सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

उग्रगीता

( ९७ )

ज्ञानहि कहि २ कर्म हटावै । यज्ञ दान फिरि जन्म धरावै ॥
हम तौ कहौ अगोचर ज्ञाना । जाते होइ हंस निर्वाना ॥

छन्द—अगम अगोचर भेद सदगुरु साधु रहै समाइ कै ।
हंस होइ सत्यलोक आवै दरस सद्वरु पाइ कै ॥
पूरा गुरु जो पावई तौ मिटै यम फंद को ।
हंसको मुक्ताइ यमसो मिलै अच्युतानंदको ॥

सोरठा—ऐसा शब्द अपार, वार पार बिच भेद को ।
सत्य शब्द निर्धार, सद्वरु सोइ बताइया ॥

इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे योग-

सिद्धव्याख्यानो नाम सप्तश्लोऽध्यायः ॥ १७ ॥

अथ अष्टादशोऽध्यायः

अर्जुन उवाच

अर्जुन कहैं सुनो यदुनाथा । जो पूछौं सो कगै सनाथा ॥
सन्यास कर्म काहे सो कहिये । त्याग रूप सब वर्णन चहिये ॥

संन्यासको वर्णन

सुनु महाबाहु मैं कहौं बखाना । कर्म नाश संन्यास समाना ॥
कर्म धर्मको मारग छोंडै । ब्रह्म ध्यान अभ्यन्तर मांडै ॥
सब परपंचते न्यारा होई । कर्म संन्यास कहावै सोई ॥

त्यागरूप दर्शन

त्याग रूप है अगम अलेखा । कर्म करै नहिं आपु विशेषा ॥
निशि दिन कर्म धर्म जो होई । रहै अलिस लिस नहिं होई ॥
अपनेको कर्ता नहिं जानै । फल औ फल मनहिं नहिं आनै ॥
ताकहैं त्याग कहीये भाई । निशि दिन रहै नाम लौलाई ॥

( ५८ )

बोधसागर

संन्यास त्रिप्रार वर्णन

संन्यास त्याग तीनि गति होई । अनिष्ट इष्ट मिश्र गति सोई ॥
अनिष्ट नर्ककी योनी भुक्ते । देव योनिको इष्ट संयुक्ते ॥
मिश्र मानुषकी देह जो पावै । तीनों गति गीता बतलावै ॥

त्रिप्रकार क्रिया वर्णन

कहौ क्रिया तीनिहु समुझाई । ज्ञान कर्म कर्ता जो आई ॥

ज्ञान क्रिया त्रिप्रकार

प्रथमैं ज्ञान सुनौ चितलाई । ताकर लक्षण तीनि बताई ॥
जबही ज्ञान हृदयमें आवै । सर्व त्यागि प्रभुको लवलवै ॥
सर्व व्यापि जो ब्रह्महि जानै । सात्त्विक लक्षण ज्ञान बखानै ॥
राजस लक्षण जानै प्रभु न्यारा । न्यारा २ ब्रह्म विचारा ॥
तामस लक्षण एक ठौरहि जानै । मूरति प्रतिमा पूजा ठानै ॥
ताहि एहै ठाकुर है येही । परम पुरुषते नाहिं सनेही ॥
जेहि देवा कौ जो कोई ध्यावै । तेहि देवहि ठाकुर ठहरावै ॥
यह लक्षण तम गुण व्यवहारा । तामैं वास है नरक दुबारा ॥

कर्म क्रिया त्रिप्रकार वर्णन

दोसर कर्म लक्षण है तीनि । जानै कोउ साधू परबीनी ॥
कर्म करै फल चहैन ताको । पुत्र कलत्र असंग सदाको ॥
राग द्वेष जाके नहिं आवै । एतौ सत्त्वगुण कर्म सुभावे ॥
राजस कर्म सुनावौं मीता । करि २ कर्म कामना प्रीता ॥
कर्म अधिकार आपु ना होई । फल वांछै मन राजस सोई ॥
तामस कर्म सुनौ तुम भाई । तप स्नान औ जप लर जाई ॥
हठ करि कर्म करै बहु भाई । दुख सुख अह निशि लहै सदाई ॥
ता प्रकार क्रोधहु बहु होई । तामस नर्क वास है सोई ॥

कर्ता लक्षण त्रै प्रकार

तीसर कर्ता रूप बखानौं । कारण करण करै सोइ जानौं ॥

उग्रगीता

( ५९ )

सात्त्विक कर्ता जो कछु करई । आपु मेटि प्रभुको चित धरई ॥
आपुको कर्ता नहिं जानै । कर्ता पूरण पुरुष बखानै ॥
ऐसी रहनि रहै जो दासा । नर्क स्वर्गकी ताहि न आसा ॥
सो सत्त्व गुण लक्षण है भाई । जाते कहिये साधु सुभाई ॥
राजस कर्ता आपुको जानै । दाराहित सुत आपको मानै ॥
बहुतै हर्ष शोक तेहि भावै । थोर करै बहुतै फल धावै ॥
तामस कर्ता लक्षण भाई । आलस निद्रा बहुत रहाई ॥
आपु अयोग चाहै पुरुषारथ । ह्वै अधीन नहिं चाहै स्वारथ ॥
कारज होइ गये अब जाको । दिन औ राति बतावै ताको ॥
भोर होइ सो दिवस बतावै । तामसकर यह सदा सुभावै ॥

त्रिप्रकार बुद्धिको वर्णन

तीनि प्रकार बुद्धि है भाई । प्रथमैं सुमिरन मैं ठहराई ॥
निवृत्ति प्रवृत्ति जो मारग जानै । करै विचार धर्म पहिचानै ॥
काज अकाज न बंध न मोक्षण । सो साध्वी है सात्त्विक लक्षण ॥
दुसरी बुद्धि तो धर्म अधर्मा । काज अकाज जाने सब पर्मा ॥
राजस बुद्धि लक्षण यह भाई । मनमें सहा विचार कराई ॥
तामसबुद्धि अब सुनहु सुजाना । क्रोध लिये मन विषय सुजाना ॥
धर्महि सो अधरम करि जानै । करै अधर्म धर्म पहिचानै ॥
ता अधरम कह धर्म जो कहई । सदा तामसी बहु दुख सहई ॥

त्रिप्रकार धीरज

सात्त्विक धीरज वरणि सुनाऊ । संशय तोर जो सकल मिटाऊं ॥
पांच तत्त्व मन संयम साधै । सकल कामना यह अवराधै ॥
इंद्री सकल एक सम कराई । सात्त्विक ऐसो धीर धराई ॥
राजस धीरज है परसंगा । पारस लागे धर्म उमंगा ॥
कर्म करै संगति ते सोई । औ फल चाहै राजस होई ॥

( ६० )

बोधसागर

धीरज तामस सपना देखै । भय अभय सकलौ में पेखै ॥
शोक विषाद बसै मन माहीं । तामस धीरज लक्षण आहीं ॥

त्रिप्रकार सुख वर्णन

अब सुख लक्षण कहौ जो सोई। तीनि भांति सुख व्यापक होई॥
प्रथमहि सात्त्विक सुख सुनु भाई। सुख कहैं विषके जानै सोई ॥
सुखसो कबही हेत न जानै । विष समान ताकह पहिचानै ॥
अंत समय विषसो सुख होई । सात्त्विक लक्षण बरनौ सोई ॥
दूसर इन्द्री सुख संयोगा । परनारी सो करै जो भोगा ॥
यही प्रकार महा सुख करई । सो सुखी अंत जो विषसो होई॥
राजस सुख लक्षण यह भाई । दुख बहुतक व्यापै जाई ॥
तीसर तामस सुखहि बखानो । विवेक विचार हृदय नहि अनो॥
आलस निद्रा बहु सुख मानै । सपने कबहीं राम न जानै ॥
तामस सुख यह कहिये भाई । जाते नर्क सदा भर्माई ॥

वर्णका वर्णन

चारि वर्ण अब वर्णौ भाई । तिनके ये गुण प्रगट सुनाई ॥
ब्राह्मण सत्त्वगुण रूप विराजै । कर्म स्वभाव ताहि तन छाजै ॥
शम दम तव शून्या सो करई । ज्ञान विज्ञान सत्य मन धरई ॥
स्थिर मनमें कठोर तन होई । ब्राह्मण कर्म स्वभाव जो सोई॥
क्षत्रिय सत्वरज दुइ गुण धारी। शूरबीर दाता अधिकारी ॥
तीक्ष्ण धीरज बुद्धि हे जागी । युद्ध करत कबहूँ नहि भागी ॥
वैश्य राजसी कहौ बुझाई । कृषी गऊ रक्षक है भाई ॥
वणिज व्योहार बहुत संसारा । यह तौ लक्षण वणिज व्यवहारा॥
शूद्र वर्ण सेवकाई करई । सेवक होइ भवसागर तरई ॥
सेवा फल है अगम अपारा । आवागमनते होई निनारा ॥
जो अभिमान तौ जन्म गवाँवै । सेवा विना नहीं बनि आवै ॥

उग्रगीता

( ६१ )

चारि वर्णको कर्म सुनाई । अर्जुन तोहि कहौं ससुझाई ॥
जो कोइ अपने धर्महि चाहे । प्रीति भाव सदा चित लाहे ॥
भला जानि पर धर्म न लेई । आपन धर्म छांड़ि नहि देई ॥
निज कुल छांड़ि ऊंच मन धरई । सो पुनि भवसागरमें परई ॥
कुलके कर्म सदा सुख पावै । नवनिधि लक्ष्मी ता घर आवै ॥
ताते तोहि कहौं ससुझाई । युद्ध करो तुम अर्जुन भाई ॥
कहा हमार चित नहि धरिहौ । हमरे कहे युद्ध नहि करिहौ ॥
तौ अब कर्म रेख उठि धावै । तोसो युद्ध अनेक करावै ॥
तब तुम करो युद्ध संग्रामा । करो मारि क्षत्रियके कामा ॥
तब तोहि रोख अधिक होइ भाई । हमरी प्रीति भंग होइ जाई ॥
जो नीका सो करो सुजाना । ज्ञान अज्ञान सब करेउँ बखाना ॥
यह गीता मैं कहि जो सुनावा । पै कछु भेद और ससुझावा ॥
गीता मता गुप्त है भाई । चारिहु जनको कहि ससुझाई ॥

चारि अवर्णको वर्णन

भक्ती हीना तपसो हीना । सेवा बिना नहीं आधीना ॥
निद्रा रूप सदासों रहई । तासो गीता कबहु न कहई ॥
तासों संगति कबहु न कीजे । इच्छा प्रभुकी गहिकै लीजे ॥
गुप्त ज्ञान है कथा पियारी । तहाँ कहो जहँ होइ हितकारी ॥
भक्त साधु जहँ हरि यश गावै । गीता कथा तहाँ अर्थोवै ॥
सुनत सुनावत बहु सुख होई । कोटिक अश्वमेध फल होई ॥
अर्जुन गीता तुम्है सुनावौं । ज्ञान कथा कहि बहु ससुझवौं ॥
मोह तुम्हार छूटि की नाही । सो तुम बोलौं हमरे पाहीं ॥
जो कछु तुम्हरे मनमें होई । करो जाइ तुम अर्जुन सोई ॥
अर्जुन सुनत दंडवत कीन्हा । विनय भांति ते बहु सुख दीन्हा ॥
मोह मोरि सब दूरि परानै । वचन तुम्हार ज्ञान करि मानै ॥
अन्न लीन तब हाथ उठाई । महा कोप होइ धनुष चढाई ॥

( ६२ )

बोधसागर

अध्याय अठारह कहा बखानी । योग सन्यास नाम तेहि जानी॥
अर्जुन गीता भयो समापति । जो कछु कही आपुकमलापति॥

कबीर उवाच

कहै कबीर सुन धर्मनि हीता । तुम्हरे लिये बखानेउँ गीता ॥
तुम तौ भक्त जत्तते न्यारा । आवागमनके बीज तुम्हारा ॥
अब तुम परम भक्ति चितलावौ । निशिदिनसतगुरुशब्द समावौ ॥
धर्मदास बिनती इठि लाई । सुनि गीता संशय उपजाई ॥
गीता कही कृष्ण केहि कारण । अर्जुन उठे कुटुम्ब संचारण ॥
ज्ञान सुने मति निर्मल होई । मित्र औ दुष्ट एक सम होई ॥
ज्ञान सुने कछु कोध न आवै । परम पुरुषते मन चितलावै ॥
गीता कृष्ण जो कहेउ बखाना । ज्ञान सुनाइ कोध मन आना ॥
कोधविना सो युद्ध न होई । नर्क द्वार कृष्ण कहेउ सोई ॥
कोध किये अज्ञान कहावै । यह सब भेद मोहि समुझावै ॥
कृष्णमता कहि प्रकट देखाऊ । ज्ञान सुने अज्ञान न आऊ ॥

कबीर उवाच

सुनि धर्मनि यह भेद है बंका । जानत नहीं राउ औ रंका ॥
कृष्ण ठगौरी जत्त लगाई । ताते भेद न बूझौ भाई ॥
यह प्रपंच कृष्णकर आही । तीनिहु लोक सदा भर्माई ॥
चाहै छल बल युद्ध करावै । अर्जुन कैसे धनुष उठावै ॥
महामोह तेहि रहा समाई । और भांति नहि मानै भाई ॥
छलहि मता किन्हौ आपै सोई । ज्ञान सुनाइ मोह कह खोई ॥
यह तौ ज्ञान कहो परमारथ । जेहिते युद्ध होइ पुनि स्वारथ ॥
जैसी इच्छा करै जो ज्ञाना । फल पावै सेवा अनुमाना ॥
नहिं अर्जुन मनपुरुष मिलापा । कैसे कर्म होइ निष्पापा ॥
पुरुष मिलाय न कृष्ण सुनावै । कैसे अगम अगोचर पावै ॥

उग्रगीता

( ६३ )

पावै अगम कृष्ण को मानै । तीनि लोकको भूपति जानै ॥
ताते ज्ञान कहि कर्म दृढ़ावै । फिरि २ भवसागर भटकावै ॥

धर्मदास उवाच

धर्मदास कहैं सुनो गोसाई । मारग साधु जो अगम सुनाई ॥
कर्म धर्म कह पाछे मेलै । ज्ञान रूप अभ्यन्तर खेलै ॥
परम अनंद पुरुषको दर्शै । सेवक स्वामी चरण न पशैं ॥
गीता कहै औ कर्म दृढ़ावै । केहि कारण इनको भटकावै ॥
कौन ज्ञान जो भर्म बतावै । फिरि २ भवसागर भटकावै ॥

कवीर उवाच

धर्मदास मैं कहौ बुझाई । मूरुख लोग नहीं पतिआई ॥
तीनिउ लोक पुरुषपहि दीन्ह। राजे काज करावन कीन्ह। ॥
जो चाहै सो रचे बनावै । तीनि लोकते जान न पावै ॥
ज्ञानोपदेश देह जो भाई । तौ यह सृष्टि वैराग उठाई ॥
तब यह रचना सबही थाके । इनको कौन गोसाईया थापे ॥
तेहि कारण इन कर्म दृढ़ाई । अरुझी सृष्टि सकल भर्माई ॥
सतगुरु शब्द सुना कहैं दरसै । जाते प्रभु पूरण कहैं परसे ॥
गीता कहि जो कृष्ण सुनाई । तबहु न अंधा मोहि पतिआई ॥

धर्मदास उवाच

धर्मदास बिनती अनुसारि । हे सतगुरु मैं तव बलिहारी ॥
जब कर अर्जुन धनुष संभारा । कहा कीन्ह सो कहौ विचारा ॥

कवीर उवाच

सुनो संत धर्मनि निर्वाना । अंत युद्ध सब करों बखाना ॥
बहुते भांति युद्ध तिन कीन्ह। युद्ध जीति राजहि मन दीन्ह। ॥
राज युधिष्ठिर मनहि विचारा । बहुते भांति बंधु हम मारा ॥
कस प्रायश्चित्त मोक्षण होई । कहो व्यास हमसों तुम सोई ॥

( ६४ )

बोधसागर

व्यास कृष्ण मिलि मत अर्थाई । कुल हत्या कैसे मुक्ताई ॥
करो विचार अश्वमेध जो करई । यज्ञ करत हत्या परिहरई ॥
सब मिलि ऐसा मता विचारा । बहुत भांति यज्ञ करौ संभारा ॥
ताते पाप मोक्ष होइ भाई । यज्ञ करनको मता हटाई ॥
करौ यज्ञ मन भयो विश्रामा । राज मनोरथ पूर्ण कामा ॥

धर्मदास उवाच

धर्मदास विनवै कर जोरी । संशय उपजी मेटेउ मोरी ॥
पांडव कृष्णहि बहुत पियारे । किया यज्ञ तब कहाँ सिधारे ॥
कैसे गति मति उन पुनि पाई । कृष्ण सरीखो रहै समाई ॥

कबीर उवाच

धर्मदास तुम चतुर सुजाना । पूछेउ सो अब करौ बखाना ॥
कृष्ण देह जब छांडन लागे । तिनसों कहो ताहिंते आगे ॥
अवधि हमारि आय नियराई । तुम हूँ गरो हेवारे जाई ॥
अर्जुन कहहु सुनौ गोसाई । कारण कवन हेवारे जाई ॥
कृष्ण कही तब ऐसी बाता । तुम तौ बंधु कीन्ह है घाता ॥
पातक बहुत जो तुमसे भयऊ । गरै हेवारे ताते कहेऊ ॥
कहैं अर्जुन सुनु पुरुष पुराना । मारण बंधु न हम चित आना ॥
गीता ज्ञान मोहि समुझाया । युद्ध करनको अस्त्र बँधाया ॥
तुमको पातक नाहीं लागे । कर्ता करै आपु अनुरागे ॥
तुम्हरे कहे युद्ध हम कीन्हा । पातक हम शिर काहे दीन्हा ॥
पुनि तुम कह अश्वमेधहि करहू । सब पातक पाछिल परिहरहू ॥
तापर हम अश्वमेध जो कीन्हा । तबहू पातक हम शिर दीन्हा ॥
कहैं कृष्ण अर्जुन सुनु भाई । कर्म रेख मेटो नहिं जाई ॥
कर्म रेखते सब जग आवै । बार बार दुख सुख भुक्तावै ॥
चारिउ युग फिरि याहै आई । हम तुम ऐसे संग रहाई ॥

उद्गीता

( ६५ )

ताते कछु संदेह न कीजै । वेगि हेवारे पयाना दीजै ॥

धर्मदास उवाच

धर्मदास पूछै सुनु भाई । आगे कैसे भई गुसाई ॥

कबीर उवाच

कहै कबीर यह सर्ग बखाना । तुमसों वर्णन कहौं निदाना ॥
पांडव जाइ हेवारे गलिया । देह समेत युधिष्ठिर चलिया ॥
करेउ पुण्य जप तप औदाना । ताते पहुँचे स्वर्ग स्थाना ॥
और पांडवा नर्क समाने । हत्याके फल नर्क रहाने ॥
तहां जाइ कोइ बंधु न देखा । पूछेउ सबै देव मुनि शेषा ॥
कहां हमारे चारिउ भाई । केहि कारण मोहि इहां ले आई ॥
इहां कहां वे बसवे पाई । जाके खोजौं चारिउ भाई ॥
तुम राजा हो धर्म अवतारा । ताते पहुंचै स्वर्ग दुआरा ॥
बंधु तुम्हार पातक बड़ कीन्हा । ताते बास नर्कमें दीन्हा ॥

युधिष्ठिर उवाच

की उनको इहवां लै आवहु । की हमको उहवां लै जावहु ॥
जब यह विष्णु सुनो मन जानी । इनकह पुण्य बहुत पहिचानी ॥
उपजो मोह बंधु हित भाई । जाइ ले आवहु बंधु देखाई ॥
नर्क कुण्ड तेहि जाइ देखाई । बूड़ देखे चारिउ भाई ॥
और सकल परिवार घनेरा । काहू सुधि नहिं काहू केरा ॥
चारिउ भाई रोवन लागे । कर्म हीन हम बड़े अभागे ॥
राइ युधिष्ठिर मोह जनाऊ । मोह नर्क कुंड ले नाऊ ॥
दूत विष्णु सों बहुरि जनार्द । आपु युधिष्ठिर नर्कमें जाई ॥
जो कछु आज्ञा होइ गोसाई । आज्ञा मानि करौ सोइ जाई ॥
कहै विष्णु यह धर्म सरूपा । करो युधिष्ठिर पुण्य अत्रुपा ॥
जो कबहीं वे नर्क में जैहैं । अघ जीवन सब ले उत्तरे हैं ॥

नं. ८ कबीर सागर - ३

( ६६ )

बोधसागर

क्षण अंगुरी ले नर्कमो डारो । एते चारिउ बन्धु उबारो ॥
फिर लै आवहु कुंती जहवां । स्वर्ग स्थान वैकुंठ हैं जहवां ॥
ऐसी भांति करौ तहैं जाई । क्षणहि अंगुरी नर्क बुझाई ॥
ता कहैं लागि बंधु सब आये । राइ अनंद बहुत सुख पाये ॥
गये युधिष्ठिर धर्म स्थाना । धर्म पुत्र रहे धर्म ठेकाना ॥
भीम जाइकै पवन समाई । पवन पुत्र जेहि कहिये भाई ॥
अर्जुन इन्द्र पुत्र जो रहिया । इंद्रलोकमें बासा करिया ॥
सहदेव नकुल जो दूनों भाई । अश्विनि कुमार पुत्र हितलाई ॥
ऐसे स्वर्ग लोक जो किय बासा । पुण्य घटै भवसागर आसा ॥

धर्मदास उवाच

धर्मदास कहैं सुनो गोसाँई । पांडव मित्र विष्णुके आहीं ॥
गीता भागवत वेद पुकारा । दर्शन प्रभु जिन नेक निहारा ॥
ताकर आवागमन न होई । सुर नर सुनि सब भाषै सोई ॥
साधु संत मिले सब गुणगवैं । जो कोइ हरिके दर्शन पावैं ॥
ताकी मोक्ष मुक्ति होइ भाई । जरा मरणको बीज नसाई ॥
साक्षादर्शन कृष्णको लहिया । और विराट देखायो तहिया ॥
मोक्ष मुक्ति उन काहे न पाई । साहेब कहौ मोहि समुझाई ॥

कबीर उवाच

कहै कबीर सुनौ धर्मदासा । पुरुष एक आदि रहि वासा ॥
तिन्ह पुनि खासा कीन्ह प्रकाशा । धर्म धीर एक अंश नेवासा ॥
तिनते उपजेउ ॐॐकारा । माया प्रकट भई विस्तारा ॥
ब्रह्मा विष्णु उपजे तब भाई । जिन यह रची सृष्टि दुनियाई ॥
इनकह तीनलोक जो दीन्हा । राज रूप रचना तिन कीन्हा ॥
सकल बीज जो पुरुषते आया । जाते सकल सृष्टि निर्माया ॥
कामिनि जबै धर्म निज कीन्हा । कर्मरेख जो भया अधीना ॥
दश अवतार कर्म सो भयऊ । कारण कर्म इन्है निर्मयऊ ॥

उग्रगीता

( ६७ )

कर्मरेख रघुपति दुख पायउ । सीता शोक बहु पछितायउ ॥
नरसिंह शूकर रूप धरावा । मच्छ कच्छ सर्व कर्म बनावा ॥
वामन होइ बलि छलिया जाई । परशुराम होइ युद्ध कराई ॥
कर्मरेख यदुपति दुख पावा । बन २ घेनु चरावन धावा ॥
गोपी षोडश सहस्र अनंदा । तिन सँग नाचे बाल सुकुन्दा ॥
कर्मरेख भे बोध शरीरा । आवा गमन मिटो नहीं पीरा ॥
निष्कलंक है दश अवतारा । कर्मरेख भय प्रलय संचारा ॥
इनते अधिक और को आही । कर्मरेखते भुक्तत जाही ॥
अंकुरी कोइ जीव रहे भाई । सो अंकुर पुरुष ते आई ॥
तिन कह पुरुष जो चितवन कीन्हा । कैसे लोक होइ लव लीना ॥
सतगुरु यहि कारण उपजावा । हंसन कारण मोहिं पठावा ॥
मूर्खा शब्द नहिं मानै भाई । अंकुरी परवाना पाई ॥
कर्मरेख पांडव दुख पावा । कर्मरेख छूटै न छुटावा ॥
इन कहैं सब जग करता जाने । ताते आवा गमन नसाने ॥
सतगुरु मिले सत्य शब्द लखावै । कर्मरेख बंधन सुक्तावै ॥

छंद-धर्मदास तुम बूझि देखौ छल मता भगवानहो ।

मूर्ख जन उपदेश कारण गीता कियो बखान हो ॥

पांच पांडव परम मंत्री तिनको गति कैसी दर्ई ।

नर्क स्वर्गमें वास करि २ जन्म फिरि २ तिन लई ॥

सोरठा-बूझो संत सुजान, गीता कथा जो सब सुनी ।

चेतनि हंस अमानि, और सकल भरमें दुनी ॥

इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे

त्यागसंन्यासव्याख्यानं नामाष्टादशोऽध्यायः ॥ १८ ॥

( ६८ )

बोधसागर

अथ उपसंहार

धर्मदास उचाव

धर्मदास विनवै कर जोरी । तुम दयालु बंदी मोरि छोरी ॥
गीता जो तुम कही बखानी । पांडवकी गति सब मैं जानी ॥
ऐसे सब जीव भरमाई । कैसेहु भांति मुक्ति नहिं थाई ॥
सोइ ज्ञान मोहिकहि समुझावौ । जरा मरण को बीज नसावौ ॥

कबीर उचाव

सुनु धर्मदास हंस पतिराया । हंसन कारण पुरुष की दया ॥
अंकुरी जिव आपु बोलाया । ताते हम कह लेन पठाया ॥
सत्य शब्द अब करौ प्रकाशा । पावै हंसा लोक निवासा ॥
उग्र ज्ञान है मता निनारा । सुक्ष्म वेद जो पुरुष संचारा ॥
पुरुष दया आनेउ संसारा । जेहिते पावै मुक्ति दुवारा ॥
अध्याय उनइस कहौं ये भाई । सुर नर मुनि जाने नहिं ताई ॥
मुक्त होइ सत्यलोकहि जावै । आदि पुरुषके दर्शन पावै ॥
प्रथमै रहनी हंस बखानो । निशि दिन रहै नाम लपटानो ॥
तीनों गुण है विषके मूला । ताते दुख सुख भये स्थूला ॥
दुइ गुण कबहीं चित नहिं धारै । रज तमको परंपच विसारै ॥
वासा करै सत्यके माहीं । आसा ताकी राखै नाहीं ॥
प्रकृति पचीस पंच तत्त्व रहई । तीनिउ गुण कारण यह वहई ॥
जो तीनिउ गुण वश करै आपै । पंच पचीस कोइ नहिं व्यापै ॥
तीनिउ गुणते न्यारा खेले । मनुआ सत्य सुमिरनमें मेले ॥
श्वास मुर्ति एक डोरी लावै । अजर अमर होइ हंस मिलावै ॥
मन पवना ले सुख मनि राखै । सोहं हंस अमीरस चाखै ॥
तहवां अनहद होइ झनकारा । विन दीपक मंदिर उजियारा ॥
अनहद सुने अकह गुप्त गावै । मन चित गहि २ सुरति लगावै ॥
तहवां रैन दिवस नहिं होई । पुरुष २ सो सुरति समोई ॥

उग्रगीता

( ६९ )

ऐसी रहनी हंस रहावै । बहुरि न योनी संकट आवै ॥

धर्मदास उवाच

धर्मदास कहै सुनो गोसाई । पुरुष नाम कहऊ समुझाई ॥
सहस्रनाम जो देव बखाना । नेति २ कह बहुरि निदाना ॥
कौन नाम को सुमिरन करई । कैसे सदा पुरुष चित धरई ॥
कैसे आवागमन मिटाई । क्षर निर अक्षर कह समुझाई ॥

कबीर उवाच

सुनु धर्मनि तुम हंस पियारे । तुम्हरो काज सकल हम सारे ॥
सुमिरन आदि मैं तुम्है सुनावौँ । सकल कामना तोर मिटावौँ ॥
नाम एक जो पुरुषको आही । अगम अपार पार नहिं जाही ॥
वेद पुराण पार नहिं पावै । ब्रह्मा विष्णु महेश्वर धावै ॥
जानि कहौँ तौ को पतिआई । अंत कहौँ तौ परलै जाई ॥
आंदे अंतमें बासा होई । निर अक्षर पावै जन सोई ॥
अक्षर कह सब जक्त बखानै । निरअक्षरको मर्म न जानै ॥
कहो न जाई लिखो ना जाई । बिन सद्गुरु कोउ नाहीं पाई ॥
सद्गुरु मिलै तो अगम लखावै । हंस अमी पीबत घर आवै ॥
अंकुरी जीव लहे निर्बाना । पावत हंस लोक पहिचाना ॥
सुतिवंत पावै निज वीरा । संग रहौँ मैं दास कबीरा ॥
जो कोई हंस प्रवाना लेई । अग्र नाम सद्गुरु कहि देई ॥
बिन सद्गुरु कोइ नाम न पावै । पूरा गुरु अकह समुझावै ॥
अकह नाम वह कहा न जाई । अकह कहि कहि गुरु समुझाई ॥
समुझत लोक परै पुनि चीन्हा । जाते लोक होइ लवलीना ॥
हरदम सुमिरे चित लगाई । लोक दीपमें जाइ समाई ॥
अजर अमर होइ लोक सिधावै । चौरासी बंधन मुक्तावै ॥
आवागमन ताहि नहिं भाई । जरा मरणका बीज नसाई ॥

( ७० )

बोधसागर

धर्मदास उवाच

धर्मदास भये बहुत अधीना । सद्गुरु पूरा तुम कहैं चीन्हा ॥
तुम्हरी दया नाम हम पावा । बन्दी छोड हंस मुक्तावा ॥
करहु दया अब अंतर्ध्यामी । लोक दीपको वरण बखानी ॥
जहवां सत्य पुरुष रह जोई । हंसा तहवाँ दर्शन होई ॥
पुरुष शोभा वरणि सुनावो । दया करो अब भेद लखावो ॥

कबीर उवाच

कहै कबीर सुनौ धर्मदासा । ऐसा भेद नहीं परकाशा ॥
यह तौ भेद अगम है भाई । वेद कितेव कहूँ नहिं पाई ॥
शेष महेश न कोई जाने । ब्रह्मा खोजत ताहि भुलाने ॥
विष्णु सदा मन सुमरिन करई । पै काहू नहिं परकट करई ॥
ज्ञान कहै तब पुरुष बतावै । सुनि पुनि आपा लै ठहरावै ॥
यह जग मूरख महा अचेता । परम पुरुषते नाहिन हेता ॥
हेत बिहूना जो नर आही । यह तौ भेद कही नहिं ताही ॥
सुरतिवंत हंसा जो होई । तासे भेद न राखेहु गोई ॥
उपज्ञान यह भेद अपारा । तुमसे कहा आज हम सारा ॥
सूक्ष्म वेद भेद जो पावै । अजर अमर होइ लोकसिधायै ॥
लोक दीप औ प्रकट बखानौ । धर्मनिसुरति रनिति सो ठानौ ॥
तीनिलोकते भिन्न पसार । सत्य लोक पुरुष दरबारा ॥
पुष्प दीप जहँ पुरुष स्थाना । आदि पुरुष जहँ बैठ अमाना ॥
सूर्य सोरह जोति निवासा । ऐसा एक हँस परकाशा ॥
श्वेतै दीप श्वेत विस्तारा । श्वेतै मंदिर श्वेतै द्वारा ॥
अजर हंस है श्वेतै भाई । सदा अनंद रहै सुखछाई ॥
श्वेत छत्र सिंहासन छाजै । अनहद शब्द सदा धुनिगाजै ॥
अक्षय वृक्ष जहँ श्वेत सोहावन । श्वेत पुरुष श्वेत फल पावन ॥
श्वेतै पान श्वेत पनवेरा । श्वेत सुपारी नरिअर केरा ॥

उग्रगीता

(७१)

श्वेत मिठाई कदली मेवा । अजर आरती हंसक मेवा ॥
सदा आरती हंस जो करई । अपने पुरुष चरणन रई ॥
असंख्यकमलश्वेत तहँ रहिया । सप्त पाखुरी कमल जो रहिया ॥
पुरुष गुप्त होइ रहे समाई । सूक्ष्म शीश तहां दरसाई ॥
संपुट पञ्च लाख है भाई । बानि उठै संपुट बिहराई ॥
उघरे संपुट दर्शन पावै । अजर हंस तहवाँ सन्तु पावै ॥
करत अनन्द सदा सुख भोगा । जरा मरण नहिं संशय सोगा ॥
जग मग जोति सदा उजियारा । कोटि सूर्यते वर्ण अपारा ॥
जहँ देखो तहँ शोभा छाजै । पूर्ण शोभा पुरुष विराजै ॥
कहा बखानौ पुरुष सरूपा । वरणि न जाइ वह रूप अनूपा ॥
जब लग तियापुरुष नहिं परसै । कहा बखाने सुख बिनु तरसै ॥
तिया पुरुष जब मिलिया भाई । तब सुख कछू कही न जाई ॥
जिन जाना तिनही पहिचाना । जैसे गूंगा सपना जाना ॥
कहा बखानौ वरणि न जाई । गूंगा गूंगे सैन लखाई ॥
ऐसा सतगुरु भेद लखावै । सुरतिवंत हंसा सन्तुपावै ॥
वाहू नदी अठारह गंडा । जेते तारा है ब्रह्मंडा ॥
एते सूर्य जो वसै अकाशा । तऊ न पुरुषके सम परकाशा ॥
पटतर तहां पुरुषकी दीजै । सतगुरु सैन समुझिकै लीजै ॥

छन्द-पुरुष शोभा कह बखानो कछु नहीं सम तूल हो ।

असंख्य सूर्य प्रकाशते वहँ जोति अगम स्थूल हो ॥

सैन करि करि नैन भरि भरि शब्द सतगुरु पर्व हो ।

पुरुष अवर न रूप जाको शोभा हंस लग दर्श हो ॥

सोरठा-उग्रगीत यह सार, गुप्त अध्याय उन्नीसमें ।

शब्द सुरति आधार, हंसा पहुँचे लोकको ॥

इति श्रीमदुग्रगीतायां एकौनविंशोऽध्यायः ॥ १९ ॥

इति श्रीबोधसागरान्तर्गत
श्रीमदुग्रगीता समाप्ता

ज्ञानस्थितिबोध ग्रन्थ

अथ ग्रंथज्ञानस्थितिबोध

भारतपथिक कबीरपंथी-

स्वामी श्रीयुगलानन्द द्वारा संशोधित

खेमराज श्रीकृष्णदास,

अध्यक्ष-“श्रीवेङ्कटेश्वर” स्टीम्-प्रेस,

❁ वम्बई. ❁


पुनर्मुद्रणादि सर्वाधिकार “श्रीवेङ्कटेश्वर” मुद्रणयन्त्रालयाध्यक्षके अधीन है।

पत्रिका-परीक्षण-पत्रिका-पत्रिका

पत्रिका-परीक्षण-पत्रिका

पत्रिका-परीक्षण-पत्रिका

पत्रिका-परीक्षण-पत्रिका

पत्रिका-परीक्षण-पत्रिका

पत्रिका-परीक्षण-पत्रिका

पत्रिका-परीक्षण-पत्रिका

पत्रिका-परीक्षण-पत्रिका

सत्यनाम

श्री कबीर साहिब

मानव

A faint, stylized illustration of a seated figure, possibly a deity or sage, holding a bowl or plate above their head. The figure is surrounded by a decorative border.

मौलिक