भारतकोश
संग्रह पर लौटें

ब्रह्मचर्य साधना

Brahmacharya Sadhana

स्वामी शिवानन्द सरस्वती द्वारा

स्रोत: 1980 Hindi 2nd Edition (Yoga-Vedanta Forest Academy) · Yoga-Vedanta Forest Academy / The Divine Life Trust Society, Rishikesh · 1980 (उद्गम)

DevanagariHindipublished237 पृष्ठ

ब्रह्मचर्य साधना

लेखक—श्री स्वामी शिवानन्द सरस्वती

अनुवादक—श्री स्वामी दिव्यानन्द सरस्वती

तथा

श्री स्वामी ज्योतिर्मयानन्द सरस्वती

प्रकाशक—

योग-वेदान्त आरण्य एकैडेमी

शिवानन्द नगर, ऋषिकेश

( हिमालय )

श्री स्वामी कृष्णा नन्द जो द्वारा डिवाइन लाइफ ट्रस्ट सोसायटी, शिवानन्द नगर, पो. ओ शिवानन्द नगर जनपद टिहरी गढ़वाल, उत्तर प्रदेश के लिए प्रकाशित

प्रथम संस्करण (अंग्रेजी में).....1934 प्रथम संस्करण (हिन्दी में).....1959 द्वितीय संस्करण (हिन्दी में).....1980 (प्रतियां 2000)


(सर्वाधिकार सुरक्षित)


परम पूजनीय श्री स्वामी चिदानन्द जी महाराज प्रधान डिवाइन लाइफ सोसायटी के पेंसठवें (65) जन्म दिवस के शुभ अवसर पर उत्तरो क्षेत्र डिवाइन लाइफ सोसायटी अमर कलो लाजपत नगर-4 नई दिल्ली द्वारा 2000 प्रतियां प्रकाशित ।

मिलने का पता :— शिवानन्द प्रकाशन विभाग पो. ओ. श्रुतिकाश (यू. पी.)

मुद्रक :

हमदर्द प्रिंटिंग प्रेस, नेहरू गार्डन रोड, आसनघर शहर ।

॥ ॐ ॥

ब्रह्मचर्य ब्रह्मचारियों की पावन स्मृति में

भगवान् कृष्ण

भीष्म—लक्ष्मण—हनुमान

स्वामी दयानन्द—रामदास—स्वामी

विवेकानन्द—सनत्—सनन्दन

सनत् सुजात—सनत् कुमार

झामदेव—शंकर

तथा

अन्य नित्य ब्रह्मचारियों

को

समर्पित

[ १०१ ]

त्रेकाशक का वक्तव्य

श्री स्वामी शिवानन्द जी महाराज के अनुभव पूर्ण उपहार को हिन्दी जनता के ममन्त्र रखते हुये हमें बड़ा ही हर्ष हो रहा है। जन-साधारण के लिये विशेष कर छात्र-छात्राओं के लिये इस पुस्तक की बड़ी आवश्यकता थी। ब्रह्मचर्य-साधना के संबंध में अनुभव-दृष्टि के आधार पर सिनसी बातें यहां दी गई हैं। उतना अन्वच मिलना शायद ही संभव है।

श्री स्वामी शिवानन्द जी महाराज की यह विशेषता है कि उनके नमी ग्रन्थ अपने अपने विषयों में अद्वितीय सिद्ध होते हैं। यह पुस्तक "ब्रह्मचर्य-साधना" भी विद्यार्थियों, ग्रहर्थों, साधकों, पुरुषों, स्त्रियों,—मनो के लिये समान रूप से हितकर है। विद्यार्थियों के लिये तो यह वरदान स्वरूप ही है।

ज्ञान अष्टिकांश व्यक्ति भौतिकवादी सभ्यता का गुलाम बन कर अमरिक बल, शान्ति, शक्ति, निवेक, वैराग्य तथा ज्ञान को खो रहे हैं; तथा काम, क्रोध, दुःख, निराशा, दुर्बलता, रोग, आदि के भीषण ताप से विद्युत् हो रहे हैं। उनके लिये यह पुस्तक साहस, पुरुषार्थ, आशा, नित्य शुद्ध जीवन एवं आत्मसाक्षात्कार का पावन संदेश देती है।

यह पुस्तक मूल ग्रन्थ "Practice of Brahmacharya" का हिन्दी अनुवाद है। श्री स्वामी दिव्यानन्द जी ने इसका हिन्दी अनुवाद कर श्री गुरुदेव के प्रति अपनी अनुपन सेवा प्रदान की है।

श्री स्वामी ज्योतिर्मयानन्द जी ने श्री गुरुदेव के लेखों से द्वितीय अध्याय को संकलित एवं अनुदित किया है। इस संकलन से संयुक्त होकर यह पुस्तक अपने ढंग की निराली सिद्ध होगी।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हिंदी जनता इस पुस्तक से मेरणा लेकर ब्रह्मचर्य-जीवन के द्वारा आत्म-साक्षात्कार के मार्ग का अनुगमन करे। सभी अज्ञान एवं मृत्यु के वंधनों से मुक्त होकर ज्ञान एवं अमृतत्व की ज्योति से किंवासित हों। हरि ॐ तत्सत्

[ चार ]

अनुवादकौय

ब्रह्मचर्य-साधना ही आध्यात्मिक साधना की मूल भित्ति है। शरीर, इन्द्रिय तथा मन की शुद्धता के बिना मनुष्य ब्रह्म-साक्षात्कार प्राप्त नहीं कर सकता। ब्रह्मचर्य साधना सारी भौतिक तथा आध्यात्मिक संपत्तियों की एकमेव कुंजी है। मनुष्य जीवन में अन्य कोई भी विषय इतना महत्व नहीं रखता जितना कि ब्रह्मचर्य। ब्रह्मचर्य महान् तप है। ब्रह्मचर्य महान् धन है। ब्रह्मचर्य आत्मिक-ज्योति का विभासक है। ब्रह्मचर्य की शक्ति ही मनुष्य को देवत्व में परिणत कर डालती है। ब्रह्मचर्य हृदय-पद्म को प्रसकुटित करता है... जिससे कर्णा, दया, धैर्य, शक्ति, शौर्य, सहनशीलता, शुद्धता, अहिंसा, अभय आदि दिव्य गुणों की सुरभि प्रसारित होती है।

ब्रह्मचर्य-साधना के ऊपर अनुभवी एवं व्यावहारिक विवरण एवं उपदेशों को प्राप्त करना आसान नहीं है। इस विषय पर अनुभव सिद्ध पुस्तकों की कमी के कारण युवक गण ब्रह्मचर्य-पथ पर चलने में समर्थ नहीं हो पाते। यह पुस्तक हिंदी जगत के इस भारी अभाव की पूर्ति करेगी।

यह श्री स्वामी शिवानन्द जी महाराज द्वारा लिखित "Practice of Brahmacharya" का सरल भाषानुवाद है। साधकों के हितार्थ इस पुस्तक में द्वितीय अध्याय भी संलग्न किया है जिसमें श्री स्वामी शिवानन्द जी महाराज के ब्रह्मचर्य संबंधी लेखों के संकलन हैं। यह पुस्तक विद्यार्थियों लिये वरदान स्वरूप है। पुरुष अथवा स्त्री, युवक एवं उद्व, गृहस्थी अथवा संन्यासी सभी इससे यथेष्ट लाभ उठा सकते हैं।

आशा एवं विश्वास है कि हमारे प्रयास से हिन्दी भाषा भाषी जन्ता पर्याप्त लाभ उठावेगी तथा शुद्धतामय जीवन-यापन का दृढ़ संकल्प लेकर ब्रह्म-साक्षात्कार के पथ को प्रशस्त करेगी।

इंटर आप सभों को अपनी परग कृपा प्रदान करे।

[ पांच ]

स्तोत्र

(१) शिव स्तोत्र

कलातीत कल्याण कल्पान्तकारी सदा सज्जनानंद दाता पुरारी चिदानंद संदोह मोहोपकारी प्रसीद प्रसीद प्रभो मन्मथारी ॥

हे अपरिवर्तनशील, कल्याणमय पुरारी; के कल्पो अन्त करने वाले, सज्जनों को सदा आनन्द देने वाले, ज्ञान एवं आनन्द की अवधि; मोह को दूर करने वाले, काम के नाशक..... हे प्रभु ! मुझ पर कृपा कीजिये, मुझ पर कृपा कीजिये ।

(२) सदगुरु स्तोत्र

ॐ नमः शिवाय गुरवे सच्चिदानन्दमूर्त्तये । निष्प्रपंचाय शांताय निरालंबाय तेजसे ॥

भगवान् शिव को नमस्कार जो परम गुरु हैं, जो नित्य जीवन, ज्ञान तथा आनन्द के स्वरूप हैं, जो सारे प्रपंचों से मुक्त हैं, जो शांति की मूर्ति हैं, जो आलंबन या आधार से रहित हैं, तथा जो ज्योतियों की ज्योति—तेजोमय हैं ।

(३) गायत्री मन्त्रः

ॐ भूर भुवः स्वः तत् सवितुर् वरेण्यम् । भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥

हम ईश्वर तथा उसकी महिमा पर ध्यान करें, जिसने इस जगत की सृष्टि की है, जो पूजा करने योग्य है, जो सारे पापों तथा अश्वान का निवारक है, वह हमारी बुद्धि को आलोकित करे ।

[ छः ]

(४) शान्ति मन्त्रः

हरिः ॐ । वाङ् मे मनसि प्रतिष्ठिता मनो मे वाचि प्रतिष्ठितमाविरावीर्मे एधि वेदस्य म आणीस्थः श्रुतं मे मा प्रहासीरनेनाधीतेनाहो- रात्रान्संद्वागम्युतं वद्विष्यामि सत्यं वद्विष्यामि तन्मासवतु वक्तारमवतवतु मामसवतु वक्तारमवतु वक्तारम् ॥

। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ।

हरि ॐ । मेरी वाणी मेरे मन में प्रतिष्ठित है मेरा मन मेरी वाणी में प्रतिष्ठित है ब्रह्मन्, तू मेरे लिये प्रगट हो । हे मन तथा वाणी तू मुझे उपनिषदों के सत्य को ग्रहण करने में समर्थ बनावे । मुनी हुई वस्तु पुनः मुझसे विस्मृत न बने मैं अध्ययन में दिन तथा रात एक करता हूँ, मैं सत्य का विचार करता हूँ । मैं सत्य बोलता हूँ, वह मेरी रक्षा करे, वह मेरे गुरु की रक्षा करे, वह मेरी रक्षा करे, गुरु की रक्षा करे । गुरु की रक्षा करे ।

॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥

—:o:—

[ १५ ]

भूमिका

लिंग तथा अहंकार के अतिरिक्त इस जगत में कुछ है नहीं। अहंकार ही प्रधान वस्तु है। यही आधार है। लिंग तो अहंकार पर ही आश्रित है। यदि विचार द्वारा या—“मैं कौन हूँ ?” के अनुसंधान से अहंकार को नष्ट कर दिया जाय तो लिंग-विचार स्वयंमेव विनष्ट हो जायगा। मनुष्य—जो अपने भाग्य का विधाता है—अपनी दिव्य महिमा को खोनुका है, वह अमानवश लिंग तथा अहंकार का गुलाम बन बैठा है जो अविद्या से उत्पन्न है। आत्मज्ञान का प्रादुर्भाव आत्मा के इन शत्रुओं को विनष्ट कर डालता है। ये ही दो डाकू हैं जो असहाय, अशक्त, मिथ्या जीव या मिथ्या अहं को प्रपीड़ित कर रहे हैं।

हाल के कुछ वर्षों में ही—गत पचास वर्ष—विज्ञान का ध्यान मनुष्यांतरगत लिंग-प्रवृत्ति के स्वभाव तथा उन्नति की ओर आकृष्ट हुआ है। मनोवैज्ञानिक तथा औपधीय विद्यार्थियों ने सभ्य जनता के स्वाभाविक तथा अस्वाभाविक यौन-जीवन के विषय में बहुत ही जाँचपूर्ण खोज की है।

लिंग तथा धर्म के विषयों का निकट संबंध है। सामाजिक प्रगति तथा वैयक्तिक मनोविज्ञान में भी इनका महत्व है। अतः तीनों कालों में समाज के लिए इस विषय की महत्ता प्रमाणित है।

ज्ञान तथा पवित्रता के साथ विषय परायणता नहीं चल सकती। मलों को दूर करना ही जीवन का महान् कार्य है।

विद्युत् कणों में भी ऊँचारे तथा विवाहित विद्युत् कण हैं। विवाहित विद्युत्-कण जोड़ों में रहते हैं; ऊँचारे विद्युत् कण अकेले रहते हैं। ये ऊचारे विद्युत् कण ही चुंबकीय विद्युत्शक्ति का निर्माण करते हैं। विद्युत् कणों में भी ब्रह्मचर्य का शक्ति देखी जाती है। मित्र, क्या आप इन विद्युत् कणों से कुछ पाठ पढ़ेंगे ? क्या ब्रह्मचर्य के अभ्यास के

[ आठ ]

द्वारा आप बल तथा आध्यात्मिक शक्ति का विकास करेंगे ! प्रकृति आपकी सर्वोत्तम गुरु तथा पथप्रदर्शक है ।

ब्रह्मचर्य के अभ्यास से कोई-खतरा या रोग या अनिष्ट की आशंका नहीं है जैसा कि पाश्चात्य मनोवैज्ञानिक “मानसिक प्रनिय” की गलत धारणा रखते हैं । उन्हें इस विषय का व्यावहारिक ज्ञान नहीं है । उनकी यह गलत धारणा है कि अतृप्त लिंग-वृत्ति अनेक मानसिक ग्रन्थ का रूप धारण करती है । “ग्रन्थ” का अन्य कारण है : अत्यधिक ईर्ष्या, भूषा, क्रोध, तिंचा तथा उदासी आदि से उत्पन्न मन की मलिन अवस्था ही इसका कारण है ।

इसके विपरीत थोड़ा भी आत्म संयम अववा थोड़ा भी ब्रह्मचर्य का अभ्यास मनुष्य को शक्ति प्रदान करता है । यह आंतरिक शक्ति तथा मन की शक्ति प्रदान करता है । यह मन तथा स्नायुओं को स्फूर्ति प्रदान करता है । यह शारीरिक तथा मानसिक शक्ति को सुरक्षित रखता है । यह स्मृति, हृच्छ्रशक्ति तथा मानसिक बल को विकसित करता है । यह अत्यधिक बल, वीर्य, तथा शक्ति प्रदान करता है । यह शरीर का पुनर्गठन करता, कोषों का पुनर्निर्माण करता पाचन शक्ति को सवल बनाता तथा जीवन-संग्राम में कठिनाइयों से लोहा लेने के लिए बल प्रदान करता है । पूर्ण ब्रह्मचारी जगत को हिला सकता है । वह प्रभु जीसस की तरह समुद्र की तरंगों को रोक सकता है पर्वतों को नलायमान कर सकता है, शान देव की तरह प्रकृति तथा पंच-तत्त्वों पर आदेश चला सकता है । इन तीनों लोकों में ऐसी कोई वस्तु नहीं जिसे वह प्राप्त न कर ले । सारी सिद्धियां तथा ऋद्धियां उसके चरणों पर लोटती हैं ।

वर्णभूम धर्म तो आजकल समाप्तप्राय हो चला है । प्रत्येक मनुष्य आज अंश अववा बनिया बन गया है—वह भिक्षा, कर्ज, अववा चोरी के द्वारा किसी न किसी तरह धनोपार्जन के लिए लालायित है । प्रायः

[ १० ]

सारे वाहण तथा क्षत्रिय बनियों या वैश्य बन चले हैं। आज कल सच्चे वाहण अथवा क्षत्रिय मिलते नहीं। सभी रूपये चाहते हैं। वे अपने वर्णों के अनुकूल धर्म का अभ्यास नहीं करते। मनुष्य के पतन का यह मौलिक कारण है। यदि गृहस्थ अपने आश्रम के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करे, यदि वह आदर्श गृहस्थी बने, तो संन्यास लेने की आवश्यकता नहीं है। गृहस्थी अपने कर्तव्य-पालन में विफल हो रहे हैं यही कारण है कि आज संन्यासियों की संख्या बढ़ रही है। गृहस्थ का जीवन उन्नत ही कठिन है जितना कि संन्यास का जीवन। प्रवृत्तिमार्ग अथवा कर्मयोग का मार्ग उतना ही कठिन है जितना कि निवृत्ति मार्ग या संन्यास का मार्ग है।

वाल्यावस्था में बालक तथा बालिका में कोई विशेष अंतर नहीं रहता। कुमारावस्था प्राप्त करते ही उनमें बहुत अंतर उपस्थित हो जाता है। उनके हाव भाव, ढंग, चाल, बात, दृष्टि, गति, गुण आदि में बड़ा अंतर आ जाता है। यद्यपि महिला मृदु अथवा कोमल दिखाई पड़ती है फिर भी वह कोषावस्था में कठोर, कर्कश तथा पुरुषों की भांति बन जाती है। क्रोध, द्वेष तथा धृणा के आवेग में उसकी स्त्रीसुलभ कोमलता नष्ट हो जाती है। स्त्रियों में प्रेम का तत्त्व अधिक है। यदि वे अपने मन को आध्यात्मिक मार्ग में लगावें तो वे सुगमता पूर्वक ईश्वर के दर्शन प्राप्त कर सकती हैं। उनमें स्नेहवृत्ति का अधिक विकास है।

क्रोध, प्रजा तथा सेना के बिना राजा भी क्या राजा है ? सुगन्धि के बिना फूल भी क्या फूल है ? पत्नी के बिना नदी भी क्या नदी है ? उसी प्रकार ब्रह्मचर्य के बिना मनुष्य भी क्या मनुष्य है ? भूल, काम, भय तथा निद्रा—ये मनुष्य तथा जानवरों में समानरूप से पाये जाते हैं। विचार अथवा ज्ञान ही मनुष्य तथा जानवर के बीच भेद लाता है। वर्ण-रक्षण के द्वारा ही विचार तथा ज्ञान संभव है। यदि मनुष्य विचार हीन है तो वह जानवर ही है। जानवरों में भी मनुष्यों से अधिक आराम-

[ दस ]

संयम है। तथाकथित मनुष्य ही विषयवासना में इतना पतित हो चला है। जिस मनुष्य में काम-वृत्ति गहरी गड़ी हुई है वह वेदान्त को कदापि नहीं समझ सकता वह सैकड़ों करोड़ों जन्मों में भी ब्रह्म साक्षात्कार नहीं कर सकता।

पूर्ण भौतिक तथा मानसिक ब्रह्मचर्य की स्थापना ही वास्तविक संस्कृति है। साक्षात्कार के द्वारा जीव तथा परमात्मा के बीच एकता का साक्षात्कार करना ही वास्तविक संस्कृति है। कामुक सांसारिक मनुष्य के लिये 'आत्मसाक्षात्कार', 'ईश्वर', 'आत्मा', 'वैराग्य', 'संन्यास', 'मृत्यु', 'स्मशान'—ये सभी बहुत ही भयावह ज्ञान पड़ते हैं। क्योंकि वह विषयों से आसक्त है। सस्ते शब्द नृत्य, संगीत विलासपूर्ण बातें उन्हें बहुत ही प्रिय हैं। यदि मनुष्य सच्चाई के साथ जगत का मिथ्या स्वभाव का चिंतन करना शुरू करे तो विषयों के प्रति आकर्षण धीरे धीरे क्षीण होता जायगा। लोग कामाग्नि में झुलस रहे हैं। इस भीषण व्याधि को दूर करने के लिये सभी साधनों का प्रयोग करना चाहिये। सभी व्यक्तियों को चाहिये कि वे इस कामरूपी वेशी को नष्ट करने के लिये सभी साधनों का परिश्रम रखें। यदि एक साधना से लाभ न हुआ तो उन्हें दूसरा साधन पकड़ना चाहिये। असंस्कृत मनुष्यों में काम पाशवी वृत्ति है। युद्धता की प्राप्ति तथा सतत ध्यान के अभ्यास से ही ईश्वर साक्षात्कार मिलता है—इसका शान रखते हुये भी वारम्बार उसी पाशवी क्रिया को करते रहने से मनुष्य में लज्जा आनी चाहिये। प्रतिपक्षी जन कह सकते हैं कि इन विषयों को खुले आंख नहानी रखना चाहिये, इन्हें गुप्त रूप से पढ़ना चाहिये। यह गलत है। तथ्यों को छिपाने से क्या लाभ है किंगी यस्त को छिपाना तो पाप है।

करने की शक्ति, तथा श्रमत्त्व प्राप्त कीजिये। जिसके पास वीर्य पर पूर्ण नियन्त्रण है, वह व्यक्ति उन शक्तियों को प्राप्त कर लेता है जिन्हें अन्य किसी साधन से नहीं प्राप्त कर सकते।

लोग ब्रह्मचर्य के बारे में बहुत बातें करते हैं। परन्तु व्यावहारिक जन तो विरले ही मिलते हैं। ब्रह्मचर्य का जीवन सन्मनुष्य ही कठिनाइयों से भरा हुआ है। परन्तु लौह संकल्प, धैर्य तथा संलग्न व्यक्ति के लिये मार्ग सुगम हो जाता है। हम वास्तविक ब्रह्मचारियों को कार्यक्षेत्र में देखना चाहते हैं जो अपने सखल शरीर, आदर्श जीवन, भव्य चरित्र तथा आध्यात्मिक बल से लोगों पर प्रभाव डाल सकें। केवल बातें करने से तो कोई लाभ नहीं होगा। कुछ व्यावहारिक जन आगे बढ़ें तथा आध्यात्मिक तेजस् के द्वारा कुमार्ग एवं युवकों का पथ-दर्शन करें। सिद्धांत से उदारहण कहीं बढ़कर है।

आज मानव जीवन की औसत अवधि ४० वर्ष की हो गई है जब कि पहले १०० वर्ष की थी। देश के प्रत्येक सुमेच्छु को चाहिए कि वह इस अपमान जनक अवस्था के प्रति सावधानी पूर्वक विचार करे, तथा समय रहते ही इसको सुधारने के लिए प्रयत्न शील बने। देश क भविष्य युवकों पर ही अवलंबित है। सन्ध्यासियों, साधुओं, गुप्तज्ञों शिष्यों तथा माता पिताओं का यह कर्तव्य है कि वे ब्रह्मचर्य-जीवन को पुनः जनता के जीवन में लाने के लिये प्रयत्नशील बनें।

हे कृष्ण, तु मुझे बहुत प्रिय है क्योंकि तू सत्यमार्ग पर चल रहा है। तू सच्चाई पूर्वक संग्राम कर रहा है। तू आत्मसात्कार के मार्ग का अनुगमन कर रहा है। यही कारण है कि मैंने आपको यह सम्मति दी है। तू नित्य, शुद्ध, बुद्ध, मुक्त, आत्मा है। हे प्रिय आनन्द! इसका अनुभव कीजिये। इस जन्माधिकार को प्राप्त कीजिये। विविध कार्यों में संलग्न रहते हुये भी इस जन्माधिकार को न छोड़िये। गुहा-जीवन से यह कहीं अन्च्छा है। यह सक्रिय जीवन है। यह शिव का सम्पूर्ण योग है। यही शंकर तथा बुद्ध का भी योग था।

[ बाएह ]

मेरे प्रिय भाइयो ! याद रखिये आप मांस तथा हाड से निर्मित स्वर शरीर नहीं है। आप अमर सर्वव्यापक सच्चिदानन्द आत्मा हैं। आप सजीव सत्य हैं। आप ब्रह्म हैं। आप आत्मा हैं। आप परम अतन्य हैं। आप सच्चे ब्रह्मचारी का जीवन-यापन कर इस परमावस्था को प्राप्त कर सकते हैं।

उपसंहार करते हुये मैं अपने दोनों हाथों को जोड़ कर हार्दिक गर्भना करता हूँ कि आप सभी शांति एवं सम्पत्ति के प्रबल शत्रु काम र विजय पाने के लिये साधना के द्वारा प्रबल संग्राम करेंगे। वास्तविक ब्रह्मचारी ही इस जगत का महान् सम्राट् है। सारे ब्रह्मचारियों को मेरा मूक नमस्कार है। उनकी जय हो ! मेरी प्रार्थना है कि शिस्तक, प्राध्यापक, तथा शिक्षा-विभाग के अधिकारी जन इस महत्वपूर्ण विषय नम्रचर्य की ओर अपना विशेष ध्यान देंगे जिससे कि भावी संतति का उत्थान हो सके।

आपके चेहरों से ईश्वरीय ज्योति विभासित हो !

आप सबों में ईश्वरीय ज्योति अधिकाधिक प्रखर हो !

आपमें दिव्य-शक्ति तथा शान्ति सदा के लिये निवास करे !

॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥

—:o:—

[ तेरह ]

विषय-सूची

प्रथम अध्याय

ब्रह्मचर्य क्या है !...
ब्रह्मचर्य के अष्ट अंग...
वीर्य...
ब्रह्मचर्य-व्रत...

दूसरा अध्याय

दीर्घायु का रहस्य...११
ब्रह्मचर्य का तात्पर्य...१५
ब्रह्मचर्य का महत्त्व...१६

तीसरा अध्याय

आधुनिक शिक्षा...२४
अध्यापकों तथा माता पिताओं के कर्तव्य...२६

चौथा अध्याय

ब्रह्मचारी कौन है !...३०
आखण्ड ब्रह्मचारी...३१
ऊर्ध्वरेता योगी...३२
ब्रह्मचर्य का माप-दण्ड...३६
स्त्रियों के लिये ब्रह्मचर्य...३७
गृहस्थियों के लिये ब्रह्मचर्य...३९

पाँचवां अध्याय

कामवासना की प्रवृत्तता...४१
कुसंगते का प्रभाव...४३
स्वमदोष...४४

[ चौदह ]

दुराचारी जीवन से हानियां....५८
दुर्विचार....६२
पवित्र विचारों को ग्रहण कीजिये....६५

छठा अध्याय

मन, प्राण और वीर्य....६७
वासनाओं की इतिथी कीजिये....७१
वैराग्य....७६

सातवां अध्याय

आहार संबंधी नियम....८३
ध्याय भोजन....८८
मिताहार....९०
मन (उपवास) तथा ब्रह्मचर्य....९१

आठवां अध्याय

ब्रह्मचर्य रक्षण की विधि....९५
दृष्टिकोण परिवर्तन कीजिये....१००
मत्स्य का माहात्म्य....१०१
विशेष उपदेश....१०३

नवां अध्याय

ऋतुयोग की प्रक्रियाएँ (१) सिद्धासन....११५
(२) शीर्षासन....११६
(३) सर्वोंगासन....११७
(४) मत्स्यासन....११८
(५) पादगुप्तासन....११९
आसन संबंधी सूचनाएँ....१२०
संघ मृग....१२२

[ पन्द्रह ]

६. मूल बंध ७. जालन्धर बंध ८. उद्वियान बंध१२३
(९) नीली क्रिया१२४
(१०) महामुद्रा१२५
(११) योगमुद्रा १२. सरल सुखपूर्वक प्राणायाम१२६
(१३) भक्ति का प्राणायाम१२७
(१४) अन्य प्रकार१२८
(१२) निश्चय कीजिये और ध्यान कीजिये१३१
(१७) टंडा हिप बाथ (कठि स्नान)१३२

दसवां अध्याय

कहानियां और चरित्र १. जैमिनी ऋषि
(२) सुकदेव मुनि : चित्त की एकाग्रता की जांच१३
(३) राजा ययाति१३
(४) सुकरात और उसका शिष्य (ब्रह्मचर्य संबंधी संभाषण)१३
(५) एक पिशाच (भूत) की कहानी१४
(६) सुदद और अशुदद मन१४

परिशिष्ट

(१) ब्रह्मचारी का गीत१४१
(२) ब्रह्मचर्य के नुस्खे१४१
(३) ब्रह्मचर्य माला१४६
(४) शाहंशाह की अंगूठी-एक सलाहकारी मित्र (वैराग्य की कृति)१४८
(५) क्या स्त्रियों के लिये ब्रह्मचर्य आवश्यक है ?१५१
(६) उत्पत्ति अवरोध (जन्म-निरोध) की विधि१५२
ब्रह्मनिग्रह की विधि१५३
उपाय, तिरथंक१५४

[ नोल्ह ]

(द्वितीय भाग)

ब्रह्मचर्य...१५७
कार्य सिद्धि करने के लिये ब्रह्मचर्य ही नींव है, ब्रह्मचर्य का महत्व...१५८
ब्रह्मचर्य की परमावश्यकता...१६४
ब्रह्मचारियों को उपदेश...१६८
ब्रह्मचारियों को पथ-प्रदर्शन...१७०
ब्रह्मचर्य माला...१७२
ब्रह्मचर्य के लिये सहायक...१७८
अनुश्यक...१८१
वरैता योगी...१८२
न—भयंकर द्रविशाप...१८५
तथा उस पर विजय...१८६
-जय...१८१
सम-संयम...२००
। आदर्श ब्रह्मचारी : श्री भीष्म...२०४
दनुमान जी...१०५
लक्ष्मण...२०७
। अथ तथा ब्रह्मचर्य...२०८
। चर्य मध्यन्धी उपदेश...२११
। चर्य के लिये कुछ नुस्खे...२१५
। के लिये मंत्र...२१६
। चर्य संयंभी तीन प्रेरणात्मक पत्र १-ब्रह्मचर्य का अभ्यास...२१८

—:०:—

प्रिय आत्मन्

पूर्ण ब्रह्मचर्य के बिना आप ठोस आध्यात्मिक उन्नति नहीं सकते। आध्यात्मिक मार्ग में अथूरी साधना को स्थान नहीं है।

सब से पहले शरीर को नियंत्रित कीजिये। तब प्रार्थना, कीर्तन, विचार तथा ध्यान के द्वारा अपने विचारों को शुद्ध बनाइये

दृढ़ संकल्प कर लीजिये—‘मैं आज से ही पूर्ण ब्रह्मचारी बन जाऊंगा

ईश्वर आपको ग्लोभनों पर विजय प्राप्त करने तथा काम-श का संहार करने के लिये आध्यात्मिक बल प्रदान करे। ॐ तत्सत् ।

—शिवानन्द

ब्रह्मचर्य साधना

पहला अध्याय

ब्रह्मचर्य क्या है ?

ब्रह्मचर्य मन, वचन और कर्म की पवित्रता है। ब्रह्मचर्य अविवाहित जीवन है, ब्रह्मचर्य अत्यधिकार है, केवल जननेन्द्रिय को ही काबू में करना ब्रह्मचर्य नहीं है। यह ब्रह्मचर्य की विस्तृत (स्पष्ट) अर्थ में व्याख्या है। ब्रह्मचर्य वेदों और ईश्वर के आशय को निर्दिष्ट (सूचित) करता है। ब्रह्मचर्य में चरित्र निर्माण सम्मिलित है। ब्रह्मचर्य परमावश्यक है। ब्रह्मचर्य एक यान्त्रित पदार्थ है। ब्रह्मचर्य बड़े महत्व की वस्तु है। लोग कहते हैं “ज्ञान शक्ति है।” परन्तु मैं पूर्ण विश्वास के

ब्रह्मचर्य साधना

साथ तथा अपने निजी अनुभव द्वारा यह घोषणा करके कहता हूँ कि चरित्र ही शक्ति है और चरित्र ज्ञान से भी कई अधिक श्रेष्ठतर है।

‘यम’ राजयोग का पहला अंग है। वह है—अहिंसा (किसी प्रकार की हिंसा न करना), सत्य (सत्य बोलना), अस्तेय (चोरी न करना), ब्रह्मचर्य (अविवाहित पवित्र जीवन-यापन करना), और अपरिग्रह (किसी से कुछ न लेना)—इनमें ब्रह्मचर्य का महत्व सब से अधिक है। ज्ञानयोग में साधक के लिए साधना की नींव दम (आत्म-संयम) है। महाभारत (शान्ति पर्व) में आपको मिलेगा “धर्म की कई शाखायें हैं, परन्तु उन सब का आधार ‘दम’ है।” जो मनुष्य आधिभौतिक या आध्यात्मिक जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए ब्रह्मचर्य का विषय बड़े महत्व का है। बिना ब्रह्मचर्य के मनुष्य सांसारिक कार्यों या आध्यात्मिक अभ्यासों के लिए पूर्ण अयोग्य है।

ब्रह्मचर्य मन, वचन और कर्म से पवित्र (अविवाहित) रहने का व्रत है जिसके द्वारा मनुष्य ब्रह्म की प्राप्ति करता है। ब्रह्मचर्य एक दिव्य शब्द है। यह योग का तथ्य (सार) है। अविद्या के कारण हम इसे भूल गए हैं। यह उत्तम योग है जिसके लिए भगवान् श्री कृष्ण ने गीता में बड़े जोर के साथ स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ध्यान के लिये ब्रह्मचर्य व्रत परम आवश्यक है—(अध्याय ६. श्लोक १४, अध्याय १७. श्लोक १४४ में)। भगवान् कृष्ण कहते हैं कि शारीरिक त्यों के लिये जो जो आवश्यक वस्तुयें हैं, उनमें ब्रह्मचर्य एक है। पुनः अध्याय ८. श्लोक ११. में