वामन पुराण
Vamana Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
अध्याय ३१] वामनद्वारा तीन पग भूमिकी याचना तथा विराड्रूपसे तीनों लोकोंको तीन पगमें नाप लेना १४७
| सुतलं नाम पातालमधस्ताद् वसुधातलात्।
बलेर्दत्तं भगवता विष्णुना प्रभविष्णुना॥ ६६
अथ दैत्येश्वरं प्राह विष्णुः सर्वेश्वरेश्वरः।
तत् त्वया सलिलं दत्तं गृहीतं पाणिना मया॥ ६७
कल्पप्रमाणं तस्मात् ते भविष्यत्यायुरुत्तमम्।
वैवस्वते तथाऽतीते काले मन्वन्तरे तथा॥ ६८
सावर्णि के तु संप्राप्ते भवानिन्द्रो भविष्यति।
इदानीं भुवनं सर्वं दत्तं शक्राय वै पुरा॥ ६९
चतुर्युगव्यवस्था च साधिका ह्येकसप्ततिः।
नियन्तव्या मया सर्वे ये तस्य परिपन्थिनः॥ ७० | शक्तिशाली भगवान् विष्णुने पृथ्वीतलके नीचे स्थित सुतल नामक पातालको बलिके लिये दे दिया। तदनन्तर सर्वेश्वर विष्णुने दैत्येश्वरसे कहा—मैंने तुम्हारे द्वारा दानके लिये दिये हुए जलको अपने हाथमें ग्रहण किया है; अतः तुम्हारी उत्तम आयु कल्पप्रमाणकी होगी तथा वैवस्वत मन्वन्तरका काल व्यतीत होनेपर एवं सावर्णि क मन्वन्तरके आनेपर तुम इन्द्रपद प्राप्त करोगे—इन्द्र बनोगे। इस समयके लिये मैंने समस्त भुवनको पहले ही इन्द्रको दे रखा है। इकहत्तर चतुर्युगीके कालसे कुछ अधिक कालतक जो समयकी व्यवस्था है अर्थात् एक मन्वन्तरके कालतक मैं उसके (इन्द्रके) विरोधियोंको अनुशासित करूँगा॥ ६६–७०॥ |
| तेनाहं परया भक्त्या पूर्वमाराधितो बले।
सुतलं नाम पातालं समासाद्य वचो मम॥ ७१
वसासुर ममादेशं यथावत्परिपालयन्।
तत्र देवसुखोपेत प्रासादशतसंकुले॥ ७२
प्रोत्फुल्लपद्मसरसि हृदशुद्धसरिद्वरे।
सुगन्धी रूपसम्पन्नो वराभरणभूषितः॥ ७३
स्रक्चन्दनादिदिग्धाङ्गो नृत्यगीतमनोहरान्।
उपभुञ्जन् महाभोगान् विविधान् दानवेश्वर॥ ७४
ममाज्ञया कालमिमं तिष्ठ स्त्रीशतसंवृतः।
यावत्सुरैश्च विप्रैश्च न विरोधं गमिष्यसि॥ ७५
तावत्त्वं भुङ्क्ष्व संभोगान् सर्वकामसमन्वितान्।
यदा सुरैश्च विप्रैश्च विरोधं त्वं करिष्यसि।
बन्धिष्यन्ति तदा पाशा वारुणा घोरदर्शनाः॥ ७६ | बलि! पूर्वकालमें उसने बड़ी श्रद्धासे मेरी आराधना की थी, अतः तुम मेरे कहनेसे सुतल नामक पातालमें जाकर मेरे आदेशका भलीभाँति पालन करो तथा देवताओंके सुखसे भरे-पूरे सैकड़ों प्रासादोंसे पूर्ण विकसित कमलोंवाले सरोवरों, हृदों एवं शुद्ध श्रेष्ठ सरिताओंवाले उस स्थानपर निवास करो। दानवेश्वर! सुगन्धिसे अनुलिप्त हो तथा श्रेष्ठ आभरणोंसे भूषित एवं माला और चन्दन आदिसे अलंकृत सुन्दर स्वरूपवाले तुम नृत्य और गीतसे युक्त विविध भाँतिके महान् भोगोंका उपभोग करते हुए सैकड़ों स्त्रियोंसे आवृत होकर इतने कालतक मेरी आज्ञासे वहाँ निवास करो। जबतक तुम देवताओं एवं ब्राह्मणोंसे विरोध न करोगे, तबतक समस्त कामनाओंसे युक्त भोगोंको भोगोगे। किंतु जब तुम देवों एवं ब्राह्मणोंके साथ विरोध करोगे तो देखनेमें भयंकर वरुणके पाश तुम्हें बाँध लेंगे॥ ७१–७६॥ |
| बलिरुवाच
तत्रासतो मे पाताले भगवन् भवदाज्ञया।
किं भविष्यत्युपादानमुपभोगोपपादकम्।
आप्यायितो येन देव स्मरेयं त्वामहं सदा॥ ७७ | बलिने पूछा—हे भगवन्! हे देव! आपकी आज्ञासे वहाँ पातालमें निवास करनेवाले मेरे भोगोंका साधन क्या होगा? जिससे तृप्त होकर मैं सदा आपका स्मरण करूँगा॥ ७७॥ |
| श्रीभगवानुवाच
दानान्यविधिदत्तानि श्राद्धान्यश्रोत्रियाणि च।
हुतान्यश्रद्धया यानि तानि दास्यन्ति ते फलम्॥ ७८ | श्रीभगवान्ने कहा—अविधिपूर्वक दिये गये दान, श्रोत्रिय ब्राह्मणसे रहित श्राद्ध तथा बिना श्रद्धाके किये गये जो हवन हैं, वे तुम्हारे भाग होंगे। |
| १४८ | श्रीवामनपुराण | [ अध्याय ३१ |

| अदक्षिणास्तथा यज्ञाः क्रियाश्चाविधिना कृताः।
फलानि तव दास्यन्ति अधीतान्यव्रतानि च॥ ७९

उदकेन विना पूजा विना दर्भेण या क्रिया।
आज्येन च विना होमं फलं दास्यन्ति ते बले॥ ८०

यश्चेदं स्थानमाश्रित्य क्रियाः काश्चित् करिष्यति।
न तत्र चासुरो भागो भविष्यति कदाचन॥ ८१

ज्येष्ठाश्रमे महापुण्ये तथा विष्णुपदे ह्रदे।
ये च श्राद्धानि दास्यन्ति व्रतं नियममेव च॥ ८२

क्रिया कृता च या काचिद् विधिनाऽविधिनापि वा।
सर्वं तदक्षयं तस्य भविष्यति न संशयः॥ ८३

ज्येष्ठे मासि सिते पक्षे एकादश्यामुपोषितः।
द्वादश्यां वामनं दृष्ट्वा स्नात्वा विष्णुपदे ह्रदे।
दानं दत्त्वा यथाशक्त्या प्राप्नोति परमं पदम्॥ ८४ | दक्षिणारहित यज्ञ, अविधिपूर्वक किये गये कर्म और व्रतसे रहित अध्ययन तुम्हें फल प्रदान करेंगे। हे बलि! जलके बिना की गयी पूजा, बिना कुशकी की गयी क्रिया और बिना घीके किये गये हवन तुमको फल देंगे। इस स्थानका आश्रय कर जो मनुष्य किन्हीं भी क्रियाओंको करेगा, उसमें कभी भी असुरोंका अधिकार न होगा। अत्यन्त पवित्र ज्येष्ठाश्रम तथा विष्णुपद सरोवरमें जो श्राद्ध, दान, व्रत या नियम-पालन करेगा तथा विधि या अविधिपूर्वक जो कोई क्रिया वहाँ की जायगी, उसके लिये वे सभी निःसंदेह अक्षय फलदायी होगा। जो मनुष्य ज्येष्ठमासके शुक्ल पक्षमें एकादशीके दिन उपवास कर द्वादशीके दिन विष्णुपद नामके सरोवरमें स्नान कर वामनका दर्शन करनेके बाद यथाशक्ति दान देगा, वह परम पदको प्राप्त करेगा॥ ७८-८४॥ | | लोमहर्षण उवाच

बलेर्वरमिमं दत्त्वा शक्राय च त्रिविष्टपम्।
व्यापिना तेन रूपेण जगामादर्शनं हरिः॥ ८५

शशास च यथापूर्वमिन्द्रस्त्रैलोक्यमूर्जितः।
निःशेषं च तदा कालं बलिः पातालमास्थितः॥ ८६

इत्येतत् कथितं तस्य विष्णोर्माहात्म्यमुत्तमम्।
शृणुयाद्यो वामनस्य सर्वपापैः प्रमुच्यते॥ ८७

बलिप्रह्लादसंवादं मन्त्रितं बलिशुक्रयोः।
बलेर्विष्णोश्च चरितं ये स्मरिष्यन्ति मानवाः॥ ८८

नाधयो व्याधयस्तेषां न च मोहाकुलं मनः।
भविष्यति द्विजश्रेष्ठाः पुंसस्तस्य कदाचन॥ ८९

च्युतराज्यो निजं राज्यमिष्टप्राप्तिं वियोगवान्।
समाप्नोति महाभागा नरः श्रुत्वा कथामिमाम्॥ ९०

ब्राह्मणो वेदमाप्नोति क्षत्रियो जयते महीम्।
वैश्यो धनसमृद्धिं च शूद्रः सुखमवाप्नुयात्।
वामनस्य च माहात्म्यं शृण्वन् पापैः प्रमुच्यते॥ ९१ | लोमहर्षणजी बोले—भगवान् उस सर्वव्यापी रूपसे बलिको यह वरदान तथा इन्द्रको स्वर्ग प्रदानकर अन्तर्हित हो गये। तबसे बलशाली इन्द्र पहलेकी भाँति तीनों लोकोंका शासन करने लगे और बलि सर्वदा पातालमें निवास करने लगे। इस प्रकार उन भगवान् (वामन) विष्णुका उत्तम माहात्म्य कहा गया; जो इसे (वामन-माहात्म्यको) सुनता है, वह सभी पापोंसे मुक्त हो जाता है। द्विजश्रेष्ठो! बलि एवं प्रह्लादके संवाद, बलि एवं शुक्रकी मन्त्रणा तथा बलि एवं विष्णुके चरितका जो मनुष्य स्मरण करेंगे, उन्हें कभी कोई आधि एवं व्याधि न होगी तथा उनका मन भी मोहसे आकुल नहीं होगा। हे महाभागो! इस कथाको सुनकर राज्यच्युत व्यक्ति अपने राज्यको एवं वियोगी मनुष्य अपने प्रियको प्राप्त करता है। (इनको सुननेसे) ब्राह्मणको वेदकी प्राप्ति होती है, क्षत्रिय पृथ्वीकी जय प्राप्त करता है तथा वैश्यको धन-समृद्धि एवं शूद्रको सुखकी प्राप्ति होती है। वामनका माहात्म्य सुननेसे पापोंसे मुक्ति होती है॥ ८५-९१॥ |
॥ इस प्रकार श्रीवामनपुराणमें इकतीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ॥ ३१॥
३६- कुरुक्षेत्रके तीर्थोंके माहात्म्य एवं क्रमका अनुक्रान्त वर्णन
| १५० | श्रीवामनपुराण | [ अध्याय ३२ |

| त्रयो गुणास्त्रयो वर्णास्त्रयो देवास्तथा क्रमात्।
त्रैधातवस्तथावस्थाः पितरश्चैवमादयः॥ ११

एतन्मात्रात्रयं देवि तव रूपं सरस्वति।
विभिन्नदर्शनामाद्यां ब्रह्मणो हि सनातनीम्॥ १२ | वर्ग; सत्त्व, रज, तम —ये तीनों गुण; ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य—ये तीनों वर्ण; तीनों देव; वात, पित्त, कफ—ये तीनों धातुएँ तथा जाग्रत्, स्वप्न, सुषुप्ति—ये तीनों अवस्थाएँ एवं पिता, पितामह, प्रपितामह—ये तीनों पितर इत्यादि—ये सभी ओंकारके मात्रात्रयस्वरूप आपके रूप हैं। आपको ब्रह्मकी विभिन्न रूपोंवाली आद्या एवं सनातनी मूर्ति कहा जाता है॥ ८—१२॥ | | सोमसंस्था हविःसंस्था पाकसंस्था सनातनी।
तास्त्वदुच्चारणाद् देवि क्रियन्ते ब्रह्मवादिभिः॥ १३

अनिर्देश्यपदं त्वेतदर्द्धमात्राश्रितं परम्।
अविकार्यक्षयं दिव्यं परिणामविवर्जितम्॥ १४

तवैतत् परमं रूपं यन्न शक्यं मयोदितुम्।
न चास्येन न वा जिह्वाताल्वोष्ठादिभिरुच्यते॥ १५

स विष्णुः स वृषो ब्रह्मा चन्द्रार्कज्योतिरेव च।
विश्वावासं विश्वरूपं विश्वात्मानमनीश्वरम्॥ १६ | देवि! ब्रह्मवादी लोग आपकी शक्तिसे ही उच्चारण करके सोमसंस्था, हविःसंस्था एवं सनातनी पाकसंस्थाको सम्पन्न करते हैं। अर्धमात्रामें आश्रित आपका यह अनिर्देश्य पद अविकारी, अक्षय, दिव्य तथा अपरिणामी है। यह आपका अनिर्देश्य पद परम रूप है, जिसका वर्णन मैं नहीं कर सकता। न तो मुखसे ही इसका वर्णन हो सकता है और न जिह्वा, तालु, ओष्ठ आदिसे ही। तुम्हारा वह रूप ही विष्णु, वृष (धर्म), ब्रह्मा, चन्द्रमा, सूर्य एवं ज्योति है। उसीको विश्वावास, विश्वरूप, विश्वात्मा एवं अनीश्वर (स्वतन्त्र) कहते हैं॥ १३—१६॥ | | सांख्यसिद्धान्तवेदोक्तं बहुशाखास्थिरीकृतम्।
अनादिमध्यनिधनं सदसच्च सदैव तु॥ १७

एकं त्वनेकधाप्येकभाववेदसमाश्रितम्।
अनाख्यं षड्गुणाख्यं च बह्वाख्यं त्रिगुणाश्रयम्॥ १८

नानाशक्तिविभावज्ञं नानाशक्तिविभावकम्।
सुखात् सुखं महत्सौख्यं रूपं तत्त्वगुणात्मकम्॥ १९

एवं देवि त्वया व्याप्तं सकलं निष्कलं च यत्।
अद्वैतावस्थितं ब्रह्म यच्च द्वैते व्यवस्थितम्॥ २० | आपका यह रूप सांख्य-सिद्धान्त तथा वेदद्वारा वर्णित, (वेदोंकी) बहुत-सी शाखाओंद्धारा स्थिर किया हुआ, आदि-मध्य-अन्तसे रहित, सत्-असत् अथवा एकमात्र सत् (ही) है। यह एक तथा अनेक प्रकारका, वेदोंद्वारा एकाग्र भक्तिसे अवलम्बित, आख्या (नाम)-विहीन, ऐश्वर्य आदि षड्गुणोंसे युक्त, बहुत नामोंवाला तथा त्रिगुणाश्रय है। आपका यह तत्त्वगुणात्मक रूप सुखसे भी परम सुख, महान् सुखरूप नाना शक्तियोंके विभावको जाननेवाला है। हे देवि! वह अद्वैत तथा द्वैतमें आश्रित ‘निष्कलं’ तथा ‘सकल ब्रह्म’ आपके द्वारा व्याप्त है॥ १७—२०॥ | | येऽर्था नित्या ये विनश्यन्ति चान्ये
येऽर्थाः स्थूला ये तथा सन्ति सूक्ष्माः।
ये वा भूमौ येऽन्तरिक्षेऽन्यतो वा
तेषां देवि त्वत्त एवोपलब्धिः॥ २१

यद्वा मूर्तं यदमूर्तं समस्तं
यद्वा भूतेष्वेकमेकं च किंचित्।
यच्च द्वैते व्यस्तभूतं च लक्ष्यं
तत्सम्बद्धं त्वत्स्वरैर्व्यञ्जनैश्च॥ २२ | (सरस्वती) देवि! जो पदार्थ नित्य हैं तथा जो विनष्ट हो जानेवाले हैं, जो पदार्थ स्थूल हैं तथा जो सूक्ष्म हैं, जो भूमिपर हैं तथा जो अन्तरिक्षमें हैं या जो इनसे भिन्न स्थानोंमें हैं, उन समस्त पदार्थोंकी प्राप्ति आपसे ही होती है। जो मूर्त या अमूर्त है वह सब कुछ और जो सब भूतोंमें एक रूपसे स्थित है एवं केवल एकमात्र है और जो द्वैतमें अलग-अलग रूपसे दिखलायी पड़ता है, वह सब कुछ आपके स्वर-व्यञ्जनोंसे सम्बद्ध है। |
| अध्याय ३३ ] | सरस्वती नदीका कुरुक्षेत्रमें प्रवाहित होना और कुरुक्षेत्रमें निवास करनेका महत्त्व | १५१ |

| एवं स्तुता तदा देवी विष्णोर्जिह्वा सरस्वती।
प्रत्युवाच महात्मानं मार्कण्डेयं महामुनिम्।
यत्र त्वं नेष्यसे विप्र तत्र यास्याम्यतन्द्रिता॥ २३ | इस प्रकार स्तुति किये जानेपर विष्णुकी जीभरूपिणी सरस्वतीने महामुनि महात्मा मार्कण्डेयसे कहा—हे विप्र! तुम मुझे जहाँ ले जाओगे, मैं वहीं आलस्य छोड़कर चली जाऊँगी॥ २१—२३॥ |
| मार्कण्डेय उवाच
आद्यं ब्रह्मसरः पुण्यं ततो रामह्रदः स्मृतः।
कुरुणा ऋषिणा कृष्टं कुरुक्षेत्रं ततः स्मृतम्।
तस्य मध्येन वै गाढं पुण्या पुण्यजलावहा॥ २४ | मार्कण्डेयने कहा—आरम्भमें (इसका) पवित्र नाम ब्रह्मसर था, फिर रामह्रद प्रसिद्ध हुआ एवं उसके बाद कुरु ऋषिद्वारा कृष्ट होनेसे कुरुक्षेत्र कहा जाने लगा। (अब) उसके मध्यमें अत्यन्त पवित्र जलवाली गहरी सरस्वती प्रवाहित हों॥ २४॥ |
॥ इस प्रकार श्रीवामनपुराणमें बत्तीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ ॥ ३२ ॥
तैंतीसवाँ अध्याय
सरस्वती नदीका कुरुक्षेत्रमें प्रवाहित होना और कुरुक्षेत्रमें निवास करने तथा तीर्थमें स्नान करनेका महत्त्व

| लोमहर्षण उवाच
इत्युषेर्वचनं श्रुत्वा मार्कण्डेयस्य धीमतः।
नदी प्रवाहसंयुक्ता कुरुक्षेत्रं विवेश ह॥ १

तत्र सा रन्तुकं प्राप्य पुण्यतोया सरस्वती।
कुरुक्षेत्रं समाप्लाव्य प्रयाता पश्चिमां दिशम्॥ २

तत्र तीर्थसहस्राणि ऋषिभिः सेवितानि च।
तान्यहं कीर्तयिष्यामि प्रसादात् परमेष्ठिनः॥ ३

तीर्थानां स्मरणं पुण्यं दर्शनं पापनाशनम्।
स्नानं मुक्तिकरं प्रोक्तमपि दुष्कृतकर्मणः॥ ४ | लोमहर्षणने कहा— बुद्धिमान् मार्कण्डेय ऋषिके इस उपर्युक्त वचनको सुनकर प्रवाहसे भरी हुई सरस्वती नदी कुरुक्षेत्रमें प्रविष्ट हुई। वह पवित्रसलिला सरस्वती नदी वहाँ रन्तुकमें जाकर कुरुक्षेत्रको जलसे प्लावित करती हुई, जो पश्चिम दिशाकी ओर चली गयी, वहाँ (कुरुक्षेत्रमें) हजारों तीर्थ ऋषियोंसे सेवित हैं। परमेष्ठी (ब्रह्मा)-के प्रसादसे मैं उनका वर्णन करूँगा। पापियोंके लिये भी तीर्थोंका स्मरण पुण्यदायक, उनका दर्शन पापनाशक और स्नान मुक्तिदायक कहा गया है (पुण्यशालियोंके लिये तो कहना ही क्या है) ॥ १—४॥ |
| ये स्मरन्ति च तीर्थानि देवताः प्रीणयन्ति च।
स्नान्ति च श्रद्दधानाश्च ते यान्ति परमां गतिम्॥ ५ | जो श्रद्धापूर्वक तीर्थोंका स्मरण करते हैं और उनमें स्नान करते हैं तथा देवताओंको प्रसन्न करते हैं, वे परम गति (मोक्ष)-को प्राप्त करते हैं। |
| अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा।
यः स्मरेत कुरुक्षेत्रं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः॥ ६ | (मनुष्य) अपवित्र हो या पवित्र अथवा किसी भी अवस्थामें पड़ा हुआ हो, यदि कुरुक्षेत्रका स्मरण करे तो वह बाहर तथा भीतरसे (हर प्रकारसे) पवित्र हो जाता है। |
| कुरुक्षेत्रं गमिष्यामि कुरुक्षेत्रे वसाम्यहम्।
इत्येवं वाचमुत्सृज्य सर्वपापैः प्रमुच्यते॥ ७ | 'मैं कुरुक्षेत्रमें जाऊँगा और मैं कुरुक्षेत्रमें निवास करूँगा'—इस प्रकारका वचन कहनेसे (भी) मनुष्य सभी पापोंसे मुक्त हो जाता है। |
| १५२ | श्रीवामनपुराण | [अध्याय ३३ |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| ब्रह्मज्ञानं गयाश्राद्धं गोग्रहे मरणं तथा।
वासः पुंसां कुरुक्षेत्रे मुक्तिरुक्ता चतुर्विधा॥ ८ | मानवोंके लिये ब्रह्मज्ञान, गयामें श्राद्ध, गौओंकी रक्षामें मृत्यु और कुरुक्षेत्रमें निवास — यह चार प्रकारकी मुक्ति कही गयी है॥ ५-८॥ |
| सरस्वतीदृषद्वत्योर्देवनद्योर्यदन्तरम् ।
तं देवनिर्मितं देशं ब्रह्मावर्तं प्रचक्षते॥ ९

दूरस्थोऽपि कुरुक्षेत्रे गच्छामि च वसाम्यहम्।
एवं यः सततं ब्रूयात् सोऽपि पापैः प्रमुच्यते॥ १०

तत्र चैव सरःस्नायी सरस्वत्यास्तटे स्थितः।
तस्य ज्ञानं ब्रह्ममयमत्पत्स्यति न संशयः॥ ११

देवता ऋषयः सिद्धाः सेवन्ते कुरुजाङ्गलम्।
तस्य संसेवनान्नित्यं ब्रह्म चात्मनि पश्यति॥ १२ | सरस्वती और दृषद्वती — इन दो देव-नदियोंके बीच देव-निर्मित देशको ब्रह्मावर्त कहते हैं। दूर देशमें स्थित रहकर भी जो मनुष्य 'मैं कुरुक्षेत्र जाऊँगा, वहाँ निवास करूँगा'— इस प्रकार निरन्तर (मनमें संकल्प करता या) कहता है, वह भी सभी पापोंसे छूट जाता है। वहाँ सरस्वतीके तटपर रहते हुए सरोवरमें स्नान करनेवाले मनुष्यको निश्चित ब्रह्मज्ञान उत्पन्न हो जाता है। देवता, ऋषि और सिद्धलोग सदा कुरुजाङ्गल (तीर्थ)-का सेवन करते हैं। उस तीर्थका नित्य सेवन करनेसे, (वहाँ नित्य निवास करनेसे), मनुष्य अपने भीतर ब्रह्मका दर्शन करता है॥ ९—१२॥ |
| चञ्चलं हि मनुष्यत्वं प्राप्य ये मोक्षकाङ्क्षिणः।
सेवन्ति नियतात्मानो अपि दुष्कृतकारिणः॥ १३

ते विमुक्ताश्च कलुषैरनेकजन्मसंभवैः।
पश्यन्ति निर्मलं देवं हृदयस्थं सनातनम्॥ १४

ब्रह्मवेदिः कुरुक्षेत्रं पुण्यं संनिहितं सरः।
सेवमाना नरा नित्यं प्राप्नुवन्ति परं पदम्॥ १५

ग्रहनक्षत्रताराणां कालेन पतनाद् भयम्।
कुरुक्षेत्रे मृतानां च पतनं नैव विद्यते॥ १६ | जो भी पापी चञ्चल मानव-जीवन पाकर जितेन्द्रिय होकर मोक्ष प्राप्त करनेकी कामनासे वहाँ निवास करते हैं, वे अनेक जन्मोंके पापोंसे छूट जाते हैं तथा अपने हृदयमें रहनेवाले निर्मल देव—सनातन (ब्रह्म)-का दर्शन करते हैं। जो मनुष्य ब्रह्मवेदी, कुरुक्षेत्र एवं पवित्र 'संनिहित सरोवर' का सदा सेवन करते हैं, वे परम पदको प्राप्त करते हैं। समयपर ग्रह, नक्षत्र एवं ताराओंके भी पतनका भय होता है, किंतु कुरुक्षेत्रमें मरनेवालोंका कभी पतन नहीं होता॥ १३—१६॥ |
| यत्र ब्रह्मादयो देवा ऋषयः सिद्धचारणाः।
गन्धर्वाप्सरसो यक्षाः सेवन्ति स्थानकाङ्क्षिणः॥ १७

गत्वा तु श्रद्धया युक्तः स्नात्वा स्थाणुमहाह्रदे।
मनसा चिन्तितं कामं लभते नात्र संशयः॥ १८

नियमं च ततः कृत्वा गत्वा सरः प्रदक्षिणम्।
रन्तुकं च समासाद्य क्षामयित्वा पुनः पुनः॥ १९

सरस्वत्यां नरः स्नात्वा यक्षं दृष्ट्वा प्रणम्य च।
पुष्पं धूपं च नैवेद्यं दत्त्वा वाचमुदीरयेत्॥ २०

तव प्रसादाद् यक्षेन्द्र वनानि सरितश्च याः।
भ्रमिष्यामि च तीर्थानि अविघ्नं कुरु मे सदा॥ २१ | ब्रह्मा आदि देवता, ऋषि, सिद्ध, चारण, गन्धर्व, अप्सराएँ और यक्ष उत्तम स्थानकी प्राप्तिके लिये जहाँ (कुरुक्षेत्रमें) निवास करते हैं, वहाँ जाकर स्थाणु नामक महासरोवरमें श्रद्धापूर्वक स्नान करनेसे मनुष्य निःसंदेह मनोवाञ्छित फल प्राप्त करता है। नियम-परायण होनेके पश्चात् सरोवरकी प्रदक्षिणा करके रन्तुकमें जाकर बार-बार क्षमा-प्रार्थना करनेके बाद सरस्वती नदीमें स्नान कर यक्षका दर्शन करे और उन्हें प्रणाम करे तथा पुष्प, धूप एवं नैवेद्य देकर इस प्रकार वचन कहे— हे यक्षेन्द्र! आपकी कृपासे मैं वनों, नदियों और तीर्थोंमें भ्रमण करूँगा; उसे आप सदा विघ्नरहित करें (मेरी यात्रामें किसी प्रकारका विघ्न न हो)॥ १७—२१॥ |
॥ इस प्रकार श्रीवामनपुराणमें तैंतीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ॥ ३३॥
अध्याय ३४ ] कुरुक्षेत्रके सात प्रसिद्ध वनों, नौ नदियों एवं सम्पूर्ण तीर्थोंका माहात्म्य १५३ चौंतीसवाँ अध्याय कुरुक्षेत्रके सात प्रसिद्ध वनों, नौ नदियों एवं सम्पूर्ण तीर्थोंका माहात्म्य ऋषय ऊचुः वनानि सप्त नो ब्रूहि नव नद्यश्च याः स्मृताः। तीर्थानि च समग्राणि तीर्थस्नानफलं तथा॥ १ येन येन विधानेन यस्य तीर्थस्य यत् फलम्। तत् सर्वं विस्तरेणेह ब्रूहि पौराणिकोत्तम॥ २ लोमहर्षण उवाच शृणु सप्त वनानीह कुरुक्षेत्रस्य मध्यतः। येषां नामानि पुण्यानि सर्वपापहराणि च॥ ३ काम्यकं च वनं पुण्यं तथाऽदितिवनं महत्। व्यासस्य च वनं पुण्यं फलकीवनमेव च॥ ४ तत्र सूर्यवनस्थानं तथा मधुवनं महत्। पुण्यं शीतवनं नाम सर्वकल्मषनाशनम्॥ ५ वनान्येतानि वै सप्त नदीः शृणुत मे द्विजाः। सरस्वती नदी पुण्या तथा वैतरणी नदी॥ ६ आपगा च महापुण्या गङ्गा मन्दाकिनी नदी। मधुस्रवा वासुनदी कौशिकी पापनाशिनी॥ ७ दृषद्वती महापुण्या तथा हिरण्वती नदी। वर्षाकालवहाः सर्वा वर्जयित्वा सरस्वतीम्॥ ८ एतासामुदकं पुण्यं प्रावृट्काले प्रकीर्तितम्। रजस्वलात्वमेतासां विद्यते न कदाचन। तीर्थस्य च प्रभावेण पुण्या ह्येताः सरिद्वराः॥ ९ शृण्वन्तु मुनयः प्रीतास्तीर्थस्नानफलं महत्। गमनं स्मरणं चैव सर्वकल्मषनाशनम्॥ १० रन्तुकं च नरो दृष्ट्वा द्वारपालं महाबलम्। यक्षं समभिवाद्यैव तीर्थयात्रां समाचरेत्॥ ११ ततो गच्छेत विप्रेन्द्रा नाम्नाऽदितिवनं महत्। अदित्या यत्र पुत्रार्थं कृतं घोरं महत्तपः॥ १२ तत्र स्नात्वा च दृष्ट्वा च अदितिं देवमातरम्। पुत्रं जनयते शूरं सर्वदोषविवर्जितम्। आदित्यशतसंकाशं विमानं चाधिरोहति॥ १३ ऋषियोंने [ लोमहर्षणजीसे ] कहा - (मुने! आप) हमसे उन सात वनों, नौ नदियों, समग्र तीर्थों एवं तीर्थ-स्नानके फलका वर्णन करें। पुराणवेत्ताओंमें सर्वश्रेष्ठ मुने! जिस-जिस विधानसे जिस तीर्थका जो फल होता है, उन सबको आप विस्तारपूर्वक बतलावें॥ १-२॥ लोमहर्षणने कहा- (ऋषियो!) कुरुक्षेत्रके मध्यमें जो सात वन हैं, उनका मैं वर्णन करता हूँ, आपलोग उसे सुनें। उन वनोंके नाम सभी पापोंको नष्ट करनेवाले तथा पवित्र हैं। (उन वनोंके नाम हैं-) पवित्र काम्यकवन, महान् अदितिवन, पुण्यप्रद व्यासवन, फलकीवन, सूर्यवन, महान् मधुवन तथा सर्वकल्मष- नाशक पवित्र शीतवन - ये ही सात वन हैं। हे द्विजो! (अब) नदियों (-के नाम)-को मुझसे सुनो। (उनके नाम हैं-) पवित्र सरस्वती नदी, वैतरणी नदी, महापवित्र आपगा, मन्दाकिनी गङ्गा, मधुस्रवा, वासु नदी, पापनाशिनी कौशिकी, महापवित्र दृषद्वती (कग्गर) तथा हिरण्वती नदी। इनमें सरस्वतीके अतिरिक्त सभी नदियाँ वर्षाकालमें (ही) बहनेवाली हैं॥ ३-८॥ वर्षाकालमें इनका जल पवित्र माना जाता है। इनमें कभी भी रजस्वलात्व दोष नहीं होता। तीर्थके प्रभावसे ये सभी श्रेष्ठ नदियाँ पवित्र हैं। हे मुनियो! आपलोग (अब) प्रसन्न होकर तीर्थस्नानका महान् फल सुनें। वहाँ जाना एवं उनका स्मरण करना समस्त पापोंका नाश करनेवाला होता है। महाबलवान् रन्तुक नामक द्वारपालका दर्शन करनेके बाद यक्षको प्रणाम कर तीर्थयात्रा प्रारम्भ करनी चाहिये। विप्रेन्द्रो ! उसके बाद महान् अदितिवनमें जाना चाहिये, जहाँ अदितिने पुत्रके लिये अत्यन्त कठोर तप किया था॥ ९-१२॥ वहाँ स्नानकर तथा देवमाता अदितिका दर्शनकर मनुष्य समस्त दोषोंसे रहित (निर्मल) वीर पुत्र उत्पन्न करता है और सैकड़ों सूर्योंके समान प्रकाशमान विमानपर
१५४ श्रीवामनपुराण [ अध्याय ३४ ततो गच्छेत विप्रेन्द्रा विष्णोः स्थानमनुत्तमम् । सवनं नाम विख्यातं यत्र संनिहितो हरिः ॥ १४ विमले च नरः स्नात्वा दृष्ट्वा च विमलेश्वरम् । निर्मलं स्वर्गमायाति रुद्रलोकं च गच्छति ॥ १५ हरिं च बलदेवं च एकत्राससमन्वितौ । दृष्ट्वा मोक्षमवाप्नोति कलिकल्मषसम्भवैः ॥ १६ ततः पारिप्लवं गच्छेत् तीर्थं त्रैलोक्यविश्रुतम् । तत्र स्नात्वा च दृष्ट्वा च ब्रह्माणं वेदसंयुतम् ॥ १७ ब्रह्मवेदफलं प्राप्य निर्मलं स्वर्गमाप्नुयात् । तत्रापि संगमं प्राप्य कौशिक्स्यां तीर्थसम्भवम् । संगमे च नरः स्नात्वा प्राप्नोति परमं पदम् ॥ १८ धरण्यास्तीर्थमासाद्य सर्वपापविमोचनम् । क्षान्तियुक्तो नरः स्नात्वा प्राप्नोति परमं पदम् ॥ १९ धरण्यामपराधानि कृतानि पुरुषेण वै। सर्वाणि क्षमते तस्य स्नानमात्रस्य देहिनः ॥ २० ततो दक्षाश्रमं गत्वा दृष्ट्वा दक्षेश्वरं शिवम् । अश्वमेधस्य यज्ञस्य फलं प्राप्नोति मानवः ॥ २१ ततः शालूकिनीं गत्वा स्नात्वा तीर्थे द्विजोत्तमाः । हरिं हरेण संयुक्तं पूज्य भक्तिसमन्वितः । प्राप्नोत्यभिमताँल्लोकान् सर्वपापविवर्जितान् ॥ २२ सर्पिर्दधि समासाद्य नागानां तीर्थमुत्तमम् । तत्र स्नानं नरः कृत्वा मुक्तो नागभयाद् भवेत् ॥ २३ ततो गच्छेत विप्रेन्द्रा द्वारपालं तु रन्तुकम् । तत्रोष्य रजनीमेकां स्नात्वा तीर्थवरे शुभे ॥ २४ द्वितीयं पूजयेद् यत्र द्वारपालं प्रयत्नतः । ब्राह्मणान् भोजयित्वा च प्रणिपत्य क्षमापयेत् ॥ २५ तव प्रसादाद् यक्षेन्द्र मुक्तो भवति किल्बिषैः । सिद्धिर्मयाभिलषिता तया सार्द्धं भवाम्यहम् । एवं प्रसाद्य यक्षेन्द्रं ततः पञ्चनदं व्रजेत् ॥ २६ पञ्चनदाश्च रुद्रेण कृता दानवभीषणाः । तत्र सर्वेषु लोकेषु तीर्थं पञ्चनदं स्मृतम् ॥ २७ कोटितीर्थानि रुद्रेण समाहृत्य यतः स्थितम् । तेन त्रैलोक्यविख्यातं कोटितीर्थं प्रचक्षते ॥ २८ आरूढ़ होता है। विप्रेन्द्रो ! इसके बाद 'सवन' नामसे विख्यात सर्वोत्तम विष्णु-स्थानको जाना चाहिये, जहाँ भगवान् हरि सदा संनिहित रहते हैं। विमल तीर्थमें स्नानकर विमलेश्वरका दर्शन करनेसे मनुष्य निर्मल हो जाता है तथा रुद्रलोकमें जाता है। एक आसनपर स्थित कृष्ण और बलदेवका दर्शन करनेसे मनुष्य कलिके दुष्कर्मोंसे उत्पन्न पापोंसे मुक्त हो जाता है ॥ १३-१६ ॥ उसके पश्चात् तीनों लोकोंमें विख्यात पारिप्लव नामक तीर्थमें जाय । वहाँ स्नान करनेके पश्चात् वेदों- सहित ब्रह्माका दर्शन करनेसे अथर्ववेदका ज्ञान प्राप्त कर निर्मल स्वर्गको प्राप्त करता है। कौशिकी-संगम तीर्थमें जाकर स्नान कर मनुष्य परम पदको प्राप्त करता है। समस्त पापोंसे मुक्त करनेवाले धरणीके तीर्थमें जाकर स्नान करनेसे क्षमाशील मनुष्य परम पदकी प्राप्ति करता है। वहाँ स्नान करनेमात्रसे पृथ्वीपर मनुष्यद्वारा किये गये समस्त अपराध क्षमा कर दिये जाते हैं ॥ १७-२० ॥ उसके बाद दक्षाश्रममें जाकर दक्षेश्वर शिवका दर्शन करनेसे मनुष्य अश्वमेध-यज्ञका फल प्राप्त करता है। द्विजोत्तमो ! तदनन्तर शालूकिनी तीर्थमें जाकर स्नान करनेके उपरान्त भक्तिपूर्वक हरसे संयुक्त हरिका पूजन कर मनुष्य समस्त पापोंसे रहित इच्छाके अनुकूल लोकोंको प्राप्त करता है। सर्पिर्दधि नामवाले नागोंके उत्तम तीर्थमें जाकर स्नान करनेसे मनुष्य नाग-भयसे मुक्त हो जाता है। विप्रश्रेष्ठो ! तदनन्तर रन्तुक नामक द्वारपालके पास जाय। वहाँ एक रात्रि निवास करे तथा कल्याणकारी (उस) श्रेष्ठ तीर्थमें स्नान करनेके बाद दूसरे दिन प्रयत्नपूर्वक (निष्ठाके साथ मन लगाकर) द्वारपालका पूजन करे एवं ब्राह्मणोंको भोजन कराये। फिर उन्हें प्रणाम कर इस प्रकार क्षमा-प्रार्थना करे-'हे यक्षेन्द्र ! तुम्हारी कृपासे मनुष्य पापोंसे मुक्त हो जाता है। मैं अपनी अभीष्ट सिद्धिको प्राप्त करूँ (मेरी मनःकामना पूर्ण हो)।' इस प्रकार यक्षेन्द्रको प्रसन्न करनेके पश्चात् पञ्चनद तीर्थमें जाना चाहिये। जहाँ भगवान् रुद्रने दानवोंके लिये भयंकर पाँच नदोंका निर्माण किया है, उस स्थानपर समस्त संसारमें प्रसिद्ध पञ्चनद तीर्थ है; ॥ २१-२७ ॥ क्योंकि करोड़ों तीर्थोंको एकत्र (स्थापित) कर भगवान् वहाँ स्थित हैं, अतः उसे त्रैलोक्य-प्रसिद्ध
अध्याय ३४] कुरुक्षेत्रके सात प्रसिद्ध वनों, नौ नदियों एवं सम्पूर्ण तीर्थोंका माहात्म्य १५५ तस्मिन् तीर्थे नरः स्नात्वा दृष्ट्वा कोटीश्वरं हरम् । कोटितीर्थ कहा जाता है। मनुष्य श्रद्धापूर्वक उस तीर्थमें पञ्चयज्ञानवाप्नोति नित्यं श्रद्धासमन्वितः ॥ २९ स्नान कर तथा कोटीश्वर हरका दर्शन कर पाँच प्रकारके (महा) यज्ञोंके अनुष्ठानका फल प्राप्त करता है। उसी तत्रैव वामनो देवः सर्वदेवैः प्रतिष्ठितः । स्थानपर सब देवताओंने भगवान् वामनदेवकी स्थापना तत्रापि च नरः स्नात्वा ह्यग्निष्टोमफलं लभेत् ॥ ३० की है। वहाँ भी स्नान करनेसे मनुष्यको अग्निष्टोम यज्ञका फल प्राप्त होता है। श्रद्धावान् जितेन्द्रिय मनुष्य अश्विनोस्तीर्थमासाद्य श्रद्धावान् यो जितेन्द्रियः । अश्विनीकुमारोंके तीर्थमें जाकर रूपवान् और यशस्वी रूपस्य भागी भवति यशस्वी च भवेन्नरः ॥ ३१ होता है॥ २८-३१॥ वाराहं तीर्थमाख्यातं विष्णुना परिकीर्तितम् । विष्णुद्वारा वर्णित वाराह नामक विख्यात तीर्थ है। तस्मिन् स्नात्वा श्रद्धधानः प्राप्नोति परमं पदम् ॥ ३२ श्रद्धालु पुरुष उसमें स्नान कर परमपदको प्राप्त करता ततो गच्छेत विप्रेन्द्राः सोमतीर्थमनुत्तमम् । है। विप्रेन्द्रो ! उसके बाद श्रेष्ठ सोमतीर्थमें जाना चाहिये, जहाँ चन्द्रमा पूर्वकालमें तपस्या कर व्याधिसे मुक्त हुए यत्र सोमस्तपस्तप्त्वा व्याधिमुक्तोऽभवत् पुरा ॥ ३३ थे। उस शुभ तीर्थमें स्नान कर सोमेश्वर भगवान्का दर्शन तत्र सोमेश्वरं दृष्ट्वा स्नात्वा तीर्थवरे शुभे । करनेसे मनुष्य राजसूय-यज्ञका फल प्राप्त करता है तथा राजसूयस्य यज्ञस्य फलं प्राप्नोति मानवः ॥ ३४ व्याधियों और सभी दोषोंसे मुक्त होकर सोमलोकमें व्याधिभिश्च विनिर्मुक्तः सर्वदोषविवर्जितः । जाता एवं चिरकालतक वहाँ सानन्द विहार करता सोमलोकमवाप्नोति तत्रैव रमते चिरम् ॥ ३५ है॥ ३२-३५॥ भूतेश्वरं च तत्रैव ज्वालामालेश्वरं तथा। वहींपर भूतेश्वर एवं ज्वालामालेश्वर नामक तावुभौ लिङ्गावभ्यर्च्य न भूयो जन्म चाप्नुयात् ॥ ३६ लिङ्ग है। उन दोनों लिङ्गोंकी पूजा करनेसे (मनुष्य) पुनर्जन्म नहीं पाता। एकहंस (सरोवर)-में स्नान कर एकहंसे नरः स्नात्वा गोसहस्रफलं लभेत् । मनुष्य हजारों गौओंके दानका फल प्राप्त करता है। कृतशौचं समासाद्य तीर्थसेवी द्विजोत्तमः ॥ ३७ 'कृतशौच' नामक तीर्थमें जाकर मनोयोगपूर्वक तीर्थकी सेवा करनेवाला द्विजोत्तम 'पुण्डरीक' यज्ञविशेषके फलको पुण्डरीकमवाप्नोति कृतशौचो भवेन्नरः । प्राप्त करता है तथा उसकी शुद्धि हो जाती है (-वह ततो मुञ्जवटं नाम महादेवस्य धीमतः ॥ ३८ पवित्र हो जाता है)। उसके बाद बुद्धिमान् महादेवके उपोष्य रजनीमेकां गाणपत्यमवाप्नुयात् । मुञ्जवट नामक तीर्थमें एक रात्रि निवास करके मनुष्य तत्रैव च महाग्राही यक्षिणी लोकविश्रुता ॥ ३९ गाणपत्य (गणनायके पदको) प्राप्त करता है। वहीं विश्वप्रसिद्ध महाग्राही यक्षिणी है। वहाँ जाकर स्नान स्नात्वाऽभिगत्वा तत्रैव प्रसाद्य यक्षिणीं ततः । करनेके बाद यक्षिणीको प्रसन्न कर उपवास करनेसे उपवासं च तत्रैव महापातकनाशनम् ॥ ४० महान् पातकोंका नाश होता है॥ ३६-४०॥ कुरुक्षेत्रस्य तद् द्वारं विश्रुतं पुण्यवर्धनम् । पुण्यकी वृद्धि करनेवाले कुरुक्षेत्रके उस विख्यात प्रदक्षिणमुपावर्त्य ब्राह्मणान् भोजयेत् ततः । द्वारकी प्रदक्षिणा कर ब्राह्मणोंको भोजन कराये। फिर पुष्करं च ततो गत्वा अभ्यर्च्य पितृदेवताः ॥ ४१ पुष्करमें जाकर पितृदेवोंकी अर्चना करे। उस तीर्थका महात्मा जमदग्निनन्दन परशुरामजीने निर्माण किया था। जामदग्न्येन रामेण आहृतं तन्महात्मना । वहाँ (जाकर) मनुष्य सफल-मनोरथ हो जाता है और कृतकृत्यो भवेद् राजा अश्वमेधं च विन्दति ॥ ४२ राजाको अश्वमेध-यज्ञके फलकी प्राप्ति होती है। कार्तिकी कन्यादानं च यस्तत्र कार्तिकायां वै करिष्यति । पूर्णिमाको जो मनुष्य वहाँ कन्यादान करेगा, उसके ऊपर प्रसन्ना देवतास्तस्य दास्यन्त्यभिमतं फलम् ॥ ४३ देवता प्रसन्न होकर उसे मनोवाञ्छित फल देंगे। वहाँ
३७- कुरुक्षेत्रके तीर्थोंके माहात्म्य और क्रमका पूर्वानुक्रान्त वर्णन
| १५६ | श्रीवामनपुराण | [ अध्याय ३५ |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| कपिलश्च महायक्षो द्वारपालः स्वयं स्थितः।
विघ्नं करोति पापानां दुर्गतिं च प्रयच्छति॥ ४४

पत्नी तस्य महायक्षी नाम्नोदूखलमेखला।
आहत्य दुन्दुभिं तत्र भ्रमते नित्यमेव हि॥ ४५

सा ददर्श स्त्रियं चैकां सपुत्रां पापदेशजाम्।
तामुवाच तदा यक्षी आहत्य निशि दुन्दुभिम्॥ ४६

युगन्धरे दधि प्राश्य उषित्वा चाच्युतस्थले।
तद्वद् भूतालये स्नात्वा सपुत्रा वस्तुमिच्छसि॥ ४७

दिवा मया ते कथितं रात्रौ भक्ष्यामि निश्चितम्।
एतच्छ्रुत्वा तु वचनं प्रणिपत्य च यक्षिणीम्॥ ४८

उवाच दीनया वाचा प्रसादं कुरु भामिनि।
ततः सा यक्षिणी तां तु प्रोवाच कृपयान्विता॥ ४९

यदा सूर्यस्य ग्रहणं कालेन भविता क्वचित्।
सन्निहत्यां तदा स्नात्वा पूता स्वर्गं गमिष्यसि॥ ५० | कपिल नामक महायक्ष स्वयं द्वारपालके रूपमें स्थित हैं, जो पापियोंके मार्गमें विघ्न उपस्थित कर उनकी दुर्गति करते हैं (जिससे वे पापाचरण न करें तथा धर्मकी मर्यादा स्थित रहे)। 'उदूखलमेखला' नामक उनकी महायक्षी पत्नी दुन्दुभि बजाकर वहाँ नित्य भ्रमण करती रहती है॥ ४१-४५॥

उस यक्षीने पापवाले देशमें उत्पन्न पुत्रके साथ एक रात्रिमें स्त्रीको देखनेके बाद दुन्दुभि बजाकर उससे कहा—युगन्धरमें दही खाकर तथा अच्युतस्थलमें निवास करनेके बाद भूतालयमें स्नान कर तुम पुत्रके साथ निवास करना चाहती हो। मैंने दिनमें यह बात तुमसे कही है। रात्रिमें मैं अवश्य तुमको खा जाऊँगी।* उसकी यह बात सुननेके बाद यक्षिणीको प्रणाम कर उसने दीन वाणीमें उससे कहा—'हे भामिनि! मेरे ऊपर दया करो।' फिर उस यक्षिणीने उससे कृपापूर्वक कहा—जब किसी समय सूर्य-ग्रहण होगा, उस समय सान्निहत्य (सरोवर)-में स्नान करके पवित्र होकर तुम स्वर्ग चली जाओगी॥ ४६-५०॥ |
॥ इस प्रकार श्रीवामनपुराणमें चौंतीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ॥ ३४॥
पैंतीसवाँ अध्याय
कुरुक्षेत्रके तीर्थोंके माहात्म्य एवं क्रमका वर्णन
| लोमहर्षण उवाच | लोमहर्षणने कहा— |

| ततो रामह्रदं गच्छेत् तीर्थसेवी द्विजोत्तमः।
यत्र रामेण विप्रेण तरसा दीप्ततेजसा॥ १

क्षत्रमुत्साद्य वीरेण ह्रदाः पञ्च निवेशिताः।
पूरयित्वा नरव्याघ्र रुधिरेणेति नः श्रुतम्॥ २

पितरस्तर्पितास्तेन तथैव प्रपितामहाः।
ततस्ते पितरः प्रीता राममूचुर्द्विजोत्तमाः॥ ३

राम राम महाबाहो प्रीताः स्मस्तव भार्गव।
अनया पितृभक्त्या च विक्रमेण च ते विभो॥ ४ | इसके बाद तीर्थका सेवन करनेवाले उत्तम द्विजको रामकुण्ड नामक स्थानमें जाना चाहिये, जहाँ उद्दीप्त तेजस्वी विप्र-वीर राम (परशुराम)-ने बलपूर्वक क्षत्रियोंका संहारकर पाँच कुण्डोंको स्थापित किया था। पुरुषसिंह! हमलोगोंने ऐसा सुना है कि परशुरामने उन (कुण्डों)-को रक्तसे भरकर उसने अपने पितरों एवं प्रपितामहोंका तर्पण किया था। द्विजोत्तमो! उसके बाद उन प्रसन्न पितरोंने परशुरामसे कहा था कि महाबाहु भार्गव राम! परशुराम! विभो! तुम्हारी इस पितृभक्ति और पराक्रमसे हम सब तुम्हारे ऊपर प्रसन्न हैं॥ १-४॥ |
* इन सबकी सटिप्पण विस्तृत व्याख्या गीताप्रेसके महाभारत वनपर्व १२९। ९-१० में द्रष्टव्य है।
अध्याय ३५ ] कुरुक्षेत्रके तीर्थोंके माहात्म्य एवं क्रमका वर्णन [ १५७
| श्लोक | अर्थ |

| वरं वृणीष्व भद्रं ते किमिच्छसि महायशः।
एवमुक्तस्तु पितृभी रामः प्रभवतां वरः॥ ५
अब्रवीत् प्राञ्जलिर्वाक्यं स पितॄन् गगने स्थितान्।
भवन्तो यदि मे प्रीता यद्यनुग्राह्यता मयि॥ ६
पितृप्रसादादिच्छेयं तपसाप्यायनं पुनः।
यच्च रोषाभिभूतेन क्षत्रमुत्सादितं मया॥ ७
ततश्च पापान्मुच्येयं युष्माकं तेजसा ह्यहम्।
ह्रदाश्चैते तीर्थभूता भवेयुर्भुवि विश्रुताः॥ ८ | महायशस्विन्! तुम्हारा कल्याण हो। तुम वर माँगो। क्या चाहते हो? पितरोंके इस प्रकार कहनेपर प्रभावशालियोंमें श्रेष्ठ रामने आकाशमें स्थित पितरोंसे हाथ जोड़कर कहा—यदि आपलोग मेरे ऊपर प्रसन्न हैं तथा मुझपर आप सबकी दया है तो आप पितरोंके प्रसादसे मैं पुनः तपसे पूर्ण हो जाऊँ। रोषसे अभिभूत होकर मैंने जो क्षत्रियोंका विनाश किया है, आपके तेजद्वारा मैं उस पापसे मुक्त हो जाऊँ एवं ये कुण्ड संसारमें विख्यात तीर्थस्वरूप हो जायँ॥ ५—८॥ |
| एवमुक्ताः शुभं वाक्यं रामस्य पितरस्तदा।
प्रत्यूचुः परमप्रीता रामं हर्षपुरस्कृताः॥ ९
तपस्ते वर्द्धतां पुत्र पितृभक्त्या विशेषतः।
यच्च रोषाभिभूतेन क्षत्रमुत्सादितं त्वया॥ १०
ततश्च पापान्मुक्तस्त्वं पातितास्ते स्वकर्मभिः।
ह्रदाश्च तव तीर्थत्वं गमिष्यन्ति न संशयः॥ ११
ह्रदेष्वेतेषु ये स्नात्वा स्वान् पितॄंस्तर्पयन्ति च।
तेभ्यो दास्यन्ति पितरो यथाभिलषितं वरम्॥ १२
ईप्सितान् मानसान् कामान् स्वर्गवासं च शाश्वतम्।
एवं दत्त्वा वरान् विप्रा रामस्य पितरस्तदा॥ १३
आमन्त्र्य भार्गवं प्रीतास्तत्रैवान्तर्हितास्तदा।
एवं रामह्रदाः पुण्या भार्गवस्य महात्मनः॥ १४ | परशुरामके इस प्रकारके मङ्गलमय वचन कहनेपर उनके परम प्रसन्न पितरोंने हर्षपूर्वक उनसे कहा—'पुत्र! पितृभक्तिसे तुम्हारा तप विशेषरूपसे बढ़े। क्रोधसे अभिभूत होनेके कारण तुमने क्षत्रियोंका जो विनाश किया है उस पापसे तुम मुक्त हो; क्योंकि ये क्षत्रिय अपने कर्मसे ही मारे गये हैं। तुम्हारे ये कुण्ड निःसंदेह तीर्थके गुणोंको प्राप्त करेंगे। जो इन कुण्डोंमें स्नान कर अपने पितरोंका तर्पण करेंगे, उन्हें (उनके) पितृगण मनकी इच्छाके अनुसार वर देंगे, उनकी मनोऽभिलषित कामनाएँ पूर्ण करेंगे एवं उन्हें स्वर्गमें शाश्वत निवास प्रदान करेंगे।' विप्रो! इस प्रकार वर देकर परशुरामके पितर उनसे अनुमति लेकर प्रसन्नतापूर्वक वहीं अन्तर्हित हो गये। इस प्रकार महात्मा परशुरामके ये रामह्रद परम पवित्र हैं॥ ९—१४॥ |
| स्नात्वा ह्रदेषु रामस्य ब्रह्मचारी शुचिव्रतः।
राममभ्यर्च्य श्रद्धावान् विन्देद् बहु सुवर्णकम्॥ १५

वंशमूलं समासाद्य तीर्थसेवी सुसंयतः।
स्ववंशसिद्धये विप्राः स्नात्वा वै वंशमूलके॥ १६

कायशोधनमासाद्य तीर्थं त्रैलोक्यविश्रुतम्।
शरीरशुद्धिमाप्नोति स्नातस्तस्मिन् न संशयः॥ १७

शुद्धदेहश्च तं याति यस्मान्नावर्तते पुनः।
तावद् भ्रमन्ति तीर्थेषु सिद्धास्तीर्थपरायणाः।
यावन्न प्राप्नुवन्तीह तीर्थं तत्कायशोधनम्॥ १८ | श्रद्धालु पवित्रकर्मा व्यक्ति ब्रह्मचर्यपूर्वक परशुरामजीके ह्रदोंमें स्नान करनेके बाद परशुरामका अर्चन कर प्रचुर सुवर्ण प्राप्त करता है। ब्राह्मणो! तीर्थसेवी जितेन्द्रिय मनुष्य वंशमूलक नामक तीर्थमें जाकर उसमें स्नान करनेसे अपने वंशकी सिद्धि प्राप्त करता है। तीनों लोकोंमें विख्यात कायशोधन नामक तीर्थमें जाकर उसमें स्नान करनेसे मनुष्यको निस्संदेह शरीरकी शुद्धि प्राप्त होती है और वह शुद्धदेही मनुष्य उस स्थानको जाता है, जहाँसे वह पुनः नहीं लौटता (जन्म-मरणके चक्करमें नहीं पड़ता)। तीर्थपरायण सिद्ध पुरुष तीर्थोंमें तबतक भ्रमण करते रहते हैं, जबतक वे उस कायशोधन नामक तीर्थमें नहीं पहुँचते॥ १५—१८॥ |
| १५८ | श्रीवामनपुराण | [ अध्याय ३५ |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| तस्मिंस्तीर्थे च संप्लाव्य कायं संयतमानसः।
परं पदमवाप्नोति यस्मान्नावर्तते पुनः॥ १९

ततो गच्छेत विप्रेन्द्रास्तीर्थं त्रैलोक्यविश्रुतम्।
लोका यत्रोद्धृताः सर्वे विष्णुना प्रभविष्णुना॥ २०

लोकोद्धारं समासाद्य तीर्थस्मरणतत्परः।
स्नात्वा तीर्थवरे तस्मिन् लोकान् पश्यति शाश्वतान्॥ २१

यत्र विष्णुः स्थितो नित्यं शिवो देवः सनातनः।
तौ देवौ प्रणिपातेन प्रसाद्य मुक्तिमाप्नुयात्॥ २२

श्रीतीर्थं तु ततो गच्छेत शालग्राममनुत्तमम्।
तत्र स्नातस्य सांनिध्यं सदा देवी प्रयच्छति॥ २३ | मनको नियन्त्रित करनेवाला मनुष्य उस तीर्थमें शरीरको धोकर (प्रक्षालित कर) उस परम पदको प्राप्त करता है, जहाँसे उसे पुनः परावर्तित नहीं होना पड़ता। विप्रवरो! उसके बाद तीनों लोकोंमें विख्यात लोकोद्धार नामके तीर्थमें जाना चाहिये, जहाँ सर्वसमर्थ विष्णुने समस्त लोकोंका उद्धार किया था। तीर्थका स्मरण करनेमें तत्पर मनुष्य लोकोद्धार नामके तीर्थमें जाकर उसमें स्नान करनेसे शाश्वत लोकोंका दर्शन प्राप्त करता है। वहाँ विष्णु एवं सनातनदेव शिव —ये दोनों ही स्थित हैं। उन दोनों देवोंको प्रणामद्वारा प्रसन्न कर फिर मुक्तिका फल प्राप्त करे। तदनन्तर अनुत्तम शालग्राम एवं श्रीतीर्थमें जाना चाहिये। वहाँ स्नान करनेवालोंको भगवती (लक्ष्मी) अपने निकट निवास प्रदान करती हैं॥ १९-२३॥ |
| कपिलाह्रदमासाद्य तीर्थं त्रैलोक्यविश्रुतम्।
तत्र स्नात्वाऽर्चयित्वा च दैवतानि पितूंस्तथा॥ २४

कपिलानां सहस्त्रस्य फलं विन्दति मानवः।
तत्र स्थितं महादेवं कापिलं वपुरास्थितम्॥ २५

दृष्ट्वा मुक्तिमवाप्नोति ऋषिभिः पूजितं शिवम्।
सूर्यतीर्थं समासाद्य स्नात्वा नियतमानसः॥ २६

अर्चयित्वा पितॄन् देवानुपवासपरायणः।
अग्निष्टोममवाप्नोति सूर्यलोकं च गच्छति॥ २७ | फिर त्रैलोक्यप्रसिद्ध कपिलाह्रद नामक तीर्थमें जाकर उसमें स्नान करनेके पश्चात् देवता तथा पितरोंकी पूजा करनेसे मनुष्यको सहस्र कपिला गायोंके दानका फल प्राप्त होता है। वहाँपर स्थित ऋषियोंसे पूजित कपिल शरीरधारी महादेव शिवका दर्शन करनेसे मुक्तिकी प्राप्ति होती है। स्थिर अन्तःकरणवाला एवं उपवास-परायण व्यक्ति सूर्यतीर्थमें जाकर स्नान करनेके बाद पितरोंका अर्चन करनेसे अग्निष्टोम-यज्ञका फल प्राप्त करता है एवं सूर्यलोकको जाता है॥ २४-२७॥ |
| सहस्त्रकिरणं देवं भानुं त्रैलोक्यविश्रुतम्।
दृष्ट्वा मुक्तिमवाप्नोति नरो ज्ञानसमन्वितः॥ २८

भवानीवनमासाद्य तीर्थसेवी यथाक्रमम्।
तत्राभिषेकं कुर्वाणो गोसहस्त्रफलं लभेत्॥ २९

पितामहस्य पिबतो ह्यमृतं पूर्वमेव हि।
उद्गारात् सुरभिर्जाता सा च पातालमाश्रिता॥ ३०

तस्याः सुरभयो जाताः तनया लोकमातरः।
ताभिस्तत्सकलं व्याप्तं पातालं सुनिरन्तरम्॥ ३१ | तीनों लोकोंमें विख्यात हजारों किरणोंवाले सूर्यदेव भगवान्का दर्शन करनेसे मनुष्य ज्ञानसे युक्त होकर मुक्तिको प्राप्त करता है। तीर्थसेवन करनेवाला मनुष्य क्रमानुसार भवानीवनमें जाकर वहाँ (भवानीका) अभिषेक करनेसे सहस्र गोदानका फल प्राप्त करता है। प्राचीन कालमें अमृत-पान करते हुए ब्रह्माके उद्गार (डकार)-से सुरभिकी उत्पत्ति हुई और वह पाताल लोकमें चली गयी। उस सुरभिसे लोकमाताएँ (सुरभिकी पुत्रियाँ) (गायें) उत्पन्न हुईं। उनसे समस्त पाताल लोक व्याप्त हो गया॥ २८-३१॥ |
| पितामहस्य यजतो दक्षिणार्थमुपाहृताः।
आहूता ब्रह्मणा ताश्च विभ्रान्ता विवरेण हि॥ ३२ | पितामहके यज्ञ करते समय दक्षिणाके लिये लायी गयी एवं ब्रह्माके द्वारा बुलायी ये गायें विवरके कारण |
३८- मङ्कणक-प्रसङ्ग, मङ्कणकका शिवस्तवन और उनकी अनुकूलता प्राप्ति
| अध्याय ३५ ] | कुरुक्षेत्रके तीर्थोंके माहात्म्य एवं क्रमका वर्णन | १५९ | | :--- | :--- |
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| तस्मिन् विवरद्वारे तु स्थितो गणपतिः स्वयं।
यं दृष्ट्वा सकलान् कामान् प्राप्नोति संयतेन्द्रियः॥ २३ | भटकने लगीं। उस विवरके द्वारपर स्वयं गणपति भगवान् स्थित हैं। जितेन्द्रिय मनुष्य उनका दर्शन करके समस्त कामनाओंको प्राप्त करता है। |
| सङ्गिनीं तु समासाद्य तीर्थं मुक्तिसमाश्रयम्।
देव्यास्तीर्थे नरः स्नात्वा लभते रूपमुत्तमम्॥ ३४

अनन्तां श्रियमाप्नोति पुत्रपौत्रसमन्वितः।
भोगांश्च विपुलान् भुक्त्वा प्राप्नोति परमं पदम्॥ ३५ | मुक्तिके आश्रयस्वरूप देवीके संगिनीतीर्थमें जाकर स्नान करनेसे मनुष्यको सुन्दर रूपकी प्राप्ति होती है तथा वह स्नानकर्ता पुरुष पुत्र-पौत्रसमन्वित होकर अनन्त ऐश्वर्यको प्राप्त करता है और विपुल भोगोंका उपभोग कर परम पदको प्राप्त करता है॥ ३२-३५॥ |
| ब्रह्मावर्त्ते नरः स्नात्वा ब्रह्मज्ञानसमन्वितः।
भवते नात्र संदेहः प्राणान् मुञ्चति स्वेच्छया॥ ३६

ततो गच्छेत विप्रेन्द्रा द्वारपालं तु रन्तुकम्।
तस्य तीर्थं सरस्वत्यां यक्षेन्द्रस्य महात्मनः॥ ३७

तत्र स्नात्वा महाप्राज्ञ उपवासपरायणः।
यक्षस्य च प्रसादेन लभते कामिकं फलम्॥ ३८

ततो गच्छेत विप्रेन्द्रा ब्रह्मावर्त्तं मुनिस्तुतम्।
ब्रह्मावर्त्ते नरः स्नात्वा ब्रह्म चाप्नोति निश्चितम्॥ ३९ | ब्रह्मावर्त नामक तीर्थमें स्नान करनेसे मनुष्य निःसंदेह ब्रह्मज्ञानी हो जाता है एवं वह निज इच्छाके अनुसार अपने प्राणोंका परित्याग करता है। हे विप्रश्रेष्ठो ! संगिनीतीर्थके बाद द्वारपाल रन्तुकके तीर्थमें जाय। उन महात्मा यक्षेन्द्रका तीर्थ सरस्वती नदीमें है। वहाँ स्नान करके उपवास-व्रतमें निरत परमज्ञानी व्यक्ति यक्षके प्रसादसे इच्छित फल प्राप्त करता है। हे विप्रवरो ! फिर मुनियोंद्वारा प्रशंसा-प्राप्त ब्रह्मावर्त्त तीर्थमें जाना चाहिये। ब्रह्मावर्त्तमें स्नान करनेसे मनुष्य निश्चय ही ब्रह्मको प्राप्त करता है॥ ३६-३९॥ |
| ततो गच्छेत विप्रेन्द्राः सुतीर्थकमनुत्तमम्।
तत्र संनिहिता नित्यं पितरो दैवतैः सह॥ ४०

तत्राभिषेकं कुर्वीत पितृदेवार्चने रतः।
अश्वमेधमवाप्नोति पितॄन् प्रीणाति शाश्वतान्॥ ४१

ततोऽम्बुवनं धर्मज्ञ समासाद्य यथाक्रमम्।
कामेश्वरस्य तीर्थं तु स्नात्वा श्रद्धासमन्वितः॥ ४२

सर्वव्याधिविनिर्मुक्तो ब्रह्मावाप्तिर्भवेद् ध्रुवम्।
मातृतीर्थं च तत्रैव यत्र स्नातस्य भक्तितः॥ ४३

प्रजा विवर्द्धते नित्यमनन्तां चाप्नुयाच्छ्रियम्।
ततः शीतवनं गच्छेन्नियतो नियताशनः॥ ४४

तीर्थं तत्र महाविप्रा महदन्यत्र दुर्लभम्।
पुनाति दर्शनादेव दण्डकं च द्विजोत्तमाः॥ ४५ | हे विप्रश्रेष्ठो ! उसके बाद श्रेष्ठ सुतीर्थक नामके स्थानपर जाना चाहिये। उस स्थानमें देवताओंके साथ पितृगण नित्य स्थित रहते हैं। पितरों एवं देवोंकी अर्चनामें लगा रहनेवाला व्यक्ति वहाँ स्नानकर अश्वमेध-यज्ञका फल प्राप्त करता है तथा शाश्वत पितरोंको प्रसन्न करता है। धर्मज्ञ! उसके बाद क्रमानुसार कामेश्वर तीर्थके अम्बुवनमें जाकर श्रद्धापूर्वक स्नान करनेसे मनुष्य सभी व्याधियोंसे छूटकर निश्चय ही ब्रह्मकी प्राप्ति करता है। उसी स्थानमें स्थित मातृतीर्थमें भक्तिपूर्वक स्नान करनेसे मनुष्यकी प्रजा (संतति)-की नित्य वृद्धि होती है तथा उसे अनन्त लक्ष्मीकी प्राप्ति होती है। उसके बाद नियत आहार करनेवाला एवं जितेन्द्रिय व्यक्ति शीतवन नामक तीर्थमें जाय। हे महाविप्रो! वहाँ दण्डक नामक एक महान् तीर्थ है; वह अत्यन्त दुर्लभ है। द्विजोत्तमो ! वह दण्डक नामका महान् तीर्थ दर्शनमात्रसे मनुष्यको पवित्र कर देता है॥ ४०-४५॥ |
| केशानभ्युक्ष्य वै तस्मिन् पूतो भवति पापतः।
तत्र तीर्थवरं चान्यत् स्वानुलोमायनं महत्॥ ४६

तत्र विप्रा महाप्राज्ञा विद्वांसस्तीर्थतत्पराः।
स्वानुलोमायने तीर्थे विप्रास्त्रैलोक्यविश्रुते॥ ४७ | उस तीर्थमें केशोंका मुण्डन करानेसे मनुष्य अपने पापोंसे मुक्त हो जाता है। वहाँ स्वानुलोमायन नामका एक दूसरा महान् तीर्थ है। हे द्विजोत्तमो ! वहाँ तीर्थ-सेवन करनेमें तत्पर परमज्ञानी विद्वान् लोग रहते हैं। त्रिलोकविख्यात |
| १६० | श्रीवामनपुराण | [ अध्याय ३६ |

| प्राणायामैर्निह॑रन्ति स्वलोमानि द्विजोत्तमाः।
पूतात्मानश्च ते विप्राः प्रयान्ति परमां गतिम्॥ ४८

दशाश्वमेधिकं चैव तत्र तीर्थं सुविश्रुतम्।
तत्र स्नात्वा भक्तियुक्तस्तदेव लभते फलम्॥ ४९

ततो गच्छेत श्रद्धावान् मानुषं लोकविश्रुतम्।
दर्शनात् तस्य तीर्थस्य मुक्तो भवति किल्बिषैः॥ ५०

पुरा कृष्णमृगास्तत्र व्याधेन शरपीडिताः।
विगाह्य तस्मिन् सरसि मानुषत्वमुपागताः॥ ५१

ततो व्याधाश्च ते सर्वे तानपृच्छन् द्विजोत्तमान्।
मृगा अनेन वै याता अस्माभिः शरपीडिताः॥ ५२

निमग्नास्ते सरः प्राप्य क्व ते याता द्विजोत्तमाः।
तेऽब्रुवंस्तत्र वै पृष्टा वयं ते च द्विजोत्तमाः॥ ५३

अस्य तीर्थस्य माहात्म्यान्मानुषत्वमुपागताः।
तस्माद् यूयं श्रद्दधानाः स्नात्वा तीर्थे विमत्सराः॥ ५४

सर्वपापविनिर्मुक्ता भविष्यथ न संशयः।
ततः स्नाताश्च ते सर्वे शुद्धदेहा दिवं गताः॥ ५५

एतत् तीर्थस्य माहात्म्यं मानुषस्य द्विजोत्तमाः।
ये शृण्वन्ति श्रद्दधानास्तेऽपि यान्ति परां गतिम्॥ ५६ | उस तीर्थमें वे प्राणायामोंके द्वारा अपने लोमोंका परित्याग करते हैं और वे पवित्रात्मा विप्रगण परम गतिको प्राप्त करते हैं। वहींपर परम प्रसिद्ध दशाश्वमेधिक तीर्थ है। भक्तिपूर्वक उसमें स्नान करनेसे पूर्वोक्त फलकी ही प्राप्ति होती है। फिर श्रद्धालु मनुष्यको लोक-प्रसिद्ध मानुषतीर्थमें जाना चाहिये। उस तीर्थका दर्शन करनेसे ही पापोंसे मुक्ति हो जाती है॥४६—५०॥

पूर्वकालमें व्याधद्वारा बाणसे विद्ध कृष्णमृग (काला हरिण) उस सरोवरमें स्नानकर मनुष्यत्वको प्राप्त हुए थे। उसके बाद उन सभी व्याधोंने उन श्रेष्ठ ब्राह्मणोंसे पूछा—द्विजोत्तमो! हमलोगोंद्वारा बाणसे पीडित मृग इस मार्गसे जाते हुए सरोवरमें निमग्न होकर कहाँ चले गये? उनके पूछनेपर उन्होंने उत्तर दिया—हम द्विजोत्तम वे (कृष्ण) मृग ही थे। इस तीर्थके माहात्म्यसे हम सब मनुष्य बन गये हैं। अतएव मत्सरसे रहित होकर श्रद्धापूर्वक इस तीर्थमें स्नान करनेसे तुमलोग निःसंदेह समस्त पापोंसे विनिर्मुक्त हो जाओगे। फिर स्नान करनेसे शुद्ध-देह होकर वे सभी (व्याध) स्वर्ग चले गये। द्विजोत्तमो! जो श्रद्धापूर्वक मानुष तीर्थके इस माहात्म्यको सुनते हैं, वे भी परम गतिको प्राप्त करते हैं॥ ५१—५६॥ |
॥ इस प्रकार श्रीवामनपुराणमें पैंतीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ॥ ३५॥
छत्तीसवाँ अध्याय
कुरुक्षेत्रके तीर्थोंके माहात्म्य एवं क्रमका अनुक्रान्त वर्णन
| लोमहर्षण उवाच
मानुषस्य तु पूर्वेण क्रोशमात्रे द्विजोत्तमाः।
आपगा नाम विख्याता नदी द्विजिनषेविता॥ १
श्यामाकं पयसा सिद्धमाज्येन च परिप्लुतम्।
ये प्रयच्छन्ति विप्रेभ्यस्तेषां पापं न विद्यते॥ २
ये तु श्राद्धं करिष्यन्ति प्राप्य तामापगां नदीम्।
ते सर्वकामसंयुक्ता भविष्यन्ति न संशयः॥ ३
शंसन्ति सर्वे पितरः स्मरन्ति च पितामहाः।
अस्माकं च कुले पुत्रः पौत्रो वापि भविष्यति॥ ४ | लोमहर्षण बोले— द्विजोत्तमो! मानुषतीर्थके पूर्व दिशामें एक कोसपर द्विजोंसे पूजित 'आपगा' नामकी एक विख्यात नदी है। वहाँ साँवाके चावलको दूधमें सिद्धकर और उसमें घी मिलाकर जो ब्राह्मणको देते हैं, उनके पाप नहीं रह जाते। जो व्यक्ति उस आपगा नदीके तटपर जाकर श्राद्ध करेंगे, वे निःसंदेह समस्त (शुभ) कामनाओंसे पूर्ण होंगे। सभी पितर कहते हैं तथा पितामह लोग स्मरण करते हैं कि हमारे कुलमें कोई |
३९- कुरुक्षेत्रके तीर्थोंका अनुक्रान्त वर्णन
अध्याय ३६ ] कुरुक्षेत्रके तीर्थोंके माहात्म्य एवं क्रमका अनुक्रान्त वर्णन १६१ य आपगां नदीं गत्वा तिलैः संतर्पयिष्यति । तेन तृप्ता भविष्यामो यावत्कल्पशतं गतम् ॥ ५ नभस्ये मासि सम्प्राप्ते कृष्णपक्षे विशेषतः । चतुर्दश्यां तु मध्याह्ने पिण्डदो मुक्तिमाप्नुयात् ॥ ६ ततो गच्छेत विप्रेन्द्रा ब्रह्मणः स्थानमुत्तमम् । ब्रह्मोदुम्बरमित्येवं सर्वलोकेषु विश्रुतम् ॥ ७ तत्र ब्रह्मर्षिकुण्डेषु स्नातस्य द्विजसत्तमाः । सप्तर्षीणां प्रसादेन सप्तसोमफलं भवेत् ॥ ८ भरद्वाजो गौतमश्च जगदग्निश्च कश्यपः । विश्वामित्रो वसिष्ठश्च अत्रिश्च भगवानृषिः ॥ ९ एतैः समेत्य तत्कुण्डं कल्पितं भुवि दुर्लभम् । ब्रह्मणा सेवितं यस्माद् ब्रह्मोदुम्बरमुच्यते ॥ १० तस्मिंस्तीर्थवरे स्नातो ब्रह्मणोऽव्यक्तजन्मनः । ब्रह्मलोकमवाप्नोति नात्र कार्या विचारणा ॥ ११ देवान् पितॄन् समुद्दिश्य यो विप्रं भोजयिष्यति । पितरस्तस्य सुखिता दास्यन्ति भुवि दुर्लभम् ॥ १२ सप्तर्षींश्च समुद्दिश्य पृथक् स्नानं समाचरेत् । ऋणीणां च प्रसादेन सप्तलोकाधिपो भवेत् ॥ १३ कपिस्यलेति विख्यातं सर्वपातकनाशनम् । यस्मिन् स्थितः स्वयं देवो वृद्धकेदारसंज्ञितः ॥ १४ तत्र स्नात्वाऽर्चयित्वा च रुद्रं दिण्डिसमन्वितम् । अन्तर्धानमवाप्नोति शिवलोके स मोदते ॥ १५ यस्तत्र तर्पणं कृत्वा पिबते चुलकत्रयम् । दिण्डिदेवं नमस्कृत्य केदारस्य फलं लभेत् ॥ १६ यस्तत्र कुरुते श्राद्धं शिवमुद्दिश्य मानवः । चैत्रशुक्लचतुर्दश्यां प्राप्नोति परमं पदम् ॥ १७ कलस्यां तु ततो गच्छेद यत्र देवी स्वयं स्थिता । दुर्गा कात्यायनी भद्रा निद्रा माया सनातनी ॥ १८ कलस्यां च नरः स्नात्वा दृष्ट्वा दुर्गां तटे स्थिताम् । संसारगहनं दुर्गं निस्तरेन्नात्र संशयः ॥ १९ ऐसा पुत्र या पौत्र उत्पन्न होगा, जो आपगा नदीके तटपर जाकर तिलसे तर्पण करेगा, जिससे हम सभी सैकड़ों कल्पतक (अनन्त कालतक) तृप्त रहेंगे ॥ १-५ ॥ भाद्रपदके महीनेमें, विशेषकर कृष्णपक्षमें, चतुर्दशी तिथिको मध्याह्न कालमें पिण्डदान करनेवाला मनुष्य मुक्ति प्राप्त करता है। विप्रवरो ! उसके बाद समस्त लोकोंमें 'ब्रह्मोदुम्बर' नामसे प्रसिद्ध ब्रह्माके श्रेष्ठ स्थानमें जाना चाहिये। द्विजवरो ! वहाँ ब्रह्मर्षिकुण्डमें स्नान करनेवाले व्यक्तिको सप्तर्षियोंकी कृपासे सात सोमयज्ञोंका फल प्राप्त होता है। भरद्वाज, गौतम, जमदग्नि, कश्यप, विश्वामित्र, वसिष्ठ एवं भगवान् अत्रि (-इन सात) ऋषियोंने मिलकर पृथ्वीमें दुर्लभ इस कुण्डको बनाया था। ब्रह्माद्वारा सेवित होनेके कारण यह स्थान 'ब्रह्मोदुम्बर' कहलाता है ॥ ६-१० ॥ अव्यक्त जन्मवाले ब्रह्माके उस श्रेष्ठ तीर्थमें स्नान करके मनुष्य ब्रह्मलोकको प्राप्त करता है- इसमें कोई संदेहकी बात नहीं है। जो मनुष्य वहाँ देवताओं और पितरोंके उद्देश्यसे ब्राह्मणोंको भोजन करायेगा, उसके पितर सुखी होकर उसे संसारमें दुर्लभ वस्तु प्रदान करेंगे। सात ऋषियोंके उद्देश्यसे जो (व्यक्ति) अलगसे स्नान करेगा, वह ऋषियोंके अनुग्रहसे सात लोकोंका स्वामी होगा। वहाँ सभी पापोंका विनाश करनेवाला विख्यात कपिस्थल नामक तीर्थ है, जहाँ वृद्धकेदार नामके देव स्वयं विद्यमान हैं। वहाँ स्नान करनेके बाद दिण्डिके साथ रुद्रदेवका अर्चन करनेसे मनुष्यको अन्तर्धानकी शक्ति प्राप्त होती है और वह शिवलोकमें आनन्द प्राप्त करता है ॥ ११-१५ ॥ जो व्यक्ति उस स्थानपर तर्पण करके दिण्डि भगवान्को प्रणाम कर तीन चुल्लू जल पीता है, वह केदार्तीर्थमें जानेका फल प्राप्त करता है। जो व्यक्ति वहाँ शिवजीके उद्देश्यसे चैत्र शुक्ला चतुर्दशी तिथिमें श्राद्ध करता है, वह परम पद (मोक्ष) -को प्राप्त कर लेता है। उसके बाद कलसी नामके तीर्थमें जाना चाहिये जहाँ भद्रा, निद्रा, माया, सनातनी, कात्यायनीरूपा दुर्गादेवी स्वयं अवस्थित हैं। कलसी तीर्थमें स्नानकर उसके तीरपर स्थित दुर्गादेवीका दर्शन करनेवाला मनुष्य दुस्तर संसार- दुर्ग (सांसारिक भवबन्धन) -को पार कर जाता है। इसमें (तनिक भी) संदेह नहीं करना चाहिये ॥ १६-१९ ॥
१६२ श्रीवामनपुराण [ अध्याय ३६ ततो गच्छेत सरकं त्रैलोक्यस्यापि दुर्लभम्। दुर्गदेवीके दर्शनके बाद तीनों लोकोंमें दुर्लभ कृष्णपक्षे चतुर्दश्यां दृष्ट्वा देवं महेश्वरम् ॥ २० सरकतीर्थमें जाना चाहिये। वहाँ कृष्णपक्षकी चतुर्दशी तिथिको माहेश्वरदेवका दर्शन करके मनुष्य (अपने) लभते सर्वकामांश्च शिवलोकं स गच्छति । सभी मनोरथोंको प्राप्त करता और (अन्तमें) शिवलोकमें तिस्रः कोट्यस्तु तीर्थानां सरके द्विजसत्तमाः ॥ २१ चला जाता है। द्विजश्रेष्ठो! सरकतीर्थमें तीन करोड़ तीर्थ विद्यमान हैं। सरके बीच कूपमें रुद्रकोटि स्थित रुद्रकोटिस्तथा कूपे सरोमध्ये व्यवस्थिता। है। उस सरमें यदि व्यक्ति स्नान कर रुद्रकोटिका तस्मिन् सरे च यः स्नात्वा रुद्रकोटिं स्मरेन्नरः ॥ २२ स्मरण करता है तो निःसंदेह (उसके द्वारा) रुद्रकोटि पूजिता रुद्रकोटिश्च भविष्यति न संशयः। पूजित हो जाते हैं और रुद्रोंके प्रसादसे वह व्यक्ति रुद्राणां च प्रसादेन सर्वदोषविवर्जितः ॥ २३ समस्त दोषोंसे छूट जाता है। वह इन्द्रसम्बन्धी ज्ञानसे पूरित होकर परम पदको प्राप्त कर लेता है। वहीं ऐन्द्रज्ञानेन संयुक्तः परं पदमवाप्नुयात्। पापों और भयोंका दूर करनेवाला इडास्पद नामका इडास्पदं च तत्रैव तीर्थ पापभयापहम्॥ २४ तीर्थ वर्तमान है॥ २०–२४॥ अस्मिन् मुक्तिमवाप्नोति दर्शनादेव मानवः। इस इडास्पद नामके तीर्थके दर्शनसे ही मनुष्य तत्र स्नात्वाऽर्चयित्वा च पितृदेवगणानपि ॥ २५ मुक्तिको प्राप्त कर लेता है। वहाँ स्नान करके पितरों एवं देवोंका पूजन करनेसे मनुष्यकी दुर्गति नहीं होती और न दुर्गतिमवाप्नोति मनसा चिन्तितं लभेत्। उसे मनोवाञ्छित वस्तु प्राप्त होती है। सभी पापोंका केदारं च महातीर्थं सर्वकल्मषनाशनम् ॥ २६ विनाश करनेवाला केदार नामक महातीर्थ है। वहाँ जाकर स्नान करनेसे मनुष्यको सभी प्रकारके दानोंका तत्र स्नात्वा तु पुरुषः सर्वदानफलं लभेत्। फल प्राप्त होता है। वहींपर पृथ्वीमें दुर्लभ किंरूप किंरूपं च महातीर्थं तत्रैव भुवि दुर्लभम्। नामका (भी) तीर्थ है। उसमें स्नान करनेवाले मनुष्यको तस्मिन् स्नातस्तु पुरुषः सर्वयज्ञफलं लभेत् ॥ २७ सभी प्रकारके यज्ञोंका फल प्राप्त होता है। सरकके सरकस्य तु पूर्वेण तीर्थं त्रैलोक्यविश्रुतम्। पूर्वमें तीनों लोकोंमें सुप्रसिद्ध सम्पूर्ण पापोंका विनाश अन्यजन्म सुविख्यातं सर्वपापप्रणाशनम् ॥ २८ करनेवाला अन्यजन्म नामका तीर्थ है॥ २५-२८॥ नारसिंहं वपुः कृत्वा हत्वा दानवमूर्जितम्। नरसिंहका शरीर धारण कर शक्तिशाली दानव तिर्यग्योनौ स्थितो विष्णुः सिंहैषु रतिमाप्नुवन् ॥ २९ (हिरण्याक्ष)-का वध करनेके बाद विष्णु पशुयोनिमें स्थित सिंहोंमें प्रेम करने लगे। उसके बाद गन्धर्वोंके ततो देवाः सगन्धर्वा आराध्य वरदं शिवम्। साथ सभी देवताओंने वरदाता शिवकी आराधना कर ऊचुः प्रणतसर्वाङ्गा विष्णुदेहस्य लम्भने ॥ ३० साष्टाङ्ग प्रणाम करते हुए विष्णुसे पुनः स्वदेह (स्वरूप) ततो देवो महात्माऽसौ शारभं रूपमास्थितः । धारण करनेकी प्रार्थना की। उसके बाद (फिर) युद्धं च कारयामास दिव्यं वर्षसहस्रकम्। महादेवने शरभ (सिंहोंसे भी बलवान् पशु-विशेष)-का युध्यमानौ तु तौ देवौ पतितौ सरमध्यतः ॥ ३१ रूप धारण करके (नरसिंहसे) हजारों दिव्य वर्षोंतक युद्ध किया-कराया। दोनों देवता (आपसमें) युद्ध करते तस्मिन् सरस्तटे विप्रो देवर्षिर्नारदः स्थितः । हुए सरोवरमें गिर पड़े। उस सरोवरके तीरपर (स्थित) अश्वत्थवृक्षमाश्रित्य ध्यानस्थस्तौ ददर्श ह ॥ ३२ अश्वत्थ (पीपल)-वृक्षके नीचे देवर्षि नारद ध्यान लगाये
अध्याय ३६ ] कुरुक्षेत्रके तीर्थोंके माहात्म्य एवं क्रमका अनुक्रान्त वर्णन १६३ विष्णुश्चतुर्भुजो जज्ञे लिङ्गाकारः शिवः स्थितः । तौ दृष्ट्वा तत्र पुरुषौ तुष्टाव भक्तिभावितः ॥ ३३ नमः शिवाय देवाय विष्णवे प्रभविष्णवे । हरये च उमाभर्त्रे स्थितिकालभृते नमः ॥ ३४ हराय बहुरूपाय विश्वरूपाय विष्णवे । त्र्यम्बकाय सुसिद्धाय कृष्णाय ज्ञानहेतवे ॥ ३५ धन्योऽहं सुकृती नित्यं यद् दृष्टौ पुरुषोत्तमौ । ममाश्रममिदं पुण्यं युवाभ्यां विमलीकृतम् । अद्यप्रभृति त्रैलोक्ये अन्यजन्मेति विश्रुतम् ॥ ३६ य इहागत्य स्नात्वा च पितॄन् संतर्पयिष्यति । तस्य श्रद्धान्वितस्येह ज्ञानमैन्द्रं भविष्यति ॥ ३७ अश्वत्थस्य तु यन्मूलं सदा तत्र वसाम्यहम् । अश्वत्थवन्दनं कृत्वा यमं रौद्रं न पश्यति ॥ ३८ ततो गच्छेत विप्रेन्द्रा नागस्य ह्रदमुत्तमम् । पौण्डरीके नरः स्नात्वा पुण्डरीकफलं लभेत् ॥ ३९ दशम्यां शुक्लपक्षस्य चैत्रस्य तु विशेषतः । स्नानं जपं तथा श्राद्धं मुक्तिमार्गप्रदायकम् ॥ ४० ततस्त्रिविष्टपं गच्छेत् तीर्थं देवनिषेवितम् । तत्र वैतरणी पुण्या नदी पापप्रमोचनी ॥ ४१ तत्र स्नात्वाऽर्चयित्वा च शूलपाणिं वृषध्वजम् । सर्वपापविशुद्धात्मा गच्छत्येव परां गतिम् ॥ ४२ ततो गच्छेत विप्रेन्द्रा रसावर्त्तमनुत्तमम् । तत्र स्नात्वा भक्तियुक्तः सिद्धिमाप्नोत्यनुत्तमाम् ॥ ४३ बैठे थे। उन्होंने उन दोनोंको देखा। (फिर तो) विष्णु चतुर्भुजरूपमें और शिव लिङ्गरूपमें (परिवर्तित) हो गये। उन दोनों पुरुषों (देवों)-को देखकर उन्होंने भक्तिभावसे उनकी स्तुति की ॥ २९-३३ ॥ [ नारदजीने स्तुति की ] - देवाधिदेव शिवको नमस्कार है। प्रभावशाली विष्णुको नमस्कार है। स्थिति (प्रजापालन) करनेवाले श्रीहरिको नमस्कार है। संहारके आधारभूत उमापति भगवान् शिवको नमस्कार है। बहुरूपधारी शङ्करजी एवं विश्वरूपधारी (विश्वात्मा) विष्णुको नमस्कार है। परमसिद्ध (योगीश्वर) शङ्कर एवं ज्ञानके मूल कारण भगवान् कृष्णको नमस्कार है। मैं धन्य तथा सदा पुण्यवान् हूँ; क्योंकि मुझे (आज) आप दोनों (श्रेष्ठ) पुरुषों (देवों)-के दर्शन प्राप्त हुए। आप दोनों पुरुषोंद्वारा पवित्र किया गया मेरा यह आश्रम पुण्यमय हो गया। आजसे तीनों लोकोंमें यह 'अन्यजन्म' नामसे प्रसिद्ध हो जायगा। जो व्यक्ति यहाँ आकर इस तीर्थमें स्नान कर अपने पितरोंका तर्पण करेगा श्रद्धासे सम्पन्न उस पुरुषको यहाँ इन्द्र-सम्बन्धी ज्ञान प्राप्त हो जायगा ॥ ३४-३७ ॥ मैं पीपल वृक्षके मूलमें सदा निवास करूँगा। उस अश्वत्थ (पीपल वृक्ष) -को प्रणाम करनेवाला व्यक्ति भयंकर यमराजको नहीं देखेगा। श्रेष्ठ ब्राह्मणो ! उसके बाद (उस तीर्थसेवीको) उत्तम नागह्रदमें जाना चाहिये। पौण्डरीकमें स्नान करके मनुष्य पुण्डरीक (एक प्रकारके यज्ञ)-का फल प्राप्त करता है। शुक्लपक्षकी दशमी, विशेषकर चैत्रमासकी (शुक्ला) दशमी तिथिमें वहाँ किया गया स्नान, जप और श्राद्ध मोक्षपथकी प्राप्ति करानेवाला होता है। पुण्डरीकमें स्नान करनेके बाद देवताओंद्वारा पूजित 'त्रिविष्टप' नामक तीर्थमें जाना चाहिये। वहाँ पापोंसे विमुक्त करनेवाली पवित्र वैतरणी नदी है। वहाँ स्नानकर शूलपाणि वृषध्वज (शिव)-की पूजा कर मनुष्य समस्त पापोंसे मुक्त हो जाता है तथा विशुद्ध होकर निश्चय ही परमगतिको प्राप्त कर लेता है ॥ ३८-४२ ॥ विप्रश्रेष्ठो ! तत्पश्चात् सर्वश्रेष्ठ रसावर्त (तीर्थ)-में जाना चाहिये। वहाँ भक्तिसहित स्नान करनेवाला सर्वश्रेष्ठ
४०- वसिष्ठापवाह नामक तीर्थका उत्पत्ति-प्रसङ्ग
| १६४ | श्रीवामनपुराण | [ अध्याय ३६ |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| चैत्रशुक्लचतुर्दश्यां तीर्थे स्नात्वा ह्यलेपके।
पूजयित्वा शिवं तत्र पापलेपो न विद्यते॥ ४४

ततो गच्छेत विप्रेन्द्राः फलकीवनमुत्तमम्।
यत्र देवाः सगन्धर्वाः साध्याश्च ऋषयः स्थिताः।
तपश्चरन्ति विपुलं दिव्यं वर्षसहस्रकम्॥ ४५

दृषद्वत्यां नरः स्नात्वा तर्पयित्वा च देवताः।
अग्निष्टोमातिरात्राभ्यां फलं विन्दति मानवः॥ ४६ | सिद्धि (मुक्ति) प्राप्त करता है। चैत्रमासके शुक्लपक्षकी चतुर्दशी (चौदस) तिथिको 'अलेपक' नामक तीर्थमें स्नान कर वहाँ शिवकी पूजा करनेसे पापसे लिप्त नहीं होता—पाप दूर भाग जाता है। विप्रवरो! वहाँसे उत्तम फलकीवनमें जाना चाहिये। वहाँ देवता, गन्धर्व, साध्य और ऋषिलोग रहते हैं एवं दिव्य सहस्र वर्षोंतक बहुत तप करते हैं। दृषद्वती (कग्गर) नदीमें स्नानकर देवताओंका तर्पण करनेसे मनुष्य अग्निष्टोम और अतिरात्र नामक यज्ञोंसे मिलनेवाले फलको प्राप्त करता है॥ ४३—४६॥ |
| सोमक्षये च सम्प्राप्ते सोमस्य च दिने तथा।
यः श्राद्धं कुरुते मर्त्यस्तस्य पुण्यफलं शृणु॥ ४७

गयायां च यथा श्राद्धं पितॄन् प्रीणाति नित्यशः।
तथा श्राद्धं च कर्तव्यं फलकीवनमाश्रितैः॥ ४८

मनसा स्मरते यस्तु फलकीवनमुत्तमम्।
तस्यापि पितरस्तृप्तिं प्रयास्यन्ति न संशयः॥ ४९

तत्रापि तीर्थं सुमहत् सर्वदेवैरलंकृतम्।
तस्मिन् स्नातस्तु पुरुषो गोसहस्रफलं लभेत्॥ ५०

पाणिखाते नरः स्नात्वा पितॄन् संतर्प्य मानवः।
अवाप्नुयाद् राजसूयं सांख्यं योगं च विन्दति॥ ५१ | सोमवारके दिन चन्द्रमाके क्षीण हो जानेपर अर्थात् सोमवती अमावास्याको जो मनुष्य श्राद्ध करता है, उसका पुण्यफल सुनो। जैसे गया-क्षेत्रमें किया गया श्राद्ध पितरोंको नित्य तृप्त करता है, वैसे ही फलकीवनमें रहनेवालोंको श्राद्ध करनेसे पितरोंको तृप्ति होती है। जो मनुष्य मनसे फलकीवनका स्मरण करता है, उसके भी पितर निःसंदेह तृप्ति प्राप्त करते हैं। वहीं सभी देवोंसे सुशोभित एक 'सुमहत्' तीर्थ है; उसमें स्नान करनेवाला पुरुष हजारों गौओंके दानका फल प्राप्त करता है। मानव पाणिखात तीर्थमें स्नान करके एवं पितरोंका तर्पण कर राजसूय-यज्ञ तथा सांख्य (ज्ञान) और योग (कर्म)-के अनुष्ठान करनेसे होनेवाले फलको प्राप्त करता है॥ ४७—५१॥ |
| ततो गच्छेत सुमहत्तीर्थं मिश्रकमुत्तमम्।
तत्र तीर्थानि मुनिना मिश्रितानि महात्मना॥ ५२

व्यासेन मुनिशार्दूला दधीच्यर्थं महात्मना।
सर्वतीर्थेषु स स्नाति मिश्रके स्नाति यो नरः॥ ५३

ततो व्यासवनं गच्छेद्व्रियतो नियताशनः।
मनोजवे नरः स्नात्वा दृष्ट्वा देवमणिं शिवम्॥ ५४

मनसा चिन्तितं सर्वं सिध्यते नात्र संशयः।
गत्वा मधुवटीं चैव देव्यास्तीर्थं नरः शुचिः॥ ५५

तत्र स्नात्वाऽर्चयेद् देवान् पितॄंश्च प्रयतो नरः।
स देव्या समनुज्ञातो यथा सिद्धिं लभेन्नरः॥ ५६ | पाणिखातके बाद 'मिश्रक' नामक महान् एवं श्रेष्ठ तीर्थमें जाना चाहिये। मुनिश्रेष्ठो! वहाँ महात्मा व्यासदेवने दधीचिऋषिके हेतु तीर्थोंको एकमें मिश्रित किया था। इस मिश्रकतीर्थमें स्नान कर लेनेवाला मनुष्य (मानो) सभी तीर्थोंमें स्नान कर लेता है। फिर संयमशील तथा नियमित आहार करनेवाला होकर व्यासवनमें जाना चाहिये। 'मनोजव' तीर्थमें स्नानकर 'देवमणि' शङ्करका दर्शन करनेसे मनुष्यको अभीष्ट-सिद्धिकी प्राप्ति होती है—इसमें संदेह नहीं। मनुष्यको देवीके मधुवटी नामक तीर्थमें जाकर स्नान करके संयत होकर देवों एवं पितरोंकी पूजा करनी चाहिये। ऐसा करनेवाला व्यक्ति देवीकी आज्ञासे (जैसी चाहता है, वैसी) सिद्धि प्राप्त कर लेता है॥ ५२—५६॥ |
| कौशिक्याः संगमे यस्तु दृषद्वत्यां नरोत्तमः।
स्नायीत नियताहारः सर्वपापैः प्रमुच्यते॥ ५७ | जो मनुष्य 'कौशिकी' और 'दृषद्वती' (कग्गर) नदियोंके संगममें स्नान करता और नियत भोजन करता है, वह श्रेष्ठ पुरुष सभी पापोंसे मुक्त हो जाता है। |
| अध्याय ३६ ] | कुरुक्षेत्रके तीर्थोंके माहात्म्य एवं क्रमका अनुक्रान्त वर्णन | १६५ | | :--- | :--- |
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| ततो व्यासस्थली नाम यत्र व्यासेन धीमता।
पुत्रशोकाभिभूतेन देहत्यागाय निश्चयः ॥ ५८

कृतो देवैश्च विप्रेन्द्राः पुनरुत्थापितस्तदा।
अभिगम्य स्थलीं तस्य पुत्रशोकं न विन्दति ॥ ५९

किंदत्तं कूपमासाद्य तिलप्रस्थं प्रदाय च।
गच्छेत परमां सिद्धिं ऋणैर्मुक्तिमवाप्नुयात् ॥ ६०

अहं च सुदिनं चैव द्वे तीर्थे भुवि दुर्लभे।
तयोः स्नात्वा विशुद्धात्मा सूर्यलोकमवाप्नुयात् ॥ ६१ | श्रेष्ठ ब्राह्मणो ! 'व्यासस्थली' नामका एक स्थान है, जहाँ पुत्रशोकसे दुःखी होकर वेदव्यासने अपने शरीरत्यागका निश्चय कर लिया था, पर देवोंने उन्हें पुनः सँभाल लिया। उसके बाद उस भूमिमें जानेवाले मनुष्यको पुत्रशोक नहीं होता। 'किंदत्त कूप'में जाकर एक पसर (तौलका एक परिमाण) तिलका दान करनेसे मनुष्य परमसिद्धि और ऋणसे मुक्ति प्राप्त करता है। 'अह' एवं 'सुदिन' नामक ये दो तीर्थ पृथ्वीमें दुर्लभ हैं। इन दोनोंमें स्नान करनेसे मनुष्य विशुद्धात्मा होकर सूर्यलोकको प्राप्त करता है॥ ५७—६१॥ |
| कृतजप्यं ततो गच्छेत् त्रिषु लोकेषु विश्रुतम्।
तत्राभिषेकं कुर्वीत गङ्गायां प्रयतः स्थितः ॥ ६२

अर्चयित्वा महादेवमश्वमेधफलं लभेत्।
कोटितीर्थं च तत्रैव दृष्ट्वा कोटीश्वरं प्रभुम् ॥ ६३

तत्र स्नात्वा श्रद्धधानः कोटियज्ञफलं लभेत्।
ततो वामनकं गच्छेत् त्रिषु लोकेषु विश्रुतम् ॥ ६४

यत्र वामनरूपेण विष्णुना प्रभविष्णुना।
बलेरपहृतं राज्यमिन्द्राय प्रतिपादितम् ॥ ६५ | उसके बाद तीनों लोकोंमें प्रसिद्ध 'कृतजप्य' नामके तीर्थमें जाना चाहिये। वहाँ नियमपूर्वक संयत रहते हुए गङ्गामें स्नान करना चाहिये। वहाँपर महादेवका पूजन करनेसे अश्वमेध-यज्ञका फल प्राप्त होता है। वहींपर कोटितीर्थ स्थित है। वहाँ श्रद्धापूर्वक स्नानकर 'कोटीश्वर' नाथका दर्शन करनेसे मनुष्य कोटि यज्ञोंका फल प्राप्त कर लेता है। उसके बाद तीनों लोकोंमें प्रसिद्ध 'वामनक' तीर्थमें जाना चाहिये, जहाँ प्रभावशाली विष्णुने वामनरूप धारणकर बलिको राज्य छीन कर इन्द्रको दे दिया था॥ ६२—६५॥ |
| तत्र विष्णुपदे स्नात्वा अर्चयित्वा च वामनम्।
सर्वपापविशुद्धात्मा विष्णुलोकमवाप्नुयात् ॥ ६६

ज्येष्ठाश्रमं च तत्रैव सर्वपातकनाशनम्।
तं तु दृष्ट्वा नरो मुक्तिं संप्रयाति न संशयः ॥ ६७

ज्येष्ठे मासि सिते पक्षे एकादश्यामुपोषितः।
द्वादश्यां च नरः स्नात्वा ज्येष्ठत्वं लभते नृषु ॥ ६८

तत्र प्रतिष्ठिता विप्रा विष्णुना प्रभविष्णुना।
दीक्षाप्रतिष्ठासंयुक्ता विष्णुप्रीणनतत्पराः ॥ ६९ | वहाँ 'विष्णुपद' तीर्थमें स्नान कर वामनदेवकी पूजा कर समस्त पापोंसे शुद्ध होकर (छूटकर) मनुष्य विष्णुके लोकको प्राप्त कर लेता है। वहींपर सभी पापोंको नष्ट करनेवाला ज्येष्ठाश्रम नामका तीर्थ है, उसका दर्शन कर मनुष्य मुक्ति प्राप्त करता है—इसमें संदेह नहीं। ज्येष्ठ महीनेके शुक्लपक्षकी एकादशी तिथिको उपवास कर द्वादशी तिथिके दिन स्नानकर मानव मनुष्योंमें श्रेष्ठता (बड़प्पन) प्राप्त करता है। वहाँ (सर्वाधिक) प्रभावशाली विष्णुभगवान्ने यज्ञादिमें दीक्षित (लगे हुए), प्रतिष्ठित एवं सम्मान्य तथा विष्णु-भगवान्की आराधनामें परायण ब्राह्मणोंको सम्मानित किया था॥ ६६—६९॥ |
| तेभ्यो दत्तानि श्राद्धानि दानानि विविधानि च।
अक्षयाणि भविष्यन्ति यावन्मन्वन्तरस्थितिः ॥ ७०

तत्रैव कोटितीर्थं च त्रिषु लोकेषु विश्रुतम्।
तस्मिंस्तीर्थे नरः स्नात्वा कोटियज्ञफलं लभेत् ॥ ७१ | उन्हें दिये गये (पात्रक) श्राद्ध और अनेक प्रकारके दान अक्षय एवं मन्वन्तरतक स्थिर रहते हैं। वहीं तीनों लोकोंमें विख्यात 'कोटितीर्थ' है। उस तीर्थमें स्नानकर मनुष्य करोड़ों यज्ञोंके फल प्राप्त करता है। |
१६६ श्रीवामनपुराण [ अध्याय ३७ कोटिश्वरं नरो दृष्ट्वा तस्मिंस्तीर्थे महेश्वरम् । महादेवप्रसादेन गाणपत्यमवाप्नुयात् ॥ ७२ तत्रैव सुमहत् तीर्थं सूर्यस्य च महात्मनः । तस्मिन् स्नात्वा भक्तियुक्तः सूर्यलोके महीयते ॥ ७३ ततो गच्छेत विप्रेन्द्रास्तीर्थं कल्मषनाशनम् । कुलोत्तारणनामानं विष्णुना कल्पितं पुरा ॥ ७४ वर्णानामाश्रमाणां च तारणाय सुनिर्मलम् । ब्रह्मचर्यात्परं मोक्षं य इच्छन्ति सुनिर्मलम् । तेऽपि तत्तीर्थमासाद्य पश्यन्ति परमं पदम् ॥ ७५ ब्रह्मचारी गृहस्थश्च वानप्रस्थो यतिस्तथा । कुलानि तारयेत् स्नातः सप्त सप्त च सप्त च ॥ ७६ ब्राह्मणाः क्षत्रिया वैश्याः शूद्रा ये तत्परायणाः । स्नाता भक्तियुताः सर्वे पश्यन्ति परमं पदम् ॥ ७७ दूरस्थोऽपि स्मरेद् यस्तु कुरुक्षेत्रं सवामनम् । सोऽपि मुक्तिमवाप्नोति किं पुनर्निवसन्नरः ॥ ७८ उस तीर्थमें 'कोटिश्वर' महादेवका दर्शन कर मनुष्य उन महादेवकी कृपासे गाणपत्य पद (गणनायक्त्वकी उपाधि) प्राप्त करता है। और वहीं महात्मा सूर्यदेवका महान् तीर्थ है। उसमें भक्तिपूर्वक स्नानकर मनुष्य सूर्यलोकमें महान् माना जाता है॥ ७०-७३॥ श्रेष्ठ ब्राह्मणो! कोटि तीर्थके बाद पापका नाश करनेवाले 'कुलोत्तारण तीर्थ' में जाना चाहिये, जिसे प्राचीनकालमें विष्णुने वर्णाश्रम-धर्मका पालन करनेवाले मनुष्योंको तारनेके लिये बनाया था। जो मनुष्य ब्रह्मचर्यव्रतसे विशुद्ध मुक्तिकी इच्छा करते हैं ऐसे लोग भी उस तीर्थमें जाकर परम पदका दर्शन कर लेते हैं। ब्रह्मचारी, गृहस्थ, वानप्रस्थी और संन्यासी वहाँ स्नानकर अपने कुलके (७+७+७=२१) इक्कीस पूर्व पुरुषोंका उद्धार कर देते हैं। जो ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य अथवा शूद्र उस तीर्थमें तीर्थपरायण होकर एवं भक्तिसे स्नान करते हैं, वे सभी परम पदका दर्शन करते हैं। और जो दूर रहता हुआ भी वामनसहित कुरुक्षेत्रका स्मरण करता है, वह भी मुक्ति प्राप्त कर लेता है; फिर वहाँ निवास करनेवालेका तो कहना ही क्या? ॥ ७४-७८॥ ॥ इस प्रकार श्रीवामनपुराणमें छत्तीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ ॥ ३६ ॥ सैंतीसवाँ अध्याय कुरुक्षेत्रके तीर्थोंके माहात्म्य और क्रमका पूर्वानुक्रान्त वर्णन लोमहर्षण उवाच पवनस्य हृदे स्नात्वा दृष्ट्वा देवं महेश्वरम् । विमुक्तः कलुषैः सर्वैः शैवं पदमवाप्नुयात् ॥ १ पुत्रशोकेन पवनो यस्मिंल्लीनो बभूव ह । ततः सब्रह्मकैर्देवैः प्रसाद्य प्रकटीकृतः ॥ २ अतो गच्छेत अमृतं स्थानं तच्छूलपाणिनः । यत्र देवैः सगन्धर्वैः हनुमान् प्रकटीकृतः ॥ ३ लोमहर्षण बोले- पवनके हृदमें, पुत्र (हनुमान्जी)- के शोकके कारण जिस सरोवरमें पवन लीन हो गये थे, उसमें स्नान करके महेश्वरदेवका दर्शन कर मनुष्य समस्त पापोंसे विमुक्त हो शिवपदको प्राप्त करता है। उसके बाद ब्रह्माके साथ सभी देवोंने मिलकर उन्हें प्रसन्न एवं प्रत्यक्ष प्रकट किया। यहाँसे शूलपाणि (भगवान् शंकर)- के अमृत नामक स्थानमें जाना चाहिये, जहाँ गन्धर्वोंके साथ देवताओंने हनुमान्जीको प्रकट किया था।