इच्छानुसार संतान
Ichhanusar Santan
बीरेन्द्र गुप्त (Virendra Gupta) द्वारा
स्रोत: Mumukshu Bhawan Varanasi Collection - इच्छानुसार सन्तान · अश्विनी कुमार, प्रकाशन मन्दिर / वीरेन्द्र नाथ (उद्गम)
ऋतुकाल वर्णित कर्म
अथ य इच्छेद् दुहिता मे पण्डिता जायेत। सर्वमायुरियादिति तिलौदनं पाचयित्वा सपिप्पन्तश्नीयातामीश्वरो जनयितवै।
ब्रह्मदण्डकपोनिषद् ६/४/१७
अर्थ- जिनकी इच्छा हो कि हमारी कन्या पण्डिता हो और पूर्ण सौ वर्ष की आयु भोगने वाली हो तो वह दम्पति तिल और चावल की खिचड़ी पकाकर उसमें घी मिलाकर खायें। ऐसा करने से उक्त प्रकार की कन्या को उत्पन्न करने में समर्थ होते हैं।
अथ य इच्छेत्युन्नो मे पण्डितो विगीतः समितिगंमः।
शुश्रुषितां वांच भाषिता जायेत सर्वाण्वेदाननु बुवीत॥
सर्वमायुरियादिति माध्वं सौदनं पाचयित्वा सपिप्पन्तः।
न्तमश्नीयातामीश्वरो जनयितवा औक्षेणवासवमेणवा॥
ब्रह्मदण्डकपोनिषद् ६/४/१८
अर्थ- जिसकी यह इच्छा हो कि हमारा पुत्र प्रख्यात पण्डित विद्वान्नों की सभा में निर्भय प्रवेश करने वाला तथा श्रवण सुखद वाणी बोलने वाला हो, चारों वेदों का जानने वाला और पूर्ण सौ वर्ष की आयु का भोगने वाला हो तो वह दम्पति उक्ता तथा ऋषभक औषधियों से निकाला हुआ रस घृत संयुक्त चावलों में मिलाकर खायें तो वह उक्त प्रकार का पुत्र उत्पन्न करने में समर्थ होंगे।
व्यवन्प्राश अवलेह में अष्टवर्ग के नाम से आठ औषधियाँ पड़ती हैं, जिनका अभी तक सही पता नहीं चला है। उसी अष्ट वर्ग में उक्ता और ऋषभक नाम की दो बुटियाँ हैं। जो उपरोक्त सेवन के लिए लिखीं हैं। इनकी उपेक्षा में शतावरी तोला, अश्वगन्ध नागीरी १ तोला, लाल इलायची के दाने आधा तोला लेकर कूट लें। इसका चूर्ण ६ माशा पुष्प और ६ माशा स्त्री घृत युक्त चावलों में मिलाकर सेवन करें। यदि किसी कारण से चावल न प्राप्त हो सकें तो दूध के साथ प्रयोग कर सकते हैं।
इच्छानुसार सन्तान
१३
वैरिन्द्र गुप्तः
CC-0: Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
उपरोक्त सारे भोजनों का लाभ तभी प्राप्त होगा जबकि दम्पति कम से कम १॥ मास तक ब्रह्मचर्य से रहते हुए प्रयोग करें, तत्पश्चात् गर्भधान करें तो उत्तम सन्तान लाभ होगा।
यस्मिन्नुणं सन्वयितयेन् चानन्त्यमश्नुते।
स एव धर्मजः पुत्रः कामजानितरान्विदुः॥
मनु ९/१०७
अर्थ- जिसके उत्पन्न होने से (पितृ) ऋण दूर होता है और मोक्ष प्राप्त होता है उसी को धर्मज पुत्र जाने। औरों को कामज कहते हैं।
मनुष्य शरीर को मोक्ष तभी मिलती है जब अच्छे कर्म करे। अपने शरीर द्वारा संसार के कष्ट को दूर करने वाले, विद्वान् और धर्म का सत्य पथ दिखाने वाले पुत्र को जन्म देने से ही मोक्ष मिलती है अर्थात् मन. आत्मा, शरीर को सुख और शान्ति मिले, यही मोक्ष का द्वार है।
★★★
ऋतु वर्णन
ऋतुकाल स्त्रियों के जीवनारम्भ का चिन्ह है। इसी से गर्भ धारण शक्ति का पता चलता है। यह प्रति मांस तीन दिन पर्यन्त प्रत्येक स्त्री की योनि से रजः निकलता है। इसी को स्त्रियों का मासिक धर्म तथा रजस्वला होना भी कहते हैं। रजस्वला स्त्रियों को चाहिए कि वे अपना समय एकान्त में व्यतीत करें। दुःख और क्लेश-जनक वातावरण तथा विचारों को अपने पास न आने दें। घर की किसी वस्तु को हाथ न लगायें। पृथक् मिट्टी के पात्रों में हल्का भोजन करें। भुंजार आदि छोड़ दें। तीन दिन तक स्नान भी न करें। चौथे दिन स्नान से शरीर शुद्ध करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
इच्छानुसार सन्तान
१४
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
अथ यस्य जायामार्तव विन्दत त्र्यहंकष्टसेन पिवेदहतवासा नैनां वृषलो न वृषल्प्यपहन्यात् त्रिरावान्त आप्लुत्य ब्रीहीन वद्यातयेत्।।
बृहदारण्यकोपनिषद् ६/४/१३
अर्थ- जिनकी स्त्री ऋतुमति हो वह स्त्री तीन दिन तक कांस्य के पात्र में पानी, भोजन न पाय और उसको कोई मलीन वस्त्र, मलीन स्त्री व मलीन पुरुष स्पर्श न करे, फिर चौथे दिन स्नान करने के अनन्तर वह सुन्दर वस्त्र पहिन धानों को कूटे। ऋतुमति स्त्री को यदि कोई मैले वस्त्र पहिनने को या मलीन स्त्री या पुरुष से स्पर्श करेगी तो सम्भव है कि उसके शरीर में दूषिन्धित कीटाणु प्रविष्ट होकर उसी को हानि पहुँचावे, इसलिए उस समय किसी मलीन द्रव्य अथवा वस्त्रादिकों को उपयोग में न लावे।
ऋतुकाल वर्जित कर्म
ऋतुमति स्त्री को तीन दिन पर्यन्त न करने वाले कर्म तथा उनको करने से उस मास में गर्भ स्थित हो जाने पर बच्चे को हानियाँ।
दिन में सोने से = सन्तान अधिक सोने वाली।
नेत्रों में अंजत काजल आदि लगाने से = अन्धों
रोने से = विकृत नेत्र तथा विकार युक्त।
स्नान और अनुलेपन करने से = निर्बल, दुबली तथा दुर्बली।
तेल मर्दन से = कुष्ठी (कुष्ठ रोग वाली)
नाखून काटने से = नाखून रहित।
दौड़ने से = चंचल
इच्छानुसार सन्तान
१५
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
हँसने से = काले दाँत वाली तथा काले ओष्ठ वाली।
अतिभाषण से = बकवादी।
वेग की ध्वनि सुनने तथा बोलने से = बहरी।
लिखने से = मूर्ख।
अतिवायु सेवन से = उन्मत्त सन्तान होती है।
ऋतुभक्ति स्त्री उपरोक्त कार्य जिस ऋतु में करेगी उसके १६ दिन अर्थात् उसी मास में गर्भाधान हो जाने से उस कार्य का दोष सन्तान में अवश्य आ जायेगा। इसी लिए इन कर्मों का निषेध किया है।
नोपगच्छेत्प्रमोदोऽपि स्त्रियमार्तवदर्शने।
समानशयने चैव न शयीत तथा सह॥
मनु ४/४०
अर्थ- कामार्त पुरुष भी रजस्वला स्त्री के पास न जावे और उसके साथ बराबर बिठौने पर भी न सोवे।
अश्रीरा तन्पूर्वति रशती पाप्याभ्युगा।
पतिर्यद्द्वधोऽ वाससा स्वमङ्गमभिधत्सते।
ऋग्वेद १०/८५/३०
अर्थ- रजस्वला स्त्री के सेवन, स्पर्श साथ निद्रा आदि से पुरुष और सन्तान श्री रहित और रोगादि से दूषित हो जाते हैं।
रजसाभिलुप्तां नार्यं नरस्य ह्यु पगच्छतः।
प्रज्ञा तेजो बलं चक्षुरायुरचैव प्रहीयते॥
मनु ४/४१
अर्थ- रजस्वला स्त्री के पास जाने वाले पुरुष की प्रज्ञा, तेज, बल, नेत्र तथा आयु नष्ट होती है।
उपरोक्त व्याधि रजस्वलागामी पुरुष को होकर अनेक रोग हो जाते हैं। इसलिये रजस्वला स्त्री के साथ चार दिन तक कभी समागम न करे। रजस्वला स्त्री ठंड से बचकर रहे तथा एकान्त वास करे और चौथे दिन स्नान करके अपने पति या पुत्र का दर्शन
इच्छानुसार सन्तान
१६
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
रति समय वर्णित काल
करे या अपने चेहरे को दर्पण में देखे।
एक बार एक पुरुष ने अपनी पत्नी से कहा कि हमारे चार पुत्र हैं, मैं इस बात की परीक्षा करना चाहता हूँ कि इनमें से मेरा पुत्र कौन-सा है इस बात को सुनकर स्त्री ने कहा नाथ क्या आपको मुझ पर सन्देह है? आप मुझ पर दोष लगाते हैं? नहीं देवी, मैं तुम पर पूरा विश्वास करता हूँ, तुम पतिव्रता हो, निर्दोष हो, पवित्र हो, मैं एक और बात का अनुभव करना चाहता हूँ, जो मैंने नई सुनी है। देखो मैं इस कोठरी में बन्द हो जाता हूँ, तुम अपने शरीर को हल्दी चूना लगा लो, बच्चे पाठशाला से आते होंगे। पूछने पर तुम उनसे कह देना कि तुम्हारे पिता ने मारा है। पहले बड़ा लड़का आया उसने भी से पूछा मैं क्या हो गया? मैं ने कहा- बेटा तुम्हारे पिता ने मारा है। लड़के ने कहा- अच्छा घर आवे तो मैं में उसे कुट्टी की तरह काट डालूँगा कहता हुआ चला गया। अब दूसरा लड़का आया उसने भी प्रश्न किया और उत्तर में कहा मैं मत घबरा बाप को घर आने देने में उसे रुई की तरह धुन डालूँगा। तीसरे लड़के ने भी आकर प्रश्न किया और उत्तर दिया मैं बाप को घर आने देने में उसे मशक (चमड़े की जिसमें पानी भरा- जाता है) की तरह मसल डालूँगा। अब सबसे छोटा लड़का आया उसने भी मैं से पूछा क्या हो गया। उत्तर पाकर कहा मैं तेरी और पिताजी की लड़ाई है मैं क्या जानूँ मुझे भूख लगी है रोटी दे। पिता ने कोठरी से निकलकर बच्चे को उठा लिया और प्यार करता हुआ बोला देखो बस यही मेरा बेटा है। देवी तुम ध्यान करो जिस मास में सबसे पहला गर्भ स्थित हुआ था, क्या उस महीने ऋतु स्नान के पश्चात् किसी कसाई को देखा था? हाँ, कुछ ध्यान पड़ता है नाथ! जब मैं स्नान करके चुकी थी उसी समय किसी ने आपको पुकारा मैंने जाकर देखा कि एक कसाई सामने खड़ा है। बस देवी! यही कारण है कि बड़े लड़के में कुछ कसाई की-सी निर्दयता का आभास होता है।
इच्छानुसार सन्तान
१७
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
इसी प्रकार तुमने ऋतु स्नान के बाद दूसरी बार धुनें का तीसरी बार में भिन्नता का और चौथी बार में मेरा दर्शन किया होगा।
देवी कल शाम आर्य समाज के उत्सव में एक प्रोफेसर अमरीका का दौरा करके आये थे उन्होंने एक घटना अमरीका के एक दम्पति की सुनाई।
अमरीका के एक दम्पति को घर एक बालक ने जो हब्बी जैसा काला, सारे शरीर पर बड़े-बड़े काले बाल थे जन्म लिया। यह देखकर अमरीकन ने अपनी पत्नी से कहा- यह गर्भ मेरा नहीं। पत्नी- यह आप क्या कह रहे हैं, मैं तो कहँी भी नहीं गई। अमरीकन- तो यह बच्चा हब्बी जैसा क्यों, जबकि हम दोनों बिलकुल ही गोंरे हैं। पत्नी- यह बात मेरी भी समझ में नहीं आती। उन दिनों में अमरीका प्रचार के लिए गया था। उक्त अमरीकन महाशय अपनी शंका लेकर मेरे पास आये। मैंने उनकी शंका का समाधान करते हुए मालूम किया। क्या? आप बता सकते हैं कि आपके कमरे में कुछ चित्र लगे हैं? अमरीकन- हाँ लगे हैं। भारतीय- तो आप अपनी पत्नी से मालूम करें कि इन चित्रों में आपको कौन-सा चित्र प्रिय है और आप उसे नित्य देखती हैं, साथ में यह देखना कि सोते समय वह चित्र किस ओर रहता है और उस चित्र को लेकर आप मुझसे मिलें। अगले दिन जब वह अमरीकन चित्र लेकर मेरे पास आया तो वह चित्र भी काले हब्बी का था। मैंने अमरीकन को समझाया देखो मासिक धर्म के स्नान के पश्चात् भी यही चित्र देखा गया है और गर्भाधान के समय भी आपके कथानानुसार यह चित्र सामने रहा और जब तक बच्चे का जन्म हुआ तब तक नित्य ही इस चित्र को ध्यान पूर्वक देखा गया है जिस कारण आपके इसी चित्र के अनुसार हब्बी जैसे पुत्र का जन्म हुआ। अमरीकन ने घर जाकर पत्नी से मालूम किया तो यह सत्य निकला कि जब वह कमरे में आती थी तो उसका ध्यान इसी चित्र पर जाता था और वह सोचती थी क्या संसार
इच्छानुसार सन्तान
१८
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
अति आवश्यक सावधानियाँ
में ऐसे भी मनुष्य होते हैं?
ऋतुमति स्त्री चौथे दिन स्नान के पश्चात् तत्काल ही जैसे भाव तथा चित्र और पुरुष के दर्शन करेगी तो उस मास में गर्भ स्थित होने पर वैसे ही रंग, रूप विचार और भाव बच्चे में आ जाते हैं। यदि वीर पुत्र चाहे तो वीर योधाओं के चित्र धर्मात्मा पुत्र की इच्छा में महात्माओं के चित्र, रूपवान पुत्र प्राप्त करने के लिए सुन्दर बच्चों के चित्र और विद्वान पुत्र के लिए लेखकों आचार्यों तथा गुरुओं के चित्र देखो।
ऋतु स्नान के पश्चात् स्त्री के नेत्र छाया चित्र (फोटो कैमरा) के लैन्सों का कार्य करते हैं। उस समय जैसा चित्र तथा आकृति को नेत्र देखेंगे वैसा ही प्रतिबिम्ब मन तथा भाव में गुप्त रूप में समाविष्ट हो जाता है। जो गर्भ रहने पर अपनी आकृति में परिवर्तित कर लेता है।
रति समय वर्जित काल
स्त्रियों को स्वाभाविक ऋतुकाल की १६ रात्रि हैं। जिस दिन से ऋतु आरम्भ होता है उसी दिन से १६ रात्रि तक ही गर्भ स्थित होता है। जिसमें पहले चार दिन अच्छे मनुष्यों से निन्दित भी सम्मिलित हैं। इसलिए पहले चार दिनों में स्त्री भोग न करे।
ऋतु कालाभिगानी स्यात्स्वदारनिरतः सदा।
पर्ववर्ज ब्रजेच्छैनां तद्व्रतो रतिकाम्यया॥
मनु ३/४५
अर्थ- अपनी स्त्री से (अमावस्यादि) पर्व वर्जित दिनों को त्याग कर शेष ऋतुकाल में प्रीतिपूर्वक समागम करे।
इच्छानुसार सन्तान
९९
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
रहस्य तथ्य
तासामाद्याश्चतस्वस्तु निन्दितैकादशी च या। त्रयोदशी च शेषस्तु प्रशस्ता दश रात्रयः॥
मनु ३/४७
अर्थ- उनमें चार प्रथम की और ११वीं और १३वीं ये छः (रात्रि स्त्री भोग में) निषिद्ध हैं और शेष दस रात्रि श्रेष्ठ हैं। 'जिनको पुत्र की इच्छा हो वे छठी, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, चौदहवीं और सोहलहवीं ये छः रात्रि ऋतुदान में उत्तम जानें, परन्तु इनमें भी उत्तर-उत्तर श्रेष्ठ हैं।'
संस्कार विधि गर्भाधान प्रकारण
इसमें स्वामी जी ने अन्त की दो रात्रियाँ ऋतुदान के लिए ही उत्तम कही हैं जैसे १५ और १६। कन्या के लिए १५ और पुत्र के लिए १६ उत्तम हैं।
अमावास्याष्ठमी च पौर्णमासी चतुर्दशीम्। ब्रह्मचारी भवेन्नित्यमप्युत्तोस्नातको द्विजः॥
मनु ४/१२८
अर्थ- अमावास्या, अष्टमी, पौर्णमासी और चतुर्दशी इन तिथियों में पूर्वोक्त स्नातक द्विज और ऋतुकाल में भी भायां के पास न जावे।
तथा ग्रहण समय, संक्रान्ति, दिन, सन्ध्या समय, माता, पिता की मृत्यु तिथि भी वर्जित हैं। स्त्री रक्त वर्ण के वस्त्र पहने हुई, सोते समय परदेश में और दूसरे के गृह पर गर्भाधान नहीं करना चाहिए। इससे सन्तान अल्पानु और दुर्गावती होती है।
पर्वस्वभिगमोऽधन्यो दिवा पापप्रदो नृप। भुवि रोगवहो नृणामप्रशस्तो जलाशयः॥
विष्णु पुराण ३/१२/१२२
अर्थ- पर्व दिनों में स्त्री गमन करने से धन की हानि होती है, दिन में पाप होता है, पृथ्वी पर रोग तथा जलाशय में स्त्री प्रसंग करने से नपुंसकता और अमंगल होता है।
इच्छानुसार सन्तान
१००
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
अतिआवश्यक सावधानियाँ
१- स्त्री के मासिक धर्म समय पर निरन्तर तीन दिन तक औषधि, दूध, दही, चावल, ठण्डा पानी, ठण्डे फल अथवा अन्य कोई ठण्डी वस्तु आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इन असावधानियों के कारण ही स्त्रियों में ९० प्रतिशत रोग उत्पन्न हो जाते हैं। इसलिए यह सावधानी अवश्य रखनी चाहिए, इन तीन दिनों में स्त्री सेवन से पुरुष को विषैप (आतशक) नाम का रोग लग जाता है।
२- डबल बैड अर्थात् नित्य पति-पत्नी का एक साथ शयन करना बहल भयंकर हो जाता है। एक साथ सोने से मन विवश होकर काम की इच्छा करता है और उपस्थितियों में उत्तेजना होने लगती है। जिससे मैथुन करना ही पड़ता है। इस कारण एक साथ सोने वाले प्रायः सन्तान हीन और निर्बल तथा नित्य नये रोगों से ग्रसित देखने में आते हैं।
३- भोजन के कम से कम दो घण्टे पश्चात् ही स्त्री सेवन करना चाहिये, इससे पूर्व स्त्री सेवन होने से पेट, नाभ, नले आदि दोष युक्त हो जाते हैं।
४- यदि रति समय किसी को भी शौच की इच्छा होने लगे तो पहले शौच जाना चाहिए, नहीं तो पेट में वायु विकार मलावरोध आदि दोष उत्पन्न हो जाते हैं।
५- जुकाम, खाँसी, ज्वर, निर्बलता, शोक अथवा अन्य कोई शारीरिक व्याधि होने पर स्त्री प्रसंग नहीं करना चाहिए, नहीं तो उस व्याधि में अति अधिकता हो जायगी और क्षय रोग भी हो सकता है।
६- बच्चे आपके प्रेमालाप, आर्लिंगन, सहवास आदि के कृत्यों को न देख सकें, अन्यथा वे भी आपस में वैसा ही कृत्य
इच्छानुसार सन्तान
१०१
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
करेंगे, जो आगे चलकर ब्रह्मचर्य के खण्डित होने का कारण भी बन जाते हैं। इसलिए यह कार्य बच्चे जिस कमरे में सो रहे हों उसमें न करें। आप इस भ्रम में न रहें कि बच्चे सो रहे हैं। उनकी किसी भी समय नींद उचट सकती है और वह उस अवस्था को देख सकते हैं। इसलिए यह सब कार्य अन्य एकात्म कमरे में ही हो। जहाँ इस प्रकार की सावधानी नहीं रखी जाती वहाँ पर बच्चे बड़े होकर आपस में भाई-बहिन भी वही कृत्य करने लगते हैं।
रहस्यमय तथ्य
जिस प्रकार पुरुषों को सोते समय स्वप्नदोष हो जाता है, उसी प्रकार स्त्रियों को भी स्वप्नदोष होता है। स्वप्नदोष में पुरुषों का वीर्य और स्त्रियों का रजः स्खलित हो जाता है। जब स्वप्नदोष में स्खलित स्त्री का रजः बाहर न आकर किसी भी कारण से अन्दर प्रवेश कर जाता है तो इससे उस स्त्री को गर्भ स्थित हो जाता है। ऐसे गर्भ को मूक अथवा प्रेत गर्भ कहते हैं और इस अवस्था में उक्त स्त्री को नौ मास तक सारे वही लक्षण उपस्थित हो जाते हैं जो गर्भित स्त्री के होते हैं। समय आने पर प्रसव भी उसी प्रकार होता है, परन्तु उससे उत्पन्न वस्तु अंग-प्रत्यंगों से रहित केवल एक मास पिण्ड मात्र ही होता है। इसे मूक गर्भ इसी कारण कहते हैं कि इसमें आकृति और चेतना का अभाव होता है।
१- मुरादाबाद मौ- साहू में श्री गंगा सहाय जी रहते थे, उनके कोई सन्तान नहीं थी, खिंची अवस्था में अनायास उनकी पत्नी गर्भवती हो गई, नौ मास तक सारे लक्षण सही रहे, समय आने पर महिला चिकित्सालय में प्रसव हुआ परन्तु उत्पन्न बालक
इच्छानुसार सन्तान
१०२
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
शुक्ल एवं कृष्ण पक्ष का धर्म निवारण
के स्थान पर अंग प्रत्यंग रहित केवल मास पिण्ड का जन्म हुआ। यह मूक अथवा प्रेत गर्भ ही था।
२- मुरादाबाद नगरी विलक्षण प्रतिभाओं को जन्म देने में सदैव अग्रणी रही है। संसार प्रसिद्ध दिव्य विभूतियों ने इस भूमि पर जन्म लेकर संसार को नई से नई दिशा दी है। कानूनोंधोयार्थ के निवासी, वयोवृद्ध ज्योतिष के प्रकाण्ड पण्डित श्रद्धेय जसवन्तराय जी के अनेकानेक शिष्य हैं जो ज्योतिष की ज्योति को प्रज्वलित रख कर जन सेवा में लगे हुए हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व के निवास पर उनके सुयोग्य शिष्य विजय कुमार गुप्तः जी के साथ जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री जसवन्त राय जी ने खड़े होकर मेरा स्वागत किया, यह उनकी साधुता और महान उदारता का परिचायक है।
चर्चा के बीच एक प्रसंग छिड़ा कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी लेकर मेरे पास कई बार आये; कहा दो बार ऐसा हो चुका है कि मेरी पत्नी को गर्भ होता है और तीन मास होने के पश्चात् अनायास गायब हो जाता है, पता नहीं ऐसा क्यों हो जाता है। क्या कोई ऊपरी हवा तो नहीं जो ले जाती हो? राय साहब जी ने कहा- मेरी समझ में तो कुछ नहीं आया और मुझसे कहा- आप इसमें हमारा मार्ग दर्शन कीजिये कि वास्तविकता क्या है?
मैंने कहा- इसमें ऊपरी हवा अथवा प्रेत आदि कुछ नहीं है, जो ध्रुण को उठा कर ले जाय। 'केशाद' नाम के कीटाणु होते हैं, वह ध्रुण को खा जाता है और ध्रुण समाप्त होकर गर्भाशय खाली हो जाता है। राय साहब जी ने आश्चर्य चकित होकर कहा- आज आपसे चर्चा करके एक नई बात सामने आई, जिसकी जानकारी हमें नहीं थी। इसका कुछ उपचार भी है? मैंने कहा इसका उपचार बहुत सरल है। वह बोले क्या? मैंने कहा- इसका उपचार मैंने 'गर्भ स्थित न होने के कारण और उसका उपचार' प्रकरण में '३-' के क्रम पर आगे लिखा है, वहाँ पर देखें।
इच्छानुसार सन्तान
१०३
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
अति सूक्ष्म विचारों का प्रभाव
नगर में तसहुक हुसैन (बाबला) हकीम जी बड़े प्रसिद्ध थे। रामपुर स्टेट में एक पठान दम्पति के घर में उक्त प्रकार की घटना कई बार हो चुकी थी, वह दोनों बहुत चिन्तित थे, उनके एक मित्र जो मुरादाबाद में ही रहते थे, सलाह दी कि तुम हकीम जी को दिखाओ। पठान ने कहा- इसमें हकीम जी क्या करेंगे यह तो किसी 'आसेव' का काम है जो मेरे पीछे पड़ा है। मित्र ने कहा- दिखाने में कोई हर्ज नहीं है। पठान अपनी पत्नी को लेकर आया। हकीम जी ने हाथ देखा, और कहा- इसकी शर्माणाह में मूली चढ़ा दे। यह सुनकर पठान क्रोध से लाल हो उठा, मित्र ने पहचाना और उसी क्षण बाहर ले आया। पठान ने बाहर आकर कहा- इसने यह भयी मजाक क्यों की, रामपुर होता तो मैं इसे उसी समय चौर देता। मित्र ने शान्त किया और घर पर ले आया। समझाया क्रोध को दूर किया। दो-चार दिन के पश्चात् मित्र ने पठान से कहा- देखो वह हकीम है इलाज करता है, कोई पागल नहीं, कुछ करके देखो तो सही पठान की समझ में आया और मूली का प्रयोग किया, और देखा तो उस पर छोटे-छोटे काले कीट लगे थे विश्वास बना दो-चार दिन ऐसा ही किया कीट समाप्त हो गये और गर्भ रुक गया।
वैद्यराज श्री बुद्धासिंह जी ने इस दोष को मुझे बताया और इसकी चिकित्सा से अवगत कराया था।
३- तिलक धर्माथ औषधालय में वैद्य पण्डित बन्नीप्रसाद जी चिकित्सा करते थे। पण्डित गोपीनाथ जी चिकित्सा हेतु औषधालय पहुँचे। देखा वैद्य जी खिन्न मुद्रा में बैठे हैं पण्डित जी ने खिन्नता का कारण जानना चाहा वैद्य जी ने कहा- बच्चे का जन्म हुआ और वह चल बसा, चौथी बार ऐसा हुआ है। पण्डित जी ने कहा- आप चिकित्सक हैं इसकी चिकित्सा कीजिए? वैद्य जी ने- भाग्य की कोई चिकित्सा होती है क्या? पण्डित जी- आप
इच्छानुसार सन्तान
१०४
वीरेन्द्र गुप्त:
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
शुक्राणुओं का उलझा हुआ प्रश्न
वैद्य होकर ऐसी बात कह रहे हैं? यह रोग है-भाग्य नहीं। वैद्य जी- आप ही कुछ बताइये? पण्डित जी अबकी बार जब गर्भ स्थित हो तब आप मुझे बताना। कुछ समय को परघात् गर्भ स्थित हुआ, वैद्य जी पण्डित गोपीनाथ जी को घर पहुँचे। पंडित जी ने पेड़ की डाल निकाल कर दी और कहा- उसमें से चने बराबर तोड़ कर नित्य प्रातः काल गर्भिणी मुख मे डाल कर चूसती रहे। इसका सेवन प्रसव समय तक किया जायगा। वैद्य जी ने ऐसा ही किया और समय आने पर पुत्र ने जन्म लिया। वैद्य जी ने पंडित गोपीनाथ जी का धन्यवाद किया और इस प्रयोग को जानना चाह। पंडित जी ने बताया यह प्रयोग हमारे बाबा श्री पंडित जानकी दास जी से प्राप्त हुआ और आज तक कभी असफल नहीं हुआ।
प्रयोग- जिस शनिवार के दिन पुष्प नक्षत्र हो उसी दिन काले सिरस के पेड़ की सूखी डाल हाथ से छुटा कर रख लें ध्यान रहे किसी धातु से नहीं छुटानी चाहिए।
शुक्ल एवं कृष्ण पक्ष का
भ्रम निवारण
चन्द्र मास के दो पक्ष होते हैं, अमावस्या के पश्चात् बगले दिन से प्रारम्भ होने वाले पक्ष को शुक्ल पक्ष कहते हैं इसमें चन्द्रमा वृद्धि को प्राप्त होता है और पौर्णमासी के दिन चन्द्रमा पूर्ण हो जाता है इसके अगले दिन से चन्द्रमा का क्षय होने लगता है, इस पक्ष को कृष्ण पक्ष कहते हैं।
स्त्री के मासिक धर्म के भी दो पक्ष होते हैं पहला पक्ष मासिक धर्म को प्रारम्भ होने के दिन से गिना जाता है इसे शुक्ल पक्ष कहते हैं, इस पक्ष के सोलह दिनों में ही गर्भ स्थित होता है इसके पश्चात् १७वें दिन से कृष्ण पक्ष प्रारम्भ हो जाता है और
इच्छानुसार सन्तान
१०५
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
यह अगले मासिक धर्म तक चलता है, इस पक्ष में गर्भ स्थित नहीं होता। स्त्री को यही शुक्ल और कृष्ण पक्ष हैं। इसका चन्द्रमा के शुक्ल एवं कृष्ण पक्ष से कोई सम्बन्ध नहीं है।
यह धारणा बिलकुल निर्मूल और भ्रामक है कि चन्द्रमा के शुक्ल पक्ष में गर्भ स्थित होने पर पुत्र तथा कृष्ण पक्ष में गर्भ स्थित होने पर पुत्री की प्राप्ति होती है, यह नितान्त गलत है। इसका गर्भ में पुत्र-पुत्री के होने का कोई सम्बन्ध नहीं, इसमें तो केवल मासिक धर्म की 'सम' विषम' रात्रि ही प्रभावकारी होती है न कि चन्द्रमा के शुक्ल एवं कृष्ण पक्ष। चन्द्रमा के शुक्ल एवं कृष्ण पक्ष का बच्चे के विकासोन्मुख होने में तो अवश्य प्रभाव होता है। जिसे हमने आगे अंकित किया है।
★★★
अति सूक्ष्म विचारों का प्रभाव
आपने अति उत्तम सन्तान को प्राप्त करने के सभी साधनों पर विचार कर आचरण किया। आपने एक मास तक उत्तम भोजन लिया, ब्रह्मचर्य का पालन, मासिक धर्म की सावधानियाँ, उत्तम रात्रि, उत्तम तिथि, उत्तम नक्षत्र आदि सब कुछ विचार कर दिन का निश्चय किया। उस दिन आप आनन्दमन, प्रसन्नचित्त, शुद्ध विचारों के साथ गर्भाधान संस्कार के लिये अन्तापुर में प्रवेश कर कार्य में व्यस्त हो जाते हैं। उसी समय आपके समीपस्थ किसी साहूकार के घर पर डकैती पड़ती है। धीय-धीय बन्दूकों के फायर होने लगते हैं। उसकी भयंकर आवाजें आपके कानों तक भी पहुँची और तत्काल आपके मन में यह विचार उठा कि कहीं डकैती पड़ रही है। यदि उस समय वार्यपात होकर गर्भ स्थित हो जाय तो उस गर्भ से उत्पन्न बालक में दयुराज के विचार अवश्य ही प्रवेश कर जायेंगे। उसे कोई रोक नहीं सकेगा।
इच्छानुसार सन्तान
१०६
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
आपका प्रश्न हो सकता है कि इतने लम्बे समय तक के साधन और उत्तम आचरण के ऊपर इस क्षणिक वातावरण के विचारों का प्रभाव क्योंकर हो जायगा? आचरण विचारों की पवित्रता के लिये ही होता है। आकस्मिक घटना से स्थिर विचारों के विचलित हो जाने से उसके प्रभाव को रोका नहीं जा सकता। यही अति सूक्ष्म विचारों के प्रभाव का कारण है। इसका यह अर्थ नहीं कि हमने जो साधन और उत्तम आचरण को अपनाया वह सब व्यर्थ चला गया? नहीं! ऐसा नहीं होगा, जितना आपने तप किया है उसका फल और उत्तम साधनों का प्रभाव भी बच्चे में अवश्य आर्येगे। यदि वह दस्युराज बनता है तो आदर्श दस्युराज बनेगा।
शुक्राणुओं का उलझा हुआ प्रश्न
बहुत पहले से वैज्ञानिक यह मानते चले आ रहे हैं कि वीर्य के अन्दर लाखों शुक्राणु होते हैं। नई खोज के अनुसार अब यह गिनती ५ - ६ करोड़ तक पहुँच गई है। पैथोलॉजिस्ट ६० मिलियन शुक्राणु मानते हैं। यह सभी वैज्ञानिक स्वीकार करते हैं कि गर्भाधान के समय केवल एक ही शुक्रकीट सक्रिय होता है, और उसी से गर्भ धारण हो जाता है। प्रश्न उठता है कि जब केवल एक ही शुक्रकीट सक्रिय के लिये पर्याप्त उपयोगी होता है, तो प्रकृति ने एक बार के वीर्यपात में ५ - ६ करोड़ शुक्राणु के उपस्थित होने का क्या औचित्य माना है? चिकित्सक यह भी स्वीकार करते हैं कि गर्भाधान के लिये वीर्य में कम से कम ७०% सक्रिय शुक्राणुओं का होना अनिवार्य है।
यदि इससे कम सक्रिय शुक्राणु हैं तो गर्भ स्थिति का होना सम्भव नहीं है।
इच्छानुसार सन्तान
१०७
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
आयुर्वेद में गर्भ स्थिति को लिये रजः वीर्य का दोष रहित शुद्ध होना अनिवार्य है। इनमें से किसी एक में अथवा दोनों में कोई भी दोष है तो गर्भ स्थिति नहीं हो सकेगी। यदि गर्भ स्थित हो भी गया तो उस गर्भ से उत्पन्न बालक विकृत होगा अर्थात् अंग बिहेग होगा। आयुर्वेद में पुरुष शुक्राणुओं के न्यूनाधिक होने की और स्त्रियों में अण्डे के उपस्थित होने की कोई चर्चा नहीं है। वहीं पर तो केवल शुक्र और आर्तव की परम शुद्धता का ही उल्लेख है। शुद्ध शुक्र और आर्तव के लक्षण तथा दोष अधिकृत करते हैं।
शुक्र-दोष (वीर्य)
वात पित्त श्लेष्म शोणित कृष्णपग्रन्थि
पूति पूय क्षीण मूत्र पुरीष रेतसः।
सुश्रुत शरीर स्थान २/१
वात, पित्त, कफ, रक्त, दुर्गन्ध, गौंडदार, मवाद युक्त, क्षीण वीर्य, मूत्रगन्धी, मलगन्धी, दोष वाले पुरुष गृहस्थ में असमर्थ होते हैं।
आर्तव-दोष (रजः)
तेषु कृष्णपग्रन्थि पूतियक्षीण मूत्रपुरीष
प्रकाशमसाध्य साध्यमन्यद् भवति॥
सुश्रुत २/२
कृष्णक (सड़े मुर्दे की गन्ध), गौंडदार, मवाद युक्त, क्षीण, मूत्र मल रंग वाला, अथवा छीछड़ेदार, काले रंग का, असाध्य होते हैं।
शुद्ध शुक्र-
स्फटिकाम् द्रवं सिगंधं मधुरं मधुगन्धं च।
शुक्रमिच्छान्ति केचित् तु तैलक्षौद्रनिभं तथा॥
सुश्रुत - २/१३
इच्छानुसार सन्तान
१०८
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
चन्द्रमा, वीर्य और तिथि
स्फटिक मणि के समान सफेद, द्रव्यता, चिकना, मधुर गन्ध, मधुगन्ध। यह शुद्ध वीर्य के लक्षण हैं।
शुद्ध आर्तव-
शशास्तकप्रतिमं यत् तु यद्वा लाक्षारसोपमम्।
तदार्तवं प्रशंसन्ति यद्वांसो न विरज्यते॥
श्रुत २१२४
खरगोश के रक्त समान, लाल, लाख के रंग का, जो वस्त्र पर से धोने से छूट जाय। यह शुद्ध आर्तव के लक्षण हैं।
रजः-वीर्य के पूर्ण शुद्ध होने के पश्चात् भी चाहे कितना ही समर्थवान् पुरुष हो तो भी गर्भ स्थित नहीं होगा। गर्भ स्थित तब होगा जब दोनों को सामर्थ्य समान हो और एक साथ ही दोनों स्वलिप्त हों। स्वलिप्त रजः - वीर्य मिलकर गर्भाशय में प्रवेश करेगा तभी गर्भ स्थापित होगा। आगे पीछे-स्वलिप्त होने पर गर्भ स्थिति कभी नहीं होगा।
संस्कृत साहित्य में यह स्वीकारा जाता है कि कोई भी शब्द किसी का पर्यायवाची नहीं होता, प्रत्येक शब्द का अपना अस्तित्व होता है, अपना अर्थ होता है, और उपयोग भी उसका अपना अलग हो जाता है।
'शुक्राणु' और 'शुक्रकौट' यह दोनों शब्द अलग-अलग हैं। इन दोनों में स कोई भी किसी का पर्यायवाची नहीं, दोनों ही स्वतन्त्र हैं। दोनों के अर्थ भी भिन्न-भिन्न हैं। दोनों को क्रिया, कार्य, उपाधि सब कुछ अलग-अलग हैं। दोनों का एक अर्थवाची स्थान पर प्रयोग करना गलत है। शुक्रकौट का अर्थ है सन्तानोत्पादक जीव की उपस्थिति। शुक्राणु का अर्थ है शुक्र में आकृति, लोम, स्वभाव, ऊर्जा, ओज, शक्ति, सामर्थ्य और अणु का अर्थ है शुक्र का छोटे से छोटा कण। पूर्ण अर्थ बना 'शुक्राणु' शुक्र का प्रत्येक छोटे से छोटा कण ऊर्जा, ओज, शक्ति, और सामर्थ्य से सम्पन्न होने के नाते उसके समस्त कण गतिमान प्रतीत होते हैं। यह बात
इच्छानुसार सन्तान
२०९
वारेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
नक्षत्र और ऋतु
सत्य है कि इसी गतिमानता से ही पुरुष की ऊर्जा, पौरुष अर्थात् सन्तानोत्पादकता की सामर्थ्य को आँका जाता है।
शुक्र में पूर्व वर्णित दोषों में से जो भी विकृति होगी, उसका प्रभाव शुक्र ऊर्जा पर अवश्य होगा। इसी कारण से उसमें अणु की गति, सामर्थ्य आदि न्यून होने से सक्रिय शुक्राणु कम दीखेंगे।
इस चर्चा से स्पष्ट सिद्ध हो जाता है कि वीर्य में उपस्थित ५-६ करोड़ शुक्राणुओं को जीव की संज्ञा नहीं दी जा सकती, सन्तानोत्पादक शुक्रकोट तो केवल १ अथवा २ ही उपस्थित होते हैं, जो गर्भधारण के समय ही गर्भ में प्रवेश कर जाता है।
परमात्मा की इस प्रकृति रूप सृष्टि में कोई भी वस्तु क्रिया, प्रक्रिया निरर्थक नहीं है, केवल हमारे समझाने का अन्तर हो सकता है। हम शुक्राणु और शुक्रकोट की चर्चा विस्तार से कर चुके हैं। ५-६ करोड़ शुक्राणुओं के निरर्थक नष्ट होने की शंका निराधार है।
सोऽयमायुर्वेदः शाश्वतो निर्दिश्यते
अनादित्वात्स्वभावसंसिद्ध लक्षणत्वाद्भा
स्वभावानित्य त्वाच्च ॥२४॥
यःक संहिता
आयुर्वेद शाश्वत है निरन्तर है इसका कभी क्षय नहीं होता। अनादि होने से और स्वभाव संसिद्ध लक्षण होने से और पदार्थों के नित्य स्वभाव होने से आयुर्वेद शाश्वत है। पांचों तत्व (आकाश, वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी) और उनकी तन्मात्राएँ (शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गन्ध) अनादि हैं, उसी में ही आयुर्वेद भी समाहित है।
वैज्ञानिक उपबिम्बियों में हर १०-१५ वर्ष के पश्चात् परिवर्तन होता रहता है परन्तु आयुर्वेद के प्रतिपादित सिद्धान्तों में कभी परिवर्तन नहीं होता।
इच्छाभाषा, संज्ञान, १९० Collection. Digitized by eGangotri
चन्द्रमा, वीर्य और तिथि
सोम नाम ओषधि राजा।
पञ्चदश पर्वास सोम
इव हीयते वर्धते च॥
अर्थ- चन्द्रमा समस्त वनस्पतियों का राजा है। जो १५ दिन तक घटता है और १५ दिन तक बढ़ता है। इसी प्रकार 'सोम' नाम वीर्य का है, और वीर्य शरीर का राजा है। शरीर में वीर्य भी चन्द्र की भाँति घटता और बढ़ता है।
जिस प्रकार आकाश में चन्द्रमा घटता और बढ़ता है, उसी प्रकार पृथ्वी पर समस्त जलाशयों में भी जल चन्द्रमा की कलाओं के साथ घटता और बढ़ता है। इसी प्रकार पुरुष शरीर में वीर्य भी घटता और बढ़ता है। अमावस्या को चन्द्रमा नहीं दीखता तो आप उस दिन देखेंगे समुद्र में तथा कुओं में जल कम होगा। प्रमाण के लिए आप अमावस्या के दिन कुँए में रस्सी डालकर नाप लें और समुद्र किनारे पर छड़ी गाड़ दें आपको स्वयं अनुभव हो जायगा और पुरुष के शरीर में वीर्य भी कम होगा। जिस प्रकार चन्द्रमा बढ़ता जाता है उसी प्रकार जलाशयों में जल और शरीरों में वीर्य बढ़ता जाता है। पूर्णमासी को आकाश में जब चन्द्रमा पूर्ण होता है तो उसी दिन समुद्र, कुओं आदि में पूर्ण जल बढ़ जाता है और समुद्र में तो जल अपनी सीमा के बाहर भी आ जाता है। अब आप पूर्णमासी के दिन उसी रस्सी को उसी कुँए में डालकर नापेंगे तो कुँए में आपको स्वयं अनुभव हो जायगा कि आज जल बढ़ा हुआ है इसी प्रकार समुद्र के किनारे पर गाड़ी हुई छड़ी से ज्ञात हो जायगा कि समुद्र भी पूर्णमासी के दिन अपनी सीमा के बाहर आ जाता है। इसी प्रकार वीर्य भी उस दिन वीर्य कोष से बाहर सारे शरीर में फैल जाता है अमावस्या को वीर्यहीन
इच्छानुसार सन्तान
१११
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri
होने से और पूर्णमासी को वीर्य सारे शरीर में फैल जाने के कारण यदि वीर्य का क्षय अर्थात् स्त्री समागम करने से क्षय रोग (टीन्बी॰) हो जाती है क्योंकि अमावस्या को वीर्य न्यून होता है इसलिए उस दिन वीर्य क्षय होने से अवश्य ही शरीर में क्षीणता होगी और पूर्णमासी को वीर्य, वीर्य कोष से बाहर निकलकर सारे शरीर में फैल जाता है। इस कारण वीर्य अधिक पात होगा जिससे शरीर के सारे अंगों पर खिचाव पड़ेगा तो शरीर स्वयं क्षीणता को प्राप्त होगा। इसलिए गर्भाधान के लिए कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की पंचमी, षष्ठी, सप्तमी और नवमी यह तिथियाँ ही उत्तम हैं।
नक्षत्र और ऋतु
चन्द्रमा पृथ्वी को परिक्रमा करता हुआ जिस- जिस नक्षत्र के सामने आता है उस दिन वही नक्षत्र कहलाता है। गर्भाधान के लिए कुछ उपयुक्त नक्षत्रों की विवेचना करते हैं।
कृतिका नक्षत्र- नक्षत्र प्रायः अनेक तारों के समूह को कहते हैं। कोई नक्षत्र तो केवल एक तारा है, कोई दो तारों का समूह है, कोई तीन का और कोई चार तारों का समूह है। कृतिका नक्षत्र में सबसे अधिक तारों का समूह है। कृतिका नक्षत्र में गर्भाधान करने से बहुत से तारों के साथ सम्बन्ध हो जाता है और तारों का गर्भाधान पर विशेष प्रभाव पड़ता है। कृतिका नक्षत्र का अग्नि तारे के साथ रहना दो बातों को प्रगट करता है। एक तो यह कि दोनों का मिथुन भाव है और गर्भाधान भी मिथुन कृत्य है, दूसरे अग्नि तारे के साथ रहना अर्थात् अग्नि सम्बन्धी कृत्य करना और कराना। गर्भाधान का कृत्य तभी सार्थक होता है जब स्त्री पुरुष दोनों में कामाग्नि प्रज्वलित हो। इसलिए कृतिका नक्षत्र में गर्भाधान करना उचित है।
इच्छा-काम-संतोष Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri