अनुरागसागर वाणी
Anuragsagar Vani
स्वामी मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)
96
साहिब बन्दगी
निरंजन ने कहा
निरंजन बोले गरब सो भाई । मोरे फंद तोर को जाई ॥ करम जंजीर बँधा संसारा । जोई हम जग जाल पसारा ॥ तीन लोक जोइन औतारा । आवागमन में फिर फिर पारा ॥ उपजै विनसै रहै भुलाई । देव रिषी मुनि सकलो खाई ॥ सिद्ध साधु अरु बड़े जु ज्ञानी । बाँध बाँध कर तोपि समानी ॥ करम रेख ते कोई न न्यारा । तीन देव सुर असुर पसारा ॥
निरंजन ने बड़े घमण्ड से कहा कि मेरे फंद को तोड़कर कौन जा सका है, मैंने कर्म की जंजीर से सारे संसार को बाँधा हुआ है, क्या ऋषि, क्या मुनि, क्या सिद्ध, क्या साधु, क्या देवता, त्रिदेव आदि सबको कर्म जाल में उलझाकर बार-बार खा जाता हूँ, कोई भी कर्म से न्यारा नहीं है।
साहिब ने कहा
कहै ज्ञानी सुन काल लबारा । करिहँ टूक जंजीर तुम्हारा ॥ हंसन लैहँ तुरत उबारी । पुरुष शब्द दीन्हँ मोहि भारी ॥
साहिब ने कहा-हे झूठे ! तेरी कर्म की जंजीर को भी तोड़ दूँगा, परम पुरुष ने मुझे ऐसा जबरदस्त नाम दिया है कि कर्म जाल से भी जीव को छुड़ा लेगा।
❀ ❀ ❀
क्रोधित निरंजन साहिब पर झपटा और असली रूप में आए साहिब
क्रोधित निरंजन साहिब पर झपटा
और असली रूप में आए साहिब
यह सुन काल भयंकर भयऊ। हम कहैं त्रास दिखावन लयऊ॥ सत्तर युग हम सेवा कीन्ही। राज बड़ाई पुरुष मुहिं दीन्ही॥ फिर चौंसठ युग सेवा ठयऊ। अष्टं गी पुरुष हम दयऊ॥ तब तुम मारि निकारे मोहि। योगजीत नहिं छाड़ों तोहिं॥ अब हम जान भली विधि पावा। मारों तोहि लेउँ अब दावा॥ गरजे काल महा बिकराला। सत्रह लाख लो पाँव पसारा॥ लपकै जीभ जिमि टूटे तारा। जिमि बिजली चमकै औंधियारा॥ सूढ़ बढा य दंत अति बाढ़। मध्य घेर ज्ञानी कहैं ठाढ़॥ हमरे पौरुष हम बरियारा। तुम ज्ञानी का करो हमारा॥
यह सुन निरंजन क्रोधित हो गया, साहिब को भय दिखाने लगा, कहा कि परम पुरुष की सेवा करके मैंने तीन लोक का राज्य और अष्टंगी को प्राप्त किया, पर तब तुमने मुझे मानसरोवर से निकाल दिया, इसलिए अब मैं तुमसे बदला लूँगा, तुम्हें नहीं छोड़ूँगा। निरंजन ने तब विकराल हाथी का रूप धारण किया और सूँढ़ और दाँत बढ़ाकर साहिब को बीच में घेर लिया, कहा- हम बड़े बलवान हैं, तुम हमारा क्या करोगे!
ज्ञानी पुरुष शब्द कियो जोरा। पकड़ सूँढ़ दाँत गहि मोरा॥ मारे उ सब्द पाँव कर पेली। तोर सूँढ़ समुद्र गहि मेली॥ पुरुष रूप तबहीं पुन धारा। जौन सूरूप सकल औतारा॥
साहिब ने कहा कि तब वहाँ मैंने परम पुरुष का रूप धारण किया, अपने मूल रूप में आया, उसपर सुरति फेंकी, उसके दाँत तोड़ दिये और उसकी सूँढ़ पकड़ उसे समुद्र में फेंक दिया।
निरंजन अधीन हुआ
निरंजन अधीन हुआ
भया अधीन दोई कर जोरी। तुम सतपुरुष सरन हम तोरी।। प्रथम ज्ञानी हम नहीं जाना। बन्धु जान कीन्हा अभिमाना।। तुमसो बल बुद्धि हम धारा। अब तुम करहु मोर उद्धार।। मैं साहिब तुमको नहीं चीन्हा। सतपुरुष तुम दरसन दीन्हा।। दोइ कर जोरि चरण चित लावा। धन्य भाग हम दरसन पावा।।
तब निरंजन अधीन हुआ और दोनों हाथ जोड़कर कहा कि मैं आपकी शरण में हूँ, आप तो स्वयं सत्पुरुष हैं, मैंने भाई जानकर आपसे युद्ध किया, आपको पहचाना नहीं, आपसे ही बल और बुद्धि का प्रयोग किया, इसलिए क्षमा करें। मेरा बड़ा भाग्य है कि आपने आज मुझे दर्शन दिये।
साहिब ने कहा
सुन रे काल निरंजन राई। पुरुष नाम जो बीरा पाई।। ताको खूँट गहो मत लाई। सो हँसा मेरे लोकहि आई।।
साहिब ने कहा कि हे निरंजन! जिसे नाम मिल जाएगा, उसे तुम नहीं पकड़ोगे, वो मेरे देश में आएगा।
निरंजन ने कहा
सुनो गुसाई विनती मोरी। नाम पाय करै कछु औरी।। ज्ञान कथै अनत चित वासा। आवागमन की राखै आसा।।
निरंजन ने कहा कि जो नाम पाकर गलत चलें, नियमों का पालन न करें, आवागमन की इच्छा रखें, उनका क्या होगा, क्या वे भी पार होंगे!
साहिब ने कहा
सुनो निरंजन बचन हमारा। नहीं सत्त वह जीव तुम्हारा।।
तब साहिब ने वहाँ निरंजन से करार किया कि नहीं, उसे तुम ले जाना, वो जीव तुम्हारा हो जाएगा।
98
अनुरागसागर वाणी
99
निरंजन ने कहा
दयावन्त तुम साहिब दाता । एतिक कृपा करो हो ताता । पुरुष शाप सो कहैं अस दीन्हा । लच्छ जीव नित ग्रासन कीन्हा ॥ तुमहू कृपा मो पर करहू । माँगो सो वर मुहि उच्चरहू ॥ सतयुग त्रेता द्वापर माहीं । तीनहु युग शरण जीव थोरे जाहीं ॥ चौथा युग जब कलियुग आवे । तब तुव शरण जीव बहु जावे ॥ ऐसा वचन हार मुहिं दीजे । तब संसार गवन तुम कीजे ॥
निरंजन ने कहा कि एक कृपा करो, परम पुरुष ने मुझे एक लाख जीव रोज खाने का शाप दिया है, इसलिए मुझे कृप्या एक वर दो कि सतयुग, त्रेता और द्वापर युग में आप थोड़े-2 जीव ही ले जायेंगे और जब कलियुग आयेगा तो बहुत सारे जीव ले जाना।
साहिब ने कहा
अरे काल परपंच पसारा । तीनों युग जीवन दुख डारा ॥ विनती तोरि लीन्ह मैं जानी । मो कहैं ठग काल अभिमानी ॥ जस विनती तू मोसन कीन्ही । सो अब बकसि तोहि कहैं दीही ॥ चौथा युग जब कलियुग आये । तब हम आपन अंश पठाये ॥
साहिब ने कहा कि तूने षड्यन्त्र रचकर तीन युग जीवों के लिए दुखदायी कर दिये, पर तुमने विनती की, इसलिए मैंने तुम्हें माफ़ कर तुम्हारी विनती मान ली, पर जब कलियुग आयेगा, तो मैं अपने अंश भेजूँगा।
अंश ब्यालिस पुरुष के, जीव कारण आवई ।
कलि पंथ प्रगट पसारि के, वे जीव लोक पठावई ॥
कहा- परम पुरुष के ब्यालिस अंश जीवों के कल्याण हेतु आयेंगे और अपना पंथ चलाकर जीवों को अमर लोक ले जायेंगे।
निरंजन ने कहा
वचन तुम्हार लीन्ह मैं मानी । विनती एक करों तुहि ज्ञानी ॥ पंथ एक तुम आप चलाऊ । जीव लै सत लोक पठाऊ ॥ द्वादस पंथ करों मैं साजा । नाम तुम्हार ले करों अवाज़ा ॥
100
साहिब बन्दगी
द्वादश यम संसार पठैहों। नाम तुम्हार पंथ चलैहों ॥ प्रथम दूत प्रगटे मम जायी। पीछे अंश तुम्हारा आयी ॥ द्वादश पंथ जीव जो ऐहैं। सो हमरे मुख आन समैहैं ॥
निरंजन ने कहा कि आपका कहा मैंने मान लिया, पर एक विनती है कि आप अपना एक पंथ चलाकर जीवों को अमर लोक ले जाना और मैं अपने 12 पंथ चलाकर जीवों को भटकाऊंगा। 12 यम मैं संसार में भेजूंगा, वे आपका नाम लेकर मेरा पंथ चलायेंगे और जो जीव उन पंथों में आ जायेंगे, वे मेरे मुख में ही समायेंगे यानी उन्हें मैं खा जाऊंगा।
साहिब ने कहा
धर्म जस तुम माँगहु सो, चरित्र हम भल चीन्हिया ॥ पंथ द्वादश तुम कहै उसो, अमी घोर विष दीन्हिया ॥ जो मेटि डारों तोहि को अब, पलटि कला दिखावऊँ ॥ लै जीवबंद छुड़ाय यमसो, अमर लोक सिधावऊँ ॥ पुरुष वचन अस नाहिं, यहै सोच चित कीन्है ॥ लै पहुँचावहुँ ताहि, सत्य शब्द जो दृढ़ गहे ॥
साहिब ने कहा कि मैंने तुम्हारी चालाकी जान ली है, जो तुम माँग रहे हो। अपने 12 पंथ चलाकर अमृत में विष घोल देना चाहते हो। यदि तुमने अब कोई खेल दिखाया तो तुम्हें मिटा दूँगा और सब जीवों को छुड़ाकर अमर लोक ले जाऊंगा, पर अफसोस! परम पुरुष की ऐसी आज्ञा नहीं है, इसलिए जो जीव मेरे नाम को दृढ़ता से पकड़े रहेंगे, उन्हें ही मैं अमर लोक ले जाऊंगा।
निरंजन ने कहा
कहे धर्म जाओ संसारा। आनहु जीव नाम अधारा ॥ जो कोई जैहैं शरण तुम्हारा। हम सिर पग दै होवे पारा ॥
निरंजन ने कहा कि ठीक है, अब संसार में जाओ और जीवों को नाम के सहारे ले जाओ, जो कोई आपकी शरण में आयेगा, वो मेरे शीश पर पैर रखकर पार हो जायेगा।
साहिब आए संसार में
साहिब आये संसार में
धर्मराय उठ सीस नवायो । तबहिँ हम संसार सिधायो ॥
निरंजन ने तब उठकर साहिब को प्रणाम किया और साहिब संसार में आए।
आये जहाँ यम जीव सतावे । काल निरंजन जीव नचावे ॥
चटपट करे जीव तहाँ भाई । ठाढे भये तहाँ पुनि जाई ॥
मोहि देख जीव कीन्ह पुकारा । हे साहिब मुहि लेहि उबारा ॥
तब हम सत्य शब्द गुहरावा । पुरुष शब्द ते जीव जुड़ावा ॥
साहिब तप्त शिला पर आए, जहाँ निरंजन जीवों को कष्ट दे रहा था, भून-2 कर खा रहा था। साहिब को देख जीवों ने पुकार की कि हमें छुड़ाओ। तब साहिब ने सत्य शब्द पुकारा, जिससे तप्तशिला ठण्डी हो गयी, जीव शांत हो गये।
सकल जीव तब अस्तुति लाये । धन्य पुरुष भल तपन बुझाये ॥
यम ते छोर लेव तुम स्वामी । दया करो प्रभु अन्तरयामी ॥
सब जीवों ने साहिब से पुकार की, कहा-हे प्रभु! हमें छुड़ाओ।
तब मैं कहा जीव समुझाई । जोर करो तो वचन नसायी ॥
जब तुम जाय धरौ जग देहा । तब तुम करिहो शब्द सनेहा ॥
देह धरी सत शब्द समाई । तब हँसा सत लोकै जाई ॥
जहाँ आशा तहाँ वासा होई । ताको टार सका न कोई ॥
जब तुम देह धरो जग जायी । बिसर्यो पुरुष काल धरि खाई ॥
साहिब ने कहा कि यदि ऐसे ही जबरन ले जाऊँगा तो मेरा शब्द कट जाएगा, जो निरंजन को दे चुका हूँ, इसलिए जब तुम मानव तन में जाओगे तो मेरे शब्द से प्रीत करना, जिस देही में मेरा नाम आ जायेगा,
101
102
साहिब बन्दगी
वो सतलोक चला जायेगा। साहिब ने कहा—जहाँ आशा होगी, वहीं वास होगा, तुमने परम पुरुष को भुला दिया, इसलिए काल पुरुष ने तुम्हें खा लिया।
जीवों ने कहा
कहे जीव सुन पुरुष पुराना। देह धरी विसर्यो यह ज्ञाना ॥
पुरुष जान सुमरे उ यमराई। वेद पुराण कहे समुझाई ॥
वेद पुराण कहे मत एहा। निराकार ते कीजे नेहा ॥
सुर नर मुनि तैतीस करोरी। बाँधे सबै निरंजन डोरी ॥
जीवों ने कहा कि हे साहिब! मनुष्य तन में जाकर हमें ज्ञान नहीं रहा, हम भूल गये, काल को ही परम पुरुष जानकर पूजने लगे, क्योंकि वेद पुराण आदि भी इसी निराकार की भक्ति करने को कह रहे हैं, सुर, नर, मुनि, 33 करोड़ देवता आदि सभी निरंजन को मान रहे हैं।
साहिब ने कहा
सुनो जीव यह छल यम कैरा। यह यम फंदा कीन्ह घनेरा ॥
साहिब ने कहा कि काल ने ही यह जाल फैलाया है।
काल कन्या अनेक कीन्हे, जीव कारण जाल हो।
तीरथ व्रत जग योग फन्दे, कोई ना पावत बाट हो ॥
देह धरि नर परगट हो, फिरि ताहि आशा कीन्हे ऊ ॥
भरमत इत उत काल बस, बहु पुण्य में चित दीन्हे ऊ ॥
काल और माया ने जीवों को फँसाने के लिए तीर्थ, योग, यज्ञ, तप आदि के अनेक जाल बनाए हैं, अनेक फंदे बनाए हैं, कोई भी सच्चा रास्ता नहीं पा रहा है। नर तन पाकर जीव काल की ही आशा में इधर उधर भटकते हुए पुण्य कर्मों में उलझ रहे हैं।
गुप्त वस्तु है नाम
गुप्त वस्तु है नाम
धर्मदास ने पूछा
धर्मदास अस विनती लायी । ज्ञानी मोहिं कहो समझायी ॥ जो कछु पुरुष शब्द मुख भाखो । सो साहिब मोहिं गोय न राखो ॥ कौन शब्द ते जीव उबारा । सो साहिब सब कहो बिचारा ॥
धर्मदास जी ने साहिब से पूछा कि परम पुरुष ने वो कौन-सा शब्द पुकारा, जिसे लेकर आप इस संसार में आए, और जिससे आप जीवों का कल्याण करते हैं !
साहिब ने कहा
पुरुष मोहिं जैसो फुरमायी । सो सब तुमसों संधि लखायी ॥ यहेउ मोहिं बहु विधि समझायी । जीवहि आनो शब्द चितायी ॥ गुप्त वस्तु प्रभु मो कहँ दीन्हा । नाम विदेह मुक्ति कर चीन्हा ॥ दीन्ह पात परवाना हाथा । संधिछाप मोहिं सौँप्यो नाथा ॥ बिनु रसनाते सो धुनि होई । गुरुगम ते लिखि पावे कोई ॥ पंच अमीय मुक्ति का मूला । जातें मिटे गर्भ अस्थूला ॥ यहि विधि नाम गहे जो हँसा । तारी तासु इकोत्तर बंसा ॥ नाम डोरि गहि लोकहि जायी । धर्मराय तिहि देखि डरायी ॥ ज्ञानी करो शिष्य जेहि जाई । तिनका तोरो जल अँचवाई ॥ जिहि विधि दीन्ह तुमहि मैं पाना । तेहि विधि देहुँ शिष्य सहिदाना ॥
साहिब ने कहा कि परम पुरुष ने मुझसे जैसा कहा, सो मैं तुमसे कहता हूँ। उन्होंने मुझे कहा कि शब्द से जीवों को चिताकर ले आओ। उन्होंने मुझे गुप्त वस्तु दी, विदेह नाम दिया; उसमें बिना मुख के आवाज़ (Sound Less Sound) होती है। गुरु-कृपा से कोई ही उसे देख पाता है। जो उस नाम को विश्वास के साथ पकड़े रखता है, मैं उसके 71 वंश तारता हूँ। नाम की डोरी से ही जीव उस लोक में जाता है और ऐसे जीव को देख काल भी डर जाता है।
गुरु भक्ति का महत्व
गुरु भक्ति का महत्व
साहिब कहते हैं
गुरुमुख शब्द सदा उर राखे । निशिदिन नाम सुधारस चाखे ॥ पिया नेह जिमि कामिनि लागे । तिमि गुरु रूप शिष्य अनुरागे ॥ पल पल निरखे गुरुमुख कांति । शिष्य चकोर गुरु शशि शांति ॥ पतिव्रता ज्यों पतिव्रत ठाने । द्वितीय पुरुष सपने नहिं जाने ॥ पतिव्रता दोउ कुलहिं उजागर । यह गुण गहे संत मति आगर ॥ ज्यों पतिव्रता पिया मन लावे । गुरु आज्ञा अस शिष्य जुगावे ॥ गुरु ते अधिक और कोई नाहिं । धर्मदास परखहु हिय माहीं ॥ गुरु ते अधिक कोई नहिं दूजा । भर्म तजै करि सतगुरु पूजा ॥ तीर्थ धाम देवल अरु देवा । शीश अर्पि जो लावैं सेवा ॥ तौ नहिं वचन कहें हितकारी । भूले भरमें यह संसारी ॥
साहिब कहते हैं कि नाम रूपी रस का पान करते हुए गुरु के शब्दों को ही हृदय में धारण किये रखो। चंद चकोर की प्रीत की तरह गुरु के मुख को निहारते रहो। जिस प्रकार पतिव्रता स्त्री सपने में भी किसी दूसरे पुरुष की तरफ नहीं जाती, ऐसे ही गुरु के प्रति भाव रखो, गुरु आज्ञा में ही हर समय रहो, गुरु से अधिक किसी को नहीं मानो, सब भ्रम के जाल तोड़ कर केवल गुरु की मूर्ति का ही ध्यान करो। जो संसारी लोग हैं, वे तीर्थ, धाम, देव-पूजा आदि में भूले हुए हैं, पर तुम ऐसा मत करो।
गुरु भक्ति अटल अमान धर्मनि, यहि सरस दूजा नहीं। जप योग तप व्रत दान पूजा, तृण सदृश यह जग कहीं।।
साहिब कहते हैं कि गुरु भक्ति सर्वोपरि है, उसके समान दूसरी कोई भक्ति नहीं। जप, योग, तप, व्रत, दान आदि उसके आगे तिनके के समान हैं।
शुकदेव भये गरभ योगेश्वर । उन समान नहिं थाप्यो दूसर ॥
104
अनुरागसागर वाणी
105
तजके तेज गये हरि धामा। गुरु बिन नहिं लहे विश्रामा॥ विष्णु कहे ऋषि कहँवा आये। गुरुबिहीन तप तेज भुलोये॥ गुरु बिहीन नर मोहि न भावे। फिर-2 जो इन सकट आवे॥ जाहु पलट करहु गुरु सयाना। तब पैरो यहँवा अस्थाना॥ सुनि मुनि शुक्देव वेगि सिधाये। गुरु बिहीन तहँ रहन न पाये॥ जनक बिदेह कीन्ह गुरु जानी। हरषि मिले तब सांगपानी॥ नारद ब्रह्मा सुत बड़ ज्ञानी, यह सब कथा जगत में जानी॥ और देव ऋषि मुनिवर जेते। जिनगुरु कीन्ह उतर सो तेते॥ जो गुरु मिले तो पंथ बतावे। सार असार परख दिखलावे॥ गुरु सोई जो सत्य बतावे। और गुरु कोइ काम ना आवे॥ सत्य पुरुष के कहे संदेशा। जन्म जन्म का मिटै अंदेशा॥ पाप पुन्य की आशा पाहीं। बैठै अक्षय वृक्ष की छाहीं॥ भुंङ्गी मत होवे जिहि पास। सोई गुरु सत्य सुनि धर्मदासा॥
महायोगेश्वर शुक्देव गुरु के बिना भक्ति कर रहा था तो नहीं पहुँच पाया था। विष्णु जी ने वापिस किया था, कहा कि गुरु के बिना इंसान मुझे अच्छा नहीं लगता। तब शुक्देव ने राजा जनक को गुरु किया था और जगह मिली थी। फिर ब्रह्मा का बेटा नारद तो इस अभिमान में था कि मुझे गुरु की आवश्यकता नहीं है। पर विष्णु जी ने उसे भी गुरु करने को कहा था, जो सब जानते हैं। जब सच्चे गुरु मिलते हैं, तभी सही राह मिलती है। जो गुरु सत्य पुरुष का संदेश देने वाला हो, वही सच्चा हो सकता है, और कोई नहीं। ऐसा गुरु ही जन्म-मरण के चक्कर से छुड़ाकर अमर लोक ले जा सकता है। हे धर्मदास! जिस गुरु के पास भूंगे की तरह अपना शब्द सुनाकर शिष्य को अपनी तरह करने की शक्ति हो वही सत्य गुरु है।
सतयुग में आए साहिब
सतयुग में आए साहिब
धर्मदास जो पूछयो मोहिं । युग-2 कथा कहौं मैं तोहि ॥ कहैं कबीर सुन धर्मन नागर । सतयुग हम आयेऊँ भौसागर ॥
धर्मदास जी द्वारा पूछने पर साहिब ने युग-2 की कथा का वर्णन किया, कहा कि मैं हर युग में संसार में आया। सबसे पहले मैं सतयुग में आया।
आया चतुरानन के पास। तासों कीन्ह शब्द परकाशा ॥ ब्रह्मा चित दै सुनने लीन्हा। पूछयो बहुत पुरुष को चीन्हा ॥ तबहि निरंजन कीन्ह उपाई। जेठ पुत्र ब्रह्मा मोर जाई ॥ निरंजन मन घट विराजै। ब्रह्मा बुद्धि फेर उपराजै ॥
साहिब कह रहे हैं कि सतयुग में सबसे पहले मैं ब्रह्मा के पास आया और उसे परम पुरुष की बात समझायी। ब्रह्मा ध्यान से सुनने लगा, परम पुरुष का भेद पूछने लगा। इतने में निरंजन ने देखा कि मेरा बड़ा पुत्र ब्रह्मा तो मेरे शिर्कंजे से जा रहा है, उसने ब्रह्मा के अन्दर बैठ उसकी बुद्धि पलट दी।
ब्रह्मा ने कहा
निराकार निर्गुण अविनाशी। ज्योति स्वरूप शून्य का वासी ॥ ताहि पुरुष कहैं वेद बखाने। आज्ञा वेद ताही हम जाने ॥
ब्रह्मा ने कहा कि वेद से हमने जाना है कि परमात्मा निराकार है, निर्गुण है, ज्योति स्वरूप है और वो शून्य में रहता है।
जब देखा तेहि काल भटकाओ। तहाँ ते उठ विष्णु पहुँ आयो ॥ विष्णुहि कहौ पुरुष उपदेशो। कालवश नहिं गहो सँदेशो ॥
तब साहिब ने देखा कि ब्रह्मा की बुद्धि तो काल ने पलट दी है, तब वे विष्णु के पास आए, विष्णु से परम पुरुष का भेद कहा, पर कालवश उसने भी साहिब का सँदेश नहीं पकड़ा।
106
अनुरागसागर वाणी
107
विष्णु ने कहा
कहे विष्णु मोसम को आही । चार पदार्थ हमरे पाही ॥ काम मोक्ष धर्मारथ माही । चाहे जौन देउँ मैं ताही ॥
विष्णु ने कहा कि मेरे समान कौन है ! कहा-मेरे पास धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष-चारों पदार्थ हैं, इनमें से तुम्हें जो चाहिए, मैं दे सकता हूँ।
साहिब ने कहा
सुनहु सो विष्णु मोक्ष कस तोही । मोक्ष अक्षर परले तर होही ॥ तुम नाहीं थिर थिर कस करहु । मिथ्या साखि कवण गुण भरहु ॥ रहे सकुच सुन निरभय बानी । निज हिय विस्नु आप डर मानी ॥
साहिब ने कहा कि तुम्हारे पास जो मोक्ष है, वो तो प्रलय तक रहेगा। तुम खुद ही स्थिर नहीं हो, फिर दूसरों को स्थिर कैसे करोगे ! यह सुन विष्णु जी मौन हुए।
तब पुनि नाग लोक चलि गयऊ । तासे कछु-2 कहिबे लयऊ ॥ पुरुष भेद कोइ जानत नाहीं । लागे सबहिं काल की छाहीं ॥ राखनहार कहँ चीन्हो भाई । यम सो को तुहिं लेइ छुड़ाई ॥
साहिब कहते हैं कि तब मैं नाग लोक चला और थोड़ी -2 बात परम पुरुष की करते हुए कहा कि उसका भेद कोई नहीं जानता है, सभी काल के पीछे लगे हुए हैं, इसलिए रक्षक को पहचानो, जो तुम्हें यम से छुड़ा ले।
ब्रह्मा विष्णु रुद्र जिहि ध्यावैं । वेद जासु गुण निशि दिन गावैं ॥ सोइ पुरुष महिं राखनहारा । का करिहैं यमराज बिचारा ॥
शेषनाग ने कहा कि ब्रह्मा, विष्णु और शिव जिसका ध्यान करते हैं और जिसके गुणों का गान वेद भी दिन-रात करते हैं, वही मेरा रक्षक है, बेचारा यमराज क्या करेगा !
108
साहिब बन्दगी
जाहि कहहु तुम राखनहार। सो तुमहिं लै करहि अहारा ॥ राखनहार और कोउ आही। करु विश्वास मिलाऊँ ताही ॥
साहिब ने कहा कि जिसे तुम रक्षक कह रहे हो, वो तो तुम्हें खा जायेगा; वो भक्षक है; रक्षक कोई ओर है; यदि तुम विश्वास करो तो मैं तुम्हें उससे मिला दूँगा।
शेषनाग विष तेज सुभाऊ। वचन प्रतीत हृदय नहिं आऊ ॥ सुनहु सुलच्छन धर्मन नागर। तब आयो मैं या भवसागर ॥ आये जब मृत्यु मण्डल माहीं। जीव पुरुष कोइ देख्यो नाहीं ॥ का कहैं कहियो पुरुष उपदेश। सो तो अधिक यम को भेषा ॥
साहिब धर्मदास से कहते हैं कि विपैले स्वभाव वाले शेषनाग के हृदय में मेरे वचन सुन विश्वास नहीं हुआ, तो फिर मैं सीधा भवसागर चला आया। जब यहाँ आया तो एक भी जीव परम पुरुष की भक्ति करने वाला नहीं दिखा, मैं किसे उसका उपदेश दूँ, सब ही तो काल का भेष धारण किये हुए थे।
मैं आया संसार में, फिरा गाँव की छोर।
ऐसा बंदा ना मिला, जो लीजै फटक पछोर ॥
कहा-गाँव-2 घूमा, गली-2 घूमा, कोई भी नहीं मिला, जो मेरी बात को समझे।..... इस तरह सौ साल धरती पर रहकर साहिब बापिस गये, कोई नहीं माना। तब साहिब ने गुप्त वस्तु दी, कहा-यह देना।
❀ ❀ ❀
राम नाम का रहस्य
राम नाम का रहस्य
साहिब कहते हैं
ब्रह्मा विष्णु शिव सनकादी । सब मिलि कीन्ह शून्य समाधी ॥ कवन नाम सुमिरो करतारा । कवन नाम ध्यान अनुसार ॥ सबहिं शून्य महँ ध्यान लगाये । स्वाति नेह सीप ज्यों लाये ॥ तबहिं निरंजन जतन बिचारा । शून्य गुफा ते शब्द उचारा ॥ ररां सु शब्द उठा बहु बारा । मा अक्षर माया संचारा ॥ दोउ अक्षर कहँ सम कै राखा । राम नाम सबहिन अभिलाखा ॥ रामनाम लै जगहि दृढ़ायो । काल फन्द कोइ चीन्ह न पायो ॥
साहिब धर्मदास से कहते हैं कि सृष्टि के आरम्भ में ब्रह्मा, विष्णु, शिव, सनकादि ने मिलकर विचार किया कि परमात्मा का कौन सा नाम जपें, किस नाम से उसका ध्यान करें। तब सबने मिलकर शून्य में समाधि लगायी। ऐसे में निरंजन ने शून्य गुफा से ररां शब्द उच्चार और माया ने मा शब्द उच्चार। दोनों को मिलाया गया और राम नाम को चुना गया। सभी राम नाम का जाप करने लगे, पर काल के फंदे को कोई समझ नहीं पाया।
इस तरह राम शब्द में निरंजन और माया दोनों आ गये। इसलिए सत्य नाम इससे परे है।
109
सतयुग के हंस
सत्ययुग के हंस
धर्मदास सुन सत्ययुग भाऊ। जिन जीव को नाम सुनाऊ॥ नृप धोंधल पहुँ हम चलि गयऊ। सत्य शब्द सो ताहि सुनयऊ॥ तिन शब्द हमारो सत्य माना। दीन्ह तिनको मैं पान परमाना॥
साहिब ने कहा—हे धर्मदास! अब जिन जीवों को मैंने शब्द सुनाया, उनका नाम बताता हूँ। सबसे पहले राजा धोंधल को मैंने अपने सत्य शब्द का भेद सुनाया तो उसने सत्य करके माना और उसे मैंने नाम(शब्द) दिया।
धोंधल शब्द चिताय, तब आयउ मथुरा नगर। खेमसरी आयो धाय, नारि वृद्ध गोवालि सों॥
साहिब कहते हैं कि धोंधल राजा को शब्द से चिताकर फिर मथुरा नगर में आया, वहाँ वृद्ध ग्वालिन खेमसरी रहती थी। मुझे देख वो दौड़कर मेरे पास आ गयी।
कहे खेमसरी पुरुष पुराना। कहँवा ते तुम कीन्ह पयाना॥ तासों कहे उ शब्द उपदेसा। पुरुष भाव अरु यम को भेसा॥
खेमसरी ने कहा कि तुम कहाँ से आए हो? तुम परम पुरुष और काल की बातें कर रहे हो।
पै धोखा इक ताहि रहाई। देखे लोक तब मन पतियाई॥ राखेउ देह हंस लै धावा। पल इक माहिँ लोक पहुँचावा॥ लोक दिखाय हंस लै आयो। देह पाय खेमसरी पछतायो॥ हे साहिब लै चलु वहि देश। यहाँ बहुत है काल कलेशा॥
खेमसरी कुछ संशय में थी तो साहिब ने उसे अमर लोक ले जाकर उसका धोखा मिटा दिया, उसे विश्वास हो गया। जब वापिस आए तो वो पछताने लगी, कहने लगी कि वहीं ले चलो, यहाँ बहुत कष्ट हैं।
तासों कहँ सुनो यह बानी। जो मैं कहूँ लेहु सो मानी॥
110
अनुरागसागर वाणी
111
जबलौं ठीका पूर न आई। तब लग रहो नाम लौं लाईं ॥ तुम तो देखा लोक हमारा। जीवन को उपदेसहु सारा ॥ एकहु जीव शरणागत लावे। सो जीव सत्पुरुष को भावे ॥ जैसे गऊ बाघ मुख जायी। सो कपिलहि कोउ आय छुड़ायी ॥ ता नर को सब सुयश बखाने। गऊ छुड़ाय बाघ ते आने ॥ एक जीव को भक्ति दृढ़ावे। सो कोटिक गऊ पुण्य सो पावे ॥
साहिब ने कहा कि जब तक जीवन की अवधि पूरी नहीं हो जाती, नाम में लौ लगाए रखो। तुमने तो हमारा लोक देख लिया, अब दूसरों को समझाकर इस सत्य भक्ति में लगाओ, जो एक भी जीव को शरणागत लाता है, वो परम पुरुष को बड़ा अच्छा लगता है। जैसे भोली-भाली गाउँ शेर के मुख में जाती है, पर जो गाय को शेर से छुड़ा लाता है, सब उसकी प्रशंसा करते हैं कि गाय को शेर से छुड़ा लाया। ऐसे ही जो एक जीव को भी काल पुरुष की भक्ति से छुड़ाकर सत्य भक्ति में लगा देता है, वो करोड़ों गाय को बचाने का फल पाता है।
खेमसरी परै चरण पर आयी। हे साहिब मोहि लेहु बचायी ॥ मो पर दाय करहु प्रकाशा। अब नहिं परौं काल की फाँसा ॥
खेमसरी चरणों पर गिर पड़ी, कहा-हे साहिब! मुझे काल से बचा लो।
सुन खेमसरी यह यम को देश। बिना नाम नहिं मिटै अदेशा ॥
पुरुष नाम बीरा जो पावे। फिरके भवसागर नहिं आवे ॥
साहिब ने खेमसरी से कहा कि यह काल का देश है; बिना नाम के संशय नहीं मिटने वाला; जो परम पुरुष का गुप्त नाम पा जाता है, वो फिर भवसागर में नहीं आता।
कह खेमसरी परवाना दीजे। यम सों छोरि आपन करि लीजे ॥
और जीव हमरे गृह आही। नाम पान प्रभु दीजै ताही ॥
खेमसरी ने कहा कि अब नाम रूपी परवाना देकर यम से छुड़ा लो, अपना बना लो, और भी जो जीव मेरे घर में हैं, उन्हें भी नाम दो। तब साहिब उसके घर गये और सबको नाम दिया, आरती करने की विधि भी समझायी। सत्ययुग में साहिब ने चार हंसों को अमर लोक पहुँचाया।
त्रेतायुग में साहिब का आगमन
त्रेतायुग में साहिब का आगमन
सतयुग गयो त्रेता आवा । नाम मुनींद्र जीव समुझावा ॥ जब आयेउ जीवन उपदेशा । धर्मराय हित भयेउ अँदेशा ॥ इन भवसागर मोर उजारा । जिव लै जाहि पुरुष दरबारा ॥ परबस होय मौन सो गहिया । सोच विचार मनहिं मन रहिया ॥
सतयुग बीतने पर त्रेतायुग में साहिब मुनींद्र जी के नाम से भवसागर में विख्यात हुए, जब जीवों को उपदेश देने लगे तो निरंजन को संदेह हुआ कि यह मेरी दुनिया उजाड़ देंगे, हंसों को परम पुरुष के पास ले जायेंगे।
त्रेतायुग जबही पगु धारा । मृत्यु लोक कीन्हों पैसारा ॥ जीव अनेकन पूछा जाई । यम से को तुहि लेहि छुड़ाई ॥ कहें भरम वश जीव अयाना । हमरा करता पुरुष पुराना ॥ कोई विष्णु महेश की आस लगावें । कोई चण्डी देवी कहैं गावें ॥ जो ग्रासे जिव सेवैं ताही । अनचीन्है यम मुख में जाहीं ॥
जैसे ही त्रेतायुग आया तो साहिब पुनः मृत्यु लोक आए, आकर बहुतों से पूछा कि तुम्हें काल से कौन बचायेगा! तब कोई कहता कि विष्णु जी हमें काल से छुड़ायेंगे, कोई कहता कि शिवजी छुड़ायेंगे, कोई कहता कि चण्डी देवी जी छुड़ायेंगी। भ्रमवश जीव उसी की भक्ति कर रहे थे, जो भक्षण करने वाला था और बिना सत्य की पहचान किये सब काल के मुख में जा रहे थे।
चहुँ दिशि फिरि आयेउँ गढ़ लंका । भाट विचित्र मिल्यो निःसंका ॥ तिनि पुनि पूछेउ मुक्ति संदेशा । तासों कह्यो ज्ञान उपदेशा ॥ सुना विचित्र तबहि भ्रम भागा । अति अधीन है चरणन लागा ॥ कीजै मोहि कृतारथ आजू । मोरे जिवकर कीजे काजू ॥
112
अनुरागसागर वाणी
113
कह्यो ताहि आरति को लेखा । खेमसरिहि जस भाषेउ रेखा ॥ तृण तोर बीरा तिहि दीन्हा । ताकैं गृह में काहु न चीन्हा ॥ सुमिरन ध्यान ताहि सो भाखा । पुरुष डोर गाय नहिं राखा ॥
साहिब चारों दिशाओं में फिरकर लंका में आए तो विचित्र नाम का भाट मिला, उसने साहिब की बात को समझा और अधीन होकर चरणों पर गिर पड़ा, कहा कि मेरे जीव का आज कल्याण करो। तब साहिब ने उसे नाम दिया और खेमसरी की भाँति आरती करना बताया, ध्यान सुमिरन करना बताया।
तब विचित्र की स्त्री रानी मंदोदरी के पास गयी और कहा कि कोई साधु आया है, बहुत सुंदर है, श्वेत वस्त्र धारण किए हैं। ऐसा साधु कभी नहीं देखा। तब मंदोदरी आयी और देखकर चकित हुई, विनती की— कहे मँदोदरी शुभ दिन मोरा । विनती करों दोई कर जोरा ॥ ऐसा तपसी कबहुँ न देखा । श्वेत अंग सब श्वेतहि भेखा ॥ हे समरथ मोहिं करहु सनाथा । भव बूढ़त गहि राखो हाथा ॥
तब मंदोदरी ने विनती की, कहा कि ऐसा तपस्वी तो कभी नहीं देखा। वो प्रभावित हुई, कहा कि मुझे सनाथ करो, भवसागर में डुबने से बचा लो।
सुनहु वधू प्रिय रावण केरी । नाम प्रताप कटे यम बेरी ॥ ज्ञान दृष्टि सो परखहु आई । खरा खोट तोहि देउँ चिन्हाई ॥ पुरुष अमान अंजर मनि सारा । सो तो तीन लोक ते न्यारा ॥ तेहि साहिब कहँ सुमिरे कोई । आवागमन रहित सो होई ॥
साहिब ने मंदोदरी से कहा कि नाम की ताकत से ही यम का बंधन कट सकता है। ज्ञान दृष्टि से परखो, तुम्हें अच्छे बुरे की पहचान बताता हूँ, जो सत्य पुरुष है, वो तीन लोक से न्यारा है, जो उस साहिब का सुमिरन करता है, उसका आवागमन मिट जाता है।
सुनतहि शब्द तासु भ्रम भागा । गह्यो शब्द शुचि मन अनुरागा ॥
114
साहिब बन्दगी
हे साहिब मोहि लीजे शरणा। मेटहु मोर जन्म अरु मरणा॥ दीन्हों ताहि पान परवाना। पुरुष डोर सौँप्यो सहिदाना॥
मंदोदरी ने जब साहिब के शब्द सुने तो उसका भ्रम दूर हो गया, उसका हृदय स्वच्छ हो गया और प्रेम उमड़ आया, उसने कहा—हे साहिब! मुझे अपनी शरण में लेकर जन्म मरण से दूर कर दो। तब साहिब ने उसे नाम दिया।
तब मैं रावण पहुँ चलि आओ। द्वारपाल सों वचन सुनायो॥ तोसों एक बात समुझाई। राजा कहँ तुम आव लिवाई॥
साहिब तब रावण के महल में पहुँचे और द्वारपाल से कहा कि रावण को संदेश दो कि कोई साधु आया है, आकर उसे महल में ले आओ।
द्वारपाल ने कहा
द्वारपाल तब विनती लाई। महा प्रचण्ड है रावण राई॥ महागर्व अरु क्रोध अपारा। कहों जाय मोहि पल में मारा॥
द्वारपाल ने कहा कि रावण बड़ा प्रचण्ड है, शक्तिशाली है, उसमें बड़ा क्रोध और अभिमान भी है, यदि उससे ऐसी बात कहूँगा तो मुझे वहीं मार देगा।
साहिब ने कहा
मानहु वचन जाव यहि बारा। रोम बंक नहिं होय तुम्हारा॥ सत्य वचन तुम हमरा मानो। रावण जाय तुरत तुम आनो॥
साहिब ने कहा कि तुम्हारा बाल भी बाँका नहीं होगा, मेरा वचन सत्य मानो और तुरंत रावण को यह संदेश देकर आओ।
ततक्षण गा प्रतिहार जनायी। द्वै कर जोरे ठाढ रहाई॥ सिद्ध एक तो हम पहुँ आई। तेकह राजहि लाव बुलाई॥
तभी द्वारपाल अन्दर गया और दोनों हाथ जोड़ रावण से कहा कि एक सिद्ध आया है, कहता है कि राजा रावण को बुलाओ।
अनुरागसागर वाणी
115
सुन नृप क्रोध कीन्ह तेहि बारा । मैं मति हीन आहि प्रतिहारा ॥ यहि मति ज्ञान हरोँ किन तोरा । जो तैं मोहि बुलावन दौरा ॥ दर्श मोर शिवसुत नहिं पावत । मैं कह भिक्षुक कहा बुलावत ॥
रावण ने क्रोधित हो कहा—हे द्वारपाल ! तेरी बुद्धि का किसने हरण कर लिया, जो तू मुझे बुलाने आया है, मेरा दर्शन शिवजी के पुत्र भी नहीं पा सकते, फिर तू मुझे कहने आया है कि भिक्षु बुला रहा है ।
रावण चला शस्त्र लै हाथा । तुरत जाय तिहि काटों माथा ॥ मारों ताहि सीस खसि परयी । देखों भुक्षुक मोर का करयी ॥ जहँ मुनीन्द्र तहँ रावण राई । सत्तर बार अस्त्र कर लाई ॥ लीन्ह मुनीन्द्र तृण कर ओटा । अति बल रावण मारै चोटा ॥
रावण ने क्रोध में आकर हाथ में तलवार ली, सोचा, अभी उसका शीश काट देता हूँ, देखता हूँ कि वो मेरा क्या करता है । रावण ने आकर 70 बार तलवार चलायी, पर साहिब एक तिनके पर उसका वार रोक देते थे । रावण ने बड़े बल का प्रयोग किया, पर कुछ न बना ।
तृण ओट यहि कारणे है , गर्व धारी राय हो ॥
तेही कारणे यह युक्ति कीन्ही, लाज रावण आय हो ॥
साहिब ने तिनके का सहारा इसलिए लिया, क्योंकि रावण बड़ा घमण्डी था, उसे शर्म आ सके , उसका घमण्ड चूर हो सके ।
रावण को अमान करि, तब अवध नगरहि आय ।
दशा संत की जान के , मधुकर पकरै पाय ॥
रावण का घमण्ड तोड़ फिर साहिब अवध में आए, वहाँ मधुकर ब्राह्मण मिला, वो साहिब के चरण पकड़ उन के अधीन हुआ ।
देख्यो ताहि बहु त लवलीना । तासों कह्यो ज्ञान को चीन्हा ॥
पुरुष संदेश कहेउ तिहिं पास । सुनत बचन जिय भयउ हुलासा ॥