भारतकोश
संग्रह पर लौटें

रोगी रोग मुक्त बिना दवाई: योगासन एवं प्राणायाम

Rogi Rog Mukt Bina Dawai: Yogasan evam Pranayama

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Chikitsa & Yogasan Series · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished60 पृष्ठ

❖ मानसिक शांति के लिए -

1. सिद्धासन

A black and white line drawing of a person sitting cross-legged on a mat. The person is wearing a tank top and shorts. Their hands are resting on their thighs with palms facing up, and their feet are tucked under the opposite thighs.

2. योगासन

A photograph of a woman sitting cross-legged on a blue mat. She is wearing a white tank top and black leggings. Her hands are resting on her knees with palms facing up, and her feet are tucked under the opposite thighs.

3. योगमुद्रासन

A cartoon illustration of a person lying on their stomach, with their arms extended forward and hands resting on their feet. The person is wearing a purple top and leggings. Below the illustration, the text 'योगमुद्रासन' is written in red.

4. शतुरमुर्गासन

A photograph of a woman performing Shatarimurghasana. She is standing with her back to a green wall, her arms raised and hands clasped behind her head, and her legs bent at the knees.

5. खगासन

खगासन

A black and white line drawing of a person performing Khagasana. The person is kneeling on the floor, with their hands on the ground and their back arched, looking down.

23

❖ रीढ़ की हड्डी के लिए –

1. सर्पासन -

2. पवनमुक्तासन

3. शतुरमुग्सन –

4. सर्वांगसम –

24

❖ गठिया के लिए –

1. पवनमुक्तासन -

2. ताड़ासन -

3. साइकिल संचालन

❖ गुर्दे की बीमारी में –

1. हलासन

25

2. वज्रासन

3. पवनमुक्तासन

4. सर्वांगासम

❖ गले के लिए

सर्पासन

26

हलासन

A woman is lying on her back on a blue mat. Her legs are raised and bent at the knees, with her feet resting on the floor. Her arms are extended forward, and her head is resting on the mat.

योगमुद्रा

A woman is lying on her back on a blue mat. Her legs are raised and bent at the knees, with her feet resting on the floor. Her arms are extended forward, and her head is resting on the mat. The text 'योगमुद्रासन' is written in red below the image.

सर्वांगासन

A woman is lying on her stomach on a green mat. Her legs are raised and bent at the knees, with her feet resting on the floor. Her arms are extended forward, and her head is resting on the mat.

❖ हृदय रोग के लिए -

A woman is lying flat on her back on a white mat. Her arms are extended forward, and her legs are extended straight. Her head is resting on the mat.

शवासन -

27

साइकिल संचालन

A colorful illustration of a person riding a red bicycle. The person is wearing a green shirt and pink pants. The bicycle is shown in motion, with motion lines around the wheels.

सिद्धासन

A black and white line drawing of a person performing Siddhasana. The person is sitting cross-legged on the floor with their back straight and hands resting on their feet. They are wearing a grey tank top and black shorts.

❖ रक्तचाप के लिए-

1. योगमुद्रासन

A colorful illustration of a person performing Yogamudrasana. The person is lying on their back with their knees bent and feet flat on the floor. Their arms are raised above their head, and their hands are clasped together. They are wearing a purple top and shorts. Below the illustration, the text 'योगमुद्रासन' is written in red.

2. सिद्धासन

A black and white line drawing of a person performing Siddhasana. The person is sitting cross-legged on the floor with their back straight and hands resting on their feet. They are wearing a grey tank top and black shorts.

3. शवासन

A black and white illustration of a person performing Shavasana. The person is lying flat on their back on the floor with their arms at their sides and legs slightly apart. They are wearing a black long-sleeved shirt and black pants.

28

4. शक्ति संचालन

❖ मोटापा घटाने के लिए-

1. पवनतुत्तासन

2. नाभि आसन

3. सर्वांगासन

4. वज्रासन

5. सर्पासन

29

❖ बालों के लिए –

1. वज्रासन

A line drawing of a person performing Vajrasana. The person is kneeling on the floor with their back straight and hands resting on their thighs. They are shown from two angles: a front view and a side view.

2. सर्वांगासन

A line drawing of a person performing Sarvangasana. The person is lying on their back with their legs raised vertically and their hands placed on their feet. They are wearing a red top and black shorts.

3. सर्पासन

A line drawing of a person performing Sarpasana. The person is lying on their stomach with their arms extended forward and their legs lifted off the floor, parallel to the arms. They are wearing a black top and shorts.

4. शतुरमुगसिन

A photograph of a person performing Shaturmugasana. The person is lying on their back with their legs raised and bent at the knees, and their arms raised and bent at the elbows, with hands meeting behind their head. They are wearing a red top and grey leggings.

30

❖ प्लीहा के लिए-

1. यानासन

यानासन / शलभासन के लाभ और विधि Ayurvedhome.blogspot.com

2. नाभि आसन

3. सर्वांगासन

4. हलासन

❖ कद बड़ा करने के लिए-

1. धनुरासन

धनुरासन

31

2. ताड़ासन

3. चक्रासन

4. नाभि आसन

5. शक्ति संचालन

❖ कानों के लिए-

1. सर्वांगासन

2. सर्पासन

धनुरासन

3. धनुरासन

32

4. चक्रासन

A black and white line drawing of a person performing Chakrasana. The person is on a mat, with their knees on the floor and their back arched over their feet. Their hands are on the floor, supporting their weight. The person's head is tucked between their arms. The text '(चक्रासन)' is written below the mat.

❖ नींद के लिए-

1. सर्वांगासन

A black and white line drawing of a person performing Sarvangasana. The person is lying on their back on a mat, with their knees bent and feet on the floor. Their arms are extended upwards, and their hands are placed on their feet. Their head is resting on their arms.

2. सर्पासन

A black and white line drawing of a person performing Sarpasana. The person is lying on their stomach on a mat, with their arms extended forward and their hands on the floor. Their back is arched, and their head is lifted off the floor, looking up.

3. योगमुद्रासन

A black and white line drawing of a person performing Yogamudrasana. The person is lying on their back on a mat, with their knees bent and feet on the floor. Their arms are extended upwards, and their hands are placed on their feet. Their head is resting on their arms. The text 'योगमुद्रासन' is written below the mat.

33

4. नाभि आसन

5. सुसवज्जासन

❖ योग करने की विधि –

उत्तानपादासन -

  • • जमीन पर आराम से लेट जाएं और पांव फैला लें। पैरों की बीच दूरी नहीं होनी चाहिए।
  • • हाथ शरीर के निकट रखे रहने दें।
  • • सांस लेते हुए पांवों को मोड़े बगैर धीरे-धीरे 30 डिग्री पर उठाएं।
  • • धीरे धीरे सांस लें और फिर धीरे धीरे सांस छोड़ें और इसी मुद्रा में रहें।
  • • लम्बा सांस छोड़ते हुए दोनों पांव नीचे लाएं।
  • • यह चक्र हुआ।
  • • इस तरह से आप 3 से 5 चक्र करें।

पवनमुक्तासन

  • • सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं।
  • • दोनों पैरों को फैलाएं और इनके बीच की दूरी को कम करें।
  • • अब दोनों पांव उठाएं घुटने मोड़ें।
  • • घुटनों को बांहों से घेर लें।

34

  • • सांस छोड़े, घुटनों को दबाते हुए छाती की ओर लाएं। सिर उठाएं तथा घुटनों को छाती के निकट लाएं जिससे ठोड़ी घुटनों को स्पर्श करने लगे।
    • • जहाँ तक सम्भव हो सके इस मुद्रा को मेटने करें।
    • • फिर सांस लेते हुए पैरों को जमीन पर लेकर आएं।
    • • यह एक चक्र हुआ।
    • • इस तरह से आप 3 से 5 चक्र करें।

वज्रासन

बिछे हुए आसन पर दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर एडियों पर बैठ जायें। पैर के दोनों अंगूठे परस्पर लगे रहें। पैर के तलवों के ऊपर नितम्ब रहें। कमर बिल्कुल सीधी रहे, दोनों हाथ को कुहिनियों से मोड़े बिना घुटनों पर रख दें। हथेलियाँ नीचे की ओर रहें। दृष्टि सामने स्थिर कर दें। पाँच मिनट से लेकर आधे घण्टे तक वज्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। वज्रासन लगाकर भूमि पर लेट जाने से सुप्त वज्रासन होता है।

योगमुद्रासन

पद्मासन लगाकर दोनों हाथों को पीठ के पीछे ले जायें। बायें हाथ से दाहिने हाथ की कलाई पकड़ें। दोनों हाथों को खींचकर कमर तथा रीढ़ के मिलन स्थान पर ले जायें। अब रेचक करके कुम्भक करें। श्वास को रोककर शरीर को आगे झुकाकर भूमि पर टेक दें। फिर धीरे-धीरे सिर को उठाकर शरीर को पुनः सीधा कर दें और पूरक करें।

भुंजगासन

  • • आप सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
  • • अब अपने हथेली को कंधे के सीध में लाएं।
  • • दोनों पैरों के बीच की दुरी को कम करें और पैरों को सीधा एवं तना हुआ रखें।
  • • अब साँस लेते हुए शरीर के अगले भाग को नाभि तक उठाएं।
  • • ध्यान रहे की कमर पर ज्यदा खिंचाव न आये।
  • • अपने हिसाब से इस आसान को बनाए रखें।

35

  • • योगाभ्यास को धारण करते समय धीरे धीरे स्वाँस लें और धीरे धीरे स्वाँस छोड़ें।
    • • जब अपनी पहली अवस्था में आना हो तो गहरी स्वाँस छोड़ते हुए प्रारम्भिक अवस्था में आएं।
    • • इस तरह से एक चक्र पूरा हुआ।
    • • शुरुवाती दौर में इसे 3 से 4 बार करें।
    • • धीरे धीरे योग का धारण समय एवं चक्र की नंबर को बढ़ाएं।

मत्स्यासन

  • • साधक सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं।
  • • धीरे-धीरे पीछे झुकें और पूरी तरह पीठ पर लेट जाएं।
  • • बाएं पांव को दाएं हाथ से पकड़ें और दाएं पांव को बाएं हाथ से पकड़ें।
  • • कोहनियों को जमीन पर टिका रहने दें।
  • • घुटने जमीन से सटे होनी चाहिए।
  • • अब आप सांस लेते हुए अपने सिर को पीछे की ओर लेकर जाएं।
  • • या हाथ के सहायता से भी आप अपने सिर को पीछे गर्दन की ओर कर सकते हैं।
  • • धीरे धीरे सांस लें और धीरे धीरे सांस छोड़ें।
  • • इस अवस्था को अपने हिसाब से मेन्टेन करें।
  • • फिर लंबा सांस छोड़ते हुए अपने आरम्भिक अवस्था में आएं।
  • • यह एक चक्र हुआ।
  • • इस तरह से आप 3 से 5 चक्र करें।

सर्वांगासन

  • • सबसे पहले अपनी पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
  • • धीरे – धीरे अपने पैरों को 90 डिग्री पर ऊपर उठाएं।
  • • धीरे से सिर को अपने पैरों की तरफ लाने का प्रयास करें।
  • • आपकी ठोड़ी सीने से सटा कर रखें।
  • • 30 सेकंड या उससे अधिक के लिए मुद्रा को बनाए रखने के लिए प्रयास करें।
  • • और फिर धीरे – धीरे पुरानी स्थिति में वापस आ जाएं।

36

  • • यह एक चक्र हुआ।
    • • इस तरह से आप 5 चक्र करें।

शीर्षासन

  • • सबसे पहले आप अपने योग मैट के आगे बैठ जाएं।
  • • अब आप अपने अंगुलियों को इन्टर्लॉक करें और अपने सिर को उस पर रखें।
  • • धीरे धीरे अपने पैरों को इन्टर्लॉक अंगुलियों का मदद लेते हुए ऊपर उठायें और इसे सीधा करने की कोशिश करें।
  • • शरीर का पूरा भार अब आप इन्टर्लॉक किये हुए अंगुलियों और सिर पर लें।
  • • इस अवस्था में कुछ देर तक रुकें और फिर धीरे धीरे घुटनों को मुड़ते हुए पैरों को नीचे लेकर आयें।
  • • यह एक चक्र हुआ।
  • • आप इसे 3 से 5 बार कर सकते हैं।

पश्चिमोत्तानासन

  • • सबसे पहले आप जमीन पर बैठ जाएं।
  • • अब आप दोनों पैरों को सामने फैलाएं।
  • • पीठ की पेशियों को ढीला छोड़ दें।
  • • सांस लेते हुए अपने हाथों को ऊपर लेकर जाएं।
  • • फिर सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुके।
  • • आप कोशिश करते हैं अपने हाथ से उँगलियों को पकड़ने का और नाक को घुटने से सटाने का।
  • • धीरे धीरे सांस लें, फिर धीरे धीरे सांस छोड़ें
  • • और अपने हिसाब से इस अभ्यास को धारण करें।
  • • धीरे धीरे इस की अवधि को बढ़ाते रहे।
  • • यह एक चक्र हुआ।
  • • इस तरह से आप 3 से 5 चक्र करें।

37

नौकासन

  • • सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं।
  • • आपके हाथ जांघ के बगल हों और आपकी शरीर एक सीध में हों।
  • • अपने शरीर को ढीला छोड़ें और सांस पर ध्यान दें।
  • • अब आप सांस लेते हुए अपने सिर, पैर, और पुरे शरीर को 30 डिग्री पर उठायें।
  • • ध्यान रहे आपके हाथ ठीक आपके जांघ के ऊपर हों।
  • • धीरे धीरे सांस लें और धीरे धीरे सांस छोड़ें, इस अवस्था को अपने हिसाब से बनाये रखें।
  • • जब अपने शरीर को नीचे लाना हो तो लंबी गहरी सांस छोड़ते हुए सतह की ओर आयें।
  • • यह एक चक्र हुआ और शुरुवाती दौड़ में 3 से 5 बार करें।
  • • एक दूसरी तरीका नौकासन का है जिसमें आप अपने सिर और पैर को सांस लेते हुए 45 डिग्री पर उठाते हैं एवं शरीर को V आकर का बनाते हैं। इसको एडवांसड नौकासन में रखा जाता है।
  • • अपने हिसाब से इस स्थिति को धारण करें।
  • • फिर सांस छोड़ते हुए धीरे धीरे जमीन की ओर आयें।

हलासन

  • • पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को जांघों के निकट टिका लें।
  • • अब आप धीरे-धीरे अपने पांवों को मोड़ें बगैर पहले 30 डिग्री पर, फिर 60 डिग्री पर और उसके बाद 90 डिग्री पर उठाएं।
  • • सांस छोड़ते हुए पैरों को पीठ उठाते हुए सिर के पीछे लेकर जाएं और पैरों की अँगुलियों को जमीन से स्पर्श करायें।
  • • अब योग मुद्रा हलासन का रूप ले चुका है।
  • • धीरे धीरे सांस लें और धीरे धीरे सांस छोड़ें।
  • • जहाँ तक संभव हो सके इस आसन को धारण करें।
  • • फिर धीरे धीरे मूल अवस्था में आएँ।
  • • यह एक चक्र हुआ।

38

  • • इस तरह से आप 3 से 5 चक्र कर सकते हैं।

सुप्त वज्रासन

  • • सबसे पहले आप वज्रासन में बैठ जाएं।
  • • कोहनियों (Elbows) का सहारा लेते हुए धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकें और कोहनियों को जमीन पर टिका दें।
  • • हाथों को धीरे-धीरे सीधे फैलाएं और सिर के पीछे की ओर ले जाएं।
  • • अब कंधों को जमीन पर टिकाते हुए एवं घुटनों को एक साथ रखते हुए पीठ के बल लेट जाएं।
  • • हाथों को कैंची की आकृति बनाते हुए कंधों के नीचे लेकर आएं।
  • • धीरे धीरे सांस लें फिर धीरे धीरे सांस छोड़ें।
  • • अपने हिसाब से इस अवस्था को बनाएं रखें।
  • • फिर धीरे धीरे अपने आरंभिक अवस्था आ जाएं।
  • • यह एक चक्र हुआ।
  • • इस तरह से आप 3 से 5 चक्र कर सकते हैं।

पद्मासन

  • • जमीन पर बैठ जाएं।
  • • दायां पांव मोड़ें तथा दाएं पैर को बाईं जांघ के ऊपर तथा कूल्हों के पास रखें।
  • • ध्यान रहे दाईं एड़ी से पेट के निचले बाएं हिस्से पर दबाव पड़ना चाहिए।
  • • बायां पांव मोड़ें तथा बाएं पैर को दाईं जांघ के ऊपर रखें।
  • • यहां भी बाईं एड़ी से पेट के निचले दाएं हिस्से पर दबाव पड़ना चाहिए।
  • • हाथों को ज्ञानमुद्रा में घुटनों के ऊपर रखें।
  • • रीढ़ की हड्डी को सीधी रखें।
  • • धीरे धीरे सांस लें और धीरे धीरे सांस छोड़ें।
  • • अपने हिसाब से इस अवस्था को बनाएं रखें।
  • • आप इसकी अवधि को 1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक बढ़ा सकते हैं।
  • • फिर धीरे धीरे आप अपनी आरंभिक अवस्था में आ जाएं।

39

उद्घासन

  • • सबसे पहले आप फर्श पर घुटनों के बल बैठ जाएं या आप वज्रासन में बैठें।
  • • ध्यान रहे जांघों तथा पैरों को एक साथ रखें, पंजे पीछे की ओर हों तथा फर्श पर जमे हों।
  • • घुटनों तथा पैरों के बीच करीब एक फुट की दूरी रखें।
  • • अब आप अपने घुटनों पर खड़े हो जाएं।
  • • सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें और अब दाईं हथेली को दाईं एड़ी पर तथा बाईं हथेली को बाईं एड़ी पर रखें।
  • • ध्यान रहे कि पीछे झुकते समय गर्दन को झटका न लगे।
  • • अंतिम मुद्रा में जांघें फर्श से समकोण बनाती हुई होंगी और सिर पीछे की ओर झुका होगा।
  • • शरीर का वजन बांहों तथा पांवों पर समान रूप से होना चाहिए।
  • • धीरे धीरे सांस ले और धीरे धीरे सांस छोड़े।
  • • जहाँ तक हो सके अपने हिसाब से मुद्रा को मेन्टने करें।
  • • और फिर लंबी गहरी सांस छोड़ते अपनी आरंभिक अवस्था में आएँ।
  • • यह एक चक्र हुआ।
  • • इस तरह से आप इसको पांच से सात बार कर सकते हैं।

धनुरासन

  • • सबसे पहले आप पेट के बल लेट जाएं।
  • • सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़े और अपने हाथ से टखनों को पकड़ें।
  • • सांस लेते हुए आप अपने सिर, चेस्ट एवं जांघ को ऊपर की ओर उठाएँ।
  • • अपने शरीर के लचीलापन के हिसाब से आप अपने शरीर को और ऊपर उठा सकते हैं।
  • • शरीर के भार को पेट निचले हिस्से पर लेने की कोशिश करें।
  • • जब आप पूरी तरह से अपने शरीर को उठा लें तो पैरों के बीच की जगह को कम करने की कोशिश करें।

40

  • • धीरे धीरे सांस ले और धीरे धीरे सांस छोड़े। अपने हिसाब से आसन को धारण करें।
    • • जब आप मूल स्थिति में आना हो तो लम्बी गहरी सांस छोड़ते हुए नीचे आएं।
    • • यह एक चक्र पूरा हुआ।
    • • इस तरह से आप 3-5 चक्र करने की कोशिश करें।

चंद्र नमस्कार

  • • इसे करने के लिए चंद्र की तरफ मुख कर के खड़े हो जाएँ।
  • • इसके बाद दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए कमर के ऊपर के हिस्से को जितना पीछे झुका सकते हैं, झुकाएं।
  • • अब दोनों हाथ आकाश की ओर खुले रखें।
  • • बीज मंत्र-: ऊँ चंद्राय नमः।

ताड़ासन

  • • इसके लिए सबसे पहले आप खड़े हो जाएं और अपने कमर एवं गर्दन को सीधा रखें।
  • • अब आप अपने हाथ को सिर के ऊपर करें और सांस लेते हुए धीरे धीरे पुरे शरीर को खींचें।
  • • खिंचाव को पैर की अंगुली से लेकर हाथ की अंगुलियों तक महसूस करें।
  • • इस अवस्था को कुछ समय के लिए बनाये रखें और सांस ले सांस छोड़े।
  • • फिर सांस छोड़ते हुए धीरे धीरे अपने हाथ एवं शरीर को पहली अवस्था में लेकर आयें।
  • • इस तरह से एक चक्र पूरा हुआ।
  • • कम से कम इसे तीन से चार बार प्रैक्टिस करें।

यानासन

  • • सावधान स्थिति में खड़े हो जाएं।
  • • दोनों हाथों को पीछे की ओर रखें।
  • • कमर को आगे की ओर झुकाएं।

41

  • • बायें पैर को पीछे की ओर उठाएं।
    • • पैर का पंजा पीछे की ओर खींचा हुआ रहे।
    • • जितना ज्यादा से ज्यादा पैर को पीछे से उठाएं, उतना उठाने की कोशिश करनी चाहिए।
    • • सारे शरीर का वजन सीधे पैर पर रहेगा।
    • • थट्टि सामने की ओर रखें।
    • • एक बार श्वास को बाहर निकाल कर बाहर ही रोके।
    • • जब श्वास लेने की इच्छा हो तब श्वास ले लें।
    • • लेकिन आसन की अवस्था स्थिरता के साथ बनी रहे।
    • • कुछ समय तथा रोके, उसके बाद पहले वाली स्थिति में आ जाएं।
    • • एक आकृति से तीन आकृति तक करें।
    • • तीस सेकेंड से एक मिनट तक करने का प्रयास करें।
    • • वायुयान जैसी स्थिति होने से इस आसन का नाम यानासन है।

जानुशिरासन

  • • इस आसन को नियमित रूप से करने से घुटने, पीठ, कमर और टांगों की नसें व मांसपेशियाँ मजबूत हो जाती हैं। पीठ व मेरुदंड में लचीलापन लाया जा सकता है जिससे उनमें होने वाले अनियमित दर्द खत्म हो जाते हैं।
  • • इस आसन द्वारा श्वसन तंत्र निरोगी होता है।
  • • इस आसन द्वारा वीर्य सम्बन्धी रोग या दोष ठीक किये जा सकते हैं।
  • • मधुमेह के रोग भी दूर किये जा सकते हैं।
  • • प्लीहा, यकृत, आंतों आदि के दोषों को खत्म किया जा सकता है साथ ही मोटापे की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
  • • इस आसन द्वारा साइटिका का दर्द भी दूर किया जा सकता है।
  • • उदर और आमाशय के रोग ठीक किये जा सकते हैं तथा पाचन तंत्र को मजबूत किया जा सकता है।
  • • इस आसन द्वारा स्त्रियों में कामवासना को बढ़ाया जा सकता है तथा स्त्री पुरुष के गुसांगों को मजबूत बनाया जा सकता है।
  • • रीढ़ की हड्डी से गुजरने वाली मूल रक्त नलिका के विकार दूर किये जा सकते हैं।

42