BharatKosha
Back to the archive

कथासरित्सागर : प्रथम खण्ड (लम्बक १ से ५)

by महाकवि सोमदेव भट्ट

Source: कथासरित्सागर : प्रथम खण्ड (लम्बक १ से ५) · बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्, पटना · 1960 (origin)

DevanagariHindipublished876 pages

तृतीय लम्बक २८७

Page 328Permalink

तृतीय लम्बक २८७ अपनी अनुपम कान्ति से प्रसूति-गृह को आलोकित करती हुई वह कन्या उत्पन्न होते ही स्पष्ट वाणी में वार्तालाप करने लगी और उठने-बैठने लगी ॥६६॥ कन्या की इस स्थिति से चकित और व्याकुल स्त्रियों का कोलाहल सुनकर डरता हुआ धर्मगुप्त प्रसूतिगृह में आया। धर्मगुप्त ने आकर प्रणाम करने के अनन्तर उसी समय एकान्त में उस कन्या से पूछा—'हे देवि ! तू कौन मेरे घर में अवतीर्ण हुई है ? ॥६७-६८॥ वह कन्या बोली—'तू मुझे किसी को देना नहीं मैं तेरे घर में रहकर ही कल्याण करता रहूँगी' ॥६९॥ यह सुनकर भयभीत बनिये ने उस कन्या को घर में ही छिपाकर रख दिया और बाहर उसके मर जाने की घोषणा कर दी। इस प्रकार सोमप्रभा नाम की वह कन्या मनुष्य-शरीर और दिव्य कान्ति के साथ क्रमशः घर में ही बढ़ने लगी ॥७०॥ अपने घर की खिड़की से एक बार प्रमत्तता के कारण बसन्तोत्सव देखती हुई उस कन्या का मुकुटभद्र नामक वैश्यपुत्र ने देख लिया ॥७१॥ लगे हुए कामदेव के भाले की नोक के समान हृदय में धँसी हुई उसे देखकर वह मूर्च्छित-सा हो गया और अत्यन्त कठिनता से घर पहुँच सका ॥७२॥ काम-वेदना से अत्यन्त अस्वस्थ उस मुकुटभद्र ने अत्यन्त आग्रह करने पर, अपनी अस्वस्थता के कारण अपने मित्र के द्वारा माता-पिता को कहवाया ॥७३॥ तब उसका पिता पुत्र-स्नेह के कारण उस कन्या की मँगनी करने के लिए धर्मगुप्त के घर पर गया ॥७४॥ इस प्रकार अपनी बहू बनाने के लिए कन्या की प्रार्थना करते हुए शूरसेन को धर्मगुप्त ने यह कहकर निराश कर दिया कि 'मेरे यहाँ कन्या कहाँ है ? वह तो होकर मर गई' ॥७५॥ शूरसेन ने कन्या को घर में छिपाये हुए धर्मगुप्त को और कामज्वर से पीड़ित अपने पुत्र को देखकर शूरसेन ने सोचा—'मैं इस विषय में राजा से सहायता लेता हूँ, उसे प्रेरित करता हूँ क्योंकि मैं बहुत राजा की सेवा कर चुका हूँ। राजा अवश्य ही मेरे मरणासन्न पुत्र को कन्या दिला देगा ॥७६-७८॥ ऐसा निर्णय करके और एक उत्कोच राजा को भेंट करके उसने राजा से अपनी इच्छा प्रकट की ॥७९॥

१८८ कथासरित्सागर

Page 329Permalink

१८८ कथासरित्सागर

नृपोऽपि प्रीतिमानस्य साहाय्ये नगराधिपम्। ददौ तेन समं चासौ धर्मगुप्तगृहं ययौ॥८०॥ रुरोध च गृहं तस्य धर्मगुप्तस्य तद्बलैः। असुभिः कण्ठलग्नैश्च सर्वनाशविशङ्किनः॥८१॥ ततः सोमप्रभा सा तं धर्मगुप्तमभाषत। देहि मां तात माऽभूत्ते मन्निमित्तमुपद्रवः॥८२॥ आरोपणीया शय्यायां नाहं भर्त्रा कदाचन। ईदृक्तु वाचा नियमो ग्राह्यः सम्बन्धिनां त्वया॥८३॥ इत्युक्तः स तया पुत्र्या वासु तां प्रत्यपद्यत। धर्मगुप्तस्तवाभाष्य शय्यारोपणवर्जनम्॥८४॥ गुहसेनोऽनुमेने च सान्तर्हासस्तथैव तत्। विवाहो मम पुत्रस्य तावदस्त्विति चिन्तयन्॥८५॥ अथादाय कृतोद्वाहां तां स सोमप्रभां वधूम्। गुहसेनसुतः प्रायाद् गुहचन्द्रो निजं गृहम्॥८६॥ सायं तं पितावादीत् पुत्र! शय्यामिमां वधूम्। आरोपय स्वभार्या हि कस्याङ्कशय्या भविष्यति॥८७॥ तच्छ्रुत्वा श्वशुरं तं सा वधूः सोमप्रभा रुषा। विक्षोभ्य भ्रामयामास यमाज्ञामिव तर्जनीम्॥८८॥ तां दृष्ट्वावाङ्मुखिस्तस्याः स्नुषायास्तस्य तत्क्षणम्। वणिजः प्रययुः प्राणा मन्येषामाययौ भयम्॥८९॥ गुहचन्द्रोऽपि सम्प्राप्ते तस्मिन् पितरि पञ्चताम्। मारी मम गृहं भार्या प्रविष्टेति व्यचिन्तयत्॥९०॥ अतश्चानुपभुञ्जानो भार्यां तां गृहवर्तिनीम्। सिषेवे गुहचन्द्रोऽसावासिधारामिव व्रतम्॥९१॥ तद्दुःख दह्यमानोऽन्तर्विरक्तो भोगसम्पदि। ब्राह्मणान् भोजयामास प्रत्यहं स कृतव्रतः॥९२॥ तद्भार्यापि च सा तेभ्यो विप्रेभ्यो मौनधारिणी। भुक्तवद्भ्यो ददौ नित्यं दक्षिणां दिव्यरूपधृत्॥९३॥ एकदा ब्राह्मणो वृद्धस्तामेको भोजनागतः। ददर्श जगदाश्चर्यजननीं रूपसम्पदा॥९४॥ सकामुको द्विजोप्राक्षीद् गुहचन्द्रं रहस्ततः। का ते भवति बालेयं त्वया मे कथ्यतामिति॥९५॥

तृतीय लम्बक २८९

Page 330Permalink

तृतीय लम्बक २८९ राजा का भी उसके प्रति स्नेह था अतः उसने नगर के कोतवाल को गुहसेन के साथ कर दिया और उसने उसके साथ धर्मगुप्त का घर घेर लिया तथा साथ ही सर्वनाश की शंका से भयभीत धर्मगुप्त के प्राणों ने उसके गले को घेर लिया॥८०-८१॥ पिता की इस स्थिति को देखकर सोमप्रभा ने उससे कहा कि 'तुम मुझे दे दो मेरे लिये यह उपद्रव हो रहा है किन्तु यह शर्त लगा दो कि मेरा पति मुझे शैया पर कभी न चढ़ाये'। ऐसी मौखिक शर्त तुम समधी से करा लो॥८२-८३॥ कन्या के इस प्रकार कहने पर धर्मगुप्त ने शर्त के साथ कन्या का देना स्वीकार कर लिया। गुहसेन ने मन-ही-मन हँसते हुए उसकी शर्त स्वीकार कर ली कि किसी प्रकार मेरे लड़के का विवाह तो हो फिर देखा जायगा॥८४-८५॥ तदनन्तर गुहसेन का पुत्र गुहचन्द्र विवाह करके सोमप्रभा को लेकर अपने घर आ गया॥८६॥ सायंकाल होने पर गुहसेन ने अपने पुत्र से कहा कि 'बेटा तुम इसे शैया पर चढ़ा लो। किसकी पत्नी शैया पर नहीं चढ़ती॥८७॥ श्वसुर की ऐसी बात सुनकर सोमप्रभा ने क्रोध से अपनी तर्जनी अंगुली को यमराज की आज्ञा के समान घुमाया॥८८॥ बहु की उस घूमती हुई उंगली को देखकर ससुर के प्राण उसी समय निकल गये। पिता के मरने पर गुहचन्द्र ने भी समझा कि यह स्त्री महामारी के रूप में मेरे घर आ गई है॥८९ १ ॥ अतः उसका सेवन न करके घर में रहती हुई भी उससे दूर रहकर मानो असिधारा-व्रत का पालन करता था॥९१॥ उस दुःख से दुःखी गुहचन्द्र सांसारिक भोगों से विरक्त होकर प्रतिदिन व्रत करता और ब्राह्मणों को भोजन कराता था॥९२॥ उसकी दिव्यरूप-धारिणी स्त्री भी मौनव्रत धारण करती हुई भोजन किये हुए ब्राह्मणों को दक्षिणा देती थी॥९३॥ एक दिन भोजन के लिए आये हुए एक बूढ़े ब्राह्मण ने संसार को चकित करनेवाले अनुपम सौन्दर्यशालिनी उस स्त्री को देखा। और एकान्त में गुहचन्द्र से पूछा कि यह बालिका तुम्हारी कौन है? मुझे बताओ'॥९४ ९५॥ ३७

२१० कथासरित्सागर

Page 331Permalink

२१० कथासरित्सागर

विनयपृष्टः सोऽप्यस्मै गुहचन्द्रो द्विजन्मने। शशंस तद्गतं सर्वं वृत्तान्तं खिन्नमानसः ॥९६॥ तद्बुद्ध्वा स ततस्तस्मै सानुकम्पो द्विजोत्तमः। अग्नेराराधनं मन्त्रं ददावीप्सितसिद्धये ॥९७॥ तेन मन्त्रेण तस्याग्नेर्जपं रहसि कुर्वतः। उदभूद् गुहचन्द्रस्य पुरतो वह्निमध्यतः ॥९८॥ स चाग्निर्द्विजरूपी तं जगाद परमानतम्। अद्याहं त्वद्गृहे भोक्ष्ये रात्रौ स्थास्यामि तत्र च ॥९९॥ दर्शयित्वा च तत्त्वं ते साधयिष्यामि वाञ्छितम्। इत्युक्त्वा गुहचन्द्रं स ब्राह्मणस्तद्गृहं ययौ ॥१००॥ तत्रान्यतिप्रवद् भुक्त्वा गुहचन्द्राऽन्तिके च सः। सिषेवे शयनं रात्रौ याममात्रमतन्द्रितः ॥१०१॥ तावच्च ससुप्तजनात् सा तस्मात्तस्य मन्दिरात्। निर्ययौ गुहचन्द्रस्य भार्या सोमप्रभा निशि ॥१०२॥ तत्कालं ब्राह्मणः सोऽथ गुहचन्द्रमबोधयत्। एहि स्वभार्यावृत्तान्तं पश्यत्येनमुवाच च ॥१०३॥ योगेन भृङ्गरूपं च कृत्वा तस्यात्मनस्तथा। निर्गत्यान्वगमत्तस्य भार्या तां गृहनिर्गताम् ॥१०४॥ सा जगाम सुदूरं च सुन्दरी नगराद् बहिः। गुहचन्द्रेण साकं च द्विजोऽप्यनुजगाम ताम् ॥१०५॥ ततस्तत्र महाभोगं सच्छायस्कन्धसुन्दरम्। गुहचन्द्रो ददर्शानेकं न्यग्रोधपादपम् ॥१०६॥ तस्याधस्ताच्च शुश्राव वीणावेणुरवान्वितम्। उल्लसद्गीतमधुरं दिव्यं सङ्गीतध्वनिम् ॥१०७॥ स्कन्धदेशे च तस्यैकां स्वभार्यासदृशाकृतिम्। अपश्यत् कन्यकां दिव्यामुपविष्टां महासने ॥१०८॥ निकान्तिजितज्योत्स्नां शुक्लचामरवीजिताम्। इन्दोर्लावण्यसर्वस्व-कोषस्येवाधिदेवताम् ॥१०९॥ अत्रावान्तरवृत्ते च तस्या अर्धसने तथा। उपविष्टां स्वभार्यां तां गुहचन्द्रो ददर्श सः ॥११०॥

तृतीय लम्बक २९१

Page 332Permalink

तृतीय लम्बक २९१ आग्रहपूर्वक बार-बार पूछने पर गृहचन्द्र ने कुञ्जित मन से उस सोमप्रभा का सारा वृत्तान्त सुना दिया ॥१९६॥ सारा समाचार सुनकर उस पर दयालु ब्राह्मण ने उसे कहा कि मैं तुम्हें अग्नि की उपासना का मन्त्र देता हूँ जिससे तुम्हारी कामना पूरी होगी ॥१९७॥ इस प्रकार एकान्त में जप करते हुए गृहचन्द्र के सम्मुख अग्नि के मध्य से एक पुरुष निकला ॥१९८॥ वह ब्राह्मण-रूपी अग्नि देवता चरण में पड़े हुए गृहचन्द्र से बोला— आज मैं तुम्हारे घर में भोजन करूँगा और रात में यहीं रहूँगा और तुम्हें तत्त्व बताकर तुम्हारा कार्य सिद्ध करूँगा ॥१९९ ॥ इस प्रकार दूसरे ब्राह्मणों की भाँति गृहचन्द्र के यहाँ भोजन करके वह ब्राह्मण उसी के पास सावधानता से एक पहर तक सोया। कुछ समय के अनन्तर घर के सब लोगों के गाढ़ी निद्रा में सो जाने पर गृहचन्द्र की स्त्री सोमप्रभा रात में घर से निकली ॥१ १ २॥ उसी समय उस ब्राह्मण ने गृहचन्द्र को जगाया और कहा कि जाओ अपनी स्त्री का हाल देखो। योगशक्ति से उसे और अपने को भौंरे का रूप बनाकर उसके घर से निकली हुई उसकी स्त्री को दिखाया ॥१ १ ३॥ वह सुन्दरी घर से निकलकर, नगर के बाहर दूर तक चली गई। वह ब्राह्मण भी गृह चन्द्र के साथ उसके पीछे-पीछे चला ॥१ १ ५॥ नगर के बाहर गृहचन्द्र ने विशाल विस्तृत तनोबाले तथा छायावाली शाखाओ से युक्त और निकलती हुई मधुर संगीत-ध्वनि से युक्त एक वट-वृक्ष को देखा। उस वृक्ष के नीचे उसने वीणा और बाँसुरी के मधुर स्वर से युक्त दिव्य संगीत-ध्वनि सुनी। उस वृक्ष की एक विशाल शाखा पर अपनी पत्नी (सोमप्रभा) के समान आकृतिवाली दिव्यकन्या को एक ऊँचे आसन पर बैठे हुए देखा। वह दिव्यकन्या अपनी उज्ज्वल कान्ति से चाँदनी को जीत रही थी और उसके दोनों ओर चवल चँवर डुल रहे थे। वह कन्या मानो चन्द्रमा के लावण्य-कोष (खजाने) की अधिष्ठात्री देवी थी ॥१ १-१ ॥ गृहचन्द्र ने देखा कि उसकी पत्नी सोमप्रभा भी वृक्ष पर चढ़कर उसी प्रकार उसके साथ आसन पर जा बैठी ॥१२१ ॥

२१२ कथासरित्सागर

Page 333Permalink

२१२ कथासरित्सागर

तत्काल तुल्यारूपी त गच्छते दिव्यकन्यके । पश्यतस्तस्य भासि स्म सा त्रिक्षन्द्रय यामिनी ॥११२॥ ततः स कौतुकाविष्टः क्षणमेवमचिन्तयत् । किं स्वप्नोऽयमुत भ्रान्तिरियत्सत्यमथा द्वयम् ॥११३॥ या सम्पागतरूपा विद्रुमद्रुति-मञ्जरी । अहो पुण्योद्गतेस्तस्या ममाप्येतत्त्वगोचरो ॥११४॥ इति चिन्तयति स्वैरं तस्मिंस्तद् दिव्ययोः । भुक्त्वा निजोचितं भोग्यं दिव्यं सानुरागवत् ॥११५॥ अद्यागतो महान्तो द्विज चात्रेव गुहू न । तस्माद् भगिनि ! पत्तो मे वहिर्न तद् व्रजाम्यहम् ॥११६॥ इत्युक्त्वा तामपामन्त्र्य द्वितीयां दिव्याङ्गनाम् । गुहप्रख्य गृहिणी तरोरभ्यन्तरे गता ॥११७॥ तद्दृष्ट्वा भृशम्प्येतो गुहगुप्तं निजञ्च यः । प्रत्यागच्छत्प्रभा गह् पूर्ववच्चाप्यनुदिनि ॥११८॥ ततः सा दिव्यपार्श्वि गुहप्रख्यस्य गृहिणी । भाग्यपार्याप्तमात्रेव प्रविश्यन् स्वमन्दिरम् ॥११८॥ तदा स ब्राह्मणः प्राह गुहप्रख्यसहायः । दृष्ट्व त्वया समानीता भार्या दिव्या न मानुषी ॥१२०॥ द्वितीया सापि चैतस्या दृष्टाय भगिनी मया । दिव्या स्त्री तु मनुष्येण कथमित्थं निगृह्यतम् ॥१२१॥ तदविगणय्य मम द्वाराभ्यर्थ्य हतासि सा । मन्योऽन्यस्त्री बाधा मूर्ति चारिताभाग्यम् ॥१२२॥ सिद्धोऽपि गन्धर्वनिर्वाणायाम् तु का कथा । एवं महाप्रभावेण किं पुनर्विणगुह्य ॥१२३॥ एतच्छ्रुत्वा गुहप्रख्यः एतत् प्राह विजानता । ज्योतिषं न सा यस्मि प्रभाते न विरच्यते ॥१२४॥ इत्यवादीत् प्राचीनं गुहप्रख्यार्जुनः सखः । यस्य पुष्यप्रभावेण गतः दक्षिण पराभवम् ॥१२५॥ गत्वा स गङ्गा समपन्नं दद्याद्भिः सम्प्रार्थितः । कृतः परः पश्चात्तापः सम्प्रार्थितश्च ससूनुना ॥१२६॥ तदनुप्रवेशं लब्धाय यस्य मन्दिरम् गताः । त्वां स्तुवन्ति च प्राप्य सखी सा चित्तसंभ्रमात् ॥१२७॥ अतो दन्तुररूपश्च वा दारपदः श्रो । वस्तुरूपं तुसञ्चिन्त्य तवगोचरं न च दुराशयः ॥

तृतीय लम्बक २१५

Page 334Permalink

तृतीय लम्बक २१५ उस समय एक समान सौन्दर्यवाली उन दोनों कन्याओं को एक साथ बैठे देखकर गुहचन्द्र को वह रात तीन चन्द्र वाली दीखती थी॥१११॥ इस दृश्य को देखकर गुहचन्द्र सोचने लगा कि 'क्या यह स्वप्न है या भ्रम है अथवा दोनों हैं। मेरे सन्मार्ग-वृक्ष की जो विदुषत्सङ्गति-रूपी मंजरी है, उसी में यह उचित फल देने वाला पुष्पोद्गम हुआ है'। वह जब ऐसा सोच ही रहा था कि उन दोनों दिव्य कन्याओं ने अपने योग्य भोजन करके आसव (मद्य) का पान प्रारम्भ किया। 'बहिन ! आज मेरे घर में कोई अति तेजस्वी ब्राह्मण आया है। इस कारण मैं शंकित हो रही हूँ। अतः शीघ्र ही घर जाती हूँ। ऐसा कहकर सोमप्रभा दूसरी से पूछकर वृक्ष पर से नीचे उतरी ॥११२-११६॥ यह सब कुछ देखते हुए भ्रमर के रूप में विद्यमान गुहचन्द्र और ब्राह्मण पहले ही घर पर आकर रात में पहले के समान सो गये ॥११७-११८॥ तब उस ब्राह्मण ने प्रसन्नतापूर्वक गुहचन्द्र से कहा कि 'देखा तुमने यह तुम्हारी पत्नी देव-जाति की है मनुष्य-जाति की नहीं। उसकी दूसरी बहिन को भी तुमने देख लिया अतः दिव्य स्त्री मनुष्य के साथ संबंध कैसे चाहेगी ? इसलिए इसकी सिद्धि के लिए मैं तुम्हें द्वार पर लिखने योग्य मन्त्र बताता हूँ। उसका प्रभाव बढ़ानेवाले बाहरी उपचार (उपाय) भी तुम्हें बताता हूँ। जैसे आग अकेले ही जलती है और जलाने की शक्ति रखती है, यदि उसे वायु मिल जाय तो क्या कहना ? उसी प्रकार अकेला मन्त्र ही सिद्धि प्रदान करता है यदि उसके साथ और उपाय भी किये जायें तो फिर क्या कहना है? ऐसा कह कर, गुहचन्द्र को मन्त्र बताकर और उसकी युक्ति समझाकर वह ब्राह्मण प्रातःकाल ही अन्तर्धान हो गया ॥११९-१२३॥ गुहचन्द्र ने भी पत्नी के गृह-द्वार पर वह मन्त्र लिख दिया और सायंकाल ब्राह्मण के बताये उपाय का प्रयोग किया। तदनन्तर गुहचन्द्र अपनी पत्नी के देखते-ही-देखते खूब सजधज के साथ किसी वेश्या से वार्तालाप करने लगा ॥१२४-१२५॥ उस वेश्या को देखकर मन्त्र के प्रभाव से भीत सोमप्रभा ने गुहचन्द्र को बुलाकर ईर्ष्या के साथ पूछा कि यह कौन है ? गुहचन्द्र ने उससे झूठ ही कहा कि 'यह एक वेश्या है जो मुझसे प्रेम करती है और मैं भी इससे प्रेम करता हूँ अब उसी के घर जा रहा हूँ' ॥१२६-१२७॥

२९४ कथासरित्सागर

Page 335Permalink

२९४ कथासरित्सागर तत साचीकृतवध्वा मुखेन वस्मितभ्रुवा। दृष्ट्वा निवार्य वामेन करेण तमूवाच सा॥१२८॥ हुं शान्तमेतदर्थोऽय वपस्तत्र च मा स्म गाः। किं सया मामुपैहि त्वमहं हि तव गेहिनी॥१२९॥ इत्युक्तः पुल्कोत्कम्पसलोभाकुलया तया। आविष्टयेव तन्मन्त्रदूतदुद्रुह्यापि सः॥१३०॥ प्रविश्य वासक सञ्चस्तयश्च सममन्वभूत्। मर्त्योऽपि दिव्यसम्भोगमसस्पृष्ट मनोरथः॥१३१॥ इत्थ तां प्राप्य सप्रेमां मन्त्रसिद्धिप्रसाधिताम्। त्यक्तदिव्यस्थितिं तस्थौ गृह्यन्त्रो यथासुखम्॥१३२॥ एवं यागप्रदानादिसुकृतेः शुभकर्मणाम्। दिव्याः शापच्युता नायस्तिष्ठन्ति गृहिणीपदे॥१३३॥ देवद्विजसपर्या हि कामधेनुर्मता सताम्। किं हि न प्राप्यते तस्याः कृपा सामानिबन्धनम्॥१३४॥ भुङ्क्त रवयि दिव्यानामप्युच्चपदजं मनाम्। प्रवातमिक पुष्यानामधःपातक्तकारणम्॥१३५॥ इत्युक्त्वा राजपुत्र्याः स पुमराह् वसन्तकः। किं चात्र यहसत्याया वृत्तं तच्छ्रूयतामिदम्॥१३६॥ अहल्याकथा पुरामूद् गौतमो नाम त्रिकालज्ञो महामुनिः। अहल्याति च तस्यासीद् भार्या रूपजिताप्सराः॥१३७॥ एकदा रूपमुग्धस्तामिन्द्रः प्रार्थितवान् रहः। प्रभूणां हि विभूत्यन्धा भ्रावन्त्यविषय मतिः॥१३८॥ सानुमेग च स मूढा रूपस्यन्ती शचीपतिम्। तच्च प्रभावतो बुद्धवा तत्रागाद् गौतमो मुनिः॥१३९॥ मार्जाररूप चक्रे च मयादिन्द्रोऽपि तत्क्षणम्। कः स्थितोऽत्रेति सोऽपृच्छदहल्यामथ गौतमः॥१४०॥ एसो' ठिओ सु मज्जारो इत्यपभ्रष्टवक्तया। गिरा सत्यानुरोधिन्या सा तं प्रत्यब्रवीत्त्वविम्॥१४१॥ १ 'एषस्थितः खलु मार्जार' इतिच्छाया।

तृतीय लम्बक २९५

Page 336Permalink

तृतीय लम्बक २९५ तब भौंहें चढ़ाकर आँखें तिरछी करके और बायें हाथ से उसे रोक कर सोमप्रभा ने कहा—'हूँ! अब मैंने समझा वेश्या के यहाँ जाने के लिए तुमने यह रूप पहना है, अब तुम वहाँ न जाओ मेरे पास आओ मैं तुम्हारी पत्नी हूँ' ॥१२८-१२९॥ रोमांच कंपन और व्याकुलता से भरी एवं मन्तरूपी दूत द्वारा प्रेरित उस सोमप्रभा के ये वचन सुनकर गुहचन्द्र उसके कमरे में जाकर मन से भी दुर्लभ दिव्य मानकर सुख अनुभव करने लगा ॥१३०-१३१॥ इस प्रकार मन्त्र-द्वारा सिद्ध की गई सप्रेम और दिव्य स्थिति को छोड़कर रहती हुई सोमप्रभा को उसे प्राप्त कर गुहचन्द्र सुखपूर्वक रहने लगा ॥१३२॥ इस प्रकार यज्ञ दान आदि शुभ कर्मों के प्रभाव से दिव्यता को प्राप्त कर शाप-भ्रष्ट होने के कारण स्त्रियाँ गृहिणी का पद प्राप्त करती हैं ॥१३३॥ देवता और ब्राह्मणों की पूजा सज्जनों के लिए कामधेनु के समान है। उससे क्या प्राप्त नहीं होता ? अर्थात् सब कुछ प्राप्त होता है। जिस प्रकार आँधी अत्यन्त ऊँचे दिव्य स्थान पर जन्म लेनेवाले पुष्पों के अधःपात का कारण होती है, उसी प्रकार तुम्हारे लिए पाप-कर्म अधःपात के कारण होते हैं॥१३४-१३५॥ राजकुमारी से इस प्रकार कहा गया विदूषक वसन्तक बोला—इस प्रसंग में मैंने अहल्या की कथा सुनी है सुनो ॥१३६॥ इन्द्र और अहल्या की कथा प्राचीन युग में त्रिकालज्ञ गौतम नामक एक महामुनि थे। अप्सराओं से भी अधिक रूपवती अहल्या नाम की उनकी पत्नी थी ॥१३७॥ एक बार उसकी सुन्दरता पर मोहित हो इन्द्र ने उससे एकान्त की प्रार्थना की क्योंकि वैभव से अन्धे राजाओं की बुद्धि अनुचित कार्यों की ओर दौड़ जाती है। इन्द्र को चाहती हुई उस मूर्खा ने उसके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया तप के प्रभाव से इस बात को जानकर गौतम मुनि उसी समय वहाँ आ गये। उनके भय से इन्द्र ने उसी समय मार्जार (बिल्ली) का रूप धारण कर लिया तदनन्तर गौतम ने अहल्या से पूछा कि यहाँ कौन है? उसने अपभ्रंश भाषा में सत्य का ध्यान रखते हुए कहा यह 'मज्जार' है। हँसते हुए मुनि ने कहा कि सचमुच यह तुम्हारा जार है ऐसा कहकर मुनि ने उसे शाप दिया परन्तु उसने सत्य का ध्यान रखते हुए छल से कहा था इसलिए मुनि ने उसके शाप का अन्त भी कहा ॥१३८-१४१॥ १ अपभ्रंश भाषा में मार्जार (बिल्ली) का रूप 'मज्जार' होता है और संस्कृत में उसका अर्थ; 'मत् = मेरा, जार = यार यह अर्थ होता है। अतः अहल्याने अपभ्रंश भाषा में जो असत्य कहा था संस्कृत भाषा में वह सत्य होगया कि 'मेरा जार' है ॥

२१६ कथासरित्सागर

Page 337Permalink

२१६ कथासरित्सागर सत्यं त्वज्जार इत्युक्त्वा विहसन्स ततो मुनिः । सत्यानुरोधक्लृप्तान्तं शापं तस्यामपातयत् ॥१४२॥ पापशीले ! शिलाभावं भूरिकालमवाप्नुहि ! आ वनान्तरसञ्चारिरामवालोकनादिति ॥१४३॥ वराङ्गलुब्धस्याङ्गं १ ते तत्सहस्रं भविष्यति । दिव्यं स्त्रीं विश्वकर्मा यां निर्मास्यति तिलोत्तमाम् ॥१४४॥ तां विलोक्य तदैवाक्ष्णां सहस्रं भविता च तत् । इतीन्द्रमपि तत्कालं शपति स्म स गौतमः ॥१४५॥ दत्तशापो यथाकामं तपसे स मुनिर्ययौ । अहल्यापि शिलाभावं दारुणं प्रत्यपद्यत ॥१४६॥ इन्द्रोऽप्यावृतसर्वाङ्गो वराङ्गैरभवत्ततः । अशील कस्य नाम स्यान्न खलीकारकारणम् ॥१४७॥ एवं कुकर्म सर्वस्य फलत्यात्मनि सर्वदा । यो यद् वपति बीजं हि लभते सोऽपि तत्फलम् ॥१४८॥ तस्मात्परविरुद्धेषु नोत्सहन्ते महाशयाः । एतदुत्तमसत्त्वानां विधिसिद्धं हि सव्रतम् ॥१४९॥ युवां पूर्वभगिन्यौ च देव्यौ शापच्युते उभे । तद्वदस्योन्यहितकृन्निर्गूढं हृदयं हि वाम् ॥ १५० ॥ एतद्वसन्तकाच्छ्रुत्वा मिथो वासवदत्तया । पद्मावत्या च सुतरामीर्ष्यालिशोच्यमुज्झितम् ॥१५१॥ देवी वासवदत्ता च कृत्वा साधारणं पतिम् । आत्मनीव प्रियं चक्रे पद्मावत्यां हितोन्मुखी ॥१५२॥ तस्या महानुभावत्वं तत्तादृङ्मगधेश्वरः । श्रुत्वा पद्मावतीसृष्टदूतेभ्योऽपि सुतोष सः ॥१५३॥ अभ्युपेत्य वत्सेशं मन्त्री यौगन्धरायणः । उपेत्य सन्निधौ देव्याः स्थितेऽन्यदवभाषत ॥१५४॥ उद्योगायाधुना देव कौशाम्बीं किं न गम्यते । नाशङ्का मगधेशाच्च विद्यते वञ्चितादपि ॥१५५॥ १ वराङ्ग—स्त्रियः प्रजननेन्द्रियम् । २ भग सहस्रमित्यर्थः।

Page 338Permalink

'हे दुराचारिणी! वन में घूमते हुए रामचन्द्र के दर्शन पर्यन्त तू पत्थर हो जा' साथ ही इन्द्र को भी शाप दिया कि 'जिस स्त्री-वरांग¹ के लोभ से तूने पाप किया है, उस अंग के तेरे शरीर में हजारों चिह्न हो जायेंगे। इस प्रकार दोनों को शाप दे कर मुनि स्वेच्छा से तपस्या करने चले गये। अहल्या भी कठोर शिला बन गई, इन्द्र का शरीर, भी चारों ओर से स्त्री-योनि के चिह्नों से भर गया। दुश्चरित्रता किसकी दुर्गति का कारण नहीं होती॥१४२-१४७॥

इसी प्रकार मनुष्य जीवन में जो भी कुकर्म करता है, उसका फल उसे जीवन में ही भोगना है। जो जैसा बीज बोता है, वैसा ही फल प्राप्त करता है॥१४८॥

इसलिए उदार चित्तवाले व्यक्ति दूसरों के विरुद्ध कार्यों में प्रवृत्त नहीं होते। उच्च कोटि के व्यक्तियों का यह स्वाभाविक नियम है॥१४९॥

तुम दोनों महारानियां पूर्वजन्म की दिव्य बहिनें या किसी शाप के कारण मर्त्यलोक में आ गई हो, उसी प्रकार तुम दोनों के हृदय परस्पर सन्देह-रहित एवं शुद्ध हैं॥१५०॥

वसन्तक से इस प्रकार सुनकर दोनों रानियां के हृदय में जो थोड़ी ईर्ष्या की क्षीण रेखा-सी थी वह भी उन्होंने मिटा दी॥१५१॥

महारानी वासवदत्ता भी पति को दोनों के लिए समान मानकर पद्मावती को इसमें उसी प्रकार उद्यत रखती थी जैसे आत्महित में॥१५२॥

मन में कुछ शंकित मगध-नरेश ने भी रानी की महानुभावता का परिचय उसके भेजे हुए दूतों से जानकर सन्तोष प्रकट किया॥१५३॥

किसी दिन महामन्त्री यौगन्धरायण महारानियां तथा अन्य स्नेही मित्रों के साथ बैठे हुए नरराज के समीप आकर बोला—'महाराज ! अब कौशाम्बी क्यों नहीं चलते ? अब तो डरे हुए भी मगध-नरेश से किसी प्रकार की शंका नहीं है॥१५४-१५५॥


१. वर = उत्तम, अंग स्त्री की जननेन्द्रिय। १८

२१८ कथासरित्सागर

Page 339Permalink

२१८ कथासरित्सागर कन्या सम्बन्धनाम्ना हि साम्ना सम्यक्स भाषितः । विगृह्य च कथं जह्याज्जीवितादधिकां सुताम् ॥ १५६ ॥ सत्यं तस्यानुपाल्यं च त्वया च स न वञ्चितः । मया स्वयं कृतं ह्येतन्न च तस्यासुखावहम् ॥ १५७॥ पारेभ्यश्च मया ज्ञातं यथा विक्रुष्टं न सः । तदर्थमेव चास्माभिः स्थितं च दिवसानमून ॥ १५८॥ एवं वदति निर्व्यूढकार्ये यौगन्धरायणे । मगधेश्वरसम्बन्धी दूतोऽत्र समुपाययौ ॥ १५९॥ तत्क्षणं स प्रविष्टोऽत्र प्रतीहारनिवेदितः । प्रणामान्तरमासीनो वत्सराजं व्यजिज्ञपत् ॥ १६० ॥ देवीपद्मावतीवृत्तसन्देशपरिशोधिना । मगधेशेन निर्दिष्टमिदं देवस्य साम्प्रतम् ॥ १६१॥ बहुना किं मया सर्वं ज्ञातं प्रीतोऽस्मि च त्वयि । तद्यदर्थोऽयमारम्भस्तत्कुरु प्रणता वयम् ॥ १६२॥ एतद्दूतवचः श्रुत्वा वत्सराजोऽभिननन्द सः । यौगन्धरायणीयस्य पुष्य नयतरोगिर ॥ १६३॥ ततः पद्मावतीं राज्ञ्या समानाय्य समं तया । तं दत्तप्राभृतं दूतं स सम्मान्य व्यसर्जयत् ॥ १६४॥ अथ चण्डमहासेनदूतोऽप्यत्र समाययौ । प्रविश्य स यथावच्च राजानं प्रणतोऽब्रवीत् ॥ १६५॥ देव ! चण्डमहासेनभूपतिः कार्यतत्त्ववित् । तव विज्ञात-वृत्तान्तो हृष्टः सन्दिष्टवानिदम् ॥ १६६॥ प्राशस्त्यं भवतस्तावदियत्तैवोयवर्णितम् । यौगन्धरायणो यत्त मन्त्री किमधिकोक्तिभिः ॥ १६७॥ धन्या वासवदत्ता तु त्वद्भक्त्या तत्कृतं तया । येनास्माभिः सतां मध्ये चिरमुन्नमितं शिरः ॥ १६८॥ न च वासवदत्तातो भिन्ना पद्मावती मम । द्वयोरेकं हि हृदयं तच्छीघ्रं कुरुतोद्यमम् ॥ १६९॥

तृतीय लम्बक २९९

Page 340Permalink

तृतीय लम्बक २९९ कन्या-सम्बन्ध नामक सन्धि से मगधेश बाधित हो गया है अतः विरोध करके प्राणों से भी अधिक प्यारी पुत्री से कैसे हाथ धो लेगा॥१५६॥ उसे अपने सत्य का पालन करना चाहिए और तुम्हें भी। वास्तव में तुमने तो उसे ठगा नहीं। उसके लिए जो कुछ किया मैंने किया किन्तु यह भी उसके लिए दुःखकारक नहीं है॥१५७॥ इतने दिनों तक मैं गुप्तचरों से यह जानने का यत्न कर रहा था कि वह इस घटना के कारण विरुद्ध-क्रिया तो नहीं कर रहा है। इसीलिए हम इतने दिनों तक यहाँ ठहरे भी रहे॥१५८॥ इस प्रकार उत्तरदायित्व की रक्षा करनेवाले यौगन्धरायण के कहते ही मगधराज का दूत वहाँ आ पहुँचा॥१५९॥ पहरेदार के द्वारा सूचना प्राप्त होने पर उसी समय अन्दर बुलाये गये और प्रणाम करके बैठे हुए मगध दूत ने निवेदन किया॥१६०॥ रानी पद्मावती द्वारा भेजे गये जवाबी सन्देश से सन्तोष प्रकट करते हुए मगधेश ने महाराज को यह कहा है—अधिक कहने की आवश्यकता नहीं मैंने सब कुछ जान लिया है, तुम पर प्रसन्न हूँ जिस कार्य के लिए यह सब प्रयत्न किया गया है उसे प्रारम्भ करो। मैं तो तुम्हारे लिए सब हूँ अर्थात् अब तुम्हारा साथी हूँ॥१६१-१६२॥ उदयन ने मगधेश के इस स्पष्ट निर्देश का अभिनन्दन किया। यह सन्देश मानों यौगन्धरायण के नीति-वृक्ष के उगे हुए पुष्प के समान था॥१६३॥ तब यौगन्धरायण ने उदयन के द्वारा पद्मावती को वहीं बुलाकर उसके साथ ही दूत को उपहार, पुरस्कार आदि के द्वारा सन्तुष्ट करके विदा किया॥१६४॥ इसके अनन्तर ही उज्जयिनी से चण्डमहासेन का भी दूत आ गया, नियमानुसार राजा के सामने पेश होकर और प्रणाम करके बोला-महाराज! तुम्हारी वास्तविक स्थिति को जानते हुए राजा चण्डमहासेन ने प्रसन्नता के साथ सन्देश दिया है कि तुम्हारा महत्व इसी से विदित होता है कि तुम्हारा मन्त्री यौगन्धरायण है। इससे अधिक और क्या कहा जाय। देवी वासवदत्ता भी धन्य है, जिसके कारण सज्जन-समाज में हमारा सिर ऊँचा हुआ है। मेरे लिए पद्मावती वासवदत्ता से दूसरी नहीं है। उन दोनों का हृदय एक ही है इसलिए शीघ्र अपने उद्योग का प्रारम्भ करो॥१६५-१६९॥

Page 341Permalink

एतन्निजश्वशुरदूतवचो निशम्य वत्सेश्वरस्य हृदये सपदि प्रमोदः। देव्यां च कोऽपि ववृधे प्रणयप्रकर्षो भूयांश्च मन्त्रिवृषम प्रजयानुबन्धः॥१७०॥ ततस्त देवीभ्यां सममुचितसत्कारविधिना कृतातिथ्य दूत सरभसमनाः प्रेष्य मुदितम्। विधास्यन्नुद्योग त्वरितमथ समन्त्र्य सचिवैः स चक्रे कौशाम्बीं प्रति गमनबुद्धि नरपतिः ॥१७१॥ इति महाकवि श्रीसोमदेवभट्ट-विरचिते कथासरित्सागरे लावणक लम्बके तृतीयस्तरङ्गः।

चतुर्थस्तरङ्गः वत्सराजस्य कौशाम्बींप्रति प्रत्यावर्तनम् ततोऽ लावणकात्तस्माद्ययौ सचिवै सह। वत्सराजः स कौशाम्बीं प्रतस्थे दयितान्वितः ॥१॥ प्रसस्र च मरुद्भावैस्तस्यापूरितभूतलः । वत्सरत्नमपोद्वेलसङ्कराशिजलधिरिव ॥२॥ उपमा¹ नृपतस्तस्य गजेन्द्रस्थस्य गच्छतः। भवेद्यदि रवियर्यायाद् गगने सोदयाचलः ॥३॥ स सितेनातपत्रेण कृतच्छायो बभौ नृपः। जिताकृतज्ञः प्रीत्या सम्यमान इवेन्दुना ॥४॥ तेजस्विनः स्वकक्षाभिस्त सर्वोपरिवर्तिनम्। सामन्ता परितो भ्रमुर्भुवं ग्रहगणा इव ॥५॥ पश्चात्करेणुकारूढे देव्यौ द्वे तस्य रेजतुः। श्रीभूषावनुरागेण साक्षादनुगते इव ॥६॥

१ यत्र अद्भुतौपमालंकारः। यथा च काव्यादर्शे-यदि शुभ्रूः ! भवेत् किञ्चिद् विश्रान्त लोचनम्। ततेमुखश्रियं धत्तामित्यतावद्भुतोपमा-इति।

तृतीय लम्बक १०१

Page 342Permalink

तृतीय लम्बक १०१ अपने श्वसुर के इस प्रकार के वचन सुनकर वत्सराज का हृदय आनन्द से भर गया। महारानी वासवदत्ता पर प्रेम बढ़ गया और मन्त्री यौगन्धरायण पर भी स्नेह दृढ़ हो गया ॥१७॥ तदनन्तर दोनों महारानियों के साथ उस दूत को सम्मान-सहित विदा करके उत्साहित- हृदय वत्सराज ने मन्त्रियों से परामर्श करके दिग्विजय-यात्रा के प्रबन्ध में कौशाम्बी जाने का निश्चय किया ॥१७१॥ महाकवि श्री सोमदेव भट्ट-रचित कथा सरित्सागर के लावानक लम्बक का तृतीय तरंग समाप्त चतुर्थ तरंग वत्सराज का कौशाम्बी में पुनरागमन तदनन्तर एक दिन वत्सराज ने अपनी पत्नियों तथा मन्त्रियों के साथ लावाणक से कौशाम्बी की ओर प्रस्थान किया ॥१॥ असमय में उछलती हुई समुद्र की लहरों के समान कोलाहल से दिशाओं को गुंजित करती हुई उमड़ी सेनाओं ने साथ ही प्रस्थान किया ॥२॥ यदि सूर्य उदयाचल पर्वत के साथ आकाश में गमन करे तो हाथी पर बैठे हुए राजा उदयन की उपमा उससे दी जा सके' ॥३॥ सिर पर लगे हुए श्वेत छत्र से ऐसा मालूम होता था कि राजा ने सूर्य के तेज को जीत लिया था इसलिए प्रसन्न होकर चन्द्रमा मानो छत्र के व्याज से राजा की सेवा कर रहा था ॥४॥ उस मत्तोरति विराजमान (हाथी पर बैठ हुए) तेजस्वी उदयन के चारों ओर सामन्तगण इस प्रकार चक्कर लगा रहे थे जैसे अन्य ग्रह ध्रुव-नक्षत्र के चारों ओर भ्रमण करते हैं ॥५॥ राजा के पीछे हथिनिया पर बैठी हुई दोनो रानियां लक्ष्मी और पृथ्वी के समान राजा का अनुगमन कर रही थी ॥६॥ १ इसका नाम अभूतोपमा है। इसका उदाहरण दण्डी के काव्यादर्श में इस प्रकार है—हे मुग्ध ! यदि सुन्दर नेत्रों वाला कमल हो तो तेरे मुंह की शोभा धारण कर सके। काव्य प्रकाशकार ने इस अलंकार को अतिशयोक्ति का एकभेद माना है।

१२ कथासरित्सागर

Page 343Permalink

१२ कथासरित्सागर स्पृङ्ग्गस्तुरङ्गसङ्घातत्तुराकृष्टनसङ्गता । पथि तस्यामवद्भूमिरेषमुक्तेव भूपतेः ॥७॥ एव वत्सेश्वरो गच्छन् स्तूयमानः स वन्दिभिः । दिन कतिपय प्राप कौशाम्बीं विततोत्सवाम् ॥८॥ ध्वजरक्तांशुकच्छन्ना गवाक्षोत्फुल्ललोचना । प्रद्वारवर्त्तिसोत्तङ्गपूर्णकुम्भकुचद्वया ॥९॥ जनकोलाहलानन्दस्लापा सौभहासिनी । सा प्रवासागते पत्यौ सत्वरं शुशुभे पुरी ॥१०॥ देवीद्वयानुयातश्च स राजा प्रविशंस्ताम् । पौरस्त्रीणां न कोप्य् आसीन्न तद्दर्शनोत्सवः ॥११॥ अपूरि हारिहर्म्यस्थरामाननशतैर्नभः । देवीमुक्तसितस्येन्दोः सर्वैः सभागतरिव ॥१२॥ वातायनगताश्चान्याः पश्यन्त्योऽनिमिषेक्षणाः । चक्रुः सकौतुकामातविमानस्थाप्सरोग्रमम् ॥१३॥ काश्चिद् गवाक्षजालाग्रलग्नपक्ष्मललोचनाः । असृजन्निव नाराचपञ्जराणि मनोभुवः ॥१४॥ एकस्याः सोत्सुका दृष्टिम् पालोकविकस्वरा । श्रुते पार्श्वमपश्यन्त्यास्तदाक्रमातुमियाय यौ ॥१५॥ द्रुतागतायाः कस्याश्चिन्मुहुरुच्छ्वसितौ स्तनौ । कञ्चुकादिव निर्गन्तुमीपतुस्तद्विधुक्षया ॥१६॥ अन्यस्याः संभ्रमच्छिन्नहारमुक्तामणा बभुः । गलन्तो हृदयस्येव हर्षवाष्पाम्बुसीकराः ॥१७॥ यद्यस्यामाचरेत् पापमग्निसंज्ञाणके ततः । प्रकाशकोऽप्यसावन्धः तमो जगति पालयेत् ॥१८॥ इति वासवदत्तां च दृष्ट्वा स्मृत्वा च तत्कथा । बाहप्रबाष सोत्कण्ठा इव क्यश्चिद् बभाषिरे ॥१९॥

१ हर्षश्च शीतो शोकाञ्च स्वेदश्चा भवति। तथा च कालिदासः— "नलिन्यो- शोकजमश्रु वाष्प स्तन्योरधोतं शिशिरो बिभेद। पदङ्गा सरप्सोर्जमभुन्ध तत्पं दिवाभि विध्य- डशक्तीर्णः॥ रघु १४-२१

तृतीय लम्बक ३३

Page 344Permalink

तृतीय लम्बक ३३ मार्ग में ऊँचे-ऊँचे घोड़ों के खुरों के आघात से शत-विक्षत भूमि राजा के द्वारा उपभोग की हुई नायिका-सी मालूम होती थी ॥७॥ इस प्रकार बन्दिगणों से स्तुति किया जाता हुआ उदयन कुछ दिनों के अनन्तर कौशाम्बी पहुँच गया ॥८॥ जिस प्रकार पति के प्रवास से लौटने पर पत्नी प्रसन्नता का प्रदर्शन करती हुई, शोभित हो रही थी उसी प्रकार स्वामी के लौटकर आने पर कौशाम्बी-नगरी शोभित हो रही थी। नगरी नायिका खंडों में छाये हुए खास वस्त्रों से ढँकी हुई थी भवनों के झरोखे मानों उसके खिले हुए नेत्र थे। गुप्त द्वारों पर रखे हुए पूर्ण कुम्भ नगरों के पीन स्तनों के समान दीखते थे। जन-समाज के कोलाहल के बहाने मानों नगरी स्वामी के आगमन पर प्रसन्नता-सूचक शब्द बोल रही थी। सुधा-धवल स्वच्छ भवन नगरी-नायिका के हास-स्वरूप मालूम होते थे ॥९॥ राजा के प्रवास से लौटने पर प्रसन्न कौशाम्बी नगरी ऐसी प्रसन्न थी जैसे पति के प्रवास से लौटने पर पत्नी प्रसन्न होती है ॥१ ॥ दोनों पत्नियों से अनुगमन किया जाता हुआ वह राजा नगरवासिनी स्त्रियों के लिए अत्यन्त उल्लास और प्रसन्नता का विषय रहा ॥११॥ सुन्दर भवनों से देखती हुई सहस्रों नारियों के मुखचन्द्रों से आकाश भर गया मानों वासवदत्ता के मुखचन्द्र से पराजित चन्द्रों की सेना उसकी सेवा के लिए एकत्र हो रही थी ॥१२॥ मकानों के झरोखों (खिड़कियों) से अपलक देखती हुई नागरिक रमणियां राजा को देखने के लिए स्वर्ग से उतरी हुई विमानस्थ अप्सराओ का भ्रम उत्पन्न करती थी॥ झरोखों के आगे लगी हुई सपक्ष्म आँखोवाली कुछ स्त्रियां मानों कामदेव के पत्रयुक्त बाणों के बाण (कटाक्ष) छोड़ रही थी ॥ किसी सुन्दरी की बड़ी आँखें राजा को देखकर प्रसन्नता से फैलकर न देखते हुए कानों को मानों समाचार देने के लिए उसके पास दौड़कर चली गई थीं ॥१३ १५॥ दौड़कर आई हुई किसी सुन्दरी के हाँफने से उछलते हुए स्तन राज-दर्शन के लिए मानों चोली से बाहर निकलना चाहते थे ॥१६॥ घबराहट से दौड़कर खिड़की पर आती हुई किसी सुन्दरी का मुक्ताहार मानो हर्ष के आँसुओं की लड़ी-सा टूटकर बिखर गया¹ ॥ कुछ महिलाएँ, लावानक मे वासवदत्ता के जल जाने के समाचार पर टीका-टिप्पणी करती हुई आपस में कहने लगीं कि यदि लावानक में आग ने इसे सचमुच जला दिया होता तो सचमुच वह जगत् प्रकाशक अग्नि संसार का अन्धरे में डाल देती ॥१७-१९॥ १.आनन्दाश्रु शीतल और शोकाश्रु गरम होते हैं। देखिए कालिदास—आनन्दजः शोकश्रुनुवाष्पस्तयोरशीतं शिशिरो बिभेद। गङ्गा-सरय्वोर्जलमुष्ण तप्तं हिमाद्रिनिष्यन्द इवा- वतीर्ण.-रघुवंश १४-३।

३४ कथासरित्सागर

Page 345Permalink

३४ कथासरित्सागर दिष्ट्या न रुज्जिता देवी सपत्न्या सदृशीतया । इति पद्मावतीं वीक्ष्य वयस्या जगदेऽन्यया ॥२०॥ नूनं हरमुरारिभ्यां न दृष्टं रूपमेतयोः । किमन्यथा भजेतां तौ बहुमानमुमाभ्रियोः ॥२१॥ इत्यूचुरापरास्तं द्वे दृष्ट्वा देव्यौ परस्परम् । क्षिपन्त्यः प्रमदोत्फुल्ललोचनेन्दीवरस्रजः ॥२२॥ एवं वत्सेश्वरः कुर्वञ्जनतानयनोत्सवम् । स्वमन्दिरं सदेवीकः प्राविशत्कृतमङ्गलः ॥२३॥ प्रभाते याम्यसरसो याम्येरिन्दूदये सभा । तत्कालं तस्य सा कापि शोभामूद्राजवेश्मनः ॥२४॥ क्षणादपूरि सामन्तसङ्घोपायनैश्च तत् । सूर्य्यमद्भिर्बहिर्बाधेय-भूपालोपायनागमम् ॥२५॥ समान्य राजलोकं च वत्सराजः कृतोत्सवः । चित्तं सयजनस्येव विवेशान्तःपुरं ततः ॥२६॥ देव्योर्मध्यस्थितस्तत्र रतिप्रीत्योरिव स्मरः । पानादिलीलया राजा दिनशेषं निनाय सः ॥२७॥ अपरेद्युश्च तस्यैको नृपस्यास्थानवर्त्तिनः । मन्त्रिणां सन्निधौ विप्रो द्वारि चक्रन्द कश्चन ॥२८॥ गोपालककथा अद्याह्यास्मदटव्यां मे पापैर्गोपालकैः प्रभो । पुत्रस्य चरणोच्छेदो विहितः कारणं विना ॥२९॥ तच्छ्रुत्वा तत्क्षणं विप्रान्वष्टभ्यानाय्य भूपतिः । गोपालकांस्त पप्रच्छ ततस्तेऽप्येवमब्रुवन् ॥३०॥ देव ! गोपालका भूत्वा क्रीडामो विजने वयम् । तत्रैको देवसेनाख्यो मध्ये गोपालकोऽस्ति नः ॥३१॥ एकवृक्षे च सोऽटव्यामुपविष्टः शिलासने । राजा युष्माकमस्तीति बबरत्यस्माननुशास्ति च ॥३२॥ अस्मन्मध्ये च केनापि तस्याज्ञा न विलङ्घ्यते । एवं गोपालकोऽरण्ये राज्यं स कुरुते प्रभो ॥३३॥ अथ चैतस्य विप्रस्य तनयस्तेन वर्त्मना । गच्छन् गोपालराजस्य प्रणामं तस्य नाकरोत् ॥३४॥ मा गास्त्वमप्रणम्येति राजादेशेन जल्पतः । अस्मान्विधूय सोऽप्यासीच्छासितोऽपि हसन्वटुः ॥३५॥

तृतीय लम्बक ५५

Page 346Permalink

तृतीय लम्बक ५५ पद्मावती को देखकर एक सहेली दूसरी से बोली कि सहेली के समान अपनी सौत से लज्जित नहीं हुई ॥२१॥ सचमुच शिव और कृष्ण ने इन दोनों (वासवदत्ता और पद्मावती) का रूप नहीं देखा। यदि वे देख लेते तो पार्वती और लक्ष्मी को कदापि प्यार न करते ॥२२॥ सुगन्धित और नवविकसित नीलकमल के समान लोचनवाली नगर रमणियाँ दोनों रानियों को देखकर इसी प्रकार की चर्चा करती रहीं ॥२३॥ इस प्रकार जनता की आँखों को राजा रानियों के साथ मंगलयुक्त आनन्द देता हुआ उदयन मंगलाचरण करके अपने राज-मन्दिर में गया ॥२४॥ राजा के भवन में प्रवेश करने पर उस भवन की शोभा ऐसी हुई जैसे प्रभात के समय कमल- सरोवर की और चन्द्रोदय होने पर समुद्र की होती है ॥२५॥ क्षण-भर में ही राजभवन सामन्त-नरेशों के मांगलिक उपहारों से ऐसा भर गया मानों पृथ्वी के समस्त राजाओं ने उपहार भेजे हों ॥२५॥ राजा उदयन ने सभी समागत सामन्त-नरेशों का सम्मान करके जनता के चित्त के समान उस राज-भवन में प्रवेश किया ॥२६॥ अपने भवन में रति और प्रीति के मध्य कामदेव के समान बैठे हुए, राजा उदयन ने पान-गोष्ठी (मद्यपान) में उस बचे हुए दिन को व्यतीत किया ॥२७॥ ग्वालों की कथा दूसरे दिन राज-सभा में मन्त्रियों के साथ बैठे हुए राजा के सभी द्वार पर एक ब्राह्मण चिल्लाने लगा। महाराज ! महान् अनर्थ है कि जंगल में ग्वालों ने बिना कारण ही मेरे पुत्र के पैर काट डाले ॥२८-२९॥ यह सुनकर राजा ने दो-तीन ग्वालों को पकड़वा कर बुलाया और पूछने पर वे बोले—महा- राज! हमलोग गौएँ चराते और निर्जन वन में खेलते हैं हमलोगों के बीच देवसेन नामक एक ग्वाला है। वह जंगल के एक स्थान पर पत्थर की चट्टान पर बैठकर कहता है कि मैं तुम्हारा राजा हूँ और हमारा शासन भी करता है। हमलोगों में कोई भी उसकी आज्ञा का उल्लंघन नहीं करता। इस प्रकार वह गोपालक जंगल में राज्य करता है। आज इस ब्राह्मण के लड़के ने उस रास्ते से जाते हुए उस ग्वाले राजा को प्रणाम नहीं किया। हमलोगों ने उससे कहा भी कि तुम बिना प्रणाम किये न जाओ फिर भी हँसते हुए उस बालक ने हमलोगों की बात न मानी ॥३०-३५॥ १९

Page 347Permalink

चित्र पूर्णतः रिक्त (खाली/सफेद) है। कृपया वह पृष्ठ या चित्र पुनः अपलोड करें जिसमें श्लोक अथवा पाठ्य सामग्री उपस्थित हो।