कथासरित्सागर : प्रथम खण्ड (लम्बक १ से ५)
महाकवि सोमदेव भट्ट द्वारा
स्रोत: कथासरित्सागर : प्रथम खण्ड (लम्बक १ से ५) · बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्, पटना · 1960 (उद्गम)
१८२ कथासरित्सागर
१८२ कथासरित्सागर तमुपागम्य भक्त्या स्वं पूजय प्रापितस्तदम् । येन निर्विघ्नमेवानु स्यादिष्टं पतिमाप्स्यसि ॥५६॥ ततस्तस्या यथाख्यात गच्छन्त्या मोदकतो मया । कया लब्धं भर्त्तारं हि विनायकमभूत्तया ॥५७॥ मया सा प्रत्यबोधाम्भो विमनायन्तथावदत् । तस्मिन्प्रवृत्तेन नास्ति सिद्धिः कार्येह कस्यचित् ॥५८॥ तथा भक्त्याथ तं चण्डयामा वधं गृहम् । इत्युक्त्वा स वयस्या मे वयामस्तथयन्निमाम् ॥५९॥ यक्षदत्तकथा पुरा पुरन्दरनये गणाग्य प्रागुदिष्यति । गान्धारवत्य तत तय च बभूवासुर ॥६०॥ प्राच्यवन्तममुष्य गन्धर्वाणां प्रियाम् । सोऽथ कृत्वा प्राप्य प्राय च सवत्स पतिम् ॥६१॥ ग्रामवत् गुणैर्युक्तं मन्दग्य च प्रीतिम् । स च गन्ध्यां निदद्ध्ये या तिल... गुणत्रयम् ॥६२॥ प्रमत्तस्यापिनो मा च कान्ताविष्टा चिद । द्विज प्रवासं पूर्वं मातङ्गाख्येति ददौ ॥६३॥ च सन्तर्पयेति मन्त्रप्रभावतो ददौ च । तत्र सञ्चारयन्मानं स चकार वपुष्मतः ॥६४॥ भीतासीत वधूहं तीर्थस्नानं जगुर्दृशा । ददातु गच्छतो यस्य दूतं दायान्प्रगृह्यते ॥६५॥ इत्थं स वयस्याभिः सन्तापवन्त... त्वा दृष्ट्वा स प्रमत्तश्च मातङ्गाख्यं पुरं गतः। प्रहस्यैतां रहिते च गुणवद्दारदारकः। अथ सा कस्य कन्यासौ मन्दबुद्धे कथं च सा। न्यहं यद वन्दितुं तीर्थं समं मया। भवितास्य सुता दूतं प्रत्याहवदतो जनैः। यद वन्दितुं तीर्थं विजयाख्यममुं सती। तत्र तस्य द्विजेन्द्रस्य सुतं रूपेणानिन्दितम्
कहकर सहेलियों ने मुझे यह कथा सुनाई ॥५८-५९॥
तृतीय स्तबक १८३ उनकी पूजा कर, तो अवश्य ही अपने अनुकूल पति को प्राप्त करेगी' ॥५६॥ यह सुनकर मैंने अपने स्वाभाविक भोलेपन से सखियों से पूछा कि क्या विनायक (गणेश) की पूजा से कुमारियाँ अपने योग्य पति को प्राप्त करती हैं? ॥५७॥ मेरे पूछने पर उन्होंने कहा- 'तुम क्या कह रही हो? उनकी पूजा के बिना किसी को कोई भी सिद्धि प्राप्त नहीं हो सकती। हम गणपति का प्रभाव तुम्हें बतलाती हैं सुनो।' ऐसा कहकर सहेलियों ने मुझे यह कथा सुनाई ॥५८-५९॥ गणपति की कथा प्राचीन काल में देवता लोग सेनापतित्व के लिए शिवजी के पुत्र को चाहते थे तारकासुर ने इन्द्र को भगा दिया और शिवजी ने कामदेव को दग्ध कर दिया। ऊर्ध्वरेता (आजन्म ब्रह्मचारी) अत्यन्त उग्र एवं लम्बी तपस्या में बैठे हुए शिवजी को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए पार्वती ने तप किया और पुत्र की प्राप्ति एवं कामदेव का पुनर्जन्म माँगा किन्तु उसने कार्य-सिद्धि के लिए गणेशजी के पूजन का स्मरण नहीं किया ॥६०-६२॥ तब अपना अभीष्ट चाहनेवाली पार्वती से शिव ने कहा- 'प्रिये ! सबसे पहले प्रजापति ब्रह्मा के मन से काम देव उत्पन्न हुआ। वह उत्पन्न होते ही मद से बोला किसे उन्मत्त करूँ? तब प्रजापति ने उसका नाम कन्दर्प रख दिया और उससे बोले- 'बेटा तुम्हें अत्यन्त दर्प हो गया है तो एक त्रिनेत्र शिव से अपनी रक्षा करना। कहीं उनसे तुम्हारी मृत्यु न हो'। ब्रह्मा से इस प्रकार समझाया हुआ भी दुष्ट कामदेव मुझे क्षुब्ध करने के लिए आया और मैंने उसे दग्ध कर दिया। वह पुनः देह के साथ जीवित नहीं हो सकता ॥६३-६६॥ तुम्हें तो मैं अपनी ही शक्ति से पुत्र उत्पन्न कर दूंगा। साधारण सांसारिक जनों के समान मुझे कामदेव की प्रेरणा से प्रजोत्पादन-शक्ति की आवश्यकता नहीं है ॥६७॥ जब शिवजी पार्वती से इस प्रकार कह रहे थे तभी उनके सम्मुख ब्रह्मा इन्द्र के साथ प्रकट हुए। उन्होंने स्तुति करके शिवजी से तारकासुर से शान्ति के लिए प्रार्थना की। शिवजी ने भी पार्वती की कोख से सन्तान उत्पन्न करना स्वीकार किया ॥६८-६९॥
१८४ कथासरित्सागर
१८४ कथासरित्सागर अनुमेने च कामस्य जन्म पत्नि देहिनाम्। सङ्गविच्छेङ्करस्यार्थममूर्त्संन्यैव तद्गिरा ॥७०॥ ददौ च निजचित्तेऽपि सोऽवकाशं मनोभुवः । तेन तुष्टो ययौ धाता मुदं पाप च पार्वती ॥७१॥ ततो यातेषु दिवसेष्वेकदा रहसि स्थितः । सिषेवे सुरतक्रीडामुमया सह शङ्करः ॥७२॥ कुमारसम्भवकथा यदा नाभूद्रतस्तोष्य गतष्वब्दशतेष्वपि । तदा तदुपमर्देन चकम्पे भुवनत्रयम् ॥७३॥ ततो जगन्नाशभयाद्रतविघ्नाय धूर्जतेः । वह्निं स्मरन्ति स्म सुराः पितामहनिदेशतः ॥७४॥ सोऽप्यग्निः स्मृतमात्रः सन्नभ्युपेत्य मदनान्तकम्। मत्वा पलाय्य तैर्भ्यः प्रविवेश जलान्तरम् ॥७५॥ तत्तेजोदह्यमानाश्च तत्र भेका दिवौकसाम् । विचिन्वतां शशंसुस्तमग्निमन्तर्जलस्थितम् ॥७६॥ ततस्ताननभिव्यक्तवाचः शापेन तत्क्षणम् । मकान्कृत्वा तिरोभूय भूयोऽग्निमन्वर ययौ ॥७७॥ तत्र तं कोटरान्तस्थं देवाः शम्बूकरूपिणम् । प्रापुगशकाख्यातं स कयां दर्शनं ददौ ॥७८॥ कृत्वा जिह्वाविपर्यास शापेन शुकदन्तिनाम् । प्रविपेदे च देवानां स कायं तैः कृतस्तुतिः ॥७९॥ गत्वा च स्वोष्मणा सोऽग्निनिवार्य सुरताच्छिवम् । पापभीरया प्रणम्यास्र देवकार्यं व्यबवयत् ॥८०॥ शर्वोऽप्यारूढवेगोऽसौ तस्मिंस्वीयं स्वभावधे । तद्वि धारयितुं शक्तो न वह्निर्नाम्बिकापि वा ॥८१॥ न मया तनयस्त्वत्तः सम्प्राप्त इति भाविनीम् । खेदकोपाकुलां देवीमित्युवाच ततो हरः ॥८२॥ विघ्नोऽत्र तव जातोऽयं विना विघ्नेशपूजनम् । तदद्यम येनाशु बहुलो नो जनिता सुतः ॥८३॥
तृतीय लम्बक १८४
तृतीय लम्बक १८४
और ब्रह्मा के कहने पर प्राणियों के चित्त में कामदेव का जन्म होना भी स्वीकार किया जिससे सृष्टि का विच्छेद न हो। उन्होंने अपने चित्त में भी कामदेव का स्थान दिया। इससे प्रसन्न होकर ब्रह्मा चले गये और पार्वती प्रसन्न हुईं॥७०-७१॥
कुछ दिन व्यतीत होने पर एक बार एकान्त में शिव-पार्वती का समागम हुआ ॥७२॥
स्वामि कार्त्तिकेय की उत्पत्ति
सैंकड़ों वर्ष व्यतीत होने पर भी क्रीड़ा समाप्त न हुई प्रत्युत उससे तीनों लोक काँप गये। संसार के नाश के भय से शिव की क्रीड़ा में विघ्न डालने के लिए देवताओं ने ब्रह्मा की आज्ञा से अग्नि का स्मरण किया। स्मरण करते ही उपस्थित हुआ अग्नि शिवजी के भीषण क्रोध का स्मरण करके देवताओं से भागकर जल में जा छिपा ॥७३-७५॥
जल में अग्नि के ताप से तप्त हुए मेंढकों ने अग्नि को खोजते हुए देवताओं से जल में छिपे अग्नि का पता बता दिया ॥७६॥
अग्नि मेंढकों को अस्पष्ट वाणी-शक्ति हीन का शाप देकर और छिपकर मन्दराचल पर चला गया। वहाँ देवताओं ने वरुण के डर से शम्भूक (घाघा) के रूप में उस अग्नि को देखा। वहाँ उसने मन्दुक नाम से देवताओं को दर्शन दिया ॥७७-७८॥
अग्नि ने शुकों की जिह्वा का उलटा का रूप दिया और देवताओं के स्तुति करने पर अग्नि ने देवताओं के कार्य को स्वीकार कर लिया ॥७९॥
अग्नि ने जाकर अपनी प्रभों से शिवजी को काम-क्रीड़ा से विरत करके और प्रणाम करके देवताओं का कार्य निवेदन किया। प्रसन्न होकर शिवजी ने बहिर् में ही अपना वीर्य स्खलित कर दिया क्योंकि उसे पार्वती और अग्नि दोनों ही धारण करने में असमर्थ थे ॥८०-८१॥
'दैव मुझपर कुपित होकर पुत्र नहीं प्राप्त किया—'यह कहती हुई पार्वती को शिव ने कहा—॥८२॥
'इस वीर्य के बिन्दुओं (कणों) का गुहक के रूप में एक विघ्न-हर्ता उत्पन्न हुआ। इसलिए तपस्या पूरा होने पर भविष्य में हम दोनों का पुत्र उत्पन्न होगा' ॥८३॥ २४
१८६ कथासरित्सागर
१८६ कथासरित्सागर इत्युक्ता शम्भुना देवी चक्रे विघ्नेश्वरार्चनम्। अनलोऽपि सगर्भोऽभूत्तेन वीर्येण धूर्जटे ॥८४॥ ससर्ज शाम्भवं बिभ्रत्स सदा दिवसेष्वपि। अन्तःप्रविष्टतिग्मांशुरिव सप्ताश्विरावभौ ॥८५॥ ऊढवांश्च गङ्गायां सत्तजः सोऽथ दुःसहम्। गङ्गानयज्जन्मेरौ वह्निकुण्डे हराज्ञया ॥८६॥ तत्र संरक्ष्यमाणः सन् स गर्भः शाम्भवोऽग्नौ। निसृत्याब्दमहस्रेण कुमारोऽभूत्षडाननः ॥८७॥ ततो गौरीनियुक्तानां कृतिकानां पयोधरान्। षण्णां षड्भिर्मुखैः पीत्वा स्वल्पैः स ववृधे दिनैः ॥८८॥ अत्रान्तरे देवराजस्तारकासुरनिर्जितः। शिश्रिये मेरुशृङ्गाणि दुर्गाण्युज्झितसङ्गरः ॥८९॥ देवाश्च साकमृषिभिः षण्मुखं शरणं ययुः। षण्मुखोऽपि सुरान् रक्षन्नासीत्तैः परिवारितः ॥९०॥ तद्बुद्ध्वा हारितं मत्वा राज्यमिन्द्रोऽथ चुक्रुधे। योधयामास गत्वा च कुमारं स समत्सरः ॥९१॥ तद्वज्राभिहतस्याङ्गात् षण्मुखस्योद्बभूवतुः। पुंसौ शाखविशाखाख्यावुभावतुलतेजसौ ॥९२॥ सपुत्रं च तमाक्रान्तशास्त्रस्तत्तुपराक्रमम्। उपेत्य तनयं शर्वः स्वयं युद्धादवारयत् ॥९३॥ जातोऽसि तारकं हन्तुं राज्यं चन्द्रस्य रक्षितुम्। तत्कुरुष्व निजं कार्यमिति चनं शशास सः ॥९४॥ ततः प्रणम्य प्रीतेन तत्क्षणं वृत्रवैरिणा। सैनापत्याभिषेकोऽस्य कुमारस्योपचक्रमे ॥९५॥ स्वयमुत्क्षिप्तकलशस्तब्धबाहुरभूत्तदा । ततः शक्रः शुभमगावथेनमवदच्छिवः ॥९६॥ न पूजितो गजमुखः सेनान्यं वाञ्छता त्वया। समैव विघ्नो जातस्ते तत्कुरुष्व तदर्चनम् ॥९७॥ तच्छ्रुत्वा सतथा कृत्वा मुक्तबाहुः शचीपतिः। अभिषेकोत्सवं सम्यक्सेनान्ये निरवर्तयत् ॥९८॥
तृतीय लम्बक १८७
तृतीय लम्बक १८७ शिवजी से इस प्रकार कही गई पार्वती ने विघ्ननाशक गणेश का पूजन किया और उस शिवजी के अमोघ वीर्य से अग्नि को गर्भ रह गया॥८४॥ शिवजी के तेज को धारण किये हुए अग्नि ऐसा चमक रहा था जैसे सूर्य के तेज के अन्दर प्रविष्ट होने से आग चमकती है॥८५॥ कुछ समय के अनन्तर अग्नि ने उस अगाध शिव के तेज को गंगा में वमन करके गिरा दिया और गंगा ने शिव की आज्ञा से उसे सुमेरु पर्वत पर वह्नि-कुंड में छोड़ दिया॥८६॥ वहाँ पर शिवजी के गणों से रक्षा किया जाता हुआ वह तेज एक हजार वर्ष के अनन्तर छह मुखवाले कुमार के रूप में उत्पन्न हुआ॥८७॥ तब गौरी (पार्वती) के द्वारा नियुक्त छह कृत्तिकाओं के स्तनों से छहमुखों द्वारा दूध पीकर वह कुमार कुछ दिनों में बड़ा हो गया॥८८॥ इसी बीच तारकासुर से भगाया हुआ इन्द्र युद्ध छोड़कर सुमेरु पर्वत की घाटियों में छिप रहा था॥८९॥ ध्वनियों के साथ देवगण षङ्मुख कुमार की शरण में गये कुमार ने भी उनकी रक्षा की॥९०॥ यह जानकर और राज्य को हारा हुआ समझकर इन्द्र को क्षोभ हुआ और उसने ईर्ष्या- युक्त होकर कुमार से युद्ध किया॥९१॥ इन्द्र के वज्र के प्रहार से षण्मुख के अंग से शाख और विशाख दो अनुपम तेजस्वी बालक उत्पन्न हुए॥९२॥ पुत्रों के साथ इन्द्र के पराक्रम को दबाते हुए बालक षण्मुख को देखकर शिवजी स्वयं आये और उसे बड़े यत्न से शांत किया और कहा—तुम तारकासुर को मारने और इन्द्र की रक्षा करने के लिए उत्पन्न हुए हो इसलिये उसी अपने यथार्थ कार्य को करो ॥ ९३-९४॥ इसी समय प्रसन्न हुए इन्द्र ने कुमार का सेनाधिपत्य के लिए अभिषेक किया ॥ ९५॥ अभिषेक के लिए कलश उठाते हुए इन्द्र का हाथ जड़ रह गया तब इन्द्र को क्षोभ हुआ। यह देखकर शिवजी ने कहा—'इन्द्र ! तुमने सेनापति का निर्वाचन करते हुए गणेश की पूजा नहीं की थी उसी से यह विघ्न हुआ अब उनका पूजन करो ॥ ९६-९७॥ ऐसा सुनकर गन्ध-पुष्प आदि द्वारा इन्द्र ने गणेश को पूजे और कुमार के सेनापत्य का अभिषेक निर्विघ्न हुआ॥ ९८ ॥
१८८ कथासरित्सागर
१८८ कथासरित्सागर ततो जघान नचिरात् सेनानीस्तारकासुरम्। ननन्दुः सिद्धकार्याश्च देवा गौरी च पुत्रिणी ॥१९९॥ तदेवं देवि धेयानामपि सन्ति न सिद्धयः। हेरम्बेऽनर्चिते तस्मात्पूजयन वराधिनी ॥२००॥ इत्युक्ताऽहं वयस्याभिस्तानेकान्तबसिमम्। आर्यपुत्र पुरा गत्वा विघ्नराजमपूजयम् ॥२०१॥ पूजावसाने चापश्यमकस्माद् गगनाङ्गणे। उत्पत्य विहरन्तीस्ताः स्वसखीर्निजसिद्धितः ॥२०२॥ तद्दृष्ट्वा कौतुकाद् व्योम्नः समाहूयावतार्य च। मया सिद्धिस्वरूपं ताः पृष्टा सद्योऽब्रुवन्निदम् ॥२०३॥ इमा नृमांसाशनजा डाकिनीमन्त्रसिद्धयः। कालरात्रिरिति ख्याता ब्राह्मणी गुरुरत्र नः ॥२०४॥ एवं सखीभिरुक्ताहं खेचरी सिद्धिलोभ्रपा। नृमांसाशनभीता च क्षणमासं संशया ॥२०५॥ अथ तत्सिद्धिलुब्धत्वादवोचं ताः सखीरहम्। उपदेशो ममाप्यद्य युष्माभिर्दाप्यतामिति ॥२०६॥ ततो मद्यभ्यर्थनया गत्वा तत्क्षणमेव ताः। आनिन्युः कालरात्रिं तां तत्रैव विकटाकृतिम् ॥२०७॥ मिलद्भ्रुवं कातराक्षीं व्युच्छिन्नपिष्टनासिकाम्। स्थूलगण्डां कराळोष्ठीं दन्तुरां दीर्घकन्धराम् ॥२०८॥ लम्बस्तनीमुदरिणीं विदीर्णोत्फुल्लपादुकाम्। धात्रा वैरूप्यनिर्माणवैदग्धीं दर्शिनामिव ॥२०९॥ सा मां पादानतां स्नातां कृतविघ्नेश्वरार्चनाम्। विवस्त्रां मण्डले भीमा भैरवार्चामकारयत् ॥२१०॥ अभिषिच्य च सा मह्यं तांस्तान् मन्त्रान्निजाञ् ददौ। भक्षणाय नृमांसं च देवार्चनबलीकृतम् ॥२११॥ जातमन्त्रगणा भुक्तमहामांसा च तत्क्षणम्। निरम्बरेवोत्पतिता समन्तादहमम्बरम् ॥२१२॥ कृतक्रीडावतीर्याथ गगनाद् गुर्वनुज्ञया। गताऽभूवमहं देव कन्यकान्तःपुरं निजम् ॥२१३॥
तृतीय लम्बक १८९
तृतीय लम्बक १८९ तदनन्तर सेनापति षण्मुखकुमार ने शीघ्र ही तारकासुर को मारा। देवतागण प्रसन्न हुए और पार्वती ने अपने को पुत्रवती माना॥९९॥ तो बिना गणेश-पूजन के देवताओं को भी सिद्धि सम्भव नहीं। इसलिए, तू भी उचित पति की प्राप्ति के लिए उनका पूजन कर॥१००॥ सखियों से इस प्रकार कही गई मैंने बगीचे के एकान्त स्थान में स्थित विघ्नराज की पूजा की थी। पूजा के अन्त में मैंने अकस्मात् देखा कि मेरी सखियां अपनी सिद्धि के प्रभाव से उछलकर आकाश में पक्षियों के समान उड़ रही हैं॥१०१-१०२॥ यह देखकर आश्चर्य से मैंने उन्हें बुलाकर और नीचे उतारकर पूछा कि यह क्या है? तब उन्होंने तुरन्त कहा—मनुष्य का मांस खाने से प्राप्त होनेवाली ये डाकिनी-मन्त्रों की सिद्धियां हैं। कालरात्रि नाम की ब्राह्मणी इस विषय में हमारा गुरु है। आकाश में चलने की सिद्धि के लिए साध्य होने पर मानव-मांस खाने से भयभीत मैं कुछ समय तक सोचती रही। किन्तु उस सिद्धि का लोभ न रोक सकी और सखियों से बोली कि मुझपर यह दीक्षा मुझे दिलवाओ॥१०३-१०६॥ तब मेरी प्रार्थना पर वे मेरी सहेलियां उसी समय विकट आकृतिवाली कालरात्रि को बुला लाईं। उस कालरात्रि का विकट रूप था—जैसे भिंची हुई भौंहें, भींची आँखें, धँसी हुई चिपटी नाक, फूले लटके हुए स्तन, फूला हुआ पेट, फटे और फूले पाँव, मानों विधाता ने कुरूपता के निर्माण में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया हो ॥१०७-१०९॥ पैरों पर झुकी हुई और स्नान करके गणेश का पूजन किये हुए मुझे नंगी करके वह कालरात्रि मंडल के बीच बैठकर भैरव की पूजा करने लगी॥११०॥ तदनन्तर मेरा अभिषेक करके उसने उन मन्त्रों की दीक्षा दी और देवताओं द्वारा भोग लगाया हुआ मनुष्य का मांस मुझे खाने के लिए दिया॥१११॥ मन्त्रों की दीक्षा लेकर और मनुष्य के मांस का भक्षण करके मैं तभी ही सखियों के साथ आकाश में उड़ने लगी॥११२॥ इस प्रकार आकाश में सैर-कूद करके गुरु की आज्ञा से भूमि पर उतरकर मैं अपने निवास- स्थान पर गई॥११३॥
११ कथासरित्सागर
११ कथासरित्सागर एव बाल्येऽपि जाताहं डाकिनीचक्रवर्तिनी। भक्षितास्तत्र चास्माभि समेत्य बहवो नराः ॥११४॥ कालरात्र्याः कथा अस्मिन्कथान्तरे चैतां महाराज ! कथां शृणु। विष्णुस्वामीत्यभूत्तस्याः कालरात्र्याः पतिर्द्विजः ॥११५॥ स च तस्मिन्नुपाध्यायो देशे नानादिगागतान्। शिष्यानध्यापयामास वेदविद्याविशारदः ॥११६॥ शिष्यमध्ये च तस्यैको नाम्ना सुन्दरको युवा। बभूव शिष्यः शीलेन विराजितवपुर्गुणैः ॥११७॥ तमुपाध्यायपत्नी सा कालरात्रिः कदाचन। वव्रे रहसि कामार्ता पत्यौ क्वापि बहिर्गते ॥११८॥ नूनं विस्पर्धिकं हासने क्रीडति स्मरः। यत्सानवेक्ष्य स्वं रूपं चक्रे सुन्दरकस्पृहाम् ॥११९॥ स तु सर्वात्मना नैच्छद्भर्त्स्यमानोऽपि विप्लवम्। स्त्रियो यत्ना विषहन्तां निष्कम्पं तु सतां मनः ॥१२० ॥ ततः साऽपसृते तस्मिन्कालरात्रिः क्रुधा तदा। स्वमङ्गं पाटयामास स्वयं दशननक्षतैः ॥१२१॥ विकीर्णवस्त्रकेशान्ता रुदती तावदास्त च। गृहं यावदुपाध्यायो विष्णुस्वामी विवेश सः ॥१२२॥ प्रविष्टं तमवादीच्च पश्य सुन्दरकेण मे। अवस्था विहिता स्वामिन् बलात्कारामिलाषिणा ॥१२३॥ तच्छ्रुत्वा स उपाध्यायः क्रुधा जज्वल तत्क्षणम्। प्रत्ययः स्त्रीषु मुष्णाति विमर्शं विदुषामपि ॥१२४॥ सायं च तं सुन्दरकं गृहप्राप्तं प्रभाष्य सः। सशिष्यो मुष्टिभिः पादैर्लगुडैश्चाप्यताडयत् ॥१२५॥ किं च प्रहारनिश्चेष्टं शिष्यानादिश्य तं बहिः। त्याजयामास रथ्यायां निरपेक्षतया निशि ॥१२६॥ ततः शनैः सुन्दरकः स निशानिलवीजितः। तमोभिभूतमात्मानं पश्यन्नेवमचिन्तयत् ॥१२७॥
तृतीय लम्बक १२१
तृतीय लम्बक १२१ महाराज ! इस प्रकार डाकिनियों की चक्रवर्तिनी होकर मैंने सहेलियों के साथ बहुत-से मनुष्यों का मांस खाया ॥११४॥ कालरात्रि की कथा महाराज ! इसी कथा के बीच एक और कथा सुनो। हमारी उस गुरुपत्नी कालरात्रि का पति विष्णुदत्त नाम का ब्राह्मण था। वह एक प्रसिद्ध अध्यापक और वेद-विद्या विशारद था और दूर-दूर देश से आते हुए शिष्यों को पढ़ाता था ॥११५-११६॥ विष्णुदत्त के शिष्यों में सुन्दरक नामक एक युवक शिष्य था जो बहुत ही विनयी और सदाचारी था॥११७॥ एक बार विष्णुदत्त की पत्नी उस कालरात्रि ने मोहित कर एकान्त में सुन्दरक से अनुचित प्रस्ताव किया जबकि उसके पति कहीं बाहर चले गये थे ॥११८॥ यह सच है कि हँसने योग्य कुरूप व्यक्तियों से कामदेव क्रीड़ा करता है अर्थात् हास्य करता है। तभी तो कुरूपा कालरात्रि ने अपने रूप को न देखकर सुन्दरक को चाहा ॥११९॥ प्रार्थना करने पर भी सुन्दरक ऐसा कुकृत्य करना नहीं चाहता था। स्त्रियाँ चाहे जितनी चेष्टाएँ करें किन्तु सज्जनों का मन हिलता नहीं ॥१२० ॥ सुन्दरक के हाथ न लगने पर कालरात्रि ने क्रोध से दाँतों और नखों से अपने अंगों को काटा और नोंच-खसोट डाला ॥१२१॥ वह कपड़ों और बालों को बिखेरे हुए रो रही थी। उसी बीच उसका पति विष्णुस्वामी घर आया ॥१२२॥ उसके आते ही उसने पति से कहा—'देखो बलात्कार करने की चेष्टा में सुन्दरक ने मेरी यह हालत बना डाली है' ॥१२३॥ यह सुनकर अध्यापक विष्णुस्वामी क्रोध से जल उठा। सत्य है, स्त्रिया पर विश्वास करना विद्वानों की भी विचार-शक्ति को नष्ट कर देता है ॥१२४॥ सायंकाल सुन्दरक के घर आने पर विष्णुस्वामी ने अपने अन्य शिष्यों के साथ उसे दौड़ा- कर मुक्कों लातों और डंडों से खूब पीटा ॥१२५॥ मार खाकर बेहोश सुन्दरक को गुरु ने रात में बाहर गली में लापरवाही से फेंकवा दिया ॥१२६॥ रात की ठंडी वायु से होश में आये सुन्दरक ने अपनी अवस्था को देखा और वह सोचने लगा ॥१२७॥
१९२ कथासरित्सागर
१९२ कथासरित्सागर अहो स्त्री प्रेरणा नाम रजसा सङ्क्षिपतात्मनाम्। पुंसां वात्येव सरसामाशयक्षोभकारिणी ॥१२८॥ यन्मामविचार्य वृद्धोऽपि विद्वानपि स सत्कथा। अवितक्रोधादुपाध्यायो विरुद्धमवरोधयि ॥१२९॥ अथवा दैवममिहाप्यसृष्टविदुषामपि। कामक्रोधौ हि विप्राणां मोक्षद्वारार्गलावभौ ॥१३०॥ तथा हि किं न मुनयः स्वदारभ्रंशशङ्किनः। ददृशूखल पूर्वमपि शर्वाय शुकृयुः ॥१३१॥ स घनं विविशुर्देवं कृतदारपरिग्रहम्। उमाय दर्शयिष्यन्तमृषीणामप्यशान्तताम् ॥१३२॥ दत्तशापञ्च ते सद्यस्त्रिजगल्लोभकारिणम्। बुद्ध्य स व्यमीनस्तं समयं शरणं ययुः ॥१३३॥ तन्मे वामरोगाशिरिपुप्रदूषणकञ्चितम्। मुनयोऽपि विमुह्यन्ति धोधियेषु वयञ्च काः ॥१३४॥ इति सुन्दरमभ्यस्य ध्यायन्त्युत्थायिनि। आप्तस्य पूज्यगोत्रात् हर्म्यं तस्यो समागम ॥१३५॥ गतास्तं यावस्य शतं तिक्षुष्यन्ति। मानमत्रयं हर्म्यं गा कालशत्रिमपरो ॥१३६॥ आकृष्यवाष्पका मुशातवास्त्रीणा। नयनामतशतान्ता हशिनोपपगङ्गुता ॥१३७॥ तां दृष्ट्वा तान्ता तत्र सान्त्वयितुमुपागतम्। गम्भीरं मयान् शाब्दान् प्राप्तं मृत्युरिवापरः ॥१३८॥ तमन्यमाहिता भाप त दृन्ता न सा ततः। भग्नांगच्छित्रशूलंकेवान् निमूर्च्छिताम् ॥१३९॥ अथान्तिजनस्य गा परिक्ष गासीत्ततः। साऽप्यपि गतोशाय्यैर्येशान्तरम् ॥१४०॥ त च यत्र स उपा० गत्वा गन्तव्यता। साऽपि नक्तं मयणा स्थित्वाऽतीती द्वयोः ॥१४१॥ १ मैथुनम् तथा स्नानं श्रेष्ठतमं ।
तृतीय लम्बक ३२१
तृतीय लम्बक ३२१ जिस प्रकार आँधी निर्मल जलवाले तालाबों को क्षुब्ध और मलिन कर देती है, उसी प्रकार स्त्री की प्रेरणा रजोगुणी पुरुषों के निर्मल हृदय को क्षुब्ध कर डालती है। इसी कारण मूढ़ और विद्वान् गुरु ने बिना विचारे अति क्रोध से मेरे विरुद्ध भयंकर व्यवहार किया ॥१२८-१२९॥ यह भी बात है कि इस सृष्टि के आरम्भ काल से ही मोक्ष-मार्ग के विरोधी काम और क्रोध ब्राह्मणों में दैवयोग से प्रकृति-सिद्ध होते हैं ॥१३० ॥ जैसे पूर्वकाल में अपनी स्त्रियों के नष्ट होने की शंका से देवदारु-वन में मुनिगण शिवके ऊपर क्रुद्ध हो गये थे। उन्होंने पार्वती को ऋषियों की अमान्यता दिखलाते हुए क्षपणक रूप धारी शिव को नहीं पहिचाना। शिवजी के शाप देने पर तीनों जगत् को हिला देनेवाले शिवजी को पहचान करके वे लोग फिर शिवजी की शरण में गये ॥१३१-१३३॥ इस प्रकार काम क्रोध आदि छह शत्रुओं से ठगे हुए ऋषिगण भी जब मोहित हो जाते हैं तब वेदपाठी ब्राह्मणों की तो बात ही क्या ? ॥१३४॥ इस प्रकार सोचता हुआ सुन्दरक रात को चोर डाकुओं के भय से पास की सूनी गोशाला में जाकर ठहरा ॥१३५॥ वह गोशाला के एक कोने में अभी बैठ ही रहा था कि उस मकान में कालरात्रि आ पहुँची ॥१३६॥ वह छुरी लिए हुए भीषण फूत्कार करती हुई आँखों और मुख से आग की ज्वाला फेंक रही थी और अनेक डाकिनियों के झुंड के साथ थी ॥१३७॥ इस प्रकार आई हुई कालरात्रि को देखकर डरा हुआ सुन्दरक राक्षसों का नाश करने- वाले मन्त्रों का जप करने लगा ॥१३८॥ उसके मन्त्र-जप से मोहित कालरात्रि ने भय से एक कोने में छिपुड़े हुए उसे नहीं देखा ॥१३९॥ तदनन्तर डाइन सहेलियों के साथ उस कालरात्रि ने उड़ने का मन्त्र पढ़ा और गौओं के बाड़े के नाल उड़कर आकाश-मार्ग से उज्जयिनी चली गई। उसी समय सुन्दरक ने सुनकर उसके मंत्र को जान लिया ॥१४०-१४१॥ ५
१६४ कथासरित्सागरे
१६४ कथासरित्सागरे तत्रावतार्य हर्म्ये सा मन्त्रत शाकवाटकम्१ । गत्वा श्मशाने चिक्रीड डाकिनीचक्रमध्यगा ॥१४२॥ सत्वाण च शुषात्रास्तं शाकवाटेऽवतीय सः । तत्र सुन्दरकदचकं वृत्तिमूलाठमूलकं ॥१४३॥ कृतक्षुत्प्रतिघातेऽस्मिन्प्राग्वद् गोबाटमाथिते । प्रत्ययायौ कालरात्री रात्रिमध्ये निकेतनात् ॥१४४॥ सतोऽधिरूढगोबाटा पूर्ववन्मन्त्रसिद्धितः । आकाशेन सक्षिप्या सा निधि स्वगृहमाययौ ॥१४५॥ स्वापयित्वा यथास्थानं तच्च गोबाटवाहनम् । विसृज्यानुचरीस्ताश्च शय्यावश्म विवेश सा ॥१४६॥ सोऽपि सुन्दरको नीत्वा तां निशां बिघ्नविस्मितः । प्रभाते त्यक्तगोबाटो निकटं सुहृदां ययौ ॥१४७॥ तत्राख्यातस्ववृत्तान्तो विषद्यगमनोन्मुखः । तै समाश्वासितो मित्रैस्तन्मध्य स्थितिमग्रहीत् ॥१४८॥ उपाध्यायागृहं त्यक्त्वा मुञ्जानो सत्रसद्मनि । उवास तत्र विहरन् स्वच्छन्दं सखिभिः सह ॥१४९॥ एकदा निर्गता क्रेतुं गृहोपकरणानि सा । ददर्श स सुन्दरकं कालरात्रिः किलापणे ॥१५०॥ उपेत्य च जगादैनं पुमरेव स्मरातुरा । मज सुन्दरकाद्यापि मां त्वदायत्तजीविताम् ॥१५१॥ एवमुक्तस्तया सोऽय साधु सुन्दरकोऽब्रवीत् । मैव वादीनं धर्मोऽय माता मे गुरुपत्न्यसि ॥१५२॥ ततोऽब्रवीत्कालरात्रिधमं चब्रुवेरिस वेहि तत् । प्राणामे प्राणदानाद्धि धर्मं कोऽम्यधिको भवत् ॥१५३॥ अथ सुन्दरकोऽब्रावीन्मातर्मैव वृथा हृदि । गुरुन्स्याभिगमनं कुत्र धर्मो भविष्यति ॥१५४॥ एव निराकृता तेन तजयन्ती च तं रुषा । पाटयित्वा स्वहस्तेन स्वोत्तरीयमगाद् गृहम् ॥१५५॥ पश्य सुन्दरकेणैव धाविन्जा पाटितं मम । इत्युवाच पतिं तत्र दर्शयित्वोत्तरीयक्म् ॥१५६॥ १ शाकवाटकः = शाकस्थितिस्यानम् ।
तृतीय लम्बक १९५
तृतीय लम्बक १९५ वहाँ (उज्जैन में) मन्त्र से उसने उस मकान को एक ग्राम के बाड़े में उतारा और वहाँ से श्मशान में जाकर डाइनियों के साथ क्रीड़ा करने लगी ॥१४२॥ उसी समय भूख लगने पर सागवाड़े में उतर कर सुन्दरक ने वहाँ से उखाड़ी हुई मूलियों से भूख शान्त की ॥१४३॥ भूख मिटाकर सुन्दरक फिर पहले के समान गोबाट में जाकर बैठ गया। कालरात्रि भी रात को आई और पहले के समान शिष्याओं के साथ मन्त्र-सिद्धि के बल से गोबाट को उड़ाकर अपने घर आ गई ॥१४४ १४५॥ गोबाट को पुनः अपने स्थान पर रखकर शिष्याओं को भेजकर वह अपने शयनागार में चली गई ॥१४६॥ विघ्नों से चकित सुन्दरक ने वह रात किसी प्रकार बिताई। प्रातः काल गोबाट को छोड़ कर अपने मित्रों के समीप गया। उनसे अपना वृत्तान्त सुनाकर वह विदेश जाने के लिए तैयार हुआ किन्तु मित्रों के समझाने-बुझाने से उसने वहीं रहना स्वीकार किया ॥१४७-१४८॥ गुरु-गृह को छोड़कर वह मठ (सभामठ) में भोजन करने लगा और मित्रों के साथ स्वतन्त्रतापूर्वक विहार करने लगा ॥१४९॥ एक बार वह कालरात्रि घर का सामान खरीदने के लिए निकली और उसने बाजार में सुन्दरक को देखा और निकट जाकर कहा—'हे सुन्दरक ! काम से पीड़ित मुझे अब भी स्वीकार कर लो मेरा जीवन सदा के लिए तुम्हारे अधीन है' ॥१५०-१५१॥ उसके ऐसा कहने पर वह सज्जन सुन्दरक बोला—'माता ऐसा न कहो। गुरुपत्नी का गमन करना धर्म नहीं है। तुम मेरी माता और गुरुपत्नी हो' ॥१५२॥ कालरात्रि फिर बोली—'यदि तुम धर्म पर ध्यान देते हो तो मेरे प्राणों की रक्षा करना भी महान् धर्म है ॥१५३॥ तब सुन्दरक बोला—'माता हृदय में ऐसी बात न लाओ। गुरुपत्नी का गमन करना कहाँ का धर्म है ? ॥१५४॥ इस प्रकार उससे तिरस्कृत कालरात्रि उस कामाग्नी हुई अपने हाथ से अपनी चादर फाड़कर घर चली गई और पति से बोली—'देखो सुन्दरक ने मेरी यह दशा की है ॥१५५ १५६॥
१९६ कथासरित्सागर
१९६ कथासरित्सागर स च तस्याः पतिः क्रोधाद् गत्वावध्यमुदीर्य च। अग्रे सुन्दरकस्याशु वारयामास भोजनम्॥१५७॥ ततः सुन्दरकः सद्यस्तद्वेश्म त्यक्तुमुद्यतः। जानन्नुत्पतनं व्योम्नि मन्त्रं गोवाटशिक्षितम्॥१५८॥ ततोऽवरोहेऽप्यपरं शिक्षितुं धृतविस्मितम्। सदेवं शून्यगोवाटहर्म्यं निशि पुनर्ययौ॥१५९॥ तत्र तस्मिन् स्थितः प्राग्वत्कालरात्रिरुपेत्य सा। तमथोत्पत्य हर्म्यस्था व्योम्नैवोज्जयिनीं ययौ॥१६०॥ तत्रावतार्य मन्त्रेण गोवाटं चारुवाटके। जगाम रात्रिचर्यायै पुनः सा पितृकाननम्॥१६१॥ तं च सुन्दरको मन्त्रं भूयः श्रुत्वापि नाग्रहीत्। विना हि गुर्वादेशेन सम्पूर्णा सिद्धयः कुतः॥१६२॥ ततोऽन्नं भुक्त्वा कतिचिन्मूलकान्यपराणि च। नेतुं प्रक्षिप्य गोवाटे तत्र तस्थौ स पूर्ववत्॥१६३॥ अथेत्यारूढगोवाटा सा गत्वा नभसा निशि। विवेश काञ्चीं स्वं सद्यः स्थापितवाहना॥१६४॥ सोऽपि सुन्दरकः प्रातर्गोवाटात्रिर्गतस्ततः। ययौ भोजनमूल्यार्थी विपणीमाप्तमूलकः॥१६५॥ विक्रीणानस्य तस्यात्र मूलकं राजसेवकाः। मानणीया विना मूल्यं जहृर्द्दृष्ट्वा स्ववेशजम्॥१६६॥ ततः स कलहं कुर्वञ्जघ्नेऽथ सुहृदनुद्रुतः। पाषाणघातदायीति राजान्तेस्तैरनीयत॥१६७॥ मारुबालकचमानीय क्वायङ्कुब्जोऽत्र मूलकम्। विक्रीणीषे सवेरयेष पृष्टोऽस्माभिर्न जल्पसि॥१६८॥ हन्ति प्रत्युत पाषाणैरित्युक्तस्तं शठं नृपः। तं तदद्भुतमप्राक्षीत्ततस्तत्सुहृदोऽब्रुवन्॥१६९॥ अस्माभिः सह यद्येष प्रासादमधिरोप्यते। तदेतत्कौतुकं देव कृत्स्नं जल्पति नान्यथा॥१७०॥ तथेत्यारोपितो राज्ञा संप्रासादोऽस्य पश्यतः। उत्पपात स मन्त्रेण सद्यः सुन्दरको नभः॥१७१॥
तृतीय लम्बक १९७
तृतीय लम्बक १९७ यह सुनकर उसके पति ने क्रोध से जाकर उसके वंश की घोषणा की और सत्र में उसका भोजन बन्द करा दिया॥१५७॥ गोबाट में सीखे हुए उड़ने के मन्त्र को जानता हुआ सुन्दरक उस नगर को छोड़कर जाने को उद्यत हुआ किन्तु उतरने का मन्त्र नही जानता था जो सुनने पर भी भूल गया था। उसे पुनः सीखने के लिए वह फिर उसी सूने गौ-बाड़े में गया ॥१५८-१५९॥ जब वह उस बाड़े में छिपकर बैठा था तब पहले के समान कालरात्रि वहां आई और मकान-सहित उड़कर उज्जैन गई॥१६०॥ वहां पर मन्त्र के प्रभाव से बाड़े के गोबाट को उतारकर रात कामृत्य करने के लिए फिर शमशान में गई॥१६१॥ सुन्दरक ने आकाश से उतरने का मन्त्र सुनकर भी याद नहीं किया गुरु के उपदेश के बिना मन्त्र-सिद्धि कैसे पूरी हो सकती है॥१६२॥ वहां पर उसने पहले के समान मूलियां खाई और कुछ ले जाने के लिए वहीं रख ली और पहले के समान छिप गया॥१६३॥ तदनन्तर कालरात्रि उस गोबाट-रूपी वाहन पर चढ़कर अपने नगर में आई और बाहन को वैसे ही रखकर अपने घर चली गई॥१६४॥ वह सुन्दरक भी सबेरे गोबाट से निकलकर मूलियों को बेचकर भोजन का दाम प्राप्त करने के लिए बाजार में गया॥१६५॥ जब वह मूली बेच ही रहा था तब मालवा की मूलियां बताकर मालवा के सिपाहियों ने अपने देश की बताकर उससे मूलियां छीन लीं॥१६६॥ उनसे झगड़ते हुए सुन्दरक को उसके मित्रों के साथ सिपाही उसे राजा के समीप ले गये ॥१६७॥ उन दुष्ट सिपाहियों ने राजा से कहा—'हमलोग उससे पूछते हैं कि तुम मालवा से मूली लाकर वत्रीश में कैसे बेचते हो? हमारे पूछने पर वह उत्तर नहीं देता उल्टे डेंगों और कचहरी से मारता है। तब राजा ने भी उससे उस आश्चर्य के सम्बन्ध में पूछा। तब सुन्दरक के मित्र बोले—'महाराज ! यदि इसको हमलोगों के साथ राजमहल पर चढ़ा दिया जाय तो वह सब आश्चर्य-वृत्तान्त सुना देगा॥१६८-१७०॥ स्वीकार करके राजा ने उसे छत पर चढ़ा दिया और वह सुन्दरक राजा के देखते- देखते मन्त्र के प्रभाव से राजभवन-समेत आकाश में उड़ गया॥१७१॥
१९८ कथासरित्सागर
१९८ कथासरित्सागर समित्रस्तेन गत्वा च प्रयागं प्राप्य च क्रमात्। शान्तं कमपि राजानं स्नान्तं तत्र ददर्श सः ॥१७२॥ संस्तभ्य चाभ्रं प्रासादं गङ्गायां संनिपत्य च। विस्मयोद्ग्रीवमीक्षितः सर्वैस्तं स राजानमभ्यगात् ॥१७३॥ कस्त्त्वं किं चावतीर्णोऽसि गगनादिति दास नः। राज्ञा प्रश्रेश पृष्टः सन्नेव सुन्दरकोऽब्रवीत् ॥१७४॥ अहं मुरजको नाम गणो देवस्य धूर्जटेः। प्राप्तो मानुषभोगार्थी त्वत्सकाशं तदाज्ञया ॥१७५॥ तच्छ्रुत्वा सत्यमाशङ्क्य सस्याढ्यं रत्नपूरितम्। सस्त्रीकं सोपकरणं ददौ तस्मै पुरं नृपः ॥१७६॥ प्रविश्याथ पुरं तस्मिन्नुत्पत्य दिवि सानुगः। चिरं सुन्दरकः स्वेच्छं निर्वेत्य व्यचरत् सः ॥१७७॥ शयानो हेमपर्यङ्के वीज्यमानश्च चामरैः। सेव्यमानो वरस्त्रीभिरिन्द्रं सुखमवाप सः ॥१७८॥ अथैकदा ददौ तस्मै मन्त्रं व्योमावरोहणम्। सिद्धः कोऽपि किलाकाशचारी सञ्जातसंस्तवः ॥१७९॥ प्राप्तावतारमन्त्रः स गत्वा सुन्दरकस्ततः। कान्यकुब्जं निजं देशं व्योममार्गादवातरत् ॥१८०॥ सपुरं पूर्णलक्ष्मीकमवतीर्णं नभस्तलात्। बुद्ध्वा तत्र स्वयं राजा कौतुकात्तमुपाययौ ॥१८१॥ परिज्ञातश्च पृष्टश्च राज्ञाग्रे सोऽथ कालवित्। कालरात्रिकृतं सर्वं स्ववृत्तान्तं न्यवेदयत् ॥१८२॥ ततश्चानाय्य पप्रच्छ कालरात्रिं महीपतिः। निर्भया साप्यविनयं स्वं सर्वं प्रत्यपद्यत ॥१८३॥ कुपिते च नृपे तस्याः कर्णौ च च्छेत्तुमुद्यते। सा गृहीतापि पश्यत्सु सर्वेष्वेव तिरोदधे ॥१८४॥ ततः स्वराष्ट्रे वासोऽस्यास्तत्र राज्ञा न्यषिध्यत। तत्पूजितः सुन्दरकः सिधिये च नभः पुनः ॥१८५॥ इत्युक्त्वा तम भर्तारमादित्यप्रभभूपतिम्। अभाषत पुनर्हृष्टा राज्ञी कुवलयावली ॥१८६॥ भवन्त्येवंविधा देव डाकिनीमन्त्रसिद्धयः।
तृतीय लम्बक ६९९
तृतीय लम्बक ६९९ मित्रों के साथ उड़कर वह प्रयाग पहुँचा और थक गया। प्रयाग में उसने स्नान करते हुए किसी राजा को देखा ॥१७२॥ वहाँ पर राजभवन को रोककर सातो द्वारा आश्चर्य से देखा जाता हुआ सुन्दरक आकाश से गंगा में कूद पड़ा और राजा की ओर गया ॥१७३॥ राजा ने सभ्यता से पूछा—'तुम कौन हो ? और आकाश से क्यों उतरे हो ? तब सुन्दरक बोला— मैं शिवजी का मूरजक नाम का गण हूँ। मनुष्यों के भोग भोगने के लिए उनकी आज्ञा से तुम्हारे पास आया हूँ। यह सुनकर और उसे सच मानकर राजा ने उसे अन्न धन स्त्री रत्न आदि से भरा हुआ एक नगर मनुष्य-भोग के लिए दे दिया ॥१७४-१७६॥ उस नगर में आकर अपने मित्रों के साथ आकाश में उड़कर सुन्दरक चिरकाल के लिए स्वच्छन्दतापूर्वक विचरण करने लगा ॥१७७॥ सोने के पलंगों पर सोता हुआ चँवरो से डलावा जाता हुआ एवं सुन्दरी स्त्रियों से सेवित वह इन्द्र के समान सुख भोगने लगा ॥१७८॥ एक बार, किसी आकाशचारी सिद्ध ने उसकी स्तुति से प्रसन्न होकर उसे आकाश से उतरने का मन्त्र भी दे दिया। उतरने का मन्त्र प्राप्त कर वह सुन्दरक उड़कर अपने देश कान्य- कुब्ज (कन्नौज) में उतरा। उसे नगर के साथ पूर्ण लक्ष्मी से युक्त एवं आकाश से उतरते हुए जानकर कान्यकुब्ज का राजा स्वयं उसके समीप आया। राजा ने उसे पहचानकर पूछा तो उसने अवसर समझकर कालरात्रि का सारा कृत्य उसे सुना दिया। तब राजा ने कालरात्रि को बुलवाकर पूछा। उसने भी निर्भय होकर अपनी दुष्टता बता दी और स्वीकार किया ॥१७९-१८४॥ राजा क्रुद्ध होकर उसके कान काटने के लिए जैसे ही उद्यत हुआ वैसे ही सबके देखते- देखते पकड़ी हुई कालरात्रि गुम हो गई ॥१८०॥ तब राजा ने अपने राज्य से उसके निर्वासन की आज्ञा दे दी और राजा से सम्मानित सुन्दरक फिर आकाश में उड़ गया ॥१८५॥ रानी कुवलयावली राजा आदित्यप्रभ को इस प्रकार कथा सुनाकर बोली—'महाराज ! डाकिनी-तन्त्रों की सिद्धियाँ इसी प्रकार की होती हैं ॥१८६-१८७॥
एतच्च मत्पितुर्देशे वृत्तं सर्वत्र विश्रुतम् ॥१८७॥ बालरात्रेषु धिग्ध्याहमित्यादौ वर्णितं मया। पतिप्रतारणासिद्धिस्तु ततोऽप्यभ्यधिका मम ॥१८८॥ भवता चाद्य दृष्टाहं श्रेयोज्यं त कृताद्यनः। उपहाराम पुरुषं मन्त्रेणाक्रष्टुमुद्यता ॥१८९॥ तदस्मदीयऽत्र नये त्वमपि प्रविशाम्युना। सिद्धियोगजितानां च राज्ञां मूर्ध्नि पदं कुरु ॥१९०॥ तच्छ्रुत्वा क्व महामांसभोजनं डाकिनीनये। क्व च राजत्वमित्युक्त्वा स राजा निनिषेध तत् ॥१९१॥ प्राणत्यागोद्यतायां तु राज्ञ्यां तत्प्रत्यपद्यत। विषयाकृष्यमाणा हि तिष्ठन्ति सुयवे क्वनू ॥१९२॥ तत सा स प्रवेश्यैव मण्डलं पूर्वपूजित । गृहीतसमय सन्तं राजानमिदमब्रवीत् ॥१९३॥ य एष फलभूत्याख्य स्थितो विप्रस्तवान्तिक । स मयात्रोपहारार्थमाक्रष्टुमुपकल्पित ॥१९४॥ आकर्षणं च सामास तत्कश्चित्सूपकृद् वरम्। नयज्ञ स्थाप्यतां यस्त स्वयं हन्ति पचत्यपि ॥१९५॥ न कार्या च घृणा यस्मान्मांसबलिभक्षणात्। समापितेऽश्वने पूर्णा सिद्धि स्यादुत्तमो हि स ॥१९६॥ इत्युक्त प्रियया राजा पापभीतोऽपि तत्पुन । अङ्गीचकार धिग्हो कष्टो स्त्रीष्वनुरोधिताम् ॥१९७॥ आनाम्य सूपकार च शत साहसिकामिधम्। विश्वास्य दीक्षितं कृत्वा दम्पती तौ सहोचतु ॥१९८॥ 'राजा देवीद्वितीयोऽद्य भोक्ष्यत तत्त्वरां कुरु' । आहारस्येति योऽभ्येत्य त्वां ब्रूयात् निपातये ॥१९९॥ तन्मांसेनैव रङ्गं कुर्या प्रातर्नो स्वादु भोजनम्। इति सूपकृतादिष्टस्तथेत्युक्त्वा गृहं ययौ ॥२००॥ प्रातश्च फलभूति तं प्राप्तं राजा जगाद स । गच्छ साहसिक ब्रूहि सूपकारं महानसे ॥२०१॥ 'राजा देवीद्वितीयोऽद्य भोक्ष्यते स्वादुभोजनम् । अतस्त्वरितमाहारमुत्तमं साध्यय'ति ॥२०२॥
तृतीय लम्बक ४०१
तृतीय लम्बक ४०१ यह सारा समाचार मेरे पिता के देश में प्रसिद्ध है। मैं भी उसी कालरात्रि की शिष्या हूँ यह मैंने पहले ही कहा था किन्तु पतिव्रता होने के कारण मेरी सिद्धि उससे भी बढ़ी-चढ़ी है॥१८४-१८८॥ तुम्हारे कल्याण के लिए ही पूजन करते हुए तुमने मुझे आज देख लिया है। मैं बलि देने के लिए उपयुक्त मनुष्य को आकृष्ट करने के लिए तैयार थी॥१८९॥ इसलिए तुम्हीं हमारे सम्प्रदाय में अब प्रवेश करो—आ जाओ। सिद्धियों के प्रभाव से जीते हुए राजाओं के सिर पर पैर रखो॥१९०॥ डाकिनी के मत में आकर कहाँ महामांस का भोजन और कहाँ मैं राजा! यह सम्भव नहीं है—ऐसा कहकर राजा ने निषेध कर दिया॥१९१॥ जब रानी प्राण-त्याग करने के लिए तैयार हो गई, तब राजा ने विवश होकर डाकिनी के मत में जाने की स्वीकृति दे दी। विषयी लोग सुपथ में कैसे रह सकते हैं? ॥१९२॥ तब प्रसन्न रानी ने पहले ही पूजा किये हुए मण्डल में राजा को बुला लिया और बोली—'यह जो तुम्हारे पास फलभूति नाम का ब्राह्मण है, उसे ही मैंने बलिदान के लिए आकृष्ट करने का निश्चय किया था। किन्तु आकृष्ट करने में अत्यन्त परिश्रम होता है, इसलिए अच्छा हो कि तुम रसोइयों में से किसी एक को अपने मत में मिलाओ जो स्वयं मारे भी और पकावे भी॥१९३-१९५॥ तुम्हें उस मांस-भक्षण से घृणा नहीं करनी चाहिए, पूजा समाप्त होने पर सिद्धि अवश्य होगी क्योंकि सफलता ही सर्वोत्तम है॥१९६॥ प्यारी पत्नी से इस प्रकार बाधित राजा ने पाप से डरते हुए भी उसकी बात मान ली। सच है स्त्रियों के प्रति अनुरोध होना दुःसह होता है॥१९७॥ तब राजा ने साहसिक नामक रसोइये को बुलाकर और विश्वास दिलाकर तथा अपने मत में दीक्षित करके (चेला बनाकर) राजा और रानी दोनों ने उससे साथ ही कहा—॥१९८॥ 'आज राजा रानी के साथ भोजन करेंगे इसलिए जल्दी भोजन तैयार करो'—इस प्रकार का सन्देश जो भी व्यक्ति तुम्हारे पास आकर कहे, उसे तुम मार डालना और उसके मांस से प्रातःकाल एकान्त में हम दोनों के लिए तुम स्वादिष्ट भोजन बनाना। इस प्रकार आज्ञा पाकर रसोइया 'ठीक है'—ऐसा कहकर अपने घर चला गया॥१९९-२००॥ तदनन्तर समीप आये हुए राजा ने फलभूति से कहा कि 'जाओ! साहसिक नामक रसोइये से रसोईघर में जाकर कह दो कि आज राजा रानी के साथ स्वादिष्ट भोजन करेंगे इसलिए शीघ्र ही अच्छा स्वादिष्ट भोजन बनाओ'॥२०१-२०२॥ ५१