भारतकोश
संग्रह पर लौटें

अष्टादश स्मृति संग्रह (संपूर्ण १८ स्मृतियाँ)

Ashtadasha Smriti Sangrah (18 Smritis Complete)

महर्षि व्यास, अत्रि, विष्णु, हारीत, औशनस, आङ्गिरस, यम, आपस्तम्ब, संवर्त, कात्यायन, बृहस्पति, शंख, लिखित, दक्ष, शातातप, वसिष्ठ आदि द्वारा

स्रोत: 18 Smritis with Sanskrit Shlokas & Hindi Bhasha Tika (उद्गम)

DevanagariHindipublished805 पृष्ठ

२ भाषार्थसहिता ॥

भूमौनिधायतद्ग्रासं स्नात्वाशुद्धिमवाप्नुयात् ॥ ७ ॥
भक्षयित्वातुतद्ग्रास-मुपवासेनशुद्ध्यति ।
अशित्वाचैवत्तत्सर्वं त्रिरात्रमशुचिर्भवेत् ॥ ८ ॥
अश्नतश्चेद्धिरेकःस्या-दस्वस्थस्त्रिशतंजपेत् ।
स्वस्थस्त्रीणिसहस्राणि गायत्र्याःशोधनंपरम् ॥९॥
चांडालैःश्वपचैःस्पृष्टो विण्मूत्रेचकृतेद्विजः ।
त्रिरात्रंतुप्रकुर्वीत भुक्त्वोच्छिष्टःषडाचरेत् ॥ १० ॥
उदक्यांसूतिकांवापि संस्पृशेदंत्यजोयदि ।
त्रिरात्रेणविशुद्धिःस्या-दितिशातातपोऽब्रवीत् ॥११॥
रजस्वलातुसंस्पृष्टा श्वमातंगादिवायसैः ।
निराहाराशुचिस्तिष्ठे त्कालस्नानेनशुद्ध्यति ॥१२॥
रजस्वलेयदानार्या-वन्योन्यंस्पृशतःक्वचित् ।
शुद्ध्यतःपंचगव्येन ब्रह्मकूर्चेनचोपरि ॥१३॥


होजावे तो उस कौर को पृथ्वी पर रखकर स्नान कर शुद्धि को प्राप्त होता है ॥७॥ जो उस ग्रास को भी खाले तो एक उपवास कर शुद्ध होता है और सब अन्न को खाले तो तीन दिन तक अशुद्ध रहता है ॥८॥ जो भोजन करते हुए वमन हो जाय तो अस्वस्थ (रोगी) तीन सौ गायत्री और स्वस्थ (नीरोग) तीन हजार गायत्री जपे यह गायत्री से परम शुद्धि होती है ॥९॥ जो विष्ठा और मूत्र त्यागने के पश्चात् चांडाल अथवा श्वपच द्विज का स्पर्श करलें तो तीन दिन और स्पर्श के अनन्तर भोजन करले तो छः दिन उपवास करे ॥१०॥ रजस्वला अथवा सूतिका स्त्रीको यदि अन्त्यज स्पर्श कर ले तो तीन दिन व्रत करने से शुद्धि होती है यह शातातप ऋषि ने कहा है ॥ ११॥ यदि रजस्वला स्त्री को कुत्ता हाथी वा कौआ स्पर्श करले तो अशुद्ध अवस्था में निराहार रहे और ४ थे दिन के स्नान से शुद्ध होती है ॥ १२ ॥ जो दो रजस्वला स्त्रीं परस्पर एकदूसरी का स्पर्श करलें तो पंचगव्य के पीने तथा ब्रह्मकूर्च (कुशाओं के मोटक) से पंचगव्य को अपने शरीर पर छिड़कने से शुद्ध होती हैं ॥ १३ ॥

यमस्मृतिः ॥

उच्छिष्टेनचसंस्पृष्टा कदाचित्स्त्रीरजस्वला ।
कृच्छ्रेणशुद्धिमाप्नोति शूद्रादानोपवासतः ॥१४॥
अनुच्छिष्टेनसंस्पृष्टे दानंयेनविधीयते ।
तेनैवोच्छिष्टसंस्पृष्टः प्राजापत्यंसमाचरेत् ॥१५॥
ऋतौतुगर्भशंकित्वा स्नानमैथुनिनःस्मृतम् ।
अनृतौतुस्त्रियंगत्वा शौचंमूत्रपुरीषवत् ॥१६॥
उभावप्यशुचीस्यातां दंपतीशयनेगतौ ।
शयनादुत्थितानारी शुचिःस्यादशुचिःपुमान् ॥१७॥
भर्तुःशरीरशुश्रूषां दौरात्म्यादप्रकुर्वती ।
दंयाद्वादशकंनारी वर्षंत्याज्याधनंविना ॥१८॥
त्यजन्तोऽपतितान्बंधू-न्दंड्याउत्तमसाहसम् ।
पिताहिपतित कामं नतुमाताकदाचन ॥१९॥


कदाचित् जो रजस्वला स्त्री को उच्छिष्ट पुरुष स्पर्श करले तो द्विजां की स्त्री कृच्छ्र व्रत करने से और शूद्र की स्त्री दान तथा उपवास से शुद्धि को प्राप्त होती है ॥ १४ ॥ जिस अनुच्छिष्ट के स्पर्श करने से स्नान करना विधान किया है यदि वही उच्छिष्ट होकर स्पर्श करले तो प्राजापत्य व्रत प्रायश्चित्त करे ॥ १५ ॥ ऋतुकाल में गर्भ की इच्छा से जो मैथुन करता है उसे स्नान करना कहा है और ऋतु से भिन्न समय में स्त्री का संग करने से मल मूत्र के सदृश शुद्धि होती है। शय्या पर सोते हुए दोनों स्त्री और पुरुष अशुद्ध होते हैं शय्या से पृथक् होने पर स्त्री शुद्ध, और पुरुष अशुद्ध रहता है ॥१७॥ पति के शरीर की सेवा जो स्त्री कुबुद्धि से नहीं करती वह स्त्री बारह वर्ष तक धन के बिना त्याग देनी चाहिये ॥ १८॥ जो पतित हुये बिना ही बन्धु-ओं को त्याग देते हैं उन को राजा १ सहस्र पणा का दंड दे और पतित पिता भी यथेच्छ त्यागने योग्य है परन्तु माता कभी भी त्यागने योग्य नहीं ॥१९॥

४ भाषाथंसंहिता ॥

आत्मानंघातयेद्यस्तु रज्ज्वादिभिरुपक्रमैः ।
मृतोमेध्येनलेप्तव्यो जीवतोद्विशतंदमः ॥२०॥
दण्ड्यास्तत्पुत्रमित्राणि प्रत्येकंपणिकंदमम् ।
प्रायश्चित्तंततःकुर्यु-र्यथाशास्त्रप्रचोदितम् ॥२१॥
जलायुद्वंधनभ्रष्टाः प्रव्रज्यानाशनच्युताः ।
विषात्प्रपतनंप्रायः शस्त्रघातहताश्चये ॥ २२ ॥
नचैतेप्रत्यवसिताः सर्वलोकबहिष्कृताः ।
चांद्रायणेनशुद्ध्यंति तप्तकृच्छ्रद्वयेनवा ॥ २३ ॥
उभयावसितःपापः श्यामाच्छबलकाच्च्युतः ।
चांद्रायणाभ्यांशुद्धयेत दत्वाधेनुंतथावृषम् ॥ २४ ॥
श्वशृगालप्लवंगायै-र्मानुषैरचरतिंविना ।
दष्टःस्नात्वाशुचिःसद्यो दिवासन्ध्यासुरात्रिषु ॥ २५ ॥
अज्ञानाद्ब्राह्मणोभुक्त्वा चांडालात्नंकदाचन ।


जो पुरुष गले में फांसी लगाकर अथवा किसी अन्य प्रकार से आत्मघात करे और वह मरजाय तो उसे मलिन स्थल में गाड़ दे और न मरे तो उस पर दोसौ रुपये दंड करना चाहिये २०॥ तथा उस के पुत्र और मित्रों को भी एक २ पणिक (मुद्रा) दंडदे फिर वे सब शास्त्रविहित प्रायश्चित्त करें ॥२१॥ जलमेंडूबनेसे अथवा फांसी से जो बचगये और संन्यास धर्म के नाशक तथा उसके जो त्यागी हैं अथवाविष भक्षण से ऊंचे से गिरने से और शस्त्र के लगने से जो मरते२ बच गये हैं ॥२२॥ येपुरुष सर्व लोकों से बहिष्कृत और भोजन के योग्य नही रहते पुनः चांद्रायण अथवा तप्तकृच्छ्र व्रत से शुद्ध होते हैं ॥२३॥ उक्त पापियों के घर में भोजन करने वाला वा रहने वाला पापी पुरुष दो चान्द्रायण करे अथवा श्याम और शबल (कबरा) से भिन्न गौ वा बैल का दान करे ॥ २४ ॥ कुत्ता-सियार-वानर आदि जो मनुष्यों के संग क्रीड़ा के बिना काटें तो उसी समय दिन संध्या अथवा रात्रि में स्नान ही से शुद्ध होता है ॥ २५ ॥ कदाचित् अज्ञान से

यमस्मृतिः ॥

गोमूत्रयावकाहारो मासार्द्धेनविशुद्ध्यति ॥ २६ ॥
गोब्राह्मणगृहंदग्ध्वा मृतंचोद्वन्धनादिना ।
पाशंछित्त्वावथातस्य कृच्छ्रमेकंचरेद्विजः ॥ २७ ॥
चांडालपुल्कसानांच भुक्त्वागत्वाचयोषितम् ।
कृच्छ्राब्दमाचरेज्ज्ञाना-दज्ञानाद्दैवद्वयम् ॥ २८ ॥
कपालिकान्नभोक्तॄणां तन्नारीगामिनांतथा ।
कृच्छ्राब्दमाचरेज्ज्ञाना-दज्ञानाद्दैवद्वयम् ॥ २९ ॥
अगम्यागमनेविप्रोमद्यगोमांसभक्षणे ।
तप्तकृच्छ्रपरिक्षिप्तो मौर्वीहोमेनशुद्ध्यति ॥ ३० ॥
महापातककर्त्तार-श्चत्वारोथविशेषतः ।
अग्निंप्रविश्यशुद्ध्यंति स्थित्वावामहतिक्रतौ ॥ ३१ ॥
रहस्यकरणेष्वेवं मासमभ्यस्यपूरुषः ।


चाण्डाल के अन्न को ब्राह्मण खालेतो गोमूत्र और जौ को खाने से पंद्रह दिन में शुद्ध होता है ॥ २६ ॥ गोशाला और ब्राह्मण के घर को जो जला दे तथा फांसी लगाकर जो मरा हो उस को जो जलावे अथवा उसकी फांसी का छेदन करे तो वह द्विज एक कृच्छ्रव्रत करै ॥ २७ ॥ चांडाल वा पुल्कस ( चंडालका भेद ) के यहां जानकर भोजन करले अथवा इन की स्त्रियों का संग करे तो एक वर्ष तक कृच्छ्र व्रत करे और अज्ञान से भोजन करै तो दो चान्द्रायण व्रत करे ॥ २८ ॥ ज्ञान से कापालिकों का अन्न खाले अथवा उनकी स्त्रियों को भोगे तो एक वर्ष तक कृच्छ्र करे औ अज्ञान से दो चान्द्रायणव्रत करै ॥ २९ ॥ भगिनी आदि अगम्या स्त्री के संग गमन करने और मदिरा तथा गो मांस के खाने पर तप्तकृच्छ्र करके मौर्वी ( सूत्र ) के होम से ब्राह्मण शुद्ध होता है ॥ ३० ॥ ब्रह्महत्यादि चारों महापातक करने वाले विशेष कर तो अग्नि में प्रवेश करके अथवा बड़े यज्ञ ( अश्वमेध आदि ) करके शुद्ध होते हैं ॥ ३१ ॥ छिप कर भी इस प्रकार का महापात को पुरुष अघमर्षण सूक्त का एक मास

६ भाषार्थसहिता ॥

अघमर्षणसूक्तंवा शुद्धयेदंतर्जलेस्थितः ॥ ३२ ॥
रजकश्चर्मकश्चैव नटोबुरुडएवच ।
कैवर्त्तमेदभिल्लाश्च सप्तैतेऽन्त्यजाःस्मृताः ॥३३॥
भुक्त्वाचैषांस्त्रियोगत्वा पीत्वापःप्रतिगृह्यच ।
कृच्छ्राब्दमाचरेज्ज्ञाना-दज्ञानादैन्दवद्वयम् ॥ ३४ ॥
मातरंगुरुपत्नींच स्वसृर्दुहितरंस्नुषाम् ।
गत्वाताःप्रविशेद्ग्निं नान्याशुद्धिर्विधीयते ॥ ३५ ॥
राज्ञींप्रत्रजितांधात्रीं तथावर्णोत्तमामपि ।
कृच्छ्रद्वयं प्रकुर्वीत सगोत्रामभिगम्यच ॥ ३६ ॥
अन्यासूपितृगोत्रासु मातृगोत्रगतास्वपि ।
परदारेषुसर्वेषु कृच्छ्रं सांतपनंचरेत् ॥ ३७ ॥
वेश्याभिगमनेपापं व्यपोहंतिद्विजातयः ।
पीत्वासकृत्सुतप्तंच पंचरात्रंकुशोदकम् ॥ ३८ ॥
गुरुतल्पव्रतंकेचि-त्केचिद्ब्रह्महणोव्रतम् ।


पर्यन्त जल में बैठ कर जप करे तो शुद्ध होता है ॥ ३२ ॥ धोबी-चमार-नट बुरह-कैवर्त्त-मेद-भील-ये सात अंत्यज कहाते हैं ॥ ३३ ॥ इन के यहां भोजन-इनकी स्त्रियों के संग गमन-इन के घर का जल पान-ज्ञान से करके अथवा इन से दान लेकर एक वर्ष भर कृच्छ्र व्रत करे और अज्ञान से दो चान्द्रायण व्रत करे ॥ ३४ ॥ माता-गुरू की स्त्री-भगिनी पुत्री लड़के की स्त्री इनके संग गमन करके अग्नि में प्रवेश करे (मर जाय) अन्य शुद्धि नहीं है ॥३५॥ राणी-संन्यासिनी-धाय-और उत्तम वर्णों की स्त्री तथा अपने गोत्र की स्त्री इन के संग गमन करके दो कृच्छ्र करे ॥ ३६ ॥ अन्य जो माता और पिता के गोत्र की स्त्री है अथवा अन्य की स्त्री, इन सब के संग गमन करके सांतपन कृच्छ्र करे ॥३७॥ वेश्या के संग गमन करने के पाप को तीनों द्विजाति अत्यन्त तपे हुए कुशा के जल को पांच दिन तक प्रतिदिन एक बार पीकर व्रत करते हुए दूर करते हैं ॥ ३८ ॥ कोई ऋषि लोग गुरुपत्नी के गमन का कोई ब्रह्म

यमस्मृतिः ॥ ९

गोधनस्यकेचिदिच्छंति केचिच्चैवावकीर्णिनः ॥३९॥ दंडादूर्ध्वप्रहारेण यस्तुगांवनिपातयेत् । द्विगुणं गोव्रतंतस्य प्रायश्चित्तंविनिर्दिशेत् ॥ ४० अंगुष्ठमात्रस्थूलस्तु बाहुमात्रप्रमाणकः । ॥ सार्द्रश्चसपलाशश्च गोदंडःपरिकीर्तितः ॥ ४१ ॥ गवांनिपातनेचैव गर्भोपिसंपतेद्यदि । एकैकशश्चरेत्कृच्छ्रं यथापूर्वंतथापुनः ॥ ४२ ॥ पादमृत्पन्नमात्रेतु द्वौपादौगात्रसंभवे । पा दोनंकृच्छ्रमाचष्टे हत्वागर्भमचेतनम् ॥ ४३ ॥ अंगप्रत्यंगसं पूर्णे गर्भेरेतः समन्विते । एकैकशश्चरेत्कृच्छ्र-मेषागोघ्नस्यनिष्कृतिः ॥ ४४ ॥ बंधनेरोधनेचैव पोषणेत्रागवांरुजा । संपद्यतेचेन्मरणं निमित्तीनैवलिप्यते ॥ ४५ ॥ मूर्छितःपतितोवापि दंडैनाभिहतस्तथा ।


हत्या का—कोई गोहत्या के व्रत का, और कोई अवकीर्णी (जो ब्रह्मचर्य से पतित हो) के व्रत का प्रायश्चित्त वेश्यागामी पुरुष के लिये मानते हैं ॥३९॥ दंड के प्रहार से जो गौ को मारे उसे गोहत्या का दूना प्रायश्चित्त बतावे॥४०॥ अंगूठे के समान मोटा और दो हाथ का जिस का प्रमाण हो ऐसा जो गीला और पत्तों समेत दंड उसे गोदंड कहते हैं ॥ ४१ ॥ गौओं के मारने से जो गौ-का गर्भ गिरजाय तो तीनों द्विजाति क्रम से एक २ कृच्छ्र करें ॥ ४२ ॥ गर्भ रहते ही जो गर्भपातहोजाय तो चौथाईकृच्छ्र और गर्भ की देह बने पर जो पात होय तो आधाकृच्छ्र और अचेतन गर्भ का पात होजाय तो पौन कृच्छ्र करै ॥ ४३ ॥ तथा यदि गौ को मारने से अंग (हाथ आदि)-प्रत्यंग (नखरोम आदि) से पूरा सचेत गर्भ गिर जाय तो तीनों वर्ण एक २ कृच्छ्र क-रैं, यह गोहत्या का प्रायश्चित्त कहा ॥ ४४ ॥ यदि गौओं के बांधने, रोकने, पा-लन पोषण करने, से रोग हो कर यदि गौ मरजाय तो बांधना आदि करने वाले को पाप नहीं लगता ॥४५॥ मूर्छाको प्राप्त अथवा गिरा हुआ—क्रोध के

भाषार्थसहिता ॥

उत्थायषट्पदंगच्छे-त्सप्तपंचदशापिवा ॥ ४६ ॥
ग्रासंवायदिगृह्णीया-त्तोयंवापिपिबेद्यदि ।
पूर्वव्याधिप्रणष्टानां प्रायश्चित्तन्नविद्यते ॥ ४७॥
काष्ठलोष्टाश्मभिर्गाव शस्त्रैर्वानिहतायदि ।
प्रायश्चित्तंकथंतत्र शस्त्रेशस्त्रेनिगद्यते ॥ ४८ ॥
काष्ठेसांतपनंकुर्यात् प्राजापत्यंतुलोष्टके ।
तप्तकृच्छ्रं तुपाषाणे शस्त्रेचाप्यतिकृच्छ्रकम् ॥४९ ॥
औषधंस्नेहमाहारं दद्याद्गोब्राह्मणेषुच ।
दीयमानेविपत्तिःस्यात्प्रायश्चित्तंनविद्यते ॥ ५० ॥
तैलभैषजपानेच भेषजानांचभक्षणे ।
निःशल्यकरणेचैव प्रायश्चित्तंनविद्यते ॥ ५१ ॥
वत्सानांकंठबंधेन क्रियायाभेषजेनतु ।
सायंसंगोपनार्थंच नदोषोरोधबन्धयोः ॥ ५२ ॥


बिनाही चलानेके अर्थदंडसे धमकाने परगिरा कोई पशुयदि उठकरछः सात-पांच अथवा दश पग चलदे । ४६। अथवा ग्रास को खाले वा जल पीले, और पूर्व व्याधि से मर जाय तो उस का प्रायश्चित नहीं है ॥ ४७ ॥ काठ-डेला-पत्थर-वा-शस्त्रोंसे यदि गौ को मारे तो वहां शस्त्र२ के प्रति प्रायश्चित्त कहते हैं ॥४८॥ काठ से मारने पर सांतपन-डेले से प्राजापत्य-पत्थर मे तप्त-कृच्छ्र करे ॥४९॥ गौ और ब्राह्मण को औषध- स्नेह ( घी आदि ) पिलाते समय वा भोजन देने समय-यदि विपत्ति ( मरण वा कष्ट ) होजाय तो-प्रायश्चित्त नहीं है ॥५०॥ तैल अथवा औषध पिलाने-और औषध खिलाने-अथवा कांटा आदि निकालने के समय गौ को जो कष्ट होता है उसका भी प्रायश्चित्त नहीं है ॥ ५१ ॥ बछड़ों के गला बांधने में औषध के देनेमें और रक्षा के लिये संध्या को रोकने और बांधने में भी दोष नहीं है ॥ ५२ ॥

पादेचैवास्यरोमाणि द्विपादेश्मश्रु केवलम् ।

यमस्मृतिः ॥ ९

पादेचैवास्यरोमाणि द्विपादेश्मश्रु केवलम् ।
त्रिपादेतुशिखावर्जं मूलेसर्वंसमाचरेत्॥ ५३ ॥
सर्वांन्केशान्समुद्धृत्य छेदयेदंगुलद्वयम् ।
एवमेवतुनारीणां मुंडमुंडायनंस्मृतम् ॥५४॥
नस्त्रियावपनंकार्यन्नचवीरासनंस्मृतम् ।
नचगोष्ठेनिवासास्ति नगच्छंतीमनुव्रजेत् ॥५५॥
राजावाराजपुत्रोवा ब्राह्मणोवाबहुश्रुतः ।
अकृत्वावपनंतेषां प्रायश्चित्तंविनिर्दिशेत् ॥५६॥
केशानांरक्षणार्थंच द्विगुणं व्रतमादिशेत् ।
द्विगुणेतुव्रतेचीर्णे द्विगुणैवतुदक्षिणा॥ ५७॥
द्विगुणं चेन्नदत्तं हि केशांश्चपरिरक्षयन् ।
पापं नक्षीयतेहंतुर्दाताचनरकंव्रजेत् ॥५८ ॥
अश्रौतस्मार्तविहितं प्रायश्चित्तंवदंतिये ।
तान्धर्मविघ्नकर्तॄंश्च राजादंडेिनपीडयेत् ॥५९॥


चौथाई कृच्छ्र करने में केवल रोमों का, और अर्द्धकृच्छ्र में केवल डाढी का और पौन कृच्छ्र में चोटी के विना सब तथा पूरा कृच्छ्र करने में चोटी सहित सब केशों का मुंडन पुरुष करावे ॥ ५३॥ स्त्रियां का मुंडन और मुंडवाना यह कहा है कि सब केशों को ऊपरको उभार कर दो २ अंगुल काट दे ॥५४ क्योंकि स्त्रियों का मुंडन और वीरासन से बैठना--और गोशालामें वास नहीं है और चलती गौके पीछे भी स्त्री न चलै ॥ ५५॥ राजा का पुत्र अथवा बहुश्रुत ब्राह्मण इन का मुंडन नहीं करा कर प्रायश्चित्त बता देवे ॥५६॥ केशों को न मुंडाने की दशा में दूना व्रत करावे और दूना व्रत पूरा करने पर दूनी ही दक्षिणा देवे ॥५७॥ दूनी दक्षिणा दिये बिना यदि केशों की रक्षा करे तो मारने वाले का पाप नष्ट नहीं होता और प्रायश्चित्त देने वाला नरकमें जाता है ५८॥ वेद और धर्मशास्त्र में जो प्रायश्चित्त नहीं कहा है उस को जो पुरुष बतावें धर्म में विघ्न करने वाले उन पुरुषों को राजा दंड देवे ॥ ५९ ॥

९०

भाषार्थसहिता ॥

नचेत्तान्पीडयेद्राजा कथंचित्काममोहितः ।
तत्पापंशतधाभूत्वा तमेवपरिसर्पति॥६०॥
प्रायश्चित्तेततश्चीर्णे कुर्याद्ब्राह्मणभोजनम्।
विंशतिंगांवृषंचैकं दद्यात्तेषांचदक्षिणाम् ॥६१॥
कृमिभिर्व्रणसंभूतैर्मक्षिकाभिश्चपातितैः ।
कृच्छ्राद्धंसंप्रकुर्वीत शक्त्यादद्याच्चदक्षिणाम् ॥६२॥
प्रायश्चित्तंचकृत्वावै भोजयित्वाद्विजोत्तमान् ।
सुवर्णमाषकंदद्यात्ततःशुद्धिर्विधीयते ॥६३॥
चंडालश्वपचैःस्पृष्टे निशिस्नानंविधीयते ।
नवसेत्तत्ररात्रौतु सद्यःस्नानेनशुद्ध्यति ॥ ६४ ॥
अथवसेद्यदारात्रौ अज्ञानाद्विचक्षणः ।
तदातस्यतुतत्पापं शतधापरिवर्त्तते ॥ ६५ ॥
उद्गच्छंतिहिनक्षत्राण्युपरिष्टाच्चयेग्रहाः ।
संस्पृष्टेरश्मिभिस्तेषामुदकेस्नानमाचरेत् ॥ ६६ ॥


यदि राजा अपने मोहवश होकर उनको दण्ड न दे तो वह पाप सौगुना होकर उस राजा को लगता है ॥६०॥

फिर प्रायश्चित्त पूरा होने पर ब्राह्मणों को जिमावे और बीशगौ और एक बैल उन ब्राह्मणों को दक्षिणा दे ॥६१॥

यदि किसी मनुष्य के शरीर में मक्खी बैठने से घाव में कीड़े पड़जायं तो अर्द्धकृच्छ्र प्रायश्चित्तकरे और यथाशक्ति दक्षिणा भी दे ॥ ६२ ॥

प्रायश्चित्त करके और ब्राह्मणों को जिमा कर एकमासा सोना देने से शुद्धि होती है ॥६३॥

चांडाल अथवा श्वपच रात में यदि छूले तो स्नान करना चाहिये । वहां रात में न बसे और शीघ्र स्नानकरनेसे शुद्ध होता है जो॥६४॥

मूर्खरात्रि को अज्ञान से बसे तो उस समय वह पाप सौ गुना उसको लगता है ॥ ६५ ॥

जो तारे वा ग्रह टूटते हुए ऊपर को जाते हैं उन तारों अथवा ग्रहों की किरणों से स्पर्श हो जाय तो जल में स्नान करे ॥ ६६ ॥

यमस्मृतिः ॥ १९

कुड्यांतर्जलवल्मीक मूषिकोत्करवत्मसु श्मशानेशौचशेषेषु नग्राह्याःसप्तमृत्तिकाः ॥६७॥ इष्टापूर्त्तन्कर्त्तव्यं ब्राह्मणेनप्रयत्नतः । इष्टेनलभतेस्वर्गं पूर्त्तेमोक्षंसमश्नुते ॥६८॥ वित्तापेक्षंभवेदिष्टं तडागंपूर्त्तमुच्यते । आरामञ्चविशेषेण देवद्रोण्यस्तथैवच ॥ ६९ ॥ वापीकूपतडागानि देवतायतनानिच पतितान्युद्धरेद्यस्तु सपूर्त्तफलमश्नुते ॥ ७० ॥ शुक्लायामूत्रंगृह्णीया-त्कृष्णायागोःशकृत्तथा । ताम्रायाश्चपयोग्राह्यं श्वेतायादधिचोच्यते ॥ ७१ ॥ कपिलायाघृतंग्राह्यं महापातकनाशनम् । सर्वतीर्थेनदीतोये कुशैर्र्व्यंपृथक्पृथक् ॥ ७२ ॥ आहृत्यप्रणवेनैव उत्थाप्यप्रणवेनच । प्रणवेनसमालोड्य प्रणवेनतुसंपिबेत् ॥ ७३ ॥


दीवाल के भीतर की-जल के मध्यकी-वामीकी-मूसों की खोदी-मार्ग की-श्मशान की और शौच की बची हुई इन सात स्थानों की मट्टी शुद्धि के लिये ग्रहण नहीं करनी चाहिये ॥६७॥ इष्ट (यज्ञ आदि) और पूर्त्त (कूप आदि) ब्राह्मण को बड़े प्रयत्न से करने चाहिये। इष्ट से स्वर्ग और पूर्त्त से मोक्ष प्राप्त होता है ॥६८॥ जैसा धन होवैगा ही यज्ञ होसकता है। और तालाब और विशेष कर बाग तथा देव द्रोणी (तीर्थ वा प्याव) इन्हें पूर्त कहते हैं ॥ ६९ ॥ बावड़ी-कुआ-तालाब और देवमंदिर-इतने यदि पतित (टूटे फूटे) हों तो इनका जो उद्धार (मरम्मत) कराने वाला है वह भी पूर्त के फल (मोक्ष) को भोगता है ॥ ७० ॥ सफेद गौका मूत्र-कालीका गोबर-लालका दूध-श्वेतका दही ॥७१॥ और कपिला का घी ले तो यह पंचगव्य महापातकों को नष्ट करता है-सब तीर्थों में वा नदीके जलमें इन गोमूत्र आदि द्रव्योंको पृथक् २ कुशाओं से ॥ ७२ ॥ प्रणव का जपकर इकट्ठा करै प्रणव पढ़ पढ़के उठाये और प्रणव का उच्चारण कर के ही पीवै ॥ ७३ ॥

द्वितीयेनास्तिदोषस्तु प्रथमेनैवशुद्ध्यति ॥ ७५ ॥

१२ माधवार्यसंहिता ॥

पलाशमध्यमेपर्णे भांडैताम्रमयेतथा । पिबेन्पुष्करपर्णेवा ताम्रेवामृन्मये शुभे ॥ ७४ ॥ सूतकेतुसमुत्पन्ने द्वितीयेसमुपस्थिते । द्वितीयेनास्तिदोषस्तु प्रथमेनैवशुद्ध्यति ॥ ७५ ॥ जातेनशुद्ध्यतेजातं मृतेनमृतकतथा । गर्भसंस्रवणेमासे त्रीण्यहानिविनिर्दिशेत् ॥ ७६ ॥ रात्रिभिर्मासतुल्याभि-र्गर्भस्रावेविशुद्ध्यति । रजस्युपरतेसाध्वी स्नानेनस्त्रीरजस्वला ॥ ७७ ॥ स्वगोत्राद्भ्रश्यतेनारी विवाहात्सप्तमेपदे । स्वामिगोत्रेणकर्त्तव्या-स्तस्याःपिंडोदकक्रियाः ॥ ७८ ॥ द्वेपितुःपिंडदानंस्या--त्पिंडंपिंडद्विनाम ता । षण्णांदेयास्त्रयःपिंडा एवं दातानमुह्यति ॥ ७९ ॥ स्वेनभर्त्रासहश्राद्धं माताभुङ्क्त्वासदैवतम् ।


ढाक के बीचके पत्ते में वा तांबे के पात्र में वा कमल के पत्ते में अथवा लाल मिट्टी के पात्र में उस पंचगव्य को पीवे ॥७४॥ सूतक के होनेपर यदि दूसरा सूतक हो जाय तो दूसरे सूतक का दोष नहीं होता प्रथम के साथ उन की भी शुद्धि हो जाती है ॥७५॥ जन्म अशौच के संग जन्म अशौच की और सूतक अशौच के संग सूतक अशौच की शुद्धि हो सकती है । एक महीने के गर्भपात में तीन दिन की अशुद्धि होती है ॥७६॥ जितने मास का गर्भपात हो उतनी ही रात्रियों में शुद्धि होती है-और रज की निवृत्ति हुये पर सुपवित्रा रजस्वला स्त्री स्नान से शुद्ध होती है ॥७७॥ स्त्री विवाह के अनन्तर सप्तपदी होने पर अपने मा बाप के गोत्र से पृथक हो जाती है उस के बाद वह मर जावे तो पतिके गोत्र में ही उस का पिंड और जलदान आदि कर्म करना चाहिये ॥७८॥ पिता को दो पिण्ड दे और प्रत्येक पिण्ड में दो नाम (अपरलोक) आते हैं छः को तीन पिण्ड देने चाहिये ऐसे करने से पिण्डों का दाता मोहित नहीं होता ॥ ७९ ॥ माता और पितामही (दादी) और प्रपितामही (पड़दादी) ये तीनों अपने पतियों के संग देवता (विश्वेदेवा) समेत

यमस्मृतिः ॥ १३

पितामह्यापिस्वेनैव स्वेनैवप्रपितामही ॥ ८० ॥ वर्षेवर्षेतु कुर्वीत मातापित्रोस्तुसत्कृतिम् । अदैवंभोजयेच्छ्राद्धं पिंडमेकंतुनिर्वपेत् ॥ ८१ ॥ नित्यंनैमित्तिककाम्यं वृद्धिश्राद्धमथापरम् । पार्वणंचेतिविज्ञेयं श्राद्धंपंचविधंबुधैः ॥ ८२ ॥ ग्रहोपरागेसंक्रांतौ पर्वोत्सवेमहालये । निर्वपेत्त्रीन्नरःपिण्डा-नेकमेवमृतेहनि ॥ ८३ ॥ अनूढानपृथक्कन्या पिंडेगोत्रेचसूतके । पाणिग्रहणमन्त्राभ्यां स्वगोत्राद्भ्रश्यतेततः ॥ ८४ ॥ येनयेनतुवर्णेन याकन्यापरिणीयते । तत्समंसूतकंत्यत्ति तथापिंडोदकेपिच ॥ ८५ ॥ विवाहेचैवसंप्राप्ते चतुर्थेहनिरात्रिषु । एकत्वंसाभवेद्भर्तुः पिंडेगोत्रेचसूतके ॥ ८६ ॥ प्रथमेन्हिद्वितीयेवा तृतीयेवाचतुर्थके । अस्थिसंचयनंकार्यं बंधुभिर्हितबुद्धिभिः ॥८७ ॥


श्राद्ध को भोगती हैं ॥८०॥ (प्रतिवर्ष) माता और पिता का सत्कार (श्राद्ध) करे देवता (विश्वेदेवा) के बिना श्राद्ध जिमावे और एक पिण्ड दे ॥८१॥ नित्य नैमित्तिक काम्य वृद्धिश्राद्ध और पार्वण यह पांच प्रकार का श्राद्ध बुद्धिमान् जाने। ग्रहण-संक्रांति-पर्व-उत्सव-और महालय (कनागत) इनमें मनुष्यतीन पिण्ड दे और जिस दिन माता पिता आदि मरे हों उस दिन एक ही पिण्ड देवे ८३। बिना विवाही कन्या पिण्ड गोत्र और सूतकमें पृथक् नहीं है फिर विवाह के मन्त्रों से अपने गोत्र से पृथक् हो जाती है ॥८४॥ जिस २ वर्ण के पुरुषके संग जिस कन्या का विवाह हो उसी वर्णके समान सूतक और पिण्ड वा जलदान को प्राप्त होती है ८५ विवाह हुये पश्चात् वह कन्या चौथे दिन रात्रि में पिण्ड-गोत्र, और सूतक में पति की एकता को प्राप्त होती (अर्थात् चतुर्थी कर्म का होम होने पर कन्या पति के गोत्र में मिल जाती है) ॥ ८६ ॥ पहले दूसरे तीसरे अथवा चौथे दिन हितकारी बन्धु अस्थिसंचयन करें ॥८७॥

चतुर्थेपंचमेचैव सप्तमेनवमेतथा ।

१४ पाराशर्यसंहिता ॥

चतुर्थेपंचमेचैव सप्तमेनवमेतथा ।
अस्थिसंचयनंप्रोक्तं वर्णानामनुपूर्वशः ॥ ८८ ॥
एकादशाहेप्रेतस्य यस्यचोत्सृज्यतेवृषः ।
मुच्यतेप्रेतलोकात्सः स्वर्गलोकेमहीयते ॥ ८६ ॥
नाभिमात्रेजलस्थित्वा हृदयेनानुचिंतयेत् ।
आगच्छंतुमेपितरो गृह्णंत्वेतान्जलांजलीन् ॥ ६०
हस्तौकृत्वातुसंयुक्तौ पूरयित्वाजलेनच ।
गोशृंगमात्रमुद्धृत्य जलमध्येजलं क्षिपेत् ॥६२ ॥
आकाशेचक्षिपेद्वारि वारिस्थोदक्षिणामुखः ।
पितॄणांस्थानमाकाशं दक्षिणादिक्कृतथैवच ॥६२॥
आपोदेवगणाःप्रोक्ता आपःपितृगणास्तथा।
तस्मादप्सुजलं देयं पितॄणांहितमिच्छता ॥६३ ॥
दिवासूर्यांशुभिस्तप्तं रात्रौनक्षत्रमारुतैः ।


चौथे-पांचवें-सातवें-नवमें-दिन क्रम से ब्राह्मण क्षत्रिय ५-वैश्यऽ-शूद्र-को अस्थि संचयन करना कहा है ॥८८॥ जिस मरे पुरुष के लिये ग्यारहवें दिन वृषोत्सर्गकिया जाता है वह प्रेत, प्रेतलोक से छूट कर स्वर्ग लोक में पूजा को प्राप्त होता है ॥ ८९ ॥ नाभि (टूंड़ी) तक जल में घुसकर और मन से यह-चिंता (स्मरण) करे कि मेरे पितर आवें और ये जल की अंजली ग्रहण करें ॥ ९० ॥ दोनों हाथ मिलाकर और जल से भरकर गौके सींग के प्रमाण हाथ ऊंचा उठा कर जल के बीच में जल को फेंक दे ॥ ९१॥ दक्षिणदिशा की ओर मुख कर जल में खड़ा हुआ पुरुष आकाश में जल को फेंके क्यों कि आकाश और दक्षिण दिशा ये दोनों पितरों का स्थान हैं ॥ ९२॥ देवता और पितरों के गण जल रूप ही हैं उस से जो पितरों के हित की इच्छा करै वह जल में ही जल दे (तर्पण करै ) ॥ ९३ ॥ दिनमें सूर्य की किरणों से तप्त-और रात में नक्षत्र तथा पवन से और संध्या के समय इन दोनों से जल सदा

यमस्मृतिः ॥ १५

संध्ययोरप्युभाभ्यांच पवित्रंसर्वदाजलम् ॥९४ ॥
स्वभावयुक्तमव्याप्त ममेध्येनसदाशुचिः ।
भांडस्थं धरणीस्थंवा पवित्रंसर्वदाजलम् ॥९५॥
देवतानांपितॄणांच जलेदद्याज्जलांजलीन् ।
असंस्कृतप्रमीतानां स्थलेदद्याज्जलांजलीन् ॥९६ ॥
श्राद्धे हवनकालेच दद्यादेकेनपाणिना ।
उभाभ्यांतर्पणेदद्या-दितिधर्मोव्यवस्थितः ॥ ९७ ॥

इतियमप्रणीतं धर्मशास्त्रं समाप्तम्


पवित्र है ॥ ९४ ॥ अपवित्र वस्तु जिस में न मिली हो ऐसा स्वाभाविक जल सदा पवित्र है पात्र का हो अथवा भूमि पर का हो जल सदा पवित्र है॥९५॥
देवता और पितरों को तो जल में जल की अंजली दे और जो संस्कार (यज्ञोपवीत) से पूर्व ही मरगये हैं उन को स्थल में दे ॥९६ ॥
श्राद्ध और होम के समय एक हाथ से अंजली दे और तर्पण में दोनों हाथों से यह धर्म की व्यवस्था है ॥ ९७ ॥

इति यमप्रणीते धर्मशास्त्रे भाषार्थः समाप्तः ॥

इस पृष्ठ पर कोई पाठ (text) उपलब्ध नहीं है। यह पृष्ठ रिक्त (blank) है।

आपस्तंबस्मृतिप्रारंभः

आपस्तम्बं प्रवक्ष्यामि प्रायश्चित्तविनिर्णयम् ।
दूषितानां हितार्थाय वर्णानामनुपूर्वशः ॥ १ ॥
परेषां परिवादेषु निवृत्तमृषिसत्तमम् ।
विविक्तदेश आसीनमात्मविद्यापरायणम् ॥ २ ॥
अनन्यमनसं शांतं तत्त्वस्थं योगवित्तमम् ।
आपस्तंबमृषिं सर्व्वे समेत्य मुनयोऽब्रुवन्
भगवन्मानवाः सर्व्वे असन्मार्गस्थिता यदा ।
चरेयुर्धर्मकार्याणि तेषां ब्रूहि विनिष्कृतिम् ॥ ४ ॥
यतोऽवश्यं गृहस्थेन गवादिपरिपालनम् ।
कृषिकर्मादिचापत्सु द्विजामन्त्रणमेव च ॥ ५ ॥
बालानां स्तन्यपानादि कार्यं च परिपालनम् ।
देयं चानाथकेऽवश्यं विप्रादीनां च भेषजम् ॥ ६ ॥


पापियों के हितके अर्थ आपस्तंब ऋषिके कहे प्रायश्चित्त के विशेष निर्णय को वर्णोंके लिये यथाक्रम कहते हैं ॥१॥ पराई निंदा से रहित और ऋषियों में उत्तम एकांत में बैठे हुये ब्रह्मज्ञान में तत्पर ॥ २ ॥ एकाग्र चित्त शांत रूप-और तत्त्वज्ञानी और अत्यंत योगके जानने वाले, आपस्तंब ऋषि से इकट्ठे हो कर संपूर्ण मुनि बोले ॥ ३ ॥ हे भगवन् ! जब सब मनुष्य अधर्म में स्थित हुये धर्मके काम करना चाहते हों तो उन का प्रायश्चित्त कहिये ॥४॥ जिससे गृहस्थी को अवश्य गौ आदिका पालन आपत्काल में-कृषि आदिकर्म-ब्राह्मणों को भोजन कराना ॥५॥ बालकोंको स्तन्य (दूध) पिलाना आदि-बालकोंकी पालना करना-अनाथों को अवश्य देना-और ब्राह्मणादिकों को औषध देना-इतने कर्म अवश्य करने चाहिये ॥ ६ ॥

२ भाषार्थसहिता ॥

एवंकृतेकथंचित्स्या-त्प्रमादोयद्यक'मतः । गवादीनांततोस्माकं भगवन्ब्रूहिनिष्कृतिम् ॥ ७ ॥ एवमुक्तःक्षणंध्यात्वा प्रणिपातादधोमुखः । दृष्ट्वाऋषीनुवाचेद-मापस्तंबःसुनिश्चितम् ॥ ८ ॥ बालानांस्तनपानादि-कार्येदीषोनविद्यते । विपत्तावपिविप्राणा-मामंत्रणचिकित्सने ॥ ९ ॥ गवादीनांप्रवक्ष्यामि प्रायश्चित्तंतृणादिषु । केचिदाहुर्नदोषोत्र स्नेहेलवणभेषजे ॥ १० ॥ औषधंलवणंचैव स्नेहंपुष्ट्यर्थभोजनम् । प्राणिनांप्राणवृत्यथं प्रायश्चित्तंनविद्यते ॥ ११ ॥ अतिरिक्तं नदातव्यं कालेस्वल्पंतुदापयेत् । अतिरिक्तविपन्नानां कृच्छ्रमेवविधीयते ॥ १२ ॥ त्र्यहंनिरशनंपादः पादश्चायाचितंत्र्यहम् ।


इस प्रकार करते हुए यदि किसी प्रकार अज्ञान से गौ आदिकों का प्रमाद (अपराध) होजाय तो हे भगवन् ! उस से हमारा प्रायश्चित्त कैसे हो यह कहो ॥७॥ इस प्रकार पूछने पर नमस्कार से नीचे को मुखकर-क्षणभर ध्यान करके और ऋषियोंको देखकर आपस्तंब मुनि सम्यक्प्रकार निश्चित बचन बोले ॥८॥ बालकों को दूध पानकराने, और ब्राह्मणों के भोजन कराने, तथा औषध करने में यदि विपत्ति (मरण) भी हो जाय तो दोष नहीं है ॥९॥ गौ आदि के तृण आदि से मरने में प्रायश्चित्त की विधि कहते हैं कई आचार्य यह कहते हैं कि स्नेह ( तेल आदि ) लवण औषध में अर्थात इन के देने से गौ मर-जाय तो दोष नहीं ॥ १० ॥ औषध-लवण-स्नेह-पुष्टि के लिये भोजन-ये यदि प्राणियों की वृत्ति (जीने) के लिये दिये जायं तो इन से मरने में प्रायश्चित्त नहीं है ॥ ११ ॥ इस से भोजन प्रमाण से अधिक न दे किन्तु समय (क्षुधाकाल) पर थोड़ा दे यदि अधिक देने पर कोई प्राणी मरजाय तो कृच्छ्र करना कहा है ॥ १२ ॥ तीन दिन भोजन न करना यह प्रथम पाद-और तीन दिन तक

आपस्तम्बस्मृतिः ॥

सायंत्र्यहंतथापादः पादःप्रातस्तथात्र्यहम् ।
प्रातःसायंदिनाईं च पादोनंसायवर्जितम् ।
प्रातःपादंचरेच्छूद्रः सायं वैश्यस्यदापयेत् ॥ १४ ॥
अयाचितंतुराजन्ये त्रिरात्रंब्राह्मणस्यच ।
पादमेकंचरेद्रोधे द्वीपादौ बंधनेचरेत् ॥ १५ ॥
योजनेपादहीनंच चरेत्सर्वनिपातने ।
घंटाभरणदोषेण गोस्तुयत्रविपद्भवेत् ॥ १६ ॥
चरेदर्द्धव्रतंतत्र भूषणार्थंकृतंहितत् ।
दमनेवानिरोधेवा संघातेचैवयोजने ॥ १७ ॥
स्तंभशृंखलपाशैश्च मृतेपादोनमाचरेत् ।
पाषाणैर्लगुडैर्वापि शस्त्रेणान्येनवावलात् ॥ १८ ॥
निपातयंस्तियेगांस्तु-स्तेषांसर्वंविधीयते ।
प्राजापत्यं चरेद्विप्रः पादोनं क्षत्रियस्तथा ॥१९॥


बिना मागे जो मिले उसे खाना यह दूसरा पाद-तीन दिन तक सायंकाल में खाना यह तीसरा पाद तथा तीन दिन तक प्रातः काल में खाना यह चौथा पाद-कृच्छ्र का होता है ॥१३॥ प्रातःकाल और सायंकाल में तीन २ दिन व्रत के नियम से खाना उसे दिनार्द्ध-और सायंकाल वाले तीन दिन के व्रत को छोड़ कर गौ दिन के व्रत पादोन-कहते हैं । प्रायश्चित्त के विषय में शूद्र उक्त प्रातःपाद-और वैश्य सायंपारद को करे ॥ १४ ॥ क्षत्रिय अयाचित-और ब्राह्मण तीन दिन निराहार उपवास करे-रोकने में जो गाय का मरण होय तो एक पादव्रत और बांधने में दो पादव्रत करावे ॥ १५ ॥ योजन ( गाड़ी इत्यादि में जोड़ने ) में पादोन व्रत और निपातन (गिराना या घायल करने ) में संपूर्ण कृच्छ्र व्रत करावे। गौके गले में घंटा बांधने से यदि गौका मृत्यु हो जाय ॥१६॥ तो दिनार्धकृच्छ्र व्रत करावे क्योंकि वह भूषण के लिये है-और दमन-वश में करने वा रोकने के लिये काष्ठ घटा ( जो लकड़ी गौ के गले में लटका करते हैं) बांधने में ॥१७॥ और खूंटा-साकल-रस्सी-से गौ मर जाय तो पादोन व्रत करे। पत्थर लट्ठ अथवा अन्य शस्त्रों से वा बल से ॥१८॥ जो पापी पुरुष गौ को मारें तो संपूर्ण कृच्छ्र करें ब्राह्मण प्राजापत्य-क्षत्रिय पादोन व्रत करे ॥१९॥

४ भाषार्थसंहिता ॥

कृच्छ्रार्द्धन्तुचरेद्वैश्यः पादंशूद्रस्यदापयेत् । द्वौमासौपायसेद्वत्सं द्वौमासौद्वौस्तनौदुहेत् ॥२०॥ द्वौमासावेकवेलायां शेषकालंयथारुचि । दमतामर्द्धमासेन गौस्तुयत्र विपद्यते ॥२१ ॥ सशिखंवपनंकृत्वा प्राजापत्यंसमाचरेत् । हल्राष्टगवंघर्म्यं षड्गवंजीवितार्थिनाम् ॥२२॥ चतुर्गवंनृशंसानां द्विगवंहिजिघांसिनाम् । अतिवाहातिदोहाभ्यां नासिकाभेदनेनवा ॥२३॥ नदी पर्वतसंरोहे मृतेपादोनमाचरेत्। ननारिकेलवालाभ्यां नमुंजेननचर्मणा ॥२४॥ एभिर्गास्तु न वध्नीया-दृद्ध्वापरवशोभवेत् । कुशैःकाशैश्चबध्नीया-द्वृषभंदक्षिणामुखम् ॥२५॥ पादलग्नाहिदाहेषु प्रायश्चित्तं नविद्यते।


वैश्य कृच्छ्रार्द्ध व्रत और शूद्र पादकृच्छ्र कर- ब्याई गौका दूध दो महीने तक बछड़े को पिलावे पीछे दो महीने दो थन दुहै ॥ २० ॥ पीछे दो महीने एक समय में ही दुहै और शेष (बाकी) समय में अपनी रुचि के अनुसार दुहै वश में करने के लिये गोड़ बांधने आदि से दश वा पंद्रह दिन के भीतर यदि गौ मरजाय ॥ २१ ॥ तो शिखा समेत मुंडन करा कर प्राजापत्य व्रत करे=आठ बैल का हल धर्म का और छः बैल का हल अपने जीविका के लिये है ॥२२॥ चार बैल का हल कठोरों का...और दो बैलों का हत्यारों का है। अत्यंत बोझ रखने से अथवा अत्यंत दुहने से अथवा नासिका में नाथने से ॥ २३ ॥ नदी में अथवा पर्वत के चढ़ने पर यदि गौ मरजाय तो पादोन व्रत करे-नारीयल की रस्सी—बाल मूंज—और चाम ॥२४॥ इन से बैलों गौओं को न बांधे क्योंकि इन से बांधने से परवश होता है किन्तु कुशा और काशों से दक्षिणा दिशा के सम्मुख बैल को बांधे ॥ २५ ॥ पाद में कंकर आदि लगने से सांप के काटने से और जलने से गौके मरने में और बहुत गौओं के बांधने

आपस्तम्बस्मृतिः ॥

व्यापन्नानांबहूनांतु रोधनेबंधनेपिच ॥२६॥
भिषङ्मिथ्योपचारैश्च द्विगुणांगोव्रतंचरेत् ।
शृंगभंगेस्थिभंगंच लांगूलस्यचकर्तने ॥२७॥
सप्तरात्रंपिबेद्वज्रं यावत्स्वस्थापुनर्भवेत् ।
गोमूत्रेणतुसंमिश्रं यावकंभक्षयेद्द्विजः॥२८॥
एतद्विमिश्रितंवज्र मुक्तं चोशनसास्वयम् ।
देवद्रोण्यांविहारेषु कूपेष्वायतनेषुच ॥२९॥
एषुगोषुविपन्नासु प्रायश्चित्तंनविद्यते ।
एकायदानुबहुभि-र्देवाद्द्व्यापादिताक्वचित् ॥ ३० ॥
पादंपादेतुहत्याया-श्चरेयुस्तेपृथक्पृथक् ।
यंत्रणेवाचिकित्सार्थे मूढगर्भविमोचने ॥३१ ॥
यत्नेकृतेविपत्तिश्चे-त्प्रायश्चित्तंनविद्यते ।
सरोमंप्रथमेपादे द्वितीयेश्मश्रुधारणम् ॥ ३२ ॥
तृतीयंतुशिखाधार्या सशिखंतुनिपातने ।


अथवा रोकने में भी प्रायश्चित्त नहीं है ॥२६॥ वैद्य की अन्यथा चिकित्सा (इलाज) से यदि गौ मर जाय तो गोहत्या का द्विगुणा प्रायश्चित्त करै और सींग वा हाड टूट जाय अथवा गौकी पूंछ कटजावे ॥ २७ ॥ तो सात दिन तक वज्र (गोमूत्र मिले जौ के सत्तू वज्र कहाते हैं) पीवे और जब तक गौ स्वस्थ (अच्छी हो) तबतक द्विज गोमूत्र को मिलाकर जौ भक्षण करै ॥ २८ ॥ यह मिश्रित वज्र उशना ऋषि ने स्वयं कहा है। देवद्रोणी (तीर्थ) डोलने फिरने में- कूप में गिरने से ॥२९। इन स्थानों में यदि गौ मरजाय तो प्रायश्चित्त नहीं है। और यदि कभीएक गौ को बहुत मनुष्य मारदें ॥ ३० ॥ तो वे सब गोहत्या का चौथाई २ पृथक् २ प्रायश्चित्त करें। यंत्रण (बांधना) अथवा चिकित्सा के लिये मूढ़ (मरे) गर्भ के निकालने में ॥ ३१ ॥ यदि यत्न करने पर भी विपत्ति (दुःख वा मरण) हो जाय तो प्रायश्चित्त नहीं है। प्रथम पाद प्रायश्चित्त में रोमों का, और द्विपाद प्रायश्चित्त में श्मश्रु (दाढ़ी) को छोड़ कर ॥ ३२ ॥ और गौके