भारतकोश
संग्रह पर लौटें

रसतरङ्गिणी (सदानन्द शर्मा - पारद, धातु, उपधातु एवं भस्म रसायन शास्त्र सटीक)

Rasatarangini of Sadananda Sharma with Prasadani Commentary

सदानन्द शर्मा (टीकाकार: पं. हरिदत्त शास्त्री) द्वारा

DevanagariHindipublished799 पृष्ठ

त्रयोविंशस्तरङ्गः ६३१ द्विरक्तिकं तु सुमृतं विद्रुमं मधुसंयुतम् । शीलितं नाशयेत्याशु निशास्वेदमशेषतः ॥ १४६ ॥ विद्रुमं रससिन्दूरसंयुक्तं परिशीलितम् । पुनर्नवागोक्षुराभ्यां शोथं नाशयति ध्रुवम् ॥ १४७ ॥ रससिन्दूरसंयुक्तं विद्रुमं परिशीलितम् । वरीक्षुरकषायेण मूत्रकृच्छ्रं व्यपोहति ॥ १४८ ॥ समयशदसमेतं माक्षितं भौमरत्नं विमलमधुविमिश्रं शीलितं तु त्रिमासम् । करयुगलसमुत्थां स्वेदसंस्त्रावबाधा- मपहरति नितान्तं वै बहूत्थानजाताम् ॥ १४९ ॥ अभ्रवाशीरजोयुक्तं विद्रुमं परिशीलितम् । विनिहन्ति विशेषेण कासं क्षयसमुत्थितम् ॥ १५० ॥ विश्वाभ्ररससिन्दूरव्याघ्रीयुक्तं तु विद्रुमम् । मधुना सेवितं हन्ति शिशूनां कासमुल्बणम् ॥ १५१ ॥ अभ्रकट्फलसिन्दूरभार्गीयुक्तं तु विद्रुमम् । शिशूनां सञ्चरं श्वासं नाशयत्याशु निश्चितम् ॥ १५२ ॥ शुक्तिकारसिन्दूरतुगाक्षीरीसमन्वितम् । विद्रुमं शीलितं श्वासं कासञ्च विनिहन्त्यलम् ॥ १५३ ॥ विद्रुमस्य रोगयोग्यः प्रयोगः, कट्वी कटुकी । विड्‌विघातम् विबन्धभेदम् । वांशी वंशरोचना । वरीक्षुरकषायेणेति शतावरीगोक्षुरयोः कषायेण । बहूत्थान- जातमिति बहुभिर्हेतुभिर्जाताम् । उपलक्षणाञ्चैतत् “विद्रुमं गव्यपयसा यथाविधि निषेवितम् । निहन्ति क्षवथुं शीघ्रं तथा शीर्षव्यथामपि” इत्यपि ज्ञेयम् ॥१४३-१५३॥ भा.टी.—कफप्रकोपजन्य मूत्रकृच्छ्र में दो रत्ती प्रवालभस्म को चावलों के धोवन के साथ देने से शीघ्र आराम आता है । आँतों की प्रेरक शक्ति के दुर्बल पड़ जाने से होनेवाले विड्‌विघात (मलवन्ध भेद) में प्रवालभस्म १ रत्ती, रस- सिन्दूर एक रत्ती को कटुकी चूर्ण ४ रत्ती, द्राक्षा आठ-दस (संख्या में) तथा हरीतकी चूर्ण एक मासा के साथ गोली बनाकर गरम जल या दूध के साथ सेवन से आराम आता है । मूत्रसाद रोग में एक रत्ती प्रवालभस्म या पिष्टी को समभाग रससिन्दूर में मिलाकर गोखरू कषाय के साथ देने से लाभ होता है । रात्रि में- अधिक पसीना आने पर दो रत्ती प्रवालभस्म को मधु में मिलाकर दिन में दो तीन बार सेवन करने से शीघ्र आराम आता है । शोथ रोग में प्रवालभस्म में

६३२ रसतरङ्गिणी रससिन्दूर मिलाकर इसको पुनर्नवा और गोखरू के कपाय के साथ सेवन कराना चाहिए। साधारण मूत्रकृच्छ्र में प्रवालभस्म या पिष्टी को शतावर और तालमखाने के कषाय के साथ सेवन कराने से लाभ होता है। हाथों की हथेलियों तथा शरीर के अन्य किसी स्थान से स्वेद निकलने पर प्रवालभस्म को यशदभस्म में मिला कर उत्तम मधु के साथ निरन्तर तीन मास तक सेवन करने से अवश्य आराम आता है। क्षयरोग की खाँसी में प्रवालभस्म को अभ्रकभस्म तथा वंशलोचनचूर्ण के साथ मिला वासा-स्वरस अथवा बनप्सा कषाय के साथ सेवन कराने से शीघ्र लाभ दिखाई देता है। छोटे-छोटे-बालकों की तेज खाँसी में प्रवालभस्म सोंठ- चूर्ण, अभ्रकभस्म, रससिन्दूर तथा कण्टकारीचूर्ण में मिलाकर शहद के साथ चटाने से बहुत लाभ होता है। बालकों के ज्वर, कास तथा श्वास अर्थात् ब्रांको- निमोनिया में प्रवालभस्म को अभ्रकभस्म, कायफलचूर्ण, रससिन्दूर तथा भारंगी- चूर्ण में मिलाकर सेवन कराने से शीघ्र आराम आता है। श्वास तथा कास में प्रवालभस्म को शुक्तिभस्म, रससिन्दूर, एवं वंशलोचनचूर्ण में मिलाकर सेवन कराने से शीघ्र आराम आता है ॥ १४३-१५३ ॥ अथ क्षुद्ररत्नगणः वैक्रान्तं सूर्यकान्तश्च चन्द्रकान्तो नृपोपलः । पेरोजकश्च स्फटिकं क्षुद्ररत्नगणो ह्ययम् ॥ १५४ ॥ भा.टी.-वैक्रान्त, सूर्यकान्त, चन्द्रकान्त, नृपोपल (राजावर्त) पिरोज और स्फटिक; इनको (सामान्य) रत्न (मणि) कहा जाता है ॥ १५४ ॥ अथ वैक्रान्तस्य नामानि वैक्रान्तश्चैव विक्रान्तं वैक्रान्तं जीर्णवज्रकम् । कुवज्रं क्षुद्रकुलिशं चूर्णवज्रञ्च तन्मतम् ॥ १५५ ॥ भा.टी.-वैक्रान्त, विक्रान्त, जीर्णवज्रक, कुवज्रक, क्षुद्रकुलिश और चूर्ण- वज्र, ये सब नाम वैक्रान्त के कहे जाते हैं ॥ १५५ ॥ वक्तव्य—वैक्रान्त भी आयुर्वेद के खनिज सन्दिग्ध द्रव्यों में एक द्रव्य है। इसके नाम पर अनेक भिन्न-भिन्न द्रव्य लेने के लिए रसशास्त्रियों का मत- भेद है। पूर्वाचार्यों ने वैक्रान्त का प्रयोग हीरे के स्थान पर लिखा है। अतः यह द्रव्य हीरे का सादृश्य कुछ न कुछ अवश्य रखता है। अन्यत्र 'वैक्रान्तं दग्धहीरकम्' ऐसा लिखा हुआ भी मिलता है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि

त्रयोविंशस्तरङ्गः ६३३ वैक्रान्त भी उन्हीं अवस्थाओं में और उसी वस्तु से बनता है जिससे कि हीरा। परन्तु हीरे के समान पूर्ण ताप तथा भार में प्राप्त न होने से (पृथ्वी के अन्तराल में) यह (वैक्रान्त) अर्धपक्व या दग्धावस्था में ही रह जाता है। अतः इसे दग्ध- हीरक के नाम से लिखा है। परन्तु यह कुछ भ्रमपूर्ण निर्णय है, क्योंकि हीरा कोयला (Carbon) से बनता है और उसमें कार्बन की अधिकता पायी जाती है, परन्तु वैक्रान्त के निर्माण में कार्बन निश्चित नहीं होता है। इस बात को देखकर कई नवीन अन्वेषकों के विचार में यह बात आ रही है कि अठपहलू—अष्टकोण या षट् पहलू—षट्कोण और चमक-दमक प्रभा, वर्ण कठोरता, उत्ताप सहन- शीलता आदि गुणधर्मों को देखते हुए वैक्रान्त “बिल्लौर पत्थर” है। क्योंकि बिल्लौर वैक्रान्त की उत्पत्ति करनेवाले स्थानों में पाया जाता है। और आजकल भी कहीं-कहीं विन्ध्य की पर्वत माला में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। और मौक्तिक गुण भी बिल्लौर के वज्र (हीरा) अथवा वैक्रान्तवत् ही हैं। बिल्लौर भी वज्रवत् कठोर ताप से पैदा होता है और कठोरता में हीरकवत् ही है। अतः बिल्लौर हीरे से बहुत कुछ सादृश्य रखता है। बिल्लौर में भी हीरे की सी काँच और कठोर धातुओं को काटने की शक्ति मानी जाती है। अतएव सम्भवतः “विक्रान्तयति लौहानि तेन वैक्रान्तकः स्मृतः” ऐसा पाया जाता है। बिल्लौर भी हीरकवत् पारदर्शक होता है। परन्तु कई रसशास्त्रियों के विचार में तुरमली वैक्रान्त है और यही विचार आजकल दृढ़ होता जा रहा है। परन्तु वर्तमान में प्राप्त होनेवाली तुरमली प्रायः कणरूप, भंगुर, साधारण कठोर, अग्निसहन शक्तियुक्त तथा उसमें खरोंचने से उसमें चिह्न पड़ जाते हैं। अतः उत्तम जातीय तुरमली वैक्रान्त हो सकती है। इसका अन्तिम निर्णय अभी विद्वानों के हाथ में है। वैक्रान्त आजकल अफ्रीका से विशेष रूप में पाया जाता है। वैक्रान्तस्य निर्वचनम् वज्रवत् सर्वरोगाणां हरणाय यतस्त्रिदम् । धत्ते विक्रान्तिमतुलां वैक्रान्तं कथ्यते ततः ॥१५६॥ वैक्रान्तपरिचयः—वज्रवत् सर्वरोगहरणायातुलां विक्रान्तिं धत्ते यतस्तस्मात् वैक्रान्तमिति निर्वचनम् ॥१५६॥ भा.टी.—क्योंकि यह वैक्रान्त सब रोगों को नष्ट करने की अनुपम शक्ति रखता है, अतः इसको “वैक्रान्त” शब्द से कहा जाता है ॥१५६॥

६३४ रसतरङ्गिणी ग्राह्यवैक्रान्तस्य स्वरूपम् अष्टास्रमष्टफलकं सितपीतासितारुणम् । मसृणं गुरु षट्कोणं वैक्रान्तं जात्यमुच्यते ॥१५७॥ श्वेतो नीलस्तथा रक्तः पीतः पारावतप्रभः । तार्क्ष्यभः कर्बुरः कृष्णो वर्णतश्चाष्टधा हि सः ॥१५८॥ अष्टास्रमिति ग्राह्यवैक्रान्तरूपम् । "वैक्रान्तः श्वेतपीतादिभेदादष्टप्रकारकः। स्वर्णरूप्यादिकरणे स्वस्ववर्णाः शुभो मतः । वैक्रान्तः कृष्णवर्णो यः षट्कोणो वसुकोणकः । मसृणो गुरुतायुक्तो निर्मलः सर्वसिद्धिदः" इति च प्राहुः प्राञ्चः ॥१५७, १५८॥ भा.टी.—जिस वैक्रान्त के खण्ड अष्टकोण और आठपहलवाले, श्वेतवर्ण, पीतवर्ण, कृष्णवर्ण अथवा रक्तवर्ण के चिकने-चमकीले, गुरु भार हों अथवा षट्कोण छः पहलवाले हों, उसे उत्तम वैक्रान्त कहा जाता है । वर्णभेद से वैक्रान्त आठ प्रकार का माना जाता है । १—श्वेतवर्ण, २—नीलवर्ण, ३— रक्तवर्ण, ४—पीतवर्ण, ५—पारावतप्रभ ( कबूतर के से वर्ण का ), ६— तार्क्ष्यभ ( गरुड़वर्ण या मरकतमणि वर्ण ), ७—कर्बुरवर्ण ( काला साँवला- वर्ण मिश्रित ), ८—कृष्ण ( काला ) वर्ण का होता है ॥१५७, १५८॥ वैक्रान्तशोधनस्य प्रथमः प्रकारः वैक्रान्तं पोट्टलीसंस्थं पटुक्षारसमन्वितम् । अम्लेन केनचिद्वापि कोद्रवक्वथितेन वा ॥१५६॥ गोमूत्रेणाथवा कामं प्रखरानलयोगतः । दोलायन्त्रे परिस्विन्नः शुद्धिमायात्यनुत्तमाम् ॥१६०॥ वैक्रान्तशोधनप्रकारः—पटु लवणम् । क्षारः यवक्षारः स्वर्जिका वा । स्वेद- नाद् निम्बूकादीनामम्लानां स्वरसकोद्रवक्वाथः गोमूत्रं कुलत्थक्वाथो वा ग्राह्यः ॥१५६, १६०॥ भा.टी.—वैक्रान्त के खण्डों को एक स्वच्छ कपड़े की पोटली में सैन्धा- नमक तथा सज्जीखार या जवाखार सहित बाँधकर इस पोटली को दोलायन्त्र में किसी अम्लद्रव कांजी या नींबू स्वरस को भरकर अथवा कोदों का क्वाथ अथवा गोमूत्र भरकर उसमें तीव्र अग्नि से स्वेदन ( पकाना ) करने पर वैक्रान्त अच्छी तरह शुद्ध हो जाता है ॥१५६, १६०॥

त्रयोविंशस्तरङ्गः ६३५ द्वितीयः शोधनप्रकारः वैक्रान्तः सपटुक्षारः कुलत्थक्वाथयोगतः । दोलायन्त्रे परिस्विन्नः शुद्धिमाप्नोति यामतः ॥ १६१ ॥ भा.टी.-वैक्रान्त के खण्डों को सैन्धानमक और यवक्षार सहित एक कपड़े की पोटली बाँधकर दोलायन्त्र में कुलत्थ क्वाथ भर उसमें तीन घंटे तक तीव्र अग्नि से स्वेदन करने पर वह शुद्ध हो जाता है ॥ १६१ ॥ तृतीयः शोधनप्रकारः वैक्रान्तं पोट्लीसंस्र्थं कदलीकन्दजद्रवे । दोलायन्त्रे परिस्विन्नं यामैकेन विशुद्ध्यति ॥ १६२ ॥ भा.टी.-वैक्रान्त को एक कपड़े की पोटली में बाँधकर उसको कदली (केला) कन्दस्वरस में दोलायन्त्र द्वारा तीन घंटे तक पकाने से भी वह शुद्ध हो जाता है ॥ १६२ ॥ वैक्रान्तस्य प्रथमो मारणप्रकारः विमलबलिविमिश्रं चूर्णंवज्रस्य चूर्णं समदरदसमेतं निम्बुनीरेण पिष्टम् । द्विरदपुटसमाख्ये तत् पुटे सम्पुटस्थं वसुमितपुटपक्वं पञ्चतां याति नूनम् ॥ १६३ ॥ वैक्रान्तमारणम्—समगन्धकहिङ्गुलाभ्यामष्टपुटैः सम्पाद्यम् ॥ १६३ ॥ भा.टी.-शुद्ध वैक्रान्त चूर्ण में समभाग शुद्ध हिंगुल और शुद्ध गन्धक पृथक्-पृथक् मिलाकर नींबू स्वरस के साथ अच्छी तरह मर्दन करके सुखा लें । सूखने के बाद अच्छी तरह सम्पुट में बन्द करके इसको गजपुट में फूँक देवें । स्वांगशीत होने पर चूर्ण को निकाल फिर उसमें समभाग शुद्धपारद और गन्धक मिला नींबू के रस से मर्दन कर सुखा के फिर सम्पुट में बन्द करके गजपुट में फूँक देवें । इस विधि को आठ बार दुहराने से अवश्य ही वैक्रान्त की भस्म हो जाती है ॥ १६३ ॥ द्वितीयो मारणप्रकारः विशोधितं तु वैक्रान्तं यत्नतश्चूर्णंयेद्भिषक् । त्रिगुणं गन्धपाषाणं समं चैव रसेश्वरम् ॥ १६४ ॥ दत्त्वा निम्बूकतोयेन पेषयेद् याममात्रकम् । सुशुष्कं सम्पुटे न्यस्य पुटेद् गजपुटेन वै ॥ १६५ ॥

५. तरंग २१-२४: कुपीपक्व रस, रस-सिन्दूर, रस-कर्पूर एवं रसायन उपसंहार

६३६ रसतरङ्गिणी एवमष्टपुटैनैव वैक्रान्तं म्रियते ध्रुवम् । चतुर्थादिपुटेष्वत्र रसेशं न नियोजयेत् ॥ १६६ ॥ यद्वा वैक्रान्तं समपारदत्रिगुणगन्धकाभ्यां निम्बूक्ततोयेन पिष्ट्वा पुटनान्म्रियते । परं पुटत्रयदानान्तरं पारदक्षेपोऽनावश्यकः ॥ १६४-१६६ ॥ भा.टी.-शुद्ध वैक्रान्त को एक पक्के खरल में डालकर अच्छी तरह पीस- कर चूर्ण कर लें । अब इसमें वैक्रान्त से तिगुना शुद्ध गन्धक और वैक्रान्त के समभाग शुद्ध पारद मिलाकर नींबू के रस के साथ तीन घण्टे तक अच्छी तरह मर्दन करें । अच्छी तरह घुट जाने पर धूप में सुखा सम्पुट में बन्द करके गजपुट में फूँक देवें । इस तरह त्रिगुण गन्धक और समभाग पारद के साथ मर्दन करके तीन गजपुट देवें । फिर चौथे पुट से आठवें पुट तक इसको केवल शुद्धगन्धक ( त्रिगुण ) के साथ मर्दन कर गजपुट में फूँक देवें । इस विधि से सब मिलाकर आठ पुट देने से वैक्रान्त की उत्तम रूप से भस्म हो जाती है ॥ १६४-१६६ ॥ वैक्रान्तस्य गुणाः तत्तन्महागदहरः परमश्च मेध्यो वह्निप्रदीपनकरोऽतिरसायनश्च । दोषत्रयांपहरणो बहुयोगवाही वैक्रान्तकस्तु गदितः खलु वज्रतुल्यः ॥ १६७ ॥ वैक्रान्तकं परं त्वच्यं राजयक्ष्मनिषूदनम् । जराशोपादिशमनं ज्वरकुष्ठापहं तथा ॥ १६८ ॥ पाण्डूदरश्वासकासप्रमेहश्वयथुप्रणुत् । देहदार्ढ्यंकरश्चैव समाख्यातं विशेषतः ॥ १६९ ॥ वैक्रान्तगुणाः-ते ते प्रसिद्धाः महागदाः यक्ष्मप्रभृतयो महारोगाः तत्तन्महा- गदाः, तान् हरतीति । उक्तञ्चान्यत्र-"वैक्रान्तस्तु त्रिदोषघ्नः पडस्रो देहदार्ढ्य- कृत् । पाण्डूदरज्वरश्वासकासयक्ष्मप्रमेहनुत् ॥” इति ॥ १६७-१६६ ॥ भा.टी.-वैक्रान्त की भस्म सेवन करने से प्रसिद्ध महारोग, (यक्ष्मा, प्रमेह, अर्श, गुल्म, संग्रहणी, उदर आदि रोग ) नष्ट हो जाते हैं । यह मेधाशक्ति (धारणशक्ति ) को बढ़ाने के लिए उत्तम औषधि है । इसके सेवन से पुराना अग्निमान्द्य नष्ट हो जाता है । स्वस्थ शरीर में इसका सेवन उत्तम रसायन गुणों को उत्पन्न करता है । यह भयानक सन्निपात ज्वरों में त्रिदोष प्रकोप को शान्त करता है । और भिन्न-भिन्न रोग नाशक योगों में इसका मिश्रण करने से उन

त्रयोविंशस्तरङ्गः ६३७ योगों की शक्ति बढ़ जाती है । वैक्रान्त की भस्म हीरे की भस्म के समान ही गुणकारी होती है । वैक्रान्तभस्म उत्तम, त्वच्य और राजयक्ष्म नाशक होती है। इसके अतिरिक्त यह जरा ( बुढ़ापा ) शोष, शोकशेष, आदि अनेकविध शोष रोगों को नष्ट करता है और जीर्णज्वर, नवीन ज्वर, कुष्ठ रोग, पाण्डुरोग, उदर रोग, श्वास, कास, प्रमेह और शोथ रोगों को मिटाता है । स्वस्थ शरीर में इसके सेवन से शरीर अत्यन्त मजबूत अर्थात् रोगनिवारण शक्ति युक्त हो जाता है ॥ १६७-१६६ ॥ मृतवैक्रान्तस्य मात्रा तत्त्वांशतो रक्तिकाया रुद्रांशप्रमितं मृतम् । वैक्रान्तकं प्रयुञ्जीत बलकालाद्यपेक्षया ॥ १७० ॥ वैक्रान्तभस्मनो मात्रानिर्देशे—तत्त्वांशः चतुर्विंशतितमोंऽशः, रुद्रांशः एका- दशांशः ॥ १७० ॥ भा.टी.—वैक्रान्तभस्म को रोग और रोगी का बल तथा देश काल आदि का अच्छी तरह निर्णय करके एक रत्ती के चौबीसवें भाग से लेकर रत्ती का ग्यारहवाँ भाग तक प्रयोग करना चाहिए ॥ १७० ॥ मृतवैक्रान्तस्य आमयिकः प्रयोगः प्रथमं वैक्रन्तरसायनम् सुमृतं खलु वैक्रान्तं चतुर्गुञ्जामितं शुभम् । तोलकैकमितञ्चैव सुमृतं घनसत्त्वकम् ॥ १७१ ॥ रसेश्वरञ्च सुमृतं तोलकार्द्धकसंमितम् । आदाय खल्वे सम्मर्द्य शाल्मलीमूलवारिणा ॥ १७२ ॥ कारयेद्रसतन्त्रज्ञो रक्तिकैकांमितां वटीम् । एकैकां वटिकां दद्यात् समध्वाज्यं तु प्रत्यहम् ॥ १७३ ॥ रसायनमिदं बल्यं वृष्यं वर्ण्यञ्च वृंहणम् । क्लैब्यापहञ्च परमं नास्ति भेषजमीदृशम् ॥ १७४ ॥ आमया न प्रशाम्यन्ति येऽन्यभेषजसेवया । एतद्रसायनाभ्यासात् यान्ति शान्तिं तु निश्चितम् ॥ १७५ ॥ भा.टी.—उत्तम विधि से मारित वैक्रान्त चार रत्ती, उत्तम रूप से भस्म किया हुआ अभ्रकभस्म एक तोला, उत्तम पारदभस्म आधा तोला लेकर एकत्र खरल में डालें । अब इसको सेमर की जड़ के स्वरस के साथ खूब अच्छी तरह

६३८ रसतरङ्गिणी मर्दन करें। जब मर्दन करते हुए गोली बनाने के योग्य हो जाय तो इसको एक एक रत्ती की गोलियाँ बना लें और धूप में सुखा कर रख लें। इनमें से प्रतिदिन एक-एक गोली शहद और घी (मक्खन) के साथ सेवन करायें। यह वैक्रान्त रसायन सेवन करने में बलकारक, उत्पादक अंगों के लिये शक्ति-वर्धक, वर्ण्य और शरीर में मांस की वृद्धि करनेवाला है। नपुंसकता को दूर करने में इससे उत्तम कोई औषधि नहीं है। इसके अतिरिक्त वे सब रोग जो किसी अन्य औषधि सेवन से शान्त नहीं होते हैं। इस औषधि (वैक्रान्तरसायन) से निश्चित ही शान्त हो जाते हैं ॥ १७१-१७५ ॥ द्वितीयं वैक्रान्तरसायनम् वैक्रान्तकं तु सुमृतं रक्तिकाष्टकसंमितम् । पादांशिकञ्च सुमृतं काञ्चनं नष्टचन्द्रिकम् ॥ १७६ ॥ विमलं रससिन्दूरं तोलकद्वयसम्मितम् । आदाय खल्वे संमर्द्य शाल्मलीमूलवारिणा ॥ १७७ ॥ रक्तिकैकमितारम्यां वटिकां कारयेत्ततः । रसज्ञैः कीर्तितमिदं वैक्रान्तकरसायनम् ॥ १७८ ॥ मारिचाज्यकणायुक्तं मासद्वयमनारतम् । रसायनमिदं यत्नात् सपथ्यं परिशीलितम् ॥ १७९ ॥ विनिहन्ति जराशोषं राजयक्ष्माणमुल्वणम् । ध्वजभङ्गं तथा क्लैब्यं कासं श्वासञ्च दारुणम् ॥ १८० ॥ अर्शांसि वह्निमान्द्यञ्च ग्रहणीं पाण्डुकामलाम् । उरःक्षतादिकान् रोगान् नाशयेत्याशु निश्चितम् ॥ १८१ ॥ नष्टचन्द्रिकमिति सुमृतस्वर्णपरीक्षा। सपथ्यमिति हिताहारविहाराभ्यां सह ॥ १७६-१८१ ॥ भा.टी.—उत्तम विधि से मारित वैक्रान्त आठ रत्ती, चन्द्रिका रहित उत्तम स्वर्णभस्म दो रत्ती, उत्तम रससिन्दूर (द्विगुण गन्धक जारित) दो तोला लेकर सबको एकत्र खरल में सेमर की जड़ के स्वरस के साथ अच्छी तरह मर्दन करें। जब गोली बनाने के योग्य हो जाय तो इसकी एक-एक रत्ती की सुन्दर गोलियां बनाकर सुखा लें। इस योग को रसशास्त्रज्ञ "वैक्रान्त रसायन" नाम से कहते हैं। इस रसायन की एक गोली को मरिचचूर्ण और पिप्पलीचूर्ण में मिलाकर घी या मक्खन के साथ दो महीने तक निरन्तर पथ्यपूर्वक सेवन करने से जरा-

त्रयोविंशस्तरङ्गः ६३६ शोष ( बुढ़ापे में होनेवाला क्षय ) भयंकर राजयक्ष्मा मेढ्रेन्द्रियकी शिथिलता, और नपुंसकता, कास, भयंकर श्वास, अर्श रोग, अग्निमान्द्य, ग्रहणी, पाण्डु- रोग, कामलारोग, उरःक्षत ( फुप्फुस में क्षय होने के कारण मुख से खून निकलना ) आदि रोग निश्चित ही शीघ्र नष्ट हो जाते हैं ॥ १७६-१८१ ॥ वक्तव्य—इस रसायन को दिन में एक या दो बार सेवन कराना चाहिए और रोगों के विभिन्न प्रकार के अनुपान भी स्वयं ही निर्धारित करने चाहिए । उरःक्षत आदि रोगों में यदि पिप्पली और मरिच अनुकूल न आते हों तो वासास्वरस, लाक्षास्वरस, पेटास्वरस आदि के साथ वंशलोचन, प्रवालपिष्टी आदि मिलाकर सेवन कराना चाहिये । अथ सूर्यकान्तस्य नामानि सूर्यकान्तः सूर्यमणिस्तथा सूर्योपलाह्वयः । दीप्तोपलो वह्निगर्भो तथैव ज्वलनोपलः ॥ १८२ ॥ भा.टी.—सूर्यकान्त, सूर्यमणि, सूर्योपल, दीप्तोपल, वह्निगर्भ तथा ज्वल- नोपल, ये सब नाम सूर्यकान्तमणि अर्थात् आतशीशीशे के कहे जाते हैं ।१८२। ग्राह्यसूर्यकान्तस्य लक्षणम् विमलो निस्तुषः स्निग्धो घृष्टो व्यामसुनिर्मलः । मसृणो निर्व्रणश्चैव जात्यः सूर्योपलः स्मृतः ॥ १८३ ॥ अथ सूर्यकान्तपरिचयः—ग्राह्य सूर्यकान्तस्य लक्षणं विमलो निस्तुष इति । उक्तञ्चान्यत्र—"शुद्धः स्निग्धो निर्व्रणो निस्तुषोऽन्त्यो निर्घृष्टोऽत्यन्तनैर्मल्य- मेति । यः सूर्याशुस्पर्शान्निस्त्यूतवह्निर्जात्यः सोऽयं कथ्यते सूर्यकान्तः " इति। १८३। भा.टी.—उत्तम सूर्यकान्तमणि, स्वच्छ और तुष रहित अर्थात् भीतर से श्वेत वर्ण की तुष जैसी रेखाओं से युक्त नहीं होना चाहिए । यह बाह्यस्पर्श में स्निग्ध और घिसने पर भी स्वच्छ चमकवाली और व्रण ( गढे ) रहित होती है ॥ १८३ ॥ सूर्यकान्तस्य परीक्षणम् यस्तु सूर्याशुसंस्पृष्टः प्रसूते दहनप्रभाम् । स एक जात्यः कथितः सूर्यकान्तः परीक्षकैः ॥ १८४ ॥ भा.टी.—जो सूर्यकान्त सूर्यकिरणों के स्पर्श से अग्नि उत्पन्न करके उसके आगे रखी हुई वस्तु को ( रुई तिनका आदि ) जला देता हो, उसे ही उत्तम सूर्यकान्त समझना चाहिये ॥ १८४ ॥

६४० रसतन्त्रसङ्ग्रहणी सूर्यकान्तस्य गुणाः सूर्यकान्तो मतो मेध्य उष्णश्चैव रसायनः । बलासवातशमनो विशेषेण च कीर्तितः ॥ १८५ ॥ सूर्यकान्तश्च मेध्योष्णत्वादिगुणः । उक्तं हि—"रविकान्तो भवेदुष्णो निर्मलश्च रसायनः । वातश्लेष्महरो मेध्यः सृजनाद्रवितुष्टिदः” इति । बलासः कफः । १८५ ॥ भा.टी.—सूर्यकान्त, मेधावर्धक उष्णगुण और रसायन गुण करनेवाला होता है । यह विशेषरूप से कफ तथा वात प्रकोप शामक होता है ॥ १८५ ॥ सूर्यकान्तस्य मारणम् सूर्यकान्तः सुसम्पिष्टः शिलाबलिसमन्वितः । सप्तधा पुटितो यत्नान्म्रियते नात्र संशयः ॥ १८६ ॥ भा.टी.—सूर्यकान्त को अच्छी तरह खरल में पीसकर समभाग शुद्ध मैनसिल और शुद्ध गन्धक मिलाकर सम्पुट में बन्द करके पुट में फूँक दें । इस प्रकार सात पुट मैनसिल और गन्धक के साथ देने से सूर्यकान्त की भस्म हो जाती है ॥ १८६ ॥ अथ चन्द्रकान्तस्य नामानि चन्द्रकान्तश्चन्द्रमणिस्र्तथा चन्द्रोपलाह्वयः । शशिकान्तश्चेन्दुकान्तः स एव परिकीर्तितः ॥ १८७ ॥ भा.टी.—चन्द्रकान्त, चन्द्रमणि, चन्द्रोपल, शशिकान्त, इन्दुकान्त, ये सब नाम चन्द्रकान्त के कहे जाते हैं ॥ १८७ ॥ जात्यचन्द्रकान्तस्य लक्षणम् यन्निर्मलं सुमसृणं शिशिरं च पीतं स्निग्धं परं सुविशदं परमं पवित्रम् । स्रावं स्रवत्यथ परं तुहिनांशुसंगा- ञ्चन्द्रोपलं खलु तदेव मतं तु जात्यम् ॥ १८८ ॥ चन्द्रकान्तपरिचयः—जात्यचन्द्रकान्तस्वरूपं यन्निर्मलेत्यादिना । उक्तञ्चा- भियुक्तैः—"स्निग्धं शीतं पीतामवासमन्तर्धत्ते चित्ते स्वच्छतां यन्मुनीनाम् । यच्च स्रावं याति चन्द्रांशुसङ्गात् जात्यं रत्नं चन्द्रकान्ताख्यमेतत्” इति ॥१८८॥ भा.टी.—जो चन्द्रकान्त साफ, चमकीला, स्पर्श में शीत और पीले रंग का, चिकनास्पर्श, विशद और पवित्र हो तथा चन्द्रमा के स्पर्श से उसमें से जलसदृश स्राव होने लगता हो, उसे उत्तम चन्द्रकान्त समझना चाहिये। १८८।

४१ त्रयोविंशस्तरङ्गः ६४१ चन्द्रकान्तस्य गुणाः चन्द्रकान्तोऽतिशिशिरः स्निग्धः पित्तापहः परम् । रक्तपित्तप्रशमनस्तथा दाहनिषूदनः ॥ १८९ ॥ चन्द्रकान्तश्चातिशिशिरादिगुणः । तथा चोक्तमन्यत्र —“चन्द्रकान्तस्तु शिशिरः स्निग्धः पित्तास्रतापनुत् । शिवप्रीतिकरः स्वच्छो ग्रहालक्ष्मीविनाशनः॥” इति । चन्द्रकान्तमारणं मनःशिलाहिङ्गुलाभ्यां सम्पाद्यम् ॥ १८९ ॥ भा.टी.—चन्द्रकान्त अत्यन्त शीत, स्निग्ध और उत्तम, पित्तप्रकोप- शामक, रक्तपित्त-रोग-शामक तथा सर्वाङ्गीण दाहनाशक होता है ॥ १८९ ॥ चन्द्रकान्तस्य मारणम् कुनटीहिंगुलोपेतः कन्यानीरेण पेषितः । चन्द्रकान्तः सुपुटितो म्रियते नात्र संशयः ॥ १९० ॥ भा. टी.—चन्द्रकान्त में समभाग शुद्ध मैनसिल तथा हिंगुल मिलाकर अच्छी तरह पीसकर सम्पुट में बन्द करके पुट में फूँक देने से इसकी भस्म हो जाती है ॥ १९० ॥ अथ राजावर्तस्य नामानि राजावर्तो नृपावर्त्त आवर्त्तमणिरित्यपि । नृपोपलश्च नीलाश्मा स एव परिकीर्तितः ॥ १९१ ॥ भा.टी.—राजावर्त, नृपावर्त, आवर्तमणि, नृपोपल, नीलाश्मा, ये सब नाम राजावर्त ( लाजवर्द ) के कहे जाते हैं ॥ १९१ ॥ जात्यराजावर्तस्य स्वरूपम् यन्निर्मलः सुमसृणः खलु गारशून्यः स्निग्धश्च शारदनिराभ्रनिभः सुनीलः । कृष्णो गुरुश्च शिखिकण्ठसमप्रकाशो राजोपलः खलु स एव मतस्तु जात्यः ॥ १९२ ॥ अथ राजावर्तस्य परिचयः—ग्राह्यराजावर्तरूपं यन्निर्मल इत्यादिना । गार- शून्यः मलरहितः । शिखी मयूरस्तस्य कण्ठसमः प्रकाश आभा यस्य सः । उक्त- ञ्चान्यत्रापि—“निर्गारमसितमसृणं नीलं गुरु निर्मलं बहुच्छायम् । शिखिकण्ठ- समं सौम्यं राजावर्तं वदन्ति जात्यमणिम्” इति ॥ १९२ ॥ भा.टी.—जो लाजवर्द स्वच्छ, चमकीला और मलरहित, स्निग्ध (चिकना) और शरद कालीन बादल रहित आकाश के समान नीलवर्ण,कृष्ण, गुरुभार और मोरकण्ठ के सदृश प्रकाशवाला हो,उसे उत्तम लाजवर्द समझना चाहिए ॥१९२॥

६४२ रसतरङ्गिणी राजावर्तस्य प्रथमः शोधनप्रकारः सगव्यमूत्रः सक्षारो निम्बूकद्रवयोगतः । स्विन्नो नृपोपलो यामं शुद्धिमायात्यनुत्तमाम् ॥ १६३ ॥ राजावर्तशोधनं गोमूत्रक्षारनिम्बूजलेन कार्यम् ॥ १६३ ॥ भा.टी.—दोलायन्त्र में गोमूत्र तथा निम्बूस्वरस और यवक्षार डालकर उसमें लाजवर्द की पोटली को लटकाकर तीन घण्टे तक स्वेदन करने से वह अच्छी तरह शुद्ध हो जाता है ॥ १६३ ॥ द्वितीयः शोधनप्रकारः निम्बूकाम्लसमायुक्तः सजलः क्षारसंयुतः । नृपोपलः परिस्विन्नो विशुद्ध्यति न संशय ॥ १६४ ॥ निम्बूकाम्लं प्रागुक्तपरिभाषम्, तेन समायुक्तः ॥ १६४ ॥ भा.टी.—दोलायन्त्र में निम्बूस्वरस, यवक्षार और जल भरकर उसमें लाजवर्द को तीन घंटे तक स्वेदन करने से भी वह अच्छी तरह शुद्ध हो जाता है ॥१६४॥ तृतीयः शोधनप्रकारः शिरीषपुष्पस्वरसैः स्वेदितस्तु नृपोपलः । दोलायन्त्रे याममात्रं शुद्धिमायात्यनुत्तमाम् ॥ १६५ ॥ शिरीषपुष्पस्वरसैर्वा दोलायन्त्रे स्वेदनाच्छुद्ध्यति ॥ १६५ ॥ भा.टी.—शिरीष पुष्प के स्वरस में दोलायन्त्र विधान से लाजवर्त को ३ घंटे तक स्वेदन करने से उत्तम शुद्धि हो जाती है ॥ १६५ ॥ राजावर्तस्य मारणम् विचूर्णितं नृपोपलं विशुद्धगन्धकान्वितम् । नवेन निम्बुकाम्बुना सुपेषयेद् दिनत्रयम् ॥ १६६ ॥ विशोषितञ्च विन्यसेच्छुरावसम्पुटस्थितम् । विधाय सन्धिलेपनं पुटेत्पुटे गजाह्वये ॥ १६७ ॥ विपक्त्वतः सुवर्त्मना ह्यनेन नागवारकम् । नृपोपलोऽविलम्बितं समेति पञ्चतामलम् ॥ १६८ ॥ एतन्मारणञ्च गन्धकयोगेन निम्बूकद्रवैः सुपेषणमन्वष्टधा पुटनात् साध्यम् ।१६८॥ भा.टी.—शुद्ध लाजवर्द को खरल में अच्छी तरह चूर्ण करके उसमें सम- भाग शुद्ध गन्धक मिलाकर इसको ताजे नींबू के रस के साथ तीन दिन तक मर्दन करें और धूप में रखकर अच्छी तरह सुखा लें। अब इसको शरावसम्पुट में

त्रयोविंशस्तरङ्गः ६४३ बन्द करके अच्छी तरह सन्धिलेप करके सुखा लें । अन्त में गजपुट में फूँक देवें। इस विधि से अच्छी तरह आठ बार गजपुट में फूँक देने से लाजवर्द की निश्चित भस्म हो जाता है ॥ १६६-१६८ ॥ मृतराजावर्तस्य गुणाः नृपोपलः कटुस्तिक्तो दीपनः पाचनस्तथा । शिशिरः पित्तशमनो बृंहणोऽतिरसायनः ॥ १६६ ॥ पाण्डुप्रमेहहरणः क्षयशोषणिबर्हणः । मदात्ययात्ययकरश्छर्दिहिक्कानिवारणः ॥ २०० ॥ मृतश्चायं कटुतिक्तादिगुणः । अन्यत्राप्युक्तं—"राजावर्तः कटुः स्निग्धः शिशिरः पित्तनाशनः ।” इति ॥ १६६, २०० ॥ भा.टी.—राजावर्त कटु और तिक्तरस, दीपक और पाचक तथा शिशिर गुण, युक्त होता है। इसके सेवन से पित्तप्रकोप शान्त होता है और शरीर में मांसादि धातुओं की वृद्धि होने से मोटापा आता है और जरा-व्याधि का नाश होता है। यह पाण्डुरोग तथा प्रमेह, क्षय और शोष रोग को नष्ट करता है। इसके सेवन से पुरातन मदात्ययरोगजन्य उपद्रव शान्त हो जाते हैं और वमन तथा हिक्का रोग नष्ट होते हैं ॥ १६६, २०० ॥ मृतराजावर्तस्य आमयिकः प्रयोगः नृपोपलः सममृततारताप्यसमन्वितः । विपक्वो गव्यहविषा सितामध्वाज्यसंयुतः ॥ २०१ ॥ निषेवितो निहन्त्याशु सर्वानैव मदात्ययान् । रससिन्दूरताम्राढ्यः सुमृतस्तु नृपोपलः ॥ २०२ ॥ यष्टीमधुकचूर्णेन सितामध्वाज्यसंयुतः । निषेवितो निहन्त्याशु सर्वानैवमदात्ययान् ॥ २०३ ॥ मृताभ्रसत्त्वकान्ताभ्यां सुमृतस्तु नृपोपलः । मधुना शीलितं हन्ति प्रमेहादिकमुल्बणम् ॥ २०४ ॥ भा.टी.—लाजवर्द की भस्म में समभाग रजतभस्म और स्वर्णमाक्षिक भस्म मिलाकर गोघृत में अच्छी तरह पका लें। अब इस चूर्ण में खांड, शहद और गोघृत मिलाकर उचित मात्रा में सेवन कराने से सब प्रकार के मदात्यय रोग और उपद्रव नष्ट हो जाते हैं। इसी तरह लाजवर्द भस्म में रससिन्दूर, ताम्रभस्म और मुलेठी चूर्ण मिलाकर इसको उचित मात्रा में लेकर खांड शहद

६४४ रसतरङ्गिणी और गोघृत के साथ सेवन करने से सब प्रकार के मदात्यय रोग नष्ट हो जाते हैं। लाजवर्द की भस्म में समभाग अभ्रकसत्त्वभस्म और कान्तलोहभस्म मिला- कर कुछ दिन निरन्तर शहद के साथ सेवन करने से भयंकर प्रमेहादि रोग नष्ट हो जाते हैं । । २०१-२०४ ॥ राजावर्तस्य सत्त्वपातनं मारणञ्च मनःशिलाज्यसंयुक्तं नृपोपलं विचूर्णितम् । पचेत्तु लोहभाजनेऽथ सैरिभीसुदुग्धतः ॥ २०५ ॥ समित्रपञ्चकस्ततो विमर्द्य गोलकीकृतः । सुतीक्ष्णखादिराग्निना विपाचितस्ततस्त्वयम् ॥ २०६ ॥ स्वकीयसत्त्वमुत्तमं विमुञ्चतीह सत्वरम् । ततः सलोङ्गन्धकं विपक्वेति पञ्चताम् ॥ २०७ ॥ राजावर्तस्य सत्त्वपातनं तन्मारणञ्चाह मनःशिलेति-सैरिभी महिषी । निगदव्याख्यातमन्यत् ॥ २०५-२०७ ॥ भा.टी.-राजावर्त के चूर्ण में समभाग शुद्ध मैनसिलचूर्ण और गोदुग्ध मिलाकर इसमें भैंस का दूध डाल दें और इन सबको एक लोहे के पात्र में अच्छी तरह पकाकर खुश्क कर लें। अब इसमें समभाग पूर्वोक्त मित्र पञ्चक द्रव्य मिलाकर अच्छी तरह घोटकर गोलियाँ बना लें। अब इन गोलियों को एक बड़ी-मूषा में रखकर तीव्र अग्नि में पकायें तो मूषा में इसका शीघ्र ही उत्तम सत्त्व निकल आता है। इस लाजवर्द सत्त्व में समभाग शुद्धगन्धक मिला बिजौरा नींबू के रस में घोटकर पुट में फूँक देने से लाजवर्द-सत्त्व की भस्म हो जाती है ॥ २०५-२०७ ॥ अथ पेरोजकस्य नामानि पेरोजश्च पेरोजं रसज्ञैः परिकीर्तितम् । भस्माङ्गं हरितं चेति द्विविधं तत् प्रकीर्तितम् ॥ २०८ ॥ भा.टी.-पेरोजक तथा पेरोज, ये दो नाम फिरोजा के कहे जाते हैं। फिरोजा के दो भेद माने जाते हैं। १-भस्मांग (राख जैसे रंग का), २-हरित (हरे रंग का) ॥ २०८ ॥ पेरोजकस्य शोधनमारणे शोधनं मारणञ्चैव पेरोजस्य विशेषतः । नृपोपलसमं ख्यातं रसत्तन्त्रविशारदैः ॥ २०६ ॥ पेरोजकपरिचयः-पेरोजकञ्च द्विविधं भस्माङ्गं हरितञ्च। तस्य शोधनमारणे

त्रयोविंशस्तरङ्गः ६४५ राजावर्तवत्, तच्च सुमृतं मधुरादिगुणम् । उक्तञ्च—'पेरोजं हरिताश्मा च भस्माङ्गं हरितं द्विधा । पेरोजं सुकषायं स्यात् मधुरं दीपनं सरम् ॥ स्थावरं जङ्ग- मञ्चैव संयोगाच्चापि यद्विषम् । तत्सर्वं नाशयेच्छीघ्रं मूलभूतदिदोषजम्' इति ॥ २०६ ॥ भा.टी.—पिरोजा का शोधन और मारण विधान विशेषरूप से लाजवर्द के शोधन और मारण के समान ही समझना चाहिए ॥ २०६ ॥ मृतपेरोजकस्य गुणाः पेरोजकं सुतुवरं मधुरं च सुदीपनम् । शूलदूषि विषघ्नञ्च चराचरविषापहम् ॥ २१० ॥ भा.टी.—पिरोजा कषाय और मधुर रस और अग्निदीपक होता है । इसके सेवन से उदर-शूल, शरीरगत पुराना विषप्रभाव तथा स्थावर और जंगम सब प्रकार के विषोंका प्रभाव नष्ट हो जाता है ॥ २१० ॥ अथ स्फटिकस्य नामानि स्फटिकः स्फटिकं चैव स्फाटिकं स्फटिकदृषत् । स्फाटीकं स्फटिकाश्मा च तथैव स्फटिकोपलः ॥ २११ ॥ शालिपिष्टं धौतशिलं शिवरत्नं शिवप्रियम् । सितोपलोऽमलमणिः स एव परिकीर्तितः ॥ २१२ ॥ भा.टी.—स्फटिक, स्फाटिक, स्फटिकदृषत्, स्फाटीक, स्फटिकाश्मा, स्फटि- कोपल, शालिपिष्ट ( पिसे हुए चावलों के सदृश वर्ण ), धौतशाली ( धुले हुए चावलों के समान सफेद ), शिवरत्न, शिवप्रिय, सिद्धोपल (सफेद मिश्री जैसा), अमल मणि, ये सब नाम स्फटिक (बिल्लौर) के कहे जाते हैं ॥२११, २१२॥ जात्यस्फटिकस्य स्वरूपम् शीतं स्निग्धं निस्तुषं नेत्रहृद्यं घृष्टं धत्ते स्वच्छतां पूर्वतुल्याम् । स्वच्छच्छायं यच्च शुद्धान्तरालं तन्निर्दिष्टं शैवरत्नं तु जात्यम् ॥ २१३ ॥ अथ स्फटिकपरिचयः—शीतं स्निग्धमिति ग्राह्यस्फटिकलक्षणात् । उक्तञ्चा- न्यत्र—"यद् गङ्गातोयबिन्दुच्छविरिव विमलं निस्तुषं नेत्रहृद्यं स्निग्धं शुद्धं तरल- मधुरं पित्तदाहास्त्रहारि । पाषाणैर्यन्निघृष्टस्फुटितमपि निजं स्वच्छतां नैव जह्यात्त- ज्जात्यं जात्यलभ्यं शुभमुपतनूते शैवरत्नं विचित्रम् ॥ २१३ ॥ भा.टी.—जो स्फटिकमणि शीतस्पर्श, स्निग्ध, निस्तुष ( तुष सदृश रेखा रहित ), अत्यन्त दर्शनीय हो और घिसने पर भी उसकी अपनी पहिली स्वच्छता

६४६ रसतरङ्गिणी ( पारदर्शकता ) न मिटे और जिसके भीतर और कोई अन्यवर्ण वस्तु आदि न हो तो उसे उत्तम स्फटिकमणि समझना चाहिए ॥ २१३ ॥ स्फटिकस्य शोधनमारणे शोधनं मारणञ्चैव शिवरत्नस्य सर्वदा । राजावर्तमणेस्तुल्यं जानीयाद्रसकोविदः ॥ २१४ ॥ भा.टी.-रसतन्त्रज्ञ वैद्य को स्फटिकमणि का शोधन तथा मारण-विधान सदा राजावर्तमणि के समान ही समझना और करना चाहिए ॥ २१४ ॥ मृतस्फटिकस्य गुणाः स्फटिको मधुरो बल्यस्तुषारसमशीतलः । रक्तपित्तप्रशमनो ज्वरदाहादिनाशनः ॥ २१५ ॥ इति रत्नादिविज्ञानीयो नाम त्रयोविंशस्तरङ्गः स्फटिकगुणा निगदव्याख्याताः । अथात्र प्रसङ्गात् सर्वेषां सामान्यतो लक्षण- निर्देशः- "श्यामः स्यादिन्द्रनीलस्त्वतिमसृणयुतश्चाथ गारुत्मतः स्यात् नीलच्छा- योऽतिदीप्तोऽप्यथ मिहिरमणिः सूर्यतप्तोऽग्निमुक् स्यात् । चन्द्रांशुस्पर्शतोग्भः स्रवति शशिमणिः पुष्परागस्तु पुष्पमुख्यः श्रीवज्रमुच्चैर्धनसममिह तं संविशेल्लो- हपिण्डे ॥ वैदूर्यं यद् विडालेक्षणरुचिगदितं स्याच्च गोमेदरत्नं गोमूत्राभं विधूम- ज्वलदनलनिभं पद्मरागं वदन्ति । मुक्ताशङ्खप्रवालं सरिदधिपतिजं विश्वविख्या- तमेतद् राजावर्तन्तु पीतारुणमृदुसुरभिम्लोष्ठिभागोत्थमाहुः ॥" इति ॥ २१५ ॥ भा.टी.-स्फटिकभस्म मधुररस, शारीरिक बलवर्धक, बरफ के समान शीतल गुणवाली होती है । इसके प्रयोग से रक्तपित्त प्रकोप शान्त हो जाता है और पित्तप्रकोप जन्य ज्वर, दाह, तृषा आदि सब उपद्रव मिट जाते हैं ॥ २१५ ॥ यह रत्नादिविज्ञानीय नाम तेइसवाँ तरङ्ग समाप्त हुआ ।

अथ विषोपविषादिविज्ञानीयश्चतुर्विंशस्तरङ्गः विषपदस्य निर्वचनम् दृष्ट्वै तद् यद्विषीदन्ति जनास्तस्माद्विषं मतम् । नरं वा विषणीत्येतन्मृत्युपाशैस्ततो विषम् ॥ १ ॥ विषोपविषाणाम्भूयसा रसयोगेषूपयोगात् परिशेषात् विषोपविषाणामपि परिच- यावकाशः । रससंस्कारोपयोगाच्च । अथ विषं कस्मात् इति चेत् ? तत्राह-दृष्ट्वै- तदिति । नरमप्युपलक्षणं इतरप्राणिनामपि । विषांपयोगाद्विषाददर्शनात् । तथा

चतुर्विंशस्तरङ्गः ६४७ चाहुः—"म्रियन्ते मक्षिकाः, प्राश्य काकः क्षामस्वरो भवेत्" इत्यादिना अपि च स्मरन्ति हि—"पुरा खल्वमृतार्थं सुरासुरैः सलिलनिधेर्मथ्यमानात् क्रोध इव रूपवान् सत्त्वं समुद्बभूव कृष्णमनलनयनमूर्ध्वप्रदीप्तकेशं दंष्ट्राकरालं भैरवारावरू- पम् । तद्दर्शनादेव यतो देवा दानवाश्च विषण्णास्तस्मात्तद्विषसंज्ञामवाप । तत्स- हसैव सर्वभूतानि निर्दग्धुकाममुपयोगविशेषैर्विषममृततां विनयमानो ब्रह्मानुनीयौ- षधिषु न्यस्तवान् । तत्तत्स्थावरासु मूर्तिष्वधिवसनात् स्थावरमित्युच्यते । जाङ्गमं पुनः पृथिव्या भारावतारार्थमुरगादिरूपेण श्रीविष्णुर्निर्ममे" इति ॥ १ ॥ भा.टी.- संखिया, सक्तुक, हालाहल, आदि द्रव्यों को इसलिए विष कहा जाता है कि इनको देखने से ही मनुष्य तथा पक्षी और पशु अत्यन्त दुःखी हो जाते हैं। अथवा यह विष मनुष्य को मृत्युपाश द्वारा (बन्धन) नष्ट-भ्रष्ट कर देता है ॥१॥ वक्तव्य—चरकादि ग्रन्थों में भी "विष" की यही निरुक्ति लिखी है कि जब सुर और असुरों ने मिलकर अमृत प्राप्ति के लिए समुद्र का मंथन किया, तो अमृत निकलने से पूर्व एक ऐसा पदार्थ उसमें से प्राप्त हुआ जिसको देखकर वहाँ उपस्थित सब देवता और असुर विषण्ण (अत्यन्त दुःखी) और शिथिल- देह हो गये । अतएव यह तब से "विष" शब्द से कहा जाने लगा । "जगद्वि- षण्णं तं दृष्ट्वा तेनासौ विषसंज्ञकः । दर्शनादेव यतो देवा दानवाश्च विषण्णा- स्तस्मात्तद्विषसंज्ञामवाप" । विषस्य नामानि तद्वैविध्यञ्च विषं दवेडञ्च गरालं कालकूटञ्च तन्मतम् । स्थावरं जङ्गमञ्चेति द्विविधं विषमुच्यते ॥ २ ॥ विषनामानि तन्त्रव्यवहृतानि, तच्च द्विविधं स्थावरजङ्गमप्रभेदादिति । स्थावरं दशविधमधिष्ठानभेदात् । स्मरन्ति हि—"स्थावरं मूलपुष्पफलदलत्व- क्सारनिर्यासद्वीरधातुकन्दभेदाद्दशाधिष्ठानम्" इति । मूलादिविषाणां परिचय- विस्तरस्त्वाकरेभ्य एव अगदोहत्यावलोकनीय इत्यत्र विस्तरभयाद् विरमामः ॥२॥ भा.टी.—विष के दवेड, गरल, कालकूट, ये नाम कहे जाते हैं । यह विष स्थावर (वनस्पति आदि में होनेवाला) और जंगम (सर्प, बिच्छू, चूहा, मकड़ी आदि में होनेवाला ) भेद से दो प्रकार का होता है ॥ २ ॥ स्थावरजङ्गमविषयोः स्वरूपम् खन्यौषधाश्रयं यत्तु विषं तत्स्थावराह्वयम् । सर्पादिजन्तुप्रभवं विषं जङ्गमसंज्ञकम् ॥ ३ ॥

६४८ रसतरङ्गिणी भा.टी.—खानों से प्राप्त होनेवाले संखिया, हरताल, मैनसिल, पारद, ताम्र आदि को तथा वनौषधियों से प्राप्त होनेवाले वत्सनाभ, शृंगिक, कुचला आदि को स्थावर विष कहा जाता है और सर्प, बिच्छू, मकड़ी, बावलाकुत्ता आदि के विष को जंगम विष कहा जाता है ॥ ३ ॥ स्थावरविषस्य भेदाः अधिष्ठानविभेदेन विषं स्थावरसंज्ञकम् । समाख्यातं दशविधं रसतन्त्रविचक्षणैः ॥ ४ ॥ भा.टी.—स्थावर संज्ञक विष अधिष्ठान (आश्रय) भेद से दस प्रकार का रसतन्त्रज्ञों ने माना है ॥ ४ ॥ स्थावरविषस्य अधिष्ठानानि कन्दः सारोऽथ निर्यासः पुष्पं मूलं फलं दलम् । त्वक् क्षीरं खनिरित्यस्य ह्यधिष्ठानानि वै दश ॥ ५ ॥ भा.टी.—कन्द, सार, निर्यास (गोंद), पुष्प, मूल, फल, पत्र, त्वचा, दूध, तथा खान; ये दश स्थावर विष के आश्रय हैं ॥ ५ ॥ प्रकारान्तरेण स्थावरविषस्य द्वैविध्यम् विषं चोपविषं चेति द्विविधं स्थावरं विषम् । प्रथमं वत्सनाभादि द्वितीयं तिन्दुकादिकम् ॥ ६ ॥ अपि च स्थावरं विषं विषोपविषभेदादपि द्विविधमाचख्युः प्राज्ञाः । तदेत- दाह प्रथमं वत्सनाभादीति ॥ ६ ॥ भा.टी.—स्थावर विष के भी विष (प्रधान विष) तथा उपविष (अप्र- धान विष) भेद से दो भेद होते हैं। विषों में वत्सनाभ, शृंगक, कालकूट, हलाहल, संखिया आदि लिये जाते हैं। उपविषों में तिन्दुक (कुचला), कनेर, गुञ्जा, अफीम कलिहारी आदि लिये जाते हैं ॥ ६ ॥ विषस्य नव भेदाः हालाहलः कालकूटः शृङ्गकश्च प्रदीपनः । सौराष्ट्रिको ब्रह्मपुत्रो हारिद्रः सक्तुकस्तथा ॥ ७ ॥ वत्सनाभ इति ज्ञेया विषभेदा अमी नव । रसे रसायनादौ च वत्सनाभः प्रशस्यते ॥ ८ ॥

[Page-Header: चतुर्विंशस्तरङ्गः ६४६]

विषाणां सक्तुकान्तानां प्रयोगो नेह दृश्यते । अतस्तेषां विषाणां तु स्वरूपं न प्रदर्शितम् ॥ ६ ॥ अपि च स्थावरं विषं नवधा विभजन्ति पुराविदः । हालाहलः कालकूट इत्यादिना । हालाहलादिविषाणां तन्त्रान्तरोक्तानि लक्षणानि—"गोस्तनाभफलो गुच्छस्तालपत्रच्छदस्तथा । तेजसा यस्य दह्यन्ते समीपस्था द्रुमादयः ॥ असौ हालाहलो ज्ञेयः किष्किन्धायां हिमालये । दक्षिणाब्धितटे देशे कोङ्कणेऽपि च जायते ॥ देवासुररणे देवैर्हतस्य पृथुमालिनः । दैत्यस्य रुधिराजातस्तरुश्चत्थस- न्निभः ॥ निर्यासः कालकू टोऽस्य मुनिभिः परिकीर्तितः । सोऽहिच्छत्रे शृङ्गवेरे कोङ्कणे मलये भवेत् ॥ यस्मिन् गोशृङ्गके बद्धे दुग्धं भवति लोहितम् । स शृङ्गक इति प्रोक्तो द्रव्यतत्त्वविशारदैः ॥ प्रदीप्लोहितो यः स्याद्दीप्तिमान् दहनप्रभः । महादाहकरः पूर्वैः कथितः स प्रदीपनः ॥ सुराष्ट्रविषये यः स्यात् स सौराष्ट्रिक उच्यते ॥ वर्णातः कपिलो यः स्यात् तथा भवति सारकः । ब्रह्मपुत्रः स विज्ञेयो जायते मलयाचले ॥ हरिद्रातुल्यमूलो यो हारिद्रः स उदाहृतः । यद्ग्रन्थिः सक्तु- केनैव पूर्णमन्यः ससक्तुकः ॥" तदेत्कन्दजातीयमेव नवधा प्रकाशितं विषम् । वाग्भटेन कन्दविषेष्वेषां परिगणनात् । यद्यपि च—"साक्तुकं मुस्तकं शृङ्गी बालकं सर्पपाह्वयम् । वत्सनाभञ्च कर्मण्यं विषं स्निग्धं घनं गुरु ॥ न जात्वन्यत् प्रयोक्तव्यं कालकूटं विशेषतः ॥" इत्युक्तमभियुक्तैः, तथापि वत्सनाभातिरिक्त- मुस्तकादिविषाणां परिचयानुपलम्भात् तदलभ्यत्वाद्वा प्रयोगो नेहोपलभ्यमानत- न्त्रेषु दृश्यते । तदेतदाह-रसे रसायनादौ च वत्सनाभः प्रशस्यते ॥७-६॥ भा.टी.—प्राचीन शास्त्रकारों ने स्थावर विष के नौ भेद माने हैं । १— हालाहल, २—कालकूट, ३—शृंगक, ४—प्रदीपन, ५—सौराष्ट्रिक, ६—ब्रह्म- पुत्र, ७—हारिद्र, ८—सक्तुक, ६—वत्सनाभ । इन नौ विषों में से वत्सनाभ विष रस क्रिया तथा रसायन प्रयोग में सर्वोत्तम माना जाता है । किन्तु सक्तुक पर्यन्त विषों का प्रयोग नहीं पाया जाता है । अतएव इन सक्तुक, हारिद्र आदि विषों का स्वरूप भी पूर्णरूप से नहीं दिखाया गया है ॥७-६॥ वत्सनाभक्षुपस्य परिचयः सिन्दुवारदलः पार्श्वे तरुवृद्धिविवर्जितः । नीलपुष्पः कन्दविषो क्षुपो हस्तद्वयोच्छ्रितः ॥१०॥ वत्सनाभ इति ख्यातो रसतान्त्रविचक्षणैः । गढपाले च काश्मीरे नेपालादौ च जायते ॥ ११ ॥

६५० रसतरङ्गिणी तत्र वत्सनाभक्षुपस्य परिचयः शिष्यमतिवैशद्यार्थः। अस्य पत्राणि सिन्दुवा- रपत्रतुल्यानि परं पञ्चाङ्गुलवत् अस्योपरितनभागश्छिन्नमिव भवति ॥१०, ११॥ भा.टी.-वत्सनाभ पौधे के पत्ते सम्भालू के पत्तों से मिलते-जुलते होते हैं। और पाँच-पाँच के ग्रूप ( झुण्ड ) में जुड़े होते हैं । इसके आस-पास के वृक्ष बढ़ने नहीं पाते हैं। इसके पुष्प नीले रंग के निकलते हैं। इसके क्षुप की ऊँचाई दो हाथ के करीब होती है। वह कन्द जातीय क्षुप होता है। इसी के कन्द को रसशास्त्रज्ञ "वत्सनाभ" शब्द से कहा करते हैं। यह क्षुप प्रायः गढ़- वाल, काश्मीर तथा नेपाल आदि पाँच हजार से अधिक ऊँचाईवाले शीत पर्वतीय प्रान्तों में पाया जाता है ॥ १०, ११ ॥ वत्सनाभस्य परिचयः दैर्घ्ये तु पञ्चाङ्गुलतः परं सप्ताङ्गुलोन्मितः । व्यासे चैकाङ्गुलात् सार्द्धद्वयङ्गुलप्रमितस्तथा ॥ १२ ॥ आमूलचूलं क्रमशः स्थूलश्च पाण्डुरप्रभः । कन्दोऽस्य भिषजां वयैर्वत्सनाभ इति स्मृतः ॥१३॥ दीर्घमूलं स्थूलकन्दं वत्सनाभविषक्षुपम् । उत्पाट्य शीतसमये वसन्ते वा समाहरेत् ॥१४॥ शीतसमये वसन्ते वा समाहरणं पूर्णवीर्य्यत्वात्तदानीमस्येति भावः॥१२-१४॥ भा.टी.-वत्सनाभ-कन्द प्रायः पाँच अंगुल से लेकर सात अंगुल तक लम्बा होता है। इसकी मोटाई या व्यास एक अंगुल से लेकर ढाई अंगुल तक होती है। यह मूल की तरफ से शिखा की तरफ मोटा होता है और वर्ण में पांडुर अर्थात् पीत श्वेत वर्ण मिश्रित होता है। इसी कन्द को वैद्य लोग वत्स- नाभ ( बछड़े की नाभि के आकार का होने से ) कहते हैं। क्योंकि इसके कन्द में शीतऋतु अथवा वसन्त ऋतु में पूर्ण वीर्य-शक्ति प्राप्त हो जाती है, अतः लम्बी मूलवाले स्थूल ( मोटा ) कन्द वत्सनाभ क्षुप को उखाड़ कर वसन्त या शीत ऋतु में वत्सनाभ विष का सञ्चय करना चाहिए ॥ १२-१४ ॥ वत्सनाभस्य भेदाः कृष्णाभः कपिशः पाण्डुर्वर्णातस्त्रिविधो मतः । वत्सनाभो विशेषेण क्रमेण गुणवत्तमः ॥१५॥ कृष्णाभ इति तस्य त्रैविध्यम् । कृष्णापेक्षया कपिशः कपिशापेक्षया च पाण्डुरो गुणवान् इति ॥१५॥