भारतकोश
संग्रह पर लौटें

अध्यात्म रामायण

Adhyatma Ramayana

महर्षि वेदव्यास (टीकाकार: मुनीलाल) द्वारा

DevanagariHindipublished423 पृष्ठ
सर्ग ८ ]अरण्यकाण्ड१३७
निर्ममो निरहङ्कारोऽप्यखण्डानन्दरूपवान् ।
मम जायेति सीतेति विललापातिदुःखितः ॥२०॥दौड़ते फिरे तथा ममता और अहंकारसे शून्य अखण्डा-
नन्दस्वरूप होकर भी अत्यन्त दुःखित हो 'हे मेरी
प्रिये ! हे सीते !' ऐसा कहकर विलाप किया ॥१९-२०॥
एवं मायामनुचरन्नसक्तोऽपि रघूत्तमः ।
आसक्त इव मूढानां भाति तत्त्वविदां नहि ॥२१॥इस प्रकार मायाका अनुसरण करते हुए श्रीरघुनाथजी
अनासक्त होते हुए भी मूढ़ पुरुषोंको आसक्त-से प्रतीत
होते हैं किन्तु तत्त्वज्ञानियोंको ऐसा भ्रम नहीं
होता ॥ २१ ॥
एवं विचिन्वन्सकलं वनं रामः सलक्ष्मणः ।
भग्नं रथं छत्रचापं कूबरं पतितं भुवि ॥२२॥
दृष्ट्वा लक्ष्मणमाहेदं पश्य लक्ष्मण केनचित् ।
नीयमानां जनकतां तं जित्वान्यो जहार ताम् ॥२३॥इस प्रकार लक्ष्मणके सहित श्रीरामचन्द्रजीने सम्पूर्ण
वनमें सीताजीको ढूँढते-ढूँढते पृथिवीपर टूटे रथ-
छत्र, धनुष और कूबर पड़े देखे । उन्हें देखकर
भगवान् रामने लक्ष्मणजीसे कहा—"लक्ष्मण ! देखो
यहाँ सीताजीको ले जाते हुए किसी पुरुषको कोई अन्य
व्यक्ति (युद्धमें) जीतकर उन्हें हर ले गया है" ॥२२-२३॥
ततः कञ्चिद्भुवो मार्गं गत्वा पर्वतसन्निभम् ।
रुधिराक्तवपुर्दृष्ट्वा रामो वाक्यमथाब्रवीत् ॥२४॥
एष वै भक्षयित्वा तां जानकीं शुभदर्शनाम् ।
शेते विविक्तेऽतितृप्तः पश्य हन्मि निशाचरम् ॥२५॥
चापमानय शीघ्रं मे बाणं च रघुनन्दन ।फिर कुछ दूर जानेपर एक पर्वत-सदृश शरीरको
रुधिरसे लथपथ देखकर रामने कहा—॥ २४ ॥
"देखो, निस्सन्देह यही उस शुभदर्शना सीताको खाकर
अत्यन्त तृप्त हो यहाँ एकान्तमें सो रहा है; मैं इस
निशाचरको अभी मारे डालता हूँ ॥ २५ ॥ हे रघुश्रेष्ठ
लक्ष्मण ! शीघ्र ही मेरा धनुष-बाण लाओ ।"
तच्छ्रुत्वा रामवचनं जटायुः प्राह भीतवत् ॥२६॥
मां न मारय भद्रं ते म्रियमाणं स्वकर्मणा ।
अहं जटायुस्ते भार्याहारिणं समनुद्रुतः ॥२७॥
रावणं तत्र युद्धं मे बभूवारिचिमर्दन ।
| तस्य वाहान् रथं चापं च्छित्त्वाऽहं तेन घातितः ॥२८॥
पतितोऽस्मि जगन्नाथ प्राणांस्त्यक्ष्यामि पश्य माम् ॥रामका यह कथन सुन जटायुने भयभीत होकर
कहा—॥ २६ ॥ "मैं अपने ही कर्मसे मर रहा हूँ;
आपका कल्याण हो, आप मुझे न मारें । मैं जटायु
हूँ, मैंने आपकी भार्याको ले जानेवाले रावणका पीछा
किया था । हे शत्रुदमन ! मेरा उससे घोर युद्ध हुआ
और मैंने उसके रथ, घोड़े और धनुष आदि भी काट
डाले, किन्तु अब मैं उसका घायल किया हुआ पड़ा
हूँ । हे जगन्नाथ ! आप मेरी ओर देखिये, मैं अब प्राण
छोड़ना ही चाहता हूँ" ॥ २७-२९ ॥
तच्छ्रुत्वा राघवो दीनं कण्ठप्राणं ददर्श ह ।
हस्ताभ्यां संस्पृशन् रामो दुःखाश्रुप्लुतलोचनः ॥३०॥
जटायो ब्रूहि मे भार्या केन नीता शुभानना ।
मत्कार्यार्थं हतोऽसि त्वमतो मे प्रियबान्धवः ॥३१॥यह सुनकर श्रीरघुनाथजीने (जटायुके पास जाकर)
उसे कण्ठगतप्राण और अति दीन अवस्थामें देखा ।
तब वे आँखोंमें आँसू भरकर उसपर हाथ फेरते हुए
बोले—॥ ३० ॥ "हे जटायो ! कहो, मेरी सुमुखी
भार्या सीताजीको कौन ले गया है ? अहो ! तुम मेरे
कार्यके लिये मारे गये ! अतः अवश्य ही तुम मेरे प्रिय
बन्धु हो" ॥ ३१ ॥
१३८अध्यात्मरामायण[सर्ग ८

मूल श्लोक:

जटायुः सन्नया वाचा वक्त्राद्रक्तं समुद्वमन् ।
उवाच रावणो राम राक्षसो भीमविक्रमः ॥ ३२॥
आदाय मैथिलीं सीतां दक्षिणाभिमुखो ययौ ।
इतो वक्तुं न मे शक्तिः प्राणांस्त्यक्ष्यामि तेऽग्रतः ॥३३॥
दिष्ट्या दृष्टोऽसि राम त्वं म्रियमाणेन मेऽनघ ।
परमात्माऽसि विष्णुस्त्वं मायामानुषरूपधृक् ॥३४॥
अन्तकालेऽपि दृष्ट्वा त्वां मुक्तोऽहं रघुसत्तम ।
हस्ताभ्यां स्पृश मां राम पुनर्यास्यामि ते पदम् ॥ ३५॥
तथेति रामः पस्पर्श तदङ्गं पाणिना स्मयन् ।
ततः प्राणान्परित्यज्य जटायुः पतितो भुवि ॥३६॥
रामस्तमनुशोचित्वा बन्धुवत्साश्रुलोचनः ।
लक्ष्मणेन समानाय्य काष्ठानि प्रददाह तम् ॥३७॥
स्नात्वा दुःखेन रामोऽपि लक्ष्मणेन समन्वितः ।
हत्वा वने मृगं तत्र मांसखण्डान्समन्ततः ॥३८॥
शाद्वले प्राक्षिपद्रामः पृथक् पृथगनेकधा ।
भक्षन्तु पक्षिणः सर्वे तृप्तो भवतु पक्षिराट् ॥३९॥
इत्युक्त्वा राघवः प्राह जटायो गच्छ मत्पदम् ।
मत्सारूप्यं भजस्वाद्य सर्वलोकस्य पश्यतः ॥४०॥
ततोऽनन्तरमेवासौ दिव्यरूपधरः शुभः ।
विमानवरमारुह्य भास्वरं भानुसन्निभम् ॥४१॥
शङ्खचक्रगदापद्मकिरीटवरभूषणैः ।
द्योतयन्स्वप्रकाशेन पीताम्बरधरोऽमलः ॥४२॥
चतुर्भिः पार्षदैर्विष्णोस्तादृशैरेभिपूजितः ।
स्तूयमानो योगिगणै राममाभाष्य सत्वरः ।
कृताञ्जलिपुटो भूत्वा तुष्टाव रघुनन्दनम् ॥४३॥

जटायुरुवाच
अगणितगुणमप्रमेयमाद्यं
सकलजगत्स्थितिसंयमादिहेतुम् ।

हिन्दी अनुवाद:

जटायुने रक्त वमन करते हुए लड़खड़ाती बोलीमें कहा—"हे राम ! महापराक्रमी राक्षसराज रावण मिथिलेशनान्दिनी सीताको दक्षिणकी ओर ले गया है। और अधिक कहनेकी मुझमें शक्ति नहीं है। मैं अभी आपके सामने ही प्राण छोड़ना चाहता हूँ ॥३२-३३॥ हे राम ! आज बड़े भाग्यसे मैंने मरते समय आपको देख पाया है। हे अनघ ! आप मायामानवरूप साक्षात् परमात्मा विष्णु ही हैं ॥ ३४ ॥ हे रघुश्रेष्ठ ! वैसे तो अन्त समय आपका दर्शन करनेसे ही मैं मुक्त हो गया, तथापि आप मुझे अपने करकमलोंसे स्पर्श कीजिये । फिर मैं आपके परमपदको जाऊँगा" ॥ ३५ ॥

तब रामचन्द्रजीने मुसकाते हुए 'बहुत अच्छा' कह उसका शरीर अपने करकमलोंसे छुआ । तदनन्तर जटायु प्राण छोड़कर पृथिवीपर गिर पड़ा ॥ ३६ ॥ रामचन्द्रजीने नेत्रोंमें जल भरकर उसके लिये अपने स्वजनके समान शोक करते हुए लक्ष्मणसे लकड़ियां मँगवा उसका दाह-कर्म किया ॥ ३७ ॥

तत्पश्चात् रामजीने लक्ष्मणके सहित दुःखितचित्तसे स्नान किया और वनमें एक मृग मारकर घासपर सब ओर अलग-अलग उसके अनेकों मांसखण्ड बिखेर दिये । 'इन्हें सब पक्षिगण खायँ और उनसे पक्षिराज जटायु तृप्त हों' ऐसा कहकर श्रीरघुनाथजी बोले-“जटायो ! तुम मेरे परमपदको जाओ और आज सबके देखते-देखते मेरा सारूप्य प्राप्त करो" ॥ ३८-४० ॥ तदनन्तर वह तुरन्त ही सुन्दर दिव्य रूप धारण कर एक सूर्य-सदृश प्रकाशमान विमानपर आरूढ हुआ ॥ ४१ ॥

उस समय वह सुन्दर पीताम्बर धारण किये शंख, चक्र, गदा, पद्म और किरीट आदि श्रेष्ठ आभूषणोंके सहित अपने प्रकाशसे (सम्पूर्ण दिशाओंको) प्रकाशित कर रहा था ॥ ४२ ॥ वैसे ही वेष-भूषावाले चार विष्णु-पार्षद उसकी सेवा कर रहे थे तथा योगिगण उसकी स्तुति कर रहे थे। तदनन्तर वह हाथ जोड़कर श्रीरघुनाथजीको सम्बोधन कर उनकी स्तुति करने लगा।४३।

जटायु बोला—"जो अगणित गुणशाली हैं, अप्रमेय हैं, जगत्के आदिकारण हैं, तथा उसकी स्थिति और लय आदिके हेतु हैं उन परम शान्त-स्वरूप परमात्मा

सर्ग ८ ]अरण्यकाण्ड१३९

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
उपरमपरं परात्मभूतं
सततमहं प्रणतोऽस्मि रामचन्द्रम् ॥४४॥श्रीरामचन्द्रजीकी मैं निरन्तर वन्दना करता हूँ ॥ ४४ ॥
निरवधिसुखमिन्दिराकटाक्षं
क्षपितसुरेन्द्रचतुर्मुखादिदुःखम् ।
नरवरमनिशं नतोऽस्मि रामं
वरदमहं वरचापबाणहस्तम् ॥४५॥जो असीम आनन्दमय और श्रीकमलादेवीके कटाक्षके आश्रय हैं तथा जो ब्रह्मा और इन्द्र आदि देवगणोंका दुःख दूर करनेवाले हैं उन धनुष-बाणधारी वरदायक नरश्रेष्ठ श्रीरामचन्द्रजीको मैं अहर्निश प्रणाम करता हूँ ॥ ४५ ॥
त्रिभुवनकमनीयरूपमीड्यं
रविशतभासुरमीहितप्रदानम् ।
शरणदमनिशं सुरागमूले
कृतनिलयं रघुनन्दनं प्रपद्ये ॥४६॥जो त्रिलोकीमें सबसे अधिक रूपवान् हैं, सबके स्तुत्य हैं, सैकड़ों सूर्योंके समान तेजस्वी हैं तथा वाञ्छित फल देनेवाले हैं उन शरणप्रद और रागाश्रित हृदयमें रहनेवाले श्रीरघुनाथजीको मैं अहर्निश प्रणाम करता हूँ ॥ ४६ ॥
भवविपिनदवाग्निनामधेयं
भवमुखदैवतदैवतं दयालुम् ।
दनुजपतिसहस्रकोटिनाशं
रवितनयासदृशं हरिं प्रपद्ये ॥४७॥जिनका नाम संसाररूप वनके लिये दावानलके समान है, जो महादेव आदि देवताओंके भी पूज्य देव हैं तथा जो करोड़ों दानवेन्द्रोंका दलन करनेवाले और श्रीयमुनाजीके समान श्यामवर्ण हैं उन दयामय श्रीहरिको मैं प्रणाम करता हूँ ॥४७॥
अविरतभवभावनातिदूरं
भवविमुखैर्मुनिभिः सदैव दृश्यम् ।
भवजलधिसुतारणाङ्घ्रिपोतं
शरणमहं रघुनन्दनं प्रपद्ये ॥४८॥जो संसारमें निरन्तर वासना रखनेवालोंसे अत्यन्त दूर हैं और संसारसे उपराम मुनिजनोंके सदैव दृष्टिगोचर रहते हैं तथा जिनके चरणरूप पोत (जहाज) संसारसागरसे पार करनेवाले हैं उन रघुनाथजीकी मैं शरण लेता हूँ ॥ ४८ ॥
गिरिशगिरिसुतामनोनिवासं
गिरिवरधारिणमीहिताभिरामम् ।
सुरवरदनुजेन्द्रसेविताङ्घ्रिं
सुरवरदं रघुनायकं प्रपद्ये ॥४९॥जो श्रीमहादेव और पार्वतीजीके मन-मन्दिरमें निवास करते हैं, जिनकी लीलाएँ अति मनोहारिणी हैं तथा देव और असुरपतिगण जिनके चरण-कमलोंकी सेवा करते हैं उन गिरिवरधारी सुरवरदायक रघुनायककी मैं शरण लेता हूँ ॥ ४९ ॥
परधनपरदारवर्जितानां
परगुणभूतिषु तुष्टमानसानाम् ।
परहितनिरतात्मनां सुसेव्यं
रघुवरमम्बुजलोचनं प्रपद्ये ॥५०॥जो परधन और परस्त्रीसे सदा दूर रहते हैं तथा पराये गुण और परायी विभूतिको देखकर प्रसन्न होते हैं उन निरन्तर परोपकार-परायण महात्माओंसे सुसेवित कमलनयन श्रीरघुनाथजीकी मैं शरण लेता हूँ ॥ ५० ॥
स्मितरुचिरविकासिताननाब्ज-
मतिसुलभं सुरराजनीलनीलम् ।
सितजलरुहचारुनेत्रशोभं
रघुपतिमीशगुरोर्गुरुं प्रपद्ये ॥५१॥जिनका मुखकमल मनोहर मुसकानसे सुशोभित हो रहा है, जो भक्तोंके लिये अति सुलभ हैं, जिनके शरीरकी कान्ति इन्द्रनीलमणिके समान सुन्दर नीलवर्ण है; तथा जिनके मनोहर नेत्र श्वेत कमलकी-सी शोभावाले हैं उन महादेवजीके परम गुरु श्रीरघुनाथजीकी मैं शरण लेता हूँ ॥ ५१ ॥
हरिकमलजशम्भुरूपभेदा-
त्त्वमिह विभासि गुणत्रयानुवृत्तः ।हे प्रभो ! जलसे भरे हुए पात्रोंमें जैसे एक ही सूर्य प्रतिबिम्बित होता है वैसे ही सत्त्व, रज और तम-इन तीनों गुणोंकी वृत्तिके कारण

अरण्यकाण्ड - सर्ग ९: कबन्धोद्धार

१४०अध्यात्मरामायण[सर्ग ९
रविरिव जलपूरितोदपात्रे-
ष्वामरपतिस्तुतिपात्रमीशमीडे ॥५२॥आप ही विष्णु, ब्रह्मा और महादेवके रूपसे भासित होते हैं। हे ईश ! आप देवराज इन्द्रकी भी स्तुतिके पात्र हैं, मैं आपकी स्तुति करता हूँ ॥ ५२ ॥
रतिपतिशतकोटिसुन्दराङ्गं
शतपथगोचरभावनाविदूरम् ।
यतिपतिहृदये सदा विभातं
रघुपतिमार्तिहरं प्रभुं प्रपद्ये ॥५३॥आपका दिव्य शरीर करोड़ों कामदेवोंसे भी सुन्दर है, सैकड़ों मार्गोंमें फँसे हुए लोगोंसे आप अत्यन्त दूर हैं और योगिराजोंके हृदयमें आप सदा ही भासमान हैं। ऐसे आप आर्तिहर प्रभु रघुपतिकी मैं शरण लेता हूँ” ॥ ५३ ॥
इत्येवं स्तुवतस्तस्य प्रसन्नोऽभूद्रघूत्तमः ।
उवाच गच्छ भद्रं ते मम विष्णोः परं पदम् ॥५४॥जटायुके इस प्रकार स्तुति करनेपर श्रीरघुनाथजी उसपर प्रसन्न होकर बोले, “जटायो ! तुम्हारा कल्याण हो तुम मेरे परमधाम विष्णुलोकको जाओ ॥ ५४ ॥
शृणोति य इदं स्तोत्रं लिखेद्वा नियतः पठेत् ।
स याति मम सारूप्यं मरणे मत्स्मृतिं लभेत् ॥५५॥जो पुरुष मेरे इस स्तोत्रको एकाग्रचित्तसे सुनता, लिखता अथवा पढ़ता है वह मेरा सारूप्य-पद प्राप्त करता है और मरते समय उसे मेरा स्मरण होता है” ॥५५॥
इति राघवभाषितं तदा
श्रुतवान् हर्षसमाकुलो द्विजः ।
रघुनन्दनसाम्यमास्थितः
प्रययौ ब्रह्मसुपूजितं पदम् ॥५६॥पक्षिराज जटायुने रघुनाथजीका यह कथन बड़े हर्षसे सुना और उन्हींके समान रूप धारण कर ब्रह्मा आदि लोकपालोंसे पूजित परमधामको चला गया ॥ ५६ ॥

इति श्रीमदध्यात्मरामायणे उमामहेश्वरसंवादे
अरण्यकाण्डे अष्टमः सर्गः ॥ ८ ॥

नवम सर्ग

कबन्धोद्धार ।

श्रीमहादेव उवाचश्रीमहादेवजी बोले—
ततो रामो लक्ष्मणेन जगाम विपिनान्तरम् ।
पुनर्दुःखं समाश्रित्य सीतान्वेषणतत्परः ॥ १ ॥हे पार्वति ! तदनन्तर श्रीरामचन्द्रजी दुःखित-चित्तसे सीताजीको खोजते हुए लक्ष्मणजीके साथ दूसरे वनको गये ॥ १ ॥
तत्राद्भुतसमाकारो राक्षसः प्रत्यदृश्यत ।
वक्षस्येव महावक्त्रश्चक्षुरादिविवर्जितः ॥ २ ॥वहाँ उन्होंने एक बड़े ही विचित्र आकारका राक्षस देखा, जिसके वक्षःस्थलमें ही नेत्रादिसे रहित एक बड़ा भारी मुख था ॥ २ ॥
बाहू योजनमात्रेण व्यापृतौ तस्य रक्षसः ।
कबन्धो नाम दैत्येन्द्रः सर्वसत्वविहिंसकः ॥ ३ ॥इस राक्षसकी भुजाएँ एक-एक योजन-तक फैली हुई थीं। यह सम्पूर्ण प्राणियोंकी हिंसा करनेवाला 'कबन्ध' नामक दैत्यराज था ॥ ३ ॥
तद्बाहोर्मध्यदेशे तौ चरन्तौ रामलक्ष्मणौ ।
ददर्शतुर्महासत्वं तद्बाहुपरिवेष्टितौ ॥ ४ ॥उसकी भुजाओंके बीचमें चलते हुए उनसे घिरे हुए राम और लक्ष्मणने उस महाबलवान् राक्षसको देखा ॥ ४ ॥
रामः प्रोवाच विहसन्पश्य लक्ष्मण राक्षसम् ।तब रामचन्द्रजीने हँसते हुए कहा—“लक्ष्मण !

सर्ग ९ ] अरण्यकाण्ड १४१

शिरःपादविहीनोऽयं यस्य वक्षसि चाननम् ॥ ५ ॥
बाहुभ्यां लभ्यते यद्यत्तत्तद्भक्षन् स्थितो ध्रुवम् ।
आवामप्येतयोर्बाह्वोर्मध्ये सङ्कलितौ ध्रुवम् ॥ ६ ॥
गन्तुमन्यत्र मार्गो न दृश्यते रघुनन्दन ।
किं कर्तव्यमितोऽस्माभिरिदानीं भक्षयेत्स नौ ॥७॥
लक्ष्मणस्तमुवाचेदं किं विचारेण राघव ।
आवामेकैकमन्यग्रौ छिन्द्यावास्य भुजौ ध्रुवम् ॥८॥
तथेति रामः खड्गेन भुजं दक्षिणमाच्छिनत् ।
तथैव लक्ष्मणो वामं चिच्छेद भुजमञ्जसा ॥ ९ ॥
ततोऽतिविस्मितो दैत्यः कौ युवां सुरपुङ्गवौ ।
मद्वाहुच्छेदकौ लोके दिवि देवेषु वा कुतः ॥१०॥इस राक्षसको देखो; यह शिर-पैरसे रहित है और इसकी छातीमें ही मुँह है ॥ ५ ॥ अपनी भुजाओंसे ही इसे जो कुछ मिल जाता है उसीको खाकर यह जीवित रहता है। हम भी निश्चय ही इसकी भुजाओंके बीचमें फँस गये हैं ॥ ६ ॥ हे रघुनन्दन ! इनके चंगुलमेंसे निकलनेका हमें कोई मार्ग दिखायी नहीं देता; अब हमें क्या करना चाहिये ? (जल्दी विचार करो नहीं तो) यह हमें अभी खा जायगा" ॥ ७ ॥
लक्ष्मणजीने कहा—"हे राघव ! इसमें अधिक विचारनेकी क्या बात है ? हम दोनों सावधान होकर अभी इसकी एक-एक भुजा काट डालें" ॥ ८ ॥ रामचन्द्रजीने कहा 'बहुत ठीक', और खड्ग निकालकर उसकी दायीं भुजा काट डाली। वैसे ही लक्ष्मणजीने भी तुरन्त ही उसकी बायीं भुजा उड़ा दी ॥ ९ ॥
तब उस दैत्यराजने अति विस्मयपूर्वक कहा—"मेरी भुजाओंको काटनेवाले तुम कौन देवश्रेष्ठ हो ? इस लोकमें अथवा स्वर्गवासी देवताओंमें भी कोई ऐसा (समर्थ) होना सम्भव नहीं" ॥ १० ॥
ततोऽब्रवीद्धसन्नेव रामो राजीवलोचनः ।
अयोध्याधिपतिः श्रीमान् राजा दशरथो महान् ११
रामोऽहं तस्य पुत्रोऽसौ भ्राता मे लक्ष्मणः सुधीः ।
मम भार्या जनकजा सीता त्रैलोक्यसुन्दरी ॥१२॥
आवां मृगयया यातौ तदा केनापि रक्षसा ।
नीतां सीतां विचिन्वन्तौ चागतौ घोरकानने ॥१३॥
बाहुभ्यां वेष्टितावत्र तव प्राणरिरक्षया ।
छिन्नौ तव भुजौ त्वं च को वा विकटरूपधृक् ॥१४॥इसपर कमलनयन श्रीरामचन्द्रजीने हँसते हुए कहा—"श्रीमान् महाराज दशरथ अयोध्याके स्वामी थे ॥ ११ ॥ मैं उन्हींका पुत्र 'राम' हूँ और यह बुद्धिमान् मेरा छोटा भाई 'लक्ष्मण' है तथा त्रैलोक्यसुन्दरी जनकनन्दिनी सीता मेरी भार्या है ॥ १२ ॥ हम मृगया (शिकार) के लिये बाहर गये हुए थे कि किसी राक्षसने सीताको चुरा लिया, उसीको ढूँढ़ते हुए हम यहाँ इस घोर वनमें आ गये। इतनेहीमें तुमने हमें अपनी भुजाओंसे घेर लिया। तब हमने अपने प्राण बचानेके लिये तुम्हारी भुजाएँ काट डालीं। अब यह बताओ—ऐसे विकट रूपवाले तुम कौन हो ? ॥ १३-१४ ॥
कबन्व उवाच
धन्योऽहं यदि रामस्त्वमागतोऽसि ममान्तिकम् ।
पुरा गन्धर्वराजोऽहं रूपयौवनदर्पितः ॥१५॥
विचरँल्लोकमखिलं वरनारीमनोहरः ।कबन्धनें कहा—"हे राम ! यदि आज आप स्वयं मेरे पास आये हैं तो मैं धन्य हूँ। पूर्वकालमें मैं रूप और यौवनके मदसे उन्मत्त एक गन्धर्वराज था ॥ १५ ॥ हे रघुकुलश्रेष्ठ ! मैंने तपस्याद्वारा ब्रह्माजीसे अवध्यता (किसीसे भी न मारे जा सकनेकी योग्यता) प्राप्त कर ली थी और मैं अपनी रूपकान्तिसे सुन्दर
१४२अध्यात्मरामायण[सर्ग ९

तपसा ब्रह्मणो लब्धमवध्यत्वं रघूत्तम ॥१६॥
अष्टावक्रं मुनिं दृष्ट्वा कदाचिदहसं पुरा ।
क्रुद्धोऽसावाह दुष्ट त्वं राक्षसो भव दुर्मते ॥१७॥
अष्टावक्रः पुनः प्राह वन्दितो मे दयापरः ।
शापस्यान्तं च मे प्राह तपसा द्योतितप्रभः ॥१८॥
त्रेतायुगे दाशरथिर्भूत्वा नारायणः स्वयम् ।
आगमिष्यति ते वाहू च्छेद्येते योजनायतौ ॥१९॥
तेन शापाद्विनिर्मुक्तो भविष्यसि यथा पुरा ।
इति शप्तोऽहमद्राक्षं राक्षसीं तनुमात्मनः॥२०॥
कदाचिद्देवराजानमभ्याद्रवमहं रुषा ।
सोऽपि वज्रेण मां राम शिरोदेशेऽभ्यताडयत् ॥२१॥
तदा शिरो गतं कुक्षिं पादौ च रघुनन्दन ।
ब्रह्मदत्तवरान्मृत्युर्नाभून्मे वज्रताडनात् ॥२२॥
मुखाभावे कथं जीवेदियमित्ममराधिपम् ।
ऊचुः सर्वे दयाविष्टा मां विलोक्यास्यवर्जितम् २३
ततो मां प्राह मघवा जठरे ते मुखं भवेत् ।
वाहू ते योजनायामौ भविष्यत इतो व्रज ॥२४॥
इत्युक्तोऽत्र वसन्नित्यं बाहुभ्यां वनगोचरान् ।
भक्षयाम्यधुना वाहू खण्डितौ मे त्वयाऽनघ ॥२५॥
इतःपरं मां श्वभ्रास्ये निक्षिप्याग्नीन्धनावृते ।
अग्निना दह्यमानोऽहं त्वया रघुकुलोत्तम ॥२६॥
पूर्वरूपमनुप्राप्य भार्यामार्गं वदामि ते ।
इत्युक्ते लक्ष्मणेनाशु श्वभ्रं निर्माय तत्र तम् ॥२७॥
निक्षिप्य प्रादहत्काष्ठैस्ततो देहात्समुत्थितः ।
कन्दर्पसदृशाकारः सर्वाभरणभूषितः ॥२८॥
रामं प्रदक्षिणं कृत्वा साष्टाङ्गं प्रणिपत्य च ।

स्त्रियोंके चित्तोंको चुराता हुआ सम्पूर्ण लोकोंमें भ्रमा करता था ॥ १६ ॥ एक बार अष्टावक्र मुनिको देखकर मैं हँस पड़ा, अतः उन्होंने क्रोधित होकर कहा— "अरे दुर्बुद्धे ! तू बड़ा दुष्ट है, अतः तू राक्षस हो जा" ॥ १७ ॥ उनके शापसे भयभीत होकर जब मैंने उनकी बहुत कुछ अनुनय-विनय की तो तपके कारण परम तेजस्वी उन दयालु मुनीश्वरने मेरे शापका अन्त इस प्रकार बताया ॥ १८ ॥ वे बोले, "त्रेतायुगमें स्वयं नारायण दशरथके यहाँ अवतार लेकर तेरे पास आयेंगे और वे तेरी एक-एक योजन लम्बी भुजाओंको काट डालेंगे ॥ १९ ॥ तब तू शापसे छूटकर अपना पूर्वरूप धारण करेगा।" उनके इस प्रकार शाप देनेसे मैंने अपनेको राक्षसरूपमें देखा ॥ २० ॥

एक बार मैं रोषपूर्वक देवराज इन्द्रके पीछे दौड़ा। तब उसने क्रोधित होकर मेरे शिरपर अपना वज्र मारा ॥ २१ ॥ हे रघुनन्दन ! उस वज्रके आघातसे मेरे शिर और पैर पेटमें घुस गये किन्तु ब्रह्माजीके वरके प्रभावसे मैं मरा नहीं ॥ २२ ॥ मुझे मुखहीन देखकर समस्त देवताओंने दयावश हो देवराजसे कहा— "यह बिना मुखके कैसे जीवित रह सकेगा ?" ॥ २३ ॥ तब इन्द्रने मुझसे कहा— "तेरे पेटमें ही मुख होगा और तेरी भुजाएँ एक-एक योजन लम्बी हो जायँगी, अब तू यहाँसे चला जा" ॥ २४ ॥ इन्द्रके ऐसा कहनेपर मैं यहीं रहकर नित्यप्रति अपनी भुजाओंसे वनके जीवोंको खींचकर खाता रहा हूँ। हे अनघ ! अब उन भुजाओंको आपने काट डाला ॥ २५ ॥ हे रघुकुलश्रेष्ठ ! अब आप मुझे एक अग्नि और ईंधनसे युक्त गड्ढेमें डाल दीजिये । आपके द्वारा अग्निसे दग्ध होनेपर अपना पूर्वरूप धारण कर मैं आपकी भार्याका पता बताऊँगा ।

उसके इस प्रकार कहनेपर श्रीरामचन्द्रजीने लक्ष्मणजीसे तुरन्त ही एक बड़ा गड्ढा तैयार कराया और उसे उसमें डालकर लकड़ियोंसे जला दिया। तब उसके शरीरसे एक सर्वालंकारविभूषित कामदेवके समान अति सुन्दर पुरुष प्रकट हुआ ॥ २६–२८ ॥ उसने रामचन्द्रजीकी परिक्रमा कर उन्हें साष्टांग प्रणाम किया और भक्तिसे

सर्ग ९ ]अरण्यकाण्ड१४३

कृताञ्जलिरुवाचेदं भक्तिगद्गदया गिरा ॥२९॥गद्गद-कण्ठ हो हाथ जोड़कर कहने लगा ॥ २९ ॥
गन्धर्व उवाच**गन्धर्व बोला—**हे राम ! आप अनन्त, आदि-अन्तसे रहित और मन-वाणीके अविषय हैं; तथापि आज मेरा मन आपकी स्तुति करनेको बड़े वेगसे उत्सुक हो रहा है ॥ ३० ॥ हे प्रभो ! आपके स्थूल और सूक्ष्म रूप (विराट् और हिरण्यगर्भ) से आपका वास्तविक ज्ञानस्वरूप अति सूक्ष्म और अदृश्य है । उससे अतिरिक्त जो कुछ है वह जड दृश्य और अनात्मा है । अतः आपसे भिन्न यह जड मन आपको कैसे जान सकता है ? बुद्धि और चिदाभासका अन्योन्याध्यासरूप ऐक्य ही जीव कहलाता है । इन बुद्धि आदि सबका साक्षी ब्रह्म ही है; वह मन-वाणी आदि किसीका भी विषय नहीं है, उसी निर्विकार सर्वात्मामें अज्ञानवश इस सम्पूर्ण चराचर जगत्‌को आरोपित किया जाता है । हे राम ! आपका सूक्ष्म रूप हिरण्यगर्भ और स्थूल रूप विराट् कहलाता है । आपका भावनामय सूक्ष्म रूप जिसमें भूत, भविष्यत् और वर्तमान यह सम्पूर्ण जगत् दीख पड़ता है अपने ध्यान करनेवालोंका मंगल करनेवाला है ॥ ३१–३४ ॥ (एकसे एक दशगुण) महत्तत्त्वादि सात आवरणोंसे घिरे हुए आपके स्थूल ब्रह्माण्डशरीरमें ही धारणाका आश्रयरूप विराट् शरीर स्थित है ॥ ३५ ॥ आप ही एकमात्र मोक्षरूप हैं । सम्पूर्ण लोक आपहीके अवयव हैं । पाताल आपका चरणतल (तलुआ) है, महातल ऐँड़ी है ॥ ३६ ॥ हे राम ! रसातल गुल्फ (टखने) हैं, तलातल जानु हैं तथा सुतल और वितल आपकी जंघाएँ हैं ॥ ३७ ॥ अतलं और भूर्लोक आपकी जंघाओंके नीचे और ऊपरके भाग हैं, भुवर्लोक नाभि है, स्वर्लोक वक्षःस्थल है तथा महर्लोक आपकी ग्रीवा है ॥ ३८ ॥ हे रघुश्रेष्ठ ! जनःलोक आपका मुख है, तपःलोक ललाट है तथा हे प्रभो ! सत्यलोक आपका मस्तक है ॥ ३९ ॥ हे राम ! इन्द्रादि लोकपालगण आपकी भुजाएँ हैं, दिशाएँ कर्ण हैं, अश्विनीकुमार नासिका हैं और अग्नि आपका मुख बताया गया है ॥ ४० ॥ हे राम ! सूर्य आपके नेत्र हैं, चन्द्रमा मन है, काल भ्रूभंगी है और बृहस्पतिजी आपकी बुद्धि हैं ॥ ४१ ॥ रुद्र
स्तोतुमुत्सहते मेऽद्य मनो रामातिसम्भ्रमात् ।
त्वामनन्तमनाद्यन्तं मनोवाचामगोचरम् ॥३०॥
सूक्ष्मं ते रूपमव्यक्तं देहद्वयविलक्षणम् ।
दृग्रूपमितरत्सर्वं दृश्यं जडमनात्मकम् ।
तत्कथं त्वां विजानीयाद्व्यतिरिक्तं मनः प्रभो ३१
बुद्ध्यात्माभासयोरैक्यं जीव इत्यभिधीयते ।
बुद्ध्यादिसाक्षी ब्रह्मैव तस्मिन्निर्विषयेऽखिलम् ३२
आरोप्यतेऽज्ञानवशान्निर्विकारेऽखिलात्मनि ।
हिरण्यगर्भस्ते सूक्ष्मं देहं स्थूलं विराट् स्मृतम् ॥३३॥
भावनाविषयो राम सूक्ष्मं ते ध्यातृमङ्गलम् ।
भूतं भव्यं भविष्यच्च यत्रेदं दृश्यते जगत् ॥३४॥
स्थूलेऽण्डकोशे देहे ते महदादिभिरावृते ।
सप्तभिरुत्तरगुणैर्विराजो धारणाश्रयः ॥३५॥
त्वमेव सर्वकैवल्यं लोकास्तेऽवयवाः स्मृताः ।
पातालं ते पादमूलं पाष्णिस्तव महातलम् ॥३६॥
रसातलं ते गुल्फौ तु तलातलमितीर्यते ।
जानुनी सुतलं राम ऊरू ते वितलं तथा ॥३७॥
अतलं च मही राम जघनं नाभिंगं नभः ।
उरःस्थलं ते ज्योतींषि ग्रीवा ते मह उच्यते ॥३८॥
वदनं जनलोकस्ते तपस्ते शङ्खदेशगम् ।
सत्यलोको रघुश्रेष्ठ शीर्षण्यास्ते सदा प्रभो ॥३९॥
इन्द्रादयो लोकपाला बाहवस्ते दिशः श्रुती ।
अश्विनौ नासिके राम वक्त्रं तेऽग्निरुदाहृतः ॥४०॥
चक्षुस्ते सविता राम मनश्चन्द्र उदाहृतः ।
भ्रूभङ्ग एव कालस्ते बुद्धिस्ते वाक्पतिर्भवेत् ॥४१॥
१४४अध्यात्मरामायण[सर्ग ९

रुद्रोऽहङ्काररूपस्ते वाचश्छन्दांसि तेऽव्यय ।
यमस्ते दंष्ट्रदेशस्थो नक्षत्राणि द्विजालयः ॥४२॥आपका अहंकार है, वेद आपकी अविनाशी वाणी है, यम आपकी दाढ़ें हैं और नक्षत्रगण आपकी दन्तावलि है ॥४२॥
हासो मोहकरी माया सृष्टिस्तेऽपाङ्गमोक्षणम् ।
धर्मः पुरस्तेऽधर्मश्च पृष्ठभाग उदीरितः ॥४३॥सबको मोहित करनेवाली माया आपका हास्य है, सृष्टि आपका कटाक्ष है, धर्म आपका आगेका भाग है और अधर्म पीठिका भाग है ॥४३॥
निमिषोन्मेषणे रात्रिर्दिवा चैव रघूत्तम ।
समुद्राः सप्त ते कुक्षिर्नाड्यो नद्यस्तव प्रभो ॥४४॥हे रघूत्तम ! रात्रि और दिन आपके निमेषोन्मेष हैं, हे प्रभो ! सातों समुद्र आपकी कुक्षि और नदियाँ नाड़ियाँ हैं ॥४४॥
रोमाणि वृक्षौषधयो रेतो वृष्टिस्तव प्रभो ।
महिमा ज्ञानशक्तिस्ते एवं स्थूलं वपुस्तव ॥४५॥हे प्रभो ! वृक्ष और ओषधियाँ आपके रोम, वृष्टि आपका वीर्य और ज्ञानशक्ति आपकी महिमा है। यही आपका स्थूल शरीर है ॥४५॥
यदस्मिन् स्थूलरूपे ते मनः सन्धार्यते नरैः ।
अनायासेन मुक्तिः स्यादतोऽन्यन्नहि किञ्चन ॥४६॥यदि पुरुष आपके इस स्थूल शरीरमें मन स्थिर करें तो वह अनायास ही मुक्त हो जाता है। हे राम ! आपके इस स्थूल रूपसे पृथक् और कोई पदार्थ नहीं है ॥४६॥
अतोऽहं राम रूपं ते स्थूलमेवानुभावये ।
यस्मिन्ध्याते प्रेमरसः सरोमपुलको भवेत् ॥४७॥अतः हे राम ! मैं आपके उस स्थूल रूपका ही सदा चिन्तन करता हूँ जिसके ध्यानमात्रसे ही शरीरमें रोमाञ्चके सहित मनुष्यके हृदयमें प्रेम-रसका सञ्चार हो जाता है ॥४७॥
तदैव मुक्तिः स्याद्राम यदा ते स्थूलभावकः ।
तदप्यास्तां तथैवाहमेतद्रूपं विचिन्तये ॥४८॥हे राम ! जब यह जीव आपके विराट् रूपका चिन्तन करता है तो तत्काल ही उसकी मुक्ति हो जाती है तो भी मुझे उसकी आवश्यकता नहीं। मैं तो आपके इस रामरूपका ही चिन्तन करूँगा ॥४८॥
धनुर्बाणधरं श्यामं जटावल्कलभूषितम् ।
अपीच्यवयसं सीतां विचिन्वन्तं सलक्ष्मणम् ॥४९॥
इदमेव सदा मे स्यान्मानसे रघुनन्दन ।
सर्वज्ञः शङ्करः साक्षात्पार्वत्या सहितः सदा ॥५०॥
त्वद्रूपमेवं सततं ध्यायन्नास्ते रघूत्तम ।
मुमूर्षूणां तदा काश्यां तारकं ब्रह्मवाचकम् ॥५१॥
रामरामेत्युपदिशन्सदा सन्तुष्टमानसः ।
अतस्त्वं जानकीनाथ परमात्मा सुनिश्चितः ॥५२॥हे रघुनन्दन ! (मेरी यही प्रार्थना है कि) लक्ष्मणजीके सहित सीताको खोजता हुआ आपका यह जटा-वल्कल-विभूषित धनुषबाणधारी अति सुन्दर सुकुमार श्याम शरीर सदा मेरे मनमें विराजमान रहे। हे रघुश्रेष्ठ ! आपके इस दिव्य रूपका पार्वतीजीके सहित सर्वज्ञ श्रीशंकरभगवान् सर्वदा चिन्तन किया करते हैं और काशीमें मरनेवालोंको ब्रह्मवाचक रामनाम-रूप तारक-मन्त्रका उपदेश करते हुए सदा अति आनन्दमें मग्न रहते हैं। अतः हे जानकीनाथ ! आप निश्चय ही परमात्मा हैं ॥४९-५२॥
सर्वे ते मायया मूढास्त्वां न जानन्ति तत्त्वतः ।
नमस्ते रामभद्राय वेधसे परमात्मने ॥५३॥आपकी मायासे मोहित होनेके कारण सब लोग आपका वास्तविक स्वरूप नहीं जानते। हे संसारकी रचना करनेवाले परमात्मा राम ! मैं आपको नमस्कार करता हूँ ॥५३॥
अयोध्याधिपते तुभ्यं नमः सौमित्रिसेवित ।
त्राहि त्राहि जगन्नाथ मां माया नावृतोणुतु ते ॥५४॥हे सौमित्रिसेवित अयोध्यानाथ ! आपको नमस्कार है। हे जगन्नाथ ! आप मेरी रक्षा कीजिये, आपकी माया मुझे मोहित न करे ॥५४॥

अरण्यकाण्ड - सर्ग १०: शबरीसे भेंट

सर्ग १० ]अरण्यकाण्ड१४५

श्रीराम उवाच**श्रीरामचन्द्रजी बोले—**हे देवगन्धर्व ! मैं तुम्हारी
तुष्टोऽहं देवगन्धर्व भक्त्या स्तुत्या च तेऽनघ।
याहि मे परमं स्थानं योगिगम्यं सनातनम् ॥५५॥भक्ति और स्तुतिसे अति सन्तुष्ट हूँ । हे अनघ ! तुम योगियोंके प्राप्त करनेयोग्य मेरे सनातन परमधामको जाओ ॥ ५५ ॥
जपन्ति ये नित्यमनन्यबुद्ध्या
भक्त्या त्वदुक्तं स्तवमागमोक्तम्।
तेऽज्ञानसम्भूतभवं विहाय
मां यान्ति नित्यानुभवानुमेयम् ॥५६॥जो लोग तुम्हारे इस शास्त्रोक्त स्तोत्रका अनन्य बुद्धिसे नित्य भक्ति-पूर्वक जप करेंगे वे अन्तमें अज्ञानजन्य संसारसे मुक्त होकर मुझ नित्यानुभवरूप परमात्माको प्राप्त करेंगे ॥ ५६ ॥

इति श्रीमदध्यात्मरामायणे उमामहेश्वरसंवादे
अरण्यकाण्डे नवमः सर्गः ॥ ९ ॥

दशम सर्ग

शबरीसे भेंट।

श्रीमहादेव उवाच**श्रीमहादेवजी बोले—**हे पार्वति ! (भगवान् रामसे)
लब्ध्वा वरं स गन्धर्वः प्रयास्यन् राममब्रवीत् ।
शबर्यास्ते पुरोभागे आश्रमे रघुनन्दन ॥ १ ॥वर पाकर (उनके परमधामको) जाते हुए उस गन्धर्व राजने कहा—"हे रघुनन्दन ! सामनेवाले आश्रममें शबरी रहती है।
भक्त्या त्वत्पादकमले भक्तिमार्गविशारदा ।
तां प्रयाहि महाभाग सर्वं ते कथयिष्यति ॥ २ ॥वह आपके चरण-कमलोंमें अति अनुराग रखनेके कारण भक्ति-मार्गमें कुशल है। हे महाभाग ! आप वहाँ पधारिये। वह आपको (सीताजी-के सम्बन्धमें ) सब बातें बता देगी" ॥ १-२ ॥
इत्युक्त्वा प्रययौ सोऽपि विमानेनार्कवर्चसा ।
विष्णोः पदं रामनामस्मरणे फलमीदृशम् ॥ ३ ॥ऐसा कहकर वह एक सूर्यके समान तेजस्वी विमानपर चढ़कर विष्णुलोकको चला गया । सच है, राम-नाम-स्मरणका फल ऐसा ही है ॥ ३ ॥
त्यक्त्वा तद्विपिनं घोरं सिंहव्याघ्रादिदूषितम् ।
शनैरथाश्रमपदं शबर्या रघुनन्दनः ॥ ४ ॥तदनन्तर सिंह, व्याघ्रादिसे दूषित उस घोर वनको छोड़कर श्रीरघुनाथजी धीरे-धीरे शबरीके आश्रमपर पहुँचे ॥ ४ ॥
शबरी राममालोक्य लक्ष्मणेन समन्वितम् ।
आयान्तमारार्द्धूपेण प्रत्युत्थायाचिरेण सा ॥ ५ ॥लक्ष्मणके सहित श्रीरामचन्द्रजीको समीप ही आते देख शबरी अत्यन्त हर्षसे तुरन्त उठ खड़ी हुई ॥ ५ ॥
पतित्वा पादयोरग्रे हर्षपूर्णाश्रुलोचना ।
स्वागतेनाभिनन्द्याथ खासने संन्यवेशयत् ॥६॥उसके नेत्रोंमें आनन्दाश्रु भर आये और वह भगवान् रामके चरणोंमें गिर पड़ी तथा उनका स्वागत कर कुशल-प्रश्नादिके अनन्तर उन्हें सुन्दर आसनपर बैठाया ॥ ६ ॥
रामलक्ष्मणयोः सम्यक्पादौ प्रक्षाल्य भक्तितः ।
तज्जलेनाभिषिच्याङ्गमथार्घ्यादिभिरादृता ॥७॥तदनन्तर अत्यन्त भक्तिसे श्रीराम और लक्ष्मणके चरण अच्छी प्रकार धोये और उस चरणोदकको अपने अङ्गोंपर छिड़क-कर अर्ध्यादिसे भगवान्‌का सत्कार किया ॥ ७ ॥ फिर

१४६ अध्यात्मरामायण [ सर्ग १०

सम्पूज्य विधिवद्रामं ससौमित्रिं सपर्यया ।
सङ्गृहीतानि दिव्यानि रामार्थं शबरी मुदा ॥८॥
फलान्यमृतकल्पानि ददौ रामाय भक्तितः ।
पादौ सम्पूज्य कुसुमैः सुगन्धैः सानुलेपनैः ॥९॥विविध सामग्रियोंसे राम और लक्ष्मणका विधिवत् पूजन-कर जो अमृतके समान दिव्य फल उसने श्रीरामचन्द्रजीके लिये इकट्ठे कर रखे थे वे अत्यन्त हर्षसे लाकर उन्हें दिये और उनके चरण-कमलोंका सुगन्धित पुष्प और चन्दन आदिसे पूजन किया ॥ ८-९ ॥
कृतातिथ्यं रघुश्रेष्ठमुपविष्टं सहानुजम् ।
शबरी भक्तिसम्पन्ना प्राञ्जलिर्वाक्यमब्रवीत् ॥१०॥इसप्रकार आतिथ्य-सत्कार हो चुकनेपर जब श्रीरामचन्द्रजी लक्ष्मणजीके सहित आसनपर विराजमान थे, शबरीने भक्तिपूर्वक हाथ जोड़कर कहा— ॥ १०॥
अत्राश्रमे रघुश्रेष्ठ गुरवो मे महर्षयः ।
स्थिताः शुश्रूषणं तेषां कुर्वती समुपस्थिता ॥११॥
बहुवर्षसहस्राणि गतास्ते ब्रह्मणः पदम् ।
गमिष्यन्तोऽब्रुवन्मां त्वं वसात्रैव समाहिता ॥१२॥
रामो दाशरथिर्जातः परमात्मा सनातनः ।
राक्षसानां वधार्थाय ऋषीणां रक्षणाय च ॥१३॥
आगमिष्यति सैकाग्रध्यानानिष्ठा स्थिरा भव ।
इदानीं चित्रकूटार्द्रावाश्रमे वसति प्रभुः ॥१४॥
यावदागमनं तस्य तावद्रक्ष कलेवरम् ।
दृष्ट्वैव राघवं दग्ध्वा देहं यास्यसि तत्पदम् ॥१५॥"हे रघुश्रेष्ठ ! इस आश्रममें पहले मेरे गुरु महर्षि ( मतंग ) रहा करते थे; मैं उनकी सेवा-शुश्रूषा करती हुई यहाँ हज़ारों वर्षोंसे रहती हूँ। अब वे महर्षिश्रेष्ठ ब्रह्मलोकको चले गये हैं। जाते समय उन्होंने मुझसे कहा था कि तू एकाग्रचित्त होकर यहीं रह ॥ ११-१२ ॥ सनातन परमात्माने राक्षसोंको मारने और ऋषियोंकी रक्षा करनेके लिये राजा दशरथके पुत्र रामरूपसे अवतार लिया है ॥ १३ ॥ वे (शीघ्र ही) यहाँ आयेंगे। तू एकाग्र-चित्तसे उनका ध्यान करती हुई यहाँ रह। आजकल भगवान् रामजी चित्रकूट पर्वतके आश्रममें विराजमान हैं ॥ १४ ॥ जबतक वे आवें तबतक तू अपने शरीरका पालन कर। रघुनाथजीके आनेपर उनका दर्शन करते हुए इस शरीरको जलाकर तू उनके परमधामको चली जायगी ॥ १५ ॥
तथैवाकरवं राम त्वद्ध्यानैकपरायणा ।
प्रतीक्ष्यागमनं तेऽद्य सफलं गुरुभाषितम् ॥१६॥हे राम ! गुरुजीके कथनानुसार मैं तभीसे आपका ध्यान करती हुई आपके आनेकी बाट देख रही थी। आज गुरुजीका वह वाक्य सफल हो गया ॥ १६ ॥
तव सन्दर्शनं राम गुरूणामपि मे नहि ।
योषिन्मूढाऽप्रमेयात्मन् हीनजातिसमुद्भवा ॥१७॥हे राम ! आपका दर्शन तो मेरे गुरुदेवको भी नहीं हुआ। फिर हे अप्रमेयात्मन् ! मैं तो नीच-जातिमें उत्पन्न हुई एक गँवारी नारी ही हूँ ! मेरी तो बात ही क्या है ? ॥ १७ ॥
तव दासस्य दासानां शतसङ्ख्योत्तरस्य वा ।
दासीत्वे नाधिकारोऽस्ति कुतः साक्षात्तवैव हि ॥१८॥जो आपके दासोंके दास हैं उनके भी जो उत्तरोत्तर सैकड़ों दासानुदास हैं मैं तो उनकी दासी होनेकी भी अधिकारिणी नहीं हूँ; फिर साक्षात् आपकी दासी कहलानेका तो मेरा मुँह ही कहाँ है ? ॥ १८ ॥
कथं रामाद्य मे दृष्टस्त्वं मनोवागगोचरः ।
स्तोतुं न जाने देवेश किं करोमि प्रसीद मे ॥१९॥हे राम ! आप तो मन या वाणीके विषय नहीं हैं फिर न जाने आज मुझे आपका दर्शन कैसे हो गया। हे देवेश्वर ! मैं आपकी स्तुति करना नहीं जानती। अब मैं क्या करूँ? प्रभो ! आप स्वयं ही (अपनी दयालुतासे) मुझपर प्रसन्न होइये" ॥ १९ ॥

सर्ग १० ] अरण्यकाण्ड १४७

श्रीराम उवाचश्रीरामचन्द्रजी बोले—पुरुषत्व-स्त्रीत्वका भेद अथवा
पुंस्त्वे स्त्रीत्वे विशेषो वा जातिनामाश्रमादयः ।जाति, नाम और आश्रम—ये कोई भी मेरे भजन-
न कारणं मद्भजने भक्तिरेव हि कारणम् ॥२०॥के कारण नहीं हैं। उसका कारण तो एकमात्र मेरी भक्ति ही है ॥२०॥ जो मेरी भक्तिसे विमुख हैं वे
यज्ञदानतपोभिर्वा वेदाध्ययनकर्मभिः ।यज्ञ, दान, तप अथवा वेदाध्ययन आदि किसी भी कर्मसे
नैवं द्रष्टुमंहं शक्यो मद्भक्तिविमुखैः सदा ॥२१॥मुझे कभी नहीं देख सकते ॥२१॥ अतः हे भामिनि ! मैं संक्षेपसे अपनी भक्तिके साधनोंका वर्णन
तस्माद्भाभिनि सङ्क्षेपाद्वक्ष्येऽहं भक्तिसाधनम् ।करता हूँ। उनमें पहला साधन तो सत्सङ्ग ही है
सतां सङ्गतिरेवात्र साधनं प्रथमं स्मृतम् ॥२२॥॥२२॥ मेरे जन्म-कर्मोंकी कथाका कीर्तन करना
द्वितीयं मत्कथालापस्तृतीयं मद्गुणेरणम् ।दूसरा साधन है, मेरे गुणोंकी चर्चा करना—यह तीसरा उपाय है और (गीता-उपनिषदादि) मेरे वाक्योंकी
व्याख्यातृत्वं मद्वचसां चतुर्थं साधनं भवेत् ॥२३॥व्याख्या करना उसका चौथा साधन है ॥२३॥ हे
आचार्योपासनं भद्रे मद्बुद्ध्याऽमायया सदा ।भद्रे ! अपने गुरुदेवकी निष्कपट होकर भगवद्बुद्धिसे सेवा करना पाँचवाँ, पवित्र स्वभाव, यम-नियमादिका
पञ्चमं पुण्यशीलत्वं यमादि नियमादि च ॥२४॥पालन और मेरी पूजामें प्रेम होना छठा, तथा मेरे
निष्ठा मत्पूजने नित्यं षष्ठं साधनमीरितम् ।मन्त्रकी सांगोपांग उपासना करना सातवाँ साधन कहा
मम मन्त्रोपासकत्वं साङ्गं सप्तममुच्यते ॥२५॥जाता है ॥२४-२५॥ मेरे भक्तोंकी मुझसे भी अधिक पूजा करना, समस्त प्राणियोंमें मेरी भावना करना,
मद्भक्तेष्वधिका पूजा सर्वभूतेषु मन्मतिः ।बाह्य पदार्थोंमें आसक्त न होना और शम-दमादि-
वाह्यार्थेषु विरागित्वं शमादिसहितं तथा ॥२६॥सम्पन्न होना—यह मेरी भक्तिका आठवाँ साधन है तथा तत्त्व-विचार करना नवाँ है। हे भामिनि !
अष्टमं नवमं तत्त्वविचारो मम भामिनि ।इस प्रकार यह नौ प्रकारकी भक्ति है। हे शुभ-
एवं नवविधा भक्तिः साधनं यस्य कस्य वा ॥२७॥लक्षणे ! जिस किसीमें ये साधन होते हैं वह स्त्री, पुरुष अथवा पशु-पक्षी आदि कोई भी क्यों न हो उसमें प्रेम-
स्त्रियो वा पुरुषस्यापि तिर्यग्योनिगतस्य वा ।लक्षणा-भक्तिका आविर्भाव हो ही जाता है ॥२६-
भक्तिः सञ्जायते प्रेमलक्षणा शुभलक्षणे ॥२८॥२८॥ भक्तिके उत्पन्न होने मात्रसे ही मेरे स्वरूपका
भक्तौ सञ्जातमात्रायां मत्तत्त्वानुभवस्तदा ।अनुभव हो जाता है और जिसे मेरा अनुभव हो जाता है उसकी उसी जन्ममें निस्सन्देह मुक्ति हो जाती है
ममानुभवसिद्धस्य मुक्तिस्तत्रैव जन्मनि ॥२९॥अतः यह सिद्ध हुआ कि मोक्षका कारण भक्ति ही
स्यात्तस्मात्कारणं भक्तिर्मोक्षस्येति सुनिश्चितम् ।है। (भक्तिके उपरोक्त नौ साधनोंमेंसे) जिसमें पहला
प्रथमं साधनं यस्य भवेत्तस्य क्रमेण तु ॥३०॥साधन होता है उसमें क्रमशः ये सभी आ जाते हैं। तब फिर उसे भक्ति तथा मुक्तिका प्राप्त होना निश्चित
भवेत्सर्वं ततो भक्तिर्मुक्तिरेव सुनिश्चितम् ।ही है। तू मेरी भक्तिसे युक्त है इसीलिये मैं तेरे पास
यस्मान्मद्भक्तियुक्ता त्वं ततोऽहं त्वामुपस्थितः॥३१॥आया हूँ ॥२९-३१॥ अब, मेरा दर्शन होनेसे तेरी मुक्ति हो ही जायगी—इसमें सन्देह नहीं। यदि तुझे
इतो मदर्शनान्मुक्तिस्तव नास्त्यत्र संशयः ।पता हो तो बता इस समय कमललोचना सीता
यदि जानासि मे ब्रूहि सीता कमललोचना ॥३२॥कहाँ है। मेरी प्रियदर्शना प्रियाको कौन ले गया है ?
कुत्रास्ते केन वा नीता प्रिया मे प्रियदर्शना ॥३३॥॥३२-३३॥
१४८अध्यात्मरामायण[ सर्ग १०

शबर्युवाच देव जानासि सर्वज्ञ सर्वं त्वं विश्वभावन । तथाऽपि पृच्छसे यन्मां लोकानुसृतः प्रभो ॥३४॥ ततोऽहमभिधास्यामि सीता यत्राधुना स्थिता । रावणेन हृता सीता लङ्कायां वर्ततेऽधुना ॥३५॥ इतः समीपे रामास्ते पम्पानाम सरोवरम् । ऋष्यमूकगिरिर्नाम तत्समीपे महानगः ॥३६॥ चतुर्भिर्मन्त्रिभिः सार्धं सुग्रीवो वानराधिपः । भीतभीतः सदा यत्र तिष्ठत्यतुलविक्रमः ॥३७॥ वालिनश्च भयाद्भ्रातुस्तदगम्यमृषेर्भयात् । वालिनस्तत्र गच्छ त्वं तेन सख्यं कुरु प्रभो ॥३८॥ सुग्रीवेण स सर्वं ते कार्यं सम्पादयिष्यति । अहमग्निं प्रवेक्ष्यामि तवाग्रे रघुनन्दन ॥३९॥ मुहूर्तं तिष्ठ राजेन्द्र यावद्दग्ध्वा कलेवरम् । यास्यामि भगवन् राम तव विष्णोः परं पदम् ॥४०॥ इति रामं समामन्त्र्य प्रविवेश हुताशनम् । क्षणात्रिर्धूय सकलमविद्याकृतबन्धनम् । रामप्रसादाच्छबरी मोक्षं प्रापातिदुर्लभम् ॥४१॥ किं दुर्लभं जगन्नाथे श्रीरामे भक्तवत्सले । प्रसन्नेऽधमजन्माऽपि शबरी मुक्तिमाप सा ॥४२॥ किं पुनर्ब्राह्मणा मुख्याः पुण्याः श्रीरामचिन्तकाः । मुक्तिं यान्तीति तद्भक्तिर्मुक्तिरेव न संशयः ॥४३॥ भक्तिर्मुक्तिविधायिनी भगवतः $\qquad\quad$श्रीरामचन्द्रस्य हे । लोकाः कामदुघाङ्घ्रिपङ्कजयुगलं $\qquad\quad$सेवध्वमत्युत्सुकाः । नानाज्ञानविशेषमन्त्रविततिं $\qquad\quad$त्यक्त्वा सुदूरे भृशं । रामं श्यामतनुं स्मरारिहृदये $\qquad\quad$भान्तं भजध्वं बुधाः ॥४४॥

शबरी बोली—हे देव ! हे सर्वज्ञ ! हे विश्वभावन ! आप सभी कुछ जानते हैं । तथापि हे प्रभो ! लोकाचारका अनुसरण करते हुए यदि आप मुझसे पूछते हैं तो इस समय सीताजी जहाँ हैं वह मैं आपको बतलाती हूँ । सीताजीको रावण हर ले गया है और इस समय वे लङ्कामें हैं ॥ ३४-३५ ॥ हे राम ! यहाँसे पास ही पम्पा नामका एक सरोवर है । उसके समीप ऋष्यमूक नामका एक बहुत बड़ा पर्वत है ॥ ३६ ॥ वहाँ अतुलित पराक्रमी वानरराज सुग्रीव अपने भाई वालीके भयसे सदा डरता हुआ अपने चार मन्त्रियोंके साथ रहता है । ऋषि-शापके भयसे वह स्थान वालीके लिये सर्वथा अगम्य है हे प्रभो ! आप वहाँ जाइये और उस सुग्रीवके मित्रत कीजिए वह आपका सब कार्य सिद्ध करेगा । हे रघुनन्दन ! अब मैं आपके सामने ही अग्निमें प्रवेश करूँगी ॥ ३७-३९ ॥ हे राजेश्वर ! हे भगवन् ! हे राम ! जबतक मैं अपने शरीरको जलाकर आप विष्णुभगवान्‌के परमधामको जाऊँ तबतक आप एक मुहूर्त्त यहाँ और ठहरिये ॥ ४० ॥

श्रीरामचन्द्रजीके साथ इस प्रकार सम्भाषण करनेके अनन्तर शबरीने अग्निमें प्रवेश किया और एक क्षणमें ही समस्त अविद्याजन्य बन्धनोंको नष्ट कर भगवान् रामकी कृपासे अति दुर्लभ मोक्ष-पद प्राप्त किया ॥ ४१ ॥ भक्तवत्सल जगन्नाथ श्रीरामके प्रसन्न होनेपर संसारमें क्या दुर्लभ है । देखो, उनकी कृपासे नीच जातिमें उत्पन्न हुई शबरीने भी मोक्ष-पद प्राप्त कर लिया ॥ ४२ ॥ फिर श्रीरामका ध्यान करनेवाले पुण्यजन्मा ब्राह्मणादि यदि मुक्त हो जायें तो इसमें क्या आश्चर्य है ? निस्सन्देह, भगवान् रामकी भक्ति ही मुक्ति है ॥ ४३ ॥ अरे लोगो ! भगवान् श्रीरामचन्द्रकी भक्ति ही मोक्ष देनेवाली है । अतः कामधेनुरूप उनके चरण-युगलोंकी अति उत्साहपूर्वक सेवा करो । हे बुद्धिमान् लोगो ! इन विविध विज्ञान-वार्ताओं और मन्त्र-विस्तारको अलग रखकर तुरन्त ही श्रीशंकरके हृदयधाममें शोभा पानेवाले श्यामशरीर भगवान् रामका भजन करो ॥ ४४ ॥

'इति श्रीमदध्यात्मरामायणे उमामहेश्वरसंवादे
अरण्यकाण्डे दशमः सर्गः ॥ १० ॥
समाप्तमिदमरण्यकाण्डम् ।

किष्किन्धाकाण्ड

श्रीसीतारामाभ्यां नमः

अध्यात्मरामायण

किष्किन्धाकाण्ड

यो वालिना ध्वस्तबलं सुकण्ठं न्ययोजयद्राजपदे कपीनाम्।
तं स्वीयसन्तापसुतप्तचित्तं श्रीजानकीजीवनमानतोऽस्मि॥

(इस पृष्ठ पर केवल सजावटी चित्र/रेखांकन है, कोई पाठ्य सामग्री नहीं है।)

The provided image is completely blank and does not contain any text or scripture to transcribe.

दास-भक्त हनुमानजी

तथेति तस्यारुरोह स्कन्धं रामोऽथ लक्ष्मणः । उत्पपात गिरेर्मूर्ध्नि क्षणादेव महाकपिः ॥
(अ० रा० कि० १ । २८-२९)

किष्किन्धाकाण्ड - सर्ग १: सुग्रीवसे भेंट

अध्यात्मरामायण

किष्किन्धाकाण्ड

प्रथम सर्ग

सुग्रीवसे भेंट।

श्रीमहादेव उवाच**श्रीमहादेवजी बोले—**हे पार्वति ! तदनन्तर श्रीरामचन्द्रजी लक्ष्मणके सहित धीरे-धीरे पम्पासरके तटपर आये। उस सुन्दर सरोवरको देखकर उन्हें बड़ा विस्मय हुआ ॥ १ ॥ उसका विस्तार एक कोशका था और उसमें अति निर्मल अगाध जल भरा हुआ था तथा सब ओर खिले हुए कमल, कह्लार, कुमुद और उत्पल आदि सुशोभित हो रहे थे ॥ २ ॥ उस सरोवरमें जहाँ-तहाँ हंस और कारण्डव आदि पक्षी विहार कर रहे थे, चक्रवाकादि उसकी शोभा बढ़ा रहे थे और जलकुक्कुट, कोयष्टि तथा क्रौंच आदि पक्षियोंके कलरवसे वह शब्दायमान हो रहा था ॥ ३ ॥ वह चित्र-विचित्र पुष्प-लताओंसे परिपूर्ण और नाना प्रकारके फलवाले वृक्षोंसे घिरा हुआ था तथा उसका कमलकेशरसे सुवासित जल सज्जनोंके चित्तके समान स्वच्छ था ॥ ४ ॥
ततः सलक्ष्मणो रामः शनैः पम्पासरस्तटम् ।
आगत्य सरसां श्रेष्ठं दृष्ट्वा विस्मयमाययौ ॥ १ ॥

क्रोशमात्रं सुविस्तीर्णमगाधामलशम्बरम् ।
उत्फुल्लाम्बुजकह्लारकुमुदोत्पलमण्डितम् ॥ २ ॥

हंसकारण्डवाकीर्णं चक्रवाकादिशोभितम् ।
जलकुक्कुटकोयष्टिकौञ्चनादोपनादितम् ॥ ३ ॥

नानापुष्पलताकीर्णं नानाफलसमावृतम् ।
सतां मनःस्वच्छजलं पद्मकिञ्जल्कवासितम् ॥ ४ ॥
तत्रोपस्पृश्य सलिलं पीत्वा श्रमहरं विभुः ।
सानुजः सरसस्तीरे शीतलेन पथा ययौ ॥ ५ ॥

ऋष्यमूकगिरेः पार्श्वे गच्छन्तौ रामलक्ष्मणौ ।
धनुर्वाणकरौ दान्तौ जटावल्कलमण्डितौ ।
पश्यन्तौ विविधान्वृक्षान् गिरेः शोभां सुविक्रमौ ॥ ६ ॥

सुग्रीवस्तु गिरेर्मूर्ध्नि चतुर्भिः सह वानरैः ।वहाँ पहुँचनेपर छोटे भाई लक्ष्मणके सहित प्रभु रामने आचमनकर उस सरोवरका श्रमहारी शीतल जल पीया और फिर उसके किनारे-किनारे शीतल छायायुक्त मार्गसे चलने लगे ॥ ५ ॥ इस प्रकार जटा-वल्कलविभूषित जितेन्द्रिय परम पराक्रमी राम और लक्ष्मण, जब हाथमें धनुष-बाण लिये विविध वृक्षों और पर्वतकी शोभाको निहारते हुए ऋष्यमूक पर्वतकी बगलमें चल रहे थे ॥ ६ ॥ उस समय अपने चार मन्त्रियोंके सहित गिरि-शिखरपर बैठे हुए सुग्रीवने उन्हें उधर
'१५२अध्यात्मरामायण[ सर्ग १

स्थित्वा ददर्श तौ यान्तावारुरोह गिरेः शिरः॥ ७॥
भयादाह हनूमन्तं कौ तौ वीरवरौ सखे ।
गच्छ जानीहि भद्रं ते बटुर्भूत्वा द्विजाकृतिः ॥८॥
वालिना प्रेषितौ किंवा मां हन्तुं समुपागतौ ।
ताभ्यां सम्भाषणं कृत्वा जानीहि हृदयं तयोः॥९॥
यदि तौ दुष्टहृदयौ संज्ञां कुरु कराग्रतः ।
विनयावनतो भूत्वा एवं जानीहि निश्चयम् ॥१०॥

तथेति वटुरूपेण हनुमान् समुपागतः ।
विनयावनतो भूत्वा रामं नत्वेदमब्रवीत् ॥११॥
कौ युवां पुरुषव्याघ्रौ युवानौ वीरसम्मतौ ।
द्योतयन्तौ दिशः सर्वाः प्रभया भास्कराविवा॥ १२॥
युवां त्रैलोक्यकर्ताराविति भाति मनो मम ।
युवां प्रधानपुरुषौ जगद्धेतू जगन्मयौ ॥१३॥
मायया मानुषाकारौ चरन्ताविच लीलया ।
भूभारहरणार्थाय भक्तानां पालनाय च ॥१४॥
अवतीर्णाविह परौ चरन्तौ क्षत्रियाकृती ।
जगत्स्थितिलयौ सर्गं लीलया कर्तुमुद्यतौ ॥१५॥
स्वतन्त्रौ प्रेरकौ सर्वहृदयस्थाविहेश्वरौ ।
नरनारायणौ लोके चरन्ताविति मे मतिः ॥१६॥

श्रीरामो लक्ष्मणं प्राह पश्यैनं वटुरूपिणम् ।
शब्दशास्त्रमशेषेण श्रुतं नूनमनेकधा ॥१७॥
अनेन भाषितं कृत्स्नं न किञ्चिदपशब्दितम् ।
ततः प्राह हनूमन्तं राघवो ज्ञानविग्रहः ॥१८॥
अहं दाशरथी रामस्त्वयं मे लक्ष्मणोऽनुजः ।
सीतया भार्यया सार्धं पितुर्वचनगौरवात् ॥१९॥ | जाते देखा और वह सबसे ऊँचे शिखरपर चढ़ गया ॥ ७॥ फिर भयभीत होकर हनुमान्जीसे बोला— "मित्र ! देखो, ये दो वीरवर कौन हैं। तुम्हारा कल्याण हो, तुम ब्राह्मण ब्रह्मचारीके वेषमें उनके पास जाकर यह मालूम तो करो ॥ ८॥ तुम उनसे बातचीत करके उनके यहाँ आनेका अभिप्राय मालूम करना । ऐसा न हो, वे वालीके भेजनेसे मुझे मारनेके लिये आ रहे हों ॥ ९ ॥ यदि तुम्हें उनका हृदय दूषित मालूम हो तो अपनी अंगुलीसे मुझे संकेत कर देना । देखो, बड़े विनीत होकर यह सब भेद मालूम कर लेना ॥ १०॥

तब हनुमान्‌जी सुग्रीवसे 'जो आज्ञा' कह ब्रह्मचारीका वेष बनाकर रघुनाथजीके पास आये और बड़ी नम्रतासे उन्हें नमस्कार कर बोले—॥ ११॥ "हे पुरुषव्याघ्र! आप दोनों कौन हैं? आपकी युवावस्था है और आप बड़े वीर मालूम होते हैं। अहो! अपने शरीरकी कान्तिसे आपने समस्त दिशाओंको सूर्यके समान प्रकाशमान कर रक्खा है ॥ १२॥ मेरा मन तो यह कहता है कि आप दोनों त्रिलोकीके रचनेवाले संसारके कारणभूत जगन्मय प्रधान और पुरुष ही हैं ॥ १३ ॥ आप मानो पृथ्वीका भार उतारने और भक्तजनोंकी रक्षा करनेके लिये ही लीलावश अपनी मायासे मनुष्यरूप धारण-कर विचर रहे हैं ॥ १४॥ आप साक्षात् परमात्मा ही क्षत्रियकुमारके रूपमें अवतीर्ण होकर पृथिवीपर घूम रहे हैं ! आप लीलाहीसे संसारकी उत्पत्ति, स्थिति और (दुष्टोंका) नाश करनेमें तत्पर हैं ॥ १५ ॥ मेरी बुद्धिमें तो यही आता है कि आप सबके हृदयमें विराजमान, सबके प्रेरक, परम स्वतन्त्र भगवान् नर-नारायण ही इस लोकमें विचर रहे हैं" ॥ १६॥

तब श्रीरामचन्द्रजीने लक्ष्मणजीसे कहा—"लक्ष्मण ! इस ब्रह्मचारीको देखो। अवश्य ही इसने सम्पूर्ण शब्दशास्त्र (व्याकरण) कई बार भली प्रकार पढ़ा है ॥ १७॥ देखो, इसने इतनी बातें कहीं किन्तु इसके बोलनेमें कहीं कोई एक भी अशुद्धि नहीं हुई।" तदनन्तर विज्ञानघन श्रीरघुनाथजीने हनुमान्जीसे कहा—॥ १८॥ "हे द्विज ! मैं दशरथका पुत्र राम हूँ और यह मेरा छोटा भाई लक्ष्मण है। मैं पिताकी आज्ञा मानकर अपनी स्त्री सीताके सहित वनमें आया

सर्ग १ ] किष्किन्धाकाण्ड १५३

संस्कृतहिन्दी अनुवाद
आगतस्तत्र विपिने स्थितोऽहं दण्डके द्विज ॥१९॥
तत्र भार्या हृता सीता रक्षसा केनचिन्मम ।
तामन्वेष्टुमिहायातौ त्वं को वा कस्य वा वद॥२०॥था और यहाँ दण्डकारण्यमें रहता था। वहाँ किसी राक्षसने मेरी भार्या सीताको हर लिया। उसे ढूँढ़नेके लिये हम यहाँ आये हैं। कहिये, आप कौन हैं और किसके पुत्र हैं ? ॥ १९-२० ॥
बटुरुवाच
सुग्रीवो नाम राजा यो वानराणां महामतिः ।
चतुर्भिर्मन्त्रिभिः सार्धं गिरिमूर्धनि तिष्ठति ॥२१॥
भ्राता कनीयान् सुग्रीवो वालिनः पापचेतसः ।
तेन निष्कासितो भार्या हृता तस्येह वालिना॥२२॥
तद्भयादृष्यमूकाख्यं गिरिमाश्रित्य संस्थितः ।
अहं सुग्रीवसचिवो वायुपुत्रो महामते ॥२३॥
हनूमान्नाम विख्यातो ह्यञ्जनीगर्भसम्भवः ।
तेन सख्यं त्वया युक्तं सुग्रीवेण रघूत्तम ॥२४॥
भार्यापहारिणं हन्तुं सहायस्ते भविष्यति ।
इदानीमेव गच्छाम आगच्छ यदि रोचते ॥२५॥ब्रह्मचारी बोले— महामति सुग्रीव वानरोंके राजा हैं। वे अपने चार मन्त्रियोंके साथ इस पर्वतके शिखरपर रहते हैं ॥ २१ ॥ वे दुष्टचित्त वालीके छोटे भाई हैं। उस वालीने उनकी स्त्री छीनकर उन्हें घरसे निकाल दिया है ॥ २२ ॥ अतः उसके भयसे वे इस ऋष्यमूक पर्वतपर ही रहते हैं। हे महामते ! मैं उन्हीं सुग्रीवका मन्त्री और वायुका पुत्र हूँ ॥ २३ ॥ मेरा जन्म माता अञ्जनीके गर्भसे हुआ है और मैं 'हनूमान्' नामसे विख्यात हूँ। हे रघुश्रेष्ठ ! आपको महाराज सुग्रीवसे मित्रता करनी चाहिये ॥ २४ ॥ वे आपकी भार्याको चुरानेवालेका वध करनेमें आपके सहायक होंगे। आइये, यदि आपकी इच्छा हो तो अभी उनके पास चलें ॥ २५ ॥
श्रीराम उवाच
अहमप्यागतस्तेन सख्यं कर्तुं कपीश्वर ।
सख्युस्तस्यापि यत्कार्यं तत्करिष्याम्यसंशयम्॥२६॥श्रीरामचन्द्रजी बोले— हे कपीश्वर ! मैं भी उनसे मित्रता करनेके लिये ही आया हूँ। उन मित्रवरका भी जो कुछ कार्य होगा वह मैं निस्सन्दह पूर्ण कर दूँगा ॥ २६ ॥
हनूमान् स्वस्वरूपेण स्थितो राममथाब्रवीत् ।
आरोहतां मम स्कन्धौ गच्छामः पर्वतोपरि ॥२७॥
यत्र तिष्ठति सुग्रीवो मन्त्रिभिर्वालिनो भयात् ।
तथेति तस्यारुरोह स्कन्धं रामोऽथ लक्ष्मणः॥२८॥
उत्पपात गिरेर्मूर्ध्नि क्षणादेव महाकपिः ।
वृक्षच्छायां समाश्रित्य स्थितौ तौ रामलक्ष्मणौ॥२९॥यह सुनकर हनूमान्‌जीने अपना रूप धारण कर रामसे कहा, “आइये, आप दोनों मेरे कन्धोंपर चढ़ जाइये, अब हम पर्वतके ऊपर चलते हैं, जहाँ अपने मन्त्रियोंके सहित सुग्रीव वालीके भयसे (छिपकर) रहते हैं।” तब राम और लक्ष्मण 'बहुत अच्छा' कह उनके कन्धोंपर चढ़ गये ॥ २७-२८ ॥ वानरराज हनूमान् एक क्षणमें ही पर्वतके शिखरपर कूदकर पहुँच गये। वहाँ राम और लक्ष्मण एक वृक्षकी छायामें खड़े हो गये ॥ २९ ॥
हनूमानपि सुग्रीवमुपगम्य कृताञ्जलिः ।
व्येतु ते भयमायातो राजन् श्रीरामलक्ष्मणौ ॥३०॥
शीघ्रमुत्तिष्ठ रामेण सख्यं ते योजितं मया ।
अग्निं साक्षिणमारोप्य तेन सख्यं द्रुतं कुरु ॥३१॥
ततोऽतिहर्षात्सुग्रीवः समागम्य रघूत्तमम् ।इधर हनूमान्‌जीने सुग्रीवके पास जा उनसे हाथ जोड़कर कहा—“राजन् ! अब अपनी शंका दूर कीजिये, क्योंकि आपके यहाँ श्रीराम और लक्ष्मण पधारे हैं ॥ ३० ॥ शीघ्र उठिये, मैंने रामके साथ आपकी मित्रता होनेका योग लगा दिया है। शीघ्र ही अग्निको साक्षी करके उनसे मित्रता कीजिये ॥ ३१ ॥
तब सुग्रीव अति प्रसन्न होकर रघुनाथजीके पास

२०

१५४अध्यात्मरामायण[सर्ग १ .

वृक्षशाखां स्वयं छित्त्वा विष्टराय ददौ मुदा ॥३२॥
हनूमांल्लक्ष्मणायादात्सुग्रीवाय च लक्ष्मणः ।
हर्षेण महताऽऽविष्टाः सर्व एवावतस्थिरे ॥३३॥
लक्ष्मणस्त्वब्रवीत्सर्वं रामवृत्तान्तमादितः ।
वनवासाभिगमनं सीताहरणमेव च ॥३४॥

लक्ष्मणोक्तं वचः श्रुत्वा सुग्रीवो राममब्रवीत् ।
अहं करिष्ये राजेन्द्र सीतायाः परिमार्गणम् ॥३५॥
साहाय्यमपि ते राम करिष्ये शत्रुघातिनः ।
शृणु राम मया दृष्टं किञ्चित्ते कथयाम्यहम् ॥३६॥
एकदा मन्त्रिभिः सार्धं स्थितोऽहं गिरिमूर्धनि ।
विहायसा नीयमानां केनचित्प्रमदोत्तमाम् ॥३७॥
क्रोशन्तीं रामरामेति दृष्ट्वाऽस्मान्पर्वतोपरि ।
आमुच्याभरणान्याशु स्वोत्तरीयेण भामिनी ॥३८॥
निरीक्ष्याधः परित्यज्य क्रोशन्ती तेन रक्षसा ।
नीताऽहं भूषणान्याशु गुहायामक्षिपं प्रभो ॥३९॥
इदानीमपि पश्य त्वं जानीहि तव वा न वा ।
इत्युक्त्वाऽऽनीय रामाय दर्शयामास वानरः॥४०॥
विमुच्य रामस्तद्दृष्ट्वा हा सीतेति मुहुर्मुहुः ।
हृदि निक्षिप्य तत्सर्वं रुरोद प्राकृतो यथा ॥४१॥

आश्वास्य राघवं भ्राता लक्ष्मणे वाक्यमब्रवीत् ।
अचिरेणैव ते राम प्राप्स्यते जानकी शुभा ।
वानरेन्द्रसहायेन हत्वा रावणमाहवे ॥४२॥
सुग्रीवोऽप्याह हे राम प्रतिज्ञां करवाणि ते ।
समरे रावणं हत्वा तव दास्यामि जानकीम् ॥४३॥
ततो हनूमान्प्रज्वाल्य तयोरग्निं समीपतः ।
तावुभौ रामसुग्रीवावग्नौ साक्षिणि तिष्ठति ॥४४

| आये और प्रसन्नमनसे अपने हाथसे एक वृक्षकी शाखा तोड़कर उन्हें बैठनेके लिये आसन दिया ॥३२॥ इसी प्रकार हनुमान्‌जीने लक्ष्मणजीको तथा लक्ष्मणजीने सुग्रीवको आसन दिया और सब लोग अति आनन्दपूर्वक अपने-अपने आसनोंपर बैठ गये ॥३३॥ तदनन्तर लक्ष्मणजीने आरम्भसे लेकर वनमें आने और सीताजीके हरे जानेतकका रामचन्द्रजी का सारा वृत्तान्त सुनाया ॥३४॥ | लक्ष्मणजीके वचन सुनकर सुग्रीवने श्रीरामचन्द्रजी से कहा—"हे राजराजेश्वर ! मैं सीताजीकी खोज करूँगा ॥३५॥ और शत्रु का वध करते समय भी आपकी सहायता करूँगा। हे राम ! इस सम्बन्धमें मैंने जो कुछ देखा है वह आपको सुनाता हूँ, सुनिये ॥३६॥ | "एक दिन अपने मन्त्रियोंके साथ मैं पर्वतके शिखरपर बैठा था । उस समय हमने देखा कि कोई राक्षस किसी उत्तम कामिनीको आकाश-मार्गसे लिये जाता है ॥३७॥ वह 'राम ! राम !' कहकर विलाप कर रही थी । हमें पर्वतपर बैठे देख कर उसने तुरन्त ही अपने आभूषण उतारकर एक वस्त्रमें बाँधे और हमारी ओर देखते हुए नीचे गिरा दिये । हे प्रभो ! इसी प्रकार निरन्तर विलाप करती हुई उस अबलाको वह राक्षस ले गया। प्रभो ! मैंने तुरन्त ही उन आभूषणोंको उठाकर गुफामें रख दिया ॥३८–३९॥ आप उन्हें अभी देखिये और पहचानिये कि वे आपकी हैं या नहीं।" ऐसा कह कपिराज सुग्रीवने वे आभूषण लाकर रामको दिखाये ॥४०॥ रामचन्द्रजी ने उन्हें खोलकर देखा तो (उन्हें पहचानकर) छातीसे लगा लिया और साधारण पुरुषोंके समान वारम्बार 'हा सीते ! हा सीते !' कहकर रोने लगे ॥४१॥ | तब भाई लक्ष्मणने उन्हें ढाँढस बँधाकर कहा— "हे राम ! वानरराज सुग्रीवकी सहायतासे युद्धमें रावणको मारकर आप शीघ्र ही शुभलक्षणा जनक-नन्दिनीको प्राप्त करेंगे" ॥४२॥ सुग्रीवने भी कहा— "हे राम ! मैं आपसे प्रतिज्ञा करके कहता हूँ कि रावण-को युद्धमें मारकर आपको सीता दिला दूँगा" ॥४३॥ | तदनन्तर हनूमान्जीने उन दोनोंके पास अग्नि प्रज्वलित की । तब निष्पाप राम और सुग्रीव दोनों ही