मुद्राराक्षसम् (विशाखदत्त - भारतेन्दु हरिश्चन्द्र हिन्दी अनुवाद)
Mudrarakshasam of Vishakhadatta Hindi
विशाखदत्त (अनुवादक: भारतेन्दु हरिश्चन्द्र) द्वारा
स्रोत: Mudrarakshas Drama translated into Hindi by Bharatendu Harishchandra (1925) (उद्गम)
पूर्व्वकथा । १३
पहिले तो किसी की अत्यन्त प्रतिष्ठा बढ़ानी ही नीतिविरुद्ध है। यदि संयोग से बढ़ जाय तो उस की बहुत सी बातों को तरह देकर टालना चाहिए, और जो कदाचित् बड़े प्रतिष्ठित मनुष्य का राजा अनादर करै तो उस की जड़ काट कर छोड़ै, फिर उस का कभी विश्वाश न करै । ५ प्राय अमीर लोग पहले तो मुसाहिब या कारिन्दों को बेतरह सिर चढ़ाते हैं, और फिर छोटी छोटी बातो पर उन की प्रतिष्ठा हीन कर देते हैं। इसी से ऐसे लोग राजाओं के प्राण के गाहक हो जाते हैं और अन्त मे नन्द की भांति उन का सर्वनाश होता है। १०
शकटार यद्यपि बन्दीखाने से छूटा और छोटा मन्त्री भी हुआ, किन्तु अपनी अप्रतिष्ठा और परिवार के नाश का शोक उस के चित्त मे सदा पहिले ही सा जागता रहा। रात दिन वह यही सोचता कि किस उपाय से ऐसे अव्यवस्थित-चित्त उद्धत राजा का नाश करके अपना बदला लें। एक दिन घोड़े १५ पर वह हवा खाने जाता था। नगर के बाहर एक स्थान पर देखता है कि एक काला सा ब्राह्मण अपनी कुटी के सामने मार्ग की कुशा उखाड़ उखाड़कर उस की जड़ मे मठा डालता जाता है। पसीने से लथपथ है, परन्तु कुछ भी शरीर की ओर ध्यान नहीं देता। चारो ओर कुशा के बड़े २ ढेर लगे हुए हैं। २० शकटार ने आश्चर्य्य से ब्राह्मण से इस श्रम का कारण पूछा। उसने कहा—"मेरा नाम विष्णुगुप्त चाणक्य है। मैं ब्रह्मचर्य्य मे नीति, वैद्यक, ज्योतिष, रसायन आदि संसार की उपयोगी सब विद्या पढ कर विवाह की इच्छा से नगर की ओर आया था, किन्तु कुश गड़ जाने से मेरे मनोरथ मे विघ्न हुआ, इस २५ से जब तक इन बाधक कुशाओं का सर्वनाश न कर लूंगा और काम न करूंगा। मठा इस वास्ते इन की जड़ मे देता हूं जिस से पृथ्वी के भीतर इन का मूल भी भस्म हो जाय।"
१८ मुद्राराक्षस ।
शकटार के जी में यह ध्यान आया कि ऐसा पक्का ब्राह्मण जो किसी प्रकार राजा से क्रुद्ध हो जाय तो उस का जड़ से नाश कर के छोड़े । यह सोच कर उस ने चाणक्य से कहा कि जो आप नगर में चल कर पाठशाला स्थापित करें तो ५ अपने को मैं बड़ा अनुगृहीत समझूं । मैं इस के बदले बेलदार लगा कर यहां की सब कुशाओं को खुदवा डालूंगा । चाणक्य इस पर सम्मत हुआ और नगर में आकर एक पाठशाला स्थापित की । बहुत से विद्यार्थी लोग पढ़ने आने लगे और पाठशाला बड़े धूमधाम से चल निकली ।
१० अब शकटार इस सोच में हुआ कि चाणक्य से राजा में किस चाल से बिगाड़ हो । एक दिन राजा के घर में श्राद्ध था उस अवसर को शकटार ने अपने मनोरथ सिद्ध होने का अच्छा समय सोच कर चाणक्य को श्राद्ध का न्यौता दे कर अपने साथ ले आया और श्राद्ध के आसन पर बिठला कर १५ चला गया । क्योंकि वह जानता था कि चाणक्य का रंग काला, आंखें लाल और दांत काले होने के कारण नन्द उस को आसन पर से उठा देगा, जिस से चाणक्य अत्यन्त क्रुद्ध हो कर उस का सर्वनाश करेगा ।
और ठीक ऐसा ही हुआ—जब राक्षस के साथ नन्द २० श्राद्धशाला में आया और एक अनिमन्त्रित ब्राह्मण को आसन पर बैठा हुआ और श्राद्ध के अयोग्य देखा तो चिढ़ कर आज्ञा दिया कि इस के बाल पकड़ कर यहां से निकाल दो । इस अपमान से ठोकर खाए हुए सर्प की भांति अत्यन्त क्रोधित हो कर शिखा खोल कर चाणक्य ने सब के सामने प्रतिज्ञा २५ की कि जब तक इस दुष्ट राजा का सत्यानाश न कर लूंगा तब तक शिखा न बांधूंगा । यह प्रतिज्ञा कर के बड़े क्रोध से राज-भवन से चला गया ।
पूर्व्वकथा । १५
शकटार अवसर पाकर चाणक्य को मार्ग में से अपने घर ले आया और राजा की अनेक निन्दा कर के उस का क्रोध और भी बढ़ाया और अपनी सब दुर्दशा कह कर नन्द के नाश में सहायता करने की प्रतिज्ञा किया। चाणक्य ने कहा कि जब तक हम राजा के घर का भीतरी हाल न जानें कोई उपाय नहीं सोच सकते। शकटार ने इस विषय में विचक्षणा की सहायता देने का वृत्तान्त कहा और रात को एकान्त में बुला कर चाणक्य के सामने उस से सब बात का करार ले लिया।
महानन्द के नौ पुत्र थे। आठ विवाहिता रानी से और एक चन्द्रगुप्त मुरा नाम की नाइन स्त्री से। इसी से चन्द्रगुप्त को मौर्य और वृषल भी कहते हैं। चन्द्रगुप्त बड़ा बुद्धिमान् था इसी से और आठो भाई इस से भीतरी द्वेष रखते थे। चन्द्रगुप्त की बुद्धिमानी की बहुत सी कहानियां हैं। कहते हैं कि, एक बेर रूम के बादशाह ने महानन्द के पास एक कृत्रिम सिंह लोहे की जाली के पिजड़े में बन्द करके भेजा और कहला दिया कि पिजड़ा टूटने न पावे और सिंह इस में से निकल जाय। महानन्द और उस के आठ औरस पुत्रों ने इस को बहुत कुछ सोचा, परन्तु बुद्धि ने कुछ काम न किया। चन्द्रगुप्त ने विचारा कि यह सिंह अवश्य किसी ऐसे पदार्थ का बना होगा जो या तो पानी से या आग से गल जाय यह सोच कर पहले उसने उस पिजड़े को पानी के कुण्ड में रक्खा और जब वह पानी से न गला तो उस पिजड़े के चारो तरफ आग बलवाई, जिस की गर्मी से वह सिंह, जो लाह और राल का बना था, गल गया। एक बेर ऐसे ही किसी बादशाह ने एक अगीठी में दहकती हुई आग * एक बोरा सरसों और
* दहकती आग की कथा—"रासन्धमहाकाव्य" में लिखा है कि जरासन्ध ने उग्रसेन के पास अगीठी भेजी थी, शायद उसी से यह कथा निकाली गई हो।
१६ मुद्राराक्षस ।
एक मीठा फल महानन्द के पास अपने दूत के द्वारा भेज दिया। राजा की सभा का कोई भी मनुष्य इस का आशय न समझ सका, किन्तु चन्द्रगुप्त ने सोच कर कहा कि अंगीठी यह दिखलाने को भेजी है कि मेरा क्रोध अग्नि है और सर सों यह सूचन कराती है कि मेरी सेना असंख्य है और फल भेजने का आशय यह है कि मेरी मित्रता का फल मधुर है। इन के उत्तर मे चन्द्रगुप्त ने एक घड़ा जल और एक पिजडे मे थोडे से तीतर और एक अमूल्य रत्न भेजा, जिस का आशय यह था कि तुम्हारी सेना कितनी भी असंख्य क्यो न हो हमारे १० वीर उस को भक्षण करने मे समर्थ है और तुम्हारा क्रोध हमारी नीति से सहज ही बुझाया जा सकता है और हमारी
सवैया —रूप की रूपनिधान अनूप अगौठी नई गढि मोल मगाई।
ता मवि पावकपुंज धरयो गिरिधारन जामें प्रभा अधिकाई॥
तेज सो ताके ललाई भई रज मै मिली यासु सबै रजताई।
मानो प्रवाल की थाल बनाय क लाल की रास बिसाल लगाई॥ १॥
ताकि कै पावक दूत के हाथ दै बात कही इहि भाति बुझाय कै।
भोज भुआल सभा मह स मुख राखि कै यो कहियो सिर नाय कै॥
याहि पठायो जरासुत नै अवलोकहु नीके अधीरज लाय कै।
पुत्र खपाय कै नातिन पाय कै जी हौ नै पाय कै कौन उपाय कै॥ २॥
दोहा—सुनत चार तिहि हाथ लै, गयो भैम दरबार।
वासब ऐसे कैक सब, जहां बैठे सरदार॥ ३॥
अडिल्ल —जाय जरासुतदूत भैमपतिपइपरयौ। खिन्नराऊ जगहियेसभ्रमभरयौ।
जगतजरावनद्रव्यपातआगेधर्यो। सोचनराहनै अभय हाल बरननकर यो॥४॥
सुनिनिहसैजदुवीरजीतकीचायसों। ह सि बोले गोवि द कहहु यह रायसो।
उचितससुरपन कीन अवकुन यायसो। चही दमाद सहाय सुताकां हानमो॥५
सोरठा—इमि कहि दूत गहि चाय, आप आप सिखि मे दिया।
तुरतहि गयो बुझाय, ज्ञान पाय मन भ्रान्ति॥ ६॥
विदा किये नृप दूत, उर मै सर का य क करि।
निरखि बृहद्रथ पूत, भवन सहित कोप्यो अतिहि॥ ७॥
पूर्व्वकथा । १७
मित्रता सदा अमूल्य और एक रस है। ऐसे ही तीन पुतली- वाली कहानी भी इसी के साथ प्रसिद्ध है। इसी बुद्धिमानी के कारण चन्द्रगुप्त से उस के भाई लोग बुरा मानते थे; और महानन्द भी अपने औरस पुत्रों का पक्ष कर के इस से कुढ़ता ५ था। यह यद्यपि शूद्रा के गर्भ से था, परन्तु ज्येष्ठ होने के कारण अपने को राज का भागी समझता था, और इसी से इस का राजपरिवार से पूर्ण वैमनस्य था। चाणक्य और शकटार ने इसीसे निश्चय किया कि हम लोग चन्द्रगुप्त को राज का लोभ देकर अपनी ओर मिला लें और नन्दों का नाश कर के इसी को राजा बनावें। १०
यह सब सलाह पक्की हो जाने के पीछे चाणक्य तो अपनी पुरानी कुटी में चला गया और शकटार ने चन्द्रगुप्त और विचक्षणा को तब तक सिखा पढ़ा कर पका कर के अपनी ओर फोड़ लिया। चाणक्य ने कुटी में जाकर हलाहल विष मिले हुए कुछ ऐसे पकवान तैयार किये जो १५ परीक्षा करने में न पकड़े जाय, किन्तु खाते ही प्राण नाश होजाय। विचक्षणा ने किसी प्रकार से महानन्द को पुत्रों समेत यह पकवान खिला दिया, जिस से बेचारे सब के सब एक साथ परमधाम को सिधारे ⁕ ।
⁕ भारतवर्ष की कथाओ में लिखा है कि चाणक्य ने अभिचार से मारण का प्रयोग कर के इन सबों को मार डाला। विचक्षणा ने उस अभिचार का निर्माल्य किसी प्रकार इन लोगो के अंग में छुवा दिया था। किन्तु वर्तमान काल के विद्वान् लोग सोचते हैं कि उस निर्माल्य में मन्त्र का बल नहीं था, चाणक्य ने कुछ औषधि ऐसे विषमिश्रित बनाये थे कि जिन के भोजन वा स्पर्श से मनुष्य का सद्य नाश हो जाय। भट्ट सोमदेव के कथा सरित्सागर के पीठलम्ब के चौथे तरंग मे लिखा है—योगानन्द को ऊंची अवस्था में नये प्रकार की कामवासना उत्पन्न हुई।
१८ मुद्राराक्षस ।
चन्द्रगुप्त इस समय चाणक्य के साथ था । शकटार अपने दुख और पापों से सन्तप्त हो कर निविड़ बन मे चला गया और अनसन कर के प्राण त्याग किये । कोई कोई इतिहासलेखक कहते हैं कि चाणक्य ने अपने हाथ से शस्त्रद्वारा नन्द का वध किया और फिर क्रम से उसके पुत्रों को भी मारा, किन्तु इस
वररुचि ने यह सोच कर कि राजा को तो भोगाविलास से छुट्टी ही नहीं है, इस से राजकाज का काम शकटार निकाला जाय तो अच्छी तरह से चले । यह विचार कर और राजा से पूछ कर शकटार को अन्धे कूप से निकाल कर वररुचि ने मन्त्रीपद पर नियत किया । एकदिन शिकार खेलने में गङ्गा में राजा ने अपनी पांचो उंगली की परछाईं वररुचि को दिखलाना । वररुचि ने अपनी दो उंगलियो की परछाई ऊपर से दिखाई, जिस से राजा के हाथ की परछाईं छिप गई । राजा ने इन संज्ञाओ का कारण पूछा । वर रुचि ने कहा —आप का यह आशय था कि पांच मनुष्य मिल कर सब काय्य साध सकते हैं । मै ने यह कहा कि जो दो चित्त एक हो जाय तो पांच का बल व्यर्थ है । इस बात पर राजा ने वररुचि की बड़ी स्तुति किया । एक दिन राजा ने अपनी रानी को एक ब्राह्मण से खिड़की में से बात करते देख कर उस ब्राह्मण को मारने की आज्ञा किया, किन्तु अनेक कारण से वह बच गया । । वररुचि ने कहा कि आप के जन-महल की यही दशा है और अनेक स्त्रीवेषधारी पुरुष महल में रहते हैं और उन सबों को पकड़ कर दिखला दिया और इसी से उस ब्राह्मण के प्राण बचे । एक दिन योगानन्द की रानी के एक चित्र मे जो महल मे लगा हुआ था, वररुचि ने जांघ में तिल बना दिया । योगानन्द को गुप्त स्थान में वररुचि के तिल बनाने से उस पर भी सन्देह हुआ और शकटार को आज्ञा दिया कि तुम वररुचि को आज ही रात को मार डालो । शकटार ने उस को अपने घर में छिपा रक्खा और किसी और को उस के बदले मार कर उसका मारना प्रकट किया । एक बेर राजा का पुत्र हिरण्यगुप्त जंगल मे शिकार खेलने गया था, वहां रात को सिंह के भय से एक पेड़ पर चढ़ गया । उस वृक्ष पर एक भालू था, किन्तु इस ने उस को अभय दिया । इन दोनों में यह बात ठहरी कि आधी रात तक कुंवर सोये आधी पहरा
पूर्ववकथा । १६
विषय का कोई दृढ़ प्रमाण नहीं है। चाहे जिस प्रकार से हो चाणक्य ने नन्दों का नाश किया, किन्तु केवल पुत्र सहित राजा के मारने ही से वह चन्द्रगुप्त को राजसिंहासन पर न बैठा सका, इस से अपने अन्तरङ्ग मित्र जीवसिद्धि को क्षपणक के वेष में राक्षस के पास छोड़कर आप राजा लोगों से सहायता लेने की इच्छा से विदेश निकला। अन्त में अफगानिस्तान वा उस के उत्तर ओर के निवासी पर्वतक नामक लोभपरतन्त्र एक राजा से मिलकर और उस को जीतने के पीछे मगध राज्य का आधा भाग देने के नियम पर उस को पटने पर चढ़ा लाया। पर्वतक के भाई का नाम वैरोधक * और पुत्र का
-, फिर भालू सोवै कुंवर पहरा दे । भालू ने अपना मित्रधर्म्म निबाहा और सिंह के बहकाने पर भी कुंवर की रक्षा किय। किन्तु अपनी बारी में कुंवर ने सिंह के बहकाने से भालू को ढकलना चाहा, जिस पर उस ने जाग कर मित्रता के कारण कुंवर को मारा तो नहीं किन्तु कान में मूत दिया, जिस से कुंवर गूंगा और बहिर हो गया। राजा को बेटे की इस दुर्दशा पर बड़ा सोच हुआ और कहा कि वररुचि जीता होता तो इस समय उपाय सोचता। शकटार ने यह अवसर समझ कर राजा से कहा कि वररुचि जीता है और लाकर राजा के सामने खड़ा कर दिया। वररुचि ने कहा—कुंवर ने मित्रद्रोह किया है उस का फल है। यह वृत्त कह कर उस को उपाय से अच्छा किया। राजा ने पूछा—तुम ने यह सब वृत्तान्त किस तरह जाना? वररुचि ने कहा-योगबल से, जैसे रानी का तिल। (ठीक यही कहानी राजा भोज, उस की रानी भानुमती और उस के पुत्र और कालिदास की भी प्रसिद्ध है) यह सब कह कर और उदास हो कर वररुचि जंगल में चला गया। वररुचि से शकटार ने राजा को मारने को कहा था, किन्तु वह धर्मिष्ठ था इस से सम्मत न हुआ। वररुचि के चले जाने पर शकटार ने अवसर पा कर चाणक्य द्वारा कृत्या से नन्द को मारा।
* लिखी पुस्तकों में यह नाम विरोधक, वैरोधक, वैरोचक वैबोधक, विरोध, वैराध इत्यादि कई चाल से लिखा है।
२० मुद्राराक्षस ।
मलयकेतु था। और भी पांच म्लेच्छ राजाओ को पर्वतक अपने सहायता को लाया था। इधर राक्षस मन्त्री राजा के मरने से दुखी होकर उस के भाई सर्वार्थसिद्धि को सिहासन पर बैठा कर राजकाज ५ चलाने लगा। चाणक्य ने पर्वतक की सैना लेकर कुसुमपुर को चारों ओर से घेर लिया। पन्द्रह दिन तक घोरतर युद्ध हुआ। राक्षस की सेना और नागरिक लोग लड़ते २ शिथिल हो गए, इसी समय मे गुप्त रीति से जीवसिद्धि के बहकाने से राजा सर्वार्थसिद्धि बैरागी हो कर बन मे १० चला गया, इस कुसमय मे राजा के चले जाने से राक्षस और भी उदास हुआ। चन्दनदास नामक एक बड़े धनी जौहरी के घर मे अपने कुटुम्ब को छोड़ कर और शकट दास कायस्थ तथा अनेक राजनीति जाननेवाले विश्वास- पात्र मित्रों को और कई आवश्यक काम सौंप कर १५ राजा सर्वार्थसिद्धि के फेर लाने को आप तपोवन की ओर गया। चाणक्य ने जीवसिद्धिद्वारा यह सब सुन कर राक्षस के पहुचने के पहले ही अपने मनुष्यों से राजा सर्वार्थसिद्धि को मरवा डाला। राक्षस जब तपोवन मे पहुचा और २० सर्वार्थसिद्धि को मरा देखा तो अत्यन्त उदास हो कर वही रहने लगा। यद्यपि सर्वार्थसिद्धि के मार डालने से चाणक्य की नन्दकुल के नाश की प्रतिज्ञा पूरी हो चुकी थी, किन्तु उस ने सोचा कि जब तक राक्षस चन्द्रगुप्त का मन्त्री न होगा तब तक राज्य स्थिर न होगा। वरंच बड़े २५ विनय से तपोवन मे राक्षस के पास मन्त्रित्व स्वीकार करने का सन्देसा भेजा, परन्तु प्रभुभक्त राक्षस ने उस को स्वीकार नही किया।
पूर्व्वकथा॥ २१
तपोवन में कई दिन रह कर राक्षस ने यह सोचा कि जब तक पर्वतक को हम न फोड़ेंगे काम न चलेगा। यह सोच कर वह पर्वतक के राज्य में गया और वहा उस के बूढ़े मन्त्री से कहा कि चाणक्य बड़ा दगाबाज है, वह आधा राज कभी न देगा। आप राजा को लिखिए, वह मुझ से मिले तो मै सब राज्य उन को दूं। मन्त्री ने पत्रद्वारा पर्वतक को यह सब वृत्त और राक्षस की नीतिकुशलता लिख भेजा और यह भी लिखा कि मै अत्यन्त वृद्ध हूं, आगे से मन्त्री का काम राक्षस को दीजिये। पाटलिपुत्र विजय होने पर भी चाणक्य आधा राज्य देने में विलम्ब करता है, यह देख कर सहज लोभी पर्वतक ने मन्त्री की बात मानली और पत्रद्वारा राक्षस को गुप्त रीति से अपना मुख्य अमात्य बना कर इधर ऊपर के चित्त से चाणक्य से मिला रहा।
जीवसिद्धि के द्वारा चाणक्य ने राक्षस का सब हाल जान कर अत्यन्त सावधानतापूर्वक चलना आरम्भ किया। अनेक भाषा जाननेवाले बहुत से धूर्त पुरुषों को वेष बदल बदल कर भेद लेने को चारो ओर नियुक्त किया। चन्द्रगुप्त को राक्षस का कोई गुप्तचर धोखे से किसी प्रकार की हानि न पहुचावे इस का भी पक्का प्रबन्ध किया और पर्वतक की विश्वासघातकता का बदला लेने का दृढ़ संकल्प से, परन्तु अत्यन्त गुप्त रूप से, उपाय सोचने लगा।
राक्षस ने केवल पर्वतक की सहायता से राज के मिलने की आशा छोड़ कर * कुलूत, मलय, काश्मीर, सिन्धु और पारस इन पांच देशों के राजा से सहायता ली। जब इन पांचों देश के
* कुलूत देश विलात वा कुल्लू देश।
२२ मुद्राराक्षस ।
राजाओं ने बड़े आदर से राक्षस को सहायता देना स्वीकार किया तो वह तपोवन के निकट फिर से लौट आया और वहा से चन्द्रगुप्त के मारने को एक विषकन्या+ भेजी और अपना विश्वासपात्र समझ कर जीवसिद्धि को उस के साथ ५ कर दिया। चाणक्य ने जीवसिद्धि द्वारा यह सब बात जान कर और पर्वतक की धूर्तता और विश्वासघातकता से कुढ़ कर प्रकट मे इस उपहार को बडी प्रसन्नता से ग्रहण किया और लानेवाले को बहुत सा पुरस्कार देकर बिदा किया। साझ होने के पीछे धूर्ताधिराज चाणक्य ने इस कन्या को १० पर्वतक के पास भेज दिया और इन्द्रियलोलुप पर्वतक उसी रात को उस कन्या के संग से मर गया। इधर चाणक्य ने यह सोचा कि मलयकेतु यहा रहेगा तो उस को राज्य का हिस्सा देना पड़ेगा, इस से किसी तरह इस को यहा से भगावे तो काम चले। इस कार्य्य के हेतु भागुरायण नामक १५ एक प्रतिष्ठित विश्वासपात्र पुरुष को मलयकेतु के पास सिखा पढ़ा कर भेज दिया। उस ने पिछली रात को मलयकेतु से जा कर उस का बड़ा हित बन कर उस से कहा कि आज चाणक्य ने विश्वासघातकता कर के आप के पिता को विषकन्या के प्रयोग से मार डाला और औसर पाकर आप २० को भी मार डालेगा। मलयकेतु बेचारा इस बात के सुनते ही सन्न हो गया और पिता के शयनागार मे
- विषकन्या शास्त्रो में दो प्रकार की लिखी है। एक तो थोडे से ऐसे बुरे योग हैं कि उस लग्न में उस प्रकार के ग्रहो के समय जो कन्या उत्पन्न हो उस के साथ जिस का विवाह हो वा जो उस का साथ करे वह साथ ही वा शीघ्र ही मर जाता है। दूसरे प्रकार की विषकन्या वैद्यक रीति से बनाई जाती थी। छोटेपन से बरन गर्भ से कन्या को दूध में वा भोजन में थोडा २ विष देते देते बडी होने पर उस का शरीर ऐसा विषमय हो जाता था कि जो उस का अङ्ग संग करता वह मर जाता।
पूर्व्वकथा । २३
जाकर देखा तो पर्वतक को बिछौने पर मरा हुआ पाया । इस भयानक दृश्य के देखते ही मुग्ध मलयकेतु के प्राण सूख गये और भागुरायण का सलाह से उस रात को छिप कर वहा से भाग कर अपने राज्य की ओर चला गया । इधर चाणक्य के सिखाये भद्रभट इत्यादि चन्द्रगुप्त के कई बड़े २ अधिकारी प्रगट में राजद्रोही बन कर मलयकेतु और भागुरायण के साथ ही भाग गये । ५
राक्षस ने मलयकेतु से पर्वतक के मारे जाने का समाचार सुन कर अत्यन्त सोच किया और बड़े आग्रह और सावधानी से चन्द्रगुप्त और चाणक्य के अनिष्टसाधन मे प्रवृत्त हुआ । १०
चाणक्य ने कुसुमपुर मे दूसरे दिन यह प्रसिद्ध कर दिया कि पर्वतक और चन्द्रगुप्त दोनों समान बन्धु थे, इस से राक्षस ने विषकन्या भेज कर पर्वतक को मार डाला और नगर के लोगों के चित्त पर, जिन को कि यह सब गुप्त अनुसन्धि न मालूम थी, इस बात का निश्चय भी करा दिया । १५
इस के पीछे चाणक्य और राक्षस के परस्पर नीति की जो चोटें चली हैं, उसी का इस नाटक में वर्णन है ।
—:-*:-—
The provided image is completely blank and contains no text to transcribe.
महाकवि विशाखदत्त का बनाया
मुद्राराक्षस नाटक ।
स्थान रङ्गभूमि ।
रंगशाला में नान्दी मङ्गलपाठ करता है।
भरित नेह नव नीर नित, बरसन सुरस अथोर ।
जयति अपूरब घन कोऊ, लखि नाचत मन मोर ॥१॥
'कौन है सीस पै' 'चन्द्रकला' 'कहा याको है नाम यही त्रिपुरारी' ।
'हा यही नाम है भूल गई किमि जानत हू तुम प्रान पियारी' ॥
'नारिहि पूंछत चन्द्रहि नाहिं' 'कहै विजया यदि चन्द्र लबारी' । ५
यों गिरिजै छलि गंग छिपावत ईस हरौ सब पीर तुम्हारी ॥२॥
पाद प्रहार सों जाइ पताल न भूमि सबै तनु बोझ के मारे ।
हाथ नचाइबे सों नभ मैं इत के उत टूटि परैं नहिं तारे ॥
देखन सो जरि जाहि न लोक न खोलत नैन कृपा उर धारे ।
यों थल के बिनु कष्ट सों नाचत शर्व हरौ दुख सर्व तुम्हारे ॥३॥ * १०
* संस्कृत का मंगलाचरण —
धन्या केयं स्थिता ते शिरसि शशिकला, किन्नु नामैतदस्या
नामैवास्यास्तदेतत्, परिचितमपि ते विस्मृतं कस्य हेतोः ।॥
नारी पृच्छामि नेन्दुं, कथयतु विजया न प्रमाणं यदिन्दु-
र्देव्या निह्नोतुमिच्छोरिति सुरसरितं शाठ्यमव्याद्विभोर्वः ॥१॥
२६ | मुद्राराक्षस ।
नान्दी-पाठ के अनन्तर* ।
**सूत्रधार ।—**बस ! बहुत मत बढ़ाओ, सुनो, आज मुझे सभासदों की आज्ञा है कि सामन्त वटेश्वरदत्त के पौत्र और महाराज पृथु के पुत्र विशाखदत्त कवि का बनाया मुद्राराक्षस ५ नाटक खेलो । सच है, जो सभा काव्य के गुण और दोष को सब भांति समझती है, उस के सामने खेलने में मेरा भी चित्त सन्तुष्ट होता है ।
और भी
पादस्याविभ्रव तीम्भन तमवने—रक्षन् स्वैरपातै
स्सङ्कोचेनैव नेष्या मुहरभियत सर्व्वलोकातिगानाम ।
दृष्टि लङ्क्ष्वेषु नोमा ज्वलन शमुच बध्नतो दाहभीते
रित्याधारानुरोधात त्रिपुरविजयिन पातु वो दु खनृत्यम ॥२॥
अर्थ ।
'यह आप के सिर पर कौन बडभागिनी है ? 'शशिकला है । 'क्या इस का यही नाम है ? हां, यही तो तुम तो जानती हो फिर क्यो भूल गई, 'अजी हम स्त्री को पूछती हैं चन्द्रमा को नहीं पूछती 'अच्छा चन्द्र की बात का विश्वास न हो तो अपनी सखी विजया से पूछ लो । योही बात बना कर गङ्गा जी को छिपा कर देवी पार्वती को ठगने की इच्छा करने वाले महादेव जी का छल तुमलोगो की रक्षा करै ।
दूसरा ।
पृथ्वा झुकने के डर से इच्छानुसार पैर का बोझ नहीं दे सकत ऊपर के लोकों के इधर उधर हो जाने के भय से हाथ भी यथेच्छ नहीं फेंक सकते, और उस के अग्निकण से जल जायगे इसी ध्यान से किसी की ओर भर दृष्टि देख भी नहीं सकते, इस से आधार के संकोच से महादेव जी का कष्ट से नृत्य करना तुम्हारी रक्षा करै ।
* नाटको में पहले मंगलाचरण कर के तब खेल आरम्भ करते हैं । इस मंगलाचरण को नाटकशास्त्र में नान्दी कहते हैं । किसी का मत है कि नान्दी पहिले ब्राह्मण पढ़ता है, कोई कहता है सूत्रधार ही और किसी का मत है कि परदे के भीतर से नान्दी पढ़ी या गाई जाय ।
प्रस्तावना । २७
उपजै अच्छे खेत मे, मूरखहू के धान।
सधन होन मै धान के, चहिय न गुनी किसान ॥ ४ ॥
तो अब मै घर से सुघर घरनी को बुलाकर कुछ गाने बजाने का ढग जमाऊ (घूम कर) यही मेरा घर है, चलू । (आगे बढ़ कर) अहा ! आज तो मेरे घर मे कोई उत्सव जान ५ पड़ता है, क्योकि घर-वाले सब अपने अपने काम मे चूर हो रहे है।
पीसत कोऊ सुगन्ध कोऊ जल भरि कै लावत ।
कोऊ बैठि कै रंग रंग की माल बनावत ॥
कहु तिय गन हु कार सहित अति श्रवन सोहावत । १०
होत मुशल को शब्द सुखद जियको सुनि भावत ॥५॥
जो हो घर से स्त्री को बुला कर पूछ लेता हूं (नेपथ्य की ओर)
री गुनवारी सब उपाय की जाननवारी ।
घर की राखनवारी सब कुछ साधनवारी ॥
मो गृह नीति सरूप काज सब करन संवारी । १५
बेगि आउरी नटी बिलम्ब न करु सुनि प्यारी ॥६॥
(नटी आती है)
नटी।—आर्य्यपुत्र ! * मै आई, अनुग्रहपूर्वक कुछ आज्ञा दीजिये ।
सूत्र०।—प्यारी, आज्ञा पीछे दी जायगी, पहिले यह बता कि २० आज ब्राह्मणों का न्योता कर के तुम ने इस कुटुम्ब के लोगो पर क्यो अनुग्रह किया है ? या आप ही से आज अतिथि लोगो ने कृपा किया है कि ऐसे धूम से रसोई चढ़ रही है ?
नटी।—आर्य्य ! मै ने ब्राह्मणों को न्यौता दिया है । २५
सूत्र०।—क्यो ? किस निमित्त से ?
* संस्कृत मुहाविरे म पति को स्त्रिया आर्य्यपुत्र कह कर पुकारती हैं।
२८ मुद्राराक्षस ।
नटी।—चन्द्रग्रहण लगने वाला है।
सूत्र०।—कौन कहता है ?
नटी।—नगर के लोगों के मुंह सुना है।
सूत्र०।—प्यारी ! मैंने ज्योति शास्त्र के चौसठों * अंगों मे बडा
५ परिश्रम किया है। जो हो, रसोई तो होने दो + पर आज
तो गहन है यह तो किसी ने तुझे धोखाही दिया है क्योकि—
चन्द्र×विम्ब पूरन भए क्रूरकेतु - हठ दाप ।
* होरा मुहूर्त जातक ताजिक रमल इत्यादि।
+ अर्थात् ग्रहण का योग तो कदापि नही है। खैर रसोई हो।
×केतु अर्थात राक्षस मंत्री। राक्षस मंत्री ब्राह्मण था और केवल नाम उस का राक्षस था कि तु गुण उस में देवताओ के थे।
केतु ग्रह का और हाल पुस्तक के अन्त में लिखा है।
— इस श्लोक का यथार्थ तात्पर्य जानने को काशी संस्कृत विद्यालय के प्रधान जगद्विख्यात पण्डितवर बापूदेव शास्त्री को मैने पत्र लिखा। क्योंकि टीकाकारो ने “चन्द्रमा पूर्ण होने पर” यही अर्थ किया हे और इस अर्थ से मेरा जी नहीं भरा। कारण यह कि पूर्ण चन्द्र में तो ग्रहण लगता ही है, इस में विशेष क्या हुआ ? शास्त्री जी ने जो उत्तर दिया है वह यहां प्रकाशित होता है।
श्रीयुत बाबू साहिब को बापूदेव का कोटिश आशीर्वाद, आपने प्रश्न लिख भेजे उन का संक्षेप से उत्तर लिखता हूं।
१ सूर्य्य के अस्त हो जाने पर जो रात्रि में अन्धकार होता हे यही पृथ्वी की छाया है और पृथ्वी गोलाकार है और सूर्य्य से छोटी है इस लिये उसकी छाया गव्य्वाकार शंकु के आकार की होती है और यह आकाश में चन्द्र के भ्रमणमार्ग को पार कर बहुत दूरतक सातवें से आठवें राशि के अन्तर पर रहती २ और पूर्णिमा के अन्त में चन्द्रमा भी सूर्य्य से छ राशि के अन्तर पर रहता है। इस लिए जिस पूर्णिमा में चन्द्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है अर्थात् पृथिवी की छाया चन्द्रमा के बिम्ब पर पड़ती है तभी वह चंद्र का ग्रहण कहलाता है और छाया जो चन्द्रबिम्ब पर देख पड़ती है वही ग्रास कहलाता है। और राहु नामक एक दैत्य प्रसिद्ध है वह चन्द्रग्रहणकाल में पृथ्वी की छाया में प्रवेश कर के चन्द्र की ओर प्रभा का पीछा करता है, इस कारण
प्रस्तावना। २६
बल सों करि हैं ग्रास कह — ( नेपथ्य में )
है ! मेरे जीते चन्द्र को कौन बल से ग्रस सकता है ?
सूत्र०।— जेहि बुध रक्खत आप ॥७॥
से लोक में राहूकृत ग्रहण कहा जाता है और उस काल में स्नान, दान, जप, होम इत्यादि करन से वह राहूकृत पीडा दूर होती है और बहुत पुण्य होता है ।
२ पूर्णिमा में चन्द्रग्रहण होने का कारण ऊपर लिखा ही है और पूर्णिमा में चन्द्रविम्ब भी पूर्ण उज्ज्वल होता है तभी चन्द्रग्रहण होता है ।
३ जब कि पूर्णिमा के दिन चन्द्रग्रहण होता है, इस से पूर्णिमा में चन्द्रमा का और बुध का योग कभी नहीं होता ( क्योंकि बुध सर्वदा सूर्य के पास रहता है और पूर्णिमा के दिन सूर्य चन्द्रमा से दूर राशि के अन्तर पर रहता है, इस लिये बुध भी उस दिन चन्द्र से दूर ही रहता है) यों बुध के योग में चन्द्रग्रहण कभी नहीं हो सकता । इति शिवम् । संवत् १९३७ ज्येष्ठ शुक्ल १५ मंगल दिन, मंगल मंगले भूयात् ।
शास्त्री जी से एक दिन मुझे इस विषय में फिर वार्ता हुई । शास्त्री जी को मैं ने मुद्राराक्षस की पुस्तक भी दिखलाई । इस पर शास्त्री जी ने कहा कि मुझ को ऐसा मालूम होता है कि यदि उस दिन उपराग का सम्भव होगा तो सूर्यग्रहण का क्योंकि बुधयोग अमावस्या के पास होता भी है । पुराणों में स्पष्ट लिखा है कि राहु चन्द्रमा का ग्रास करता है और केतु सूर्य का, और इस श्लोक में केतु का नाम भी है। इस से भी सम्भव होता है कि सूर्योपराग रहा हो । तो चाणक्य का कहना भी ठीक हुआ कि केतू हठपूर्वक क्यों चन्द्र को ग्रसा चाहता है अर्थात् एक तो चन्द्रग्रहण का दिन नहीं दूसरे केतु का चन्द्रमा ग्रास का विषय नहीं क्योंकि नन्द वीर्य्यजात होने से चन्द्रगुप्त राक्षस का वध्य नहीं है । इस अवस्था में ‘चन्द्रम् असम्पूर्ण मण्डल’ चन्द्रमा का अधूरा मण्डल यह अर्थ करना पडेगा । तब छन्द में ‘चन्द्र विम्ब पूरन भए’ के स्थान पर ‘बिना चन्द्र पूरन भए’ पढना चाहिए ।
बुध का बिम्ब प्राचीन भास्कराचार्य के मतानुसार छ कला पन्द्रह विकला के लगभग है परन्तु नवीनों के मत से केवल दश विकला परम है ।
परन्तु इस में कुछ सन्देह नहीं कि यह ग्रह बहुत छोटा है क्योंकि प्राचीनों को इस का ज्ञान बहुत कठिनता से हुआ है इसी लिए इस का नाम ही बुध, ज्ञ, इत्यादि हो गया । यह पृथ्वी से १८६३७७ इतने योजन की दूरी पर मध्यम मान से रहता है और सदा सूर्य के अनुचर के समान सूर्य के पास ही रहता है, एक पाद अर्थात् तीन राशि
३० मुद्राराक्षस ।
नटी ।—आर्य्य ! यह पृथ्वी ही पर से चन्द्रमा को कौन बचाना चाहता है ? सूत्र०।—प्यारी, मै ने भी नही लखा, देखो, अब फिर से वही पढता हू और अब जब वह फिर बोलैगा तो मै उस की बोली से पहिचान लूगा कि कौन है।
भा सूर्य्य सै आगे नही जाता। विल्सन ने केतु शब्द से मलयकेतु का ग्रहण किया हे। इस मे भी एक प्रकार का अलकार अच्छा रहता है।
चमत्कृत बुद्धिसम्पन्न पण्डित सुधाकर जी न इस विषय में जो लिखा हे वह विचित्र ही है। वह भी प्रकाश किया जाता हं—
करत अधिक अंधियार वह, मिलि मिलि करि हरिच द ।
द्विजराजहु विकसित करत, धान धनि यह हरिच द ॥
श्री बाबू साहब को हमारे अनेक आशीर्वाद,
महाशय !
चन्द्रग्रहण का सम्भव भूच्छाया के कारण प्रति पूर्णिमा के अन्त में होता है और उस समय में केतु और सूर्य्य साथ रहते हैं। परन्तु कतु और सूर्य्य का योग यदि नियत सख्या के अर्थात् पाच राशि सोतरह अश से लेकर छ राशि चौदह अश क वा ग्यारह राशि सोरह अश मे लेकर बारह राशि चौदह अश के भीतर होता है तब ग्रहण होता है और यदि योग नियत सख्या क बाहर पड जाता है तब ग्रहण नही होता इस लिये सूर्य्य केतु के योगही के कारण से प्रत्येक पूर्णिमा मे ग्रहण नही होता। तब
क्रूरग्रह स केतुश्च द्रमस पूर्णामण्टलमिदानीम ।
अभिभवितुमिच्छति बलाद्गद्गत्येन तु बुधयोग ॥
इस श्लोक का यथार्थ अर्थ यह है कि क्रूरग्रह सूर्य्य केतु के साथ च द्रमा क पूर्णम ण्डल को यून करने की इच्छा करता है पर तु हे बुध ! योग जो हं वही बल सै उस च द्रमा की रक्षा करता है। यहा बुध शब्द पण्डित के अर्थ मे सम्बोधन हे, ग्रहवाची कदापि नही हे। बुध शब्द को ग्रहार्थ में ले जान से जो जो अर्थ होते हं वे सब बनावट हैं। इति
स० १८३७ वशाख शुक्ल ५
ऊंचे ह्नौ गुरु बुध कवी मिलि लरि होत विरूप ।
करत समागम सबहि सो, यह द्विजराज अनूप ॥
आप का
पं० सुधाकर।
प्रस्तावना। ३१
(अहि चन्द्र पूरन भए फिर से घटता है)
(नेपथ्य मे)
हैं ! मेरे जीते चन्द्र को कौन बल से ग्रस सकता है ?
सूत्र० — (सुन कर) जाना।
अरे अहै कौटिल्य ५
नटी ।— (डर नाट्य करती है)
सूत्र० ।— दुष्ट टेढ़ी मतिवारो।
नन्दवंश जिन सहजहि निज क्रोधानल जारो ॥
चन्द्रग्रहण को नाम सुनत निज नृप को मानी ।
इतही आवत चन्द्रगुप्त पै कछु भय जानी ॥ ८ ॥ १०
तो अब चलो हम लोग चलैं।
(दोनों जाते हैं)
इति प्रस्तावना।
—.*.—
प्रथम अंक ।
स्थान—चाणक्य का घर।
(अपनी खुली शिखा को हाथ से फटकारता हुआ चाणक्य आता है)
। क्य। —बता ! कौन है जो मेरे जीते चन्द्रगुप्त को बल से ग्रसना चाहता है ?
सदा दन्ति के कुम्भ को जो बिदारै ।
ललाटै नए चन्द सी जौन धारै ॥
जभाई समै काल सो जौन बाढैँ ।
भलो सिंह को दात सो कौन काढैँ ॥ ९ ॥
और भी
काल सर्पिणी नन्द कुल, क्रोध धूम सी जौन ।
अब हूं बाधन देत नहि, अहो शिखा मम कौन ॥ १० ॥
दहन नन्दकुल बन सहज, अति प्रज्वलित प्रताप ।
को मम क्रोधा नल पतंग, नयो चहत अब पाप ॥ ११ ॥
शारगरव ! शारगरव !!
( शिष्य आता है )
**शिष्य ।—**गुरु जा ! क्या आज्ञा है ?
**चाणक्य ।—**बेटा ! मै बैठना चाहता हू ।
**शिष्य ।—**महाराज ! इस दालान मे बेत की चटाई पहिले ही से बिछी है, आप बिराजिये ।
**चाणक्य ।—**बेटा ! केवल कार्य्य म तत्परता मुझे व्याकुल करती है न कि और उपाध्यायों के तुल्य शिष्य जन से