BharatKosha
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Devanagarihipublished2,136 pages

अद्याका गायत्री को शाप देना

Page 166Permalink

( ३८ )

अनुरागसागर

उनसे और सुनैँ जो ज्ञाना । करिसो भक्ति कहाँ परमाना॥ और देवको अंश लखैहैं । औरन निन्द काल मुख जेहै॥ देवन पूजा बहु विधि लैहैं । दछिना कारण गला कटै हैं॥ जा कहा शिष्य करै पुनि जाई । परमारथ तिहि नहिं लखायी॥ परमारथके निकट न जेहैं । स्वारथ अर्थ सबै समुझैहैं॥ आप स्वारथी ज्ञान सुनैहैं । आपनि पूजा जगत दृढ़ै हैं॥ आप ऊंच औरहि कहै छोटा । ब्रह्मा तोर सखा होइ खोटा ॥

कबीर वचन धर्मदासप्रति

जब माता अस कीन्ह प्रहारा । ब्रह्मा मूर्छित महीकर धारा ॥

अद्याकागायत्रीको शाप देना

गायत्री जान्यो तेहि वारा । हुए है तोर पंच भरतारा ॥ गायत्री तोर होई वृषभ भर्तारि । सांत पांच और बहुत पसारि॥ धर औतार अखज तुम खायी । कहा जानियह दीन्ही सारखी॥ निजस्वारथ तुम मिथ्या भारी । कहा जानियह दीन्ही सारखी॥ मानि शाप गायत्री लीन्ही । सावित्रिहि तबचितवन कीन्ही॥

अद्याका सावित्री को शाप देना

पुढुपावति निजमान धरायेहु । मिथ्या कहनिजजन्मनशायेहु॥ सुनहुपुष्पावतितुम्हरोविश्वासा । नहिं पूजिहैं तुम्हसे कछु आशा॥ होय कुगंध ठौर तव बासा । भुगतहु नरक कामगहि आशा॥ जो तोहि सींच लगावे जानी । ताकर होय वंशकी हानी ॥ अब तुम जाय धरौ औतारा । कयोडा केतकी नाम तुम्हारा॥

कबीर वचन धर्मदासप्रति छन्द

भये शापवश तीनों विकलमति, हीनछीन कुकर्मते॥ यह काल कलाप्रचंडकामिनि, डस्यो सब कहैं चर्मते ॥

शाप देने पर अद्याका पश्चात्ताप और निरंजनके डरसे डरना और शाप पाना, निडर होना

Page 167Permalink

अवुरागसागर

( ३९ )

ब्रह्मादि शिवसनकादिनारदको उन बचि भागहो ॥ सुनुधरमनिविरलाबच शब्द सतसो लागि हो ॥२८॥ सो-० सत्य शब्द परताप, कालकला व्यापै नहीं ॥ निकट न आवै पाप, मनवच कर्म जो पदगहे ॥२९॥

शाप देदेने पर अधाका पश्चाताप और निरंजनके डरसे डरना । छन्द

शाप तीनोंको दैलियो मन माहीं तब पछतावई ॥ कस करहि मोहि निरंजनापल छमा मोहि नआवई ॥

निरंजनका अधाको शाप देना

आकाशबानी तबै भयी यहू काह कीन भवानिया ॥ उत्पत्तिकारणतोहिपठाई कहा चरित यह ठानिया ॥ सो-० नीचहि ऊच सिताय, बदल मोहि सोपावई ॥ द्वापर युग जब आय तुमहिं पञ्च भर्तार हो ॥३०॥

अधाका निडर होना । कबीर वचन धर्मदासप्रति

शाप ओयल जब सुनेउ भवानी । मनसन गुने कहा नहि बानी ॥ ओयल प्रभाव शाप हम पाया । अब कहा करब निरंजनराया ॥ तोरे वस परी हम आई । जस चाहौ तस करौ मितार्ई ॥

विष्णुका गौरसे श्याम होने का कारण अधावचन विष्णुप्रति

पुनि कहि माता विष्णु दुलारा । सुनहु पुत्र इकवचन हमारा ॥ सत्य सत्य तुम कहौ बुझाई । पितुपद परसन जब गै भाई ॥ प्रथमहु तो तुम गौर शरीरा । कारण कौन श्याम भये धीरा ॥

विष्णुवचन अधा प्रति

आज्ञा पाय हम तत्काला । पितुपद परसन चले पताला ॥ अक्षत पुहुप लीन्ह करमाहां । चले पताल पंथ मग जाहां ॥ पहुँचि शेष नाग पहुँ गयऊ । विषके तेज हम अलसयऊ ॥

अद्याका विष्णुकी ज्योतिका दर्शन करना

Page 168Permalink

( ४० )

अनुरागसागर

भयो श्याम विषतेज समावा । भइ अवाज अस वचन सुनावा ॥ अहो विष्णु माता पहुँ जाई । वचन सत्य कहियो समुझाई ॥ सतयुग त्रेता जैसे जबही । द्वापर है चौथा पद तबही ॥ तब तुम होहु कृष्ण अवतारा । लैहौ ओयलसो कही विचारा ॥ नाथ हु नाग कलिन्दी जाई । अब तुम जाहु विलंब न लाई ॥ ऊंच होइके नीच सतावे । ताकर ओयल मोहिसो पावे ॥ जो जिव देई पीर पुनि काहू । हम पुनि ओयल दिखावे ताहू ॥ पहुँचे हम तब ही तुव पास । कीन्हैउ सत्य बचन परकाशा ॥ भेटउ नाहि मोहि पद ताता । विषज्वाला साँवल भो गाता ॥ व्याकुल भयो तवै फिर आयो । पितु पद दर्शन मैं नहि पायो ॥

अवाका विष्णुको ज्योतिका दर्शन कराना

इतना सुनि हर्षित भइ माई । लीन्ह विष्णु कहैं गोद उठाई ॥ पुनि अस कहेउ आदि भवानी । अब सुनहु पुत्रप्रियममबानी ॥ देख पुत्र तोहि पिता भिटावों । तोरे मन कर धोख मिटावों ॥ प्रथमहि ज्ञान दृष्टिसों देखो । मोर वचन निजहृदय परेखो ॥ मनस्वरूप करता कहैं जानो । मनते दूजा और न मानो ॥ स्वर्ग पताल दौर मन केरा । मन अस्थिर मन अहै अनेरा ॥ क्षणमहैं कला अनन्त दिखावे । मनकहैं देख कोइ नहि पावे ॥ निराकार मनहीको कहिये । मनकी आशा दिवस निशि रहिये ॥ देखहु पलटि शून्यमह जोती । जहवां झिलमिलझालर होती ॥ फेरहु श्वास गगन कह धायो । मार्ग अकाशहि ध्यान लगायो ॥ जैसे माता कहि समुझावा । तैसे विष्णु ध्यान मन लावा ॥

छन्द

पेठि गुंफा ध्यान कीन्हो श्वास संयम लायके ॥ पवन धूँका दियो जबते गगन गरज्यो आयके ॥

ज्योतिदर्शन रहस्य

Page 169Permalink

अवुरागसागर

( ४१ )

बाजासुनततबमगनभापुनिकीन्हमनकसख्यालहो ॥ शून्यस्वेतपीतसब्जलालदियायरंगजगालहो ॥३०॥ सो०-ताहपीछे धर्मदास, मनपनि आपदिखायल ॥ कीन्ह ज्योति परकास, देखि विष्णु हरित भये३०॥ मातहि नायो शीश, बहु अधीन पुनि विष्णुभा ॥ मैं देखा जगदीश, हे जननी परसाद तुव ॥ ३१ ॥

धर्मदास वचन

धर्मदास गहि टेके पाया । हे साहिबइकसंशय आया ॥ कन्या मनको ध्यान बतावा । सो यह सकल जीव भरमावा॥

सदगुरु वचन

धर्मदास यह काल स्वभाऊ । पुरुष भेद विष्णु नहीं पाऊ ॥ कामिनिकी यह देखहु बाजी । अमृतगोय दियो विष साजी ॥ जात काल दूजा जनिजानहु । निरखि धर्म सत्यहिं पुरआनहु ॥ प्रगट सु तोहि कहो ससुझाई । धर्मदास परखहु चितलाई ॥ जब परगट तस गुप्त सुभाऊ । जोरह हृदय सो बाहर आऊ ॥ जब दीपक बारे नर लोई । देखहु ज्योति सुभाव विलोई ॥ देखत ज्योति पतंग हुलासा । प्रीति जान आवै तिहिपासा ॥ परसत होवे भसम पतंगा । अनजाने जरि परहि मतंगा ॥ ज्योतिस्वरूपकाल अस आही । कठिनकाल यह छांडत नाही ॥ कोटि विष्णु औतारहि खाया । ब्रह्मा रुद्रहि खाय नचाया ॥ कौन विपति जीवनकी कहऊँ । परखि वचन निज सहजहि रहऊँ ॥ लाख जीव वह नित्यहि खाई । असविकरालसोकालकसाई ॥

धर्मदास वचन

धर्मदास कह सुनहुँ गुसाई । मोरे चित संशय असआई ॥ अष्टंगीहि पुरुष उत्पानी । जिहिविधि उपजी सो मैं जानी ॥

मायाका विष्णुको सर्व प्रथम बनाना

Page 170Permalink

( ४२ )

अनुरागसागर

पुनि वहि मास लीन्ह धमराई । पुरुष प्रताप सु बाहर आई ॥ सो अछंगीहि असछल कीन्ह । गोइसि पुरुष प्रगटयम कीन्ह ॥ पुरुष भेद नहि सुनन बतावा । कालनिरञ्जन ध्यान करावा ॥ यह कस चरित कीन्ह अछंगी । ताजा पुरुष भइकाल किसंगी ॥

सद्गुरु वचन

धर्म सुनहु जन नारि सुभाऊ । अब तुहि प्रगटवरणिसमझाऊ ॥ होय पुत्री जेहि घर माहीं । अनेक जतन परितोषै ताहीं ॥ वन्न भक्ष सुख सेज निवासा । घरबाहर सब तिहि विश्वासा ॥ यज्ञ कराय देय पितु माता । बिदाकीन्हहितप्रीतिसों ताता ॥ गयी सुता जब स्वामी गेहा । रात्या तासु संग गुण नेहा ॥ माता पिता सबै बिसरावा । धर्मदास अस नारि स्वभावा ॥ ताते अद्या भई बिगानी । काल अंग है रही भवानी ॥ ताते पुरुष प्रगटने लायी । कालरूप विष्णुहि दिखलायी ॥

धर्मदासवचन कबीर प्रति

हे साहब यह जान्यो भेदा । अब आगेका करहु उछेदा ॥

कबीर वचन धर्मदास प्रति

पुनि माता कहि विष्णु दुलारा । मरद्यो मान जेठ निजबारा ॥ अहो विष्णु तुम लेहु अशीशा । सब देवनमें तुमहीं ईशा ॥ जो इच्छा तुम चितमें धरिहौं । सो तब तोर काज मैं करिहौं ॥

मायाका विष्णुको सर्वप्रधान बनाना

प्रथम पुत्रब्रह्म दुरि गयऊ । अकरमझूठिताहि प्रिय भयऊ ॥ देवन श्रेष्ठ तुमहि कहैं मातहि । तुम्हारी पूजा सब कोई ठानहि ॥

कबीरवचन धर्मदासप्रति

कृपा वचन अस माते भाखा । सबते श्रेष्ठ विणुकह राखा ॥ माता गयी रुद्रके पास । देख रुद्र अति भये हुलासा ॥

अद्याका महेशको वरदान देना

Page 171Permalink

अनुरागसागर

( ४३ )

अद्याका महेशकी बरदान देना

पुनि लहुरा कहैं पूछे माता । तुम शिव कहो हृदयकी वाता ॥ माँगहु जो तुम्हरे चित भावे । सो तोहि देख माता फुरमावे ॥ दोउ पुत्रन कहैं मात हदावा । माँग महेश जो मनभावा ॥

महेशवचन

जोरि पानि शिवकहबे लीन्हा । देहु जननि जो आज्ञा कीन्हा ॥ कबहिं न विनसे मेरी देही । हे माता मागों वर एही ॥ हे जननी यह कीजै दया । कबहु न विनशै मेरी काया ॥

अद्यावचन

कह अछंगी अस नहीं होई । दूसरा अमर भयो नहिंकोई ॥ करहु योग तप पवन सनेहा । रहै चार युग तुम्हरी देहा ॥ जौलौं पृथ्वी अकाश सनेही । कबहु न विनशै तुम्हरी देही ॥

धर्मदासवचन

धर्मदास विनती चित लाई । ज्ञानि मोहि कहो समुझाई ॥ यह तो सकल भेद हम पायी । अब ब्रह्माको कहो उथायी ॥ अद्या शाप ताहि कहैं दीन्हा । तेहि पीछे ब्रह्मा कस कीन्हा ॥

कबीर वचन

विष्णु महेश जबै वर पाये । भये आनन्द अतिहि हरषाये ॥ दोनो जने हरष मन कीन्हा । ब्रह्मा भयो मान मद हीना ॥ धर्मदास मैं सब कुछ जानों । भिन्न भिन्न कर प्रगट बखानों ॥

शाप पानेके कारण दुःखित हो ब्रह्मा विष्णुके पास जाकर

अपना दुःख कहना और विष्णुका उसे आश्वासन देना

ब्रह्मा मनमें भयो उदासा । तब चलि गयो विष्णुके पास ॥

ब्रह्मावचन विष्णुप्रति

जाय विष्णुसे बिन्ती ठाना । तुम हो बंधु देव परधाना ॥ तुम पर माता भई दयाला । शाप विवश तुम भये बिहाला ॥

Page 172Permalink

( ४४ )

अनुरागसागर

निज करनी बल पायेहो भाई । किहि विधि दोष लगाऊँ माई ॥ अब अस जतन करोहो भ्राता । चले परिवारे वचन रहै माता ॥

विष्णुवचन

कहे विष्णु छोड़ो मन भंगा । मैं करिहौं सेवकाई संगा ॥ तुम जेठे हम लहुरे भाई । चित संशय सब देहु बहाई ॥ जो कोइ होवे भक्त हमारा । सो सेवै तुम्हारो परिवारा ॥

छन्द

जगमाहि एस दिढाई हौं फलपुन्य आशा जोयहो ॥ यज्ञ धर्म रु करे पूजा द्विज बिना नहिं होय हो ॥ जो करे सेवा द्विजनकी तेहि महापुण्य प्रभावहो ॥ सो जीवमोकहै अधिकप्यारेराखिहौं निज ठाँवहो ॥ ३१

कबीरवचन धर्मदासप्रति

सो ०-ब्रह्मा भये अनंद, जबहि विष्णु असमापेऊ ॥ मेटेउ चितकर दंड, सखा मोर सब सुखीभी ॥ ३२ ॥

कालप्रपंच

देखहु धर्मनि काल पसारा । इन ठग ठग्यो सकल संसारा ॥ आशा दै जीवन बिलपावै । जन्म जन्म पुनि ताहि सतावै ॥ बलि हरिचंद बेतु बइरोचन । कुंती सुत औरौ महिसोचन ॥ ये सब त्यागी दानि नरेशा । इन कहैं ले राखे केहि देशा ॥ जस गंजत इन सबकी कीन्ह। सो जग जानेकाल अधीना ॥ जानत है जग होय न शुद्धी । कालअमरबलसबकी हरबुद्धी ॥ मन तरंगमें जीव भुलाना । निजघर उलटिनचीन्ह अजाना ॥

धर्मदास वचन

धर्मदास कह सुनो गुसाई । तबकी कथा मोहि समुझाई ॥ तुम प्रसाद जमको छल चीन्हा । निश्चय तुम्हरे पदचित दीन्ह ॥

गायत्रीका अद्याको शाप देना

Page 173Permalink

अनुरागसागर

( ४६ )

भव बूझत तुमसी गहि राखा । शब्द सुधारस मोसन भाखा ॥ अब वह कथा कहो समुझाई । शाप अंत किया कौन उपाई ॥

कबीरवचन धर्मदासप्रति गायत्रीके अक्षाको शाप देनेका वृत्तान्त

धर्मनि तुम सन कहो बखानी । भाषो ज्ञान अगमकी बानी ॥ मातु शाप गायत्री लीन्हा । उलटि शाप पुनिमातहिंदीन्हा हम जो पांच पुरुषकी जोई । पांचोंकी तुम माता होई ॥ बिना पुरुषकी तू जिनि है बारा । सो जानही सकल संसारा ॥ दुहुनु शाप फल पायो भाई । उगरह भयो देह धरि आई ॥

जगतकी रचनाका विशेष वृत्तान्त

यह सब द्रंद बाद है गयऊ । तब पुनि जगकी रचना भयऊ चौरासी लख योनिन भाऊ । चार खानि चारिहु निरमाऊ ॥

छन्द

प्रथम अंडजरच्यो जननी, चतुरमुखपिण्डजकियो ॥ विष्णु उष्मज रच्यो तबहीं, रुद्र स्थावर लियो ॥ लीन्ह रचि जेहि खानि चारों, जीव बंधनदीन्हहो ॥ होन लागी कृषीकारण, करण कर्ता चीन्हहो ॥ सो०—यहि विधि चारो खानि, चारहु दिशि विस्तार किया धर्मदास चित जान, वाणी चारि उचारको ॥३३॥

धर्मदास वचन कबीरप्रति

धर्मनि कहैं जोरि युग पानी । तुम सद्गुरु यह कहो बखानी ॥ चार खानिकी उत्पति भाऊ । भिन्न भिन्न मुहि वरणि सुनाऊ ॥ चौरासी लख योनिन धारा । कौन योनि केतिक विस्तारा ॥

चार खानकी गिनती । कबीरवचन धर्मदास प्रति

कह कबीर सुन धर्मनि बानी । योनि भावतोहि कही बखानी ॥ भिन्न भिन्न सब कहु समुझाऊं । तुमसे अन्त न कछु दुराऊं ॥ तुम जिन शंका मानहु भाई । वचन हमार गहो चितलाई ॥

चौरासी लाख योनिकी गिनती

Page 174Permalink

( ४६ )

अनुरागसागर

चौरासी लाख योनिकी गिनती

नौ लख जलके जीव बखानी । चौदह लाख पक्षी परवानी ॥ किरम कोट सत्ताइस लाख । तीन लाख अस्थावर भाखा ॥ चतुर लक्ष मानुष परमाना । मानुष देह परम पद जाना ॥ और योनि परिचय नहीं पावे । कर्म बंध भव भटका खावे ॥

मनुष्य खानि सवते अधिक क्यों है ? धर्मदासवचन

धर्मदास नायो पद शीशा । यह समुझाय कहो जगदीशा ॥ सकल योनि जिव एकसमाना । किमिकारण नहीं इसमझाना ॥ सो चरित्र मुनि कहौ बुझाई । जाते चित संशय मिटिजाई ॥

सद्गुरुवचन

सुनु धर्मनि निज अंश अभूषण । तोहि बुझाय कहौ यह दूषण ॥ चार खानि जिव एकै आहीं । तत्त्व विशेष अहैं सुन ताहीं ॥ सो अब तुमसों कहों बखानी । तत्त्व विशेष अहैं सुन ताहीं ॥ ऊष्मज दोय तत्त्व परमाना । अंडज तीन तत्त्व गुण जाना ॥ पिण्डज चार तत्त्व गुण कहिये । पांच तत्त्व मानुष तन लहिये ॥ तासों होय ज्ञान अधिकारी । नरकी देह भक्ति अनुसारी ॥

किन २ खानिमें कौन २ तत्त्व है । धर्मदासवचन कबीरप्रति

हे साहिब मुहि कहु समुझाई । कौन कौन तत्त्व इन सब पाई ॥ अंडज अरु पिंडजके संग । ऊष्मज और अस्थावर अंगा ॥ सो साहिब मोहि वरणि सुनाओ । करो दया जनि मोहि दुराओ ॥

कबीरवचन धर्मदासप्रति छन्द

सतगुरु कहैं सुन दास, धर्मनि तत्त्व खानिनिवेरनो ॥ जाहि खानि जो तत्त्व दीन्हौ, कहौ तुमसो टेरनो ॥

१ इस पदको कई प्रतियोंमें लिखा है ।

सकल जिवन जिव एक समाना । नर सब औरनको नहीं जाना

सब मनुष्योंका ज्ञान एक समान क्यों नहीं है ?

Page 175Permalink

अवुरागसागर

( ४७ )

खनिअण्डज तीन तत्त्व हैं, आप वायु अरु तेजहो॥ अचल खानी एकतत्त्वहि, तत्त्वजलका थेंगहो३३॥ सो०-ऊष्मज तत हैं द्योय, वायु तेज समजानिये॥ पिंडज चारहिं सोयं,पृथ्वी तेहि अपवायुसम ॥३४॥ पिंडज नर परधान, पांच तत्त्वतेज संग है ॥ कहे कबीर परमान, धरमदास लेहुपरखिके ॥३५॥ पिंडज नरकी देह सँवारा । तामें पांच तत्त्व विस्तारा ॥ ताते ज्ञान होय अधिकाई । गहै नाम सत लोकहिं जाई॥

सब मनुष्योंका ज्ञान एक समान क्यों नहीं ? धर्मदास वचन

धर्मदास कह सुनु बन्दी छोरा । इक संशय मेटो प्रभु मेरा ॥ सब नर नारि तत्त्व सम आहीं। इक सम ज्ञान सबनको नाहीं॥ दया शील संतोष क्षमा गुनन । कोई शून्य कोइ होय सम्पूर्णन॥ कोई मनुष्य होय अपराधी । कोई शीलतलकोई कालउपाधी॥ कोई मारि तन करे अहारा । कोई जीव दया उर धारा ॥ कोई ज्ञान सुनत सुख माने । कोई काल गुणवाद बखाने ॥ नाना गुण किहि कारण होई । साहिब बरणि सुनावो सोई ॥

कबीरवचन धर्मदासप्रति

धर्मदास परखो चित लाई । नरनारी गुण कहूँ बुझाई ॥ जानते नर है ज्ञानी अज्ञानी । सो सब तोहि कहों सहिदानी॥ नाहर सर्प औ स्वान सियारा । काग गिद्ध सूकर मंजारा ॥ और अनेकजो इन अचखानी । खाहि अखजअधमगुणजानी ॥ इन जो इतने जे जिव आवा । नरकी जोन जन्म जिन पावा॥ पीछे जो इन सुभावन छूटे । कर्म प्रधान महापुन छूटे ॥ ताते सब चले कागके लेखे । नरकी देह परगट तेहि देखे ॥

योनिप्रभाव मेटनेका उपाय

Page 176Permalink

( ४८ )

अनुरागसागर

जिहि जो इतने जो नर आज । ताको तैसो आहि सुभाऊ ॥ अघकरमी घातक विष पूजा । जो इन प्रभाव होय नहि दूजा ॥

योनिप्रभाव मेटनेका

सतगुरु मिले तो ज्ञान लखावै । काग दशा तव सब बिसरावै ॥ मुरचा जो इन छूटे तब भाई । ज्ञान मसकला फिरे बनाई ॥ जब धोबी वस्तर कहैं धोवे । जससाबुन मिल उज्वल होवे ॥ थोर मैल कर वस्तर भाही । थोड़े परिश्रम मैल नसाई ॥ निपट मलिनजे वस्तर आही । ता कहैं अधिक अधिक श्रम चाही जैसे मैल वस्तर कर भाऊ । ऐसे जीवन करे सुभाऊ ॥ कोइ कोइ जो अंकुर होई । स्वरूप ज्ञान सो गहे विलोई ॥

धर्मदास वचन

यह तो स्वरूप जोनि करलेखा । खानि भाव अब कहूँ विशेषा ॥ चारि खानिको जिव है जोई । मनुष्य खानमहँ आवे सोई ॥ ताकर लच्छन मोहि बताओ । विलग विलग करि मुहिस मझाओ जेहि परखी सुहहिं महँ चेतू । कर अब साहब यहि बड़ हेतू ॥

चारि खानिके लक्षणोंकी पारख । कबीर वचन

धर्मदास परखहु चित लायी । चारि खानि गुण कहूँ समुझायी ॥ चारों खानि जीव भरमाया । तब ले नरकी देह धराया ॥ देह धरे छोड़े जस खाना । तैसे ता कहैं ज्ञान बखाना ॥ लच्छन औ अपलच्छन भेदा । सो सब तुमसौ कहौ निषेदा ॥

अण्डजखानसे मसुष्यदेहमें आये हुए जीवकी पारख

प्रथम कहौ अण्डजकी बानी । एकहि एक कहौ बिलछानी ॥ आलस निद्रा जा कहैं होई । काम क्रोध दारिद्री सोई ॥ चोरी चंचल अधिक सुहाई । तृष्णा माया अधिक बढ़ाई ॥ चोरी बुगुली निन्द्रा भावे । घर बनझाड़ी अगिन लगावे ॥ रोवे कूंदे मंगल गावे । भूत प्रेत सेवा मन भावे ॥

अण्डजखानिसे मनुष्यदेहमें आये हुए जीवकी पारख

Page 177Permalink

अनुरागसागर

( ४९ )

देखत देत और पुनि काहू । मन मन झंखे बहु पछताहू ॥ वाद विवाद सबसों ठाने । ज्ञान ध्यान कछु मनहिं न आने ॥ गुरुसतगुरु चीन्हें नहिं भाई । वेद शास्त्र सब देइ उठाई ॥ आपन नीच ऊंच मन होई । हमसमसरि दूसर ना कोई ॥ मैले बस्तर नहीं नहाई । आंख कीन सुख लार बहाई ॥ पांसा जुवा चित्त मन आने । गुरुचरणननिशिदिननिहिजाने ॥ कुवरा मूड़ ताहिका होई । लंबा होय पाव पुनि सोई ॥

यहि भांतिलक्षणमें कहा, तुम सुनहु धर्मनि नागरू ॥ अंडज खानिन गोयराखा, कह्यो भेद उजागरू ॥ यह खानि वर्णन कहौ तौसों, कछु नाहि छिपायऊ ॥ सोसमुझावानीजीवथिरकै, धोखसकलमिटायऊ ३४

उष्मज खानिसे मनुष्य देहमें आये हुये जीवनकी पारख

सोरठा-टूजीखानि बताय, ताहि लक्ष तौसों कहो ॥ उष्मजते जिय आय, नर देही जिन पाइय ॥ ३६ ॥ कहैं कबीर सुनो धर्मदासा । उषमज भेद कहौ परगासा ॥ जाइ शिकार जीव बहु मारे । बहुतसे आनन्द होयतेहि वारे ॥ मारि जीव जब घर कहैं आयी । बहुविधि रांध ताहि कहैं खाई ॥ निन्दे नाम ज्ञान कह भाई । गुरु कहैं मेठि करे अधिकाई ॥ निन्दे शब्द और गुरु देवा । निन्दे चौका नरियर भेवा ॥ बहुत बात बहुतेनरि आयी । कथे ज्ञान बहुते ससुझायी ॥ झूठे वचन सभामें कहई । टेढ़ी पाग छोर उरमहई ॥ दया धरम मनहीं नहिं आवे । करें पुन्य तेहि हांसी लावे ॥ माल तिलक अरु चन्दन करई । हाट बजार चिकन पटफिरई ॥

स्थावर खानिसे मनुष्य शरीरमें आये हुए जीवकी पारख

Page 178Permalink

( ५० )

अनुरागसागर

अन्तर पापी ऊपर दाय। सो जिव यमके हाथ विकाया॥ लंब दांत अरु वदन भयावन । पीरे नेत्र ऊँच अति पावन ॥

छन्द

कहे सतगुरु सुनहु धर्मनि, भेद भल तुम पाइया ॥ सतगुरु विना नहि भेद पावे, भली विधितो हिंदर साइया भैंटिया तुम मोहिको, कछु नाहिं तोहिं दुराइहौं ॥ जो बृझिहो तुम मोहिसो, सकल भेद बताइहौं ॥३५॥

स्थावर खानिसे मनुष्य शरीरमें आये हुए जीवनकी पारख

सो०-तीजी खानि सुभाव अचल खानि जेहि कहत नरदेही तिन पाव, ताकर लक्षण अब बताइहौं ॥३७॥ अचल खानिको कहो सँदेसा । देह धरे जस होवैं भेसा ॥ छनिक बुद्धि होवे जिव केरी । पलटत बुद्धि न लागे बेरी ॥ झाड़ा फेटा सिर पर पागा । राज द्वार सेवा भल लागा ॥ घोड़ा पर होवे असवारा । तीन खरग औ कमर कटारा ॥ इत उत चित सैन जो मरई । पर नारी करि सैन बुलवाई ॥ रससों बात कहैं मुख जानी । काम बान लागे उर आनी ॥ पर घर ताकइ चोरी जायी । पकर बांधि राजा पहँलायी ॥ हांसी करे सकल पुनि जगहूँ । लाज शर्म उपज नहिं तबहूँ ॥ छिन इक मन महाँ पूजा करई । छिन इक मन सेवा चित धरई ॥ छिन इक मन महाँ बिसरे देवा । छिन इक मन महाँ की जै सेवा ॥ छिन इक ज्ञानी पोथी बांचा । छिन इक माँहि सवन घर नाचा ॥ छिन इक मनमें सूर कहोई । छिन इकमें कादर हो सोई ॥ छिन इक मनमें साहु कहाई । छिन इक मनमें चारि लगाई ॥ छिन इक मनमें करे जु धर्मा । छिन इक मनमें करे अकर्मा ॥

पिंडज खानिसे मनुष्यशरीरमें आये हुए जीवकी पारख

Page 179Permalink

अवुरागसागर

( ५१ )

भोजन करत साथ खजुआई । बाँह जाँघ पुनि मींजत भाई॥ भोजन करत सोय पुनि जाई । जो जगाय तिहि मारन धाई॥ आंख लाल होहि पुनि जाकी । कहैलंग भेद कहों मैं ताकी॥

छन्द

अचलखानीभेद धर्मनि, छिनक बुद्धि सो होयहो ॥ छिन माहिं करके मेट डारे, कहों तुमसों सोयहो॥ मिले सतगुरु सत्य जा कहैं, खान बुधिसबमेटही॥ गुरुचरणलीन अधीन होवै, लोकसोहैंसापैठही॥३६॥

पिंडज खानिसे मनुष्य गरीरमें आयै हुए जीवनकी पारख

सोरठा-सुनहु हो धरमदास, पिंडज लक्षणगुणकहो॥ कहों तुम्हारे पास चौथीखानिकी युक्तिसो ॥३७॥ पिंडज खानिके लच्छ सुनाऊँ । गुण अवगुणका भेद बताऊँ ॥ वैरागी उनमुनि मत धारी । करे धर्म पुनि वेद विचारी ॥ तीरथ औ पुनि योग समाधी । गुरुके चरणचित्तभलबाँधी ॥ वेद पुराण कथे बहु ज्ञाना । सभा बैठि बातें भल ठाना ॥ राजयोग कामिनी सुख माने । मनशंका कबहुँ नहिं आने ॥ धन संपति सुख बहुत सहायी । सेज सुपेद पलंग बिछायी ॥ उत्तम भोजन बहुत सुहायी । लौंग सुपारी बीसों खायी ॥ खरचे दाम पुन्य महाँ सोई । हिरदे सुधि ताकर पुनि होई॥ चच्छु तेज जाकर पुनि जानी । पराक्रम देही बल ठानी ॥ देखो स्वर्ग सदा तेहि हाथा । देखे प्रतिमा नावे माथा ॥

छन्द

बहुतलीन आधीन धर्मनि, ताहि जितकहैंजानिहो॥ सतगुरुचरणनिशिदिनगहे, मतशब्दनिश्चयमानिहो॥

मनुष्यशरीरसे मनुष्यदेहमें आनेवाले जीवकी पारख

Page 180Permalink

( ५२ )

अनुरागसागर

एक एक बिलोय धर्मनि, कह्यो सत मैं तोहिसों ॥ चारखानी लक्ष भाषेउँ, सुनो आगे मोहिसों ॥३८॥

मनुष्य शरीरसे मनुष्यदेहमें आनेवाले जीवकी पारख

सोरठा-छूटे नरकी देह, जन्म धरे फिर आयके ॥ ताका कहौ सँदेह, धर्मदास सुनु कानदे ॥३९॥

धर्मदासवचन

हे स्वामी इक संशय आयी । सो पुनि मोहि कहो समझाई ॥ चौरासी योनिन भरमावे । तब मानुष की देही पावे ॥ यह विधि मोसन कह्यो बुझायी । अब कैसे यह संधि लखायी ॥ सो चरित्र गुरु मोहि लखाऊ । धर्मदास गहि ठके पाऊ ॥ मानुष जन्म धरे पुनि आयी । लक्षण तासु कहो समझायी ॥

कबीरवचन

धर्मदास तुम भलिविधि जानो । होय चरित सो भले बखानो ॥ आयु रहते भी मृत्यु होती है

आइ अछत जो नर मर जायी । जन्म धरे मानुषको आई ॥ जो पुनि मूरख ना पतियाई । दीपक बाती देख जराई ॥ बहुविधि तेल भरे पुनि ताही । लगै वायु तबै बुझ जाही ॥ अग्नि लायके ताहि लेसावे । यहिविधि जीवहु देह धरावे ॥ ताको लक्षण सुनहु सुजाना । तुमसों न गौय राखै ज्ञाना ॥ शूरा होवे नरके माहीं । भयउ डरताके निकट जाहीं ॥ माया मोह ममता नहि व्यापे । दुश्मन ताहि देखि डरकाँपे ॥ सत्य शब्द प्रतीति कर माने । निन्दा रूप न कबही जाने ॥ सतगुरु चरण सदा चितराखे । प्रेम प्रीतिसो दीनता भाखे ॥ ज्ञान अज्ञान होइ कहैं बूझे । सत्यनाम परिचय नित सूझे ॥ जो मानुष अस लक्षण होई । धर्मदास लिखि राखो सोई ॥

चौरासी धारा क्यों बनी ?

Page 181Permalink

अनुरागसागर

( ५३ )

छन्द

जनमजनमको मैल छूटे, पुरुष शब्द जो पावई ॥ नाम भा सुमिरण गहे सो, जीव लोक सिधायई ॥ गुरुशब्द निश्चय दृढगहेसो, जीव अमियअमोलहो सतनामबल निज घर चले, करे हंसकलोलहो ॥२८॥ सोरठा-सत्यनामपरताप, काल न रोके जीवकहैं ॥ देखिवंशको छाप, काल रहै सिर नायके ॥ ४० ॥

चौरासी धार क्यों बनी ? धर्मदासवचन

चारि खानिके बूझेउ भाऊ । अब बूझों सो मोहि बताऊ ॥ चौरासी योनिनकी धारा । किह कारण यह कीन्ह पसारा ॥ नर कारण यह सृष्टि बनाई । कै कोह और जीव भुगताई ॥ है साहिब जनि मोहि दुराओ । कीजे कृपाबिलंबजनिलाओ ॥

मनुष्यके लिये चौरासी बनी है सदगुरुवचन

धर्मनि नर देही सुखदायी । नर देही गुरु ज्ञान समाई ॥ सो तनु पाय आप जहैं जावे । सतगुरुभक्ति विनादुख पावे ॥ नर तनु काज कीन्ह चौरासी । शब्द न गहे मूढ़मतिनाशी ॥ चौरासीकी चाल न छाड़े । सत्य नाम सो नेह न माड़े ॥ लै डारे चौरासी माहीं । परचै ज्ञान जहां कछु नाहीं ॥ पुनिपुनि दौड़ि कालमुखजाहीं । ताहूते जिव चेतत नाहीं ॥ बहुत भांतिते कहि समुझावा । जीवत विपति जान गुहरावा ॥ यह तनु पाय गये सतनामा । नामप्रताप लहे निजधामा ॥

छन्द

आदिनाम विदेह अस्थिर, परखि जो जियरा गहे ॥ पाय बीरा सार सुमिरण, गुरु कृपा मारग लहे ॥

जीवोंके लिये कालका फन्दा रचना

Page 182Permalink

( ५४ )

अनुरागसागर

तजिकागचाल मराल पथगहि, नीरक्षीरनिवारिके ॥ ज्ञानदृष्टिसोअदृष्टि देखे, क्षरअक्षरसुविचारिके॥२९॥ सोरठा-निह अक्षर है सार, अक्षरतै लखि पावई ॥ धर्मनि करो विचार निह अक्षर निहतत्त्व है ॥४१॥

धर्मदासवचन

धर्मदास कहे शुभ दिन मोरा । हे प्रभु दरसन पायउँ तोरा ॥ मुहि किंकर पर दाया कीजै । दास जानि मोहि यह बरदीजै ॥ निशिदिन रहो चरण लौलीना । पल इक चित्त न होवे भीना ॥ तुव पदपंकज रुचिर सुहावन । पद पराग बहुपतितन पावन ॥ कृपासिंधु करुणामय स्वामी । दया कीन्ह मोहि अंतरयामी ॥ हे साहिब मैं तव बलिहारी । आगल कथा कहो निरवारी ॥ चारखानिरचि पुनिकसकीन्ह। सो सब मोहि बतावो चीन्ह। ॥

जीवोंके लिये कालका फन्दा रचना । कबीरवचन

सुनु धर्मनि यह है यमबाजी । जेहि नहिं चीन्हे पंडितकाजी ॥ जा यम ताहि गोसइयां भाखे । तजे सुधा नर विषकहैं चाखे ॥ चारिहु मिलियह रचना कीन्ह। कच्छा रंग सु जीवहि दीन्ह। ॥ पांच तत्त्व तीनों गुण जानो । चौदह यम ता संग पिछानो ॥ यहि विधि कीन्ही नरकीकाया । मरे खाय बहुरि उपजाया ॥ ओंकार है वेदको मूला । ओंकारमें सब जग भूला ॥ है ओंकार निरंजन जानों । पुरुष नाम सो गुप्त अमानो ॥ सहस्र अठासी ब्रह्मा जाया । भा विस्तर कालकी छाया ॥ ब्रह्माते जिव उपजे बारा । तिन पुनि कथे बहुत विस्तारा ॥ स्मृति शास्त्र पुराण बखाना । तामें सकल जीव उरझाना ॥ जीवनको ब्रह्मा भटकावा । अडखनिरंजन ध्यान ददावा ॥

Page 183Permalink

अनुरागसागर

( ६६ )

वेद मते सब जिव भरमाने । सत्य पुरुषको मर्म न जाने॥ निरंकार कस कीन्ह तमासा । सो चरित्र ब्रह्मो धर्म दासा॥

छन्द

असुर हैं जीवन सतावे, देव ऋषि मुनि कारकं ॥ पुनि धरि औतार रक्षक, असुर करै संहारकं ॥ जीवको दिखलाय लीला, अपनी महिमा घनी ॥ यहिजानजीवनबांधिआशा, यही है रक्षक धनी४० सो०-रक्षककला दिखाय, अन्तकाल भक्षण करे ॥ पीछे जिव पछताय, जबहि कालके मुख परे ॥४२॥ अडसठ तीरथ ब्रह्मा थापा । अकरम करम पुण्य औ पापा ॥ बारहराशि नखत सत्ताइस । सात वार पंद्रह तिथि लाइस ॥ चारों युग तब बांधे तानी । घड़ी दंड स्वासा अनुमानी ॥ कार्तिक माघ पुन्य कहिदीन्हा । यमबाजी कोइ बिरले चीन्हा ॥ तीरथ धामकी बांधि महातम । तजेन भरम न चीन्हे आतम ॥ पाप पुण्यमहैं सबै फँदावा । यहि विधिजीव सबै उरझावा ॥ सत्य शब्द विनु बांचे नाही । सारशब्द बिन यममुख जाही ॥ त्रास जानि जिव पुण्य कमावे । किंचित फल तेहि छुधान जावे ॥ जबलग पुरुष डोर नहिं गहई । तब लग योनिन फिर२लहई ॥ अमित कला जम जीव लगावे । पुरुष भेद जीव नहिं पावे ॥ लाम लोभ जिव लागे धायी । आशा बंध काल धर खायी ॥ यम बाजी कोइ चीन न पावे । आशा दे यम जीव नचावे ॥ प्रथमैं सतयुगको व्यवहारा । जीवहि यम लै करै अहारा ॥ लच्छ जीव यम नितप्रति खाई । महाअपरबल काल कसाई ॥ तसशिलानिशिदिन तहैं जरई । तापर लै जीवन कहैं धरई ॥

तप्तशिलापर कष्ट पाकर जीवोंका गुहार करना और कबीर साहबका सत्यपुरुषकी आज्ञासे उन्हें छुड़ाना

Page 184Permalink

( ५६ )

अनुरागसागर

जीवहि जारै कष्ट दिखावे । तब फिर लै चौरासी नावे ॥ ता पीछे योनिन भरमावे । यहि विधि नानाकष्ट दिखावे॥ बहुविधि जीवन कीन्ह पुकारा । काल देत है कष्ट अपारा ॥

तत्त शिलापर कष्ट पाकर जीवोंका गुह्यार करना और कबीर साहबका सतपुरुषकी आज्ञामें जाकर उन्हें छुड़ाना

यमकर कष्ट सह्यो नहिं जाई । हे गुरु ज्ञानी होहु सहाई ॥

छन्द

जबदेखिजीवनकोविकल अतिदया पुरुषजनाइया ॥ दयानिधि सत पुरुषसाहिब, तबै मोहि बुलाइया ॥ कहे मुहिं समुझाय बहुविधि, जीवजाय चितावहू ॥ तुम दरशदेतेहो जीव शीतल, जायतपनबुझायहू४१॥ सोरठा-आज्ञालीन्हामान, पुरुषसिखापनसीसधरि ॥ ताक्षण कीन्ह पयान, सीसनायसतपुरुष कहैं ॥४३॥ आये जहैं यम जीव सतावे । काल निरंजन जीव नचावे ॥ चटपट करे जीव तहैं भाई । ठाढ़े भये तहां पुनि जाई ॥ मोहि देख जिव कीन्ह पुकारा । हे साहिब मुहि लेहि उबारा ॥ तब हम सत्य शब्द गुहरावा । पुरुष शब्दते जीव जुड़ावा ॥

जीवोंका स्तुति करना

सकल जीव तब अस्तुति लाये । धन्य पुरुष भल तपन बुझाये॥ यमते छोर लेव तुम स्वामी । दया करो प्रभु अन्तर्यामी ॥

कबीरवचन जीवोंप्रति

तब मैं कहा जीव समुझाई । जोर करो तो वचन नसायी॥ जब तुम जाय धरौ जग देहा । तब तुम करिहो शब्द सनेहा॥ पुरुष नामसुमिरण सहिदाना । बीरा सार कहो परवाना ॥ देह धरी सत शब्द समाई । तब हंसासत लोकै जाई ॥

जहाँ आशा तहाँ वासा

Page 185Permalink

अनुरागसागर

( ६७ )

जहां आशा तहां वासा

जहाँ आशा तहाँ वासा होई । मन वच करम सुमिर जो कोई ॥ देह धारि कीन्है जिहि आसा । अंत आय लीन्हैउ तहाँ वासा ॥ जब तुम देह धरो जग जाई । विसरचो पुरुषकाल धरिखाई ॥

जीवन वचन कबीर प्रति

कहे जीव सुनु पुरुष पुराना । देह धरी विसरचो यह ज्ञाना ॥ पुरुष जान सुमरेउ यमराई । वेद पुराण कहे ससुझाई ॥ वेद पुराण कहे पति एहा । निराकार ते कीजे नेहा ॥ सुर नर मुनि तैतीस करोरी । बांधे सबै निरंजन डोरी ॥ ताके मते कीन्ह मै आसा । अब मोहि चीन्ह परे यम फांसा ॥

कबीर वचन जीवोंप्रति

सुनो जीव यह छल मम केरा । यह यम फंदा कीन्ह घनेरा ॥

छन्द

काल कला अनेक कीन्हौं, जीव कारण ठाट हो ॥ तीर्थव्रत जग योग फन्दे, कोइ न पावत बाट हो ॥ आप तन धरि प्रगट हँके सिफत आपन कीन्हैऊ ॥ नानागुणनमन कर्म कीन्है, जीव बंधन दीन्हैऊ ॥ ४२ ॥ सोरठा-कालकराल प्रचण्ड, जीवपरे वश ताहिके ॥ जनम जनमभे दण्ड, सत्यनाम चीन्है विना ॥ ४४ ॥

१ यह छन्द कई ग्रंथोंमें कई प्रकारसे लिखा है दूसरे प्रकारसे जो दो सौ वर्षसे भी अधिकके लिखे पुराने ग्रंथ में इस प्रकार है—

छन्द-काल कन्या अनेक कीन्है जीव कारण जाल हो ।

वेद शास्त्र पुरान स्मृति ते रुधै काल कराल हो ।

देव धरि नर प्रगट हो फिरे, ताहि आशा कीन्हैऊ,

अमृत इत उत काल वसि, बहुपंथमें चित दीन्हैऊ ॥

कबीरवचन धर्मदासप्रति