सौन्दर्यलहरी (आदि शङ्कराचार्य - सचित्र हिन्दी अनुवाद सहित)
Soundarya Lahari of Shankaracharya Hindi
श्रीमदादि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Soundarya Lahari with Shlokas, Yantras & Hindi Commentary (उद्गम)
१५६ सौंदर्य लहरी
अर्थात् मानो ब्रह्मा विष्णु और स्वर्ग पति इन्द्र के मुकुटों की ज्योतियां उस परम पद के नीचे आरती उतारने के सदृश निम्न-स्तरों पर ही चमका करती हैं ।
अर्धनारीश्वर सदाख्य तत्त्व का ध्यान ।
अगले श्लोक में सदाशिव का ध्यान दिया गया है ।
( २३ )
त्वया हृत्वा वामं वपुरपरितृप्तेन मनसा शरीरार्द्धं शंभोरपरमपि शङ्के हृतमभूत् । यदेतत्त्वद्रूपं सकलमरुणाभं त्रिनयनं कुचाभ्यामानमं्र कुटिलशशिचूड़ालमकुटम् ॥
**अर्थ:—**हे भगवति ! शंभु का बांयां शरीर हरण करके भी तेरा मन तृप्त नहीं हुआ, मुझे शंका होती है कि दूसरे आधे शरीर का भी अपहरण कर लिया गया है । क्योंकि वह सारा शरीर अरुणवर्ण की आभा से तेरा ही दिख पड़ता है, उसमें तीन नेत्र हैं, वह कुचों के भार से कुछ झुका हुआ है और द्वितीया का चन्द्र केशों के ऊपर मुकुट पर शोभा दे रहा है ।
**सं० टि०:—**यहां अर्धनारीश्वर का ध्यान दिखाया गया है, जिसमें शक्ति तत्त्व की इतनी प्रधानता है कि शिवतत्त्व को जानना कठिन होगया है । वास्तव में शक्ति तत्त्व शिव तत्त्व से भिन्न नहीं हैं ।
सौंदर्य लहरी १५७
अर्धनारीश्वर रूपमें आधा शरीर शंकर का है और आधा भगवती का, यह बात हम सदाख्यतत्व को समझाते समय बता आये हैं। शंकर का शरीर स्फटिक सदृश स्वच्छ है, जो भगवती का शरीर अरुण होने के कारण, उसकी अरुण आभा से अरुण दिखने लगा है। और भगवती के स्तन के भार से वाम भाग के किंचित् झुक जाने से शंकर का दक्षिण भाग भी झुक गया है; तीन नेत्र और चन्द्र युक्त दोनों के रूप होने से यह पहचानना कठिन है, कि दक्षिण भाग शंकर का है अथवा सारा शरीर भगवती का ही है। सदाख्य तत्व प्रभवोन्मुख होने के कारण पूर्ण शक्ति युक्त होता है, इसलिये अहम् विमर्श के अध्यात्म भाव को शक्ति ने मानों दबा रखा है।
ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र, ईश्वर और सदाशिव ।
[ २४ ]
जगत्सूते धाता हरिरवति रुद्रःक्षपयते
तिरस्कुर्वन्नेतत्सर्व्वमपि वपुरीशः(स्थगयति) (स्तिरयति)
सदा पूर्वः सर्वं तदिदमनुगृह्णाति च शिव-
स्तवाज्ञामालम्ब्य क्षणचलितयोर्भ्रूलतिकयोः ॥
**अर्थः—**ब्रम्हा जगत् की रचना करते हैं, हरि पालन और रुद्र संहार करते हैं। ईश्वर सबका तिरस्कार करके अपने स्थिर रखते हैं। और शिव जिसके नाम के पूर्व सदा लगा हुआ है
१५८ | सौंदर्य लहरी
अर्थात् सदाशिव इस सबको लील जाते है अथवा तेरे क्षणचपल भ्रूलताओं की आज्ञा का आलंब लेकर सब पर अनुग्रह करते रहते हैं ।
सं० टि०:— अनुगृह्णाति का अर्थ 'अपने में लीन कर लेता है' भी किया जा सकता है । तब श्लोक का अर्थ इस प्रकार होगा । तेरी आज्ञा को पाकर भ्रूलताओं के इशारे मात्र से ब्रह्मा सृष्टि करता है, हरि पालन करता है, रुद्र संहार करता है, ईश्वर तीनों का तिरस्कार पूर्वक तटस्थ रहता है और सदाशिव सबको अपने में ( प्रलय के समय ) लीन कर लेता है ।
ब्रह्मा जिस सृष्टि की रचना करते हैं और विष्णु पालन करते हैं, उसका प्रलय के समय रुद्र संहार कर देते हैं । अर्थात् ब्रह्मा और विष्णु के साथ रुद्र भी लयाभिमुख होकर महेश्वर तत्व में लीन हो जाते हैं, और महेश्वर भी मानो तिरस्कार पूर्वक अपने नेत्र बंद कर लेते हैं अर्थात् वे भी बीज रूप सदाशिव में लीन हो जाते हैं । परंतु विश्व का प्रलय हो जाने पर भी प्रभव की बीज शक्ति सदाशिव में बनी रहती है, जिसके कारण प्रलय काल के समाप्त होने पर सदाशिव फिर नई सृष्टि का प्रभव करते हैं, मानों वे भगवती की आज्ञा के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र और महेश्वर सब पर अनुग्रह करके फिर पूर्व कल्प के अनुसार सबको नया जीवन प्रदान करते हैं । अर्थात् भगवती सबकी अधिष्ठात्री है क्योंकि प्रभव और प्रलय दोनों शक्ति के ही कार्य हैं । और ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र और महेश्वर तो भगवती के कर्मचारी मात्र हैं, इसलिये अगले श्लोक में कहा गया है कि
सौंदर्य लहरी १५९
इनकी पृथक पूजा करने की आवश्यकता नहीं है, भगवती के पूजन से सबकी पूजा हो जाती है। ब्रह्मा रजोगुण, विष्णु सत्वगुण और रुद्र तमोगुण के अधिदेव हैं और तीनों गुण प्रकृति के अंग हैं, अर्थात् माया की अपेक्षा से तीनों देवताओं का अस्तित्व है, निर्गुण ब्रह्म मायातीत है। ईश्वर तत्व भी माया शक्ति के आधीन है। परन्तु सदाशिव, जो यद्यपि माया का स्वामी है, परन्तु शक्ति का प्रभुत्व इतना है कि विवश होकर सृष्टि करने को बाध्य होता है।
प्रकृतिं स्वामवष्टभ्य विसृजामि पुनः पुनः ।
भूतग्राममिमं कृत्स्नमवशं प्रकृतेर्वशात् ॥
(गीता० ९-८)
इसलिये
[ २५ ]
त्रयाणां देवानां त्रिगुण जनितानां तव शिवे
भवेत्पूजा पूजा तव चरणयोर्या विरचिता, ।
तथा हि त्वत्पादोद्वहनमणिपीठस्य निकटे
स्थिताह्येते शश्वन्मुकुलित करोत्तंस मकुटाः ।।
अर्थः— हे शिवे ! तेरे चरणों की जो पूजा की जाती है, उससे तेरे तीनों गुणों से उत्पन्न इन तीनों देवों का भी पूजन हो जाता है। इसलिये यह उचित ही है कि ये तीनों देव तेरे चरणों को धारण करने वाले मणियों के बने आसन
| १६० | सौंदर्य लहरी |
|---|
के निकट अपने मुकुटों की शोभा बढाने के लिये हाथ जोडे खडे रहते हैं ।
सं० टि० भगवती के पूजन से सब देवों का पूजन हो जाता है ।
[ २६ ]
विरिञ्चिः पञ्चत्वं व्रजति हरिराप्नोति विरतिं
विनाशं कीनाशो भजति धनदोयाति निधनम् ।
वितन्द्री माहेन्द्री विततिरपि संमीलति दृशा
महासंहारेऽस्मिन्विहरति सतिस्त्वत्पतिरसौ ॥
कठिन शब्दः-- कीनाश=यमराज, दृशां=दृष्टि, पंचत्व=मरण ( जाग्रत स्वप्न सुषुप्ति तुरिया से ५ वी अवस्था ।
अर्थः-- हे सति ! इस महा प्रलय के समय ब्रह्मा पांचवी अवस्था को प्राप्त हो जाता है, अर्थात् मर जाता है । हरि विरति को प्राप्त होते हैं । कीनाश ( यमराज ) का नाश हो जाता है । धनद ( कुवेर ) का निधन ( मरण ) हो जाता है, जिसको कभी तन्द्रा नहीं आती वह हजार नेत्र वाला महेन्द्र भी अपनी फैली हुई दृष्टि वाला नेत्र बन्द कर लेता है । परन्तु सदाशिव तेरा पति तो तब भी विहार ही करता रहता है ।
सं० टि० महा प्रलय में सब देवों का लय हो जाता है, केवल परंब्रह्म रहता हैं, और शक्ति भी उसमें अव्यक्त दशा में बनी रहती है ।
सौंदर्य लहरी १६१
सतियों के सतीत्व की इतनी महानता है कि उनका सौभाग्य सदा अखंड रहता है। इसलिये हे सति ! तेरा पति महा प्रलय में भी रहता है, जब कि ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र, महेश, इन्द्र, कुबेर और मृत्यु की भी मृत्यु हो जाती है। यह भगवति के सतीत्व का ही प्रभाव है कि सदाशिव तब भी बने रहते हैं। क्योंकि सदाख्य तत्व में विश्व का बीज रहता है और बीज कभी नष्ट नहीं होता। यदि विश्व का बीज नष्ट हो जाय तो प्रलय के पश्चात् फिर सृष्टि कैसे हो सकती है ? वेद कहते हैं।
यथा धाता पूर्वमकल्पयत्।
प्रकृति सब को गर्भ में लेकर, महासूति का रूप धारण कर के ब्रह्म में लीन हो जाती है। प्रत्येक बीज में दो दल होते हैं, उनको भी यदि घुण खा जाय, परन्तु दोनों के संयोग का अंकुर स्थान नष्ट न हो तो देखा जाता है कि वह बीज अंकुरित हो उठता है।
भूत ग्रामः स एवायं भूत्वा २ प्रलीयते।
रात्र्यागमेऽवशः पार्थ प्रभवत्यहरागमे ॥ (गीता ८, १९)
तीन प्रकार का पूजन
अधिकारी भेद से पूजन भी तीन प्रकार का होता है। अधम अधिकारी के लिये मूर्ति, यंत्र इत्यादि द्वारा बाह्य भावना युक्त पूजन किया जाता है, मध्यम अधिकारी के लिये अन्तर्भावना युक्त ध्यानादि अन्तर्यागों का साधन है और उत्तम अधिकार का पूजन उसकी अद्वैत ब्रह्म भावना ही है। इनको क्रमशः अपरा पूजा, पराऽपरा
१६२ सौंदर्य लहरी
पूजा और परा पूजा कहते हैं। द्वैत भाव का सर्वथा अभाव हो जाने पर ही परा पूजा संभव है द्वैतभाव बना रहते परा पूजा नहीं बन सकती, वह साधक अपरा अर्थात् बाह्य पूजा का ही अधिकारी है परन्तु अद्वैत भाव के उदय होने के पूर्व और द्वैत भाव के लय होने को अभ्यास दशा में परा और अपरा दोनों का अभ्यास युग पद् रहता है। योगी ऋतंभरा प्रज्ञा के उदय होने के पश्चात् परा पूजा का अधिकारी बनता है, क्योंकि ऋतंभरा प्रज्ञा से अविद्या जनित नाम रूपों के भेदोत्पादक संस्कार ऋत् के संस्कारों से इस प्रकार नष्ट होने लगते हैं, जैसे सूर्य के उदय से पूर्व उषः कालीन प्रकाश से धीरे २ अन्धकार में उत्पन्न होने वाली भ्रांति में दिखने वाले रूपों और नामों के संस्कार मिटने लगते हैं और सूर्य उदय होने पर रात्रि के अन्धकार से उत्पन्न भ्रांति का सर्वथा नाश हो जाता है। पूर्वगत श्लोकों में भगवती की अपरा और परापरा पूजा का वर्णन था, अगले श्लोक में परा पूजा का रूप दिखाया जाता है। ऋतंभरा प्रज्ञा का अर्थ है ऋत् अर्थात् निरपेक्ष सत्य से भरी हुई बुद्धि।
(२७)
जपो जल्पः शिल्पं सकलमपि मुद्राविरचनं
गतिः प्रादक्षिण्यभ्रमणमशनाद्याहुतिविधिः ।
प्रणामः संवेशः सुखमखिलमात्मार्पणदशा
सपर्यापर्यायस्तव भवतु यन्मे विलसितम् ॥
सौंदर्य लहरी १६३
**कठिन शब्दः—**सपर्या=पूजा, जल्प=बकवास।
**अर्थः—**बोलना मंत्रों के जप सदृश, कर्म काण्ड सब मुद्राओं की विरचना के सदृश, चलना फिरना प्रदक्षिणा के सदृश, खाना पीना आहुति के समान, सोना प्रणाम सदृश, सब सुखों के उपभोग में आत्मसमर्पण की दृष्टि, अर्थात जो भी मेरा विलास है सब तेरी पूजा पद्धति का क्रम हो।
**सं० टि०ः—**यहां ज्ञान योग का लक्षण दिखाया गया है।
स्फोटात्मक शब्दों के सार्थक एवं निरर्थक क्रम को जल्प कहते हैं, यहां तक कि वर्णमाला के अक्षरों के उच्चारण को एकाक्षरी मंत्र कहा जाता है, इसी प्रकार उनके योग से जो पद बनते हैं सब मंत्रों के तुल्य हैं, और इस न्याय से सब जल्प जप के समान है। पूजन में हाथों के अभिनयों से अनेक प्रकार की मुद्राएं दिखाई जाती हैं अर्थात् मुद्राएं एक प्रकार से हाथों की क्रियाएं मात्र हैं इसलिये विविध कर्मों के करने के लिये जो भी क्रियायें हाथ करते हैं, वे सब मुद्राओं के समान हैं। भगवती की व्यापकता सर्वत्र है, इसलिये चलते फिरते समय सर्वत्र उस विभु की प्रदक्षिणा होती रहती है। जठराग्नि भी शक्ति का ही रूप है, वह अन्तराग्नि अन्न पचा कर आत्मा को बलि पहुंचाती है। हवन की अग्नि का कार्य भी हव्य को देवता तक पहुंचाना है, इसी अभिप्राय से उसकी एक कला का नाम हव्यवाहिनी है। खाना पीना इस दृष्टि से सब आहुति देना है।
१६४ | सौंदर्य लहरी
कहा है:—
या देवी सर्व भूतेषु क्षुधा रुपण संस्थिता,
नमस्तस्यै ३ नमोनमः
अहंवैश्वानरो भूत्वा प्राणिनां देहमाश्रितः ।
प्राणापानसमायुक्तः पचाम्यन्नंचतुर्विधम् ॥
(गीता० १५, -१४)
साष्टांग प्रणाम में दोनों हाथ, दोनों पैर, छाती, ग्रीवा और मस्तक आठों अंगों से भूमि को स्पर्श करके पडा जाता है, भगवती सर्वत्र भीतर बाहर सब जगह है, इसलिये सोते लेटते शरीर का भूशायी होना साष्टांग प्रणाम के समान है । जितने सुख हैं वे सब आत्मा-नंद की लहरें हैं, उनमें चित्त लगाना उसे आनंद ब्रह्म को ही समर्पण करना मात्र है । श्रीचक्र पर पूजन करना तो एकदेशीय पूजन है, हमारी अनेक प्रकार की विविध चेष्टायें और कृत्य निरंतर विश्वतोमुखी भगवती का ही तो पूजन किया करती हैं, क्योंकि वास्तविक पूजन तो भाव से संबंध रखता है और ब्राह्मी स्थिति में रहने वाले का लक्ष्य सर्वदा ईश्वर पद में लगा ही रहता है और उसके शरीर की क्रियायें भी तद्रूप पूजनवत् ही होती रहती हैं ।
( २८ )
सुधामप्यास्वाद्य प्रतिभयजरामृत्युहरणा
विपद्यन्ते विश्वे विधिशतमखाद्या दिविषदः ।
करालं यत्क्ष्वेळं (डं) कवलितवतः कालकलना
न शम्भोस्तन्मूलं जननि तव ताटङ्कमहिमा ॥
सौंदर्य लहरी १६५
कठिन शब्द:— दिविषद=देवता; ष्वेल, ष्वेड=विष; कबल=ग्रास, ताटंक=कर्ण फूल ।
अर्थ:— ब्रह्मा और शतमख अर्थात् इन्द्रादि देवगण जरामृत्यु का हरण करने वाली सुधा को भी पीकर, इस विश्व में काल के शिकार होते हैं और कराल हलाहल विष का ग्रास करने वाले शंभु पर काल की कलना नहीं चलती, इसका कारण हे जननि ! तेरे कर्णफूलों की महिमा है ।
सं० टि०— ताटंकों के कहने से भगवती के कानों में पहिने जाने वाले आभूषणों से इंगित भगवती के अखण्ड सौभाग्य का अभिप्राय है । विधवा स्त्रियां उनको उतार देती हैं । शंकर पर हला-हल विष का असर नहीं हुआ, इसका कारण भगवती का अनादि अनन्त अखंड सुहाग है । यह है भगवती के सत्वि का महात्म्य । वह नित्य है, उसका सुहाग भी नित्य है, इसलिये शंकर हलाहल को पीकर भी अमर हैं । देवता अमृत पीकर भी मर जाते हैं । ताटंक अर्थात् कर्णफूल सुहाग के चिन्ह माने जाते हैं ।
[ २९ ]
किरीटं वैरिञ्च्यं परिहर पुरः कैटभभिदः
कठोरे कोटीरे स्खलसि जहि जम्भारिमुकुटम् ।
प्रणम्रेष्वेतेषु प्रसभमुपयात्तस्य भवनं
भवस्याभ्युत्थाने तव परिजनोक्तिर्विजयते ॥
| १६६ | सौंदर्य लहरी |
|---|
कठिन शब्दः— जहि= (ओहाक् त्यागे) त्यागें, बचें ।
अर्थः— शंकर को अकस्मात् अपने भवन में आते देख खडी होकर स्वागतार्थ आगे बढने पर तेरी परिचारिकाओं की इन उक्तियों की जय है कि ‘सामने ब्रह्मा के मुकुट से बचें,’ ‘कैटभ के मारने वाले विष्णु के कठोर मुकुट से ठोकर लगेगी,’ ‘जम्भारि इन्द्र के मुकुट से बचकर चलें ।’
सं०टि० भाव यह है कि सब देव भगवती को सदा साष्टांग प्रणाम किया करते हैं।
**व्याख्या—**अभिप्राय यह है कि एक दिन जब भगवती को इन्द्र ब्रह्मा और विष्णु प्रणाम कर रहे थे, तब अकस्मात् शंकर आगये, पति का स्वागत करने जब भगवती उठीं, तो उनकी परिचारिकायें कहने लगीं कि ब्रह्मा इन्द्र और विष्णु के मुकुटों से ठोकर न लगे, इसलिये उन से बचकर चलिये ।
विष्णु भगवान को मधुसूदन और कैटभारि भी कहते हैं क्योंकि
कैटभ भिद् — मधु और कैटभ दो राक्षस उनके कान के मैल से उत्पन्न हो गये थे । वे जब ब्रह्माजी को खाने लपके ब्रह्माजी ने भगवान को शेष शय्या पर सोते देखकर भगवती की प्रार्थना की । प्रार्थना से प्रसन्न होकर नारायण के नेत्रों में निवास करने वाली महामाया ने भगवानको जगा दिया, तब भगवान ने दोनों राक्षसों का बध किया, और नाभि से उत्पन्न हुए कमल पर बैठे ब्रह्माजी को भय से मुक्त किया । उपरोक्त आख्यायिका में नारायण आध्यात्म भाव है
सौंदर्य लहरी १६७
और शेष भगवान विराट की कुण्डलिनी वत् आधार शक्ति। नारायण को सुलाने वाली निद्रा देवी महासुप्ति स्वरूपा बीजशक्ति है। पद्म जो नाभि से निकलता है वह स्पन्दस्वरूपा रजोगुण की विमर्ष शक्ति है, और ब्रह्मदेव स्वयं शब्दब्रह्म स्वरूप प्रणव है। ब्रह्मदेव को विराट के प्राण और बुद्धि समझना चाहिये। प्रणव का प्रथम स्वरूप ध्वन्यात्मक होता है फिर शब्दों का रूप धारण कर के वेदों के रूप में व्यक्त होने लगता है। वेदों के शब्दों से फिर उनके वाच्य अर्थ स्वरूप रूपात्मिका सृष्टि का प्रसार होने लगता है। शब्द से विराट ब्रह्माण्ड का श्रोत्र, श्रोत्र से आकाश, और आकाश से स्थूल शब्दों का संबंध है। विराट् भगवान के कानों से आकाश की उत्पत्ति कही गई है, कानों का मैल शब्दब्रह्म रूपी ब्रह्मदेव को खाने के लिये उद्यत नाद का आवरण है, जो निद्रा के कारण जम गया है, और जिससे मधु और कैटभ दो राक्षसों की उत्पत्ति बताई जाती है। आलस्य प्रमादादि की मादकता को मधु कह सकते हैं, और ज्ञान के ऊपर आवरण डालने वाले भ्रांति विक्षेपादि को कैटभ कह सकते हैं। कैटभ का अर्थ कीटवत् आभा वाला किया जा सकता है। कान के मैल को भी कीट कह सकते हैं, कीट का अर्थ कीड़ा भी होता है। अर्थात् कैटभ वह प्रकाश है जो मलावृत्त होने के कारण भ्रांति उत्पन्न करता है, अथवा उसका प्रकाश कीटाणु सदृश है। ये दोनों ज्ञान के महानशत्रु हैं। भगवान जागकर अर्थात् अध्यात्म जागृति होने पर दोनों का नाश होता है। दुर्गा सप्तशति में इस समय ब्रह्मदेव से की गई भगवती की प्रार्थना पढने योग्य है, जो विषयान्तर भय से यहां नहीं दी जाती।
१६८ | सौंदर्य लहरी
शक्ति के जागते ही शंकर से मिलने की आतुरता में सहस्रार पर चढते समय नीचे के चक्रों पर प्रणाम करते हुए ब्रह्मा विष्णु और इन्द्र के मुकुटों से उसको ठोकर लगने की आशंका सूचक परिचारिकाओं की उपरोक्त उक्तियां स्वाभाविक ही हैं। मूलाधार में ब्रह्मा का स्थान है और तत् सम्बन्धी पृथ्वी तत्व का स्वामी इन्द्र है, स्वाधिष्ठान में विष्णु का स्थान है। ये दोनों चक्र अन्धकारमय माने जाते हैं देखें श्लोक ३२, ३३ की व्याख्या में 'षोडशी विज्ञान' का विषय पृष्ठ १८३। अन्धेरे में ठोकर लगने की सम्भावना रहती है। अर्थात् साधक की शक्ति उन्नेय पथ पर इस मण्डल में रुक कर ठिठकनी नहीं चाहिये । श्लोक ९ में बताये गये चक्रों के वेधक्रम और ४१ वें श्लोकोक्त समयाचार की व्याख्या भी इस सम्बन्ध में ध्यान में रखने योग्य है। कुण्डलिनी शक्ति के जागृत होने पर शिवभाव का प्रादुर्भाव होना साधकों के अनुभव की बात है। परिचारिकाओं का विभिन्न चक्रों की योगिनीओं से अभिप्राय हो सकता है।
ब्रह्म भाव
( ३० )
स्वदेहोद्भूताभिर्घृणिभिरणिमाऽऽद्याभिरभितो
निषेव्ये नित्ये त्वामहमिति सदा भावयति यः ।
किमाश्चर्यं तस्य त्रिनयनसमृद्धिं तृणयतो
महासंवर्ताग्निर्विरचयति नीराजनविधिम् ॥
कठिन शब्दः—घृणि=किरण, संवर्ताग्नि=प्रलयाग्नि, नीराजन=आरती
सौंदर्य लहरी १६९
अर्थ:— हे सेवा करने के योग्य वरेण्ये, नित्ये ! अपने देह से निकलने वाली अणिमादि सिद्धियों रूपी किरणों से घिरा हुआ तेरा भक्त जो 'त्वां अहम्' अर्थात् तुझको अपना ही रूप मानकर सदा भावना करता है, त्रिनयन की समृद्धि को भी तृणवत् तुच्छ समझने वाले उस साधक की संवर्ताग्नि आरती उतारता है, इसमें क्या आश्चर्य है ?
सं० टि० ब्रह्मविद् ब्रह्मैव भवति । ब्रह्म को जानने वाला ब्रह्म ही हो जाता है, वह प्रलय में भी क्षोभ नहीं पाता, मानो संवर्ताग्नि का जलना उसकी आरती उतारने के सदृश है ।
जिस योगी ने सारूप्य मुक्ति प्राप्त करली है, और भगवती में स्वभाव से रहने वाली अणिमादि सिद्धियों युक्त ब्रह्म तेज की किरणें जिसके शरीरसे फूट २ कर निकलने लगी हैं, उस योगी को अहम् ब्रह्मास्मि भाव के उदय होने की चरम दशा में तीसरा दिव्य ज्ञाननेत्र खुल जाने से जो समृद्धि प्राप्त होती है, उसको भी वह सायुज्य मुक्ति के सामने तुच्छ समझने लगता है । देखें योग दर्शन सूत्र (३,५०) 'तद्वैराग्यादपि दोष बीज क्षये कैवल्यम्'। अर्थात् सर्वज्ञता और सर्व शक्तिमत्ता से भी वैराग्य होने से सब दोषों के बीज रूपी वासना के क्षय होने पर कैवल्य पद की प्राप्ति होती है ।
'नित्ये' पद से संबोधन करने का अभिप्राय यह है कि योगी सर्वाशा परिपूरक षोडशार चक्रस्थ कामाकर्षिणी आदि १६ नित्या कलाओं को जीत कर नित्य मोक्ष पद की प्राप्ति की इच्छा रखता
१३० | सौंदर्य लहरी
है क्यों कि भगवती की आराधना का फल महावाक्यात्मक ब्रह्मात्मैक्य अपरोक्षानुभूति का उदय होनाही है ।
सर्वकर्माखिलं पार्थ ज्ञाने परि समाप्यते । (गीता)
६४ तंत्रों से भगवती का तंत्र स्वतंत्र है
[ ३१ ]
चतुः षष्ट्यातन्त्रैः सकलमति(भि)संधाय भुवनं
स्थितस्तत्तत्सिद्धिप्रसवपरतन्त्रैः पशुपतिः ।
पुनस्त्वन्निर्बन्धादखिलपुरुषार्थैकघटना—
स्वतन्त्रं ते तन्त्रं क्षितितलमवातीतरदिदम् ॥
अर्थः— पशुपति शंकर ने ६४ तंत्रों से सारे भुवन को भरकर, जो अपनी २ उन सिद्धियों के देने वाले हैं जो प्रत्येक का अपना विषय है, फिर तत्पश्चात् तेरे आग्रह से सब पुरुषार्थों की सिद्धि देने वाले स्वतंत्र तेरे तंत्र को भूतल पर उतारा ।
सं० टि० भगवती का तंत्र अर्थात् श्री विद्या का तंत्र स्वतंत्र है और सब तंत्र गौण हैं । भगवती के तंत्र से कुण्डलिनी शक्ति को जगाकर सहस्रार में ले जाया जाता है, परन्तु अन्य सब तंत्र धर्म, अर्थ, और काम की ही सिद्धि दे सकते हैं । भगवती का तंत्र चारों पदार्थ देता है ।
सौंदर्य लहरी १७१
तंत्र
सनातन धर्म में उपासना की पद्धति वैदिक, तांत्रिक और पौराणिक तीन प्रकार की है। तथापि द्विजों के लिये मिश्रित पद्धति काम में लाई जाती है, जो द्विज नहीं हैं उनको वेदों का अधिकार नहीं दिया गया है, वे तांत्रिक और पौराणिक उपासनाओं में ही दीक्षित किये जाते हैं। तांत्रिक उपासना के दो भेद हो गए हैं-- समयाचार और कौलाचार, जिनको दक्षिण और वाम मार्ग भी कहते हैं। ब्राह्मणों के लिये कौलाचार निषिद्ध है, क्योंकि उसमें पंचमकार अर्थात् मांस, मदिरा, मत्स्य, मैथुन और मुद्रा का प्रयोग किया जाता है। वामाचार के कारण ही साधारण जनता की दृष्टि में सारी तांत्रिक उपासना बदनाम हो रही है। यद्यपि पंचमकारों का आध्यात्मिक अर्थ भी किया जाता है, जैसे मदिरा से सोमपान, मैथुन से शिवशक्ति का सहस्रार में योग, इत्यादि; और कुलार्णव तंत्र में स्पष्टतया उनका निषेध कराने के लिये साधकों को चेतावनी दी गयी है कि इनका प्रयोग करने वाला मनुष्य नर्कगामी होता है। परन्तु तो भी यह निर्विवाद मानना पड़ता है कि सब साधक आध्यात्मिक दृष्टि वाले नहीं होते। प्रायः अधिक मनुष्यों का लक्ष्य सांसारिक भोगों की उपलब्धि तक ही सीमित रहता है। उक्त ६४ तंत्रों में ऐसी ही सिद्धियां प्राप्त करने के साधन हैं, जो सच्चे जिज्ञासु को पथभ्रष्ट कर सकते हैं। श्री अरविन्दजी इस विषय पर कल्याण के ‘शक्ति अंक’ में पृष्ठ ३२ पर प्रकाशित एक लेख में लिखते हैं कि “विशेषकर तंत्र के वाम मार्ग में ऐसी २ बातें आ गई हैं, जिनसे न केवल अच्छे बुरे का, पापपुण्य का कोई विचार न रहा प्रत्युत पाप पुण्यादि द्वंद्वों के स्थान में स्वभाव नियत सद्धर्म की स्थापना होने के बजाय
| १७२ | सौन्दर्य लहरी |
|---|
अनियंत्रित कामाचार, असंयत सामाजिक व्यभिचार दुराचार का मानो एक पंथ ही बन गया--तथापि मूलतः तंत्र एक बडी चीज थी, बडी बलवती योग पद्धति थी।........इसके दक्षिण और वाम दोनों ही मार्ग एक बडी गंभीर अनुभूति के फल थे......एक है ज्ञान का मार्ग और दूसरा आनन्द का मार्ग।”
एक मत यह भी है कि कौलाचार अथवा वाम मार्ग बहिर्पूजा का साधन है और समयाचार अथवा दक्षिण मार्ग भावना प्रधान धारणा ध्यान समाधि युक्त अन्तर्याग रूपी योग साधन और मनन निदिध्यासन पूर्वक ब्रह्म भावना का साधन है। बहिर्पूजा कर्म प्रधान होती है, और अन्तर्पूजा भावना प्रधान। इसलिये निकृष्ट श्रेणि के अधिकारियों को बहिर्पूजा में दीक्षित किया जाता है और उत्तम अधिकारियों को अन्तर्पूजा में। परन्तु मध्यम श्रेणि के साधकों को दोनों का आश्रय लेना पडता है, वे क्रमशः जैसे २ उनकी अन्तर्गति दृढ होती जाती है शनैः २ कर्म काण्ड से हटते जाते हैं।
इस श्लोक में ६४ तंत्रों का उल्लेख है, परन्तु भगवती ने देखा कि उनसे श्रेय की प्राप्ति नहीं हो सकती, इसलिये उन्होंने शंकर से श्रेय की प्राप्ति का साधन बताने का अनुरोध किया, तब शंकर ने समयाचार का साधन कहा, जो पूर्वोक्त ६४ तंत्रों से पृथक है। वह भगवती के आग्रह पर श्रेय की जिज्ञासा रखने वालों के कल्याणार्थ कहे जाने के कारण, शंकराचार्य भगवत्पाद ने उसको भगवती का अपना स्वतंत्र तंत्र कहकर संकेत किया है, अर्थात् ‘तेरा तंत्र’ कहा है। शंकर भगवत्पाद उसे लोक हितार्थ सौन्दर्य लहरी में प्रकाशित करते हैं। यह तंत्र सब तंत्रों से स्वतंत्र है।
सौंदर्य लहरी १७३
अन्य ६४ तंत्र अनेक सिद्धियों के विषय हैं, परन्तु यह तंत्र श्रेयस् का देने वाला है, और मोक्ष के साथ धर्म अर्थ काम की भी सिद्धि देने के कारण अन्य सब तंत्रों की अपेक्षा नही रखता । इस तंत्र में श्री विद्या का रहस्य बताया गया है, जो स्वयं महा त्रिपुर सुन्दरी का स्वरूप है । यह बात अगले दो श्लोकों से स्पष्ट हो जाती है ।
श्री विद्या को चन्द्रकला विद्या भी कहते हैं, क्योंकि चन्द्रमा की १६ कलाओं के अनुरूप षोडशी में भी १६ अक्षर हैं, और १६ नित्या कला हैं। इसको, ब्रह्म विद्या ही जानना चाहिये । इस विषय पर चन्द्रकला, ज्योतिष्मती, कला निधि, कुलार्णव, कुलेश्वरी, भुवनेश्वरी, वार्हस्पत्य, और दुर्वासा मत मुख्य ग्रंथ हैं । इसी प्रकार समयाचार पर वशिष्ट, सनक, सनन्दन, सनत्कुमार और शुकदेवजी विरचित शुभागम पंचक भी हैं ।
६४ तंत्रों के नाम
६४ तंत्रों के नाम ये हैं—(१) महामाया शंवर नाम का मोहन तंत्र, (२) योगिनीजाल शंबर, (३) तत्व शंबर, तत्वों में संकरण करने की विद्या, (४) सिद्ध भैरव, (५) वटुक भैरव, (६) कंकाल-भैरव, (७) काल भैरव, (८) कालाग्नि भैरव, (९) योगिनी भैरव, (१०) महा भैरव, (११) शक्ति भैरव, उक्त ८ भैरव तंत्र कापालिकों के तंत्र हैं । इनमें अनेक सिद्धियों का वर्णन है जैसा भूतल के नीचे धन देखना इत्यादि । (१२) ब्राह्मी, (१३) माहेश्वरी, (१४) कौमारी, (१५) वैष्णवी, (१६) वाराही, (१७) माहेन्द्री, (१८) चामुण्डा, (१९) शिवदूती, इन ८ तंत्रों को बहुरूपाष्टक कहते हैं;
१७४ | सौंदर्य लहरी
इनमें उक्त शक्तियों की उपासना है। (२०) ब्रह्म यामल, (२१) विष्णु यामल, (२२) रुद्र यामल, (२३) लक्ष्मी यामल, (२४) उमा यामल, (२५) स्कन्द यामल, (२६) गणेश यामल, (२७) जयद्रथ यामल, ये आठ काम सिद्ध यामल तंत्र हैं। (२८) चंद्र-ज्ञान (२९) मालिनी विद्या-समुद्रों को पार करने की विद्या, (३०) महासंमोहन, (३१) वामजुष्ठ, (३२) महादेव, (३३) वातुल, (३४) वातुलोत्तर, (३५) कामिक, (३६) हृद्भेद तंत्र, वामाचार द्वारा षड्चक्रवेध, (३७) तन्त्र भेद, (३८) गुह्य तंत्र, (३९) कला-वाद, (४०) कलासार, (४१) कुंडिका मंत, (४२) मतोत्तर, पारद विज्ञान का तंत्र, (४३) वीणाख्य-यक्षिणी का तंत्र, (४४) त्र्रोतल, जादू तावीज इत्यादिका तंत्र, (४५) त्र्रोतलोत्तर-६४ हजार यक्षिणियों को आवाहन करने की विद्या । (४६) पंचामृत-आयुदीर्घ करने का विज्ञान, (४७) रूपभेद, (४८) भूतोड्डामर (४९) कुलसार, (५०) कुलोड्डीश, (५१) कुलचूडामणि, इन सब में मारण उच्चाटन प्रयोग हैं। (५२) सर्वज्ञानोत्तर, (५३) महा कालीमत, (५४) अरूणेश, (५५) मोदिनी ईशा, (५६) विकुण्ठेश्वर-ये ५ तंत्र दिगंवरों के हैं। (५७) पूर्व आम्नाय, (५८) पश्चिम आम्नाय, (५९) दक्षिण आम्नाय, (६०) उत्तर आम्नाय, (६१) निरुत्तर आम्नाय, (६२) विमल, (६३) विमलोत्तर, और (६४) देवीमत, ये क्षपणकों के तंत्र हैं। यह नामावली वामकेश्वर तंत्र में है। भास्करराय के मतानुसार ४ से ११ तक भैरवाष्टक को एक ही तंत्र माना गया है, और (३१, ३२) वामजुष्ठ और महादेव दोनों को एक तंत्र माना गया है इसलिये नीचे दिये हुए आठ और तंत्रों सहित ६४ की संख्या पूरी की जाती है। उनके नाम ये हैं (१) महालक्ष्मी मत, (२)
सौंदर्य लहरी १७५
सिद्ध योगेश्वरी मत (३) कुरुपिका मत, (४) देवरूपिका मत, (५) सर्ववीर मत, (६) विमला मत, (७) ज्ञानार्णव और (८) वीरावलि ।
हादि और कादि विद्याओं के रूप
[ ३२ ]
शिवः शक्तिः कामः क्षितिरथ रविः शीतकिरणः
स्मरो हंसः शक्रस्तदनु च परामारहरयः ।
अमी हृल्लेखाभिस्तिसृभिरवसानेषु घटिता
भजन्ते वर्णास्ते तव जननि नामावयवताम् ॥
[ ३३ ]
स्मरं योनिं लक्ष्मीं त्रितयमिदमादौ तव मनो-
र्निधायैके नित्ये निरवधिमहाभोगरसिकाः ।
(जपंति) भजंति त्वां चिन्तामणिगुणनिबद्धाक्षव(र)लयाः
शिवाऽग्नौ जुह्वन्तः सुरभिघृतधाराऽऽहुतिशतैः ॥
अर्थ— हे जननि ! शिव, शक्ति, काम, क्षिति और फिर रवि, शीतकिरण (चन्द्र), स्मर (काम), हंस, शक्र, इसके पीछे परा (शक्ति), मार (काम), हरि, इन तीनों के अन्त में ३ हृल्लेखा जोडकर तेरे नाम के अवयव स्वरूप अक्षरों का साधक जन भजन करते हैं । (३२)