कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
by गीताप्रेस
Source: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (origin)
अध्याय ६ ]
अध्याय ६ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति :- ६२१
समता, अभिन्नता, निष्कामता, निष्क्रियता, सौम्यता, निर्विकल्पता, धृति, मैत्री, सन्तोष, मृदुता तथा मृदुभाषिता प्रभृति गुण वासनासे विहीन तथा हेयोपादेयसे मुक्त ज्ञानी पुरुषमें रहते हैं । तृष्णारूपी भीलनीके फैलाये हुए वासनारूपी जालमे तुम फँस गये हो, चिन्तारूपी रश्मियोंके द्वारा समाररूपी मृगजाल चारों ओर फैला हुआ है । तात ! जिस प्रकार बवंडरसे मेघजाल छिन्न भिन्न हो जाते हैं, उसी प्रकार इम ज्ञानरूपी तेज बर्छीसे उसे काटकर अपने व्यापक स्वरूपमें स्थित हो जाओ ॥ २२-३२ ॥
'कुल्हाड़ीके द्वारा वृक्षके समान, मनसे ही मनको काटकर 'पावन पदको शीघ्र ही प्राप्तकर स्थिर हो जाओ । खड़े रहते, चलते, सोते, जागते, निवास करते, उठते और गिरते समय भी 'ये सब असत् ही ह' ऐसा निश्चय करके हृद्यमें आस्थाको छोड़ दो। यदि इम दृश्यका आश्रय लेते हो तो चित्तयुक्त होकर बन्धनमें पड़ते हो, और यदि इस दृश्यका सम्यक् त्याग करते हो तो चित्तशून्य होकर मोक्षके भागी बनते हो । न मै हूँ, न जगत् है - इस प्रकार चिन्तन करते हुए तुम पर्वतके समान अचल होकर रहो। आत्मा और जगत्के मध्य, द्रष्टा और दृश्य-इन दोनों अवस्थाओंके बीच अपनेको सर्वदा दर्शनस्वरूप आत्मा ही समझते रहो। आस्वादनके पदार्थ तथा आस्वादनकर्तासे भिन्न तथा इन दोनोंके मध्यमें अवस्थित केवल आस्वादनका ध्यान करते हुए परमात्ममय हो जाओ । बीच-बीचमे निरालम्ब-अवस्थाका अवलम्बन कर स्थिर हो जाओ । रज्जुसे बँधे हुए तो मुक्त हो जाते हैं, परंतु तृष्णासे बँधे हुए जीव किसीके द्वारा भी मुक्त नहीं किये जा सकते । अतएव निदाघ ! तुम सङ्कल्प को छोड़ते हुए तृष्णाका त्याग करो । अभावशून्यताविषयी बर्छीके द्वारा इम अद्भावमयी, स्वभावत उत्पन्न हुई पापिनी तृष्णाको काटकर समस्त प्राणियोंको उत्पन्न होनेवाले भयसे अभय होकर सुन्दर परमार्थलोकमें विचरण करो । मे इन पदार्थोंका हूँ और ये मेरे जीवन हैं, इनके बिना मैं कुछ नहीं हूँ और न ये मेरे बिना कुछ हैं-अन्त करणके इस निश्चयका त्याग करके तथा मनसे विचारकर 'मे पदार्थोंका नहीं हूँ तथा पदार्थ मेरे नहीं ह'-ऐसी भावना करो । शान्तचित्तसे विचार- पूर्वक कर्मोंको महज भावसे करते हुए जो वासनाका त्याग है, ब्रह्मन् ! वही ध्येय कहा गया हे ॥ ३३-४३ ॥
'समता रखनेवाली बुद्धिसे जो वासनाका सर्वथा क्षय करके ममतारहित हो जाता है, उसीसे शरीर-बन्धन छोड़ा जाता है। ऐसा वासनाक्षय अवश्यकर्त्तव्य है । जो अहङ्कारमयी वासनाको सहजमें ही छोड़कर ध्येय वस्तुका सम्यक् त्याग करके स्थित होता है, वह जीवन्मुक्त कहलाता है। जो सङ्कल्परूपी वासनाका
मूलसहित त्याग करके शान्तिको प्राप्त होता है, उसीका वह त्याग जानने योग्य हे। और उसीको मुक्त एव ब्रह्मवेत्ताओंमें श्रेष्ठ जानो। ये ही दोनो ब्रह्मत्वको प्राप्त होते हैं, ये ही दो ससारतापसे मुक्त हैं। शम दमसम्पन्न सन्यासो और योगी, हे मुनीश्वर ! यथासमय आ पड़नेवाले सुखों और दु.खोंमें रत नहीं होते । जिसकी अन्तर्दृष्टिमें इच्छा-अनिच्छा दोनो ही नहीं ह तथा जो सुषुप्तके समान आचरण करता है, वह जीवन्मुक्त कहलाता है। जो वासनाशून्य है, वह हर्ष, अमर्ष, भय, क्रोध, काम और कार्पण्यदृष्टिमे न प्रसन्न होता है, न दुखी होता है । जो तृष्णा बाह्य विषयोंकी वासनासे उत्पन्न होती है, वह बन्धनकारक होती है, और जो तृष्णा सब प्रकारके विषयोंकी वासनासे मुक्त होती है, वह मोक्षकारक होती है। 'मुझे अमूक वस्तु प्राप्त हो'-इस प्रकारकी प्रार्थनासे युक्त इच्छा दु.ख, जन्म और भय प्रदान करनेवाली होती है । उसे दृढ़ बन्धनस्वरूप जानो । महात्मालोग सत् और असत्रूप सभी पदार्थोंकी इच्छाका सर्वदा एव सम्यक् त्याग करके परम उदार पदको प्राप्त होते हैं। बन्धकी आस्था (बन्धनकी सत्तामें विश्वास) तथा मोक्षकी आस्था एव सुख-दुःख-स्वरूपवाली सत् और असत्की आस्थाका सर्वथा त्याग करके तुम प्रशान्त महासागरकी भाँति स्थिर हो जाओ ॥ ४४-५३ ॥
'महात्मन् ! पुरुषको चार प्रकारके निश्चय होते हैं। 'पैरसे लेकर सिरतक मेरी सृष्टि माता पिताके द्वारा हुई है' - यह पहला निश्चय है । ब्रह्मन् बन्धनमे दुःख देखकर 'मै सब प्रकारके सासारिक भारोंसे परे बालके अग्रभागसे भी सूक्ष्म आत्मा हूँ'-इस प्रकारका दूसरा निश्चय सतजनोंको मुक्ति प्रदानके लिये होता है । विप्रवर ! तीसरा निश्चय यह है कि 'मै समस्त जगत्के पदार्थोंका आत्मा हूँ, सर्वस्वरूप ओर अक्षय हूँ।' यह निश्चय मोक्षका कारण बनता हे । 'मै अथवा जगत् सत्र आकाशवत् शून्य है'-इस प्रकारका चौथा निश्चय मोक्षसिद्धि प्रदान करता है। इनमेंसे पहला निश्चय बन्धनमे डालनेवाली तृष्णासे युक्त होता है। शेष तीनो निश्चय स्वच्छ, शुद्ध तृष्णासे युक्त होते हैं और इन त्रिविध निश्चयोंवाले पुरुष जीवन्मुक्त तथा आत्मतत्त्वमे विलास करनेवाले होते हैं । परम बुद्धिमान् ! सब कुछ मे ही हूँ-इस प्रकारका जो निश्चय है, उसको ग्रहण करके बुद्धि पुनः विषादको प्राप्त नहीं होती ॥ ५४-६० ॥
'शून्य ही प्रकृति, माया, ब्रह्मज्ञान, शिव, पुरुष, ईशान तथा नित्य आत्माके नामसे पुकारा जाता है । परमात्ममयी अद्वैतशक्ति ही द्वैत एव अद्वैतसे उत्पन्न हुए पदार्थोंसे जगत्के निर्माणकी लीला करकेविकसित होती है। जो समस्त प्रपञ्चसे परे आत्मपदका आश्रय लेकर एक परिपूर्ण चिन्मय स्थितिमें रहकर न उद्वेग करते हैं न सन्तुष्ट होते हैं, संसारमें वे शोकको
६२२ महोपनिषद् [ अध्याय ६
६२२ * महोपनिषद् * [ अध्याय ६
[बायाँ स्तम्भ]
नहीं प्राप्त होते । जो नित्य प्राप्त कर्मको करता है, शत्रु मित्रको समान दृष्टिसे देखता है तथा इच्छा और अनिच्छासे मुक्त है, न शोक करता है न किसी वस्तुकी इच्छा करता है, सबसे प्रिय बोलता है, पूछे जानेपर मृदु भाषण करता है, और प्राणियोके आशयको जानता है, वह संसारमे शोकको नहीं प्राप्त होता । ध्येय वस्तुके त्यागसे विलसित होनेवाली पूर्व दृष्टिका अवलम्बनकर, संसार-तापसे रहित एव आत्मस्थ होकर जीवन्मुक्तकी भाँति जगत्में विचरण करो । सारी आशाओको हृदयसे त्यागकर, वीतराग एव वासनाशून्य होकर, बाहरसे समस्त जागतिक व्यवहारोंको भलीभाँति करते हुए ससारमे ताप-रहित होकर विचरण करो । बाहरसे कृत्रिम क्रोधका नाट्य करते हुए तथा हृदयसे क्रोधशून्य, बाहरसे कर्ता तथा हृदयसे अकर्ता बनकर शुद्धचित्तसे लोकमे विचरण करो । अहङ्कारको छोड़कर, शान्तचित्त होकर, कलङ्क-कालिमासे सर्वथा मुक्त हो, आकाश-सा स्वच्छ जीवन ले शुद्ध मनसे लोकमें विचरण करो ॥ ६१–६९ ॥
'उदार एव श्रेष्ठ आचरणसे युक्त, समस्त सदाचारोंका अनुगमन करता हुआ, भीतरसे अनासक्त होकर बाहरसे यत्नशील-सा रहे । अन्तःकरणमें वैराग्यवान् होकर बाहरसे आशान्वित व्यवहार करे । यह मेरा बन्धु है और वह नहीं है, यह तुच्छ बुद्धिवालोंकी बात है । उदार चरित्रवालोंके लिये तो सारा संसार ही अपना कुटुम्ब होता है। जो भाव और अभावसे मुक्त है, जरा मरणसे वर्जित है, जहाँ सारे सङ्कल्प पूर्णतः शान्त हो जाते हैं, ऐसे रागरहित एव सुरम्य पदका आश्रय लो । यह स्वच्छ, निष्काम, दोषविहीन ब्राह्मी स्थिति है । इसको ग्रहण करके विहार करता हुआ पुरुष सङ्कटकालमें मोहको नहीं प्राप्त होता । वैराग्यसे अथवा शास्त्रज्ञानसे तथा महत्त्वादि गुणोंके द्वारा जो सङ्कल्पका नाश किया जाता है, उससे मन स्वय ही उन्नत अवस्थाको प्राप्त होता है । निराशाके वशीभूत हुआ
[दायाँ स्तम्भ]
मन वैराग्यके द्वारा पूर्णताको प्राप्त होता है । वही आशायुक्त होनेपर शरद्मे स्वच्छ सरोवरके समान रागको प्राप्त होता है । उसी भोगसे विरक्त मनको पुनः-पुनः प्रतिदिन व्यापारोंम डालते हुए प्राज्ञ पुरुषको लज्जा क्यों नहीं आती । चित् और विषयके योग को बन्धन कहते हैं । उस योगसे मुक्त होना ही मुक्ति कहलाता है । निश्चयपूर्वक विषयविहीन चित् ही आत्मा है, यह समस्त वेदान्त सिद्धान्तका सार है । इस निश्चयको ग्रहणकर प्रदीप्त अन्तःकरणसे स्वयं ही अपने आपको देखो । , इससे आनन्दपदकी प्राप्ति होगी । मै चित् हूँ । ये लोक चित् है, दिशाएँ चित् हैं । ये जीवमात्र चित् ह । दृश्य और दर्शनसे मुक्त होकर, केवल स्वच्छ रूपवाला साक्षी चिदात्मा निराभास और नित्य उदित होकर द्रष्टा बन रहा हूँ । विषयोसे मुक्त, पूर्ण ज्योतिःस्वरूप, समस्त संवेदनसे पूर्णतया मुक्त चित्स्वरूप तथा महान् मवित् मात्र मै हूँ । मुनीश्वर ! सारे सङ्कल्पोंको पूर्णतः शान्त करके ममत्व एषणाओका परित्यागकर निर्विकल्पपदमें जाकर आत्मस्थ हो जाओ ॥ ७०–८२ ॥
'जो ब्राह्मण इस महोपनिषदका नित्य अध्ययन करता है, वह अश्रोत्रिय हो तो श्रोत्रिय हो जाता है । उपनीत न हो तो उपनीत हो जाता है । वह अग्निपूत होता है, वह वायूपूत होता है, वह सोमपूत होता है, सत्यपूत होता है । वह सर्वथा पवित्र हो जाता है। वह सब देवताओका परिचित हो जाता है । उसको सारे तीर्थस्नानोका फल प्राप्त होता है । उसे सब देवताओके ध्यानका फल मिल जाता है । वह सब यज्ञोंका अनुष्ठान कर लेता है । सहस्रों गायत्रीके जपका फल उसे प्राप्त होता है । सहस्रों इतिहास-पुराणके पाठका फल उसे मिल जाता है । दस हजार प्रणवजपका फल उसे मिलता है। जहाँतक उसकी दृष्टि जाती है, वह पंक्तिको पवित्र करता है। सात पहले और सात आगेकी पीढियोंको पवित्र करता है। यों भगवान् हिरण्यगर्भ—ब्रह्माजीने कहा । इसका जप करनेसे अमृतत्वकी प्राप्ति होती है, यह उपनिषद्—रहस्य है ।'
॥ षष्ठ अध्याय समाप्त ॥ ६ ॥
॥ सामवेदीय महोपनिषद् समाप्त ॥
शान्तिपाठ
ॐ आप्यायन्तु ममाङ्गानि वाक्प्राणश्चक्षुः श्रोत्रमथो बलमिन्द्रियाणि च सर्वाणि सर्वं ब्रह्मोपनिषदं माहं ब्रह्म निराकुर्यां मा मा ब्रह्म निराकरोदनिराकरणमस्त्वनिराकरणं मेऽस्तु तदात्मनि निरते य उपनिषत्सु धर्मास्ते मयि सन्तु ते मयि सन्तु ।
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
॥ ॐ श्रीपरमात्मने नम ॥ शुक्लयजुर्वेदीय मुक्तिकोपनिषद् शान्तिपाठ ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते । पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते ॥ ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्ति. !!! प्रथम अध्याय श्रीराम और हनुमान्का संवाद, वेदान्तकी महिमा, मुक्तिके भेद, १०८ उपनिषदोंकी नामावली तथा वेदोंके अनुसार विभाग; उपनिषदोंके पाठका माहात्म्य तथा उनके श्रवणके अधिकारी ॐश्रीरामचन्द्रजी अयोध्यापुरीमे रमणीय रत्नमण्डपके बीच सीता, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न आदिसे समन्वित होकर रत्नसिंहासनपर आसीन थे । सनक-सनन्दनादि मुनिगण, वशिष्ठ आदि गुरुजन तथा शुकादि अन्यान्य भागवत रात- दिन उनका स्तवन करते रहते थे । सर्वान्तर्यामी एव निर्विकार श्रीरामचन्द्रजी एक समय अपने स्वरूप-ध्यानमें रत होकर समाधिस्थ हो रहे थे । उनकी समाधि टूटनेपर श्री- हनुमान्जीने भक्तिपूर्वक सुननेकी इच्छासे स्तवन करते हुए श्रीरामचन्द्रजीसे पूछा—'रामजी ! आप परमात्मा हैं, सत्-चित् और आनन्दस्वरूप परब्रह्मके अवतार हैं। रघुवर ! इस अवसरपर मैं आपको बारवार प्रणाम करता हूँ । श्रीरामजी, मैं आपके यथार्थ स्वरूपको जानना चाहता हूँ, जो मुक्ति प्रदान करनेवाला है, जिससे मैं अनायास—सहजमें ही इस संसार-बन्धनसे छूट जाऊँ । रामजी ! कृपा करके मुझसे उसका वर्णन कीजिये, जिससे मैं मुक्त हो जाऊँ' ॥ १-६ ॥ श्रीरामचन्द्रजीने कहा—'महाबलशाली हनूमान् ! तुमने अच्छा प्रश्न किया । मैं तत्त्वकी बात कहता हूँ, सुनो । मेरा स्वरूप वेदान्तमें अच्छी प्रकारसे वर्णित है, अतएव तुम वेदान्त- शास्त्रका आश्रय लो।' श्रीहनुमान्जीने पूछा—'रघुवंशियोंमें श्रेष्ठ श्रीरामजी ! वेदान्त किसे कहते हैं, और उसकी स्थिति कहाँ है—मुझे बतलायें।' श्रीरामजीने कहा—'हनूमान्जी ! सुनो, मैं तुम्हें अविलम्ब वेदान्तकी स्थिति बतलाऊँगा । मुझ विष्णुके निःश्वाससे सुविस्तृत चारों वेद उत्पन्न हुए । तिलोंमें तेलकी भाँति वेदोंमें वेदान्त सुप्रतिष्ठित है।' श्रीहनुमान्- जीने पूछा—'श्रीरामजी ! वेद कितने प्रकारके हैं, और राघव ! उनकी शाखाएँ कितनी हैं तथा उनमे उपनिषद् कौन-कौन-से हैं, यह कृपा करके तत्त्वतः-यथार्थरूपसे समझाइये' ॥७-१०॥ श्रीरामजीने कहा-वेद चार कहे गये हैं-ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद । उन चारोंकी अनेकों शाखाएँ हैं, और उन शाखाओंके उपनिषद् भी अनेकों हैं । ऋग्वेदकी इक्कीस शाखाएँ हैं । पवनतनय ! यजुर्वेदकी एक सौ नौ शाखाएँ हैं। और शत्रुतापन ! सामवेदसे सहस्र शाखाएँ निकली हैं । कपीश्वर ! अथर्ववेदकी शाखाओंके पचास भेद हैं । एक-एक शाखाकी एक-एक उपनिषद् मानी गयी है । जो व्यक्ति उन उपनिषदोंके एक भी मन्त्रका भक्तिपूर्वक पाठ करता है, वह व्यक्ति मुनियोंके लिये भी दुर्लभ मेरी सायुज्य-मुक्ति प्राप्त करता है॥ ११-१४ ॥ हनूमान्जीने कहा—श्रीरामजी ! कोई-कोई मुनिश्रेष्ठ कहते हैं कि मुक्ति एक ही प्रकारकी होती है । और कुछ मुनिगण कहते हैं कि तुम्हारा नामस्मरण करनेसे मुक्ति होती है तथा काशीमे मरनेवालेको भगवान् शङ्कर तारक-मन्त्रका उपदेश देते हैं, जिससे प्राणी मुक्त हो जाता है। दूसरे मुनियोंका कथन है कि सांख्ययोगसे मुक्ति होती है, और कुछ मुनियोंके मतसे भक्तियोग ही मुक्तिका कारण है। अन्य महर्षियोंके कथनानुसार वेदान्त वाक्योंके अर्थका विचार करनेसे मुक्ति प्राप्त होती है । और किसी-किसीके मतमें सालोक्य, सायुज्य, सामीप्य और कैवल्यरूपमे मुक्ति चार प्रकारकी कही गयी है' ॥ १५-१६ ॥ श्रीरामने कहा—'कपिवर ! कैवल्य-मुक्ति तो एक ही प्रकारकी है, वह परमार्थरूप है। इसके अतिरिक्त भक्तिपूर्वक मेरा नाम-स्मरण करते रहनेसे दुराचारमें लगा हुआ मनुष्य भी सालोक्यमुक्तिको प्राप्त होता है, वहाँसे वह अन्य
६२४ मुक्तिकोपनिषद् [ अध्याय १
६२४ * मुक्तिकोपनिषद् * [ अध्याय १ लोकोंमे नहीं जाता । जिसकी काशीक्षेत्रमें ब्रह्मनाल नामक प्रदेशके अन्तर्गत मृत्यु होती है, वह मेरे तारक-मन्त्रको प्राप्त करता है, और उसे वह मुक्ति मिलती है, जिससे उसे आवागमनमें नहीं आना पड़ता । काशीक्षेत्रमे चाहे कहीं भी मृत्यु हो, शङ्करजी प्राणीके दाहिने कानमे मेरे तारक-मन्त्रका उपदेश करते हैं, जिससे उसके सारे पापोंके समूह झड़ जाते हैं, तथा वह मेरे सारूप्यको—समान रूपको प्राप्त हो जाता है। वही सालोक्य-सारूप्य मुक्ति कहलाती है। जो द्विज सदाचार-रत होकर नित्य एकमात्र मेरा ध्यान करता है और मुझे सर्वात्मस्वरूप चिन्तन करता है, वह मेरे सामीप्यको प्राप्त होता है—सदा मेरे समीप निवास करता है। वही सालोक्य- सारूप्य सामीप्य मुक्ति कहलाती है। जब गुरुके द्वारा उपदिष्ट मार्गसे मेरे अव्यय, निर्विकार स्वरूपका ध्यान करता है, तब वह द्विज भ्रमरकीटके समान सम्यक् रूपसे मेरे सायुज्यको प्राप्त करता है। वही कल्याणमयी, ब्रह्मानन्दको प्रदान करने- वाली सायुज्य-मुक्ति है। मेरी उपासनासे जो चार प्रकारकी मुक्तियाँ होती हैं—सायुज्य, सारूप्य, सालोक्य एव कैवल्य, उनमें यह कैवल्यमुक्ति किस उपायका अवलम्बन करनेसे सिद्ध होती है, सो सुनो ॥ १७-२३ ॥ अकेली माण्डूक्योपनिषद् मुमुक्षुजनोंको मुक्ति प्रदान करनेमे समर्थ है। यदि उससे भी ज्ञानमे परिपक्वता न आये तो दस उपनिषदोंका पाठ करो। उससे ज्ञान प्राप्त करके शीघ्र ही मुझे अद्वैत धाम अर्थात् तेजके रूपमें प्राप्त करोगे। अञ्जनीकुमार ! यदि उससे भी ज्ञानकी दृढता न हो तो बत्तीस उपनिषदोंका सम्यक्रूपसे अभ्यास करके संसारसे निवृत्त हो जाओ। यदि विदेहमुक्त—शरीर छोड़नेके बाद मुक्त होना चाहते हो तो एक सौ आठ उपनिषदोंका पाठ करो। उन उपनिषदोंके नाम, क्रम और शान्तिपाठ यथार्थतः कहता हूँ, सुनो। ईश^१, केन^२, कठ^३, प्रश्न^४, मुण्डैक^५, माण्डूक्य^६, तैत्तिरीयं^७, ऐतयं^८, छान्दोग्यं^९, बृहदारण्यकं^१०, ब्रह्म^११, कैवल्य^१२, जाबाल^१३, श्वेताश्वतर^१४, हंस^१५, आरुणिक^१६, गर्भ^१७, नारायण^१८, परमहंस^१९, अमृतबिन्दु^२०, अमृतनाद^२१, अथर्वशिरस्^२२, अथर्वशिखा^२३, मैत्रायणी^२४, कौषीतकिब्राह्मण^२५, बृहज्जाबाल^२६, नृसिंहतापनीय^२७, कालाग्निरुद्र^२८, मैत्रेयी^२९, सुबाल^३०, क्षुरिका^३१, मन्त्रिका^३२, सर्वसार^३३, निरालम्ब^३४, शुकरहस्य^३५, वज्रसूचिका^३६, तेजोबिन्दु^३७, नादबिन्दु^३८, ध्यानबिन्दु^३९, ब्रह्मविद्या^४०, योगतत्त्व^४१, आत्मप्रबोध^४२, नारद- परिव्राजक^४३, त्रिशिखिबाह्मण^४४, सीता^४५, योगचूडामणि^४६, निर्वाण^४७, मण्डलब्राह्मण^४८, दक्षिणामूर्ति^४९, शरभ^५०, स्कन्द^५१, त्रिपाद्विभूति- महानारायण^५२, अद्वयतारक^५३, रामरहस्य^५४, रामतापनीय^५५, वासुदेव^५६, मुद्गल^५७, शाण्डिल्य^५८, पैङ्गल^५९, भिक्षुक^६०, महत्^६१, शारीरक^६२, योगशिखा^६३, तुरीयातीत^६४, संन्यास^६५, परमहंसपरिव्राजक^६६, अक्षमाला^६७, अव्यक्त^६८, एकाक्षर^६९, अन्नपूर्णा^७०, सूर्य^७१, अक्षि^७२, अध्यात्म^७३, कुण्डिका^७४, सावित्री^७५, आत्मा^७६, पाशुपत^७७, परब्रह्म^७८, अवधूत^७९, त्रिपुरातापनीय^८०, देवी^८१, त्रिपुरा^८२, कठरुद्र^८३, भावना^८४, रुद्रहृदय^८५, योगकुण्डली^८६, भस्मजाबाल^८७, रुद्राक्षजावाल^८८, गणपति^८९, जाबालदर्शन^९०, तारसार^९१, महावाक्य^९२, पञ्चब्रह्म^९३, प्राणाग्निहोत्र^९४, गोपालतापनीय^९५, कृष्ण^९६, याज्ञवल्क्य^९७, वराह^९८, शाट्यायनीय^९९, हयग्रीव^१००, दत्तात्रेय^१०१, गरुड^१०२, कलिसन्तरण^१०३, जाबालि^१०४, सौभाग्यलक्ष्मी^१०५, सरस्वतीतहस्य^१०६, बह्वृच^१०७ और मुक्तिकोपनिषद्^१०८ ॥ २४-३६ ॥ ये एक सौ आठ उपनिषदें मनुष्यके आधिदैविक, आधिभौतिक और आध्यात्मिक—तीनों तापोंका नाश करती हैं। इनके पाठ और स्वाध्यायसे ज्ञान और वैराग्यकी प्राप्ति होती है तथा लोक वासना, शास्त्र-वासना एव देह-वासनारूप त्रिविध वासनाओंका नाश होता है। पूर्व और पश्चात् विहित प्रत्येक उपनिषद्की शान्तिका पाठ करते हुए, वेदविद्याविशारद, व्रतपरायण, स्नान किये हुए, स्वय आत्मतत्त्वोपदेष्टाके मुखसे— ग्रहण अर्थात् श्रवण करके जो द्विजश्रेष्ठ अष्टोत्तरशत उपनिषदोंका पाठ करते हैं, वे जबतक प्रारब्धकर्मोंका नाश नहीं हो जाता, तबतक जीवन्मुक्त बने रहते हैं। उसके पश्चात् कालक्रमसे जब प्रारब्धका नाश हो जाता है, तब वे मेरी विदेह-मुक्तिको प्राप्त करते हैं। समस्त उपनिषदोंके बीच एक सौ आठ उपनिषदें मारस्वरूप हैं। इनका एक बार भी श्रवण करनेसे सारे पापोंके समूह नष्ट हो जाते हैं। पवनकुमार ! तुम मेरे शिष्य हो, अतएव मैने तुम्हारे लिये इस शास्त्रका वर्णन किया है । मेरे द्वारा वर्णित यह अष्टोत्तरशत उपनिषद्रूप शास्त्र अत्यन्त गोपनीय है । ज्ञानसे, अज्ञानसे अथवा प्रसङ्गवश भी इनका पाठ करनेसे संसाररूप बन्धनसे मुक्ति मिल जाती है । जो तुमसे राज्य अथवा धन माँगे, उसे उसकी कामना-पूर्तिके लिये राज्य अथवा धन दे सकते हो; परन्तु इन एक सौ आठ उपनिषदोंको जिस-किसीको देना ठीक नहीं। निश्चय- पूर्वक जो नास्तिक हैं, कृतघ्न हैं, दुराचारी हैं, मेरी भक्तिसे मुँह मोड़े हुए हैं तथा शास्त्ररूप गड्ढोंमें गिरकर मोहित हो रहे हैं अर्थात् जो केवल शास्त्र-चर्चा में ही लगे हुए हैं, उन्हें तो कभी नहीं देना चाहिये । मारुति ! सेवापरायण शिष्यको, अनुकूल (आज्ञाकारी) पुत्रको अथवा जो कोई भी मेरा भक्त हो, अच्छे कुलमे उत्पन्न हो, सुशील और सद्बुद्धिसम्पन्न हो, उसे भलीभाँति परीक्षा करके अष्टोत्तरशत उपनिषदों-
अध्याय १ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ६२५
अध्याय १ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६२५ को प्रदान करना चाहिये । इस प्रकारका जो व्यक्ति इन उपनिषदोंको पढता या सुनता है, वह मुझको प्राप्त होता है—इसमें कुछ भी सदेह नहीं है ॥ ४७-४७ ॥ यही बात ऋचामें भी कही गयी है । कहते हैं, वेद-विद्या— उपनिषद् ब्राह्मणके पास गयी और बोली—'मेरी रक्षा करो, मैं तुम्हारी निधि हूँ । याद रहे—मुझे निन्दकों, मिथ्याचारी और दुष्ट प्रकृतिवालोंको मत सुनाना, कभी मत सुनाना, तभी मैं वीर्यवती—सामर्थ्ययुक्त अथवा सफल होऊँगी ।' जिसे गुरु श्रुतशील (शास्त्राभ्यासी), प्रमादरहित, मेधावी और ब्रह्मचर्यसे युक्त समझे, उसीके समीप आनेपर उसकी सम्यक् परीक्षा करके इस आत्मविषयक वैष्णवी विद्याको प्रदान करे ॥ ४८-४९ ॥ पश्चात् श्रीरामचन्द्रजीसे श्रीहनूमान्जीने पूछा—भगवन् ! ऋग्वेदादिके अनुसार उपनिषदोंका अलग अलग विभाग करके शान्ति-मन्त्रोंको मुझपर अनुग्रह करके कहिये ॥ ५० ॥ श्रीरामचन्द्रजीने कहा—ऐतरेयं¹, कौषीतकिब्राह्मण², नाद-³ बिन्दु⁴, आत्मप्रबोध⁵, निर्वाणं⁶, मुद्गलं⁷, अक्षमालिका⁸, त्रिपुरा⁹, सौर्भाग्य-¹⁰ लक्ष्मी और बह्वृच—ये दस उपनिषद् ऋग्वेदीय हैं और इनका शान्ति-मन्त्र है 'वाङ् मे मनसि' इत्यादि ॥ ५१ ॥ ईशावास्य¹, बृहदारण्यक², जाबाल³, हंसैं⁴, परमहंस⁵, सुर्बाल⁶, मन्त्रिका⁷, निरालम्ब⁸, त्रिशिखिब्राह्मण⁹, मण्डलब्राह्मण¹⁰, अद्वयतारक¹¹, पैङ्गल¹², भिक्षुक¹³, तुरीयातीत¹⁴, अध्यात्म¹⁵, तारसार¹⁶, याज्ञवल्क्य¹⁷, शाट्यायनी¹⁸ और मुक्तिंका¹⁹—ये शुक्लयजुर्वेदके उन्नीस उपनिषद् हैं, इनका शान्तिमन्त्र है 'पूर्णमद पूर्णमिदम' इत्यादि ॥५२॥ कठवल्ली¹, तैत्तिरीय², ब्रह्म³, कैवल्यै⁴, श्वेताश्वेतर⁵, र्गभ⁶, नारायण⁷, अमृतविन्दु⁸, अमृतनाद⁹, कालाग्निरुद्र¹⁰, क्षुरिका¹¹, सर्वसार¹², शुकरहस्य¹³, तेजोविन्दु¹⁴, ध्यानविन्दु¹⁵, ब्रह्मविद्या¹⁶, योगतत्त्व¹⁷, दक्षिणामूर्ति¹⁸, स्कन्द¹⁹, शारीरक²⁰, योगशिखा²¹, एकाक्षर²², अक्षि²³, अवधूत²⁴, कठरुद्र²⁵, रुद्रहृदय²⁶, योगकुण्डली²⁷, पञ्चब्रह्म²⁸, प्राणाग्निहोत्र²⁹, वराह³⁰, कलिसंतरण³¹ और सरस्वती-³² रहस्य—ये कृष्णयजुर्वेदके बत्तीस उपनिषद् हैं, इनका शान्तिमन्त्र है—'सह नाववतु सह नौ भुनक्तु' इत्यादि ॥५३॥ केन¹, छान्दोग्य², आरुणिक³, मैत्रायणी⁴, मैत्रेयी⁵, वज्रसूचिका⁶, योगचूडामणि⁷, वासुदेवै⁸, महत्⁹, सन्यास¹⁰, अव्यक्त¹¹, कुण्डिका¹², सावित्री¹³, रुद्राक्षजाबाल¹⁴, जाबालदर्शन¹⁵ और जाबालि—¹⁶ ये सामवेदके सोलह उपनिषद् हैं, इनका शान्तिमन्त्र है 'आप्यायन्तु ममाङ्गानि०' इत्यादि ॥ ५४ ॥ प्रश्न¹, मुण्डकै², माण्डूक्य³, अथर्वाङ्गिरस्⁴, अथर्वशिखा⁵, बृहज्जाबाल⁶, नृसिंहतापनीय⁷, नारदंपरिव्राजक⁸, सीतों⁹, शरभ¹⁰, त्रिपाद्विभूतिमहानारायण¹¹, रामरहस्य¹², रामतापनीय¹³, शाण्डिल्य¹⁴, परमहंसपरिव्राजक¹⁵, अन्नपूर्णा¹⁶, सूर्य¹⁷, आत्मा¹⁸, पाशुपत¹⁹, परब्रह्म²⁰, त्रिपुरातपनीय²¹, देवी²², भावना²³, भस्मजाबाल²⁴, गणपति²⁵, महावाक्य²⁶, गोपालतापनीय²⁷, कृष्ण²⁸, हयग्रीव²⁹, दत्तात्रेय³⁰ और गरुड—³¹ये अथर्ववेदके इकतीस उपनिषद् हैं, इनका शान्तिमन्त्र है 'भद्रं कर्णेभि शृणुयाम०' इत्यादि ॥ ५५ ॥ जो लोग मुक्तिके अभिलाषी हैं, जो नित्यानित्यवस्तु- विवेक, इस लोक एव परलोकके भोगोंसे वैराग्य, शम दम आदि षट्सम्पत्ति तथा मोक्षाभिलाषरूप साधनचतुष्टयसे सम्पन्न हैं, वे श्रद्धावान् पुरुष सत्कुलमें उत्पन्न, श्रोत्रिय ( वेदज्ञान- सम्पन्न ), शास्त्रानुरागी, गुणवान्, सरलहृदय, समस्त प्राणियोंकी भलाईमें रत तथा दयाके समुद्र सद्गुरुके निकट विधिपूर्वक भेंट लेकर जाते हैं और उनसे १०८ उपनिषदोंको विधिपूर्वक पढकर निरन्तर श्रवण मनन-निदिध्यासनका अभ्यास करते हैं। फिर प्रारब्धका क्षय होनेपर जब उनके स्थूल, सूक्ष्म तथा आतिवाहिक—तीनों शरीर नष्ट हो जाते हैं, तब वे उपाधिमुक्त घटाकाशके समान परिपूर्णताको प्राप्त करते है, अर्थात् ब्रह्ममें लीन हो जाते हैं। यही विदेहमुक्ति कहलाती है, इसीको कैवल्यमुक्ति भी कहते हैं। अतएव ब्रह्मलोकमें रहनेवाले भी ब्रह्माजीके मुखसे वेदान्तका श्रवण मनन निदिध्यासन करके उन्हींके साथ कैवल्यको प्राप्त करते है। अतः सबके लिये केवल ज्ञानद्वारा ही कैवल्यमुक्ति कही गयी है—कर्मयोग, सांख्य- योग तथा उपासनादिके द्वारा नहीं। यह उपनिषद् है ॥५६॥ ॥ प्रथम अध्याय समाप्त ॥ १ ॥ उ० अं० ७९—
द्वितीय अध्याय
ॐ द्वितीय अध्याय जीवन्मुक्ति एवं विदेहमुक्तिका स्वरूप, उनके होनेमें प्रमाण, उनकी सिद्धिका उपाय तथा प्रयोजन तत्पश्चात् श्रीहनुमान्जीने श्रीरामजीसे पूछा- 'भगवन् ! जीवन्मुक्ति क्या है, विदेह-मुक्ति क्या है और इनके होनेमें प्रमाण क्या है ? तथा उनकी सिद्धि कैसे होती है और उस सिद्धिका प्रयोजन क्या है ?' ॥ १ ॥ श्रीरामचन्द्रजीने कहा-'हनुमान् ! जीवको 'मे भोक्ता हूँ, मे कर्ता हूँ, मे सुखी हूँ और मे दुखी हूँ' - इत्यादि जो ज्ञान होता है, वह चित्तका धर्म है। यही ज्ञान क्लेशरूप होनेके कारण उसके लिये बन्धनका कारण हो जाता है। इस प्रकार- के ज्ञानका निरोध ही जीवन्मुक्ति है। घटरूप उपाधिसे मुक्त घटाकाशकी भाँति प्रारब्धरूप उपाधिके नष्ट होनेपर यह जीव विदेहमुक्त हो जाता है। जीवन्मुक्ति और विदेहमुक्तिके होनेमे अक्षोत्तरशत-उपनिषद् ही प्रमाण हैं। कर्तापन और भोक्तापन आदि दु खोंकी निवृत्तिके द्वारा नित्यानन्दकी प्राप्ति ही इनका प्रयोजन है। वह आनन्द प्राप्ति पुरुषके प्रयत्नसे-पुरुषार्थसे सिद्ध होती है। जैसे पुत्रेष्टि यज्ञके द्वारा पुत्रकी, वाणिज्य- व्यापारके द्वारा धनकी एव ज्योतिष्टोम यज्ञके द्वारा स्वर्गकी प्राप्ति होती है, उसी प्रकार पुरुषके प्रयत्नमे होनेवाले वेदान्त- के श्रवण मनन और निदिध्यासनसे उत्पन्न हुई समाधिसे जीवन्मुक्ति आदिकी सिद्धि होती है और वह सारी वासनाओं- के नाश होनेपर प्राप्त होती है ॥ २ ॥ "पुरुषका प्रयत्न या पुरुषार्थ दो प्रकारका होता है- शास्त्रविरुद्ध और शास्त्रानुकूल । उनमे शास्त्रविरुद्ध पुरुषार्थ अनर्थका कारण होता है और शास्त्रानुकूल पुरुषार्थ परमार्थ- को सिद्ध करनेवाला होता है। लोक वासना, शास्त्र-वासना तथा देह वासनाके कारण प्राणीको यथार्थज्ञानकी प्राप्ति नहीं होती । अर्थात् ये तीन प्रकारकी वासनाएँ ही ज्ञानकी प्राप्तिमें बाधक हैं। वासनाएँ पुनः दो प्रकारकी होती हैं- शुभ और अशुभ । शुभ वासनाओंके द्वारा, हनूमान् ! यदि तुम ज्ञानका अनुशीलन करते हो तो क्रमशः उसके द्वारा मेरे पदको प्राप्त करोगे, और यदि अशुभ भावोंसे युक्त रहते हो तो वे तुम्हे महान् सकटमें डाल देंगे । कपीश्वर ! पूर्वके सस्कारोंको तुम्हें यत्नपूर्वक जीतना चाहिये । शुभाशुभ मार्गोसे बहती हुई वासनारूपी नदीको अपने पुरुषार्थके द्वारा शुभ- मार्गमें लगाना चाहिये । अशुभ मागोंमें जाते हुए वासना- प्रवाहको शुभ मागोंमें उतारना चाहिये, क्योंकि मनका यह स्वभाव है कि अशुभसे हटानेपर वह शुभकी ओर जाता है और शुभसे हटाये जानेपर अशुभमें प्रवृत्त होता है। मनुष्यको चाहिये कि पुरुषार्थके द्वारा यत्नपूर्वक चित्तरूपी बालकको फुसलाकर - थपथपाकर शुभमे ही लगाये। अभ्यास- के द्वारा जब तुम्हारी दोनो प्रकारकी वासनाएँ जल्दी ही क्षीण होने लगे, तब शत्रुओका मर्दन करनेवाले हनूमान् ! तुम जान लेना कि अभ्यास परिपक्वताको प्राप्त हो गया। पवनकुमार ! जहाँ वासनाके अस्तित्त्वका संदेह भी हो, वहाँ शुभ वासनाओं- में ही बारवार चित्तको लगाये । शुभ वासनाओंकी वृद्धि होनेपर कभी दोष नही उत्पन्न हो सकता ॥ ३-१० ॥ "महामति हनूमान् ! वासनाक्षय, विज्ञान और मनोनाश- इन तीनोंका एक साथ चिरकालतक अभ्यास करनेपर ये फल प्रदान करते ह। जबतक इन तीनोंका बारवार एक साथ अभ्यास न किया जाय, तबतक सैकड़ो वर्ष बीतनेपर भी कैवल्य पदकी प्राप्ति नहीं होती। यदि अलग-अलग इनका चिरकालतक भी खूब अभ्यास किया जाय तो, जिस प्रकार टुकड़े टुकड़े करके जपे हुए मन्त्र सिद्ध नहीं होते, उसी प्रकार इनमे सिद्धिकी प्राप्ति नहीं होती। यदि इन तीनोका चिरकालतक अभ्यास किया जाय तो हृदयकी दृढ ग्रन्थियाँ भी निःसन्देह उसी प्रकार नष्ट हो जाती है, जैसे कमलकी नालको तोड़नेपर उसके रेशे टूट जाते है। जिस दृढती ससार-वासनाका सैकड़ों जन्मोंसे अभ्यास हो रहा है, वह चिरकालतक साधना किये बिना कदापि क्षीण नहीं होती । इसलिये, प्यारे हनूमान् ! पुरुषार्थके द्वारा प्रयत्न करते हुए विवेकपूर्वक भोगकी इच्छाओंको दूरसे ही नमस्कार करके इन तीनोका सम्यक्रूपसे अवलम्बन करो ॥ ११-१६ ॥ "वासनासे युक्त मनको ज्ञानियोंने बद्ध बतलाया है और जो मन वासनासे सम्यक्रूतया मुक्त हो गया है, वह मुक्त कहलाता है । महाकपि ! मनको वासनाविहीन स्थितिमें शीघ्र ले आओ। भलीभाँति विचार करनेसे और सत्यके अभ्याससे वासनाओंका नाश हो जाता है। वासनाओके नाशसे चित्त उसी प्रकार विलीन हो जाता है, जैसे तेलके समाप्त हो जानेपर दीपक बुझ जाता है। वासनाओंका भलीभाँति त्याग
अध्याय २] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ६२७
अध्याय २] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६२७ करके मुझ चैतन्यस्वरूपमें जो निवात दीपशिखाके समान निश्चल होकर स्थित रहता है, वह मुझ सच्चिदानन्दस्वरूपको एकीभावसे प्राप्त होता है। समाधि अथवा कर्मानुष्ठान वह करे या न करे। जिसके हृदयमें वासनाका सर्वथा अभाव हो गया है, वही मुक्त है, वही उत्तमाशय है ॥ १७-२० ॥ "जिसके मनसे वासनाएँ दूर हो गयी हैं, उसे न नैष्कर्म्य- से—कर्मोंके त्यागसे मतलब है और न कर्मानुष्ठानसे । उसे समाधान अर्थात् षट्सम्पत्ति और जपकी भी आवश्यकता नहीं है। सारी वासनाओंका त्याग करके मनका मौन धारण करनेके अतिरिक्त कोई दूसरा परम पद नहीं है। किसी प्रकारकी प्रत्यक्ष वासना न होनेपर भी चक्षु आदि इन्द्रियाँ जो स्वतः अपने-अपने बाह्य विषयोंमें प्रवृत्त होती हैं, इसमें कोई-न-कोई सूक्ष्म वासना ही कारण है। अनायास सामने आये हुए दृश्य विषयोंमें जैसे चक्षु-इन्द्रियकी वारंवार प्रवृत्ति रागरहित ही होती है, उसी प्रकार धीर पुरुष कार्योंमें अनासक्तभावसे ही प्रवृत्त होते हैं। पवनतनय ! जो सत्ता- बुद्धिसे प्रकट होती है और उसीके अनुकूल होती है तथा जिसमें चित्तका उदय और लय भी होता है, मुनलोग उसी वृत्तिको वासनाके नामसे पुकारते हैं । चिर-परिचित पदार्थोंके अनन्य चिन्तनके द्वारा जो चित्तमें अत्यन्त चञ्चलता उत्पन्न हो जाती है, वही चित्त-चाञ्चल्य जन्म, जरा और मृत्युका एकमात्र कारण होता है। वासनाके कारण प्राणीमें स्पन्दन होता है और उस स्पन्दनसे पुनः वासनाकी उत्पत्ति होती है, इस प्रकार चित्तरूपी बीजमें अङ्कुर लगते रहते हैं ॥ २१–२६ ॥ "चित्तरूपी वृक्षके दो बीज हैं—प्राण स्पन्दन ( प्राणोंकी गति ) और वासना । इन दोनोंमेंसे एकके भी क्षीण होनेसे दोनों नष्ट हो जाते हैं। अनासक्त होकर व्यवहार करनेसे, संसार- का चिन्तन छोड़ देनेसे और शरीरकी विनश्वरताका दर्शन करते रहनेसे वासना उत्पन्न नहीं होती। और वासनाका भलीभाँति त्याग हो जानेपर चित्त अचित्तताको प्राप्त होता है, अर्थात् उसकी वासनात्मिका प्रवृत्ति नष्ट हो जाती है। वासनाके नष्ट हो जानेपर जब मन मनन करना छोड़ देता है, तब मनके निराकृत होनेपर परम शान्तिप्रद विवेककी उत्पत्ति होती है। जबतक तुम्हारे अन्दर ज्ञानकी उत्पत्ति नहीं हो जाती, जबतक तुम्हें परमपद अज्ञात है, तबतक गुरु तथा शास्त्र-प्रमाणके द्वारा निर्णीत मार्गका आचरण करो । तदनन्तर कषायोंका परिपाक होनेपर जब निश्चयपूर्वक तुम्हें तत्त्वका ज्ञान हो जाय, तब तुम्हें निश्चिन्त होकर समस्त शुभ वासनाओंका भी त्याग कर देना चाहिये ॥ २७-३१ ॥ "चित्तनाश दो प्रकारका होता है—सरूप और अरूप । जीवन्मुक्तका चित्तनाश सरूप होता है और विदेहमुक्तका अरूप होता है। अर्थात् जीवन्मुक्तका चित्त स्वरूपसे रहता तो है, पर वह अचित्त हुआ रहता है, विदेहमुक्त होनेपर उसका स्वरूपतः नाश हो जाता है। पवनसुत ! अब एकाग्र- चित्तसे मनोनाशके विषयमें सुनो। जब तुम्हारा मन चित्त- नाशकी स्थितिको प्राप्त हो जायगा अर्थात् उसकी अनुसंधानात्मिका वृत्ति शान्त हो जायगी, तब मैत्री, करुणा, मुदिता और उपेक्षा प्रभृति गुणोंसे युक्त होकर वह परमशान्तिको प्राप्त कर लेगा—इसमें कोई संशय नहीं है। जीवन्मुक्तका मन आवागमनसे मुक्त हो जाता है, अतः उसका वह मनोनाश सरूप कहलाता है। विदेह-मुक्ति मिल जानेपर जो मनोनाश होता है, वह अरूप कहलाता है। अतएव सहस्रों अङ्कुर, त्वचा, पत्ते, शाखा एव फल फूलसे युक्त इस संसार-वृक्षका यह मन ही मूल है—यह निश्चित हुआ । और वह मन सङ्कल्प- रूप है। सङ्कल्पको निवृत्त करके उस मनस्तत्त्वको सुखा डालो, जिससे यह संसार वृक्ष भी नीरस होकर सूख जाय । अपने मनके निग्रहका एक ही उपाय है, वह है यह निश्चय करना कि मनका अभ्युदय—उसका स्फीत होना ही उसका विनाश— पतन है, और उसके नाशमें ही उसका महान् अभ्युदय— उसकी उन्नति है। ज्ञानसे मनोनाश होता है। अज्ञानीका मन उसके लिये शृङ्खलारूप—बन्धनका कारण होता है। रात्रिमें वेतालोंकी भाँति हृदयमें वासनाओंका वेग तभीतक रहता है, जबतक एक तत्त्वके दृढ अभ्याससे मनपर विजय नहीं कर ली जाती। जिनका चित्त और अभिमान क्षीण हो गये हैं और इन्द्रियरूपी शत्रु वशमें हो गये हैं, उनकी भोग- वासनाएँ उसी प्रकार क्षीण हो जाती हैं, जैसे हेमन्त ऋतुके आनेपर कमलिनी—कमलका पौधा स्वयमेव नष्ट हो जाता है। हाथसे हाथको मलकर, दाँतसे दाँत पीसकर तथा अङ्गोंको अङ्गोंसे दबाकर—अर्थात् अपनी पूरी शक्ति लगाकर पहले अपने मनको जीतना चाहिये । बारंबार, एकाग्रचित्त होकर बैठने तथा सदद्युक्ति के द्वारा आत्म चिन्तन करनेके अतिरिक्त मनको जीतनेका दूसरा कोई उपाय नहीं है ॥ ३२-४१ ॥ "जिस प्रकार मदमत्त हाथी अङ्कुशके बिना वशमे नहीं आता, उसी प्रकार चित्तको वशमे करनेके लिये अध्यात्म- विद्याका ज्ञान, सत्सङ्गति, वासनाओंका भलीभाँति परित्याग
६२८ मुक्तिकोपनिषद् [ अध्याय २
६२८ * मुक्तिकोपनिषद् * [ अध्याय २
तथा प्राणवायुका निरोध अर्थात् प्राणायाम-ये प्रवल उपाय हैं। इन श्रेष्ठ युक्तियोके रहते हुए जो हठपूर्वक चित्तको निरुद्ध करनेकी चेष्टा करते हैं, वे दीपकको छोड़कर अन्धकारमें भटकते हैं। जो मूढ पुरुष हठसे चित्तको वशमें करनेका उद्योग करते हैं, वे उन्मत्त हाथीको कमल नालके तन्तुओंसे बाँधनेकी चेष्टा करते हैं । वृत्तिरूप लताओंके आश्रयभूत चित्तरूपी वृक्षके दो बीज हैं-एक है प्राणोंका स्पन्दन (गति), दूसरी दृढ भावना। प्राण वायुके सञ्चालनसे घट- घट व्यापक संवित्-समष्टि-चेतना चलायमान हो उठती है। चित्तकी एकाग्रतासे ज्ञानकी प्राप्ति होती है और उससे मुक्ति- लाभ होता है। अतएव चित्तकी एकाग्रताके साधनोंमें ध्यान- की यथोचित विधि बतलायी जाती है-॥४२-४७॥
"चित्त सर्वथा विकारहीन न हो, तो भी यशके आविर्भाव और अरिष्टके तिरोभावके क्रमसे केवल चैतन्य-चिदानन्द स्वरूप परब्रह्मका चिन्तन करो। जिस क्षण चित्त चिदानन्दमें आरूढ होता है, वह यशकी स्थिति है, और जिस क्षण उससे अलग होता है, वह अरिष्टकी स्थिति है। चित्तकी चाञ्चल्यके कारण यह स्वाभाविक स्थिति होती है, अतएव अरिष्टकी स्थितिसे पुनः-पुनः यशकी स्थितिमे चित्तको स्थापितकर परब्रह्मके चिन्तनमें लगो । अपानवायुके भीतर रोक दिये जानेपर जबतक हृदयमे प्राणवायुका उदय नहीं होता, तबतक वह कुम्भकावस्था रहती है, जिसका योगीलोग अनुभव करते हैं। और प्राण वायुके बाहर रोक दिये जानेपर जबतक अपान वायुका उदय नहीं होता, तबतक जो पूर्ण समावस्था रहती है, उसे बाह्य कुम्भक कहते हैं॥ ४८-५० ॥
"चिरकालतक ध्यानका अभ्यास करते रहनेपर जब अहङ्कार विगलित हो जाता है और मनोवृत्ति ब्रह्माकारमें प्रवाहित होने लगती है, तब उसे सम्प्रज्ञात समाधि कहते हैं। जब चित्त- की सारी वृत्तियाँ शान्त हो जाती हैं, उस समय परमानन्द प्रदान करनेवाली असम्प्रज्ञात नामकी समाधि होती है, जो योगियोंको प्रिय है। इस समाधिकी अवस्थामें कुछ भी मान नहीं होता। हो कैसे, उस स्थितिमे मन और बुद्धिका अस्तित्त्वतक नहीं रहता, केवल चित्स्वरूपकी अवस्थिति होती है। इस समाधिमे चित्त निरालम्ब होकर कैवल्य स्थिति- मे रहता है, मुनिलोग इस समाधिकी भावना करते हैं। इस समाधिमें ऊपर, नीचे और बीचमें-सर्वत्र शिवस्वरूप पूर्ण ब्रह्म ही अनुभूत होते हैं, यह समाधि परमार्थ अर्थात् मोक्ष- स्वरूप है तथा साक्षात् ब्रह्माके मुखसे उपदिष्ट हुई है ॥५१-५४॥
"दृढ भावनाके द्वारा पूर्वापरका विचार छोड़कर चित्त जो पदार्थके स्वरूपको ग्रहण करता है, उस चित्तविकारको वासना कहते हैं। कपिश्रेष्ठ ! आत्मा चित्तके तीव्र संवेगसे जैसी भावना करता है, इतर वासनाओंसे मुक्त होकर वह शीघ्र वैसा ही बन जाता है। इस प्रकारका पुरुष वासनाके वशीभूत होकर जो कुछ देखता है, उसीको सद्वस्तु-यथार्थ मानकर मोहको प्राप्त होता है। वासनाके वेगकी विभिन्नताके कारण चित्त अपने वासनात्मक स्वरूपको नहीं छोड़ता। एक वासनाके छोड़ते छोड़ते दूसरी वासनामें रमने लगता है। जिस प्रकार नशेके कारण पुरुषकी विवेकबुद्धि नष्ट हो जाती है, उसी प्रकार वह दुर्बुद्धि भ्रान्त होकर सब कुछ देखता है। वासना दो प्रकारकी होती है-शुद्ध और मलिन । मलिन वासना आवागमनमे डालती है और शुद्ध वासना मनुष्यको जन्म- मृत्युसे छुड़ाती है। ज्ञानीजन कहते हैं कि मलिन वासना निविड़ अहङ्कार और घन अज्ञानस्वरूप होती है, वह पुनर्जन्म प्रदान करती है ॥ ५५-६० ॥
"जिस प्रकार बीजके अच्छी प्रकार भुन जानेपर उससे अङ्कुर नहीं उत्पन्न होता, उसी प्रकार संसार-वासनाके नष्ट हो जानेपर पुनर्जन्म नहीं होता। अतएव दग्ध बीजके समान स्थिति होनी चाहिये । वायुनन्दन ! चबाये हुएको चबानेके समान नाना शास्त्रोंकी व्यर्थ आलोचनासे क्या लाभ, प्रयत्न होना चाहिये भीतरी प्रकाशको खोजनेके लिये। कपिशार्दूल ! दर्शन और अदर्शन अर्थात् सत् ख्याति और असत्-ख्याति दोनों- को छोड़कर जो स्वयं कैवल्यरूपमें स्थित रहता है, वह ब्रह्मविद् नहीं, स्वयं ब्रह्मस्वरूप ही है। चारों वेदोंका और अनेकों शास्त्रोंका अध्ययन करके भी जो ब्रह्मतत्त्वको नहीं जानता, वह परमानन्दसे उसी प्रकार वञ्चित रहता है, जैसे कलछुल भोजनके पदार्थोंमें रहती हुई भी उनके रसको नहीं जानती । जिसका अपने शरीरकी अपवित्र गन्धको प्रत्यक्ष करके भी उससे विराग नहीं होता, उसको चिराग पैदा करनेवाला दूसरा कौन सा उपदेश दिया जा सकता है ॥ ६१-६४ ॥
"शरीर अत्यन्त मलयुक्त है और आत्मा अत्यन्त निर्मल है, दोनोंके भेद को जानकर किसकी शुचिताका उपदेश किया जाय। जो वासनासे बँधा है, वही बद्ध है, और वासनाओंका नाश ही मोक्ष है। अतएव वासनाओंका सम्यक्रूपसे परित्याग करके मोक्ष-प्राप्तिकी वासनाका भी त्याग करो । पहले मानसी वासनाओंका त्याग करके विषय वासनाओंका भी त्याग करो; और मोक्षादिकी शुद्ध-निर्दोष वासनाओंको ग्रहण करो ।
अध्याय २ ] ⁕ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ⁕ ६२९
अध्याय २ ] ⁕ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ⁕ ६२९ इसके बाद उनको भी छोड़कर, अथवा उन भव्य वासनाओं- को व्यवहारमें रखते हुए भी भीतरसे शान्त अर्थात् सब प्रकारकी वासनाओंसे मुक्त रहकर सबके प्रति समान स्नेह रखते हुए एकमात्र चित्स्वरूपमें अपनी वासना लगाओ । 'मारुति ! फिर उस चिद्वासनाको भी मन और बुद्धिके साथ परित्याग करके अन्ततोगत्वा तुम मुझमे पूर्णतया समाहित हो जाओ । जो शब्दरहित, स्पर्श्वरहित, रूपरहित, रसरहित और गन्धरहित है, जो कभी विकारको नहीं प्राप्त होता, जिसका न कोई नाम है और न कोई गोत्र है तथा जो सब प्रकारके दुःखोंको हरनेवाला है—पवनतनय ! इस प्रकारके मेरे स्वरूपका तुम भजन करो ॥ ६५-७० ॥ "हनूमान् ! जो साक्षिस्वरूप है, आकाशके समान अनन्त है, जिसे एक बार जान लेनेपर कुछ भी जानना शेष नहीं रहता, जो अजन्मा, एक—अद्वितीय, निर्लेप, सर्वव्यापी एवं सर्वश्रेष्ठ है; जो अकार-उकार-मंकाररूप तीन कलाओंसे युक्त तथा सम्पूर्ण कलाओंसे विमुक्त अद्वय-तत्त्व है, वह ओंङ्काररूप अक्षर—अविनाशी ब्रह्म मैं ही हूँ। मैं द्रष्टा हूँ, शुद्धस्वरूप हूँ, कभी विकारको प्राप्त नहीं होता और मेरे अतिरिक्त कोई दूसरा पदार्थ नहीं है, जो मेरा विषय बने । अर्थात् मेरा द्रष्टापन भी कहनेके लिये ही है। मै आगे-पीछे, ऊपर-नीचे— सर्वत्र परिपूर्ण हूँ। मे भूमा हूँ, मुझमें किसी प्रकारकी कमी नहीं है। हे हनूमान् ! तुम मेरे इस स्वरूपका चिन्तन करो । मैं अज हूँ, अमर हूँ, अजर हूँ, अमृत हूँ, स्वयंप्रकाश हूँ, सर्वव्यापी हूँ, अव्यय—अविनाशी हूँ, मेरा कोई कारण नहीं—मैं स्वयम्भू हूँ, समस्त कार्य-कलापसे परे मैं शुद्धस्वरूप हूँ, नित्यतृप्त हूँ—इस प्रकार तुम चिन्तन करो। इस प्रकार चिन्तन करते-करते जब कालवश शरीरपात होगा, तब वायुके स्पन्दनके समान तुम जीवन्मुक्त पदका भी परित्याग करके निर्वाण मुक्ति—विदेह-मुक्तिकी अवस्थामें पहुँच जाओगे । यही बात ऋचामे भी कही गयी है— 'जो आकाशमें तेजोमय सूर्यमण्डलकी भाँति, परमव्योममें चिन्मय प्रकाशद्वारा सब ओर व्याप्त है, भगवान् विष्णुके उस परमधामको विद्वान् उपासक सदा ही देखते हैं। साधनामें सदा जाग्रत् रहनेवाले निष्काम उपासक ब्राह्मण वहाँ पहुँचकर उस परमधामको और भी उद्दीप्त किये रहते हैं, जिसे विष्णुका परमपद कहते हैं। वह परमपद निष्काम उपासकको प्राप्त होता है ।' जो इस प्रकार जानता है, वह उक्त फलका भागी होता है । यह महा-उपनिषद् है" ॥ ७१-७६ ॥ ॥ द्वितीय अध्याय समाप्त ॥ २ ॥ ॥ शुक्लयजुर्वेदीय मुक्तिकोपनिषद् समाप्त ॥ शान्तिपाठ ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते । पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते ॥ ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! मन ही बन्ध-मोक्षका कारण है मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः । बन्धाय विषयासक्तं मुक्तं निर्विषयं स्मृतम् ॥ ( ब्रह्मविन्दु० २ । ३ ) मनुष्योंके बन्ध और मोक्षमें मन ही कारण है, विषयासक्त मन बन्धनके लिये है और निर्विषय मन ही मुक्त माना जाता है ।
ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥ कृष्णयजुर्वेदीय गर्भोपनिषद् शान्तिपाठ ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा विद्विषावहै ॥ ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! गर्भकी उत्पत्ति एवं वृद्धिके प्रकार
ॐ शरीर पञ्चात्मक, पाँचोंमें वर्तमान, छः आश्रयोंवाला, छः गुणोंके योगसे युक्त, सात धातुओंसे निर्मित, तीन मलोंसे दूषित, दो योनियोंसे युक्त तथा चार प्रकारके आहारसे पोषित होता है । पञ्चात्मक कैसे है ? पृथिवी, जल, तेज, वायु, आकाश (—इनसे रचा हुआ होनेके कारण) शरीर पञ्चात्मक है । इस शरीरमें पृथिवी क्या है ? जल क्या है ? तेज क्या है ? वायु क्या है ? और आकाश क्या है ? इस शरीरमें जो कठिन तत्त्व है, वह पृथिवी है, जो द्रव है, वह जल है, जो उष्ण है, वह तेज है, जो सञ्चार करता है, वह वायु है, जो छिद्र है, वह आकाश कहलाता है । इनमें पृथिवी धारण करती है, जल एकत्रित करता है, तेज प्रकाशित करता है, वायु अवयवोंको यथास्थान रखता है, आकाश अवकाश प्रदान करता है । इसके अतिरिक्त श्रोत्र शब्दको ग्रहण करनेमे, त्वचा स्पर्श करनेमें, नेत्र रूप ग्रहण करनेमें, जिह्वा रसका आस्वादन करनेमें, नासिका सूँघनेमें, उपस्थ आनन्द लेनेमे तथा पायु मलोत्सर्ग- के कार्यमें लगा रहता है । जीव बुद्धिद्वारा ज्ञान प्राप्त करता है, मनके द्वारा सङ्कल्प करता है, वाक् इन्द्रियसे बोलता है। शरीर छः आश्रयोवाला कैसे है ? इसलिये कि वह मधुर, अम्ल, लवण, तिक्त, कटु और कषाय—इन छ. रसोंका आस्वादन करता है । षड्ज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पञ्चम, धैवत और निषाद—ये सप्त स्वर तथा इष्ट, अनिष्ट और प्रणिधानकारक (प्रणवादि) शब्द मिलाकर दस प्रकारके शब्द (स्वर) होते हैं । शुक्ल, रक्त, कृष्ण, धूम्र, पीत, कपिल और पाण्डुर—ये सप्त रूप (रंग) हैं ॥ १ ॥
सात धातुओंसे निर्मित कैसे है ? जब देवदत्तनामक व्यक्तिको द्रव्य आदि भोग्य विषय जुड़ते हैं, तब उनके परस्पर अनुकूल होनेके कारण षड्रस पदार्थ प्राप्त होते हैं—जिनसे रस बनता है । रससे रुधिर, रुधिरसे मास, माससे मेद, मेदसे स्नायु, स्नायुसे अस्थि, अस्थिसे मज्जा और मज्जासे शुक्र—ये सात धातुएँ उत्पन्न होती हैं । पुरुषके शुक्र और स्त्रीके रक्तके संयोगसे गर्भका निर्माण होता है । ये सब धातुएँ हृदयमे रहती हैं, हृदयमें अन्तराग्नि उत्पन्न होती है, अग्निकेस्थानमें पित्त, पित्तके स्थानमें वायु और वायु- से हृदयका निर्माण सृजन-क्रमसे होता है ॥ २ ॥ ऋतुकालमें सम्यक् प्रकारसे गर्भाधान होनेपर एक रात्रि- में शुक्र शोणितके संयोगसे कलल बनता है । सात रातमें बुद्बुद बनता है । एक पक्षमें उसका पिण्ड (स्थूल आकार) बनता है । वह एक मासमें कठिन होता है । दो महीनोंमें वह सिरसे युक्त होता है, तीन महीनोंमें पैर बनते हैं, पश्चात् चौथे महीने गुल्फ (पैरकी घुट्टियाँ), पेट तथा कटि-प्रदेश तैयार हो जाते है । पाँचवें महीने पीठकी रीढ तैयार होती है । छठे महीने मुख, नासिका, नेत्र और श्रोत्र बन जाते हैं । सातवें महीने जीवसे युक्त होता है । आठवें महीने सब लक्षणोंसे पूर्ण हो जाता है । पिताके शुक्रकी अधिकतासे पुत्र, माताके रुधिरकी अधिकतासे पुत्री तथा शुक्र और शोणित दोनोंके तुल्य होनेसे नपुंसक संतान उत्पन्न होती है । व्याकुल चित्त होकर समागम करनेसे अन्धी, कुबड़ी, खोड़ी तथा बौनी संतान उत्पन्न होती है । परस्पर वायुके सङ्घर्षसे शुक्र दो भागोंमें बँटकर सूक्ष्म हो जाता है, उससे युग्म
ༀ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ༀ ६३१ (जुड़वाँ) संतान उत्पन्न होती है। पञ्चभूतात्मक शरीरके समर्थ—स्वस्थ होनेपर चेतनामें पञ्च ज्ञानेन्द्रियात्मक बुद्धि होती है, उससे गन्ध, रस आदिके ज्ञान होते हैं। वह अविनाशी अक्षर ॐकारका चिन्तन करता है, तब इस एकाक्षरको जानकर उसी चेतनके शरीरमें आठ प्रकृतियाँ (प्रकृति, महत्-तत्त्व, अहङ्कार और पाँच तन्मात्राएँ) तथा सोलह विकार (पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, पाँच कर्मेन्द्रियाँ, पाँच स्थूल भूत तथा मन) होते हैं। पश्चात् माताका खाया हुआ अन्न एव पिया हुआ जल नाड़ियोंके सूत्रोंद्वारा पहुँचाया जाकर गर्भस्थ शिशुके प्राणोंको तृप्त करता है। तदनन्तर नवें महीने वह ज्ञानेन्द्रिय आदि सभी लक्षणोंसे पूर्ण हो जाता है। तब वह पूर्व-जन्मका स्मरण करता है। उसके शुभ-अशुभ कर्म भी उसके सामने आ जाते हैं ॥ ३ ॥ तब जीव सोचने लगता है—'मैंने सहस्रो पूर्व-जन्मोंको देखा, उनमें नाना प्रकारके भोजन किये, नाना प्रकारके— नाना योनियोंके स्तनोंका पान किया। मैं बारवार उत्पन्न हुआ, मृत्युको प्राप्त हुआ। अपने परिवारवालोंके लिये जो मैंने शुभाशुभ कर्म किये, उनको सोचकर मैं आज यहाँ अकेला दग्ध हो रहा हूँ। उनके भोगोंको भोगनेवाले तो चले गये, मैं यहाँ दुःखके समुद्रमें पड़ा कोई उपाय नहीं देख रहा हूँ। यदि इस योनिसे मैं छूट जाऊँगा—इस गर्भके बाहर निकल गया तो अशुभ कर्मोंका नाश करनेवाले तथा मुक्तिरूप फल को प्रदान करनेवाले महेश्वरके चरणोंका आश्रय लूँगा। यदि मे योनिसे छूट जाऊँगा तो अशुभ कर्मोंका नाश करनेवाले और मुक्तिरूप फल प्रदान करनेवाले भगवान् नारायणकी शरण ग्रहण करूँगा। यदि मैं योनिसे छूट जाऊँगा तो अशुभ कर्मोंका नाश करनेवाले और मुक्तिरूप फल प्रदान करनेवाले सांख्य और योगका अभ्यास करूँगा। यदि मैं इस बार योनिसे छूट गया तो मैं ब्रह्मका ध्यान करूँगा।' पश्चात् वह योनिद्वार- को प्राप्त होकर योनिरूप यन्त्रमें दबाया जाकर बड़े कष्टसे जन्म ग्रहण करता है। बाहर निकलते ही वैष्णवी वायु (माया) के स्पर्शसे वह अपने पिछले जन्म और मृत्युओंको भूल जाता है और शुभाशुभ कर्म भी उसके सामनेसे हट जाते हैं ॥ ४ ॥ देह-पिण्डका 'शरीर' नाम कैसे होता है? इसलिये कि ज्ञानाग्नि, दर्शनाग्नि तथा जठराग्निके रूपमें अग्नि इसमें आश्रय लेता है। इनमें जठराग्नि वह है, जो खाये, पिये, चाटे और चूसे हुए पदार्थोंको पचाता है। दर्शनाग्नि वह है, जो रूपोंको दिखलाता है, ज्ञानाग्नि शुभाशुभ कर्मोंको सामने खड़ा कर देता है। अग्निके शरीरमें तीन स्थान होते हैं—आह्वनीय अग्नि मुखमें रहता है, गार्हपत्य अग्नि उदरमें रहता है, और दक्षिणाग्नि हृदयमे रहता है। आत्मा यजमान है, मन ब्रह्मा है, लोभादि पशु है, धैर्य और सतोष दीक्षाएँ हैं, ज्ञानेन्द्रियाँ यज्ञ- के पात्र हैं, कर्मेन्द्रियाँ हवि (होम करनेकी सामग्री) है, सिर कपाल है, केश दर्भ हैं, मुख अन्तर्वेदिक़ा है, सिर चतुष्कपाल है, पार्श्वकी दन्तपक्तियाँ षोडश कपाल हैं, एक सौ सात मर्मस्थान हैं, एक सौ अस्सी संधियाँ हैं, एक सौ नौ स्नायु हैं, सात सौ शिराएँ हैं, पाँच सौ मज्जाएँ हैं, तीन सौ साठ अस्थियाँ हैं, साढे चार करोड़ रोम है, आठ पल (तोले) हृदय है, द्वादश पल (बारह तोला) जिह्वा है, प्रस्थमात्र (एक सेर) पित्त, आढकमात्र (ढाई सेर) कफ, कुडवमात्र (पावभर) शुक्र तथा दो प्रस्थ (दो सेर) मेद है, इसके अतिरिक्त शरीरमे आहारके परिमाणसे मल-मूत्रका परिमाण अनियमित होता है। यह पिप्पलाद ऋषिके द्वारा प्रकटित मोक्षशास्त्र है, पैप्पलाद मोक्षशास्त्र है ॥ ५ ॥ ॥ गर्भोपनिषद् समाप्त ॥ शान्तिपाठ ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै। तेजस्वि नावधीतमस्तु। मा विद्विषावहै। ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
॥ ॐ श्रीपरमात्मने नम ॥ कृष्णयजुर्वेदीय कैवल्योपनिषद् शान्तिपाठ ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै। तेजस्वि नावधीतमस्तु। मा विद्विषावहै। ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! आत्माका स्वरूप तथा उसे जाननेका उपाय
महर्षि आश्वलायन भगवान् प्रजापति ब्रह्माजीके पास विधिपूर्वक समिधा हाथमे लेकर गये और बोले, 'भगवन् ! सदा सतजनोंके द्वारा परिसेवित, अत्यन्त गोप्य तथा अतिशय श्रेष्ठ उस ब्रह्मविद्याका मुझे उपदेश कीजिये, जिसके द्वारा विद्वान्लोग शीघ्र ही सारे पापोंको नष्ट करके परात्पर पुरुष—परब्रह्मको प्राप्त होते हैं।' ब्रह्माजीने उन महर्षिसे कहा—'आश्वलायन ! तुम उस परात्पर तत्त्वको श्रद्धा, भक्ति, ध्यान और योगके द्वारा जाननेका यत्न करो। उसकी प्राप्ति न कर्मके द्वारा होती है, न सन्तान अथवा धनके द्वारा। ब्रह्मज्ञानियोंने केवल त्यागके द्वारा अमृतत्वको प्राप्त किया है। स्वर्गलोकसे भी ऊपर गुहामें अर्थात् बुद्धिके गह्वरमें स्थित होकर जो ब्रह्मलोक प्रकाशित है, उसमे यति-सयमशील योगीजन प्रवेश करते हैं। जिन्होंने वेदान्तके सविशेष ज्ञानसे तथा श्रवण, मनन और निदिध्यासनके द्वारा परम तत्त्वका निश्चय कर लिया है, वे शुद्ध अन्त.करणवाले योगीजन संन्यास-योगके द्वारा ब्रह्मलोकमें जाकर कल्पके अन्तमें अमृतस्वरूप होकर मुक्त हो जाते हैं। स्नानादिसे शुद्ध होनेके अनन्तर निर्जन स्थानमें सुखसे बैठकर, ग्रीवा, सिर और शरीरको सीधे रखकर सारी इन्द्रियोंका निरोध करके भक्ति-पूर्वक अपने गुरुको प्रणाम करके सन्यास-आश्रममें स्थित योगीलोग अपने हृदय-कमलमें रजोगुणरहित, विशुद्ध, दुःख-शोकातीत आत्मतत्त्वका विशदरूपसे चिन्तन करते है। इस प्रकार जो अचिन्त्य है, अव्यक्त और अनन्तरूप है, कल्याणमय है, प्रशान्त है, अमृत है, जो ब्रह्म अर्थात् निखिल ब्रह्माण्डका मूल कारण है; जिसका आदि, मध्य और अन्त नही, जो एक अर्थात् अद्वितीय है, विभु और चिदानन्द है, रूपरहित और अद्भुत है, उस उमासहित अर्थात् ब्रह्मविद्याके साथ परमेश्वरको, समस्त चराचरके स्वामीको, प्रगान्तस्वरूप, त्रिलोचन, नीलकण्ठ महादेव अर्थात् परात्पर परब्रह्मको—जो सब भूतोंका मूल कारण है, सबका साक्षी है तथा अविद्यासे परे प्रकाशमान हो रहा है, उसको मुनिलोग ध्यानके द्वारा प्राप्त करते हैं ॥ १-७ ॥
'वही ब्रह्मा है, वही शिव है, वही इन्द्र है, वही अक्षर—अविनाशी परमात्मा है, वही विष्णु है; वह प्राण है, वह काल है, अग्नि है, वह चन्द्रमा है। जो कुछ हो चुका है और जो भविष्यमें होनेवाला है, वह सब वही है, उस सनातन तत्त्वको जानकर प्राणी मृत्युके परे चला जाता है। इसके अतिरिक्त मुक्तिका दूसरा कोई मार्ग नहीं है। जो आत्माको सब भूतोंमें देखता है तथा सब भूतोको आत्मामें देखता है, वह परब्रह्मको प्राप्त करता है; दूसरे किसी उपायसे नहीं। आत्मा—अन्तःकरणको नीचेकी अरणि तथा प्रणवको ऊपरकी अरणि बनाकर ज्ञानीजन ज्ञानरूपी मन्थनके अभ्यासद्वारा ससार-बन्धनको नष्ट कर देते हैं—ज्ञानाग्निमें जला डालते हैं। वही प्राणी मायाके वश अत्यन्त मोहग्रस्त होकर शरीरको ही अपना स्वरूप मान सब प्रकारके कर्मोंको करता है। वही जाग्रत् अवस्थामें स्त्री, अन्न पान आदि नाना प्रकारके
- महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६३३ भोगोंको भोगता हुआ परितृप्ति लाभ करता है। वही जीव स्वप्नावस्थामें अपनी मायासे कल्पित जीवलोकमें सुख-दुःखका भोक्ता बनता है और सुषुप्तिकालमें सारे मायिक प्रपञ्चके विलीन होनेपर वह तमोगुणसे अभिभूत होकर सुख-स्वरूपको प्राप्त होता है। पुनः जन्मान्तरोंके कर्मोंकी प्रेरणासे वह जीव सुषुप्तिसे स्वप्न-जगत्में उतरता है और उसके बाद जाग्रत्- अवस्थामें आता है। इस प्रकार स्थूल, सूक्ष्म और -कारण- शरीररूपी तीन पुरोंमें जो जीव क्रीडा करता है, उसीसे यह सारा प्रपञ्च-वैचित्र्य उत्पन्न होता है॥ ८-१४॥ 'इस समस्त प्रपञ्चका आधार आनन्दस्वरूप अखण्ड बोध है- जिसमें स्थूल, सूक्ष्म और कारण शरीररूपी तीनों पुर लयको प्राप्त होते हैं। इसीसे प्राण उत्पन्न होता है, मन और सारी इन्द्रियाँ उत्पन्न होती हैं, आकाश, वायु, अग्नि, जल और सारे विश्वको धारण करनेवाली पृथ्वी उत्पन्न होती है। जो परब्रह्म सबका आत्मा है, समस्त कार्य-कारणरूप विश्वका महान् आयतन अर्थात् आधार है, जो सूक्ष्म-से-सूक्ष्म है, अविनाशी है, वह तुम्हीं हो, तुम वही हो। जाग्रत, स्वप्न और सुषुप्ति आदि जो प्रपञ्च भासमान है, वह ब्रह्म- स्वरूप है और वही मैं हूँ- यों जानकर जीव सारे बन्धनोंसे मुक्त हो जाता है। तीनों धाम अर्थात् जाग्रत्, स्वप्न और सुषुप्तिमें जो कुछ भोक्ता, भोग्य और भोग हैं, उनसे विलक्षण साक्षी, चिन्मात्रस्वरूप, सदाशिव मैं हूँ। मुझमे ही सब कुछ उत्पन्न हुआ है, मुझमें ही सब कुछ प्रतिष्ठित है, मुझमें ही सब लयको प्राप्त होता है, वह अद्वय ब्रह्मस्वरूप मैं ही हूँ। मैं अणुसे भी अणु हूँ, इसी प्रकार मैं महान्से भी महान् हूँ; यह विचित्र विश्व मेरा ही स्वरूप है। मैं पुरातन पुरुष हूँ, मैं ईश्वर हूँ, मैं हिरण्मय पुरुष ब्रह्मा हूँ, मैं शिवस्वरूप हूँ। वह पाणि पाद-विहीन, अचिन्त्यशक्ति परब्रह्म मैं हूँ। मैं नेत्रोंके बिना देखता हूँ, कानोंके बिना सुनता हूँ, बुद्धि आदिसे पृथक् होकर मैं ही जानता हूँ, मुझको जाननेवाला कोई नहीं है, मैं सदा चित्स्वरूप हूँ। समस्त वेद मेरा ही ज्ञान कराते हैं, मैं ही वेदान्तका कर्त्ता हूँ, वेदवेत्ता भी मैं ही हूँ। मुझे पुण्य-पाप नहीं लगते, मेरा कभी नाश नहीं होता और न जन्म ही होता है। और न मेरे शरीर, मन-बुद्धि और इन्द्रियाँ ही हैं। मेरे लिये न भूमि है न जल है, न अग्नि है, न वायु और न आकाश ही है।' जो इस प्रकार गुहा-बुद्धिके गह्वरमें स्थित, निष्कल (अवयवहीन) और अद्वितीय, सदसत्से परे सबके साक्षी मेरे परमात्मस्वरूपको जानता है, वह शुद्ध परमात्मस्वरूपको प्राप्त होता है। जो शतरुद्रियका पाठ करता है, वह अग्निपूत होता है, वायुपूत होता है, आत्मपूत होता है, सुरापानके दोषसे छूट जाता है, ब्रह्महत्याके दोषसे मुक्त हो जाता है, वह स्वर्णकी चोरीके पापसे छूट जाता है, वह शुभाशुभ कर्मोंसे उद्धार पाता है, भगवान् सदाशिवके आश्रित हो जाता है तथा अविमुक्तस्वरूप हो जाता है। अतएव जो आश्रमसे अतीत हो गये हैं, उन परमहंसोंको सदा-सर्वदा अथवा कम-से-कम एक बार इसका पाठ अवश्य करना चाहिये। इससे उस ज्ञानकी प्राप्ति होती है, जो भवसागरका नाश कर देता है। इसलिये इसको इस प्रकार जानकर मनुष्य कैवल्यरूप मुक्तिको प्राप्त होता है, कैवल्य पदको प्राप्त होता है॥ १५-२५॥ ॥ कृष्णयजुर्वेदीय कैवल्योपनिषद् समाप्त ॥ शान्तिपाठ ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा विद्विषावहै । ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! ज्ञानमयी दृष्टि 'दृष्टिं ज्ञानमयीं कृत्वा पश्येद् ब्रह्ममयं जगत् ।' 'दृष्टिको ज्ञान (ब्रह्म) मयी करके जगत्को ब्रह्ममय देखे ।' उ० अ० ८०-
॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥ कृष्णयजुर्वेदीय कठरुद्रोपनिषद् शान्तिपाठ ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै। तेजस्वि नावधीतमस्तु। मा विद्विषावहै। ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! संन्यासकी विधि और आत्मतत्त्वका वर्णन हरिः ॐ एक समय देवगण भगवान् प्रजापतिके पास गये और बोले—भगवन् ! हमे ब्रह्मविद्याका उपदेश कीजिये। भगवान् प्रजापति बोले—'शिकासहित केशोंका मुण्डन करा और यज्ञोपवीतका त्याग करके, पुत्रको देखकर यों कहे— 'तुम ब्रह्मा हो, तुम यज्ञ हो, तुम वषट्कार हो, तुम ॐकार हो, तुम स्वाहा हो, तुम स्वधा हो, तुम धाता हो, तुम विधाता हो, तुम प्रतिष्ठा हो।' तब पुत्र कहे, 'मैं ब्रह्मा हूँ, में यज्ञ हूँ, मैं वषट्कार हूँ, मैं ॐकार हूँ, मैं स्वाहा हूँ, मैं स्वधा हूँ, मैं धाता हूँ, मैं विधाता हूँ, मैं त्वष्टा हूँ, मैं प्रतिष्ठा हूँ।' परिव्राजक (सन्यासी) होकर घरसे निकलनेपर जब पुत्र-कलत्रादि पीछे पीछे चलें तो उनको देखकर अश्रुपात न करे। यदि अश्रुपात करेगा तो सन्तानका नाश हो जायगा। फिर वे सब लोग सन्यासीकी प्रदक्षिणा करके इधर-उधर बिना देखे लौट जाते हे। ऐसा सन्यासी देवलोकका अधिकारी होता है। “ब्रह्मचारीके रूपमें वेदोंका अध्ययन करने एव वेद- शास्त्रानुसार ब्रह्मचर्यका पालन करनेके पश्चात् विवाहपूर्वक पुत्रोंको उत्पन्न करके, उनको सुसस्कृत बना, यथाशक्ति यज्ञ- हवन करके अपने बन्धु बान्धवों तथा गुरुजनोंसे अनुज्ञा प्राप्तकर सन्यास ग्रहण किया जा सकता हे। इस प्रकार सन्यास ग्रहण करनेवाला वनमे जाकर बारह रात्रियोंतक दुग्धसे अग्निहोत्र करे, बारह रात्रियोंतक केवल दुग्धाहारपर रहे। बारह रात्रियोंके अन्तमे त्रिगुणसम्बन्धी तथा प्रजापतिसम्बन्धी चरुको, जो तीन मिट्टीकी ठीकरीयोंपर सिद्ध किया गया हो, वैश्वानर अग्नि तथा प्रजापतिके उद्देश्यसे हवनकर अग्निहोत्रमे प्रयुक्त दारुपात्रोंको भी अग्निमें होम दे। मिट्टीके पात्रोंका जलमें विसर्जन कर दे और तैजस—स्वर्णादिके बने पदार्थोंको अपने गुरुको प्रदान कर दे। उस समय यों कहे—'तू मुझे छोड़कर दूर न जाना, और मैं तुम्हें छोड़कर दूर नहीं जाऊँगा।' कुछ शाखोंके मतसे, इसके पश्चात् गार्हपत्य, दक्षिणाग्नि और आहवनीय—इन तीनों प्रकारकी यज्ञाग्नियोंसे अरणियोंके पाससे भस्मकी मुष्टि लेकर पान करे। शिकासहित केशोंका वपन कराके और यज्ञोपवीत उतारकर 'ॐ भूः स्वाहा' इस मन्त्रसे जलमें डाल दे। इसके बाद अनशन, जलप्रवेश, अग्नि- प्रवेश, वीरोंके मार्गका ग्रहण करके (पाण्डवोंकी भाँति) महा- प्रस्थान करे; अथवा किसी वृद्ध सन्यासीके आश्रममें चला जाय। दुग्ध अथवा जलके साथ जो कुछ वह भोजन करे, वही उसका सायंकालीन हवन है, प्रातःकाल जो भोजन करे, वही प्रातः- कालीन हवन है। अमावास्याको जो भोजन करता है, वही दर्श-यज्ञ है। पूर्णिमाको जो भोजन करता है, वह उसका पौर्णमास्य यज्ञ है। वसन्त ऋतुमे जो वह केश, दाढी, मूँछ, शरीर-रोएँ, नख आदि कटवाता है, वह उसका अग्निष्टोम है। सन्यास लेनेके बाद पुनः अग्न्याधान न करे, 'मृत्युर्जयमावहम्' इत्यादिक आध्यात्मिक मन्त्रोंका पाठ करे। 'स्वस्ति सर्वजीवेभ्यः'—सब जीवोंका कल्याण हो, यह कहकर केवल आत्मतत्त्वका ध्यान करता हुआ, ऊपर हाथ उठाये प्रपञ्चातीत पथमे विचरण करे, गृहहीन होकर विचरण करे। भिक्षान्नके सिवा और कुछ ग्रहण न करे। थोड़ी देर भी एक जगह न
- महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६३५
ठहरें; जीव हिंसासे बचनेके लिये केवल वर्षाकालमें भ्रमण न करे। "इस विषयमें दूसरे श्लोक भी हैं, जिनका भाव इस प्रकार है—'सन्यासीको चाहिये कि वह कुण्डिका, चमस तथा शिक्य (झोली) आदिको, तथा तिपाई, जूते, शीतको दूर करनेवाली कन्था (कथरी), कौपीनके ऊपर अङ्ग ढकनेवाला वस्त्र, कुशका बना पवित्र, स्नानके अनन्तर धारण करनेका वस्त्र तथा उत्तरीय वस्त्र, यज्ञोपवीत एव वेदाध्ययन—सबका त्याग कर दे। वह अपना स्नान, पान तथा शौच पवित्र जलके द्वारा सम्पादन करे। नदीके किनारे जाकर सोये या देवमन्दिरमें सोये। अत्यधिक आराम न करे अथवा आयासके द्वारा शरीरको व्यर्थ कष्ट न दे, दूसरोंके द्वारा अपनी स्तुति सुनकर प्रसन्न न हो और निन्दा सुनकर गाली या शाप न दे। सन्यासी प्रमादरहित होकर ब्रह्मचर्यपूर्वक जीवन बिताये। स्त्रियोंका दर्शन, स्पर्श, केलि—क्रीडा, चर्चा, गुह्य (कामसम्बन्धी) विषयोंकी बातचीत, काम-सङ्कल्प, सम्भोगके लिये प्रयत्न तथा सम्भोगकी क्रिया— ये आठ प्रकारके मैथुन विचारवान् पुरुषों ने गिनाये हैं। उपर्युक्त अष्टविध मैथुनके त्यागरूप ब्रह्मचर्यका पालन मुमुक्षुजनोंको करना चाहिये ॥ १—६ ॥ "जो जगत्का प्रकाशक है, नित्य प्रकाशके रूपमें अपनेद्वारा ही प्रकाशित है, वही जगत्का साक्षी है, निर्मल आकृति- वाला सबका आत्मा है। वह प्रज्ञानघनरूप है, सब प्राणी उसीमें प्रतिष्ठित हैं। मनुष्य न कर्मके द्वारा, न सन्तानके द्वारा और न अन्य किसी साधनके द्वारा—बल्कि ब्रह्मानुभवके द्वारा ही ब्रह्मको प्राप्त कर सकता है। वह सत्य-ज्ञान-आनन्द- रूप अद्वितीय ब्रह्म इस माया, अज्ञान, गुहा आदि नामोंसे कहे जानेवाले संसारमें व्याप्त है तथा केवल विद्याके द्वारा जाना जाता है। जो परम व्योम नामक नित्य धाममे विराजमान इस ब्रह्मको जानता है, वह द्विजश्रेष्ठ क्रमशः सभी कामनाओंको प्राप्त कर लेता है—पूर्णकाम हो जाता है। अज्ञान और मायाशक्तिके साक्षी प्रत्यगात्माको जो 'मै एक ब्रह्मस्वरूप हूँ' यों जानता है, वह स्वयं ब्रह्म हो जाता है ॥ ७-१२ ॥ "पूर्वोक्त शक्तियुक्त इस ब्रह्मस्वरूप आत्मासे उसी प्रकार अपञ्चीकृत आकाश अर्थात् शब्द-तन्मात्र उत्पन्न हुआ, जैसे रज्जुमें सर्पका भान होता है। पुनः आकाशसे वायुसञ्ज्ञक अपञ्ची- कृत स्पर्श-तन्मात्र उत्पन्न हुआ। वायुसे अग्नि, अग्निसेज ल और जलसे पृथिवी उत्पन्न हुई। उन सूक्ष्म भूतोंको शिवरूप ईश्वरने ८ पञ्चीकृत करके उन्हींसे ब्रह्माण्ड आदिकी सृष्टि की। ब्रह्माण्ड- के भीतर प्राणियोंके पुराकृत कर्मोंके अनुसार देव, दानव, यक्ष, किन्नर, मनुष्य, पशु, पक्षी आदि योनियोंकी सृष्टि हुई तथा अस्थि, स्नायु आदिसे निर्मित यह प्राणियोंका शरीर भी कर्मानुसार ही प्रकाशित हो रहा है। समस्त शरीरधारियोंका यह जो अन्नमय आत्मा—स्थूल शरीर प्रकाशित हो रहा है, उससे भिन्न एक प्राणमय आत्मा और है, जो इस अन्नमय आत्माके भीतर स्थित है। उससे भी सूक्ष्म दूसरा विज्ञानमय आत्मा है, जो प्राणमय आत्माके भी भीतर स्थित है। उससे भी सूक्ष्म आनन्दमय आत्मा है, जो विज्ञानमय आत्माके भी भीतर है। अन्नमय आत्मा प्राणमयमे भरा है, उसी प्रकार प्राणमय आत्मा स्वभावतः मनोमय आत्मासे पूर्ण है। मनोमय आत्मा विज्ञान- मयसे पूर्ण है। सदा सुखरूप विज्ञानमय आत्मा आनन्दसे पूर्ण रहता है। उसी प्रकार आनन्दमय आत्मा अपनेसे भिन्न साक्षिरूप सर्वव्यापी, सर्वान्तर्यामी ब्रह्मके द्वारा पूर्ण है। वह ब्रह्म किसी दूसरेके द्वारा नहीं, बल्कि स्वतः सब ओरसे पूर्ण है। जो यह सत्य एव ज्ञानस्वरूप अद्वितीय ब्रह्म है, वही सबका पुच्छ— आधार है। वह सबका सार एव रसमय (आनन्दस्वरूप) है। उस सनातन तत्त्वको प्राप्तकर यह देही सर्वत्र सुखी होता है। इसके सिवा अन्यत्र सुखता कहाँ है? अखिल प्राणियोंके आत्मस्वरूप इस परानन्द ब्रह्मके न होनेपर कौन मानव जीता रह सकता है अथवा कौन प्राणी नित्य चेष्टा करता है? अतएव सर्वान्तर्यामीरूपसे जो चित्तमे भासित होता है, वही परमपुरुष दुःखोंसे घिरे हुए जीवात्माको सदा आनन्द प्रदान करता है ॥ १३-२५ ॥ "जो अदृश्यत्व आदि लक्षणोंसे युक्त इस परतत्त्वसे अभेद- रूप परमाद्वैतको प्राप्त कर लेता है, वही महासन्यासी है। सद्रूप परब्रह्म जो देश-काल-वस्तुसे अपरिच्छिन्न है, वही अभयपद है, परम कल्याणस्वरूप है, परम अमृत है। जबतक मनुष्यको इससे थोड़ा भी अन्तर—व्यवधान दीख पड़ता है, तबतक उसे (जन्म मृत्युका) भय है—इसमे सदेह नहीं। भगवान् विष्णुसे लेकर क्षुद्रातिक्षुद्र तृणपर्यन्त सभी तारतम्यके अनुसार नित्य इसी आनन्दकोषसे आनन्द प्राप्त करते हैं। इस लोक तथा परलोकके भोगोंसे विरक्त, प्रसन्न चित्तवाले श्रोत्रियको यह स्वरूपभूत आनन्द स्वय ही अनुभूत होता है—उसी प्रकार जैसे स्वयं परमात्माके अन्दर होता है। शब्दकी प्रवृत्ति किसी निमित्तको लेकर होती है। परतत्त्वमें निमित्तका अभाव होनेसे वाणी वहाँसे लौट आती
है । जो सब विशेषोंसे रहित परानन्दरूप तत्त्व है, वहाँ शब्दकी प्रवृत्ति कैसे हो । इस कारण यह मन सूक्ष्म और व्यावृत्त अर्थात् सीमित शक्तिसम्पन्न होकर सर्वत्र गमन करता है । क्योंकि श्रोत्र, त्वक्, नेत्र आदि ज्ञानेन्द्रियाँ तथा शब्द, स्पर्श आदि उनके विषय एवं वाक्, पाणि आदि कर्मेन्द्रियाँ सीमित शक्तिसम्पन्न हैं । अतएव परतत्त्वको प्राप्त करनेमें ये समर्थ नहीं हैं । जो साधक उस द्वन्द्वरहित, निर्गुण, सत्य स्वरूप और विज्ञानघन ब्रह्मानन्दको 'यह मेरा ही स्वरूप है'— इस प्रकार जान लेता है, उसे कहीं भी भय नहीं होता । इस प्रकार जो अपने इन्द्रियोंका स्वामी अपने गुरुके उपदेशसे आत्मसाक्षात्कारके द्वारा ब्रह्मानन्दको जानता है, वह साधु- असाधु कर्मोंके द्वारा कभी सतत नहीं होता । विषय तापक हैं और चित्त ताप्य है, चित्त और उसके विषयोंसे यह अखिल जगत् विभासित हो रहा है । परन्तु वेदान्त-शास्त्रके वाक्योंके ज्ञानसे यह प्रत्यगात्माके रूपमें अनुभूत होता है । शुद्ध-बुद्ध-मुक्त- स्वभाव ब्रह्म, ईश्वर चैतन्य, जीव-चैतन्य, प्रमाता, प्रमाण, प्रमेय और फल—ये सप्तविध तत्त्व कहे गये हैं, जिनमें व्यवहारोंकों लेकर भेद है । मायाकृत उपाधियोंसे अत्यन्त मुक्त ब्रह्म —शुद्ध चैतन्य कहलाता है । मायाके सम्बन्धसे वह ईश है, अविद्याके वशीभूत वही जीव है, तथा अन्तःकरणके सम्बन्धसे वही प्रमाता—ज्ञाता कहलाता है । उस अन्तःकरणकी वृत्तिके सम्बन्धसे वह प्रमाण संज्ञाको प्राप्त होता है । वह चैतन्य जबतक अज्ञात है, तबतक प्रमेय-कोटिमें आता है और वही ज्ञात हो जानेपर फल कहलाता है । अतएव बुद्धिमान् पुरुष अपने-आपको 'मैं सब उपाधियोंसे मुक्त हूँ'—इस प्रकार चिन्तन करे । इस प्रकार जो तत्त्वतः जानता है, वह ब्रह्मतत्त्वको प्राप्त करनेयोग्य हो जाता है । मैंने समस्त वेदान्तके सिद्धान्तोंका सार यथार्थतः कहा है । जीव स्वयं—अपने ही कर्मोंसे उत्पन्न होता है, स्वयं ही मरता है और स्वय ही अवशिष्ट रहता है । यह सब आत्माकी क्रीडा है, आत्माके सिवा कोई दूसरा तत्त्व नहीं है । यही उपनिषद्—रहस्य है" ॥ २६-४३ ॥
॥ कृष्णयजुर्वेदीय कठरुद्रोपनिषद् समाप्त ॥
शान्तिपाठ
ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा विद्विषावहै । ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
देहनाशसे आत्माका नाश नहीं
घटावभासको भानुर्घटनाशे न नश्यति । देहावभासकः साक्षी देहनाशे न नश्यति ॥ (आत्मप्रबोध० १८)
'जैसे घड़ेका प्रकाशक सूर्य घड़ेके नाश हो जानेपर नष्ट नहीं होता, वैसे ही देहका प्रकाशक साक्षी (आत्मा) देहके नाशने नाशको नहीं प्राप्त होता ।'
॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥ कृष्णयजुर्वेदीय रुद्रहृदयोपनिषद् शान्तिपाठ ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा विद्विषावहै । ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! भगवान् रुद्रकी सर्वश्रेष्ठता, सर्वस्वरूपता और ब्रह्मस्वरूपता हरिः ॐ रुद्रहृदय, योगकुण्डली, भस्मजाबाल, रुद्राक्षजाबाल और गणपति-ये पाँच उपनिषद् प्रणवके मूल तत्त्वको बतलाते हैं । ये श्रुतिके महावाक्य हैं, ब्रह्म- ज्ञानात्मक अग्निहोत्रके ये पाँच महामन्त्र हैं, अथवा मुक्तिकी प्राप्तिके लिये पाँच ब्रह्म अर्थात् मन्त्रात्मक अग्निहोत्र हैं ॥ १ ॥ श्रीशुकदेवजीने व्यासजीके चरणोंमें सिर झुकाकर प्रणाम किया और बोले, 'भगवन् ! बतलाइये, सब वेदोंमें किस एक देवताका प्रतिपादन हुआ है और किसमें सारे देवता वास करते हैं ? किसकी सेवा पूजा करनेसे सर्वदा सब देवता मुझपर प्रसन्न रहेंगे ?' श्रीशुकदेवजीकी इस बातको सुनकर उनके पिता उनसे बोले- 'शुक ! सुनो - भगवान् रुद्र सर्वदेवस्वरूप हैं, और सब देवता रुद्रस्वरूप हैं । रुद्रके दक्षिण पार्श्वमें सूर्यभगवान्, ब्रह्माजी तथा गार्हपत्य, दक्षिणाग्नि और आहवनीय-ये तीन प्रकारके अग्निदेव स्थित हैं। वामपार्श्वमें भगवती उमा, विष्णुभगवान् और सोम- ये तीन हैं । जो भगवती उमा हैं, वही विष्णुभगवान् हैं और जो विष्णुभगवान् हैं, वही चन्द्रमा हैं। जो गोविन्दको नमस्कार करते हैं, वे शङ्करजीको नमस्कार करते हैं। और जो भक्तिपूर्वक विष्णुभगवान्की "अर्चना करते हैं, वे वृषभध्वज अर्थात् शङ्करजीकी ही पूजा करते हैं। जो विरूपाक्ष अर्थात् भगवान् आशुतोषसे द्वेष करते हैं, वे जनार्दनसे ही द्वेष करते हैं। जो रुद्रको नहीं जानते, वे केशवको भी नहीं जानते । रुद्रसे बीज उत्पन्न होता है और उस बीजकी योनि (अर्थात् क्षेत्र) विष्णुभगवान् हैं । जो रुद्र हैं, वे स्वयं ब्रह्मा हैं और जो ब्रह्मा हैं, वे अग्निदेव हैं। रुद्र ब्रह्मा और विष्णुस्वरूप हैं। और अग्नि-सोमात्मक समस्त जगत् भी रुद्र ही है। सृष्टिमें जितने पुँल्लिङ्ग प्राणी हैं, सब महेश्वर हैं और जितने स्त्रीलिङ्ग प्राणी हैं, सब भगवती उमा हैं। सारी स्थावर और जङ्गमस्वरूप सृष्टि उमा-महेश्वररूप है । समस्त व्यक्त जगत् उमाका स्वरूप है । और अव्यक्त जगत् महेश्वरका स्वरूप है । उमा और शङ्करका योग ही विष्णु कहलाता है । जो उन विष्णुभगवान्को भक्तिपूर्वक नमस्कार करते हैं, वे आत्मा, परमात्मा और अन्तरात्मा - इस त्रिविध आत्माको जानकर परमात्माको प्राप्त होते हैं । अन्तरात्मा ब्रह्मा हैं और परमात्मा महेश्वर हैं । और सभी प्राणियोंके सनातन आत्मा विष्णुभगवान् हैं । इस त्रिलोकी- रूप वृक्षके, जिसके तने और शाखाएँ भूमिपर फैली हुई हैं, अग्रभाग विष्णु है । मध्य (तना) ब्रह्मा हैं और मूलभाग भगवान् महेश्वर हैं । विष्णु कार्यरूप हैं, ब्रह्मा क्रियारूप हैं और महेश्वर कारण-स्वरूप हैं । प्रयोजनके अनुसार रुद्रने अपनी एक ही मूर्तिको तीन प्रकारसे व्यवस्थित किया है । धर्म रुद्रस्वरूप है, जगत् विष्णुस्वरूप है और समस्त ज्ञान ब्रह्मस्वरूप हैं । 'श्रीरुद्र रुद्र रुद्र' इस प्रकारसे जो बुद्धिमान् जपता है, इससे समस्त देवोंका कीर्तन हो जानेके कारण वह सब पापोंसे मुक्त हो जाता है ॥ २-१६ ॥ “पुरुष रुद्रस्वरूप हैं और स्त्रियाँ उमास्वरूपा हैं-इन दोनों प्रकारके रूपोंमें भगवान् रुद्र और भगवती उमाको
६३८ * रुद्रहृदयोपनिषद् *
[बायाँ स्तम्भ]
नमस्कार है। रुद्र ब्रह्मा हैं और उमा वाणी हैं। इन दोनों रूपोंमें रुद्र और उमाको नमस्कार। रुद्र विष्णु हैं और उमा लक्ष्मी हैं। उनको और उनको नमस्कार। रुद्र सूर्य हैं और उमा छाया हैं। उनको और उनको नमस्कार। रुद्र चन्द्रमा हैं और उमा तारा हैं, उनको और उनको नमस्कार। रुद्र दिवस हैं और उमा रात्रि हैं। उनको और उनको नमस्कार। रुद्र यज्ञ हैं और उमा वेदी हैं। उनको और उनको नमस्कार। रुद्र अग्निदेव हैं और उमा स्वाहा हैं। उनको और उनको नमस्कार। रुद्र वेद हैं और उमा शास्त्र हैं। उनको और उनको नमस्कार। रुद्र वृक्ष हैं और उमा लता हैं। उनको और उनको नमस्कार। रुद्र गन्ध हैं और उमा पुष्प हैं। उनको और उनको नमस्कार। रुद्र अर्थ हैं और उमा अक्षर हैं। उनको और उनको नमस्कार। रुद्र लिङ्ग हैं और उमा पीठ हैं। उनको और उनको नमस्कार। इस प्रकार सर्वदेवात्मक रुद्रको पृथक् पृथक् नमस्कार करे। मैं भी इन्हीं मन्त्रपदोंके द्वारा महेश्वर और पार्वतीको नमस्कार करता हूँ। मनुष्य जहाँ-जहाँ रहे, इस अर्धालीसहित मन्त्रका उच्चारण करता रहे। ब्रह्महत्यारा भी यदि जलमे प्रविष्ट होकर इस मन्त्रका जाप करे तो सब पापोंसे मुक्त हो जाता है ॥ १७-२५ ॥
“जो सबका अधिष्ठान है, द्वन्द्वातीत है, सच्चिदानन्दस्वरूप, सनातन परम ब्रह्म है, मन और वाणीके अगोचर है, शुक ! उसके भलीभाँति जान लेनेपर यह सब ज्ञात हो जाता है, क्योंकि सब कुछ उसका ही स्वरूप है, उससे भिन्न कुछ भी नहीं है। दो विद्याएँ जानने योग्य हैं—वे हैं परा और अपरा। उनमें अपरा विद्या यह है—ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्द और ज्योतिष, तथा मुनीश्वर ! इस अपरा विद्यामें आत्मविषयके अतिरिक्त सब प्रकारके बौद्धिक ज्ञानका समावेश हो जाता है। अब परा विद्या वह है, जिसके द्वारा आत्मविषयका ज्ञान होता है। वह आत्मतत्त्व परम अविनाशी है। वह देखनेमें नहीं आता, ग्रहण नहीं किया जाता। नाम-रूप और गोत्रसे वर्जित है। उसके चक्षु और श्रोत्र नहीं हैं। वह विषयातीत है, उसके हाथ-पैर नहीं हैं, वह नित्य है, विभु है, सर्वगत है, सूक्ष्मसे सूक्ष्म है तथा वह कभी विकारको प्राप्त नहीं होता। वह सब भूतोंका प्रभव स्थान है, उस परमात्माको धीर पुरुष अपने आत्मामें देखते हैं ॥ २६-३२ ॥
[दायाँ स्तम्भ]
“जो सर्वज्ञ है—जिसे भूत-भविष्य-वर्तमानका ज्ञान है, जो सम्पूर्ण विद्याओंका आश्रय है, ज्ञान ही जिसका तप है, उसीसे भोक्ता एव अन्नरूपमें यह समस्त जगत् उत्पन्न होता है। जो जगत् सत्यकी तरह प्रतीत होता है, वह सब ब्रह्ममें उसी प्रकार स्थित है, जैसे रज्जुमे सर्प। वही यह अविनाशी ब्रह्म सत्य है, जो इसको जानता है, वह मुक्त हो जाता है। ज्ञानसे ही संसार-बन्धनका नाश होता है, कर्मसे नहीं। अतएव मुमुक्षुको विधिपूर्वक श्रोत्रिय, ब्रह्मनिष्ठ अपने गुरुके पास जाना चाहिये। तब गुरु उसे ब्रह्म और आत्माके एकत्वका ज्ञान करानेवाली पराविद्या प्रदान करे। यदि पुरुष गुहामें निहित उस अक्षरब्रह्मको साक्षात् कर लेता है तो अविद्यारूपी महाग्रन्थिको काटकर वह सनातन शिवके पास पहुँच जाता है। यही वह अमृतरूप सत्य है, जो मुमुक्षुओंको जानना चाहिये ॥ ३३-३७ ॥
“प्रणव धनुष है, आत्मा बाण है और ब्रह्म वह लक्ष्य कहलाता है। उसको प्रमादरहित होकर बींधना (चिन्तन करना) चाहिये तथा लक्ष्यमे घुसे हुए बाणकी भाँति ही उस ब्रह्ममें तन्मय हो जाना चाहिये। लक्ष्य अर्थात् ब्रह्म सर्वगत है। शर अर्थात् आत्मा सब ओर मुखवाला है और वेद्धा अर्थात् साधक यदि सर्वगत हो तो शिवरूप लक्ष्यकी प्राप्तिमें संशय नहीं रह जाता। जहाँ चन्द्रमा और सूर्यका विग्रह प्रकाशित नहीं होता, जहाँ वायु तथा सम्पूर्ण देवताओंकी भी गति नहीं है, वे ही ये तेजोमय परमात्मा साधकके द्वारा चिन्तन करनेपर अपने विशुद्ध एव रजोगुणरहित स्वरूपसे प्रकाशित होते हैं। इस शरीररूपी वृक्षमें जीव और ईश्वर नामके दो पक्षी निवास करते हैं। उनमें जीव कर्मोंका फल भोगता है, महेश्वर नहीं। महेश्वर कर्मफलका भोग न करते हुए केवल साक्षीरूपमें प्रकाशित हो रहा है, उसमें जीव और ईश्वरका भेद मायाके द्वारा कल्पित है। जिस प्रकार घटाकाश और महाकाश आकाशके ही कल्पित भेद हैं, उसी प्रकार परमात्माके जीव और ईश्वररूप भेद भी कल्पित हैं। वस्तुतः तो चिन्मय जीवात्मा सदा स्वतः साक्षात् शिव है। जीव और ईश्वरमें जो चित् है, वह चित्के औपाधिक आकार-भेदसे भिन्न-भिन्न प्रतीत होती है, स्वरूपतः भिन्न नहीं है, क्योंकि स्वरूपतः भेद होनेपर तो दोनोंकी चित्स्वरूपताकी ही हानि हो जायगी। (जड वस्तुमें ही स्वरूपगत भेद होता है, चित्में नहीं।) चित्से जो चित्का भेद कहा जाता है, वह चिदाकारता (चिन्मयता) से
- महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६३९ नहीं, अपितु जडरूप उपाधिके ही कारण है। यदि भेद स्वरूप सर्वसाक्षी परमात्माको वे ही पुरुष देखते हैं, जिनके है तो वह भेद जडरूप ही है। चित् तो सर्वत्र एक दोष क्षीण हो गये हैं; जो मायासे आवृत्त हैं, वे इतर प्राणी ही होती है। युक्ति और प्रमाणसे चित्की एकता नहीं देख सकते। जिस महायोगीको इस प्रकार स्वरूप-ज्ञान ही निश्चित होती है, इसलिये जब पुरुषको चित्के हो गया है, उस पूर्णस्वरूपताको प्राप्त हुए सिद्ध महात्माका एकत्वका परिज्ञान हो जाता है, तब वह न शोकको प्राप्त होता कहीं आना-जाना नहीं होता। जिस प्रकार एक और पूर्ण है न मोहको। वह केवल अद्वैत परमानन्दस्वरूप शिव- आकाश कहीं नहीं जाता, उसी प्रकार अपने आत्मतत्त्वका भावको प्राप्त हो जाता है। समस्त जगत्का अधिष्ठान वह अनुभव करनेवाला ज्ञानी महात्मा कहीं नहीं जाता। जो सत्यस्वरूप चिद्घन परमात्मा है। मुनिलोग उसे ‘अहम् मुनि निश्चयपूर्वक उस परम ब्रह्मको जानता है, वह अपने अस्मि’ (वह परमात्मा मैं ही हूँ) ऐसा निश्चय करके स्वरूपमें स्थित हो, सच्चिदानन्दस्वरूप ब्रह्म ही हो जाता शोकरहित हो जाते हैं। अपने अन्तःकरणमें स्वयञ्ज्योतिः- है” ॥ ३८-५२ ॥ ॥ कृष्णयजुर्वेदीय रुद्रहृदयोपनिषद् समाप्त ॥ शान्तिपाठ ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै। तेजस्वि नावधीतमस्तु। मा विद्विषावहै। ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! आठ गुणोंसे युक्त आत्माको जाननेका फल य आत्मापहतपाप्मा विजरो विमृत्युर्विशोको विजिघत्सोऽपिपासः सत्यकामः सत्यसङ्कल्पः सोऽन्वेष्टव्यः स विजिज्ञासितव्यः स सर्वाँश्च लोकानाप्नोति सर्वाँश्च कामान्यस्तमात्मानमनुविद्य विजानातीति ह प्रजापतिरुवाच। (छान्दोग्य० ८। ७। १) प्रजापतिने कहा-जो आत्मा पापरहित, जरा (बुढ़ापा) रहित, मृत्युरहित, शोकहीन, भूखसे रहित, प्याससे रहित, सत्यकाम और सत्यसङ्कल्प (इन आठ स्वभावगत गुणोंसे युक्त) है, उसे खोजना चाहिये, उसे जानना चाहिये। जो उसको खोजकर जान लेता है, वह सब लोकोंको और समस्त कामनाओंको प्राप्त हो जाता है।
॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥ अथर्ववेदीय नीलरुद्रोपनिषद् शान्तिपाठ ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः । स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣲसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः । स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥ ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! भगवान् नीलरुद्रकी महिमा और शिव-विष्णुकी एकता
भगवान् नीलकण्ठ ! आपको हम अपने दिव्यधामसे नीचे पृथिवीपर अवतीर्ण होते देखते हैं। हम देखते हैं कि आप दुष्टोंका विनाश करते हुए अपने उग्र रुद्ररूपसे मयूर- पिच्छके समान गगनको ही मुकुट बनाये पृथिवीपर अवतीर्ण होते है और पृथिवीमें प्रतिष्ठित होते हैं, क्योंकि आप ही भूमिके अधीश्वर हैं। (तात्पर्य यह कि नीलकण्ठ भगवान् रुद्र अपने गगनव्यापी स्वरूपसे दिव्यधामसे पृथिवीपर अवतीर्ण होकर दुष्टोंका नाश करके पृथिवीकी रक्षा करते हैं। वे पृथिवीके अधिदेवता हैं। उनकी अष्टविध मूर्तियोंमें पृथिवी भी एक मूर्ति है। इस मन्त्रमें भगवान् शिवकी भूमिमयी मूर्तिका निर्देश है।) लोगो ! इन भगवान् नीलकण्ठको देखो, जिनका वर्ण अत्यन्त लाल है। ये प्राणियोंके जीवनस्वरूप हैं। ये भगवान् रुद्र जलमें निक्षिप्त ओषधियोंमें पधारकर पापोंका विनाश करते हैं। (जलमें ओषधियाँ डालकर उसके द्वारा अभिषेक करनेसे पापनाश होता है।) निश्चय ही तुम्हारे अकल्याणको नष्ट करनेके लिये और तुम्हारे अप्राप्त अभीष्टको प्राप्त करानेके लिये वे (योगक्षेमकारी ओषधियुक्त जलरूप भगवान् रुद्र) तुम्हारे समीप आयें। (इस मन्त्रमें भगवान् रुद्रकी जलमयी मूर्तिका निर्देश है।) क्रोधस्वरूप भगवान् रुद्र ! आपको नमस्कार। मन्यु (क्रोधावेश)-स्वरूप भगवान् भव ! आपको नमस्कार। भगवान् नीलकण्ठ ! आपकी दोनों भुजाओंको नमस्कार और आपके 'बाणको भी नमस्कार। कैलासवासी ! आप पर्वतपर (संसारसे अलग) रहकर सबका मङ्गल करते हैं। भगवन् ! जिस बाणको दुष्टोंपर फेंकनेके लिये आपने अपने हाथमें धारण किया है, गिरित्राता ! उस बाणको हमारे लिये कल्याणकारी बनाइये। उसके द्वारा पुरुषों (हमारे स्वजनो) का वध मत कीजिये।
कैलासवासिन् ! ( अपनी ) कल्याणमयी ( पवित्र ) वाणीके द्वारा हम आपके निर्मल गुणोंका वर्णन करते हैं। क्योकि यो करनेसे हमारे लिये यह समस्त जगत् दुःख- रहित तथा अनुकूल हो जायगा। आपके जो बाण हैं, वे कल्याणमय हैं। आपका धनुष कल्याणकारी होता है। आपके धनुषकी प्रत्यञ्चा भी कल्याणरूपिणी है। हे मृड ! हे मङ्गल- स्वरूप ! इन सबके द्वारा आप हमे जीवन प्रदान करते हैं। ( तात्पर्य यह कि भगवान् रुद्रका विनाशक रूप एव विनाशके समस्त साधन भगवद्भक्तोंके लिये तथा जगत्के लिये नव- जीवनका विधान करनेके लिये हैं और वास्तविक रूपमें कल्याणस्वरूप हैं।) भगवान् रुद्र ! आप पर्वतपर रहकर सबका कल्याण करनेवाले हैं। आपका जो पापहारी अघोर ( सौम्य ) स्वरूप है, आप अपने उस कल्याणकारी स्वरूपके द्वारा हमें सब ओरसे प्रकाशित करें। अर्थात् हमारे सम्मुख सदा सब ओर आपका सौम्य मङ्गलमय स्वरूप ही रहे। ये जो आपकी ताम्रवर्ण, हल्की लाल, भूरी, अत्यन्त लाल तथा और भी सहस्रों रुद्रमूर्तियाँ (किरणें) चारो ओर दिशाओंमें व्याप्त है, निश्चय ही हम स्तुतिके लिये उनकी कामना करते हैं। (यहाँ अन्तमें भगवान् रुद्रके सूर्यरूपका निर्देश है) ॥१॥ विलोहित ( अधिक रक्तवर्ण ) नीलकण्ठ भगवान् ! हमने अवतार ग्रहण करते हुए आपको देखा है। आपको (उस अवताररूपमें) या तो गोपोंने देखा है या जल भरनेवाली गोपसुन्दरियोंने देखा है। योगियोंके लिये भी दुर्दर्श आपको (उस श्यामसुन्दर-स्वरूपमें) विश्वके समस्त प्राणियोंने देखा है। उस देखे हुए श्रीकृष्णस्वरूपधारी आपको नमस्कार। (यहाँ श्रुति भगवान् रुद्र एव अवतार-विग्रहोंके एकत्वका निर्देश करती है।) मयूरपिच्छधारी (मयूर- मुकुटी) ! आपको हम नमस्कार करते हैं। आप ही महान्