भारतकोश
संग्रह पर लौटें

बीसलदेव रासो (नरपति नाल्ह - अजमेर के चौहान विग्रहराज चतुर्थ का ऐतिहासिक काव्य)

Bisaldev Raso of Narapati Nalha on Ajmer Chauhans

नरपति नाल्ह द्वारा

DevanagariHindipublished315 पृष्ठ
  • २४ -

शाह की लाट पर बीसलदेव चतुर्थ द्वारा खुदवाए हुए लेख की पंक्तियों से यह भी ज्ञात होता है कि उसने आर्यावर्त को मुसलमानों से रहित कर विन्ध्य से लेकर हिमालय तक की भूमि विजय की । लेकिन इस शिलालेख में कहीं भी उड़ीसा विजय का प्रसंग नहीं आता । फिर आर्यावर्त को मुसलमानों से रहित करने का यह अर्थ नहीं होता कि भारत के प्रत्येक प्रान्त पर विजय प्राप्त की जाय । दिल्ली पर विजय प्राप्त करना ही यह अर्थ रखता था—कि सारे भारत- वर्ष पर विजय प्राप्त कर ली गई । और इतिहास के पन्ने तो यह भी सिद्ध करते हैं कि बीसलदेव चतुर्थ ने दिल्ली जिसमें हरियांक—आजकल हरियाणा कहा जाने वाला प्रदेश—शामिल है तोमर राजपूतों से जीता था । इसके समय तक दिल्ली में मुसलमानों की राजधानी नहीं बनी थी । महमूद गज़नवी अवश्य समय-समय पर भारतवर्ष पर हमला करता था और लुटेरे के समान धन लूट कर अपने देश को लौट जाता था । संभव है कि इसके साथ बीसलदेव चतुर्थ की कोई लड़ाई हुई हो और इसको पराजित कर बीसलदेव ने आर्यावर्त को इसके जैसे लुटेरे से स्वतन्त्र किया हो और इसी का उल्लेख फिरोजशाह की लाट में हो । अस्तु, किसी भी अवस्था में यह नहीं स्वीकार किया जा सकता कि बीसलदेव चतुर्थ का उड़ीसा गमन ऐतिहासिक रूप से प्रामाणिक है तथा यह भी नहीं कहा जा सकता कि सुधायें बीसलदेव चतुर्थ उड़ीसा जाने के पूर्व सात वर्ष तक बाहर रहा । सम्भव है कि विन्ध्य से लेकर हिमालय तक के प्रदेशों को म्लेच्छों के आक्रमण से मुक्त करने में उसे अपने राज्य से बाहर जाने की भी आवश्यकता न पड़ी हो क्योंकि मुसलमानों के आक्रमण का द्वार तो अजमेर ही था और इस प्रकार उनके (मुसलमानों के) आक्रमण का सामना तो उसे अपने किले में ही बैठ कर करना पड़ा होगा । इसलिए उसके सात वर्ष तक बाहर रहने की कथा जिसका उल्लेख बीसलदेव रासो में हुआ है और जिसे श्री सत्यजीवन वर्मा ने सत्य प्रमाणित करने का प्रयत्न किया है सत्य नहीं प्रतीत होती । इसके अतिरिक्त श्री सत्य- जीवन जी वर्मा के उस तर्क में तो कोई सार ही नहीं दिखाई पड़ता, जहाँ वे कहते हैं कि बीसलदेव का राज्य काल सं० १२१० से १२२० तक माना जाता है, लेकिन इसने इन्हीं दश वर्षों में विन्ध्य से लेकर हिमालय तक की भूमि विजय की हो और आर्यावर्त को मुसलमानों से रहित किया हो, यह माननीय नहीं है ।¹ क्योंकि अपने इस तर्क के लिये ये कोई पुष्ट प्रमाण नहीं उपस्थित करते । १. बीसलदेव रासो—स० सत्यजीवन वर्मा—भूमिका पृ० २०

– ५५ – उड़ीसा जाने की कथा के साथ बीसलदेव रासो में लेखक यह भी कहता है कि उड़ीसा जाते समय बीसलदेव ने अपना राज्य अपने भतीजे को सौंपा था । लेकिन कवि की यह उक्ति भी उसको इतिहास से अनभिज्ञता सिद्ध करती है, क्योंकि इतिहास में कहीं भी बीसलदेव तृतीय या चतुर्थ द्वारा अपने भतीजे को राज्य सौंपने की कथा नहीं मिलती । लेकिन इस प्रसंग को भी सत्य प्रमाणित करने तथा ग्रंथ के नायक बीसलदेव चतुर्थ को मानने के लिये श्री सत्यजीवन वर्मा जी यह तर्क उपस्थित करते हैं कि "बीसलदेव के उड़ीसा जाने का समय यदि हम विक्रम संवत् १२०७-८ ही मानें तो उस समय उसके पुत्र अमर गांगेय का जन्म नहीं हुआ था, यह मानना पड़ेगा । और यदि हम उड़ीसा प्रवास के बाद बीसलदेव का लौटना संवत् १२१२ ही मानें, तो उस समय भी उसके पुत्र का होना नहीं मान सकते । संभव है कि उसके पुत्र का जन्म उसके पश्चात् हुआ हो । ऐसा हो भी सकता है, क्योंकि बीसलदेव के पश्चात् उसके पुत्र का कोई शिलालेख नहीं मिलता । इससे यह अनुमान होता है कि उसकी मृत्यु के पश्चात् उसके पुत्र की मृत्यु अल्प काल ही में हुई होगी । बीसलदेव और उसके पुत्र दोनो की मृत्यु संवत् १२२१ और १२२४ के बीच किसी समय हुई, यह निश्चित है ।१ अब यदि अमर गांगेय की अवस्था मृत्यु के समय दस या बारह वर्ष मानी जाय, तो उसका जन्म १२१२ के बाद ही होगा । अतएव बीसलदेव रासो के निर्माण काल के समय बीसलदेव के पुत्र का जन्म नहीं हुआ था, इसीलिये उसे अपने भतीजे को राजभार सौंपना पड़ा था । लेकिन इतिहास से यह बात सिद्ध होती है कि बीसलदेव चतुर्थ के, जिसकी मृत्यु सं० १२२० ( ई० सन् ११६३) में हुई, बाद उसका पुत्र अमर गांगेय राजगद्दी पर बैठा । लेकिन जगदेव के पुत्र पृथ्वी भट्ट (पृथ्वीराज द्वितीय) ने उससे राजगद्दी छीन ली और स्वयं राजा बन बैठा । मेवाड़ राज्य के जहाजपुर जिले के धौड़ गाँव के पास रूठी रानी के मन्दिर के स्तम्भ पर वि० संवत् १२२५ का एक लेख खुदा है। जिसमें पृथ्वीराज को अपने भुजबल से साकम्भरी के राजा को जीतने वाला लिखा है ।२ इससे यही सिद्ध होता है कि १-बीसलदेव रासो—स० सत्यजीवन वर्मा—भूमिका पृ० २२ । २-अजमेर हिस्टोरिकल एण्ड डिस्क्रिप्टिव लेखक एच० बी० सारदा-पृ० १४५

  • ५२ - वि० सं० १२२५ में जो साठ बीसलदेव चतुर्थ की मृत्यु के प्रायः पाँच या छ वर्षों पश्चात् आता है, पृथ्वी भट ने अमर गांगेय से राज्य छीना। ऊपर कहा जा चुका है कि बीसलदेव चतुर्थ की मृत्यु सं० १२२० में हुई। अतः १२२१ से लेकर १२२५ तक अमर गांगेय ने राज्य किया और तब पृथ्वीभट ने उससे राज्य छीना। इसमें संदेह नहीं कि राजगद्दी पर बैठने के समय अमर गांगेय नाबालिग था लेकिन उसका जन्म ही १२१२ में नहीं हुआ था यह कैसे माना जा सकता है। कल्पना के आधार पर यह कहना कि बीसलदेव चतुर्थ सं० १२०७ या १२०८ में उड़ीसा विजय करने गया और सं० १२१२ में वहाँ से लौटा ठीक नहीं है क्योंकि बीसलदेव चतुर्थ का समय १२१० से १२२० तक था। यदि किसी भी रूप में यह मान लिया जाय कि बीसलदेव उड़ीसा गया था तब भी यह मानना पड़ेगा कि उसका उड़ीसा गमन निश्चय ही सं० १२१० से लेकर १२२० के भीतर हुआ होगा। ऊपर कहा जा चुका है कि राजगद्दी पर बैठने के समय बीसलदेव चतुर्थ का पुत्र अमर गांगेय नाबालिग था। यदि उसकी नाबालिगी की अवस्था राजगद्दी पर बैठने के समय दस वर्ष की भी मान ली जाय तो भी यही बात सिद्ध होती है कि उसका जन्म बीसलदेव के उड़ीसा गमन के समय तक हो चुका था। ऐसी स्थिति में बीसलदेव का अपने पुत्र को राजगद्दी न सौंप कर भतीजे को राजगद्दी सौंप कर जाने की बात की कल्पना केवल कवि कल्पना मात्र है। फिर बीसलदेव चतुर्थ द्वारा उड़ीसा गमन के समय अपने भतीजे अर्थात् जगदेव के पुत्र पृथ्वीभट को राज्य सौंपने के बात यों भी खरी नहीं उतरती कि जिस बीसलदेव ने अपने पिता की हत्या करने वाले अपने भाई जगदेव से राज्य छीन लिया था और उसे देश निकाला कर दिया था वही बीसलदेव उसको या उसी के पुत्र को क्योंकर राज्य सौंप सकता था। बीसलदेव रासो के दोनों रूपान्तरों में समान भाव से यह कथा पाई जाती है कि बीसलदेव उड़ीसा जाने के पूर्व राजमती से बातचात करते समय उसे बारह वर्ष की गोरी कह कर सम्बोधित करता है। इस कथा का सम्बन्ध यद्यपि इतिहास से विशेष नहीं है फिर भी ऐतिहासिक रंग चढ़ाने के हेतु श्री सत्य जीवन जी वर्मा ने 'बारह बरस की गोरड़ी' का अर्थ युवती स्त्री से न लगाकर यह माना है कि राजमती की अवस्था ब्याह के समय अष्टप् अर्थात् बारह वर्ष की थी क्योंकि 'हिन्दुओं में उस समय अधिकतर लोग 'अष्टवर्षा भवेद् गौरी
  • ३० - दशकों व रोदियों' पर अन्ध विश्वास करते थे ।¹" किन्तु जिस प्रसंग के साथ उपर्युक्त पंक्ति का उल्लेख है उससे तो यही सिद्ध होता है कि बीसलदेव राजमती के सौन्दर्य की ओर इंगित कर रहा है, न कि बारह वर्ष की अवस्था में उसके विवाह की ओर। बारह वर्ष की अवस्था का उल्लेख कवि इसलिए करता है कि इस अवस्था में नारी का सौन्दर्य एक विशेष प्रकार का होता है। यह अवस्था ऐसी होती है जब बाल्यावस्था का प्रस्थान तथा किशोरावस्था का आगमन होता है। और ऐसी स्थिति में सौन्दर्य का निखर कर मनमोहक हो उठना स्वाभाविक होता है। फिर कवि-जगत् तो इस अवस्था का सर्वदा प्रशंसक रहा है। अस्तु, इस अवस्था का उल्लेख तो ऐसा ज्ञात होता है कि कवि भारह ने कवि परम्परा के निर्वाह के लिये ही किया है। अवस्था के क्रम को लेकर किसी ऐतिहासिक तथ्य से उसे जोड़ना उचित नहीं जान पड़ता और न तो इससे बीसलदेव चतुर्थ से कोई सम्बन्ध स्थापित कर ग्रन्थ की रचनातिथि वि० सं० १२१२ मानना ही उचित है। बीसलदेव रासो की दोनों रूपान्तरों में समान रूप से पायी जाने वाली उपर्युक्त ऐतिहासिक घटनाओं के अतिरिक्त रूपान्तर न० २ में कुछ और ऐसी घटनाएँ हैं जिनको लोग इतिहास से सम्बन्धित बताते हैं। ऐसी घटनाओं में से प्रथम घटना बीसलदेव द्वारा अपने पिता के श्राद्ध और पिंडदान की है जिसे वह उड़ीसा जाने के पूर्व करता है। इस घटना के जरिये श्री सत्यजीवन जी वर्मा ने यह सिद्ध किया है कि बीसलदेव का उड़ीसा प्रवास बारह वर्ष नहीं माना जा सकता। कवि ने यों ही बारह वर्ष लिख दिया है जैसे राम के प्रवास के चौदह वर्ष ।२ निसन्देह इस सम्बन्ध में श्री सत्यजीवन जी वर्मा द्वारा उपस्थित किया हुआ तर्क स्तुत्य है लेकिन इस घटना का इतिहास के साथ योग करने का उनका प्रयास निष्फल परिश्रम है। इस सम्बन्ध में उनका यह मानना कि बीसलदेव का उड़ीसा गमन १२०७ या १२०८ में हुआ, इतिहास की ग्रन्थियों को खोलने के बजाय और कस देता है। दूसरी घटना बीसलदेव की अवस्था से सम्बन्धित है जो बीसलदेव के उड़ीसा गमन के पश्चात् राजमती द्वारा पांडे को पत्र देकर उड़ीसा जाते समय १-नोट-यह अन्धविश्वास हिन्दुओं में मुस्लिम काल से प्रारम्भ हुआ है। २-बीसलदेव रासो-सं० सत्यजीवन वर्मा-पृ० १८ भूमिका।
  • ५८ - बताया जाता है। राजमती पांडे से कहती है कि उसके प्रिय को पहचानने का निशान यही है कि उसका प्रिय बीसलदेव बाइस वर्ष का जवान है। यद्यपि बीसलदेव की यह अवस्था श्री सत्यजीवन जी वर्मा को किसी अंश तक मान्य नहीं है फिर भी उन्हें कवि नाहड़ के कथन में इस बात का अंश दिखाई पड़ता है। वे कहते हैं कि "बीसलदेव अधिक अवस्था को प्राप्त होकर नहीं मरा, क्योंकि उसका पुत्र उसकी मृत्यु के समय अल्प अवस्था का था।"" इसमें सन्देह नहीं कि बीसलदेव के पुत्र अपरगांगेय की मृत्यु अल्प अवस्था में हुई जैसा कि इतिहास से सिद्ध होता है लेकिन इससे इस निष्कर्ष पर पहुँचना कि बीसल- देव की अवस्था भी छोटी थी उचित नहीं जान पड़ता। बीसलदेव की अवस्था का हिसाब किसी हद तक लगाना सम्भव था यदि हमें इतिहास में उसके पिता की अवस्था का कोई उल्लेख मिलता। यों इतिहास में अर्णोराज (बीसलदेव चतुर्थ के पिता) का राज्यकाल वि० सं० ११९७ से १२०८ तक माना गया है जो गणना करने पर ११ वर्ष होता है। और इसी प्रकार बीसलदेव चतुर्थ का भी राज्यकाल वि० सं० १२१० से १२२१ तक माना जाता है जो गणना करने पर ११ वर्ष होता है। यदि बीसलदेव रासो में दी हुई बीसलदेव की अवस्था उड़ीसा गमन के समय २२ वर्ष की मानी जाय तो यह मानना पड़ेगा कि उसका जन्म वि० सं० ११९७ से पूर्व हुआ होगा जो कि पूर्ण रूप से कल्पना पर आधारित होगा। और यदि उसका जन्म काल उसके पिता के राज्यारम्भ में माना जाय तो यह भी स्वीकार करना पड़ेगा कि उसकी मृत्यु २२ वर्ष की अवस्था में हुई होगी। ऐसी स्थिति में बारह वर्षों तक उसका उड़ीसा में रहना अथवा उसकी अवस्था का २२ वर्ष का उल्लेख सब कुछ कवि कल्पना ठहरता है। उचित तो यह जान पड़ता है कि २२ वर्ष की अवस्था के उल्लेख से कवि का तात्पर्य उसकी युवावस्था से है। तीसरा प्रसंग बीसलदेव रासो में आनासागर के उल्लेख का है जो कि बीसलदेव को 'धार' से लौटते समय रास्ते में मिला था। इस घटना को सत्य का रूप देकर बीसलदेव रासो के नायक को बीसलदेव चतुर्थ बताने वाले विद्वानों ने यह तर्क उपस्थित किया है कि चूंकि आनासागर बीसलदेव चतुर्थ के पिता अर्णोराज ने बनवाया था और वह बीसलदेव तृतीय के समय वर्तमान नहीं था इसलिये बीसलदेव रासो के नायक बीसलदेव चतुर्थ थे नकि बीसलदेव १- बीसलदेव रासो स० सत्यजीवन वर्मा-पृ० २४ भूमिका।
  • ५९ - तृतीय । इतिहास में अवश्य आनासागर के लिये यह लिखा गया है कि इसे सम्राट् पृथ्वीराज के दादा अर्णोराज या अनाजी ने बनवाया था।$^१$ लेकिन डा० श्यामसुन्दरदास जी का कहना है कि अनाजी द्वारा बनवाया गया अनासागर उस अनासागर से बिल्कुल भिन्न है जहाँ बीसलदेव ने धार से लौटते समय विश्राम किया था । धार से लौटते समय बीसलदेव ने जिस अनासागर पर विश्राम किया था वह अनासागर हिन्दुओं की 'अन्ना' या 'अन्नपूर्णादेवी' के नाम पर एक प्राकृतिक झील है जिसके किनारे पुराकाल में 'वाया' ऋषि रहते थे ।$^२$ बीसल- देव रासो में उल्लिखित 'अनासागर' के वाद-विवाद में पड़ना उस समय बिल्कुल निरर्थक जान पड़ता है जब हम यह देखते हैं कि रूपान्तर न० २ के जिस सर्ग ( चतुर्थ सर्ग ) में इसका उल्लेख है वह पूर्ण सर्ग ही प्रक्षिप्त है । उपर्युक्त ऐतिहासिक घटनाओं के विवेचन से निष्कर्ष यह निकलता है कि बीसलदेव रासो में उल्लिखित घटनाओं का सम्बन्ध इतिहास से बहुत कम है अथवा यह भी कहा जा सकता है कि ग्रन्थ के रचयिता को इतिहास का ज्ञान यथेष्ट न था । अतः इन घटनाओं के आधार पर बीसलदेव रासो के निर्माणकाल का निर्णय करना खतरे से खाली नहीं । काव्यागत कथा एवं काव्य का रचयिता नारी के चरित्र को समझना साधारण मनुष्यों के लिए तो दूर काव्य के मूल वेदों के रचने वाले कवियों$^३$ के लिए भी एक समस्या है । ऐसा प्रतीत होता है कि नारी के चरित्र की विषमताओं को देखकर ही किसी कवि ने कहा था कि "स्त्रियाश्चरित्रं पुरुषस्य भाग्यं देवो न जानाति कुतो मनुष्यः ।" बीसलदेव रासो की कथा भी रानी राजमती के चरित्रविशेष का वह उद्घाटन है जिसके कारण चौहानवंशी पराक्रमी राजा बीसलदेव को भी अपना राजपाट छोड़ कर बारह वर्षों तक बाहर रहना पड़ा था । नारी की वाणी ही उसके द्वारा प्राप्त किये हुए सारे सद्गुणों को नष्ट कर देती है । कवि नारह कहता है कि :- १-Ajmer Historical & Descriptive-H B Sarada P 60 २-हिन्दी हस्तलिखित खोज ग्रन्थों की रिपोर्ट सन् १६०१ पृ० ७८ । ३-वेद काव्य का मूल है, अतएव सच्चिदानन्द घन श्री परमेश्वर द्वारा ही लोक में सबसे प्रथम इसकी प्रवृत्ति हुई है । काव्यकल्पद्रुम-प्रथम भाग पृ० ८.
  • १० - स्त्रीय चरित्र घण छप अहइ। एक ही अषर सरब विणास॥ कवि कथा का प्रारम्भ गणेश की वन्दना और सरस्वती से यह वर मांगते हुए करता है कि वह उसकी भूली हुई काव्यशक्ति को उसे सौंप दें ताकि वह ग्रन्थ की रचना करने में समर्थ हो सके। तत्पश्चात् कवि राजा भोज की सभा का वर्णन करता है। महाराज भोज की रानी उनसे प्रस्ताव करती है कि वे अपने अच्छे दिन रहते राजकुमारी का विवाह कर दें। रानी के इस प्रस्तावानुसार राजा ज्योतिषी को बुलाकर अपनी कन्या के लिये सुयोग्य वर खोजने के लिये आग्रह और निवेदन करता है,१ तथा यह भी कहता है कि वह (ज्योतिषी) वीर विख्यात बीसलदेव चौहान को, जो हर प्रकार से उसकी कन्या के योग्य है, उसकी कन्या के लिये वर चुने। ज्योतिषी द्वारा शुभ सूचना प्राप्त होने पर राजा भोज लग्न निश्चित करता है और लग्न की सुपारी ब्राह्मण और भाँट के हाथ अजमेरगढ भेजता है। अजमेरगढ पहुँचकर ब्राह्मण लग्न की सुपारी बीसलदेव को देता है जिसे प्राप्त कर बीसलदेव हर्षित होता है और कहता है कि परमार जाति की कन्या के कुल में आने पर चौहान कुल का उद्धार हो जायगा। यह कहकर बीसलदेव ब्राह्मण और भाँट को नाना प्रकार की बहुमूल्य भेंट देकर उनको विदा करता है।
  • निश्चित तिथि पर बारात अजमेरगढ से प्रस्थान करती है। बारात में इतने 'अधिक घोड़े, हाथी, सैनिक तथा बराती हैं कि उनके पदों की धूल, उड़ने; से 'सूर्य आच्छादित हो जाता है और इस बड़ी बारात के साथ राजा बीसलदेव 'धार नगरी में पहुँचता है। राजमती राजा बीसलदेव को देखकर बहुत हर्षित होती है तथा अपनी सखियों से कहती है कि सम्पूर्ण कलाओं से युक्त पूर्णिमा के चन्द्रमा की भाँति, स्वर्ग के देवताओं और मनुष्यों को मोहित करने वाले तथा गोकुल में प्रत्यक्ष गोविंद की भाँति बीसलदेव की आरती उतारी १—रूपान्तर न० २ में राजा भोज की अनुमति से उनका पुरोहित वर ढूंढता हुआ चारों ओर जाता है। जैसलमेर, टोडा, अयोध्या, दिल्ली, मथुरा आदि स्थानों में जाकर राजमती के लिये वर ढूंढता है लेकिन उसे राजमती के अनुरूप कोई वर इन स्थानों में नहीं मिलता। तब वह अजमेर जाता है और बीसलराय को देखता है। इन्हें देखकर वह इनको राजमती के उपयुक्त, हर प्रकार से पाता है और इसकी सूचना राजा भोज को देता है।
  • ३१ -

जाय। इसी बीच बारात राजद्वार पर आती है। राजा बीसलदेव तोरण के नीचे सूर्य के समान उदित होता है और सजी-धजी स्त्रियाँ उसकी आरती उता- रती हैं। शुभ मुहूर्त में राजा बीसलदेव और कुमारी राजमती का पाणिग्रहण सम्पन्न होता है। विवाह-मण्डप में बीसलदेव और राजमती कृष्ण और रुक्मिणी की तरह सुशोभित होते हैं। मालवा देश में बड़े उत्सव मनाये जाते हैं। भांवर के समय पहले फेरे के पायण में बीसलदेव को राजा भोज आलोसर (स्थान विशेष) तथा मालवेश (स्थान विशेष) देता है। दूसरे फेरे पर राजकुमारी की माता भानुमती अपने दामाद को अर्थ, द्रव्य का भण्डार, सपादलक्ष देश, तोड़ा, टउक, बूँदी और कुडालदेश देती है। तीसरे फेरे पर राजा भोज राजमती के साथ ताजी और केकाण (घोड़े) मंडोवर का देश तथा समुद्र के साथ सोरठ और समस्त गुजरात देता है।¹ पाणिग्रहण सानन्द समाप्त होता है। बीसलदेव अपनी सास को नमस्कार करने के लिये जाता है और रानी भानुमती 'अजमेर' में अविचल राज्य करने का आशीर्वाद उसको देती हैं। पहिरावनी (वस्त्र भूषणादि पहनाने का रस्म) होती है। सुहावनी धार नगरी को छोड़कर धार का दीपक (राजमती) अजमेर गढ़ को प्रदीप्त करने चढ़ता है।² बारात के लौटने पर अजमेर गढ़ में बड़ा हर्ष मनाया जाता है और राजा अपने मन्त्री से कहता है कि "या तो मुझसे सृष्टिकर्त्ता प्रसन्न हुआ या मैंने विधि का लिखा प्राप्त किया, जो मैं राजा भोज की चौरी पर चढ़ा अर्थात् राजा भोज की कन्या का पाणिग्रहण किया।"³ १-नोट—रूपान्तर न० २ में फेरों के समय पायण स्वरूप दिये हुए स्थानों के नाम में अन्तर है। इस रूपान्तर के अनुसार प्रथम फेरे में 'आलीसर' और कुडाल देश देने का, दूसरे फेरे में घोड़े, धन, मढोवर, सौराष्ट्र और गुजरात देने का, तीसरे फेरे में सांभर, तोड़ा, और टोंक देने का तथा चौथे फेरे में चित्तौड़ देने का वर्णन है। रूपान्तर न० १ में चौथे फेरे का कोई वर्णन ही नहीं है। २—रूपान्तर न० २ में विवाह के पश्चात् अजमेर लौटते समय रास्ते में 'अनासागर' मिलने का उल्लेख है। लेकिन ऐसा कोई उल्लेख रूपान्तर न० १ में नहीं है। ३—नोट—रूपान्तर न० २ में प्रथम खण्ड की कथा यहीं समाप्त होती है और द्वितीय खण्ड की कथा कवि पुनः गणेश की वंदना करके आरम्भ करता है।

  • ६२ -

एक दिन राज्य सभा धन सम्पत्ति के सम्बन्ध में रानी राजमती तथा बीसलदेव में वाद् विवाद चल पड़ता है। राजा गर्वपूर्वक कहता है कि उसके समान दूसरा भूपाल नहीं है। रानी इस गर्वोक्ति को सुनकर कहती है कि उसका यह गर्व व्यर्थ है, क्योंकि उससे विशेष धनी तो उड़ीसा का राजा है जिसके राज्य में हीरे ही हीरे खानों से निकलते हैं। उड़ीसा देश की यह वार्ता सुनकर राजा रानी से कहता है कि उसका (रानी का) जन्म तो जैसलमेर में हुआ और विवाह अजमेर में, अतएव वह उड़ीसा देश के सम्बन्ध में उपर्युक्त बातें क्योंकर जानती है। इस विषय में जब तक वह नहीं बतलायेगी तबतक वह (राजा) अन्न-पानी नहीं ग्रहण करेगा। राजा के इस आग्रह पर रानी अपने पूर्व जन्म की कथा बतलाती है कि कैसे वह पूर्व जन्म में हरिणी के रूप में उड़ीसा में रहती थी और कैसे एक बहेरी द्वारा मारे जाने पर उसने उड़ीसा में फिर जन्म न देने की दैव से प्रार्थना की थी तथा उसका धार नगरी में जन्म हुआ था। रानी की यह बात सुनकर राजा कहता है कि "हे गौरी तूने उपर्युक्त बातें कहकर मेरी निंदा की। अतः अब मैं तुझे छोड़कर बारह वर्षों तक प्रवास करूँगा। ताकि मैं भी हीरे की खान अपने घर ला सकूँ। राजा के इन वचनों को सुनकर रानी बड़ी दुःखी होती है और कवि इस स्थान पर ऐसी परिस्थितियों के उपस्थित होने पर नारी द्वारा अपने पति को प्रवास से रोकने के हेतु अपनाये गये सभी उपायों का वयान रानी राजमती से करवाता है। लेकिन राजा उसकी किसी बात पर ध्यान नहीं देता और प्रवास के लिये हठ धरता है। अन्त में राजमती की भावज भी राजा को अनेक प्रकार से समझा बुझा कर और कुछ कटुवी बातें कहकर उसे परदेश गमन से रोकने की चेष्टा करती है। फिर भी राजा परदेश गमन का हठ नहीं त्यागता। राजा ज्योतिषी को बुलाकर यात्रा के लिये शुभ दिन और मुहूर्त पूछता है। लेकिन रानी ज्योतिषी से इसके पहले ही राजा की यात्रा का मुहूर्त चार महीने पश्चात् बतलाने का आग्रह कर चुकी थी क्योंकि उसे पूर्ण विश्वास था कि इन चार महीनों के अन्दर वह अपने पति को परदेश जाने से रोक सकने में समर्थ हो सकेगी। ज्योतिषी रानी के आग्रानानुसार ही राजा को चार महीने पश्चात् का यात्रा का मुहूर्त बतलाता है। कात्तिक मास में ज्योतिषी द्वारा बताये गये शुभ मुहूर्त में राजा परदेश गमन करता है। भीगे हुए नेत्रों से रानी राजा को विदा करती है और नीति की शिक्षा देती है। राजा को विदा करके रानी की अवस्था बड़ी दुःखद हो जाती

  • ६३ - है। राजा के विरह में उसे अपने तन-मन का भी स्मरण नहीं रहता। सखियाँ उसे बहुत समझाती हैं लेकिन उसकी विरह वेदना किसी प्रकार कम नहीं होती।१ कवि इसके पश्चात् बारह महीनों का वर्णन करते हुए प्रत्येक महीने में रानी के विरह वेदना की विभिन्न परिस्थितियों का मर्मस्पर्शी वर्णन करता है। रानी की दशा तो राजा के विरह में इधर खराब होती है उधर राजा को रास्ते में शुभ शकुन होते हैं और वह अपनी यात्रा निर्विघ्न समाप्त करता चलता है। क्रमशः समय व्यतीत होता रहता है लेकिन रानी की व्यथा बढ़ती ही जाती है। उसके यौवन की दावाग्नि विरहाग्नि को द्विगुणित कर देती है। अन्त में वह राजा के पास एक दूत भेजती है। दूत को अपने पति की पहचान बताती है और एक मर्मस्पर्शी पत्र राजा को देने के लिये उसे देती है। उपालंभ और दुःख से यह पत्र परिपूर्ण है। दूत पत्र लेकर राजमती को वचन देता है कि वह दुःख न करे क्योंकि वह उसके स्वामी को अवश्य लेकर लौटेगा। रानी उसे शकुन की सामग्री देती और विदा करती है। सातवें महीने दूत उड़ीसा पहुँचता है। राजा को रानी का पत्र देता है और कहता है कि "रानी राजमती ने यह संदेश भेजा है कि हे स्वामी ! तुम घर आओ। क्योंकि पुनः इस जीवन में यौवन लाभ कहाँ करोगे ?" पुनः दूत कहता है कि "हे राजा, यदि तुम आज नहीं चलते हो तो उस स्त्री का हृदय फट जायगा और वह (राजमती) मर जायगी।" राजा पंडित के इन शब्दों को सुनकर व्याकुल हो जाता है और उड़ीसा के राजा से घर लौटने की अनुमति चाहता है। उड़ीसा का राजा अपनी रानी को बुलाकर बीसलदेव के स्वदेश गमन की बात कहता है। रानी अनेक प्रकार से बीसलदेव को घर जाने से रोकती है। लेकिन बीसलदेव किसी प्रकार भी अब रहने को तैयार नहीं होता। तब उड़ीसा का राजा बीसलदेव से कहता है कि उसके नगर में एक ऐसा अपूर्व योगी है जो बहुत शीघ्र सांभर जा सकता है। बीसलदेव इस समाचार को सुनकर एक दिन के लिए उड़ीसा में रुक जाता है और उस योगी के हाथ राजमती के पास अपने आने का समाचार भेजता है। योगी राजा बीसलदेव का पत्र लेकर उड़ीसा से रवाना होता है और राज- मती की बायीं बाँह तथा आँख फड़क-फड़क कर इस बात की सूचना देती हैं कि या तो उसके स्वामी मिलेंगे या उनका कोई प्रेमपूर्ण पत्र ही प्राप्त होगा। योगी- १ नोट — रूपान्तर नं० २ में द्वितीय खण्ड की कथा यहीं समाप्त होती है।

– १४ – राजमती के शुभ शकुनों को सत्य प्रमाणित करता हुआ अजमेर पहुँच जाता है और राजमती को राजा का पत्र देता है। पत्र को राजमती गले से लगा लेती है और योगी को अच्छे भोजन आदि कराकर अपने प्रियतम की बातें पूछती है। योगी रानी को आज के तीसरे दिन राजा के अजमेर पहुँचने का शुभ समाचार देता है और अनेक प्रकार से रानी द्वारा पुरस्कृत होकर अपने स्थान को लौटता है। योगी के कथनानुसार राजा बीसलदेव तीसरे दिन अजमेर लौटता है। अजमेर में उस दिन बड़ी खुशियाँ मनायी जाती हैं। रानी राजमती के हर्ष की कोई सीमा नहीं रहती और वह यह सोचकर अपने मन में और भी हर्षित होती है कि पति के प्रवास की इस लम्बी अवधि में उसे कोई कलंक नहीं लगा जो कि इस यौवन और बढ़ती हुई विरह ज्वाला में लगना बहुत सहज और स्वाभा- विक था। कवि इसके पश्चात् कुछ पंक्तियों में प्रेम और प्रेमिका की उन दशाओं तथा बातों का वर्णन बड़े स्वाभाविक रूप से करता है जो प्रायः लम्बी अवधि के प्रवास के पश्चात् प्रेमी और प्रेमिका में होती हैं। अन्तिम पंक्तियों में कवि यह शुभकामना प्रकट करते हुए कि जिस प्रकार रानी राजा से मिली उसी प्रकार संसार में सभी मिलें ग्रन्थ समाप्त करता है। प्रथम रूपान्तर की कथा उपर्युक्त स्थान पर शेष हो जाती है। लेकिन द्वितीय रूपान्तर में इसके पश्चात् चतुर्थ खण्ड की कथा प्रारम्भ होती है। इस खण्ड में कवि हनुमान की वन्दना करके धार नगरी से राजा भोज का आना वर्णन करता है। बीसलदेव के अजमेर पहुँचने पर उसका भतीजा राजा बीसलदेव का स्वागत करता है। राजा उसे युवराज के पद पर स्थापित कर चित्तौड़ में उसे रहने का स्थान देता है। फिर राजा भोज को अजमेर आने के लिये पुरोहित के हाथ निमन्त्रण भेजता है। राजा भोज बीसलदेव के निमन्त्रण पर अजमेर आता है। दोनों राजा मिलकर अतीव प्रसन्न होते हैं। अजमेर में भी आनन्द मनाया जाता है। राजा भोज कुछ दिनों तक अजमेर में रहकर अपनी राजधानी को लौट जाता है, और राजमती को अपने साथ ले जाता है। तीन महीने पश्चात् फिर रानी राजमती को लेने बीसलदेव धार जाता है और रानी को लेकर वापस लौटता है। चतुर्थ खण्ड की कथा कवि यहीं पर यह आशीर्वाद देकर समाप्त करता है कि "जब तक पृथ्वी पर सूर्य उदय होते रहें, जब तक गंगा में जल प्रवाहित होता रहे, जबतक पृथ्वी पर जगन्नाथ रहें, तबतक राजा तुम अजमेर पर अविच्छन्न राज्य करते रहो।"

५ — ६५ — बीसलदेव रासो का रचयिता बीसलदेव रासो के रचना काल की गुत्थी को सुलझाना जितना जटिल है उससे कम जटिल उसके प्रणेता के प्रादुर्भाव काल नाम और जाति की गुत्थी का सुलझाना नहीं । बीसलदेव रासो की यद्यपि अनेक हस्तलिखित प्रतियाँ प्राप्य हैं लेकिन उनमें से किसी भी प्रति में कवि के प्रादुर्भाव-काल का ऐसा संकेत नहीं मिलता जिसके आधार पर निश्चित रूप से कहा जा सके कि कवि का जन्म अमुक तिथि को हुआ था । इन हस्तलिखित प्रतियों में ग्रन्थ का रचना-काल } अवश्य दिया हुआ है जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि ग्रन्थों के रचयिता ने भी उसी काल में जन्म ग्रहण किया होगा; लेकिन इस बात को स्वीकार करने में सबसे बड़ी समस्या हस्तलिखित प्रतियों में प्राप्त रचना-काल की वे विधियाँ हैं जो विभिन्न प्रतियों में विभिन्न रूपों में पायी जाती है । समस्त हस्तलिखित प्रतियों में प्राप्त रचना विधि के आधार पर मुख्यतः प्रतियों के दो विभिन्न भाग किये जा सकते हैं—प्रथम भाग में वे सभी प्रतियाँ आ जायेंगी जिनमें रचना-काल का उल्लेख ११वीं शती है, और दूसरे भाग में अन्य वे सभी प्रतियाँ आयेंगी जिनका रचना-काल १३वीं शती ठहरता है । जिसका उल्लेख ऊपर किया जा चुका है । अस्तु ऐसी परिस्थिति में कवि का जन्म काल ११वीं और १३वीं शती दोनों मानना पड़ेगा, जिसे स्वीकार करना सम्भव नहीं । तब यदि रचना- तिथि का निर्णय कर लिया जाय तो कवि के जन्म काल का भी निर्णय करना सहज हो जायगा । रचना-तिथि का निर्णय ग्रन्थ में प्राप्त ऐतिहासिक तत्त्वों और भाषा के आधार पर किया गया है, तथा इस निष्कर्ष पर पहुँचा गया है कि इसकी भाषा ११००-१२०० वि० सं० की है और इसका नायक बीसलदेव तृतीय है । लेकिन इस निष्कर्ष पर पहुँच कर भी कवि के जन्म तिथि की समस्या ज्यों की त्यों रह जाती है क्योंकि गणना के अनुसार हस्तलिखित प्रतियों में प्राप्त रचना-तिथियों में से सर्वाधिक प्रामाणिक तिथि वि० सं० १२१२ ठहरती है । इसी समस्या को सुलझाने के लिए सम्भवतः श्री सत्य जीवन जी वर्मा ने ग्रन्थकार को बीसलदेव चतुर्थ विग्रहराज चतुर्थ का, जिनका समय वि० सं० १२१०-१२२० माना जाता है, समकालीन माना है । प्रकट किये गये अपने इस मत के प्रमाण में श्री वर्मा जी ने दो तर्क उपस्थित किये हैं—पहला तो ग्रन्थ में प्रायः सर्वत्र वर्तमानकालिक क्रिया का प्रयोग किया जाना और दूसरा रचना-तिथि के सम्बन्ध में आयी

~ ६६ ~

हुई कि 'बारह सौ बहोत्तर' का अर्थ १२१२ लगाया¹ । लेकिन उनके इन दोनों तर्कों में से प्रथम तर्क का खण्डन निम्नलिखित विद्वानों ने इस प्रकार किया है । प्रसिद्ध विद्वान श्री गौरीशंकर हीराचन्द ओझा ने इसका खण्डन करते हुए कहा है कि भाषा का प्रयोग कवि की रुचि पर निर्भर है । जैनों के धर्मग्रन्थ प्राकृत भाषा में होने के कारण जैन लेखक अपने काव्यों में प्राकृत शब्दों की भरमार करते रहे हैं। जिससे उनकी भाषा दुरूह हो गयी है । चारण, भाट आदि प्राकृत से अधिक परिचित न होने के कारण अपनी रचनाएँ प्रचलित भाषा में करते थे, जिससे इन दोनों प्रकार के लेखकों की पुस्तकों की भाषा में अन्तर होना स्वाभा- विक ही है । भाषा की कसौटी सदियाँ नहीं है । एक ही समय में कोई सरल भाषा में अपनी रचना करता है तो कोई कठिन भाषा का प्रयोग करता है² । डा० उदयनारायण तिवारी ने भी ओझा जी के मत को पुष्ट किया है³ और यह भी कहा है कि जहाँ तक क्रियाओं का सम्बन्ध है अनेक ग्रन्थ ऐसे मिलते हैं जिनमें समकालीन न होने पर भी वर्तमानकालिक क्रियाओं का प्रयोग मिलता है । प्रायः घटनाओं को सत्य का रूप देने के लिये ही कवियों ने ऐसा किया है । श्री वर्मा जी का दूसरा तर्क जिसका उल्लेख ऊपर किया जा चुका है कुछ हद तक ठीक है क्योंकि वि० सं० १२१२ की गणना करने पर जेठ बदी नवमी को बुधवार पड़ता है । लेकिन इस तिथि और संवत् का ठीक मानने का यह अर्थ नहीं कि इस रासो के रचयिता ने बीसलदेव चतुर्थ के समय-ध में कहा है और ग्रन्थ का नायक विग्रहराज चतुर्थ है क्योंकि ग्रन्थ से पायी गयी कथा इस बीसल- देव से सम्बन्धित नहीं है वरन् ऐतिहासिक आधार पर कथा का सम्बन्ध तृतीय बीसलदेव से है । अस्तु, उपर्युक्त सभी प्रमाणों द्वारा इस निष्कर्ष पर पहुँचा जा सकता है कि इस ग्रन्थ के रचयिता का प्रादुर्भाव-काल १३वीं शती का पूर्वार्द्ध था । उसकी भाषा प्राचीन थी अर्थात् ११००-१२०० वि० सं० की थी तथा उसके ग्रन्थ के नायक थे बीसलदेव । तृतीय अन्त साक्ष्य के अभाव में जहाँ कवि के प्रादुर्भाव-काल का निर्णय करना जटिल है वहीं उसकी रचना में यत्र तत्र उसके नाम के उल्लेख के कारण यह सिद्ध होता है कि इस रासो की रचना करने वाला कोई नरपति १—बीसलदेव रासो—पृ० ७ । २—नागरीप्रचारिणी पत्रिका—स० १८६५ पृ० १०१ । ३—वीर काव्य पृ० २०० ।

  • ६७ - नामक कवि था। लेकिन इस नाम के सम्बन्ध में भी डॉ० उदयनारायणजी तिवारी तथा श्री सत्यजीवन जी वर्मा जैसे विद्वानों का मत है कि नरपति कवि का मुख्य नाम तथा नाल्ह कौटुम्बिक नाम प्रतीत होता है।¹ इसी प्रकार रासो की निम्न दो पंक्तियों को उद्धृत कर यह प्रश्न उठाया जा सकता है कि नरपति और नाल्ह दो विभिन्न व्यक्ति थे और नरपति द्वारा गाई गई इस रासो को नाल्ह ने फिर से गाया। कर जोडि नरपति कहई । नाल्ह कहई जिण आवई रोड़ि ॥ कवि के नाम के सम्बन्ध में ये भ्रम सं० १६६९ में लिखी गई प्रति तथा इससे मिलती जुलती अन्य प्रतियों में कवि के दोनों नामों के उल्लेख के कारण उत्पन्न हो गये हैं लेकिन ऐसी प्रतियों में चूँकि बीसलदेव तृतीय और रानी राज- मती की प्रेमगाथा चार खण्डों में गायी गयी है इसलिये इनकी प्रामाणिकता में सन्देह उत्पन्न होता है। और, तब इन प्रतियों के आधार पर नरपति और नाल्ह को दो विभिन्न कवि मानना उपयुक्त न होगा। उपर्युक्त दोनों पंक्तियाँ भी सं० १६६९ में लिखी गई प्रति से उद्धृत की गई हैं। इन पंक्तियों का अर्थ साधारण रूप से एक ही व्यक्ति के नाम का बोधक है; खींच तान कर इसका अर्थ दो विभिन्न व्यक्तियों के लिये लगा भले ही लिया जाय । फिर १६६९ वाली प्रति से अधिक प्रामाणिक और प्राचीन प्रति १६३३ वाली प्रति के, जो अबतक की प्राप्त प्रतियों में प्राचीनतम है, आधार पर यही कहा जा सकता है कि नरपति और नाल्ह दोनों एक ही व्यक्ति थे। इस प्रति में कवि का नाम 'नरपति' पहले पद के अतिरिक्त और कहीं नहीं आता।² इसी प्रकार नाल्ह भी इसकी पद्य-संख्या ४,२ और इसके अतिरिक्त कहीं नहीं मिलता³ जिसके द्वारा यही सिद्ध होता है कि कवि का प्रचलित नाम नाल्ह था। १—वीरकाव्य पृ० १६०। २—करि जोडि नरपति भणई। जाणि करि रोहणी निमि तणउ सूरि ॥१॥ ३—तइ तूठी अक्खर जुड़इ। नाल्ह रसायण रस भरी गाइ । तुष्टी कई सारदा त्रिभुवन माय ॥५॥ संवत् सहस सत्तिहत्तरइ जाणि। नाल्ह कवीसरि कही अमृत वाणि ॥२४॥
  • ६८ - क्योंकि प्रचलित होने के कारण ही इस नाम का उपयोग एक स्थान से अधिक स्थानों में किया गया है और नरपति कवि का उपनाम इसलिये प्रतीत होता है कि इसका प्रयोग केवल एक स्थान पर हुआ है और वह भी हुआ केवल तुक के मेल के लिये ही । कवि का नरपति नाम 'उपनाम' कतिपय विद्वानों में यह भ्रम उत्पन्न किये हुए है कि कवि कोई राजा था ।¹ ऐसे भ्रम का कारण केवल एक यही हो सकता है कि नरपति का शाब्दिक अर्थ राजा होता है । लेकिन जैसा कि ऊपर कहा जा चुका है कि इस शब्द का प्रयोग प्राप्त प्रतियों में प्राचीनतम प्रति में केवल एक स्थान पर हुआ है और उस स्थान पर इसका अर्थ कदापि राजा नहीं हो सकता, इसलिये इस शब्द का अर्थ राजा लगाकर नाल्ह और नरपति को दो विभिन्न व्यक्ति मानना उचित न होगा । लेकिन यदि किसी कारणवश नरपति का अर्थ राजा लगाना ही, विद्वानों द्वारा उचित समझा जाय तब भी श्रेयस्कर यही होगा कि नाल्ह और नरपति को दो विभिन्न व्यक्ति न मानकर नरपति को नाल्ह की उपाधि समझी जाय, जो बहुत कुछ सम्भव है कि उसे प्राप्त हुई होगी उसके गुणों के कारण । और यों भी कवि नरपुंगव तो होते ही हैं । कवि की जाति कवि के नाम की तरह कवि की जाति के सम्बन्ध में भी विद्वानों के विभिन्न मत हैं। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के मतानुसार कवि भाट जाति का था ।² श्रीसत्य- जीवन वर्मा जी भी इसी मत की पुष्टि करते हुए कहते हैं कि नरपति साधारण भाट था जो इधर उधर तुकबन्दियाँ करके गाता फिरता था । और अपने इस मत की पुष्टि में वे डा० गौरीशंकर हीराचन्द जी ओझा द्वारा प्राप्त एक पत्र का उल्लेख करते हैं जिसमें डा० ओझा ने उन्हें लिखा है कि राजपूतों में अभी तक नरपति, महीपति आदि नाम मिलते हैं, जिन्हें सब नापा, महपा कहते हैं³ किन्तु इस १—सिलेक्शन्स फ्रॉम हिन्दी लिटरेचर—लाला सीताराम बी० ए०— पृ० ३८-३९ । २—हिन्दी साहित्य का इतिहास—पृ० २७-२८ । ३—बीसलदेव रासो—सं० सत्यजीवन वर्मा—पृ० ४५ भूमिका ।

मत का खण्डन श्री अगरचन्द जी नाहटा¹ तथा डा० उदयनारायण जी तिवारी² ने यह कह कर दिया है कि ग्रन्थ में उसे व्यास या जोइसी लिखा गया है। राजपूताने में ये दोनों जातियाँ ब्राह्मण वर्ग के अन्तर्गत हैं। हमें नाहड़ ब्राह्मण ही जान पड़ता है। ग्रन्थ की प्राप्य प्राचीनतम प्रति सं० १६३३ में इसो शब्द का उल्लेख पद्य संख्या ५१, २४५ आदि कई पदों में है।³ यह शब्द संस्कृत शब्द 'ज्योति' का अपभ्रंश है । ज्योतिषी किस जाति के होते थे इस सम्बन्ध में सर एथेल्स्टन बेन्स का मत है कि "ज्योतिषी चूँकि ब्राह्मण जाति के ही होते हैं इस- लिये जनगणना के समय इनकी पृथक् गणना नहीं होती है। ये राजाओं और महा- राजाओं द्वारा सर्वदा सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं तथा इनके जीवन-यापन का प्रबन्ध भी इन्हीं राजाओं और महारानाओं द्वारा राज्य की ओर से होता है । इनका कार्य जन्मपत्री बनाना और गार्हस्थ्य जीवन-सम्बन्धी प्रत्येक कार्य के लिये शुभ मुहूर्त आदि बताना होता है। इनके अतिरिक्त ज्योतिषियों का एक वर्ग और होता है जो 'जोशी' कहलाता है। ये अपना जीवननिर्वाह हाथरेखा और भाग्यरेखा की गणना, दुष्ट ग्रहों के लिये प्राप्त दान तथा ग्रहण आदि के अवसर पर प्राप्त दान से करते हैं। गणना के समय इनका पृथक् उल्लेख यही सिद्ध करता है कि ये किसी जातिविशेष के नहीं होते हैं। इस वर्ग का निर्माण कई जातियों के मिश्रण के फलस्वरूप हुआ है। सर बेन्स द्वारा दी गयी ज्योतिषियों की जाति की उपर्युक्त कसौटी पर यदि नाहड़ की जाति को कसा जाय तो यह स्पष्ट सिद्ध होगा कि वह ब्राह्मण था। जोइसी शब्द के उल्लेख से तो उसका ब्राह्मण होना स्पष्ट है ही इसके अतिरिक्त भी उसके काव्य में आयी हुई निम्न पंक्तियाँ यही सिद्ध करती हैं कि वह ज्योतिष विद्या का ज्ञाता था। काव्य प्रारम्भ करते ही वह कहता है कि आणि करि रोहणी जिमि तपइ सुरि । अवग नइ घेपउरे रथि तपइ ॥१॥ १—राजस्थानी—भाग ३, अंक २—पृ० ११ । २—वीर काव्य—पृ० १८० । ३—रोहनी नक्षत्र सोहामयउ । सो दिन गिखि जोइसी जोडइ रास ॥ "सुदिन देई म्हाका जोइसी । फाड़ि पतइउ अरू बोलिमइ साची।”

  • ७० - और इस प्रकार वह अपने ज्योतिष ज्ञान को प्रकट करने हुए उस नेत्रात्मक रोहिणी नक्षत्र की ओर संकेत करता है जो क्रान्ति वृत्त का ही एक भाग है और जिसका स्पर्शात्मक संबंध सूर्य्यके साथ प्रतिवर्ष एक बार होता ही रहता है और जिसका फल शास्त्रों में प्रायः शुभ माना गया है। इस प्रकार जहाँ कवि ने अपने ज्योतिष-ज्ञान को प्रकट किया है, वहीं उसने गणपति की वन्दना के साथ सौन्दर्य, आकर्षण और शुभ के प्रतीक रोहिणी नक्षत्र का यश के प्रतीक सूर्य से सम्बन्ध बताकर इस ओर भी संकेत किया है कि उसका यह काव्य सुन्दर, आकर्षक, मगलमय तथा यश का देने वाला है। एक दूसरे पद्य में राजा' बीसलदेव के विदेश गमन के लिये शुभ तिथि को बताते हुये कवि ने फिर अपने ज्योतिषी होने का प्रमाण दिया है। परन्तु, इन प्रमाणों के रहते हुए कवि को ज्योतिषी स्वीकार करने में कोई आपत्ति नहीं उठायी जा सकती और तब कवि को ब्राह्मण मानना ही ठीक होगा। यहाँ यह कहना असंगत न होगा कि इस रासो में ऐसे अनेक स्थल आये हैं जहाँ यदि कवि 'जोसी' वर्ग का होता तो दानादि द्वारा दुष्ट ग्रहों की शान्ति की बात करता। लेकिन ऐसा उसने किया नहीं है। इसलिये वह 'जोसी' वर्ग का नहीं था यह सिद्ध है। सं० १६३३ वाली प्रति में जिस प्रकार नाह्मण जोइसी आदि शब्द कवि क साथ युक्त हैं उसी प्रकार स० १६६९ वाली प्रति में व्यास शब्द युक्त है कवि के साथ। व्यास शब्द पुल्लिंग है और बना हुआ है वि + अस् + घञ् के संयोग से जिसका अर्थ होता है पाठक प्रवक्ता। 'शब्दकल्पद्रुम' में भविष्य पुराण के एक पद को उद्धृत करके व्यास के लक्षणों को बतलाया गया है। विस्पष्टमद्रुत शान्त स्पष्टाक्षर पदं तथा। कलस्वरसमायुक्तं रसभावसमन्वितम् ॥

१- मास च्यार राजा दिन नहीं। तिथि तेइस अरु मगलवार ॥ इग्यारउ चन्द्र थारा घोडलाजोग ॥ नाँका लाभइ नहीं। पूपि नक्षत्र अरु कातिक मास ॥ तिण दिन राजा के गम करउ ॥ वउ आग्लउ राठ पूरइ थारी आस ॥५॥

  • ७१ - बुद्ध्यमान : सदर्थे वै ग्रन्थार्थं कृतशो नृप । ब्राह्मणादिषु सर्वेषु ग्रन्थार्थं धारयेन्नृप ॥ यः एव वाचयेद् ब्रह्मन् स विप्रो व्यास उच्यते । अर्थात् अन्य अनेक लक्षणों के साथ-साथ व्यास का ब्राह्मण होना भी आवश्यक है। मोनियर-विलियम्स ने भी अपने द्वारा सम्पादित शब्दकोष Sanskrit English Dictionary में लिखा है कि "Vyas— Masc = A Brahmin who recites or expounds the Pur- anas etc. in public. हिन्दी शब्द सागर में भी उपयुक्त अर्थ की पुष्टि की गयी है। इसमें कहा गया है कि व्यास वह ब्राह्मण है जो रामायण, महा- भारत या पुराणों आदि की कथा लोगों को सुनाता हो । अस्तु, कवि को चाहे 'जोइसी' 'जोहसो' कहा जाय अथवा व्यास, इसमें सन्देह नहीं कि यह वयसुचीन ब्राह्मण था । काव्य-सौष्ठव बीसलदेव रासो हिन्दी जगत् की वह अमूल्य निधि है जो हमें आज से शताब्दियों पूर्व के भारत की अवस्था का दिग्दर्शन कराने में समर्थ है। जहाँ इसमें कोलाहलपूर्ण ऐतिहासिक वाद-विवादों की सृष्टि होती है, ताम्रपत्रों, वंशावलियों तथा शिलालेखों के जाँच की आवश्यकता पड़ती है वहीं काव्यगत रस, अलंकार, छन्द तथा वस्तु वर्णन आदि की अभिव्यञ्जना का समावेश भी है। खेद है कि कुछ विद्वानों ने इस ग्रन्थ को काव्य की कसौटी पर भलीभाँति न कस कर इसका साहित्यिक मूल्य न्यून समझा है।१ अस्तु, इसके साहित्यिक मूल्यांकन के लिए आवश्यक यह है कि समूचे ग्रन्थ को काव्य की कसौटी पर कसा जाय । १. क—यह कोई काव्य ग्रंथ नहीं केवल गाने के लिए रचा गया था । आचार्य रामचन्द्र शुक्ल—हि० सा० इ०-पृ० ३० । ख—इसका विशेष साहित्यिक मूल्य नहीं है।—श्री सत्यजीवनवर्मा—बीसलदेव रासो पृ० ४३ । ग—न तो इसमें किसी प्रकार का साहित्यिक सौष्ठव है और न वर्णनों में किसी प्रकार की रोचकता मिलती है ।—डॉ० उदयनारायण तिवारी— वीर काव्य—पृ० १४६ ।
  • ७२ - वस्तु-वर्णन काव्यों में प्रायः ऐसा देखा जाता है कि विवरण के लिये कवि या तो स्वयं वस्तुओं का वर्णन करता है अथवा पात्रों द्वारा उनका वर्णन करवाता है । वस्तु-वर्णन की कुशलता काव्य में जीवन डालकर उसे सरस बनाने में समर्थ होती है । बीसलदेव रासो में फुटकर वर्णनों का ताँता तो नहीं है लेकिन दो चार स्थल ऐसे अवश्य हैं जहाँ कवि ने स्वयं वस्तुओं का वर्णन किया है अथवा पात्रों द्वारा उनका वर्णन करवाया है । देखिये :- विवाह वर्णन—रासो में राजमती और बीसलदेव के विवाह का वर्णन हमें विस्तारपूर्वक मिलता है। हिन्दू-जाति की परम्पराओं के अनुसार कन्या के बढ़ते ही उसके घरवालों को कन्या के विवाह की व्यग्रता (विशेष कर उसकी माता को) से प्रारम्भ कर वर की खोज, ब्राह्मण द्वारा लग्न भेजना, तिलक, बारात की तैयारी तथा यात्रा, अगवानी, कन्यादान, भांवरी, दान, दहेज और वधू की विदाई आदि के वर्णन पढ़ने को मिलते हैं। विवाह का वर्णन कवि ने तत्कालीन भारत के दो प्रमुख शासकों विग्रहराज और भोज की मर्यादा के अनुकूल किया है । इसलिए इस वर्णन में हमें राजसी ठाट बाट का चित्र मिलता है। सांभर नरेश की बारात का वर्णन करते हुए कवि कहता है कि— "पूजियो गणपवि चालीधर जान । छहइ चउरासीय हुण जी मान ॥ असी सहस घोड़ा घड़ा । साठ सहस पालकी अपारि ॥ गूजर गहड़ चाल्या घणा । रायराण तण अंत न पार ॥" विवाह वर्णन में जहाँ कवि ने राजसी ठाट बाट का दृश्य उपस्थित किया है वहाँ प्रथम, द्वितीय, तथा तृतीय भांवर के समय राजा भोज द्वारा सांभर नरेश को दहेज स्वरूप देशों को दिखाते समय यह भूल गया कि वह जिन देशों का दहेज दिला रहा है वे राजा भोज के अधिकार में थे भी या नहीं। षड् ऋतु—बारह मास वर्णन—राजा बीसलदेव के प्रवास-काल के पश्चात् रानी राजमती के विरह का वर्णन करते समय कवि ने षड्ऋतुओं का वर्णन, उनमें प्राकृतिक उद्दीपन होने के कारण, रानी के विरह की व्यथा को प्रभावोत्पादक बनाने के लिये किया है। विरहाग्नि राजमती को प्रत्येक मास में सताती है ।

An exact line-by-line transcription of the text from the image:

  • ७३ - विरह में राजमती का शरीर क्षीण हो गया है, और उसे माघ मास में तुषार- पात के कारण दग्ध वनखण्ड को देखकर संसार दग्ध हुआ दिखाई पड़ता है। देखिये, यह कहती है :- "माह मास इसीय पड़इ ठंडार । दाधा छइ वनषण्ड कीधा हो छार । आप दहंती जग दहाउ । म्हा की चोली य मांहि थी दाधउ छइ गात्र । घणीय विहुणी गण तांकिजइ । तूँ तउ छयड्ढाउ रे भाविउयो करह पलाणी जोवन छत्र उमाहियउ । म्हाकी कनक काया माहे फेरथी आण ।" रानी राजमती को माघ की तरह वर्ष का प्रत्येक मास पीड़ा पहुँचाता है और वह विरहाग्नि में जल जल कर छटपटाती है। अन्त में वह ईश्वर से मर्म भरी प्रार्थना करती है। वह 'उलगणा की नारी' (प्रवासी की पत्नी) को छोड़कर और जिसका भी चाहे सृजन करें। देखिये कसक, व्यथा और दर्द भरा उसका उलाहना- "अजी जनम काइ दीयउ रे महेस । अवर जनम थारइ घणा रे नरेस । वनिन सिरजी रोझणी । घणहन सिरजी धवलीय गाइ । वनिहन सिरजी कोइली । हस बइमती आघा नइ चम्पा की डाल । भंपती दाप बिजोरणी । सइतउ काइ सिरजो उलगाणा की नारि ॥" कवि नल्ह का प्रस्तुत षड्ऋतु-वर्णन न तो कवि जायसी के पद्मावत के 'षड्ऋतु-वर्णन और नागमती वियोग खण्ड' के लम्बे-चौड़े वर्णन के समान ईश्वर से मिलन और उनके वियोग के मिस है, न भक्तप्रवर तुलसी के मानस के किष्किन्धा काण्ड के पावस और शरद् के वर्णन की भाँति नीति और भक्ति का उपदेशक, और न रीतिकालीन कवियों की तरह शब्दालंकारो तथा अर्थालंकारों के घटाटोप में मन और बुद्धि को कुछ क्षणों के लिए आच्छादित करने वाला, वरन्