आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)
Alha-Khand (Parmal Raso) of Mahakavi Jagnik
महाकवि जगनिक द्वारा
चन्द्रावलि की चौथि। ३०१ १६ ओ यह बोला फिरि योगिनते हमहूँ साँच देयँ बतलाय ३८ तुम्हरो हमरो मत एकै है शंका आप देउ बिसराय ॥ पतित न क्षत्री कोउ बौरीगढ़ यादव बंश यहां अधिकाय ३६ पापी आयो इक मोहबे ते ताको खन्दक दीन डराय ॥ औरन पापी कोउ बौरी में तुमको सांच दीन बतलाय ४० इतना सुनिकै मलखे बोले ओ महराज यादवराय ॥ कैसो खन्दक कैसो पापी दर्शन हमें देउ करवाय ४१ कबहुँ खन्दक हम देखाना तुमते साँच दीन बतलाय ॥ बड़ी लालसा भै जियरे माँ खन्दक आप देउ दिखलाय ४२ इतना सुनिकै महराजा तब योगिन लीन्ह्यो साथ लिवाय ॥ जौने खन्दक में ऊदन थे सो महराज दिखावा जाय ४३ ऊदन दीख्यो जब योगिन को नीचे लीन्ह्यो शीश नवाय ॥ चारो योगी तहँते चलिभे पहुँचे राजभवन में आय ४४ भयो बुलौवा फिरि भोजन को मलखे बोले वचन बनाय ॥ आजु यकादशि निर्जल बर्ते राजन साँच दीन बतलाय ४५ करैं बसेरो नहिं बस्ती में जंगल बास करैं सब काल ॥ बिदा मांगिकै महराजा ते चारो चलत भये ततकाल ४६ आयकै पहुँचे फिरि फौजनमें अंगड़ खंगड़ धरे उतार ॥ सुरंग खुदायो मलखाने ने क्षत्रिन तुरत कीन तय्यार ४७ जौने खन्दक में ऊदन थे फूटो सुरंग तहाँपर जाय ॥ सुरंग के भीतर सों बघऊदन पहुँचे फौज अपनी आय ४८ जैसे पियासा पानी पावै तैसे खुशी भये सब भाय ॥ बाजे डंका अहलंका के शंका सबन दीन बिसराय ४६ मलखे बोले तहँ आल्हा ते लश्कर कूच देउ करवाय ॥
२० आल्हखण्ड । ३०२ बिदा करावैं चन्द्रावलि को तव यश जाय जगतमैछाय ५० इतना सुनिकै आल्हा ठाकुर बोले करौ यहै अब भाय ॥ हुकुम पायकै यहु आल्हा को मलखे कूच दीन करवाय ५१ चलिभैं फौजें दलबदल सों बौरीगढ़ै गई नगन्य्याय ॥ प्रलय मेघ सम बजैं नगारा हाहाकार शब्द गा छाय ५२ गा हरिकारा तब बौरी में राजनै खबरि जनाई जाय ॥ फौजै आई क्यहु राजा की बौरी डांड़ दबायनि आय ५३ सुनिकै बातें हरिकाराकी राजा गयो सनाकाखाय ॥ मलखे बोले ह्यां रूपन ते कहियो बीरशाह ते जाय ५४ सुरुँग खोदिकै बघऊदन को आल्हा ठाकुर लीन निकारि ॥ बिदा कराये बिन जैहैं ना ताते करो नहीं तुमरारि ५५ बहिनी व्याही तुम्हरे घरमाँ ताते क्षमाकीन यहिवार ॥ नहिं अस ठाकुर को जन्माजग जाते मानि लीन हमहार ५६ इतना सुनिकै रूपन चलिभा बौरीगढ़ै पहुॅँचा जाय ॥ खबरि सुनाई महराजा को, जो कछु कह्यो बनाफरराय ५७ सो नहिं भाई बीरशाह मन बोल्यो तुरत बचन ललकार ॥ काह हकीकति है आल्हा कै आवैं विदा करावन द्वार ५८ हठ नहिं छोड़्यो दुर्योधन ने औ मरिगयो सहित परिवार ॥ खबरि जनावो तुम आल्हा को हमरे साथ करैं तलवार ५६ इतना सुनिकै रूपन चलिभे फौजन फेरि पहुँचे आय ॥ कही हकीकति बीरशाह की सुनि जरि उठे बनाफरराय ६० हुकुम लगायो निज फौजनमें सबियां शूर होयँ तय्यार ॥ हुकुम पायकै मलखाने को क्षत्रिन बांधिलीन हथियार ६१ गजैं चढ़ैया गजपर चढ़िगे बाँके घोड़न भे असवार ॥
चन्द्रावलि की चौथि। ३०३ २१ झीलम बख्तर पहिरिसिपाहिन हाथम लीन ढाल तलवार ६२ यक यक भाला दुइ दुइ बरछी कोताखानी लीन कटार ॥ रणकी मौहरि बाजन लागी रणका होनलाग ब्यवहार ६३ सजा बेंदुला का चढ़वैया लाला-देशराज का लाल ॥ को गति बरणै मलखाने कै जाको डरै देखि नरपाल ६४ बड़ा लड़ैया भीषमवाला देवा मैनपुरी चौहान ॥ ब्रह्मा ठाकुर सजि ठाढ़ो भो करिकै रामचन्द्रको ध्यान ६५ ढाढ़ी करखा बोलन लागे बन्दी कीन समरपद गान ॥ बाजे डंका अहलंका के घूमनलागे लाल निशान ६६ हिंया कि गाथा ऐसी गुजरी सुनिये बीरशाहको हाल ॥ सुरज जुरावर दोउ पुत्रन को तुरतै बोलि लीन नरपाल ६७ करो तयारी समरभूमिकै अपनी फौज लेउ सजवाय ॥ जान न पावैं मोहबेवाले सबकी कटा देउ करवाय ६८ हुकुम पायकै महराजा को डंका तुरत दीन बजवाय ॥ सजे सिपाही बौरी वाले मनमाँ श्रीगणेशपदध्याय ६९ अंगद पंगद मकुना भौंरा सजिगे श्वेतवरण गजराज ॥ सजि इकदन्ता दुइदन्ता गे तिनपर हौदा रहे बिराज ७० कच्छी मच्छी नकुला सब्जा हरियल मुश्की घोड़ अपार ॥ ताजी तुरकी पँचकल्यानी सुरखा सुरँगा भये तयार ७१ चढ़ि अलबेला तिन घोड़नपर अपने बांधि लये हथियार ॥ हथी चढ़ैया हाथिन चढ़िगे हाथम लिये ढाल तलवार ७२ वार्जी तुरही मुरही ऐसी पुप्पूं पुप्पूं परा सुनाय ॥ बाजे डफला अलबेला सब शूरन मेला दीन लगाय ७३ मारु मारु करि मौहरि वार्जी वार्जी हाय हाय करनाल ॥
२२ आल्हाखण्ड । ३०४ खर खर खर डर कै रथ दौरे रव्वा चले पवनकी चाल ७४ सुर्खा घोड़ा चढ़ जुरावर सूरज सब्जापर असवार ॥ सुमिरि भवानी सुत गणेश को दोऊ चलन भये सरदार ७५ घोड़न वरणों की असवारन पैदर सेना तीस हजार ॥ तीन सहस हाथिन पर सोहैं बाँके यादव परम जुझार ७६ बाम्हन थोरे क्षत्री ज्यादा लीन्हे कठिन धार तलवार ॥ गर्ज्जति आवैं समरभूमि को एकते एक शूर सरदार ७७ कायर हल्ला खलभल्ला में तल्ला छोड़ि प्राण के दीन ॥ खुशी छायगै मन शूरन के मानों जीति इन्द्रपुर लीन ७८ बजे नगारा ठनकारा के दारा गर्भपात सुनिकीन ॥ गये दरारा उर कायर के सायर सत्यसत्य कहिदीन ७६ उइ धिरकारैं अपने तनका मनमाँ बार बार पछितायँ ॥ भैंसि वियानी घर हमरे मा माठा दूध केर अधिकाय ८० हाय रुपैया मोरे डारैं लीन्हे समरभूमि को जायँ ॥ दैया मैया भैया कहिकै ज्वैया हेतु बहुत पछितायँ ८१ शूर यशोमति मैया वाले भैया गैयन के चरवाह ॥ नाव खिवैया भवसागर के नागर कृष्णचन्द्र नरनाह ८२ तिनका सुमिरण मन अन्तर करि तत्पर भये स्वामि के काज ॥ करि अभिलाषा समरभूमि कै राखे मनै धर्म की लाज ८३ पढ़ि अशलोक न तजि शोकन को लोकन केर मिले जनुराज ॥ तैसे गाने मनअन्तर में बाजे तहाँ शूर शिरताज ८४ बाजे बाजे बाजे सुनिकै लाजे मनै आपने बीच ॥ तिनको कहियत हम अपनी दिशि जानो सकल नरन में नीच ८५ इम अनुमाना मन अपने है जाना नारि वित्तको कीच ॥
चन्द्रावलि की चौथ । ३०५ २१ पै हम त्यागी अनुरागीना लागी आश नारिधनबीच ८६ आपै त्यागी अनुरागीना तौ कस कहै नारिधन कीच ॥ साँच बखानैं हम अपनीदिशि सोई सकल नरनमें नीच ८७ पै यहु कलियुग बाबा आयो छायो रहै मनै संताप ॥ मन नहिं इस्थिर क्षणहू होवै कैसे होय मुनिन में थाप ८८ जपतै माला गायत्री के आला परब्रह्म के ध्यान ॥ यहु मन काला भाला मारै जो सब इन्द्रिनमें बलवान ८६ नीच न कहिये यहि कालामें जो कोउ साँच बिप्रको बाल ॥ युग यहु पाजी बदिकै बाजी राजानको किह्योबिहाल ६० ऐसे पाजी की राजी में सूरज बीरशाह का लाल ॥ जायकै पहुँच्यो समरभूमि में अब मलखेका सुनो हवाल ६१ सो जब दीख्यो आसमानको छाई खूब गर्द गुब्बार ॥ हँसिकै बोला रणशूरन ते सँभरो सबै शूर सरदार ९२ इतना कहतै फौजैं आईं तोपन होनलागि तहँ मार ॥ अररर अररर तोपैं छूटीं हाथिन घोर कीन चिग्घार ६३ को गति बरणै त्यहि समयाकै भारी भयो भयङ्कर मार ॥ नावैं गोला जौनी दिशिको तौनी दिशिकोकरैं चिथार ९४ सवैया ॥ भभकार उठैं तहँ गोलन की फुफकार करैं रण में गजराजा । धुधकार नगारनकी गमकी चमकी तलवारि जुरे सबराजा ॥ अपार जुझार करैं तहँ मार न डरैं मन नेकहु एकहुसाजा । समाजऔसाजदोऊदिशिमें अबलैरैललितेसबहीजयकाजा६५ बड़ी लड़ाई भै तोपन कै लोपे अन्धकार सों भान ॥ २०
२४ आल्हखण्ड । ३०६ छाय अँधेरिया गै दशहूंदिशि कतहूँ न सूझै अपन विरान ६६ धावा ह्वैगा दोऊ दल का दोऊ भये बरोबरि आय ॥ सूरजठाकुर बौरी वाला सिरसा क्यार बनाफरराय ९७ दोऊ सोहैं भल घोड़नपर लीन्हे हाथ ढाल तलवार ॥ द्वउ ललकारन मारन लागे सम्मुख होत होत सरदार ९८ सूँड़ि लपेटा हाथी भिड़िगे अंकुश भिड़ा महौतनक्यार ॥ हौदा हौदा यकमिल ह्वैगा औ असवार साथ असवार ९९ कल्ला भिड़िगे असवारन के लागी होन भड़ाभड़ मार ॥ छूटे ऊना लण्डन वाले कोताखानी चलीं कटार १०० बिजुली दमकै कउँधा चमकै तैसे धमकिरही तलवार ॥ मलखे ठाकुर शूर जुरावर दोऊ लड़नलागि सरदार १०१ सूरज ऊदन की भेंटन में लेंटनलागि सिपाही ज्वान ॥ परे लपेटे भट भेटे जे लेटे समर भूमि मैदान १०२ मनो ससंटे यम भेटे में लेटे क्षत्री परम जुझार ॥ वहैं पनारा तहँ रक्तन के औ हिलकारा उठै अपार १०३ को गति बरौँ तहँ पैदल की बाजै घूमि घूमि तलवार ॥ अपन परावा कछु सूझैना जूझै जूझ जूझ त्यहिबार १०४ बड़ी लड़ाई भै बौरीगढ़ मलखे सूरज के मैदान ॥ फिरि फिरि मारै औ ललकारै नाहर समरधनी मलखान १०५ बड़ा लड़ैया सिरसा वाला ज्यहिते हारि गई तलवार ॥ घोड़ी कबूतरी रणमें नाचे साँचे शूरवीर सरदार १०६ सूरज बोले तिन मलखे ते ठाकुर मानो कही हमार ॥ लौटि महोबे जल्दी जावो तबहीं कुशलरखाकरतार १०७ इतना सुनिके मलखे बोले तुमते साँच देयँ बतलाय ॥
चन्द्रावलि की चौथ । ३०७ २५ बिदा कराये बिन जैबैना बहुतनधजीधजीउड़िजाय १०८ सूरज बोले मलखाने ते यह नहिं होनहार यहिबार ॥ इतना कहिकै सूरज ठाकुर अपनी खैंचिलीनतलवार १०६ ऐंचिकै मारा मलखाने के मलखे लीन ढालपर वार ॥ आल्हा बोले मलखाने ते ठाकुर सिरसा के सरदार ११० पकरिकै बाँधो तुम सूरज को इनपर करो नहीं अब वार ॥ गरुहर नाते के लड़िकाहैं मानों सिरसाके सरदार १११ सुनिकै बातें ये आल्हा की तुरतै उतरिपरा मलखान ॥ पकरिकै बाँध्यो रणमण्डल में देखें खड़े अनेकन ज्वान ११२ सूरज बन्धन दीख जुरावर पहुँचा तुरत तहाँ पर आय ॥ औ ललकारा मलखाने को ठाढ़े होउ बनाफरराय ११३ इतना सुनिकै बघऊदन ने तुरतै पकरि जुरावर लीन ॥ उतरि कबुतरी ते मलखाने बन्धनतुरत तहाँपर कीन ११४ दूनों लरिका बीरशाह के आल्हाठाकुर लीन बँधाय ॥ भागीं फौजैं बौरीगढ़ की काहू धरा धीर ना जाय ११५ खबरि सुनाई बीरशाह को क्षत्रिन नीचे शीश नवाय ॥ बन्धन सुनिकै दउ पुत्रन को दुखिया भयो यादवाराय ११६ इन्द्रसेन औ मोहन बेटा इनको तुरत लीन बुलवाय ॥ हाल बतायो समरभूमि को आशिर्वाद दीन हर्षाय ११७ करो तयारी सब भाइन सह आल्है पकरि दिखावो आय ॥ इतना सुनिकै सबियाँ बेटा चलिभे राजै शीश नवाय ११८ आयकै पहुँचे निज सेनन में डंका तुरत दीन बजवाय ॥ बाजे डंका अहर्तंका के हाहाकार शब्द गा छाय ११९ पहिल नगारा में जिन बन्दी डंके शूर भये हुशियार ॥
२६ आल्हाखण्ड । ३०८ तिसर नगारा के बाजत खन क्षत्री समर हेतु तैयार १२० ढाढ़ी करखा बोलन लागे बिप्रन कीन वेद उच्चार ॥ रण की मौहरि बाजन लागी रणका होनलाग ब्यवहार १२१ चालिमै सेना बौरीगढ़ सों हाहाकारी परै सुनाय ॥ घरी मुहूरत के अन्तर में पहुँचे समरभूमिमें आय १२२ आल्हा ऊदन मलखे सुलखे देवा मैनपुरी चौहान ॥ सब रणशूरन त्यहि समया में भारी भीर दीख मैदान १२३ उड़ी कबुतरी मलखाने की हौदन उपर पहुँची जाय ॥ मलखे मारै तलवारिन सों घोड़ी देय टापके घाय १२४ मोहन ठाकुर उदयसिंह को परिगा समर बरोबरि आय ॥ भई कसामसि समरभूमि में औ तिलडरा भुईं ना जाय १२५ को गति वरणै रजपूतन कै दूनों हाथ करैं तलवार ॥ मुण्डन केरे मुड़चौरा भे औ रुण्डन के लगे पहार १२६ जैसे भेड़िन भेड़हा पैठै जैसे अहिर बिलारै गाय ॥ तैसे मारै मलखे ठाकुर कायर भागैं पीठ दिखाय १२७ है मर्दाना जिनको बाना ते नर करें तहाँ पर मार ॥ को गति वरणै इन्द्रसेन कै दूनों हाथ करैं तलवार १२८ बड़े लड़ैया बौरी वाले मानैं नहीं समर में हार ॥ ना मुँह फेरैं मोहबे वाले दोऊ कठिन मचाई रार १२६ गिरैं कगारा जस नदिया माँ तैसे गिरैं ऊंट गज धाय ॥ परीं लहासें रणशूरन की तिनपर रहे गीध मड़राय १३० गोली ओली कतहूँ बरसें कतहूँ कठिन चलै तलवार ॥ छुरी कटारी कोऊ मारैं कोऊ कड़ावीन की मार १३१ गदा के ऊपर गदा चलावैं ढालन मारैं ढाल घुमाय ॥
चन्द्रावलि की चौथ। ३०६ .२७ झर सर मारैं तलवारिन सों तीरन मन्न मन्न गा छाय १३२ धम् धम् धम् धम् बजैं नगारा मारा मारा परै सुनाय ! भम्भम् भम्भम् झीलम झलकें नीलम रंग परै दिखराय १३३ चम् चम् चम् चम् भाला चमकैं दमकैं उडुगण मनों अका़श ॥ बम् बम् बम् बम् क्षंत्री बँचकें भभकैं शूरनकेर प्रकाश १३४ सवैया ॥ आश करें नहिं प्राणन की ललिते रणशूरन रीति सदाहै। प्राण कि नाश कि कीर्त्ति प्रकाश कि आश नहीं सुख या बिपदाहै ॥ बीर कि शान कि आन कि मान कि ठानठने मलखान यदाहै। शान कि आन करे रणज्वान सो प्राणपयान कियेयीतदाहै १३५ को गति बरणै मलखाने कै रणमाँ कठिन करै तलवार ॥ घोड़ बेंदुला का चढ़वैया नाहर उदयसिंह सरदार १३६ गनि गनि मारै राजपूतन का बेटा देशराज का लाल ॥ मोहनठाकुर बौरी वाला आला बीरशाहका बाल १३७ बिकट लड़ाई की संयुग में कायर भागे लिहे परान ॥ बड़ा लड़ैया भीषमवाला आला मैनपुरी चौहान १३८ लड़ै चौंड़िया दिल्लीवाला बेटा लड़ै पिथौराकयार ॥ को गति बरणै इन्द्रसेन कै दूनों हाथ करै तलवार १३६ मलखे बोले इन्द्रसेन से , जीजा मानों कही हमार ॥ बहिनी बेही तुम्हरे घरमाँ तुमते सदा हमारीहार १४० अबै मसाला कछु बिगराना अनभल नहीं कीन कर्त्तार ॥ बिदा कराये बिन जैबे ना मानो सत्यवचन सरदार १४१ फौजैं प्यारो समरभूमि ते बौरी जाउ आप ततकाल ॥
३८ आल्हखण्ड । ३१० तुम समुझावो महराजा को काहे रारि करें नरपाल १४२ इतना सुनिकै इन्द्रसेन ने गरुई हाँक कीन ललकार ॥ काह हकीकति तुम राखतिहौ जावो विदाकरावत द्वार १४३ इतना कहिकै इन्द्रसेन ने अपनी खैंचि लई तलवार ॥ दौरिकै पकरयो उदयसिंह ने मलखे बाँध लीन त्यहिबार १४४ देखिकै बन्धन इन्द्रसेन को मोहन आयगयो त्यहिकाल ॥ मारन लाग्यो रजपूतन को मोहन वीरशाहका लाल १४५ औरो भाई जे मोहन के तेऊ करनलागि तलवार ॥ झुके सिपाही बौरीवाले लागे करन भड़ाभड़मार १४६ पैदल पैदल कै बरणी भै औ असवार साथ असवार ॥ बड़ी लड़ाई हाथिन कीन्ह्यो घोड़न कीन टापकीमार १४७ लीन्हे साँकरि दल बादलसों हाथी करत फिरैं चिग्घार ॥ भाला छूटैं असवारन के पैदल खूब चलै तलवार १४८ झुके सिपाही मोहबेवाले इनहुन कीन घोर घमसान ॥ चौंड़ा बाम्हन के मोर्चा में कोऊ शूर नहीं समुहान १४६ सोहै चौंड़िया इकदान्ता पर हाथम लिये ढाल तलवार ॥ मोहन ठाकुर बौरी वाला सब्ज़ा घोड़ापर असवार १५० हनि हनि मारै रजपूतन का गरुई हाँक देय ललकार ॥ अभिरे क्षत्री अरुझ्वारा सों आमाझ्वारचलै तलवार १५१ जौनै हौदा ऊदन ताकैं बेंबुल तहाँ पहुँचै जाय ॥ ऊदन मारैं तलवारिन सों बेंबुल टापन देइँ गिराय १५२ भाला चमकै तहँ देवा का मोहन केरि चलै तलवार ॥ घोड़ी कबूतरी का चढ़वैया मलखे सिरसाका सरदार १५३ मारि गिराये रजपूतन का कायर भागे लिहे परान ॥
चन्द्रावलि की चौथ । ३११ २६ को गति बरर्णै रणशूरन कै सम्मुख करें समर मैदान १५४ मान न रहिगे क्यहु क्षत्रिनके सब के छूटि गये अरमान ॥ बहुतक करहैं समरभूमि में अधजलपरे अनेकन जवान १५५ बहुतक सुमिरैं घर अपने को औ मन परे परे पछितायँ ॥ बहुतक क्षत्री गिरैं समर में काटे वृक्ष सरिस भहराय १५६ नदी भयङ्कर बही रकत की त्यहिमाँ गिरे ऊंट गज धाय ॥ छुरी कटारी मछली ऐसी ढालैं कछुवा परैं दिखाय १५७ परीं लहासैं तहँ मनइन की छोटी डोंगिया सम उतरायँ ॥ बहैं सिवारा जस नदिया माँ तैसे बहे बाल तहँ जायँ १५८ भूत पिशाच योगिनी नाचैं गावैं गीत बीर बैताल ॥ श्वान शृगालन की बनिआई गीधन गरे परे जयमाल १५६ चिघरैं हाथी रणमण्डल में डगरैं बड़े बड़े सरदार ॥ भगरैं मत्तखे रणशूरन ते डगरैं डारि डारि हथियार १६० रहि अभिलाषा नहिं केहू के जो फिरि करै वहाँपर मार ॥ जितने लड़का वीरशाह के बाँधे सिरसा के सरदार १६१ रहें सिपाही जे बौरी के भागे डारि ढाल तलवार ॥ भागे क्षत्रिन का मारैं ना नाहर मोहबे के सरदार १६२ रीति पुरानी इन छोड़ी ना कतहूँ समर भूमि में ज्वान ॥ पूरो क्षत्रीपन करतीं ना मरतीं नहीं समर मैदान १६३ तौ यह गावत को गाथा फिरि तजिकै सकल आपनो काम ॥ यह सब जानत है अपने मन रहिहै एक रामको नाम १६४ तबहूँ मानत है जीवन बहु तजिकै कर्म्म धर्म्म इतमाम ॥ यह नहिं जानत है अपने मन साँचो धर्मकर्म सुखधाम १६५ गये सिपाही नृप द्वारे पर औ सब हाल बताये जाय ॥
२* आल्हखण्ड । ३१२ बन्धनसुनिकै सब लड़िकनको राजा गये सनाकाखाय १६६ खबरि पहुँचिगै रनिवासे में राजा रानी लीन बुलाय ॥ बौहर आई चन्द्रावलि तहँ सोऊगई कथा सब गाय १६७ 'हमरे घरके माहिल बैरी उनके चुगुलिनका वयपार ॥ कहा मानिकै तुम माहिल का दादा किह्योयहांलग रार १६८ ना सुनिपावा मैं पहिले ते माहिलदीन्ह्यो रारि लगाय ॥ तौ अस हालत कसहोतै अब तबहीं देति सबै समुझाय १६६ योगी बनिकै ब्रह्मा आये सूरति दीख दूरि ते माय ॥ होति खटपटी जो ऊदन ते ब्रह्माभाय न अउतोधाय १७० टेक कठिन है बघऊदन कै हम खूब जानैं ठीक स्वभाव ॥ मिलिये दादा अब आल्हा ते याही जानो नीक उपाव १७१ सुनि सुनि बातें सब बौहर की रानी नृपति दीन समुझाय ॥ सुनिकै बातें महरानी की राजा ठीक लीन ठहराय १७२ आगि लगाई माहिल ठाकुर नातेदारी दीन तुराय ॥ राजा सोचत यह अपने मन पहुँचातुरतसिंहासनआय १७३ कलम दवाइति कागज लैकै । चिट्ठी लिखनलाग ततकाल ॥ जितनी बातें माहिल कहिगा लिखिगेयथातथ्यनरपाल १७४ फिरि कछु बातें चन्द्रावलिकी लम्बो पत्तो लिखा बनाय ॥ बन्धन छोरो सब पुत्रन को तुरतै विदा लेउ करवाय १७५ कीनि घटिहई माहिल ठाकुर नाहक रैसा दीन लगाय ॥ कहा मानिकै हम माहिल का साँचोसाँच गयन बौराय १७६ लिखी विधाता कै मेटै को साँचो कहैं गीत सब गाय ॥ लिखिकै चिट्ठी दै धावन को राजा बैठिगये शिरनाय १७७ लैकै चिट्ठी धावन चलिभा पहुँचा जहाँ बनाफरराय ॥
चन्द्रावलि की चौथ । ३१३ ११ चिट्ठी दीन्ह्यो सो आल्हा को ठाढ़ो भयो शीशकोनाय १७८ लागि कचहरी तहँ आल्हा कै रुमि झुमि रहीं पतुरियानाच ॥ आल्हा बाँचन चिट्ठी लागे हैगा रंग भंग तहँ साँच १७६ पढ़िकै चिट्ठी आल्हा ठाकुर सबको दीन्ह्यो हाल बताय ॥ माहिल ठाकुर की किरपा ते इतना परा परिश्रमआय १८० फिकिरिम माहिल हैं ऊदनकी निश्चय समुझि परै यहिबार ॥ जाको रक्षक रघुनन्दन है ताको जाय न बाँकोबार १८१ इतना कहिकै आल्हा ठाकुर बन्धन तुरत दीन छुड़वाय ॥ कहि समुझायो सबलरिकन ते राजै खबरि जनावो जाय १८२ ब्रह्मा आवत इन्द्रसेन सँग इनका बिदा देयँ करवाय ॥ माहिल मामा हमरे लागैं तातेकिहिनिदिल्लगीआय १८३ त्यहिमा सज्जन तुम महराजा सोऊ दया दीन बिसराय ॥ क्षम्यो ढिठाई अब हमरी तुम तुम्हरीशरणगये हमआय १८४ नातेदारी में उत्तमहौ आहिउ कृष्णबंश महराज ॥ गुरू श्वशुर सों संगर ठानैं क्षत्री जन्म युद्धके काज १८५ इतना कहिकै आल्हा ठाकुर सबको बिदा कीन ततकाल ॥ ब्रह्मा पहुँचे बीरशाह घर औसबकह्यो बनाफरहाल १८६ सुनिकै बातें सब आल्हा की राजा बिदा दीन करवाय ॥ बैठि पालकी में चन्द्रावलि गौरा पारवती को ध्याय १८७ बहुधन दीन्हो ब्रह्मा ठाकुर महरन पलकी लीन उठाय ॥ दशहूँ लरिकिन सों महराजा आये जहाँ बनाफरराय १८८ आवत दीख्यो बीरशाह को आल्हा मिले अगारी आय ॥ मिला भेंटकरि सबसों राजा अपने धाम गये हर्षाय १८६ बाजे डंका भहतंका के आल्हा कूच दीन करवाय ॥
३१ आल्हखण्ड । ३१४ चौंड़ा सूरज दिल्ली पहुँचे आल्हा गये मोहोबे आय १६० बेटी पहुँची जब महलन में मल्हना मिली अगाड़ी धाय ॥ बारह रानी परिमालिक की बेटी देखि गई हरषाय १६१ सावन भावन गावन लागीं आवन लागि विदेशी ज्वान ॥ मल्लन कल्लन फरकन लागे थिरकनलागिमेघअसमान १६२ दादुर बोलन जलमें लागे विरहिन उठी करेजे पीर ॥ बिना पियारे घर पीतम के कैसे धरै नारि मनधीर १६३ सवैया ॥ कैसे धरै मनधीर तिया परदेश पिया ज्यहि सावन छाये । राग औरङ्ग अनंग कि जंग उमंग भरै पियकी सुधिआये ॥ गात सबै तियके सकुचात बिदेश परे पिय पेट खलाये । कहाकहूँ ललिते विधिप्रीति अनीति किरीति सदादरशाये १६४ गवैं सुहागिल सब सावन में बारामासी मेघ मलार ॥ गड़े हिंडोला हैं घर घर में दर दर सावन केरि बहार १६५ काग उड़ावन उनघर लागीं जिन घर परे पिया परदेश ॥ सावन रावन उनके लागै जिनके चिट्ठीके अन्देश १६६ नहीं तो सावन अतिपावन है गावन गीत क्यार त्यवहार ॥ हमें सुहावन मनभावन है सावनक्यारसकलव्यवहार १६७ चौथि पूरिभै चन्द्रावलि कै ह्योति होय तरंग को अन्त ॥ राम रमा मिलि दर्शन देवो इच्छा यही मोरि भगवन्त १६८ सेन छूटिगा दिननायक सों झंडा गड़ा निशा को आय ॥ तारागण सब चमकन लागे सावन मेघ रहे घहराय १६६ कहुँ कहुँ तारा कहुँ कहुँ वादल नभहू भयो कलियुगी आय ॥
चन्द्रावलि की चौथि। ३१५ ५३ आशिर्वाद देउँ मुन्शीसुत जीवौ प्रागनारायणभाय २०० रहै समुन्दर में जबलों जल जबलों रहैं चंद औ सूर ॥ मालिक ललिते के तवलों तुम यशसों रहौ सदा भरपूर २०१ माथ नवावों पितु अपने को मन में रामचन्द्र को ध्याय ॥ तुम्ही खेवैया हौ नैयाके ओ रघुरैया होउ सहाय २०२ माघ कृष्ण तिथि श्रीगणेशकी ताते वार वार पदध्याय ॥ सम्बत वनइस सै पचपन में पूरों भयो आज अध्याय २०३ इति श्रीलखनऊनिवासि (सी,आई,ई) मुंशीनवलकिशोरात्मजबाबू प्रयागनारायण जीकी आज्ञानुसार उन्नामप्रदेशान्तर्गत पँड़रीकलानिवासि मिश्रवंशोद्भवबुध कृपाशङ्करसूनु पण्डितललिताप्रसादकृत चन्द्रावलिचौथिपूर्णवर्णनंनाम द्वितीयस्तरंगः ॥ २ ॥ चन्द्रावलि की चौथि सम्पूर्ण ॥ ॥ इति ॥
The provided image is completely blank and does not contain any text or content to transcribe. Please upload a clear image of the page you would like transcribed.
अथ आल्हखण्ड ॥ बलखबुखारे की लड़ाई अथवा इन्दल हरण व विवाह वर्णन ॥ सवैया ॥ बाजत झांझ मृदंग तहाँ औ सबै मुरचंगनसों स्वर गावैं । बाजत तार सितारनके यकत इनकी गति कौन बतावैं ॥ राजत बीण तहाँ तबला अवर जहँ झुंडन झुंडन आवैं । गाजत कृष्ण तहाँ ललिते अब जहाँ शिव गोपीरूप बनावैं १ सुमिरन ॥ मैया भैया और बपैया सब दिशि देखा खूब निहार ॥ बिना चरैया गैयावाला दैया कौन होय रखवार १ बूड़ै नैया भवसागर में कोउ न मिलै खिवैया हाल ॥ मैया यशुमति केर कन्हैया भैया साँच कहैं सुरपाल २ पारलगैया म्वरि नैया के गैयापाल कृष्ण महराज ॥ और खेवैया को नैया का जाकीशरण लेयँ हम आज ३
२ आल्हखण्ड । ३१८ तुम्ही गुसैयाँ दीनबन्धु हौ ओ ब्रह्मण्यदेव ब्रजराज ॥ लाज रखैया बाम्हन तनकी साँचे एक कृष्ण महराज ४ शरणहि ताकत विप्र सुदामा पायो सकल सम्पदा राज ॥ छूटि सुमिरनी गई कृष्ण की इन्दल ब्याह बखानों आज ५ अथ कथाप्रसंग ॥ परब दशहरा की जग जाहिर बुड़की हेतु जाय संसार ॥ भारी मेला श्रीगंगा को हिंडनक्यार पूर त्यवहार १ बहुतक छैला अलबेला तहँ घोड़न उपर भये असवार ॥ करी तयारी श्रीगंगा की चक्कस लिये बुलबुलनक्यार २ जेठदुपहरी भारी ह्वैकै ब्यारी करैं वृक्षतर आय ॥ देखि गँवाँरी तहँ नारी नर बोला तुरत बनाफरराय ३ कहाँ तयारी नर नारी करि ब्यारी किह्यो यहाँपर आय ॥ देखि बनाफर को नर नारी बोले साँच देयँ बतलाय ४ कीन तयारी हम विठूर की भारी पर्ब दशहरा केरि ॥ चकित ह्वैकै ऊदन दीख्य चारिउ दिशातर्फ फिरिहेरि ५ भारी मेला अलबेला तहँ रेला चला जाय सबराह ॥ घोड़ बेंदुला का चढ़वैया आयो जहाँ बैठ नरनाह ६ हाथ जोरिकै तहँ आल्हा के ऊदन बोले शीश नवाय ॥ करें तयारी हम गंगा की दादा हुकुमदेउ फरमाय ७ इतना सुनिकै आल्हा बोले साँची सुनो लहुरवा भाय ॥ देश देशके राजा अइहैं होई भीर भार अधिकाय ८ रारि मचैहौ तुम मेला में हमपर ऐरी आपदा आय ॥ ताते जावो नहिं मेला को मानो कही लहुरवा भाय ९ इतना सुनिकै माहिल बोले तुम सुनिलेउ बनाफरराय ॥
इन्दलहरण । २१६ ३. लड़िका ऊदन अब नाहीं हैं जो तहँ रारि मचैहैं जाय १० बातें सुनिकै ये माहिल की आल्हा बोले बचन बनाय ॥ तुम चलिजावो माहिल मामा तौ हम ऊदन देयँ पठाय ११ इतना सुनिकै माहिल बोले हम तो करब जाय असनान ॥ करो तयारी ऊदनठाकुर आल्हाबचन मानिपरमान १२ आल्हा बोले फिरि देबाते तुमहूं जाउ साथ यहिकाल ॥ पै तुम बच्यो बघऊदन को जहँपर होय रारिको हाल १३ इतना कहिकै आल्हाठाकुर महलन फेरिगयो अलसाय ॥ करै तयारी ऊदन लागे बाँके घोड़ लीन कसवाय १४ कच्छी मच्छी हरियल मुश्की सुर्खा सुरंगा रङ्ग बिरंग ॥ तुर्का गर्रा पँचकल्यानी सब्ज़ा स्याह एकही रंग १५ चुने सिपाही लिये संग में जिनते हारिगई तलवार ॥ संजा रिसाला घोड़नवाला लग भग जानो एक हजार १६ सजे सिपाही पंद्रासौ लग एकते एक लड़ैया ज्वान ॥ बाजे डंका अहर्तंका के घूमन लागे लाल निशान १७ इन्दल आये त्यहि समया में ऊदन पास पहुंचे आय ॥ हमहूं चलिबे श्री गंगा को चाचा लेवो साथ लिवाय १८ इतना सुनिकै ऊदन बोले बेटा मानो कही हमार ॥ दादा भौजी जो रोकैं ना हमरे साथ होउ तय्यार १६ इन्दल चलिभे तब महलन को माता पास पहुंचे जाय ॥ हाथ जोरिकै इन्दल बोले मातैं बार बार शिरनाय २० हुकुम कराय देउ दडुवा सों आवों चाचा साथ नहाय ॥ इतना सुनिकै सुनवाँ बोली बेटै बारबार समुझाय २१ पर्व दशहरा की टरिजावै फिरि तुम आयो गङ्ग नहाय ॥
४ आल्हखण्ड । ५२० भारी मेला है बिठूर का जो तुम जेहो पूत हिराय २२ हौ इकलौता म्वरी कोखि में ताते मोर प्राण घबड़ाय ॥ इतना सुनिकै इन्दल बोले माता साँच देयँ बतलाय २३ जान न पावैं जो गंगा को तौ मरिजयँ जहरको खाय ॥ हुकुम देवावै की दइवाते की अब घेरै बैठि पछिताय २४ सुनिकै बातें ये इन्दल की सुनवाँ गई सनाका खाय ॥ गई तड़ाका ढिग आल्हा के इन्दल हाल बतावा जाय २५ बातें सुनिकै सब सुनवाँ की आल्हा बोले वचन सुनाय ॥ लिखी विधाता की मेटै को अब तुम देवो पूत पठाय २६ जहर खायकै जो मरिजाई तौहू शोच होय अधिकाय ॥ पार लगैहैं श्रीगंगाजी यहमत ठीक लीन ठहराय २७ इतना सुनिकै सुनवाँ चलिभै इन्दल पास पहुँची आय ॥ औ बुलवायो बघऊदन को सबियाँ हाल कह्यो समुझाय २८ इन्दल बिगरे हैं महलन में गंगा इन्हें देउ अन्हवाय ॥ पै हम सौंपति त्वहिं इन्दलको देवर बार बार शिरनाय २९ किह्यो बखेड़ा नहिं मेला मैं रेला होय तहाँ अधिकाय ॥ वहाँ न जायो इन्दल लैकेँ मान्यो कही वनाफरराय ३० इतना सुनिकै ऊदन इन्दल दोऊ चलिभे शीश नवाय ॥ जायकै पहुँचे फिरि फौजन में लश्कर कूच दीन करवाय ३१ बायें घोड़ा है देवा का दहिने बेंदुल का असवार ॥ बीच म जावै इन्दल ठाकुर कम्मर परी एक तलवार ३२ पांच दिनौना मारग लागे छठयें दिवस पहुंचे जाय ॥ भारी मेला भा बिठूर मौ आवा तहां कनौजीराय ३३ बाजै डंका तहँ ऊदन का लाखनि धावन लीन बुलाय ॥