भारतकोश
संग्रह पर लौटें

भावप्रकाश: चिकित्सा भाग (भावमिश्र - विद्योतिनी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सम्पूर्ण कायचिकित्सा)

Bhavaprakasha Chikitsa Bhaga with Vidyotini Commentary

आचार्य भावमिश्र (टीकाकार: पं. ब्रह्मशंकर मिश्र एवं रूपलालजी वैश्य) द्वारा

DevanagariHindipublished1,167 पृष्ठ

१०९२ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे ३. तीसरा—इसके आगे का अपेक्षा कृत विस्तृत भाग ४. चौथा—इस नलिका के झालरदार सिरे का भाग कहा जाता है। दोनों नलिकाओं (Infundibul pelvic fragments) के द्वारा वस्तिगुहा के पार्श्विक भाग से सम्बन्धित हैं। ४. डिम्बग्रन्थि (Ovary) ये बदाम के आकार की दो ग्रन्थि हैं जो कि विस्तृत स्नायु के पश्चिम भित्ति पर लगी हुई हैं। ये १ १/२ डेढ़ इञ्च लम्बी तथा ३/४ पौन इञ्च चौड़ी तथा १/२ आधी इञ्च मोटी होती हैं। प्रत्येक डिम्बग्रन्थि में अनेक डिम्बकोष (Craffian follicle) होते हैं तथा इन डिम्बकोषों में एक-एक डिम्ब (Ovum) होता है। जिस समय डिम्ब परिपक्व (Ripe) होता है उस समय डिम्बकोष (Graffian follicle) फट जाता है और (Ovum) डिम्बप्रणाली (Fallopian tube) में प्रविष्ट होता है। इस प्रकार डिम्बप्रणाली ही में शुक्र से उसका सम्पर्क होता है तथा वहाँ भ्रूण की वृद्धि ६ दिन तक होती है। इसके उपरान्त भ्रूण गर्भाशय में प्रवेश करता है तथा नवम मास पर्यन्त वहीं बढ़ता रहता है। डिम्बकोष के फटने पर रिक्त डिम्बकोष में रक्त एकत्र होता है जो कुछ समय में एक पीतवर्ण के पिण्ड में परिवर्तित हो जाता है। इसे (Corpus Iuteum) कहते हैं। गर्भाधान हो जाने पर इसमें कुछ और परिवर्तन होते हैं तथा यह बढ़ता है। किन्तु गर्भाधान न हुआ तो यह मुरझा कर श्वेत वर्ण का हो जाता है। डिम्ब—(Ovum) यह एक गोल तन्तु (Cell) है इसका व्यास १/१२० इञ्च है। नारियों के स्तन का विवरण स्तन—इनका जननेन्द्रियों में परिगणन नहीं है किन्तु जननेन्द्रियों से इनका सम्बन्ध अवश्य है। स्तन के स्पर्श से वहाँ की नाड़ी में किसी प्रकार उत्तेजना से गर्भाशय में संकोच प्रारम्भ हो जाता है तथा स्त्री एक विशेष आनन्द का अनुभव करती है। उत्तेजना की अवस्था में स्तन दृढ़ तथा चूचुक कड़े हो जाते हैं। ये स्तन वक्ष में ऊपर की ओर द्वितीय पर्शुका से लेकर नीचे छठीं पर्शुका तक होते हैं। तथा सामने से पीछे की ओर वक्षिका (Slesunm) के किनारे से लेकर मध्यकक्षीयरेखा (Midaxillary line) तक होते हैं। ये अर्द्धवृत्ताकार होते हैं, इनके ऊपरी भाग में एक वर्तुल उभार होता है जिसे चूचुक (Nipple) कहते हैं। इसमें १२ से २० छिद्र होते हैं जिनसे कि दुग्ध-स्रोतों द्वारा दुग्ध निकलता है। चूचुक के चारों ओर एक गहरे रङ्ग का मण्डल होता है इसे स्तनमण्डल (Areola) कहते हैं। स्तन के भीतर अनेक दुग्धग्रन्थियाँ (Lactals) होती हैं तथा वसा भी उपस्थित रहती है। ये दुग्धवाहिनियाँ रथ के चक्र की भाँति स्तन में स्थित हैं। पुरुष-जननेन्द्रियों का संक्षिप्त विवरण इसमें १. अण्ड (sorotum) । २. उपाण्ड । ३. अण्डरज्जु (Spermatic cord) । ४. शुक्राशय । ५. शिश्न ये अङ्ग होते हैं। १. अण्ड ये संख्या में दो होते हैं। यहाँ का चर्म एक प्रकार के थैले की भांति रचना बनाता है। इस प्रकार—दो थैलों में दो अण्ड रहते हैं, इनकी उत्पत्ति उदरगुहा में होती है। भ्रूण के आठवें मास के अन्त में ये उदरगुहा से निकल कर अपने निवासस्थानभूत थैले में पहुँच जाते हैं। उदरगुहा से ये अण्डकोश अण्डरज्जु (Spermatio cord) द्वारा लटकते रहते हैं। इनके ऊपर एक आवरण होता है उसे अण्डवेष्ट (Tunica vaginalis) कहते हैं। इसके स्तरों के बीच में कुछ

परिशिष्ट १ १०९३ द्रव रहता है जब इस द्रव की मात्रा अधिक बढ़ जाती है तो उसे अण्डतरलातिवृद्धि (Hydrocyl) कहते हैं। इन अण्डों के तन्तुओं (सेलों) द्वारा शुक्र (Semen) का निर्माण होता है। २. उपाण्ड ये अण्डों के ऊपर चिपके हुये रहते हैं इनके निचले भाग से अण्डरज्जु प्रारम्भ होते हैं। ३. अण्डरज्जु ये रस्सी की भाँति होते हैं। उनमें एक अत्यन्त सूक्ष्म आलपीन के नोक के समान एक सूक्ष्म छिद्र होता है इसी के द्वारा शुक्र शुक्राशय को जाता है। ये उपाण्ड से प्रारम्भ होकर उदर में (Through the external abdominal ring, ingoinal canal and internal abdominal ring.) प्रवेश करते हैं, वहाँ से जाकर वे नीचे की तरफ घूम कर मलाशय तथा मूत्राशय के बीच में स्थित शुक्राशय में खुलते हैं। ४. शुक्राशय ये अत्यन्त घूमे हुये होते हैं। मलाशय तथा मूत्राशय के बीच में इनकी स्थिति होने के कारण मलाशय तथा मूत्राशय के भरे रहने पर इन पर दाब पड़ता है। इस प्रकार मूत्र तथा मल से तथोक्त आशयों के भरे होने पर स्वप्न में शुक्रमेह की सम्भावना अधिक होती है। जैसा कि नाम से ही प्रकट है। अण्डों द्वारा बना हुआ शुक्र इन्हीं में आता है। ये आगे चलकर पतली नलिका (इजीकुलेटरी डक्ट) में समाप्त होते हैं जो कि (नलिका) मूत्रमार्ग में जाकर खुलती है। ५. अष्ठीलाग्रन्थि (प्रोस्टेट) यह युवावस्था में मूत्रनलिका के प्रारम्भिक १ से १। इन्च भाग को चारों तरफ से आवृत किये रहती है। मैथुन के समय इसका स्राव भी शुक्र में मिल जाता है। ६. शिश्न यह मांसपेशियों के ३ दण्डिकाओं से निर्मित है, दो दण्डिकायें पार्श्व तथा कुछ ऊपर की ओर तथा एक दण्डिका नीचे की तरफ होती है, ऊपर के दण्डिकाओं में केशिकाओं की अत्यन्त अधिकता है तथा इनमें कोई छिद्र नहीं होता है। नीचे का दण्ड पोला होता है। इसमें एक नलिका होती है जिसके द्वारा शुक्र तथा मूत्र निकलते हैं। ऊपर की दोनों दण्डिकायें शिश्नमुण्ड के पास पहुँचने के पूर्व ही समाप्त हो जाती हैं, केवल नीचे की दण्डिका आगे चल कर छत्र की भांति विस्तृत हो जाती है इसे ही शिश्नमुण्ड कहते हैं। इसमें एक छिद्र होता है। जिसके द्वारा शुक्र तथा मूत्र बाहर निकलते हैं। ये तीनों शिश्न दण्डिकायें संयुक्त रहती हैं। इनके ऊपर त्वचाओं का आवरण रहता है। शिश्न अचैतन्यावस्था में ३ से ४ इञ्च लम्बा होता है और मृदु होता है किन्तु चैतन्यावस्था में उपरोक्त शिश्न-दण्डिका ही फूल कर मोटी हो जाती है और शिश्न अपेक्षाकृत अधिक लम्बा (६ से ९ इञ्च तक) तक कठिन हो जाता है। इसका कारण यह है कि पूर्व कही हुई दोनों शिश्न-दण्डिकाओं की रचना ऐसी है कि उसमें बहुत से कोष्ठक हैं और इन कोष्ठकों में सूक्ष्म केशिकाओं का जाल-सा बिछा हुआ है। जब किसी प्रकार उत्तेजना होती है तो ये केशिकायें रक्त से परिपूर्ण हो जाती हैं। अतः यही रक्त-परिपूर्णता शिश्न के काठिन्य में कारण है; कार्य-निवृत्ति के अनन्तर तथोक्त केशिकाओं से रक्त लौटकर पुनः स्वस्थ्हान में (समीपस्थ रक्तवाहिनी धमनियों तथा सिराओं में) पहुँच जाता है अतः शिश्न पुनः शिथिल हो जाता है। जननेन्द्रिय का विषय अत्यन्त विस्तृत है। उसका संक्षेपातिसंक्षेप में यहाँ वर्णन किया गया है। पाठक अधिक विवरण के लिये जननेन्द्रिय-सम्बन्धी पाश्चात्य विद्वानों द्वारा रचित ग्रन्थों का अध्ययन करें।

१०९४ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे आर्त्तव-गर्भाधान तथा बन्ध्यात्व का संक्षिप्त विवरण Menstruation is the periodicflow of blood and mucusgrom the Uterus commences at puberty (Ten Teachers.) योनि से प्रतिमास रक्तयुक्त श्लेष्मा का स्राव होता है, इसी का नाम आर्त्तव है। यह भारत में प्रायः १२ से १४ वर्ष की आयु में प्रारम्भ होता है तथा ४०-५० वर्ष की आयु में समाप्त होता है। इस अवस्था को रजोनिवृत्ति वा (Menopause) कहते हैं। यह रक्तस्राव गर्भाशय से आता है। जिस समय सर्वप्रथम आर्त्तव होता है उसे रजोदर्शन कहते हैं। आर्त्तव प्रारम्भ होने के दिन से १६ दिन पर्यन्त ऋतुकाल कहा जाता है। आर्त्तव का होना यह सूचित करता है कि कन्या अब युवती हो गई तथा गर्भाधान के सर्वथा योग्य हो गई है। इसके प्रारम्भ होने का समय १२ से १९ वर्ष तक हो सकता है। आर्त्तव पर निम्नलिखित बातों का प्रभाव पड़ता है जलवायु—शीत प्रधान देशों की अपेक्षा उष्ण प्रधान देशों में रजोदर्शन शीघ्र होता है। जाति—भिन्न-भिन्न जातियों के रजोदर्शन के समय में कुछ भिन्नता होती है। सामाजिक आहार-विहार—पौष्टिक तथा उत्तेजना उत्पन्न करने वाले आहार, परिश्रम न करना, उपन्यास आदि अधिक पढ़ना तथा विलासितापूर्ण जीवन ये सब कारण आर्त्तव को शीघ्र पैदा करते हैं। आर्त्तव प्रारम्भ होने के समय स्त्री में शारीरिक तथा मानसिक परिवर्तन होते हैं। स्तनों की वृद्धि होती है। स्त्री इस समय अपूर्व लावण्य से सुशोभित हो जाती है, उसका वर्ण पहले की अपेक्षा अधिक निखर आता है तथा उसे जननेन्द्रिय-सम्बन्धी उत्तेजनाओं का अनुभव होने लगता है। आर्त्तव के लिये दो शब्दों का प्रयोग होता है। आर्त्तवकालान्तर (Menstrula type)—दो आर्त्तवों के अन्तर का समय आर्त्तव काल कहा जाता है। साधारणतः यह २८ दिन का होता है। किसी-किसी स्त्रियों में यह २१ से ३० दिन के अन्तर पर भी होता है किन्तु यदि नियत समय पर आर्त्तवस्राव होता रहे तो उसे साधारण समझना चाहिये किन्तु यदि आर्त्तव होने के समय में अनियमितता (Irregularity) हो तो यह किसी विकृति का निदर्शक है। आर्त्तवस्रवकाल —यह प्रायः ४ से ५ दिन तक होता रहता है। कभी-कभी यह कुछ घण्टे से ८-१० दिन तक भी जारी रहता है। आर्त्तव के विषय में सुश्रुत ने लिखा है— तद्वर्षाद् द्वादशादूर्ध्वं वर्त्तमानमसृक् पुनः। जरापक्वशरीराणां याति पञ्चाशतः क्षयम् ।। पूर्व में कहा जा चुका है कि आर्त्तव के प्रथम दिन से १६ दिन पर्यन्त ऋतुकाल होता है यही ऋतुकाल गर्भाधान के योग्य कहा जाता है। जैसा कि सुश्रुत लिखते हैं 'आर्त्तवस्रावदिवसाद्ऋतुः षोडश रात्रयः। गर्भग्रहणयोग्यस्तु स एव समयः स्मृतः।। किन्तु कभी-कभी आर्त्तवस्राव के बिना भी ऋतुकाल होता है जैसे कि दुग्धकाल में, किन्तु गर्भाधान उस समय भी हो सकता है। बिना आर्त्तव के ऋतुकाल का ज्ञान करने के लिये लक्षण दिये जा रहे हैं— CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA

परिशिष्ट १ १०९५ 'पीनप्रसन्नवदनां प्रक्लिन्नात्ममुखद्विजाम् । नरकामां प्रियकथां त्रस्तकुक्ष्यक्षिमूर्द्धजाम् ।। स्फुरद्भुजकुचश्रोणिनाभ्यूरुजघनस्फिचम् । हर्षोत्सुक्यपराञ्चापि पिद्यादृत्तुमतीमपि ।। इस प्रकार आर्त्तवचक्र प्रवर्त्तित होता रहता है । इस चक्र की चार अवस्थायें होती हैं— प्रथम अवस्था (Premenstrual congestion) यह आर्त्तव निकलने के चार या पाँच दिन पूर्व प्रारम्भ होती है, गर्भाशय की कला में रक्ताधिक्य होता है अतः वह पहले से मोटी और मुलायम हो जाती है । द्वितीय अवस्था—यह चार-पाँच दिन तक रहती है । इस अवस्था में केशिकाओं में और भी अधिक रक्त आता है तथा केशिकाओं से निकल कर गर्भाशय की श्लैष्मिक कला के नीचे इकट्ठा होता है । इसके उपरान्त श्लैष्मिक कला फटती है तथा उसके नीचे जो रक्त इकट्ठा हो रहा था वह अब गर्भाशय में जाता है तथा योनि से बाहर निकलने लगता है । इस रक्त में साधारण रक्त से कुछ भिन्नता होती है । इसमें श्लेष्मा मिला रहता है तथा खटिक लवणों की साधारण रक्त की अपेक्षा अधिकता होती है किन्तु रक्त को जमाने वाले विशेष द्रव्य फाइब्रिन (Fibrin) के अभाव के कारण रक्त जमता नहीं । साधारण रक्त ज्योंही बाह्य धातु के सम्पर्क में आता है त्योंही जम जाता है । उसके जमाने में फाइब्रिन का मुख्य भाग रहता है । आर्त्तव के रक्त में एक विशेष प्रकार का गन्ध होता है तथा इसकी प्रतिक्रिया क्षारीय होती है । तृतीय अवस्था (Postmenstrual evolution)—यह भी सात दिन तक रहती है । इसमें गर्भाशय की केशिकायें, श्लैष्मिककला आदि अपनी पूर्व अवस्था को प्राप्त होती हैं । चतुर्थ अवस्था (Interval)—यह आर्त्तव की तृतीया अवस्था है इसको गर्भाशय के विश्राम की अवस्था कह सकते हैं । जिन चार अवस्थाओं का वर्णन ऊपर किया गया है, वे परिवर्त्तन गर्भाशय (Uterus) के गात्र (Body) में होते हैं । इसके अतिरिक्त गर्भाशय, ग्रीवा (Cervix) तथा डिम्ब-प्रणाली (Fallopian tube) में रक्ताधिक्य होता है । गर्भाशय, ग्रीवा, योनि (Vagina) तथा भग (Vulba) से एक प्रकार का रस निकलता है, इसे (Meustrual molimina) कहते हैं । आर्त्तव जब प्रारम्भ होने को होता है उस समय स्त्री आलस्य, अरुचि एवं कटि तथा उदर के निचले भाग (पेड़ू) में पीड़ा, भारीपन तथा स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन इनका अनुभव करती है । आर्त्तव और डिम्ब परिपक्व होना— आर्त्तव होने के ५-१४ दिन के अनन्तर डिम्ब (Ovum) डिम्बग्रन्थि (Ovary) से निकलता है, वहाँ से डिम्बप्रणाली से होता हुआ गर्भाशय की ओर चल पड़ता है । शुक्रकीट इस डिम्ब का डिम्बप्रणाली में ही पहुँच कर गर्भित (Fertilize) करता है । अतः गर्भाधान के ख्याल से आर्त्तव के बाद के १०-१५ दिन उपयुक्त हैं । इतने समय में यदि डिम्ब से शुक्रकीट का संसर्ग नहीं होता तो डिम्ब मृत हो जाता है । डिम्बग्रन्थि Overy तथा डिम्ब का परिपक्व होना (Ovulation)— गर्भाशय के दोनों ओर दो ग्रन्थियाँ बादाम के आकार की होती है । इसके भीतर अनेक डिम्ब होते हैं । इस ग्रन्थि का नाम Overy है । युवावस्था प्रारम्भ होने पर ये डिम्ब बढ़ते हैं, इनके पूर्ण वृद्धि प्राप्त करने पर डिम्बप्रणाली का इनके निकटं का प्रदेश फट जाता है और वहाँ से डिम्ब बाहर निकलता है । डिम्ब के पक कर बाहर निकलने की इस क्रिया

१०९६ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे को Ovulation कहते हैं। आर्तव के समय गर्भाशय की कला (Endometrium) में रक्ताधिक्य होता है तथा वह मुलायम हो जाती है जिससे कि भ्रूण वहाँ पर चिपक सके। आर्तव के रक्त में खटिक की अधिकता होती है यह पहले कहा जा चुका है। स्त्री के रक्त में इस खटिक (Caloium) की भ्रूण की वृद्धि के लिये आवश्यकता होती है। गर्भाधान न होने पर रक्त का बढ़ा हुआ खटिक द्रव्य आर्तव द्वारा निकल जाता है। इसके साथ ही साथ गर्भाशय कला भी फट जाती है तथा उसके टुकड़े रक्त के साथ निकलते हैं। 'Graen Armytaga' ने लिखा है— 'Menstruation is unfertile Abortion of the unpregnant descidua it is the Uterus weeping for the death of the an unfertilized ovum', जब गर्भाधान हो जाता है तब खटिक का उपयोग भ्रूण के शरीर बनने में होता है अतः गर्भावस्था में आर्तव बन्द होता है। पूर्व में कहा जा चुका है कि-आर्तव साधारणतः १३ वर्ष से प्रारम्भ होता है और ४० से ५० वर्ष की आयु में बन्द हो जाता है। आर्तव जिस समय बन्द होने को होता है (रजोनिवृत्ति के समय) कभी-कभी पाचनसंस्थान, रक्तवाहक संस्थान तथा नाड़ीसंस्थान के कुछ विकार प्रकट होते हैं। पाचनशक्ति में विकृति हो जाती है तथा स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा हो जाता है। और कभी-कभी शरीर पर उष्णता की लहरों का प्रवाह सा मालूम होता है। आर्तव कभी-कभी थोड़ा-थोड़ा होता रहता है और शनैः-शनैः बन्द हो जाता। कभी-कभी आर्तव एकाएक बन्द होता है। स्त्री इस अवस्था में कुछ स्थूल हो जाती है। उदर में मेद बढ़ जाता है। किसी-किसी स्त्री के चेहरे पर झुर्रियाँ, पुरुषों की तरह रोम उग आते हैं। यह देखा गया है कि यह अवस्था (Menopause) बाल्यावस्था में विवाह हो गया हो तो और भी शीघ्र प्रकट होती है। यदि गर्भाशय या डिम्बग्रन्थि (Ovary) को शस्त्र-कर्म द्वारा निकाल दिया जाय तो आर्तव के समय में ही (४० वर्ष के पूर्व ही जिस समय Ovary या Uterus को निकाला गया है) रजोनिवृत्ति (Menopause) हो जायगी इसे कृत्रिम रजोनिवृत्ति या (Artificial menopause) कहते हैं। वास्तव में आर्तव प्रारम्भ होने के समय से आर्तव बन्द होने के बीच का ही समय सन्तानोत्पत्ति के लिए अच्छा है। प्रायः रजोदर्शन के पूर्व तथा रजोनिवृत्ति (Menopause) के पश्चात् गर्भाधान नहीं होता। आर्तव काल में स्राव की मात्रा २ से ८ औंस तक हो सकती है इससे कम या अधिक स्राव का निकलना किसी विकृति की ओर ध्यान आकर्षित कराता है। आर्तव का रक्त गर्भाशय में जमा हुआ थक्के के रूप में होता है। वह थक्का शनैः शनैः घुल कर द्रवरूप में परिणत होता है इसी को आर्तव कहते हैं। यह द्रव होने की क्रिया गर्भाशय में स्थित ग्रन्थियों (uterinegland) के उद्रेचन (Secretion) द्वारा निकले हुए फाइब्रिनोलाइसिन (Fibrinolysin) के कारण होती है। इस फाइब्रिनोलाइसिन का कार्य है कि गर्भाशय के अन्दर जमे हुये रक्त को द्रवरूप में परिणत करे। यथा टेनटीचर (Tente acher) स्वरचित मिडवाइफरी (Midwifery) में लिखते हैं— White house attributes the clotting to throwbokinase derived from the endome- trial tissues thrown of during menstruation. White house Contends that menstruating uterus Normally always contains a clot and this clot gradually eid producing the Fluid which is known as menstrual blood. 'While the solution of the clot, he believes is brought a bout by fibrinolysin CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

परिशिष्ट १ १०९७ Containd in the secretion of the uterine glands' —Midwifery by Tenteachers. आर्तव के विकार आर्तव की अधिक प्रवृत्ति वा आर्तवकालान्तर में भी प्रवृत्ति को रक्तप्रदर या असृग्दर (Excessive and irregular menstruation) कहते हैं। जैसा कि सुश्रुत ने लिखा है— ‘तदेवातिप्रसङ्गेन प्रवृत्तमनृतावपि । असृग्दरं विजानीयादतोऽन्यद्रक्तलक्षणात्’ ।। आधुनिक शास्त्रज्ञ इस रक्तस्राव के लिये दो पृथक्-पृथक् संज्ञाओं का व्यवहार करते हैं। यदि आर्तवकाल में ही अधिक आर्तवस्राव हो तो उसे मेनोरेजिया (Menerrhagia) कहते हैं। तथा यदि आर्तवकालान्तर में भी आर्तव दिखाई पड़े तो उसे मेट्रोरोज़िया (Metrorrhagia) कहते हैं। सुश्रुत ने आर्तव के विकार का वर्णन करते हुए शरीर के दूसरे अध्याय में आर्तवनाश का भी वर्णन किया है। आधुनिक परिभाषा के अनुसार उसे एमनोरिया (Amenorhoea) कहेंगे। सुश्रुत ने आर्तवविकार तथा शुक्र के विकार को बन्ध्यात्व का कारण माना है। ऋतुकाल में तथा जिस समय गर्भाशय शुद्ध हो उस अवस्था में यदि स्त्री-पुरुष मैथुन में प्रवृत्त हों तो निश्चित गर्भाधान होता है। सुश्रुत शारीर में लिखते हैं— ‘ध्रुवं चतुर्णां सान्निध्याद् गर्भः स्याद्विधिपूर्वकः । ऋतुक्षेत्राम्बुबीजानां सामग्र्यादङ्कुरो यथा’ ।। जिस प्रकार उचित ऋतु (अंकुर निकलने के लिये उपयुक्त समय), क्षेत्र (भूमि), जल तथा बीज इन चारों के संसर्ग से अंकुर उत्पन्न होता है उसी प्रकार ऋतु (ऋतुकाल), क्षेत्र (गर्भाशय), अम्बु (आहार रस) तथा बीज (शुक्र) इनके संयोग होने पर निश्चित गर्भाधान होता है। यदि आर्तव शब्द से—आजकल के डिम्ब (Ovum) का ग्रहण कर लिया जाय जैसा कि उचित भी प्रतीत होता है तो आधुनिक शास्त्रज्ञों के मत में भी भिन्नता नहीं पड़ती। उनके मत में भी आर्तव के बाद के १० दिनों में ही गर्भाधान की अधिक सम्भावना होती है। नारी-जननेन्द्रियों के वर्णन के समय, डिम्बग्रन्थि तथा ट्यूब का वर्णन किया जा चुका है। डिम्बग्रन्थि से पका हुआ डिम्ब (Mature Ovum) बाहर निकल कर डिम्बप्रणाली में प्रवेश करता है उसी दशा में शुक्रकीट (Sperm) वहाँ पहुँच कर डिम्ब से संयुक्त होता है, इस प्रकार गर्भाधान फेलोपियन ट्यूब में होता है, वहाँ से वह शनैः शनैः गर्भाशय की तरफ प्रस्थान करता है तथा प्रायः छठे दिन के पश्चात् वह गर्भाशय में प्रविष्ट होता है। तथा तब तक गर्भाशय भी अपने आने वाले मेहमान की अभ्यर्थना के लिये सुसज्जित रहता है। गर्भाशय की कला (Endometrium) पहले की अपेक्षा अधिक मोटी हो जाती है और उसका रक्तसंचार भी बहुत बढ़ जाता है। जिस समय डिम्ब गर्भित (Fertilized) हो जाता है उसकी वृद्धि प्रारम्भ हो जाती है तथा वह शनैः-शनैः गर्भाशय की तरफ प्रस्थान भी करता रहता है यह ऊपर कहा जा चुका है। गर्भाशय में प्रविष्ट होने पर यह सुकोमल गर्भाशय कला के सम्पर्क में आता है, उससे चिपक जाता है। भ्रूण (Chrionicviliu) के शरीर से बाहर की तरफ कुछ अंकुर निकले रहते है (Chorionic viliu) वे जिस धातु के सम्पर्क में आते हैं उसे खाते जाते हैं। इस प्रकार वे गर्भकला को खाकर उसमें एक खात की तरह रचना उपस्थित कर देते हैं। गर्भाशय की श्लैष्मिक कला इस समय तक डिम्ब को पूर्णतया आच्छादित कर लेती है। अब भ्रूण गर्भकला के अन्दर ही अन्दर बढ़ता है। भ्रूण के अंकुरों (Chorionic viliu) में दो तरह के अंकुर होते हैं—एक तो वे जिनके सहारे वह (भ्रूण) गर्भाशय में लटकता रहता है, दूसरे वे जो कि समीपवर्ती धातु से रक्त को ग्रहण करते हैं। बाद में इन्हीं अंकुरों में रक्तवाहिनियाँ बनती हैं। यह आधुनिक शास्त्रज्ञों का मत है। अब हम यदि सुश्रुत के पूर्वोक्त श्लोक पर विचार करें तो दोनों की एकवाक्यता सुस्पष्ट हो जाती है। यदि डिम्ब पक कर जब शक्ति-सम्पन्न (जो गर्भाधान योग्य हो) शुक्र से संयुक्त होता है तभी गर्भ धारण हो सकता है। तथा यदि शुक्र

१०९८ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे तथा डिम्ब का उचित सम्पर्क भी हुआ तो भी यदि क्षेत्र अर्थात् गर्भाशय में कोई विकृति (यथा Metritis वा Endometritis प्रभृति गर्भाशय की शोथयुक्त अवस्था) है तो गर्भाधान नहीं होगा। तथा यदि क्षेत्र निर्मल है किन्तु वहाँ पर रस अर्थात् पर्याप्त पोषक रक्त की अनुपस्थिति हो तो भी गर्भधारण होना कभी सम्भव नहीं। अतः (१) शक्ति-सम्पन्न शुक्र, (२) पूर्णता पर पहुँचे हुये डिम्ब, (३) स्वस्थ गर्भाशय तथा (४) वहाँ पर उचित रक्तसञ्चार इन चारों वस्तुओं के सम्यग्योग से गर्भाधान होता है। इसी को ध्यान में रखते हुये परम वैज्ञानिक सुश्रुत ने ध्रुवं चतुर्णां सान्निध्याद्. इत्यादि लिखा है— प्राचीन ऋषियों के मत में उपर्युक्त चारों वस्तुओं के संयोग होने पर भी आत्मा का संयोग होना अपेक्षित है बिना आत्मा के गर्भोत्पत्ति नहीं होती। पूर्वजन्म के कर्मफल के अनुसार मन के सहित आत्मा दूसरे शरीर को ग्रहण करता है। महर्षि चरक ने भी लिखा है— ‘शुक्रासृगात्माशयकालसम्पद्यस्योपचाराश्च हितैस्तथाऽर्थैः । गर्भश्च काले च सुखी सुखं च सञ्जायते संपरिपूर्णदेहः’ ।। (चरक शारीर) शुक्र, आर्तव, आत्मा, काल (ऋतु) तथा हितकर आहार-विहार इनके सम्यग् योग से गर्भ समय में (नवम वा दशम वा एकादश मास में) सुखपूर्वक तथा सम्पूर्ण अवयवों से युक्त उत्पन्न होता है। कुछ स्वस्थ स्त्रियों को भी गर्भ देर से होता है। उसका कारण है—माता का अहितकर (विरुद्ध) आहार-विहार। चरक में लिखा है— योनिप्रदोषानमनसोऽभितापाच्छुक्रासृगाहारविहारदोषात् । अकालयोगाद् बलसंक्षयाच्च गर्भं चिराद्विन्दति सप्रजाऽपि ।। अर्थात्—यदि योनि में किसी प्रकार का दोष उपस्थित हो तथा सहवास के समय मन एकाग्र न हो एवं शुक्र, आर्त्तव अथवा माता के आहार-विहार के दोष से, अकाल में (ऋतुकाल से भिन्न समय में) तथा दौर्बल्य की स्थिति में मैथुन करने से प्रकृतिस्थ (बन्ध्यात्वरहित) स्त्रियों में भी सन्तानोत्पत्ति देर से होती है। ऋतुकाल वह समय होता है जिस समय डिम्बग्रन्थि से डिम्ब पक कर निकलता है। यदि उचित समय पर उससे शुक्रकीट का सम्पर्क न हो तो वह मर जाता है। अतः आर्त्तव के बाद के १० दिन मैथुन के लिये अधिक उपयुक्त हैं। सुश्रुत लिखते हैं— ‘नियतं दिवसेऽतीते सङ्कुचत्यम्बुजं यथा। ऋतौ व्यतीते नार्यास्तु योनिः संव्रियते तथा’ ।। यमल गर्भ (Twin pregnancy) गर्भाशय के बीज का वायु के द्वारा जब दो भागों में विभाजन हो जाता है तब उस समय दो गर्भ उत्पन्न होते हैं, ऐसी प्राचीन आचार्यों की सम्मति है। जैसा कि सुश्रुत अपने शारीर-स्थान में लिखते हैं— ‘बीजेऽन्तर्वायुना भिन्ने द्वौ जीवौ कुक्षिमागतौ। यमावित्यभिधीयेते धर्मेतरपुरःसरौ’ ।। —(सुश्रुत शारीर) यमल गर्भ के कारण के विषय में महर्षि चरक भी बीज (आर्तव तथा शुक्र) की दो भागों में विभक्ति होने से यमल गर्भ की उत्पत्ति मानते हैं। तथा वायु जिस समय शुक्रार्त्तव को कई भागों में विभाजित कर देती है उस समय, कई सन्तति (Multiple pregnacy) उत्पन्न होती है। आधुनिक शास्त्रज्ञ वायु के द्वारा शुक्रार्त्तव के विभाजन को यमल वा अनेक गर्भ का कारण नहीं मानते। उनका यह कथन है कि एकबार गर्भाधान के कुछ काल बाद ही यदि दूसरा मैथुन किया जाय तो कभी-कभी गर्भ धारण हो जाता है। ऐसा देखा गया है कि एक आंग्लदेशीया महिला को दो सन्तति एक साथ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

परिशिष्ट १ १०९९ उत्पन्न हुई जिसमें एक का वर्ण गौर तथा दूसरी का वर्ण श्याम था। अन्वेषण से पता चला कि जिस समय तथोक्त महिला के पति ने सहवास किया था उसके कुछ समय बाद उसके एक हबसी भृत्य ने भी मैथुन किया था, इस प्रकार एक सन्तान गौर वर्ण की तथा दूसरी श्याम वर्ण की उत्पन्न हुई। अब विचारणा यह है कि क्या एक ही डिम्ब को दो शुक्रकीट पहुँच कर यमल गर्भ उत्पन्न करते हैं या कोई अन्य कारण यमल गर्भ की उत्पत्ति में सहायक होता है। वास्तव में साधारण नियम के अनुसार जिस समय आर्तव प्रारम्भ होता है उसके १४वें दिन डिम्बग्रन्थि से परिपक्व डिम्ब निकलता है। प्रायः एक मास में एक ही डिम्ब निकलता है। जैसे-यदि एक मास में बाईं ओर की डिम्ब ग्रन्थि Ovary से डिम्ब आया तो दूसरे मास में दाहिनी ओर की डिम्बग्रन्थि से डिम्ब आयेगा। पर कभी-कभी इस नियम के अपवाद स्वरूप दोनों ओर की डिम्ब ग्रन्थियों से एक ही मास में दो डिम्ब पकते हैं तथा वे ही भिन्न-भिन्न शुक्रकीटों (Sperms) द्वारा संयुक्त होकर यमल गर्भ उत्पन्न करते हैं तथा कभी-कभी ऐसा देखा गया है कि एक बार गर्भाधान होने के बाद भी दूसरे महीने में दूसरी ओर की डिम्बग्रन्थि से एक डिम्ब आ जाता है उस समय भी यदि प्रसङ्ग किया गया तो पुनः गर्भाधान होकर यमल गर्भ उत्पन्न होता है। एक ही आर्तवकाल में यदि दो डिम्ब पृथक्-पृथक् शुक्र कीट से मिलकर यमल गर्भ उत्पन्न करें तो उसे Superfoecundation कहते हैं और यदि दो आर्तव कालों (Menstrual type) में अलग-अलग सम्भोग से यमल गर्भ उत्पन्न हो तो उसे Superfoetation कहते हैं। यमलगर्भ में लैङ्गिक विभेद आयुर्वेदज्ञ यह मानते हैं कि-गर्भाधान के समय यदि आर्तव की अधिकता हो तो कन्या तथा शुक्र की अधिकता हो तो पुत्र की उत्पत्ति होती है। शुक्रार्तव के वायु द्वारा विभाजित होने पर जिस ओर के विभाग में शुक्र की अधिकता हो उस ओर से पुत्र और जिस ओर आर्तव की अधिकता हो उस ओर से कन्या उत्पन्न होगी, यदि दोनों ही ओर शुक्र की अधिकता होगी तो दोनों ही पुत्र होंगे और यदि दोनों ओर के ही विभाग में आर्तव-बाहुल्य रहा हो तो दो कन्यायें उत्पन्न होंगी। जैसा कि चरक में भगवान् पतञ्जलि ने लिखा है— 'रक्तेन कन्यामधिकेन पुत्रं शुक्रेण तेन द्विविधीकृतेन। बीजेन कन्याञ्च सुतं च सूते यथास्वबीजान्यतराधिकेन' ।। शिशु की विकृति के कारण माता के आहार-विहार के व्यतिक्रम से दोष प्रकुपित होते हैं और ये प्रकुपित दोष भ्रूण की विकृति के कारण होते हैं। तथा कुछ लोग पूर्वजन्म के कर्मफल को भी विकृति का कारण मानते हैं। आजकल के वैज्ञानिक विभजन से ही सन्तान की वृद्धि मानते हैं। इसी विभजन द्वारा जब एक भाग अधिक बढ़ जाता है वा अविकसित रह जाता है उस समय तत्तत्स्थलों में विकृति उत्पन्न होती है। बन्ध्यत्व यदि पुरुषों के शुक्र में उत्पादन की शक्ति न हो तो उस पुरुष को 'बन्ध्य' कहते हैं तथा यदि स्त्री का आर्तव उत्पादन शक्ति से विहीन हो तो उस स्त्री को 'बन्ध्या' कहते हैं। बन्ध्य पुरुष वा बन्ध्या स्त्री के संयोग से चाहे वह ऋतुकाल में ही किया गया हो संतान उत्पन्न होना असम्भव है। जब तक कि चिकित्सा द्वारा बन्ध्यत्व दूर न किया जाय। यदि स्त्री तथा पुरुष दोनों स्वस्थ तथा युवा हों और उनके दाम्पत्य जीवन के चार साल में भी यदि सन्तान उत्पन्न न हो तो अवश्य दम्पति की परीक्षा करके चिकित्सा में प्रवृत्त होना चाहिये। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

११० ० भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे आधुनिक शास्त्रज्ञ स्त्रियों के बन्ध्यात्व कारण को दो भागों में विभाजित करते हैं। प्रथम विभाग वह है जिसमें स्त्रियों के जननेन्द्रिय में कुछ विकृति उपस्थित होती है। इस समूह के अन्दर निम्न विकार आते हैं— १. डिम्ब ग्रन्थियों (Ovary) के रोग—इससे स्वस्थ तथा पके हुये डिम्ब ही नहीं तैयार होंगे। अतः गर्भ होना कैसे सम्भव हो सकता है। किन्तु यदि विकृति एक तरफ की डिम्बग्रन्थि तक ही सीमित हो तो दूसरी अविकृत ग्रन्थि से परिपक्व डिम्ब निकलता है और सन्तानोत्पत्ति होती है। २. डिम्बप्रणाली या फैलोपियन ट्यूब के विकार, यथा सल्पिंजाइटिस (Sulpingitis)—यह प्रायः दोनों तरफ की नलिकाओं में (Bilateral) होती है। इस अवस्था में स्त्री के गर्भाधान का अवसर अत्यन्त कम होता है। यह निश्चित है कि संक्रमण के द्वारा डिम्बप्रणाली का झालरदार किनारा (Abdominal osteum) बन्द हो जाता है अतः डिम्ब को डिम्बप्रणाली में आने का कोई मार्ग नहीं मिलता। अतः सन्तानोत्पादन इस अवस्था में असम्भव है। पूयमेह (Gonorrhea) और गर्भपात व प्रसव के अनन्तर जो बन्ध्यात्व हो जाता है उसका सब से मुख्य कारण डिम्बप्रणाली शोथ (Sutpingitis) है। ३. गर्भाशय में अर्बुद (Fibroid speoially and interstetial variy and submucus)—उपस्थित हो तो भी बन्ध्यात्व हो जाता है। स्मरण रखना चाहिये कि ये अर्बुद (fibroid) ३० वर्ष की अवस्था के पूर्व गर्भाशय की श्लेष्मिक कला के चिरकालीन शोथ के कारण भी बन्ध्या स्व हो जाता है। भग (Valba) तथा योनि (Vaginal) के रोग तथा श्वेतप्रदर (Laueorrhalal disoharges) ये सब भी बन्ध्यात्व उत्पन्न करते हैं। बन्ध्यात्व के कारण के दूसरे विभाग में स्त्रियों की जननेन्द्रियाँ यद्यपि स्वस्थ प्रतीत होती हैं किन्तु डिम्ब में ही यह सामर्थ्य नहीं होता कि वह शुक्रकीट (Sperm) से मिल कर एक हो जाय या वृद्धि प्रारम्भ कर दे। कभी-२ पशुओं पर प्रयोग करके देखा गया है कि एक मादा में एक नर से गर्भाधान नहीं होता किन्तु दूसरे नर से हो जाता है। ऐसा अनुमान किया जाता है कि मनुष्य जाति भी इस नियम के लिये अपवाद नहीं है। बन्ध्यात्व का सन्देह होने पर पूर्ण परीक्षा कर अबिलम्ब चिकित्सा प्रारम्भ करनी चाहिये। आर्तव तथा उसके रोग और गर्भाधान तथा बन्ध्यात्व के विषय में प्राच्य, पाश्चात्त्य विद्वानों का संक्षिप्त समन्वय इस प्रकार समाप्त होता है। इति भावप्रकाशे पूर्वखण्डे प्रथमं परिशिष्टं समाप्तम्।

परिशिष्ट २ अकारादि-क्रमानुसार निघण्टुभाग-स्थित द्रव्यों के व्यवहारोपयोगी अङ्ग तथा उनकी मात्राएँ द्रव्य अङ्ग मात्रा अंकोट छाल १/२ माशे अधःपुष्पी पत्ते, बीज २-३ अकरकरा जड़ ३ माशे अखरोट फल की गूदी १-२ तोले अगर लकड़ी ६ रत्ती से ३ माशे अगस्त छाल, फूल ३ से ६ माशे छाल अजमोदा बीज २ से ८ माशे अडूसा जड़ की छाल, पत्ते १ से ४ माशे अतीस जड़ ६ रत्ती से १ ॥ माशे अदरक कन्द-स्वरस २ माशे से १ तोले अनन्तमूल जड़ ३ माशे से १ तोले अनार दाना, छिलका ६ माशे से १ ॥ तोले अपराजिता जड़-बीज ३ ॥ से ५ रत्ती अफीम फल-रस १/४ से १ रत्ती अभरक भस्म १ से ३ रत्ती अमरबेल लता ६ माशे से १ तोले अमरूद फल-पत्ते-छाल ६ माशे से २ तोले अमलतास फल की गूदी १-२ तोले अमलबेत गूदी १ से ३ माशे अरनी छाल ६ माशे से २ तोले अर्जुन छाल ६ माशे से १ ॥ तोले अशोक छाल १ तोले से ३ तोले अष्टवर्ग कन्द ६ माशे से १ तोले असगन्ध जड़ ३ माशे से १ तोले आक जड़ की छाल, फूल १-३ माशे आम फल, छाल ६ माशे से १ तोले CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

११०२ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे आमला फल का छिलका ५ माशे से १ तोले आमाहल्दी जड़ की गाँठ १ से ४ माशे आम्रातक फल, पत्ते ४ से ९ माशे इनारुन फल, जड़ १ से ३ माशे इन्द्रयव बीज ५ रत्ती से ३ माशे इमली फल १ से ३ तोले इलायची छोटी बीज २-४ माशे इलायची बड़ी बीज ३-५ माशे एकांगी जड़ ३-६ माशे जड़ ६ माशे से २ तोले एरंड बीज २ से ७ दाने तेल ६ माशे १।। तोले ओंगा पंचांग १-२ तोले बीज ३-६ माशे औषर लवण नमक ३-९ माशे कंटकारी जड़ पंचांग २-६ माशे ककड़ी बीज ३-९ माशे ककही जड़, जड़ का छाल, बीज ५-१० माशे कचनार छाल ६ माशे से २ तोले कचूर जड़ २-३ माशे कटसरैया पञ्चाङ्ग-पत्ते ३-८ माशे कठूमर फल-छाल ३- माशे से १ तोले कद्दू बीज ६-९ माशे कनेर जड़, विषैला ६ रत्ती से २ माशे कपास जड़ १-२ तोले बीज २-६ माशे कपूर गोंद, सत्त्व १/८-१/४ रत्ती कबीला लालरज १-२ माशे कमल बीज, फूल, जल ३-४ माशे करञ्ज छाल, बीज १-६ माशे कलम्बी पत्ते-स्वरस ३-९ माशे कलिहारी जड़ (विष) १-४ रत्ती कुसुम फूल, बीज ३-१० माशे CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

परिशिष्ट २ ११०३ कसेरू जड़ ६ माशे से १ तोले कसोंदी जड़, बीज ३-६ माशे कस्तूरी मृगमद १/२ से २ रत्ती काकजंघा पञ्चाङ्ग-पत्ते ८-९ माशे काकड़ाशिङ्गी फल १-३ माशे कायफर छाल ३-७ माशे काला जीरा बीज ६-७ माशे कालादाना बीज २-६ माशे कालीजीरी बीज २-३ माशे कास जड़ १-२ तोले किवाछ जड़, बीज ६-९ माशे कुकरवदा पत्ते जड़ ६-९ माशे कुचला बीज (विष) शुद्ध १-२ रत्ती कुटकी जड़ १ ॥-३ माशे कुन्दरु गोंद २-४ माशे कुमुद फूल ६ से १० माशे बीज ५ से ६ माशे कुलञ्जन जड़ ३-९ माशे कुशा जड़ १-२ तोला कूठ जड़ ३-९ मा. कूड़ा छाल ६ माशे से १ तोला केला स्तम्भरस १-२ तोला केसर फूल २-६ रत्ती कोलकन्द कन्द (सविष) १/२ से १ ॥ रत्ती खजूर फल १-२ तोला खपरिया शुद्ध भस्म १-४ रत्ती खरबूजा बीज ६-९ माशे खस जड़ ३-६ माशे खीरा बीज ६-९ माशे खुरासानी अजवायन शुरासाना बीज १-२ माशा अजमोद

११०४ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे खेखसा जड़ आवश्यकतानुसार खैर छाल १-२ तोले कत्था १-३ माशे गंगेरेन जड़, छाल ६ मा. से १ तोले नागबली गंधकआंव शुद्ध १-७ माशे लासार गम्भारी छाल ६ माशे से २ तोले गजपीपल फल १-३ माशे गंधपलासी जड़ १-३ माशे कपूरकचरी गंधप्रसारणी पञ्चांग १-२ तोले (प्रसारणी) गाजर बीज ३-७ माशे गिलोय डण्डी ४-९ माशे सत्व १-२ माशे गुञ्ज बीज (विषयुक्त) ४ रत्ती से १ माशे गुलाब फूल ६ माशे से १॥ तोले गूगल गोंद १-३ माशे गूमा (द्रोणपुष्पी) पंचांग ३ माशे से १ तोले गूलर फल, छाल, पत्ते १-२ तो

परिशिष्ट २ ११०५ चौहाड़कोड़ा नमक १-३ माशे (सोंचरनमक) छुहारा फल १-२ तोले जटामांसी जड़ १-४ माशे जमालगोटा बीज (शुद्ध) १/२ से १ ॥ रत्ती जलकुम्भी पञ्चाङ्ग ६ माशे से १ तोले जलनीम पञ्चाङ्ग २-६ माशे जलब्राह्मी जवाखार नमक १-३ माशे जवासा पञ्चाङ्ग १-४ माशे जस्ता शुद्ध भस्म १-३ रत्ती जामुन छाल १-२ तोशे जायफल बीज २ से ६ माशे जावित्री फूल १ से ३ माशे जीरा सफेद बीज ३ से ७ माशे जीवन्ती पंचांग ३ से ६ माशे झरबेर फल १०-२० माशे ढाक (पलाश) फूल ६ माशे से १ तोले बीज १-३ माशे गोंद १ से ३ माशे तगर जड़ २ से ५ माशे तज छाल ३- से ६ माशे तरबूज बीज ६ मा. से १ तोले तामा शुद्ध भस्म १ चावल से १ रत्ती तालमखाना बीज ३ से ७ माशे तालीसपत्र पत्ते १ से ३ माशे तिनिश छाल, गोंद १ से ४ माशे तिल बीज ५ मा. से १ तोले तीसी बीज ५ से १० माशे तुम्बुल छाल बीज ३ से ६ माशे तुलसी स्वरस, पत्ते, बीज ३ माशे से १ तोले तूतिया शुद्ध भस्म १/२ से १ रत्ती तून छाल १ से २ तोला तेंदू फल का रस ३ से ६ माशे तेजपात पत्ते १ से ४ माशे

११०६ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे तेजबल छाल ३ से ६ माशे त्रायमाण पञ्चांग २ से ६ माशे त्रिफला फल के चिलके ३ माशे से १ तोले थूहर दूध २ से ६ रत्ती दंती जड़ १ से ३ माशे दवना पञ्चाङ्ग ३ से ७ माशे दशमूल छाल, जड़, पञ्चांग २-२ ।। तोले दारुहल्दी जड़, जड़ की १-३ माशे छाल, लकड़ी दालचीनी छाल १-६ माशे दुद्धी पञ्चाङ्ग ३ माशे-१ तोला दूब पञ्चाङ्ग २ से ६ माशे देवदारु लकड़ी १-४ माशे देवदाली (बन्दाल) फल १-३ मा. धतूरा शुद्ध बीज १/२ से २ रत्ती धनियाँ बीज ६ माशे-१ तोला धातकी फूल २-३ माशे नकछिकनी पञ्चाङ्ग १-३ रत्ती नकुलकन्द जड़ १-३ माशे नवसादर पिंड चूर्ण ४-६ रत्ती नागकेसर फूल की केसर १-२ माशे नागदवन पञ्चाङ्ग २-६ माशे नागरमोथा जड़ २-६ माशे नारियल गिरी १-१ ।। तोले निर्गुण्डी पत्ते, बीज ३-६ माशे (सम्भालु) निर्मली बीज ३-६ माशे निसोत (त्रिवृत्) जड़ ३-५ माशे नीम छाल, पत्ते, ३ माशे-१ तोला फूल, फल नील पञ्चाङ्ग २-४ माशे पाठानीलोध छाल १-३ माशे पतंग लकड़ी १-४ माशे पद्माक ककड़ी १-३ माशे पाङ्गा नमक नमक १-३ माशे

परिशिष्ट २ ११०७ पाकर छाल ९ माशे-१॥ तोला पाठा जड़ ६-९ माशे पाढ़र छाल १/२-१॥ तोले पातालगरुड़ी जड़ ६-९ माशे पान पत्ते-स्वरस ३-६ माशे पारा शुद्ध भस्म १/२ रत्ती से २ रत्ती पाषाणभेद जड़ १-३ माशे पिठवन जड़, पंचांग ६ माशे १॥ तोले पित्तपापड़ा पञ्चाङ्ग ६-९ माशे पीतचन्दन लकड़ी २-३ माशे पीतल शुद्ध भस्म १-२ रत्ती पीपल फली १-३ माशे पीपलामूल जड़ ३-४ माशे पुनर्नवा जड़ ६ माशे-१॥ तोले पुष्करमूल जड़ २-४ माशे पेठा फल १-२ तोले बीज १/२ से १ तोला पोस्त डोड-छिलका ३-६ माशे पोस्तदाना बीज ६ माशे-१ तोले प्रियङ्गु पञ्चाङ्ग-फल ३-६ माशे फिटकरी पिंड-शुद्ध १/२-१ माशा फिरोजा पत्थर-भस्म १-३ रत्ती वंशलोचन श्वेतपिंड चूर्ण ३-६ माशे वकायन छाल ६ माशे-१ तोले बच जड़ १-३ माशे बड़ छाल, दूध ६-९ माशे बथुआ बीज ३-५ माशे बनभंटा पञ्चाङ्ग, जड़ ३-६ माशे (बृहती) बनमूँग पञ्चाङ्ग ६ माशे से १ तोला बबूर छाल-पत्ते, फली ३-९ माशे बरियार जड़-बीज ४-१० माशे बरुन छाल पत्ते ४-माशे से १ तोला बर्बरी पञ्चाङ्ग, बीज ३-६ माशे

११०८ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे बहेड़ा फल का छिलका ५-१० माशे बाकुची बीज १-२ माशे बादाम तेल ३-६ माशे बायविडंग बीज ५-१० माशे बाराहीकन्द कन्द ३-६ माशे बिजैसार छाल-लकड़ी ३-४ माशे बिदारीकंद कंद ६ माशे-१ तोला विधारा जड़ ६ माशे-१ तोला विषांविल फल-गूदी ३-४ माशे (वृक्षाम्ल) बेल सूखी-गूदी १-२ तोले ब्रह्मदण्डी पञ्चाङ्ग ३-७ माशे ब्राह्मी पञ्चांग, पत्ते ६ माशे-१ तोला भांग पत्ते-बीज १-१० रत्ती भांगरा पञ्चाङ्ग ६ माशे से १ तोला भारंगी जड़ की छाल ३-६ माशे भिलावा फल (विषयुक्त) १-२ ।। माशे तेल ४ रत्ती से १ माशा भुइँ आँवला पञ्चाङ्ग ३-५ माशे भूतृण जड़ १-२ माशे मङ्गरेला बीज २-५ माशे मण्डूकपर्णी पञ्चाङ्ग-पत्ते ६ माशे से १ तोला मण्डूक शुद्धभस्म १-३ रत्ती मकोय फल ६-९ माशे मखाना भुने ६ माशे से १ तोला मछेछी पञ्चाङ्ग १-१ ।। तोला मजीठ लकड़ी १-३ माशे मधु आर्द्र १/२-३ तोले मयनसिल शुद्ध (विषयुक्त) १-४ रत्ती मरिच (काली) बीज १-४ माशे मरुआ पचाङ्ग ३-७ माशे मषवन पञ्चाङ्ग ६-१० माशे (माषपर्णी) मांसरोहिणी छाल ६-१०. माशे (रोहिणी) CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

परिशिष्ट २ ११०९ मानकन्द कन्द ६ माशे से १ तोला मानफल फल १-४ माशे मालकांगुनी बीज १-२ माशे मुण्डी फल-पञ्चाङ्ग २ माशे-१ तोला मुचकुन्द फूल ६-९ माशे मुनक्का फल १०-१५ दाने मुरदाशंख खनिजशुद्ध ४ रत्ती से १ माशे मुलेठी लकड़ी ६-९ माशे मुसब्बर पिण्ड १-३ माशे मूँगा समुद्री लाल २-६ रत्ती पत्थर शुद्ध भस्म मूँज जड़ २-६ माशे मूर्वा पञ्चाङ्ग ६-७ माशे मूली कन्द-स्वरस १-५ तोला मूसली जड़ ३ माशे मूसाकानी सर्वाङ्ग २-३ माशे मेढ़ाशिंगी पञ्चाङ्ग ३-६ माशे मेथी बीज २-५ माशे मैनफल फल २-३ माशे मोचरस गोंद २-४ माशे मोथा जड़ ३-४ माशे मोम पिण्ड ३ रत्ती-१ ॥ माशे मौलसिरी छाल, फूल, फल ३ माशे से १ तोला रक्तचन्दन लकड़ी २-४ माशे रसकपूर पिण्ड (विष) शुद्ध १/२ से १ रत्ती रसोत घनसत्त्व १-३ माशे रांगा शुद्ध भस्म १-२ रत्ती राई बीज ३-६ माशे रासना मूल २-५ माशे रीठा फल-छाल १-३ माशे रुद्रवंती पञ्चाङ्ग १-३ माशे रेणुक बीज १-३ माशे रेवतचीनी जड़ २-५ माशे रोहिड़ा छाल ६ माशे से १ तोला (रोहितक) CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammnu. Digitized by S3 Foundation USA

१११० भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे रोहिस घास पञ्चाङ्ग, जड़ १-३ माशे लज्जालु जड़, पत्ते ६ माशे से १ तोला लताकरञ्ज बीज-मींगी २-७ रत्ती लताकस्तूरी बीज १-२ माशे लहसुन कन्द १-३ माशे लक्ष्मणा पञ्चाङ्ग, कन्द १-२ माशे लाख (लाक्षा) २-४ माशे लालमरिच फल १-२ माशे लिसोरां फल १५-२० दाने लोध छाल १-३ माशे लोहबान गोंद २-६ माशे लोहा शुद्ध-भस्म १-२ रत्ती लौंग फूल १-४ माशे वत्सनाभ विष-शुद्ध १/३२ से १/४ रत्ती शंख भस्म ३ रत्ती से १ माशे शाल छाल १-३ माशे शिलाजीत शुद्ध १ रत्ती से १ माशे शिवलिङ्गी पञ्चाङ्ग-बीज ३-९ दाने शीतलचीनी फल २-४ माशे शीशा धातु, शुद्धभस्म १-२ रत्ती संखाहुली पञ्चाङ्ग ६ माशे से १ ।। तोले (शंखपुष्पी) संखिया महाविषभस्म १/३२ रत्ती से १/२ रत्ती संगजराहत पत्थर शुद्धभस्म ३-८ रत्ती सज्जीखार क्षार २-८ रत्ती सतावर जड़ ६ माशे से १ तोला सतिवन (सप्तपर्ण) छाल १-२ माशे सत्यानाशी जड़-बीज २-४ माशे (स्वर्णक्षीर) सनाय पत्ते ३ माशे से १ तोशे समुद्रफल फल १/४ से १/२ फल समुद्रफेन शुष्कफल १-२ रत्ती समुद्रशोष बीज १-२ माशे सम्भालु बीज १-३ माशे CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

परिशिष्ट २ ११११ सरफोंका जड़, पञ्चाङ्ग, पत्ते ३-६ माशे सरसों बीज ३-६ माशे सरिवन जड़, पञ्चाङ्ग ३-९ माशे सहदेई पञ्चाङ्ग ३-६ माशे सहिजना छाल, बीज ३-६ माशे सांभरनोन लवण ३-९ माशे सिंगरफ भस्म १/२ से २ रत्ती सिरस छाल, बीज ३ माशे से १ तोशे सुपारी फल १-४ माशे सुहागा श्वेतपिण्ड-शुद्ध १-३ माशे सेमर मूसला, छाल, फूल ३-९ माशे सेंधानोन लवण ३-८ माशे सोंठ कन्द ३-७ माशे सोआ बीज २-३ माशे सोना धातु शुद्धभस्म १/२ से १ रत्ती सोनापाठा छाल ४-१० माशे सोनामक्खी धातु शुद्धभस्म १-३ रत्ती सोमलता पञ्चाङ्ग ३-६ माशे सोरा क्षार १-२ माशे सौंफ बीज ६ माशे १ तोशे हंसपदि पञ्चाङ्ग ३ माशे से १ तोला हड़जोरी पञ्चाङ्ग १-२ माशे हड़ फल-छिलका ४ माशे से १ ॥ तोला हरताल शुद्ध भस्म १/२-२ रत्ती हलदी जड़ २-६ माशे हाऊबेर फल ३-६ माशे हाथीशुंडी पञ्चाङ्ग २-१० माशे हारसिंगार पत्ते, फूल १-३ माशे हिंगोट पञ्चाङ्ग, बीजगिरी १-१५ रत्ती हींग गोंद २ रत्ती से १. माशे हुरहुर पत्ते, बीज २-४ माशे