भक्ति सुधा (स्वामी करपात्री जी महाराज - पराभक्ति, रस-मीमांसा एवं प्रेम-तत्त्व दार्शनिक महाग्रन्थ)
Bhakti Sudha of Swami Karpatri Maharaj
धर्मसम्राट् स्वामी करपात्री जी महाराज द्वारा
भगवान्का मंगलमय स्वरूप ३१ कोई अरुणिमा अग्निसदृश है, व्रजांगनाओंके स्वच्छातिस्वच्छ नेत्रोंमें जो अरुणिमा है, वह हृच्छयाग्निकी अरुणिमा है। उसीकी शान्तिके लिये वे भगवान्के नीलपादाम्बुजकी नीलरजका अंजन लगाती हैं। भगवान्के नेत्रोंमें कमलकोशकी-सी अरुणिमा है और उनके विशाल नेत्र कर्णप्रान्तपर्यन्त दीर्घ हैं। इनकी कल्पना भावुक ही कर सकते हैं। भगवान्के नेत्रोंकी अरुणिमाके साथ कमलकोशगत अरुणिमाका सादृश्य देखकर 'गोपीगीत' में ऐसी कल्पना की गयी है कि भगवान् मानो इस अरुणिमारूप दिव्यातिदिव्य श्रीको दिव्यकमलोंके सम्राट्के अभेद्य दुर्गको भेदकर अति सुरक्षित अति गुप्त कोषसे चुरा लाये हैं— शरदुदाशये साधुजातसत् सरसिजोदरश्रीमूषा दृशा। सुरतनाथ तेऽशुल्कदासिका वरद निघ्नतो नेह किं वधः॥ (श्रीमद्भा० १०।३१।२) दिव्यातिदिव्य कमलसम्राट्को यह पूरी खबर थी कि ये चोरजारशिखामणि एक-एक अंग चोरी करनेवाले हैं। यह कहीं मेरी श्री न हर लें, जो सर्वोत्कृष्ट है। इस भयसे यह पंकजसम्राट् जलमें जाकर रहे। पर जलमें श्रीकृष्ण कहीं जलक्रीड़ा करने आ जायँ, इसलिये उन्होंने जलमें भी ग्रीष्मऋतुका परित्याग करके शरन्निवास ही ग्रहण किया और इस शरत्कालीन जलाशयमें भी अपने-आपको छिपानेके लिये अपने चारों ओर अनन्त कमल उत्पन्न करके उनका पहरा बैठा दिया। इन कमलसैनिकोंकी रक्षाके लिये प्रत्येकको शत-शत पत्र तथा नाल और नालोंमें काँटे देकर ऐसा जलदुर्ग निर्माण किया कि कहींसे कोई घुस न सके। फिर ऐसे अभेद्य दुर्गके बीच चारों ओरसे सुरक्षित स्थानमें आप जा विराजे। फिर भी श्रीको श्रीकृष्ण ले तो नहीं जायँगे, यह भय बना ही रहा। इसलिये उस श्रीको उस पंकजसम्राट्ने स्वयं चारों ओरसे सुरक्षित होकर भी अपने कोश-स्वरूप उदरमें छिपा रखा, जैसे कोई कृपण अपने धनको छिपा रखता है, पर भगवान् ऐसे चतुर चोर-चक्रवर्ती कि उनके नेत्रारविन्द वहाँसे भी उस कमल-कुलपतिकी परम दुर्लभ सम्पत्तिको चुरा ही ले आये। यह चोरी भगवान्की इतनी अद्भुत और भावुकोंके लिये इतनी मधुर है कि गोपियाँ बड़े प्रेमसे इसके गीत गाती फिरती हैं। तभी तो भावुकोंने कहा है—'मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्॥' अस्तु, पद्मगर्भारुणेक्षण भगवान्के इन 'पद्मगर्भारुण' नेत्रोंमें स्वच्छता और अरुणिमाका अद्भुत पारस्परिक सम्मेलन है और नेत्रान्तःपाती जो तारक हैं, वे श्याम हैं। इस प्रकार नेत्रारविन्दमें त्रिवेणी संगम हुआ है। यही संगम कुछ विलक्षण रूपसे नेत्रोंकी पलकोंमें भी हुआ है; पलकें अत्यद्भुत दीप्तियुक्त नीलिमा ली हुई हैं और किंचित् अरुणिमाका भी इनमें योग हुआ है। ऐसे दिव्य विशाल नेत्र कर्णप्रान्ततक विस्तीर्ण हैं। भगवान्की दिव्य नासिकाकी शोभा दोनों नेत्रोंके मध्यसे नीचेकी ओर ऊर्ध्वोन्मुख उन्नत दिव्य नासिका कीरतुण्ड-सी शोभा पा रही है। जिसकी दीप्ति दिव्य गण्डस्थलकी-सी ही जगमगा रही है। नासिकामें एक वर-मौक्तिक भी सुशोभित है। नासिकाकी दीप्तियुक्त नीलिमा होठोंकी विलक्षण अरुणिमासे मिलकर अति विलक्षण मनोहारित्व व्यक्त कर रही है। कुन्दकुडमलकी-सी दिव्य दशन- पंक्तिकी स्वच्छता अरुण अधरोंपर और अधरोंकी अरुणिमा दिव्य दशन-पंक्तिपर प्रतिबिम्ब होकर एक बड़े ही दिव्य आदान-प्रदानका भाव दिखा रही है। अधरोंसे बढ़कर शोभा और किसीकी नहीं। सकल- सुधानिधि भगवान्की यह दिव्य अधरसुधा है। व्रजांगनाओंका इसीपर सबसे अधिक प्रेम है। यह पीतिमा दिव्य मकराकृत कुण्डलद्वयसे आकर यहाँ झलक रही है। ये कुण्डल अद्भुत दीप्ति-सम्पन्न हैं और यह दीप्ति पीतिमा लिये हुए है। गोस्वामी तुलसीदासजी 'रामगीतावली' में भगवान्के चंचल कुण्डलद्वयकी दीप्तिमत्ता, शोभा और चंचलताका वर्णन करते हैं कि ये दोनों कुण्डल शुक्र और गुरुसे चमक रहे हैं। इनकी चंचलता यह बतलाती है कि
३२ भक्तिसुधा ये भगवान्के मुखचन्द्र-रूप चन्द्रमाको मध्यस्थ करके कोई विलक्षण शास्त्रार्थ कर रहे कुण्डल अत्यधिक देदीप्यमान हैं और इनके सुवर्णशरीरमें दिव्यातिदिव्य नानाविध रत्न जड़े हुए हैं। ये मकराकृत हैं—मानो मकरध्वज (काम)-को लड़कर जीतनेके लिये ही कुण्डलोंने यह आकार धारण किया है। भगवान्के मधुर मन्द हास्ययुक्त मुखारविन्दकी शोभा भगवान्का मधुरमन्दहासोपेत कटाक्षयुक्त दिव्या- तिदिव्य मुखारविन्द नेत्रवालोंका परम सौख्यमय विश्राम- स्थान है। नन्दनन्दन श्रीवृन्दावनचन्द्रका यह मुखारविन्द भगवान्के वदनारविन्दका सौन्दर्य-सौन्दर्याधिकरण, यहाँ एक-दूसरेसे भिन्न नहीं, पर यह सौन्दर्य-माधुर्यमय परम रस ही है। भगवान्का वक्षःस्थल साक्षात् श्रीका निवास है, मुखारविन्द नेत्रवालोंके नेत्रोंका रससुधा- पानपात्र है, भुजाएँ लोकपालोंके बलका आश्रयस्थान और पदाम्बुज सारतत्त्वके गानेवालोंका परम राग है। श्रियो निवासो यस्योरः पानपात्रं मुखं दृशाम्। बाहवो लोकपालानां सारङ्गाणां पदाम्बुजम्॥ (श्रीमद्भा० १।११।२६) भ्रुकुटी बंक है, नेत्रोंमें भी कुछ बंकपन है, वे तो मानो कामके धनुष ही हैं। दोनों भौंहोंमें नीलिमाकी कुछ विशेष चमचमाहट है। कन्दर्पका दर्पदमन करनेके लिये ही मानो यह धनुष सम्हाला है। कन्दर्प तो व्रजांगनाओंका ही सौन्दर्य देखकर सम्मोहित हो धनुष-बाण छोड़ अचेत गिरा था, अधोक्षज भगवान् श्रीकृष्णचन्द्र आनन्दकन्दके मुखारविन्दतक उसकी पहुँच कहाँ? भगवान् अधोक्षजके जो भावुक हैं, उन्हींके समीप कन्दर्पका कोई चारा नहीं चलता। वहाँ चराचरके चलानेवाले चितचोरके सामने उसकी क्या चले—वहाँतक तो वह पहुँच भी नहीं सकता। रास्तेमें भावुकोंसे ही पछाड़ खाकर मूर्च्छित हो जाता है। भगवान्के सुविस्तीर्ण ललाटमें कुंकुम-कस्तूरी- मिश्रित चन्दन-तिलककी दो रेखाएँ ऐसी शोभा पा रही हैं, जैसे विद्युत्की दो लकीरें अपनी चंचलताको त्यागकर ललाटमेघमें विराम कर रही हों। भगवान्के दिव्य किरीटमें नील, रक्त, शुभ्र, हरित आदि विविध वर्णोंकी नानाविध दिव्यातिदिव्य मणियाँ जड़ी हुई हैं, जिनकी सुसम्मिलित वर्णोंकी दिव्य अतिरंजित आभा, उस किरीटपर अर्द्धचन्द्रवत् विस्तीर्ण दिव्य मौक्तिकमालाओंकी अद्भुत दीप्ति और दिव्य ललाटकी सुषमामयी नीलिमा—ये सब दिव्यातिदिव्य आभाएँ मिलकर एक अति विलक्षण शोभाको प्रस्फुटित कर रही हैं। भगवान्के मस्तक और कपोलोंपर स्निग्ध कुंचित नील अलकावली विलसित हो रही है। ये कृष्णकेश मानो दिव्यातिदिव्य चन्द्रके अमृतके लोभसे काले नागके बच्चे हैं। यदि यह मुखचन्द्र मुखारविन्द है तो ये नीलकेश नील भ्रमर हैं, जो यहाँ दिव्यातिदिव्य सौन्दर्यमय मकरन्दपानकी आशा लगाये मँडरा रहे हैं। ये दिव्य अलकें नित्यमुक्त सनकादि मुनिगण हैं, जो भगवान्के दिव्य सौन्दर्य-माधुर्यका यहाँ नित्य समास्वादन कर रहे हैं। किरीटके मुक्तामाल भी ऐसे ही मुक्त परमहंसोंकी परम पावन पंक्तियाँ हैं। भगवान्के दिव्य मंगलमय विग्रहके सारे ही तत्त्व दिव्य हैं, कोई भी प्राकृत नहीं। कुण्डल सांख्य और योग हैं, वनमाल मायातत्त्व हैं, पीतपट छन्द है, किरीट पारमेष्ठ्यपद है, मुक्ताफल मुक्त हैं। मुक्त पुरुष ही अलकें बनकर भगवान्की इस लीलामें भगवदीय दिव्य अंग बने हैं। ये अलकें जो मुखपर आ-आकर लौटती और फिर आती हैं, ऐसी प्रतीत होती हैं, जैसे भ्रमर इस दिव्य मुखारविन्दके सौरभसे खिंचे चले आते हैं, पर पास आकर उसके दिव्यातिदिव्य तेजको न सहकर लौट जाते हैं, पर मुखारविन्दका ऐसा विलक्षण आकर्षण है कि फिर-फिरकर फिर खिंचे ही चले आते हैं। ये काले भ्रमर जब मकरन्दपानके लोभसे अरुण अधरोंके समीप आते हैं, तब उनकी श्यामता पीछे ही छूट जाती है और अधरोंकी अरुणिमाका रंग इनपर चढ़ जाता है। ये लाल-से हो जाते हैं और ये ही जब गण्डस्थलके समीप आते हैं तब नील हो जाते हैं। मन्दस्मित चन्द्रिकासे इनमें
भगवान् गणेशपंचायतन
राजराजेश्वरी भगवती त्रिपुरसुन्दरीका चिद्विलास
काली तारा षोडशी भुवनेश्वरी त्रिपुरभैरवी छिन्नमस्ता धूमावती बगलामुखी मातंगी कमला दशमहाविद्या
भगवान् हरिहर
देवताओंद्वारा भगवान् सदाशिवकी स्तुति
वेणुधर भगवान् गोविन्द ब्रह्मा, विष्णु, महेश
जगन्नाथ रामराज्याभिषेक
महारासलीला
स्वच्छता भी आ जाती है। ऐसी यह विलक्षण मुखछवि है कि गोस्वामी तुलसीदासजीके शब्दोंमें कहें तो 'कहि न जात मुख बानी।' अधरोंमें अरुणिमा, दिव्य नासिका और गण्डस्थलकी दिव्यातिदिव्य, दीप्तिविशिष्ट नीलिमा और नानाविध भूषणों और कुण्डलोंकी पीतारुण जगमग ज्योतिसे ये कुन्तल अति विलक्षण सुरंजित दीप्तिका प्रकाश करते हैं। ऐसे इन दिव्य नील अलकोंपर वृन्दारण्यधामकी गो-चारण-लीलामें उठी हुई गोधूलि आकर ऐसे जमी हुई है, जैसे नीलकमलका यह पराग हो। ऐसे इस परागक्षुरित अलिकुलमालासंकुलित मुखारविन्दपर स्वेदबिन्दु प्रसन्न तुषार-बिन्दुओंके समान या दिव्यातिदिव्य मोतियोंके समान सुशोभित हो रहे हैं। ऐसे दिव्यातिदिव्य मुखारविन्दके भालदेशमें विद्युत्की लकीरों-सा जो दिव्य तिलक है, वह नीचेकी दोनों भौंहोंकी कमानोंसे छूटनेवाले जैसे दिव्य बाण हों। महालक्ष्मी जिस पद्ममें निवास करती हैं, उस मीनद्वययुक्त अलिकुल-समाश्रित दिव्य पद्मको तिरस्कृत करनेवाला यह दिव्यातिदिव्य मुखारविन्द है। भगवान्के कर्ण अति देदीप्यमान नीलवर्णके हैं, जिनमें नीचे दिव्य कुण्डल लटक रहे हैं। भगवान्के स्कन्ध सिंहके समान विशाल हैं। सुन्दर दिव्य कण्ठ कम्बुरेखासे युक्त है और उसमें आत्मज्योति-स्वरूप कौस्तुभमणि ऐसी शोभा पा रही है, जैसे सारी शोभाओंका यहींसे उद्गम होता हो। कण्ठमें फिर दिव्य मौक्तिकमाल और नीलपीत रत्नहार पड़ा हुआ है, नानाविध रत्नजटित मुक्ताहार तथा वन्य पुष्पमालाएँ हैं। कोई कण्ठमें कण्ठकूपतक हैं, कोई वक्षःस्थलतक हैं, कोई उदर और कटिप्रान्ततक हैं और कोई पादाम्बुजतक हैं। बड़ी ही विलक्षण शोभाका यह बड़ा ही सुन्दर कौशलपूर्ण क्रम है। ये मौक्तिकमाल कण्ठसे पादाम्बुजतक इस दिव्य मंगलमय विग्रहपर ऐसे सोह रहे हैं, जैसे महेन्द्रनीलमणिपर्वतपर गंगाकी दिव्य निर्मल धारा हो अथवा ये मुक्तामाल ऐसे सुशोभित हैं, जैसे नील आकाशमें हंसोंकी पंक्तियाँ उड़ी जाती हों। नील आकाशमें उडुगणोंके समान भगवान्के वक्षःस्थलपर यह रत्न अत्यन्त शोभित होते हैं; मध्य-मध्यमें महामणियाँ अनेक चन्द्रमा तथा सूर्यके समान दीप्यमान होती हैं। दिव्य दीप्त नीलवर्णपर ये नानाविध मौक्तिक, स्तबक, रत्न और वन्य पुष्प आदिके द्वारा विविध प्रकारके वर्ण परस्परसे सुरंजित हो रहे हैं। इन सबकी सम्मिलित शोभा अति विलक्षण है। इस दिव्यातिदिव्य शोभा और सौन्दर्यपर, इसके अति सुरम्य सौरभ और मधुरतम मकरन्दपर मँडराते हुए गुंजारव करनेवाले भ्रमर भगवान्के गुणगान करनेवाले नित्यमुक्त भक्त हैं। दिव्य विग्रहके अनुलेपनकी शोभा इस दिव्य मंगलमय विग्रहके सर्वांगमें कुंकुम- मिश्रित हरिचन्दनका ऐसा सुन्दर शुभ्र विलेपन है, जैसे महेन्द्र-नीलमणिपर्वतपर चन्द्रमाकी चन्द्रिका फैली हो और उस चन्द्रिकामें उज्ज्वल नीलिमा जगमगा रही हो। ऐसी इस उज्ज्वल नीलिमायुक्त चान्द्रमसी ज्योत्स्नासे सुशोभित स्वरूपसे दिव्यातिदिव्य अष्टविध सौगन्ध्यका प्रादुर्भाव हो रहा है। भगवान्के देवदुर्लभ दिव्यातिदिव्य वदनारविन्दका दिव्यातिदिव्य सौगन्ध्य परम भावुकोंको ही अनुभूत होता है। इस (१) भगवदीय दिव्य- वदनारविन्दके परम दुर्लभ सौगन्ध्यके साथ, (२) सर्वांगमें हरिचन्दनका जो विलेपन है, उसका सौगन्ध्य है, (३) उस हरिचन्दनमें जो कुंकुम मिली हुई है, उसका भी एक अति मनोहर सौगन्ध्य है, (४) पुष्पमालाओंके मध्यमें जो तुलसिका है, उसका शीतल मधुर दिव्य सौगन्ध्य कुछ और ही है, फिर (५) अनेकविध सौगन्ध्योपेत वन्यपुष्पस्तबकोंका सौगन्ध्य अपनी सत्ता अलग बता रहा है, (६) हरिचन्दनका सौगन्ध्य और कुंकुम-कस्तूरीका सौगन्ध्य दोनों मिलकर एक तीसरा ही अद्भुत सौगन्ध्य अनुभूत करा रहे हैं, (७) कुंकुममिश्रित हरिचन्दन और वन्य पुष्प दोनोंके सौगन्ध्य मिलकर भी एक विलक्षण सौगन्ध्य उत्पन्न कर रहे हैं और (८) भगवदीय, वदनारविन्दका सौगन्ध्य तथा इन सब पुष्पादि
३४ भक्तिसुधा
सामग्रियोंका सौगन्ध्य—ये सब मिलकर एक अति विलक्षण, अति दिव्य, अति मनोहर सौगन्ध्य समुत्पन्न कर रहे हैं। ये भगवदीय दिव्य मंगलमय विग्रहके दिव्यातिदिव्य अष्टसौगन्ध्य हैं और ऐसे ही दिव्यातिदिव्य अष्टसौगन्ध्य भगवान्के वामपार्श्वमें विराजनेवाली श्रीवृषभानुनन्दिनीजीके भी मंगलमय विग्रहसे प्रादुर्भूत हो रहे हैं। दोनोंके द्विविध अष्टसौगन्ध्य मिलकर एक अलौकिक सौगन्ध्य-माधुर्य-सुधाका वर्षण कर रहे हैं। दयितास्तनमण्डलवर्त्ति कुंकुमस्तूरिका-मिश्रित हरिचन्दन-विलेपनके दिव्यातिदिव्य सौगन्ध्यकी कल्पना और अनुभव परम भावुकके सिवा कौन कर सकता है? फिर इनपर भगवान्के दिव्यातिदिव्य सौगन्ध्योपेत श्रीचरणोंका संयोग और उससे उत्पन्न होनेवाला दिव्यातिदिव्य सौगन्ध्य! परम मनोहर, अत्यन्त सुकोमल चरण! उन श्रीचरणोंको परम भक्त व्रजांगनाएँ अपने वक्षःस्थलपर लेती हुई सकुचाती हैं और कहती हैं कि ये कठोर अंग श्रीभगवान्के सुकोमल चरणोंमें गड़ेंगे! इस दिव्यातिदिव्य भावकी कल्पना भी कोई पूर्ण कामजित् परम भावुक ही ठीक तरहसे कर सकता है और तब दयितास्तनमण्डलवर्त्ति कुंकुम-कस्तूरिका- मिश्रित हरिचन्दन-विलेपनके सौगन्ध्यके साथ श्रीभगवान्के श्रीचरण-सौगन्ध्यके दिव्यातिदिव्य संयोग- सौगन्ध्यके समास्वादनका अधिकारी हो सकता है। जिन्होंने व्रजमें विहार करते हुए कहीं तृणमें लगा हुआ कोई दिव्यातिदिव्य कुंकुम देखा और उसके परम दिव्य सौगन्ध्यसे निश्चय किया कि यह दयितास्तनमण्डलवर्त्ति परम पावन हरिचन्दन-विलेपन दिव्य सौगन्ध्यसे युक्त श्रीभगवान्के सुकोमल श्रीचरणोंका सौगन्ध्य है—यह कुंकुम श्रीवृषभानुनन्दिनीजीकी हृदयश्री और श्रीभगवान्के सुकोमल अरुणचरणपंकजश्रीके संयोगका परम सौभाग्यस्वरूप है, उस कुंकुमसे उन्होंने अपना सर्वांग विलेपन किया। कैसा अलौकिक प्रेम और भगवद्भावतादात्म्य है! भगवान्के इस अष्टविध दिव्यातिदिव्य सौगन्ध्यको तथा श्रीवृषभानु- नन्दिनीके अष्टविध दिव्यातिदिव्य सौगन्ध्यको और दोनोंके संयोगजन्य दिव्यातिदिव्य सौगन्ध्यको परम भावुक उपासक ही जानते हैं। उपास्यके ये दिव्य सौगन्ध्य उपासकोंको भी प्राप्त होते हैं। भगवान्की कामकलभशुण्डके समान सुडौल, गोल, सुन्दर चढ़ाव-उतारवाली दिव्य उज्ज्वलनील भुजाओंपर भी अन्य अंगोंके समान ही कुंकुम- कस्तूरी-मिश्रित शरच्चन्द्रमरीचिवत् दिव्य हरिचन्दनका लेप है। उसपर उज्ज्वल सुवर्णकंकणों और बाजूबन्दोंकी उज्ज्वल पीतिमा भी कुछ-कुछ प्रतिबिम्बित हो रही है। हाथके पंजोंके साथ ये हाथ ऐसे मालूम हो रहे हैं, जैसे दिव्यलोकके पंचशीर्ष नाग हों। ये पाँचों उँगलियाँ उन्हींके पंचशीर्ष-जैसे हैं और इन उँगलियोंमें जो नख हैं, वे पंचशीर्ष नागोंके शीर्षस्थ मणियोंके समान ही चमक रहे हैं। करतलकी सुकोमल अरुणिमा अरुण कमलकी- सी ही विकसित हो रही है और करपृष्ठ सर्वांगके समान ही उज्ज्वल नील हैं और उनपर कुंकुम- कस्तूरी-मिश्रित दिव्य हरिचन्दनकी चाँदनी छिटक रही है। उँगलियोंकी सन्धिमें अरुणिमा और नीलिमाका तारतम्य है। पृष्ठभागसे संलग्न सन्धिका सूक्ष्म भाग अधिकतर उज्ज्वल नील और तल संलग्न सन्धिभाग अरुणिमा-विशिष्ट है। भगवान् अपने इन अरुण करतलोंमें अपना शंख लेकर जब बजाते हैं, तब यह धवलोदर शंख अरुणायमान होकर ऐसा प्रतीत होता है, जैसे इन दो अब्जखण्डोंके बीच कोई कलहंस कलनाद कर रहा हो। श्रीभगवान्के दिव्य श्रीमुखाम्बुजमें कुंकुम-मिश्रित हरिचन्दनके द्वारा नाना भावपूर्ण नानाविध चित्र ललाट, कपोल, चिबुक और करोंपर भावुक लोग चित्रित करते हैं। उज्ज्वल नील मुखाम्बुज, उसपर मकरन्द-पानके लोभी मधुपोंकी नीलिमा, मकराकृत कुण्डलोंकी चंचल दीप्तिमत्ता और किरीटकी दिव्यातिदिव्य शोभा और इन्हीं विविध आभाओंके भीतर कुंकुम- कस्तूरी-मिश्रित दिव्य हरिचन्दनके परम मनोरम चित्र
भगवान्का मंगलमय स्वरूप ३५ मिलकर ऐसी शोभा उत्पन्न करते हैं, जिसका शब्दोंद्वारा वर्णन नहीं हो सकता। उसका समास्वादन तो भावुकोंको ही होता है। दिव्य सौन्दर्यसम्पन्न मुखाम्बुज तो मुखाम्बुज ही है, भगवान्के दिव्य करोंकी छटाको भी कोई लेशमात्र ही देख ले तो उसके दुःखगर्भ सारे सांसारिक सुख ही छूट जायँ। इस प्रसंगमें श्रीराधावल्लभजीके मन्दिरमें एक वेश्यासक्त राजकुमारकी कथा प्रसिद्ध है। यह राजकुमार इतना वेश्यासक्त था कि उस वेश्याका एक क्षणके लिये भी विरह नहीं सह सकता था। वेश्या सामने न हो तो वह खा-पी नहीं सकता था और न कोई काम कर सकता था। उसकी वेश्यासक्ति छुड़ाकर उसे भगवद्भक्ति प्राप्त करा देनी चाहिये, ऐसी अनुकम्पा सम्प्रदायके आचार्यश्रीके हृदयमें हुई। उन्होंने राजकुमारको अपने यहाँ लिवा लानेका प्रबन्ध किया। बिना वेश्याके राजकुमार भगवान्के मन्दिरमें भी नहीं जा सकता था। इसलिये आचार्यश्रीने उसे वेश्याके साथ ही आनेकी अनुमति दी। वेश्याके साथ, वेश्याका ही मुँह निहारते हुए, राजकुमार पधारे और श्रीभगवान्के मन्दिरमें भी ऐसे बैठ गये कि उनके सामने तो वेश्या थी और वेश्याके पीछे श्रीभगवान्की दिव्य मंगलमय मूर्तिको राजकुमार नहीं देख सकते थे। आचार्यश्रीने वेश्याको राजकुमारके सामने ही रहने दिया, पर ऐसा उपाय किया कि वेश्याके पीछेसे भगवान्का करारविन्द इनकी दृष्टिमें आ जाय। यहाँ भक्तपरवश भगवान्ने आचार्यश्रीकी इच्छाके अनुसार अपने करारविन्दमें वह सौन्दर्य प्रकट कर दिया कि वह वेश्यासक्त क्षणमात्रमें भगवदासक्त हो गया। वेश्याको देखते- देखते ही वेश्याके पीछे चमकते हुए करारविन्दपर इसकी जो दृष्टि पड़ी तो सदाके लिये वहाँ गड़ ही गयी। करारविन्दके उस सौन्दर्यको देखते ही अनन्तकोटि ब्रह्माण्डका मदन-सौन्दर्य अधोभूत हो गया। अधोक्षज भगवान्के करारविन्दकी दिव्य छटाने राजकुमारको सदाके लिये अपने वशमें कर लिया। भगवान्का दिव्यातिदिव्य सौन्दर्य-माधुर्य भगवान्का दिव्यातिदिव्य सौन्दर्य-माधुर्य ऐसा ही है कि एक क्षणके लिये भी उस सौन्दर्य-माधुर्यका लेशमात्र भी किसीपर प्रकट हो जाय तो फिर वहाँसे वह लौट नहीं सकता। इस सौन्दर्य-माधुर्यकी स्फूर्ति भगवान्की अनुकम्पासे विशुद्धातिविशुद्ध अन्तःकरणमें ही होती है। भगवान्की अनुकम्पा जीवको दो प्रकारसे प्राप्त होती है, एक तो अपने साधनसे जैसे ध्रुवको प्राप्त हुई और दूसरे भगवान्की अपनी दयामयी इच्छासे जैसे राजा परीक्षित्को गर्भमें ही प्राप्त हुई। श्रीभगवान्के गलेमें अनेकविध दिव्य वन्यपुष्पोंके स्तबकादिसे युक्त दिव्य सौगन्ध्यमय मालाएँ हैं। उनपर फिर कोटि-कोटि विद्युतोंकी चंचल दीप्तिको तिरस्कृत करनेवाला सुवर्णोज्ज्वल चंचल पीतपट ऐसा उल्लसित हो रहा है, जैसे महेन्द्रनीलमणि पर्वतपर दिव्य विद्युत्-पुंज चमचमा रहा हो और उसमेंसे दिव्य मंगलमय विग्रहकी नीलिमा-दीप्ति भेदकर बाहर निकल रही हो। उज्ज्वल-नीलिमा-सम्पन्न वक्षःस्थलपर सुवर्णो- ज्ज्वल मंगलमय वामावर्त और दक्षिणावर्त रोमराजि दीख रही है। यहीं तो चपला चंचला श्रीमहालक्ष्मीका निवास है। भगवान्को भक्तोंने जो मालाएँ पहनायी हैं, वे लक्ष्मीजीको गड़ती हैं, पर भक्तोंपर आदर दिखानेके लिये भगवान् उन मालाओंको पहने ही रहते हैं और सपत्नीजन्य दुःख लक्ष्मीजीके पीछे लगा ही रहता है। गलेसे लेकर पादाम्बुजतक लटकनेवाले पुष्पहारोंके मध्यमें जो तुलसिका है, उसका तो भगवान् इतना आदर करते हैं कि लक्ष्मीजीसे वह देखा नहीं जाता। पादाम्बुजमें अवश्य ही लक्ष्मीजी तुलसीके साथ रहनेमें सुखी हैं, परंतु वक्षःस्थलपर नहीं; उसपर तो लक्ष्मीजी अकेली ही रहना चाहती हैं। वक्षःस्थलके मध्यमें भगवान् भृगु-चरण धारण किये हैं और लक्ष्मीजीसे मानो यह कह रहे हैं कि महालक्ष्मी ! यहाँ जो तेरी स्थिति है, वह ब्राह्मणके चरणसे ही है। यह हृदय 'हताहंस' होनेके कारण ही चंचला लक्ष्मी यहाँ
३६ भक्तिसुधा
अचला है। भगवान्के वक्षःस्थलपर रहनेवाले ब्राह्मणचरण और महालक्ष्मी दोनों ही एक स्वरसे मानो यह कह रहे हैं कि जहाँ ब्राह्मणोंके चरणोंकी रज पड़ेगी, वहीं चंचला लक्ष्मी स्थिर हो जायगी। लक्ष्मी वहाँ नहीं ठहरती, जहाँ ज्ञान, विद्या, तप आदि नहीं हैं; क्योंकि ज्ञान, विद्या, तप, भूति आदि लक्ष्मीके ही रूप हैं। अर्थात् श्रीभगवान् मानो यह सूचित करते हैं कि जहाँ ब्राह्मण-चरण निवास करेंगे, वहीं श्रीनिवास होंगे और वहीं सकल प्रकारकी श्रीका निवास होगा। भगवान्के दिव्यातिदिव्य कमलसे सुकोमल वक्षःस्थलमें ब्राह्मणके चरण कठोर नहीं प्रतीत हुए। उलटे भगवान्को यह क्लेश हुआ कि इस वक्षःस्थलकी कठोरतासे भृगुमहाराजके सुकोमल चरणोंमें कुछ चोट तो नहीं आयी। कारण, लक्ष्मीका जहाँ निवास होता है, वहाँ हृदयमें कठोरता आ जाती है। ब्राह्मण इस कठोरतापर पैर देकर भगवान्की स्तुति करते हैं, यही ब्राह्मणोंका ब्राह्मणत्व है। यह कठोरतारूप-अंहस भृगु-चरणोंसे धुला है और जहाँ कहीं यह अंहस है, वहाँ वह ब्राह्मणचरणोंसे ही धुल सकता है और महालक्ष्मीजीका जो दिव्यातिदिव्य सुकोमल भाव है, वह प्रकट हो सकता है। इस दिव्य मंगलमय विग्रहरूपमें अचिन्त्यानन्त ब्रह्मानन्द-सुधासिन्धुस्वरूप परमतत्त्व भगवान् ही श्यामीभूत होकर प्रकट हुए हैं। इनके गलेमें वक्षःस्थलपर गुंजाहार पड़ा हुआ है। ये गुंजाएँ कोई प्राकृत गुंजाएँ नहीं हैं, ये सब परम तपस्वी महामुनि हैं, जिन्होंने इस पुण्यारण्य वृन्दावनधाममें भगवदीय लीलामें योग देनेके लिये गुंजारूप धारण किया है। यहाँ मयूरपिच्छादिको भी भगवान्ने अपना दिव्यातिदिव्य धाम दिया है। इस वृन्दावन लीलाधामकी विलक्षण महिमा है, जिसे देखकर ब्रह्मा भी यहाँ 'गुल्मलताौषधी' बनकर निवास करनेकी इच्छा करते हैं। वामावर्त और दक्षिणावर्त उभय रोमराजियोंके मध्यमें ये भृगुचरण हैं। इनपर वक्षःस्थलमें जो दिव्य मालाएँ पड़ी हैं, उनसे भगवदीय अष्टगन्धसौगन्ध्यसे अतिमत्त हुए भ्रमरोंकी मधुर झंकार निकल रही है। नाभिप्रदेशमें अति सुन्दर मनोहर तीन रेखाएँ (त्रिवलि) हैं और मध्यमें यह दिव्य मनोहर सरोवर श्यामसलिला कालिन्दीका अति विलक्षण आकर्षणवाला भँवर-सा सोह रहा है। इसीसे तो सारे ब्रह्माण्डका प्रादुर्भाव हुआ है। भगवान्की भुजाएँ, भावुकोंकी कल्पनाके अनुसार दो भी हैं और चार भी। इनका गठन कैसा सुन्दर और कैसा गोल! और घुमाव, चढ़ाव तथा उतार भी अत्यन्त मनोहर! सर्वांगके समान इनपर भी कुंकुम- कस्तूरी-मिश्रित हरिचन्दनका शुभ्र लेप है। भुजाओंकी दीप्ति-विशिष्ट नीलिमा, हरिचन्दनकी शुभ्रता और करारविन्दके अन्तर्भागोंकी अरुणिमा-तीनों मिलकर नखमणि-ज्योतिके घाटपर कैसा दिव्य मनोहर गंगा- यमुना-सरस्वतीका संगम साध रहे हैं। इन दिव्य मनोहर भुजाओंमें शंख, चक्र, गदा, पद्म सुशोभित हैं। शंख जलतत्त्व है, कौमोदिकी गदा ओजतत्त्व है, सुदर्शन चक्र तेजस्तत्त्व अथवा यदि खड्ग देखें, तो नभस्तत्त्व है। भगवान्के कटितटकी शोभा भगवान्के दिव्य कटितटमें काँची (मेखला) है, जिसकी कई लड़ें हैं। कटितटसे गुल्फपर्यन्त पीताम्बर परिधान धारण किये हैं, जो अति सूक्ष्म और दिव्य है। उसमेंसे भगवान्की नीलकान्तिदीप्ति स्पष्ट ही उद्भासित हो रही है। पीतपटसे समाच्छन्न भगवदीय दीप्तिमत्ता और नीलिमासे युक्त वह नानाविध रत्नोंसे जटिल मुक्तामध्य मेखला नितम्ब-बिम्बपर आकर अत्यधिक सुशोभित हो रही है। काँचीकी बड़ी मधुर झनझनाहट है। भगवान् यहाँ ज्ञानमुद्रावाले परम शान्त गम्भीर पुरुष नहीं हैं। यहाँ तो चंचल चपल त्रिभंगी छविवाले वंशीधर श्रीकृष्ण हैं, जिनकी चंचलता व्रजांगनाओंके अंचल पकड़नेमें भी नहीं चूकती। वाह री! वह कामजित् दिव्य चंचलता, जिसको सम्बोधनकर चंचलताको प्राप्त व्रजांगना परम रसरसिकोंके विनोदार्थ
ही मानो यह कहती है कि—‘मुञ्चाञ्चलं चञ्चल पश्य लोकं बालोऽसि नालोकयसे कलङ्कम्। भावं न जानासि विलासिनीनां गोपाल गोपाल- नपण्डितोऽसि॥’ भगवान्ने किसी व्रजांगनाका मानो अंचल पकड़ा। उसपर व्रजांगना ठिठककर कहती है कि ‘अरे चंचल ! मेरा अंचल क्यों पकड़ा है ? छोड़, छोड़; लोग देखेंगे तो तुझे या मुझे क्या कहेंगे ? लोकलाजका तुझे कुछ ध्यान नहीं, तू कैसा गँवार है ?’ इसपर भगवान्ने उस व्रजवनिताका अंचल छोड़ दिया और दूसरी ओर देखने लगे। तब व्रजांगना कहती है—‘आखिर तू है वही गौएँ चरानेवाला चरवाहा! तू विलासिनियोंका भाव क्या समझे ? ‘गोपाल! गोपालनपण्डितोऽसि’—गोपाल! तू गोपालनका ही पण्डित है।’ अथवा ‘गोपाल! गोपाल! न पण्डितोऽसि!’ अरे गोपाल ! इधर तो देख ! तू तो कुछ समझता ही नहीं। इस दिव्य चांचल्यकी लीलासे मुग्ध होकर जो इस गोपालन-पण्डित गोपालबालके निष्कलंक दिव्य क्रीडनमें अनन्य होकर सम्मिलित हुए, वे ही संसारमें धन्य हुए। अन्योंके लिये तो यहाँ झाँकना भी निषेध है। भगवान्के ऊरु कदलीस्तम्भ-से कहे जाते हैं। कदलीस्तम्भोंमें जो स्थूलता-सूक्ष्मताका तारतम्य तथा जो चिक्कणता होती है, वही यहाँ विवक्षित है। यहाँ भी वही दीप्तिविशिष्ट नीलिमा है, जो पीताम्बरकी मनोहर पीतिमाको भेदकर बाहर निकल रही है। श्रीभगवान्के अतसिका-कुसुमके-से उज्ज्वल नील ऊरुद्वय श्रीगरुड़जीके स्कन्धोंपर अति शोभायमान हो रहे हैं। यह गरुड़जी साक्षात् ऋक्, साम, यजुः- स्वरूप शब्दब्रह्म हैं, जिनपर शब्दातीत अशेष विशेषातीत सच्चिदानन्दघन अक्षर परब्रह्म परमात्मा अधिष्ठित हैं— ‘त्रिवृद्वेदः सुपर्णाख्यो यज्ञं वहति पूरुषम्॥’ (श्रीमद्भा० १२।११।१९) भगवान्के वाम स्कन्धके ऊपर दक्षिण स्कन्धके नीचे कटितटतक वर्तुलाकार त्रिवृत सुवर्णोज्ज्वल पीत यज्ञोपवीत सुशोभित है। यह ब्रह्मसूत्र एकाक्षर प्रणव है, जो अनन्तकोटि ब्रह्माण्डका मूलसूत्र है। भगवान् जो केवल सविशेष नहीं, केवल निर्विशेष भी नहीं, प्रत्युत सविशेष-निर्विशेष दोनों मिले हुए पूर्ण परब्रह्म हैं, वही इस मंगलमय विग्रहरूपमें प्रकट हुए हैं। गरुड़, शेष तथा शंख-चक्रादि अंग जो इस लीलाविग्रहमें प्रकट हैं, वे भी उनके पूर्ण परब्रह्म स्वरूपमें अभिन्नरूपसे अन्तर्गत हैं। सांगोपांग परम भगवत्तत्त्व ही इस लीलामय विग्रहमें प्रादुर्भूत है। इस लीलामय विग्रहकी स्थिति अव्याकृतमें है। कुछ आचार्योंका ऐसा मत है कि यहाँ भी उनका निवास अक्षर ब्रह्ममें है। परब्रह्मके अक्षर रूप तीन हैं—(१) माया, (२) मायाविशिष्ट चैतन्य और (३) परात्पर पूर्णब्रह्म। अव्याकृत मायाविशिष्ट चैतन्य ही शेष भगवान् हैं, उन्हींमें श्रीभगवान्का निवास है— ‘अव्याकृतमनन्ताख्यमासनं यदधिष्ठितः।’ (श्रीमद्भा० १२।११।१३) तमोरजोलेशसे असंस्पृष्ट, महावाक्यजन्य ब्रह्माकारा वृत्तिरूपमें परिणत विशुद्ध सत्त्व ही कमल है—‘धर्मज्ञानादिभिर्युक्तं सत्त्वं पद्ममिहोच्यते॥’ (श्रीमद्भा० १२।११।१३) ओजः तत्त्व गदा है, अप्तत्त्व शंख है, तेजस्तत्त्व सुदर्शन है और नभोनिभ कृपाण नभस्तत्त्व है। भगवान्के जानुद्वय श्रीमहालक्ष्मीके अति सुकोमल अरुण कर-कमलोंसे लालित हैं। गुल्फोंमें अनेकविध आभूषण और रत्नजटित नूपुर हैं, जिनकी झंकारसे त्रिभुवन आह्लादित होता है। आत्मज्योतिविग्रह कौस्तुभमणिसुशोभित उज्ज्वल-नील कण्ठदेशसे गुल्फप्रदेशपर्यन्त नील पदारविन्द-पारदर्शी उज्ज्वल पीतपट उभय पार्श्वमें विद्युल्लताओं-सा चमक-दमक रहा है और उसका नानाविध रत्नोंसे जटिल किनारा अपनी रंग-बिरंगी छटा उसमें मिलाकर एक अति विलक्षण शोभा उत्पन्न कर रहा है। उसे देख-देखकर भावुक अपने नयनोंकी आस पूरी करना चाहते हैं, पर भगवदीय दिव्य-मंगलमय विग्रहकी यह सारी शोभा अनन्त और नित्य नवीन होनेसे सदा ही उस सौन्दर्य- सुधारस-पानकी प्यास अधिकाधिक बढ़ानेवाली है।
गत तुलसी-सौगन्ध्यके वायुसे संसृष्ट होकर L65: सनकादि मुनीन्द्रोंके हृदयमें प्रविष्ट होनेसे उनके भी L66: तन-मन-प्राण क्षुब्ध हुए और भगवान्के चरणोंकी L67: ओर उनको राग हुआ। इसी दिव्य क्षोभसे सात्त्विक L68: अष्टभाव प्रादुर्भूत होते हैं। भगवान्के अन्य अंगोंने L69: मुनीन्द्रोंको इतना नहीं मोहा, जितना कि चरणाम्बुजोंने। L70: इन चरणोंकी दिव्य सौगन्ध्यमय शोभापर वे मानो
Check line 54: "किंचित् अरुण हो रही है। ऊपर चरणोंके पृष्ठभाग" Wait, does it say पृष्ठभाग or पृष्ठभागकी? In image: "ऊपर चरणोंके पृष्ठभाग" "नीलिमा, पृष्ठ और नखोंकी सन्धिकी अरुणिमा और" Yes, exactly "पृष्ठभाग"!
Everything is clear, accurate, and faithful to the original image.भगवान्के चरणारविन्दोंकी शोभा श्रीभगवान्के चरणारविन्दमें कुंकुम-मिश्रित हरिचन्दनके नानाविध अति सुन्दर मनोहर चित्र अंकित हैं। पादांगुलियोंपर जो नख हैं, वे मानो दिव्यातिदिव्य मोती हैं या इन्हें दिव्यातिदिव्य नखमणि
बिक गये और उन्होंने यही प्रार्थना की कि हमारा यह मन मत्तभृंगके समान आपके चरणारविन्दमें लालायित रहकर सदा यह दिव्य मकरन्द पान करता रहे। भगवान्के चरणतल दिव्य कमलपर न्यस्त- सुशोभित हैं। विशुद्ध सत्त्व ही यह कमल है, विशुद्ध अन्तःकरणपर ही तो भगवान्का प्रादुर्भाव होता है। सुकोमल कमलकी अति कोमल पंखुड़ियोंकी अनन्तकोटि गुणित सुकोमलता भी महालक्ष्मीके चरणाम्बुजोंकी सुकोमलताकी बराबरी नहीं कर सकती। महालक्ष्मीके कर-कमलोंकी सुकोमलता उससे भी सूक्ष्म है और उससे भी कहीं अधिक सूक्ष्म भगवान्के चरणोंकी सुकोमलता है, जिसकी किसी प्राकृत उपमानसे कल्पना नहीं हो सकती। हाँ, इन उपमानोंसे कल्पना करनेमें सहायता मिलेगी, यथार्थ बोध तो भगवत्कृपासे ही सम्भव है। भगवान्के चरणचिह्नोंकी शोभा श्रीभगवान्के चरणचिह्न अलौकिक श्रीशोभा और सौन्दर्य-स्वरूप हैं। जिस किसीने इन चरणचिह्नोंका सौन्दर्य देखा, उसीकी दृष्टि सदाके लिये उनमें स्थिर हो गयी। भगवान्के भक्त इन्हीं चरणचिह्नोंको देख- देखकर अपने कामादि दुर्भावोंको नष्ट करनेमें समर्थ होते हैं। ये चिह्न किसी आचार्यके मतसे १५, किसीके मतसे १६ और किसीके मतसे १९ हैं। श्रीभगवान्के दक्षिण पादांगुष्ठमें एक दिव्य चक्र है। इस चक्रके ध्यानसे चिद्ग्रन्थिका छेदन होता है। अंगुष्ठके पर्वमें यवका ध्यान है, जो सुख-सम्पदाका देनेवाला है। अंगुष्ठ और तर्जनीके बीचमेंसे चरणके मध्यतक एक ऊर्ध्व रेखा है। अंगुष्ठके चक्रके अधोभागमें तीन चिह्न हैं—पर्वमें यव, मूलमें चक्र और नीचेकी ओर तापनिवारक छत्र है। मध्यमांगुलीके मूलमें कमल है। यह अति शोभन है। यहाँ ध्याताका मन-मधुप मुग्ध हो जाता है। इस कमलके नीचे ध्वज है, जिसके अनुसन्धानसे सब अनर्थोंका नाश होता है। कनिष्ठिकाके मूलमें वज्र है, जिसके ध्यानसे भक्तोंके पाप-पर्वत नष्ट हो जाते हैं। एड़ीके मध्यमें अंकुश है, जो भक्तचित्तके मत्तगयन्दको वशमें करनेवाला है। श्रीभगवान्के दक्षिण पादका परिमाण लम्बाईमें १४ अंगुल है और चौड़ाईमें ६ अंगुल है। पदके मध्य भागमें ४ अंगुल स्थानमें कलश-चतुष्टय हैं और उनके अगल-बगल ४ जम्बूफल हैं। अधोभागमें द्वितीयाका चन्द्र अंकित है, जो भक्तोंके शुभका सूचक है। उससे भक्तके आह्लादकी उत्तरोत्तर वृद्धि होती है। चन्द्रमाके नीचे गोपदी है, जो भवसागरको गोपदके समान कर देता है अर्थात् भगवत्समाश्रयण करनेवाले भवसागरको गोपदके समान बिना प्रयास ही पार कर जाते हैं। श्रीभगवान्के वामपादांगुष्ठके मूलमें दिव्य शंख है। उसका ध्यान करनेसे पार्थिव जड़त्व दूर होता है और सब मल धुल जाते हैं तथा ऋक्, साम, यजुरादि शुद्धातिशुद्ध मानसी-वृत्तिरूपा समस्त विद्याएँ ऐसे स्वच्छ अन्तःकरणमें प्रस्फुरित होती हैं, जैसे कि ध्रुवके कपोलमें शंखस्पर्श होते ही उसे समस्त विद्याएँ एक क्षणमें प्राप्त हो गयीं। वामचरणकी मध्यमांगुलीके मध्यमें अम्बरका अनुसन्धान है। अम्बर (आकाश) जैसे असंग है, वैसे ही इसके ध्यानसे ध्याताका चित्त भी विषय-रागसे विमुक्त और असंग होकर व्यापक परब्रह्माकाराकारित हो जाता है। वामपादारविन्दमें चार स्वस्तिक हैं, ये सकल शुभके सूचक हैं। स्वस्तिकोंके बीचमें अष्टकोण हैं। किसीके मतसे ये अष्ट- महासिद्धियोंके देनेवाले हैं और किसीके मतसे यह अष्ट लोकपाल हैं, जो यहाँ भक्तोंकी प्रतीक्षा किया करते हैं। वामपादकी कनिष्ठिकामें सूर्यतत्त्व अंकित है, जिसके अनुसन्धानसे अनेक प्रकारके ध्वान्त तिरोहित होते हैं। वामपादारविन्दमें ज्यारहित इन्द्र-धनुषका अनुसन्धान है। धनुषके पीछे चार कलश हैं। इनके बीचमें त्रिकोण है, जो त्रिलोकैश्वर्याधिकार सूचित करता है। त्रिलोकैश्वर्यकी प्राप्तिके लिये इस त्रिकोणका अनुसन्धान है, पर भगवद्भक्ति जिनमें पूर्ण होती है, वे भगवान्को छोड़ त्रैलोक्यके पीछे नहीं भटका करते। परम भक्त तो वही है, जिसकी भक्ति-गंगाकी धारा
अनवरत श्रीकृष्णचन्द्ररूप आनन्दसुधा-सिन्धुकी ओर ही प्रधावित होती है। भगवदीय कथासुधाका पान करते-करते कुछ कालमें भगवत्कथासे अनुराग होता है और यह अनुराग बढ़ते-बढ़ते प्रभु-चरणोंमें अनन्य हो जाता है। ऐसी अनन्य भक्ति जिसे प्राप्त हुई, वह लवनिमेषार्धके लिये भी त्रैलोक्यैश्वर्यके लिये भी प्रभु- चरणोंसे पृथक् नहीं होता। त्रिकोणसे दूसरा अभिप्राय त्रैगुण्य-विषय भी ले सकते हैं— मां च योऽव्यभिचारेण भक्तियोगेन सेवते। स गुणान्समतीत्यैतान्ब्रह्मभूयाय कल्पते॥ (गीता १४।२६) अथवा यह कहिये कि ऋक्-साम-यजुः—इन तीनों वेदोंसे प्रतिपाद्य जो तत्त्व है, उसकी प्राप्तिका यह सूचक है—'वेदैश्च सर्वैरहमेव वेद्यः।' (गीता १५।१५) मनोवाक्काय तीनोंसे भगवान् ही वन्द्य हैं और तीनों अवस्थाओंमें भी वे ही एक आराध्य हैं। ऐसी अनेक प्रकारकी कल्पनाएँ इस विषयमें भावुक कर सकते हैं। श्रीभगवान्के चरणचिह्न श्रीविष्णुपुराणमें १५ ही मिले। जीवगोस्वामी आदि आचार्योंने १९ निश्चित किये हैं। श्रीचरणोंके अंगुलादि परिमाण भी हैं। इन परिमाणोंको देखें तो १६ ही चिह्न रहते हैं। श्रीभगवान्के रूप और वर्ण आदिकी भावनाके अनुसार ही कल्पना करनी चाहिये। सगुणरूपमें भगवान् स्वतन्त्र नहीं होते—भक्त-भावनाके अधीन होते हैं; क्योंकि भक्तकी भावना-सिद्धिके लिये ही उनका प्रादुर्भाव होता है। स्वयं ब्रह्माजीने भगवान्की स्तुति करते हुए कहा है कि— यद्यद्धिया त उरुगाय विभावयन्ति तत्तद्वपुः प्रणयसे सदनुग्रहाय ॥ (श्रीमद्भा० ३।९।११) भगवान् भक्तोंके पराधीन हैं। स्वेच्छामय हैं अर्थात् स्वकीयोंकी इच्छाके अधीन हैं। 'तं यथायथोपासते तथैव भवति' ऐसी श्रुति है और गीताका भी यह वचन प्रसिद्ध है कि— ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्। (गीता ४।११) अनन्तकोटि ब्रह्माण्डके निदान भगवान् और भगवान्के निदान भक्त। इसलिये सर्वजगन्नियामक भक्त ही हुए। ये यदि श्रीभगवान्के पदचिह्नोंको जरा इधर-उधर कर दें तो ऐसा करनेमें वे स्वतन्त्र हैं। वे जो भी कल्पना करेंगे, वह सत्य है। वह कल्पना सत्य होती है, इसीसे तो भक्तोंकी कल्पनाके अनुसार भगवान् नित्य नये रूपमें प्रकट होते हैं। मनुष्यके मनका यह स्वभाव है कि वह नित्य नयी बात चाहता है। इसलिये भावुकोंको नित्य नूतन कल्पना करनी आवश्यक ही है। भगवान्के रूप ही नहीं, भगवान्के चरित्र भी भावुकोंको नित्य नवीन प्रतीत होते हैं—'तस्यांघ्रियुगं नवं नवम्।' श्रीभगवत्तत्त्व तो अनन्त है। जैसे-जैसे जिसका मन विशुद्ध होता जाता है, वैसे-वैसे नव-नव रूप- चमत्कृति देखनेको मिलती है। भगवान्के दिव्य मंगलमय विग्रहमें नित्य नवीन कल्पना करनेमें सच्चे भावुक स्वतन्त्र हैं। उन्हें भगवान्के भूषणवसनादिमें नित्य नयी-नयी कल्पना करनी ही चाहिये। सगुण उपासकोंके लिये यह आवश्यक है। जैसे भगवान्के पीतपटको कहीं विद्युत्का उपमान दिया गया है तो कहीं कदम्ब-किंजल्ककी-सी आभा बतायी गयी है और कहीं रविकिरणकी उपमा दी गयी है। इसी प्रकार नखमणि कहीं मुक्तापंक्ति है तो कहीं नीलिमा, अरुणिमा और स्वच्छताके दिव्य सम्मेलनका ध्यान है और कहीं उसमें अँगूठियोंकी दीप्तिमत्ता भी मिली हुई है और नखमणि-मण्डलकी ज्योत्स्ना ऊर्ध्वमें उच्छ्वसित हो रही है। भगवान्के युगलस्वरूपके चिन्तनसे अन्तःकरणकी निर्मलता भगवान्के श्रृंगारके सम्बन्धमें इसी प्रकार आठों यामकी अष्टविध कल्पनाएँ हैं। भगवान्का रूपसौन्दर्य- माधुर्य प्रतिक्षण नवीन होता रहता है, इसलिये कम- से-कम ८ पहरमें ८ बार तो नवीन कल्पना करनी ही
'साक्षान्मन्मथमन्मथः' ४१ चाहिये। इसी प्रकार मुक्ता-माल, गुंजा, किरीट, मयूरपिच्छ आदिके विषयमें बड़ी-बड़ी कल्पनाएँ भक्तोंने की हैं। भगवान्का मयूरपिच्छ-विनिर्मित मुकुट बंक होता है, अर्थात् कहीं दक्षिण और कहीं वाम ओर झुका रहता है। यह दक्षिण-वाम ओरका बाँकपन श्रीकृष्ण और श्रीराधिकाजीका परस्पर स्वात्मार्पण सूचित करता है। दोनोंके आभूषण भी परस्पर स्वात्मार्पणका भाव लिये हुए रहते हैं। आनन्दकन्द श्रीकृष्णचन्द्र और श्रीवृषभानु-नन्दिनीके परस्पर स्वात्मार्पण और मिलनके अनेक भाव हैं। श्रीवृषभानुनन्दिनीके बिना श्रीकृष्णचन्द्रका ध्यान पूर्ण नहीं, क्योंकि श्रीराधिकाजीका सौन्दर्य-माधुर्य ही श्रीकृष्णचन्द्रका दृग्विषय है। उसका वर्णन सनकादि मुनीन्द्र भी नहीं कर सके। वह वर्णनातीत है। श्रीराधिकाजीका गौर तेज श्रीकृष्णचन्द्रकी श्याम कान्तिमें और श्रीकृष्णकी श्याम कान्ति श्रीवृषभानु- नन्दिनीकी गौर कान्तिमें भावुकोंके देखनेकी वस्तु है। अस्तु, इस प्रकार युगल मूर्तिका नानाविध भावोंसे अनुसन्धान करते-करते मल सर्वथा धुल जानेपर विशुद्ध अन्तःकरणमें भगवत्स्वरूपका प्राकट्य होता है।
'साक्षान्मन्मथमन्मथः'
भगवान् तथा कामदेवका संवाद ब्रह्म-इन्द्रादि देव-शिरोमणियोंपर विजय प्राप्त कर लेनेसे कामदेवको अखर्व गर्व हुआ और उसे रुचि हुई कि अनन्तकोटि ब्रह्माण्डनायक श्रीकृष्णचन्द्रपर विजय प्राप्त करूँ। ऐसा सोचकर भगवान्के पास जा उसने अपना मनोगत भाव प्रकट किया। भगवान्ने कहा कि तुम मुझसे कैसे लड़ना चाहते हो, दुर्गके आश्रयणसे या मैदानमें। कामने कहा—'भगवन्! इन दोनों युद्धोंका स्वरूप क्या है?' भगवान् बोले कि दुर्गका युद्ध यह है कि मैं विरक्त होकर, एकान्त निर्जन वनमें समाधिस्थ हो जाऊँ और फिर तुम यदि अपनी माया और कलाओंसे मुझे मोहित और क्षुब्ध कर सको, तब तुम्हारी विजय है, और न क्षुब्ध कर सको तो मेरी विजय होगी। मैदानका युद्ध दूसरे प्रकारका है। वह तब सम्भव है, जब श्रीमद्वृन्दावनधामके यमुनाका स्वच्छ सुकोमल पुलिन हो, अमृतमय पूर्ण चन्द्रमाकी दिव्य ज्योत्स्ना फैली हो, शीतल-मन्द-सुगन्ध पवनका संचार हो, विविध विहंगोंके कलरव एवं भ्रमरमण्डलियोंके गुंजारसे निनादित पुष्पित वनराजिकी लोकोत्तर सुहावनी छटा व्यक्त हो रही हो, हंस- सारसशोभित सरोवरकी अद्भुत सौन्दर्य-माधुर्य-सौगन्ध्य- सौरस्य-सम्पन्न, रतिके गर्वको दूर करनेवाली अपरिगणित व्रज-बालाओंके मध्यमें उनके मुखचन्द्रका चुम्बन करते हुए और उनके अवयवोंका आलिंगन करते हुए भी यदि मेरे मनमें विकार न हो तो मैं विजयी रहूँगा; और यदि मलयानिल तथा कान्ताओंके हाव-भाव और विलासोंसे मेरे मनमें क्षोभ हो जाय तो जीत तुम्हारी है। कामदेव मन-ही-मन विचार करने लगे कि यदि इन्होंने दुर्गका आश्रयण किया तो फिर मेरी विजय नहीं होगी, क्योंकि जिस समय ये नरनारायण- रूपसे योगासनासीन होकर बदरिकाश्रममें तप कर रहे थे, उस समय इन्द्रको यह भ्रम हुआ कि ये मेरे ऐन्द्र पदके लिये तपस्या कर रहे हैं, तब मैं इन्द्रका भेजा हुआ वसन्त-ऋतु तथा अप्सराओंके साथ नरनारायणके आश्रममें गया। अप्सराओंके अशेष हावभाव, वसन्तकी सहायता और मेरे बाण सब निष्फल हुए, फिर भी इनमें क्रोधका संचार नहीं हुआ, पुनः इन्होंने हम सबोंका आतिथ्य किया। तब अप्सराओंने कहा था कि 'हे नाथ! जिस भाँति सद्योजात बालिका हाव- भाव कटाक्षोंसे अपने प्रपितामहको मोहित करना चाहे, उसी भाँति आपकी मायासे मोहित होकर, हम सब आपको मोहित करने चली हैं।'
४२ भक्तिसुधा भगवान्ने आश्वासन करके सबको विदा किया, सो किलेबन्दीके युद्धमें इन्हें कौन पायेगा? अतः कामने कहा—'भगवान् ! आप मैदानमें ही मुझसे युद्ध कीजिये।' भगवान्ने कहा—'तथास्तु, मैं मैदानमें ही तुमसे युद्ध करूँगा।' कामदेव भी 'बहुत अच्छा' कहकर चला तो गया, पर उसने जाकर श्रीव्रजांगनाओंके शरीररूप कांचन दुर्गका आश्रयण किया। इधर श्रीकृष्णचन्द्रने विचार किया कि द्वितीयासे चतुर्दशीतक चन्द्रमा अपूर्ण रहते हैं, अतः उनपर राहु भी आक्रमण नहीं करता, सो भगवान् शंकरकी कोपाग्निसे दग्धप्राय अपूर्ण कन्दर्पपर विजय प्राप्त कर लेनेमें कौन-सी महत्ता है? अतः कन्दर्पको पूर्ण करके ही उसको जीतना युक्त है। बस, यह सोचकर श्रीकृष्णभगवान्ने मुरलीको, अपने अमृतमय मुखचन्द्रपर धारण करके उसे अधर- सुधासे पूरित किया और वेणुछिद्रोंद्वारा निःसृत गीतपीयूषको श्रोत्रपुटोंद्वारा व्रजांगनाओंके हृदयमें पहुँचाकर दग्धप्राय कन्दर्पको पुनरुज्जीवित किया। श्रीकृष्णकी अधरसुधासे दग्धप्राय काम उत्तेजित हो उठा। वेणुवादन व्याजसे मानो फूत्कारद्वारा कामाग्निको उत्तेजित करके उसमें अधर-सुधा-सिंचनद्वारा मानो घृतकी आहुति दी। इतनेपर भी व्रजेन्द्रनन्दनने यह सोचा कि यह कन्दर्प मनसे उत्पन्न होनेवाला है, इसीलिये मनसिज या मनोज कहलाता है। श्रीव्रजांगनाओंका मन मेरा भक्त है, अतः भगवद्भक्त पिताके सन्निधानसे कन्दर्पके प्रागल्भ्यमें प्रतिबन्ध हो सकता है। यही सोचकर भगवान्ने वेणुगीतपीयूषप्रवाहसे श्रीव्रजांगनाओंके मनको हरण कर लिया, यथा—'व्रजस्त्रियः कृष्णगृहीत- मानसाः'। इतरप्रवाह स्वसंसृष्ट वस्तुको गन्तव्य स्थानमें ले जाता है, परंतु वेणुगीतपीयूषप्रवाह तो स्वसंसृष्ट पदार्थोंको अपने उद्गम-स्थान श्रीकृष्णके सन्निधानमें पहुँचाता है अथवा श्रीकृष्णचन्द्रके मुखपंकजसे निर्गत वेणुपीयूष व्रजांगनाओंके अनावृत कर्णकुहरमें प्रविष्ट होकर उनके हृदयमें विद्यमान धैर्य-वैराग्य-विवेक- लज्जादि रत्नोंसे पूरित मंजूषाको हर ले गया, इसलिये काम अत्यन्त स्वच्छ हो गया और वेणुगीतपीयूषसे आप्यायित होकर अत्यन्त प्रगल्भ हो गया। इधर वसन्तने भी सोचा कि मित्रका अनन्तकोटि ब्रह्माण्डनायक विश्वपति भगवान्से संग्राम है, मुझे भी अपने मित्रकी सहायता करनी चाहिये। मेरे मित्र मनोज पुष्पधन्वा हैं, पुष्प ही इनके अस्त्र-शस्त्र हैं। विरहीजनोंके हृदय विदारण करनेके कारण ही मानो रक्तरंजित लाल किंशुक बरछीका काम करता है। कमल, कुन्द; कुड़मल, केतकी आदि ही भालाका कार्य करते हैं। ऐसे ही अन्यान्य पुष्प भी अस्त्र- शस्त्रका काम करते हैं। यह समझकर ही वसन्तने विविध प्रकारके कमल, कमलिनी, कुमुद, कुमुदिनी, केतकी, चम्पक, मालती आदि अनेक प्रकारके पुष्पोंको विकसित किया। इस भाँति मित्रकी सहायतासे सम्पन्न, हृष्ट-पुष्ट हो तथा शस्त्रसे सुसज्जित होकर व्रजांगनाओंके श्रीअंगोंके ही दिव्य कांचनमय कामगामी दुर्गमें अधिष्ठित हुआ और श्रीमद्वृन्दारण्यधाममें श्रीकृष्णचन्द्रसे संग्राम करनेके लिये गया। भगवान् उस दिव्य धाममें आयी हुई श्रीव्रजांगनाओंके मध्यमें निर्विकार भावसे धर्म-तत्त्वका उपदेश करने लगे। तब कन्दर्पने कहा कि इन व्रजसुन्दरियोंके संगमें अंग-संग एवं विविध प्रकारके रास-विलासोंमें यदि आपका मन क्षुब्ध और मोहित न हो, तभी आप विजयी हो सकते हैं। श्रीकृष्णजीने 'तथास्तु' कहकर वैसा ही किया। श्रीव्रजांगनाओंके श्रीअंगरूप कामदुर्गपर आक्रमण करके ब्रह्मादि-जय-संरूढ़-दर्प कन्दर्पके दर्पका दलन कर दिया। इतना ही नहीं, अपने स्वरूपभूत ब्राह्मसंस्पर्शसे व्रजांगनाओंको आत्मसात् करके उन्हें सर्वथा निर्विकार कर दिया। परिरम्भण करके, अलक-उरु-नीवी- स्तनका स्पर्श करके, परिहास, नखपात, क्ष्वेलि,