंड़े दो तीन घण्टा पानी में भिगोकर मसल-छान कर नाक में टपकाना । पानी निकल कर तवीयत साफ हो जायगी । तीन माशा पान में खाने का चूना एक पकी हुई केलें की फली में रखकर खिलाने से कमलबाय दूर होती है ।

२६ गजापन—आँवला जलाकर, पावभर पोस्त के झोंड़े जला कर, आधपाव मेंहदी, कचैला, प्रत्येक छः-छः तोला, नीलाथोथा, भुना सुहागा, भड़भूजे के छप्पर का धुँआ, भट्टी की राख, प्रत्येक डेढ़-डेढ़ तोला कूट छानकर सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करे ।

२७—गधे की लीद आधी सूखी हो, उसे एक गढ़े में रखकर ऊपर थोड़े कोयले जलाने, उसके ऊपर काँसी की थाली जिसके किनारे उल्टे हों, इस भाँति रखे कि उसके किनारे दो अंगुल प्रथवी से उठे रहें ताकि लीद का धँआ थाली में संग्रह होता रहे । उस धाँगे को गंज पर मले ।

१४३

चौठ और अकस्मात

२८ हाथ पावों का फट जाना—मैंहूँदी पानी में पीसकर लगाने से हाथ-पावों का फटना दूर होता है।

२९ छाजन—तौसादूर मीठे तेल में पीसकर मले।

३० मकड़ी मल जाना — अमचूर पानी में घिसकर लगायें।

३१ सुस्ती की दवा—समुद्रसोख, विदारी कन्द, सरफोका की जड़, कलौंजी, रास्ता, रेवतचीनी, माजुफूल, बेल के फूल, नीम के फूल, बराबर सबको ब्राह्मी के अर्क में घोटकर बेर के समान गोली बनाकर सुबह-शाम खाय तो बल पुष्टि करे।

३२ बंशलोचन एक तोला, सालम मिश्री एक तोला, समुद्र सोख बहुत पेशाब आने की दवा पांच तोला, तालमखान पांच तोला, मुसली सफेद दस तोला, बवूल की फली दस तोला, बिनोले की गिरी दस तोला बराबर पीस बराबर खाँड मिला, ६ मासे से एक तोला तक पानी के साथ या जामन के सिके के साथ खाने से पेशाब ज्यादा आना कम होता है।

३३ शीशों की गोली चलाई हुई सोलह मासे, पीपल छोटी सात नग, सीसे के धारीक पत्र आँख के जाले का तथा घुन्ध का अंजन करके कैंची से काट लो फिर दोनों चीजों खरल कर सुर्मा बनाकर रखो। सोने के समय आँखों में आँजो।

सुगम भाषाकला

१४४

३४ तृतिया एक माशा, रीठा दो पानी में घोटकर बाजरे के बराबर गोली बनाकर घिस दच्चो की पसली चलने की दवा कर पिलावे। कै दस्त होकर आराम हो जायगा। यह दवा उस बक्त दी जाय जब और दवा से आराम न हो।

३५ सैंधा नमक एक पाव, तीन पव सैजने के अर्क में खरल हाकमे तथा दर्द की दवा कर गोली बना हंडिया रख मुँह बन्द कपरोटी करके फूँक दो। गर्म पानी के साथ छः माशा खाय।

३६ गन्धक का तेजाव एक तोला, शोरा कल्मी चार तोला, तिल्ली और जियर की दवा हीरा कसीस चार माशा, कुनैन चार माशा सतफौलाद विलायती चार माशा

सब को तीन पाव पानी में मिला एक शीशी में रखो, खुराक चार तोला से आठ तोला तक। दर्द फौन आराम होगा। तिह्री सात दिन में अच्छी हो जायगी।

३७ टूटी हड्डी जोड़ने का नुसखा—पक्की हड् महीन पीसकर थोड़े दूध में मिलावे। इसके चावल बनाकर खीर बना, तीन हफ्ते खाय हड्डी जुड़ जाय।

: १८ :

तेल और मरहम

ये तेल और मरहम भिन्न-भिन्न रोगों में फायदेमन्द हैं। बनाकर पास रखना चाहिए।

(१) हर किसिम के दर्द का तेल—मिट्टी का तेल एक बोटल, कपूर, आठ तोला, हल्दी की गाँठ भूभल में भुनी हुई छः अदद, काली मिर्च आठ माशे, सब दवा पीसकर तेल में मिलाकर रखो, जहाँ दर्द हो मालिश करो, फौरन फायदा करेगा।

२ कपूर का तेल—कपूर, पिपरमेन्ट, अजवाइन का सत, दारूचीनी का तेल, चराबर मिलाकर एक घण्टा धूप में रखो। सबका तेल हो जायगा। खाने और लगाने सब काम में आता है। सब प्रकार के दर्द तथा जहरीले जानवरों के काटे में फायदा करता।)

३ घाव भरने का तेल—संभालू के पत्ते, फराश के पत्ते, चर्मेली के पत्ते, धतूरे के पत्ते प्रत्येक साढ़े तीन माशा आधा-सेर मीठे तेल में पीसकर जलाओ, जल जाने पर छानकर काम में लाओ, बहुत उम्दा तेल है।